बुधवार, 6 जून 2018

पादरड़ी मंे ऋण माफी शिविर गुरूवार को


                बाड़मेर, 06 जून। जिले मंे गुरूवार को पादरड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर आयोजित होगा। इस दौरान किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
                दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंधक निदेशक शु़द्वोदन उज्वल ने बताया कि गुरूवार को पादरड़ी एवं शुक्रवार को सिवाना मंे ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर आयोजित होगा।

गुरूवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 06 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरूवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गुरूवार को बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में ग्राम पंचायत भूरटिया, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत ताणू मानजी, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत चीबी, गुड़ामालानी मंे बारासण, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत इन्द्राणा के अटल सेवा केन्द्र तथा रातड़ी ग्राम पंचायत भवन मंे राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित होगा। उन्हांेने बताया कि चौहटन उपखंड मंे कोनरा ग्राम पंचायत, सेड़वा मंे फागलिया ग्राम पंचायत, पाटोदी मंे टापरा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र तथा कितपाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित होगा।

बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 06 जून। भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए 30 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। 
      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाल अधिकारिता विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार भारतीय बाल कल्याण परिषद, नई दिल्ली ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार 6 से 18 वर्ष तक आयु में बहादुरी को प्रदर्शित करने और उनके कार्यो के साथ अन्य बच्चों को प्रेरित करने के उद्देश्य से दिया जाता हैं। इस पुरस्कार के तहत भारत अवार्ड सहित 25 प्रकार के अवार्ड प्रदान किए जाते हैं। पुरूस्कार के रूप में एक पदक, एक प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता हैं।

दलहनी फसलांे के लिए खड़ीन का इस्तेमाल करें : नेहरा


किसानांे को दलहनी फसलांे का उत्पादन बढ़ाने के तकनीकी पहलूओं से अवगत कराया

                बाड़मेर, 06 जून। दलहनी फसलांे के खड़ीन का इस्तेमाल करंे। इससे जल प्रबंधन के साथ अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। किसान फसल चक्र को अपनाते हुए भूमि की उर्वरता को सुरक्षित रख सकते है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बुधवार को बायफ, काजरी एवं केयर्न इण्डिया की ओर से संचालित कृषि आधारित परियोजना के तहत सीईसी मंे एक दिवसीय दलहनी फसल उत्पादन संबंधित प्रशिक्षण के दौरान यह बात कही।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि दलहनी फसलांे को अन्य फसलांे की तुलना मंे कम पानी एवं कम पोषक तत्वांे की आवश्यकता होती है। उन्हांेने कहा कि समय पर फसलांे की बुवाई करने के साथ पशुपालन को भी प्राथमिकता दें। उन्हांेने जल प्रबंधन के लिहाज से खड़ीन का अधिकाधिक उपयोग करने की बात कही। इस दौरान प्रशिक्षण मंे शामिल 50 किसानांे का खेतांे मंे मूंग, मोठ एवं ग्वार की प्रदर्शनी लगाने के लिए चयन किया गया। यह किसान दस-दस किसानों को दलहनी खेती से जोड़ेंगे। इस दौरान काजरी जोधपुर के सेवानिवृत प्रधान वैज्ञानिक डी.कुमार ने मूंग, मोठ एवं ग्वार की तकनीकी विधि से खेती करने के बारे मंे किसानांे को विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र गुड़ामालानी के डा.प्रदीप पगारिया ने उन्नत तकनीकी के जरिए खेती करके अधिक आय उत्पादन करने के तरीकांे के बारे मंे बताया। उन्हांेनेक हा कि किसान जैविक खेती को प्राथमिकता दें। ताकि खेती की लागत मंे कमी होने के साथ अधिकाधिक उत्पादन कर अपनी आय मंे बढोतरी कर सके। केयर्न इंडिया के भानू प्रतापसिंह ने किसानांे को उन्नत तकनीकी से खेती करके अपने साथ दस-दस किसानांे को दलहनी फसलांे मूंग, मोठ एवं ग्वार की वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए आमदनी बढाने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। इस प्रशिक्षण मंे भाड़खा, बोथिया एवं काउ खेड़ा इलाके के 50 किसानांे ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बायफ के डा.राघवेन्द्र दूबे ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं केयर्न के सीएसआर हेड निशांत कुमार ने दीप प्रज्वलन के साथ की। इस दौरान किसानांे को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देने के साथ कृषि कार्य संबंधित उपकरण वितरण किए गए।




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...