रविवार, 14 मार्च 2021

बाङमेर की बेटियां जिले एवं राज्य का नाम रोशन कर रही हैं - मीणा

बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ योजनाओं के शुभारंभ पर जिला कलेक्टर ने दिए चेक

बाड़मेर, 14 मार्च। ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के प्रांगण में ग्रामीण बालिकाओं के उत्थान के लिए रविवार को दो योजनाओं ”योजना रक्षा” एवं ”योजना अक्षरा” लॉन्च की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने योजनाओं के पोस्टर का विमोचन किया एवं ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय की मांग है कि बेटी को बचाना है और पढ़ाना है। अगर आप समय की धारा के साथ नहीं चलेंगे तो आप पिछड़ जाओगे। ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में रूमा देवी जी का योगदान सराहनीय है और आज बेटियों को बचाने और पढ़ाने के लिए इन्होंने जो पहल की है इसका आप लोग लाभ जरुर लाभ लें। आज बाङमेर की बेटियां हर क्षेत्र में आगे आकर जिले व राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। इस दौरान कलक्टर विश्राम मीणा ने सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान जिला कलक्टर मीणा एवं रूमा देवी ने योजना रक्षा के तहत प्रेरक माताओं भंवरी देवी रावतसर, हेमी देवी लीलसर, भोमी देवी लीलसर एवं मीना देवी कोनरा को बेटी के जन्म पर दस- दस हजार रुपए के चेक दिएं। वहीं रेखी देवी मंगले बेरी, रेखा देवी मते का तला, पार्वती देवी धनाऊ, दरिया देवी बाछड़ाऊ के प्रतिनिधीयों को चेक प्रदान किए। 

संस्थान अध्यक्ष रूमा देवी ने संकल्प दिलाया कि आज से बेटी के जन्म पर भी थाली बजनी चाहिए। बेटी-बेटी समानता कायम करने और समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए इन योजनाओं को शुरू किया गया है जिसकी घोषणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 8 मार्च को नई दिल्ली में की गई थी। संस्थान सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि गांवों के समग्र विकास हेतु हम हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं और भविष्य में गांवों के चन्हुओर विकास एवं लोक कलाकारों हेतु कई नए कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजत करेंगे। महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक विकास हेतु संस्थान दो दशक से भी अधिक समय से प्रयत्नशील है। इस कार्यक्रम के बाद जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने रूमा देवी क्राफ्ट सेंटर विजिट किया और बाड़मेर की कशीदाकारी की बारीकियों की जानकारी महिला हस्तशिल्पीयों से संवाद कर प्राप्त की।

-0-


आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता - चौधरी

बायतु विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर सुने अभाव अभियोग एवं निस्तारण के दिए निर्देश

बाड़मेर, 14 मार्च। आम जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण करना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। राज्य सरकार आमजन को राहत देने के लिए हर कार्यक्रम एवं हर स्तर पर जन सुनवाई कर समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत हैं।

यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन लाधणियों की ढाणी स्थित अपनी ढाणी, हेमजी का तला के सगरमोनी गोदारों की ढाणी व बायतु भीमजी में सामाजिक कार्यक्रमो व बायतु स्थित फलसुंड चौराहे पर एक होटल पर जनता दरबार के दौरान कही। इस क्षेत्र के विभिन्न इलाको से आए लोगों के अभाव अभियोग सुन उसके त्वरित निस्तारण के लिए उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार आमजन को राहत देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, शिव प्रधान महेंद्र जाणी, कोसरिया सरपंच रुगा राम सारण समेत अन्य जनप्रतिनिधि साथ रहें।

-0-


शनिवार, 13 मार्च 2021

डिस्कॉम की ओर से बालेवा गांव में विद्युत शिविर का आयोजन

 बाड़मेर विधायक ने कैम्प में जमा कराया बिजली बिल,

विधायक ने अभियान की प्रशंषा की, शिविर में 1.70 लाख की राशि हुई जमा

बाड़मेर, 13 मार्च। उपखण्ड रामसर में वित्तीय वर्ष के मद्देनजर बकाया राशि वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बालेवा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने भी गांव पहुंचकर अपने व अपने भाई के विद्युत बिल की राशि जमा कराकर विद्युत शिविर को प्रोत्साहित किया। विधायक जैन के प्रोत्साहन से इस शिविर में 1.70 लाख रूपए की राशि जमा हुई।

सहायक अभियंता रामसर नवीन यादव ने बताया कि राजस्व वसूली के अंतर्गत शनिवार को बालेवा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में विद्युत शिविर का आयोजन हुआ जिसमें कनिश्ठ अभियंता जगराम मीणा मय डिस्कॉम के अन्य कार्मिक उपस्थित हुए। शिविर में 1.70 लाख रूपए के विद्युत बिल जमा कराएं। विद्युत शिविर के बारे में जानकारी मिलने पर अपने गांव पहुंचे बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने भी अपने गांव के घर के विद्युत बिल की राशि 6000 रूपए एवं अपने भाई के कनेक्शन की राशि 6450 रूपए जमा करवाएं। साथ ही डिस्कॉम के कनिश्ठ अभियंता मय टीम से विद्युत शिविर की जानकारी ली। इस दौरान विधायक जैन ने ग्रामीणों से बिजली के बिलों का समय पर भुगतान करने का आव्हान किया। शिविर में बालेवा के लखदान सहित कई अन्य ग्रामीण मौजुद रहे।

यहां आयोजित होगे विद्युत शिविर - सहायक अभियंता रामसर नवीन यादव ने बताया कि राजस्व वसूली के अंतर्गत 17 मार्च को द्राभा व खबडाला, 18 मार्च को फोगेरा व पोशामा एवं 20 मार्च को रतरेड़ी में स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन पर विद्युत शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमें उपभोक्ता अपनी बकाया विद्युत राशि जमा करा सकता हैं। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से इन शिविरों का अधिक से अधिक फायदा उठाने का आव्हान किया।

-0-


राजस्व मंत्रीं ने आमजन की समस्याएं सुनी, कृषि महाविद्यालय की भूमि का किया अवलोकन

बाड़मेर, 13 मार्च। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को बाटाडू, सिगोडिया, लुनाडा, साईयों का तला, खीम्पसर क्षेत्र का दौरा कर आमजन से रूबरू हुए।

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बाटाडू दौरे के दौरान प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय के लिए भुमि चयन के लिए सम्बंधित अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवी युवाओं के साथ अवलोकन किया। इस दौरान बायतु तहसीलदार सजना राम चौधरी, बायतु प्रधान सिमरथाराम बेनीवाल,  बाटाडू सरपंच प्रवीण कुमार, सिगोडिया सरपंच राणाराम बेनीवाल, खिम्पसर सरपंच प्रतिनिधि कानाराम जोन्दु, रेवाली सरपंच सालगा राम हिगडा, साईयों का तला सरपंच टीकुराम, झाक पुर्व सरपंच जुगताराम बैरड, पटाली सरपंच चुतरा राम भाम्भु, पंचायत समिति सदस्य दोलाराम धुधवाल, बाटाडू पटवारी सतवीर चौधरी, झाक पटवारी अचलाराम, साईयों का तला ग्राम विकास अधिकारी नखता राम, ग्राम सहायक पुरखा राम, सिगोडिया ग्राम विकास अधिकारी गंगाराम बेनीवाल सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

-0-




आमजन की समस्याओं के निराकरण कोई कमी नही रखी जाएगी - चौधरी

अकदड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किसान जन संवाद कार्यक्रम एवं जन सुनवाई का आयोजन

बाड़मेर, 13 मार्च। बायतु क्षेत्र के अकदड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शनिवार को किसान जन संवाद कार्यक्रम एवं जन सुनवाई  का आयोजन राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि किसानों को अपना हक व योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। निरंतर जन समस्याओं का सहजता से निदान का प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रही है। बालिका शिक्षा के प्रति अकदड़ा के अभिभावकों की जागरूकता बेहद सराहनीय है। बायतु प्रधान सिमरथा राम चौधरी ने कहा कि बालिका शिक्षा से दो परिवारों को नई दिशा मिलती है। अकदड़ा विद्यालय में 400 बालिकाओं की नामांकन संख्या देखकर प्रसन्नता हुई। यह अकदड़ा के ग्रामीणों की शिक्षा के प्रति जागरूकता की सोच को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों में अकदड़ा गांव की विभिन्न समस्याओं से राजस्व मंत्री को अवगत करवाया। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। कार्यक्रम के शुरुआत में समाजसेवी हेमन्त कुमार सियाग ने स्वागत उद्बोधन दिया। खोथो की ढाणी सरपंच हिमथाराम खोथ ने उपस्थित सबका आभार जताया। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किस्तुरा राम चौधरी ने भी संबोधित किया। प्रधानाचार्य जालम सिंह सारण ने बायतु ब्लॉक में भीमडा के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा नामांकन होने की जानकारी देते हुए विज्ञान संकाय व अन्य संसाधनों के अभावो की जानकारी दी। इस मांग पर राजस्व मंत्री ने राउमावि अकदड़ा के नामांकन को देखते हुए विज्ञान संकाय खोलने की सहमति जताई। इस मौके पर पूर्व सरपंच हिमथा राम, हेमन्त कुमार सियाग, नेना राम सियाग,  बिंजाराम, खेराज राम हुड्डा, लक्ष्मण सिह गोदारा, राजेंद्र कड़वासरा, जसराज धतरवाल, राजेश पोटलिया समेत बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

-0-


जन समस्याओं का निरंतर निदान सर्वोच्च प्राथमिकता - चौधरी

 राजस्व मंत्री चौधरी जिले के दौरे पर

बाड़मेर, 13 मार्च। राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी शनिवार 13 मार्च को बायतु के अकदड़ा मुख्यालय पहंुचें तथा आमजन को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होनें आमजन की परिवेदनाओं को भी सुना तथा उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त परिवादों पर त्वरित कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि निरंतर जन समस्याओं का सहजता से निदान करने का प्रयास करना हमारी प्राथमिकता रही है। उन्होंने अकदड़ा विद्यालय में 400 बालिकाओं के नामांकन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अकदड़ा के ग्रामीणों की बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा से दो परिवारों को नई दिशा मिलती हैं। 

इस दौरान उन्होंने अकदड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित सीनियर स्कूल के नामांकन को देखते हुए विज्ञान संकाय खोलने की बात कही। उन्होंने कहा राजस्व गांव हेमजी का पाना में नया राजस्व गांव बनाया जाएगा। उतरन राजस्व मंत्री ने इंटर लॉकिंग सड़क का शिलान्यास भी किया। इस दौरान ग्राम पंचायत लीलाला को प्रथम चरण में बजट स्वीकृत किए जाने को लेकर गांव की तरफ से राजस्व मंत्री का आभार जताया गया।

इसके पश्चात वे बाटाडू पहुंचे एवं यहां नव प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय के निर्माण हेतु उचित भूमि चयन के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होने कहा कि कृषि महाविद्यालय से इस क्षेत्र के विकास के नए आयाम स्थापित होंगे तथा जिले की प्रतिभाओं को कृषि क्षेत्र में अध्ययन के सुअवसर प्राप्त होंगे। उन्होनें जिले में उच्च स्तरीय महाविद्यालय निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को आपसी समन्वय के साथ प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

-0-


प्रत्येक राजस्व अधिकारी प्रतिदिन एक घण्टे करें जनसुनवाई - मीणा

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक

बाड़मेर, 13 मार्च। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफेंन्स हॉल में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लम्बित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राजस्व प्रशासन को चुस्त एवं दुरस्त करने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने जिले के राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण कर पानी, बिजली, सडक तथा चिकित्सा समेत मूलभूत सुविधाओं को परखने के निर्देश दिए ताकि धरातल पर जन समस्याओं से रूबरू होकर उनका प्रभावी समाधान किया जा सकें। उन्होंने सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर बल देने की बात कहीं। उन्होंने कृर्षि भूमि पर अकृषि प्रयोजनार्थ किए जा रहे कार्यो पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन एक घण्टे तक जन सुनवाई करने के निर्देश दिए ताकि आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की जा सकें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का नया पैटर्न शुरू होने जा रहा है, उसी के अनुरूप प्रत्येक उपखंड अधिकारी को अपने क्षेत्र में दस पंचायतों का कलस्टर बनाकर जनसुनवाई करनी होगी। उन्होंने राजस्व प्रशासन को चुस्त एवं दुरस्त करने की बात कही। साथ ही बकाया राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को कहा।

उन्होने उपखण्ड स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर पानी, बिजली, चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाला गर्मियों के समय चुनौतीपूर्ण है, ऐसे में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है। विशेषकर पेयजल के अभाव में पशुधन काल कलवित नहीं होना चाहिए। उन्होने अवैध खनन की रोकथाम के लिए राजस्व अधिकारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि राजकीय भूमि पर अवैध खनन होने पर खनन विभाग के साथ साथ राजस्व प्रशासन भी अपनी कार्यवाही अमल में लाए। उन्होंने सिणधरी में अवैध बजरी खनन रोकने को कहा।

जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों को कोरोना के टीकाकरण में लीडर की भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 वर्ष से अधिक के रोगियों का 31 मार्च तक शत-प्रतिशत वेकशीनेशन के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलो की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में जिले के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

-0-





स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए - मीणा

जिला कलक्टर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 13 मार्च। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने महात्मा गांधी नरेगा योजना, सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद एवं विधायक स्थानीय विकास कार्यक्रम, स्मार्ट विलेज तथा स्वविवेक योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं के तहत वर्षवार स्वीकृत, प्रगतिरत एवं बकाया कार्यो की संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा पश्चात् स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है उनकी शीध्र तकनीकी स्वीकृति जारी करे ताकि वितीय स्वीकृति जारी की जा सकें। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यो को कार्ययोजना बनाकर तत्परता से पूर्ण कराए ताकि लोगों को लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद तकनीकी स्वीकृति जारी करने से पूर्व उसकी भौतिक सम्भावना या स्थिति का भली-भांति अध्ययन कर लिया जाए क्योकि लंबे समय बाद उक्त कार्य में फीजिबिलिटी नहीं होने अथवा अन्य किसी समस्या से कार्य पूर्ण नही होने पर सम्बंधित की जिम्मेदारी निर्धारित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। 

जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा योजना की प्रगति समीक्षा के दौरान श्रम नियोजन में प्रगति लाने तथा अधिकाधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में नरेगा कार्यो में मशीन का उपयोग न हो यह सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिकाधिक लोगों को रोजगार मुहैया हो सकें। जिला कलक्टर ने कहा कि कोई भी पंचायत श्रम नियोजन से वंचित नहीं रहे। साथ ही उन्होंने हर संभव औसत मजदूरी बढ़ाने के प्रयास करने निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर ने बीएडीपी में शामिल बकाया कार्यो की वर्षवार प्रगति समीक्षा पश्चात् बकाया कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करवाकर यूसीध्सीसी भिजवाने के निर्देश दिए।  उन्होंने विशेष रूप से कमजोर प्रगति वाले विभागों को फोकस करते हुए बकाया कार्यो को निर्धारित टाइम लाइन के अनुरूप हर हाल में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। खासतौर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यो पर असंतोष जताया। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में स्वयं विजिट कर भूमिहीन पात्र परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने माह में दो बार एईएन, जेटीए, ग्राम सेवकों की बैठक लेकर बकाया कार्यो की प्रभावी मॉनिटरिंग कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर मीणा ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान विकास अधिकारियों को प्रतिदिन स्वयं मॉनिटरिंग कर प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शिकायतों का गुणवतापूर्ण निस्तारण कर परिवादी को सन्तुष्ट किया जाए।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में लेखाधिकारी जीयाराम चौधरी, अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह चौधरी समेत सभी विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बालोतरा अव्वल रहा - विकास योजनाओं के संचालन में गत माह के दौरान जिले की बालोतरा पंचायत समिति अव्वल रही। अलग अलग विकास योजनाओ की समग्र रैंकिंग में बालोतरा प्रथम, धोरीमन्ना द्वितीय एवं सिणधरी तीसरे स्थान पर रही। वही फागलिया सबसे फिसड्डी रहा, जो अंतिम पायदान रहा।

-0-





शुक्रवार, 12 मार्च 2021

द्वितीय फेज के तहत 12 मदिरा दुकानों की ई-निलामी 17 एवं 19 मार्च को

 मदिरा दुकानों की ई-निलामी

बाड़मेर, 12 मार्च। नई आबकारी एवं मद्य-संयम नीति वर्ष 2021-22 के तहत जिले देशी मदिरा कम्पोजिट दुकानों के आवंटन के प्रथम फेज की ई-निलामी 3 से 10 मार्च तक पांच चरणों में सम्पादित की गई। नीलामी में शेष व बैक आउट 12 मदिरा दुकानों का आवंटन द्वितीय फेज की ई-निलामी द्वारा 17 एवं 19 मार्च को किया जाएगा।
जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि द्वितीय फेज के तहल 17 मार्च को 8 मदिरा दुकानों की ई-निलामी की जाएगी, जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च है। वहीं 19 मार्च को 4 दुकानों की ई-निलामी की जाएगी, जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च है। उन्होनें बताया कि द्वितीय फेज में आवंटित होने वाली मदिरा दुकानों की सूची विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध है। उक्त दुकानों के लिए आवेदन 12 मार्च को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ हो चुके है। उन्होनें बताया कि निलामी का समय प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक होगा।
उन्होेने बताया कि प्रथम फेज के तहत जिले की 198 दुकानों में से 187 मदिरा दुकानों पर कुल 613 आवेदन प्राप्त हुए जिनसे लगभग 3.06 करोड़ रूपये आवेदन शुल्क प्राप्त हुआ है। प्रथम फेज के प्रथम व द्वितीय चरण की 5 मदिरा दुकानों के उच्चतम बोलीदाता द्वारा नियत समय में धरोहर राशि जमा नहीं कराने पर राजस्थान आबकारी नियम 1956 के नियम 74(वी) में निहित प्रावधानानुसार प्रतिभूति के निक्षेप के लिए स्वीकृत अंतिम दिन से तीन वर्षों की अवधि के लिए अधिनियम या इन नियमों के अधीन ब्लैक लिस्टेड किया गया है। उन्होनें बताया कि प्रथम फेज में सिवाना में अधिकतक 6.51 करोड़ में नीलामी बोली लगी है, जिसकी रिजर्व प्राईज 4.82 करोड़ थी।
-0-

जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार 13 मार्च को

बाडमेर, 12 मार्च। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शनिवार 13 मार्च को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि उक्त बैठक में बीएडीपी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास, महात्मा गांधी नरेगा, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक शनिवार 13 मार्च को

बाड़मेर, 12 मार्च। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शनिवार 13 मार्च को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित बिन्दुओं सहित राज्य सरकार द्वारा संचालित गतिविधियों एवं कार्यो की समीक्षा की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व अधिकारियों को एजेण्डा अनुसार  सूचनाएं निर्धारित प्रपत्रों में तैयार कर निर्धारित दिनांक एवं समय पर वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

विश्व उपभोक्ता दिवस सूचना केन्द्र में प्रदर्शनी का आयोजन 15 को

बाड़मेर, 12 मार्च। विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च के उपलक्ष्य में उपभोक्ताओं को जागृत करने एवं उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के बारें में अवगत कराने के उद्देश्य से सोमवार 15 मार्च को सूचना केन्द्र बाड़मेर में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में उपभोग्य वस्तुओं के माप के तरीके, गुणवता की जांच की प्रक्रिया, सेवाओं में दोष के प्रकार बताने आदि से संबंधित व्यवहारिक जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
-0-

जिला आयोजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन 15 को

ग्रामीण क्षेत्र से 19 तथा नगरीय क्षेत्र से 1 सदस्य का होगा निर्वाचन

बाड़मेर, 12 मार्च। जिला आयोजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में सोमवार 15 मार्च को दोपहर 11 बजे जिला परिषद कार्यालय में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य आयोजना अधिकारी जसवंत कुमार गौड़ ने बताया कि जिला आयोजना समिति के जिले के ग्रामीण क्षेत्र और नगरीय क्षेत्र से जनसंख्या के बीच में अनुपात के समानुपात में क्रमशः ग्रामीण क्षेत्र से 19 तथा नगरीय क्षेत्रों से 1 सदस्य का निर्वाचन किया जाएगा। उन्होने बताया कि बैठक में जिला परिषद बाड़मेर के समस्त निर्वाचित सदस्य एवं नगर परिषद बाड़मेर व बालोरा के निर्वाचित समस्त पार्षद भाग लेंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम
उन्होने बताया कि जिला आयोजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए बैठक प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात् नाम निर्देशन पत्र दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच दोहपर 12.45 से 1.30 बजे की होगी तथा दोपहर 1.30 से 2.30 तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होने बताया कि दोहपर 2.30 से 3 बजे तक जिला आयोजना समिति सदस्य का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद दोपहर 3.30 से 4.30 तक यदि आवश्यक हुआ तो मतदान करवाया जाएगा। तत्पश्चात सांय 5 बजे मतगणना व चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
उन्होने समस्त जिला परिषद सदस्यों एवं पार्षदों से अपना निर्वाचन प्रमाण-पत्र एवं फोटो युक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने का अनुरोध किया है।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार 13 मार्च से बाड़मेर आएंगे

नव प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय के लिए भूमि अवलोकन के साथ आमजन से मिलेंगे

बाड़मेर, 12 मार्च। राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी शनिवार 13 मार्च से जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बाटाडू में कृषि महाविद्यालय के लिए भूमि चयन हेतु स्थानों का अवलोकन करगे तथा आमजन से मिलकर जनसुनवाई भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार 13 मार्च को प्रातः 9 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे अकदड़ा पहंुचेंगे तथा जन सुनवाई करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1 बजे बाटाडू पहंुचेंगे, जहां वे आमजन से मिलेंगे तथा नवीन प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय के लिए भूमि चयन हेतु अधिकारियों के साथ स्थानों का अवलोकन करेंगे। वे बाटाडू से दोहपर 3.30 बजे प्रस्थान कर 4 बजे मीठिया तला(लीलाला) पहुंचेंगे तथा यहां आमजन से मिलेंगे। वे रात्रि विश्राम बायतु में करेंगे। राजस्व मंत्री रविवार 14 मार्च को बायतु विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तत्पश्चात् वे रात्रि 8 बजे बायतु से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

बुधवार, 10 मार्च 2021

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा को लेकर आईआरएडी प्रशिक्षण आयोजित

 बाड़मेर, 10 मार्च। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा को लेकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईआरएडी प्रशिक्षण बुधवार को एनआईसी सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान पुलिस एवं परिवहन विभाग के कार्मिकों को सड़क सुरक्षा के विविध पहलुओं से अवगत कराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी उपस्थित रहे।

       इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन ने कंप्युटर प्रशिक्षण के माध्यम से आईआरएडी प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जिले के परिवहन विभाग एवं पुलिस के अधिकारियों-कार्मिकों को सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा दुर्घटना स्थल की वस्तुस्थिति के संबंध में त्वरित जानकारी भेजने के लिए एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस और ऑनलाइन एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस डेटाबेस के जरिये यह जानकारी प्राप्त होगी कि दुर्घटना स्थलों पर त्वरित राहत पहुंच कैसी हैं एवं दुर्घटना में कमी लाने के लिए क्या-क्या सुधार किए जा सकते हैं।  
-0-

विद्यालयों में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन स्थगित

 बाड़मेर, 10 मार्च। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा ने बुधवार को विधानसभा मे आश्वस्त किया कि प्रदेश के विद्यालयों में आयोजित किये जाने वाले वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह 2021 को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया जायेगा।

डोटासरा शुन्यकाल में सदन में इस संबंध में उठाये गये मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी जोशी द्वारा व्यवस्था देने पर बताया कि यह सही है कि वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह 2021 आयोजित करने के लिए मेरे निर्देशों पर विभाग की ओर से आदेश जारी कर समस्त विद्यालयों में यह आयोजन अब 31 मार्च तक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष व सदस्यों की भावना को ध्यान में रखते हुए इन समारोहों को स्थगित किये जाने के निर्देश दिये जायेंगे।
इससे पहले विधायक गुलाबचंद कटारिया द्वारा इस संबंध में उठाये गये मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश में कोरोना पुनः अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में सभी विद्यालयों में ऐसे सम्मेलनों का आयोजन करना कोरोना को बढ़ावा देगा।
डॉ. जोशी ने कहा कि हम सबको ध्यान है कि गत वर्ष जनवरी माह में कोरोना का एक मरीज बाहर से भारत में आया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतना भयंकर रूप लेगा। इसके बाद सबके सहयोग से मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री तथा इससे जुड़े सभी विभागों व संस्थाओं ने इसको रोकने के प्रभावी प्रयास किये। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत सरकार व प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं अमल में लाई जायें।
-0-

नवीन अंग्रेजी विद्यालयों में सभी आवश्यक सुविधाओं के लिए बजट सरकार कराएगी उपलब्ध

 बाड़मेर, 10 मार्च। शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर स्थापित किये जाने वाले नवीन अंग्रेजी विद्यालयों में स्टाफ के वेतन, लैब्स, खेल सामग्री तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं के लिए बजट राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

डोटासरा प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित राजकीय विद्यालयों में जहां इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है वहां महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान इन विद्यालयों को खोलने वाला मॉडल राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों के लिए बजट की कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। इन विद्यालयों को स्टेट ओपन से 2.50-2.50 लाख रुपये, जिला स्तर पर 5-5 लाख रुपये तथा पहले निदेशालय से 1.25-1.25 लाख रुपये दिये गये हैं।
शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि विद्यालयों में कुल 4 हजार 398 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 4 हजार 235 पदों पर शिक्षक कार्यरत है और 163 पद रिक्त हैं। डोटासरा ने बताया कि घोषणा की पालना में विभाग द्वारा 33 जिला मुख्यालयों पर अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रारंभ किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालयों पर अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय खोलने के बाद ऐसे ब्लॉक मुख्यालय, जिनमें पूर्व से ही विवेकानन्द मॉडल विद्यालय संचालित है, उन्हें छोडकर शेष सभी 167 एवं एक अतिरिक्त कुल 168 ब्लॉकों पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) खोले जाने की घोषणा की गई थी जिसकी पालना में ब्लॉक स्तर पर भी इस प्रकार के राजकीय विद्यालय खोले जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2021-22 के बिन्दु संख्या 37 में 5000 से अधिक आबादी वाले 1200 गांव एवं नगरों में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) खोले जाने की घोषणा की गई है।
-0-

पंचायतीराज कार्मिको को कोरोना का द्वितीय टीका लगाया गया

 कोविड-19 वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण में दिखाया उत्साह

बाड़मेर, 10 मार्च। कोविड-19 के वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण के दौरान दूसरा टीका लगाने को लेकर पंचायतीराज कार्मिकों ने खासा उत्साह दिखाया।
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर डाक बंगला परिसर एवं पंचायत समिति स्तर पर कोविड-19 के
वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण के तहत टीकाकरण किया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह, अधिशाषी अभियंता भेराराम विश्नोई समेत विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिको ने कोरोना का द्वितीय टीका लगवाया। इधर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी. एल. विश्नोई के मुताबिक बुधवार को बाड़मेर जिले में पंचायतीराज विभाग के कार्मिकों, पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों के साथ नगर परिषद के कार्मिकों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। इनको पहला टीका 28 दिन पहले लगाया गया था।
इसी तरह 60 वर्ष एवं उससे अधिक तथा 45 वर्ष से 59 वर्ष तक की उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित नागरिको को कोविशिल्ड की पहली डोज एवं नगर परिषद बाड़मेर तथा बालोतरा के कार्मिको को कोविशिल्ड की दूसरी डोज जिला अस्पताल बाड़मेर, उप जिला चिकित्सालय बालोतरा तथा अन्य चिकित्सालयों में लगाई गई।
पैर में फैक्चर के बावजूद टीका लगवाने पहुंचे - जिला परिषद में कार्यरत सहायक अभियंता ताराचंद शर्मा का पिछले दिनों पैर फैक्चर हो गया। इसके बावजूद सहायक अभियंता शर्मा वाहन में कोरोना का द्वितीय टीका लगवाने के लिए पहुंचे। इसके बाद चिकित्सा विभाग की कार्मिक ने वाहन में ही उनको टीका लगाया।
-0-

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री चौधरी गुरूवार 11 मार्च को बालोतरा आएंगे

 बाड़मेर, 10 मार्च। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार गुरूवार 11 मार्च को बालोतरा आएंगे।  

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी गुरूवार 11 मार्च को प्रातः 8 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे बालोतरा पहंुचेंगे। यहां वे स्थनीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे।
-0-

भार वाहनों के कर जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च तक

 ऐमनेस्टी योजना के तहत विभिन्न करों में छूट

बाड़मेर, 10 मार्च। भार वाहनों के कर जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च तक है, जिसके पश्चात बकाया कर वाहनों को जब्त किया जाएगा एवं टैक्स के साथ शास्ति वसूल की जाएगी। वाहन मालिक किसी भी परेशानी से बचने के लिए 15 मार्च से पूर्व कर जमा करवाएं।
जिला परिवहन अधिकारी नितिन कुमार बोहरा ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा ऐमनेस्टी योजना के तहत 31 जनवरी तक बकाया कर वाले वाहनों पर ब्याज एवं शास्ति पर शत प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है। उन्होने बताया कि खनिज विभाग की और से ई-रवाना के तहत बने वाहनों के चालानों को परिवहन विभाग द्वारा ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है, उन पर लगे जुर्माने पर 75 से 95 प्रतिशत तक की छूट दी गई है।
बोहरा ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना राशि को 20 हजार से घटाकर 5 हजार किया गया है। उन्होने बताया कि दुपहिया एवं चार पहिया निजी वाहनों के स्वामित्व हस्तान्तरण पर टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। राज्य के समस्त वाहनों का टैक्स जमा करान के लिए वाहन मालिक जिला परिवहन कार्यालय बाड़मेर में 5000 रूपये से अधिक का टैक्स नकद जमा करवा सकते है। वाहन मालिक ऐमनेस्टी योजना का अधिकाधिक लाभ उठावें।
-0-

जिला आयोजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन 15 को

 ग्रामीण क्षेत्र से 19 तथा नगरीय क्षेत्र से 1 सदस्य का होगा निर्वाचन

बाड़मेर, 10 मार्च। जिला आयोजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में सोमवार 15 मार्च को दोपहर 11 बजे जिला परिषद कार्यालय में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य आयोजना अधिकारी जसवंत कुमार गौड़ ने बताया कि जिला आयोजना समिति के जिले के ग्रामीण क्षेत्र और नगरीय क्षेत्र से जनसंख्या के बीच में अनुपात के समानुपात में क्रमशः ग्रामीण क्षेत्र से 19 तथा नगरीय क्षेत्रों से 1 सदस्य का निर्वाचन किया जाएगा। उन्होने बताया कि बैठक में जिला परिषद बाड़मेर के समस्त निर्वाचित सदस्य एवं नगर परिषद बाड़मेर व बालोरा के निर्वाचित समस्त पार्षद भाग लेंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम
उन्होने बताया कि जिला आयोजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए बैठक प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात् नाम निर्देशन पत्र दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच दोहपर 12.45 से 1.30 बजे की होगी तथा दोपहर 1.30 से 2.30 तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होने बताया कि दोहपर 2.30 से 3 बजे तक जिला आयोजना समिति सदस्य का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद दोपहर 3.30 से 4.30 तक यदि आवश्यक हुआ तो मतदान करवाया जाएगा। तत्पश्चात सांय 5 बजे मतगणना व चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
उन्होने समस्त जिला परिषद सदस्यों एवं पार्षदों से अपना निर्वाचन प्रमाण-पत्र एवं फोटो युक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने का अनुरोध किया है।
-0-

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत शुक्रवार को होगा दांडी मार्च

 बाड़मेर, 10 मार्च। देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के तहत होने वाले आजादी का अमृत महोत्सव अभियान की शुरूआत शुक्रवार को दांडी मार्च के साथ होगी।

बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंति वर्ष के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने कहा कि वर्तमान पीढी को आजादी के संघर्ष की गाथा से परिचित कराने के लिए प्रदेश मे वृहद कार्यक्रम आयोजन कर आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के तहत जिले में 75 कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर 12 मार्च दांडी मार्च दिवस से ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ प्रारम्भ होगा। यह मार्च शुक्रवार को चौहटन चौराहे से प्रारंभ होकर भगवान महावीर टाउन हॉल तक आयोजित होगा, जहां दांडी मार्च स्टेच्यू पर माल्यार्पण कर आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मार्च में 78 स्कूली बच्चे गांधीजी की वेशभूषा में शामिल होंगे।
इसी तरह 23 मार्च को उपखंड स्तर पर शहीद दिवस के अवसर पर भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव सिंह की पुण्य तिथि पर अहिंसा यात्रा एवं मौन कार्यक्रम आयोजित होंगे। दांडी मार्च के समापन दिवस 6 अप्रेल को गांधीवादी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को जिला स्तरीय सम्मेलन, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रेल को सर्वसमाज की भूमिका शांतिपूर्ण प्रदेश के लिए सामाजिक प्रतिनिधियों का सम्मेलन, कस्तूरबा गांधी की जयंती पर 11 अप्रेल को गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर, 13 अप्रेल को जलियांवाला बाग दिवस पर 2 मिनट के मौन के साथ गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा के अर्न्तगत सर्वोदय की परीक्षा उपखंड स्तर पर 21 मई को एवं जिला स्तर पर 27 मई को आयोजित की जायेगी।
-0-

विकास के नये आयाम स्थापित करेगी राजस्थान रिफाइनरी - शर्मा

 मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार शर्मा पंहुचे पचपदरा

रिफाइनरी प्रोजेक्ट कार्य की समीक्षा
बाड़मेर, 10 मार्च। पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके मूर्त रूप लेने के बाद क्षेत्र ही नहीं प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पचपदरा में एचआरआरएल रिफाइनरी के निरीक्षण व कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार दोपहर यहां पंहुचे मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार गोविंद शर्मा ने यह बात कही।
इससे पहले शर्मा के यहां पंहुचने पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा, उपखण्ड अधिकारी बालोतरा डॉ.नरेश सोनी, पचपदरा तहसीलदार सुरेंद्र कुमार कच्छवाह व एचआरआरएल के अधिकारियों ने अगुवानी कर स्वागत किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि रिफाइनरी को लेकर मुख्यमंत्री काफी गंभीर है। मुख्यमंत्री खुद इस प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति के बारे में मॉनिटरिंग कर रहे हैं। रिफाइनरी सरकार का अहम सपना है, जिसे समयबद्ध अमलीजामा पहनाने के लिए परस्पर तालमेल के साथ सभी अधिकारी गंभीर रहें। मुख्यमंत्री के साफ निर्देश है कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त योग्य नहीं होगी। रिफाइनरी को लेकर अब तक हुए कार्यो का बारीकी से निरीक्षण व समीक्षा कर शर्मा ने प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली। जिला कलक्टर विश्राम मीणा, उपखण्ड अधिकारी बालोतरा डॉ. नरेश सोनी, पचपदरा तहसीलदार सुरेंद्र कुमार कच्छवाह सहित एचआरआरएल के अधिकारियों से बातचीत कर कार्य प्रगति के बारे में चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
-0-

मंगलवार, 9 मार्च 2021

बुधवार को पंचायतीराज कार्मिको को लगेगी दूसरी डोज

बाड़मेर, 09 मार्च । बुधवार को जिले में पंचायतीराज विभाग के कार्मिक, पुलिस व होमगार्ड के जवान जिनको कोविड-19 (कोवैक्सीन) तथा नगर परिषद के कार्मिक जिनको कोविड-19 (कोविशिल्ड) की पहली डोज लगे हुये 28 दिन हो चुके है, उन्हें दूसरी डोज लगेगी । पंचायतीराज व गृह विभाग के कार्मिको को कोविड-19 (कोवैक्सीन) की दूसरी डोज बाड़मेर शहर में डाक बंगला में 1 साईट पर, पुलिस लाइन में 2 साईट पर, बीएसएफ की 5 साईट पर व उपजिला चिकित्सालय बालोतरा, शिव, गिराब, बायतु, कल्याणपुर, पाटोदी, सिणधरी, सिवाना, रामसर, सेड़वा, चौहटन, धोरीमन्ना, गुडामालानी में 1-1 साईट पर लगेगी । 60 वर्ष व उससे अधिक तथा 45 वर्ष से 59 वर्ष तक की उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित नागरिको को कोविड-19 (कोविशिल्ड) की पहली डोज व नगर परिषद बाड़मेर तथा बालोतरा के कार्मिको को कोविड-19 (कोविशिल्ड) की दूसरी डोज जिला अस्पताल बाड़मेर, उपजिला चिकित्सालय बालोतरा, शिव, भियाड़, बाटाडू, कवास, कल्याणपुर, मण्डली, पाटोदी, पचपदरा, जसोल, सिणधरी, होडू, नोखड़ा, समदड़ी, मोकलसर, विशाला, गागरिया, लीलसर, धनाऊ, चौहटन, बुरहान का तला, भंवार, धोरीमना, गुडामालानी, भाखरपुरा, गंगासरा व ओगाला में 1-1 साईट पर लगेगी । मंगलवार को चयनित 27 साईट पर कुल 2285 लोगों को कोविड-19 का मंगल टीका लगाया गया । जिसमे 60 साल से ऊपर के 283 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 22 बीमार लोगों व 31 हेल्थ केयर वर्कर व 3 फ्रंट लाइन वर्कर को प्रथम खुराक लगाईं गई । साथ ही 154 हेल्थ केयर वर्कर व 1792 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 द्वितीय खुराक लगाईं गई । 

 सीएमएचओ डॉ बी एल विश्नोई ने आज बाड़मेर शहर में डाक बंगला व पुलिस लाइन में कोविड-19 के टीकाकरण सत्रों का जायजा लिया । आरसीएचओ डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने डब्ल्यूएचओ के डॉ पंकज सुथार व यूएनडीपी के पंकज भट्ट के साथ रामसर व भिंडे का पार में कोविड-19 के टीकाकरण हेतु आवश्यक सुविधाओ का निरीक्षण किया ।

-0-

         

‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के तहत 75 कार्यक्रमों का होगा आयोजन

 

बाड़मेर, 09 मार्च। युवा पीढ़ी को वर्तमान समय में आजादी के महत्ता के बारे में जानकारी दिया जाना आवश्यक है। यह बात मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मंगलवार को शासन सचिवालय में आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंति वर्ष के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
मुख्य सचिव ने वीसी के दौरान जिला कलक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान पीढी को आजादी के संघर्ष की गाथा से परिचित कराने के लिए प्रदेश मे वृहद कार्यक्रम आयोजन कर  आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के तहत प्रदेश में 75 कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रदेश में 12 मार्च (दांडी मार्च दिवस) से ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के तहत राज्य, जिला, उपखंड एवं ग्राम स्तर पर 75 कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 तक आयोजित किये जाएंगे।
बैठक में कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की शासन सचिव मुग्धा सिन्हा ने बताया कि 12 मार्च को जिला स्तर पर दांडी यात्रा के उद्घाटन पर शांति मार्च का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह 23 मार्च को उपखंड स्तर पर शहीद दिवस के अवसर पर भगतसिंह राजगुरू एवं सुखदेव सिंह की पुण्य तिथि पर अहिंसा यात्रा एवं मौन कार्यक्रम आयोजित होंगे।
शासन सचिव ने बताया कि दांडी मार्च के समापन दिवस 6 अप्रेल को गांधीवादी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रेल को सर्वसमाज की भूमिका शांतिपूर्ण प्रदेश के लिए सामाजिक प्रतिनिधियों का सम्मेलन, कस्तूरबा गांधी की जयंती पर 11 अप्रेल को गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर, 13 अप्रेल को जलियांवाला बाग दिवस पर 2 मिनट के मौन के साथ गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा के अर्न्तगत सर्वोदय की परीक्षा उपखंड स्तर पर 21 मई को एवं जिला स्तर पर 27 मई को आयोजित की जायेगी।
-0-

गुड गवर्नेंस पर वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित

 बाड़मेर, 09 मार्च। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ के बेहतर क्रियान्वयन एवं गुड गवर्नेंस पर मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान जल जीवन मिशन तथा राशन कार्ड से आधार सीडिंग की भी समीक्षा की गई।

इस मौके पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जिले में आधार सीडिंग की प्रगति से अवगत कराया। साथ ही जल जीवन मिशन एवं गुड गवर्नेंस के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर एवं अधीक्षण अभियंता सुरेश जैन मौजूद थे।
-0-

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक 18 को

 बाड़मेर, 09 मार्च। अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण समिति की मासिक बैठक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 18 मार्च को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक के पश्चात् जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक भी आयोजित की जाएगी।
-0-

15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 24 को

 बाड़मेर, 09 मार्च। प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम वर्ष 2020-21 के लिए आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह फरवरी,2021 तक अर्जित उपलब्धियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 24 मार्च को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि उक्त बैठक के साथ ही वर्ष 2020-21 के लिए बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत कलस्टर बनाने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।
-0-

‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ आयोजन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक 10 मार्च को

 बाड़मेर, 09 मार्च। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 12 मार्च से आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में बुधवार 10 मार्च को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

मदिरा दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया जारी प्रथम दो चरणों में रिजर्व प्राईज से 27.77 करोड़ अधिक की लगी बिड

 बाड़मेर, 5 मार्च। नई आबकारी बन्दोबस्त नीति वर्ष 2021-22 के अनुसार जिले की देशी मदिरा दुकानों की ई-निलामी के दो चरण पूर्ण हो चुके है तथा तीसरा चरण शुक्रवार को जारी रहा। दो चरणों में 75 मदिरा दुकानों की कुल न्यूनतम रिजर्व प्राईज 117.80 करोड़ थी जिन पर 145.49 करोड़ की राशि की बिड लगाई गई है, जो निर्धारित रिजर्व प्राईज से 27.77 करोड़ अधिक है।

जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि जिले की कुल 198 देशी मदिरा कम्पोजिट दुकानों का आवंटन ई-निलामी के द्वारा पांच चरणों में किया जा रहा है। बाड़मेर जिले की 198 देशी मदिरा दुकानों में से 164 दुकानों पर अभी तक कुल 410 आवेदन प्राप्त हो चुके है जो निरन्तर बढ़ रहे है।
उन्होनें बताया कि जिले में अभी तक हुए दो चरणों में देशी मदिरा कम्पोजिट दुकान सिवाना पर अधिकतम 6.51 करोड़ में निलामी बोली लगी है जिसकी रिजर्व प्राईज 4.82 करोड़ थी। उन्होने बताया कि तृतीय चरण की ई-निलामी की प्रक्रिया शुक्रवार 5 मार्च को जारी रही। चतुर्थ एवं पंचम चरण की ई-निलामी 9 एवं 10 मार्च को होगी। उन्होने बताया कि आवेदक चतुर्थ एवं पंचम चरण के लिए निर्धारित निलामी दिवस से एक दिन पूर्व रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते है।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी ने दिया आश्वासन अगले 15 दिन में पात्र गरीब परिवारों को आवासीय पट्टे देने का कार्य किया जायेगा

 बाड़मेर, 05 मार्च। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि आगामी 15 दिनों में राजस्व अधिकारियों के साथ वीडियों कान्फ्रेंस कर सभी पात्र गरीब परिवारों को प्राथमिकता से पट्टे देने का कार्य किया जायेगा।

राजस्व मंत्री शून्यकाल में विधानसभा सदस्य ज्ञानचंद पारख की ओर से पाली जिले की रोहट तहसील के कतिपय गाँवो में गैर आबादी भूमि को आबादी भूमि में परिवर्तित करने के लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में रखे गये ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर अपना जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व भी यह बात सदन में उठाई गई थी और उसके बाद हमने नियमों में शिथिलता देकर पट्टे दिये, लेकिन इस दौरान आबादी भूमि में परिवर्तन किये बिना ही ग्राम पंचायत द्वारा पट्टे दिये जो नियमानुसार सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पट्टे लेने वालों की भी दो तरह की श्रेणी है जिसमें एक तो वास्तव में गरीब परिवार है और वह अज्ञानता की वजह से सरकारी जमीन पर काबिज हो गया । उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पट्टे देने के लिए राज्य सरकार नियमों में जरूर शिथिलता देगी लेकिन दूसरी श्रेणी में वे लोग है जो प्रभावशाली और भूमाफिया है जो भूमि को हड़पने की मंशा से कार्य करते है उनको सरकारी भूमि से कैसे बाहर निकाले यह एक चूनौती है।
राजस्व मंत्री ने कहा कि गरीब परिवार चाहे अनुसूचित जाति, जनजाति या बीपीएल श्रेणी का है उन सबको नियमों में शिथिलता देते हुए पट्टे देने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के कारण कार्यो की प्राथमिकता बदल गई, लेकिन फिर से गांव के गरीब व वंचित परिवारों को प्राथमिकता से पट्टे मिले इस पर काम करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी द्वारा नरेगा में तीन वर्ष तक कार्य करने वाले श्रमिकों को भी आवासीय पट्टे देने के निर्देश पर चौधरी ने आश्वस्त किया कि नरेगा में तीन वर्षो से लगातार कार्य कर रहे श्रमिकों को भी नियमानुसार पट्टे देने के प्रयास किये जायेंगे।
इससे पहले राजस्व मंत्री ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में अविकल रूप से बताया कि जिला कलक्टर पाली से प्राप्त सूचना में रोहट तहसील के कुल 43 गांवो में 944 परिवार 321.09 बीघा सरकारी भूमि पर लगभग 15-20 वर्षो से आवास बना कर निवास कर रहे है, जिनकी सूची उन्होंने सदन के पटल पर रखी है। उन्होंने बताया कि इनमें से 13 ग्रामों में पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित भूमि पर विभिन्न व्यक्ति आवास बना कर निवास कर रहे है, जिनमें आबादी विस्तार हेतु भूमि आरक्षित की जाकर आवंटन नहीं किया जा सकता है तथा 7 ग्रामों की सरकारी भूमि जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण(रीको) के पक्ष में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शेष 23 ग्रामों में से वर्तमान में ग्राम पंचायत भाखरीवाला द्वारा ग्राम अरटिया में आबादी विस्तार हेतु भूमि आवंटन का निवेदन करने पर ग्राम अरटिया के खसरा नम्बर 107 रकबा 9.02 हैक्टेयर किस्म गै.मु. गोचर में आबादी बसी होने के कारण उक्त भूमि को आबादी विस्तार हेतु आरक्षित कर आवंटन कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है जो प्रक्रियाधीन है। चूंकि प्रकरण मे आवेदित भूमि की किस्म गै.मु. गोचर है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण का राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा डी.बी.सिविल रिट याचिका(पीआईएल) संख्या 1554/2004 गुलाब कोठारी बनाम राज्य सरकार एवं अन्य में दिनांक 12 जनवरी 2017 एवं उक्त सम्बन्ध में निरन्तरता में राजस्व (ग्रुप 6) विभाग द्वारा पत्र दिनांक 20 मई 2019 में दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रकरण का परीक्षण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि परीक्षणोपरान्त प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। इसके अतिरिक्त जहां तक ग्राम पंचायतों द्वारा सरकारी भूमियों पर भूखण्ड काट कर विभिन्न व्यक्तियों को पट्टे जारी किये जाने का प्रश्न है, तो इस सम्बन्ध में ऐसा कोई सर्वे अभी तक नहीं करवाया गया है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन ग्राम पंचायतों द्वारा सरकारी भूमियों पर पट्टे जारी किये गये है। इस संबंध में पृथक से सर्वे करवाया जा रहा है सर्वे में प्राप्त होने वाली सूचना के आधार पर नियमों के तहत कार्यवाही किया जाना संभव होगा।
-0-

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

 बाड़मेर, 05 मार्च। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राज. उच्च न्यायालय खण्डपीठ) जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायालय) बालोतरा के निर्देशानुसार 3 से 10 मार्च तक अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं0 1) बाड़मेर सुशील कुमार जैन ने बताया कि इसी क्रम में शुक्रवार को अंतरीदेवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अधिवक्ता ईश्वरसिंह बलाई एवं कुमार कौशल जोशी द्वारा छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विधिक जानकारियां देते हुए ईश्वरसिंह ने बताया कि संविधान में महिलाओं के लिए विभिन्न कानून बने हुए है जिनकी जानकारी प्रत्येक महिला के लिए होना बहुत जरूरी है। उन्होने महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संविधान में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, महिलाओं का सम्पति का अधिकार, महिलाओं को पुरूषों के समान वेतन का अधिकार, कार्यस्थल पर महिलाओं की यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, भ्रुण लिंग चयन निषेध अधिनियम, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, पर्दा प्रथा निषेध अधिनियम, निःशुल्क शिक्षा आदि का कानून में प्रावधान है। उन्होने कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए, कानून हर कदम पर आपके साथ है।
इस दौरान कुमार कौशल जोशी ने छात्राओं को कानूनी जानकारी देते हुए बताया भारतीय दण्ड संहिता में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों जैसे हत्या, आत्महत्या के लिए प्रेरित करना, दहेज मृत्यु, अपहरण, व्यपहरण, स्त्रियों के साथ भेदभाव, घरेलू हिंसा, कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न आदि को रोकने के प्रावधान है, प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता चौधरी ने उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी अच्छे अवसर होने के बारे में छात्राओं को जानकारी कराई। उन्होने महिलाओं के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बालिकाओं को जानकारी प्रदान की।
-0-

 अल्पसंख्यक मामलात मंत्री आज बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 05 मार्च। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद एक दिवसीय दौरे पर शनिवार 6 मार्च को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे जिला मुख्यालय पर राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास का शिलान्यास करेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद शनिवार 6 मार्च को दोपहर 1 बजे जैसलमेर से रवाना होकर दोपहर 3 बजे बाड़मेर पहुंचकर जिला मुख्यालय पर राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास का शिलान्यास करेंगे तथा इसके पश्चात वे सांय 5 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 13 को

 बाड़मेर, 05 मार्च। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 13 मार्च को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित बिन्दुओं सहित राज्य सरकार द्वारा संचालित गतिविधियों एवं कार्यो की समीक्षा की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व अधिकारियों को निर्धारित एजेण्डा अनुसार 1 से 28 फरवरी 2021 तक की सूचनाएं निर्धारित प्रपत्रों में तैयार कर 8 मार्च 2021 को प्रातः 10 बजे तक भिजवाने तथा निर्धारित दिनांक एवं समय पर वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

गुरुवार, 4 मार्च 2021

शुक्रवार को बायतु एवं शिव फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

बाड़मेर, 04 मार्च। 132 केवी जीएसएस बाड़मेर में 132/33 केवी पावर ट्रान्सफार्मर के रख रखाव के चलते शुक्रवार 5 मार्च को बायतु एवं शिव फीडर की विद्युत आपूर्ति ढाई घण्टे बन्द रहेगी।

132 केवी जीएसएस बाड़मेर के सहायक अभियन्ता ने बताया कि शुक्रवार को बायतु फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तक तथा शिव फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 1 बजे से 3.30 बजे तक बन्द रहेगी। 

-0-


अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शनिवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 04 मार्च। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद एक दिवसीय दौरे पर शनिवार 6 मार्च को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे जिला मुख्यालय पर राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास का शिलान्यास करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद शनिवार 6 मार्च को जैसलमेर से दोपहर 1 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे बाड़मेर पहुंचकर जिला मुख्यालय पर राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास का शिलान्यास करेंगे तथा इसके पश्चात वे सांय 5 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

-0-


बायतु को मिली कृषि महाविद्यालय की सौगात

    बाड़मेर, 04 मार्च। जिले के बायतु में कृषि महाविद्यालय खोलने की गुरुवार को सीएम अशोक गहलोत ने विधानसभा में राज्य बजट भाषण के दौरान घोषणा की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष- 2021-22 के बजट पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अनुसंशा पर बाड़मेर जिले का पहला कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई।

    राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि इस घोषणा से कृषि के क्षेत्र में यहां के होनहार युवा पढ़ाई करके अपना सुनहरा भविष्य बनाएंगे और कृषि में नए-नए अविष्कार अनुसंधान करके देश-प्रदेश में जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि के क्षेत्र में बाड़मेर में नए युग का सूत्रपात होगा, अभी कृषि की पढ़ाई के लिए युवाओं को बाहर जाना पड़ता था। मौका नहीं मिल पाने के कारण अपना भविष्य नहीं संवार पाते थे और ना ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाते थे। अब कॉलेज खुलने के बाद प्रतिभा प्रदर्शन का भरपूर मौका युवाओं को मिलेगा। वहीं ग्रामीण परिवेश के युवाओं को कृषि सम्बंधित रोजगार के अवसर पैदा होंगे। युवाओं की मांग व आवश्यकताओं को देखते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मांग की, जिस पर सीएम अशोक गहलोत द्वारा घोषणा करने पर युवाओं में खुशी की लहर छा गई।

-0-


बाड़मेर में 126 करोड़ रुपये की लागत से होगा चिकित्सालय भवन का निर्माण

 विधानसभा में बाड़मेर

बाड़मेर 04 मार्च। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने गुरूवार को विधानसभा में बताया कि बजट वर्ष 2021-22 में जिला चिकित्सालय बाडमेर में 126 करोड़ रुपये की लागत से 360 बेड क्षमता के चिकित्सालय भवन के निर्माण की घोषणा की गयी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस चिकित्सालय का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। 

डॉ. शर्मा ने प्रश्नकाल में विधायक मेवाराम जैन के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि चिकित्सालय में ही सुपरस्पेशियलिटी की आवश्यक आधारभूत सुविधाएं यथा ऑपरेशन थियेटर (ओटी) आदि स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 29 अगस्त 2019 को जिला बाडमेर के भ्रमण के दौरान राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के निकट सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के लिए यूआइटी की भूमि आरक्षित करने की घोषणा की थी।

-0-


जिला कलक्टर मीणा ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का द्वितीय टीका

बाड़मेर, 04 मार्च। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने गुरूवार को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में कोरोना वैक्सीन का द्वितीय टीका लगवाया। इसी के साथ आज राजस्व कार्मिकों को द्वितीय टीका लगाने का कार्य प्रारम्भ हुआ।

गुरूवार को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, तहसीलदार बाड़मेर प्रेमसिंह माचरा समेत राजस्व कार्मिकों ने कोरोना वैक्सीन का द्वितीय टीका लगवाया। इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन का प्रथम टीका लगाने के बाद निर्धारित समय पर द्वितीय टीका लगाया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन का तृतीय चरण 01 मार्च से शुरू हो गया है जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को टीके लगाए जाएंगे तथा 45 से 59 साल के व्यक्तियों जिनको अन्य गम्भीर बीमारी है, को भी रजिस्ट्रर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर के सर्टिफिकेट के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होने बताया कि उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स के माध्यम से समस्त कार्य सम्पादित किया जाएगा। ब्लॉक टास्क फोर्स की प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत वाईज एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड वाईज शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि वोटर लिस्ट के आधार पर 60 वर्ष से ऊपर उम्र वाले लोगों की सूची बीएलओ द्वारा तैयार करवाई जाएगी तथा बीएलओ द्वारा मोबाईल नम्बर एकत्रित करने के साथ प्रि-रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा ताकि साईट बनाने एवं आगामी शेडयूल बनाने में आसानी रहें। इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर आईटी सेल के माध्यम से कैम्प आयोजन करने का कार्य किया जाएगा। 

-0-



बाड़मेर में दस बीघा भूमि पर बनेगा वार म्यूजियम बायतु में होगा शहीद स्मारक का निर्माण

बाड़मेर 04 मार्च। जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर मेडिकल कॉलेज के पास दस बीघा भूमि पर वार म्यूजिम बनाया जाएगा। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने गुरुवार को आयोजित बैठक में म्यूजियम के निर्माण के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

इस मौके पर जिला कलक्टर ने मेडिकल कॉलेज के पास आरक्षित राजकीय भूमि में से 10 बीघा भूमि वार म्यूजियम निर्माण के लिए नगर विकास न्यास को आवंटित करने के निर्देश दिए। इस भूमि पर न्यास राज्य सरकार की अनुमति प्राप्त कर वार म्यूजियम का निर्माण करेगा। जिला कलक्टर ने जमीन आवंटन की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूर्ण करने को कहा। उन्होंने आधुनिकतम वार म्यूजियम के निर्माण के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट बनाने के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए, जो देश के प्रसिद्ध वार म्यूजियमो के आधार पर बाड़मेर में प्रस्तावित म्यूजियम निर्माण के लिए विस्तृत डी.पी.आर. तैयार करेगी। इसमें आधुनिकतम वास्तुकला के उपयोग के साथ-साथ को पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न पहलुओं को समाहित किया जाएगा, विशेषकर बाड़मेर जिले की रेगिस्तानी कला व संस्कृति तथा हैंडीक्राफ्ट को प्रदर्शित करने को कहा। साथ ही बाड़मेर जिले के इतिहास एवं यहां की शौर्य गाथा एवं शहीदों का विवरण अंकित किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने जिले के बायतु उपखंड मुख्यालय पर शहीद स्मारक के निर्माण के लिए तहसील कार्यालय के पास में उपलब्ध जमीन को आवंटित करने के निर्देश दिए, जहां पर राज्य सरकार द्वारा शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने अमृतसर एवं अन्य प्रसिद्ध म्युजियमो का अध्ययन कर डिजाइन बनाने को कहा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि प्रस्तावित जमीन जैसलमेर जाने वाले गुजराती पर्यटकों के रास्ते में होने के कारण सर्वाधिक उपयुक्त है। नगर विकास न्यास के सचिव सूरजभान विश्नोई ने बताया कि बोर्ड की बैठक में भूमि के प्रस्ताव को शामिल करने के लिए अगले सप्ताह बैठक बुलाई जाएगी।

-0-


बुधवार, 3 मार्च 2021

बाड़मेर शहर में शुक्रवार, शनिवार को जलापूर्ति बन्द रहेगी

बाड़मेर, 03 मार्च। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के बाड़मेर मुख्यालय पर स्थित स्वच्छ जलाशय की सफाई कार्य व भाडखा आफटेक पर पाईप लाईन कनेक्शन कार्य हेतु शट डाउन लिए जाने के कारण शुक्रवार 5 मार्च, शनिवार 6 मार्च को बाड़मेर शहर में की जाने समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।

जन स्वा. अभि. विभाग नगर खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम बालवां ने बताया कि आगामी गर्मी में 70 दिवसीय क्लोजर को मद्देनजर रखते हुए आवश्यक संधारण कार्यो एवं बाड़मेर लिफ्ट परियोजना पर आवश्यक कार्यो हेतु 5 से 6 मार्च तक शट डाउन लिया गया है, इस वजह से 5 एवं 6 मार्च को बाड़मेर शहर में की जाने वाली समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।

-0-


माडपुरा के श्रवण की ट्रांसप्लांट होगी किडनी, मदद के लिए आगे आए राजस्व मंत्री

राजस्व मंत्री की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने नब्बे हजार रुपए की डीडी भेजी अस्पताल के खाते में


बाड़मेर, 03 मार्च। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक संकट से गुजर रहे माडपुरा बरवाला निवासी श्रवण कुमार के लिए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के प्रयास रंग लाए है। राजस्व मंत्री की बदौलत उनके उपचार का सपना अब साकार होने वाला है। दरअसल किडनी ट्रांसप्लांट के खर्चे को लेकर श्रवण कुमार पुत्र हनुमान राम के इलाज की उम्मीद लम्बे समय से थी। इलाज में आर्थिक मदद की जानकारी मिलने पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने उनके इलाज के लिए उन्होंने अनुशंसा की जिस पर राज्य सरकार ने बुधवार को आर्थिक सहायता के रुप मे मुख्यमंत्री सहायता कोष में रोगोपचार हेतु श्रवण कुमार की मदद के लिए  90 हजार रुपए स्वीकृत कर इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी डिजीज एंड रिसर्च सेंटर, सिविल हॉस्पिटल केम्पस अस्पताल के खाते में डाले है।

डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पिता के गुर्दे का होगा प्रत्यारोपण - अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती श्रवण कुमार के गुर्दे का प्रत्यारोपण होगा जिसमें उसके पिता हनुमान राम का गुर्दा प्रत्यारोपित किया जायेगा। इसके लिए उसके पिता व रोगी श्रवण कुमार की डीएनए जांच की गई है उसकी रिपोर्ट अभी आनी शेष है। यह रिपोर्ट आने के बाद पिता का गुर्दा पुत्र के शरीर में प्रत्यारोपित किया जायेगा। 

राजस्व मंत्री के प्रयासों के बाद जगी आस, बधी उम्मीद - इकलौता पुत्र की जान को बचाने में लगे पिता हनुमान राम ने बताया कि इतना बड़ा उपचार करवाना उनके वश की बात नहीं थी मगर फिर भी बेटे की जान बचाना जरूरी था। ऐसे में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने अनुशंसा कर राज्य सरकार से नब्बे हजार रूपए की आर्थिक मदद दिलाई है जिनके लिए हम ऋणी हैं। भामाशाहों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अभियान चलाकर बहुत अच्छा आर्थिक सहयोग किया जिनसे उनको संबल मिला है।

राजस्व मंत्री ने श्रवण के इलाज में आगे आने वाले मददगारों को सराहा - माडपुरा बरवाला निवासी हनुमान राम के इकलौता 31 साल के पुत्र श्रवण कुमार का जीवन बचाने के लिए आगे आने वाले मददगार भामाशाहों का राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह जरूरत मन्द व्यक्तियों की मदद करना एक पुण्य कार्य है जो मानवता का भी परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद के लिए हमेशा तैयार है। ऐसे मरीजों की आर्थिक मदद के लिए सरकार कई योजनाएं भी संचालित कर रही है।

-0-


विधानसभा में बाड़मेर बाड़मेर में सीवरेज लाइन के कार्य में अनियमितता की जांच की जायेगी

बाड़मेर, 3 मार्च। स्वायत्त शासन मंत्री शान्ति कुमार धारीवाल ने बुधवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि नगर परिषद क्षेत्र बाड़मेर में सीवरेज लाइन के कार्य में यदि गुणवत्ता खराब होने या अनियमितता की कोई भी शिकायत प्राप्त हुुई तो उसकी निश्चित तौर पर जांच कराई जाएगी।

धारीवाल प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र में कुल 40 वार्डों में से 25 वार्ड में सीवर लाइन डालने का काम वर्ष 2019 में ही पूरा हो चुका है। यह काम 28 वार्डों में एक साथ वर्ष 2012 में शुरू किया गया था।
स्वायत्त शासन मंत्री ने बताया कि शेष रहे 15 वार्डों के लिए 75 किलोमीटर की सीवर लाइन डाली जाएगी। इसके अतिरिक्त पहले से बने हुये 10 एमएलडी के एसटीपी की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ 4.80 एमएलडी के नये एसटीपी का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए आरयूआईडीपी के माध्यम से एशियन बैंक से 100 करोड रुपये का प्रावधान रखा जा रहा है।  
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने इस संबंध में हस्तक्षेप करते हुये निर्देश दिये कि सदन में किसी भी सदस्य द्वारा उठाये गये मुद्दे को विभाग के अधिकारी संबंधित मंत्री के ध्यान में लाएंगे, जिससे इस मामले में की गई कार्यवाही के बारे में सदन में समय पर जानकारी दी जा सके।
इससे पहले बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में धारीवाल ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र बाडमेर के विभिन्न वार्डों में सीवरेज लाईन डालने के कार्य लगभग 30 करोड 93 लाख रुपये व्यय किया जाकर पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कार्य अनुबन्ध की विशिष्ठियों के अनुरूप गुणवत्ता से करवाया गया है। अनियमितता के संबंध में विभाग में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
उन्होेंने बताया कि वंचित वार्डों में सीवरेज लाईन आरयूआईडीपी, चतुर्थ चरण के द्वितीय फेज में स्वीकृति हेतु प्रयास किये जा रहे है। उन्होने कहा कि भारत सरकार, राजस्थान सरकार एवं एशियन विकास बैंक से स्वीकृति उपरान्त उक्त कार्य संपादित किया जाना संभव होगा।
-0-

हाईटेन्शन लाईनों के नीचे भवन निर्माण पर डिस्कॉम को सूचित करना आवश्यक

बाड़मेर, 03 मार्च। जिले में हाईटेन्शन लाईनों के नीचे भवन अथवा किसी भी प्रकार के निर्माण से पूर्व डिस्कॉम को सूचित किया जाए ताकि हाईटेन्शन लाईनों को स्थानान्तरित किए जाने का कार्य किया जा सकें।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जिले में हाईटेशन लाईनों के नीचे निर्माण कार्यो के दौरान हादसों की रोकथाम के लिए आमजन से निर्माण कार्य से पूर्व डिस्कॉम को सूचित करने का आहवान किया है। उन्होने डिस्कॉम के अधिकारियों को उक्त प्रकार के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर आमजन को राहत पहुंचाने हेतु निर्देशित किया है।
-0-

न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं उनके परिजनों का टीकाकरण 5 को

बाड़मेर, 03 मार्च। भारत सरकार की गाईडलाईन द्वारा अनुमत जिले के न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं उनके परिजनों का टीकाकरण 5 मार्च को किया जाएगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन का तृतीय चरण के तहत 1 जनवरी, 2022 को 60 साल की आयु को पूर्ण करने वाले अथवा इससे अधिक उम्र के न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं उनके परिजनों को शुक्रवार 5 मार्च को दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक टीके लगाए जाएंगे। साथ ही 45 से 59 साल के इस श्रेणी के लोगों, जिनको अन्य गम्भीर बीमारी है, को भी रजिस्ट्रर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर के सर्टिफिकेट के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
-0-

महाराष्ट्र एवं केरल से आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य

बाड़मेर, 03 मार्च। महाराष्ट्र एवं केरल राज्य से आने वाले व्यक्तियों को राजस्थान में आगमन पर यात्रा प्रारम्भ करने के 72 घण्टे पूर्व करवाई गई आरटी-पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के पश्चात् ही प्रवेश देने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि प्रमुख शासन सचिव गृह (ग्रुप-9) विभाग जयपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र एवं केरल राज्य में कोविड के संक्रमण की दर में वृद्धि हुई है। उक्त स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि महाराष्ट्र एवं केरल राज्य से आने वाले व्यक्तियों को राजस्थान में आगमन पर यात्रा प्रारम्भ करने के 72 घण्टे पूर्व करवाई गई आरटी/पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के पश्चात् ही प्रवेश देने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने प्रमुख शासन सचिव गृह (ग्रुप-9) विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जिले के संबंधित अधिकारियों को महाराष्ट्र एवं केरल राज्य से आने वाले व्यक्तियों के जिले में आगमन पर यात्रा प्रारम्भ करने के 72 घण्टे पूर्व करवाई गई आरटी-पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के पश्चात् ही प्रवेश देने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।  
-0-

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा जनपरिवेदना निवारण को संवेदनशीलता की हिदायत

बाड़मेर, 3 मार्च। जन परिवेदना से जुड़े राजस्थान संपर्क पोर्टल पर आमजन की समस्याओं के समाधान को जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा है। वह बुधवार को जिले में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थे।

      इस मौके पर जिले में राजस्थान सम्पर्क पोटर्ल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कलक्टर ने सभी विभागों को मुस्तैदी से कार्य करने की हिदायत दी है। जिला कलक्टर ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग द्वारा सह्दयता से समर कंटीजेंसी प्लान का कार्य किया जाए। जिला कलेक्टर ने नए ट्यूबवैल एवं हैंडपंप के खुदाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नए हैंडपंप एवं ट्यूबवैल खुदाई के कार्य पूर्ण होने पर इन्हें विद्युत सम्बध को कहा।
जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसेवाओं से जुड़े विभागों से संबंधित कार्यो की पोर्टल पर शिकायतों की अधिकता इनकी कार्य पद्धति को प्रदर्शित करती है। हर हाल में 30 दिन से पूर्व किसी भी शिकायत का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच बकाया प्रकरणों को गंभीरता से लिया।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने सम्पर्क के बकाया प्रकरणों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
-0-






अपर कलक्टर विश्नोई माह मार्च में तीन निरीक्षण करेंगे

बाड़मेर, 03 मार्च। अपर कलक्टर द्वारा माह मार्च में विभिन्न कार्यालयों के किये जाने वाले निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

अपर कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई द्वारा 10 मार्च को तहसील कार्यालय शिव, पंचायत समिति कार्यालय शिव एवं पुलिस थाना शिव का निरीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार 17 मार्च को तहसील कार्यालय धोरीमना, पंचायत समिति कार्यालय धोरीमना एवं पुलिस थाना सिणधरी तथा 24 मार्च को उप तहसील कार्यालय कल्याणपुर, पंचायत समिति कार्यालय कल्याणपुर, पंचायत समिति कार्यालय पाटोदी एवं पुलिस थाना समदडी का निरीक्षण किया जाएगा।
-0-

कोविड-19 वेक्शीनेशन का तृतीय फेज स्मार्ट प्लानिंग से होगा अधिकतम टीकाकरण

बाड़मेर, 03 मार्च। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में स्मार्ट प्लानिंग कर अधिकतम टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बुधवार को तीसरे चरण के वैक्सीनेशन की तैयारियों की वीसी के जरिए विस्तृत समीक्षा की।

  इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि 20 दिन में टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्मार्ट प्लानिंग की जाकर इस कार्य की माइक्रो मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को समग्र दायित्व सौपते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सेशन साइट खोलने एवं इस कार्य पर निगरानी के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त करने को कहा। उन्होंने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ के जरिए वोटर लिस्ट के आधार पर लक्षित वर्ग के टीकाकरण के लिए ग्राम स्तरीय समितियां बनाने को कहा, जिसमें बीएलओ के अलावा स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी वर्कर, ई मित्र धारक एवं राशन डीलर को भी शामिल करने को कहा। साथ ही कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन के लिए ईमित्र की सेवाएं लेने की हिदायत दी। उन्होंने ग्राम स्तर पर राजीव गांधी सेवा केंद्र में स्थित ई मित्र पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए।
    जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन का तृतीय चरण 01 मार्च से शुरू हो गया है जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को टीके लगाए जाएंगे तथा 45 से 59 साल के व्यक्तियों जिनको अन्य गम्भीर बीमारी है, को भी रजिस्ट्रर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर के सर्टिफिकेट के आधार पर वैक्सीन लगाई जानी है। उन्होने बताया कि उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स के माध्यम से समस्त कार्य सम्पादित किया जाएगा। ब्लॉक टास्क फोर्स की प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत वाईज एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड वाईज शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केम्प शेडयुल इस प्रकार बनाया जावे कि 20 दिन में ही सभी ग्राम पंचातों के समस्त लाभार्थियों का टीकाकरण हो सकें। उन्होने बताया कि वोटर लिस्ट के आधार पर 60 वर्ष से ऊपर उम्र वाले लोगों की सूची बीएलओ द्वारा तैयार करवाई जाएगी तथा बीएलओ द्वारा मोबाईल नम्बर एकत्रित करने के साथ प्रि-रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा ताकि साईट बनाने एवं आगामी शेडयूल बनाने में आसानी रहें। इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर आईटी सेल के माध्यम से कैम्प आयोजन करने का कार्य किया जाएगा। जिला कलक्टर ने सभी विकास अधिकारीयो को सभी सेशन साईट पर आवश्यक छाया पानी की व्यवस्था ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
    बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई, जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
-0-

मंगलवार, 2 मार्च 2021

मंगलवार को लगे 2596 मंगल टीके

बाड़मेर, 2 मार्च। जिले में मंगलवार को चयनित 37 चिकित्सा संस्थानों पर कुल 2596 लोगों को कोविड-19 का मंगल टीका लगाया गया । जिसमे 60 साल से ऊपर के 1355 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 89 बीमार लोगों व 544 हेल्थ केयर वर्कर को कोविड-19 की प्रथम खुराक तथा 538  हेल्थ केयर वर्कर को कोविड-19 की द्वितीय खुराक लगाईं गई । 

  राजकीय चिकित्सा संस्थानों में निशुल्क तथा निजी अस्पताल में 250 रूपए प्रति व्यक्ति की दर से टीकाकरण किया गया। जिला चिकित्सालय बाड़मेर में नवप्रवेशित एमबीबीएस विधार्थियों को भी मंगल टीका लगाया गया । यह टीका लगवाकर विधार्थीयो ने स्वंय को गौरवान्वित महसुस किया । पायलाकला निवासी 102 वर्षीय श्रीमती लासी देवी ने दूसरो को प्रेरणा देते हुये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पायलाकला में टीका लगवाया । जिला न्यायधीश श्री देवेन्द्र जोशी ने उपजिला चिकित्सालय बालोतरा में मंगल टीका लगवाया । 

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया की शुक्रवार 5 मार्च को उपजिला चिकित्सालय बालोतरा में नियमानुसार सेवारत व सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्ता, क्लर्क एवं उनके परिवार के सदस्यों को कोविड-19 की प्रथम खुराक लगाईं जायेगी । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने मंगलवार को बालोतरा में निजी अस्पताल बाबा रामदेव हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण कर वहां कोविड टीकाकरण केंद्र की स्थापना हेतु आवश्यक व्यवस्थाओ का जायजा लिया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया की बुधवार को इसके तहत जिला अस्पताल में तीन साईट पर, उपजिला अस्पताल बालोतरा में दो साईट पर तथा बिशाला, खडीन, रामसर, रानीगांव, सिणधरी, नोखडा, चवा, पायलाकला, शिव, गडरारोड, हरसाणी, भियाड, बायतु, कवास, बाटाडू, गिडा, भाडखा, कल्याणपुर, पचपदरा, जसोल, पारलू, पाटोदी, मण्डली, सिवाना, समदडी, पादरू, धोरीमना, गुडामालानी, भूणिया, ओगाला, साता, चोहटन, धनाऊ, सेडवा के सरकारी अस्पताल में व एक निजी अस्पताल नवजीवन हॉस्पिटल में कोविड-19 का टीका लगेगा। इस अभियान के तहत लोग खुद घर बैठे कोविन पोर्टल, आरोग्य सेतु एप या टीकाकरण केंद्र पर पंजीकरण करवाकर टीका लगवा सकते हैं।




कोविड-19 टीकाकरण के तृतीय फेज के सफल क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश जारी

 बाड़मेर, 02 मार्च। जिले में कोविड वैक्सीनेशन का तृतीय चरण 01 मार्च से शुरू हो गया है जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को टीके लगाए जाएंगे तथा 45 से 59 साल के व्यक्तियों जिनको अन्य गम्भीर बीमारी है, को भी रजिस्ट्रर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर के सर्टिफिकेट के आधार पर वैक्सीन लगाई जानी है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा द्वारा जिले में कोविड-19 टीकाकरण के तृतीय चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए है। उन्होने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर उपखण्ड अधिकारी समस्त कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी होंगे तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर परिषद/ अधिशाषी अधिकारी नगर परिषद सहायक प्रभारी अधिकारी होंगे। उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स के माध्यम से समस्त कार्य सम्पादित किया जाएगा। ब्लॉक टास्क फोर्स की प्रतिदिन बैठक आवश्यक रूप से आयोजित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत वाईज एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड वाईज शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होने बताया कि सेशन साईट का चयन उपखण्ड स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सेशन साईट सर्वप्रथम पीएचसी/सीएचसी वाले ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही सुनिश्चित की जाए एवं विधानसभा के बूथवार लाभार्थियों को बुलाया जाए। प्रत्येक दिन 300 तक लाभार्थियों को बुलाया जा सकता है। मुख्यालय वाली ग्राम पंचायतों पर टीकाकरण कार्य पूरा होने पर अगले चरण में पीएचसी/सीएचसी के निकटवर्ती ग्राम पंचायतों में टीकाकरण का शेड्यूल जारी किया जावें। केम्प शेडयुल इस प्रकार बनाया जावे कि 20 दिन में ही सभी ग्राम पंचातों के समस्त लाभार्थियों का टीकाकरण हो सकें। उन्होने बताया कि वोटर लिस्ट के आधार पर 60 वर्ष से ऊपर उम्र वाले लोगों की सूची बीएलओ द्वारा तैयार करवाई जाएगी तथा बीएलओ द्वारा मोबाईल नम्बर एकत्रित करने के साथ प्रि-रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा ताकि साईट बनाने एवं आगामी शेडयूल बनाने में आसानी रहें। इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर आईटी सेल के माध्यम से कैम्प आयोजन करने का कार्य किया जाएगा। इस हेतु ब्लॉक स्तर पर एक आईटी सैल का गठन किया जाएगा।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी पंचायत स्तर पर समिति का गठन करेंगे जिसमें प्रधानाचार्य, बीएलओ, पटवारी, ग्राम सेवक, सरपंच, वार्ड पंच, राशन डीलर, एएनएम, आशा सहयोगिनी, आंगनवाडी कार्यकर्ता को सम्मिलित किया जाएगा। पटवारी अथवा ग्राम सेवक मे से किसी एक को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार टीम में लिया जा सकता है। प्रति सप्ताह 5 दिवस शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बीएलओ निर्वाचन नामावली के अनुसार लाभार्थियों का चयन कर सूची तैयार करेगा एवं सूची अनुसार वार्डवाईज लोगों को सूचित भी किया जाएगा। प्रत्येक शिविर पर बीएलओ आवश्यक रूप से निर्वाचक नामावली सहित उपस्थित रहेंगे एवं निर्वाचन नामावली के आधार पर 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण के समय वैरिफिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों के सफल क्रियान्वयन हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा, साथ ही शिविर से दो दिन पूर्व स्थानीय स्तर पर पटवारी, ग्राम सेवक, एग्रिकल्चर सुपरवाईजर, अध्यापक, बीएलओ, एएनएम, आंगनवाड़ी एवं आशा सहयोगिनी द्वारा सभी को सूचित एवं प्रेरित किया जाएगा। वैक्सीनेशन साईट पर प्राथमिकता से उन कार्मिकों की डयूटी लगाई जावे जिनका हाल ही में कोविड-19 वैक्सीनेशन हुआ है ताकि वे आमजन को कोविड वैक्सीनेशन के प्रति भ्रातियों को दूर कर उन्हें कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित कर सकें। प्रत्येक शिविर स्थल पर वैक्सीनेशन टीम में कम से कम पांच सदस्य होंगे जिसमेें 2 कार्मिक अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य विभाग से होंगे। चिकित्साकर्मी निगरानी कमरे में एईएफआई किट के प्रबंधन हेतु एईएफआई किट सहित उपस्थित रहेगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि शिविर स्थलों पर कम्प्यूटर मय प्रिन्टर एवं इन्टरनेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी प्रभारी अधिकारी अपने अपने ब्लॉक में मेडिकल टीम के साथ प्रत्येक सप्ताह बैठक लेकर अग्रिम प्लॉनिंग करेंगे एवं प्लानिंग के अनुसार वैक्सीन की अग्रिम डिमाण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अघिकारी को भेेजी जाएगी ताकि सभी सेशन साईट पर वैक्सीन आपूर्ति समय पर की जा सकें। सभी विकास अधिकारी सभी सेशन साईट पर आवश्यक छाया पानी की व्यवस्था ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

सोमवार, 1 मार्च 2021

कोरोना को हराने हेतु बुजुर्ग दिखा रहे उत्साह, जिले में 32 चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित

बाड़मेर, 01 मार्च। जिले में सोमवार को 60 वर्ष से अधिक तथा 45 वर्ष से 60 वर्ष तक की उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित नागरिको हेतु कोविड-19 टीकाकरण अभियान प्रारम्भ हुआ, जिसमे बुजुर्ग कोरोना को हराने हेतु उत्साह दिखा रहे है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि कोरोना टीकाकरण 2.0 अभियान में गाइडलाइन के अनुसार समुदाय स्तर पर वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सोमवार को चयनित 32 चिकित्सा संस्थानों में टीकाकरण किया गया। खबर लिखे जाने तक 413 व्यक्तियों को प्रथम खुराक लगाईं गई। द्वितीय खुराक हेतु पात्र 971 हैल्थ केयर वर्कर को द्वितीय खुराक भी लगाईं गई। राजकीय चिकित्सा संस्थानों में निशुल्क तथा निजी अस्पताल में 250 रूपए प्रति व्यक्ति की दर से टीकाकरण किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ पी विश्नोई ने कोरोना टीकाकरण की जिला मुख्यालय से मोनिटरिंग की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई व जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह ने जिला अस्पताल में पीएमओ डॉ. बी.एल. मंसुरिया के निर्देशन में चल रहे कोरोना टीकाकरण का जायजा लिया। यहां उन्होंने टीकाकरण के बाद निगरानी कक्ष में बैठे लाभार्थीयो से बातचीत भी की। इसके बाद निजी अस्पताल नवजीवन हॉस्पिटल बाड़मेर में चल रहे टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त जिले में कई जगहों पर उपखण्ड अधिकारियो व खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने चयनित चिकित्सा संस्थानों का दौरा कर वहां कोविड वैक्सीनेशन का जायजा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसर में प्रधान वरजू देवी ने टीका लगवाकर अभियान की शुरुआत की।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया की मंगलवार को इसके तहत जिला अस्पताल में तीन साईट पर, उप जिला अस्पताल बालोतरा में दो साईट पर तथा बिशाला, खडीन, रामसर, रानीगांव, सिणधरी, नोखडा, चवा, पायलाकला, शिव, गडरारोड, हरसाणी, भियाड, बायतु, कवास, बाटाडू, गिडा, भाडखा, कल्याणपुर, पचपदरा, जसोल, पारलू, पाटोदी, मण्डली, सिवाना, समदडी, पादरू, धोरीमना, गुडामालानी, भूणिया, ओगाला, साता, चोहटन, धनाऊ, सेडवा के अस्पताल में एक-एक साईट पर कोविड-19 की प्रथम खुराक निशुल्क लगाईं जावेगी। इसी के साथ ही निजी अस्पताल नवजीवन हॉस्पिटल बाड़मेर में कोविड-19 की प्रथम खुराक 250 रु. में लगाईं जावेगी। इस अभियान के तहत नागरिक स्वयं कोविन एप व आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण करवाकर टीकाकरण का लाभ ले रहे है।

-0-


रामसर प्रधान श्रीमती वरजू देवी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 रामसर पंचायत समिति से जागरूकता रथ रवाना


बाड़मेर, 01 मार्च। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणांे तक पहुंचाने के लिए रामसर पंचायत समिति मुख्यालय से प्रधान श्रीमती वरजू देवी ने मंगलवार को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान प्रधान श्रीमती वरजूदेवी ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से आमजन तक सरकारी योजनाआंे की जानकारी मिलेगी। उन्हांेने कहा कि आमजन जागरूक होकर सरकारी योजनाआंे का फायदा लें। विकास अधिकारी पूनमाराम ने रथ संचालन के बारे मंे जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की उपब्धियों को आमजन तक पंहुचाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ निकाला जा रहा है। यह रथ प्रतिदिन 80 किमी की दूरी तय करने के साथ ग्रामीणों को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजनाओं की जानकारी देगा। इस अवसर पर उप प्रधान दायम खान, जन प्रतिनिधि लाखाराम, जोगराजसिंह, मोतीलाल मालू, रोशन खान सूमरा, सहायक लेखाधिकारी सुरेश यादव, सहायक विकास अधिकारी मांगीलाल पारख समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। यह जागरूकता रथ ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर सरकार एवं विभाग की योजनाओं से ग्रामीणों को जागरूक करेगा। जागरूकता रथ का संचालन 15 मार्च तक होगा। इसमें महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत पूरा काम पूरा दाम विशेष अभियान, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री  आवास योजना ग्रामीण से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई है।

मार्च माह में आयोजित होने वाली बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित

 बाड़मेर, 01 मार्च। जिला मुख्यालय पर मार्च, 2021 में आयोजित होने वाली बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इन बैठकों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि 8 मार्च को दोपहर 3 बजे नवजीवन योजना समिति एवं सायं 4 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की बैठक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 13 मार्च को प्रातः 10 बजे विकास अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं इसी दिन दोपहर 12 बजे राजस्व अधिकारियों की बैठक, खनन गतिविधियों की निगरानी एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति की बैठक, 15 मार्च को दोपहर 3 बजे जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक एवं सायं 4.30 बजे जिला स्तरीय मध्यान्ह भोजन (एमडीएम), जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होने बताया कि 18 मार्च को दोपहर 3 बजे अनुसूचित जाति, जन जाति अत्याचार निवारण समिति, जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक एवं सायं 4 बजे सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक, 22 मार्च को दोपहर 3 बजे जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक एवं सायं 4 बजे बागवानी विकास समिति (आत्मा) एवं कृषि विकास समिति की बैठक, 24 मार्च को प्रातः 11.30 बजे 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, दोपहर 12 बजे 15 सूत्री आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति एवं दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक तथा 25 मार्च को दोपहर 12 बजे जिला पर्यटन एवं मेला समिति, दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी एवं सायं 4 बजे जिला स्तरीय उद्योग विभाग की विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
निरीक्षण कार्यक्रम
जिला कलक्टर अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 5 मार्च को उपखण्ड कार्यालय शिव, 10 मार्च को उपखण्ड कार्यालय बाडमेर एवं पुलिस थाना सिटी कोतवाली बाड़मेर का निरीक्षण करेंगे। इसी तरह वे 12 मार्च को सिणधरी उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। जिला कलक्टर 19 मार्च को रामसर उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं पंचायत समिति कार्यालय तथा 26 मार्च को उपखण्ड कार्यालय सेड़वा, पुलिस थाना सेड़वा एवं पंचायत समिति कार्यालय धनाऊ का निरीक्षण करेंगे।
-0-

उप सरपंचों के रिक्त पदों पर उप चुनाव हेतु चुनाव कार्यक्रम निर्धारित

 पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप चुनाव


बाड़मेर, 01 मार्च। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं में उप सरपंचों के रिक्त पदों पर उप चुनाव कराये जाने हेतु कार्यक्रम घोषित किया गया है। उप चुनाव कराए जाने हेतु आयोग द्वारा राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम 1994 के अन्तर्गत चुनाव तिथि 03.03.2021 निर्धारित की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में आडेल पंचायत समिति में आडेल ग्राम पंचायत, धोरीमना पंचायत समिति में कुम्हारों की बेरी एवं पाटोदी पंचायत समिति में दुर्गापुरा ग्राम पंचायत में उप सरपंच के रिक्त पदों के उप चुनाव कराए जाने है। उन्होने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप चुनाव हेतु चुनाव तिथि 03.03.2021 को प्रातः 9 बजे से पूर्व बैठक हेतु नोटिस जारी किया जाएगा। पूर्वाह्न 10 बजे बैठक प्रारम्भ होगी। नाम निर्देशन पत्र/प्रस्तावों के प्रस्तुतिकरण का समय पूर्वाह्न 11 बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं वापसी पूर्वाह्न 11.30 बजे तक की जाएगी तथा पूर्वाह्न 11.30 से अपराह्न 12 बजे तक चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन करने का कार्य किया जाएगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो अपराह्न 12 से 1 बजे के मध्य कराया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।
रिटर्निंग एवं प्रथम अधिकारी नियुक्त
उप सरपंच के उप चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु नाम निर्देशन पत्र की प्रक्रिया सम्पादित कर उप सरपंच के चुनाव करवाने हेतु आडेल पंचायत समिति में ग्राम पंचायत आडेल के उप सरपंच के उप चुनाव हेतु हिम्मताराम जांगिड़ व्याख्याता मा.गां.राउमावि इग्लिस मिडियम स्टेशन रोड बाडमेर एवं नेनाराम व.अ. रामावि रामूबाई नेहरू नगर को रिटर्निंग/प्रथम मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार धोरीमना पंचायत समिति में ग्राम पंचायत कुम्हारों की बेरी के उप चुनाव हेतु तेजेश्वरसिंह मकवाना व्याख्याता मा.गा. राउमावि इग्लिस मिडियम स्टेशन रोड बाडमेर एवं राजेश कुमार कल्ला व.अ. रामावि रामूबाई नेहरू नगर बाडमेर, पाटोदी पंचायत समिति में ग्राम पंचायत दुर्गापुरा के उप चुनाव हेतु आसुसिंह व्याख्याता मा.गा. राउमावि इग्लिस मिडियम स्टेशन रोड बाडमेर एवं नरेन्द्र कुमार व.अ. मु.भी.छा.राउमावि गांधी चौक बाडमेर को रिटर्निंग/प्रथम मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं बाबूलाल खत्री व्याख्याता मु.भी.छा.राउमावि गांधी चौक एवं अभयसिंह व.अ. रामावि रामूबाई नेहरू नगर बाडमेर तथा दिनेश कुमार व्याख्याता मु.भी.छा. राउमावि गांधी चौक एवं कैलाश सिंह व.अ. मा.गां.राउमावि इग्लिस मिडियम स्टेशन रोड बाडमेर को आरक्षित रिटर्निंग अधिकारी/प्रथम मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है। आडेल ग्राम पंचायत के उप सरपंच चुनाव हेतु राउमावि आडेल (ग्राम पंचायत आडेल, कुम्हारों की बेरी हेतु राउप्रावि कुम्हारों का तला (कुम्हारों की बेरी) ग्राम पंचायत कुम्हारों की बेरी एवं दुर्गापुरा हेतु रामावि दुर्गापुरा (ग्राम पंचायत दुर्गापुरा) में नाम निर्देशन पत्र लिये जाएंगे एवं चुनाव सम्पादित करवाये जाएंगे।
उक्त रिटर्निंग अधिकारी/प्रथम मतदान अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 2 मार्च को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्धारित स्थानों के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 3 मार्च को निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर उप सरपंच के उप चुनाव की बैठक कार्यवाही सम्पादित करवाएंगे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...