सोमवार, 7 सितंबर 2020
जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 12 को
मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी
बाडमेर, 7 सितम्बर। मंगलवार 8 सितम्बर को 132 के.वी. जीएसएस पर 33 के.वी. बस (सैक्शन-1) बदलने के कारण आडेल, बायतु और राजवेस्ट की विद्युत आपूर्ति प्रातः 8 से दोपहर 12 बजे तक बन्द रहेगी।
चुनाव कार्यक्रम घोषित, आदर्श आचरण संहिता लागू जिले की 233 ग्राम पंचायतों के चार चरणों में होगें चुनाव
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव
बाडमेर, 7 सितम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत पंच एवं सरपंच के आम चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण सहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए है, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) (पंचायत) विश्राम मीणा ने बताया कि आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले में शेष रही 233 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव चार चरणों में सम्पन्न कराए जाएंगे। निर्वाचन की लोकसूचना 16 सितम्बर, 2020 को जारी की जाएगी।
जिले में चार चरणों में चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में आडेल पंचायत समिति की 2, धोरीमना की 2, पाटोदी की 2 एवं सेड़वा की 18 ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच के चुनाव होंगे। इसी प्रकार द्वितीय चरण में चौहटन की 50 एवं रामसर की 31 ग्राम पंचायतो, तृतीय चरण में शिव की 38 एवं धनाऊ की 30 ग्राम पंचायतों तथा चतुर्थ चरण में बाड़मेर की 38 एवं सिवाना की 22 ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच के चुनाव होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंच एवं सरपंच हेतु प्रथम चरण के लिए मतदान 28 सितम्बर, द्वितीय चरण के लिए 3 अक्टूबर, तृतीय चरण के लिए 6 अक्टूबर एवं चतुर्थ चरण के लिए 10 अक्टूबर को प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उप सरपंच का चुनाव क्रमशः 29 सितम्बर, 4 अक्टूबर, 7 अक्टूबर एवं 11 अक्टूबर को होगा।
-0-
शुक्रवार, 4 सितंबर 2020
विभिन्न दुर्घटनाओं के पीड़ितों को 9 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
बाड़मेर, 4 सितम्बर। विभिन्न दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु होने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिले के 10 पीड़ितों को कुल 9 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
गांधी सद्भावना सम्मान 2020 हेतु प्रस्ताव आमन्त्रित
-0-
सरदार शहर सैना भर्ती रैली आॅनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितम्बर तक
बाडमेर, 4 सितम्बर। सरदार शहर सैना भर्ती रैली हेतु आॅनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितम्बर तक खुली रहेगी।
जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की आॅनलाईन बैठक 10 को
बाडमेर, 4 सितम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से द्वितीय गुरूवार 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हाॅल में आयोजित कीे जाएगी।
व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों के नाम जुडवाने के निर्देश
निर्वाचक नामावलियों के निरन्तर अद्यतन की प्रक्रिया
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव प्रकोष्ठों का गठन, प्रभारी अधिकारी नियुक्त
आपसी समन्वय के साथ चुनाव संबंधी कार्यो को सम्पादित करने के निर्देश
गुरुवार, 3 सितंबर 2020
धार्मिक संस्थान खोलने पर व्यापक विचार विमर्श, जन सुरक्षा के मध्यनजर 30 सितम्बर तक बन्द रखने पर सर्वसम्मति
बाड़मेर, 3 सितम्बर। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए जन सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर धामिक स्थलों को सावधानीपूर्वक खोले जाने के संबंध में गुरूवार को जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में व्यापक विचार विमर्श किया गया।
प्रभारी मंत्री कल्ला ने कोरोना सक्रमण एवं कल्याणकारी योजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा की
राजस्व मंत्री चौधरी ने पब्लिक सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाने की दी हिदायत
राजकीय ड्युटी के समय कार्मिकों द्वारा परिचय पत्र धारण करना आवश्यक
बाडमेर, 3 सितम्बर। जिले एवं अधिनस्थ कार्यालयों में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्युटी समय में कार्यस्थल एवं फील्ड में परिचय पत्र आवश्यक रूप से धारण करने के निर्देश दिए गए है।
समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार प्रारम्भिक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020
बुधवार, 2 सितंबर 2020
सासंद पर हमले के साक्ष्य पेश करने की अपील
बाड़मेर, 2 सितम्बर। बाड़मेर जिले के बायतु पुलिस थाना क्षेत्र में गत दिनों सासंद पर हमले के अनुसंधान के लिए पुलिस ने आमजन से साक्ष्य पेश करने की अपील की हैं।
21 सितम्बर से कन्टेन्मंेट जोन के बाहर के विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रूप से विद्यालय जाकर अध्यापकों से मार्गदर्शन प्राप्त करने की रहेगी अनुमति
मंगलवार, 1 सितंबर 2020
आगामी 48 घण्टों में भारी बरसात की चेतावनी
बाढ़ बचाव सामग्री एवं उपकरणों की पुख्ता व्यवस्था रखने के निर्देश
गुरुवार, 27 अगस्त 2020
राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020, गुरूवार को 5500 का जुर्माना वसूला
बाड़मेर, 27 अगस्त। महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर गुरूवार को जिले में 36 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 5500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
लंबित पेंशन प्रकरणों का त्वरित निस्तारण के निर्देश
बाड़मेर, 27 अगस्त। बकाया पेंशन प्रकरणों की समीक्षा बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई। बैठक में लम्बित पेंशन प्रकरणों पर विस्तृत समीक्षा पश्चात बकाया प्रकरणो का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर बैठक में कोषाधिकारी दिनेश बारहठ से विभागवार लम्बित पेंशन प्रकरणों की जानकारी दी। इस दौरान पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग जोधपुर के अतिरिक्त निदेशक विरधाराम चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को लंबित पेंशन प्रकरणों के संबंध में शीघ्र कार्यवाही कर निस्तारण कराने को कहा। इस दौरान बैठक में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रतनलाल जीनगर, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण, पेंशनर्स समाज के प्रतिनिधि चन्दनसिंह परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।-0-
बुधवार, 26 अगस्त 2020
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर, 900 मतदाताओं की संख्या पर एक मतदान केन्द्र स्थापित करने के निर्देश
बाडमेर, 26 अगस्त। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए संक्रमण से बचाव एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना हेतु 1100 मतदाताओं की सीमा को आयोग द्वारा घटाकर 900 मतदाताओं की संख्या पर एक मतदान केन्द्र स्थापित करने के निर्देश जारी किये गये है।
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य दक्षता परीक्षा एक सितम्बर को
कोविड-19 हेतु जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश
सरदार शहर सैना भर्ती रैली, ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितम्बर तक खुली रहेगी
बाडमेर, 26 अगस्त। सरदार शहर सैना भर्ती रैली 2020 हेतु ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितम्बर तक खुली रहेगी।
पेंशन प्रकरणों की समीक्षा बैठक गुरूवार 27 अगस्त को
सितम्बर माह में आयोजित होने वाली बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित
जिला स्तरीय जन सुनवाई 10 सितम्बर को
बाड़मेर में प्रभावी होगी रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था
आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा
मंगलवार, 25 अगस्त 2020
पेंशन प्रकरणों की समीक्षा बैठक 27 को
बाड़मेर, 25 अगस्त। जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 28 अगस्त को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में रखी गई है।
लेखा अनुभाग के प्रभारी अधिकारी दिनेश बारहट ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित प्रपत्रों में लम्बित पेंशन प्रकरणों की सूचना के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-
जिला यातायात समिति की बैठक
सिणधरी चौराहा नो पार्किंग जोन, यात्री बसों के ठहराव पर पाबन्दी
बाड़मेर, 25 अगस्त। जिला मुख्यालय पर यात्री वाहनों रोडवेज तथा निजी बसों के ठहराव तथा यात्रियों की भीड़भाड के मद्देनजर सिणधरी चौराहा क्षेत्र को पूर्णतः नो पार्किग जोन घोषित किया गया है। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने इस निर्णय की कडाई से पालना कराने की हिदायत दी है। वह मंगलवार को जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक में जिले में सुगम तथा सुचारू यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि पूर्व में सिणधरी चौराहे पर ऑवरब्रिज के नीचे सर्विस लाईन पर यात्री बसो के जमावड़े की शिकायते मिली थी इसलिए यहां सुगम यातायात के मद्देनजर नो पार्किग जोन घोषित किया गया है अतः इसकी कडाई से पालना करने की जरूरत है। उन्होने पुलिस तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को इसे सख्ती से अमल में लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने लोक परिवहन बसों के ठहराव स्थल के निर्धारण के लिये बनी कमेटी को पुनः निरीक्षण कर जोधपुर मार्ग के लिए बसों का स्टॉपेज निर्धारित करने को कहा। जिला कलक्टर ने जिला मुख्यालय पर वेडिंग जोनों के निर्धारण के संबंध में नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए कि वे निर्धारित स्थानों पर पीली लाइन से चिन्हिकरण करवाकर वहां पर वेडिंग जोन का बोर्ड लगाए तथा यह सुनिश्चित करे कि यहां निर्धारित स्थल पर ही ठेले वाले तथा खोमचे आदि वेंडर खडे रहें।
बैठक में कवास ग्राम के ओवर ब्रिज के नीचे से सीढ़ियों का पुर्निर्माण कर इसे बस स्टॉप के पास में बनाने को कहा। इसी तरह धोरीमना कस्बे के ब्रिज के नीचे सर्विस लाईन पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही होने से जल भराव की समस्या के मधेयनजर जिला कलक्टर ने एनएचआई को तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा। इसी प्रकार हाईवे के दोनों तरफ लगवाए गए पौधों के संबंध में जिला कलक्टर ने उनकी संख्या तथा उतरजीवितता के संबंध में वन विभाग से जॉच कराने को कहा गया। बाडमेर, शिव, धोरीमना आदि क्षेत्रों के हाईवे पर लगाई गई रोड लाईटों के संबंध में आयुक्त नगर परिषद एवं उपखण्ड अधिकारी बाडमेर को जॉच करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह, जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा, भगवानदास चितारा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-
प्री डीएलएड परीक्षा 31 को, कोरोना गाइडलाइन की होगी पालना
जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
बाड़मेर, 25 अगस्त। जिले में 31 अगस्त को प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा पूर्णतः कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप होगी।
जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने मंगलवार को परीक्षा आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप तैयारियों के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोरोना सक्रमण रोकथाम एडवायजरी की अक्षरशः पालना की जाए। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार परीक्षा केंद्रों में बैठक व्यवस्था निर्धारित करने तथा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों को मास्क पहनने, थर्मल स्कैनिंग एवं सैनिटाइजर के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बताया कि सभी ब्लॉकों में परीक्षा के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी पर्यवेक्षण अधिकारी होंगे तथा वे सभी परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष तथा पारदर्शी परीक्षा आयोजन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि परीक्षा 31 अगस्त को दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिले में 9 ब्लॉकों में 135 परीक्षा केंद्रों पर कुल 25,771 अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 135 परीक्षा केंद्रों में से 60 निजी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक एवं सभी वीक्षक राजकीय कार्मिक ही लगाए जाएंगे।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह भाटी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था की पुख्ता पुख्ता व्यवस्था की जाएगी एवं परीक्षा केंद्रों पर अनुचित साधनों के प्रयोग के लिए समुचित सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे। इससे पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मूलाराम चौधरी ने परीक्षा आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के पेपर कोषागार में पूरी सुरक्षा के साथ रखवाए जाएंगे तथा परीक्षा के दिन ही सभी केंद्रों पर भेजे जाएगे।
-0-
सोमवार, 24 अगस्त 2020
कोरोना संक्रमण रोकथाम नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 लोगो पर कार्यवाही
बाड़मेर, 24 अगस्त। महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को जिले में 35 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 6200 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सिणधरी में 3 लोगों से 300, शिव में 2 लोगों से 200, गडरारोड में 6 लोगों से 900, बालोतरा में 6 लोगों से 1200, गुडामालानी में 3 लोगों से 600 एवं सिवाना में 15 लोगों से 3000 को मिलाकर कुल 35 लोगों से 6200 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 4899 लोगों से कुल 9,50,000 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-
ठोस कचरा निवारण को पुख्ता प्रबंध होंगे
जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
बाड़मेर, 24 अगस्त। जिले के नगरीय क्षेत्रों में ठोस कचरा निवारण के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इस संबंध में एनजीटी के निर्देशों की पालना में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने विस्तृत दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि बाड़मेर तथा बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य प्रतिदिन किया जाए एवं इस दौरान गीला और सूखा कचरा पृथक रूप से संग्रहित किया जाए। उन्होंने कचरा संग्रहण वाले टिप टिप्पर वाहनों में इसके लिए अलग-अलग सिपरेशन को कहा। साथ ही सभी टिप्पर वाहनों में जीपीएस लगाने तथा इसकी नगर परिषद में मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नागरिकों को गीले तथा सूखे कचरे के लिए घर-घर डस्टबिन वितरित करने के भी निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने बाड़मेर तथा बालोतरा दोनों नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए दिन में दो बार सफाई कराने की हिदायत दी। विशेषकर बाजार तथा व्यवसायिक क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई के भी निर्देश दिए। उन्होंने दोनों नगरीय क्षेत्रों के ठोस कचरे के निस्तारण के लिए वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने को कहा। साथ ही दोनों नगरीय क्षेत्रों में पुराने मकानों एवं भवन निर्माण के मलबे को भी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए तथा इनके लिए निर्धारित डंपिंग यार्ड में ही डलवाने को कहा। उन्होंने प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम के लिए कपड़े की थेलिया वितरित करने की हिदायत दी। साथ प्लास्टिक थैलियो के उपयोग पर प्रतिदिन जुर्माने की कार्रवाई नियमित रूप से चलाने को कहा।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बैठक में एनजीटी के एजेंडे की बिंदुवार जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अजीज खान, पुलिस उप अधीक्षक महावीर प्रसाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त रामकिशोर एवं अधिशासी अभियंता दिलीप माथुर मौजूद थे।
-0-
रविवार, 23 अगस्त 2020
गांव के विकास के लिए पंचायत बिना किसी भेदभाव से करे काम - चौधरी
शुक्रवार, 21 अगस्त 2020
अवधिपार ऋणी किसानों का 50 प्रतिशत ब्याज होगा माफ
सहकारी भूमि विकास बैंकों के किसानों को दी राहत
किसानों के ब्याज के रूप में 239 करोड़ रूपये होंगे माफ60 हजार किसानों को मिलेगा लाभ
बाड़मेर, 21 अगस्त। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते किसान वर्ग को राहत देते हुए सहकारी भूमि विकास बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों के हित में एक मुश्त समझौता योजना की स्वीकृति जारी की है। इस योजना के तहत अवधिपार श्रेणी के किसानों के अवधिपार ब्याज एवं दण्डनीय ब्याज को 50 प्रतिशत तक माफ किया गया है। इससे किसानों के ब्याज के रूप में करीब 239 करोड़ रूपये माफ होंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत किसानों के प्रति संवेदनशील है और उन्होंने किसानों को ऋण का चुकारा करने में हो रही परेश्नियों के मद्देनजर राहत देने के निर्देश दिये थे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के सभी प्रकार के कृषि एवं अकृषि ऋण जो 1 जुलाई, 2019 तक अवधिपार हो चुके है। ऐसे अवधिपार श्रेणी के 60 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। ऐसे किसानों को 30 नवम्बर, 2020 तक अपना ऋण चुकाना होगा।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि ऐसे अवधिपार ऋणी किसान जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके परिवार को किसान की मृत्यु तिथि से सम्पूर्ण बकाया ब्याज, दण्डनीय ब्याज एवं वसूली खर्च को पूर्णतया माफ कर राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कार्यरत 36 प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैकों द्वारा किसानों को कृषि कार्यो के लिए दीर्घकालीन कृषि ऋण दिया जाता है।
-0-
स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती शुक्रवार को 45 के विरूद्ध की कार्यवाही
बाड़मेर, 21 अगस्त। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को जिले में 45 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 8000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में शुक्रवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा में5 लोगों से 1000, सिणधरी में 3 लोगों से 300, शिव में 2 लोगों से 200, गडरारोड में 8 लोगों से 1400, गुडामालानी में 25 लोगों से 4700 एवं सिवाना में 2 लोगों से 400 को मिलाकर कुल 45 लोगों से 8000 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।उन्होने बताया कि जिले में अब तक 4835 लोगों से कुल 9,39,600 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-
सड़क हादसों के 14 पीड़ितों को 13 लाख की सहायता
बाड़मेर, 21 अगस्त। जिले में विभिन्न दुर्घटनों में मृत्यू हो जाने अथवा घायल हो जाने एवं उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 14 लोगों को कुल तैरह लाख बीस हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि गुडामालानी तहसील क्षेत्र में मालियों की ढाणी नगर निवासी स्व. बाबूलाल पुत्र घीसाराम मेघवाल की सड़क दुर्घटना, अर्जुन की ढाणी निवासी स्व. उमाराम पुत्र केसाराम मेघवाल की सड़क दुर्घटना एवं जूनी उन्दरी निवासी स्व. राजूराम पुत्र साजनराम विश्नोई की विद्युत करंट से मृत्यू हो जाने से उनके आश्रितों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।उन्होनें बताया कि इसी प्रकार बायतु तहसील क्षेत्र में धतरवालों की ढाणी निवासी स्व. हनुमानराम पुत्र राजूराम मेघवाल, कोलू निवासी स्व. देवीसिंह पुत्र सतपालसिंह राजपूत, डोगियालों की ढाणी निवासी स्व. रमेश कुमार पुत्र प्रहलाद राम जाट, अकदडा निवासी स्व. करणाराम पुत्र दुर्गाराम सांसी, गिडा तहसील क्षेत्र में कानोड़ निवासी स्व. शैतानसिंह पुत्र अलसाराम जाट, सिणधरी तहसील क्षेत्र में कागो की ढाणी निवासी स्व. भेराराम पुत्र गोमाराम जाट, पचपदरा तहसील क्षेत्र में घडोई चारणान निवासी स्व. नटवरदान पुत्र महिपालदान चारण, चौहटन तहसील क्षेत्र में लीलसर निवासी स्व. गुणेशाराम पुत्र हरचन्दराम सोनी, हरदानपुरा नेहरों की नाडी निवासी स्व. शेरपुरी पुत्र सोनपुरी स्वामी एवं लीलसर निवासी स्व. चुनाराम पुत्र अचलाराम जाट की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। वहीं सिवाना तहसील क्षेत्र में मोकलसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र चन्दूलाल सोनी के गम्भीर घायल हो जाने से उन्हें बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
-0-
सलाहकार समिति की सिफारिश पर पांच पैरोल स्वीकृत
बाडमेर, 21 अगस्त। जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के समक्ष विचाराधीन पैरोल आवेदनों पर विस्तृत विचार विमर्श पश्चात् पांच व्यक्तियों के पैरोल आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए।
जिला मजिस्टेªट मीणा ने बताया कि जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक में पोकरासर निवासी वरजू देवी पत्नी रामाराम जाट को 40 दिवस, कल्याणपुर निवासी राणाराम पुत्र अचलाराम ढोली को 40 दिवस, सड़ा झूण्ड निवासी उमेदाराम पुत्र मंगलाराम जाट को 40 दिवस, मेघवालों का तला मांगता निवासी नारायणराम पुत्र सोनाराम हरीजन को 40 दिन एवं पादरू निवासी महबूब खां पुत्र अली खान मुसलमान को 40 दिवस का पैरोल स्वीकृत किया गया।बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी, उप अधीक्षक जिला कारागृह सुमेरसिंह गुर्जर एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण उपस्थित थे।
-0-
गुरुवार, 20 अगस्त 2020
डिग्गी में डूबने वालों के परिजनों को कुल तीन लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
बाड़मेर, 20 अगस्त। जिले की शिव तहसील के उण्डू काश्मीर में 17 अगस्त को 3 व्यक्तियों की डिग्गी में डूबने से मृत्यु हो जाने से तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल तीन लाख की आर्थिक सहायत स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र के उण्डू काश्मीर निवासी गुड्डी, राणाराम एवं जसाराम पुत्र गिरधारीराम मेघवाल की डिग्गी में डूबने से मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके पिता गिरधारीराम पुत्र मोतीराम को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल तीन लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।-0-
बायतु में शनिवार को होगा वृहद स्तर पर पौधारोपण
बाड़मेर, 20 अगस्त। बायतु विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को ग्यारह हजार पौधारोपण करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की शुरूआत राजस्व मंत्री हरीश चौधरी बायतु से करेंगे।
उक्त कार्यक्रम के अनुसार बायतु विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 100 पौधे एक साथ दोपहर 12 बजे लगाए जाएंगे। इस प्रकार सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में कुल ग्यारह हजार पौधे लगाकर लोगों को अधिकाधिक पौधारोपण कर वातावरण को स्वस्थ बनाने में योगदान देने का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बायतु उपखण्ड पर आयोजित किया जाएगा।-0-
अल्पसंख्यक छात्रों की उत्तर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति
छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित
बाडमेर, 20 अगस्त। सत्र 2020-21 में अल्पसंख्यक समुदाय के गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित अध्ययनरत विद्यार्थियों से उत्तर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नन्दराम जयपाल ने बताया कि वर्ष 2020-21 में अल्पसंख्यक छात्रों की उत्तर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के आवेदन पत्र ऑनलाईन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। उत्तर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति फ्रेस एवं रिन्युवल आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर, 2020 निर्धारित की गई है। अन्तिम तिथि के पश्चात् ऑनलाईन आवेदन पत्र स्वीकृत नहीं किए जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्यार्थी स्वयं की होगी।
उन्होने बताया कि वर्ष 2020-21 में एनएसपी में आंशिक परिवर्तन किये गये है, जिसके तहत इस वर्ष अभ्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्रों में शुल्क विवरण भरते हुए विकल्प विद्यार्थियों के स्तर से इन्द्राज नहीं करवा कर संस्था स्तर द्वारा इन्द्राज करवाया जाएगा तथा सत्यापन के समय शिक्षण संस्था अपने स्तर पर फीस एडिट कर सकती है। उक्त विकल्प संस्था की प्रोफाईल पर कोर्स वाईज फीस विकल्प के माध्यम से भरा जाएगा।
-0-
जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक 25 को
बाड़मेर, 20 अगस्त। जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 25 अगस्त को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा ने संबंधित अधिकारियों को गत बैठक में दिये गये निर्देशों की पालना रिपोर्ट शीध्र भिजवाने तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-
राजीव जयंती पर ली सद्भावना की प्रतिज्ञा
बाड़मेर, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिले भर में गुरुवार को सद्भावना की शपथ लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राजकीय कार्यालय में सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जिला मुख्यालय पर गुरूवार प्रातः सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य मंे अधिकारियांे एवं कार्मिकांे को सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिन सद्भावना दिवस पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियांे की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने एवं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमांे से सुलझाने की प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य लेखाधिकारी जसराज चौहान समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
इसी तरह पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी ने पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर प्रतिज्ञा दिलाई।
-0-
इंदिरा रसोई का शुभारम्भ
आठ रूपए में जरूरतमंदों को मिलेगा पौष्टिक खाना
बाड़मेर एवं बालोतरा में तीन-तीन स्थानों पर होगा संचालन
बाड़मेर, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर गुरूवार प्रातः इंदिरा रसोई योजना का शुभारम्भ चौहटन चौराहा पर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर विश्राम मीणा एवं नगर परिषद सभापति दिलीप माली द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने अपने हाथों से जरूरत मंदों को भोजन परोसा।
जिला मुख्यालय पर इंदिरा रसोई के उद्घाटन के अवसर पर बाडमेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इंदिरा रसोई योजना के तहत गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रूपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जाएगा। इंदिरा रसोई योजना में दोनों समय का भोजन रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार प्रति थाली 12 रूपए अनुदान देगी। उन्होने कहा कि इस योजना के शुभारम्भ के पश्चात् राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कोई जरूरतमंद व्यक्ति भूखा नहीं सोयेगा।
इस मौके पर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए आईटी आधारित मॉनिटरिंग की जाएगी। लाभार्थी को कूपन लेते ही मोबाइल पर एसएमएस से सूचना मिलेगी साथ ही मोबाइल एप एवं सीसीटीवी से रसोईयों की निगरानी की जाएगी। उन्होने बताया कि जिले में बाड़मेर तथा बालोतरा नगर परिषद मुख्यालय पर तीन तीन स्थानों पर इंदिरा रसोई योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि बाड़मेर में विरधीचंद जैन बस स्टैंड, तिलक बस स्टैंड तथा अंबेडकर सर्किल चौहटन चौराहा पर इंदिरा रसाई प्रारम्भ की गई है। इसी तरह बालोतरा में क्षत्रियों का मोर्चा बस स्टैंड, नाहटा चिकित्सालय के सामने तथा नया बस स्टैंड पर इंदिरा रसोई शुरू की गई है।
इस दौरान विधायक मेवाराम जैन तथा जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने पौधारोपण भी किया। नगर परिषद सभापति दिलीप माली, उपसभापति सुरतानसिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, पूर्व उपसभापति चौनसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा सहित पार्षद, पूर्व पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदिरा रसोई का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान सभी को शुभकामनाएं दी। जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केंद्र में ऑनलाइन उद्घाटन के दौरान जिला कलेक्टर विश्राम मीणा, विधायक मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई समेत जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी मौजूद थे। इसी तरह सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर राजीव गांधी सेवा केंद्रों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया
-0-
बुधवार, 19 अगस्त 2020
इंदिरा रसोई का गुरुवार से होगा आगाज
आठ रूपए में जरूरतमंदों को मिलेगा पौष्टिक खाना
बाड़मेर एवं बालोतरा में तीन-तीन स्थानों पर होगा संचालन
बाड़मेर, 19 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिले में 20 अगस्त, गुरुवार से इंदिरा रसोई योजना की शुरूआत की जाएगी, जहाँ गरीब और जरुरतमंदो को केवल आठ रुपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जाएगा। योजना का शुभारम्भ गुरुवार प्रातः 10 बजे चोहटन चौराहा पर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा, विधायक मेवाराम जैन एवं नगर परिषद सभापति दिलीप माली करेंगे।
जिला कलेक्टर मीणा ने कहा कि राज्य सरकार इंदिरा रसोई के नाम से गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रूपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जाएगा। इंदिरा रसोई योजना में दोनों समय का भोजन रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार प्रति थाली 12 रूपए अनुदान देगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि योजना की आईटी आधारित मॉनिटरिंग की जाएगी। लाभार्थी को कूपन लेते ही मोबाइल पर एसएमएस से सूचना मिल जाएगी। मोबाइल एप एवं सीसीटीवी से रसोईयों की निगरानी की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बिश्नोई ने बताया कि जिले में बाड़मेर तथा बालोतरा नगर परिषद मुख्यालय पर तीन तीन स्थानों पर इंदिरा रसोई योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाड़मेर में विरधीचंद जैन बस स्टैंड, तिलक बस स्टैंड तथा अंबेडकर सर्किल चौहटन चौराहा पर इंदिरा रसाई खोली जाएगी। इसी तरह बालोतरा में क्षत्रियों का मोर्चा बस स्टैंड, नाहटा चिकित्सालय के सामने तथा नया बस स्टैंड पर इंदिरा रसोई शुरू होगी।
-0-
राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 को
बाडमेर, 19 अगस्त। जिला स्तरीय अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शनिवार 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक दो सत्रों में आयोजित होगी, जिसमें पहले सत्र में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों के आपसी समन्वय, विभिन्न विभागों के राजस्व विभाग स्तर पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी तथा द्वितीय सत्र में राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व संबंधी कार्यो के निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की जाएगी।
उन्होने बताया कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उक्त बैठक से पूर्व अपने विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से राजस्व विभाग से संबंधित बकाया कार्यो, प्रकरणों के संबंध में प्रगति रिपोर्ट एवं सूची प्राप्त कर अपडेट सूचना सहित बैठक में उपस्थित होंगे तथा संबंधित उपखण्ड अधिकारी अपने अधीनस्थ विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ उक्त बैठक से पूर्व उपखण्ड स्तरीय बैठक आयोजित कर राजस्व विभाग स्तर पर बकाया प्रकरणों की समीक्षा कर पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होंगे तथा राजस्व विभाग से संबंधित बकाया प्रकरणों में निस्तारण योग्य प्रकरणों की आक्षेप पूर्ति कर वांछित सूचना भी साथ लायेंगे। इसी प्रकार संबंधित राजस्व अधिकारी निर्धारित एजेण्डानुसार एक जुलाई से 31 जुलाई तक की सूचना निर्धारित प्रपत्रों में तैयार कर 20 अगस्त को प्रातः 10 बजे तक उपखण्ड वार संकलित सूचना भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर विश्नोई ने बताया कि गत बैठक का कार्यवाही विवरण सभी संबंधित को भिजवाया जा चुका है, जिसकी पालना रिपोर्ट भी बैठक से पूर्व भिजवाना सुनिश्चित करे।
-0-
राजीव जयन्ती पर गुरुवार को होगी सद्भावना की शपथ
बाड़मेर, 19 अगस्त। जिले में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयन्ती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने तथा समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाने के निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा का आयोजन कराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
-0-
जन अभाव-अभियोग निराकरण मंत्री ने की समीक्षा
समस्याओं के निराकरण को सरकार तत्पर - मोहम्मद
बाड़मेर, 19 अगस्त। जन अभाव अभियोग निराकरण एवं अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा है कि राज्य सरकार आमजन के अभाव-अभियोग निराकरण को तत्पर है तथा जनसेवाओं की समय पर अदायगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वह बुधवार दोपहर पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में जनअभाव अभियोग निस्तारण की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। बैठक में विधायक मेवाराम जैन भी मौजूद थे।
इस मौके पर मंत्री मोहम्मद ने कहा कि जनता की अधिकतम समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण हो जाना चाहिए ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि जन सेवाओं से जुड़े अधिकारियों की बेहतर पब्लिक डिलीवरी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जनता के प्रति सीधी जवाबदेही है तथा इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री ने कहा कि सामान्य प्रवृत्ति की शिकायतों का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। मंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओ से जुड़े प्रकरणो को गंभीरता से लेते हुए इनके निस्तारण में संवेदनशीलता का परिचय देने की हिदायत दी। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि 30 दिन से अधिक बकाया प्रकरणों में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इसी प्रकार लंबे समय तक पोर्टल को लोगिन भी नहीं करने वाले विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की आमजन की परिवेदनाओ के निस्तारण की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसी के अनुरूप सभी मंत्री जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते है। इसी क्रम में हर हाल में जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर निर्धारित दिवसों को जनसुनवाई होनी चाहिए।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि जिले में राज्य सरकार जनता के प्रति पूरी जवाब देह है तथा गुड गवर्नेंस के लिए प्रशासन तत्पर है एवं इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता कि कोई गुंजाइश नहीं है। इससे पूर्व जिला कलेक्टर विश्राम मीणा राजस्थान संपर्क पोर्टल के बकाया प्रकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जिले में जनसुनवाई तथा अभाव अभियोग की प्रक्रिया से अवगत कराया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, सहायक निदेशक, लोक सेवाएं के.के. गोयल एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
-0-
मंगलवार, 18 अगस्त 2020
20 सूत्री कार्यक्रम एवं फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को
बाड़मेर, 18 अगस्त। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम वर्ष 2020-21 में आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्ध्यिों एवं फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 19 अगस्त को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम वर्ष 2020-21 में आवंटित लक्ष्यों के माह जुलाई 2020 तक के विरूद्ध अर्जित उपलब्ध्यिों की समीक्षा के लिए बीस सूत्री कार्यक्रम के सन्दर्भ में गठित द्वितीय स्तरीय समीक्षा तथा फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक का अयोजन जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 19 अगस्त को दोपहर 12 बजे जिला कलक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा। उन्होंनें बताया कि उक्त बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद बुधवार को बाड़मेर आएंगे
जिले की एक दिवसीय यात्रा के दौरान जनसुनवाई सहित विभिन्न बैठके लेंगे
बाड़मेर, 18 अगस्त। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद बुधवार को बाड़मेर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई सहित विभिन्न बैठकों एवं कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद अपने निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 19 अगस्त को प्रातः 7 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे चौहटन के बुरहान का तला पहुंचेंगे। यहां वे आरक्षित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद प्रातः 10 बजे बुरहान का तला से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11.30 बजे जन सुनवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात वे जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक लेंगे। तत्पश्चात वे सम्पर्क पोर्टल की समीक्षा करेंगे एवं 15 सूत्रीय कार्यक्रम के संबंध में बैठक लेंगे। इसके बाद वे अल्पसंख्यक मामलात विभाग के छात्रावास एवं सीएसएस भवनों के लिए भूमि आवंटन के संबंध में चर्चा करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे बाड़मेर से जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
-0-
पात्र मतदाताओं का ऑनलाईन पंजीकरण
मतदान केन्द्रवार कार्ययोजना तैयार करने एवं बीएलओ को लक्ष्य आवंटित करने के निर्देश
बाड़मेर, 18 अगस्त। अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2020 के सन्दर्भ में 19 फरवरी, 2020 को मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन के बाद निरन्तर अद्यतन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है जो अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन की दिनांक से पूर्व तक जारी रहेगी।
उप जिला निवार्चन अधिकारी (अपर कलक्टर) ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि निरन्तर अद्यतन की अवधि में मतदाता सूचियों से संबंधित विभिन्न पैरामीटर मे जो अन्तर प्रदर्शित हो रहा है, उसको इसी अवधि के दौरान निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप किया जाना हर हाल में आवश्यक है। उन्हांेने जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को मतदान केन्द्रवार कार्ययोजना तैयार कर पात्र महिलाओं एवं युवाओं का मतदाता सूची में यथासंभव पंजीकरण ऑनलाईन के माध्यम से करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने स्वीप कार्ययोजना अन्तर्गत पंजीकरण ऑनलाईन करने हेतु सोशल मीडिया एवं डिजीटल मीडिया का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि पात्र नागरिकों का चिन्हिकरण कर भारत निर्वाचन आयोग के एनवीएसपी पोर्टल पर इन्हें अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होने जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को तीन दिवस में बूथवार प्लान तैयार कर प्रत्येक बीएलओ को स्पष्ट लक्ष्य आवंटित करने तथा की गई कार्यवाही एवं विस्तृत प्लान प्रभारी अधिकारी स्पीप एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्नोई ने बताया कि अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2020 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 19 फरवरी, 2020 को किया गया है। उक्त मतदाता सूचियों के सांख्यिकी आंकडों के प्रपत्र 1 से 8 का विधानसभा क्षेत्रवार एवं जिले के आंकड़ों के साथ विश्लेषण करने पर मतदाता जनसंख्या अनुपात, लिंगानुपात एवं 18-19 आयु वर्ग के युवाओं का पंजीकरण निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप नहीं पाया गया है।
-0-
टंकण गति परीक्षा हेतु आवेदन 20 अगस्त तक
बाड़मेर, 18 अगस्त। टंकण गति परीक्षा हेतु अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक जिला कलक्टर कार्यालय में 20 अगस्त 2020 तक अपने कार्यालयध्यक्ष के माध्यम से आवेदन जमा करवा सकते है। उक्त टंकण गति परीक्षा आगामी माह में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक जिनकी नियुक्ति 31 दिसम्बर 2016 से पूर्व की है तथा उनके द्वारा अभी तक टंकण गति परीक्षा उतीर्ण नहीं की है, की कम्प्यूटर पर टंकण गति परीक्षा जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा आगामी माह में आयोजित करवाई जाएगी। उन्होनें संबंधित अभ्यर्थियों को अपने कार्यालयध्यक्ष के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन 20 अगस्त 2020 से पूर्व जिला कलक्टर कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि उक्त तिथि के पश्चात कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
-0-
सोमवार, 17 अगस्त 2020
पुलिस, जेल एवं होमगार्ड के कार्मिकों को अब हर साल मिलेगा एकमुश्त 7 हजार रूपए वर्दी एवं किट भत्ता
मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
बाड़मेर, 17 अगस्त। प्रदेश में पुलिस, जेल एवं होमगार्ड विभाग के स्थायी कार्मिकों को अब वर्दी एवं किट भत्ते के रूप में प्रतिवर्ष एकमुश्त 7 हजार रूपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस सम्बन्ध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
श्री गहलोत की इस मंजूरी से पुलिस विभाग के कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के 86,487 कार्मिक, होमगार्ड विभाग के कांस्टेबल से हैडकांस्टेबल तक के 422 एवं जेल विभाग के प्रहरी से लेकर उप कारापाल तक के 3712 सहित कुल 90,621 कार्मिकों को लाभ मिलेगा। इससे राजकोष पर करीब 63 करोड़ 43 लाख रूपए का वित्तीय भार आएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के प्रभारी मंत्री के रूप में विगत वर्ष पुलिस, जेल एवं होमगार्ड विभाग के स्थायी कार्मिकों को एकमुश्त 7 हजार रूपए वर्दी एवं किट भत्ता देने की घोषणा की थी।
इंदिरा रसोई की शुरुआत गुरुवार से
आठ रूपए में जरूरतमंदों को मिलेगा पौष्टिक खाना
बाड़मेर एवं बालोतरा में तीन-तीन स्थानों पर होगा आगाज
बाड़मेर, 17 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिले में 20 अगस्त, गुरुवार से इंदिरा रसोई योजना की शुरूआत की जाएगी, जहाँ गरीब और जरुरतमंदो को केवल आठ रुपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जाएगा। योजना की तैयारियों के सम्बन्ध में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सोमवार प्रातः उनके कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विद्यायक मेवाराम जैन भी मौजूद थे।
इस मौके पर जिला कलेक्टर मीणा ने कहा कि राज्य सरकार इंदिरा रसोई के नाम से गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रूपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मुहैया कराएगी। उन्होने बैठक में इस योजना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना को जनसेवा की भावना, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी के साथ लागू किया जाए ताकि निर्धन वर्ग को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक मिसाल बने। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के संचालन में सेवाभावी संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि आज ही संस्थाओं का चयन किया जाए। ऐसी संस्थाओं तथा स्वयंसेवी संगठनों को प्रोत्साहित किया जाए जो निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के क्षेत्र में काम कर रही हों।
आईटी आधारित मोनिटरिंग
इंदिरा रसोई योजना में दोनों समय का भोजन रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार प्रति थाली 12 रूपए अनुदान देगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि योजना की आईटी आधारित मॉनिटरिंग की जाएगी। लाभार्थी को कूपन लेते ही मोबाइल पर एसएमएस से सूचना मिल जाएगी। मोबाइल एप एवं सीसीटीवी से रसोईयों की निगरानी की जाएगी।
विधायक का सुझाव
इस मौके पर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के श्कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएश् के संकल्प पर आधारित इंदिरा रसोई योजना का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले जरूरतमंद लोगों को उच्च क्वालिटी का खाना मुहैया कराया जाए। इसके लिए पूरी पारदर्शिता के साथ योग्य संस्थाओं का चयन किया जाए।
यहाँ होगी संचालित
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बिश्नोई ने बताया कि जिले में बाड़मेर तथा बालोतरा नगर परिषद मुख्यालय पर तीन तीन स्थानों पर इंदिरा रसोई योजना प्रस्तावित है, जहां रियायती दरों पर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाड़मेर में विरधीचंद जैन बस स्टैंड, तिलक बस स्टैंड तथा अंबेडकर सर्किल चौहटन चौराहा पर इंदिरा रसाई खोली जाएगी। इसी तरह बालोतरा में क्षत्रियों का मोर्चा बस स्टैंड, नाहटा चिकित्सालय के सामने तथा नया बस स्टैंड पर इंदिरा रसोई प्रस्तावित है। उन्होंने योजना की अब तक की प्रगति से अवगत कराया।
बैठक में उपखंड अधिकारी प्रशांत शर्मा, कोषाधिकारी दिनेश बारहट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे
-0-
प्रातः 9 से सायं 7 बजे तक का समय
बाड़मेर शहर में मंगलवार से दो घण्टे अधिक खुलेगा बाजार
बाड़मेर, 17 अगस्त। बाड़मेर शहर में मंगलवार से बाजार 2 घंटे अधिक खुलेगा ताकि अर्थव्यवस्था को संबल मिले एवं आमजन को अधिक सुविधा हो। मंगलवार से समस्त दुकाने प्रातः 9 से सायं 7 बजे तक खुली रहेगी।
जिला मजिस्टेट विश्राम मीणा ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए बाड़मेर शहर में दुकानों को खोलने एवं बन्द करने के समय में 2 घंटे का इजाफा किया गया है। अब शहर के सभी दुकानदार प्रातः 9 बजे से अपनी दुकानें खोल सकेंगे, जो साय 7 बजे तक खुली रह सकेगी। उन्होने बताया कि सायं 7 बजे साइरन बजाया जाएगा, उसके तुरन्त पश्चात् समस्त दुकाने बन्द कर दी जाएगी। उन्होने संशोधित समय अनुसार दुकाने बन्द करने की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
जिला मजिस्टेªट मीणा ने सख्त हिदायत दी है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने, बार बार हाथ धोने तथा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने सहित राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए।
-0-
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाड़मेर, 26 नवंबर। बालोतरा रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार (एसडीएम) की रिपोर्ट अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों ...
