बाड़मेर, 10 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
सोमवार, 10 जुलाई 2023
महंगाई राहत शिविर - रोली, पराड़िया, डण्डाली और खबडाला ग्राम पंचायत पर 11 जुलाई को होगें शिविर
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना - जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव आज बाड़मेर और बालोतरा में
बाडमेर, 10 जुलाई। राज्य सरकार की न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी उत्सव मंगलवार को आयोजित किया जायेगा। इस दौरान बाड़मेर और बालोतरा में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण
गुणवतापुर्ण शिक्षा के साथ हो समग्र विकास - पुरोहित
रविवार, 9 जुलाई 2023
शांति और अहिंसा निदेशालय का उपखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन
बाड़मेर, 09 जुलाई। शांति और अहिंसा निदेशालय का उपखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बायतु समिति सभागार में रविवार को आयोजित हुआ।
उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आयोजन की संशोधित तिथि जारी
बाड़मेर, 09 जुलाई। विभागीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत राज्य के प्रत्येक उपखण्ड में एक दिवसीय उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
महंगाई राहत शिविर - चिड़िया, रोहिला और पीपराली ग्राम पंचायत पर 10 जुलाई को होगें शिविर
बाड़मेर, 09 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव मंगलवार को
जिला कलेक्टर ने किया नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त
शनिवार, 8 जुलाई 2023
विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं और योजनाओं का प्रचार प्रसार करें : राम सिंह राव
बाड़मेर, 08 जुलाई। महंगाई राहत कैंप के जिला समन्वयक और वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राज्य मंत्री राम सिंह राव शनिवार बाड़मेर जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने सिणधरी में भोमिया राजपूत समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर श्री राव का प्रताप सिंह किशनानी, मोड़ सिंह फोजानी, पुखराज सिंह, जालम सिंह, विधान सिंह ,लाल सिंह चौहान, चंदन सिंह परमार ,मांगू सिंह परमार, मदन सिंह चौहान,शैतान सिंह सोलंकी ,गेनाराम ने स्वागत कर सम्मान किया।
महंगाई राहत शिविर - गंगासरा और चौहटन आगौर ग्राम पंचायत पर 09 जुलाई को होगें शिविर
बाड़मेर, 08 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
मौसमी बीमारियों के उपचार को पुख्ता प्रबंध
एसडीएम और तहसीलदार करेंगे प्रतिदिन चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना - जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव 11 जुलाई को
बाड़मेर, 08 जुलाई। राज्य सरकार की फ्लेगशिप सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी उत्सव 11 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
शुक्रवार, 7 जुलाई 2023
पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरु
बाड़मेर, 07 जुलाई। राजस्थान के समस्त सहशिक्षा व महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में 2023-24 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में केंद्रीय आनलाइन आवेदन एवं विकल्प पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।
विधानसभा चुनाव 2023 - नोडल अधिकारी सक्रिय और अपडेट रहे - पुरोहित
बाड़मेर, 07 जुलाई। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
महंगाई राहत शिविर - रेडाणा, कुन्दनपुरा और जालीला ग्राम पंचायत पर 08 जुलाई को होगें शिविर
बाड़मेर, 07 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
सैनिक विश्राम गृह में सहायक प्रभारी पद पर संविदाकर्मी की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
बाड़मेर, 07 जुलाई। सैनिक विश्राम गृह बाड़मेर में सहायक प्रभारी पद पर सविदाकर्मी की भर्ती की जानी है।
राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक की मशाल रथ एवं कलाजत्था 11 को जिले में प्रवेश होगी
बाडमेर, 07 जुलाई। शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक का शुभारंभ 10 जुलाई से हो रहा है। जिसके क्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा 3 जुलाई को मशाल यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर जिलों में जन जागृति हेतु रवाना कर दिया है।
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की समीक्षा बैठक आयोजित
बाड़मेर, 07 जुलाई। जिले में आयोजित होने वाले राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर सभागार में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी परिषद की बैठक आयोजित
बाडमेर, 07 जुलाई। स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी परिषद की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर सभागार में जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
गुरुवार, 6 जुलाई 2023
मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित
शिक्षित युवा बेरोजगारों के लिए राजस्थान सरकार की योजना
आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध मे नोडल अधिकारियों की बैठक शुक्रवार, 07 जुलाई को
बाड़मेर, 06 जुलाई। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में शुक्रवार को नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।
महंगाई राहत शिविर - मनावास, रोहिड़ाला और देवन्दी ग्राम पंचायत पर 07 जुलाई को होगें शिविर
बाड़मेर, 06 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
गर्म व ताजा भोजन की उपलब्धता हो सुनिश्चित - पुरोहित
मिड डे मील योजना एवं मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना
जिला कलक्टर ने किया उचित मूल्य दुकानो का निरीक्षण
बायोमेट्रिक सत्यापन से ही मिले राशन की सामग्री
बुधवार, 5 जुलाई 2023
खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर 6 जुलाई को गुडामालानी में
बाड़मेर, 05 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिले में खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अभिहित अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि गुरुवार को गुडामालानी में आयोजित किया जाएगा और मौके पर ही खाद्य अनुज्ञापत्र प्रदान किए जाएंगे।
डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने अपील की है कि जिन खाद्य कारोबारकर्ताओं के पास अपने परिसर में खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है वह तुरंत ही अपने खाद्य अनुज्ञा पत्र बनवा लेवे नहीं तो उनके खिलाफ एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-0-
पाक विस्थापितों की समस्याओं के संबन्ध में जिला स्तरीय बैठक आयोजित
बाडमेर, 05 जुलाई। पाक विस्थापितों की समस्याओं को लेकर जिला स्तरीय बैठक जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने पाक विस्थापितों की समस्याओं के समीक्षा की तथा उन्हे हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इस दौरान पाक विस्थापित संघ के अध्यक्ष नरपत सिंह ने बताया कि जिले में करीब 7 हजार पाक विस्थापित रह रहे है। उन्होने जिला कलेक्टर के समक्ष पाक विस्थापितों को मुलभूत सेवाऐं उपलब्ध करवाने, बच्चों को विद्यालय में शिक्षा उपलब्ध करवाने, महिला कामगारों को रोजगार प्रदान करने तथा ऋण उपलब्ध करवाने संबन्धी समस्याओं रखी।
इस बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्रपाल सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-
महंगाई राहत शिविर - बाछडाउ, लूणा कला और सुन्दरा ग्राम पंचायत पर 06 जुलाई को होगें शिविर
सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन करें सुनिश्चित - पुरोहित
बाड़मेर, 05 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को वंचित पात्र परिवारों को पंजीकृत कर योजनाओं का अधिकतम लाभ देने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 06 जुलाई को जिले में भाडखा, पतासर, सन्तरा, खरड़, पालीयाली, बिजावल, झड़पा, कृष्ण का तला, खरण्टिया, गुड़ा के साथ विशाला आगोर, जसोल, जांगुओं की ढाणी, कोलियाना, नया नगर, तामलियार, जैसिंधर गांव, आलू का तला, बाछडाउ, लूणा कला और सुन्दरा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 के रामदेव जी का मन्दिर देवंदी रोड़ में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-
जिला कलेक्टर आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा
संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओ का हो त्वरित निस्तारण - पुरोहित
बाड़मेर, 05 जुलाई। जिले में राज्य सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। यह निर्देश जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बुधवार को साप्ताहिक बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर पुरोहित ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं के बेहतर परिणाम हासिल करे। उन्होने प्रत्येक योजना की विस्तार के साथ समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिटेªशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी पेरामीटर के डाटा आगामी दो दिवस से उपलब्ध करावे।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा भौतिक सत्यापन के कारण किसी भी प्रकार की पेंशन नही रोकने के निर्देश दिए। उन्होने चिकित्सा विभाग को जल भराव वाले क्षेत्रों में दवा छिड़काव करने एवं नगर परिषद को बारिश पुर्व शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़को को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी विभागों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट से अवगत करवाने को कहा। उन्होने बैठक के दौरान राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ऑलम्पिक तथा राजस्थान युवा महोत्सव की समीक्षा करते हुए समय पर सभी तैयारियां पुर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-
जिला कलेक्टर ने किया विद्यालय और आंगनवाड़ी का निरीक्षण
विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ मिले समग्र विकास - पुरोहित
बाड़मेर, 05 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने शैक्षणिक स्तर परखने एवं सामान्य व्यवस्था जांच हेतु बुधवार को कवास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कवास में शैक्षणिक स्तर परखने एवं सामान्य व्यवस्था जांचने को अचानक कवास पहुंचे। यहां उन्होंने अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत कर छात्रों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। जिला कलेक्टर विद्यालय ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने बच्चों को वितरित किये जाने वाले मीड डे मील तथा सैनेट्ररी नेपकीन की जांच की। उन्होने शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध डाटा की जांच के साथ विद्यालय में छात्र-छात्रा उपस्थिति पंजिका एवं अध्यापक उपस्थिति पंजिका की जांच की। इस दौरान जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बाल गोपाल योजना के तहत उपलब्ध करवाए जा रहे दुध की गुणवता की जांच की एवं विद्यार्थियों को मिल रही निःशुल्क पोषक सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की। उन्होने एमीनिया मुक्त बाडमेर अभियान के तहत बच्चों को वितरित की जा रही पिंक व ब्ल्यू टेबलेट जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समग्र विकास की बात कही। उन्होने शिक्षण कार्य में नवीन विधियों का प्रयोग कर विद्यार्थियों को शिक्षण कराने पर बल दिया।
इसी क्रम में जिला कलेक्टर द्वारा कवास स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। उन्होने आंगनवाड़ी केन्द्र पर व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। जिला कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बात कर नियमित रूप से बच्चों पोषहार उपलब्ध करवाने को कहा।
इस दौरान सीबीओ रमेश जैन, सीडीपीओ किशनलाल छाजेड़ सहित अध्यापक गण उपस्थित रहे।
-0-
मंगलवार, 4 जुलाई 2023
जिला कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण
निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत
बाड़मेर, 04 जुलाई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का मंगलवार को जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त प्रोजेक्ट निर्धारित समय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर पुरोहित मंगलवार को दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर जालीपा में राजकीय मेडिकल कॉलेज प हुं चे, वहा उन्होंने सर्वप्रथम निर्माणाधीन सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने निर्माणाधीन हॉस्पिटल के अलग-अलग भागो का निरीक्षण किया एवं कार्य की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य उच्च मानकों के अनुरूप तथा श्रेष्ठ गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी आरएसआरडीसी को भी समय-समय पर सैंपल चेकिंग करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की निर्देश दिए बाद। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन नर्सिंग मोर्चरी का भी निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने पास में ही निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की भी जानकारी ली।
बाद में जिला कलेक्टर पुरोहित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने कॉलेज के प्रशासनिक तथा अकादमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने अकादमिक ब्लॉक में अलग-अलग विभागों और फेकल्टी की जानकारी ली। उन्होंने एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री माइक्रोबायोलॉजी आदि विभागों में जाकर जानकारी ली तथा चिकित्सक छात्रों के अध्ययन के बारे में पूछताछ की। जिला कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के द्वारा लोगों को प्रेरित कर देहदान की घोषणा करवाने के कार्य की सराहना की।
भ्रमण के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी ने जिला कलेक्टर को निर्माण कार्य की प्रगति और कालेज की गतिविधियों की जानकारी दी।
-0-
खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर, 06 को गुडामालानी और 07 जुलाई को चौहटन में
बाड़मेर, 04 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिले में खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अभिहित अधिकारी डॉ चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि 06 जुलाई, गुरुवार को गुडामालानी में और 07 जुलाई, शुक्रवार को चौहटन में आयोजित किया जाएगा और मौके पर ही खाद्य अनुज्ञापत्र प्रदान किए जाएंगे।
डॉ चंद्रशेखर गजराज ने अपील की है कि जिन खाद्य कारोबारकर्ताओ के पास अपने परिसर में खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है वह तुरंत ही अपने खाद्य अनुज्ञा पत्र बनवा लेवे नहीं तो उनके खिलाफ एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-0-
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में कक्षा 10 व 12 के आवेदन आरम्भ
बाड़मेर, 04 जुलाई। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में कक्षा 10 व 12 के लिए आवेदन आरम्भ हो गये है।
महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय स्टेशन रोड के प्रधानाचार्य मोतीलाल जांगिड ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी विद्यालय में स्टेट ओपन प्रभारी मुकेश कुमार से संपर्क कर स्टेट ओपन स्कूल से कक्षा 10 व 12 में प्रवेश लेने हेतु प्रातः 8 से 12 बजे के बीच उपस्थित होकर 01 जुलाई से 31 अगस्त में मध्य आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि किसी कारण वश 01 जुलाई से 31 अगस्त के मध्य आवेदन नही कर पाने की स्थिति में 01 सितंबर से 31 अक्टूबर में मध्य विलंब शुल्क के साथआवेदन कर सकता है।
-0-
महंगाई राहत शिविर - कृष्ण का तला, खरण्टिया और गुड़ा ग्राम पंचायत पर 05 जुलाई को होगें शिविर
सभी वंचित पात्र परिवारों को मिले योजनाओं का अधिकतम लाभ - पुरोहित
बाड़मेर, 04 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को वंचित पात्र परिवारों को पंजीकृत कर योजनाओं का अधिकतम लाभ देने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 05 जुलाई को जिले में विशाला, रेवाड़ा मैया, पनावड़ा, लूणवा जागीर, जाखड़ो का तला, बांडासर, शोभाला दर्शान, पोसाल, धनवा, देवंडी के साथ भाडखा, पतासर, सन्तरा, खरड़, पालीयाली, बिजावल, झड़पा, कृष्ण का तला, खरण्टिया और गुड़ा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 के रामदेव जी का मन्दिर देवंदी रोड़ में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-
सोमवार, 3 जुलाई 2023
महंगाई राहत शिविर - पोसाल, धनवा और देवंडी ग्राम पंचायत पर 04 जुलाई को होगें शिविर
बाड़मेर, 03 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 04 जुलाई को जिले में बाड़मेर मगरा, बाणियावास, जाखड़ा, मुसलमानों की ढाणी, बेरीगांव, कुबड़िया, केकड़, फगलू का तला, सिणधरी चारणान, वेरानाड़ी, रतरेड़ी कला के साथ विशाला, रेवाड़ा मैया, पनावड़ा, लूणवा जागीर, जाखड़ो का तला, बांडासर, शोभाला दर्शान, पोसाल, धनवा और देवंडी ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 के माली समाज न्याति भवन में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-
मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
बाड़मेर निर्वाचन विभाग ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी
बाड़मेर, 03 जुलाई। विधानसभा आम चुनाव 2023 के संबंध में आमजन को ईवीएम वीवीपेट के बारे में जागरूक करने के लिए जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार पुरोहित ने सोमवार को मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता का काम करेगी तथा सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं पंचायत समितियों में जाकर ईवीएम से वोटिंग के तरीके से जागरूक करेगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्ररसिंह पुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट एवं बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह भाटी समेत विभाग अधिकारी मौजुद रहे।
-0-
बच्चों के सपने साकार करना, हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री
पालनहार लाभार्थी संवाद कार्यक्रम
लाभार्थियों ने कहा : आप प्रदेश के बच्चों के पालनहारमुख्यमंत्री ने एक क्लिक से 5.91 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में किए
146.74 करोड़ रुपए हस्तांतरित
बाड़मेर के 21 हजार लाभार्थियों के खाते में तीन करोड़ रूपए जमा
बाड़मेर, 03 जुलाई।मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को प्रदेश के 5.91 लाख से अधिक पालनहार लाभार्थियों के बैंक खातों में 146.74 करोड़ रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित किए। इसमें बाड़मेर जिले के करीब 21 हजार लाभार्थियो के खातों में 3.07 करोड़ रूपए जमा हुए।
श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर राज्य स्तरीय लाभार्थी संवाद समारोह में कहा कि 9 श्रेणियों में लाभार्थियों को सहायता पहुंचाई जा रही है। सहयोग राशि बढ़ाने से लगभग 300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।
बाड़मेर में विश्वकर्मा भवन में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान गौसेवा आयोग के अध्यक्ष और विधायक मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित, पुलिस अधीक्षक दीगत आनंद समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि और आमजन मोजूद रहा। इसी तरह बालोतरा में जिला स्तरीय समारोह पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान बालोतरा विशेषाधिकारी राजेंद्र विजय एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार
मौजूद रहे।
इस दौरान विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सरकार में शुरू पालनहार योजना को बंद करने के बजाय हमने सहायता राशि और श्रेणियों में बढ़ोतरी की है। इससे परिवार में ही बच्चों की समुचित देखरेख, संरक्षण एवं शिक्षा सुनिश्चित हो रही है। ये बच्चे बड़े होकर प्रदेश और देश की उन्नति में अपना अहम योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना एक अभिनव पहल है। इसे और मजबूत बना रहे है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि एक भी पात्र बच्चा योजना से वंचित नहीं रहे। एक भी पात्र बच्चा वंचित नहीं रहे मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद में कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सुनहरे सपनों को साकार करने की हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में पढ़ाए। मुख्यमंत्री अनुप्रति निःशुल्क कोचिंग योजना में तैयारी कराकर उन्हें आगे बढ़ाए। राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के जरिए होनहार बच्चों को विदेश में अध्ययन करने के लिए भेजा जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा कानून लागू करें प्रधानमंत्री श्री गहलोत ने कहा कि पूर्ववर्ती केंद्र सरकार ने खाद्य, रोजगार, शिक्षा और सूचना का अधिकार पूरे देश में एक समान लागू किया। उसी तरह हमने राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत न्यूनतम एक हजार रुपए का प्रावधान किया है। अब केंद्र सरकार भी पूरे देश में सामाजिक सुरक्षा कानून लागू कर जरूरतमंदों को आर्थिक सम्बल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के अधिकार (आरटीएच) से प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी ली है। इसे और मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री का लाभार्थियों से संवाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के बच्चों से उनके भविष्य को लेकर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों की भावनाओं पर उन्हें प्रोत्साहित कर कहा कि आप पढ़ाई करें। आपके सपनों को पूरा करने में सरकार कोई कमी नहीं रखेगी। वहीं, लाभार्थियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं और पालनहार योजना में बढ़ी हुई राशि सीधे खातों में पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। श्री गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत कैम्पों में भी पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ लें। बच्चों के सपने, मुख्यमंत्री का आशीर्वाद- ‘पालनहार योजना से प्राप्त राशि से काफी मदद मिली है। जेईई की तैयारी कर रही हूं, इंजीनियर बनना है।‘- नेहा, चूरू - ‘मुझे आईएएस बनना है। आपके प्रोत्साहन से हर बच्चे को संबल मिला है। यह निरंतर मिलता रहेगा।‘- आयुषी, हनुमानगढ़- ‘कक्षा 9वीं में पढ़ रही हूं। बड़े होकर जज बनकर लोगों की सेवा करनी है।‘- आरूषी केडिया, सवाई माधोपुरपालनहारों ने कहा, योजना से मिली राहत- ‘तीन बच्चों की पढ़ाई और लालन-पोषण में मदद मिली है। मुझे स्कूटी का लाभ भी मिला। इसके लिए आपका धन्यवाद।‘- असलम हुसैन, कोटा- ‘योजना में सहायता राशि में बढ़ोतरी से राहत मिली है। इससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनेगा। जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।‘- कविता मीणा, दौसा- ‘पालनहार सहित सभी योजनाओं से हम लाभान्वित हुए है। बच्चों को आपसे प्रोत्साहन मिलता है। वे भी आपकी तरह जनसेवा करना चाहते है।‘- गंगा बाई उदयपुर, मंजू देवी, सीकर समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि यह योजना नाममात्र की नहीं, बल्कि इसके जरिए लगभग 6 लाख बच्चों का लालन-पोषण किया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस वर्ग की पीड़ा को समझते हुए सहायता राशि में बढ़ोतरी की है। समारोह में स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री शांती कुमार धारीवाल, कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजन लाल जाटव, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना, राजस्थान राज्य केशकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेन्द्र गहलोत, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल, ओबीसी वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पवन गोदारा, विधायक श्रीमती गंगा देवी, श्री आलोक बेनीवाल, श्री नरेंद्र बुड़ानिया, सामाजिक कार्यकर्ता श्री निखिल डे, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, पालनहार के लाभार्थी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों से लाभार्थी, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासनिक अधिकारी जुड़े। पालनहार योजना की पात्र श्रेणियां अनाथ बच्चे, न्यायिक प्रक्रिया से मृत्यु दण्ड, आजीवन कारावास प्राप्त माता-पिता के बच्चे, पेंशन प्राप्त कर रही विधवा माता के बच्चे, पुनर्विवाहित विधवा माता के बच्चे, एच.आई.वी.एड्स से पीड़ित माता-पिता के बच्चे, कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता के बच्चे, नाता जाने वाली माता के बच्चे, विशेष योग्यजन माता-पिता के बच्चे, पेंशन प्राप्त कर रही तलाकशुदा अथवा परित्यक्ता महिला के बच्चे, सिलिकोसिस पीड़ित माता-पिता के बच्चे।अनुदान राशि का प्रावधान अनाथ श्रेणी के 0-6 आयु वर्ग के बच्चों के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह और 6-18 आयु वर्ग तक के बच्चों के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2023-24 के अनुसार पालनहार योजना में अनाथ श्रेणी के अतिरिक्त अन्य श्रेणी के 0 से 6 वर्ष उम्र के बच्चों के लिए 750 रुपए प्रतिमाह और 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह सहायता राशि दी गई। साथ ही कपड़े, स्वेटर, जूते आदि के लिए हर वर्ष 2000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। (विधवा और नाता श्रेणी को छोड़कर)। इस योजना की सबसे जरूरी शर्त बच्चों का आंगनबाड़ी या विद्यालय जाना अनिवार्य है।
-0-
रविवार, 2 जुलाई 2023
महंगाई राहत शिविर - सिणधरी चारणान, वेरानाड़ी और रतरेड़ी कला ग्राम पंचायत पर 03 जुलाई को होगें शिविर
बाड़मेर, 02 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 03 जुलाई को जिले में दूदाबूरी, आंटिय, गुड़ा के साथ बाड़मेर मगरा, बाणियावास, जाखड़ा, मुसलमानों की ढाणी, बेरीगांव, कुबड़िया, केकड़, फगलू का तला, सिणधरी चारणान, वेरानाड़ी और रतरेड़ी कला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 के माली समाज न्याति भवन में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-
राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 10 जुलाई से
बाड़मेर, 02 जुलाई। जिले में 10 जुलाई से राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 10 जुलाई से किया जाएगा। इन खेलों का आयोजन सुबह 7 बजे से 12 बजे तथा शाम 4 बजे से 6.30 बजे के मध्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 10 जुलाई से 15 जुलाई, ब्लॉक स्तर पर 22 जुलाई से 27 जुलाई, जिला स्तर पर 02 अगस्त से 05 अगस्त, राज्य स्तर पर 29 अगस्त से 01 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। इनमे ग्रामीण स्तर पर कबड्डी, शूटिंग बोल, टेनिस बोल क्रिकेट, खो खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकसी खेलो का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन नगर पालिका, नगर परिषद स्तर पर 10 जुलाई से 15 जुलाई, जिला स्तर पर 02 अगस्त से 05 अगस्त और राज्य स्तर पर 29 अगस्त से 01 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। शहरी स्तर पर कबड्डी, टेनिस बोल क्रिकेट, खो खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलो का आयोजन किया जाएगा।
-0-
पालनहार योजना में मिलेगा लाभ, जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव आज बाड़मेर और बालोतरा में
बाडमेर, 02 जुलाई। राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना पालनहार का लाभार्थी उत्सव सोमवार को आयोजित किया जायेगा। इस दौरान बाड़मेर और बालोतरा में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बाड़मेर में विश्वकर्मा भवन और बालोतरा में पंचायत समिति सभागार में सवेरे 12.00 बजे ये समारोह आयोजित होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा एक क्लिक के जरिए पालनहार योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि जमा कराई जायेगी। इस दौरान लाभार्थी उत्सव में मौजूद योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योजना के बारे में बताएंगे और उनसे फिड बैक लेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि बाड़मेर और बालोतरा दोनो स्थानों पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित होंगे, जहा पालनहार योजना के पांच- पांच सौ लाभार्थियों के अलावा जिले के सभी जनप्रतिनिधि और आमजन भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी उत्सव विश्वकर्मा भवन, राय काॅलोनी, बाड़मेर एवं पंचायत समिति, बालोतरा में आयोजित किया जाएगा।
पुरोहित ने बताया कि लाभार्थी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा पात्र 43 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में डी. बी. टी. माध्यम सहायता राशि हस्तान्तरित होगी, जिसकी सुचना लाभार्थियों के मोबाइल नम्बर पर एस. एम. एस. के माध्यम से प्राप्त होगी।
-0-
शनिवार, 1 जुलाई 2023
को-ऑपरेटिव बैंक ने मनाया अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस
वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश
बाड़मेर, 01 जुलाई। दी बाड़मेर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लि. के प्रधान कार्यालय में बैंक परिवार द्वारा सहकार संगोष्ठी का आयोजन कर 101 वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस को मनाया गया।
इस अवसर पर बैंक प्रबंध निदेशक व बैंक कार्मिकों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व सतत विकास का संदेश दिया गया।
दी बाड़मेर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लि. के प्रबंध निदेशक जितेन्द्र गोदारा ने बताया कि प्रति वर्ष जुलाई के प्रथम शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस वर्ष का सहकारिता दिवस का थीम सहकारिता: त्वरित सतत विकास के लिए भागीदार है । एक सबके लिए सब एक के लिए सिद्धांत पर कार्य करते हुए बैंक ने जिलेभर में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पकालीन फसली व पशुपालन ऋण वितरण, ग्रामीण आजीविका ऋण वितरण किया जा रहा है।
बैंक प्रबंध निदेशक द्वारा मुख्यमंत्री महोदय के संदेश का वाचन कर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
बैक के मुख्य प्रबंधक अमरा राम चौधरी ने बताया कि सहकारिता आज विश्व में आमजन के लिए जीवन जीने का आधार बन गया है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहकारिता ग्रामीण जीवन में सुधार के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री, प्रमुख शासन सचिव महोदया, रजिस्ट्रार महोदय आदि के संदेश पढ़कर उपस्थित किसानों व ग्राहकों को सुनाए गए। आयोजन में बैंक व समिति कार्मिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक भूषण कुमार, लोकेश दाधीच, तुषार व्यास, पेमाराम चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, दिनेश बंसल, प्रिया शर्मा, पूजा चौधरी, आरती गोयल, लीला देवी, गौरव पारिक, चेनाराम हुड्डा, अशोक शर्मा सहित समिति व्यवस्थपून , कृषकों , महिलाओं, ग्राहकों आदि ने भाग लिया।
-0-
महंगाई राहत शिविर - दूदाबूरी, आंटिया और गुड़ा ग्राम पंचायत पर 2 जुलाई को होगें शिविर
बाड़मेर, 01 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाइ्र्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि रविवार, 02 जुलाई को जिले में डाबलीसरा, भाण्डियावास, लुनाड़ा, दूदीया कला, बालेवा, केरनाड़ा के साथ दूदाबूरी, आंटिया और गुड़ा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-
प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित
लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु करें निरंतर प्रयास - पुरोहित
बाड़मेर, 01 जुलाई। राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद् तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 2023-24 का आयोजन किया गया।
जिला खेल अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिविर में एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, वॉलीबाल, फुटबॉल खेलों में कुल 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस शिविर का आयोजन 15 जुन से 30 जुन तक आदर्श स्टेडियम बाड़मेर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन रोड के खेल प्रांगण पर किया गया।
समापन समारोह अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद् द्वारा प्रतिभागियों को टी-शर्ट तथा प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर पुरोहित द्वारा खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने, शारीरिक व्यायाम करने तथा अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उनकों प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयत्न करने के हेतु अग्रसर होने के लिए कहा।
जिला खेल अधिकारी द्वारा शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया व खिलाड़ियों को राज्य सरकार से प्राप्त होने वाली खेल सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देने वाले मुलाराम, देवाराम, प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश, नरपत सिंह का वॉलीबाल प्रशिक्षक रामकरण विश्नोई ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हॉकी खेल संघ के सचिव मदन सिंह चुली भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गेमर सिंह सचिव बास्केटबॉल संघ द्वारा किया गया।
-0-
शुक्रवार, 30 जून 2023
जुलाई में भी जारी रहेंगे महंगाई राहत शिविर
हर पंचायत समिति पर एक स्थाई महंगाई राहत शिविर
बाड़मेर, 30 जून। आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए 24 अप्रैल से 30 जून तक निर्धारित शिविर जुलाई महीने में भी जारी रहेंगे।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि आयोजना विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक एवं प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर एक स्थाई महंगाई की राहत शिविर जारी रहेगा। साथ ही जिला कलेक्टर स्थानीय आवश्यकता अनुसार अन्य किसी स्थल पर स्थाई कैंप जारी रख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत और शहरी निकाय जिनमें 30 जून के बाद भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर लगने थे वहां मोबाइल शिविर जारी रहेंगे। बिपरजॉय तूफान या अन्य किसी कारण से किसी ग्राम पंचायत या शहरी वार्ड में कैंप स्थगित किए गए वह भी आयोजित होंगे।
-0-
एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रक्षिषण शिविर आयोजित
गांधी व्यकित्त्व तक सीमित नहीं होकर विचारधारा का नाम - शर्मा
बाड़मेर, 30 जून। शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण की शुरुआत प्रात प्रभात फेरी के साथ हुई , जो गांधी चौक से आरंभ होकर अहिंसा सर्किल प हुं ची, जहा महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात 10:30 बजे से 5:00 बजे तक विश्वकर्मा भवन में महात्मा गांधी जीवन दर्शन पर एक दिवसीय उपखण्ड स्तरिय शिविर नगर परिषद सभापति दीपक माली की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि मनीष शर्मा निदेशक शांति और अहिंसा विभाग,
विशेष अतिथि अरुण पुरोहित जिला कलेक्टर बाड़मेर रहे।
इस दौरान सभापति माली ने कहा कि आज के युग में गांधीवादी विचारधारा की बहुत जरूरत है। वही मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि आज के युग में गांधीजी के बारे में जो भ्रांतियां फैला रहे हैं, उनको युवाओ में दूर करना जरूरी है और वह गांधी दर्शन शिविर के द्वारा ही की जा सकती है।
इस मौके पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने कहा कि गांधीजी कोई व्यक्ति नहीं है बल्कि यह एकविचारधारा है जिसका युवाओं में अधिक से अधिक प्रचार करे।उन्होंने कहा कि गांधी जी का इतिहास गवाह है कि इनके कार्य पूरे विश्व में लोगों को पता है कि उनके द्वारा जो कार्य किए गए हैं। स्वागत भाषण में जिला संयोजक अमित बोहरा ने बताया कि इस एक दिवसीय उपखंड स्तर पर शिविर में 530 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है जो कि 21 से 50 वर्ष की आयु के है ।
इस दौरान उपखंड अधिकारी समदर सिंह भाटी, तहसीलदार रमेश राजपुरोहित, जिला संयोजक अमित बोहरा ,आदर्श किशोर, हंसराज गोदारा व महवीर बोहरा आदि उपस्थित रहे। वही गांधीवादी विचारक बंशीधर तातेड, गोविंद सुथार, जितेंद्र जी दयालाल जी आदि ने अपने विचार गांधी जी की जीवनी पर व्यक्त किए। धन्यवाद भाषण दीक्षित बोथरा के द्वारा किया गया। मंच संचालन हरीश जांगिड़ व सद्दाम खान ने किया।
-0-
जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पंेशन लाभार्थी उत्सव 03 जुलाई को
जिला कलेक्टर ने किया नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त
बाडमेर, 30 जुन। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में 03 जलाई, सोमवार को जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव विश्वकर्मा भवन राय कॉलोनी, बाड़मेर एवं पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा सभी पात्र 43 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में डी. बी. टी. माध्यम सहायता राशि का हस्तान्तरित किया जाएगा। जिसकी सुचना सभी पात्र लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एस. एम. एस. के माध्यम से प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी पात्र लाभार्थियों से संवाद कर योजना के तहत मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त करेगें।
जिला कलेक्टर ने उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उपखण्ड अधिकारी समन्दर सिंह भाटी, बाड़मेर ग्रामीण तहसीलदार चंदन पंवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक मोहन कुमार चौधरी, सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया हैं।
साथ ही पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार को नोडल अधिकारी एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार, पचपदरा तहसीलदार इमरान खांन, नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह, सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक जनसंपर्क अधिकारी नरेन्द्र कुमार जीनगर को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया हैं। उन्होने कार्यक्रम में अतिथियों की बैठने, भोजन एवं पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
-0-
खाद्य अनुज्ञापत्र विशेष शिविर धनाऊ में आयोजित
07 लाईसेंस एवं 33 रजिस्ट्रेशन के मौके पर खाद्य अनुज्ञापत्र जारी
ट्री आउटसाईड ऑफ फॉरेस्ट योजना के तहत
जिले में 19.50 लाख पौधे तैयार, आज से वितरण प्रारंभ
राजस्थान युवा महोत्सव का 5 जुलाई से शुभारंभ
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
महंगाई राहत शिविर - दूदीया कला, बालेवा और केरनाड़ा ग्राम पंचायत पर 01 जुलाई को होगें शिविर
बाड़मेर, 30 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलार्इ्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
गुरुवार, 29 जून 2023
खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर गिड़ा में आयोजित
08 लाईसेंस एवं 30 रजिस्ट्रेशन आवेदन प्राप्त, मौके पर ही खाद्य अनुज्ञापत्र जारी
बिना स्वीकृति सार्वजनिक स्थानों पर मूर्ति स्थापना, नामकरण अवैध रोकथाम को समिति गठित
बाडमेर, 29 जुन। जिले में विभिन्न शहरी क्षेत्रों, ग्रामों एवं कस्बों में स्थित सार्वजनिक उपयोग के स्थान यथा सड़कों, सार्वजनिक चौराहों, लोक उपयोग के खुले स्थानों एवं अन्य जगहों पर बिना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त किये आमजन द्वारा अपने स्तर पर ही देवी-देवताओं एवं महापुरूषों की मूर्तियों की स्थापना करते हुए चौराहों का नामकरण करना नियम विरुद्ध है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम को जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने उपखंड स्तर पर समिति का गठन किया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक शुक्रवार को
बाड़मेर, 29 जुन। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 30 जुन, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय के कान्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
महंगाई राहत शिविर - नई उन्दरी, झापली कला, और कुण्डल ग्राम पंचायत पर 30 जून को होगें शिविर
बाड़मेर, 29 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलाइ्र्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पंेशन लाभार्थी उत्सव 03 जुलाई को
जिला कलेक्टर ने किया नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...