बाड़मेर, 26 नवंबर। जिला कलक्टर अंशदीप ने मंगलवार प्रातः कलक्ट्रेट में भारत के संविधान की प्रस्तावना का पठन करते हुए संविधान अंगीकृत दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, राजस्व अपील प्राधिकारी नाथुसिंह राठौड़ सहित अधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के कार्मिक उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर अंशदीप ने भारत के संविधान की प्रस्तावना ‘‘ हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई0 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है, का पठन करते हुए शपथ दिलाई। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा नेे संविधान के प्रति जागरूकता बढाने के लिए संविधान के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर , 30 मई। पुराने पटटांे के पंजीयन पर राज्य सरकार की ओर से मुद्रांक शुल्क मंे 30 जून तक विशेष छूट का प्रावधान किय...
-
बाड़मेर, 20 जनवरी। पंच एवं सरपंच के द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों का अन्तिम प्रशिक्षण मंगलव...
-
पंचायतीराज चुनाव 2020 बाड़मेर, 11 नवम्बर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए बुधवार को नाम वापसी के उपरान्त जिले में जिला...