बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

गोवंश के संरक्षण एवं सवंर्धन को राज्य सरकार कृत संकल्प-जैन

 राजस्थान गो सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम का भव्य स्वागत-अभिनन्दन

बाड़मेर, 16 फरवरी। राजस्थान गोसेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि राज्य सरकार सदैव गौवंश के संरक्षण एवं सवंर्धन के लिए हर समय तत्पर है। उन्होेने कहा कि गोसेवा आयोग गोपालन विभाग के माध्यम से गौशालाओं को समृधिशाली बनाने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देगा।
  राज्य गोसेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रथम बार बाड़मेर आगमन पर जैन का भव्य स्वागत ओर अभिनन्दन किया गया। जैन का जोधपुर से बाड़मेर आगमन पर जगह जगह स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला सीमा से लेकर डोली, अराबा, कल्याणपुर, सरवड़ी, चारलाई, पचपदरा, जसोल, नाकोड़ा, बालोतरा, आसोतरा, खेड़, बायतु में बड़ी संख्या में लोग जैन के स्वागत को तत्पर रहे।
    इस दौरान जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी गौ सेवा के मध्य नजर उन पर यह विश्वास जताया है, जिस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राज्य में गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आयोग सतत प्रयत्नशील रहेगा एवं अकाल के दौरान गोवंश को बचाने में कहीं भी धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
  इस मौके पर जैन ने कहा कि वर्तमान में अकाल के हालात में सरकार पशुधन के सरंक्षण को तत्पर हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं गोशाला संचलको से आहवान किया कि वे पंचायत समिति स्तर पर नन्दी गौशाला संचालन करने के लिए आगे आए। ताकि नन्दी गौशालाओं की स्वीकृति की जा सके। उन्होंने कहा कि पशुधन संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने गौशालाओं में छोटे पशुधन के लिए 16 से बढ़ाकर 20 रुपये व बड़े पशुधन के लिए 32 से बढ़ाकर 40 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से अनुदान स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में गौशालाओं में छह माह से बढ़ाकर 9 माह तक अनुदान करने की प्रक्रिया राज्य स्तर पर प्रक्रियाधीन है।
गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने कहा कि गौशाला संचालकों की मांग को देखते हुए सरकार ने अनुदान प्रक्रिया में सरलीकरण किया गया है, जिससे भी गौशाला संचालको को राहत मिली है।
  उन्होंने गौशाला संचालकों को विश्वास दिलाया कि उनके भूमि आवंटन के मामले में राज्य सरकार प्रशासन से सहयोग करवाकर उनका निस्तारण किया जाएगा। वहीं निरीक्षण के माध्यम से भी किसी प्रकार की तकलीफ नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा की नन्दी गौशालाओं के संचालन के लिए गौशाला शुरू करते ही नौ माह का अनुदान चालू कर दिया जाएगा। उन्हाने गोपालन विभाग की गोपालन विकास योजना का प्रचार प्रसार करने एवं इसका लाभ उठाने का आव्हान किया। उन्होंने बताया कि इस योजना में गौशाला संचालक को टीन सेड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये के अनुदान देने का प्रावधान है। इसके लिए गोपालन विभाग में गौशाला का रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।
गोसेवा आयोग के अध्यक्ष ने गौशाला संचालकों को हर समय सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने गौशाला संचालकों को गौमाता की सेवा पूर्ण ईमानदारी के साथ करने का आहवान किया एवं कहा कि वे बधाई के पात्र है कि वे गौधन संरक्षण के लिए कार्य कर रहे है। जैन ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों के सहयोग के लिए सदैव कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अकाल की स्थिति में पूर्व में भी बहुतायत मात्रा में पशु शिविर एवं चारा डिपो खोलकर पशुधन का संरक्षण किया। वहीं गौशालाओं के माध्यम से भी पशुधन का संरक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार भी अनावृष्टि की स्थिति को देखते हुए सरकार हर स्तर पर पशुधन संरक्षण के लिए पूरा सहयोग करेगी एवं इसमें किसी प्रकार की धन की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि पूर्व के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने गोपालन विभाग का अलग से गठन कर गौशाला संचालकों को तोहफा दिया है। उन्होंने गौशाला संचालकों को विश्वास दिलाया कि उनकी हर स्तर पर गौ सेवा के लिए मदद की जाएगी।
  इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दीपक माली ने भी जैन का स्वागत करते हुए उनकी गौसेवा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। जैन सभी जगह मन्दिरो में पूजा अर्चना की एवं गौशाला में गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया।
-0-







मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष जैन 16 फरवरी को आयेंगे बाड़मेर

जगह जगह होगा स्वागत कार्यक्रम

बाड़मेर, 15 फरवरी। राज्य गो सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष मेवाराम जैन बुधवार को बाड़मेर आएंगे।
   निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जैन 16 फरवरी को सुबह 5 बजे जयपुर से प्रस्थान कर 11 बजे कल्याणपुरा पहुँचेगे, जहाँ पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, गौसेवाअध्यक्ष का स्वागत ,अभिनंदन करेंगे।उसके बाद अध्यक्ष जैन ब्रह्मधाम आसोतरा में ब्रह्मा जी एवम खेतेश्वर महाराज के मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद जसोल राणी भटियाणी मंदिर में पूजा अर्चना ,नाकोड़ा भैरव दरबार में दर्शन पूजन कर बालोतरा होते हुए खेड़ तीर्थ मंदिर में दर्शन करेंगे । उसके बाद बायतु में खेमा बाबा मंदिर में दर्शन पूजन कर कवास ,उत्तरलाई होते हुए बाड़मेर में नंदी गौशाला पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में बाड़मेर वासियों द्वारा गोसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन का नागरिक अभिनंदन करेंगे। इस दौरान जैन नंदी गौशाला में गौवंश को हरा चारा ,गुड़ खिलाएंगे ।
गौरतलब है कि बाड़मेर से तीसरी बार विधायक बने मेवाराम जैन की गौसेवा में हमेशा से रुचि रही है बाड़मेर शहर में निराश्रित गौवंश के लिए जिला मुख्यालय पर नंदी गौशाला की स्थापना कर इस गौशाला को पुरे प्रदेश में एक आदर्श नंदीगौशाला बनाने को लेकर प्रयासरत है विधायक जैन की गोसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री महोदय ने प्रदेश में गोसेवा का महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी सौपी है।
-0-

जन्म-मृत्यु का शत-प्रतिशत पंजीकरण आवश्यक

बाड़मेर, 15 फरवरी। मंगलवार को सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली के तहत पंचायत समिति सिणधरी के सभागार में ब्लॉक स्तरीय जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रशिक्षण आयोजित हुआ।

इस दौरान अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार एवं विकास अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि बच्चे के जीवन की शुरूआत उसके जन्म के साथ ही होती है। जन्म प्रमाण-पत्र बच्चे का कानूनी दस्तावेज है। उन्होने बताया कि जन्म-मृत्यु का शत पंजीकरण आवश्यक है। उन्होने ई-मित्र एवं आमजन से प्राप्त आवेदन का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर कैलाश कुमार ओझा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1969 एवं राजस्थान जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम, 2000 की बारीकी से जानकारी की गई। साथ ही पहचान पोर्टल से सम्बधी तकनीकी जानकारी दी गई। इस दौरान बकाया ई-साईन प्रकरण निस्तारण हेतु चर्चा की गई।
ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी धनराज ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना की क्रियान्वति में एवं राज्य की जनसंख्या की सटीक जानकारी हेतु सभी घटनाओं का पंजीकरण होना आवश्यक है। उक्त प्रशिक्षण में सिणधरी ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, समस्त ग्राम पंचायत के रजिस्ट्रार, आशा सहयोगिनी, कार्यकर्ता समेत जन्म-मृत्यु से जुडे़ कार्मिक उपस्थित रहें।
-0-




राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता मेरा मत, मेरा भविष्य पर होगी प्रतियोगिताएं

बाड़मेर, 15 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया है, जिसका मुख्य लक्ष्य युवाओं की प्रतिभाओं का उपयोग करते हुए भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाना है। प्रतियोगिता की अवधि 25 जनवरी, 2022 से 15 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि प्रत्येक वोट की महत्ता को संरचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से दर्शाने के लिए मेरा मत, मेरा भविष्य- एक मत की ताकत थीम के साथ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया है।  
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता मंें प्रत्येक आयुवर्ग के भारतीय नागरिक आयोग की वेबसाईट  ecisveep.nic.in/contest पर जाकर अपने यूनिक मोबाईल नम्बर के साथ रजिस्टेªशन कर सकते है। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता के अन्तर्गत क्वीज प्रतियोगिता, विडियो सन्देश निर्माण प्रतियोगिता, ऑडियो सन्देश निर्माण प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं स्लोगन निर्माण प्रतियोगिताओं का ऑनलाईन मोड से आयोजन किया जाएगा, जिसके संबंध में विस्तृत जानकारी मय विडियों क्लीप आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। इस प्रतियोगिता के तहत आयोग द्वारा प्रतिभागियों को नकद उपहार, ईसीआई मर्चेन्डाइज एवं ई सर्टिफिकेट जैसे प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
-0-

मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला 16 फरवरी को

बाड़मेर, 15 फरवरी। मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन बुधवार 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल में किया जाएगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में बढ़ती हुई आत्महत्याओं की प्रवृति को रोकने हेतु जिला प्रशासन एवं एक्सन एड यूनिसेफ द्वारा अनमोल जीवन अभियान मानसिक तनाव से जीवन की राह पर माह अक्टूबर, 2021 से लगातार अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है, इसी क्रम में परामर्शदाताओं, पुलिस नोडल अधिकारी, मिडिया एवं स्वयं सेवी सेस्थाओं के लिए बुधवार 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे स्थानीय भगवान महावीर टाउन हॉल में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिकारियों, नोडल अधिकारियों, विशेषज्ञों, चिकित्सकों, परामर्श दाताओं को आमन्त्रित किया गया है।
-0-

दुर्घटना पीड़ितों को 8 लाख 40 हजार की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 15 फरवरी। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10 व्यक्तियों को कुल आठ लाख चालीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों में फैक्ट्री में काम करते अकस्मात पत्थर गिरने से तथा सड़क दुर्घटनाओं में 08 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा दो व्यक्तियों के सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने से उन्हें बीस-बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

सोमवार, 14 फ़रवरी 2022

मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला बुधवार को

बाड़मेर, 14 फरवरी। मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन बुधवार 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल में किया जाएगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में बढ़ती हुई आत्महत्याओं की प्रवृति को रोकने हेतु जिला प्रशासन एवं एक्सन एड यूनिसेफ द्वारा अनमोल जीवन अभियान मानसिक तनाव से जीवन की राह पर माह अक्टूबर, 2021 से लगातार अभियान क्रियान्वित कियो जा रहा है, इसी क्रम में परामर्शदाताओं, पुलिस नोडल अधिकारी, मिडिया एवं स्वयं सेवी सेस्थाओं के लिए बुधवार 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे स्थानीय भगवान महावीर टाउन हॉल में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिकारियों, नोडल अधिकारियों, विशेषज्ञों, चिकित्सकों, परामर्शदाताओं को आमन्त्रित किया गया है।
-0-

ग्राहक जागरूकता को वित्तीय साक्षरता सप्ताह प्रारम्भ

बाड़मेर, 14 फरवरी। भारतीय रिजर्व बैंक 14 से 18 फरवरी के दौरान देश भर में वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2022 आयोजित कर रहा है, जिसका विषय “डिजिटल चुनो, सुरक्षा के साथ” ¼GO DIGITAL GO SECURE½ है, जो वित्तीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय रणनीति 2020-2025 के उदेश्यों में से एक है। यह एक अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम है, जिसका उदेश्य डिजिटल लेन देन की सुविधा, डिजिटल लेन देन की सुरक्षा और ग्राहको की सुरक्षा जैसे विषयों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन हर वर्ष देश भर में बैंकों और जनता के बीच सम्पर्क बनाने और वित्तीय साक्षरता के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए किया जाता है।

जिला अगर्णी बैंक प्रबन्धक गिरधारी लाल ने बताया कि वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2022 का उद्घाटन राजस्थान में सोमवार को जयपुर में सुश्री लमनेईचोंग चोंगलोई, महाप्रबन्धक एवं कार्यालय प्रभारी, भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर द्वारा किया गया। इसी कड़ी में बाड़मेर जिले में भी जनता को डिजिटल चुनो सुरक्षा के साथ ¼GO DIGITAL GO SECURE½ वित्तीय साक्षरता के बारे प्रतिदिन कैम्प आयोजित कर जनता को जागरूक किया जाएगा तथा सोमवार को राजकीय महाविधालय शिव, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय शिव एवं महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विधालय शिव में केम्प आयोजित कर विध्यार्थियों को डिजिटल चुनो, सुरक्षा के साथ के बारे मै जागरूक किया गया।
-0-

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा की वरियता सूची जारी

बाड़मेर, 14 फरवरी। राजस्थान में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा इंजीनियरिंग को संचालित करने वाले प्राविधिक शिक्षा मंडल, राजस्थान, जोधपुर ने मई 2021 में आयोजित डिप्लोमा इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष परीक्षा के परिणाम पश्चात वरीयता सूची जारी कर दी है। प्राविधिक शिक्षा मंडल से सम्बद्ध करीब 44 राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय एवं करीब 83 निजी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में डिप्लोमा प्रदान किया जाता है। वर्ष 2020-21 के परिणामों में बोर्ड द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं मे जारी राज्य स्तरीय वरीयता सूची में राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बाड़मेर की मैकेनिकल एवं केमिकल इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाने मे सफलता हासिल की।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग मे छात्र हरखाराम ने पूरे राजस्थान मे छठी वरीयता हासिल की तथा केमिकल इंजीनियरिंग में 3 विद्यार्थी टॉप 10 में अपना स्थान बनाने मे कामयाब रहे जिसमें देवेश सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि अंकुश सोनी तृतीय स्थान पर तथा अजय कुमार शर्मा पांचवे स्थान पर रहे है। महाविद्यालय की इस उपलब्धि से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर है। विभागाध्यक्ष मैकेनिकल संजय शर्मा ने बताया कि पूरे राजस्थान मे विद्यार्थियों द्वारा वरीयता सूची में सफलता हासिल करना राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बाड़मेर के लिए गौरव की बात है। विभागाध्यक्ष केमिकल शैलेंद्र सैनी ने विद्यार्थियों से अपनी मेहनत एवं लगन से हर परीक्षा मे इसी तरह मेहनत करते रहने की शुभकामना दी। इस परिणाम पर संस्थान के प्राचार्य अंशु सहगल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यालयाध्यक्ष कमल पँवार ने भी बधाई देते हुये सभी विद्यार्थियों को भविष्य मे ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर मेरिट मे आने के लिए प्रोत्साहित किया।
-0-

केन्द्रीय अध्ययन दल गुरुवार को सूखा प्रभावित इलाकों का जायजा लेगा

बाड़मेर, 14 फरवरी। अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्यययन दल गुरूवार 17 फरवरी को बाड़मेर प्रवास के दौरान सूखे से प्रभावित इलाकों का दौरा कर सूखे की स्थिति का जायजा लेगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि सूखे से प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव रितेश चौहान के नेतृत्व में केन्द्रीय अध्ययन दल बुधवार 16 फरवरी को सायं 5 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचेगा। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के पश्चात् गुरूवार 17 फरवरी को जिला मुख्यालय पर कांफ्रेन्स हॉल में प्रातः 9 बजे केन्द्रीय अध्ययन दल के साथ जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाकर सूखे की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित सम्पूर्ण सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि इसके पश्चात् केन्द्रीय अध्ययन दल जिले के अभावग्रस्त गावों का दौरा कर सूखे की स्थिति का जायजा लेगा।
उन्होने बताया कि केन्द्रीय अध्ययन दल 17 फरवरी को जिले के अभावग्रस्त गावों का दौरा करने के बाद सायं 5 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगा।
-0-

अवैध बजरी खनन पर होगी प्रभावी कार्यवाही

बाड़मेर,14 फरवरी। जिले में अवैध खनन सहित बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने अधिकारियों को मुश्तैदी से कार्य करने के साथ इसकी पुख्ता रोकथाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने इस कार्य के लिए गठित एस आई टी की बैठक में कहा कि जिले में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखकर इसकी धडपकड की कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि राजकीय कर्मियों पर हमले जैसी कार्यवाही होने पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही सरकारी भूमि पर अवैध खनन होने पर खनन विभाग के साथ साथ राजस्व प्रशासन भी अपनी कार्यवाही अमल में लाए।
इस अवसर पर खान एवं भू विज्ञान विभाग के खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि जिले मे खनिज विभाग, एसआईटी मय आरएसी द्वारा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जुर्माना लगाया जाता है तथा समय समय पर आकस्मिक चौकिंग एवं छापामारी कर अवैध खनन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, सहायक वन सरंक्षक दीपक चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

संभागीय आयुक्त ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

पब्लिक सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाए-शर्मा

बाड़मेर, 14 फरवरी। संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ.राजेश शर्मा ने राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए है।
    वह सोमवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न सेवाओं तथा योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने जिले में कोरोना वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकतम डबल डोज टीकाकरण के निर्देश दिए।
  शर्मा ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में वंचित रहे लोगो का पंजीयन करवाने के निर्देश दिए है। उन्होने जिले की चिकित्सा इकाइयों में निःशुल्क दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होनें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की तथा कोरोना पीड़ित परिवारो को एसडीआरएफ से सहायता राशि के वितरण की बकाया प्रकरणों की जानकारी ली।
   सम्भागीय आयुक्त ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि सर्विस डिलीवरी की समीक्षा की एवं इनसे समन्धित प्रोजेक्ट कार्यो में भी गुणवता के साथ समझौता नहीं करने को कहा। उन्होने निर्देश दिए कि अधिकारी जन सेवाओं की प्रदायगी के लिए धरातल पर अधिक कार्य करें।
  जिले के प्रभावी सचिव ने आने वाली गर्मियों में पानी, बिजली एवं पशु चारे के लिए अभी से कार्ययोजना बनाकर तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने समर कंटीजेंसी प्लान में आगामी आवश्यकताओ एवं संशाधनों के मद्देनजर विस्तृत कार्यों एवं औपचारिकताओ को समय पर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने मानव के साथ ही पशुधन के लिए पेयजल एवं चारे पानी को प्रबंधन की अभी से पूरी तैयारी करने को कहा।
उन्होंने अधूरे प्रोजेक्ट के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिस्कॉम को पेयजल स्रोतों पर नियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने तथा नए विकसित स्रोतों पर त्वरित गति से विद्युत कनेक्शन मुहैया कराने को कहा। उन्होंने बजट घोषणाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों से सतत् समन्वय कायम रखने की हिदायत दी।
  इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में पब्लिक सर्विस डिलीवरी की जानकारी दी एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति तथा बजट घोषणाओं की पालना से अवगत कराया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने जिला परिषद की योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
    इसके पश्चात सम्भागीय आयुक्त ने बाड़मेर तहसील एवं पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण एवं पंचायत समिति कल्याणपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उक्त संस्थानो के काम काज तथा बकाया प्रकरणों की समीक्षा की।
-0-







शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

जिला कलेक्टर ने किया पुलिस थानों का निरीक्षण

 आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय रखे कायम

बाड़मेर, 12 फरवरी। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस थाना सदर तथा पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण का औचक निरीक्षण किया।
   इस दौरान जिला कलेक्टर ने थाना में बनाए गए स्वागत कक्ष का निरीक्षण किया एवं थानो में सीसी कैमरे लगाने की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने थानो में पुरुष बन्दी गृह, महिला बंदी गृह मालखाना एवं पुलिस बैरकों का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की पड़ताल की।
   इस मौके पर कलेक्टर बन्धु ने कहा की थाने में आने वाले हर परिवादी के साथ के पुलिस सदभावपूर्ण व्यवहार करें। साथ ही प्रत्येक परिवादी को उसकी परिवाद की प्राप्ति रशीद देना सुनिश्चित करे। जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस को आमजन में विश्वास कायम करते हुए अपराधियों में भय कायम करने को कहा। उन्होंने थाना परीक्षेत्र के सभी हथियार लाइसेंसधारकों के लाइसेंस की नियमित जांच करने एवं क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों पर सूक्ष्म निगाह रखने को कहा। 
   जिला कलेक्टर ने अपराधों की रोकथाम को पुलिस से सतर्क रहते हुए निरोधात्मक उपाय करने एवं अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ हाईवे पर स्थित ढाबों की नियमित जांच करने के निर्देश दिये। साथ ही नियमित पेट्रोलिंग करने, रात्रि गश्त की हिदायत देते हुए पुलिस नाको की लोकेशन नियमित अंतराल के बाद बदलने को कहा।
   उन्होंने थानाधिकारी को अपने सम्बंधित उपखंड मजिस्ट्रेट से सतत सवांद रखने, पुलिस मित्रों का सहयोग लेने एवं सीएलजी की बैठकों को नियमित रूप से करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाधिकारी अनिल कुमार, पर्बत सिंह तथा जिला कार्यलय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आम्बा राम बोसिया मौजूद रहे।
-0-






शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

राजस्थान साइंस लिटरेचर फेस्टिवल का समापन

 बाड़मेर, 11 फरवरी। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार के बाड़मेर जिले के कार्यक्रमों का समापन राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में हुआ। राजस्थान साइंस लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे एवं समापन  दिवस पर  विज्ञान के क्षेत्र मे नवाचार संवर्धन विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान हुए, जिसमे राज्य के विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थीयों ने नए-नए प्रोजेक्ट, मॉडल्स, आइडिया आदि का ऑनलाइन प्रदर्शन किया।

      अंतिम सत्र मे भारत के वर्तमान परिदृश्य में विज्ञान का अध्यात्म, भाषा, संस्कृति एवं साहित्य के साथ संबंध विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम स्थान पर इंजिनियरिंग महाविद्यालय के पेट्रोलियम संकाय के कृष्णकांत बंसल, द्वितीय स्थान पर इंजिनियरिंग महाविद्यालय के दीक्षित कुमार एवं तृतीय स्थान पर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के केमिकल अंतिम वर्ष के विद्यार्थी चेतन्य शर्मा रहे।
      पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से विजेताओ को स्मृति-चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संस्थान के कार्यालयाध्यक्ष कमल पँवार ने विजेताओ को बधाई दी। साथ ही सभी प्रतिभागीयों को भविष्य मे ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताओं मे भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष मैकेनिकल संजय शर्मा ने इंजीनियरिंग महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के तकनीकी एवं व्यवहारिक गुणों में वृद्धि हेतु भविष्य में भी ऐसे तकनीकी सत्र आयोजित करने पर बल दिया। इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्तागण सूर्य प्रकाश, ममता चौधरी, अमृत लाल जांगिड़, पुरुषोतम जांगिड़, प्रियंका मीना आदि उपस्थित रहे। समन्वयक  प्रशांत जोशी एवं  सह समन्वयक वासु देव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन सत्र के कार्यक्रम का संचालन रोशनलाल जैन ने किया।
-0-



जैव विविधता के संरक्षण को तकनीकी सहायता समूह का गठन

 बाड़मेर, 11 फरवरी। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तर पर तकनीकी सहायता समूह का गठन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा एक आदेश जारी कर जिला स्तर पर तकनीकी सहायता समूह का गठन किया गया है। समिति में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बाड़मेर, उप निदेशक कृषि विस्तार बाड़मेर, सहायक निदेशक उद्यान विभाग बाडमेर, जिला आयुर्वेद अधिकारी बाडद्वमेर, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग बाड़मेर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बाड़मेर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक/प्रारंभिक शिक्षा बाडमेर एवं कृषि विज्ञान अधिकारी, अनुसंधान केन्द्र दांता बाडमेर सदस्य होंगे। वहीं उप वन संरक्षक बाडमेर सदस्य सचिव होंगे।
आदेशानुसार तकनीकी सहायता समूह जैव विविधता प्रबन्ध समितियों के गठन एवं संचालन, जैव विविधता को लेखबद्ध कर लोक जैव विविधता पंजिका तैयार कराने, जैव विविधता एवं विरासतीय स्थलों के प्रबन्धन आदि में सहयोग करेगा।
-0-

आदान अनुदान राशि वितरण बैंक खाता जन आधार कार्ड से लिंक करवाना आवश्यक

 बाड़मेर, 11 फरवरी। आदान अनुदान राशि का भुगतान समय पर हो सके, इसके लिए प्रत्येक काश्तकार  का आधार कार्ड व बैंक खाता संख्या जन आधार कार्ड से लिंक करवाया जाना आवश्यक है।

तहसीलदार गडरारोड़ मीठालाल मीणा ने तहसील गडरारोड़ के समस्त काश्तकारों को सूचित किया है कि इस वर्ष खरीफ संवत् 2078 में तहसील के समस्त राजस्व ग्राम अकालग्रस्त है। सरकार की तरफ से वे समस्त काश्तकार जिनकी फसले खराब हुई है, को आदान-अनुदान राशि वितरीत की जानी है। उन्होने आदान अनुदान राशि का भुगतान समय पर हो सके इसके लिए सभी काश्तकारों को आधार कार्ड व बैंक खाता संख्या जन आधार कार्ड से लिंक करवाने, आधार नम्बर संबंधित हल्का पटवारी को सम्पर्क किये जाने पर उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है। उन्होने बताया कि काश्तकार आदान अनुदान की सूचियों के बारे में हल्का पटवारी से जानकारी प्राप्त कर सकता है। यदि काश्तकार निर्धारित समय तक राजस्व कार्मिक को वांछित दस्तावेज उपलब्घ नहीं करवाता है तो उसे आदान-अनुदान का भुगतान नहीं किया जा सकेगा।
-0-

अतिथि अनुदेशक 21 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे

बाड़मेर, 11 फरवरी। आईटीआई बाडमेर में विभिन्न व्यवसायों में रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि अनुदेशक योजनान्तर्गत प्रशिक्षण देने के लिये विद्युतकार, फीटर, कार्याशाला गणना एवं विज्ञान, इंजिनियरिंग ड्राईंग में अनुदेशकों के पैनल तैयार करने हेतु 21 फरवरी, 2022 को दोपहर 12 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।

प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुरेश चौधरी ने बताया कि अनुदेशकों के पैनल तैयार करने हेतु निर्धारित विभागीय तकनीकी योग्यता के साथ साथ कार्यानुभव रखने वाले अभ्यार्थी से आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है। सेवानिवृत तकनीकी कार्मिक जो निर्धारित योग्यता रखते है उन्हें पैनल तैयार करने में प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक आवेदनकर्ता जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हो आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, दसवी अंकतालिका, डिग्री/डिप्लोमा, संबंधित व्यवसाय में एनसीवीटी योजना से आईटीआई एवं सीटीआई उतीर्ण सहित आवश्यक एक, दो एवं तीन वर्षीय कार्यानुभव सहित पासपोर्ट साईज फोटो एवं बैंक पास बुक की प्रति संलग्न कर 21 फरवरी तक आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि पैनल तैयार करने हेतु मूल दस्तावेजों की जॉच एवं साक्षात्कार 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे संस्थान परिसर में रखा जाएगा। पैनल में चयनित अतिथि अनुदेशक संस्थान में नियमित अनुदेशकों की नियुक्ति, सत्र अवधि अथवा कालाश लिए जाने तक रोटेशन पद्धति से कार्य कर सकेंगे। इस कार्य हेतु नियमानुसार मानदेय दिया जाएगा।
-0-

जीरा फसल में झुलसा एवं छाछ्या रोग नियंत्रण उपाय की सलाह

 बाड़मेर, 11 फरवरी। जिले में गत दिनों बादल छाये रहने के कारण कुछ स्थानों पर जीरा फसल में प्रकोप प्रारम्भ हो गया है।

उप निदेशक कृषि (वि.) वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने कृषकों को सलाह दी है कि समय पर इसकी रोकथाम करें अन्यथा नुकसान होने की संभावना है।
झुलसा के लक्षण-
उन्होने बताया कि फसल में फूल आना शुरू होने के बाद अगर आकाश में बादल छाये रहें तो इस रोक का लगना निश्चिय हो जाता है। रोग में पौधों की पत्तियों एवं तनों पर गहरे भूरे रंग के धब्बे पड़ जाते है तथा पौधों के सिरे झुके हुए नजर आने लगते है। यह रोग इतनी तेजी से फैलता है कि रोग के लक्षण दिखाई देते ही यदि नियंत्रण न किया जाये तो फसल को नुकसान से बचाना मुश्किल होता है।
रोग नियंत्रण
झुलसा के नियंत्रण हेतु बुलाई के 30-35 दिन बाद फसल पर दो ग्राम थायोफनेट मिथाइल 70 डब्ल्यू.पी. या मैन्कोजेब 75 डब्ल्यू.पी. या जाइरम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़के। आवश्यकतानुसार यह छिड़काव 10 से 15 दिन बाद दोहरायें।
छाछ्या एवं झुलसा रोगों के एक साथ नियंत्रण हेतु जाइनेब 68 प्रतिशत $ हैक्जाकोनाजोल 4 प्रतिशत का 2 ग्राम प्रति लीटर या मेटिराम 55 प्रतिशत $ पाइराक्लोस्ट्रोबिन 5 प्रतिशत या 3.5 ग्राम प्रति लीटर या पाइराक्लोस्ट्रोबिन 13.3 प्रतिशत $ इपोक्सीकोनाजोल 5 प्रतिशत या 1.5 एम.एल. प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करेें। आवश्यकतानुसार 15 दिन के अन्तराल पर छिड़काव दोहरायें।
-0-

जिला कलक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

 गुड गर्वनेंस के लिए गुड सर्विस डिलीवरी जरूरी

बाड़मेर, 11 फरवरी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कोविड एवं स्वास्थ्य के संबंध में प्रगति समीक्षा कर शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना कसी प्रगति, डोर टू डोर सर्वे की प्रगति, जन आधार रजिस्टेªशन की प्रगति की समीक्षा की तथा एसडीआरएफ से कोरोना सहायता दिए जाने के बकाया प्रकरणों को ऑनलाईन करवाकर शीध्र सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री कोरोना सहायता के बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने को कहा। बैठक में उन्होने अवैध खनन की रोकथाम, सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन की प्रगति, पशु शिविर एवं चारा डिपों खोलने, आदान अनुदान में किसानों के डाटा ऑनलाईन करने, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, संपरिवर्तन के बकाया प्रकरणों की प्रगति, आबादी भूमि विस्तार के प्रकरणों की प्रगति, लोक सेवा गारन्टी के प्रकरणों की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा, भारतमाला परियोजना के लम्बित मामलों समेत विभिन्न बिन्दुओं की जिला एवं ब्लॉकवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।  
बैठक में जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की तथा जन समस्याओं का समयबद्ध रूप से गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सम्पर्क पोर्टल पर छः माह से अधिक पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा राज्य  स्तर पर आयोजित प्रगति पखवाड़ा के दौरान पैण्डिंग प्रकरणों का संवेदना के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को 15 फरवरी के पश्चात कोई पुराना प्रकरण लम्बित नहीं रहें, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होने अग्नि सहायता के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण भिजवाने को कहा ताकि मुआवजा राशि भुगतान की कार्यवाही की जा सकें।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व प्रकरणों एवं बकाया मामलों की विस्तार से चर्चा की। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोाहनदान रतनू ने विकास योजनाओं के लक्ष्यों को विस्तार से बताया एवं किसी भी योजना में राज्य औसत से नीचे नहीं रहने को कहा।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-




गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाडमेर में राजस्थान साइंस लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन

बाड़मेर, 10 फरवरी। राजस्थान साइंस लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन राज्यस्तरीय कार्यक्रम के ऑनलाइन व्याख्यान मे विभिन्न संस्थानांे के विद्यार्थी जुड़े। इस दौरान विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के प्रोजेक्ट निदेशक डॉ.मनु सिकरवार ने विभाग की विभिन्न योजनाओं इनटर्नशिप, फैलोशिप, एसपीपी, आदि के बारे मे विस्तार से बताया। शोध के माध्यम से युवा अभ्यर्थी कैसे ज्ञान संवर्द्धन करें, के संबंध मे विभाग की कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों ने वक्ताओ से अपनी शैक्षणिक गतिविधियों एवं शोध से संबन्धित प्रश्न भी पूछे जिनका वक्ताओ ने निराकरण किया।

  दूसरे सत्र मे विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत स्वायत संस्था विज्ञान प्रसार के वैज्ञानिक कपिल त्रिपाठी ने विज्ञान प्रसार के भारतीय संदर्भ मे विज्ञान जागरूकता के उद्देश्य से शुरू इंटरनेट आधारित ओटीटी टेलिविजन इंडिया साइंस की विस्तृत जानकारी दी। त्रिपाठी ने वैबसाइट एवं एप्प की विद्यार्थियों के लिए उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। तीसरे एवं अंतिम दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं नवाचार संवर्धन सत्र का आयोजन होगा।
-0-

खाद्य आपूर्ति मंत्री खाचरियावास 11 फरवरी को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 10 फरवरी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास अपनी एक दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार 11 फरवरी को बाड़मेर आएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास शुक्रवार 11 फरवरी को प्रातः 4 बजे बाड़मेर पहुंचेगे। वे बाड़मेर से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर प्रातः 9 बजे सेतराउ पहुुंचेगे तथा श्री नरपतसिंह राठौड़ अधिवक्ता पुत्र स्व. श्री केसर सिंह अधिवक्ता के परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद सेतराउ से दोपहर 3 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के संबंध में वीसी 11 फरवरी को

बाड़मेर, 10 फरवरी। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के संबंध में शुक्रवार 11 फरवरी को प्रातः 11 से 12 बजे तक वीडियो कांफ्रेस का आयोजन किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बाताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 12 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25जनवरी,2022) को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियागिता का शुभारम्भ किया है, जिसका मुख्य लक्ष्य युवाओं की प्रतिभा का उपयोग करते हुए भारतीय लोकतन्त्र को सशक्त बनाना है। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते है। उक्त प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत चर्चा हेतु शुक्रवार 11 फरवरी को प्रातः 11 से 12 बजे तक वीसी आयोजित की जाएगी। वीसी में जिला एवं ब्लॉक स्तर के प्रतिभागियों भाग लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

जन आधार नामांकन के अभाव में नहीं मिल सकेगा राशन

बाड़मेर, 10 फरवरी। एनएफएसए राशन कार्डधारी सदस्यों को जन आधार नामांकन नहीं होने पर उन्हें जन आधार कार्ड से राशन मिलने की घोषणा होने के बाद राशन मिलने में परेशानी होगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ जन आधार कार्ड के माध्यम से दिए जाने की बजट घोषणा की क्रियान्विति के लिए 15 फरवरी तक जिनका नामांकन होना शेष है उन सभी का जन आधार नामांकन करवाया जाना आवश्यक है। उन्होने बताया कि जिले में जन आधार योजनान्तर्गत नामांकन करवाए जाने हेतु अभियान के रूप में जुलाई, 2021 से एनएफएसए राशन कार्डधारी सदस्यों की जन आधार से मैंपिंग का कार्य किया जा रहा है। इस मैपिंग कार्य के अन्तर्गत जन आधार अनामांकित एनएफएसए राशन कार्डधारी सदस्यों, जिनका नामांकन होना शेष है उनके चिन्हीकरण के साथ साथ जन आधार नामांकन भी कराया जाना था। उन्होने जन आधार नामांकन से शेष रहें एनएफएसए राशन कार्डधारी सदस्यों को तत्काल अपने नजदीकी ई मित्र केन्द्र पर जाकर अपना नामांकन कराने के निर्देश दिए है ताकि भविष्य में उनको राशन के साथ साथ अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्री और उतर मैट्रिक छात्रवृति, निर्माण श्रमिक कौशल विकास योजना सहित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में परेशानी नहीं हो।
-0-

जिला कलक्टर 11 फरवरी को करेंगे फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 10 फरवरी। जिला कलक्टर लोकबंधु शुक्रवार 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे वीडियों कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त वीडियों कांफ्रेन्स में जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ अपने अपने ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र से निर्धारित समय पर सम्मिलित होने के निर्देश दिए गए है।
उन्होने बताया कि बैठक में कोविड एवं स्वास्थ्य के संबंध में वैक्सीनेशन की प्रगति, मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, डोर टू डोर सर्वे की प्रगति, एसडीआरएफ से कोरोना सहायता दिए जाने वाले प्रकरणों की प्रगति, जन आधार रजिस्टेªशन की प्रगति समेत बिन्दुओं, अवैध खनन की रोकथाम, सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन की प्रगति, पशु शिविर एवं चारा डिपों खोलने, आदान अनुदान में किसानों के डाटा ऑनलाईन करने, सिलिकोसिक के प्रकरणों, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, संपरिवर्तन के बकाया प्रकरणों की प्रगति, आबादी भूमि विस्तार के प्रकरणों की प्रगति, राजस्थान सम्पर्क के बकाया प्रकरणों की प्रगति, लोक सेवा गारन्टी के प्रकरणों की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा, भारतमाला परियोजना के लम्बित मामलों समेत विभिन्न बिन्दुओं पर प्रगति समीक्षा की जाएगी।
 -0-

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

राजस्थान साइंस लिटरेचर फेस्टिवल के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम/प्रतियोगिता का शुभारम्भ

बाड़मेर, 09 फरवरी। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार के जिला स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारम्भ बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में हुआ। प्रथम दिवस स्लोगन लेखन एवं विज्ञान पुस्तक सत्र का आयोजन हुआ।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि स्लोगन लेखन हेतु कुल 67 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे से 13 ऑनलाइन प्रतिभागी थे। स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान महाविद्यालय के अंतिम वर्ष मैकेनिकल के विद्यार्थी प्रवीण कुमार, द्वितीय स्थान इंजिनियरिंग महाविद्यालय के पेट्रोलियम संकाय के कृष्णकांत बंसल एवं तृतीय स्थान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के केमिकल संकाय प्रथम वर्ष के छात्र रामानुज यादव को प्राप्त हुआ।
उन्होने बताया कि विज्ञान पुस्तक सत्र के दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण हुआ जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. टी. वी. वेंकटेश्वर रहें। उन्होने विभिन्न विज्ञान विषयक उपयोगी पुस्तकों का प्रदर्शन किया एवं विद्यार्थियों को पढाई के इत्तर भी विभिन्न पुस्तकें पढने का आहवान किया।
कार्यक्रम जिला समन्वयक प्रशांत जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन दिवस है एवं आगामी दिवसों पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिता में बाड़मेर जिले के सभी सरकारी अथवा निजी महाविद्यालय के विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी निशुल्क भाग ले सकते हैं। प्राचार्य कमल पंवार  ने बताया की संस्थान की वेबसाइट पर उक्त आयोजनों की विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। वेबसाइट  htts://hte.rajasthan.gov.in/college/gpcbarmer है।  
उन्होने बताया कि 10 फरवरी को तीन कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन व्याख्यान होंगे तथा अंतिम दिवस को वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं नवाचार संवर्धन सत्र का आयोजन होगा। कार्यक्रम में संस्थान के प्रवक्ता संजय शर्मा, रोशन लाल, वासु देव, ममता चौधरी,  अमृत लाल जांगिड़, पुरुषोत्तम आदि उपस्थित रहे।
-0-

आरजीएचस के 30 सितम्बर तक के चिकित्सा दावे 31 मार्च तक होंगे स्वीकार

बाड़मेर, 09 फरवरी। राजस्थान सरकार हैल्थ स्कीम के 30 सितम्बर, 2021 तक के चिकित्सा दावे 31 मार्च तक कोष कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकेंगे।

कोषाधिकारी जसराज चौहान ने बताया कि वित्त विभाग राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार राजस्थान सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या)नियम 2013 के नियम 22 में उल्लेखित प्रावधान के अन्तर्गत राजस्थान सरकार हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) के अन्तर्गत आउटडोर एवं इनडोर चिकित्सा के 30 सितम्बर, 2021 तक के दावे 31 मार्च, 2022 तक कोष कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकेेंगे। उन्होने बताया कि आरजीएचएस के 30 सितम्बर, 2021 तक के प्रस्तुत चिकित्सा दावों का कोषालय द्वारा नियमानुसार निस्तारण कियो जाएगा।
-0-

जन समस्याओं का समयबद्ध रूप से गुणवतापूर्ण निस्तारण के निर्देश

बाड़मेर, 09 फरवरी। जिला स्तरीय अधिकारियों को जन समस्याओं का त्वरित, गुणवतापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर छः माह/एक वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होने बताया कि जन अभियोग निराकरण विभाग द्वारा 1 से 15 फरवरी तक राज्य स्तर पर प्रगति पखवाडा आयोजित जा रहा है, जिसमें प्रमुख शासन सचिव महोदय द्वारा प्रतिदिन इसके निस्तारण की जिलेवार समीक्षा की जा रही है। उन्होने सभी जिला, उपखण्ड, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पैण्डिंग प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ आगामी 7 दिनों में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होने अधिकारियों को 15 फरवरी के पश्चात् कोई पुराना प्रकरण लम्बित नहीं रहे, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित के निर्देश दिए है।  
-0-

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

फूड लाईसेन्स बनाने के लिए 11 फरवरी को लगेगा शिविर

 बाड़मेर, 08 फरवरी। जिले में खाद्य सामग्री विक्रेताओं के खाद्य अनुज्ञापत्र (लाइसेन्स एवं रजिस्टेªेशन) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि सम्पूर्ण जिले में खाद्य अनुज्ञापत्र (लाइसेन्स एवं रजिस्ट्रेशन) बनाने हेतु 11 फरवरी को जाट चेरीटेबल ट्रस्ट नेहरू नगर बाडमेर में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जाएगा। समस्त खाद्य कारोबारकर्ता अपने दस्तावेज लेकर कैम्प में उपस्थित होकर हाथो हाथ अपना खाद्य अनुज्ञापत्र लॉनलाईन करवाकर एवं जारी करवाकर ले जा सकते है।
उन्होने बताया कि खाद्य कारोबारकर्ता जिनका वार्षिक टर्न ऑवर 12 लाख से कम है उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज - मालिक का फोटो, आधार कार्ड/परिचय पत्र, लाईट बिल स्वयं द्वारा प्रमाणित लेकर शिविर में उपस्थित होवे, जिसका वार्षिक शुल्क 100 रूपये है। इसी प्रकार बडे व्यापारी जिनका टर्न ऑवर 12 लाख से अधिक है, खाद्य अनुज्ञापत्र बनाने हेतु दस्तावेज- फोटो, जीएसटी, प्रोपराइटर का डिक्लेयरेशन, आधार कार्ड, पेन कार्ड, लाईट बिल स्वयं द्वारा प्रमाणित लेकर उपस्थित होंवे, जिसका वार्षिक शुल्क 2000 रूपये है और उत्पादक यूनिट को लाइसेन्स बनाने हेतु दस्तावेज ब्लू प्रिन्ट, मशीनरी डिटेल, आधार कार्ड, पेन कार्ड, जीएसटी, प्रोपराईटर का डिक्लेयरेशन, लाईट बिल, लेटर हेड, यूनिट फोटो आदि स्वयं प्रमाणित कर उपस्थित होंवे, जिसका वार्षिक शुल्क 3000 रूपये है। उन्होने बताया कि उक्त खाद्य अनुज्ञापत्र एक वर्ष से 05 वर्ष तक ऑनलाईन करवाये जा सकते है। उक्त ऑनलाईन करवाने हेतु एटीएम कार्ड/यूपीआई आईडी आदि साथ में लेकर आवें। छोटे व्यापारी ठेलेवाले, फेरीवाले, पकोडे वाले, किराणा, ढाबा, होटल आदि समस्त प्रकार के खाद्य शामिल है। उक्त खाद्य अनुज्ञापत्र नहीं लिया जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि समस्त खाद्य कारोबारकर्ता अपना खाद्य अनुज्ञापत्र लेकर कानूनी कार्यवाही से बचें।
-0-


विधानसभा सत्र हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित

बाड़मेर, 08 फरवरी। 15 वीं विधानसभा के सप्तम सत्र के दौरान माननीय विधानसभा सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों, ध्यानाकर्षण विशेष उल्लेख प्रस्तावों इत्यादि का त्वरित प्रतिउत्तर भिजवाने तथा सूचनाओं के आदान प्रदान संबंधी कार्य हेतु राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि 15 वीं विधानसभा का सप्तम सत्र 09 फरवरी,2022 से प्रारम्भ हो रहा है। उन्होने कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित नियंत्रण कक्ष में नियुक्त कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे उक्त कार्य के साथ साथ विधानसभा सत्र के संबंध मे भी कार्य सम्पादित करेंगे। उन्होने नियंत्रण कक्ष प्रभारी को निर्देशित किया है कि उक्त कार्य हेतु सन्देश एवं सूचनाओं तथा उस पर की गई कार्यवाही इन्द्राज के लिए एक पृथक पंजिका का संधारण करेंगे, जिसमें उक्त कार्य से संबंधित प्राप्त सूचनाओं एवं उस पर की गई कार्यवाही का नियमित रूप से अंकन किया जाएगा तथा वस्तुस्थिति से प्रतिदिन एवं समय समय पर प्रभारी विधानसभा सत्र प्रकोष्ठ सामान्य शाखा को अवगत करायेंगे।
-0-

पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान ई-कुबेर पे मैनेजर के माध्यम से होगा

 बाड़मेर, 08 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा माह दिसम्बर, 2021 से राज्य पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान ई-कुबेर पे मैनेजर के माध्यम से प्रारम्भ कर दिया गया है। अब राज्य पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स को सरकारी क्षेत्र के बैंकों के द्वारा पेंशन का भुगतान नहीं किया जाएगा।

कोषाधिकारी जसराज चौहान ने बताया कि चालू वर्ष के लिए जिन पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशन ने जीवन प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, पुनर्विवाह प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र का विवरण संबंधित बैंकों में प्रस्तुत नहीं किया गया है, उन पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स को 18 फरवरी, 2022 तक उक्त प्रमाण पत्र कोषालय/उप कोषालय स्तर पर आवश्यक रूप से प्रस्तुत किया जाना है। उन्होने बताया कि जिन पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशन ने जीवन प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, पुनर्विवाह प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र बैंकों में प्रस्तुत कर दिये है, उन्हें उक्त प्रमाण पत्र पुनः प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।
-0-

सौर ऊर्जा पंप स्थापना हेतु 25 फरवरी तक पत्रावलियां जमा कराएं

 बाड़मेर, 08 फरवरी। आवेदित समस्त कृषकों से अनुदान पर सौर उर्जा पम्प स्थापना हेतु अपनी मूल आवेदन पत्रावली मय समस्त दस्तावेज 25 फरवरी, 2022 तक कार्यालय सहायक निदेशक उद्यान बाड़मेर में जमा कराने को कहा गया है।

सहायक निदेशक उद्यान सुरेन्द्र सिंह मनोहर ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि ऊर्जा संरक्षण एवं उद्यान महाभियान के तहत बाड़मेर जिले में कृषकों के सौर उर्जा पंप संयन्त्र अनुदान पर स्थापित किये जा रहे है। आवेदित समस्त कृषकों से अनुदान पर सौर उर्जा पम्प स्थापना हेतु आपनी मूल आवेदन पत्रावली मय समस्त दस्तावेज 25 फरवरी, 2022 तक जमा कराने को कहा गया है। उन्होने बताया कि मर्यादित अवधि तक मूल आवेदन पत्रावली प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित की वरियता को रोककर (होल्ड करते हुए) अग्रिम वरियता वाले कृषकों को लाभान्वित कर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि इसी प्रकार युनिवर्सल सोलर पम्प कन्ट्रोलर आधारित कृषि उपकरण (चाप कटर, आटा चक्की, डिप फ्रिज, मिनि कोल्ड स्टोरेज बल्क, मिल्क चिलर, थ्रेसिंग व विनोइक अथवा फल सब्जी सुखाने की मशीन आदि) संचालन परियोजना के तहत जिन कृषकों ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजना में अनुदान पर सौर उर्जा पम्प संयंत्र स्थापित करवाये है तथा जिनकी पांच वर्ष की गारन्टी समाप्त हो चुकी है, ऐसे कृषक पात्र होंगे, उक्त कृषक 25 फरवरी, 2022 तक ऑफलाइन पत्रावलियां उद्यान कार्यालय में जमा करा देंवे।
-0-

मेले में पशुपालकों को आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने के निर्देश

 श्री रामदेव पशुमेला नागौर

बाड़मेर, 08 फरवरी। श्री रामदेव पशुमेला नागौर में पशु क्रय करने हेतु जाने वाले बाड़मेर जिले के व्यापारी/पशुपालकों को राजस्थान से बाहर पशु ले जाने के लिए अपने साथ वांछित दस्तावेज आवश्यक रूप से साथ ले जाने के लिए निर्देर्शित किया गया है।
विकास शाखा के प्रभारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नागौर जिले में 16 फरवरी, 2022 तक श्री रामदेव पशु मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बाड़मेर जिले के व्यापारी/पशुपालक पशु क्रय करने हेतु मेले में जाते है। उन्होने मेले में पशु क्रय करने हेतु जाने वाले बाड़मेर जिले के व्यापारी/पशुपालकों को राजस्थान से बाहर पशु ले जाने के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र, काश्त (जमाबंदी) संबंधी पत्र एवं पशु को वध के लिए नहीं ले जाया जा रहा है, उसका उपयोग कृषि कार्य हेतु लेने संबंधी शपथ पत्र अपने साथ ले जाने हेतु निर्देशित किया है।
-0-

सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को

जिले में अग्रणी स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा

जिले में उक्त प्रतियोगिता 9 से 11 तक, समन्वयक नियुक्त
बाड़मेर, 07 फरवरी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 28 फरवरी, 2022 को जयपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाएगा। जिलों में इनोवेशन पिचिंग, साइंस बुक सेशन, एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप, फेलोशिप कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले में अग्रणी स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होने बताया कि बाड़मेर जिले में उक्त प्रतियोगिता/कार्यक्रम 9 से 11 फरवरी, 2022 तक राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्रवक्ता-कम्प्यूटर प्रशान्त जोशी (मो.नं. 8003781633) को समन्वयक नियुक्त किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर विश्नोई ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राजकीय/निजी महाविद्यालय अपने प्रतिभागियों के उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के संबंध में अपने संस्थान के नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुए समन्वयक से सम्पर्क कर प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु निर्देशित करेंगे। प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.hte.rajasthan.gov.in/ college/gpcbarmer पर प्राप्त की जा सकती है।
-0-

राजकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

उपस्थिति पंजिकाओं की जॉच, 18 अधिकारी एवं 51कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए

बाड़मेर, 07 फरवरी। प्रमुख शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग श्री अश्विनी भगत के निर्देशानुसार प्रशासनिक सुधार विभाग के शासन उप सचिव भंवरसिंह सौलंकी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल के सदस्य सहायक शासन सचिव के.के. मंगल, सहायक अनुभागधिकारी शिव कुमार सैनी, सहायक अनुभागाधिकारी विष्णुदत शर्मा एवं सहायक अनुभागाधिकारी मो. वकील     द्वारा सोमवार प्रातः 9.40 से 10.00 तक जिला मुख्यालय पर स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) भंवरसिंह सौलंकी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय स्तर पर अवस्थित कार्यालयों की संधारित 78 उपस्थिति पंजिकाएं मौके पर ही जब्त की गई। उक्त कार्यालयों के कुल 142 राजपत्रित मे से 18 अधिकारी एवं 633 अराजपत्रित में से 51 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। प्रतिशत की दृष्टि से 7.8 प्रतिशत राजपत्रित अधिकारी एवं 12.41 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जायेगी।
उन्होने बताया कि कार्यालयों में बकाया विधान सभा प्रश्न, सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवाद, शिकायतों के निस्तारण, आर.टी.आई. के लम्बित प्रकरणों की जानकारी भी निरीक्षण दल द्वारा ली जाएगी, जिससे विभागों द्वारा कृत कार्यवाही की गुणवता का परीक्षण हो सकें।
-0-

संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण कर सुशासन का अहसास कराएं - मुख्य सचिव

 संभागीय आयुक्त, रेंज आईजी, पुलिस आयुक्त, जिला कलेक्टर एवं एसपी के साथ ‘सुशासन’ पर चर्चा

बाड़मेर, 07 फरवरी। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक आमजन के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण रखते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण करें और लोक सेवाओं की डिलीवरी बेहतर कर सुशासन का अहसास कराएं। उन्होंने कहा कि आपका एक नवाचारी कदम समाज में आमूल सकारात्मक बदलाव ला सकता है। श्रीमती उषा शर्मा सोमवार को यहां शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागीय आयुक्त, रेंज पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ ‘सुशासन’ पर चर्चा कर रही थीं।
इस दौरान जिला मुख्यालय पर कलेक्टरेट सभागार में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि हम संवेदनशील रहकर हर व्यक्ति की मदद करें और उनकी परेशानी को कम करने की कोशिश करें। विशेष तौर से महिलाओं एवं समाज के कमजोर तबके के लोगों को सशक्त करें और उनको अहसास दिलाएं कि शासन-प्रशासन आपके साथ है। ज्यादा से ज्यादा लोगों की सुनवाई हो और उत्तरदायित्व के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक सर्विस डिलीवरी व्यवस्था को मजबूत करने और जनसुनवाई एवं सम्पर्क पोर्टल पर आने वाले प्रकरणों का गुणवत्ता के साथ समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं अपने स्तर पर प्रकरणों का निस्तारण करेंगे तो निचले स्तर पर व्यवस्था अपने आप बेहतर होगी।
प्रभावी मॉनिटरिंग करें, पात्र व्यक्ति को लाभ मिले
श्रीमती उषा शर्मा ने राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं, जन घोषणाओं एवं मुख्यमंत्री के निर्देशों की क्रियान्विति के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का सही मायने में पात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शत प्रतिशत नागरिकों को कवर करने, कोविड राहत पैकेज के प्रकरणों का निस्तारण करने, निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने एवं समाचार पत्रों की रिपोर्टों का संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एक नवाचारी कदम समाज में आमूल बदलाव ला सकता है
मुख्य सचिव ने सुशासन के लिए नवाचारी कदम उठाने पर जोर देते हुए कहा कि आपका एक कदम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उन्होंने कहा कि नवाचार ऐसे हो जिनकी देशभर में पहचान बनें। उन्होंने कहा कि अगर मिशन मोड पर कोई अभियान शुरू करेंगे तो सफलता निश्चित ही मिलेगी। उन्होंने पहले से चल रहे अच्छे नवाचारों को मंजिल तक पहुंचाने का प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, बच्चों के समुचित विकास एवं डिजीटल तकनीक को बढ़ावा देकर सर्विस डिलीवरी बेहतर करने के लिए नवाचार करने के निर्देश दिए।
आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ की संकल्पना को साकार करें
मुख्य सचिव ने ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ की संकल्पना को साकार करने के लिए राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था बनाने और आम नागरिक को भय मुक्त जीवन जीने का माहौल मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था संबंधित कोई प्रकरण होने पर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचें। महिलाओं के विरूद्ध अपराध एवं पोक्सो प्रकरणों में विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करें। एससी-एसटी एक्ट संबंधी प्रकरणों में पीड़ितों को सुरक्षा एवं सहायता राशि समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। साइबर अपराध रोकथाम के लिए त्वरित कार्यवाही करने के साथ प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। पुलिस के ट्विटर हेंडल पर मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत प्रभाव से प्रतिक्रिया व्यक्त करें। उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
नवाचार साझा किए, सुशासन के लिए दिए सुझाव
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े संभागीय आयुक्त, रेंज पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों ने मुख्य सचिव से संवाद करते हुए अपने जिलों में किए गए नवाचार साझा किए और सुशासन के लिए सुझाव दिए।
-0-







शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी शनिवार 5 फरवरी को सायला जाएंगे

बाड़मेर, 04 फरवरी। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री हेमाराम चौधरी शनिवार 5 फरवरी को ग्राम पंचायत जीवाणा तहसील सायला जिला जालोर जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी शनिवार 5 फरवरी को जोधपुर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे वाया बालोतरा-सिणधरी होते हुए ग्राम पंचायत जीवाणा तहसील सायला, जालोर पहुंचेगे। वे पंचायत समिति क्षेत्र सायला में दोपहर 12.30 बजे चौधरी अनार मण्डी जीवाणा का उद्घाटन तथा दोपहर 2 बजे नवक्रमोन्नत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खानूडिया की ढाणी, साजनपुरा ग्राम पंचायत तेजा की बेरी का उद्घाटन करने के बाद रात्रि विश्राम जोधपुर में करेंगे।
-0-

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

 बाड़मेर, 04 फरवरी। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, विधायक मेवाराम जैन भी मौजूद रहें।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने सतर्कता समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार प्रगति समीक्षा पश्चात् कहा कि सतर्कता समिति में प्राप्त प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए आगामी बैठक से पूर्व जॉच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान सतर्कता समिति में श्रीमती किशन कंवर सरपंच ग्राम पंचायत सणाऊ द्वारा दर्ज सरहद मौजा डूंगरपुरा ग्राम पंचायत सणाऊ व मौजा आकोड़ा के मामले में अवैध खनन की वसूली करने के सहायक खनि अभियन्ता को निर्देश दिए गए। गेमरसिंह अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बाडमेर द्वारा सोनडी के खनन से निकलने वाले दूषित पानी से किसानों की भूमि बंजर होने संबंधी मामले में दूषित पानी की निकासी के लिए पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत बलाउ जाटी में सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटवाने के मामले को ड्राप किया गया। इसी प्रकार आम जनता कुर्जा द्वारा गोचर भूमि कुर्जा में खनन के मामले को भी ड्राप किया गया। अमृतलाल द्वारा प्रस्तुत प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने से ड्राप किया गया। धीराराम निवासी निम्बलकोट द्वारा प्रस्तुत गलत तरीके से बिल बनाकर सरकारी राशि उठाने के मामले में उपखण्ड अधिकारी गुडामालानी से जॉच कराने के निर्देश दिए गए। मूलाराम निवासी गालाबेरी शिवकर द्वारा प्रस्तुत प्रकरण में सहायक श्रम आयुक्त को माहवार प्राप्त आवेदन, स्वीकृत आवेदन एवं पैण्डिंग आवेदन की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। नगाराम एवं समस्त ग्रामवासी मते का तला बूठ राठौडान द्वारा प्रस्तुत मामला भी ड्राप किया गया। श्री सांभरा आशापुरा नमक उत्पादन क्षेत्र विकास समिति पचपदरा द्वारा प्रस्तुत मामले में चिन्हित अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान जन सुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दो से जुड़ी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान फोगेरा निवासी डलसिंह द्वारा मौजा फोगेरा आगोर के खसरा नम्बर 242/81का नामान्तरकरण सरकार के हक में दर्ज करने, जटियों का वास निवासी दयालचन्द द्वारा निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना की छात्रवृति का भुगतान करवाने, सिरेमल जांगिड़ द्वारा आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने, शास्त्री नगर निवासी जगदीश सोनी द्वारा अतिक्रमण हटवाने, जैसिन्धर निवासी मनसुखदास द्वारा विकलांग एवं बीपीएल व्यक्ति को पी.एम. आवास दिलवाने समेत विभिन्न समस्याओं से जुड़े प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।  
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, कोषाधिकारी जसराज चौहान, आईसीडीएस के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, सहायक निदेशक लोक सेवाएं जसवन्त गौड़ समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहें। उपखण्ड मुख्यालय के अधिकारी वीसी के माध्यम से मौजूद रहें।
-0-







जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित

 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना  

की वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2022-23 का अनुमोदन
बाड़मेर, 04 फरवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में पहली बार वर्चुअली आयोजित की गई। बैठक में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन भी मौजूद रहें। वहीं शिव विधायक अमीन खान, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल एवं सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल वर्चुअली रूप से जुड़े रहे। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना वर्ष 2022-23 की प्रस्तावित वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि वे जन प्रतिनिधियों द्वारा बताई जाने वाली जन समस्याओं एवं मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही कर उनका समाधान कराएं। उन्होने अधिकारियों से जिला परिषद सदस्यों के फोन नम्बर सेव करने को कहा ताकि जन समस्याओं से अवगत कराने पर शीघ्र समाधान कराया जा सकें। उन्होने सदस्यों का आहवान किया कि जनहित से जुड़े मामलों का पूरा फीडबैक और जानकारी सदन के पटल पर रखे ताकि उनका उचित तरीके से निराकरण किया जा सकें। उन्होने अधिकारियों से पेयजल, विद्युत, सड़क समेत मूलभूत सुविधाओं तथा विकास योजनाओं के जुड़े कार्य प्राथमिकता से प्रारम्भ कराने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक अमीन खान ने कहा कि भारतमाला सड़क निर्माण प्रोजेक्ट में डीएनपी क्षेत्र में अधूरे कार्य पूर्ण कराने एवं गागरिया में पुल का कार्य शुरू कराने को कहा। उन्होने बोर्डर रोड़ का कार्य गुणवतापूर्वक कर सड़कों को मजबूत करने की बात कही।
इस दौरान विधायक मेवाराम जैन ने मनरेगा योजना में निविदा प्रक्रिया में सुधार करने को कहा। उन्होने कहा कि ठेकेदार को गुणवतापूर्ण कार्य समय पर पूर्ण करने के लिए पाबन्द किया जाए। उन्होने दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत विद्युत विभाग के अधिकारियों को नई पत्रावलियां जमा करने के लिए निर्देशित करने को कहा ताकि अब तक बकाया कनेक्शनों की जानकारी मिल सकें।
इस दौरान विधायक पदमाराम मेघवाल ने क्षेत्र में विद्युत की टिप्लिंग की समस्या का समाधान कराने तथा वॉल्टेज मेन्टेन रखवाने को कहा। वहीं विधायक हमीरसिंह भायल ने सिवाना क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने, विद्युत के ढीले तार दुरस्त कराने तथा पुराने जल स्त्रोतों की उचित देखरेख कर उन्हें चालू कराने को कहा। उन्होने कहा कि पेयजल के बड़े प्रोजेक्ट में अलग से तकनीकी पद स्वीकृत किए जाए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। बैठक के प्रारम्भ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने गत बैठक की कार्यवाही विवरण एवं एक्सन टेकन रिपोर्ट सदन के पटल पर रखा।  
बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सदन को अवगत कराया तथा संबंधित विभाग से उचित जवाब की जानकारी ली। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के अलावा जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के प्रधान एवं विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी वर्चुअली रूप से जुड़े रहें।  
-0-






गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

शौभाला जेतमाल और रेवाली सब स्टेशन का कार्य पूर्ण

नए सब स्टेशन निर्माण से क्षेत्र के हजारों कृषि, घरेलू उपभोक्ताओं को रबी की सीजन मंे गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति होगी

बाड़मेर, 03 फरवरी। जिले के उपखण्ड चौहटन मंे शौभाला जेतमाल एवं बायतु उपखण्ड में रेवाली मंे दो नए 33/11 केवी सब स्टेशन का निर्माण होने से हजारों कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं कोे गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

जोधपुर डिस्कॉम, बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि बाड़मेर जिले में चौहटन उपखण्ड के अधीन स्वीकृत शौभाला जेतमाल एवं बायतु उपखण्ड मंे रेवाली गांव मंे 33/11 केवी के सब स्टेशन स्वीकृत हो रखे थे। इनके कार्यादेश होने के बाद कार्य की प्राथमिकता के मद्देनजर संविदाकार से सामंजस्य स्थापित कर पूर्ण सामग्री उपलब्ध करवाकर पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगाकर यह कार्य पूर्ण कर दोनों सब स्टेशनों पर 3.15 एमवीए क्षमता के पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति चालू की गई। उक्त सब स्टेशन के शुरू होने से हजारों कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति मिल पाएगी।

3700 उपभोक्ता को मिलेगा लाभ

अधीक्षण अभियंता बाड़मेर ने बताया कि चौहटन उपखण्ड मंे शौभाला जेतमाल मंे 33/11 केवी निर्माण से शौभाला, केलनोर, नवातला, भोजारिया, नवातला गांवों के करीब 2600 घरेलू एवं 10 कृषि उपभोक्ता तथा बायतु उपखण्ड के रेवाली मंे 33/11 केवी सब स्टेशन निर्माण से सिंगोड़िया, रेवाली, रतनाली नाडी गांवों के कृषि के 200 एवं घरेलू 900 उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति मिल पाएगी एवं ओवरलोड पर आने वाली ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी।

-0-


जिला परिषद की बैठक शुक्रवार 4 फरवरी को, पहली बार वर्चुअल होगी बैठक

बाडमेर, 03 फरवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार 4 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में वर्चुअली आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित पंचायत समिति क्षेत्र के विकास अधिकारी व अन्य अधिकारी विभिन्न विभागों से एवं प्रधान व उस क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति के वीसी कक्ष में वर्चुअल बैठक में भाग लेंगे।  

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्ययोजना पर पंचायत समितिवार चर्चा व अनुमोदन तथा पूरक प्लान नरेगा योजना वर्ष 2021-22 के कार्यो का अनुमोदन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर चर्चा, जीपीडीपी एवं बीपीडीपी प्लान वर्ष 2022-23 पर चर्चा एवं अनुमोदन समेत जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

-0-

श्रम एवं कारखाना राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई शनिवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 03 फरवरी। श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई अपनी एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार 5 फरवरी को बाड़मेर आएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई 5 फरवरी को सांचोर से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे बाड़मेर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे होतीगांव पहुंचेगे तथा सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् वे होतीगांव से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए रात्रि 8 बजे सांचोर पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे।

-0-


सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन हेतु कार्यक्रम निर्धारित

बाडमेर, 03 फरवरी। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एस. आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती हेतु चयन के लिए तहसीलवार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

एस.एस.सी.आई. रिजनल टेªनिंग सेन्टर उदयपुर के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि 7 फरवरी को राउमावि सिवाना, 8 को राउमावि पचपदरा, 9 को राउमावि सिणधरी, 10 को राउमावि गुडामालानी, 11 को राउमावि चौहटन, 12 को राउमावि रामसर, 13 को राउमावि गडरारोड, 14 को राउमावि धोरीमना, 15 को राउमावि शिव, 16 को राउमावि बायतु, 17 को राउमावि धनाऊ, 18 को राउमावि समदडी, 19 को राउमावि बालोतरा, 20 को राउमावि रामूबाई बाड़मेर, 21 को राउमावि सेड़वा, 22 को राउमावि गिडा, 23 को राउमावि रामूबाई बाड़मेर में प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा गार्ड के 325 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 25 पदों के लिए भर्ती की जाएगी जिसका भर्ती स्थल पर ही रजिस्टेªशन किया जाएगा।

उन्होने बताया कि सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती हेतु चयन के लिए प्रथम वैक्सीन सर्टिफिकेट, प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण, हाईट 168सेमी, वजन 56 से 90 किलो, सीना 80-85सेमी, आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही शारीरिक रूप से स्वच्छ एवं फिजिकल फिट होना चाहिए। चयनित अभ्यार्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होने बताया कि सुरक्षा गार्ड को 10000 से 16000रूपये एवं सुरक्षा सुपरवाईजर को 14000 से 18000हजार रूपये तक मासिक मानदेय से पी.एफ., ई.एस.आई.सी, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल की सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतनवृद्धि, प्रमोशन, दुर्घटना बीमा, आवास एवं मैस आदि की सुविधा दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के एतिहासिक स्मारकों एवं प्रतिष्ठान, उद्योग संस्थानों एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इच्छुक प्रार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर भाग ले सकते है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।

-0- 


जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की वीसी के माध्यम से बैठक शुक्रवार 04 फरवरी को

बाड़मेर, 03 फरवरी। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ शुक्रवार 04 फरवरी को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को निर्घारित समय पर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

-0-


आई.डी.आर.एन. पोर्टल पर विभाग में उपलब्ध संसाधनों का अपडेशन करने के निर्देश

बाड़मेर, 03 फरवरी। विभागीय अधिकारियों को आई.डी.आर.एन. पोर्टल पर विभाग में उपलब्ध संसाधनों का एक जनवरी, 2021 से 31 दिसम्बर, 2021 तक अपडेशन करने के निर्देश दिए गए है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा) ओमप्रकाश विश्नोई ने आपदा प्रबन्धन संस्थान गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों को आई.डी.आर.एन. पोर्टल पर अपने विभाग में उपलब्ध संसाधनों का एक जनवरी, 2021 से 31 दिसम्बर, 2021 तक शीध्र डाटा अपडेशन कर अवगत कराने के निर्देश दिए है।

-0-


चिरंजीवी शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित, विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं के साथ कोरोना टीकाकरण भी होगा

बाड़मेर, 03 फरवरी। जिले में चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरो का आयोजन किया जाएगा। शिाविरों में कोरोना के टीके भी लगाए जाएंगे।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि इन शिविरो में ग्रामीणो को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाआंे से लाभान्वित किया जायेगा। साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के पंजीयन भी होंगे तथा कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। उन्होने बताया कि 04 फरवरी को शिवकर, सांवलासी, राणासर, दरगुड़ा, आर्दश आडेल, कालेवा, रामपुरा, 05 फरवरी को सेतराउ, भाखरपुरा, पोसाल, झणकली, होडू, जानियाना, मोकलसर,  07 फरवरी को दुदाबेरी, सिधांसवा चौहान, रबासर, पोसाल, मगरा, रेवाड़ा मैया, सिवाना, 08 फरवरी को मारूड़ी, आलपुरा, सालारिया, भीयाड़, टाकुबेरी, खोखर, सेवाली, 09 फरवरी को बाड़मेर ग्रामीण, उड़ासर, पाण्डरवाली, राजड़ाल, सड़ा, टापरा, मज्जल, 10 फरवरी को महाबार, बायतु चौखला, सिंहार, दुधौड़ा, भाम्भुनगर, निम्बा की ढाणी, 11 फरवरी को भाडखा, सज्जन का पार, माधासर, भालीखाल, रातड़ी, अराबा चौहान, इन्द्राणा, 12 फरवरी को अभे का पार, भेडाणा, हुडो का तला, रामदेरिया, नवातला, खारड़ा भारतसिंह, 14 फरवरी को जालीपा, अणदाणियो की ढाणी, देवनगर, नवातला राठौड़ान, बाखासर, नागाणा, बामसीन, 15 फरवरी को भीण्डे का पार, भलीसर, हाथला, लक्ष्मीपुरा, जुनामीठा खेड़ा, घड़ोई चारणान, लालाना स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होगे। इन शिविरो में कोविड-19 वैक्सीनेशन भी किया जायेगा। 

ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर

उन्होने बताया कि 04 फरवरी को सीएचसी बायतु, 09 फरवरी को सीएचसी गुड़ामालानी एवं 11 फरवरी को सीएचसी चौहटन में ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर आयोजित होगा, जिसमें ग्राम पंचायत कैम्पो से रेफर्ड समस्त मरीजो का आवश्यकतानुसार निदान व उपचार प्रदान किया जायेगा। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु विशेषज्ञों का मेडीकल बोर्ड, मोतियाबिन्द, पाईल्स एंव अन्य शल्य क्रिया, महिला/पुरूष नसबंदी, आरसीटी/स्केलिंग व अन्य दंत रोगियो को सेवाये देने हेतु नैत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल से अपनी सेवाएं देगे। 

-0-


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...