हर रविवार तीस मिनट मलेरिया, डेगू पर वार अभियान चलाया जाएगा
मंगलवार, 29 जून 2021
मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश
घर-घर औषधी योजना उपखण्ड स्तरीय पौध वितरण समितियों का गठन
बाड़मेर, 29 जून। घर-घर औषधी योजना का शुभारंभ जुलाई माह में वन महोत्सव आयोजित कर किया जाएगा। योजना के तहत सभी परिवारों को आगामी 5 वर्षो में 3 बार तुलसी, अश्वगंधी, गिलोय एवं काल मेघ के दो-दो पौधों के अनुसार कुल 24 पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
सोमवार, 28 जून 2021
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 114 लोगों पर 17,400 का जुर्माना
बाड़मेर, 28 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार 27 जून को जिले में 114 व्यक्तियों से कुल 17,400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
मुख्यमंत्री सहायता कोष 20 हादसों के पीड़ितों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता
बाड़मेर, 28 जून। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20 व्यक्तियों को कुल बीस लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
संभागीय आयुक्त शर्मा की अध्यक्षता में बैठक बुधवार को
बाड़मेर, 28 जून। संभागीय आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार 30 जून को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में पानी, बिजली, सड़क एवं चिकित्सा तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में संमीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
शनिवार, 26 जून 2021
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की मंशा - चौधरी
राजस्व मंत्री ने अपने आवास पर सुनी लोगों की समस्याएं
बाड़मेर, 26 जून। आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान कर उन्हें राहत देना सरकार का प्रथम उद्देश्य है।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शनिवार को बायतु पनजी स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान वे दूर-दराज से आये लोगों से सीधे रू-ब-रू हुए और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्या निस्तारण के निर्देश दिये। चौधरी ने सोशल डिस्टेसिंग के साथ आए हुए एक एक परिवादी की समस्या से सम्बंधित अधिकारी से सवांद कर सभी को निपटाया। चौधरी जिले के विभिन्न इलाकों से आए लोगों से मिलने का कार्यक्रम दिन भर चला। चौधरी के आवास पर सूर्य किरण निकलते ही काफी संख्या में फरियादी पहुंचे हुए थे। इसमें बाटाडू, भीमड़ा, चौखला, बोड़वा, सनपा, सिणधरी, पचपदरा, पाटोदी, कवास, गिड़ा व पाटौदी समेत आदि गांवों से लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर आये थे। जनसुनवाई में राजस्व, पेयजल, शिक्षा, वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन की शिकायतों का निस्तारण किया गया ।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सभी को विश्वास दिलाया कि सभी लोगों की समस्याओं का समुचित समाधान होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे किसी फरियादी को दुबारा उस समस्या के निदान के लिए परेशान न होना पड़े।
इसके बाद उन्होंने गिड़ा पँचायत समिति मुख्यालय पर आमजन से मुलाक़ात कर उनकी परिवेदनाएं सुनी। मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण कर राहत देना पहली प्राथमिकता है।
-0-
राजस्व कार्यो में होगी अधिक सहूलियत बाड़मेर ग्रामीण और कल्याणपुर नई तहसील घोषित
बाड़मेर, 26 जून। जिले में एक नई तहसील एवं एक नई उप तहसील के सृजन तथा एक उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है। नवीन तहसील बाड़मेर ग्रामीण तथा नई उप तहसील दूदवा के सृजन तथा उप तहसील कल्याणपुर को तहसील में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है।
कोरोना टीकाकरण महाअभियान तेज रफ्तार के बावजूद टीकों के अभाव में कई साईट बन्द
बाड़मेर, 26 जून। कोरोना टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत बाड़मेर जिले में तीव्र रफ्तार के बावजूद वेक्सीन के अभाव में अधिकांश साईट रविवार से बंद हो जाएगी।
गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 139 लोगों पर 22,600 रूपये का जुर्माना
तीसरी लहर की आशंका के बावजूद कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं
किसानों को 54 करोड़ एवं कमजोर वर्ग को 40 लाख का मिलेगा लाभ
जिला कलक्टर लोक बंधु के दो आदेश
शुक्रवार, 25 जून 2021
दो दिवस के भीतर एम्बुलेंस वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाईस नहीं लगवाने पर जब्त होंगे वाहन
बाड़मेर, 25 जून। पंजीकृत एम्बुलेंस वाहनों में उसी के निर्माता द्वारा विशेष रूप से अनुमोदित एआईएसः140 मानका का व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाईस (जीपीएस) दो दिवस के लगवाकर सूचना जिला परिवहन कार्यालय को देनी होगा।
कोरोना की तीसरी लहर की पूर्व तैयारियां पुख्ता हो - चौधरी
कम्युनिटिी हेल्थ ऑफिसर एवं स्वास्थ्य सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित
राजस्व मंत्री चौधरी ने की राजस्व रिकॉर्ड डिजिटलाईजेशन कार्यो की समीक्षा
बाड़मेर, 25 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार को बायतु तहसील कार्यालय में बायतु तहसील के रिकॉर्ड का डिजिटलाईजेशन कार्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 132 लोगों पर 23,600 का जुर्माना
बाड़मेर, 25 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार 24 जून को जिले में 132 व्यक्तियों से कुल 23,600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
संभागीय आयुक्त ने की कोरोना प्रबंधन की समीक्षा
जिला कलक्टर ने दी कोरोना टीकाकरण की जानकारी
गुरुवार, 24 जून 2021
प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय वैकल्पिक तौर पर विश्राम गृह में संचालित करने की योजना
राजस्व मंत्री चौधरी ने कृषि महाविद्यालय के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
प्रतिदिन आवंटित वैक्सीन का शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें - लोक बंधु
कोरोना टीकाकरण महाअभियान
शुक्रवार को मेगा कैम्प लगेंगे, कार्यस्थलों पर भी होगा वेक्सिनेशन
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 162 लोगों पर 20,500 का जुर्माना
बाड़मेर, 24 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 23 जून को जिले में 162 व्यक्तियों से कुल 20,500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
केन्द्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा छात्रवृति के लिए आवेदन आमन्त्रित
बाड़मेर, 24 जून। हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के छात्र-छात्राओं से केन्द्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली द्वारा छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।
डिस्कॉम सतर्कता जांच अभियान जारी, गुरूवार को विद्युत चोरी के 8 प्रकरणों में लगाया जुर्माना
बाड़मेर, 24 जून। विद्युत चोरी करने वालों पर कार्यवाही के लिए विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता जांच अभियान के तहत 8 विद्युत चोरी के प्रकरणों पर जुर्माना लगाया गया है।
अनुसूचित जाति, जन जाति के पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता
34 प्रकरणों में कुल चालीस लाख रूपये की सहायता स्वीकृत
पूर्व सहायक निदेशक स्व. प्रदीप चौधरी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सरल स्वभाग एवं मधुर आवाज के धनी चौधरी को किया याद
पूर्व सैनिकों को सर्विस दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश
बाड़मेर, 24 जून। जिले के पूर्व सैनिक जो 1980 से पूर्व सेना से सेवानिवृत हुए है एवं अभी तक जोइन्ट नोटिफिकेशन नहीं करवाया है तथा अपने सर्विस दस्तावेज में नाम, जन्मतिथि एवं अन्य किसी प्रकार की समस्या है, उन सभी पूर्व सैनिकों को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बाडमेर में अपने दस्तावेज शीध्र प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
नर्मदा का पानी रामसर पहंुचाना इस क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा दिन - चौधरी
अंतिम छोर तक पेयजल आपूर्ति राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
बुधवार, 23 जून 2021
राजस्व मंत्री चौधरी ने की चिकित्सा मंत्री से मुलाकात
चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ ही विकेंद्रीकरण पर दिया जोर
बाड़मेर, 23 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी बुधवार को जयपुर में चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के आवास पर उनसे मुलाकात कर बाड़मेर में चिकित्सा सुविधा विस्तार के संबंध में एवं चिकित्सा संस्थानों के क्रमोन्नत एवं नए उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने बाड़मेर में कोविड-19 की विकट परिस्थिति में कुशल प्रबंधन, आई एल आई सर्वे एवं ग्राम स्तर पर निगरानी समितियों के माध्यम से किए जा रहे कार्य के अनुभव भी साझा किये।
राजस्व मंत्री ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर में तो सरकार, जन प्रतिनिधियों, प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों एवं सभी ने मिलकर एकजुट होकर कार्य करके त्वरित ऑक्सीजन उत्पादन सुविधा, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का पूरा प्रयास किया एवं उसमें सफल भी हुए लेकिन जिस तरह से कोविड की आगामी तीसरी लहर की बात की जा रही है उसको देखते हुए हमें स्वास्थ्य सुविधाओं के विकेंद्रीकरण पर जोर देते हूए सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या एवं सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी आवश्यक प्रारंभिक स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने की ओर पुरा ध्यान देना होगा और इसे युद्ध स्तर पर किए जाने की आवश्यकता है। राजस्व मंत्री ने बायतु में हर बूथ स्तर एवं राजस्व गांव के स्तर पर प्राथमिक जांच उपकरण किट के रूप में दिए गए बीपी जांच उपकरण, ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर, ग्लूकोमीटर के किट का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां प्रारंभिक जांच प्रत्येक व्यक्ति को उसके घर पर करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने भवन विहीन उप स्वास्थ्य केंद्रों का प्राथमिकता से भवन निर्माण करवाए जाने की स्वीकृति देने के साथ ही नवसृजित पंचायत मुख्यालय जहां पर उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा नहीं है वहां उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए जाने के संबंध में आवश्यकता जताई।
राजस्थान मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि बाड़मेर जिले में ग्रामीण आबादी सुदूर ढाणियों में बसी हुई है एवं ग्राम पंचायतों में भी विभिन्न राजस्व गांव की एक दूसरे गांव से दूरी बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में कई ऐसे उप स्वास्थ्य केंद्र है जहां अतिरिक्त एएनएम के पद स्वीकृत हैं एवं कई ऐसे भी ग्राम पंचायत मुख्यालय हैं जहां उप स्वास्थ्य केंद्र के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हो गए हैं ऐसे में इन दोहरे पदों को कई ग्राम पंचायतों में बड़े राजस्व गांव जहां स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है वहां पर नए उप स्वास्थ्य केंद्र अथवा एएनएम के पद वहां पर स्वीकृत कर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का कार्य किया जा सकता है।
राजस्व मंत्री ने चिकित्सा मंत्री से बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज के बारे में भी चर्चा करी। उन्होंने बाड़मेर में ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी चिकित्सालय में अनुभवी एवं क्वालिफाइड चिकित्सकों की नियुक्ति करने, एवं सभी रिक्त भरने की महती आवश्यकता जताई। डॉ रघु शर्मा ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को शीघ्र ही उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
-0-
कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा
स्वास्थ्य सेवाओं के विकेंद्रीकरण पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों के 5 सामुदायिक चिकित्सालय होंगे सुदृढ़
राजस्व मंत्री चौधरी गुरूवार 24 जून को रामसर आएंगे
नर्मदा नहर योजना का पानी पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
बाड़मेर, 23 जून। राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री हरीश चौधरी गुरूवार 24 जून को प्रातः 11 बजे रामसर पहंुचेंगे तथा रामसर में नर्मदा नहर योजना का पानी पहंुचने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राजस्व मंत्री चौधरी 25 जून से 27 जून तक बाड़मेर जिले में रहेंगे तथा विभिन्न आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
-0-
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 133 लोगों पर 14,600 का जुर्माना
बाड़मेर, 23 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार 22 जून को जिले में 133 व्यक्तियों से कुल 14,600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
सवा दो लाख पौधे लगाने को बनेगी कार्ययोजना
स्थानीय प्रकृति के अनुसार होगा पौधों का चयन
तीन स्थानों पर और खुलेंगे पशु शिविर, 302 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण
आपदा में मिलेगी राहत
ग्राम जल स्वच्छता कमेटियों का शत प्रतिशत प्रशिक्षण सुनिश्चित करें - लोक बंधु
जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित
सीमावर्ती क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को हो पुख्ता प्रबंध-लोक बंधुसीमावर्ती क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को हो पुख्ता प्रबंध-लोक बंधु
आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा
मंगलवार, 22 जून 2021
राजीव गांधी लिफ्ट नहर परियोजना का तीसरा चरण स्वीकृत, 1,454 करोड़ खर्च होंगे
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया
बाड़मेर, 22 जून। राजीव गांधी लिफ्ट नहर परियोजना के तीसरे चरण की स्वीकृति पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है । इस परियोजना पर 1,454 करोड़ रुपए खर्च होंगे । इस परियोजना से जोधपुर शहर के अलावा बायतु विधानसभा क्षेत्र के पाटौदी पंचायत समिति के गांवो के साथ ही पचपदरा, समदड़ी व सिवाना के गांव भी लाभान्वित होंगे ।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने जोधपुर शहर के साथ-साथ पांच अन्य कस्बों तथा 2 हजार से अधिक गांवों के लिए पेयजल व्यवस्था सहित क्षेत्र की औद्योगिक आवश्यकताओं के लिए प्रस्तावित राजीव गांधी लिफ्ट नहर फेज-3 परियोजना को राज्य निधि से संचालित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस संबंध में 1,454 करोड़ रूपये लागत की इस परियोजना के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। उनके मुताबिक स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, राजीव गांधी लिफ्ट नहर के तीसरे फेज की परियोजना जोधपुर शहर की वर्ष 2051 की आबादी तथा 5 अन्य कस्बों और 2104 गांवों सहित कुल 76.47 लाख जनसंख्या को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है। साथ ही, इससे इस क्षेत्र में प्रस्तावित दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारा (डीएमआईसी), रोहट जिला पाली और रीको, जोधपुर में पानी की औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति किया जाना भी प्रस्तावित है।
उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी लिफ्ट नहर फेज-3 परियोजना के तहत इंदिरा गांधी मुख्य नहर से वर्तमान खुली नहर के समानान्तर 205 किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन पर 4 पम्पिंग स्टेशन की मदद से पानी जोधपुर तक लाया जाएगा। इस परियोजना को पूर्व में जाइका के वित्त पोषण से किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन जाइका से ऋण प्राप्ति 14 माह से अधिक समय से लम्बित होने के कारण परियोजना की लागत बढ़ती जा रही है। जापानी अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी जाइका से ऋण अनुबंध करने में अभी भी न्यूनतम 2 वर्ष का समय लग सकता है, जिससे कार्यादेश जारी कर कार्य प्रारंभ होने में 6-7 वर्ष लग जाएंगे। ऐसे में, परियोजना को राज्य निधि से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से राजीव गांधी लिफ्ट नहर फेज-3 परियोजना की क्रियान्विति समय पर हो सकेगी। इसके परिणामस्वरूप, जोधपुर तथा पाली में बड़ी जनसंख्या को दीर्घावधि में पेयजल की उपलब्धता तथा क्षेत्र में औद्योगिक आवश्यकताओं के लिए पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
राजस्व मंत्री ने जताया आभार : इस योजना के अनुमोदन पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सीएम अशोक गहलोत को आभार जताया है। राजस्व मंत्री चौधरी ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिखकर धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से बायतू विधानसभा क्षेत्र के पाटौदी, पचपदरा, समदड़ी व सिवाना के गांवो के जुड़ने से इन गाँवो में पेयजल समस्या नही रहेगी।
-0-
जल जीवन मिशन जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 23 जून बुधवार को
बाड़मेर, 22 जून। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक जिला कलक्टर लोकबंधु यादव की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।
कोरोना टीकाकरण महाअभियान एक दिन में लगाए 38 हजार टीके, बाड़मेर में बना रिकार्ड
बाड़मेर, 22 जून। कोरोना टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत बाड़मेर जिले में मंगलवार का दिन मंगलमय रहा। इस दिन 38 हजार टिके लगाकर जिले में एक दिन का अधिकतम टीकाकरण रिकॉर्ड बनाया गया।
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 153 लोगों पर 18 हजार का जुर्माना
बाड़मेर, 22 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 21 जून को जिले में 153 व्यक्तियों से कुल 18,000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
वैक्सीनेशन कैम्पस में होगा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीयन
बाड़मेर, 22 जून। जिले में आयोजित किए जा रहे वैक्सीनेशन कैम्पस में टीकाकरण के साथ-साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीयन भी किया जाएगा।
घर-घर औषधी योजना, कार्य योजना हेतु टास्क फोर्स की बैठक 23 जून बुधवार को
बाड़मेर, 22 जून। घर-घर औषधी योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बुधवार 23 जून को प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।
बुधवार को महावीर नगर, रिक्को एवं एयर फोर्स फीडर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
बाड़मेर, 22 जून। रख रखाव कार्य के कारण बुधवार 23 जून को 33 के.वि. महावीर नगर फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रातः 8 बजे से प्रातः 9ः10 बजे, 33 के.वि. रिक्को की प्रातः 9ः15 बजे से 10ः15 बजे एवं 33 के.वि. एयर फोर्स की प्रातः 10ः30 बजे से 11ः30 बजे तक बंद रहेगी।
खरीफ 2020 में 1 करोड़ 68 लाख से अधिक की कृषि आदान अनुदान राशि स्वीकृत
फसल खराबे से आहत कृषक को राहत
संभागीय आयुक्त शर्मा 25 को वीसी के जरिये करेंगे कोविड टीकाकरण की समीक्षा
बाड़मेर, 22 जून। संभागीय आयुक्त जोधपुर राजेश शर्मा शुक्रवार 25 जून को सायं 3 बजे वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा एवं समीक्षा करेंगे।
विधायक शिव एवं जिला कलक्टर गुरूवार को रामसर में करेंगे पेयजल, विद्युत एवं कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा
बाड़मेर, 22 जून। शिव विधायक अमीन खां एवं जिला कलक्टर लोकबन्धु गुरूवार 24 जून को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति रामसर के सभाकक्ष में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, कोविड वैक्सीनेशन, डीएपी की उपलब्धता, क्षेत्र में विभिन्न भवनों एवं सड़क निर्माण कार्यो तथा विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे।
शनिवार, 19 जून 2021
राजस्व मंत्री ने लिया फ़्लैग शिप योजनाओं का फीडबैक
कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी की वर्चुअल समीक्षा
बाड़मेर, 19 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने राज्य सरकार की फ़्लैगशिप योजनाओं का शनिवार को फीडबैक लिया तथा कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा की।
राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार को राजधानी जयपुर पर अपने आवास से कोरोना के 5 वें सर्वे से सम्बंधित वर्चुअल बैठक आयोजित कर पूर्व में किये गए सर्वे के लिए बायतु ब्लॉक के पीईईओ, बीएलओ एंव ग्राम स्तरीय कोर कमेटी की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया और कोरोना वॉरियर्स के प्रयासों की सराहना भी की।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही कोरोंना पर नियंत्रण पाया गया एंव अधिक जनहानि भी नही हुई। उन्होंने कहा कि पांचवे सर्वे में भी पीईईओ, बीएलओ के निर्देशन में इस बार सभी शिक्षक भी सर्वे का हिस्सा हैं इस सर्वे में परिवार की आधारभूत जानकारी, आईएलआई, कोविड मरीज के स्वास्थ्य जांच, सामाजिक सुरक्षा योजना आदि को सम्मलित किया गया हैं ।
चौधरी ने बताया कि पालनहार योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना, एकल नारी सम्मान योजना, वर्द्धजन सम्मान पेंशन योजना, कोविड से परिवार मुखिया की मृत्यु होने पर स्वरोजगार हेतु स्माइल योजना सभी योजनाओं को इस सर्वे में शामिल किया गया हैं ।
इस वर्चुअल बैठक में तहसीलदार सज्जन राम चौधरी, सीबीईओ रेखाराम सियाग, प्रदीप गोदारा समेत सभी पीईईओ व बीएलओ जुड़ें।
-0-
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने किया सहकारी भंडारों का ओचक निरीक्षण
खरीफ़ की बुवाई के लिए किसानों को ना हो खाद-बीज की किल्लत
पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने की दी हिदायत
बाड़मेर, 19 जून। जिले में मानसून की बारिश के बाद खरीफ़ की फसलों की बुवाई के लिए किसानों को खाद एवं बीज की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शनिवार को सहकारी समितियो एवं भंडारो का औचक निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर लोक बन्धु शनिवार दोपहर बाद सबसे पहले भाड़खा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने यहा खाद- बीज की उपलब्धता की जानकारी ली तथा भंडार के स्टॉक का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि खरीफ की बुवाई से पूर्व किसानों को बाजरा, मूंग, मोठ, गवार एवं अन्य खरीफ़ की फसलों के उत्तम किस्म के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाए। साथ ही सभी उर्वरक भी आवश्यकता एवं खपत के अनुसार हाजिर रखने को कहा। जिला कलेक्टर ने यूरिया, डीएपी, पोटाश, सुपर फॉस्फेट आदि फर्टिलाइजर की उपलब्धता की जानकारी ली एवं इनकी खपत के बारे में पूछताछ की।
इसके बाद जिला कलेक्टर उपखंड मुख्यालय शिव पहुंचे, यहां उन्होंने क्रय विक्रय सहकारी समिति का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने शिव उपखण्ड क्षेत्र में खरीफ की फ़सलों की बुवाई के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यकता के अनुसार खाद एवं बीज किसानों को उपलब्ध कराने की हिदायत दी।
जिला मुख्यालय स्थित बाड़मेर क्रय विक्रय सहकारी समिति का भी शनिवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने औचक निरीक्षण किया एवं कृषि मंडी में समिति के भंडार का निरीक्षण किया तथा खाद, बीज, पेस्टिसाइड के स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने यूरिया की मांग के मद्देनजर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने की हिदायत दी। जिला कलेक्टर ने कहा कि खरीफ की सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए सहकारी समितिया समय रहते पूरी तैयारी कर ले एवं विशेष रूप से यूरिया एवं डीएपी का पूरा स्टॉक रखे।
इस दौरान उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, कृषि उपनिदेशक वी एस सोलंकी भी साथ रहे।
-0-
ले जन हनुत सिंह के नाम पर जालीपा सैन्य छावनी के मुख्य मार्ग का नामकरण
जिला कलेक्टर, विधायक एवं सैन्य अधिकारियों ने किया लोकार्पण
बाड़मेर, 19 जून। जालीपा सैन्य छावनी में बोगरा ब्रिगेड द्वारा बाड़मेर के जसोल निवासी महावीर चक्र विजेता स्वर्गीय लेफ्टिनेंट जनरल हनुत सिंह के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान जालीपा सैनिक छावनी के मुख्य मार्ग का नाम बाड़मेर जिले के इस वीर योद्धा के नाम पर रखा गया। कार्यक्रम में ले जनरल हनुत सिंह के परिवार से रावत किशन सिंह एवं सेवानिवृत्त कर्नल एसएस देवड़ा, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर लोक बंधु, बीएसएफ डीआईजी विनीत कुमार, एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन एपी सिंह, रावत त्रिभुवन सिंह, सेवानिवृत्त कप्तान हीर सिंह सहित भूतपूर्व सैनिक शामिल हुए।
इस मौके पर रावत किशन सिंह जसोल ने जनरल साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के कुछ प्रेरणादायक किस्सों का वर्णन किया। तदोपरांत जालीपा छावनी के कमाण्डर ब्रिगेडियर सलिल सेठ ने जिले के शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया तथा बताया कि यह वर्ष 1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में आगामी महीनों में बोगरा ब्रिगेड द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें सहभागिता हेतु बाड़मेर की जनता को आमंत्रित किया जाएगा। इसके पश्चात रावत किशन सिंह, विधायक मेवाराम जैन, ब्रिगेडियर सलिल सेठ, कमांडर बोगरा ब्रिगेड के साथ मार्ग के नामकरण का शिलान्यास किया गया।
-0-
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...



















