मंगलवार, 14 अगस्त 2018

मानव श्रृंखला मंे शामिल हुए राजस्व राज्य मंत्री, जिला कलक्टर एवं एसपी

बाड़मेर, 14 अगस्त। शहादत को सलाम मानव श्रंृखला मंे मंगलवार को राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल,कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह जालीपा के समीप मानव श्रृंखला मंे शामिल हुए। उन्हांेने सेना की ओर से लगाई गई टैंकांे की प्रदर्शनी को देखने के साथ विद्यार्थियांे का उत्साहवर्धन किया।

स्वतंत्रता दिवस बुधवार को, राजस्व राज्य मंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण


                बाड़मेर, 14 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह बुधवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास से आयोजित होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान बुधवार को प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात् परेड कमाण्डर पुलिस निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी. दल, स्टुडेन्ट पुलिस दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका दल तथा स्काउट दल की टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन करेंगे। इस दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग पन्द्रह सौ बालक बालिकाएं सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन करेगी। इन्हीं बालक बालिकाओं की ओर से समूह गान आजादी की खुली हवा में निकले सीना तान के, हम बच्चे हिस्दुस्तान के की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 100 बालचर आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन करेंगे।
                जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि मुख्य अतिथि के उदबोधन के उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो मेें विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियांे एवं शहीदांे के परिजनांे को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह के दौरान ए मेरे वतन के लोगों जरा याद करों कुर्बानी - देश भक्ति गीत एवं विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं की ओर से सामूहिक लोक नृत्य गीत आओं नी पधारो म्हारे देश की प्रस्तुति दी जाएगी। जिले के प्रसिद्ध गेर दल आकर्षक प्रस्तुति देंगे। इसके उपरांत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों की ओर तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोपहर 2 बजे आदर्श स्टेडियम मंे जिला प्रशासन एवं क्रिकेट संघ बाड़मेर के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच तथा राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल स्टेशन रोड़ मंे सांय 730 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अधिकाधिक लोगांे से मुख्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मंे शामिल होने की अपील की है। स्वतंत्रता दिवस का समारोह जिले भर मंे हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। जिला कलक्टर कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला परिषद मंे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय मंे उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह, जिला पुलिस कार्यालय मंे पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर शहर के मुख्य चौराहों एवं भवनों पर रोशनी की आकर्षक सजावट की गई है।


मुख्यमंत्री का बाड़मेर आगमन पर स्वागत किया


                बाड़मेर, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का मंगलवार को उत्तरवाई वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर विभिन्न जन प्रतिनिधियांे की ओर से स्वागत किया गया।
                मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का उतरलाई पहुंचने पर राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, चौहटन विधायक तरूणराय कागा, यूआईटी चैयरमैन डा. प्रियंका चौधरी, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़ समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने स्वागत किया।



शहादत को सलाम करने उमड़ा जन सैलाब


मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने किया मानव श्रृंखला का हवाई निरीक्षण

                बाड़मेर, 14 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे मंगलवार को शहादत को सलाम मानव श्रृंखला कार्यक्रम मंे जन सैलाब उमड़ा। मानव श्रृंखला मंे शामिल विद्यार्थियांे, जवानांे एवं आमजन ने देश भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए शहीदांे को श्रद्वाजंलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मानव श्रृंखला का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। जिला मुख्यालय पर जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्वासुमन अर्पित किए।
                राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाड़मेर जिला मुख्यालय से जैसलमेर जिले के सटे बरियाड़ा गांव तक मानव श्रृंखला मंे विभिन्न स्थानांे से आए अपार जनसमूह ने शिरकत की। इस दौरान विशेष विमान से उतरवाई वायुसेना स्टेशन पहुंची मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मानव श्रृंखला का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान अपार जन समूह ने भारत माता की जय एवं जय हिन्द के उदघोष के साथ शहीदांे को श्रद्वा सुमन अर्पित किए। मानव श्रृंखला का समापन दोपहर 1 बजे राष्ट्रगान के साथ हुआ। मानव श्रृंखला मंे सरकारी एवं निजी विद्यालयांे, केन्द्रीय विद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज के विद्यार्थी, जन प्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट, जवान एवं गौरव सेनानी एवं आमजन शामिल हुए। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने पुष्प चक्र अर्पित किए। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस के बैंड दल एवं स्थानीय लोक कलाकारांे ने देश भक्ति आधारित गीतांे की प्रस्तुतियां दी। वहीं गेर दल की बेहतरीन प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही। मानव श्रंृखला के आयोजन के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र के साथ विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी नियमित रूप से मोनेटरिंग करते रहे। पुलिस की ओर से सुचारू यातायात व्यवस्था के माकूल इंतजाम के साथ पर्याप्त तादाद मंे जाब्ता तैनात किया गया। मानव श्रृंखला के संभागियांे के लिए पेयजल एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। डा. भरत सहारण के निर्देशन मंे फिफ्टी विलेजर्स के विद्यार्थियांे ने कार्यक्रम के आयोजन मंे सेवाएं दी। शहादत को सलाम कार्यक्रम के आयोजन मंे सेना एवं सीमा सुरक्षा बल का भी योगदान रहा।
तिरंगे झंडांे एवं गुब्बारांे से राष्ट्रीय एकता का संदेश : मानव श्रृंखला मंे शामिल लोगांे ने तिरंगे झंडांे के साथ रंग बिरंगे गुब्बारांे के जरिए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के हवाई निरीक्षण के दौरान उन्हांेने तिरंगे लहराकर उनका अभिवादन किया। मानव श्रृंखला को लेकर आमजन मंे विशेष उत्साह देखा गया। विभिन्न स्थानांे पर देश भक्ति के गीतांे के साथ डीजे की धुन पर थिरकते हुए कलाकारांे ने बेहतरीन प्रस्तुतियांे के जरिए समां बांध दिया।
भारत का थ्री डी मानचित्र रहा आकर्षण का केन्द्र : राजकीय अभियांत्रिकी विभाग के स्टाफ एवं विद्यार्थियांे ने 200 मीटर के तिरंगे के साथ 125 गुना 125 फीट भारत का हस्तनिर्मित थ्री डी मानचित्र ,महाविद्यालय एवं केयर्न वेदांता का थ्री डी लोगो बनाया। यह आमजन के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा।
सेना ने लगाई टैंकांे की प्रदर्शनी : इंजीनियरिंग कालेज परिसर मंे सेना की ओर से टैंकांे की प्रदर्शनी लगाई गई। इसको देखने के लिए विद्यार्थियांे एवं आमजन मंे खासा उत्साह देखा गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात डायवर्टः शहादत को सलाम कार्यक्रम के दौरान पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानांे पर यातायात को डायवर्ट किया गया।
लोक कलाकारांे ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां : मानव श्रृंखला मंे स्थानीय लोग कलाकारांे ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं गैर दलांे के नृत्य के साथ श्रृंगारित ऊंट भी आकर्षण का केन्द्र रहे।
































लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...