सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

अन्तिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी

 पंच एवं सरपंच के तृतीय चरण का निर्वाचन

निष्ठा एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की हिदायत  
बाडमेर, 05 अक्टूबर। जिले में शिव एवं धनाऊ पंचायत समितियों में तृतीय चरण के तहत पंच एवं सरपंच के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को अन्तिम प्रशिक्षण पश्चात् निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की हिदायत के साथ सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ईवीएम मशीन एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाकर अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने रवाना होने वाले मतदान दलों को शुंभकामनाएं देते हुए निर्वाचन कार्य को पूर्ण मनोबल एवं ध्यैर्य के साथ सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान से पूर्व मोकपोल जरूर करे तथा मोकपोल के बाद ईवीएम मशीन का क्लिीयर बटन दबाकर क्लियर करना ना भूले। साथ ही उन्होने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरतने तथा मास्क, सैनेटाईजर की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रवानगी से पूर्व अन्तिम प्रशिक्षण के मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अरूण कुमार पुरोहित ने पंचायत चुनाव कार्य को बिना जल्दबाजी के ध्यैर्य एवं गम्भीरता के साथ सम्पन्न करने के निर्देश दिए। उन्हांेने मतगणना कार्य को निष्पक्षता एवं पूर्ण सावधानी के साथ सम्पन्न करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में निर्वाचन आयोग के निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियाती उपायों के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए तैयारियों का जायजा लिया तथा रवाना होने वाले दलों के लिए सामग्री वितरण एवं रवानगी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने रिटर्निग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को पंचायत चुनाव की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होने बताया कि विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में शिथिलांग मतदाताओं के लिए साथी की मदद से मतदान करने का प्रावघान था लेकिन पंचायत चुनावों में ऐसी स्थिति में पीठासीन अधिकारी की मदद से वोट डाले जाएंगे।
  इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक सह आचार्य मुकेश पचौरी, उप प्रधानाचार्य डा. लक्ष्मीनारायण जोशी, वरिष्ठ व्याख्याता मॉगूसिंह राठौड ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी कराई। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

चुनाव पर्यवेक्षक पुरोहित पहुंचे बाड़मेर स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा की

 बाड़मेर, 05 अक्टूबर। बाड़मेर जिले मंे पंचायतीराज चुनाव के तृतीय चरण को शान्ति पूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अरूण कुमार पुरोहित सोमवार को बाड़मेर पहुंचे।

चुनाव पर्यवेक्षक पुरोहित ने बाड़मेर पहुंच कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा के साथ बैठक लेकर पारदर्शी, स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने चुनाव पर्यवेक्षक पुरोहित को पंच एवं सरपंच के तृतीय चरण के चुनाव के संबंध में की गई तैयारियों की विस्तार के साथ जानकारी कराई।  
लाइजन अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक अरूण कुमार पुरोहित तृतीय चरण के चुनाव के दौरान बाड़मेर में सर्किट हाउस में कमरा नंबर 02 में प्रवास करेंगे एवं मोबाइल नम्बर 9828251345 पर किसी भी चुनाव संबंधित शिकायत एवं जानकारी के लिए उपलब्ध रहेगे।
-0-

शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर शिक्षक निलंबित

 बाड़मेर, 03 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय कालेराणो की बेरी, पंचायत समिति बाड़मेर में पदस्थापित शिक्षक तिल्लाराम  को पंचायतीराज चुनाव के दौरान मतदान अधिकारी नियुक्त कर अंतिम प्रशिक्षण के लिए राजकीय महाविद्यालय में 2 अक्टूबर को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। इसके 2 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे तक उपस्थित नहीं होने पर उसके साथ नियुक्त अन्य कार्मिकों एवं पीठासीन अधिकारी की ओर से दूरभाष पर बार बार संपर्क करने पर उपस्थिति दर्ज करवाकर वापिस चला गया। पीठासीन अधिकारी की ओर से संपर्क करने पर उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर अपने कर्तव्य के प्रति अत्यंत लापरवाही पूर्ण कृत्य किया। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 में प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए शिक्षक तिल्ला राम को निलंबित कर दिया। निलंबन काल के दौरान शिक्षक का मुख्यालय सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय बाड़मेर में रहेगा। निलंबन काल के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। जहां उसको रोजाना उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
-0-

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

 बाडमेर, 03 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने शनिवार को विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

उन्होने चौहटन, चौहटन आगोर एवं सांवलोर ग्राम पंचायत के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने मतदाताओं से रूबरू होकर कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने तथा अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के निर्देश दिए। उन्होने मतदान के दौरान मतदाताओं से एक साथ इकट्टा न रहकर आपसी दूरी बनाए रखने को कहा। उन्होने मतदान प्रक्रिया तथा कानून व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
-0-

प्रभारी मंत्री विश्नोई का जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

 बाड़मेर, 3 अक्टूबर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने शनिवार प्रातः जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर कोरोना के उपचार के संबंध में की गई व्यवस्थाओं को परखा। उनके साथ विधायक मेवाराम जैन भी मौजूद थे।

      जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन तथा पर्यावरण राज्य मंत्री बिश्नोई शनिवार प्रातः बिना किसी पूर्व सूचना के राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने चिकित्सालय में भ्रमण कर कोरोना प्रबंधन की जानकारी ली। वे कोरोना वार्ड में भी गए तथा वहां भर्ती कोरोना पॉजिटिव रोगियों से उनके उपचार की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने रोगियों के उपचार के बारे में चिकित्सकों से पूछताछ की। उन्होंने यहाँ ऑक्सीजन बैड एवं वेंटीलेटर की उपलब्धता की जानकारी ली। विश्नोई ने कोरोना की गहन चिकित्सा इकाई के बारे में भी जानकारी ली।
बिश्नोई ने कोरोना वार्ड में उपलब्ध ऑक्सीजन बैंड एवं वेंटीलेटर के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालय में ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी कि किसी भी स्थिति में अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं आनी चाहिए एवं गंभीर रोगियो के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कोरोना वार्ड में अनुभवी चिकित्सा कार्मिकों की नियुक्ति के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने भ्रमण के दौरान चिकित्सालय में सामान्य चिकित्सा प्रबंधो की जानकारी ली एवं अस्पताल में लोगों को मास्क वितरण किये एवं सभी से प्रत्येक समय मास्क पहने रहने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन ने अस्पताल के प्रबंधों से अवगत कराया। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी एल मसूरिया भी मौजूद थे।
-0-

प्रभारी मंत्री विश्नोई ने किया कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन का आगाज

 मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं बार-बार हाथ धोना ही कोरोना से बचाव का आधार

बाड़मेर, 03 अक्टूबर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा है कि मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना तथा बार-बार हाथ धोना ही एक मात्र कोरोना से बचाव का मूल आधार है। उन्होने कहा कि जन आन्दोलन के दौरान गांधीवादी तरीके से आमजन को मास्क पहनने हेतु प्रेरित किया जाए। वे शनिवार को राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन के शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ‘‘नो मास्क नो एन्ट्री’’ की पहल को आमजन के हित में एक जनांदोलन में परिवर्तित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आगाज किया गया हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से ली गई राय में भी यह स्पष्ट सन्देश है कि मास्क है तो कोरोना के खतरे से काफी हद तक बचा जा सकता है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने निरोगी राजस्थान का नारा दिया है जिसे हम सभी को साकार करना है।
उन्हांेने कहा कि हमें प्रतिज्ञा लेनी है कि घर से बाहर कहीं भी जाएंगे तो मास्क आवश्यक रूप से पहनेंगे तथा इस संबंध में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। उन्हांेने जनप्रतिनिधियों, पार्षदगणों एवं कोरोना वारियर्स को प्रतिदिन अपने वार्ड में भ्रमण कर गांधीवादी तरीके से समझाईश कर विनम्रता के साथ मास्क पहनने एवं कोरोना से बचाव हेतु एहतियाती उपाय अपनाने हेतु जागरूक करने को कहा। उन्होने कहा कि नो मास्क नो एन्ट्री की कड़ाई से पालना करने पर ही महामारी पर लगाम के साथ साथ मौसमी बिमारीयों से भी बचाव हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कोरोना वारियर्स को कोरोना महामारी के दौरान फेस मास्क पहनने तथा अपने परिवार, संबंधियों तथा मित्रों को भी मास्क के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित करने तथा स्वस्थ बाडमेर, स्वस्थ राजस्थान एवं स्वस्थ भारत के लिए मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन का आगाज किया है। उन्हंोने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार विडियो कांफ्रेसिंग, अन्य प्रचार प्रसार के माध्यमों से कोरोना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। उन्होने कहा कि जीवन अमूल्य है, यह हमे सोचना और समझना होगा। साथ ही आमजन के जीवन को बचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा सरकार हर संभव प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जीवन बचाने के लिए बाडमेर में चिकित्सा व्यवस्थाओं एवं संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होने कहा कि बाडमेर शहर में प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर आमजन को मानसिक रूप से मास्क पहनने, दो गज दूरी बनाने तथा सेनेटाइज का उपयोग करने के लिए तैयार करने में पार्षदगणों की विशेष जिम्मेदारी है जिसे वे गम्भीरता के साथ लेकर निर्वहन करे ताकि महामारी से बचाव हो सके।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि कोरोना एक भयावह बीमारी है जिसकी न तो दवा है और न ही वैक्सीन। उन्होंने कहा कि मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं बार-बार हाथ धोते रहे यहीं कोरोना से बचाव है। उन्हांेने आमजन से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की तथा कहा कि दैनिक गतिविधियों में मास्क पहनने की प्रवृति को आवश्यक रूप से अपनाएं। उन्होने कहा कि प्रत्येक जन को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक करना हम सभी का दायित्व है। उन्होने कहा कि जन आन्दोलन के दौरान प्रत्येक वार्ड में पार्षदगणों के नेतृत्व में कोरोना वारियर्स के सहयोग से आमजन को गांधीवादी तरीके से मास्क पहनने हेतु समझाईश की जाएगी। इस अवसर पर उन्होने मुख्यमंत्री के स्वयं मास्क पहने तथा सभी को मास्क पहनाएं के सन्देश को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया।  
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ गांधीजी की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित कर तथा गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार द्वारा कोरोना जागरूकता गीत जागो देश वासियों जागो रे....तथा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तैने कहिए .... की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अन्त में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, नगर परिषद सभापति दीपक माली, उपसभापति सुरतानसिंह, गांधी जयन्ती कार्यक्रम के संयोजक महावीर बोहरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उप महानिरीक्षक मुद्रांक सुरेन्द्रसिंह मीणा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के. गोयल, मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डा. आर.के. आसेरी, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर प्रशान्त शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. बी.एल. मन्सुरिया, पार्षदगण, चिकित्साकर्मी, सफाईकर्मी, विभिन्न कोरोना वारियर्स सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, विधायक मेवाराम जैन सहित अतिथियों ने कोरोना जागरूकता वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
प्रभारी मंत्री का पैदल मार्च
जिला स्तरीय कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री विश्नोई, विधायक मेवाराम जैन तथा जिला कलेक्टर विश्राम मीणा के साथ जनप्रतिनिधियों एव जिलाधिकारियो ने अहिंसा सर्किल से गांधी चौक तक पैदल मार्च कर मुख्य बाजार में सभी दुकानदारों तथा आमजन से मास्क लगाने का आग्रह किया। प्रभारी मंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति से मास्क लगाने का आग्रह कर इसे जन आंदोलन के रूप में बदलने की अपील की। उन्होंने इस दौरान मुख्य बाजार में आम लोगों को मास्क वितरित किए।
-0-

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

शुक्रवार को 700 रूपये का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 02 अक्टूबर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को जिले में 5 व्यक्तियों से 700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में शुक्रवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड में 1 व्यक्ति से 200 तथा धोरीमना में 4 लोगों से 500 को मिलाकर कुल 5 लोगों से 700 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7142 लोगों से कुल 13,37,800 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया शनिवार को नाकोड़ा आएंगे

 बाडमेर, 02 अक्टूबर। खान एवं गोपालन विभाग मंत्री प्रमोद जैन भाया शनिवार सायं नाकोड़ा आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया शनिवार को सायं 5 बजे जालोर से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे नाकोड़ा जी पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। उनका रविवार को दोपहर 3 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम निर्धारित है।
-0-

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई शनिवार से जिले के दौरे पर रहेंगे

 कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन में भाग लेंगे

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार), खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग तथा जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई शनिवार, 3 अक्टूबर को बाडमेर के दौरे पर रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई शनिवार सायं 4.30 बजे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् सायं 6 बजे वे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्य सरकार ने विश्नोई को बाड़मेर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। इसके बाद वे प्रथम बार बाड़मेर आ रहे हैं।
-0-

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं साथिनों एवं ड्रॉप आउट बालिकाओं के साथ वर्चुअल सेमिनार आयोजित

बाडमेर, 02 अक्टूबर। गांधी जयन्ती के अवसर पर कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन को सफल बनाने के उदृेश्य से शुक्रवार को साथिनों एवं ड्रॉप आउट बालिकाओं के साथ वर्चुअल सेमिनार के माध्यम से कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती उपायों एवं शिक्षा के महत्व पर विचार विमर्श किया गया।

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उक्त वर्चुअल सेमिनार में साथिनों एवं ड्रॉप आउट बालिकाओं को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान इससे बचाव हेतु संकल्प एवं अथक प्रयासों की सफलता के लिए सभी का सहयोग एवं भागीदारी की अपील की गई। उन्होने समस्त साथिनों को अपने आसपास के क्षेत्र के लोगों को मास्क पहनने, उचित दूरी बनाए रखने एवं भीड़ से बचने की समझाईश कर इस जन आन्दोलन को सफल बनाने को कहा। इस अवसर पर साथिनों के माध्यम से सिवाना ब्लॉक की ड्राप आउट बालिकाओं द्वारा अपनी बात रखी गई। कार्यक्रम में बेटियों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओें की जानकारी कराई गई तथा बालिकाओं के लिए शिक्षा के महत्व एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर प्रकाश डाला गया।
ऑनलाईन कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के कार्मिक, जिले के समस्त प्रचेता/ सुपरवाईजर, युनिसेफ एक्शनएड जिला समन्वयक विकास सिंह, महिला शक्ति केन्द्र के महिला कल्याण अधिकारी तथा जिला समन्वयक सहित जिले की साथिनों एवं ड्रॉप आउट बालिकाओं ने भाग लिया।
-0-

मतदाताओं से कोरोना के प्रोटोकॉल के साथ मतदान करने की अपील

 बाड़मेर, 02 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के तहत चौहटन एवं रामसर पंचायत समितियों में सरपंच और पंच पदों के लिए शनिवार 3 अक्टूबर को  प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक मतदान किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए निर्भय होकर मतदान करें। प्रत्येक मतदाता अपने घर से मास्क लगाकर मतदान के लिए जाएं। उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रवेश से पूर्व मास्क लगाना अनिवार्य है। मतदान केंद्र में जाने से पहले हाथों को साबुन पानी या सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। उन्होंने बताया कि मतदान करते समय मतदाता पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर या सामाजिक दूरी बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। मतदान के दौरान सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दें। उन्होंने मतदाता, उम्मीदवार या उनके समर्थकों से मतदान केंद्र या आसपास भीड़ या समूह में खड़े नहीं रहने की भी अपील की। मतगणना के तुरंत बाद मतगणना स्थल पर भीड़ ना करने और अपने-अपने घर समय पर लौट पुलिस प्रशासन और सथानीय प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की है।
-0-

पंचायत चुनावों के लिए सूखा दिवस घोषित

 बाडमेर, 02 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान एवं मतगणना दिवसों पर सूखा दिवस घोषित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत द्वितीय चरण में पंचायत समिति चौहटन एवं रामसर के चुनाव क्षेत्र जहां मतदान 3 अक्टूबर को सम्पन्न होना है, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में शनिवार 3 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। उन्होने बताया कि इस दौरान उक्त चुनाव क्षेत्रों में कसी भी प्रकार से मदिरा का विक्रय किया जाना, दिया जाना अथवा वितरित किया जाना पूर्णतः निषेद्ध रहेगा।
-0-

मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

 पंचायत आम चुनाव 2020


बाडमेर, 02 अक्टूबर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा द्वारा जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत द्वितीय चरणों में होने वाले पंच एवं सरपंच के चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले समस्त विभागों, संस्थानों एवं उपक्रमों में मतदान दिवस 3 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के पंचों एवं सरपंचों के लिए आम चुनाव 2020 में द्वितीय चरण में शनिवार 3 अक्टूबर को मतदान होने के कारण चौहटन एवं रामसर पंचायत समितियों में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुनर्मतदान की स्थिति में जहां पुनर्मतदान होगा, उस मतदान क्षेत्र/क्षेत्रों में पुनर्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
-0-

12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी हो सकेगा मतदान

 बाड़मेर, 02 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र अपने साथ जरूर लाएं। उनके मुताबिक इनके अभाव में 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर भी मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं।

उन्होने बताया कि इन दस्तावेज में आधारकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, आयकर पहचान पत्र (पीएएन), मनरेगा जॉब कार्ड, सांसदों, विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राज्य या केन्द्र सरकार राज्य पब्लिक लिमिटेड कंपनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक,  पेंशन अदायगी आदेश, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन आदेश या विधवा पेंशन आदेश, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सहकारी बैंक या डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक शामिल है। उन्होने बताया कि उक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज मे से केवल वे ही दस्तावेज मान्य होंगे जो इन निर्वाचन की घोषणा से पूर्व के है।
-0-

द्वितीय चरण के लिए मतदान शनिवार 3 अक्टूबर को, स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण

 पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। जिले में द्वितीय चरण के तहत चौहटन एवं रामसर पंचायत समितियों में पंच एवं सरपंच पद के लिए शनिवार 3 अक्टूबर को प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सरपंच पदों के लिए शनिवार को ही मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतगणना करवाई जाएगी। उप सरपंच के लिए चुनाव रविवार 4 अक्टूबर को करवाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर एवं दबाव के मतदान करें। उन्होंने मतदाताओं से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरतने तथा मास्क, सैनेटाईजर की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदाता मतदान और मतगणना के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों के प्रभाव में ना आएं।
चुनाव नियन्त्रण कक्ष से रहेंगे आमजन कनेक्ट
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्य से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं आमजन द्वारा चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि के बारे में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए जिला स्तर पर चुनाव नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया हैं जो कि लगातार पारियों के अनुसार रात-दिन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए आमजन नियंत्रण कक्ष में 02982-222226 पर कॉल कर सकते हैं।
-0-

पंच एवं सरपंच के द्वितीय चरण का निर्वाचन अन्तिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी

पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की हिदायत  
बाडमेर, 02 अक्टूबर। जिले में चौहटन एवं रामसर पंचायत समितियों में द्वितीय चरण के तहत पंच एवं सरपंच के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को अन्तिम प्रशिक्षण पश्चात् निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की हिदायत के साथ शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ईवीएम मशीन एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाकर अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने रवाना होने वाले मतदान दलों को शुंभकामनाएं देते हुए निर्वाचन कार्य को पूर्ण मनोबल, ध्यैर्य एवं निष्पक्षता के साथ सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने मतदान कार्मिको को उन्हें उपलब्ध कराई गई सम्पूर्ण सामग्री की भली भांति जॉच करके रवाना होने के निर्देश दिए ताकि चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होने कहा कि चुनाव कार्य सम्पादित करने में पूर्ण सावधानी रखें तथा किसी प्रकार की शंका होने पर उसका अभी से समाधान सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि मतदान से पूर्व मोकपोल जरूर करे तथा मोकपोल के बाद ईवीएम मशीन का क्लिीयर बटन दबाकर क्लियर करना ना भूले। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में चुनाव आयोग के निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरतने तथा मास्क, सैनेटाईजर की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रवानगी से पूर्व अन्तिम प्रशिक्षण के मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक मेघराजसिंह रतनू ने अपने सम्बोधन में कहा कि निर्वाचन आयोग आपकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। उन्होने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान हर कार्यवाही में आपकी निष्पक्षता एवं सजगता परिलक्षित होनी चाहिए। उन्हांेने पंचायत चुनाव कार्य को निष्पक्षता एवं गम्भीरता के साथ सम्पन्न कराने के लिए तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक सह आचार्य मुकेश पचौरी, उप प्रधानाचार्य डा. लक्ष्मीनारायण जोशी, वरिष्ठ व्याख्याता मॉगूसिंह राठौड ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी कराई। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के. गोयल, उप महानिदेशक मुद्रांक सुरेन्द्र सिंह मीणा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-0-

चुनाव पर्यवेक्षक रतनू ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

 बाडमेर, 02 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक मेघराजसिंह रतनू ने जिले में द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव के तहत शुक्रवार को चौहटन एवं रामसर पंचायत समिति के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चुनाव पर्यवेक्षक रतनू ने हाथमा, देरासर, इन्द्रोई, सियाणी, बसरा, बबुगुलेरिया, भाचभर, खड़ीन एवं रामसर इत्यादि ग्राम पंचायतों में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं निर्भीक निर्वाचन के लिए किए गए प्रबन्धों का जायजा लिया। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक मेघराजसिंह रतनू ने रामसर उपखण्ड कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी रामसर प्रभजोतसिंह गिल के साथ बैठक लेकर चुनाव व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान लाइजन अधिकारी जितेन्द्र कुमार सचिव भूमि विकास बैंक बालोतरा साथ रहें।
-0-

कोरोना जागरुकता जन आंदोलन का आगाज शनिवार को कार्यक्रम के बाद निकलेगा पैदल मार्च

 प्रभारी मंत्री विश्नोई करेंगे शुरुआत


बाड़मेर, 2 अक्टूबर। जिले में कोरोना जागरुकता जन आंदोलन का आगाज शनिवार को सांय 4 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से किया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई इस अभियान की विधिवत शुरुआत करेंगे।
जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ‘‘नो मास्क नो एन्ट्री’’ की पहल को आमजन के हित में एक जनांदोलन में परिवर्तित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आगाज किया जा रहा हैं। आंदोलन की राज्यस्तरीय शुरुआत गांधी जयंती के अवसर पर पर अल्बर्ट हॉल से स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई। इसके पश्चात शनिवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम सांय 4 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई इस अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के विधिवत आगाज के पश्चात् प्रभारी मंत्री द्वारा शहर के सभी 55 वार्डो के लिए गठित अलग-अलग दलों को रवाना किया जाएगा, जोकि घर-घर घूम कर मास्क वितरित करेंगे एवं शहर के हर नागरिक को मास्क पहनने का आग्रह कर इस अभियान को जनआंदोलन में बदलने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में कोरोना जागरूकता रथों को भी रवाना किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के समापन के पश्चात प्रभारी मंत्री बिश्नोई, विधायक तथा जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अंहिसा सर्किल से गांधी चौक तक पैदल मार्च कर लोगों से मास्क पहनने का आग्रह कर हर नागरिक से इस जनआंदोलन में जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी।
    अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को उन्हें आवंटित कार्यो को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को अंजाम तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
-0-

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ श्रद्धासुमन अर्पित

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर शुक्रवार प्रातः अंहिसा चौराहा (रेलवे स्टेशन) पर गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस दौरान विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर विश्राम मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, नगर परिषद सभापति दीपक माली, उप सभापति सुरतानसिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह आढा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मूलाराम चौधरी, नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त अशोक शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज ने गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात् गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर रामधुन की प्रस्तुति दी गई।
-0-

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

प्रभारी मंत्री विश्नोई करेंगे शुरुआत कोरोना जागरुकता जन आंदोलन का आगाज शनिवार से

 बाड़मेर, 1 अक्टूबर। जिले में कोरोना जागरुकता जनआंदोलन का आगाज शनिवार को सांय 4 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल में किया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई अभियान की विधिवत शुरुआत करेंगे।

    अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया  कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ‘‘नो मास्क नो एन्ट्री’’ की पहल को आमजन के हित में एक जनांदोलन में परिवर्तित करने के उद्देस्य से इस कार्यक्रम का आगाज किया जा रहा हैं। आंदोलन की राज्यस्तरीय शुरुआत गांधी जयंती के अवसर पर पर अल्बर्ट हॉल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की जाएगी। इसके पश्चात शनिवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम सांय 4:00 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिओं की  की उपस्थिति में जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई इस अभियान की शरुआत करेंगे।
-0-

गुरूवार को 1300 रूपये का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 1 अक्टूबर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान गुरूवार को जिले में 9 व्यक्तियों से 1300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सिणधरी में 2 लोगों से 200, गडरारोड में 1 व्यक्ति से 200, गुडामालानी में 2 लोगों से 400 एवं धोरीमना में 4 लोगों से 500 को मिलाकर कुल 9 लोगों से 1300 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7137 लोगों से कुल 13,37,100 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गो के स्वास्थ्य कीे जॉच

 समाज कल्याण सप्ताह


बाडमेर, 01 अक्टूबर। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरूवार को मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट एवं अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड राजकुमार चौहान की अध्यक्षता में राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होने बताया कि इस दौरान पेंशनर्स समाज कल्याण के सदस्य चुन्नीलाल खत्री, वरिष्ठ नागरिक छगनलाल खत्री, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रतापसिंह एवं दिलीप सिंह खीडिया उपस्थित रहें।
उन्होंने बताया कि स्थानीय वाल्मिकी बस्ती में 43 वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महावीर नगर के डा. लीला सारण, डा. गजेन्द्र सोनी, डा. जगदीश एवं रेखा शर्मा, स्टॉफ नर्स, पब्लिक हेल्थ मैनेजर मूलशंकर दवे, नरेन्द्र चौधरी, बंशीलाल फुलवारिया, एएनएम मीना एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता लता उपस्थित रहें।
-0-

चुनाव पर्यवेक्षक रतनू पहुंचे बाड़मेर

 स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा की

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। बाड़मेर जिले मंे पंचायतीराज चुनाव के द्वितीय चरण के पर्यवेक्षण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक मेघराजसिंह रतनू गुरूवार 01 अक्टूबर को बाड़मेर पहुंचे।
चुनाव पर्यवेक्षक रतनू ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू के साथ बैठक लेकर पारदर्शी, स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की।  
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने चुनाव पर्यवेक्षक रतनू को पंच एवं सरपंच के चुनाव के संबंध में की गई तैयारियों की विस्तार के साथ जानकारी कराई। उन्हांेने बताया कि चौहटन पंचायत समिति क्षेत्र में 47 एवं रामसर पंचायत समिति क्षेत्र में 25 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील/अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किया गया है।
चुनाव पर्यवेक्षक मेघराजसिंह रतनू द्वितीय चरण के चुनाव के दौरान बाड़मेर में सर्किट हाउस में कमरा नंबर 02 में प्रवास करेंगे एवं मोबाइल नम्बर 9829014400 पर किसी भी चुनाव संबंधित शिकायत एवं जानकारी के लिए उपलब्ध रहेगे।
-0-

द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी शुक्रवार 2 अक्टूबर को

 पंचायतीराज आम चुनाव 2020


बाडमेर, 01 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव 2020 के तहत द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान दलों में नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को शुक्रवार 2 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर से अन्तिम प्रशिक्षण (मतदान हेतु रवानगी) के बाद अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि द्वितीय चरण में चौहटन एवं रामसर पंचायत समितियों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए शनिवार 3 अक्टूबर को प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् पंचायत मुख्यालयों पर मतों की गणना की जाएगी। उप सरपंच का चुनाव 4 अक्टूबर को होगा।
इन ग्राम पंचायतों में निर्विरोध रहें सरपंच
उन्हांेने बताया कि रामसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गरडिया एवं इन्द्रोई तथा चौहटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बावड़ी कला, पौषाल एवं सोडियार में नाम निर्देशन पत्रों की वापसी पश्चात् एक-एक अभ्यर्थी शेष रहने से सरपंच पद पर निर्विरोध चुने गए।
-0-

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती शुक्रवार 2 अक्टूबर को गांधीजी की मूर्ति पर होगा माल्यार्पण का कार्यक्रम

 बाड़मेर, 01 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर शुक्रवार 2 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे अंहिसा चौराहा (रेलवे स्टेशन) पर गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि संयुक्त शासन सचिव सामान्य प्रशासन (ग्रुप-2) विभाग राजस्थान जयपुर के पत्रानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर के अवसर पर कोरोना महामारी के मद्देनजर कोई सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं किया जाना है। केवल गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण का ही कार्यक्रम रखा जाने के निर्देश दिए गए है।
उन्होने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में शुक्रवार 2 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे अंहिसा चौराहा पर गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण का ही कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने आयुक्त नगर परिषद बाडमेर को गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनना, सेनिटाईजर का उपयोग तथा इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
-0-

यूटीबी आधार पर चिकित्सा अधिकारी एवं पेरा मेडीकल स्टॉफ लगाने हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

 बाड़मेर, 01 अक्टूबर। राजकीय डेडीकैटेड अस्पताल बाडमेर के लिए यू.टी.बी. के आधार पर 20 चिकित्सा अधिकारी एवं 40 पेरा मेडीकल स्टॉफ (30 जीएनएम एवं 10 लैबटेक्नीशियन आदि) को निर्धारित शर्ता पर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से कोरोना वायरस (कोविड-19) के नियंत्रण तक लिया जाना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबुलाल विश्नोई ने बताया कि इस सन्दर्भ में पात्र एवं इच्छुक आवेदनकर्ताओं द्वारा सादे कागज पर आवश्यक सूचना मय पासपोर्ट साइज फोटोग्राम एवं दस्तावेज 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बाडमेर में जमा कराए जा सकते है। उन्होने बताया कि चिकित्सा अधिकारी हेतु योग्यता एमबीबीएस/पीजी डिग्रीधारी, राजस्थान मेडिकल कौसिंल में पंजीयन एवं इन्टर्नशिप पूर्ण करने का प्रमाण पत्र, लैब टेक्नीशियन हेतु राज्य सरकार/केन्द्र सरकार/राजस्थान पैरा मेडीकल कौसिंल द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से मेडीकल लेबोरेट्री टेक्नीशियन का डिप्लोमा, राजस्थान पैरामेडीकल कौसिंल में पंजीयन तथा जीएनएम हेतु राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिग कोर्स अथवा समकक्ष योग्यता, राजस्थान नर्सिग कौसिंल में पंजीयन एवं इन्टर्नशिप पूर्ण करने का प्रमाण पत्र है।
उन्होने बताया कि आवेदन कर्ता चिकित्सा अधिकारी पद हेतु 5 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे, लैब टेक्नीशियन हेतु 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तथा जी.एन.एम. हेतु 5 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे वॉक-इन-इन्टरव्यू हेतु मूल दस्तावेजों सहित जिला कलक्टर कार्यालय बाड़मेर में उपस्थित होवे। उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधिकारी को 56000, लैब टेक्नीशियन को 7700 एवं जी.एन.एम. को 7900 रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
-0-

बुधवार, 30 सितंबर 2020

बाड़मेर शहर में सामान्य अंतराले से एक दिन की देरी से होगी जलापूर्ति

 बाड़मेर, 30 सितम्बर। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के मोहनगढ़ फीडर पर विद्युत शटडाउन हाने के कारण 1 एवं 2 अक्टूबर को बाड़मेर शहर में होने वाली समस्त जलापूर्ति सामान्य अन्तराल से एक दिन की देरी से होगी।

जलदाय विभाग नगर खण्ड बाड़मेर के अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवां ने बताया कि बुधवार 30 सितम्बर को बाड़मेर शहर के जीरो पोइंट हैडवर्कस पर विद्युत कटौती तथा 1 अक्टूबर को बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के मोहनगढ़ फीडर पर प्रातः 8 बजे से सांय 6 बजे तक विद्युत शटडाउन के कारण बाड़मेर शहर में होने वाली समस्त जलापूर्ति सामान्य अंतराल से एक दिन की देरी से होगी।
-0-

जिले में कोरोना जागरुकता अभियान को जन आंदोलन बनाया जायेगा

 बाड़मेर, 30 सितम्बर। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा है कि जिले में कोरोना जागरुकता अभियान को जनहित में एक जन आन्दोलन बनाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ आमजन की सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोरोना जागरुकता जन आन्दोलन अभियान के संबंध में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ‘‘नो मास्क नो एन्ट्री’’ की पहल को आमजन के हित में एक जनांदोलन में परिवर्तित करने के इस अभियान को सरकार के पांच विभाग उच्च व तकनीकी शिक्षा, स्कूल शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय विकास विभाग एवं युवा एवं खेल मंत्रालय विभाग के समन्वित प्रयासों से कार्य योजना तैयार करके मूर्तरूप दिया जायेगा। शिक्षकों, एनएसएस, एनसीसी व स्काउट से सम्बद्ध सभी अधिकारियों व छात्र-छात्राओं को इस जन आन्दोलन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना जन जागरुकता आन्दोलन के नोडल अधिकारी जिला कलक्टर होंगे। नोडल अधिकारी के अधीन आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड के सीओ कार्य करेंगे। जन जागरुकता अभियान के लिए शहर के सभी वार्डों को अलग अलग हिस्सों में बांटा जायेगा। जिले में शहरी क्षेत्र के पार्षद, समाजसेवी, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, भामाशाह, व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय कर, कार्य कर क्षेत्र विभाजन कर इस जन आन्दोलन को स्थानीय स्तर पर क्रियान्वयन किया जायेगा।
  इस मौके पर विधायक मेवाराम जैन ने जन आन्दोलन कार्यक्रम के तहत जिले के शहरी वार्डों में मास्क वितरण का कार्यक्रम पार्षद के नेतृत्व में करने को कहा। उन्होंने कहा कि विशेष तौर से भीड़भाड़ वाले इलाके जैसे-सब्जी मण्डी, अनाज मण्डी, बाजार, रेलवे स्टेशन, अस्पताल आदि स्थानों पर आवश्तानुसार मास्क वितरण किये जाएंगे। इस मौके पर विधायक अमीन खान ने भीड़ एकत्र होने वाले कार्यकर्मो पर रोक लगाने को कहा। उन्होंने मास्क नही पहनने पर सख्ती कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में समाज सेवी फतेह खान, जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई, उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से ग्रामीण विकास संस्थान से श्रीमती रूमा देवी, श्योर संस्थान से लता कच्छवाह तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से यज्ञ दत्त जोशी उपस्थित थे।
-0-

कोरोना जागरूकता जन आंदोलन की वीसी आयोजित

 बाड़मेर, 30 सितंबर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गांधी जयंती से जन जागरूकता आंदोलन के संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई।

  जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, शिव विधायक अमीन खांन, नगर परिषद सभापति दीपक माली, उपसभापति सुरतान सिंह, समाज सेवी फतेह खान, जिला कलक्टर विश्राम मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई, उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से ग्रामीण विकास संस्थान से श्रीमती रूमा देवी, श्योर संस्थान से लता कच्छवाह, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से यज्ञ दत्त जोशी तथा महिला मंडल संस्थान से आदिल शेख ने भाग लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने आगामी करोना जागरूकता जनआंदोलन की प्रस्तावना, रूपरेखा एवं विस्तृत कार्यक्रम के बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विस्तृत जानकारी हासिल की।
-0-

बुधवार को 12100 रूपये का जुर्माना वसूला शिव क्षेत्र में सर्वाधिक 36 लोगों पर कार्यवाही

 बाड़मेर, 30 सितम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान बुधवार को जिले में 62 व्यक्तियों से 12100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चौहटन में 11 लोगों से 2200, सिणधरी में 2 लोगों से 200, शिव में 36 लोगों से 7200, गडरारोड में 1 व्यक्ति से 200, गुडामालानी में 2 लोगों से 400, धोरीमना में 8 लोगों से 900 तथा सिवाना में 2 लोगों से 1000 को मिलाकर कुल 62 लोगों से 12100 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7128 लोगों से कुल 13,35,800 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

डिप्लोमा में प्रवेश के लिए अन्तिम तिथि 10 अक्टूबर तक

बाडमेर, 30 सितम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में सत्र 2020-21 में डिप्लोमा (यांत्रिकी, विद्युत, इलेक्ट्रोनिक्स, केमीकल एवं मैकाट्रोनिक्स ब्रान्च) में प्रवेश के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि बढ़ाकर 10 अक्टूबर की गई है।
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार जयसवाल ने बताया कि प्रवेश के लिए फीस एवं मूल दस्तावेजों सहित अभ्यर्थी 12 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार डिप्लोमा द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) के लिए 12वीं पास (विज्ञान व गठित/जीव विज्ञान)/दो वर्षीय आईटीआई उतीर्ण अभ्यर्थी डिप्लोमा (यांत्रिकी, विद्युत, इलेक्ट्रोनिक्स एवं केमीकल ब्रान्च) में प्रवेश हेतु संस्थान में आवेदन पत्र जमा कराने की अन्तिम तिथि बढाकर 7 अक्टूबर कर दी गई है। प्रवेश के लिए फीस एवं मूल दस्तावेजों सहित अभ्यर्थी 8 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे उपस्थित हो सकते है।
-0-

कोविड केयर सेन्टर के लिए राजकीय अम्बेडकर छात्रावास समदडी अधिग्रहित

 बाड़मेर, 30 सितम्बर। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति को मद्देनजर कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव हेतु कोविड केयर सेन्टर स्थापना के लिए राजकीय अम्बेडकर छात्रावास समदड़ी को अधिग्रहित किया गया है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी सिवाना द्वारा कोविड-19 से संबंधित कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव हेतु कोविड केयर सेन्टर की स्थापना के लिए राजकीय अम्बेडकर छात्रावास समदडी को अधिग्रहण करने हेतु निवेदन किया गया है, जिस पर जिला कलक्टर मीणा द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के नियम 65 (2) (ग) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त भवन को 28 सितम्बर से अग्रिम आदेश तक के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होंने तहसीलदार समदडी को उक्त भवन के स्वामी, कब्जाधारी से भवन का कब्जा प्राप्त कर विकास अधिकारी पंचायत समिति समदडी को सुपुर्द करते हुए पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि उक्त कोविड केयर सेन्टर के प्रभारी पंचायत समिति समदडी के विकास अधिकारी होंगे।
इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी सिवाना द्वारा की गई अभिशंषा के आधार पर पूर्व में कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव हेतु सनराईज पब्लिक स्कूल भवन मौखण्डी (सिवाना) कोविड केयर सेन्टर को अधिग्रहण किये जाने की स्वीकृति को निरस्त कर दिया गया है। उक्त सनराईज पब्लिक स्कूल भवन को सेनेटराईज करके सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए है।
-0-

राजस्थान राज्य ओपन स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन अब 7 अक्टूबर 2020 तक

 साथिनों ने अब तक जिले में 514 ड्राप आउट बालिकाओ को जोड़ा

बाड़मेर 30 सितम्बर। राजस्थान राज्य ओपन स्कूल के सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 8 से 15 अक्टूबर तक 250 रुपए, 16 से 31 अक्टूबर तक 350 रुपए और 1 से 30 नवंबर तक 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ प्रवेश के लिए संदर्भ केन्द्रों मे आवेदन कर सकेंगे। शिव, धोरीमन्ना, बालोतरा, सिणधरी, सिवाना, चौहटन, बायतू एवं बाड़मेर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में आवेदन पत्र भरे जा रहे है।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बाड़मेर जिले में अब तक साथिनों के माध्यम से 514 ड्रॉप आउट बालिकाओ को शिक्षा सेतु योजना के अंतर्गत प्रवेश करवाया गया है। बालिकाओ और महिलाओं की फीस निशुल्क है। इस परीक्षा के अंतर्गत 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए 5 साल का समय तथा 9 प्रयास दिए जाएंगे। साल में यह परीक्षा नवंबर-दिसंबर और मार्च-अप्रैल में कराई जाती है। सिर्फ 5 विषय लेकर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण की जा सकती है।
-0-

यूटीबी आधार पर चिकित्सा कार्मिकों की तुरन्त भर्ती होगी प्रभावी होगा बिजली कंट्रोल रूम

 आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा


बाड़मेर, 30 सितम्बर। जिले में कोरोना कॉल के समय यूटीबी के आधार पर 20 चिकित्सा अधिकारी एवं 40 पैरा मेडिकल स्टॉफ की तुरंत भर्ती की जाएगी ताकि चिकित्सा व्यवस्था में राहत मिल सके। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने इस संबंध में तुरंत विज्ञप्ति जारी कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
    कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिले में पानी, बिजली तथा चिकित्सा सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए। इस दौरान जिले में पानी, बिजली, चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में लंबे समय तक बिजली बंद नही रहनी चाहिए। साथ ही बार बार के व्यवधानों को कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने 40 पेयजल स्रोतों पर बकाया बिजली कनेक्शन 10 दिनों में जारी करने के निर्देश दिए। ताकि पानी की आपूर्ति में सुधार हो सके।
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के मध्य नजर जिला कलेक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज से सलंग्न जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाए सुधारने को कहा। उन्होंने कहा कि यहां किसी भी स्थिति में ऑक्सीजन की कमी नहीं आनी चाहिए तथा प्रत्येक समय 100 सिलेंडर स्टॉक में रिजर्व रहने चाहिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में बिना मास्क के प्रवेश को पूरी तरह निषेध करने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां संचालित हेल्पलाइन 181 को 24 घंटे प्रभावी रखने के निर्देश दिए तथा इसका रेस्पॉन्स समय 30 मिनट के भीतर करने को कहा।
जिला कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसेवाओं से जुड़े विभागों से संबंधित कार्यो की पोर्टल पर शिकायतों की अधिकता इनकी कार्य पद्धति को प्रदर्शित करती है। हर हाल में 30 दिन से पूर्व किसी भी शिकायत का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच  बकाया प्रकरणों को गंभीरता से लिया एवं 180 दिन से अधिक बकाया मामलो में संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
      बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के. के. गोयल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

मंगलवार, 29 सितंबर 2020

महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर कार्यवाही मंगलवार को 1500 रूपये का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 29 सितम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान मंगलवार को जिले में 9 व्यक्तियों से 1500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चौहटन में 5 लोगों से 1000, सिणधरी में 3 लोगों से 300 तथा गडरारोड में 1 व्यक्ति से 200 को मिलाकर कुल 9 लोगों से 1500 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7066 लोगों से कुल 13,23,700 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

मास्क नहीं लगाने वालों के विरुद्ध चलाया जाएगा अभियान

 कोरोना की रोकथाम को पुख्ता प्रबंध


बाड़मेर, 29 सितंबर। जिले में कोरोना सक्रमण की रोकथाम के उपायों के अंतर्गत अब व्यापक जन आंदोलन के साथ-साथ मास्क नही लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिले में कोरोना संक्रमण की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने इस संबंध में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विधायक मेवाराम जैन, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई भी मौजूद थे। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि कोरोना रोकथाम के लिए जन जागरूकता जरूरी है, इसके लिए सरकार 2 अक्टूबर से व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिले में बिना मास्क लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध भी अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दुपहिया वाहन चालक को मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा तथा बिना मास्क पाए जाने पर चालान किया जायेगा। साथ ही प्रत्येक दुकानदार को भी मास्क पहनकर नहीं आने वाले ग्राहक को सामान नहीं देने के लिए पाबंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना मास्क बिक्री करते पाए जाने पर क्रेता के साथ-साथ विक्रेता के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की अनुमति नहीं है तथा बिना कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप खेल प्रतियोगिता के आयोजन पर आयोजकों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा डिफेंस एकेडमी का संचालन कर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसमें कोरोना गाइडलाइन की पालना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किसी भी गतिविधि में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर विधायक मेवाराम जैन ने कहा की जिला अस्पताल में किसी भी स्थिति में ऑक्सीजन की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कम से कम 100 ऑक्सीजन के सिलेंडर प्रत्येक समय रिजर्व रखने के को कहा। साथ ही अस्पताल में अनावश्यक भीड़ रोकने तथा प्रत्येक रोगी के साथ उसकी देखभाल के लिए केवल एक व्यक्ति को अनुमति दिए जाने को टोकन सिस्टम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कोविड केयर सेंटर में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ  खाने-पीने के भी बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, उपखंड अधिकारी प्रशांत शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बिश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी एल मसूरिया, नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा मौजूद थे।
-0-

समाज कल्याण सप्ताह एक अक्टूबर से, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

 बाड़मेर, 29 सितंबर। जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से इस सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज ने बताया कि 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से जांगिड़ पंचायत भवन और विश्वकर्मा सर्किल पर अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। इस दिन पात्र वृद्धजनों की पेंशन स्वीकृतियां जारी करने, पात्र व्यक्तियों की बन्द पेंशन को चालू कराने, वयोवृद्ध व्यक्तियों का सम्मान, वृद्धजनों के अधिकारों के प्रति जन चेतना जागृत करने, वृद्ध व्यक्तियों की चिकित्सा संबंधी जांच, वृद्धाश्रमों एवं डे केयर सेन्टरों में वृद्धजनों को चश्मा, छड़ी, पुस्तकें, मास्क आदि दैनिक  उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के वितरण का कार्य किया जाएगा। इसी तरह 2 अक्टूबर को अनूसूचित जातियों का कल्याण दिवस के रूप में बनाया जाएगा। इस दिन प्रातः 8 बजे अंहिसा चौराहा रेलवे स्टेशन पर गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसी दिन अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की समस्याओं एवं अस्पृश्यता निवारण पर विचार गोष्टी का आयोजन, अनुसूचित जाति की बस्तियों में बिजली एवं पेयजल की सुविधाओं की उपलब्धता में तकनीकी खराबी का निवारण करने तथा स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत जिला कार्यालय, छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस के अवसर पर जिला कारागृह बाडमेर में प्रातः 11 बजे बंदियों की समस्याओं एवं परिवीक्षा अधिनियम पर विचार गोष्ठी, बंदियों की पारिवारिक भूमि एवं विवादों की जानकारी प्राप्त करने एवं उनके निपटाने में सहायता करने, बंदियों के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ करन,े नियमों के अनुरूप उनके परिवारों से मिलवाने, पालनहार योजना के लाभ के पात्र बंदियों के प्रकरण तैयार करने आदि कार्य किए जाएंगे। इसी तरह 4 अक्टूबर को बाल दिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे कमजोर वर्ग की बस्तियों में निराश्रित बालकों के लिये सम्भ्रात व्यक्तियों के माध्यम से फोस्टर केयर उपलब्ध कराने के साथ कमजोर वर्ग एवं कच्ची बस्तियों के बच्चों को रोग निरोधक टीके एवं स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया जाएगा। इस दिन बच्चों की स्वास्थ्य एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बाल गृहों एवं आंगनवाडी केन्द्रों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को महिला कल्याण एवं बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग बाडमेर में प्रातः 10 बजे महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ करने, भामाशाह योजनान्तर्गत महिलाओं के बैंक खाते खुलवाने तथा विभिन्न राजकीय योजनाओं से जोडने तथा बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला अधिकारिता विभाग के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके मुताबिक 6 अक्टूबर को जन चेतना दिवस पर सायं 5.30 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समस्त छात्रावास परिसरांे में सामाजिक कुरीतियां दहेज, बाल विवाह, पर्दाप्रथा, मृत्युभोज आदि विषयों पर विचार गोष्ठी, बंधुआ मजदूरों के पुर्नवास के लिए शिविर आयोजित कर ऋण स्वीकृत करवाना, स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से नशामुक्ति कार्यक्रम पर गोष्ठी, रैली तथा विभिन्न माध्यमों से जनजागृति पैदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह के समापन समारोह के दौरान 7 अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस पर सायं 5.30 बजे श्योर संस्थान में विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग, उपकरण प्रदान करने तथा विशेष योग्यजनों के लिए खेलकूद गतिविधियों का आयोजन, विशेष योग्यजनों के लिए संचालित विशेष स्कूलों के माध्यम से शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, सम्पर्क सभा का आयोजन, स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन पत्र एवं पेंशन आवेदन पत्र तैयार कराने के साथ समापन समारोह का आयोजन होगा।

बुधवार को चार घण्टे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

 बाड़मेर, 29 सितम्बर। 132 के.वी. जीएसएस बाड़मेर के 132 के.वी. मैन बस पर आवश्यक रख रखाव कार्य के चलते बुधवार को यहां से निकलने वाली लाईनों की विद्युत आपूर्ति प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी।

132 केवी जीएसएस(रा.रा.प्र.नि.लि.)बाड़मेर के सहायक अभियन्ता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि 132 केवी जीएसएस बाड़मेर के मैन बस पर रख रखाव कार्य के कारण बुधवार 30 सितम्बर को यहां से निकलने वाली 132 केवी जीएसएस मेहलू लाईन एवं 33 केवी राजवेस्ट, बायतु, आडेल, रिक्को, महावीर नगर, रामसर, एयरफोर्स, शिव, बाड़मेर सिटी तथा चौहटन फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी।
-0-

अंतिम चरण में आज साठ पंचायतों में लिये जाएंगे नाम निर्देशन पत्र

 पंचायत आम चुनाव 2020


बाडमेर, 29 सितम्बर। पंचायतीराज चुनाव के तहत चतुर्थ चरण के पंच एवं सरपंच के नाम निर्देशन के लिए राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर से मंगलवार को बाड़मेर एवं सिवाना पंचायत समिति की समस्त पार्टिया रवाना हुई।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने पंच एवं सरपंच पद के चुनाव सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों (पी.ओ.) के नाम निर्देशन रवानगी प्रशिक्षण के दौरान चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विविध पहलुओं के बारे में जानकारी तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्हांेने मास्टर्स टेªनर्स को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए चुनाव की समुचित प्रक्रिया के बारे में गहन एवं विस्तार से प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने प्रशिक्षण के दौरान कोविड-19 के पोजिटिव रिपोर्ट किया गया व्यक्ति अपने एवं अन्य व्यक्तियों के स्वास्थ्य को जोखिम में डाले बिना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई विस्तृत गाईड लाईन की पूर्ण जानकारी दी जाकर गाईड लाईन की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने कहा कि रिटर्निग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी पूर्ण गम्भीरता के साथ चुनाव की विभिन्न बारीकियों को समझते हुए चुनाव प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि उनको चुनाव संबंधित कार्य सम्पादित करते समय किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्हांेने चुनाव प्रक्रिया सम्पादित कराने के दौरान कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरतने तथा मास्क पहनने, सैनेटाइजर की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आज यहां भरे जाएंगे नाम निर्देशन पत्र
सरपंच एवं पंच चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत बुधवार 30 सितम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सेजुओं की ढाणी, गुड़ीसर, केरावा, बालेरा, जूना पतरासर, भादरेश, लूणू खुर्द, डूगेरों का तला, सनावडा, जाखड़ों की ढाणी, बोला, वांकलपुरा, बिशाला, उण्डखा, मुरटाला गाला, मूढ़ों का तला, बिशाला आगोर, बाड़मेर गादान, नांद, लंगेरा, आदर्श उण्डखा, हाथीतला, आटी, महाबार, जसाई, सुरा चारणान, मारूड़ी, बाड़मेर आगोर, दूदाबेरी, कगाउ, चूली, राणीगांव, गेहंू, दरूडा, रामदेरिया, गरल, बलाऊ एवं मीठड़ा तथा सिवाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भागवा रघुनाथगढ़, देवन्दी, अन्नपूर्णानगर, मायलावास, रमणिया, धीरा, नाल, इटवाया, मूठली, इन्द्राणा, अर्जियाणा, पंऊ, कांखी, मिठोड़ा, मोकलसर, धारणा, मवड़ी, पादरड़ी कला, काठाडी, खाखरलाई, कुसीप एवं गोलिया भायलान में बुधवार 30 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा गुरूवार 1 अक्टुबर को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे तथा गुरूवार को ही नाम वापसी समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चतुर्थ चरण के तहत सरपंच एवं पंच के चुनाव हेतु मतदान शनिवार 10 अक्टूबर को प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् पंचायत मुख्यालय पर मतों की गणना की जाएगी। उप सरपंच का चुनाव रविवार 11 अक्टूबर को होगा।
-0-

सोमवार, 28 सितंबर 2020

स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 लोगों पर कार्यवाही सोमवार को कुल 5500 रूपए का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 28 सितम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान सोमवार को जिले में 36 व्यक्तियों से 5500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 7 लोगों से 1100, चौहटन में 10 लोगों से 2000, गडरारोड में 9 लोगों से 1200, बालोतरा में 8 लोगों से 800 तथा सिवाना में 2 लोगों से 400 को मिलाकर कुल 36 लोगों से 5500 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7057 लोगों से कुल 13,22,200 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

पंचायत आम चुनाव 2020 संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित

 बाडमेर, 28 सितम्बर। पंचायत राज चुनाव 2020 के मद्देनजर जिले में द्वितीय चरण मे होने वाले मतदान के तहत चौहटन एवं रामसर पंचायत समितियों में क्रिटीकल मतदान केन्द्रों की समीक्षा के दौरान संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट्स से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार कुल 72 संवेदनशील/अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने चिन्हित संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि चौहटन पंचायत समिति क्षेत्र में 47 एवं रामसर पंचायत समिति क्षेत्र में 25 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील/अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किया गया है।
-0-

रविवार, 27 सितंबर 2020

मतदाताओं से कोरोना के प्रोटोकॉल के साथ मतदान करने की अपील

 बाड़मेर, 27 सितंबर। पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में सरपंच और पंच पदों के लिए सोमवार प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक मतदान किया जाएगा।

    जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए निर्भय होकर मतदान करें। प्रत्येक मतदाता अपने घर से मास्क लगाकर मतदान के लिए जाएं। उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रवेश से पूर्व मास्क लगाना अनिवार्य है। मतदान केंद्र में जाने से पहले हाथों को साबुन पानी या सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। उन्होंने बताया कि मतदान करते समय मतदाता पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर या सामाजिक दूरी बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। मतदान के दौरान सीनिया सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दें। उन्होंने मतदाता, उम्मीदवार या उनके समर्थकों से मतदान केंद्र या आसपास भीड़ या समूह में खड़े नहीं रहने की भी अपील की ।मतगणना के तुरंत बाद मतगणना स्थल पर भीड़ ना करने और अपने-अपने घर समय पर लौट पुलिस प्रशासन और सथानीय प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की है।

पंचायत चुनावों के लिए सूखा दिवस घोषित

बाडमेर, 27 सितम्बर। राज्य सरकार द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान एवं मतगणना दिवसों पर सूखा दिवस घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत प्रथम चरण में पंचायत समिति आडेल, धोरीमना, पाटोदी एवं सेड़वा के चुनाव क्षेत्र जहां मतदान 28 सितम्बर को सम्पन्न होना है, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में 28 सितम्बर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
उन्होने बताया कि इसी प्रकार द्वितीय चरण में पंचायत समिति चौहटन एवं रामसर के चुनाव क्षेत्र जहां मतदान 3 अक्टूबर को सम्पन्न होना है, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में 1 अक्टूबर को सायं 5.30 बजे से 3 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक, तृतीय चरण में पंचायत समिति शिव एवं धनाऊ के चुनाव क्षेत्र जहां मतदान 6 अक्टूबर को सम्पन्न होना है, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में 4 अक्टूबर को सायं 5.30 बजे से 6 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक तथा चतुर्थ चरण में पंचायत समिति बाड़मेर एवं सिवाना के चुनाव क्षेत्र जहां मतदान 10 अक्टूबर को सम्पन्न होना है, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में 8 अक्टूबर को सायं 5.30 बजे से 10 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
उन्होने बताया कि इस दौरान उक्त चुनाव क्षेत्रों में किसी भी प्रकार से मदिरा का विक्रय किया जाना, दिया जाना अथवा वितरित किया जाना पूर्णतः निषेद्ध रहेगा।
-0-

मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

 पंचायत आम चुनाव 2020


बाडमेर, 27 सितम्बर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा द्वारा जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत चार चरणों में होने वाले पंच एवं सरपंच के चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले समस्त विभागों, संस्थानों एवं उपक्रमों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के पंचों एवं सरपंचों के लिए आम चुनाव 2020 में प्रथम चरण में सोमवार 28 सितम्बर को मतदान होने के कारण आडेल, धोरीमना, पाटोदी एवं सेड़वा पंचायत समितियों में संबंेिधत निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होने बताया कि इसी प्रकार द्वितीय चरण में शनिवार 3 अक्टूबर को चौहटन एवं रामसर पंचायत समितियों में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में, तृतीय चरण में मंगलवार 6 अक्टूबर को शिव एवं धनाऊ पंचायत समितियों में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में तथा चतुर्थ चरण में शनिवार 10 अक्टूबर को बाडमेर एवं सिवाना पंचायत समितियों में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुनर्मतदान की स्थिति में जहां पुनर्मतदान होगा, उस मतदान क्षेत्र/क्षेत्रों में पुनर्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
-0-

12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी हो सकेगा मतदान

 बाड़मेर, 27 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र अपने साथ जरूर लाएं। उनके मुताबिक इनके अभाव में 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर भी मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं।

उन्होने बताया कि इन दस्तावेज में आधारकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, आयकर पहचान पत्र (पीएएन), मनरेगा जॉब कार्ड, सांसदों, विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राज्य या केन्द्र सरकार राज्य पब्लिक लिमिटेड कंपनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक,  पेंशन अदायगी आदेश, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन आदेश या विधवा पेंशन आदेश, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सहकारी बैंक या डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक शामिल है। उन्होने बताया कि उक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज मे से केवल वे ही दस्तावेज मान्य होंगे जो इन निर्वाचन की घोषणा से पूर्व के है।
-0-

पहले चरण के लिए मतदान 28 सितम्बर को, स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण

 पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020


बाड़मेर, 27 सितम्बर। जिले में प्रथम चरण के तहत आडेल, धोरीमना, पाटोदी एवं सेड़वा पंचायत समितियों में पंच एवं सरपंच पद के लिए सोमवार 28 सितम्बर को प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सरपंच पदों के लिए सोमवार को ही मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतगणना करवाई जाएगी। उप सरपंच के लिए चुनाव मंगलवार 29 सितम्बर को करवाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर एवं दबाव के मतदान करें। उन्होंने मतदाताओं से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरतने तथा मास्क, सैनेटाईजर की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदाता मतदान और मतगणना के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों के प्रभाव में ना आएं।
चुनाव नियन्त्रण कक्ष से रहेंगे आमजन कनेक्ट
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्य से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं आमजन द्वारा चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि के बारे में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए जिला स्तर पर चुनाव नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया हैं जो कि लगातार पारियों के अनुसार रात-दिन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए आमजन नियंत्रण कक्ष में 02982-222226 पर कॉल कर सकते हैं।
-0-

अन्तिम प्रशिक्षण के बाद निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने की हिदायत के साथ मतदान दलों की रवानगी

 पंच एवं सरपंच के प्रथम चरण का निर्वाचन


बाडमेर, 27 सितम्बर। जिले में आडेल, धोरीमना, पाटोदी एवं सेड़वा पंचायत समितियों में पंच एवं सरपंच के प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को अन्तिम प्रशिक्षण पश्चात् निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने की हिदायत के साथ रविवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ईवीएम मशीन एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाकर अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने रवाना होने वाले मतदान दलों को शुंभकामनाएं देते हुए निर्वाचन कार्य को पूर्ण मनोबल, ध्यैर्य एवं निष्पक्षता के साथ सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होने मतदान कार्मिको को उन्हें उपलब्ध कराई गई सम्पूर्ण सामग्री की भली भांति जॉच करके रवाना होने के निर्देश दिए ताकि चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होने कहा कि चुनाव कार्य सम्पादित करने में पूर्ण सावधानी रखें। उन्होने कहा कि मतदान से पूर्व मोकपोल जरूर करे तथा मोकपोल के बाद ईवीएम मशीन का क्लिीयर बटन दबाकर क्लियर करना ना भूले। उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्य में चुनाव आयोग के निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरतने तथा मास्क, सैनेटाईजर की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था के साथ पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। उन्होने बताया कि प्रत्येक प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दो-दो पुलिस कार्मिक तैनात किये गये है। साथ ही मतदान केन्द्रों पर होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए है। उन्होने कहा कि संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों के साथ पंचायत समिति मुख्यालय पर भी पर्याप्त जाब्ता तैनात किया गया है। उन्होने मतदान दलों से भयमुक्त होकर चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने को कहा।
रवानगी से पूर्व अन्तिम प्रशिक्षण के मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक नखतदान बारहठ ने पंचायत चुनाव कार्य को निष्पक्षता एवं गम्भीरता के साथ सम्पन्न कराने के लिए तैयारियों का जायजा लिया तथा रवाना होने वाले दलों के लिए सामग्री वितरण एवं रवानगी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक सह आचार्य मुकेश पचौरी, उप प्रधानाचार्य डा. लक्ष्मीनारायण जोशी, वरिष्ठ व्याख्याता मॉगूसिंह राठौड ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी कराई। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उप महानिदेशक मुद्रांक सुरेन्द्र सिंह मीणा विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

चुनाव पर्यवेक्षक बारहठ ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

 बाडमेर, 27 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक नखतदान बारहठ ने जिले में प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के तहत रविवार को आडेल, धोरीमना एवं सेड़वा पंचायत समिति के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चुनाव पर्यवेक्षक बारहठ ने आडेल पंचायत समिति में खारड़ी बेरी एवं आसुओं की ढाणी के मतदान केन्द्र, धोरीमना पंचायत समिति में खारी मतदान केन्द्र तथा सेड़वा पंचायत समिति में शेरपुरा मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं निर्भीक निर्वाचन के लिए किए गए प्रबन्धों का जायजा लिया।
इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक नखतदान बारहठ ने सेड़वा उपखण्ड कार्यालय में जोनल मजिस्टेªट एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
-0-

शनिवार, 26 सितंबर 2020

बकाया प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

बाडमेर, 26 सितम्बर। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने विभिन्न विभागों एवं शाखाओं से संबंधित स्टार मार्क प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर बकाया प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर मीणा ने शनिवार सायं स्टार मार्क किए गए प्रकरणों की संबंधित अधिकारियों से समीक्षा पश्चात् लम्बित 100 प्रकरणों में 46 प्रकरणों का निस्तारण किया तथा शेष प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
-0-

प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी रविवार 27 सितम्बर को

 पंचायतीराज आम चुनाव, 2020

रिटर्निग अधिकरियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों के अन्तिम प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित
बाडमेर, 26 सितम्बर। पंचायत आम चुनाव 2020 के लिए मतदान दलों में नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों के अन्तिम प्रशिक्षण का कार्यक्रम (मतदान हेतु रवानगी) निर्धारित कर दिया गया है। प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को अन्तिम प्रशिक्षण के बाद रविवार 27 सितम्बर को प्रातः 8.30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर से अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मोहनदान रतनू ने बताया कि प्रथम चरण के लिए मतदान दलों में नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों का अन्तिम प्रशिक्षण/रवानगी रविवार 27 सितम्बर को प्रातः 8.30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर से होगी। इसी प्रकार द्वितीय चरण में नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों का अन्तिम प्रशिक्षण/रवानगी 2 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे, तृतीय चरण मे नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों का अन्तिम प्रशिक्षण/रवानगी 5 अक्टूबर को 8.30 बजे तथा चतुर्थ चरण में नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों का अन्तिम प्रशिक्षण/रवानगी 9 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर से होगी।
उन्होंने नियुक्त दक्ष प्रशिक्षकों को निर्धारित प्रशिक्षण कार्यकम के अनुसार प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर मतदान दलों में नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को निर्वाचन विभाग के निर्धारित प्रशिक्षण मैन्युअल के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को मतदान दलों के अन्तिम प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर रवानगी स्थल पर टेण्ट व्यवस्था, कोविड-19 के अन्तर्गत दिशा निर्देशानुसार प्रशिक्षण स्थल पर सेनेटाईज, सफाई की व्यवस्था तथा माईक, फर्नीचर, पेयजल इत्यादि सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है ताकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों के अन्तिम प्रशिक्षण उपरान्त रवानगी समय पर सुनिश्चित हो सकें।
-0-

चुनाव पर्यवेक्षक बारहठ पहुंचे बाड़मेर मतदान केन्द्रों सहित चुनाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बाड़मेर, 26 सितम्बर। बाड़मेर जिले मंे पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण के पर्यवेक्षण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक नखतदान बारहठ शनिवार 26 सितम्बर को बाड़मेर पहुंचे। इसके उपरांत उन्हांेने चुनाव तैयारियांे का जायजा लिया।  

चुनाव पर्यवेक्षक बारहठ ने राजकीय महाविद्यालय परिसर में मतदान दलों के प्रशिक्षण एवं रवानगी की व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकरियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक बारहठ ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई से चुनावी व्यवस्थाआंे के बारे मंे जानकारी ली। लाईजन अधिकारी प्रहलादसिंह ने बताया कि इससे पूर्व चुनाव पर्यवेक्षक नखतदान बारहठ ने पाटोदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत डऊकियों का तला में मतदान केन्द्र संख्या 73 राजकीय प्राथमिक विद्यालय डऊकियों का तला बायां भाग एवं मतदान केन्द्र संख्या 74 राजकीय प्राथमिक विद्यालय डऊकियों को तला दायां भाग का जायजा लिया। इसके पश्चात् उन्होने साजियाली रूपजी राजा बेरी में मतदान केन्द्र संख्या 35, 36 एवं 37 के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का जायजा लिया तथा बीएलओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पायी गई।
चुनाव पर्यवेक्षक बारहठ ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा के साथ बैठक लेकर पारदर्शी, स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए की गई व्यवस्था के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
पर्यवेक्षक नखतदान बारहठ प्रथम चरण के चुनाव के दौरान बाड़मेर में सर्किट हाउस में कमरा नंबर 02 में प्रवास करेंगे एवं मोबाइल नम्बर 9414493111 पर किसी भी चुनाव संबंधित शिकायत एवं जानकारी के लिए उपलब्ध रहेगे।
-0-

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

अब तक 7 हजार लोगों पर कार्यवाही कर 3 लाख से अधिक का वसूला जुर्माना सिवाना में सर्वाधिक 1072 लोगों पर की कार्यवाही

 महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त


बाड़मेर, 25 सितम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। अब तक जिले में कुल 6990 लागों से उल्लंघन उपरान्त 1310600 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 524 लोगों से 109200रूपये, बायतु में 339 लोगों से 80400, चौहटन में 879 लोगों से 181800, सेड़वा में 615 लोगों से 101100, सिणधरी में 546 लोगों से 88600, शिव में 588 लोगों से 94500, गडरारोड में 473 लोगों से 84000, रामसर में 176 लोगों से 30000, बालोतरा में 509 लोगों से 109000, गुडामालानी में 705 लोगों से 129000, धोरीमना में 564 से 88400 तथा सिवाना में 1072 लोगों से 214600 को मिलाकर कुल 6990 लोगों से 1310600 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।  उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।

धनाऊ एवं शिव पंचायत समितियों की 68 ग्राम पंचायतों में शनिवार को लिये जाएंगे नाम निर्देशन, समस्त पार्टियां रवाना

 पंचायत आम चुनाव 2020


बाडमेर, 25 सितम्बर। पंचायतीराज चुनाव के तृतीय चरण के नाम निर्देशन के लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय से शुक्रवार को धनाऊ एवं शिव पंचायत समितियों की समस्त पार्टिया रवाना हुई। इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विविध पहलुओं के बारे में जानकारी के साथ आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में सरपंच एवं पंच चुनाव के तृतीय चरण के तहत धनाऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बुरहान का तला, श्रीरामवाला, गौहड़ का तला, सरूपे का तला, पूंजासर, नवातला राठौड़ान, बीसासर, आलमसर, दीनगढ़, मीठे का तला, ईटादिया, बींजासर, बांडाबेरा, कृष्ण का तला, अमीमोहम्मदशाह की बस्ती, ईटादा, रबासर, कितनोरिया, धनाऊ, सैयद मौजअली का तला, भूणिया, फगलू का तला, जांणियों की बस्ती, जालीला, बामणोर भंवरशाह, एकलिया धोरा, तालसर, सारणों की नाडी, सांवा एवं कोनरा तथा शिव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चोचरा, भींयाड़, बलाई, शिव, जुनेजों की बस्ती, लक्ष्मीपुरा, बालासर, धारवी खुर्द, नींबला, शिवाजी नगर, झांफली कलां, उण्डू, मौखाब कलां, धारवी कलां, बरियाड़ा, कोटड़ा, मुंगेरिया, हड़वा, कानासर, स्वामी का गंाव, नागड़दा, कायम की बस्ती, नेगरड़ा, गूंगा, रामदेरिया, आकली, राणेजी की बस्ती, पोशाल, जोरानाड़ा, राजबेरा, बीसू कलां, राजड़ाल, आरंग, बूढ़ातला, धनोंणियों मेघवालों की ढ़ाणी, हाथीसिंह का गांव, रातड़ी एवं काश्मीर में शनिवार 26 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये जा सकेंगे। उन्होने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा रविवार 27 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे तथा रविवार को ही नाम वापसी समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होने बताया कि तृतीय चरण के तहत सरपंच एवं पंच के चुनाव हेतु मतदान मंगलवार 6 अक्टूबर को प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् पंचायत मुख्यालय पर मतों की गणना की जाएगी। उप सरपंच का चुनाव बुधवार 7 अक्टूबर को होगा।
-0-

मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

बाडमेर, 25 सितम्बर। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त कार्यक्रम के अन्तर्गत आंशिक संशोधन किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) विश्राम मीणा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 20 नवम्बर, 2020 को किया जाएगा। 20 नवम्बर से 21 दिसम्बर तक दावें एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी तथा 28 नवम्बर एवं 5 दिसम्बर को मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसाइटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापन किया जाएगा।
राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावें एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां 29 नवम्बर एवं 6 दिसम्बर निर्धारित की गई है। उन्होने बताया कि 11 जनवरी, 2021 तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 15 जनवरी, 2021 तक पूरक की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य किया जाकर 18 जनवरी, 2021 को मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।
-0-

सड़क हादसों में पीड़ितों को दस लाख बीस हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाड़मेर, 25 सितम्बर। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 11 व्यक्तियों को कुल दस लाख बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि रामसर तहसील क्षेत्र में गागरिया निवासी स्व. हेमाराम पुत्र जेताराम सुथार, रेबारियों की ढाणी तहसील रामसर निवासी स्व. धापुदेवी पत्नी शंकराराम रबारी, सिवाना तहसील क्षेत्र में सिवाना निवासी स्व. नरसिंग पुत्र वासुदेव धोबी, ग्राम गुड़ा निवासी स्व. प्रकाशसिंह पुत्र भबूतसिंह पुरोहित, अर्जियाना निवासी स्व. भंवराराम पुत्र मादाराम मेघवाल, पचपदरा तहसील क्षेत्र में राजपुरा ग्राम पंचायत थोब निवासी स्व. अर्जुन कुमार पुत्र हरीराम नाई, पीपलेश्वर महादेव मंदिर के पास बालोतरा निवासी स्व. दिलीप कुमार पुत्र भैराराम लौहार, हनुमानपुरा ग्राम पंचायत साजियाली रूपजी राजाबेरी निवासी स्व. मालाराम पुत्र जेठाराम जाट, हनुमानपुरा ग्राम पंचायत साजियाली रूपजी राजाबेरी निवासी स्व. हुकमाराम पुत्र जेठाराम जाट एवं सिणधरी तहसील क्षेत्र में खारा महेचान निवासी स्व. तोगाराम पुत्र लच्छाराम कुम्हार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सिवाना तहसील क्षेत्र में ग्राम अर्जियाना निवासी हीरकी देवी पत्नी भंवराराम मेघवाल सड़क दुर्घटना में घायल होने से उन्हें बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
-0-

जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण कर राहत पहुंचाने के निर्देश

संभागीय आयुक्त की जनसुनवाई के प्रकरणों की समीक्षा

बाडमेर, 25 सितम्बर। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में संभागीय आयुक्त जोधपुर द्वारा की गई जन सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों तथा उन पर की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों में जांच एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर के समक्ष गत दिनों सम्भगीय आयुक्त द्वारा की गई जनसुनवाई के प्रकरणों की स्टेट्स रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को परिवेदनाओं के संबंध में जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, सहायक निदेशक के के गोयल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-






गुरुवार, 24 सितंबर 2020

आगामी 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा 20 नवम्बर से मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे अपना नाम

बाड़मेर, 24 सितम्बर। यदि आपकी उम्र आगामी 1 जनवरी को 18 वर्ष पूरी होेने जा रही है और आपका नाम विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं है, तो आप निर्वाचन विभाग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 20 नवंबर से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।  

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि कोई भी पात्र व्यक्ति 20 नवंबर से 21 दिसंबर के मध्य मतदाता सूची में अपना जुड़वाने, हटवाने एवं संशोधन करवाने के लिए अपने निवास स्थान के समीप के मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी को निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकता है। इसके साथ-साथ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में भी आवेदन किए जा सकते हैं। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल (छटैच् च्वतजंस) एवं मोबाइल एप पर भी ऑनलाइन दस्तावेजों के साथ आवेदन भर कर प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
उन्होनें बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक वर्ष की 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 20 नवम्बर, 2020 (शुक्रवार) को जबकि अंतिम प्रकाशन 18 जनवरी, 2021 (सोमवार) को किया जाएगा।
मीणा ने बताया कि 28 नवंबर और 5 दिसंबर (शनिवार) को मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्रामसभा या स्थानीय निकाय एवं आवासीय रेजीडेन्सियल सोसायटी के साथ बैठक आयोजित कर मतदाता सूचियों का पठन एवं प्रविष्टियों का सत्यापन किया जाएगा। इसी प्रकार से 29 नवंबर और 6 दिसंबर को राज्य के सभी मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 9 से सायं 6 बजे के मध्य उपस्थित रह कर दावे एवं आपत्तियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके साथ मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। मतदान केन्द्रों पर प्रारूप मतदाता सूची आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा प्रारूप मतदाता सूची निर्वाचन विभाग की वेबसाइट बमवतंरंेजींदण्दपबण्पद पद पर भी उपलब्ध रहेगी। सभी प्रकार के आवेदन पत्र बीएलओ के पास उपलब्ध रहेंगे जो कि निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं।-3-
कोरोना को देखते हुए करें ऑनलाइन आवेदन
जिला निर्वाचन अधिकारी नेयुवाओं एवं अन्य पात्र व्यक्तियों से आग्रह किया है कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन या मोबाइल एप पर आवेदन करें ताकि मतदान केन्द्र पर लोगों से व्यक्तिगत सम्पर्क से बचा जा सके। उन्होंने मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाताओं से भी आव्हान किया कि वह प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टियों को विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन या मतदान केन्द्रों पर जाकर आवश्यक रूप से देखें और किसी प्रकार का संशोधन वांछनीय हो तो उसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...