सोमवार, 26 अप्रैल 2021

कोरोना संक्रमण रोकथाम की माइक्रो मॉनिटरिंग को सेक्टर अधिकारी नियुक्त

तहसीलों को सेक्टर में किया विभक्त, पंचायतों की करेंगे मॉनिटरिंग

बाड़मेर, 26 अप्रेल। जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने, राज्य सरकार द्वारा जन अनुशासन पखवाड़ा के संबंध में जारी गाईडलाईन की पालना एवं पंचायत स्तर तक प्रभावी मॉनिटरिंग के लिये जिला कलक्टर लोक बन्धु के निर्देशानुसार सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
उपखण्ड बाड़मेर
उपखण्ड अधिकारी (इन्सीडेन्ट कमाण्डर) बाड़मेर रोहित चौहान ने बताया कि विकास अधिकारी पंचायत समिति बाड़मेर सुरेश कविया को ग्राम पंचायत दूदाबेरी, सुरा चारणान, केरावा, बोला, गेहॅू, लूणुखुर्द, चूली, भादरेश, गुडीसर, बिशाला, सेजुओं की ढाणी, बिशाला आगोर, नांद एवं बीदासर के लिए सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बाड़मेर आगोर, भाड़खा, कपूरड़ी, लाखेटाली, जालीपा, बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर मगरा, आदर्श ढुंढा, कवास, काउ का खेड़ा, बांदरा, मुढो की ढाणी, रोहिली एवं खारीया तला के लिए उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, ग्राम पंचायत जसाई, जूना पतरासर, आटी, बालेरा, राणीगांव, बलाऊ, उण्डखा, आदर्श उण्डखा, लंगेरा, मारूडी, दरूड़ा, रामदेरिया, डुंगेरों का तला, हाथीतला एवं मुरटाला गाला के लिए सीबीईओ बाड़मेर कृष्णसिंह महेचा, ग्राम पंचायत केरली नाडी हाजों की ढाणी, जाखड़ों की ढाणी, सनावड़ा, मूढ़ों का तला, कगाउ, गरल, वांकलपुरा, महाबार, बाड़मेर गादान, नोख नवसृजित, खुडासा, मीठड़ा, कुड़ला, शिवकर, गालाबेरी एवं मंगने की ढाणी के लिए तहसीलदार बाड़मेर प्रेमसिंह चौधरी तथा ग्राम पंचायत रामसर कुंआ, धन्ने का तला, बेरीवाला तला, सरली, सांजटा, मोतियाणियों का तला, सरणु चिमनजी, सरणु पनजी, आदर्श चवा, गंगासरा, रावतसर, डूडियों की ढाणी, चवा, डाबलीसर, मातासर एवं भूरटिया के लिए विकास अधिकारी प.स. बाडमेर सुखराम विश्नोई को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है।
ये कार्य करेंगे
उक्त अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायत के प्रभारी से समन्वय स्थापित कर कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्य करेंगे। उक्त प्रभारी आगामी 5 दिवस में आवंटित ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर डोर टू डोर सर्वे करवाते हुए अन्य राज्य से आने वाले प्रत्येक प्रवासी की आरटीपीसीआर टेस्ट, उनके होम क्वॉरेंटीन, स्वास्थ्य की निगरानी इत्यादि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।  
उपखण्ड क्षेत्र बायतु
उपखण्ड अधिकारी बायतु नरेश सोनी ने बताया कि कोविड गाईडलाईन की पालना, वैक्सीनेशन, अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच, क्वॉरेंटाइन, होम आइसोलेशन, विवाह संबंधी आयोजनों इत्यादि की निगरानी हेतु सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए है। उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत बायतु भोपजी, जोगासर, बायतु चिमनजी, हेमजी का तला व माधासर के लिए विकास अधिकारी अमित कुमार, ग्राम पंचायत भीमडा, जांगुओं की ढाणी, छीतर का पार, चौखला, खानजी का तला एवं हुडों की ढाणी के लिए अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी रेखाराम चौधरी, ग्राम पंचायत सिंगोडिया, रेवाली, झाक, खींपसर, लुनाडा एवं साईयों का तला के लिए अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कानाराम सऊ, ग्राम पंचायत बायतु भीमजी, विरेन्द्र नगर, नगोणी धतरवालों की ढाणी, माडपुरा बरवाला एवं निम्बाणियों की ढाणी के लिए सीडीपीओ शेरखान, ग्राम पंचायत नोसर, बूठसरा, नया सोमेसरा, सेवनियाला, भोजासर एवं बोडवा के लिए डिस्कॉम सहायक अभियन्ता प्रदीप डाडवानी, ग्राम पंचायत अकदडा, खोथों की ढाणी, पनावडा, कोलू एवं नरसाली नाडी के लिए आरपी बलदेव कुमार कोडेचा, ग्राम पंचायत बायतु पनजी, लीलाला, कोसरिया, लापला एवं बाटाडू के लिए अधिशाषी अभियन्ता संजय कुमार दवे, ग्राम पंचायत गिड़ा, मानपुरा खारडा, श्यामपुरा, सोहडा एवं नीम्बे की ढाणी के लिए तहसीलदार शिवजीराम बावरी, ग्राम पंचायत कानोड, मेघवालों की बस्ती, शहर एवं पूनियों का तला के लिए अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार, ग्राम पंचायत कसुम्बला भाटीयान, रतेऊ, सवाऊ मूलराज, पटाली नाडी एवं मदों की ढाणी के लिए सहायक अभियन्ता गौतम रियाड, ग्राम पंचायत कूम्पलिया, चिमोणियों की ढाणी, लापुन्दडा एवं खारापार के लिए सहायक अभियन्ता सुरेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत जाखडा, दानपुरा, हीरा की ढाणी, खोखसर पश्चित एवं सवाऊ पदमसिंह के लिए आरपी परमेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत खोखसर, खारडा भारतसिंह, खोखसर पूर्व, करालिया बेरा, जगराम की ढाणी एवं परेउ के लिए आरपी जुंजाराम, ग्राम पंचायत चिडिया, जाजवा, देवपुरा एवं उतरणी के लिए प्रधानाध्यापक रामावि चिलानाडी गणेश कुमार तथा ग्राम पंचायत सणतरा, रिडीया तालर एवं चीबी के लिए प्रधानाध्यापक रामावि चक सन्तरा खेताराम बाना को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उपखण्ड क्षेत्र सिणधरी
इसी प्रकार सिणधरी उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम द्वारा ग्राम पंचायत निम्बलकोट, सडेचा, आडेल, आदर्श आडेल, खारीयाखुर्द, नेहरों की ढाणी, आसुओं की ढाणी, लूखों की ढाणी, सारणों का तला एवं समदडों का तला के लिए सुमेरसिंह, ग्राम पंचायत पायलाकला, कागो की ढाणी, कादानाडी, दरगुडा, पायला खुर्द, मोतीसरा एवं रामदेवरा के लिए सहायक सचिव मनोज कुमार, ग्राम पंचायत भूका भगतसिंह, लोहिडी, कमठाई, बिलासर, टाकुबेरी, सणपा मानजी, गोदारों का सरा, खरटिया, करना, मनावास, डंडाली एवं सेवरों की ढाणी के लिए सहायक अभियन्ता ताजाराम, ग्राम पंचायत सड़ा, सड़ा धनजी, सड़ा झुण्ड, कोशलू, लोलावा, तालबाणियों की ढाणी, लुणाकला, एड सिणधरी एवं एड मानजी के लिए सीबीईओ करनाराम अणखिया तथा ग्राम पंचायत सिणधरी चौसिरा, सिणधरी चारणान, नाकोडा, खारा महेचान, चाडों की ढाणी, अरणियाली महेचान, बाण्डानाडा, जूनामीठाखेडा, भाटा, धुडिया मोतीसिंह, धनवा, बामणी, दाखां एवं उंचिया के लिए सीडीपीओ घेवर राठौड़ को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-0-

कोविड संक्रमित मृतकों का होगा निःशुल्क अंतिम संस्कार

बाड़मेर, 26 अप्रेल। कोविड संक्रमित मृतकों का निःशुल्क अन्तिम संस्कार राज्य सरकार द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार करवाया जाएगा।

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने बताया कि कोविड संक्रमित मृतकों का निःशुल्क अन्तिम संस्कार राज्य सरकार द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार करवाया जाएगा। उन्होने बताया कि नगर परिषद बाड़मेर द्वारा कोविड-19 के शवों की अंतिम यात्रा हेतु निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होने बताया कि निःशुल्क एम्बुलेंस के लिए टेलीफोन नम्बर 02982-220098 एवं 9413183992 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

कोविड़ संबंधी व्यवस्थाओं के लिए 15 अधिकारियों की सेवाएं अधिग्रहित

बाड़मेर, 26 अप्रेल। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने आदेश जारी कर जिले में कोविड़-19 के संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर अग्रिम आदेशों तक 15 अधिकारियों की सेवाएं अधिग्रहित की है। आदेश में जिला परिषद मनरेगा के अधिशाषी अभियन्ता राजेन्द्रसिंह, सानिवि राष्ट्रीय उच्च मार्ग खण्ड बाडमेर के अधिशाषी अभियन्ता जे.पी. सुथार, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह, भू संरक्षण पंचायत समिति बाडमेर के अधिशाषी अभियन्ता तेजसिंह चौधरी, भू जल विभाग के अधिशाषी अभियन्ता रमेश कुमार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहायक निदेशक नरसिंह जांगिड़, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प.स. बाडमेर कृष्णसिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्रसिंह, एपीसी समग्र शिक्षा जयप्रकाश व्यास, एपीसी समग्र शिक्षा विरमाराम, पंचायत समिति बाडमेर के सहायक अभियन्ता रामलाल जैन, बाल विकास परियोजना अधिकारी चौहटन डूंगरलाल सोनगरा, बाल विकास परियोजना अधिकारी चौहटन रविन्द्र लालस, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मा0मु0 बाड़मेर देवाराम एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रा0शि0 बाड़मेर रामचन्द्र चौधरी की सेवाएं अग्रिम आदेशों तक के लिए अधिग्रहित की गई है। उक्त अधिकारियों को आदेशित किया है कि वे आज ही अपनी उपस्थिति अतिरिक्त जिला कलक्टर बाड़मेर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

-0-

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बालिका छात्रावास अधिग्रहित

बाड़मेर, 26 अप्रेल। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कोरोना मरीजों के ठहराव एवं ईलाज हेतु कस्तुरबा गांधी राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय (शारदे बालिका छात्रावास) बालमंदिर रोड बाड़मेर को अधिग्रहित किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने आदेश जारी कर उक्त भवन का सम्पूर्ण ढांचा मौजूदा स्थितिनुसार अधिग्रहित किया है। अधिग्रहण अवधि के दौरान भवन का संचालन अधिग्रहणकर्ता द्वारा किया जाएगा तथा इस दौरान भवन में पानी एवं बिजली के उपभोग पर हुए व्यय का भुगतान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों एवं शर्तो अनुसार किया जाएगा।
उन्होने बताया कि आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के नियम 63 (3) (ग) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त भवन को अग्रिम आदेशों तक के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होने तहसीलदार बाड़मेर को उक्त भवन का कब्जा प्राप्त कर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाड़मेर को सुपुर्द कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उक्त कोविड केयर सेन्टर के प्रभारी अधिकारी विकास अधिकारी पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण सुखराम विश्नोई होंगे जो अपने अधिनस्थ कर्मचारियों सहित उक्त कोविड केयर सेन्टर पर भोजन, पानी, सफाई व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर को उक्त कोविड केयर सेन्टर की सुचारू व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-0-

रविवार, 25 अप्रैल 2021

स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर रविवार को 426 व्यक्ति से 1 लाख दो हजार का जुर्माना

बाड़मेर, 25 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार को जिले में 426 व्यक्तियों से कुल 102100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 279 व्यक्तियों से 46800 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 2 व्यक्ति से 11500, बायतु में 16 व्यक्तियों से 2200 रूपये, चौहटन में 34 व्यक्तियों से 9400 रूपये, सेड़वा में 20 व्यक्तियों से 3200 रूपये, सिणधरी में 6 व्यक्तियों से 1400 रूपये, शिव में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये, बालोतरा में 25 व्यक्तियों से 5300 रूपये, धोरीमन्ना में 1 व्यक्ति से 5000 तथा सिवाना में 38 व्यक्तियों से 16800 को मिलाकर कुल 426 व्यक्तियों से 1,02,100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 51,523 व्यक्तियों से 88,80,700 रूपये की वूसली की जा चुकी है। 
-0-

बाड़मेर में सभी विवाहों पर निगरानी को सरकारी कार्मिक नियुक्त

बाड़मेर, 25 अप्रैल। बाड़मेर शहर समेत उपखंड क्षेत्र में होने वाले सभी समारोह में कोविड-19 की पालना करवाने के लिए सरकारी कार्मिक नियुक्त किए गए हैं।

   उपखंड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि क्षेत्र में आने वाले दिनों में अलग-अलग दिनों में अब तक 72  विवाह होने की सूचना मिली है। इन सभी विवाह समारोह के दौरान कोविड गाइडलाइन की पालना करवाने एवं निर्धारित 50 से अधिक मेहमानों के शामिल नही होने को सुनिश्चत्तता के लिए सरकारी कार्मिक नियुक्त किए गए हैं। ये विवाह के दौरान खुद मौजूद रहेंगे एवं इनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी नियत की गई हैं।
-0-

कोरोना संक्रमण रोकने को युद्ध स्तर पर कार्य करने की हिदायत

जन अनुशासन पखवाड़े की सख्ती से हो पालना

प्रत्येक विवाह पर एक सरकारी कार्मिक तैनात होगा
बाड़मेर, 25 अप्रैल। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने धरातल पर पुख्ता मोनेटरिंग करते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करने की हिदायत दी है। 
  वह रविवार को वीसी के जरिए जिले में संक्रमण रोकथाम के उपायों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रत्नू, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल बिश्नोई एवं नगर परिषद आयुक्त दलिप पूनिया मौजूद रहे। वहीं उपखंड मुख्यालय पर सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
प्रभावी हो कोर ग्रुप
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने उपखंड स्तरीय एवं गांव स्तरीय कोर ग्रुपो को प्रभावी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना की त्रासदी लगातार बढ़ती जा रही है, ऐसे में धरातल पर पुख्ता मोनेटरिंग की आवश्यकता है। उन्होंने प्रतिदिन कोर ग्रुप की बैठक कर संबंधित क्षेत्र में सन्दिग्ध  एवं कम लक्षण वाले कोरोना रोगियों का होम कवरन्टीन सुनिश्चित करने एवं जन अनुशासन पखवाड़े की पूर्णता पालना करवाने की समीक्षा करने को कहा एवं स्थानीय स्तर पर रिसोर्स मैपिंग करने को कहा। उन्होंने गांव स्तरीय समितियों को सक्रिय एवं प्रभावी करने को कहा। साथ ही बाहर से आने वाले लोगो पर निगरानी रखने एवं उनका 15 दिन क्वरेंटीन सुनिश्चत कराने को कहा
डोर टू डोर सर्वे
जिला कलेक्टर ने पूरे जिले में एक सप्ताह के अंदर सभी घरों का डोर- टू -डोर सर्वे करने के निर्देश देते हुए सभी आई एल आई संदिग्ध रोगियों के सैंपल लेने को कहा। उन्होंने टेस्टिंग बढ़कर सभी कोरोना रोगियों की पहचान कर उनका उपचार करने को कहा। 
हर विवाह पर रहे निगाह
जिला कलेक्टर ने कहा कि अगले सप्ताह में विवाहो की संख्या अधिक है, ऐसे में जिले में होने वाले प्रत्येक विवाह पर ना केवल निगाह रहे बल्कि उसकी पूरी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी हो। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अपने क्षेत्र में होने वाले हर विवाह पर एक सरकारी कार्मिक नियुक्त करें जो न केवल गाइडलाइन की पालना करवाएं बल्कि वहां मौजूद रहे एव निर्धारित संख्या से अधिक भीड़ होने पर उसकी ज़िम्मेदारी निर्धारित करें।
ना छोड़े मुख्यालय
जिला कलेक्टर ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपने मुख्यालय पर तैनात रहने एवं बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय ना छोड़ने की हिदायत दी। उन्होंने करोना की आपदा से निपटने के लिए पूरे ब्लॉक को  सेक्टरो में बांट कर सेक्टर अधिकारी नियुक्त करने को कहा। प्रत्येक सेक्टर में चार पांच पंचायतों को शामिल कर उनकी सेक्टर अधिकारी द्वारा माइक्रो मोनेटर्निग की जाए।
अगले सप्ताह सतर्क रहे
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि आगामी सप्ताह अत्यधिक महत्वपूर्ण है इसलिए सभी अधिकारी पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करें। उन्होंने शादियों की माइक्रो  मोनेटरिंग करने तथा बाहर से आने वाले लोगों की जांच करने को कहा। 
-0-

कोविड-19 के मरीजांे के लिए ऑक्सीजन के पुख्ता इंतजाम - लोकबंधु

 जिला कलक्टर ने किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

बाड़मेर,25 अप्रेल। कोविड-19 के मरीजांे के लिए ऑक्सीजन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर लोकबंधु ने रविवार को राजकीय चिकित्सालय एवं जालीपा स्थित ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्हांेने ऑक्सीजन उत्पादन के बारे मंे जानकारी लेने के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवष्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर लोकबंधु ने रविवार को राजकीय चिकित्सालय एवं जालीपा स्थित गुलजग ऑक्सीजन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संचालित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर लोकबंधु को अवगत कराया गया कि गुलजग ऑक्सीजन प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट मंे प्रतिदिन 350 सिलेंडर ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता है। इसकी आपूर्ति राजकीय चिकित्सालय मंे नियमित रूप से की जा रही है। जिला कलक्टर लोकबंधु ने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पुख्ता इंतजाम सुनिष्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले राजकीय चिकित्सालय मंे जिला कलक्टर लोकबंधु ने ऑक्सीजन के प्रतिदिन उत्पादन एवं खपत के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.विष्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर निकले सिटी राउंट पर,युवाआंे से की समझाइश

 कोविड-19 की गाइड लाइन की पालना नहीं करने पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी

बाड़मेर,25 अप्रेल। नवनियुक्त जिला कलक्टर लोकबंधु रविवार को एकाएक सिटी राउंट पर निकले। इस दौरान जिला कलक्टर ने सड़कांे पर घूम रहे युवकांे से सख्त लहजे मंे गाइड लाइन की पालना करने की चेतावनी देते हुए समझाइश की।
ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने के उपरांत जिला कलक्टर लोकबंधू ने बिना किसी को सूचित किए सिटी राउंड लिया। इस दौरान कुछ स्थानांे पर युवक सड़क पर घूमते दिखे। इस पर जिला कलक्टर लोकबंधू ने अपनी गाड़ी रूकवाकर उन युवाआंे को सख्त चेतावनी दी कि आप कोविड-19 गाइड लाइन की पालना करें, नहीं तो मजबूरन जिला एवं पुलिस प्रषासन को सख्त कदम उठाने पड़ेंगे। इस दौरान जिला कलक्टर ने मुख्य मार्गाें से भ्रमण करते हुए कोविड-19 की गाइड लाइन पालना का जायजा लिया।

शनिवार, 24 अप्रैल 2021

बलदेव नगर में कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित

बाड़मेर, 24 अप्रेल। बाड़मेर उपखण्ड मजिस्ट्रेट रोहित चौहान ने बाड़मेर शहर के बलदेव नगर में संबंधित क्षेत्र के चिकित्सा प्रभारी से प्राप्त प्रस्ताव एवं थानाधिकारी पुलिस तथा चिकित्सा प्रभारी की चर्चा-समीक्षा उपरान्त कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किए है।

बाड़मेर उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं इन्सीडेन्ट कमाण्डर रोहित चौहान ने बताया कि बाड़मेर शहर के बलदेव नगर में शंकरलाल के मकान एवं खाली भूखण्ड के मध्य की गली से मंदिर एवं बाबूलाल के मकान के मध्य की गली जो मुख्य भुरटिया रोड़ से मिलती है के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।
-0-

जिला कलक्टर आज वीसी के माध्यम से करेंगे कोविड समीक्षा

बाड़मेर, 24 अप्रेल। रविवार 25 अप्रेल को दोपहर 12 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में कोविड-19, वैक्सीनेशन एवं अन्य कार्यो की समीक्षा विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की जाएगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि उक्त वीसी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध चिकित्सक एवं पेरा मेडिकल स्टॉफ, मेडिकल उपकरणों, ऑक्सीजन सिलेण्डर, फ्लोमीटर, रेग्युलेटर, बैड्स, अन्य उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही दवाईयों एवं जांच आदि की स्थित तथा उपखण्ड स्तरीय कोविड टास्क फोर्स द्वारा कोविड नियंत्रण के लिए किए जाने वाले कार्याे, होम आईसोलेशन एवं क्वारेंटाईन की व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। उन्होनें बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की पालना, वैक्सीनेशन की स्थिति, उपखण्ड स्तर पर वैकल्पिक अस्पताल व कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए भवन व बैड की स्थित सहित मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा भी की जाएगी।
उन्होने जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंन्स हॉल में तथा अन्य उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को ब्लॉक् मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र पर जुड़ने के निर्देश दिए है।
-0-

युवा वर्ग को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता - लोक बंधु

 बाड़मेर शहर में शनिवार को मिले कोविड संक्रमितों में से 80 फीसदी युवा

कोविड संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए स्व-अनुशासन जरूरी
बाड़मेर, 24 अप्रेल। बाड़मेर शहर में शनिवार को मिले कुल कोविड संक्रमितों में से तकरीबन 80 फीसदी लोग 40 वर्ष से कम आयु वर्ग के है। जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले के युवाओं से स्व-अनुशासन की अपील की है।
उन्होनें कहा कि शनिवार 24 अप्रेल को जिले में कुल 409 कोविड संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई है। जिसमें से 109 संक्रमित बाड़मेर शहर में मिले है। बाड़मेर शहर में मिले संक्रमितों में से लगभग 87 संक्रमित (80 फीसदी) ऐसे है जो 40 वर्ष से कम आयु वर्ग के है। अतः युवाओं में कोविड संक्रमण की दर बहुत अधिक है। उन्होने युवाओं को विशेष ध्यान रखने कि हिदायत देते हुए अनावश्यक घरों से नहीं निकलने तथा मास्क, सेनेटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी जैसे एहतियाति उपायों पर जोर देने की बात कही है।
इसके साथ उन्होनें संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करवाने हेतु अधिकारियों को सतर्क रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होनें कहा कि उपखण्ड अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को बाजार में अनुमत दुकानों के अलावा खुली दुकानों पर सख्त कार्यवाही करते हुए बंद करवाने के निर्देश दिए है। उन्होनें ‘नो मास्क-नो मुवमेंट’ की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होनें कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम सहित दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होने आमजन से अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उन्होने कहा कि स्वतः अनुशासन से ही कोविड संक्रमण को प्रभावी तरीके से रोका जा सकता है। इसलिए मास्क का उपयोग करें, सामाजिक दूरी तथा बार-बार हाथ धोने सहित एहतियाति उपायों को अपनाए।
-0-

जिला कलक्टर लोक बंधु ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

 #बाड़मेर सतर्क है

ऑक्सीजन युक्त बैड्स की संख्या बढ़ाने पर जोर
बाड़मेर, 24 अप्रेल। नवनियुक्त जिला कलक्टर लोक बंधु ने शनिवार को राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सम्पूर्ण व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन युक्त बैड्स की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाना आवश्यक है। उन्होने कहा कि दो दिनों में 70 से 80 बैड्स की संख्या में बढ़ोतरी हो तथा आने वाले दिनों में 100 बैड्स की संख्या और बढ़ाई जाए। उन्होने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को ऑक्सीजनयुक्त बैड्स की व्यवस्था के लिए आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों को जुटाया जाए। उन्होनें कहा कि जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जावे। इस संबंध में राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाकर जिले के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन सुनिश्चित की जा रही है। उन्होने कहा कि राजकीय चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीजों को आवश्यकतानुसा बैड उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जावे। उन्होनें कहा कि चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, साथ कि समय-समय पर चिकित्सालय परिसर को सैनेटाईज किया जावे। उन्होने संक्रमण की रोकथाम के लिए अनुशासनात्मक रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होनंे कहा कि कोविड रोकथाम की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कौताही नहीं बरती जाए। उन्होनें चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने निःशुल्क दवाओं की जानकारी लेते हुए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होनें कोरोना क्वारेंटीन सेंटर के लिए अधिग्रहित बालिका छात्रावास की भी निरीक्षण किया। उन्होनें यहा पर्याप्त बैड्स की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होनें परिसर की सफाई, स्वस्छ पेयजल एवं बिजली की व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि मरीजों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं सहित पर्याप्त चिकित्सकों एवं कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
-0-

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

कोविड गाईडलाईन की पालना को सख्ती जारी, नियमों के उल्लंघन पर 55 हजार का जुर्माना

बाड़मेर, 23 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को जिले में 163 व्यक्तियों से कुल 55500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में शुक्रवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 1 व्यक्ति से 10000, बायतु में 13 व्यक्तियों से 3400 रूपये, चौहटन में 26 व्यक्तियों से 9500 रूपये, सेड़वा में 10 व्यक्तियों से 1000 रूपये, सिणधरी में 10 व्यक्तियों से 1400 रूपये, शिव में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये, बालोतरा में 61 व्यक्तियों से 15900 रूपये, गुडामालानी में 5 व्यक्तियों से 2500 रूपये, धोरीमन्ना में 2 व्यक्तियों से 10100 तथा सिवाना में 30 व्यक्तियों से 1200 को मिलाकर कुल 163 व्यक्तियों से 55500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 50464 व्यक्तियों से 86,62,200 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

ऑक्सीजन युक्त बैड की संख्या बढ़ाई जाए - चौधरी

 राजस्व मंत्री चौधरी ने की कोविड समीक्षा

बाड़मेर, 23 अप्रेल। जिले में पिछले एक सप्ताह में अनियंत्रित रूप से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए समस्त प्रशासनिक, चिकित्साा एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जन प्रतिनिधि बढ़ते संक्रमण की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आमजन को राहत पहुंचाएं। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार सांय जिला कलक्टर कार्यालय में कोरोना से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने जिले में संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों अनुसार किए गए इंतजामों की समीक्षा की। उन्होनें जिले में कोविड मरीजों के लिए नॉर्मल बैड, ऑक्सीजन युक्त बैड तथा उपलब्ध ऑक्सीजन स्टॉक की जानकारी ली। उन्होने कहा कि यूटीबी आधार पर डॉक्टरों की भर्ती की जाकर डॉक्टरों की आवश्यक संख्या पूर्ण की जावे। उन्होनें ऑक्सीजन आवश्यकता वाले कोविड मरीजों के लिए जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन बैड की संख्या बढाने की बात कही। उन्होनें कहा कि इस विकराल महामारी के दौरान राज्य की संवेदनशील सरकार की सर्वोच्च प्राथमिक आमजन का स्वास्थ्य उन्होनंे कहा कि जारी दिशा-निर्देशों की पालना अत्यंत आवश्यक है। इसी से संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकता है। कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता को देखते हुए उन्होनें किसी भी तरह की कौताही न बरतने की हिदायत दी। उन्होने कहा कि आवश्यक समस्त इंतजाम समय पर किए जावे।
इस दौरान बाड़मेर विधायक मैवाराम जैन ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही प्रत्येक व्यक्ति की प्राथमिकता है। उन्होनें जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की पूर्ण उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक इंतजामों को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि कोविड के दौरान अन्य बिमारियों के मरीजों को कोई समस्या न हो, इसका भी ध्यान रखा जावे।
इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, जिला कलक्टर लोक बन्धु, जिला पुलिस अधिक्षक आनंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल.विश्नोई, मेडिकल कॉलेज आचार्य आर.के.आसेरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
-0-

विवाह आयोजन में गाईडलाईन के उल्लंघन पर कार्यवाही के निर्देश

प्रत्येक विवाह समारोह की सीडी एसडीएम कार्यालय में उपलब्ध करवाना अनिवार्य

बाड़मेर, 23 मार्च। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में आयोजित होने वाले विवाह समारोहों के दौरान नवीन गाईडलाईन अनुसार आमंत्रित महमानों की संख्या 50 से अधिक नहीं हो तथा अन्य एहतियाती उपायों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने तहसीलदार, नगर परिषद आयुक्त तथा थानाधिकारी कोतवाली, सदर, बाड़मेर ग्रामीण एवं नागाणा को आदेशित किया है।
बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में विवाह आयोजन संबंधित प्राप्त आवेदन तहसीलदार एवं थानाधिकारियों को भेजकर उक्त विवाह कार्यक्रमों में नवीन गाईडलाईन के अनुसार 50 से अधिक आमंत्रित मेहमान न हो तथा अन्य अनिवार्य एहतियाति उपायों जैसे मास्क, सोशन डिस्टेंसिंग व सेनेटाईजर की उपलब्धता, थर्मल स्कैनिंग आदि की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
उन्होनें बताया कि विवाह समारोह आयोजनकर्ता को आयोजन की अनिवार्य रूप से विडियोग्राफी करवानी होगी। उन्होनें प्रत्येक विवाह की विडीयोग्राफी की सीडी उपखण्ड कार्यालय बाड़मेर में जमा करवाने हेतु संबंधित को पाबंद करने के लिए समस्त थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के बीट कॉनिस्टेबल को निर्देशित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने किसी भी विवाह समारोह में कोविड गाईडलाईन का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार वर्णित जुर्माना राशि वसूल करने के निर्देश दिए है।  
-0-

ऑफिसर कॉलोनी, इन्द्रानगर एवं अम्बेडकर नगर में कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित

बाड़मेर, 23 अप्रेल। बाड़मेर उपखण्ड मजिस्ट्रेट रोहित चौहान ने बाड़मेर शहर के ऑफिसर कॉलोनी, इन्द्रानगर एवं अम्बेडकर नगर में संबंधित क्षेत्र के चिकित्सा प्रभारी से प्राप्त प्रस्ताव एवं थानाधिकारी पुलिस तथा चिकित्सा प्रभारी की चर्चा-समीक्षा उपरान्त कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किए है।

बाड़मेर उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं इन्सीडेन्ट कमाण्डर रोहित चौहान ने बताया कि बाड़मेर शहर के ऑफिसर कॉलोनी में पुलिस अधीक्षक बाड़मेर के बंगले के पीछे एवं नरेश शर्मा के क्वाटर के बीच की गली तक दोनो तरफ के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। इसी प्रकार इन्द्रानगर में राणूसिंह एवं रमेश गौड के मकान के बीच की गली से महादेवसिंह एवं स्वरूपसिंह सोढ़ा के मकान के बीच की गली तक तथा अम्बेडकर नगर में अम्बाराम बोसिया के मकान के आगे से नानगाराम के मकान के आगे तक एवं आम्बाराम व चन्द्रप्रकाश के मकान के बीच की गली तक के क्षेत्र को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया हैं।
-0-

शुक्रवार सांय 6 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक ‘‘वीकेन्ड कर्फ्यू’’

सोमवार प्रातः 5 बजे से निजी वाहनों से अन्तर्जिला परिवहन अनुमत नहीं

बाजार में दुपहिया एवं चौपहिया वाहन से परिवहन न करने की अपील
नो मास्क-नो मुवमेन्ट की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश
बाड़मेर, 23 अप्रेल। कोविड-19 महामारी के प्रसार की श्रृखंला को प्रभावी ढंग से तोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए है।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि कोविड-19 से प्रतिदिन मृतकों एवं संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर लॉकडाउन के बजाए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। इस संबंध में जारी नवीन दिशा-निर्देशों की पालना में जनता का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है।
विभिन्न श्रेणी की दुकानों को खोलने का दिन एवं समय निर्धारित -
उन्होनें बताया कि सभी प्रकार की खाद्य पदार्थ एवं किराने का सामान, आटा चक्की एवं पशुचारे से संबंधित खुदरा एवं थोक दुकानों को सोमवार से शुक्रवार को प्रातः 6 बजे से प्रातः 11 बजे तक खोला जाना अनुमत होगा। वहीं कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानें एवं परिसर सोमवार से गुरूवार प्रातः 6 बजे से प्रातः 11 बजे तक अनुमत होंगे। उन्होनें बताया कि डेयरी एवं दूध की दुकानें, मण्डियां, फल-सब्जियों की दुकाने, फूल-मालाओं की दुकाने, सब्जिया व फलों के ठेले, साईकल, रिक्शा, ऑटो-रिक्शा, मोबाईल वैन पर विक्रय करने इत्यादि को प्रातः 6 बजे से प्रातः 11 बजे तक अनुमति होगी। वहीं डेयरी एवं दूध की दुकाने सांय 5 से सांय 7 बजे तक भी खोली जा सकेंगी।
वीकेन्ड कर्फ्यू में अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा अत्य आवागमन बंद-
उन्होनें बताया कि शुक्रवार सांय 6 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक पूर्ण रूप से वीकेन्ड कर्फ्यू रहेगा। जिसमें अनुमत गतिविधियों जैसे अस्पताल आने-जाने, बैंकिंग सेवाएं, टीकाकरण, औद्योगिक, निर्माण संबंधित गतिविधियां, एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड से आने जाने के अलावा अन्य आवागमन बंद रहेगा। अत्यावश्यक कार्य से की घरों से बाहर निकले।
पूर्व में अनुमत कार्यालयों के अतिरिक्त ये कार्यालय खुल सकेंगे-
जिला कलक्टर ने बताया कि पिछले आदेश में अनुमत विभागों के साथ-साथ वन एवं वन्य जीव विभाग, आयुर्वेद विभाग, पशुपालन विभाग, सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग को भी सम्मिलित कर अनुमत कार्यालयों को सांय 4 बजे तक खुला रखने की अनुमति होगी। उन्होनें बताया कि कोविड प्रबंधन से सीधे जुडे कार्यालयों के अलावा सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। यदि किसी कार्यालयाध्यक्ष को कार्यालय खुलवाने की आवश्यकता हो तो राज्य स्तर पर गृह विभाग एवं जिला स्तर पर जिला कलक्टर की अनुमति के पश्चात ऐसा कर सकेंगे। उन्होनें कार्मिकों के बैठने की व्यवस्थामें 2 गज की दूरी को ध्यान में रखने के निर्देश दिए है। एवं शेष कार्मिक मुख्यालय पर उपलब्ध रहेंगे तथा घर से काम करेंगे।
रेस्टोरेंन्ट्स व निर्माण सामग्री संबंधित दुकाने खोलने की अनुमति नहीं
उन्होनें बताया कि प्रोसेस्ड फूड, मिठाई व मिष्ठान, बेकरी, रेस्टोरेन्ट्स को खोलने की अनुमति नहीं होगी, केवल होम डिलीवरी की सुविधा ही अनुमत होगी। निर्माण सामग्री से संबंधित दुकाने खोलने की अनुमति नहीं होंगी, केवल दूरभाष अथवा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ऑर्डर मिलने पर सामग्री सप्लाई की जा सकेंगी। उन्होनें बताया कि इ-मित्र एवं आधार केन्द्र को खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं बैंक एवं माइक्रो फाइनेन्स इंस्टीट्यूशन की सेवाएं आमजन के लिए प्रातः 10 बजे से दोहपर 2 बजे तक चाले रहेंगी।
विवाह का कार्यक्रम 3 घण्टे ही अनुमत
उन्होने बताया कि विवाह समारोह में 50 व्यक्तियों के साथ अधिकतम 3 घण्टे तक का कार्यक्रम अनुमत होगा। शादी समारोह से संबंधित पूर्व में दिये गये कपडे सिलाई, आभूषण इत्याादि के ऑर्डर की होम डिलीवरी की जा सकेगी। उन्होनें बताया कि विवाह के संबंध में उपखण्ड अधिकारी किसी भी राजकीय कर्मचारी को विवाह स्थल पर भेजकर सामाजिक दूरी, मास्क, सेनेटाईजेशन व विवाह में उपस्थित व्यक्तियों की संख्या आदि की निगरानी करवाएं एवं उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
निजी वाहनों से सम्पूर्ण राज्य में यात्रा अनुमत नहीं
उन्होनें बताया कि निजी यात्री वाहन (बसों) से ड्राइवर के साथ 50 प्रतिशत बैठक क्षमता के साथ अत्यावश्यक एवं इमरजेंसी सेवाओं के लिए अनुमति होगी। वहीं समस्त राज्य में एक जिले से दूसरे जिले में निजी वाहनों के द्वारा मेडिकल इमरजेंसी व अन्य अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी प्रकार की यात्रा सोमवार 26 अप्रेल को प्रातः 5 बजे के पश्चात अनुमत नहीं होंगी। निजी बसों में बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत यात्री अनुमत होंगे।
पेट्रोल/डीजल पम्प एवं एलपीजी सेवाएं दोपहर 12 बजे तक-
उन्होनें बताया कि निजी वाहनों के लिए पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी सेवा प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनुमत होगी। सार्वजनिक परिवहन, माल ढुलाई वाहन, अत्यावश्यक सेवाओं में लगे वाहनों एवं सरकारी वाहनों के लिए आउटलेट यथा समय तक खोलने की अनुमति होगी।
यह आदेश 25 अप्रेल को प्रातः 5 बजे से होगा प्रभावी
उन्होनें बताया कि उक्त जारी आदेश सम्पूर्ण राज्य में रविवार प्रातः 5 बजे से प्रभावी होगा।
-0-

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी लोक बंधू ने बाडमेर जिला कलक्टर का पदभार संभाला

 जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम सर्वोच्च प्राथमिकता

बाड़मेर, 23 अप्रेल। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी लोक बंधू ने शुक्रवार सांय जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट का पदभार संभाल लिया।
नव नियुक्त जिला कलक्टर लोक बंधू ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि बाड़मेर जिले में राज्य सरकार द्वारा कोरोना रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना हो तथा। कोरोना संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों में सुधार लाया जाए। साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं का फायदा वास्तविक जरूरतमंद तक पहुंचे। उन्होने बताया कि जिले में बेहतर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आमजन की परिवेदनाओं का प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए राहत पहंुचाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के प्रयासों की जानकारी लेते हुए जिले में रोकथाम के उपायों की विस्तृत समीक्षा की।
इससे पूर्व वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भारत सरकार में सहायक सचिव, रावतसर(हनुमानगढ़) तथा गिर्वा (उदयपुर) उपखण्ड अधिकारी, जयपुर स्मार्ट सीटी लि. के सीईओ तथा नगर निगम जयपुर हेरीटेज के आयुक्त का पदभार संभाल चुके है।  
-0-

गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

टीका महोत्सव में गुरुवार को लगे 5880 टीके

बाड़मेर, 22 अप्रैल। गुरुवार को जिले में 117 साईट पर 5880 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 532 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 2164 लोगों, 10 हेल्थ केयर वर्कर एवं 24 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 2701 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 352 लोगों, 56 हेल्थ केयर वर्कर एवं 41 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। गुरुवार को जिले में सर्वाधिक 206 टीके बालोतरा में दीनदयाल पार्क साईट पर लगे। डॉ विश्नोई ने 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों से अपना क्रम आने पर निकटवर्ती कोविड टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाने की अपील की। इस हेतु जिले में पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध है।

-0-


गुरुवार को मिले 333 नये कोविड पॉजिटिव

बाड़मेर, 22 अप्रैल। जिले में गुरुवार को 333 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बिश्नोई ने बताया कि गुरुवार को एक्टिव केस बढ़कर 997 हो गये है। 166 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 11 मरीज कोविड केयर सेंटर आईटीआई बाड़मेर, 21 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा एवं 25 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। 774 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। 34 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। नये मामलो के साथ ही जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 6753 पॉजिटिव मरीज मिले है एवं 91 लोगों की मौत हुई है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 181 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 31 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। गुरुवार को प्राप्त 1856 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में बाड़मेर शहर से 84 केस, बालोतरा शहर से 29 केस, कुर्जा फांटा, सोडियार, धारासर, चाडार मदरूप, बीदासर, इन्द्रोई, सनाऊ, आकोड़ा, रडवा, हुडासर, चुली, चाडवा, चाडी, सोढो की ढाणी, मापूरी, गरल, गुजरो की ढाणी बायतु, रामासरिया, मिठिया तला, सोमेसरा, अकदडा, शहर गिडा, सिंगोडिया, लूनाडा, समेलो का तला, नोसर, बायतु पनजी, न्यू कवास, एमपीटी नागाणा, उत्तरलाई रोड, घडोई चारणान, नेवरी, खीपली खेड़ा, दहीपाड़ा खिचियान, डोली, मूल की ढाणी, धर्मसर, गोदावास, पारलू, पाटोदी, महिलावास, बिजलिया, सिलोर, भूका भगतसिंह, पायला कला, गालाबेरी, सरणु पनजी, चवा, आदर्श चवा, कुडला, गोलिया कला, बांटा, मायलो की ढाणी, भाखरपुरा, धांधलावास, कितनोरिया, रामजी का गोल, पादरी, लूखू, बूल, भीमथल, दुधु, कापराऊ, सिहानिया, बाखासर, सांवा, धनाऊ, सेडवा, थूम्बली, भाडली, फतेहगढ़ जैसलमेर, मालपुरा फांटा, खलीफे की बावड़ी, भियाड, सालमसिंह की बस्ती, हेमानाडा, तामलोर, बलाई, शिव, जुनेजो की बस्ती, बालेबा से 1-1 केस, भादरेश, रामसर, खारची, गागरिया, लीलसर, बालेरा, रानीगांव, तारातरा मठ, खडीन, बाड़मेर आगोर, बायतु चिमनजी, भोजासर, नागणेशिया ढूंढा, बांद्रा, निम्बानियो की ढाणी, कवास, सरवडी, कनाना, मूठली, राखी, सरणु, अरटवाव, अरनियाली, आकली, मौखाब, रेडाणा से 2-2 केस, खारीया तला, महाबार, जालिपा, बोड़वा, माधासर, रिफाइनरी पचपदरा, कल्याणपुर, धोरीमन्ना से 3-3 केस, उंडखा, चारलाई, गुडामालानी, गडरारोड से 4-4 केस, सिमरखिया से 5 केस, समदड़ी, उन्डू से 9 केस एवं बायतु भोपजी से 18 केस पॉजिटिव मिले है। डॉ विश्नोई ने कहा कि कोरोना के प्रसार में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में अतिआवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर से निकले। भीड़ का हिस्सा न बने और सोशल डिस्टेंसिंग रखे। मास्क लगाना न भूले। उन्होंने जिलेवासियों से अपना क्रम आने पर अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने की अपील भी की है।

-0-


एमआरपी से अधिक वसूलने की शिकायत झूठी निकली

कालाबाजारी के विरूद्ध स्थापित नियंत्रण कक्ष पर करें शिकायत

बाड़मेर, 22 अप्रेल। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित जन अनुशासन पखवाडा के दौरान कालाबाजारी एवं निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूली संबंधित शिकायत जिला रसद अधिकारी कार्यालय बाड़मेर में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02982-220164 पर की जा सकती है।
जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि कल्याणपुर कस्बे में राधे मॉल में स्थापित दुकानदार निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूल रहा है कि शिकायत नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त होने पर रसद विभाग एवं विधिक माप विज्ञान अधिकारी द्वारा बोगस ग्राहक बनाकर इसकी पुष्टि करवाई गई, जिसमें निर्धारित कीमत से अधिक कीमत में नहीं बेचना पाया गया एवं शिकायत झूठी पाई गई। उन्होने आमजन से सतर्क रहते हुए कालाबाजारी के विरूद्ध नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02982-220164 पर शिकायत दर्ज करवाने की अपील की है।
-0-

कोरोना क्वारेंटीन सेंटर के लिए बालिका छात्रावास भवन अधिग्रहित

बाड़मेर, 22 अप्रेल। जिले में कोविड मरीजो की संख्या में वृद्धि को देखते हुए उनके ठहराव के लिए अन्तरी देवी रा.बा.उ.मा.वि लक्ष्मीपुरा के बालिका छात्रावास भवन को अधिग्रहित किया गया है।

कार्यवाहक जिला कलक्टर मोहनदान रतनू ने बताया कि उक्त भवन के सम्पूर्ण ढंाचा मौजूदा स्थितिनुसार अधिकग्रहित किया गया है। उन्होने बताया कि अधिग्रहण अवधि के दौरान भवन का संचालन अधिग्रहणकर्ता द्वारा किया जाएगा तथा इस दौरान भवन में पानी व बिजी के उपभोग पर हुए व्यय का भुगतान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों एवं शर्तों अनुसार किया जाएगा।
उन्होनें बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के नियम 63(3)(ग) में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त भवन को अग्रिम आदेशों तक के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होनें तहसीलदार बाड़मेर को उक्त भवन के कब्जाधारी से कब्जा प्राप्त कर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाड़मेर को सुपुर्द कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि उक्त कोविड केयर सेन्टर के प्रभारी अधिकारी पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण के विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई होंगे जो अपने अधिनस्थ कर्मचारियों सहित उक्त कोविड केयर सेन्टर पर भोजन, पानी, सफाई व्यवस्था इत्यादि सुनिश्चित करेंगे तथा उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर को उक्त कोविड केयर सेन्टर पर व्यवस्थाएं सुचारू रहे इसके लिए सम्पूर्ण प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-0-

कोविड मरीजों को आयुर्वेदिक काढे के लिए विधायक जैन ने किए 3 लाख स्वीकृत

बाड़मेर, 22 अप्रेल। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने आयुर्वेदिक विभाग के उप निदेशक को जिले में सभी कोविड मरीजों को आयुर्वेदिक काढ़ा प्रतिदिन नियमित रूप से उपलब्ध कराने तथा मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए अश्वगंधा चूर्ण तथा गिलोय धनवटी जैसी औषधियां भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होनें उक्त औषधियों एवं काढे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तीन लाख रूपए भी स्वीकृत किए।

आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि बाड़मेर मुख्यालय पर स्थित दोनो कोविड केन्द्रों पर प्रतिदिन प्रातः एवं सांय को काढ़ा पिलाया जा रहा है। जिले के सभी आयुर्वेद औषधालयों को भी काढ़ा पिलाने के निर्देश दे दिए गए हैं तथा मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसके प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. अयोध्या प्रसाद पाण्डेय को बनाया गया है।
उन्होनें बताया कि विधायक कोष से स्वीकृत राशि से काढा व औषधियां लेने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। आमजन को स्वस्थ जीवन व ग्रीष्म ऋतु के अनुसार खान-पान की सलाह आयुर्वेद के अस्पतालों पर दी जा रही है तथा उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क काढ़ा वितरण किया जा रहा है।
-0-

कठिन परिस्थिति में संवेदनशीलता से कार्य करें - चौधरी

 राजस्व मंत्री ने बालोतरा में कोरोना प्रबंधो का जायजा लिया

बाड़मेर, 22 अप्रेल। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरूवार को बालोतरा के नाहटा अस्पताल का निरीक्षण कर कोरोना के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होनें बैठक लेकर कोरोना रोकथाम के बेहतर प्रबंधन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
राजस्व मंत्री चौधरी ने चिकित्सा विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक के दौरान नॉन कोविड मरीजों एवं ओपीडी हेतु निजी हॉस्पीटल के अधिग्रहण के निर्देश दिए ताकि आमजन को कोरोना के अलावा अन्य उपचार के लिए परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होनें अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी और यूटीबी चिकित्सा कर्मियों की सेवाओं के विस्तार के लिए चिकित्सा विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता की।
उन्होनें स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढिकरण के लिए राज्य की संवेदनशील सरकार की मंशानुरूप अपने विधायक कोटे से 10 लाख रूपये स्वीकृत किए तथा पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने भी अपने विधायक कोटे से 10 लाख रूपये स्वीकृत किए। उन्होनें चिकित्सा सेवाओं के विस्तार पर जौर देते हुए इन कठीन परिस्थितियों में संवेदनशलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, कार्यवाहक जिला कलक्टर मोहनदान रतनू, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पीएमओ आरएल खत्री सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं चिकित्सा कार्मिक उपस्थित रहे।
-0-

सड़क हादसों में पीड़ितों को ग्यारह लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाड़मेर, 22 अप्रेल। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 11 व्यक्तियों को कुल ग्यारह लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

कार्यवाहक जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मोहनदान रतनू ने बताया कि रामसर तहसील क्षेत्र में खारिया भानपुरा निवासी स्व. भूराराम पुत्र बलवंताराम मेघवाल, बायतु तहसील क्षेत्र में नोसर निवासी स्व. हरीसिंह पुत्र प्रतापसिंह राजपुत, नोसर निवासी स्व. तीलाराम पुत्र चेतनराम मेघवाल, भोजासर निवासी स्व. खेमाराम पुत्र मोटाराम जाट, बाडमेर तहसील क्षेत्र में भाडखा निवासी स्व. जसू पुत्री सोनाराम प्रजापत, मगने की ढाणी निवासी स्व. जयप्रकाश पुत्र गंगाराम चौधरी, डाबलीसरा निवासी स्व. पीराराम पुत्र शेराराम सुथार, सिवाना तहसील क्षेत्र में सिवाना निवासी स्व. पुरूषोतम पुत्र सोहनराज जीनगर, चौहटन तहसील क्षेत्र में साकरिया तला निवासी स्व. वभूताराम पुत्र पारसमल दर्जी, गिड़ा तहसील क्षेत्र में धीराणियों की ढाणी निवासी स्व. अगेन्द्र कुमार पुत्र कानाराम जाट तथा पचपदरा तहसील क्षेत्र में कालूडी निवासी स्व. ओमसिंह पुत्र गोकुलसिंह राजपुरोहित की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण उनके आश्रितों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
-0-

आर्मी ने तैयार किया 100 बेड का क्वॉरेंटाइन सेंटर

बाड़मेर, 22 अप्रेल। जिले में कोविड महामारी की द्वितीय लहर के दौरान बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जालीपा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्मी द्वारा 100 बेड का क्वॉरेंटाइन सेन्टर तैयार किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि जिले में बढ़ रहे कोविड-19 के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन को आर्मी द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी कर जालीपा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में 100 बेड लगातर क्वॉरेंटाइन सेन्टर तैयार कर लिया गया है। उन्होने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज में सारी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है, आज आर्मी ऑफिसर इसे स्वास्थ्य विभाग को सौपेंगे।
-0-

विवाहों में 50 से ज्यादा जुटने पर लगेगा 25 हजार का जुर्माना

बाड़मेर, 22 अप्रेल। विवाह समारोह के दौरान 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ होने पर 25000 रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

कार्यवाहक जिला कलक्टर मोहनदान रतनू ने बताया कि गृह विभाग राजस्थान सरकार की नवीन अधिसूचना अनुसार विवाह समारोह में 50 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर 25000 रूपये को जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार विवाह संबंधी आयोजन की पूर्व लिखित सूचना संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय को नहीं देने तथा समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क, स्क्रीनिंग एवं सैनेटाईजेशन की व्यवस्था नहीं पाए जाने पर 5000 रूपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।
-0-

सटीक सूचनाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 22 अप्रेल। जिले में कोविड महामारी की द्वितीय लहर के दौरान बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार एवं उच्चाधिकारियों को प्रतिदिन भेजी जाने वाली सूचनाओं एवं राज्य सरकार द्वारा चाही जाने वाली सूचनाओं के एकत्रिकरण एवं आदान प्रदान हेतु भूमि अवाप्ति अधिकारी ओएनजीसीएल सूरजभान विश्नोई को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्यवाहक जिला कलक्टर मोहनदान रतनू ने बताया कि नोडल अधिकारी विश्नोई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाड़मेर एवं बालोतरा से निरन्तर सम्पर्क रखते हुए प्रतिदिन सूचनाएं एकत्रित कर समय समय पर जिला कलक्टर कार्यालय को उपलब्ध करायेगे।
-0-

ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति को प्रभारी नियुक्त

बाड़मेर, 22 अप्रेल। जिले में कोविड़ महामारी की द्वितीय लहर के दौरान बढ़ते संक्रमण तथा स्थानीय अस्पतालों में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है।

कार्यवाहक जिला कलक्टर मोहनदान रतनू ने बताया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला मुख्यालय पर विकास अधिकारी बाड़मेर सुरेश कविया तथा बालोतरा/पचपदरा क्षेत्र के लिए विकास अधिकारी बालोतरा शिवदयाल शर्मा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने अपने क्षेत्र में स्थित ऑक्सीजन प्लान्टों का निरीक्षण करते हुए संबंधित प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अस्पतालों में ऑक्सीजन की नियमित/पर्याप्त आपूर्ति होना सुनिश्चित करेंगे। विकास अधिकारी इस कार्य हेतु अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाएं ले सकेंगे।
-0-

विवाहों में गाईडलाईन की पालना का शपथ पत्र देना होगा

बाड़मेर, 22 अप्रेल। जिले में जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान विवाह समारोह के आयोजनों पर प्रभावी नियन्त्रण लगाये जाने हेतु राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए है।

कार्यवाहक जिला कलक्टर मोहनदान रतनू ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर में विवाह समारोह के दौरान प्रभावी नियंत्रण लगाये जाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम विकास अधिकारी को उनके क्षेत्राधिकार में होने वाले विवाह संबंधी आयोजनों में लड़के/लड़की के पिता अथवा परिजनों से निर्धारित प्रारूप में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने का हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्र लेना सुनिश्चित कर संबंधित उपखण्ड कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि नगरीय क्षेत्र बाडमेर एवं बालोतरा में उक्त कार्य संबंधित नगर परिषद आयुक्त द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
-0-

बालोतरा में एमबीआर कॉलेज में 100 बैड का अस्पताल खुलेगा

 कोरोना  #बाड़मेर सतर्क है

बाड़मेर, 22 अप्रेल। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देख बालोतरा उपखण्ड में कार्यवाहक जिला कलेक्टर मोहनदान रतनू ने महाविद्यालय को अधिग्रहित कर सौ बेड की व्यवस्था के आदेश जारी किए।
बालोतरा में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के साथ अहम बैठक के बाद जिला कलेक्टर ने बालोतरा मुख्यालय स्थित एम बी आर महाविद्यालय को अधिग्रहित कर उसे सौ बेड के अस्पताल में तब्दील करने के निर्देश दिए। महाविद्यालय में सौ बेड़ों की व्यवस्था नाकोड़ा ट्रस्ट करेगा। चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को करने के आदेश दिए। साथ ही पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। बैठक में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी भी शामिल थे।
-0-

बुधवार, 21 अप्रैल 2021

खाद्य पदार्थ एवं किराने की दुकाने प्रातः 7 से दोपहर 12 बजे तक ही खोली जा सकेंगी

 लगातार बढ़ते सक्रमण के मध्येनजर लिया फैसला

व्यापार संघ के साथ आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
बाड़मेर, 21 अप्रेल। जिले में लगातार कोरोना सक्रमण के मध्येनजर अब किराना एवं खाद्य पदार्थो की दुकानें प्रातः 7 से 12 बजे तक ही खुल पाएगी।
कार्यवाहक जिला कलेक्टर मोहन दान रतनू ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के सक्रमण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं बुधवार को करीब 200 नए पॉजिटिव मिले है। 
बढ़ते संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर बुधवार को व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित बैठक के दौरान कार्यवाहक जिला कलक्टर मोहन दान रतनू ने कहा कि खाद्य पदार्थ एवं किराने के सामान की खुदरा एवं थोक दुकाने प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खोली जा सकेगी।
बैठक के दौरान कार्यवाहक जिला कलक्टर मोहन दान रतनू ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में खाद्य एवं किराने की खुदरा एवं थोक दुकानें को प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक खोला जाना ही अनुमत होगा, इसके अतिरिक्त होम डिलीवरी की व्यवस्था सांय 5 बजे तक के लिए अनुमति होगी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडियां, फल एवं सब्जियां प्रातः 5 से दोपहर 12 बजे तक अनुमत होंगी एवं जहां तक संभव हो इनके द्वारा होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सब्जियां एवं फलों को ठेले, साइकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा अथवा मोबाइल वैन द्वारा डोर टू डोर होम डिलीवरी के माध्यम से सांय 7 बजे तक बेचा जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि डेयरी एवं दूध तथा पशु चारा से संबंधी खुदरा एवं थोक दुकानें प्रातः 5  से सांय 5 बजे तक अनुमत होंगी एवं जहां तक संभव हो इनके द्वारा होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि दूध डेयरी की श्रेणी में केवल वे ही दुकाने सम्मिलित होंगी, जिनमें केवल दूध डेयरी से संबंधित उत्पादों का विक्रय होता है। वे दुकाने जिनमें किराने के साथ अथवा अन्य खाद्य पदार्थों के साथ डेयरी उत्पादों को विक्रय किया जाता है वे दुकानें दोपहर 12बजे तक ही खोले जाने की अनुमति होगी।
उन्होंने कहा कि उक्त दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत व अन्य कानूनी प्रावधान को लागू हो के अलावा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2006 की धारा 51 से 60 एवं राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि फेस मास्क पहनना एक आवश्यक निवारक उपाय हैं, इस मुख्य आवश्यकता को लागू करने के लिए सार्वजनिक और कार्य स्थलों पर चेहरे पर मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाएगी।
                 - 0-

मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 मंगलवार को 369 लोगो पर कार्यवाही

बाड़मेर, 20 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिले में 369 व्यक्तियों से कुल 75300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

कार्यवाहक जिला मजिस्ट्रेट मोहन दान रतनू ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 242 व्यक्तियों से 51200, बायतु में 7 व्यक्तियों से 1100 रूपये, चौहटन में 10 व्यक्तियों से 1800 रूपये, सेड़वा में 3 व्यक्तियों से 800 रूपये, सिणधरी में 2 व्यक्तियों से 200 रूपये, शिव में 8 व्यक्तियों से 800 रूपये, गडरारोड़ में 3 व्यक्तियों से 300, बालोतरा में 50 व्यक्तियों से 12100 रूपये, गुडामालानी में 3 व्यक्तियों से 1100 रूपये, धोरीमन्ना में 9 व्यक्तियों से 1400 तथा सिवाना में 32 व्यक्तियों से 4500 को मिलाकर कुल 369 व्यक्तियों से 75300 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 49205 व्यक्तियों से 83,49,400 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

कोरोना संक्रमण में वृद्धि के मध्यनजर निजी हॉस्पीटल अधिग्रहित

बाड़मेर, 20 अप्रेल। जिले में कोरोना वायरस के मरीजो की संख्या वृद्धि को देखते हुए निजी चिकित्सालय में मरीजों को भर्ती एवं इलाज की आवश्यकता के मध्यनजर कार्यवाहक जिला कलक्टर मोहनदान रतनू द्वारा चौहटन चौराहा स्थित थार हॉस्पिटल को अधिग्रहित करने के आदेश जारी किए गए है।

कार्यवाहक जिला कलक्टर मोहनदान रतनू ने बताया कि थार हॉस्पीटल का सम्पूर्ण ढांचा मौजूदा स्थितिनुसार अधिग्रहित किया गया है। उन्होने बताया कि अधिग्रहण अवधि के दौरान अस्पताल का संचालन अधिग्रहणकर्ता द्वारा किया जाएगा। अधिग्रहण अवधि के किराये तथा पानी व बिजली के अपभोग पर हुए व्यय का भुगतान राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों में निर्धारित दरों के अनुसार किया जायेगा। उन्होनें बताया कि अस्पताल में चिकित्सा, नर्सिंग स्टाफ, दवाईयों, ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था अधिग्रहणकर्ता द्वारा की जाएगी।
उन्होनें बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के नियम 65(3)(ग) में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त अस्पताल को जब भी आवश्यकता पड़ेगी तब प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर द्वारा अधिग्रहण किया जायेगा एवं अधिग्रहण की वास्तविक तिथि से ही उक्तानुसार देय भुगतान देय होगा।
-0-

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

बाड़मेर कृषि मण्डी स्थित मैसर्स महावीर सेल्स ऐजन्सी से 1427 लीटर घी सीज

 शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

बाड़मेर, 19 अप्रैल। राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत शादीयो की सीजन को देखते हुऐ चिकित्सा विभाग की टीम ने सोमवार को कृषि मण्डी बाड़मेर स्थित मैसर्स महावीर सेल्स ऐजन्सी की दुकान 10 कृषि मण्डी बाड़मेर पर छापा मारकर 1427 लीटर घी जब्त किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि मुखबीर की इत्तला पर कृषि मण्डी बाड़मेर में शादीयो की सीजन को देखते हुऐ घी की बिक्री जोरो पर है। जिस पर नकली घी विक्रय होने का संदेह था। जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा द्वारा मय पुलिस जाब्ता टीम कृषि मण्डी बाड़मेर पहुची। मण्डी में टीम के पहुचते ही व्यापारीयो में हडकंप मच गया। परन्तु ग्राहको की भीड होने के कारण व्यापारी दुकाने बंद नहीं कर पाये। इस पर टीम द्वारा फायदा उठाकर मैसर्स महावीर सेल्स ऐजन्सी के 10 कृषि मण्डी बाड़मेर में रखा घी ब्राण्ड डेयरी मिल्क जो कि विभिन्न पैकिंगो में भरा हुआ था। जिसकी नमूना लेने के बाद कुल 1427 लीटर घी सीज कर दिया गया। घी ब्राण्ड डेयरी मिल्क 200 एमएल पैकिंग में 75 लीटर, आधे लीटर पैकिंग में 375 लीटर, एक लीटर पैकिंग 450 लीटर, दो लीटर पैकिंग में 32 लीटर, पांच लीटर पैकिंग में 60 लीटर एवं पंद्रह किलोग्राम पैकिंग में 435 लीटर घी भरा हुआ था। जिसे नमूना लेने के बाद सीज कर दिया गया। पूर्व में भी यह घी नमूना जांच में मिलावटी पाया गया है। शादीयो की सीजन को देखते हुये ऐसी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

-0-


टीका महोत्सव में सोमवार को लगे 8794 टीके

बाड़मेर, 19 अप्रैल। सोमवार को जिले में 138 साईट पर 8794 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 963 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 3704 लोगों, 24 हेल्थ केयर वर्कर एवं 98 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 3187 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 570 लोगों, 98 हेल्थ केयर वर्कर एवं 150 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। सोमवार को जिले में सर्वाधिक 292 टीके भूणिया में लगे। जिले में अब तक 380028 प्रथम खुराक एवं 50986 द्वितीय खुराक लगाई जा चुकी है। कुल मिलाकर 431014 डोज लगाई गई है। डॉ. विश्नोई ने 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों से मंगलवार को अपने निकटवर्ती कोविड टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाने की अपील की। इस हेतु जिले में पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध है।

-0-


सोमवार को मिले 101 नये कोविड पॉजिटिव

बाड़मेर, 19 अप्रैल। जिले में सोमवार को 101 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि सोमवार को एक्टिव केस बढ़कर 412 हो गये है। 123 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 20 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा एवं 10 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। 259 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। 32 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। नये मामलो के साथ ही जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 6111 पॉजिटिव मरीज मिले है एवं 88 लोगों की मौत हुई है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 97 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 16 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। शनिवार को प्राप्त 830 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में बाड़मेर शहर से 21 केस, बालोतरा शहर से 10 केस, गेंहू, महाबार, आदर्श बस्ती, उन्डखा, उत्तरलाई, गरल, लीलसर, तारातरा मठ, बान्द्रा, चान्देसरा, चवा, दर्जियों की ढाणी बायतु, गिडा, हेमजी का तला बायतु, जाजवा, देवड़ा बालोतरा, कितनोरिया, खुमे की बेरी, कोजा, दुदू, मीठडा खुर्द, लूगी नाडी धोरीमन्ना, पनावडा, शिव, पुषड, सोनडी, बीजराड, उदानियो की ढाणी गुडामालानी, निम्बलकोट, गुडामालानी से 1-1 केस, शिवकर, जालिपा, नांद, कवास, बायतु, माधासर, बायतु भीमजी, शहर गिडा, नौसर, किटनोद, रामजी का गोल, आरजीटी गुडामालानी, चौहटन, सेडवा, गडरारोड से 2-2 केस, बायतु चिमनजी से 3 केस एवं धोरीमन्ना से 7 केस पॉजिटिव मिले है। डॉ विश्नोई ने कहा कि कोरोना के प्रसार में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में अतिआवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर से निकले। भीड़ का हिस्सा न बने और सोशल डिस्टेंसिंग रखे। मास्क लगाना न भूले। उन्होंने जिलेवासियों से अपना क्रम आने पर अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने की अपील भी की है।

-0-


रिफाइनरी से विकास की बुलंदियों को छुएगा राजस्थान - मुख्यमंत्री

 रिफाइनरी की प्रगति पर समीक्षा बैठक

कोविड की विपरीत परिस्थितियों में भी समय पर पूरा हो प्रोजेक्ट

बाड़मेर, 19 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि बाड़मेर के पचपदरा में निर्माणाधीन राजस्थान रिफाइनरी पूरे राजस्थान और विशेषकर पश्चिमी क्षेत्र के लोगों का एक बड़ा सपना है, जिसके साकार होने से राज्य का आर्थिक विकास नई बुलंदियों को छुएगा। कोविड की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए परियोजना की सहभागी कम्पनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के साथ सभी स्तर पर आगे बढ़कर सहयोग करने के निर्देेश दिए।  

श्री गहलोत सोमवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) परियोजना के निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संभव है कि कोरोना महामारी के कारण इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के कार्यों पर कुछ प्रतिकूल असर पड़ा हो, लेकिन एचपीसीएल के अधिकारी अपने संसाधनों को बढ़ाकर इसे और अधिक गति दें। 

मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राजस्थान के विकास की दृष्टि से इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की एचपीसीएल प्रबंधन द्वारा लगातार गहन मॉनिटरिंग की जा रही है। श्री गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों के स्तर पर लंबित मुद्दों एवं प्रकरणों को परियोजना के अधिकारियों के साथ समन्वय कर जल्द से जल्द निस्तारित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण स्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए और किसी भी श्रमिक के संक्रमित पाए जाने पर उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिले।

राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी ने एचपीसीएल के अधिकारियों से प्रोजेक्ट साइट पर सघन पौधारोपण की योजना तैयार करने को कहा। साथ ही कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों की योजना बनाकर उसे क्रियान्वित करने का सुझाव दिया।

मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने बताया कि रिफाइनरी क्षेत्र में विद्यालय और अस्पताल के लिए एचआरआरएल को भूमि आवंटन, इंदिरा गांधी नहर से पानी, रिफाइनरी क्षेत्र को ‘निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित करने, आस-पास के गांवों से सड़क संपर्क तथा जोधपुर में टाउनशिप के लिए उपयुक्त भूमि के आवंटन, कौशल प्रशिक्षण केन्द्र आदि आवश्यकताओं से जुड़ी समस्त प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी। 

    जिला मुख्यालय पर कार्यवाहक जिला कलेक्टर मोहन दान रत्नू तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने रिफाइनरी की प्रगति एवं बकाया बिंदुओं के बारे में जानकारी।

-0-


सोमवार को 1 लाख 28 हजार से अधिक का वसूला जुर्माना

 राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020


बाड़मेर, 19 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को जिले में 236 व्यक्तियों से कुल 128700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
कार्यवाहक जिला मजिस्ट्रेट मोहन दान रतनू ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 140 व्यक्तियों से 21900, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 15 व्यक्तियों से 54700 रूपये, बायतु में 6 व्यक्तियों से 1200 रूपये, चौहटन में 28 व्यक्तियों से 8800 रूपये, सेड़वा में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, सिणधरी में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, शिव में 7 व्यक्तियों से 700 रूपये, बालोतरा में 31 व्यक्तियों से 38100 रूपये, गुडामालानी में 3 व्यक्तियों से 900 रूपये तथा सिवाना में 10 व्यक्तियों से 1800 को मिलाकर कुल 236 व्यक्तियों से 128700 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 48836 व्यक्तियों से 82,74,100 रूपये की वूसली की जा चुकी है। 
-0-

कोरोना संक्रमितों के लिए नहीं आने दी जाएगी बैड की कमी, एक लाख से अधिक बैड स्थापित करने की तैयारी

बाड़मेर, 19 अप्रेल। प्रदेश में कोरोना से संक्रमितों के लिए बैड की कहीं कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सरकार ने प्रदेश में एक लाख से ज्यादा बैड स्थापित करने की व्यवस्था कर रखी है।

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े डेडीकेटेड कोविड सेन्टर आरयूएचएस में 1200 बैड हैं, साथ ही उसकी नजदीक स्थित एक अन्य सेंटर में उपलब्ध 100 बैड को भी कोरोना मरीजों को दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि जयपुरिया व ईएसआई अस्पताल को भी डेडीकेटेड कोविड अस्पताल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में निर्देश जारी किए गए है कि प्रत्येक सबकृडिवजीनल हैडक्वार्टस में कोविड डेडीकेटेड सेन्टर बनाना सुनिश्चित किए जाए, जिससे कि मरीजों को नजदीक ही चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सकें। 

जनअनुशासन पखवाडे को बनाएं आदर्श काल -

डॉ. शर्मा ने कहा बढ़ते हुए संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने जनअनुशासन पखवाड़ा रखा है। उन्होंने कहा कि आमजन को सख्ती से सरकार की ओर से तय की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए जिससे कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का दूसरा दौर चिंतनीय है लेकिन राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है और आने वाले दिनों में इन्हें अधिक सुद्ढ़ किया जाएगा।

जल्द हो सकेंगी एक लाख जांच प्रतिदिन -

डॉ. शर्मा ने कहा कि अप्रेल की शुरुआत से कोरोना केसेज की संख्या लगातार बढ़ रही है इसके चलते चिकित्सा विभाग ने आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या प्रतिदिन एक लाख से अधिक करने की तैयारी कर ली है। अब तक विभाग 78 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर काफी उंचा है इसी का नतीजा है कि राज्य में कोविड डेडीकेटेड बैड्स की संख्या में कमी नहीं है। 

इलाज के लिए मेडिसिन या अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की नहीं आने दी जाएगी कमी -

डॉ. शर्मा ने रेमडेसिविर इंजेक्शन निरूशुल्क दिया जा रहा है। वहीं प्लाज्मा थैरेपी की सुविधा राजस्थान में 12 स्थानों पर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इलाज के लिए मेडिसिन या अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दूसरे दौर में आक्सीजन की मांग काफी अधिक है, जिसकी निर्बाध सप्लाई के लिए हम निरंतर केन्द्र सरकार के संपर्क में है। क्योंकि भिवाड़ी में मौजूद मेडिकल आक्सीजन जनरेशन प्लांट और आक्सीजन सप्लाई को केन्द्र सरकार ने अपने नियंत्रण में ले लिया है जिसके बाद हम आक्सीजन को लेकर अभी केन्द्र पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश को 124 मीट्रिक टन आक्सीजन सप्लाई हो रही है। 

1500 ऑक्सीजन कंडेनसर की खरीद के दिए निर्देश -

चिकित्सा मंत्री ने कहा आक्सीजन की सप्लाई में कमी ना हो इसके लिए विभाग ने 1500 आक्सीजन कडेंसर खरीदने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आक्सीजन की प्रदेश में कोई कमी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर भी राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में है। लेकिन वैक्सीनेशन की सप्लाई कम मात्रा में होने के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया प्रदेश में धीमी है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में एक करोड़ आठ लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। जबकि प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या दो करोड़ से अधिक है। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार अधिक डोज उपलब्ध कराए तो प्रदेश में स्टोरेज सुविधाएं है और वैक्सीनेशन सेंटर भी उचित मात्रा है जिससे कि हम प्रतिदिन सात लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कर सकते है। डॉ. शर्मा ने राजस्थान सरकार ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि वैक्सीनेशन को लेकर आयु वर्ग की सीमा को खत्म कर देना चाहिए।

आमजन करें सहयोग तभी कोरोना को हरा जा सकेगा -

डॉ. शर्मा ने आमजन से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी, मास्क और बार-बार हाथ धोने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का आवश्यक रुप से पालन करें।

-0-


विवाह आयोजन पर मेहमानों की संख्या पर रहेगी नजर आयोजनकर्ता को विडियोग्राफी करवाना अनिवार्य

 बाड़मेर, 19 मार्च। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में आयोजित होने वाले विवाह समारोहों के दौरान नवीन गाईडलाईन अनुसार आमंत्रित महमानों की संख्या 50 से अधिक नहीं हो तथा अन्य एहतियाती उपायों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने तहसीलदार एवं थानाधिकारी कोतवाली, सदर, बाड़मेर ग्रामीण एवं नागाणा को आदेशित किया है।

बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में विवाह आयोजन संबंधित प्राप्त आवेदन तहसीलदार एवं थानाधिकारियों को भेजकर उक्त विवाह कार्यक्रमों में नवीन गाईडलाईन के अनुसार 50 से अधिक आमंत्रित मेहमान न हो तथा अन्य अनिवार्य एहतियाति उपायों जैसे मास्क, सोशन डिस्टेंसिंग व सेनेटाईजर की उपलब्धता, थर्मल स्कैनिंग आदि की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
उन्होनें बताया कि विवाह समारोह आयोजनकर्ता को आयोजन की अनिवार्य रूप से विडियोग्राफी करवानी होगी। उन्होनें प्रत्येक विवाह की विडीयोग्राफी की सीडी उपखण्ड कार्यालय बाड़मेर में जमा करवाने हेतु संबंधित को पाबंद करने के लिए समस्त थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के बीट कॉनिस्टेबल को निर्देशित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने किसी भी विवाह समारोह में कोविड-19 गाईडलाईन का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार वर्णित जुर्माना राशि वसूल करने के निर्देश दिए है।  
-0-

इंदिरा गांधी नहर परियोजना में नहरबंदी पर वीसी

 जलदाय एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी टेल एंड तक सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए सतत समन्वय से कार्य करें

बाड़मेर, 19 अप्रेल। जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुधांश पंत एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन महाजन ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) से जुड़े जिलों में नहरबंदी के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टेल एंड तक सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए पीएचईडी एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सतत समन्वय के साथ कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सम्बंधित जिला कलक्टर्स नहरबंदी के दौरान पेयजल सम्बंधी व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करे ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
पंत एवं महाजन सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग (वीसी) के माध्यम से इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जुड़े श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, जोधपुर, नागौर, चुरू और सीकर जिलों के कलक्टर्स, जिला प्रशासन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिकारियों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव, जल संसाधन विभाग ने कहा कि गर्मी के बढ़ते प्रभाव और कोरोना के कारण उपजी परिस्थितियों को देखते हुए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में नहरबंदी को देखते हुए जिला कलक्टर्स के निर्देशन में जलदाय विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारी सर्तकता और सजगता के साथ पेयजल प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता पर भी बराबर फोकस करने के निर्देश दिए।
एसीएस पंत ने कहा कि सभी जिलों में जलदाय विभाग की ओर से गर्मिर्यों में कंटीजेंसी प्लान और टैंकर्स के माध्यम से जल परिवहन व्यवस्था (टीओडब्ल्यू-ट्रांसपोर्टेशन ऑफ वाटर) के लिए आवश्यक स्वीकृतियां पहले जारी की जा चुकी है। जिलों में कंटीजेंसी प्लान के तहत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा कर लोगों को गर्मी के मौसम में राहत दी जाए। यदि किसी जिले में पेयजल आपूर्ति की दृष्टि से कटीजेंसी प्लान के तहत और कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि की आवश्यकता है तो इसके प्रस्ताव जिला कलक्टर के माध्यम से तैयार कर भिजवाएं।
जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन महाजन ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 मई तक नहरबंदी के दौरान मरम्मत एवं रखरखाव से सम्बंधित जो कार्य लक्षित किए गए है, उनको निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी डिग्गियां आदि पूर्ण रूप से भर ली जाए एवं नहरों में ‘पोंडिंग‘ भी पूरी कर ली जाए।
महाजन ने बताया कि आईजीएनपी में यह नहरबंदी सभी जिलों में भविष्य में ‘वाटर सिक्योरिटी‘ के लिहाज से बड़ी महत्वपूर्ण है। नहरबंदी के दौरान कैनाल सिस्टम की मजबूती और सुदृढ़ीकरण के लिए होने वाले कार्यों का आने वाले कई सालों तक जनता को सीधा फायदा मिलेगा, इससे पंजाब से अतिरिक्त पानी भी लिया जाना सम्भव होगा।
जिला मुख्यालयों से वीसी के दौरान जिला कलक्टर्स के साथ जलदाय विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने नहरबंदी की अवधि में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में निर्बाध पेयजल सप्लाई की कार्ययोजना, पानी के स्टोरेज की व्यवस्थाओं और अब तक की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंत और जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव महाजन ने सम्बंधित जिलों में जिला कलक्टर और दोनों विभागों के स्तर पर उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को आने वाले दिनों में भी ऐसी सक्रियता को जारी रखने और अलर्ट मोड पर रहते हुए पेयजल व्यवस्था से सम्बंधित प्रत्येक प्रकरण का आपसी समन्वय से तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।  
वीसी के दौरान जयपुर के एनआईसी सेंटर में पीएचईडी के मुख्य अभियंता (शहरी एवं एनआरडब्ल्यू) सीएम चौहान, मुख्य अभियंता (ग्रामीण) आरके मीना, मुख्य अभियंता (विशेष प्रोजेक्ट्स) दिलीप गौड़, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिला मुख्यालयों से जिला कलक्टर्स, जिला प्रशासन, जलदाय विभाग, जल संसाधन विभाग एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिकारियों ने वीसी में शिरकत  की।
-0-

प्रतिबन्ध के बावजूद दुकाने खुली रखने पर 10 प्रतिष्ठान सीज, कोविड गाईड लाइन के उल्लंघन पर 24700 का जुर्माना

 बाड़मेर, 19 अप्रेल। बाड़मेर शहर में प्रतिबन्ध के बावजुद अपनी दुकाने खुली रखने पर 10 प्रतिष्ठानों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 24700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के तेज रफ्तार से बढ रहे प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा 3 मई तक जन अनुशासन पखवाडा मनाया जा रहा है। उन्होने बताया कि सोमवार को बाड़मेर शहर में प्रतिबन्ध के बावजूद दुकाने खोलने पर जिला प्रशासन एवं नगर परिषद द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर बाड़मेर शहर में वैशाली साडीज गणपति मार्केट, कल्पना फैन्सी स्टोर न्यू गणपति मार्केट, हरि ओम वस्त्र भण्डार हनुमान मंदिर के सामने, पारस जी की दुकान रतनसिंह बाजार, दिनेश मांगीलाल बोथरा ईलोजी मार्केट, मदनलाल शंकरलाल जवाहर चौक, राजगुरू टैक्सटाइल रतनसिंह बाजार, सोनल साड़ी सेन्टर रतनसिंह बाजार, मनपसन्द परिधान मल्लीनाथ मार्केट एवं राज साड़ी सेन्टर वेदराज गली को सीज किया गया है। उन्होने बताया कि कोविड गाइडलाईन की पालना न करने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों से 24700 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
-0-

जमाखोरी एवं कालाबाजारी की रोकथाम के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

 बाड़मेर, 19 अप्रेल। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित जन अनुशासन पखवाडा के दौरान कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

कार्यवाहक जिला कलेक्टर मोहन दान रतनू ने बताया कि उपभोक्ता आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी करने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल करने पर आमजन जिला रसद कार्यालय के दूरभाष नम्बर 02982-220164, उपभोक्ता हैल्पलाइन नम्बर 18001806030, विधिक माप विज्ञान अधिकारी के मोबाईल नम्बर 9413257517 पर शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होने बताया कि कर्फ्यु के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी करने तथा आवश्यक वस्तुओं की निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर विक्रय करने की गतिविधि में लिप्त पाये जाने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005, विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 एवं अन्य सुसंगत आदेशों के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।
-0-

जन अनुशासन पखवाडे के तहत तीन मई तक विभिन्न गतिविधिया रहेगी प्रतिबंधित

 कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने को पुख्ता प्रबंध

बिना वजह बाहर निकलने एवं मास्क नही पहनने पर होगी कड़ी कार्यवाही
बाड़मेर, 19 अप्रेल। कोरोना संक्रमण के तेज रफ्तार से प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा इसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आगामी तीन मई प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन पखवाड़ा मनाया जाएगा।
कार्यवाहक जिला कलक्टर मोहनदान रतनू ने बताया कि जन अनुशासन पखवाड़ा के दौरान सभी कार्यस्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार बन्द रहेंगे। सामान्य गतिविधियां जिनके कारण कोरोना संक्रमण अधिक बढ़ रहा है, प्रतिबन्धित रहेगी। उन्होंने बताया कि फेस मास्क पहनना एक आवश्यक निवारक उपाय है। इस मुख्य आवश्यकता को लागू करने के लिए सार्वजनिक एवं कार्य स्थलों पर चेहरे पर मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाएगी।
इन पर लागू नहीं होंगे प्रतिबन्ध
उन्होने बताया कि जन अनुशासन पखवाड़ा के दौरान जन सामान्य की सुविधा एवं आवश्यक सेवाओं एवं वस्तुओं की निरंतर उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त पहचान पत्र के साथ राजकीय कार्मिकों यथा प्रशासन, गृह, वित, पुलिस, जेल, होमगार्ड, कन्ट्रोल रूम एवं वॉर रूम, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन, आपदा प्रबंधन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, नगर निगम, नगर विकास न्यास, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, टेलीफोन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा संबंधी गतिविधियों पर प्रतिबन्ध लागू नहीं होंगे। केन्द्र सरकार की आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय एवं संस्थान अनुमत रहेंगे एवं संबंधित कार्मिक उपयुक्त पहचान के साथ अनुमत होंगे। उपरोक्त के अलावा समस्त कार्यालय बन्द रहेंगे।
उन्होने बताया कि बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन से आनेध्जाने वाले व्यक्तियों को यात्रा टिकट दिखाने पर आवागमन की अनुमति होगी। राज्य में आने वाले यात्रियों को यात्रा शुरू करने के पिछले 72 घंटे के अंदर करवाई गई आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य होगी। गर्भवती महिलाओं और रोगियों को चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य सेवाओं के परामर्श हेतु आवागमन तथा सभी निजी चिकित्सालय, लैब एवं उनसे संबंधित कार्मिक जैसे डॉक्टर, नर्सिग स्टाफ, पैरामेडिकल एवं अन्य चिकित्सा सेवाएं आदि पर प्रतिबन्ध लागू नहीं होंगे। खाद्य पदार्थ एवं किराने का सामान, मण्डियां, फल एवं सब्जियां, डेयरी एवं दूध, पशुचारा से संबंधित खुदरा एवं थोक दुकाने सायं 5 बजे तक अनुमत होगी एवं जहां तक संभव हो इनके द्वारा होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाएगी। सब्जियां एवं फलों को ठेले, साईकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, मोबाईल वैन द्वारा सायं 7 बजे तक बेचा जा सकेगा। इस दौरान अन्तर्राज्जीय एवं राज्य के अन्दर माल परिवहन करने वाले भार वाहनों के आवागमन, माल के लोडिंग एवं अनलोडिंग तथा उक्त कार्य हेतु नियोजित व्यक्ति, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गो पर संचालित ढाबे एवं वाहन रिपेयर की दुकाने अनुमत होगी।
कार्यवाहक जिला कलक्टर रतनू ने बताया कि वर्तमान में रबी की फसलों की आवक मण्डियों में हो रही है तथा समर्थन मूल्य पर फसलों को क्रय किया जा रहा है, यह कार्यवाही भी अनुमत होगी। ऐसे केन्द्रों पर कोविड उपयुक्त व्यवहार की पालना सुनिश्चित की जाएगी किन्तु कृषकों का मण्डी पहुंचने एवं वापस जाने के अतिरिक्त मण्डी परिसर से बाहर आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। साथ ही कृषकों को मण्डी जाते समय अपने माल का सत्यापन एवं वापस जाते समय बिक्री की रसीदे/बिल का सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। राशन की दुकाने बिना किसी अवकाश के खुली रहेंगी। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों जिन्होने टीकाकरण हेतु पहले से रजिस्टेªशन करवा रखा है, को टीकाकरण हेतु टीकाकरण स्थल पर जाने की अनुमति होगी किन्तु साथ में रजिस्टेªशन संबंधी दस्तावेज एवं अपना आईडी कार्ड साथ में रखना अनिवार्य होगा। समाचार पत्र वितरण हेतु सुबह 4 से 8 बजे तक छूट होगी। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिन्ट मीडिया के कार्मिकों को परिचय पत्र के साथ आने जाने की अनुमति होगी। पूर्व में निर्धारित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर परीक्षा केन्द्र पर आवागमन की अनुमति होगी।
उन्होंने बताया कि फार्मासुटिकल्स, दवाएंे एवं चिकित्सकीय उपकरणों से संबंधित दुकाने,  दूरसंचार, इंटरनेट सेवाएं, डाक सेवाएं, कुरियर सुविधा, प्रसारण एवं केबल सेवाएं, आईटी एवं आईटी संबंधित सेवाएंे, बैंकिंग सेवाओं हेतु बैंक, एटीएम एवं बीमा कार्यालय, सेबी/स्टॉक से संबंधित व्यक्तियों को उपयुक्त पहचान पत्र के साथ अनुमति होगी। प्रोसेस्ड फूड, मिठाई एवं मिष्ठान, रेस्टोरेन्ट्स द्वारा होम डिलीवरी रात्रि 8 बजे तक अनुमत होगी। इन्द्रा रसोई में भोजन बनाने एवं उसके वितरण का कार्य रात्रि 8 बजे तक कोविड गाईडलाईन के अनुसार अनुमत होगा। एलपीजी, पेट्रोल पम्प, सीएनजी, पेट्रोलियम एवं गैस से संबंधित खुदरा एवं थोक ऑउटलेट की सेवाएं रात्रि 8 बजे तक अनुमत होगी। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के अन्तर्गत काम करने वाले श्रमिक अनुमत होंगे। कोल्ड स्टोरेज एवं वेयर हाउसिंग सेवा तथा निजी सुरक्षा सेवाएं अनुमत होगी। समस्त उद्योग एवं निर्माण से संबंधित इकाईयों में कार्य करने की अनुमति होगी जिससे की श्रमिकों का पलायन रोका जा सकें। संबंधित ईकाई द्वारा अपने श्रमिकों को अधिकृत व्यक्ति द्वारा पहचान पत्र जारी किया जाए, जिससे आवागमन में सुविधा हो। संस्थान को अधिकृत व्यक्ति के हस्ताक्षर एवं विवरण जिला कलक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।
उन्होने बताया कि उक्त दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के कानूनी प्रावधानों के अन्तर्गत एवं अन्य कानूनी प्रावधान जो लागू हो, के अलावा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तथा राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने बताया कि सभी सार्वजनिक एवं कार्यस्थलों एवं परिवहन के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। नो मास्क नो एन्ट्री की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार के अन्तर्गत संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाये रखना, बार बार सैनिटाईजेशन करना सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर शराब, पान, गुटका, तम्बाकू आदि का सेवन निषिद्ध है और जुर्माने से दण्डनीय है।
-0-

रविवार, 18 अप्रैल 2021

सोमवार को आयोजित होगा टीका महोत्सव, जनता से कोविड टीका लगवाने की अपील

बाड़मेर, 18 अप्रैल। जिले में सोमवार को टीका महोत्सव आयोजित होगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि कोविड से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी एवं कोविड-19 रोधी टीका लगवाना आवश्यक है। सोमवार को 45 वर्ष से ऊपर के समस्त नागरिक निकटवर्ती कोविड टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाये। इस हेतु जिले में पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हो गये है। रविवार को 28 साईट पर 1612 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। इसमे 60 साल से ऊपर के 169 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 510 लोगों, 2 हैल्थ वर्कर एवं 4 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 683 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 228 लोगों, 15 हेल्थ केयर वर्कर एवं 1 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। रविवार को जिले में सर्वाधिक 214 टीके जैन न्याति नोहरे बाड़मेर में आयोजित साइट पर लगे।

-0-


रविवार को मिले 53 नये कोविड पॉजिटिव

बाड़मेर, 18 अप्रैल। जिले में रविवार को 53 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं रविवार को एक्टिव केस बढ़कर 343 हो गये है। 111 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 14 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा एवं 8 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। 210 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। नये मामलो के साथ ही जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 6010 पॉजिटिव मरीज मिले है एवं 88 लोगों की मौत हुई है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 110 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 28 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। रविवार को प्राप्त 1489 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में मलवा, माधासर, शहर बायतु, मेवानगर, जसोल, नेवरी, सरवड़ी, चौकड़ियों की ढाणी, उत्तरलाई, केकड़, मीठड़ा धोरीमन्ना, लुखु, सागरवाल धोरीमन्ना, अरणियाली, मुंगेरिया, कासरिया शिव, सिणधरी, सिवाना, समदड़ी से 1-1 केस, राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर, शिव, उण्डू, सनावड़ा, जालीपा, पचपदरा, रिफाइनरी पचपदरा से 2-2 केस, धोरीमन्ना, दूदू, बाड़मेर शहर से 3 केस, बालोतरा शहर से 7 केस, राजकीय चिकित्सालय बालोतरा से 4 केस पॉजिटिव मिले है।

-0-


30 अप्रेल तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में पंजीकरण करवाएं - रतनू

कार्यवाहक जिला कलक्टर रतनू ने आमजन से पंजीकरण करवाने की अपील

अन्य बीमारियों के साथ  कोरोना का पांच लाख रुपए तक का बीमा है इस योजना में है शामिल

बाड़मेर, 18 अप्रेल। कार्यवाहक जिला जिला कलक्टर मोहनदान रतनू ने बाड़मेर जिले के नागरिकों से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 30 अप्रेल तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिए जाने की अपील की है।   

कार्यवाहक जिला जिला कलक्टर मोहनदान रतनू ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अन्य बीमारियों के अलावा कोरोना का भी पांच लाख रुपए तक का बीमा शामिल किया गया है। रतनू ने बताया कि इस योजना में 30 अप्रेल तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने की स्थिति में आगामी 3 माह तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्थ्य बीमा योजना में राजस्थान के सभी परिवारों को चुने गए निजी एवं सभी सरकारी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा। इसके लिए भी ई’मित्र पर निःशुल्क पंजीकरण करवाया जा सकता है। इसके लिए पंजीकरण शुल्क राज्य सरकार की ओर से वहन किया जा रहा है। रतनू ने बताया कि लाभार्थी अपनी एसएसओ आईडी के द्वारा स्वयं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। टोल फ्री नम्बर 1800 180 6127 पर फोन करके अथवा विभागीय वेबसाइट  www.health.rajasthan.gov.in/mmcsby  पर विजिट कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

पंजीकरण करवाने में कल्याणपुर पंचायत समिति प्रथम - मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण करवाने में कल्याणपुर पंचायत समिति प्रथम, पाटोदी द्वितीय एवं गिड़ा पंचायत समिति तीसरे स्थान पर हैस कार्यवाहक जिला कलेक्टर मोहन दान रतनू ने बताया कि आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों को पंजीकरण करवाने पर 850 रुपये प्रति वर्ष में 5 लाख का बीमा मिलेगा। उन्होंने आमजन से अति शीघ्र रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है ताकि कठिन समय में इलाज इलाज में खर्च होने वाली भारी खर्च की परेशानी से राहत मिल सके उनके मुताबिक सरकारी कर्मचारियों को इस योजना से अलग रखा गया है। उनको कैशलेस बीमा का लाभ देने के लिए राज्य सरकार जल्दी राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम लागू करेगी।

-0-


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...