गुरुवार, 16 दिसंबर 2021

सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कुल 7 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 16 दिसम्बर। जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 8 व्यक्तियों को सात लाख बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों के सड़क दुर्घटनाओं में 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होने से उसे बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

शुक्रवार 17 दिसम्बर को 14 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 16 दिसम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार 17 दिसम्बर को 14 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 17 दिसम्बर को सामुदायिक सभा भवन महावीर नगर 80 फीट रोड़ में शिविर आयोजित किया जाएगा।
आज के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि शुक्रवार 17 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में गुड़ीसर, बाड़मेर ग्रामीण में बाड़मेर मगरा, बालोतरा में भाखरी खेड़ा, पाटोदी में सांभरा, बायतु में बूठसरा, गिड़ा में करालिया बेरा एवं हीरा की ढाणी, धोरीमना में लोहारवा, गडरारोड़ में शहदाद का पार, गुड़ामालानी में गुड़ामालानी, फागलिया में मीठड़ी, पायला कला में कांगो की ढ़ाणी, सिवाना में ईटवाया तथा चौहटन में केरानाडा ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन होगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 17 दिसम्बर को सामुदायिक सभा भवन महावीर नगर 80 फीट रोड़ मे शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान महावीर नगर योजना के अन्तर्गत फ्री हॉल्ड के पट्टो, खांचा भूमि आवंटन, लीज जमा, खाली पड़े भूखण्डों का सर्वे, रामनगर (मेघवाल हॉस्टल के पास) एवं रामनगर (विष्णू कॉलोनी) के विभिन्न बकाया प्रकरण यथा न.पा. अधिनियम 69 ए के अन्तर्गत पट्टे, भू उपयोग परिवर्तन, स्टेट ग्रान्ट एक्ट के पट्टे, कच्ची बस्तियों के पट्टे, नगर निकायों के सिवायचक भूमियों के पट्टे, खांचा भूमि आवंटन, भवन निर्माण अनुमति, भूखण्डों के पुर्नगठन एवं उप विभाजन, नामान्तरकरण, लीज राशि वसूली, नगरीय विकास कर वसूली तथा कृषि भूमि पर विकसित योजनाओं में 90 ए के प्रकरण, कृषि भूमि नियमन, रूपान्तरण एवं नामान्तरकरण के आवेदन प्राप्त करने एवं नियमानुसार निस्तारण का कार्य किया जाएगा।
-0-

अमृता हाट आयोजन के संबंध में बैठक शुक्रवार 17 दिसम्बर को

बाड़मेर, 16 दिसम्बर। जिला स्तरीय हाट आयोजन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार 17 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कक्ष मेें आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में जिला स्तर पर 26 से 30 दिसम्बर तक अमृता हाट (मेला) के आयोजन हेतु स्थान के चयन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।

महिला अधिकारिता विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है।
-0-

बुधवार, 15 दिसंबर 2021

विधायक जैन ने की बिशाला आगौर शिविर में शिरकत

आवासीय पट्टो समेत विभिन्न स्वीकृतियों का किया वितरण

बाड़मेर, 15 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे है। बुधवार को बाड़मेर पंचायत समिति की बिशाला आगौर ग्राम पंचायत में शिविर के दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने शिरकत की तथा आवासीय पट्टों समेत विभिन्न स्वीकृति पत्रों का लाभार्थियों को वितरण किया।
इस दौरान विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया प्रशासन गांवों के संग अभियान आमजन के लिए वरदान बनता जा रहा है। शिविरों में ग्रामीण लोगों की 22 विभागों से जुड़े कार्यो का उनके गांव में ही निराकरण कर राहत पहुंचाई जा रही है। इस दौरान उन्होनें विभिन्न विभागीय काउण्टरों पर जाकर किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को शिविर में उपस्थित होने वाले सभी लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि बिशाला आगौर  ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान 162 नाम शुद्धिकरण, 82 बंटवारे, 197 नामान्तरकरण, 32 नियमन, 316 विभिन्न प्रमाण पत्र, 242 राजस्व रेकर्ड की नकले, 20 सीमाज्ञान, 1503 श्रमिक मोबाइल रजिस्ट्रेशन, 735 जोबकार्ड सत्यापन, 72 आबादी भूमि पट्टों सहित  215 शुद्धिकरण, 180 नकले, 22 रास्ते के समर्पण, 148 विभिन्न प्रमाण पत्र, 15 आवासीय पट्टे, 7 पेंशन पीपीओ, 14 आवास जनहित के कार्यो की स्वीकृतियां जारी की गई।
इस दौरान सरपंच दलपतसिंह, जनप्रतिनिधि गिरधरसिंह, रामसिंह बोथिया, विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
-0-




गुरूवार को 15 एवं शुक्रवार को 14 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 15 दिसम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार 16 दिसम्बर को 15 तथा शुक्रवार 17 दिसम्बर को 14 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 16 से 17 दिसम्बर तक सामुदायिक सभा भवन महावीर नगर 80 फीट रोड़ में शिविर आयोजित किया जाएगा।
गुरूवार के शिविर
उन्होने बताया कि गुरूवार 16 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में जूना पतरासर, बाड़मेर ग्रामीण में मुढ़ों की ढाणी, पाटोदी में पाटोदी, बायतु में वीरेन्द्र नगर, गिड़ा में रिड़िया तालर, धोरीमना में मीठडा खुर्द, गडरारोड़ में रावतसर, आडेल में मीठीबेरी, रामसर में देरासर, सेड़वा में जाटों का बेरा, सिणधरी में बाण्डा नाड़ा, सिवाना में अन्नपूर्णा नगर, चौहटन में ऊपरला, कल्याणपुर में ढ़ाणी सांखला एवं धनाऊ में बामणोर अमीरशाह ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन होगा।
शुक्रवार के शिविर
उन्होने बताया कि शुक्रवार 17 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में गुड़ीसर, बाड़मेर ग्रामीण में बाड़मेर मगरा, बालोतरा में भाखरी खेड़ा, पाटोदी में सांभरा, बायतु में बूठसरा, गिड़ा में करालिया बेरा एवं हिरा की ढाणी, धोरीमना में लोहारवा, गडरारोड़ में शहदाद का पार, गुड़ामालानी में गुड़ामालानी, फागलिया में मीठड़ी, पायला कला में कांगो की ढ़ाणी, सिवाना में ईटवाया व चौहटन में केरानाडा ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन होगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 16 से 17 दिसम्बर तक सामुदायिक सभा भवन महावीर नगर 80 फीट रोड़ मे शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान महावीर नगर योजना के अन्तर्गत फ्री हॉल्ड के पट्टो, खांचा भूमि आवंटन, लीज जमा, खाली पड़े भूखण्डों का सर्वे, रामनगर (मेघवाल हॉस्टल के पास) एवं रामनगर (विष्णू कॉलोनी) के विभिन्न बकाया प्रकरण यथा न.पा. अधिनियम 69 ए के अन्तर्गत पट्टे, भू उपयोग परिवर्तन, स्टेट ग्रान्ट एक्ट के पट्टे, कच्ची बस्तियों के पट्टे, नगर निकायों के सिवायचक भूमियों के पट्टे, खांचा भूमि आवंटन, भवन निर्माण अनुमति, भूखण्डों के पुर्नगठन एवं उप विभाजन, नामान्तरकरण, लीज राशि वसूली, नगरीय विकास कर वसूली तथा कृषि भूमि पर विकसित योजनाओं में 90 ए के प्रकरण, कृषि भूमि नियमन, रूपान्तरण एवं नामान्तरकरण के आवेदन प्राप्त करने एवं नियमानुसार निस्तारण का कार्य किया जाएगा।
-0-

ऑमिक्रोन से प्रभावी बचाव के लिए अधिकाधिक टीकाकरण सुनिश्चित करें - जिला कलेक्टर

बाड़मेर, 15 दिसम्बर। वर्तमान में ओमिक्रॉन एवं कोविड-19 की परिस्थितियों के मद्देनजर जिले में कोरोना टीकाकरण पर सर्वाधिक जोर दिया जा रहा है। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को समीक्षा बैठक लेकर टीकाकरण के वंचित रहे लोगों को विशेष अभियान चलाकर सुरक्षा टीका लगाने के निर्देश दिए है।  

जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि ओमिक्रॉन से सुरक्षा में टीकाकरण कारगर साबित हो रहा है। उन्होने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है तथापि जिले में काफी तादाद में लोग टीकाकरण से शेष रहे हुए है। उन्होने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों को अधिकाधिक टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि कोविड की दूसरी डोज से वंचित लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण विशेष अभियान चलाकर पूर्ण किया जाए।
इस दौरान उन्होनें चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की तथा योजना में विशेष प्रोत्साहन पैकेजों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकतम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होनें चिरंजीवी योजना के अन्तर्गत आयोजित शिविरों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए पुख्ता प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होनें ग्राम स्तर पर पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, एएनएम, पीईईओ इत्यादि से बेहतर समन्वय कर शिविरों का अधिकाधिक लाभ पहुचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।  
-0-

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी गुरूवार से जिले की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे

बाड़मेर, 15 दिसम्बर। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी गुरूवार 16 दिसम्बर से जिले की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर के निरीक्षण सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी गुरूवार 16 दिसम्बर को जोधपुर से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर 11ः30 बजे गोगाजी की जाल (पं.स. आडेल) पहुंचेगे तथा नव क्रमोन्नत रामावि गोगाजी की जाल का लोकार्पण करेगें। वे 1 बजे ग्राम पंचायत मीठी बेरी के नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण करेगें एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण करेंगे। वे 3 बजे नव क्रमोन्नत रामावि धोलपालिया नाडा का लोकार्पण करेगें तथा इसके पश्चात् वे 4ः30 बजे नव क्रमोन्नत रामावि घमण्डाराम बेनिवाल का तला (ग्रा.पं. अर्जुन की ढाणी) का लोकार्पण करगें, वे इसके बाद बाड़मेर पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। चौधरी 17 दिसम्बर को गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे। इसके पश्चात् वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी शनिवार 18 दिसम्बर को बाड़मेर से दोपहर 12ः15 बजे प्रस्थान कर 2 बजे सिवाना पहुंचेगें जहां वे आयोजित ऑडिटोरियम लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। वे सिवाना से 3 बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे बाड़मेर पहुंचेगें तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे।
-0-

मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

210 खातेदारों की 3431 बीघा भूमि का आपसी सहमति से बंटवारा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 14 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को सिणधरी पंचायत समिति की सेवरों की ढाणी ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पटवार मण्डल डण्डाली के 210 किसान परिवारों की 3431 बीघा संयुक्त खातेदारी भूमि का आपसी सहमति से बंटवारा कर हाथो हाथ नामान्तरण कर जमाबन्दी की नकल जारी की गई।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम ने बताया कि ग्राम पंचायत सेवरों की ढाणी में आयोजित शिविर में पटवार मण्डल डण्डाली के किसान परिवारों की संयुक्त खातेदारी भूमि होने से उन्हें खातेदारी खेत मंे टांका, आवास, सड़क आदि कार्य करवाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अग्रिम दल द्वारा प्रशासन गांवों के संग शिविर से पूर्व इन खातेदारों से सम्पर्क कर समझाईश करते हुए आपसी सहमति से बंटवारे हेतु तैयार किया गया। उन्होने बताया कि मंगलवार को शिविर के दौरान 24 खातों के 210 खातेदारों ने उपस्थित होकर आपसी सहमति से खाता विभाजन हेतु अपना आवेदन प्रस्तुत किया जिसे शिविर में स्वीकार किया गया। इस प्रकार एक ही दिन में 210 खातेदारों की 3431 बीघा भूमि का बंटवारा कर हाथो हाथ नामान्तरण कर जमाबन्दी की नकल जारी की गई जिससे उनके चेहरों पर खुशी झलकी और उनके द्वारा प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा आज हमारा काम हुआ हम बहुत खुश है।
-0-



बुधवार एवं गुरूवार को 14-14 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 14 दिसम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार को 15 दिसम्बर को 14 तथा गुरूवार 16 दिसम्बर को 14 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 15 से 17 दिसम्बर तक सामुदायिक सभा भवन महावीर नगर 80 फीट रोड़ में शिविर आयोजित किया जाएगा।
बुधवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बुधवार 15 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में बिशाला आगोर, बाड़मेर ग्रामीण में कवास, बालोतरा में वरिया वरेचा, बायतु में भोजासर, गिड़ा में जगराम की ढाणी, धोरीमना में दूधू, गडरारोड़ में बंधड़ा, आडेल में राणासर खुर्द, रामसर में खारा राठौड़ान, सेड़वा में सेड़वा, सिणधरी में बामणी, सिवाना में सेला, चौहटन में पनोणियों का तला तथा धनाऊ में कितनोरिया ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
गुरूवार के शिविर
उन्होने बताया कि गुरूवार 16 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में जूना पतरासर, बाड़मेर ग्रामीण में मुढ़ों की ढाणी, पाटोदी में पाटोदी, बायतु में वीरेन्द्र नगर, गिड़ा में रिड़िया तालर, धोरीमना में मीठडा खुर्द, गडरारोड़ में रावतसर, आडेल में मीठीबेरी, रामसर में देरासर, सेड़वा में जाटों का बेरा, सिणधरी में बाण्डा नाड़ा, सिवाना में अन्नपूर्णा नगर, चौहटन में ऊपरला एवं धनाऊ में बामणोर अमीरशाह ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन होगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 15 से 17 दिसम्बर तक सामुदायिक सभा भवन महावीर नगर 80 फीट रोड़ मे शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान महावीर नगर योजना के अन्तर्गत फ्रीहॉल्ड के पट्टो, खांचा भूमि आवंटन, लीज जमा, खाली पड़े भूखण्डों का सर्वे, रामनगर (मेघवाल हॉस्टल के पास) एवं रामनगर (विष्णू कॉलोनी) के विभिन्न बकाया प्रकरण यथा न.पा. अधिनियम 69 ए के अन्तर्गत पट्टे, भू उपयोग परिवर्तन, स्टेट ग्रान्ट एक्ट के पट्टे, कच्ची बस्तियों के पट्टे, नगर निकायों के सिवायचक भूमियों के पट्टे, खांचा भूमि आवंटन, भवन निर्माण अनुमति, भूखण्डों के पुर्नगठन एवं उप विभाजन, नामान्तरकरण, लीज राशि वसूली, नगरीय विकास कर वसूली तथा कृषि भूमि पर विकसित योजनाओं में 90 ए के प्रकरण, कृषि भूमि नियमन, रूपान्तरण एवं नामान्तरकरण के आवेदन प्राप्त करने एवं नियमानुसार निस्तारण का कार्य किया जाएगा।
-0-

व्यापारियों को कांटे बाट का सत्यापन कराने के निर्देश

 बाड़मेर, 14 दिसम्बर। जिले के सभी व्यपारियों को उनके द्वारा उपयोग लिये जा रहे कांटे बाट एवं इलेक्ट्रोनिक कांटे का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए है।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी महेश चन्द्र जांगिड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिनके पास कांटे बाट के पुराने दस्तावेज नहीं है, उन्हें एक बारीय पैनल्ट में दिसम्बर, 2021 तक छूट प्रदान की गई है। उन्होने सभी व्यापरियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कांटे बाट एवं इलेक्ट्रोनिक कांटे का अपनी एसएसओ आईडी से म. ज्न्स्।ड।छ पोर्टल से आवेदन कर ले जिससे उनका सत्यापन हो सके। इसके पश्चात् विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी।
-0-

जिला स्तरीय सलाहकार/समन्वय समिति की बैठक बुधवार 15 दिसम्बर को

 बाड़मेर, 14 दिसम्बर। जिला स्तरीय सलाहकार समिति/जिला स्तरीय समन्वय समिति की त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार 15 दिसम्बर को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अग्रणी बैक मुख्य प्रबन्धक ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्य बैंकिग गतिविधिया, वार्षिक साख योजना, सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओं की प्रगति समेत विभिन्न योजनाओें की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होने सभी सदस्य बैंक अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

कुन्दनपुरा शिविर में 65 पट्टे जारी

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 14 दिसम्बर। ग्रामीण लोगों तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा समस्याओं का मौके पर ही समाधार करने के उद्ेश्य से चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को सेड़वा पंचायत समिति की कुन्दनपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में 65 पट्टे जारी किए गए।
मंगलवार को कुन्दनपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में उपखण्ड अधिकारी रामकुमार टाडा, प्रधान रमेश कुमार भील, विकास अधिकारी रामावतार शर्मा, तहसीलदार मानाराम मेघवाल, सरपंच मियादाद ने 65 लाभार्थियों को पट्टे प्रदान किए। लाभार्थियों द्वारा खुशी जताते हुए कहा कि आज हमारा काम हुआ हम खुश है।
-0-



सिलिकोसिस से पीड़ित को मिला 3 लाख रूपये, पेंशन एवं पालनहार का फायदा

 सफलता की कहानी


बाड़मेर, 14 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को सिवाना पंचायत समिति की खाखरलाई ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान बाबूलाल पुत्र नेमाराम को राज्य सरकार द्वारा सिलिकोसिस पीडित को दिये जाने वाले फायदे के अन्तर्गत तत्काल 3 लाख रूपये से लाभान्वित किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने बताया कि शिविर के दौरान सिलिकोसिस पीड़ित बाबूलाल पुत्र नेमाराम ने उपस्थित होकर अपनी दरख्वास्त पेश की। जिस पर शिविर प्रभारी द्वारा जॉच करवाकर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाआ का लाभ देने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रभारी शंकरलाल गर्ग को अवगत कराते हुए तत्काल प्रभाव से श्री बाबूलाल को पेंशन एवं उनके परिवार को पालनहार योजना से जोड़ते हुए सिलिकोसिस से पीडित होने से राज्य सरकार द्वारा सिलिकोसिस पीड़ित को दिये जाने वाले फायदें के अन्तर्गत तत्काल 3 लाख के फायदे से लाभान्वित किया गया। साथ ही शिविर में चंदनो देवी पत्नी कपूराराम कलबी को भी पालनहार योजना का लाभ दिया गया।
-0-



मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की वीसी,विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की

 बाड़मेर, 14 दिसम्बर। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला कलक्टर एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विभागीय गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, विद्युत विभाग की कुसुम योजना, सहकारिता विभाग की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, फ्लैगशिप योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का निर्णयात्मक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना के ए व सी कम्पोनेंट को प्रोत्साहन देने एवं इनसे जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए।
जिला मुख्यालय पर वीसी कक्ष में जिला कलक्टर लोक बंधु, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-





सोमवार, 13 दिसंबर 2021

शिविर बना वरदान-वर्षो बाद जारी हुआ पट्टा

बाड़मेर, 13 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत आमजन के लिए वरदान साबित हो रहा है। सोमवार को बालोतरा पंचायत समिति की गोल स्टेशन ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में मांगीलाल को हाथो हाथ पट्टा जारी किया गया।

शिविर प्रभारी ने बताया कि ग्राम पंचायत गोल स्टेशन निवासी मांगीलाल पुत्र रावतराम आबादी भूमि में अस्थायी रूप से कच्चे आवास में निवासरत था, जिन्होने शिविर में उपस्थित होकर भूमि के पट्टे के लिए आवेदन किया। शिविर में ग्राम पंचायत एवं प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सोमवार को प्रधान भगवतसिंह, उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी, सरपंच श्रीमती दरपला देवी, तहसीलदार प्रवीण रतनु, विकास अधिकारी शिवदयाल शर्मा ने लाभार्थी मांगीलाल को पट्टा जारी किया। शिविर में पट्टा मिलने पर मांगीलाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
-0-




75 वर्षीय नरसिंगाराम को मिला पट्टे का लाभ

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 13 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को चौहटन पंचायत समिति की आकोड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में 75 वर्षीय नरसिंगाराम/भीखाराम मेघवाल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, सरपंच गुडी देवी, विकास अधिकारी छोटूसिंह काजला, तहसीलदार गुणेशाराम द्वारा पट्टा वितरित किया गया।
शिविर में हाथो हाथ पट्टा मिलने पर लाभार्थी नरसिंगाराम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज मेरा काम हुआ मैं खुश हूूॅ।
-0-





गुल्ले की बेरी शिविर में वाली को मिला तृतीय किश्त का लाभ

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 13 दिसम्बर। ग्रामीण लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करने के उद्ेश्य से प्रशासन गांवों के संग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में 22 विभागों से जुडे़ कार्यो एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी रामकुमार टाडा ने बताया कि सोमवार को सेड़वा पंचायत समिति की गुल्ले की बेरी शिविर में लाभार्थी महिला वाली/सुखराम को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत तृतीय किश्त की राशि का हस्तान्तरण आदेश जारी कर बकाया भुगतान की राशि जारी की गई। इस प्रकार महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत मिल सकी। महिला द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज मेरा काम हुआ मैं खुश हॅू।
-0-




मंगलवार को 13 तथा बुधवार को 14 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 13 दिसम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को 14 दिसम्बर को 13 तथा बुधवार 15 दिसम्बर को 14 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 14 से 17 दिसम्बर तक सामुदायिक सभा भवन महावीर नगर 80 फीट रोड़ में शिविर आयोजित किया जाएगा।
मंगलवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 14 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में हाथीतला, बाड़मेर ग्रामीण में गालाबेरी, पाटोदी में नयापुरा, बायतु में लापला, गिड़ा में जाजवा, धोरीमना में कुम्हारों की बेरी, गडरारोड़ में आसाड़ी, गुडामालानी में रतनपुरा, सेड़वा मंे कुन्दनपुरा, सिणधरी में सेवरों की ढाणी, सिवाना मंे खाखरलाई, चौहटन में सनाऊ तथा धनाऊ में बीजासर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बुधवार के शिविर
उन्होने बताया कि बुधवार 15 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में बिशाला आगोर, बाड़मेर ग्रामीण में कवास, बालोतरा में वरिया वरेचा, बायतु में भोजासर, गिड़ा में जगराम की ढाणी, धोरीमना में दूधू, गडरारोड़ में बंधड़ा, आडेल में राणासर खुर्द, रामसर में खारा राठौड़ान, सेड़वा में सेड़वा, सिणधरी में बामणी, सिवाना में सेला, चौहटन में पनोणियों का तला तथा धनाऊ में कितनोरिया ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन होगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 14 से 17 दिसम्बर तक सामुदायिक सभा भवन महावीर नगर 80 फीट रोड़ मे शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान महावीर नगर योजना के अन्तर्गत फ्रीहॉल्ड के पट्टो, खांचा भूमि आवंटन, लीज जमा, खाली पड़े भूखण्डों का सर्वे, रामनगर (मेघवाल हॉस्टल के पास) एवं रामनगर (विष्णू कॉलोनी) के विभिन्न बकाया प्रकरण यथा न.पा. अधिनियम 69 ए के अन्तर्गत पट्टे, भू उपयोग परिवर्तन, स्टेट ग्रान्ट एक्ट के पट्टे, कच्ची बस्तियों के पट्टे, नगर निकायों के सिवायचक भूमियों के पट्टे, खांचा भूमि आवंटन, भवन निर्माण अनुमति, भूखण्डों के पुर्नगठन एवं उप विभाजन, नामान्तरकरण, लीज राशि वसूली, नगरीय विकास कर वसूली तथा कृषि भूमि पर विकसित योजनाओं में 90 ए के प्रकरण, कृषि भूमि नियमन, रूपान्तरण एवं नामान्तरकरण के आवेदन प्राप्त करने एवं नियमानुसार निस्तारण का कार्य किया जाएगा।
-0-

ऑमिक्रोन की आशंका के मद्देनजर अधिकाधिक टीकाकरण पर जोर

जिला कलक्टर ने की लोगों से कोरोना वैक्सीनेशन की अपील

बाड़मेर, 13 दिसम्बर। वर्तमान में ओमिक्रॉन एवं कोविड-19 की परिस्थितियों के मद्देनजर जिले में कोरोना टीकाकरण पर सर्वाधिक जोर दिया जा रहा है। जिला कलक्टर लोक बंधु ने अधिकाधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील की है।  
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि ओमिक्रॉन से सुरक्षा में टीकाकरण कारगर साबित हो रहा है। उन्होने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है तथापि जिले में काफी तादाद में लोग टीकाकरण से शेष रहे हुए है। उन्होने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों को अधिकाधिक टीकाकरण करवाने तथा प्रथम टीका लगवा चुके लोगों से द्वितीय टीका लगवाने का आग्रह किया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में 1959924 टीकाकरण के लक्ष्य के विरूद्ध 12 दिसम्बर तक 1545557 प्रथम डोज एवं 903903 द्वितीय डोज को मिलाकर कुल 2449460 लोगों का ही टीकाकरण हुआ है तथा उन्होने बताया कि कोवैक्सीन के 27950 एवं कोविशील्ड के 73090 डोज स्टॉक में उपलब्ध है। उन्होने बताया कि दोनों डोज नहीं लगने से पूर्ण प्रतिरक्षण नहीं होता है। उन्होंने टीकाकरण से वंचित रहे लोगों से अधिकाधिक टीकाकरण करवाने तथा प्रथम डोज लगवा चुके लोगों से समयानुसार शीघ्र द्वितीय डोज लगवाने का आह्वान किया।
उन्होने स्वास्थ्य विभाग एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को कोरोना टीकाकरण के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर अभियान में तेजी लाने एवं जिले में शत प्रतिशत वैक्सीन लगाने को कहा है। उन्होने जिले में टीकाकरण के प्रति विशेष प्रयास कर वातावरण बनाने तथा आमजन को प्रेरित करने को कहा।
-0-

सम्भागीय आयुक्त ने वीसी के जरिए की विस्तृत समीक्षा

चिरंजीवी योजना में शत फीसदी पंजीयन के हो प्रयास

बाड़मेर, 13 दिसम्बर। जिले में शत फीसदी कोरोना टीकाकरण समेत चिरंजीवी योजना में पंजीयन बढ़ाने एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की सोमवार को संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा ने वीसी के जरिए विस्तृत समीक्षा। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
      इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिले में चिरंजीवी योजना के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा के पश्चात इसके पंजीयन में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना टीकाकरण शत प्रतिशत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आक्सीजन के स्वीकृत प्लांट चालू हो चुके हैं एवं तापमान में कमी के बाद ड़ेंगू के मामलों में भी कमी हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने शुद्ध के लिए युद्ध, निरोगी राजस्थान, प्रशासन गावों के संग, जल जीवन मिशन एवं बजट घोषणाओ के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी।
  बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, नगर विकास न्यास सचिव शैलेश सुराणा समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

विधायक जैन ने किया गेहूं में शिविर का निरीक्षण

 बाड़मेर, 10 दिसम्बर। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बाड़मेर पंचायत समिति की नव गठित ग्राम पंचायत गेंहू में आयोजित प्रशासन गाँवो के संग शिविर में पहुचकर शिविर में हो रहे जनहित के कार्यो की समीक्षा की ।

इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि बाड़मेर शहर के समीप स्थित गेहूं जो कि पूर्व में ग्राम पंचायत जालीपा का हिस्सा था जो कि जालीपा मुख्यालय से काफी दूरी पर था इसलिए सोमानियो की ढाणी, गेंहू के आमजन को जालीपा जाने में परेशानी होती थी इसलिए ग्रामवासियों की मांग पर नवीन ग्राम पंचायत का गठन करवाया जिसका नतीजा है कि आज सरकार के 22 विभागों के अधिकारी आज आपकी समस्याओं का समाधान करने आपके गाँव आये है। उन्होने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी है कि ग्राम पंचायत बनने के बाद गाँव में विकास की गति में तेजी आई है। उन्होने कहा कि गेहूं विद्यालय को माध्यमिक में क्रमोन्नत करवाया है। इसके साथ साथ राजस्व गाँव जसवंतसिंहपुरा को डामर सड़क से जोड़ने हेतु स्वीकृति दी है। इसी प्रकार गेहूँ से हापो की ढाणी सड़क को जोड़ने हेतु भी हमने डामर सड़क स्वीकृत करवाई है। इसके अलावा सोमानियो की ढाणी सड़क जो टूटी हुई थी उसके नवीनीकरण हेतु भी राशि स्वीकृत हुई है। बाड़मेर बिशाला वाया गेंहू सड़क, कचरा पॉइंट केंद्र, सड़क को भी नवीनीकरण हेतु राशि स्वीकृत हुई है इसके अलावा गेंहू गाँव में ट्यूबबेल, जसवंतसिंहपुरा में ट्यूबबेल एवम् सोमानियो की ढाणी में भी एक एक ट्यूबबेल एवम् कई हैंडपम्पों की स्वीकृति मिली है।
विधायक जैन ने कहा कि विद्युत की समस्या के समाधान हेतु गेंहू, लुणु के बीच नया जीएसएस भी स्वीकृत करवाया है। इसके अलावा आपके कचरा पॉइंट पर कचरे की समस्या से ग्रामीण परेशान है और लगातार इसके निस्तारण की मांग कर रहे है इसके समाधान हेतु भी हम मजबूती से आगे बढ़े है। साउथवेस्ट माइनिंग कम्पनी की सहायता से कचरा निस्तारण प्लांट लगा रहे है इस हेतु वितीय स्वीकृति भी मिल गई है बहुत जल्द इसका स्थाई समाधान कर देंगे। आप सभी के सहयोग एवम् विश्वास से हम मजबूती से विकास की ओर आगे बढ़ रहे है।
उन्होने ग्रामीणों से शिविर में जागरूक रहकर राजस्व, बिजली, पानी समेत अपनी लम्बित समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान किया तथा कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत इसको लेकर सवेंदनशील है। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन ने पट्टों समेत विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति पत्रों का लाभार्थियों को वितरण भी किया। शिविर प्रभारी अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने शिविर में सम्पादित कामों के बारे में बताया।
-0-




विधायक चौधरी ने पनावड़ा शिविर में की शिरकत

 आमजन की समस्याओं को मौके पर ही निराकरण के निर्देश

बाड़मेर, 10 दिसम्बर। विधायक हरीश चौधरी ने शुक्रवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बायतु पंचायत समिति की पनावड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया तथा निष्पादित किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की।
इस दौरान चौधरी ने विभागीय अधिकारियों से संवेदनशीलता एवं पूर्ण निष्ठा रखते हुए मौके पर ही आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकाधिक लोग शिविरों में भाग लेकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं अपनी विभिन्न विभागों से जुड़े लम्बित कार्यो का निस्तारण कराएं।
इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की आमजन को जानकारी देने तथा योजना के लाभ हेतु आवेदन की प्रक्रिया में आमजन का सहयोग कर अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का उनके गांव में ही समाधान करने हेतु प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में आमजन अधिकाधिक शिविरों का लाभ उठाएं। शिविर प्रभारी जगदीशसिंह आशिया ने प्रगति की जानकारी दी।
-0-




वन मंत्री चौधरी ने किया बूठ जेतमाल शिविर का निरीक्षण

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

आमजन सक्रिय भागीदारी से लाभ उठाएं- चौधरी  
बाड़मेर, 10 दिसम्बर। वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों के विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यो को उनके गांव में ही निपटाने के लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन सक्रिय भागीदारी के साथ अभियान में शामिल होकर शिविरों का लाभ उठाए। वे शुक्रवार को धोरीमना पंचायत समिति की बूठ जेतमाल ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु भी मौजूद रहें।
इस अवसर पर वन मंत्री चौधरी ने शिविर में लगे सभी विभागों के काउन्टरों का निरीक्षण कर निष्पादित किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्होने विभागीय अधिकारियों से कहा कि इस अभियान की सफलता की जिम्मेदारी इससे जुड़े सभी 22 विभागों की है, इसे समझते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारी पूर्ण गम्भीरता तथा जिम्मेदारी से कार्य कर अधिकाधिक लोगों को राहत पहुंचाए। उन्होने सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकाधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर में प्राप्त समस्त प्रकरणों के नियम सम्मत निस्तारण तक शिविर में उपस्थित रहे ताकि शिविर के दौरान ही अधिकाधिक लोगों के लम्बित  कार्यो का निस्तारण हो सकें। इस दौरान वन मंत्री चौधरी एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने आवासीय पट्टों समेत विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्रों का लाभार्थियों को वितरण भी किया।
शिविर के दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागीय अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी लेकर कार्यो की समीक्षा की। उन्होने राजस्व समेत विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत पहंुचाने के निर्देश दिए। उन्होने शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा पात्रता के बारे में बताने एवं आवेदन लेकर सभी प्रक्रियाओं को हाथो-हाथ निपटा कर शिविर के दिन ही योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत अधिकाधिक पात्र लोगोें को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् जिला कलक्टर ने गुडामालानी पंचायत समिति में रामजी का गोल फांटा तथा चौहटन पंचायत समिति के तारातरा मठ ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। इस दौरान उन्होने विभागवार निष्पादित किये जा रहे कार्यो की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
शनिवार के शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि शनिवार 11 दिसम्बर को बाडमेर ग्रामीण पंचायत समिति में भूरटिया, पाटोदी में गंगापुरा, बायतु में हेमजी का तला, गिड़ा में चिमोणियों की ढाणी, गडरारोड में कुबडियां, सेड़वा में शेरपुर, समदडी मंे समदडी स्टेशन तथा धनाऊ में पुंजासर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सोमवार के शिविर
उन्होने बताया कि सोमवार 13 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में कगाउ, बालोतरा में गोल स्टेशन, बायतु में भीमड़ा, गिड़ा में मदों की ढाणी, धोरीमना में धोरीमना, गडरारोड़ में रतरेडी कला, रामसर में जाखड़ों का तला, सेड़वा में गुल्ले की बेरी, पायला कलां में नई उन्दरी, सिवाना में बोरा नाडी, चौहटन में आकोड़ा तथा धनाऊ में ईटादिया ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-













गुरुवार, 9 दिसंबर 2021

चम्पा देवी को मिला वर्षों बाद अपना आशियाना

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 9 दिसम्बर। शनिवार को पंचायत समिति सिणधरी की ग्राम पंचायत सिणधरी चौसीरा में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में चम्पा देवी पत्नी स्वर्गीय सांवलाराम को वर्षों बाद अपना हक मिला। जिससे उनके चेहरो पर खुशी झलकी और उनके द्वारा प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा आज हमारा काम हुआ हम बहुत खुश हूं।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम ने बताया कि शिविर में ग्राम पंचायत द्वारा 221 पट्टे, प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत 74 आवास स्वीकृत किये गये, 25 स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालयों का भुगतान एवं 2 विधवाओं की हाथोहाथ पेंशन स्वीकृत की गई।
-0-

शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण को सर्वोपरि रखें

 आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

सम्पर्क पोर्टल के लम्बित प्रकरणों का प्राथमिकता से करे निस्तारण
बाड़मेर, 9 दिसम्बर।सम्पर्क पोर्टल के लम्बित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाई जाए। यह निर्देश जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार सायं आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार के तीन वर्षो के कार्यकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं विभागीय उपलब्धियों की संकलित जानकारी शनिवार सायं तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। उन्होने प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के दौरान दर्ज प्रकरणों पर तत्परता से कार्यवाही कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होने शिविरों में शेष रहे प्रकरणों को फोलोअप शिविरों में निस्तारित करने हेतु पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में पानी, बिजली, सडक, चिकित्सा समेत वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा की तथा आगामी दो दिवस में जिले को प्राप्त वैक्सीन स्टॉक का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में शनिवार को विशेष कैम्पों का आयोजन कर अधिकाधिक लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर वैक्सीनेशन के प्रति आमजन को जागरूक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने चिरंजीवी योजना अन्तर्गत पंजीयन की जानकारी ली तथा वंचित लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में दिव्यांग प्रमाण पत्र, जन आधार सीड़िंग कार्य एवं नवीन जन आधार नामांकन की प्रगति समीक्षा कर कम प्रगति वाले ब्लॉकों में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होने राहत गतिविधियों के दौरान पेयजल परिवहन, पशु शिविर एवं चारा डिपों के बकाया भुगतान की समीक्षा कर पोर्टल के माध्यम से बकाया भुगतान के प्रकरण अग्रेषित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे रहें।
-0-





जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 15 को

 बाड़मेर, 09 दिसम्बर। जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 15 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे आयोजित कीे जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

नरपतराम एवं उमाराम को हाथो हाथ जारी हुआ जॉब कार्ड

जाम्भाजी का मंदिर ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन

बाड़मेर, 09 दिसम्बर। धोरीमना पंचायत समिति की जाम्भाजी का मंदिर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान नरपतराम पुत्र गोकलाराम वादी एवं उमाराम पुत्र लाखाराम मेगवाल को हाथो हाथ जॉब कार्ड जारी कर लाभान्वित किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी लाखाराम ने बताया कि गुरूवार को जाम्भाजी का मंदिर में आयोजित शिविर के दौरान 18 विभागों के विभागाधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का प्रजेन्टेशन आम जनता के समक्ष रखा गया। इस दौरान नरपतराम एवं उमाराम ने शिविर प्रभारी को जॉब कार्ड जारी करने हेतु निवेदन किया। जिस पर विकास अधिकारी धोरीमना एवं ग्राम विकास अधिकारी जाम्भाजी का मंदिर को जॉब कार्ड जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए दोनों को हाथो हाथ जॉब कार्ड बनाकर शिविर प्रभारी के हाथो उपलब्ध कराया गया। इसी के साथ इन दोनों परिवारों द्वारा जॉब कार्ड के साथ रोजगार की मांग करने पर हाथो हाथ रोजगार भी दिया गया। इस प्रकार शिविर में दोनों को मौके पर ही जॉब कार्ड एवं रोजगार उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया।
-0-




मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों का होगा आयोजन

बाड़मेर, 09 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि उक्त शिविरों में ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होनें बताया कि 10 दिसम्बर को सियाई, सेवनियाला, सैयद मौज अली का तला, उण्डू, छोटू, केसरपुरा एवं राखी, 11 दिसम्बर को सांजटा, रामसर, डबोई, बाछड़ाउ, अर्जुन की ढाणी, चिलानाडी, एवं चीबी तथा 13 दिसम्बर को सुराली, नेडीनाडी, अरबी की गफन, मुंगेरिया, लूणाकलां, बड़नामा जागीर, एवं सुरपुरा स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे।
ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर
उन्होनें बताया कि 10 दिसम्बर को पीएचसी गिड़ा, 15 दिसम्बर को सीएचसी रामसर एवं 29 दिसम्बर को सीएचसी गडरारोड में ब्लॉक ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर आयोजित होगा, जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु मेडिकल बोर्ड, मोतियाबिंद, पाईल्स एवं अन्य शल्य क्रिया, महिला एवं पुरूष नसबंदी, आरसीटी, स्केलिंग व अन्य रोगियों को सेवाये देने हेतु नैत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बाड़मेर से अपनी सेवाएं देंगे। ग्राम पंचायत केम्पों से रेफर्ड समस्त मरीजों का आवश्यकतानुसार निदान व उपचार प्रदान किया जाएगा।
-0-

पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित

 पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव

बाड़मेर, 09 दिसम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं में (पंचायत समिति सदस्य) के उप चुनाव हेतु गठित मतदान दलों में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम एवं द्वितीय प्रशिक्षण क्रमशः 15 एवं 20 दिसम्बर, 2021 को पंचायत समिति सभागार बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मोहनदान रतनू ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 15 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे तथा पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान दल में नियुक्त समस्त अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 20 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति सभागार बाड़मेर के सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होने दक्ष प्रशिक्षक वरिष्ठ व्याख्याता डाईट डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी एवं प्रधानाचार्य राउमावि खुडासा पवन भूत को आदेशित किया है कि वे निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों में नियुक्त अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित ट्रेनिंग मैन्युअल के अनुसार सैद्धान्तिक प्रशिक्षण एवं इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन की कार्यप्रणाली के संबंध में प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

वन मंत्री चौधरी आज बूठ जेतमाल में लेंगे प्रगति का जायजा

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

शुक्रवार को 15 एवं शनिवार को 9 लगेंगे शिविर
बाड़मेर, 09 दिसम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार 10 दिसम्बर को 15 तथा शनिवार 11 दिसम्बर को 9 ग्राम प्रचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 10 एवं 11 दिसम्बर को नगर परिषद बाड़मेर के वार्ड संख्या 6, 7, 8 व 9 के लिए जैन ढाणी मंदिर के पास शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शुक्रवार 10 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री हेमाराम चौधरीे धोरीमना पंचायत समिति की बूठ जेतमाल ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण करेंगे तथा अभियान की प्रगति का जायजा लेंगे। वे अभियान में भाग ले रहे सभी विभागों के द्वारा अब तक किए गए कार्यो की समीक्षा करेंगे।  
शुक्रवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार 10 दिसम्बर बाड़मेर पंचायत समिति में गेहॅू, बाड़मेर ग्रामीण में बीदासर, बालोतरा में सिणली जागीर, पाटोदी में दुर्गापुरा, बायतु में पनावड़ा, गिड़ा में देवपुरा उर्फ गोगासर, धोरीमना में बूठ जेतमाल, गड़रारोड़ में गिराब, गुडामालानी में रामजी का गोल फांटा, रामसर में खड़ीन, सेड़वा में आलु का तला, सिणधरी में धूड़िया मोतीसिंह, सिवाना में कांखी, चौहटन में तारातरा मठ एवं धनाऊ में भूणिया ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे।
शनिवार के शिविर
उन्होने बताया कि शनिवार 11 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में बिशाला आगोर, बाडमेर ग्रामीण में भूरटिया, पाटोदी में गंगापुरा, बायतु में हेमजी का तला, गिड़ा में चिमोणियों की ढाणी, गडरारोड में कुबडियां, सेड़वा में शेरपुर, समदडी मंे समदडी स्टेशन तथा धनाऊ में पुंजासर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 10 एवं 11 दिसम्बर को नगर परिषद बाड़मेर के वार्ड संख्या 6, 7, 8 एवं 9 के लिए जैन न्याति मंदिर के पास शिविर का आयोजन होगा।
-0-

बुधवार, 8 दिसंबर 2021

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वीसी के जरिए कम प्रगति के बीएलओं को किया निर्देशित

 मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2022 के सन्दर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण काय्रक्रम के अन्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप प्रपत्र-6 फार्म प्राप्त कर ऑनलाईन नहीं करनें वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 100-100 बीएलओं को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने वीसी के जरिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने कहा कि अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2022 के सन्दर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण काय्रक्रम के अन्तर्गत दावें एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि निर्वाचन आयोग द्वारा 10 दिसम्बर 2021 तक बढाई गई है। उन्होनें कम प्रगति वाले बीएलओं को निर्देशित किया कि वे आगामी दो दिनों में अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर सर्वे करते हुए पात्र मतदाताओं का नाम आवश्यक रूप से जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि जिन बीएलओं ने शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा तथा जिन्होनें लापरवाही की उनके विरूद्ध चुनाव से संबंधित कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
-0-

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री चौधरी गुरूवार से तीन दिवसीय जिले की यात्रा पर रहेंगे

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री हेमाराम चौधरी गुरूवार 9 दिसम्बर से तीन दिवसीय जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर के निरीक्षण सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री चौधरी गुरूवार 09 दिसम्बर को जोधपुर से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर 11 बजे डे़डावास (गुडामालानी) पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् वे सुंधामाता (जालोर) में सुंधामाताजी के दर्शन एवं पूजा अर्चना के बाद बाड़मेर पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। चौधरी 10 दिसम्बर को बाड़मेर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर 11 बजे धोरीमना पंचायत समिति की बूठ जेतमाल ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण करेंगे तथा इसके पश्चात् गुडामालानी विधानसभा का दौरा करेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे। इसके पश्चात् वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री चौधरी शनिवार 11 दिसम्बर को बाड़मेर से दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

एक परिवार के 3 सदस्यों सहित 4 लोगों ने लिया एक साथ देहदान का संकल्प

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। तहसील गुडामालानी के धाधलावास ग्राम के 3 सदस्यों तथा सीलगण ग्राम के एक सदस्य सहित चार लोगों ने एक साथ देहदान का संकल्प लेकर समाज में एक अनूठी मिशाल पेश की तथा समाज सेवा का एक सकारात्मक संदेश दिया।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर.के. आसेरी ने बताया कि गुडामालानी तहसील के धाधलावास निवासी परिवार के 03 सदस्य सवाराम पुत्र गंगाराम, श्रीमति शांति देवी पत्नि सवाराम एवं उनके पुत्र अमराराम तथा सीलगण निवासी नरेन्द्र कुमार पुत्र पोकराराम ने स्वेच्छा से एक साथ देहदान का संकल्प लिया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर.के.आसेरी एवं एनाटोमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिजीत जोशी ने स्वेच्छिक देहदान प्रपत्र प्राप्त किये।
देहदान कर्ताओं ने बताया कि उनकी देह मरणोपरान्त भविष्य के डॉक्टर्स के शिक्षण एवं शोधकार्य में उपयोगी होगी। उन्होने बताया कि देहदान की प्रेरणा उनको पूर्व में देहदान की शपथ ले चुके समाजसेवीयों से मिली। इस समाजोपयोगी कार्य के लिए सभी का मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं एनाटोमी विभाग के विभागाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। उन्होने बताया कि देहदान का संकल्प बाड़मेर में देहदान के प्रति जागरूकता का सन्देश प्रदान करेगा।
-0-




राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु रैली का आयोजन

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं0 1) बाडमेर पर 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बुधवार प्रातः स्थानीय गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक रैली का आयोजन किया गया। रैली को सुश्री वीनस चौधरी न्यायाधिपति ग्राम न्यायालय,  सुश्री हिमानी कच्छवाहा अपर न्यायिक मजिस्टेªट सं0 2, श्रीमती शालिनी चौधरी अपर न्यायिक मजिस्टेªट सं0 1 द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर सुश्री हिमानी कच्छवाहा और श्रीमती शालिनी चौधरी न्यायिक अधिकारीगण द्वारा रैली में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं आमजन को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारान के मध्य आपसी समझाईश से प्रकरणों का निस्तारण करवाया जाता है। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित प्रकरण जैसे वैवाहिक मामले (तलाक को छोड़कर) एमएसीटी, 138 एनआई एक्ट, धन वसूली, श्रम विवाद, क्रिमिनल कम्पाण्डेन्ट केसेज, प्रि-लिटीगेशन मामले एवं अन्य सिविल मामलों से संबंधित प्रकरणों को चिन्हित किया जाता है तथा मक्षकारान के मध्य आपसी समझाईश के जरिये प्रकरणों का निस्तारण किया जाता है जिसमें ना किसी की हार होती है और ना किसी की जीत होती है।
उक्त रैली में उपस्थित एमबीसी विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलसिंह ने शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं आमजन का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन अध्यापक मुकेश व्यास ने किया।
-0-




दिव्यांग एलम एवं जसु को मिला दिव्यांग पेंशन एवं आस्था कार्ड का दोहरा लाभ

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। प्रशासन गांवोें के संग अभियान के दौरान गडरारोड पंचायत समिति की खडीन ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान दिव्यांग एलम एवं जसु को दिव्यांग पेंशन एवं आस्था कार्ड जारी कर लाभान्वित किया गया।

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी शिव महावीरसिंह जोधा ने बताया कि ग्राम पंचायत खड़ीन में आयोजित शिविर के दौरान खडीन निवासी हकीम पुत्र मोलेना ने उपस्थित होकर निवेदन किया कि उसका पुत्र तालब दिहाडी मजदूर है और उसके दो सन्तान एलम (पुत्र) और जसु (पुत्री) जन्म से दिव्यांग है और उसकी पारिवारिक स्थिति अति दयनीय है। इस पर शिविर प्रभारी द्वारा अतिरिक्त विकास अधिकारी सरदारसिंह एवं चिकित्सक डॉ. गोकुलराम को इनके दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए और ग्राम विकास अधिकारी को दिव्यांग प्रमाण पत्र के पश्चात् दिव्यांगता पेंशन एवं आस्था कार्ड तत्काल जारी करने के निर्देश दिए गए। इस प्रकार प्रशासन द्वारा संगठित प्रयास करते हुए शिविर में आए प्रार्थी हकीम पुत्र मोलेना निवासी खडीन को समस्त सरकारी लाभों से लाभान्वित किया गया।
-0-

गुरूवार को 5 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। 132 केवी जीएसएस बाड़मेर मंे 33 केवी बस बार का कार्य किए जाने के कारण गुरूवार 9 दिसम्बर को पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

132 केवी जीएसएस बाड़मेर के सहायक अभियंता ने बताया कि 33 केवी बस बार का कार्य किए जाने के लिए 9 दिसंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक 33 केवी महावीर नगर, रिको, बायतु, आडेल, एयरफोर्स, राजवेस्ट एवं रामसर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते इस विद्युत सब स्टेशनों से जुड़े उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
-0-

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 09 दिसम्बर को

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की माह दिसम्बर, 2021 की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 09 दिसम्बर को सायं 5 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता भरतसिंह ने बताया कि बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की तकनीकी स्वीकृतियां एवं निविदा/कार्यादेश की स्थिति, स्वीकृत योजनाओं की भौतिक एवं वितीय प्रगति, डीपीएमयू/आरएसए/थर्ड पार्टी निरीक्षण के गठन की स्थिति, जिला कार्ययोजना के निर्माण एवं अनुमोदन, राजकीय विद्यालय, आंगनवाडी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र एवं राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में नल कनेक्शन के कार्यो की स्थिति, परियोजना में सम्मिलित गांवों की कार्ययोजना समेत अन्य बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
-0-

40 भूमिहीन परिवारों को एक साथ मिले आवासीय पट्टे

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत मंगलवार को धोरीमना पंचायत समिति की अरणियाली ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान कुल 40 भूमिहीन परिवारों को एक साथ आबादी भूमि के आवासीय पट्टे जारी कर लाभान्वित किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी लाखाराम ने बताया कि अरणियाली ग्राम पंचायत में 40 गरीब तबके के परिवार कई वर्षो से निवास कर रहे थे लेकिन उनके पास आवासीय पट्टे नहीं थे। उन्होने बताया कि अरणियाली ग्राम पंचायत द्वारा उक्त 40 परिवारों को शिविर के दौरान हाथो हाथ आवासीय पट्टे जारी किए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15 परिवारों को प्रथम किश्त भी जारी की गई तथा 25 परिवारों को आवास प्लस में शामिल किए गए। एक साथ 40 परिवारों को पट्टे मिलने पर उन्होने राज्य सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आज हमारा काम हुआ हम सभी खुश है।
-0-



गुरूवार को 12 तथा शुक्रवार को 15 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविरों के दौरान आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यो का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार  09 दिसम्बर को 12 तथा शुक्रवार 10 दिसम्बर को 15 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
गुरूवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि गुरूवार 9 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में बालेरा, बाड़मेर ग्रामीण में खुड़ासा, पाटोदी में खारड़ी, बायतु में खानजी का तला, गिड़ा में खोखर पूर्व, धोरीमना में खरड़, गडरारोड़ में चेतरोड़ी, सेड़वा में झड़पा, सिणधरी में सिणधरी चोसिरा, समदडी में खेजड़ीयाली, चौहटन में गोलियार एवं धनाऊ में तालसर ग्राम पंचायतों में शिविर को आयोजन किया जाएगा।
शुक्रवार के शिविर
उन्होने बताया कि शुक्रवार 10 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में गेहॅू, बाड़मेर ग्रामीण में बीदासर, बालोतरा में सिणली जागीर, पाटोदी में दुर्गापुरा, बायतु में पनावड़ा, गिड़ा में देवपुरा उर्फ गोगासर, धोरीमना में बूठ जेतमाल, गड़रारोड़ में गिराब, गुडामालानी में रामजी का गोल फांटा, रामसर में खड़ीन, सेड़वा में आलु का तला, सिणधरी में धूड़िया मोतीसिंह, सिवाना में कांखी, चौहटन में तारातरा मठ एवं धनाऊ में भूणिया ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे।
-0-

बीमा पॉलिसी एवं प्राण किट प्राप्त करने के निर्देश

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के वर्ष 2020 एवं 2021 के बीमा पॉलिसी नम्बर जारी करवाने हेतु 15 दिसम्बर तक प्रथम घोषणा पत्र एवं जीए 55 उपलब्ध कराने को कहा गया है।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक श्यामलाल प्रजापति ने बताया कि जिन कर्मचारियों के पॉलिसी नम्बर जारी हो गये है उनकी बीमा पॉलिसी कार्यालय समय में प्राप्त की जा सकती है। साथ ही जिन कर्मचारियों ने अपने प्राण किट बीमा कार्यालय से प्राप्त नहीं किये है वे भी बीमा कार्यालय से अविलम्ब प्राप्त करें।
-0-

जिला कलक्टर ने किया चाड़वा तख्ताबाद शिविर का निरीक्षण

आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर राहत पहुंचाने के निर्देश

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान अधिकतम लोगों को मौके पर ही राहत दिलाने तथा शिविरों में निष्पादित किए जा रहे कार्यो की प्रभारी मॉनिटरिंग के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को रामसर पंचायत समिति की चाड़वा तख्ताबाद ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का सघन निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शिविरों में ज्यादा से ज्यादों लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर उन्हे राहत पहुंचाई जाए। इस दौरान उन्होने विभिन्न विभागों के काउण्टरों पर पहुंच कर उनके द्वारा निष्पादित कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर ने पट्टों के प्राप्त आवेदनों को शिविर के दौरान निपटाने तथा हाथो-हाथ पट्टे शिविर में ही उपलब्ध कराने को कहा। शिविर में जिला कलक्टर ने पट्टो समेत विभिन्न स्वीकृति पत्रों का लाभार्थियों को वितरण भी किया।
-0-




विधायक जैन ने की रामदेरिया शिविर में शिरकत

आवासीय पट्टो समेत विभिन्न स्वीकृतियों का किया वितरण

बाड़मेर, 08 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर आमजन के लिए फलदायी साबित हो रहा है। बुधवार को बाड़मेर पंचायत समिति की रामदेरिया ग्राम पंचायत में शिविर के दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने आवासीय पट्टों समेत विभिन्न स्वीकृति पत्रों का लाभार्थियों को वितरण किया।
रामदेरिया ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया प्रशासन गांवों के संग अभियान आमजन के लिए वरदान बनता जा रहा है। शिविरों में ग्रामीण लोगों की 22 विभागों से जुड़े कार्यो का उनके गांव में ही निराकरण कर राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होने कहा कि ग्रामवासियों की मांग को देखते हुए रामदेरिया को ग्राम पंचायत बनवाया गया, उसी का नतीजा है कि आज आपके गांव रामदेरिया में यह शिविर आयोजित हो रहा है। शिविर के दौरान उन्होने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की अधिकाधिक लोगों को जानकारी कराकर पात्र लोगों को शिविर के दौरान ही लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान ने बताया कि रामदेरिया शिविर के दौरान 92 बंटवारे, 152 म्यूटेशन, 215 शुद्धिकरण, 180 नकले, 22 रास्ते के समर्पण, 148 विभिन्न प्रमाण पत्र, 15 आवासीय पट्टे, 7 पेंशन पीपीओ, 14 आवास, 10 जॉबकार्ड सहित जनहित के कार्यो की स्वीकृतियां जारी की गई।
-0-



मंगलवार, 7 दिसंबर 2021

कमला के लिए प्रशासन गांवो के संग अभियान बना वरदान

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 7 दिसम्बर। राज्य की संवेदनशील सरकार द्वारा जनता के हित में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत मनावास पंचायत समिति सिणधरी में शिविर का आयोजन किया गया।
     उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम ने बताया कि शिविर में कमला देवी पत्नी भगवानाराम, जो जन्म से दिव्यांग है जिसके चार बच्चों को तथा देवाराम एवं इनकी पत्नी भीखी देवी दोनो दिव्यांग थे इनको भी पालनहार योजना से समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार ने सभी दस्तावेज तैयार करवा कर हाथों हाथ लाभान्वित किया गया। साथ ही इनके ससुर मेहराराम का 88 वर्ष बाद राजस्व रिकॉर्ड मे दर्ज भैराराम(अशुद्ध नाम) को सही करवाया गया। प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 कमला देवी और देवाराम के लिए वरदान साबित हुआ।
  इसके साथ ही अभियान के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा 25 पट्टे एवं प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत 50 आवास स्वीकृत किये गये।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...