गुरुवार, 18 जून 2020

जिला कलक्टर ने 30 जून तक समस्त कार्डो के वितरण के दिए निर्देश

जन आधार कार्डो के वितरण का सिलसिला जारीबाडमेर, 18 जून। राज्य सरकार की फ्लैगशिप (जन आधार योजना) योजनान्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष अभियान के तहत जन आधार कार्ड वितरण का सिलसिला जारी है। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने समस्त लाभान्वितों को 30 जून, 2020 तक जन आधार कार्डो का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि जन आधार कार्ड वितरण हेतु निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत के कार्मिकों द्वारा ई मित्र से अब तक प्राप्त कोर्ड की सूची प्राप्त कर लाभान्वितों को ग्राम पंचायत मुख्यालय के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर निर्धारित दिवस को कार्ड प्राप्त करने की सूचना दी जाए। उन्होने ग्राम विकास अधिकारी को निर्धारित दिवस के दिन अनिवार्य रूप से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित रहकर कार्ड वितरण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि ब्लॉक जन आधार नोडल अधिकारी अथवा संबंधित पंचायत प्रसार अधिकारी निर्धारित दिवस में संबंधित ग्राम पंचायतों पर उपस्थित रहते हुए कार्ड वितरण कार्य का सुपरविजन करेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी कार्ड वितरण के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी गाइडलाईन के अनुसार मास्क, ग्लोब्स एवं सैनेटाइजर का उपयोग करने तथा सोशियल डिस्टेसिंग की पूर्ण पालना करते हुए जन आधार कार्ड का वितरण करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने जन आधार कार्ड वितरण की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन सायं 6 बजे तक भिजवाने के निर्देश दिए है।
शुक्रवार को यहां होगा जन आधार कार्डो का वितरणजिला कलक्टर मीणा ने बताया कि शुक्रवार 19 जून को बाडमेर पंचायत समिति क्षेत्र में राणीगांव, सुरा चारणान, सनावडा, उण्डखा एवं दूदाबेरी, बालोतरा में पारलू, तिलवाडा, पचपदरा, सराणा एवं दूदवा, बायतु में माडपुरा बरवाला, सिंघोडिया, भीमडा, पनावडा एवं छीतर का पार, चौहटन में रमजान की गफन, उपरला, देदूसर, चौहटन एवं नवातला जेतमाल, धनाऊ में श्रीरामवाला, सरूपे का तला, सांवा, तालसर एवं नेतराड, धोरीमना में सुदाबेरी, उडासर, दूदू, चेनपुरा एवं नेडीनाडी, गडरारोड में हरसाणी, राणासर, रोहिडी, रेडाणा एवं सुन्दरा, गिडा में हीरा की ढाणी, परेऊ, पुनियों का तला, रतेऊ एवं सोहडा, गुडामालानी में नगर, आलपुरा, गांधवकलां, गुडामालानी एवं लूणवा जागीर, कल्याणपुरा में रेवाडा, सरवडी, डोली, नेवरी एवं अराबा चौहान, पाटोदी में चिलानाडी, नवातला, नवोडाबेरा, नयापुरा एवं औकातिया बेरा, रामसर में रामसर, सेतराऊ, देरासर, चाडी, चाडार मदरूप, समदडी में समदडी, सरवडी चारणान, सांवरडा, सेवाली एवं जेठन्तरी, सेडवा में पनोरिया, सारला, साता, सालारिया एवं सेडवा, शिव में शिव, निम्बला, हाथीसिंह का गांव, राजबेरा एवं राजडाल, सिणधरी में होडू, भूका वगतसिंह, पायला खुर्द, पायला कलां, सणपा मानजी तथा सिवाना में मवड़ी, मेली, मिठोडा, थापन एवं सिणेर में जन आधार कार्डो का वितरण किया जाएगा।
-0-

ग्राम स्तर तक अधिकाधिक लोगों को सचेत करें-मीणा

कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए विशेष जागरूकता अभियान
बाडमेर, 18 जून। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए 21 से 30 जून तक चलाये जाने वाले विशेष जागरूकता अभियान के दौरान जिला, उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिकाधिक लोगों को कोरोना महामारी के प्रति सचेत करने के निर्देश दिए है। वह गुरूवार को अपने कक्ष में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जाने वाले विशेष जागरूकता अभियान के सफल संचालन के लिए अधिकारियों से समीक्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को महामारी घोषित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं इससे बचाव के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों से आमजन को मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने, सेनेटाइजर का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के प्रति जाग्रत किया जा रहा है। उन्होने बताया कि लॉकडाउन खुलने के फलस्वरूप गत दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 21 से 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर इस महामारी के प्रति जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया गया है। इस 10 दिवसीय अभियान में गांव-ढाणियों, वार्डो एवं मोहल्लों तक लोगों को इस महामारी से बचाव के प्रति विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जाना है।
उन्होने बताया कि लॉकडाउन में लगातार छूट के बाद शुरू हुई व्यावसायिक एवं अन्य गतिविधियों के कारण संक्रमण का खतरा नहीं रहे और लोग कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं बरतें, इसी उदृेश्य से यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें ग्राम स्तर तक आंगनवाडी सहायिका, एएनएम, आशा सहयोगिनी, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से बैनर, पम्पलेट सहित अन्य प्रचार सामग्री घर-घर पहुंचाई जाएगी।
उन्होने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू को जिले के समस्त विकास अधिकारियों को 20 जून को प्रातः 10 बजे तक जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय में वाहन भिजवाकर जागरूकता प्रचार सामग्री प्राप्त करने तथा पंचायत समिति, ग्राम पंचायत तक वितरण करवाने, पेस्टिंग एवं फिक्सिंग सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित करने को कहा। साथ ही उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इस विशेष जागरूकता अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कोरोना जागरूकता सन्देशों से सुसज्जित वाहनों के जरिये व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने जिला एवं पंचायत समिति स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लोक कलाकारों को आमन्त्रित कर कोरोना जागरूकता के संबंध में कार्यक्रमांे का प्रदर्शन करने को कहा।
जिला कलक्टर ने बताया कि विशेष जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम 22 जून को भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। उन्होने नगर परिषद के अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए टाउन हॉल की साफ सफाई, जागरूकता सामग्री का प्रदर्शन, पेयजल व्यवस्था आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने आयुक्त नगर परिषद बाडमेर एवं बालोतरा को अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए अपने-अपने क्षत्रों के समस्त वार्डों एवं मौहल्लों तक वितरण करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, मेडिकल कॉलेज प्रिसिंपल डॉ. एन.डी. सोनी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. मन्सुरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी, सूचना एवं जनसम्पर्क उप निदेशक श्रवण चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

मंगलवार, 16 जून 2020

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 मंगलवार को उल्लंघन पर 4600 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 16 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिले में 23 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 4600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा में 3 लोगों से 600, सिणधरी में 3 लोगों से 600, गडरारोड में 3 लोगों से 600, गुडामालानी में 1 व्यक्ति से 200 एवं सिवाना में 13 लोगों से 2600 को मिलाकर कुल 23 लोगों से 4600 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 1147 लोगों से कुल 2,44,600 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

मंगलवार को जिले में 391 प्रवासियों का हुआ आगमन

महाराष्ट्र से आए 46,गुजरात से 272

बाड़मेर, 16 जून। मंगलवार को विभिन्न राज्यों से कुल 391 प्रवासियों एवं श्रमिकों का जिले में आगमन हुआ। अब तक कुल 61557 प्रवासियों ने जिले में प्रवेश किया है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में मंगलवार को गुजरात से 272, महाराष्ट्र से 46, आन्ध्रप्रदेश से 6, दिल्ली से 5, कर्नाटक से 35, तमिलनाडू से 2, पंजाब से 1, तेलंगाना से 20 एवं गोवा से 4 को मिलाकर कुल 391 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 61557 प्रवासियों का आगमन हुआ है। वहीं मंगलवार को मध्यप्रदेश एवं गुजरात के लिए 6-6 लोगों ने जिले से प्रस्थान किया है। अब तक कुल 10685 लोगों ने अन्य राज्यों के लिए प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

हादसों में मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाडमेर, 16 जून। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवार जनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मृतकों के परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में धोरीमना तहसील क्षेत्र में मीठडा खुर्द निवासी स्व. भागीरथराम पुत्र किशनाराम विश्नोई, बाडमेर तहसील क्षेत्र में आईनाथ का तला मीठडा निवासी स्व. नखताराम पुत्र मंगलवार सुथार, सेडवा तहसील क्षेत्र में रोहिला निवासी स्व. नरेश पुत्र मोहनलाल विश्नोई तथा चौहटन तहसील क्षेत्र में रमजान की गफन निवासी स्व. शेरू खान पुत्र ईदल खान मुसलमान की मृत्यु हो जाने के कारण मृतकों के परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।                                         
 -0-

अब 30 जून तक जारी रहेगी निषेधाज्ञा

कोरोना से बचाव

बाडमेर, 16 जून। कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षार्थ बाडमेर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में जारी की गई निषेधाज्ञा की अवधि को जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बढ़ाया है, अब यह निषेधाज्ञा 30 जून की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगी।
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षार्थ उक्त संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बाड़मेर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में पूर्व में जारी निषेधाज्ञा को 30 जून 2020 की मध्य रात्रि तक के लिए बढाया गया है। पूर्व आदेश में वर्णित शेष निर्देश यथावत कायम रहेंगे।
-0-

बाड़मेर शहर के हॉस्पिटल कैम्पस में कर्फ्यु

बाड़मेर, 16 जून। बाड़मेर शहर के हॉस्पिटल कैम्पस में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त क्षेत्र के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र द्वारा बाडमेर उपखण्ड के बाड़मेर शहर के हॉस्पिटल कैम्पस ( अस्पताल के पावर हाऊस एवं रेजिडेन्ट डाक्टर हॉस्टल के बीच की गली से सीएमएचओ ऑफिस के आगे की गली तक एवं ड्रग्स वेयर हाऊस से डा. रीटा भाटिया एवं लोकेन्द्रसिंह के क्वार्टर के बीच का एरिया एवं डा. रीटा भाटिया एवं लोकेन्द्रसिंह के क्वार्टर से रेजिडेन्ट डाक्टर हॉस्टल तक ) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर द्वारा उक्त क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत बाड़मेर शहर के हॉस्पिटल कैम्पस ( अस्पताल के पावर हाऊस एवं रेजिडेन्ट डाक्टर हॉस्टल के बीच की गली से सीएमएचओ ऑफिस के आगे की गली तक एवं ड्रग्स वेयर हाऊस से डा. रीटा भाटिया एवं लोकेन्द्रसिंह के क्वार्टर के बीच का एरिया एवं डा. रीटा भाटिया एवं लोकेन्द्रसिंह के क्वार्टर से रेजिडेन्ट डाक्टर हॉस्टल तक) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

सोमवार, 15 जून 2020

नियमों के उल्लंघन पर सख्ती जारी सोमवार को 5100 रूपये का जूर्माना वसूला

बाड़मेर, 15 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को जिले में 24 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 5100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चैहटन 9 लोगों से 1800, सेड़वा में 6 लोगों से 900, शिव में 6 व्यक्ति से 1800, गुडामालानी में 1 व्यक्ति से 200 एवं सिवाना में 2 लोगों से 400 को मिलाकर कुल 24 लोगों से 5100 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 1124 लोगों से कुल 2,40,000 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

सोमवार को जिले में 180 प्रवासियों का हुआ आगमन

बाड़मेर, 15 जून। सोमवार को विभिन्न राज्यों से कुल 180 प्रवासियों एवं श्रमिकों का जिले में आगमन हुआ। अब तक कुल 61164 प्रवासियों ने जिले में प्रवेश किया है।  
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में सोमवार को गुजरात से 132, महाराष्ट्र से 16, कर्नाटक से 11 एवं तमिलनाडू से 21 को मिलाकर कुल 180 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 61164 प्रवासियों का आगमन हुआ है। वहीं सोमवार को गुजरात के लिए 4, कर्नाटक के लिए 2 एवं तेलंगाना के लिए 1 को मिलाकर कुल 7 लोगों ने जिले से प्रस्थान किया है। अब तक कुल 10673 लोगों ने अन्य राज्यों के लिए प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

संभावित बाढ एवं अतिवृष्टि से बचाव की पूर्व व्यवस्था हेतु इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर स्थापित

बाड़मेर, 15 जून। जिले में संभावित बाढ एवं अतिवृष्टि से बचाव की पूर्व व्यवस्था करने, आपदा प्रबन्धन अधिनियम के दायित्व निर्वहन करने, आपदा प्रबन्धन एवं सहायता कार्य से संबंधित सूचनाओं के आदान प्रदान एवं उनके समाधान संबंधी कार्य सम्पादित करने के लिए जिला स्तर पर राउण्ड दा क्लॉक इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर की स्थापना की जाकर कार्मिकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर (नियन्त्रण कक्ष) के टेलीफोन नम्बर 02982-222226 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर राउण्ड दा क्लॉक तीन पारियों में कार्यरत रहेगा। इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर में प्रतिनियुक्त कार्मिक प्राप्त सन्देशों, सूचनाओं तथा उन पर की गई कार्यवाही के संबंध में एक पंजिका का संधारण कर समय-समय पर प्रभारी अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। इमरजेन्सी ऑपरेशन सेंटर नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कार्मिक निर्धारित पारी अनुसार उपस्थित रहकर कार्य सम्पादित करेंगे एवं आगामी पारी के कर्मचारी के उपस्थित हो जाने के पश्चात् ही नियन्त्रण कक्ष छोड़ सकेंगे। उक्त नियन्त्रण कक्ष के ऑवर ऑल इन्चार्ज अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबन्धन एवं सहायता शाखा) होंगे।
-0-

प्रवासियों को रोजगार मुहैया कराने को किया जाएगा प्रशिक्षित

प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 15 जून। प्रवासियों का चिन्हीकरण कर उन्हें आवश्यकतानुसार रोजगार मुहैया कराने के लिए जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर विश्राम मीणा द्वारा एक आदेश जारी कर प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए सहायक निदेशक लोक सेवाएं को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान जिले में बडी संख्या में प्रवासी अपने मूल निवास स्थानों पर लौटे है एवं प्रवासियों के मूल निवास पर लौटने के कारण वे रोजगारहीन हो चुके है, ऐसे प्रवासियों का चिन्हीकरण कर उन्हें आवश्यकतानुसार रोजगार उपलब्ध करवाया जाना है। उन्होने बताया कि भारत सरकार कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा शॉर्ट टर्म टेªनिंग लेने और मान्यता को पूरा करने के लिए लक्ष्य रखा गया है। अगले चार महिलों में जिले में पूर्व अधिगम के लिए अनुबन्ध दिए गए है। पहले चरण के रूप में इन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए दिये गये बिन्दुओं का ध्यान रखा जाना है। जिले में रिवर्स माईग्रेटस में एडेन्टीफिकेशन और कौशल मानचित्र लक्षित पूर्णता अवधि 30 जून, 2020 है।
जिला कलक्टर ने प्रबन्धक राजस्थान राज्य कौशल विकास निगम को निर्देशित किया है कि वे प्रवासियों के पंजीकरण एवं उन्हें आवश्यक रोजगार प्रदान करने के लिए निर्धारित समय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें।
-0-

टिड्डी प्रकोप के मद्देनजर प्रभावी रोकथाम की हिदायत

जिला कलक्टर मीणा ने की व्यवस्थाओ की ऑनलाइन समीक्षा

बाड़मेर, 15 जून। जिले में टिड्डी दलों के हमले के मद्देनजर जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने ट्रेक्टर, टेªक्टर माउण्टेड स्प्रेयर, किटनाशक एवं आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। वे सोमवार सायं जिले के उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों, विकास अधिकारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से जुडे अधिकारियों से ऑनलाइन टिड्डी रोकथाम के इन्तजामों सहित कोविड-19, प्रवासियों को खाद्यान्न वितरण, पेयजल परिवहन, नरेगा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने जिले में टिड्डी प्रकोप से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली तथा पुख्ता रोकथाम के लिए आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को पूर्ण चौकसी बरतते हुए ग्रामीणों के प्रति संवेदनशील रहकर उन्हें राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने टिड्डी नियंत्रण के लिए पर्याप्त मात्रा में टेªक्टर, टेªक्टर माउण्टेड स्प्रेयर, किटनाशक एवं आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने ग्राम स्तर पर सूचना तन्त्र को मजबूत बनाकर प्रतिदिन टिड्डी हमले की सूचना के अनुसार त्वरित टिड्डी रोकथाम की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
क्वारेंटाइन स्थलों का नियमित हो निरीक्षणजिला कलक्टर मीणा ने अधिकारियों को संस्थागत क्वारंेटाइन स्थलों का नियमित रूप से निरीक्षण कर आवश्यक रूप से मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि क्वारेंटाइन में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पडें। उन्होने दिल्ली और मुम्बई से आने वाले प्रत्येक प्रवासी के सैम्पल लेकर परीक्षण रिपोर्ट आने तक पूरी तरह से क्वारेंटाईन करने को कहा। उन्होने कहा कि संदिग्ध लोगों के परिणाम आने तक उन्हें हर हालत में संस्थागत क्वारेंटाईन में रखा जाए ताकि संक्रमण का प्रसार न हो सकें।
जन आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर हो अपडेटजिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रवासी एवं विशेष श्रेणी के लोगों को गेहूं एवं चना वितरण का निर्णय लिया गया है। उन्होने अपने-अपने क्षेत्र के पात्र प्रवासियों के जन आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर अपडेट कराने एवं जन आधार कार्ड के लिए इनरोलमेन्ट कराने हेतु जागरूक करने को कहा ताकि योजना का लाभ मिल सकें।
पेयजल आपूर्ति हो निर्बाधजिला कलक्टर ने गर्मियों के मद्देनजर जिले में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होने पेयजल परियोजना को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए ताकि पेयजल की किल्लत न हो। उन्होने समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों के जरिये पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने स्वीकृत टयुबवेल एवं हैण्डपम्प खुदाई कार्य प्राथमिकता से कराने को कहा।
श्रमिकों के पंजीकरण पर बलजिला कलक्टर ने कोविड-19 महामारी के दौरान बडी संख्या में प्रवासियों के अपने मूल निवास स्थानों पर लौटने के मद्देनजर उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए श्रमिकों के पंजीयन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए है, ताकि अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध हो सकें।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने उपखण्ड अधिकारियों से टिड्डी नियन्त्रण, पेयजल परिवहन एवं क्वारेंटाईन में रह रहें लोगों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के. गोयल, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर नीरज मिश्र, उप निदेशक कृषि (वि) जे. आर. भाखर, सहित जिले के उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

खाद्यान्न वितरण हेतु जन आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर अपडेट अनिवार्य

बाड़मेर, 15 जून। राज्य सरकार द्वारा प्रवासी एवं विशेष श्रेणी के लोगों को गेहॅू एवं चना वितरण किया जा रहा है। खाद्यान्न वितरण में परेशानी न हो इसके लिए जन आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर अपडेट कराने के निर्देश दिए गए है।
उपखण्ड अधिकारी बाडमेर नीरज मिश्र ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रवासी एवं विशेष श्रेणी के लोगों को गेहूूं एवं चना वितरण किया जा रहा है, जिन व्यक्तियों का डाटा ऑनलाईन नहीं बताया जा रहा है जिसके कारण उन्हें गेहंू वितरण में परेशानी हो रही है वह अपने नजदीकी ई मित्र केन्द्र पर जाकर जन आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर अपडेट कराए अथवा जन आधार कार्ड के लिए इनरोलमेन्ट करवाकर इस योजना का लाभ ले सकते है। उन्होने बताया कि सर्वे सूची वार्ड बीएलओ एवं वार्ड पार्षद के पास उपलब्ध है उनसे उक्त सर्वे सूची में अपना नाम प्राप्त कर नजदीकी ई मित्र केन्द्र पर जाकर जन आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर अपडेट कर अथवा जन आधार कार्ड के लिए इनरोलमेन्ट करने पर ही योजना के पात्र होंगे। उन्होने बताया कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद लाभार्थी के रूप में उनका पंजीकरण हो सकेगा।
-0-


कोरोना के कारण बन्द विद्यालयो में विद्यार्थियों को मिलेगा मिड डे मील

जिला कलक्टर ने खाद्यान्न वितरण को नियुक्त किए नोडल अधिकारी

बाड़मेर, 15 जून। कोरोना वायरस के कारण विद्यालय बन्द रहने की अवधि में एवं ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों को मिड डे मील योजनान्तर्गत अब खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, प्रारंभिक शिक्षा, समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को खाद्यान्न के वितरण की प्रक्रियो को सफलतापूर्वक सम्पादन करने एवं सुव्यवस्थित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश जारी किए है।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि कोविड-19 के कारण विद्यालय बन्द रहने की अवधि में एवं ग्रीष्मावकाश की अवधि का मिड डे मील योजनान्तर्गत खाद्यान्न (गेहॅू/चावल) वितरण के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार राजकीय विद्यालयों, मदरसों एवं विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के माता-पिता, अभिभावक को विद्यालय में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना है। उन्होने बताया कि विद्यायलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के माता-पिता, अभिभावक को खाद्यान्न का सुव्यवस्थित ढंग से वितरण किये जाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। उन्होने सख्त हिदायत दी है कि खाद्यान्न के वितरण में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरती जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि खाद्यान्न के वितरण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पादन करने हेतु जिला, खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है ताकि सुव्यवस्थित रूप से मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। उन्होने बताया कि जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा, शहरी क्षेत्र के लिए मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी पं.सं. बाडमेर, संबंधित खण्ड के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं ग्राम पंचायत के लिए पंचायत प्रारंम्भिक शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि जिला रसद अधिकारी खाद्यान्न का उठाव एवं विद्यालयों तक वितरण 15 जून से पूर्व सुनिश्चित करेंगे। केवीएसएस के गोदामों में मिड डे मील योजना से संबंधित खाद्यान्न भी उक्त तिथि से पूर्व विद्यालयों में पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने बताया कि खाद्यान्न का वितरण विद्यालय में किया जाएगा। खाद्यान्न वितरण के संबंध में संस्था प्रधान विद्यार्थियों के माता-पिता, अभिभावक को पूर्व दिनांक एवं समय के संबंध में सूचित करेंगे ताकि वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा निर्देशानुसार सोशियल डिस्टेंस मैनटेन करते हुए खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। साथ ही खाद्यान्न वितरण के समय अध्यापक, कार्मिक मास्क, हैण्ड ग्लब्स पहनकर रखेंगे तथा बार-बार साबुन से हाथ धोते रहेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि कोविड-19 के कारण विद्यालय बन्द रहने एवं ग्रीष्मावकाश अवधि में कक्षा 1 से 5 तक 100 ग्राम प्रति छात्र प्रति दिवस के अनुसार तथा कक्षा 6 से 8 तक 150 ग्राम प्रति छात्र प्रति दिवस के अनुसार खाद्यान्न प्रत्येक छात्र-छात्रा के माता-पिता, अभिभावक को वितरित किया जाएगा। विद्यार्थियों के माता-पिता, अभिभावक को विद्यालय से वितरित किये जा रहे खाद्यान्न की प्राप्ति रसीद एवं आवश्यक रेकर्ड विद्यालय/संस्था में संधारित किया जाएगा। संबंधित प्रभारी एवं संस्था प्रधान खाद्यान्न वितरण की प्राप्ति रसीदों को प्रमाणित कर पीईईओ को समेकित सूचना उपलब्ध कराएंगे। विद्यालय जिनमें स्वयं सेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूह पोषाहार उपलब्ध कराते है, उन समस्त विद्यालयों में संबंधित स्वयं सेवी संस्था, स्वयं सहायता समूह उनके यहां उपलब्ध खाद्यान्न संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध कराएंगे। स्वयं सेवी संस्था, स्वयं सहायता समूह द्वारा उपलब्ध कराये गये खाद्यान्न को विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के माता-पिता, अभिभावक को विद्यालय में वितरित किया जाएगा। उन्होने बताया कि खाद्यान्न (गेहॅू/चावल) वितरण के समय विद्यार्थियों को विद्यालय में किसी भी स्थिति में नहीं बुलाया जाए। खाद्यान्न विद्यार्थी के माता-पिता, अभिभावक को उपलब्ध कराया जाएगा। माता-पिता, अभिभावक द्वारा पहचान के रूप में स्वयं अथवा विद्यार्थी का वैद्य पहचान पत्र साथ लेकर आएंगे। उन्होने बताया कि कोविड-19 के कारण कर्फ्युग्रस्त क्षेत्र, कन्टेंमेन्ट जोन में संचालित विद्यालयों, संस्थाओं में जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन के निर्देशानुसार ही खाद्यान्न का वितरण किया जाए।
-0-

शनिवार, 13 जून 2020

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 शनिवार को उल्लंघन पर 5400 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 13 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए शनिवार को जिले में 28 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 5400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में शनिवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 2 लोगों से 400, चौहटन 2 में लोगों से 400, सेड़वा में 5 लोगों से 800, सिणधरी में 2 लोगों से 400, शिव में 2 लोगों से 400, रामसर में 1 व्यक्ति से 200, गुडामालानी में 4 लोगों से 800 एवं सिवाना में 10 लोगों से 2000 को मिलाकर कुल 28 लोगों से 5400 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 1074 लोगों से कुल 2,29,800 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

शनिवार को 197 प्रवासियों का हुआ आगमन महाराष्ट्र से 26 आए

बाड़मेर, 13 जून। शनिवार को विभिन्न राज्यों से कुल 197 प्रवासियों एवं श्रमिकों का जिले में आगमन हुआ। अब तक कुल 60442 प्रवासियों ने जिले में प्रवेश किया है।  
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में शनिवार को गुजरात से 110, महाराष्ट्र से 26, उत्तरप्रदेश से 5, आंध्र प्रदेश से 22, तमिलनाडू से 16, तेलंगाना से 6, छत्तीसगढ़ से 10, दमनद्वीप से 1 एवं जम्मू कश्मीर से 1 को मिलाकर कुल 197 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 60442 प्रवासियों का आगमन हुआ है। वहीं शनिवार को गुजरात के लिए 11 लोगों ने जिले से प्रस्थान किया है। अब तक कुल 10662 प्रवासी मजदूरों ने जिले से प्रस्थान किया है। 
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

गुरुवार, 11 जून 2020

कोरोना राहत कार्यों के लिए बढ़ चढ़ कर आगे आएं- अनिल अग्रवाल

बाड़मेर, 11 जूूून। "वेदांता का बड़ा उद्देश्य हमारे समाज, समुदाय और देश को पुनः लौटाना है। राष्ट्रीय समृद्धि और सतत विकास की दिशा में ‘द ग्रेटर गुड‘ के लिए कार्य करना हमारे डीएनए में है।" 
यह बात वेदांता के चैयरमेन अनिल अग्रवाल ने वेदांता केयर्स की शुरू की गयी अनूठी पहल के बाद ई टाउनहाॅल में कही। इसका आयोजन वेदांता द्वारा 7 अलग अलग स्थानों पर कोविड 19 में राहत कार्यो के लिए किए गये सहयोग हेतु प्रोत्साहन और सम्मानित करने के लिए किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल ने केयर्न ऑयल एंड गैस से संबद्ध लीडर्स को चैयरमेन अवार्ड देने की घोषणा की। 
केयर्न के अविनाश रावल और मोहम्मद मोहिब को उनके द्वारा कोराना महामारी से राहत कार्यो और जरूरतमंदो तक सहायता प्रदान करने में योगदान हेतु चैयरमेन अवार्ड की घोषणा की। इस अवसर पर बिजनेस पार्टनर के रूप में बाड़मेर जिला प्रशासन को सहयोग के लिए शलम्बरर्जर का भी सम्मान किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि सुमन तालुकदार ने कहा कि इस चुनौती भरे समय में केयर्न वेदांता ने अनुकरणीय पहल की है।
बाड़मेर जन सेवा समिति, जिसने केयर्न के साथ जिले में कोरोना राहत कार्यों में भागीदारी निभाई, उन्हें भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। समिति के ट्रस्टी रमेश मंगल ने इस अवसर पर उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सभी मिल कर समुदाय के हित में सक्रियता से जुटेंगे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, वेदांता के चैयरमेन अनिल अग्रवाल ने कहा, “हम राष्ट्र के साथ मिलकर इस संकट से लड़ रहे हैं। हमने उन समुदायों की सेवा करने में अपना योगदान देकर वेदांता के सिद्धांत समाज को पुनः लौटाने को प्रतिपादित किया। हमारी टीम ने दिन रात कार्य करते हुए, समुदायों का सहयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैं इस सहयोग के लिए हमारे सहयोगियों, संगठनों और वेदांता टीम के प्रत्येक सदस्य आभारी हूं जिन्होने परिवार की तरह इस संकट का मुकाबला किया है। हम समुदायों और प्रशासन के साथ कार्य करना जारी रखेंगे, इससे सेवारत समुदायों में दूसरों को प्रेरणा मिलेगी और उम्मीद है कि हम इस स्थिति से उबरेगें। ”
उल्लेखनीय है कि वेदांता ने पीएम केआरईएस फंड, स्टेट फंड्स, और देश भर में राहत प्रदान करने के लिए 201 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। सरकार के प्रयासों के सहयोग करते हुए वेदांता के कर्मचारियों ने एक दिन के वेतन को पीएम केयर्स फंड में योगदान किया है। अपने मील फाॅर आॅल कार्यक्रम के तहत 13 लाख से अधिक लोगो को भोजन प्रदान किया। साथ ही वेदांता प्रतिदिन 50हजार से अधिक घुमंतु जानवरों को आहार का बीड़ा उठाया । इस पहल के तहत, वेदांता ने अब तक दिल्ली, मुंबई, जयपुर और पुणे में 12.70 लाख से अधिक जानवरों को आहार उपलब्ध कराया है।

बायतू में 26 ट्यूबवेलों के खुदाई का कार्य प्रारंभ, वर्षों से पेयजल संकट को जूझ रहे ग्रामीणों को मिलेगी राहत

सौर ऊर्जा से संचालित होने के कारण बिजली बंद होने पर भी प्रभावित नहीं होगी जलापूर्ति

बाड़मेर, 11 जून। जिले की बायतू विधानसभा के गांवों और ढाणियों में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए सौर ऊर्जा व विधुत से संचालित होने वाले ट्यूबवेल लगाए जाने का कार्य प्रगर्ति पर है। राजस्व मंत्री व  स्थानीय विधायक हरीश चौधरी की सिफारिश के आधार पर पेयजल कामों  की मंजूरी मिलने के बाद अपने निवार्चन क्षेत्र में पेयजल के लिए 26 ट्यूबवेलों का काम जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। 
सौर ऊर्जा से संचालित ट्यूबवेलों के खुदाई का कार्य जारी-
विधानसभा में सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले 10 ट्यूबवेलों के खुदाई का कार्य प्रगर्ति पर है जिसमे झाक, केसुम्बला भाटियान, खारडा भारतसिंह, संतरा, चिड़िया, छितर का पार, बोड़वा, भीमड़ा, नवोड़ा बेरा व ओकातीया बेरा में खुदाई का कार्य चल रहा है। 

16 विधुत से संचालित ट्यूबवेलों में 8 खुद गए व 8 का खुदाई का कार्य प्रगर्ति पर- 
बीते वर्ष दिसम्बर व सितंबर में व इस वर्ष जनवरी में स्वीकृत हुए में विधुत से संचालित होने ट्यूबवेलों से कई गांवों में पानी पहुंचाने का कार्य गति पर है जिसमें ग्राम पंचायत हुड्डो की ढाणी में राइको की ढाणी, पाटोदी के खेतु पूरा, झाक ग्राम पंचायत के थलेसों की ढाणी, मायलों की ढाणी व काला नाडा, उण्डू, लापुंदड़ा, भीमड़ा ग्राम पंचायत में तीन व जोगासरिया में तीन ट्यूबवेलों से विभिन्न गांवों को जोड़कर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी । 
उल्लेखनीय है कि स्थानीय विधायक व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के प्रयासों से स्वीकृति मिलने के बाद जलदाय विभाग ट्यूबवेल खुदवाकर देगा। साथ ही सौर उर्जा का पैनल ट्यूबवेल पर मोटर लगवाकर, पेयजल व्यवस्था का संचालन करेगा। इन गांवों और ढाणियों में पेयजल को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई थी। जिसका प्रस्ताव राज्य सरकार को बनाकर भेजा गया था । वहीं उण्डू नवातला योजना से नवातला CWR पानी की सप्लाई गुरुवार को पुनः चालू हो गई हैं।

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 गुरूवार को उल्लंघन पर 12300 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 11 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार को जिले में 65 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 12300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 लोगों से 600, चौहटन 23 में लोगों से 4600, सेड़वा में 8 लोगों से 1300, सिणधरी में 4 लोगों से 8, शिव में 8 लोगों से 1300, रामसर में 2 लोगों से 400, बालोतरा में 12 लोगों से 2400, गुडामालानी में 2 लोगों से 400 एवं सिवाना में 3 लोगों से 500 को मिलाकर कुल 65 लोगों से 12300 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 1005 लोगों से कुल 2,15,800 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

गुरूवार को महाराष्ट्र से 33 एवं कर्नाटक से 22 प्रवासियों का आगमन

बाड़मेर, 11 जून। गुरूवार को विभिन्न राज्यों से कुल 456 प्रवासियों एवं श्रमिकों का जिले में आगमन हुआ। अब तक कुल 59957 प्रवासियों ने जिले में प्रवेश किया है।  
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में गुरूवार को गुजरात से 370, महाराष्ट्र से 33, आंध्र प्रदेश से 21, कर्नाटक से 22, तेलंगाना से 4, दमनद्वीप से 3 एवं गोवा से 3 को मिलाकर कुल 456 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 59957 प्रवासियों का आगमन हुआ है। वहीं गुरूवार 4 लोगों ने तमिलनाडू के लिए प्रस्थान किया है। इस प्रकार जिले से अब तक कुल 10635 लोगों ने अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

ग्राम पीपलून एवं मोकलसर में कर्फ्यु

बाड़मेर, 11 जून। सिवाना उपखण्ड क्षेत्र के राजस्व ग्राम पीपलून एवं सी रोड पुरानी गौशाला के पास मोकलसर तहसील सिवाना में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त क्षेत्र के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना प्रमोद सीरवी द्वारा सिवाना उपखण्ड के राजस्व ग्राम पीपलून एवं सी रोड पुरानी गौशाला के पास मोकलसर तहसील सिवाना के चारों ओर की समस्त राजस्व सीमा को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना प्रमोद सीरवी ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना द्वारा उक्त क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत सिवाना उपखण्ड के राजस्व ग्राम पीपलून एवं सी रोड पुरानी गौशाला के पास मोकलसर तहसील सिवाना के चारों ओर की समस्त राजस्व सीमा को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

एल.एण्ड टी. कैम्प कवास में कर्फ्यु

बाड़मेर, 11 जून। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र के एल.एण्ड टी. कैम्प कवास में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त क्षेत्र के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र द्वारा बाडमेर उपखण्ड के एल.एण्ड टी. कैम्प कवास (ग्राम कवास के खसरा नम्बर 799/394 रकबा 6.18 बीघा में चेतनराम पुत्र प्रतापाराम माली के मकान से चारों तरफ 100 मीटर क्षेत्रफल तक ) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर द्वारा उक्त क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर उपखण्ड के एल.एण्ड टी. कैम्प कवास (ग्राम कवास के खसरा नम्बर 799/394 रकबा 6.18 बीघा में चेतनराम पुत्र प्रतापाराम माली के मकान से चारों तरफ 100 मीटर क्षेत्रफल तक ) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

बुधवार, 10 जून 2020

बैठक स्थगित

बाड़मेर, 10 जून। टिड्डी नियंत्रण एवं कोरोना प्रकोप के बचाव व रोकथाम के संबंध में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अध्यक्षता में 11 जून को आयोजित की जाने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित की गई है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में टिड्डी नियंत्रण एवं कोरोना प्रकोप के बचाव एवं रोकथाम की समीक्षा के लिए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अध्यक्षता में गुरूवार, 11 जून को आयोजित की जाने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित की गई है।
-0-

बुधवार को जिले में 172 प्रवासियों का आगमन वहीं 22 ने अन्य राज्यों के लिए किया प्रस्थान

बाड़मेर, 10 जून। बुधवार को विभिन्न राज्यों से कुल 172 प्रवासियों एवं श्रमिकों का जिले में आगमन हुआ। वहीं अन्य राज्यों के 22 प्रवासियों ने जिले से प्रस्थान किया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में बुधवार को गुजरात से 108, महाराष्ट्र से 5, उतरप्रदेश से 1, मध्यप्रदेश से 2, दिल्ली से 3, कर्नाटक से 24, पंजाब से 4, तेलंगाना से 22, गोवा से 2 एवं हिमाचल प्रदेश से 1 को मिलाकर कुल 172 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 59501 प्रवासियों का आगमन हुआ है। वहीं बुधवार को मध्यप्रदेश के लिए 11 एवं गुजरात के लिए 11 को मिलाकर कुल 22 प्रवासियों ने प्रस्थान किया। अब तक कुल 10631 अन्य राज्यों के प्रवासियों ने जिले से प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-


हेल्थ प्रोटोकॉल का 940 लोगो ने किया उल्लंघन अब तक कुल दो लाख का वसूला जुमार्ना

बाड़मेर, 10 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए जिले में अब तक कुल 940 लोगों पर 203500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 15 लोगों से 2200, चौहटन 18 में लोगों से 3500, सेड़वा में 2 लोगों से 300, सिणधरी में 14 लोगों से 2700, शिव में 10 लोगों से 1200, रामसर में 6 लोगों से 1200, बालोतरा में 7 लोगों से 1400, गुडामालानी में 2 लोगों से 400 एवं सिवाना में 1 व्यक्ति से 200 को मिलाकर कुल 75 लोगों से 13100 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 940 लोगों से कुल 2,03,500 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

समय पर पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता समस्याग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल परिवहन की हिदायत

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा
बाड़मेर, 10 जून। जिले में गर्मियों के मौसम में समय पर तथा पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने दूरदराज तथा समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टेंकरो के जरिए पेयजल परिवहन की हिदायत दी हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिले में पानी, बिजली तथा चिकित्सा सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए। इस दौरान सहायक निदेशक लोकसेवाएं के.के.गोयल, नगर विकास न्यास सचिव एस.एस.मीणा, मुख्य लेखा अधिकारी जसराज चौहान, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, अधीक्षण  अभियंता  मांगीलाल  जाट, जे पी शर्मा, बलवीर सिंह चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
टैंकरों से करें पेयजल परिवहनजिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में आमजन को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग रणनीति के साथ युद्ध स्तर पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि समस्या ग्रस्त क्षेत्रों एव दूरदराज के इलाकों में टैंकरों के जरिए पेयजल परिवहन कर लोगों को राहत पहुंचाई जाए।
कंटीजेंसी कार्यो को पूरा करेविभाग को गर्मियों के कंटीन्जेसी प्लान के तहत स्वीकृत 9 कार्यों में से शेष 2 को दो दिन में पूर्ण करवाने की हिदायत दी गई। उन्होंने मरम्मत अभियान के दौरान जिले में खराब सभी हैंडपंपों को दुरुस्त करने को कहा, भले ही वह किसी भी योजना या एजेंसी द्वारा लगाया गया हो। जिला कलेक्टर ने जलापूर्ति अंतराल को कम करने तथा पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति को भी कहा।
अबाध बिजली आपूर्ति होजिला कलेक्टर ने जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखना के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में गर्मियों के दौरान बिजली की कटौती नहीं की जाए। साथ ही उन्होंने आंधी से क्षतिग्रस्त बिजली तंत्र को भी दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल स्रोतों पर नियमित बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए ताकि पानी की आपूर्ति बिजली के अभाव में बाधित नहीं हो। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बकाया कार्य 30 जून तक पूर्ण करने को कहा।
सैम्पलिंग बढ़ाने पर जोरजिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मध्य नजर जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग को सभी एहतियाती उपायों के साथ सेंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में मुंबई से आए प्रवासीयों के सैंपल का परिणाम आने तक उन्हें पूरी तरह से क्वारेंटीन करने को कहा। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगो के परिणाम आने तक उन्हें हर हालत में संस्थागत क्वॉरेंटाइन में रखा जाए ताकि वायरस का प्रसार ना हो सके।
फ्लैगशिप योजनाओं की भी समीक्षाजिला कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में जिले में संचालित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की मंशा को सार्थक करने के लिए अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। इस दौरान राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओ निरोगी राजस्थान, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना आदि की समीक्षा की एवं उनके निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने को कहा।
-0-

मंगलवार, 9 जून 2020

राजस्व मंत्री ने की जनसुनवाई

बाड़मेर, 09 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंगलवार को केसुम्बला भाटियान ग्राम पंचायत के सभागार एवं मदो की ढाणी विद्यालय में आम लोगों की समस्याएं सुनी एवं हाथाें-हाथ अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। कई प्रकरणों में शिकायतों का तत्काल समाधान पाकर प्रार्थियों ने मंत्री का धन्यवाद किया।
जनसुनवाई के दौरान पेयजल एवं विद्युत समेत राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिकारियों से कहा कि वे जन समस्याओं को सुने एवं उनका निराकरण करवाएं। 
केसुम्बला भाटियान ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई करते हुए   खाद्य सुरक्षा से वंचित जरूरतमंद 35 लोगों को तत्काल खाद्य सुरक्षा से जोड़ने को लेकर उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिया।
उन्होंने मदों की ढाणी में जर्जर स्कूल की दशा जल्द सुधारने की बात कही। 
उन्होंने कहा कि जीएसएस को लेकर एमडी से बात कर ली है जल्द जीएसएस को बनाया जाएगा।
साथ ही केसुम्बला के लोगो को केसीसी के लिए आ रही समस्या डिफॉल्टर के लिए हल निकाल दिया गया।
-0-


विभिन्न स्थानों के लिए जिले में गुरूवार से रोडवेज बसे होंगी संचालित ऑनलाइन बुकिंग पर 5 फीसदी कैशबुक

बाड़मेर, 09 जून। राज्य सरकार के निर्णय अनुसार अब बाड़मेर से चौहटन, पचपदरा, जालोर, जोधपुर, सिणधरी, गडरारोड, जैसलमैर एवं आबूरोड के लिए बाड़मेर आगार की रोडवेज बसे प्रारम्भ की जाएगी। 
बाड़मेर आगार मुख्य प्रबंधक उमेश नागर ने बताया कि जिले में गुरूवार से बाड़मेर आगार की कुछ और बस सेवाएं संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के केन्द्रीय बस स्टेण्ड से प्रतिदिन बाड़मेर से प्रातः 8 एवं दोपहर 3ः30 बजे चौहटन के लिए बस शुरू की जाएगी जो चौहटन से प्रातः 10ः30 एवं सांय 17ः30 बजे बाड़मेर के लिए पुनः रवाना होंगी। इसी प्रकार बाड़मेर से पचपदरा के लिए सांय 16ः30 बजे बस प्रस्थान करेगी जो पचपदरा से अगले दिन सुबह 7 बजे बाड़मेर के लिए रवाना होगी। बाड़मेर से जालोर के लिए बस प्रातः 8 बजे रवाना होगी एवं जालोर से दोपहर 2 बजे बाड़मेर के लिए बस आएगी। जोधपुर के लिए बस प्रातः 8ः30 एवं दोपहर 1 बजे बाड़मेर से रवाना होगी एवं जोधपुर से प्रातः 6 एवं दोपहर 2 बजे बाड़मेर के लिए प्रस्थान करेंगी। 
उन्होने बताया कि बाड़मेर से प्रातः 8 बजे बस सिणधरी के लिए प्रस्थान करेंगी एवं सिणधरी से दोपहर 2 बजे बाड़मेर के लिए पुनः रवाना होगी। गडरारोड के लिए बस प्रातः 8 बजे बाड़मेर से रवाना होगी एवं गडरारोड से दोपहर 1 बजे बाड़मेर के लिए आएगी। इसी प्रकार जैसलमेर के लिए प्रातः 8 एवं प्रातः 10 बजे बस शुरू होगी जो जैसलमेर से दोपहर 12 एवं 2 बजे बाड़मेर के लिए रवाना होंगी। उन्होने बताया कि आबूरोड के लिए बस दोपहर 1 बजे बाड़मेर से प्रस्थान करेंगी एवं पुनः आबूरोड से अगले दिन प्रातः 7ः30 बजे बाड़मेर के लिए रवाना होगी। 
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग आरएसआरटीसी की वेबसाइट अथवा आरएसआरटीसी के रिजर्वेशन ऐप से की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग पर 5% कैशबैक दिया जाएगा। ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने पर बुकिंग काउंटर अथवा परिचालक से भी टिकट ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह बस प्रत्येक बस स्टैंड पर नहीं रोकी जाएगी क्योंकि बस पर चढ़ने से पूर्व थर्मल स्कैनिंग आवश्यक है इसलिए यात्री यात्रा से पूर्व परिचालक से स्टॉपेज की जानकारी प्राप्त कर लेवे।
-0-

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 मंगलवार को उल्लंघन पर 7900 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 9 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिले में 41 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 7900 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 7 लोगों से 1400, चौहटन 15 में लोगों से 3000, सेड़वा में 5 लोगों से 800, शिव में 9 लोगों से 1700, रामसर में 2 लोगों से 400 एवं गुडामालानी में 3 लोगों से 600 को मिलाकर कुल 41 लोगों से 7900 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 865 लोगों से कुल 1,90,400 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने किया गिड़ा अस्पताल का निरीक्षण

बाड़मेर, 9 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी मंगलवार को बायतू विधानसभा क्षेत्र के गिड़ा पंचायत समिति के दौरे पर रहे हैं, इस दौरान राजस्व मंत्री ने गिड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा बेहतर करने के निर्देश दिये।
इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बहुप्रतिक्षित मोर्चरी की घोषणा की। राजस्व मंत्री ने कहा कि गिड़ा क्षेत्र के लोगों की मोर्चरी लगाने की मांग लम्बे समय से चल रही थी। उन्होनें सार्थक मांग पर गिड़ा पीएचसी में मोर्चरी की घोषणा करते हुए विधायक कोष से भवन निर्माण की अनुशंषा की।
एक्स-रे मशीन की घोषणागिड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य जांच के लिए एक्स-रे मशीन की घोषणा राजस्व मंत्री ने की। उन्होने बताया कि स्वस्थ शरीर होगा तो सब कुछ अच्छा होगा, लोगों को बेवजह परेशान नही होना पड़े इसके लिए सुविधाओं में विस्तार आवश्यक हैं।
108 की दिक्कतों को सुधारा जायेगागिड़ा दौरे के दौरान मुख्यालय पर 108 एम्बुलेंस को लेकर आ रही दिक्कतों के संबंध में विचार विमर्श किया गया जिसमें एम्बुलेंस के टायर नही होने से अधिकांश समय एम्बुलेंस खड़ी रहती हैं, गिड़ा लम्बा क्षेत्र होने से शहरी क्षेत्र के नियम यहां लागू नही हो पाते हैं जिस पर मंत्री ने इस समस्या के जल्द समाधान की बात कही। इस दौरान पूर्व प्रधान लक्ष्मणराम डेलू, पूर्व सरपंच हनीफखां सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-0-

साप्ताहिक बैठक आज फ्लैगशीप योजनाओं की भी होगी समीक्षा

बाड़मेर, 9 जून। जिला मुख्यालय पर प्रत्येक बुधवार को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान अब जिले में बिजली, पानी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के साथ-साथ जिले में संचालित फ्लैगशीप योजनाओं, राज सम्पर्क पोर्टल पर विचाराधीन प्रकरणों एवं जन आधार कार्ड वितरण कार्य की भी समीक्षा की जाएगी।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर बैठक आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

मंगलवार को महाराष्ट्र से 18 एवं कर्नाटक से 21 प्रवासियों का आगमन

बाड़मेर, 9 जून। मंगलवार को विभिन्न राज्यों से कुल 169 प्रवासियों एवं श्रमिकों का जिले में आगमन हुआ। अब तक कुल 59329 प्रवासियों ने जिले में प्रवेश किया है।  
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में मंगलवार को गुजरात से 110, महाराष्ट्र से 18, आंध्र प्रदेश से 10, दिल्ली से 7, कर्नाटक से 21, पंजाब, तेलंगाना एवं गोवा से एक-एक को मिलाकर कुल 169 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 59329 प्रवासियों का आगमन हुआ है। वहीं मंगलवार तक कुल 10609 लोगों ने अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

गंगवार ने लिया टिड्डी नियंत्रण का जायजा

जिले में 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हुआ छिड़काव
प्रमुख शासन सचिव ने की नियंत्रण गतिविधियो की समीक्षा

बाड़मेर, 9 जून। जिले में टिड्डी आक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव नरेशपाल गंगवार ने मंगलवार प्रातः धोरीमन्ना इलाके में टिड्डी नियंत्रण गतिविधियों का जायजा लिया।
जिले में टिड्डी हमले पर नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति बनाने तथा रोकथाम गतिविधियो का जायजा लेने के लिए बाड़मेर पहुंचे प्रमुख शासन सचिव गंगवार एवं जिला कलेक्टर विश्राम मीणा   कृषि विभाग तथा टिड्डी नियंत्रण संगठन के अधिकारियो के साथ मंगलवार को तड़के धोरीमन्ना के कड़ेला गांव पहुंचे। यहां इन्होंने मोके टिड्डी नियंत्रण कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने टिड्डी नियंत्रण की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए अधिकारियों किसानों के प्रति संवेदनशील रहते हुए राहत पहुंचाने की बात कही।
उन्होंने बताया कि टिड्डी नियंत्रण कार्य में अब कृषि विभाग को पूरी ताकत के साथ युद्ध स्तर पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य में अब कृषि विभाग और राजस्व विभाग के सयुक्त प्रयासों से कार्य किया जाएगा और कृषि विभाग को अधिक संशाधन मुहैया कराए जाएंगे।
     गंगवार ने बताया कि टिड्डी नियंत्रण के कृषि विभाग को 50 टेक्टर मौटेंड स्प्रेयर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही बाड़मेर जिले में 12 सहायक कृषि अधिकारियो की भी नियुक्ति की गई है। ये सब जिले के सीमावर्ती एवं दूरदराज के इलाको में तैनात किए गए हैं जो टिडडी नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि प्रभावी नियंत्रण के लिए ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर की और आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं सहायक कृषि अधिकारी को ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावी टिड्डी नियंत्रण हो सके। उन्होंने कीटनाशक रसायनों की व्यवस्था सहायक कृषि अधिकारी अपने क्षेत्र की क्रय विक्रय सहकारी समिति या ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कृषि विभाग उपनिदेशक जे.आर.भाखर ने बताया कि जिले में 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में  टिड्डी नियंत्रण के लिए छिड़काव कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक गडरारोड, चौहटन, गिड़ा, बाड़मेर बायतु, सेड़वा, सिणधरी, शिव, पचपदरा, गुडामालानी, धोरीमना, रामसर, सिवाना एवं समदड़ी तहसील क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण के लिए छिड़काव किया गया है।
    इससे पूर्व गंगवार ने सोमवार सायं काल को बाड़मेर में सर्किट हाउस में बैठक लेकर टिडडी नियंत्रण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान जिले को तीन हिस्सो में बांटकर टिड्डी नियंत्रण कार्यो को अंजाम देने को कहा। प्रथम हिस्से में सीमावर्ती इलाकों को शामिल कर इसे फर्स्ट फ्रंट मानकर प्रभावी बनाने को कहा। इस दौरान जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने टिड्डी नियंत्रण कार्यो की विस्तृत कार्य योजना से अवगत कराया।
-0-

राजस्व मंत्री ग्रामीणों से हुए रूबरू, जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

दानपुरा में 100 वर्षीय महिला ने कहा कि पहली बार सरकार उनके हालचाल जानने आई है

बाड़मेर, 09 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंगलवार को गिड़ा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान राजस्व मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को बिजली, पानी एवं अन्य समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने दानपुरा ग्राम पंचायत के कालमों भीलों की ढाणी में चल रहे ग्रेवल सड़क कार्य का निरीक्षण किया। उन्हांेने उपस्थित 51 श्रमिकांे के साथ पेड़ की छाया के नीचे बैठकर उनकी समस्याओं को जाना। यहां भील समाज के लोगो ने अपनी-अपनी समस्यायों से अवगत कराया। इस पर राजस्व मंत्री चौधरी ने पेयजल समस्या को गम्भीरता से लेते हुए 40 घरों के बीच जीएलआर स्वीकृत करवाकर एक माह में जलापूर्ति का आश्वासन दिया। उन्होंने सुजाराम भील के परिवार को निजी आय से 11 हजार नकद रूपए एवं 10 हजार की खाद्य सामग्री में सहायता की। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने दानपुरा सरपंच भेरा राम खोड से जन समस्याएं जानी। उन्होंने स्थानीय जरूरत के मुताबिक पानी, बिजली एवं सड़क की समस्या के समाधान के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया।
पेड़ के नीचे लगे जनता दरबार में हुई घोषणाएं - पेड़ के नीचे लगे जनता दरबार में राजस्व मंत्री को श्रमिकों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस पर राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिकता से समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इसको लेकर ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री का आभार जताया।
बेटियों को शिक्षा से जोड़े - राजस्व मंत्री चौधरी ने पेड़ के नीचे बैठी समस्त महिलाओं से आग्रह किया कि वे अधिकाधिक अपनी बेटियों को शिक्षा से जोड़े और पहली प्राथमिकता के साथ उनको स्कूल भेजें।
बुजुर्ग महिला की आंखों में खुशी के आंसू - राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने दानपुरा में 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला नेनु देवी के हाल चाल जानने की कोशिश की, तो उनके आँखों मे खुशी के आंसू आ गए। वो बोली कि उसकी जिंदगी में पहली बार कोई सरकार आई है, जो उस तक एवं उसके मौहल्ले के लोगों तक पहुंची है। साथ ही उनकी समस्याओं को समझा और उसने राजस्व मंत्री चौधरी के पैर पकड़ने का प्रयास किया, इस पर राजस्व मंत्री चौधरी उनके आगे झुक गए। उन्होंने कहा कि वे सदैव उनकी सेवा के लिए तैयार मिलेंगे। इस दौरान गिड़ा प्रधान लक्ष्मण राम डेलू, पूर्व सरपंच हनीफ खान समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

कोरोना सक्रमण के चलते बाड़मेर शहर के जटियों का पुराना वास में कर्फ्यु

बाड़मेर, 9 जून। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में बाड़मेर शहर के जटियों का पुराना वास में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त सम्पूर्ण वार्ड के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र द्वारा बाडमेर शहर के जटियों का वास ( गौतमचन्द पुत्र शंकरलाल संखलेचा का मकान एवं खेतमल पुत्र गिरधारीलाल वडेरा के बीच की गली से प्रकाश पुत्र सुरजमल जैन का मकान एवं हरचन्दराम पुत्र शिवदानराम के मकान के बीच की गली, घनश्यामदास पुत्र गुलाबचन्द जटिया का मकान एवं बाबूलाल पुत्र घमण्डीराम जैन के मकान के बीच की गली से मुकेश कुमार पुत्र कन्हैयालाल जैन के मकान एवं मांगीलाल पुत्र करणमल के मकान के बीच की गली, केवलचन्द पुत्र दुर्गाराम जटिया के मकान एवं करमचन्द पुत्र कानाराम बाकोलिया के मकान के बीच की गली से फरसाराम पुत्र सालूराम जटिया का मकान एवं मरूधर विद्या मंदिर के बीच की गली तक ) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर द्वारा उक्त क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर शहर के जटियों का पुराना वास ( गौतमचन्द पुत्र शंकरलाल संखलेचा का मकान एवं खेतमल पुत्र गिरधारीलाल वडेरा के बीच की गली से प्रकाश पुत्र सुरजमल जैन का मकान एवं हरचन्दराम पुत्र शिवदानराम के मकान के बीच की गली, घनश्यामदास पुत्र गुलाबचन्द जटिया का मकान एवं बाबूलाल पुत्र घमण्डीराम जैन के मकान के बीच की गली से मुकेश कुमार पुत्र कन्हैयालाल जैन के मकान एवं मांगीलाल पुत्र करणमल के मकान के बीच की गली, केवलचन्द पुत्र दुर्गाराम जटिया के मकान एवं करमचन्द पुत्र कानाराम बाकोलिया के मकान के बीच की गली से फरसाराम पुत्र सालूराम जटिया का मकान एवं मरूधर विद्या मंदिर के बीच की गली तक ) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

स्वयं के उद्यम की स्थापना हेतु दस करोड़ तक का मिलेगा ऋण

मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित

बाडमेर, 9 जून। मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजनान्तर्गत स्वयं के उद्यम की स्थापना, विस्तार, विविधीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए अधिकतम दस करोड़ रूपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। बैंकों द्वारा स्वीकृत, वितरित ऋणों पर योजनानुसार ब्याज अनुदान उद्योग विभाग द्वारा देय होगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर.देवासी ने बताया कि प्रदेश में उद्यमों की सरल स्थापना एवं राज्य के सभी वर्गो के व्यक्तियों को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराये जाने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में की गई बजट घोषणा के अनुरुप लघु उद्यमों को वित्तिय सहायता प्रदान किये जाने की दृष्टि से ’’मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना’’ प्रारम्भ की गई है। उन्होने बताया कि योजना का प्रमुख उद्धेश्य स्वयं के उद्यम (विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार) आधारित उद्यम की स्थापना, विस्तार, विविधीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु अधिकतम 10 करोड रुपये तक का ऋण बैंको के माध्यम से उपलब्ध करवाया जायेगा। बैंको द्धारा स्वीकृत/वितरण ऋणों पर योजनानुसार ब्याज अनुदान उद्योग विभाग द्वारा देय होगा। व्यापार हेतु ऋण की अधिकतम सीमा 1 करोड रुपये निर्धारित की गई है। पात्र व्यक्ति, संस्थागत आवेदक योजनान्तर्गत ऑनलाइन पोर्टल  sso.rajsthan.gov.inijMLUPY ICON के माध्यम से जिला उद्योग केन्द्र, बाडमेर को आवेदन कर सकते है। 10 लाख रूपये से कम ऋण के आवेदन पत्रों के सभी वांछित दस्तावेज सही पाए जाने पर बिना किसी साक्षात्कार के संबंधित बैंक शाखा को ऋण स्वीकृति, वितरण हेतु अग्रेषित किया जायेगा। 10 लाख रुपये से अधिक ऋण आवेदन पत्रो की छानबीन हेतु गठित टास्क फोर्स समिति द्वारा निर्णय लिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए उद्योग केन्द्र बाडमेर में प्रत्येक बुधवार को आयोजित विशेष शिविर में स्वयं उपस्थित होकर या दूरभाष नं. 02982-220320, 220619 या ई-मेल  gmdicbarmer@gmail.com  पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

भीलों की बस्ती मारूडी में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 9 जून। उपखण्ड क्षेत्र बाडमेर के भीलों की बस्ती गांव पोस्ट मारूडी में संक्रमित के निवास से 500 मीटर चारों ओर (सोमानीयों की ढाणी राजस्व ग्राम गेहॅू का आंशिक हिस्सा एवं भीलों की ढाणी राजस्व ग्राम दरूडा का आंशिक हिस्सा) के क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर नीरज मिश्र द्वारा जारी आदेशानुसार उपखण्ड क्षेत्र बाडमेर के भीलों की बस्ती गांव पोस्ट मारूडी में संक्रमित के निवास से 500 मीटर चारों ओर (सोमानीयों की ढाणी राजस्व ग्राम गेहॅू का आंशिक हिस्सा एवं भीलों की ढाणी राजस्व ग्राम दरूडा का आंशिक हिस्सा) कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के पश्चात वहां दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाडमेर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 9 जून, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 31 मई, 2020 के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

बोर्ड परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के निर्देश

बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

बाडमेर, 9 जून। बोर्ड परीक्षा 2020 के अन्तर्गत शेष रही बोर्ड परीक्षाओं के संचालन हेतु जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होने बोर्ड परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की बैठक में जिला कलक्टर मीणा ने परीक्षा से जुडे अधिकारियों को पूर्ण सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षा कार्य को इंजाम देने के निर्देश दिए। उन्होने परीक्षा से पूर्व परीक्षा केन्दों पर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने बैठक व्यवस्था के अलावा परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल की व्यवस्था रखने की हिदायत दी। उन्होने कहा कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं निजी विद्यालय के केन्द्रों पर माईक्रोआब्जर्वर लगाए जाए।
जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिन केन्द्रों में क्वारंटाइन सुविधाएं संचालित की जा रही है, उन विद्यालयों को क्वारंटाइन केन्द्रों से मुक्त कर परीक्षा से पहले तय प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिटाइज करवाया जाए। साथ ही जिन कार्मिकों की कोविड-19 में डयूटी लगी हुई है उन्हें परीक्षा के दौरान कोविड-19 डयूटी से मुक्त रखा जाए। बैठक में उन्होने प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, प्रश्न पत्रों के वितरण, परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस जाब्ता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर विडियोग्राफी करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डालूराम चौधरी ने परीक्षा के संबंध में की गई तैयारियों की विस्तार के साथ जानकारी कराई। उन्होने बताया कि संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर दो तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर चार पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। साथ ही परीक्षा के दौरान निरीक्षण हेतु चार उडनदस्ता दल गठित किए गए है। उन्होने बताया कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था रहेगी।
-0-

सोमवार, 8 जून 2020

राजस्व मंत्री चौधरी की अध्यक्षता में बैठक 11 को

बाड़मेर, 8 जून। राजस्व, उप निवेशन, कृषि सिंचित क्षैत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी की अध्यक्षता में टिड्डी नियंत्रण एवं कोरोना संरक्षण के संबंध में समीक्षात्मक बैठक 11 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में टिड्डी नियंत्रण एवं कोरोना प्रकोप के बचाव व रोकथाम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अध्यक्षता में 11 जून को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 सोमवार को उल्लंघन पर 2300 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 8 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को जिले में 14 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 2300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चौहटन 1 व्यक्ति से 200, सेड़वा में 5 लोगों से 500, शिव में 1 व्यक्ति से 200, बालोतरा में 3 लोगों से 600, गुडामालानी में 2 लोगों से 400 एवं धोरीमन्ना में 2 लोगों से 400 को मिलाकर कुल 14 लोगों से 2300 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 824 लोगों से कुल 1,82,500 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

जिले में 166 प्रवासियों का हुआ आगमन, वहीं 53 ने किया प्रस्थान

बाड़मेर, 8 जून। सोमवार को विभिन्न राज्यों से कुल 166 प्रवासियों एवं श्रमिकों का जिले में आगमन हुआ। वहीं 53 अन्य राज्यों के प्रवासी श्रमिकों ने जिले से प्रस्थान किया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में सोमवार को गुजरात से 130, महाराष्ट्र से 6, आंध्र प्रदेश से 1, कर्नाटक से 16, तमिलनाडू से 7, छतीसगढ से 1 एवं गोवा से 5 को मिलाकर कुल 166 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 59160 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को गुजरात के लिए 23, आंध्रप्रदेश के लिए 6, कर्नाटक के लिए 17 एवं तमिलनाडू के लिए 7 को मिलाकर कुल 53 अन्य राज्यों के प्रवासी श्रमिकों ने जिले से  प्रस्थान किया। अब तक जिले से 10609 लोगों ने अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

कोरोना सक्रमण के चलते एमपीटी नागाणा में कर्फ्यु

बाड़मेर, 8 जून। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में एमपीटी नागाणा में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त सम्पूर्ण क्षेत्र के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र द्वारा एमपीटी नागाणा (एमपीटी नागाणा परिसर के अंदर आपरेशन बेस के प्रमुख भवन के उत्तर की ओर 100 अंक वाला सम्पूर्ण क्षेत्र, जिसके चारों ओर सड़क बनी है और जिसमें क्वारेंटाईन सेंटर बना रखा है तक) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर द्वारा उक्त क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर उपखण्ड क्षेत्र में एमपीटी नागाणा (एमपीटी नागाणा परिसर के अंदर आपरेशन बेस के प्रमुख भवन के उत्तर की ओर 100 अंक वाला सम्पूर्ण क्षेत्र, जिसके चारों ओर सड़क बनी है और जिसमें क्वारेंटाईन सेंटर बना रखा है तक) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

कमजोर वर्गों के सशक्तीकरण पर बल संचालित स्टेट फ्लेगशिप योजनाओं की प्रति बुधवार होगी समीक्षा

बाड़मेर, 8 जून। समाज के कमजोर वर्गों के व्यक्तियों के सशक्तीकरण के लिए संचालित स्टेट फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में प्रति बुधवार प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार समाज के कमजोर वर्गों के व्यक्तियों के सशक्तीकरण के लिए संचालित स्टेट फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा के लिए प्रति बुधवार प्रातः 11 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि राजकीय अवकाश की दशा में उक्त बैठक का आयोजन आगामी कार्य दिवस को किया जाएगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया है कि वे स्टेट फ्लेगशीप योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मुख्य आयोजना अधिकारी को प्रति सोमवार भिजवाते हुए समस्त सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होंगे।
-0-

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश

बाड़मेर, 08 जून। विभागीय अधिकारियों को बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत अर्जित उपलब्धियों की मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह की 5 तारीख तक भिजवाने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि आयोजना विभाग से जब तक बीस सूत्री कार्यक्रम के नवीन लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाते है, तब तक गत वर्ष के लक्ष्यों में 10 प्रतिशत की बढोतरी मानते हुए कार्यक्रम का क्रियान्वयन जारी रखा जाए। उन्होने बताया कि कई विभागों से बीस सूत्री कार्यक्रम की मासिक प्रगति रिपोर्ट समय पर प्राप्त नहीं होने से कार्यक्रम की समीक्षा नहीं हो पाती है। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत अर्जित उपलब्धियों की मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह की 5 तारीख तक मेल आईडी cpobarmer@gmail.com पर आवश्यक रूप से भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।
-0-

पूर्व तैयारियों के संबंध में कन्टीजेन्सी प्लान 10 तक भिजवाने के निर्देश

दक्षिण पश्चिम मानसून 2020
बाडमेर, 8 जून। दक्षिण पश्चिम मानसून 2020 की पूर्व तैयारियों के संबंध में कन्टीजेन्सी प्लान 10 जून तक भिजवाने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 2020 शीध्र ही सक्रिय होने जा रहा है। उन्होने बताया कि जिले में जल भराव, बाढ़ की आंशका को देखते हुए जन-धन के सुरक्षात्मक उपाय हेतु उचित प्रबन्धन किया जाना आवश्यक है। उन्होने संबंधित विभागों को आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा जयपुर के दिशा निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए विभाग से संबंधित कन्टीजेन्सी प्लान 10 जून तक भिजवाने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होने मौसम विभाग को मानसून की गतिविधियों की नियमित दैनिक जानकारी उपलब्ध कराने, सिंचाई विभाग को 15 जून से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा बाढ एवं जलभराव की संभावना में जिले के संवेदनशील एवं संकटग्रस्त क्षेत्रों का सामना करने के लिए कार्ययोजना बनाने, उपलब्ध वायरलैस सेटों को कार्यशील रखने, नावों, रक्षा पेटियों, रस्सांें, टार्चो की व्यवस्था करने तथा जिले में उपलब्ध संसाधनों को चिन्हित कर दुरस्त रखने, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ निचले क्षेत्रों से पानी निकालने हेतु पम्प सेटों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत विभाग को बाढ़ की स्थिति होने पर विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने आवश्यक उपकरण पोल, कण्डक्टर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने, जमीन पर पड़े ट्रान्सफारमर को डी.पी. पर रखवाने एवं ढीले तारों को दुरस्त करने तथा पशुपालन विभाग को बाढ़ अथवा अतिवृष्टि के समय पशुओं में फैसले वाली बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त दवाईयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, नावों एवं गोताखोरों की सूची बनाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में चारे, पशु आहार की व्ण्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

मनरेगा में अधिकाधिक जरूरतमन्दों को रोजगार मुहैया कराएं - चौधरी

खेजड़ी के नीचे राजस्व मंत्री का जनता दरबार, सुनी आमजन की समस्याएं

बाडमेर, 8 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सोमवार को पाटोदी पंचायत समिति क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान चौधरी ने पाटोदी में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण कर श्रमिको के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं जानी।
राजस्व मंत्री चौधरी श्रमिको के साथ खेजड़ी के पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर एक-एक श्रमिक से रूबरू हुए। उन्होंने श्रमिको को मिल रहे रोजगार के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर तत्काल विभागीय अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया।
चौधरी ने राजस्व गांव जामत नगर के मसाणीयां नाडा में नरेगा श्रमिकों से संवाद करते हुए वर्तमान हालातों पर जानकारी ली और गांव की समस्याओं के बारे में पूछा। इस दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों को दूर भेजकर वहां मौजूद एक-एक श्रमिक की समस्या को नजदीक से जाना। इसके बाद सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर मौके पर आपस में संवाद कर समस्या अतिशीघ्र निपटाने को लेकर निर्देशित किया। वहीं ग्रामीणों ने खासकर पानी-बिजली की समस्याएं सामने रखीं और रोजगार की जरूरत बताई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गांवों और दूरदराज की ढांणियों तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बिजली वितरण में आ रही समस्याओं को दूर करने तथा महात्मा गांधी नरेगा योजना में अधिक से अधिक जरूरतमन्दों को रोजगार मुहैया कराने के निर्देश दिए।
-0-

सीमा प्रहरी बनकर करना होगा टिड्डियों का मुकाबला - चौधरी

राजस्व मंत्री पटौदी क्षेत्र के दौरे पर ग्रामीणों से हुए रूबरू

बाड़मेर, 08 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सोमवार को पाटोदी क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जवाहर पूरा, नवातला, लाखाणीयों की ढाणी गांवो के लोगो की जनसुनवाई की।
       इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने आगामी दिनों में आने वाली टिड्डी के खतरे की चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार का सहयोग करते हुए जनभागीदारी से टिड्डी पर हम सभी को मिलकर रोकथाम के भरपूर प्रयास करने है। 
        नवातला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई करते हुए चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में बिजली समस्या को निजात दिलाने के लिए जल्द नवातला में जीएसएस स्वीकृत करवाकर आमजन को विधुत समस्या से राहत प्रदान करवाई जाएगी।
       चौधरी ने लाखानियों की ढाणी में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों से कहा है कि आमजन की सुनवाई के लिए अधिकारी व कर्मचारी भ्रमण और निरीक्षण की गतिविधियों को विस्तार दें, तथा इस दौरान जहां कहीं कोई समस्या सामने दिखे, उसका तत्काल समाधान करें। खासकर पानी, बिजली, चिकित्सा आदि बुनियादी लोक सेवाओं और सुविधाओं के मामलों में कहीं कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने ओकातीय बेरा में स्थित मेघवालों की ढाणी में स्वीकृत करवाई गई सौर से संचालित ट्यूबवेल का कार्य शुभारम्भ करवाया।
       रविवार को पूरे दिन राजस्व मंत्री चौधरी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी तकलीफों और जरूरतों से रूबरू हुए और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ ही प्रत्येक ढाणी व राजस्व के विकास के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान पाटोदी प्रधान रसीदा बानो, नवातला सरपँच, जवाहर पूरा सरपंच रहमान खान, समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

गुरुवार, 4 जून 2020

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 गुरूवार को उल्लंघन पर 2300 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 4 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार को जिले में 12 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 2300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चैहटन में 2 लोगों से 400, सेडवा में 2 लोगों से 300, सिणधरी में 5 लोगों से 1000, शिव में 2 लोगों से 400 एवं रामसर में 1 व्यक्ति से 200 को मिलाकर कुल 12 लोगों से 2300 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 751 लोगों से कुल 1,69,900 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

जिले में गुरूवार को 372 प्रवासियों का हुआ आगमन 9 प्रवासी श्रमिकों ने किया प्रस्थान

बाड़मेर, 4 जून। गुरूवार को विभिन्न राज्यों से कुल 372 प्रवासियों एवं श्रमिकों का जिले में आगमन हुआ। वहीं 9 प्रवासी श्रमिकों ने अन्य राज्यों के लिए प्रस्थान किया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में गुरूवार को गुजरात से 286, महाराष्ट्र से 18, उतरप्रदेश से 3, मध्यप्रदेश से 22, कर्नाटक से 5, हरियाणा से 2, तमिलनाडू से 17, तेलंगाना से 13 एवं उतराखण्ड से 5 को मिलाकर कुल 372 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 58191 प्रवासियों का आगमन हुआ है। वहीं गुरूवार को मध्यप्रदेश के लिए 1, गुजरात के लिए 6 एवं तेलंगाना के लिए 2 को मिलाकर कुल 9 प्रवासी श्रमिकों ने प्रस्थान किया। अब तक जिले से 10436 लोगों ने अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 4 जून। केन्द्र सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों वर्ष 2021 के लिए नामांकन प्रस्ताव ऑनलाइन माध्यम से आमन्त्रित किए जा रहे है। इसकी अंतिम तिथि केन्द्र सरकार की ओर से 15 सितम्बर 2020 तय की गई है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि केन्द्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट www.padmaawards.gov.in के माध्यम से ही किया जा सकेगा। इस वेबसाइट से निर्धारित पात्रता और मापदंड की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। इन पुरस्कारों के लिए योग्य व्यक्ति अपना नामांकन प्रस्ताव ऑनलाइन निर्धारित प्रपत्र में संबधित जिला कलेक्टर की अनुशंसा के साथ 31 अगस्त, 2020 तक जमा कर सकते है। साथ ही आवेदक को आवेदन की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी मंत्रीमण्डल सचिवालय में भी जमा करानी होगी। ताकि राज्य सरकार की ओर से अपनी अनुशंषा निर्धारित तिथि तक केन्द्र सरकार को भिजवायी जा सके। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कार श्रृखंला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए जाते है। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण एवं उत्कृष्ट उपलब्ध्यिों एवं सेवाओं के लिए दिए जाते हैं। इनमें कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, अभियांत्रिकी, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि क्षेत्र शामिल हैं।
-0-

कोरोना सक्रमण के चलते बाड़मेर शहर के महावीर नगर में कफ्र्यु

बाड़मेर, 4 जून। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में बाड़मेर शहर के महावीर नगर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त सम्पूर्ण वार्ड के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र द्वारा बाडमेर शहर के महावीर नगर ( 80 फीट रोड से ढालूमल सिन्धी के मकान से पूर्व की ओर पीएचसी महावीर नगर की दिवार तक दक्षिण में भंवरलाल सोनी व मंगलाराम विशनोई बीच का प्लोट मंगलाराम विशनोई वाली गली अजय प्रजापत का मकान व लूम्बाराम चैधरी के मकान वाली गली ढालूराम सिन्धी के मकान के पिछे तक ) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कफ्र्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर द्वारा उक्त क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर शहर के महावीर नगर (80 फीट रोड से ढालूमल सिन्धी के मकान से पूर्व की ओर पीएचसी महावीर नगर की दिवार तक दक्षिण में भंवरलाल सोनी व मंगलाराम विशनोई बीच का प्लोट मंगलाराम विशनोई वाली गली अजय प्रजापत का मकान व लूम्बाराम चैधरी के मकान वाली गली ढालूराम सिन्धी के मकान के पिछे तक) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कफ्र्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...