सोमवार, 10 मई 2021

ग्राम स्तर पर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराएं - चौधरी

 सिणधरी एवं गिडा में कोविड केयर सेन्टर की शुरूआत


बाड़मेर, 10 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार को सिणधरी स्थित राजकीय अम्बेडकर छात्रावास में तथा गिडा के सीनियर विद्यालय में कोविड केयर सेन्टर की शुरूआत की। साथ ही उन्होने बायतु के कोविड केयर सेंटर जाकर मरीजों की सुध ली।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री चौधरी ने गिडा के राजकीय सीनियर विद्यालय में स्थापित 25 बेड के कोविड केयर सेंटर का चिकित्सक डॉ. सत्यनारायण से फीता कटवाकर उद्घाटन करवाया तथा यहां पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। गिडा में 20 सामान्य बेड एवं 5 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड के साथ समस्त आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। गिडा कोविड केयर सेंटर के विकास के लिए राजस्व मंत्री चोधरी ने 5 लाख रूपये विधायक कोष से तथा 5 लाख अपनी निजी आय सक सहयोग की घोषणा की। उन्होने कहा कि कोविड केयर सेन्टर मे मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर राहत पहुंचाई जाए। उन्होने यहां ऑक्सीजन, रेमडीसिविर इंजेक्शन समेत आवश्यक दवाईयों एवं उपकरणों की उपलब्धता आदि समीक्षा की तथा समुचित व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि राजस्व मंत्री चौधरी के प्रयासों से बायतु क्षेत्र में बायतु एवं सांभरा के बाद अब गिडा में भी कोविड केयर सेंटर की शुरूआत की गई है।
राजस्व मंत्री चौधरी ने सोमवार को सिणधरी में स्थापित कोविड केयर सेंटर का अवलोकन किया तथा उन्होेनें उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि यहां कार्यरत चिकित्सा कार्मिकों को पूर्ण सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होनें सेनेटाईजेशन तथा मास्क के आवश्यक उपयोग के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि कोविड महामारी के दौर में जनसहयोग अत्यावश्यक है। उन्होने किसी भी जरूरतमंद के ईलाज में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतने की सलाह दी।
उन्होनें कोविड की गंभीर स्थिति को देखते हुए बायतु के राजकीय महाविद्यालय में स्थापित कोविड केयर सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होनें यहां के मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सा अधिकारियों को ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक दवाईयों एवं उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें यहां भर्ती मरीजों के परिजनों के घर आने जाने में लॉकडाउन के चलते आ रही परेशानी को देखते हुए इनके कार्ड बनाने के निर्देश दिए है, ताकि इन लोगो को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। बायतु के कोविड केयर सेंटर में 100 बेड की व्यवस्था की गई है, जिसमें से 30 बेड ऑक्सीजन एवं अन्य पूर्ण सुविधाओं युक्त तैयार किए गए है।
उन्होनें कहा कि महामारी की रोकथाम के लिए राज्य की संवेदनशील सरकार सक्रियता से हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होने कोविड से इस जंग में आमजन की सहभागीता की बात करते हुए कहा कि आमजन के सहयोग से ही कोविड का प्रभावी रोकथाम संभव है। उन्होने आमजन से राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन का पूर्ण पालन करने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, गिडा प्रधान सिमरथाराम चौधरी, पूर्व उप प्रधान टीकमाराम, चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कार्यरत वोलन्टीयर्स भी उपस्थित रहे।
-0-

रविवार, 9 मई 2021

राजकीय अस्पताल में रिसोर्स मैनेजमेंट के लिए आर ए एस अधिकारी नियुक्त

 बाड़मेर, 9 मई। जिला अस्पताल में मानव संसाधन प्रबंधन, सामान्य व्यवस्थाओं एवं समुचित व्यवस्थाओं के समय-समय पर निरीक्षण के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू को रिसोर्स मैनेजमेंट अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम के मध्यनजर राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में संपूर्ण व्यवस्थाओं यथा चिकित्सालय में मानव संसाधन प्रबंधन, सामान्य व्यवस्था एवं समुचित व्यवस्थाओं के समय-समय पर निरीक्षण के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू को रिसोर्स मैनेजमेंट अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं राजस्व अपील अधिकारी अरविंद कुमार जाखड़ को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-0-

कन्या महाविद्यालय में कोविड केयर सेंटर पर आर ए एस प्रभारी नियुक्त

बाड़मेर, 9 मई। राजकीय कन्या महाविद्यालय बाड़मेर में स्थापित कोविड केयर सेंटर पर विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं एवं निरीक्षण के लिए आरएएस अशोक चौधरी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय बाड़मेर में स्थापित कोविड केयर सेंटर पर क्वारंटाइन किए गए व्यक्तियों के लिए कोविड जांच, उनके ठहरने, सोने एवं खाने-पीने की माकूल व्यवस्था एवं समय-समय पर निरीक्षण के लिए आरएएस अशोक चौधरी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उनके सहयोग हेतु बाड़मेर ग्रामीण विकास अधिकारी सुखराम बिश्नोई एवं नगर परिषद आयुक्त बाड़मेर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-0-

रामसर, समदड़ी, गडरारोड एवं सेड़वा में कोविड कंसलटेंसी सेंटर स्थापित

 ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते सक्रमण के मध्येनजर

बाड़मेर, 9 मई। कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर रोकथाम के लिए रामसर, समदड़ी, गडरारोड एवं सेड़वा में कोविड कंसलटेंसी सेंटर स्थापित किए गए हैं।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि रामसर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण महाविद्यालय मे कोविड कंसलटेंसी सेंटर स्थापित किया गया है। इसी प्रकार अंबेडकर छात्रावास समदड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गडरारोड तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेड़वा में कोविड कंसलटेंसी सेंटर स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त कोविड कंसलटेंसी सेंटर्स पर संबंधित उपखंड अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं संबंधित सीएससी प्रभारी को प्रभारी अधिकारी तथा सीएचसी इंचार्ज को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-0-

महामारी रेड अलर्ट- 10 मई से लोक डाउन, सख्त प्रतिबन्ध रहेंगे

 सार्वजनिक एवं निजी परिवहन प्रतिबन्धित, आवागमन पर रोक

बैंड बाजा बन्द, बारात-निकासी नहीं, प्रीति-भोज पर रहेगा प्रतिबंध

 विवाह केवल घर मे 11 लोगो की मौजूदगी में अनुमत:, पोर्टल पर देनी होगी सूचना
बाड़मेर, 9 मई। जिले में बढ़ते कोरोना सक्रमण के मध्येनजर महामारी रेड अलर्ट, जनानुशासन पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार, 10 मई से 24 मई तक लोक डाउन रहेगा।
    जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि कोरोना महामारी की दुसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ता संक्रमण एवं युवावर्ग में बढ़ते संक्रमण एवं मृत्यु की संख्या को नियंत्रित करने की अत्यंत आवश्यकता है। संक्रमण की इस चेन को तोड़ने के लिए भीड़-भाड़ को नियंत्रित किया जाना अति आवश्यक है। इस उद्धेश्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए, महामारी रेड अलर्ट-जन अनुशासन पखवाड़ा आदेश की निरंतरता में 10 मई प्रातः 5 बजे से 24 मई प्रातः 5 बजे तक लाॅकडाउन लगाया जाकर जीरो मोबिलिटी क्षेत्र (लाॅकिंग एरिया-जन साधारण का अपने निवास स्थान से बाहर आगमन निषेध) घोषित कर निषेधाज्ञा जारी की जाती हैं।

बैंड बाजा, डीजे, बारात-निकासी और प्रीति-भोज पर प्रतिबंध
कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में काफी लोगों द्वारा उनके घर में प्रस्तावित विवाह को स्थगित किया गया है जोकि इस महामारी पर काबू पाने में एक सराहनीय योगदान हैं। जिले के सभी निवासियों, जिनके द्वारा 31 मई तक विवाह-समारोह का आयोजन किया जाना है,  वे इस प्रकार के आयोजन को 31 मई के बाद आयोजित करावें, ताकि कोविड संक्रमण पर रोक लगाई जा सकें।

विवाह केवल घर में, 11 व्यक्ति अनुमत, पोर्टल पर देनी होगी सूचना
इस दौरान हुए विवाह समारोह में दूल्हा-दूल्हन, बाराती-घराती काफी संख्या में कोविड पाॅजिटिव पाये गये हैं। अतः कोविड संक्रमण की इस परिस्थिति को देखते हुए विवाह से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात-निकासी, प्रीतिभोज इत्यादि की 31 मई तक अनुमति नहीं होगी। विवाह घर पर ही अन्यथा कोर्ट मैरिज के रूप में करने की अनुमति होगी। जिसमें 11 व्यक्ति अनुमत होंगे जिनकी सूचना पोर्टल पर देनी होगी। विवाह में बैण्ड-बाजा, हलवाई, टैन्ट व इस प्रकार के अन्य किसी भी व्यक्ति के सम्मिलित होने की अनुमति नहीं होगी। शादी के लिए टैण्ट हाऊस एवं हलवाई से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के सामान की होम डिलीवरी भी अनुमत नहीं होगी।

मैरिज गार्डन, मैरिज हाॅल्स एवं हाॅटल परिसर में शादी-समारोह का नहीं होगा आयोजन
उन्होंने बताया कि मैरिज गार्डन, मैरिज हाॅल्स एवं हाॅटल परिसर को शादी-समारोह हेतु बंद रखा जायेगा। शादी-समारोह में विवाह स्थल मालिकों, टैण्ट व्यवसायियों, केटरिंग संचालक एवं बैण्ड-बाजा वादकों इत्यादि को बुकिंगकर्ता द्वारा एडंवास बुकिंग हेतु दिया गया अमाउण्ट आयोजनकर्ता को वापस लौटाया जायेगा या फिर विवाह समारोह के आगामी तिथि अनुसार एडजस्ट किया जायेगा। किसी भी प्रकार के सामूहिक भोज के आयोजन की अनुमति नहीं होगी।

नरेगा कार्य बंद
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं में काम करने वाले श्रमिकों के संक्रमण से बचाव हेतु उक्त कार्य स्थगित रहेंगे। इस सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी किये जायेंगे।

धार्मिक स्थल बन्द रहेंगे
साथ ही सम्पूर्ण जिले में सभी प्रकार के धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। आमजन से यह अपील की जाती है कि पूजा-अर्चना, इबादत, प्रार्थना आदि अपने घर पर रहकर ही करें।
उन्होंने बताया कि हाॅस्पिटल में कोविड संक्रमित मरीजों के साथ अटेंडेंट की बढ़ती हुई संख्या से संक्रमण के फैलने की अत्यधिक संभावना रहती है अतः संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु कोविड पाॅजिटिव व्यक्ति के साथ हाॅस्पिटल में उपस्थित अटेंडेंट के सम्बन्ध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पृथक से जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। 

समस्त परिवहन बंद
उन्होंने बताया कि समस्त सार्वजनिक (निजी एवं सरकारी) परिवहन जैसे-बस, जीप इत्यादि (मेडिकल सेवाओं के अतिरिक्त) पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। बारात के आवागमन के लिए बस, आॅटो, टेम्पों, ट्रैक्टर, जीप इत्यादि की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि अन्तराज्यीय एवं राज्य के अन्दर आवश्यक माल का परिवहन करने वालें भार वाहनों के आवागमन, माल के लोडिंग एवं अनलोडिंग तथा उक्त कार्य हेतु नियोजित व्यक्ति अनुमत होंगे। संपूर्ण जिले में इंटर डिस्ट्रिक्ट, एक शहर से दूसरी शहर, शहर से गांव या फिर गांव से शहर, एक गांव से दूसरे गांव में (मेडिकल एवं अन्य इमरजेंसी स्थिति/अनुमत श्रेणी के अतिरिक्त) समस्त आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को जिले में आगमन से पूर्व यात्रा प्रारम्भ करने के 72 घण्टे के अन्दर करवाई गई आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यदि कोई यात्री आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है, तो गंतव्य पर पहुंचने पर 15 दिन के लिए क्वांरटीन किया जाये और उससे सम्बन्धित सूचना भेजकर उनकी निगरानी की जावें।
उन्होंने बताया कि समस्त उद्योग एवं निर्माण से सम्बन्धित इकाईयों में कार्य करने की अनुमति होगी ताकि श्रमिक वर्ग का पलायन रोका जा सके। सम्बन्धित ईकाई द्वारा अपने श्रमिकों को अधिकृत व्यक्ति द्वारा पहचान-पत्र जारी किया जाये जिससे आवागमन में सुविधा हो। उद्योग एवं निर्माण ईकाई द्वारा श्रमिकों के आवागमन हेतु स्पेशल बस का संचालन अनुमत होगा। संस्थान को अधिकृत व्यक्ति के हस्ताक्षर एवं विवरण एवं स्पेशल बस के नंबर एवं ड्राइवर का नाम संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट, कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। इंसीडेन्ट कमाण्डर (उपखण्ड मजिस्ट्रेट) उक्त प्राप्त सूचना को तुरन्त जिला वार रूम की ई-मेल आई.डी. पर अग्रेषित करना सुनिश्चित कराएंगे। 
उन्होंने बताया कि निर्माण सामग्री से सम्बन्धित दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। माल के आवागमन के लिए दी गयी छूट के अनुसार दूरभाष अथवा इलेक्ट्राॅनिक माध्यम से आॅर्डर मिलने पर सामग्री सप्लाई की जा सकेगी।

कोर ग्रुपों द्वारा निगरानी
इंसीडेन्ट कमाण्डर्स/संयुक्त प्रवर्तन दल/वार्ड कमेटी/ग्राम पंचायत स्तरीय कोर ग्रुप द्वारा समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार की निगरानी सुनिश्चित की जावें।
उन्होंने बताया कि समाचार पत्र वितरण हेतु सुबह 4 बजे से 11 बजे तक छूट होेगी। इलेक्ट्राॅनिक्स, प्रिन्ट मीडिया के कार्मिकों को परिचय पत्र के साथ आने-जाने की अनुमति होगी।
-0-

शनिवार, 8 मई 2021

शनिवार लाया खुश खबरी,नए मरीजो से दुगुने ठीक होकर घर लौटे

सकारात्मक रहे, खुशियां बांटे भय नहीं

बाड़मेर, 8 मई। जिले में शनिवार को 635 कोरोना मरीज ठीक होकर पुनः घर लौट गए। वहीं  प्राप्त 2950 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 318 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बिश्नोई ने बताया कि शनिवार को एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3431 हो गये है । राजकीय अस्पताल बाड़मेर में 417 मरीज, राजकीय अस्पताल बालोतरा में 78 मरीज, राजकीय गर्ल्स कोलेज बाड़मेर में 2 मरीज, कोविड केयर सेंटर एमबीआर महाविधालय बालोतरा में 6 मरीज, कोविड केयर सेंटर राजकीय महाविधालय बायतु में 67 मरीज एवं 39 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है । 2822 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है । डॉ बिश्नोई ने बताया की 635 मरीज कोरोना से मुक्त होकर स्वस्थ हुए है जिनको शनिवार को डिस्चार्ज किया गया । नये मामलो के साथ ही जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 11035 पॉजिटिव मरीज मिले है एवं 156 लोगों की मौत हुई है । साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 291 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 26 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है।

-0-

             

सांभरा में महज 24 घंटे में बना कोविड अस्पताल

#बाड़मेर-सतर्क-हैं


राजस्व मंत्री चौधरी की कोविड-19 की रोकथाम के लिए अनूठी पहल
अस्थायी अस्पताल निर्माण के दौरान खुद मंत्री रहे पूरे समय मौजूद
बाड़मेर, 8 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के आमजन को कॉविड-19 से बचाने के जज्बे ने 24 घंटे में सांभरा के रण में एक अस्थाई अस्पताल को खड़ा कर दिया।  
सैकड़ो लोगो और भामाशाहों के सहयोग से कोविड-19 के मरीजो के लिए अस्थाई अस्पताल का रिकॉर्ड समय मे निर्माण हुआ। अब यहाँ कोविड के मरीजों का इलाज सुलभ होगा। देश भर की तरह सरहदी बाड़मेर जिले में अचानक बढ़े कोविड 19 के मरीजो के चलते जिला अस्पताल और बालोतरा उपखंड के नाहटा अस्पताल में हाउसफुल हुए बेड के हालातों को देखते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने पचपदरा के सांभरा में 24 घण्टो में कोविड 19 अस्थाई अस्पताल बना डाला । लोगो के सहयोग और भामाशाहों के साथ से बंक हाउस में बनाया गया यह अनूठा अस्पताल अब कोविड के मरीजो के लिए जीवन देने वाला साबित होगा। 
  शनिवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने एक मजदूर के हाथ से इसका उद्घाटन करवाया। जिस जगह पर कल तक बबूल के कंटीले पेड़ो का साम्राज्य था। आज उस जगह पर कोविड के मरीजो को नया जीवन देने वाला कोविड अस्पताल बना नजर आया। राजस्व मंत्री ने खुद पिछले 24 घण्टो से यहाँ खड़े रहकर इस हॉस्पिटल का निर्माण करवाया। वे इस पूरे निर्माण  का श्रेय भामाशाहों और आम जनता को देते नजर आ रहे है।

इनका मिला सहयोग
बाड़मेर-जोधपुर हाइवे पर बने इस कोविड अस्प्ताल के लिए  राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के निर्देशन में स्थानीय जन प्रतिनिधियों, स्थानीय भामाशाहों के साथ साथ इंटरनेशनल बंकर निर्माता किरी ग्रुप के ललित किरी ने निशुल्क बंकर मुहैया करवाये । वहीं जिला परिषद सदस्य व स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि खेराज राम हुड्डा तथा कोसरिया सरपंच रुगाराम सारण के सहयोग से 24 घण्टे के भीतर जंगली इलाके में एक वातानुकूलित अस्पताल खड़ा किया गया।

पुख्ता चिकित्सा इंतजाम
कोविड 19 की आपदा की इस घड़ी में सांभरा गांव में स्थापित किए गए अस्थाई अस्पताल में लोगो ने भी दिल खोलकर मदद की है। अब इस जगह चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों के साथ साथ स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात कर दिया गया है l यहाँ अब कोविड 19 संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। मरीजों को संपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीम कार्यरत रहेगी। यहां चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने डॉ हितेंद्र सिंह, डॉकेट डॉ मुकेश राजपुरोहित के निर्देशन में चिकित्सा कर्मियों को तैनात किया है , यह 24 घंटे सेवाएं देंगे। किसी जनप्रतिनिधि द्वारा महज 24 घण्टे में कोविड अस्पताल का निर्माण अपने आप मे किसी रिकॉर्ड से कम नही है। आज आपदा के हालातों में इसी तरह के प्रयास जनता की जान बचाने में महती भूमिका अदा करेगा।
इस दौरान बाड़मेर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिला परिषद सदस्य खेराज राम हुड्डा, उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, विवेक व्यास, सांभरा सरपंच लीला देवी हुड्डा सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 रिफाइनरी अस्पताल के लिए 15 एकड़ भूमि निशुल्क आवंटित होगी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड को अस्पताल के निर्माण के लिए राजस्व मंत्री के प्रयासों से पचपदरा तहसील के ग्राम सांभरा में 15 एकड़ भूमि निशुल्क आवंटित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत की इस मंजूरी से रिफाइनरी क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्मिकों एवं क्षेत्रीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
-0-


      

शुक्रवार, 7 मई 2021

जन अनुशासन पखवाड़े में लापरवाही बर्दाश्त नही उल्लंघन पर गुस्वार को 600 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही

 बाड़मेर, 07 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार को जिले में 600 व्यक्तियों से कुल 92,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 401 व्यक्तियों से 54300 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बायतु में 8 व्यक्तियों से 2800 रूपये, चौहटन में 13 व्यक्तियों से 1300 रूपये, सेड़वा में 15 व्यक्तियों से 3100 रूपये, सिणधरी में 19 व्यक्तियों से 6500 रूपये, शिव में 8 व्यक्तियों से 1200 रूपये, रामसर में 8 व्यक्तियों से 2200 रूपये, बालोतरा में 89 व्यक्तियों से 15200 रूपये, धोरीमन्ना में 4 व्यक्तियों से 1600 तथा सिवाना में 35 व्यक्तियों से 3900 को मिलाकर कुल 600 व्यक्तियों से 92,100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार तक 59613 व्यक्तियों से 1,05,05,376 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

कोविड नियमों के उल्लंघन पर शुक्रवार को 1 लाख 22 हजार का जुर्माना

 बाड़मेर, 07 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को जिले में 709 व्यक्तियों से कुल 1,22,800 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में शुक्रवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 452 व्यक्तियों से 59500 रुपये, उपखण्ड क्षंेत्र बाड़मेर में 1 व्यक्ति से 5000 रूपये, उपखण्ड क्षेत्र बायतु में 10 व्यक्तियों से 2000 रूपये, चौहटन में 16व्यक्तियों से 4200 रूपये, सेड़वा में 34 व्यक्तियों से 9500 रूपये, सिणधरी में 14 व्यक्तियों से 3100 रूपये, शिव में 8 व्यक्तियों से 2100 रूपये, गडरारोड़ में 1 व्यक्ति से 1000 रूपयेे, बालोतरा में 84 व्यक्तियों से 12400 रूपये, गुडामालानी में 2 व्यक्तियों से 2000 रूपये, धोरीमन्ना में 5 व्यक्तियों से 2500 तथा सिवाना में 82 व्यक्तियों से 20500 को मिलाकर कुल 709 व्यक्तियों से 1,22,800 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में शुक्रवार तक 60322 व्यक्तियों से 1,06,28,106 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

इन्द्राकॉलोनी, नेहरू नगर, महावीर नगर, अम्बेडकर नगर एवं बलदेव नगर में कर्फ्यू

 बाड़मेर, 07 मई। बाड़मेर शहर के इन्द्राकॉलोनी, नेहरू नगर, महावीर नगर, अम्बेडकर नगर एवं बलदेव नगर के क्षेत्र में जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी की जाकर कर्फ्यू लगाया गया है।

बाड़मेर उपखण्ड मजिस्ट्रेट रोहित चौहान ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी की सी.सी. रोड जो उगमसिंह सर्किल से एनएच-68 को जाती है को छोड़कर शेष समस्त गलीयां बंद रहेगी। इसी प्रकार नेहरू नगर, महावीर नगर, अम्बेडकर नगर में स्टेडिमय रोड़ से 80 फीट रोड़ जो एनएच-68 को जाती है को छोड़कर शेष समस्त गलीयां बंद रहेंगी। वहीं बलदेव नगर में सिणधरी चौराहे से जोधपुर रोड़ पर गली नम्बर 3 एवं भुरटिया रोड़ को छोड़कर शेष सभी गलियां बंद रहेगी। सिणधरी चौराहे से सिणधरी रोड पर सभी गलीयां बलदेव नगर की तरफ बंद रहेगी। उन्होने बताया कि उपरोक्त क्षेत्र में जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी कर कर्फ्यू लगाया गया है।
उपखण्ड अधिकारी चौहान ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 1957 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी ने नाहटा अस्पताल का निरीक्षण कर देखे हालात

 बाड़मेर, 7 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार को बालोतरा के नाहटा अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चिकित्सालय में ऑक्सीजन सहित आवश्यक दवाईयों एवं उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी लेकर चिकित्सा व्यवस्थाओं को परखा।

इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने नाहटा अस्पताल के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होनें कोविड प्रबंधन के लिए प्रयाप्त बैड, ऑक्सीजन आपूर्ति, ऑक्सीजन युक्त बैड्स एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के संबंध मे जानकारी लेकर उपलब्ध संसाधनों का उपयुक्त प्रयोग करते हुए आमजन को कोविड महामारी के दौर में राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कोविड जैसी भयावह महामारी के दौर में किसी भी मरीज को ईलाज से वंचित नहीं रखा जाए।
राजस्व मंत्री चौधरी ने कोरोना रोकथाम एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता आदि का फीडबैक लिया। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, मेडिकल स्टाफ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद कर अधिकाधिक लोगों को टीकाकरण करवाने तथा लक्षण पाए जाने की स्थिति में जांच के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होनंे राज्य सरकार द्वारा जारी नवीन गाईडलाईन की पालना के लिए लोगो में जन जागृति लाने के निर्देश दिए।
-0-

कोविड प्रबंधन में राजस्व मंत्री चौधरी बायतु कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा

 बाड़मेर, 7 मई। शुक्रवार को राजस्व मंत्री चौधरी बायतु स्थित कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होनें कोविड केयर सेंटर में प्रयाप्त आवश्यक संसांधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा इस कार्य में जनसहभागीता की बात कही।

इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने कोविड मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखते हुए समस्त मूलभूत सुविधाओं को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होनें स्वास्थय सेवाओं में बढ़ोतरी पर जोर देने की बात कही। उन्होने कहा कि कोविड केयर सेंटर के प्रबंधन में किसी प्रकार की कौताही न बरती जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होने केयर सेंटर के परिसर को निर्धारित अंतराल में पूर्णरूपेण सेनेटाईज करते रहने तथा आवश्यक ऐहतियाती उपाय जैसे मास्क, सामाजिक दूरी, सैनेटाईजेशन इत्यादि की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को कोविड रोकथाम के लिए विवेकपूर्ण एवं न्यायसंगत प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कोविड केयर सेंटर पर पर्याप्त बेड व्यवस्था सहित सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

गुरुवार, 6 मई 2021

राजस्व मंत्री चौधरी ने जिला अस्पताल में मरीजों से मिलकर जाने हालात

अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर परिवहन के लिए उपलब्ध करवाया ई-रिक्शा

बाड़मेर, 6 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरूवार को जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनकीकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होनें कोविड रोकथाम के प्रबंधों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अस्पताल प्रशासन द्वारा मानव संसाधन की कमी के चलते ई-रिक्शा की आवश्यकता बताई तो चौधरी ने ई-रिक्शा तत्काल उपलब्ध करवाया ताकि ऑक्सीजन सिलेण्डर परिवहन में समय कम लगे। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन भी मौजूद रहे।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि कोविड मरीजों की संख्या मे अत्याधिक वृद्धि से प्रबंध में आ रही परेशानीयां दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि मानव संसाधन एवं अन्य आवश्यक संसाधन सीमित मात्रा में है, ऑक्सीजन परिवहन में ई-रिक्शा की आवश्यकता है। इस पर राजस्व मंत्री चौधरी ने त्वरित कार्यवाही कर ई-रिक्शा मेडिकल कॉलेज प्राचार्य आर.के.आरेसी को सुपुर्द किया।
राजस्व मंत्री चौधरी एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने मुल्तानमल भीखचन्द छाजेड राजकीय महाविद्यालय मे तैयार हो रहे 100 बेड के कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण किया। उन्होने कोविड सेंटर पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कोविड सेंटर में आने वाले सभी मरीजों को सभी प्राथमिक सुविधाएं मिले यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान पीएमओ बी.एल.मंसूरिया एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आर.के आसेरी मौजूद रहे।
ऑक्सीजन बैंक स्थापित
राजस्व मंत्री चौधरी एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने भारतीय जैन संघटन बाड़मेर द्वारा स्थापित ऑक्सीजन बैंक का उद्धघाटन किया। उन्होनें भामाशाह मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन एवं अन्य सहयोगी व्यक्तियों का हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि इस बैंक में ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर मशीनें उपलब्ध रहेंगी, जिन्हें जरूरतमंदों को घर पर ही ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
-0-

राणीगांव एवं जालीपा में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू

बाड़मेर, 06 मई। उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर के ग्राम राणीगांव एवं जालीपा में कोरोना वायरस संक्रमण पाए जाने तथा अत्यधिक संक्रमण की आशंका के चलते बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान द्वारा राणीगांव एवं जालीपा के सम्पूर्ण ग्राम क्षेत्रों को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया है।

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 1957 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा।
-0-

संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्ति की गहनता से हो कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग - लोक बंधु

 कोविड प्रबंधों की समीक्षा बैठक

बाल विवाह रोकथाम के लिए सूचना तंत्र हो सक्रिय
बाड़मेर, 06 मई। पॉजिटिव आने वाले लोगों के प्राथमिक कॉन्टेक्ट एवं परिवारजनों को तुरंत प्रभाव से आईसोलेशन में भेजा जाकर उनका सेम्पल लिया जाए। आईएलआई लक्षण वाले लोगों को मेडिकल किट वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संभावित संक्रमित लोगों को शीघ्र ट्रेक किया जाए ताकि संक्रमण फैलने से पूर्व ही सम्पूर्ण व्यवस्थाएं की जा सके। जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार शाम को वीसी के माध्यम से आयोजित कोरोना संक्रमण रोकथाम की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
आईएलआई लक्षण वाले लोगो की पहचान के लिए दुबारा हो सर्वे
जिला कलक्टर लोक बंधु ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में आईएलआई लक्षण वाले लोगों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर सर्वे का दूसरा राउण्ड किया जाए, ताकि अधिकाधिक संभावित कोविड संक्रमितों की पहचान की जा सके। उन्होने समस्त आईएलआई लक्षणों वाले व्यक्तियों को मेडिकल किट वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि किट वितरण के लिए संबंधित का नाम, पता, नम्बर सहित सम्पूर्ण डाटा तैयार किया जाए तथा उपखण्ड मुख्यालय के कन्ट्रोल रूम से उक्त व्यक्ति को मेडिकल किट का वितरण हुआ या नहीं इसका वैरिफिकेशन किया जाए।
अधिक संक्रमण वालें क्षेत्रों को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित करे
जिला कलक्टर से सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी गांव अथवा शहरी क्षेत्र में अधिक संक्रमित मिले तो तुरन्त प्रभाव से वहां जीरो मॉबिलिटी क्षेत्र घोषित कर पाबंदिया लगाई जाए। उन्होने कहा कि कन्टेनमेंट जोन में मूवमेंट को रोकें तथा कठोरता से पालना करवाएं।
सार्वजनिक स्थानों पर न हो भीड़
उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न सार्वनिक स्थानों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लोग इकठ्ठा न हो यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होने सार्वजनिक स्थानों पर क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी, एएनएम, कन्ट्रोल रूम इत्यादि महत्वपूर्ण नम्बर अंकित करवाने के निर्देश दिए है, ताकि आमजन कोविड से संबंधित विभिन्न प्रकार की सूचनाएं शीघ्र दे सके।
बिना अनुमति के शादी समारोह एवं बाल विवाह पर रखें नजर
जिला कलक्टर ने कहा कि मई माह में शादी समारोह आयोजन अत्यधिक मात्रा मंे होने की संभावना है। उन्होनें कहा कि आमजन एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से सम्पर्क कर फिलहाल शादीयां स्थगित करवाने के लिए उन्हें प्रेरित करे। साथ ही बिना सूचना दिए समारोह आयोजित करने वालों तथा बाल विवाह की आशंका के मद्देनजर क्षेत्र में सूचना तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर लोक बंधु ने सभी सीएचसी में कोविड केयर सेंटरों के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। उन्होने वैक्सीनेशन के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कहा कि परिवहन में अनुमत क्षमता से अधिक यात्रियो के साथ चल रहे वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए उन्हें सीज किया जाए।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे के दौरान आमजन को निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करवाई जाए। उन्होने बेवहज घूमत लोगों को संस्थागत क्वारेंटाईन सेंटर में रखने की कार्यवाही को जारी रखने तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देशन दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल.विश्नोई, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, डीएसओ अश्विनी गुर्जर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा उपखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी वीसी के माध्यम से मौजूद रहे।
-0-

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने किया सीएचसी चौहटन का औचक निरीक्षण

डोर टू डोर सर्वे कर मेडिकल किट वितरण कराने के निर्देश

बाड़मेर, 06 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरूवार को सीएचसी चौहटन का औचक निरीक्षण कर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चिकित्सालय में ऑक्सीजन सहित आवश्यक दवाईयों एवं उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी लेकर चिकित्सा व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल मौजूद रहें।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर कोविड प्रबंधन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होने सीएचसी में उपलब्ध संसाधानों का अवलोकन करते हुए इनका विवेकपूर्ण एवं न्यायसंगत प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कोविड महामारी के दौर में किसी भी मरीज को ईलाज से वंचित नहीं रखा जाए। उन्होने क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे में चिन्हित किए गए आईएलआई लक्षणों वाले व्यक्तियों को तत्काल मेडिकल किट वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात् राजस्व मंत्री चौधरी ने कोरोना रोकथाम एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौहटन पंचायत समिति सभागार में प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर चौहटन क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के हालातों की विस्तार के साथ समीक्षा की। उन्होने सीएचसी चौहटन में रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता आदि का फीडबैक लिया। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, मेडिकल स्टाफ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद कर अधिकाधिक लोगों को टीकाकरण करवाने तथा लक्षण पाए जाने की स्थिति में जांच के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होनंे राज्य सरकार द्वारा जारी नवीन गाईडलाईन की पालना के लिए लोगो में जन जागृति लाने के निर्देश दिए।
-0-

अनुपस्थित पाए जाने पर चिकित्सा अधिकारी फागलिया को आरोप पत्र

बाड़मेर, 6 मई। कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं स्वेच्छा से अनुपस्थित पाए जाने पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फागलिया डॉ. उमेश कुमार सामोता को राजस्थान सिविल सेवाऐ (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 17 के अन्तर्गत आरोप पत्र जारी कर 15 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि डॉ. उमेश कुमार सामोता को चिकित्सा अधिकारी प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फागलिया के पद पर कार्यरत रहने के दौरान उपखण्ड अधिकारी सेडवा द्वारा उन्हें पीएचसी फागलिया टीकाकरण सेन्टर हेतु प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया था।
उन्होने बताया कि पीएचसी फागलिया पर 15 मार्च, 2021 को 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों एवं 45 से 59 वर्ष के गम्भीर बीमारियों से ग्रेसित नागरिकों हेतु आयोजित टीकाकरण स्थल पर डॉ. उमेश कुमार सामोता अनुपस्थित रहें। 29 अप्रेल, 2021 को उपखण्ड अधिकारी (इंसीडेंट कमाण्डर) सेड़वा द्वारा पीएचसी का निरीक्षण करने पर डॉ. सामोता द्वारा 1 एवं 2 अप्रेल को अनुपस्थित होते हुए भी उपस्थिति रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज की गई तथा उपस्थिति रजिस्टर में 13 से 29 अप्रेल तक आकस्मिक अवकाश दर्ज किया हुआ पाया गया परन्तु उक्त अवकाश स्वीकृत करने के संबंध में किसी प्रकार का आदेश एवं आवेदन पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। वर्तमान में कोविड-19 जैसी गंभीर महामारी के दौरान आमजन को चिकित्सा सेवाओं की सबसे ज्यादा आवश्यकता है, ऐसे में डॉ. सामोता अपने कर्तव्य से स्वेच्छा पूर्वक अनुपस्थित है।
जिला कलक्टर ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फागलिया का यह कृत्य अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आने पर डॉ. उमेश कुमार सामोता को राजस्थान सिविल सेवाऐ (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 17 के अन्तर्गत आरोप पत्र जारी कर 15 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।
-0-

कोरोना संक्रमण रोकथाम की होगी मोइक्रो मॉनिटरिंग

मैनेजमेन्ट प्रकोष्ठों का गठन, प्रभारी एवं नोडल अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 06 मई। जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा आदेश जारी कर कोरोना संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर जिले में स्थित हॉस्पिटल्स में कोविड संक्रमित मरीजो हेतु बेड एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता, आईएलआई मरीजों का डोर-टू-डोर सर्वे, होम आईसोलेशन मरीजों का फॉलोअप, महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडें के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने आदि कार्यो हेतु क्रमशः डोर-टू-डोर सर्वे एवं प्रवर्तक मैनेजमेन्ट प्रकोष्ठ, हॉस्पीटल मैनेजमेन्ट प्रकोष्ठ एवं ऑक्सीजन मैनेजमेन्ट प्रकोष्ठ का गठन किया जाकर प्रभारी अधिकारी, नोडल अधिकारी, पारी प्रभारी एवं कार्मिकों को नियुक्त किया गया है।
सर्वेक्षण मैनेजमेंट प्रकोष्ठ
आदेशानुसार इस प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू होंगे तथा इसके सहयोग हेतु जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस प्रकोष्ठ द्वारा जिले में सम्पूर्ण परिवारों का डोर टू डोर सर्वे, आईएलआई मरीजों को मेडिकल किट वितरण करने, होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों का फॉलोअप, जिले में शादियों के दौरान कोविड गाईडलाईन का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूल करने, महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडा के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन का उल्लंघन करने वालों को संस्थागत क्वारंटाईन करने, अनुमत दुकानों के अलावा दुकाने खोलने वालों की दुकाने सीज करने एवं जुर्माना वसूल करने तथा कन्टेनमेन्ट जोन में बिना अनुमति आवाजाही करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही आदि कार्य सम्पादित किए जाएंगे।
हॉस्पीटल मैनेजमेन्ट प्रकोष्ठ
इस प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी सांवरमल रैगर आरएएस होंगे तथा इसके सहयोग हेतु एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर मुकेश पचौरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रकोष्ठ द्वारा कोरोना के मरीजों को एडमिशन की स्थिति एवं एडमिशन के पैरामीटर, कोरोना से ठीक हुए मरीजोें को डिस्चार्ज करने के पैरामीटर, जिले में संचालित समस्त कोविड सेन्टरों में बेड्स की उपलब्धता एवं भर्ती होने वाले मरीजों की स्थिति, राजकीय एवं निजी हॉस्पीटलों में उपलब्ध बेड एवं ऑक्सीजन की स्थिति, हॉस्पीटलों में भर्ती मरीजों मे से हाईफ्लो ऑक्सीजन, लो फ्लो ऑक्सीजन वाले मरीजों की संख्या, हॉस्पीटलों में बिना ऑक्सीजन वाले मरीजों की स्थिति आदि से संबंधित कार्य सम्पादित किए जाएंगे।
ऑक्सीजन मैनेजमेन्ट प्रकोष्ठ
इस प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई होंगे तथा इसके सहयोग हेतु सानिवि खण्ड प्रथम के अधिशाषी अभियन्ता महावीर जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न स्त्रोतों से उपलब्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति की अपडेट सूचना हर दो घण्टे में उपलब्ध कराने, गुलजग प्लांट बाडमेर एवं पचपदरा प्लांट से प्राप्त होने वाली आक्सीजन का राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों को आवंटन की अपडेट सूचना हर दो घण्टे में उपलब्ध कराने, जिले में ऑक्सीजन की प्रति मरीज खपत की नियमित रूप से मॉनिटरिंग, पचपदरा ऑक्सीजन प्लांट में लगे अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ऑक्सीजन आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करना आदि कार्य सम्पादि किए जाएंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि उक्त अधिकारी/कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें प्रदत्त समस्त दायित्वों एवं कार्यो को सम्पादित करना सुनिश्चित करेंगे। नियुक्त प्रभारी अधिकारी, नोडल अधिकारी एवं पारी प्रभारी कोरोना गाइडलाईन की पूर्ण रूप से पालना कराते हुए उन्हें आवंटित कार्यो को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पादित करते हुए अपडेट सूचना प्रतिदिन उपलब्ध करायंगे।
-0-

बुधवार, 5 मई 2021

स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही जारी, बुधवार को 99 हजार का वसूला जुर्माना

बाड़मेर, 5 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार को जिले में 625 व्यक्तियों से 98,800 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 426 व्यक्तियों से 58500 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 5 व्यक्तियों से 2500, बायतु में 8 व्यक्तियों से 800 रूपये, चौहटन में 17 व्यक्तियों से 4500 रूपये, सेड़वा में 33 व्यक्तियों से 6200 रूपये, सिणधरी में 23 व्यक्तियों से 3900 रूपये, शिव में 8 व्यक्तियों से 1300 रूपये, रामसर में 1 व्यक्ति से 500, बालोतरा में 61 व्यक्तियों से 7600 रूपये, गुडामालानी में 2 व्यक्तियों से 600 रूपये, धोरीमन्ना में 4 व्यक्तियों से 500 तथा सिवाना में 37 व्यक्तियों से 11900 को मिलाकर कुल 625 व्यक्तियों से 98,800 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार तक 59013 व्यक्तियों से 1,04,13,276 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

आईएलआई लक्षण वालें व्यक्तियों को मेडिकल किट वितरण सुनिश्चित किया जाए - चौधरी

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिणधरी का निरीक्षण

50 बेड का कोविड केयर सेंटर खोले जाने का निर्णय
बाड़मेर, 5 मई। बुधवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, जिला कलक्टर लोक बंधु एवं जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने सामुदायिाक स्वास्थ्य केन्द्र सिणधरी की निरीक्षण कर कोविड प्रबंधों की जानकारी ली। चौधरी ने चिकित्सा एवं प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे में चिन्हित किए गए आईएलआई लक्षणों वाले व्यक्तियों को प्रभावी एवं त्वरित मेडिकल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया तथा कोविड प्रबंधन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होने कहा कि कोविड महामारी के दौर में किसी भी मरीज को ईलाज से वंचित नहीं रखा जाए। उन्होनें सीएचसी में उपलब्ध निःशुल्क दवाईयों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दवाईयों का स्टॉक प्रयाप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं मेडिकल कार्मिकों को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होनें सीएचसी में उपलब्ध संसाधानों का अवलोकन करते हुए इनका विवेकपूर्ण एवं न्यायसंगत प्रबंधन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान निष्क्रमणिय पशुपालक राजकीय उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय जेतेश्वर धाम सिणधरी में 50 बेड का कोविड सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में राजस्व मंत्री चोधरी ने सम्पूर्ण व्यवस्थाएं त्वरित पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने आईएलआई लक्षण वाले व्यक्तियों को मेडिकल किट वितरण करने में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होने इस संबंध में पंचायत स्तरीय कोर कमेटी से हर रोज सूचना प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को होम क्वारेंटाईन तथा मेडिकल किट वितरण के कार्य का रेंडम वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए ताकि किट वितरण का कार्य प्रभावी तरीके से किया जा सके। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बेवजह घूमने वाले लोगों पर कार्यवाही कर संस्थागत क्वारेंटाईन करने के निर्देश दिए। उन्होने क्षेत्र मे राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की पूर्ण पालना करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम समेत प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

खुदरा किराणा व्यापारी ऐसोसियन की पहल, होम डिलीवरी के माध्यम से किराणे का सामान मिल सकेगा

बाड़मेर, 5 मई। कोविड 19 महामारी के दौरान आमजन घर से बाहर न निकले इसके लिए खुदरा किराणा व्यापारी ऐसोसियन, बाड़मेर द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर संचालित किराणा दुकानों से किराणा एवं खाद्य सामग्री के लिए होम डिलीवरी देने के लिए स्वैच्छा से सहमति प्रदान की है।

जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि आमजन खुदरा किराणा व्यापारी ऐसोसियन बाड़मेर की पहल के मद्देनजर अपने घर से नजदीकी किराणा खुदरा व्याापरी से निर्धारित समयानुसार सम्पर्क कर आवश्यक खाद्य सामग्री विवरण उपलब्ध करावे ताकि व्यापारी द्वारा अपने घर तक खाद्य सामग्री की आपूर्ति समयानुसार की जा सके। उन्होने आमजन से अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उन्होनें खुदरा व्यापारियों को कोविड सुरक्षा मापदण्डों की पालना करते हुए अंकित मूल्य के अनुसार आमजन के घर तक खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हे।
-0-

निजी अस्पतालों में नोडल अधिकारी प्रतिदिन दो बार तीन-तीन घण्टे का भ्रमण करेंगे

ऑक्सीजन का उपयोग एवं बेड की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे

बाड़मेर, 5 मई। जिले में स्थित निजी चिकित्सालयों में बेहतर कोविड प्रबंधन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को उन्हें आवंटित चिकित्सालय को प्रतिदिन दिन में दो बार तीन-तीन घण्टे का भ्रमण कर अस्पतालों में ऑक्सीजन बैड्स पर ऑक्सीजन का विवेकपूर्ण उपयोग, ऑक्सीजन मांग, उपयोग एवं आपूर्ति की समीक्षा एवं विश्लेषण करते हुए ऑक्सीजन की निर्बाध एवं सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु द्वारा जारी आदेशानुसार निजी अस्पतालों में कोविड प्रबंधन के लिए निजी चिकित्सालयों से समन्वय, बैड्स की उपलब्धता, ऑक्सीजन की मांग, उपयोग एवं आपूर्ति की समीक्षा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को अग्रिम आदेशों तक आवंटित निजी अस्पताल का प्रतिदिन दिन में दो बार प्रातः एवं सांय तीन-तीन घण्टे का भ्रमण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होनें ऑक्सीजन के विवेकपूर्ण एवं न्यायसंगत उपयोग के लिए जारी दिशानिर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग, उपयोग एवं आपूर्ति की समीक्षा एवं विश्लेषण करते हुए न्यायसंगत ऑक्सीजन मांग की निर्बाध एवं सतत आपूर्ति के लिए गठित नियंत्रण कक्ष को कम से कम 12 घण्टे पूर्व सूचित किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने इस कठिन समय में मरीजों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने, संसाधनों का न्यायसंगत एवं विवेकपूर्ण उपयोग करने एवं निजी चिकित्सालय से समन्वय स्थापित करने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होने आपात स्थिति में अस्पताल में ही रह कर समस्या का त्वरित एवं प्रोएक्टिव रूप से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
-0-

दक्षिण पश्चिम मानसून 2021 पूर्व तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश

बाड़मेर, 5 मई। आगामी दक्षिण पश्चिम मानसून 2021 के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई से संबंधित विभागों को पूर्व तैयारियों सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राद्यिकरण नई दिल्ली द्वारा आमागी दक्षिण पश्चिम मानसून 2021 की पूर्ण तैयारियों के संबंध में निर्देश जारी किए गए है। उन्होने बताया कि जिले में कोविड संक्रमण की विपदा के दौर में यह आवश्यक है कि मानसून की पूर्ण तैयारियां की जाए ताकि दक्षिण पश्चिम मानसून सहित बाढ एवं चक्रवात क्षेत्रों में होने वाले दुष्प्रभावों को कम किया जा सके। उन्होने बताया कि स संबंध में सुधार लाने के उपयों की सूची तैयार की गई है, जिसमें बाढ के दौरान और बाद में किये जाने वाले उपायों की विस्तृत सूचना प्रेषित की गई है। उन्होनें संबंधित विभागों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राद्यिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मानसून पूर्व तैयारियां करने एवं बाढ आपदा की स्थिति में उक्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने उक्त संबंध में प्राप्त उपयों का आमजन में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है।
-0-

जन अनुशासन पखवाड़े में लापरवाही बर्दाश्त नही, उल्लंघन पर मंगलवार को 624 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही

बाड़मेर, 05 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिले में 624 व्यक्तियों से कुल 1,08,400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 377 व्यक्तियों से 55500 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 2 व्यक्तियों से 6000, बायतु में 47 व्यक्तियों से 10300 रूपये, चौहटन में 13 व्यक्तियों से 4600 रूपये, सेड़वा में 31 व्यक्तियों से 9200 रूपये, सिणधरी में 9 व्यक्तियों से 1300 रूपये, शिव में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये, गडरारोड में 1 व्यक्ति से 200, रामसर में 6 व्यक्तियों से 2400 रूपये, बालोतरा में 85 व्यक्तियों से 11300 रूपये, गुडामालानी में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये, धोरीमन्ना में 12 व्यक्तियों से 2400 तथा सिवाना में 32 व्यक्तियों से 4300 को मिलाकर कुल 624 व्यक्तियों से 1,08,400 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार तक 58388 व्यक्तियों से 1,03,14,476 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

जनप्रतिनिधियों एवं जिला कलक्टर की अपील आई काम

कई लोगों ने स्वेच्छा से किया प्रीतिभोज का आयोजन स्थगित

बाड़मेर, 05 मई। कोरोना संक्रमण के वर्तमान गम्भीर हालातों के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों एवं जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा दिये गये निर्देशोें एवं अधिकारियों द्वारा निरन्तर समझाईश के फलस्वरूप कई लोगों द्वारा स्वेच्छा से प्रीतिभोज समेत विवाह समारोह में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों को स्थगित किया गया हैै।
नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े की पालना सुनिश्चित कराने के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 15 निवासी रमेश मालू उर्फ धनराज द्वारा अपने पुत्र शुभम मालू, जूना केराडू मार्ग निवासी मनीष कुमार पुत्र जोगराज मालू द्वारा अपने भाई रवि मालू, जूना केराडू मार्ग निवासी श्रीमती चौथी देवी द्वारा अपनी पुत्री सरस्वती जैन, स्कूल नम्बर 4 की गली बाडमेर निवासी मघराज जैन द्वारा अपने पुत्र हितेश जैन के विवाह निमित प्रीतिभोज समेत कई लोगों द्वारा विवाह समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित किया जा रहा है।
-0-
 

सरणु पनजी एवं हापों की ढ़ाणी में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू

बाड़मेर, 5 मई। उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर के ग्राम सरणु पनजी एवं हापों की ढ़ाणी में कोरोना वायरण संक्रमण पाए जाने तथा अत्यधिक संक्रमण की आशंका के चलते बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान द्वारा सरणु पनजी एवं हापों की ढ़ाणी के सम्पूर्ण ग्राम क्षेत्रों को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया है।

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 1957 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा।
-0-

युवाओं के टीकाकरण को 3 करोड़ रूपये की अनुशांषा

बाड़मेर, 5 मई। जिले में कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थितियों के बीच बुधवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत 18 से 45 आयु वर्ग के व्यक्तियों के टीकाकरण कार्य के लिए 3 करोड़ रूपये स्वीकृत करने की अनुशंषा की है।

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कोविड 19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 18 से 45 आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोरोना से बचाने हेतु वैक्सीनेशन पर होने वाले खर्च के लिए अपने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत 3 करोड़ रूपये स्वीकृत किए जाने की अनुशंषा की है।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी ने विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

लिक्विड ऑक्सीजन से भरें टैंकर की तकनीकी समस्या का करवाया समाधान

बाड़मेर, 5 मई। राजस्व मंत्री चौधरी कोरोना महामारी के दौर में ऑक्सीजन की आपूर्ति, टीकाकरण एवं आवश्यक चिकित्सकीय उपचार के लिए आमजन के सहयोग के लिए जिले में लगातार सक्रिय है। बुधवार को राजस्व मंत्री चौधरी ने पंचायत समिति पाटोदी के सिमरखिया, बड़नावा जागीर एवं नवातला के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होने पचपदरा स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर आए लिक्विड ऑक्सीजन से भरे टैंकर में आई समस्या का स्वयं उपस्थित रहकर समाधान करवाया।
बुधवार को राजस्व मंत्री चौधरी ने पाटोदी पंचायत समिति के सिमरखिया, बड़नावा जागीर एवं नवातला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्हानें चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, मेडिकल स्टाफ एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से संवाद कर क्षेत्र में आमजन को टीकाकरण एवं लक्षणों की स्थिति में जांच के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होनं कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी नवीन गाईडलाईन की पालना के लिए लोगो में जागृति लाई जाए। राजस्व मंत्री चौधरी क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में प्रसार के लिए स्वयं निरंतर प्रयासरत है। उन्होनें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़नावा जागीर में मेडिकल उपकरणों की आवश्यकता पूरी करने के लिए अपने विधायक कोटे से 5 लाख रूपये की अनुशंषा की तथा प्राथमिक उपचार में आ रही समस्याओं की अतिशीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
देशी जुगाड़ से रमजान ने करवाया लिक्विड ऑक्सीजन से भरा टैंकर खाली
बुधवार को पचपदरा के ऑक्सीजन प्लांट पर पहुंचे लिक्विड ऑक्सीजन टैंकर मेें से एम.एस.पाईप कहीं गिर जाने से प्लांट के क्रायोजैनिक स्टोरेज टैंक में लिक्विड आपूर्ति में अवरोध पैदा हो गया। इसपर राजस्व मत्री चौधरी ने स्वयं वहां पहुंचकर परिवहन विभाग के अधिकारी को तुरंत प्रभाव से मौके पर तकनीकी मिस्त्री के साथ पहंुचने के निर्देश दिए। बालोतरा परिवहन विभाग के अधिकारी तकनीकी मिस्त्री रमजान भाई के साथ प्लांट पर पहुंचे। मिस्त्री रमजान भाई ने देशी जुगाड़ से टैंकर खाली करवाया। राजस्व मंत्री चौधरी ने रमजान की सूझबूझ, अनुभव एवं काबिलियत की तारीफ तथा चुस्ती के साथ कार्य करने के लिए परिवहन विभाग एवं निरीक्षक सोहनलाल, प्लांट के तकनीकी सहायक सोनू तथा गौतम सहित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों का आभार जताया।
-0-

मंगलवार, 4 मई 2021

ऑक्सीजन के प्रभावी प्रबंधन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए - चौधरी

 राजस्व मंत्री चौधरी ने ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

बाड़मेर, 04 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंगलवार को संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा के साथ जिले के पचपदरा स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने प्लांट में ऑक्सीजन के प्रबंधन पर जोर देते हुए जिले में ऑक्सीजन आपूर्ति को निर्बाध रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होनें कहा कि जिले को प्राप्त लिक्विड ऑक्सीजन का प्रबंधन प्रभावी तरीके से हो। उन्होने कहा कि प्राप्त मात्रा का पूर्ण उपयोग किया जाए। उन्होनें खाली सिलेण्डर भरे जाने की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया तथा किसी प्रकार के लिकेज अथवा व्यर्थ में ऑक्सीजन न जाने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि जिले के प्रत्येक जरूरतमंद कोविड संक्रमित मरीज तक सही अनुपात में ऑक्सीजन पहुंचे यह व्यवस्था की जाए।
निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान ऑक्सीजन सर्वोपरि आवश्यकता है तथा इसके प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, बालोतरा उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
-0-

मेडिकल किटों का वितरण समय पर पूर्ण किया जाए - लोक बंधु

 कोविड प्रबंधों की जांच को समीक्षा बैठक आयोजित

शादियों को स्थगित करने के लिए करें प्रेरित
बाड़मेर, 4 मई। कोविड संक्रमण के लक्षण वाले लोगो की पहचान हेतु डोर-टू-डोर सर्वे में प्राप्त लोगों को मेडिकल किटों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। मेडिकल किट वितरण का डाटा संग्रहित किया जाए एवं उपखण्ड अधिकारी रेण्डमली चैक कर मेडिकल किट के वितरण का वैरिफिकेशन करें। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार शाम को कोरोना संक्रमण रोकथाम की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
बैठक में जिला कलक्टर लोक बंधु ने संक्रमित पाए जाने वाले लोगों के निकट सम्पर्क के परिवारजनों को तुरंत प्रभाव से क्वारेंटाईन करने तथा उनके सेम्पल लेने के निर्देश दिए। उन्होनें उपखण्ड अधिकारियों को फिल्ड में जाकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि उपखण्ड अधिकारी रेण्डमली जाकर होम क्वारेंटाईन एवं मेडिकल वितरण को चैक करें। उन्होनें कहा कि होम क्वारेंटाईन किए गए लोगों के घरों के बाहर प्रपत्र चस्पा किया जाए। जिस पर उसका अवलोकन करने वाला कार्मिक हर निरीक्षण के बाद साईन करें, ताकि होम आईसोलेशन के अवलोकन में किसी प्रकार की कौताही न बरती जाए।
लोगों को शादियां टालने के लिए प्रेरित करें
इस दौरान उन्होनें कहा कि मई के माह में अधिक मात्रा में शादियां होने की संभावनाएं है। उन्होनें कहा कि अधिकारी लोगों के बीच जाकर कोरोना के हालातों को समझाते हुए शादी को स्थगित करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होनें कहा कि अगर लोग शादी का आयोजन कराना चाहे तो उन्हें राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की पूर्ण पालना करवाते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि अक्षय तृतीय के मौके पर बाल विवाह की आशंकाएं है, उन्होनें बाल विवाह रोकथाम के लिए सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
होम डिलीवरी की व्यवस्था को बढ़ावा दें
उन्होनें उपखण्ड अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाजारों एवं मण्डी परिसरों में भीड एकत्र न होने देने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि व्यापारियों को होम डिलीवरी के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि आमजन को दुकान तक आना ना पड़े।
क्षमता से अधिक यात्री वाली बसों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निजी बसों में क्षमता के 50 प्रतिशत तक यात्री बिठाने के निर्देश दिए गए है। उन्होने क्षेत्र में संचालित निजी बसों का निरीक्षण कर क्षमता से अधिक यात्री वाली बसों पर सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें सीज करे। उन्होनें कहा कि गुजरात से आने वाली बसों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में उन्होनें कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेवजह घर से बाहर घूमने वाले लोगों को पर सख्त कार्यवाही करें, ताकि लोग बेवजह घर से बाहर न निकले। उन्होनें ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक भवनों पर स्थानिय प्रशासन एवं कन्ट्रोल रूम के नम्बर लिखवाने के निर्देश दिए ताकि लोग कोविड संबंधित विभिन्न सूचनाएं उपलब्ध करवा सके। उन्होनें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ब्लॉक लेवल अधिकारियेां के साथ बेहतर समन्वय रखते हुए ब्लॉक एवं जिला स्तर की विभिन्न सूचनाओं को शुद्ध करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि बेवजह घूम रहे लोगो को संस्थागत क्वारेंटाईन में रखने की कार्यवाही को निरंतर जारी रखा जाए। साथ ही बुजुर्गो, महिलाओं एवं बच्चों के साथ संवदेनशीलता के कार्य व्यवहार किया जाए। उन्होनें कहा कि बाईक एवं वाहनों पर घूम रहे लोगों की जांच कर बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही की जाए। उन्होनें शादियों के दौरान गाईडलाईन की पालना करवाने को कहा। उन्हानें निजी बसों की निरंतर जांच करने के निर्देश दिए तथा अक्षय तृतीय के अवसर पर बाल विवाह आयोजनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शादियों में अनुमत क्षमता से अधिक व्यक्तियों की संभावना की जांच के लिए हलवाई, टेंट संचालक अथवा किराना सामान बेचने वाले से संपर्क कर उससे जानकारी ली जाए तथा अधिकता में सामान विक्रय नहीं करने के लिए पाबंद किया जाए।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि मेडिकल किटों का वितरण ग्राम विकास अधिकारी एवं मेडिकल स्टॉफ की उपस्थिति में किया जाए। साथ ही किट वितरण के संबंध में रजिस्टर का भी संचालन किया जाए। उन्होनंे मेडिकल किट वितरण के कार्य में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल.मंसूरिया, सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा उपखण्ड स्तरीय अधिकारी भी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।
-0-

50 प्रतिशत से अधिक यात्री बिठाने वाले 13 वाहनों पर कार्यवाही, 2 वाहन जब्त

 महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा

बाड़मेर, 04 मई। महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे के दौरान मंगलवार को परिवहन विभाग के उडन दस्तों द्वारा 13 निजी वाहनों पर क्षमता से अधिक यात्री बैठाकर नियम विरूद्ध संचालन पर कार्यवाही की गई। वहीं 2 वाहनों को जब्त किया गया तथा 22400 रूपये प्रशमन राशि वसूल की गई।
जिला परिवहन अधिकारी नितिन कुमार बोहरा ने बताया कि महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे में निर्देशानुसार निजी बसों में बैठक क्षमता का 50 प्रतिशत ही अनुमत किया गया है। उन्होनें बताया कि परिवहन विभाग उड़न दस्तों द्वारा सोमवार को विशेष अभियान चलाकर बाड़मेर शहर, धोरीमन्ना, सेड़वा एवं चौहटन में कार्यवाही की गई। जिसमें उक्त आदेशों की अवहेलना कर अनुमत क्षमता से अधिक यात्री बैठाकर संचालन करने वाले 13 निजी वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई एवं 2 वाहनों को जब्त किया गया तथा 22400 रूपये प्रशमन राशि वसूल की गई। उन्होने बताया कि उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

ऑक्सीजन युक्त बेड बढाने सहित अन्य प्रबंधो पर की चर्चा

कोविड संक्रमित मरीजों से मिलकर जाने हालात
बाड़मेर, 4 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने मंगलवार को राजकीय अस्पताल बाड़मेर का निरीक्षण कर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होनें चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर ऑक्सीजन सिलेण्डर, बेड, ऑक्सीजन एवं रेमडिसिवीर इंजेक्शन की उपलब्धता के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी एवं विधायक मेवाराम जैन ने राजकीय चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष में भर्ती मरीजों के लिए चिकित्सकीय उपचार का अवलोकन किया। उन्होने मरीजों एवं उनके परिजनों से मिलकर उनकी सुध ली। उन्होने चिकित्सकों से संक्रमितों को दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी लेते हुए किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होनें कोविड संक्रमितों एवं उनके परिजनों के साथ सकारात्मक एवं संवदेनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने अस्पताल प्रशासन से बेड की संख्या बढाने के निर्देश दिए। उन्होनें कोविड मरीजों को दिये जा रहे ऑक्सीजन फ्लो का अवलोकन कर अधिकारियों को बेहतर ऑक्सीजन प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जरूरमंद मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराकर उनकी समुचिक मॉनिटरिंग की जाए।  
निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे कोविड डेडिकेटेड वार्डों में चिकित्सकों के राउण्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं ऑक्सीजन प्रबंध पर विशेष ध्यान देने के लिए उन्हें निर्देशित करें। साथ ही उन्होनें कोविड वार्डों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होनें एहतियाती उपायों में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतने तथा वार्डो को निरंतर अंतराल में सेनेटाईज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि कोविड वार्डों में मरीज के साथ परिजनों की अनावश्यक भीड न हो, यह कड़ाई के साथ लागू करें एवं नर्सिंग स्टाफ भी भर्ती मरीजों की उपचार के लापरवाही न बरते।
इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने चिकित्सा अधिकारियों को कोविड डेडिकेटेड वार्डस में भर्ती गंभीर मरीजों की जीवनरक्षा के लिए ऑक्सीजन सहित रेमडिसिवीर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल.विश्नोई, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य आर.के. आसेरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बी.एल. मंसुरिया, सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
-0-

जन अनुशासन पखवाड़े में लापरवाही बर्दाश्त नही, उल्लंघन पर सोमवार को 612 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही

बाड़मेर, 04 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को जिले में 612 व्यक्तियों से कुल 1,51,000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 393 व्यक्तियों से 52000 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 4 व्यक्तियों से 21000, बायतु में 9 व्यक्तियों से 3200 रूपये, चौहटन में 20 व्यक्तियों से 10200 रूपये, सेड़वा में 14 व्यक्तियों से 4600 रूपये, सिणधरी में 22 व्यक्तियों से 3800 रूपये, शिव में 7 व्यक्तियों से 1100 रूपये, गडरारोड में 1 व्यक्ति से 200, रामसर में 1 व्यक्ति से 5000 रूपये, बालोतरा में 87 व्यक्तियों से 10500 रूपये, गुडामालानी में 10 व्यक्तियों से 2600 रूपये, धोरीमन्ना में 4 व्यक्तियों से 400 तथा सिवाना में 40 व्यक्तियों से 36400 को मिलाकर कुल 612 व्यक्तियों से 1,51,000 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 57786 व्यक्तियों से 1,02,08,276 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

शहर के वार्ड संख्या 52 निवासी ने किया अपना रिसप्शन स्थगित

 जन जागरूकता से ही होगी कोरोना से जीत

बाड़मेर, 04 मई। कोरोना संक्रमण के वर्तमान गम्भीर हालातों के मद्देनजर बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 52 में एक परिवार द्वारा स्व विवेक से अपना रिसेप्शन समारोह स्थगित कर जागरूकता का परिचय दिया है।
नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े की पालना सुनिश्चित कराने के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बाड़मेर शहर में वार्ड संख्या 52 पातालेश्वर मंदिर के पास निवासी भरत कुमार पुत्र पवन कुमार सोनी द्वारा स्व विवेक से अपना रिसेप्शन स्थगित किया गया है।
जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा कोरोना संक्रमण के वर्तमान गम्भीर स्थिति के मद्देनजर अधिकारियों को अपने क्षेत्र में शादी समारोह को स्थगित करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देशों की पालना में बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 52 के बीएलओ अमरचन्द नवल द्वारा भरत कुमार के परिवारजनों को समझाईश कर प्रेरित करने पर परिजनों द्वारा स्वविवेक से अपना रिसेप्शन स्थगित किया गया है।
-0-

निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों को रेमडीसीविर उपलब्ध कराने को तीन चिकित्सकों की समिति

बाड़मेर, 04 मई। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक औषधि रेमडीसीविर इंजेक्शन निर्धारित राशि जमा कराने के उपरान्त निजी अस्पतालों को भी आरएमएससीएल की ओर से निर्धारित दरों पर उपलब्धता के आधार पर केन्द्रीय भंडार गृह सेठी कॉलोनी जयपुर से उपलब्ध कराये जा रहे है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम द्वारा उपलब्ध कराये गये उक्त औषधि के स्टॉक को प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी आवश्यकता, उपयोगिता एवं उपलब्धता के आधार पर निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों को रेमडीसीविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए निर्णय ले सकेंगे। उन्होने बताया कि समस्त इश्यु किये जाने वाले रेमडीसीविर इंजेक्शन संयुक्त समिति की अनुशंषा पश्चात् निजी चिकित्सा संस्थान को मेडिकल कॉलेज, जिला औषधि भण्डार गृहों से उपलब्धता के आधार पर प्राप्त की जा सकेगी।
उन्होने बताया कि तीन चिकित्सकों की समिति न्यायोचित एवं आवश्यक उपभोग का आंकलन कर निजी चिकित्सालयों को रेमडीसीविर एवं टोसिलिजुमेब इंजेक्शन उपलब्ध कराये जाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

कर्फ्यु के दौरान बिना कारण घुमते पाए जाने वाले व्यक्तियों के क्वारेंटीन के लिए भवन अधिग्रहित

बाड़मेर, 04 मई। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कोविड-19 कर्फ्यु के दौरान अनुमत श्रेणी के अलावा बिना किसी कारण घुमते पाए जाने वाले व्यक्तियों के संस्थागत क्वारंटीन के लिए राजकीय भवनों को अग्रिम आदेशों तक के लिए अधिग्रहित किया गया है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बन्धु द्वारा जारी आदेशानुसार कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास चौहटन, राजकीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर छात्रावास धोरीमना, आवासीय विद्यालय जेतेश्वर धाम भलखाडी सिणधरी, राजकीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर छात्रावास सिवाना एवं समाज कल्याण छात्रावास समदडी के भवनों का सम्पूर्ण ढांचा मौजूदा स्थितिनुसार अधिग्रहित किया गया है। उन्होने तहसीलदार चौहटन, धोरीमना, सिणधरी, सिवाना एवं समदडी को संबंधित भवन का कब्जा प्राप्त कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर को सुपुर्द कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उक्त संस्थागत क्वारेंटाईन होम के प्रभारी अधिकारी संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी होंगे। तहसीलदार बाडमेर एवं पचपदरा क्रमशः पूर्व में अधिग्रहित राजकीय कन्या महाविद्यालय बाडमेर एवं अम्बेडकर छात्रावास सिटी लाइट हॉस्पीटल के पीछे न्यू बस स्टेण्ड के पास बालोतरा में उक्तानुसार व्यक्तियों को रखने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
-0-

शादी समारोह को फिलहाल स्थगित करने हेतु लोगों को प्रेरित करने के निर्देश

 कोरोना संक्रमण की गम्भीर परिस्थितियों के मद्देनजर

बाड़मेर, 04 मई। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने जिले के उपखण्ड अधिकारियों समेत समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को कोरोना संक्रमण के वर्तमान गम्भीर हालातों के मद्देनजर अपने क्षेत्र में शादी समारोह को फिलहाल स्थगित करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए हैै।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण भयानक स्थिति में पहंुच चुका है, ऐसी स्थिति में यथासम्भव लोगों की भीड़ को रोकना आवश्यक है। उन्होने अधिकारियों को सक्रियता एवं सजगता के साथ राज्य सरकार द्वारा जारी महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे़ के नवीन दिशा निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।
-0-

सोमवार, 3 मई 2021

जीएनएम एवं लैब टैक्नीशियन का वॉक इन इंटरव्यू स्थगित चिकित्सकों का इंटरव्यू मंगलवार 4 मई को

बाड़मेर, 03 मई। अतिरिक्त नर्सिंगकर्मियों के लिए अनुमति प्राप्त नहीं होने एवं अन्य अपरिहार्य कारणों से जीएनएम एवं लैब टैक्नीशियन का वॉक इन इंटरव्यू स्थगित किया गया है। वहीं चिकित्सकों का वॉक इन इंटरव्यू यथावत मंगलवार 4 मई को प्रातः 10 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में रखा गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.विश्नोई ने बताया कि जिले में यूटीबी के माध्यम से चिकित्सा अधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ के लिए विज्ञप्ति जारी कर 4 मई को वॉक इन इन्टरव्यू रखा गया था। उन्होनें बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार राज्य सरकार को अतिरिक्त नर्सिंग कर्मी के लिए जाने की विशेष स्वीकृति बाबत अनुरोध पत्र भेजा गया। जिसकी अनुमति प्राप्त नहीं होने एवं अन्य अपरिहार्य कारणों से जीएनएम एवं लैब टेक्नीशियन का वॉक इन इन्टरव्यू स्थगित किया गया है। वहीं चिकित्सकों का वॉक इन इंटरव्यू यथावत 4 मई को प्रातः 10 बजे कलक्टर कार्यालय बाड़मेर में होगा। 

-0-


जिले में 30 अप्रेल तक करीब 96 लाख का वसूला गया जुर्माना

 राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020

बाड़मेर, 03 मई। राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी के नियंत्रण हेतु राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के लिए विभिन्न वर्ग में जारी जुर्माना राशि का प्रावधान किया गया है। इसके तहत जिले में उक्त अध्यादेश के जारी होने से लेकर 30 अप्रेल तक पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले 55,493 व्यक्तियों से कुल 95 लाख 99 हजार 476 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जारी एहतियाति उपायों का उलंघन करने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही जारी है। उन्होनें बताया कि जिले में पुलिस विभाग एवं प्रशासन द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूल किया जा रहा है। इसके तहत 30 अप्रेल 2021 तक जिले में कुल 55,493 व्यक्तियों से कुल 95 लाख 99 हजार 476 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

उन्होनें बताया कि जिले में पुलिस विभाग द्वारा 30 अप्रेल तक 26948 व्यक्तियों से 43,53,300 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया हैं। व उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 21704 व्यक्तियों से 37,95,500 रूपये, बायतु में 609 व्यक्तियों से 1,27,600 रूपये, चौहटन में 387 व्यक्तियों से 1,24,000 रूपये, सेड़वा में 426 व्यक्तियों से 77,099 रूपये, सिणधरी में 501 व्यक्तियों से 91,600 रूपये, शिव में 855 व्यक्तियों से 1,34,100 रूपये, गडरारोड में 113 व्यक्तियों से 23,200 रूपये, रामसर मे 266 व्यक्तियों से 91,500 रूपये, बालोतरा में 1428 व्यक्तियों से 2,34,100 रूपये, गुडामालानी में 59 व्यक्तियों से 23,500 रूपये, धोरीमन्ना में 89 व्यक्तियों से 39,400 तथा सिवाना में 2109 व्यक्तियों से 4,89,586 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। 

-0-


विवाह स्थल पर अनुमत व्यक्तियों की सूची करनी होगी चस्पा

अनुमत संख्या जांच हेतु कार्मिक नियुक्त

बाड़मेर, 03 मई। उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर ने आदेश जारी कर विवाह आयोजन में उपलब्ध कराई 31 व्यक्तियों की सूची विवाह स्थल के मुख्य द्वार पर चस्पा करने के निर्देश जारी किए है। तथा उन्होनें अनुमत व्यक्तियों की जांच हेतु कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। 

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि राज्य सरकार द्वारी जारी नवीन गाईडलाईन अनुसार विवाह कार्यक्रम का समय 3 घण्टे तथा अनुमत व्यक्तियों की संख्या 31 निर्धारित की गई है। उक्त आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में आयोजित होने वाले विवाह समारोह में निर्धारित 3 घण्टे की अवधि सुनिश्चित करने तथा उपखण्ड कार्यालय को उपलब्ध करवाई 31 व्यक्तियों की सूची विवाह स्थल के मुख्य द्वार पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए है। उक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आयोजित होने वाले समारोहों में प्रत्येक समारोह के लिए अलग-अलग कार्मिकों की नियुक्ति की गई हैं।

-0-

ऑक्सीजन आपूर्ति में लगे वाहनों में इंधन भरवाने हेतु दो पेट्रोल पंप अधिग्रहित

बाड़मेर, 03 मई। जिले से भिवाड़ी (अलवर) एवं अन्य जिलो से ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए लगे ऑक्सीजन सिलेण्डरों के टैंकर, पुलिस एस्कॉर्ट तथा अन्य संबंधित वाहनों में डीजल एवं पेट्रोल आपूर्ति हेतु मंगला अमित फिलिंग स्टेशन, उतरलाई रोड़ तथा सैनिक सर्विस स्टेशन, जोधपुर सर्किल, भांडियावास रोड, पचपदरा पेट्रोल पंपों को अग्रिम आदेशों तक के लिए अधिग्रहित किया गया है। 

जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु द्वारा जारी आदेशानुसार तहसीलदार बाड़मेर एवं पचपदरा को उक्त पेट्रोल पंपों के अधिग्रहण हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें वाहनों में पीओएल भरवाने के लिए कूपन जारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

-0-


लोगों से घरों में रहने की जिला कलक्टर की अपील

महामारी रेड अलर्ट कर्फ्यू की पालना में कोताही बर्दास्त नही

बाड़मेर, 03 मई। जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में कोविड के लगातार बढ़ते एक्टिव कैसेज को देखते हुए आमजन के जीवन की रक्षा के लिए महामारी रेड अलर्ट कर्फ्यू की पूर्णतः पालना करने को कहा है।

     जिला कलक्टर ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल की सख्ती से पालना कराना बहुत जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सोमवार से शुरू हुए महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे की गाइडलाइन की पूरी कड़ाई से पालना करवाने के लिये सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सक्रिय रह कर कार्य करे। रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे में गाइडलाइन की पालना करने में किसी तरह की कोताही बर्दास्त नही की जायेगी।  

जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में कोविड प्रबंधन के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग दिन-रात जुटा हुआ है। प्रशासन का पूरा-पूरा प्रयास है कि जिले वासियों की जीवन रक्षा के लिए उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग कर कोरोना पीडितों का समय पर उपचार किया जाए। उन्होने बताया कि राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों से वैक्सीनेशन, रेमडेसिविर इंजेक्शन, दवाओं एवं टैंकरों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए निरंतर सम्पर्क में है। 

उन्होने बताया कि इस महामारी के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पालन करते हुये आमजन को राहत प्रदान करने के लिये आगे आकर कार्य करंे तथा कोरोना गाईडलाईन के बारे में लोगो को जानकारी दें, ताकि इसकी चैन को तोडा जा सके। 

उन्होने बताया कि उपखण्ड एवं पंचायत स्तर पर गठित टीम पूर्ण सजगता से कार्य करे तथा क्षेत्र में होने वाली शादियों पर निगरानी रखे तथा लोगों को कोरोना गाईडलाईन के बारे में भी जानकारी दे एवं होम क्वारेंटिंन की पूर्ण पालना करवाएं। जिले में सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं इनके साथ ही इनकी टीमें क्षेत्र में प्रभावी तरीके से कार्य कर रहे है। 

उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोरोना की चैन को तोडने के लिये सभी का सहयोग जरूरी है। इसके लिये आमजन का सहयोग लेकर लोगों में चेतना जागृत करने का कार्य करें।

-0-


बिना कारण घुमते पाए जाने पर पांच लोगों को किया क्वारेंटाइन

आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट नहीं आने तक रखा जाएगा संस्थागत क्वारेंटाईन

बाड़मेर, 03 मई। जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे के दौरान कोविड-19 की गाईडलाईन की सख्ती से पालना करवाई जा रही है। बालोतरा कस्बे में सोमवार को अनावश्यक घूमते पाए जाने पर 5 लोगों को संस्थागत क्वारेंटाईन सेंटर भेजा गया है। उनकी आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट नहीं आने तक उन्हें संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर मंे रखा जाएगा।

उपखण्ड अधिकारी बालोतरा नरेश सोनी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाईन के अनुसार सोमवार 3 मई प्रातः 5 बजे से 17 मई प्रातः 5 बजे तक महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडा निर्धारित किया गया है। साथ ही सोमवार से शुक्रवार प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अगले दिन प्रातः 5 बजे तक सम्पूर्ण प्रदेश में महामारी रेड अलर्ट अनुशासन कर्फ्यु रहेगा। कर्फ्यु के दौरान अनुमत श्रेणी के अलावा अन्य कोई व्यक्ति बिना किसी कारण के घूमता हुआ पाए जाने पर उसे संस्थागत क्वारेंटीन किया जाएगा, जब तक कि उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट रेगेटिव नहीं आ जाती। 

इनकों किया गया संस्थागत क्वारेंटाईन -

उपखण्ड अधिकारी सोनी ने बताया कि बालोतरा कस्बे मंे सोमवार को कर्फ्यू के दौरान लक्ष्मण भारती पुत्र पुख भारती निवासी रैवाड़ा जैतमाल, चेतन भारती पुत्र प्रभू भारती निवासी पुरानी धान मंडी के पीछे बालोतरा, जसवंत पुत्र स्वरूप दर्जी निवासी शास्त्री कालोनी, बालोतरा, आयुष पुत्र गिरधारीलाल निवासी निवासी शास्त्री कालोनी, बालोतरा एवं मूरली पुत्र रामदास निवासी रबारियांे का टांका, बालोतरा नया बस स्टेंड बालोतरा मंे अनावश्यक घूमते पाए जाने पर राजकीय अंबेडकर छात्रावास संस्थागत क्वारेंटाईन सेंटर में भेजा गया है। क्वारेंटाइन सेंटर के प्रभारी इनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट करवाएंगे। इनकी नेगेटिव रिपोर्ट आने तक क्वारेंटाइन सेंटर मंे रखा जाएगा।

-0-


शहर में सब्जी एवं फल की आपूर्ति हेतु स्ट्रीट वेण्डरों को क्षेत्र आवंटित

सब्जी एवं फल उचित दाम पर करेंगे होम डिलीवरी

बाड़मेर, 03 मई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रसार के रोकथाम के लिए बाड़मेर शहर में सब्जी एवं फल की आमजन तक आपूर्ति हेतु स्ट्रीट वेण्डरों को क्षेत्र का आवंटन करते हुए कोविड-19 के दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि स्ट्रीट वेण्डरों द्वारा सब्जी एवं फल की आपूर्ति करते समय ठेला चालक को हाथों के दस्ताने पहनने, मुंह पर मास्क पहनने, बार-बार सेनेटाईजर का प्रयोग करने तथा नो मास्क नो सर्विस नियम की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। इसी प्रकार स्ट्रीट वेण्डरों द्वारा सब्जी एवं फल के ठेले के आसपास तीन व्यक्तियों से अधिक की भीड़ नहीं करने तथा उपस्थित आमजन में सामाजिक दूरी बनाये रखनी आवश्यक होगी। उन्होने बताया कि फल एवं सब्जी ठेले पर आने वाले उपभोक्ता के मुंह पर मास्क पहनना अनिवार्य हो। स्ट्रीट वेण्डरों को मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों को सब्जी एवं फल का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए है। स्ट्रीट वेण्डरों द्वारा सब्जी एवं फल का विक्रय आवंटित क्षेत्र में ही किया जाएगा, यदि किसी कारणवश आंवटित क्षेत्र में बदलाव हेतु जिला रसद कार्यालय की अनुमति लेनी होगी। स्ट्रीट वेण्डरों द्वारा सब्जी एवं फल विक्रय करते समय नगर परिषद द्वारा जारी पहचान पत्र एवं दिशा निर्देशों की प्रति अपने साथ रखना आवश्यक होगा। उन्होने बताया सब्जी विक्रेताओं द्वारा सब्जियां एवं फल ताजे एवं सही दाम पर आमजन को उपलब्ध करवानी होगी, किसी स्ट्रीट वेण्डर द्वारा सब्जी एवं फलों का अधिक मूल्य वसूलने पर विधिक माप के तहत कार्यवाही की जाएगी।

-0-


कोरोना संक्रमण के चलते जसाई में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू

बाड़मेर, 03 मई। उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर के ग्राम जसाई में कोरोना वायरण संक्रमण पाए जाने तथा अत्यधिक संक्रमण की आशंका के चलते बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान द्वारा ग्राम जसाई के वार्ड संख्या 5 में तथा रेल्वे स्टेशन के पास एवं ग्राम के अन्य जगह के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया है। 

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि उक्त क्षेत्र में किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 1957 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा।

-0-


अनुमत क्षमता से अधिक यात्री परिवहन पर 17 निजी वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही, 4 वाहन जब्त

 महामारी रेड अलर्ट कर्फ्यू, जन अनुशासन पखवाड़ा

बाड़मेर, 03 मई। महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे के दौरान सोमवार को परिवहन विभाग के उडन दस्तों द्वारा 17 निजी वाहनों पर क्षमता से अधिक यात्री बैठाकर नियम विरूद्ध संचालन पर कार्यवाही की गई। वहीं 4 वाहनों को जब्त किया गया तथा 19600 रूपये प्रशमन राशि वसूल की गई।

जिला परिवहन अधिकारी नितिन कुमार बोहरा ने बताया कि महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे में निर्देशानुसार निजी बसों में बैठक क्षमता का 50 प्रतिशत ही अनुमत किया गया है। उन्होनें बताया कि परिवहन विभाग उड़न दस्तों द्वारा सोमवार को विशेष अभियान चलाकर बाड़मेर, धोरीमन्ना, रामसर एवं गडरारोड में कार्यवाही की गई। जिसमें उक्त आदेशों की अवहेलना कर अनुमत क्षमता से अधिक यात्री बैठाकर संचालन करने वाले 17 निजी वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई एवं 4 वाहनों को जब्त किया गया तथा 19600 रूपये प्रशमन राशि वसूल की गई। उन्होने बताया कि उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। 

-0-


कोरोना के मद्देनजर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं - चौधरी

राजस्व मंत्री ने किया विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण

बाड़मेर, 03 मई। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी लगातार ग्रास रूट के जरिये हालातों का जायजा ले रहे है। इसके तहत सोमवार को चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाटाडू, रतेऊ, झाक, गिडा समेत विभिन्न पीएचसी एवं सीएचसी का निरीक्षण कर चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना के मुश्किल हालात में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री चौधरी ने बाटाडू में सीएचसी प्रभारी को आईएलआई लक्षण वाले मरीजों को मेडिकल किट्स का समूचित वितरण सुनिश्चित करने तथा पंचायत स्तरीय कोर कमेटी से प्रतिदिन सूचना प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें कोरोना के इस मुश्किल हालात में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कोरोना रोगियों के इलाज में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि कोरोना के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को अधिकाधिक जागरूक किया जाए। साथ ही लोगों को अवगत कराया जाए कि शुरूआती लक्षण दिखने पर जांच कराएं ताकि स्थिति गंभीर होने से पूर्ण उपचार किया जा सके। इसी तरह उन्होनें गिडा, रतेऊ एवं झाक समेत विभिन्न पीएचसी व सीएचसी का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। 

उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन की अंतिम तारीख 31 मई कर दी गई है। इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के प्रत्येक परिवार को बेहतर निःशुल्क ईलाज के लिए 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है। उन्होनें आमजन को जल्द से जल्द अपना पंजीयन करवाकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने को कहा। 

बाटाडू सीएचसी में तीन दिनों से आरटीपीसीआर सेंपलिंग बंद थी। जिसको लेकर मरीजों की शिकायत प्राप्त होने पर राजस्व मंत्री चौधरी ने तुरंत सेंम्पलिंग शुरू करवाई। साथ ही टीकाकरण के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन में पक्षपात रवैये की शिकायत पर राजस्व मंत्री चौधरी ने चिकित्सा अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए निर्देशित किया। इसके पश्चात उन्होनें गिडा तहसील मुख्यालय पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होनें घर-घर सर्वे कर आईएलआई एवं संदिग्ध रोगियों की सेम्पलिंग करने, मेडिकल किट वितरण करने एवं होम क्वारेंटाईन की पूर्ण पालना करवाने के निर्देश दिए। 

गौरतलब है कि कोरोना के इस मुश्किल समय में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो इसके लिए राजस्व मंत्री चौधरी बीते एक सप्ताह से निरंतर सक्रिय दिखाई दे रहे है।

इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने आमजन से राज्य सरकार द्वारा जारी महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े की पालना करने का आह्वान किया। इस दौरान कोविड स्थिति सुधार हेतु नियुक्त अधिकारी विवेक व्यास, तहसीलदार शिवजीराम बावरी, पूर्व उप प्रधान टीकमाराम लेगा, ब्लॉक सीएमचओ शिवराम प्रजापत समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 

-0-


स्वास्थ्य नियमों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नही उल्लंघन पर रविवार को 754 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही

बाड़मेर, 03 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार को जिले में 754 व्यक्तियों से कुल 1,71,500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 449 व्यक्तियों से 57500 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 7 व्यक्तियों से 22500, बायतु में 45 व्यक्तियों से 5700 रूपये, चौहटन में 54 व्यक्तियों से 16300 रूपये, सेड़वा में 13 व्यक्तियों से 1700 रूपये, सिणधरी में 12 व्यक्तियों से 27700 रूपये, शिव में 7 व्यक्तियों से 1100 रूपये, गडरारोड में 1 व्यक्ति से 500, बालोतरा में 91 व्यक्तियों से 18400 रूपये, गुडामालानी में 3 व्यक्तियों से 1500 रूपये, धोरीमन्ना में 1 व्यक्ति से 500 तथा सिवाना में 71 व्यक्तियों से 18100 को मिलाकर कुल 754 व्यक्तियों से 1,71,500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में रविवार तक 57173 व्यक्तियों से 1,00,57,176 रूपये की वूसली की जा चुकी है। 

-0-


प्राइवेट प्लान्ट से ऑक्सीजन सिलेण्डर भरवाने हेतु अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 03 मई। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर बालोतरा उपखण्ड में प्राईवेट ऑक्सीजन प्लान्ट से सिलेण्डर भरवाने हेतु पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा भगवान गहलोत को अवर ऑल इन्चार्ज नियुक्त किया जाकर अधिकारियों की राउण्ड द क्लॉक डयुटी लगाई गई है।

जारी आदेशानुसार उक्त अधिकारी अपने अधिनस्थ कार्यरत परिवहन उप निरीक्षक सुनिल इनकियां की सेवाएं लेते हुए राउण्ड द क्लॉक डयुटी के अनुसार सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुचारू रूप से करवाने तथा ऑक्सीजन आपूर्ति परिवहन हेतु वाहनों की आकस्मिक आवश्यकता होने पर वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। उक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत से आपसी समन्वय के साथ राउण्ड द क्लॉक डयूटी देते हुए ऑक्सीजन की उपलब्धता हेतु सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

-0-


घर-घर मेडिकल किट उपलब्ध कराने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 03 मई। कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर जिले के समस्त आईएलआई, एसएआरआई मरीजों तथा होम आईसोलेट कोविड पॉजिटिव मरीजों को समय पर मेडिकल किट उपलब्ध कराने हेतु डॉ. बी.एस. गहलोत एवं डॉ. पंकज सुथार को संयुक्त रूप से नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा जारी आदेशानुसार उक्त अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों, खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारियों से सम्पर्क कर उक्त प्रकार के मरीजों को घर घर मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। 

-0-


रविवार, 2 मई 2021

विवाह समारोह में गाइडलाइन उल्लंघन पर 5 हजार का जुर्माना

बाड़मेर, 2 मई। बाड़मेर शहर के एक विवाह समारोह में राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के उल्लंघन पर आयोजनकर्ता से तहसीलदार ने 5 हजार का जुर्माना वसूल किया।

बाड़मेर तहसीलदार प्रेम सिंह चौधरी ने बताया कि बाड़मेर शहर के एक समारोह में सामाजिक दूरी एवं अन्य एहतियाती उपायों के उल्लंघन पाए जाने पर विवाह आयोजनकर्ता पर नियमानुसार 5 हजार का जुर्माना लगाया गया तथा नियमो की पूर्ण पालना के निर्देश दिए गए।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...