बाडमेर, 11 दिसम्बर। शनिवार 12 दिसम्बर को 132 केवी जीएसएस बाडमेर में प्रातः 9.30 से 11.45 बजे तक 33 केवी शिव फीडर के रख रखाव का कार्य किया जाएगा।
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020
शनिवार को शिव फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी का आभार
बाडमेर, 11 दिसम्बर। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2020 के लिए शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने सभी का आभार जताया है।
पंचायत आम चुनाव 2020 खेताराम उप जिला प्रमुख निर्वाचित
बाडमेर, 11 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी खेताराम शुक्रवार को बाडमेर उप जिला प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
गुरुवार, 10 दिसंबर 2020
पांच पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित
बाड़मेर, 10 दिसम्बर। बाड़मेर जिले मंे निवासरत 5 पाक विस्थापितों को गुरूवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए। राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर जिले मंे रहने वाली एक बालिका एवं चार पुरूष पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र जारी किए गए।
गुरूवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने पाक विस्थापित पेंटन बाई पुत्री तखतसिंह, हड़मतसिंह पुत्र रतनसिंह, प्रिथिराज सिंह पुत्र रतनसिंह, मुनवर पुत्र दयाराम एवं नरेन्द्रसिंह पुत्र तखतसिंह को भारतीय नागरिकता के मूल नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालांे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्हें भारत के नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, सहायक अनुभागाधिकारी राजेन्द्र शर्मा व दयाराम गुर्जर, मोतीसिंह भी उपस्थित रहे।-0-
रामसर, चौहटन एवं एयरफोर्स फीडर की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी
बाडमेर, 10 दिसम्बर। शुक्रवार 11 दिसम्बर को 132 केवी जीएसएस बाडमेर में 33 केवी रामसर, चौहटन एवं एयरफोर्स फीडर के रख रखाव के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विशेष पुनरीक्षण अभियान में अनुपस्थित रहने पर बीएलओ निलम्बित
बाडमेर, 10 दिसम्बर। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान विशेष अभियान दिनांक 6 दिसम्बर को मतदान केन्द्र संख्या 146 पर अनुपस्थित पाए जाने पर बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
पंचायत आम चुनाव 2020 महेन्द्र कुमार चौधरी जिला प्रमुख निर्वाचित
बाडमेर, 10 दिसम्बर। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी महेन्द्र कुमार चौधरी गुरूवार को बाडमेर जिला प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
रविवार, 6 दिसंबर 2020
समस्त मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित जिला निर्वाचन अधिकारी एव पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण
बाड़मेर, 6 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाड़मेर जिले में समस्त मतदान केन्द्रों की मतदाता सूचियों के नवीनीकरण के लिए 21 दिसंबर तक विशेष अभियान के तहत रविवार को शिविर आयोजित किए गए।
राजकीय महाविद्यालय में कल होगी मतगणना मतगणना की तैयारिया पूरी, बिना पास प्रवेश नही
पंचायतीराज चुनाव 2020
गृह रक्षा के 58 वें स्थापना दिवस पर झण्डारोहण
बाड़मेर, 6 दिसम्बर। रविवार को गृह रक्षा के 58 वें स्थापना दिवस पर गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाड़मेर कार्यालय में समादेष्टा रवि व्यास द्वारा औपचारिक रूप से झण्डारोहण किया गया।
शनिवार, 5 दिसंबर 2020
महामारी अध्यादेश 2020 शनिवार को एक हजार का जुर्माना वसूला
बाड़मेर, 05 दिसम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शनिवार को जिले में कुल 6 व्यक्तियों से 1000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जेलों में अवांछनीय सामग्री की जांच हेतु किया औचक निरीक्षण
ऑपरेशन फ्लश आउट
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के अंतिम चरण का निर्वाचन
कोरोना गाइडलाईन उल्लंघन पर निरस्त होगा विवाह स्थलों का लाइसेन्स
एक सौ लोग एकत्र होते ही प्रवेश द्वार बंद करना होगा
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020
चुनाव पर्यवेक्षक विजय ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा
बाडमेर, 04 दिसम्बर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के अंतिम चरण के शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र विजय परियोजना निदेशक सह संयुक्त सचिव रोजगार गारण्टी योजना विभाग जयपुर ने मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महामारी रोकथाम नियमों की अवहेलना पर सख्ती शुक्रवार को 19 लोगों पर लगाया 4700 का जुर्माना
बाड़मेर, 04 दिसम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शनिवार को जिले में कुल 19 व्यक्तियों से 4700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
मतदाताओं से कोरोना के प्रोटोकॉल के साथ मतदान करने की अपील
बाड़मेर, 04 दिसम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के चतुर्थ चरण के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शनिवार 5 दिसम्बर को प्रातः 7.30 से सायं 5 बजे तक मतदान होगा।
पंचायत आम चुनाव 2020 मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
बाडमेर, 04 दिसम्बर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा द्वारा जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले समस्त विभागों, संस्थानों एवं उपक्रमों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी हो सकेगा मतदान
बाड़मेर, 04 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र अपने साथ जरूर लाएं। उनके मुताबिक इनके अभाव में 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर भी मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं।
सूखा दिवस घोषित
बाडमेर, 04 दिसम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य) को दृष्टिगत रखते हुए चुनावी क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया है।
अमिट स्याही का निशान दाये हाथ की तर्जनी अंगुली पर लगाया जाएगा
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020
चतुर्थ चरण के तहत मतदान शनिवार 05 दिसम्बर को, शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020
लोकतन्त्र के महायज्ञ में अपने कर्तव्य की आहुति देने का आह्वान
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के अंतिम चरण का निर्वाचन
गुरुवार, 3 दिसंबर 2020
मुख्यमंत्री तक आमजन की पहुंच होगी और सुगम अब नई ई-मेल पर भेज सकेंगे अपने संदेश, शिकायत और सुझाव
बाडमेर, 03 दिसम्बर। संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन की दिशा में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत तक आमजन अब अपना संदेश, शिकायत या सुझाव और सुगमता के साथ पहुंचा सकेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके लिए एक नई ई-मेल आई डी writetocm@rajasthan-gov-in बनाई गई है। इस पर भेजे गए ई-मेल सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेंगे।
महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर कार्यवाही जारी
बाड़मेर, 03 दिसम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान गुरूवार को जिले में कुल 18 व्यक्तियों से 5000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
मतगणना के लिए प्रशिक्षण रविवार को, दक्ष प्रशिक्षक बताएंगे बारीकियां
बाडमेर, 03 दिसम्बर। मतगणना दलों में नियुक्त गणन पर्यवेक्षक, गणन सहायकों एवं रिटर्निग अधिकारीध्सहायक रिटर्निग अधिकारियों का मतगणना प्रशिक्षण रविवार 6 दिसम्बर को राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा।
पंचायतीराज चुनाव 2020 अंतिम चरण के लिए प्रचार थमा, मतदान शनिवार को
बाडमेर, 03 दिसम्बर। जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन के लिए अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार की समय सीमा गुरुवार शाम को संपन्न हो गई, अब यहां शनिवार को मतदान करवाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को मतदान दल रवाना होंगे।
बुधवार, 2 दिसंबर 2020
अल्पसंख्यक छात्रों की उतर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए 31 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित
बाड़मेर, 02 दिसम्बर। सत्र 2020-21 में अल्पसंख्यक समुदाय के गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित अध्ययनरत विद्यार्थियों से उतर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए 31 दिसम्बर तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।
कोरोना वैक्सीन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित
बाड़मेर, 02 दिसंबर। जिले में कोविड-19 वैक्सीन के संबंध में गठित कार्यबल की बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने कोरोना वैक्सीन के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
अभियांत्रिकी महाविद्यालय में करवाया ऑनलाईन वेबिनार
बाड़मेर, 02 दिसम्बर। महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अतिरिक्त पाठयक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कैयर्न एनर्जी लि. द्वारा विभिन्न विषयों पर गूगल मीट पर ऑनलाईन वेबिनार आयोजित किया गया।
मतगणना 8 दिसम्बर को, सुचारू मतगणना के लिए व्यवस्थाएं निर्धारित
पंचायतीराज संस्थाओं (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद) के आम चुनाव 2020
मंगलवार, 1 दिसंबर 2020
काविड-19 वेक्सीन गठित जिला स्तरीय कार्यबल की बैठक बुधवार 2 दिसम्बर को
बाड़मेर, 01 दिसम्बर। कोविड-19 वेक्सीन के संबंध में गठित जिला स्तरीय कार्यबल की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में बुधवार 2 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।
निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सख्ती बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के कार्मिक का अवकाश स्वीकृत करने पर प्रधानाचार्य को नोटिस
बाड़मेर, 01 दिसम्बर। पंचायतीराज चुनाव के दौरान जारी आदेशों की अवहेलना कर बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अपने स्तर पर कार्मिक को अवकाश स्वीकृत करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने राउमावि सुदाबेरी धोरीमन्ना के प्रधानाचार्य श्रीराम विश्नोई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
द्वितीय चरण के मतदान दलों में अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी
पंचायतीराज चुनाव 2020
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के द्वितीय चरण का निर्वाचन
चुनाव पर्यवेक्षक विजय ने लिया मतदान व्यवस्थाओं का जायजा
बाडमेर, 01 दिसम्बर। जिले में तृतीय चरण के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के दौरान मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र विजय परियोजना निदेशक सह संयुक्त सचिव रोजगार गारण्टी योजना विभाग जयपुर ने मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने किया मतदान
बाडमेर, 01 दिसम्बर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंगलवार को मतदान केन्द्र पर पहुंच मतदान किया। उन्होने प्रातः 11 बजे बायतु पनजी पंचायत मुख्यालय पर स्थित मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की लाईन में लगकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।
सोमवार, 30 नवंबर 2020
मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
पंचायत आम चुनाव 2020
12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी हो सकेगा मतदान
बाड़मेर, 30 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र अपने साथ जरूर लाएं। उनके मुताबिक इनके अभाव में 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर भी मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं।
तृतीय चरण के तहत मतदान मंगलवार 01 दिसम्बर को, शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020
अमिट स्याही का निशान दाये हाथ की तर्जनी अंगुली पर लगाया जाएगा
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020
सूखा दिवस घोषित
बाडमेर, 30 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य) को दृष्टिगत रखते हुए चुनावी क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया है।
स्वयं की सुरक्षा के साथ मतदाताओं से कोविड-19 गाईडलाईन की पालना कराएं-मीणा
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के तृतीय चरण का निर्वाचन
शनिवार, 28 नवंबर 2020
मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण शिविरों का निरीक्षण
बाड़मेर, 29 नवंबर। मतदाता सूचीयो के विशेष संक्षिप्त पुंनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को आयोजित विशेष शिविरों का जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने निरीक्षण किया।
निर्वाचन आयोग के मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में रविवार को जिले भर में विशेष शिविर आयोजित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने कपूरडी, बोथिया, भाडखा पहुंच कर मतदान केंद्रों पर आयोजित शिविरों का जायजा लिया एवं बीएलओ से संक्षिप्त संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के आवेदन लेने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कोरोना के मद्देनजर गाइडलाइन की पालना के निर्देश। इस दौरान उनके साथ बाड़मेर तहसीलदार प्रेम सिंह माचरा भी मौजूद थे।
इसी प्रकार उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने रावतसर पश्चिमी भाग एवं प्रेम सागर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बाद में वे बायतु कस्बे एवं बायतु भोपजी मतदान केंद्रों पर पहुंचे एवं विशेष शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनरीक्षण अभियान एवं मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के बारे में संबंधित बीएलओ से जानकारी ली।
-0-
स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त शनिवार को 2600 रूपये का जुर्माना वसूला
बाड़मेर, 28 नवम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शनिवार को जिले में 19 व्यक्तियों से 2600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
बीएलओ रविवार 29 नवम्बर को मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन करने के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे
मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
अनुकम्पात्मक नियुक्त कनिष्ठ सहायकों की टंकण गति परीक्षा जनवरी में 15 दिसम्बर तक लिए जाएंगे आवेदन
बाड़मेर, 28 नवम्बर। 31 दिसम्बर 2016 से पूर्व अनुकम्पात्मक नियुक्त कनिष्ठ सहायक जिन्होने अभी तक टंकण गति परीक्षा उतीर्ण नहीं की है उनकी उक्त परीक्षा जनवरी 2021 में आयोजित करवाई जाएगी।
शुक्रवार, 27 नवंबर 2020
संभागीय आयुक्त ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बाड़मेर को ग्राम पंचायत रतरेड़ी कल्ला में सरपंच व ग्रामसेवक के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कराने के निर्देश दिए
बाड़मेर, 27 नवंबर। संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा ने शुक्रवार को बाड़मेर जिले की गडरारोड़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रतरेड़ी कल्ला तत्कालीन के सरपंच व ग्रामसेवक द्वारा मनरेगा व अन्य कार्यो में हुई अनियमितता की जांच में दोषी पाये जाने के बावजूद उनके विरूद्ध कार्यवाही नहीं होने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बाड़मेर को पत्र लिखकर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने व नामजद के विरूद्ध फौजदारी मुकदमा दर्ज करवाये जाने के लिए निर्देश दिए है।
राजस्थान महामारी अध्यादेश, 2020 के उल्लंघन पर शुक्रवार को 34500 रूपये का जुर्माना वसूला
बाड़मेर, 27 नवम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को जिले में 15 व्यक्तियों से 34500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
तृतीय चरण में 45 ग्राम पंचायतें संवेदनशील चिन्हित
बाड़मेर, 27 नवम्बर। जिले में पंचायत आम चुनाव 2020 के मद्देनजर तृतीय चरण की शिव, बाडमेर, बाडमेर ग्रामीण, सिणधरी एवं बायतु पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत जिनमें एक दिसम्बर, 2020 को मतदान होना है, में संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट/पुलिस विभाग से प्राप्त प्रस्तावों पर समीक्षा पश्चात् 45 ग्राम पंचायतों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है।
श्रम विभाग द्वारा सहायता योजना के तहत 49 हिताधिकारियों को 1.10 करोड़ की सहायता
बाडमेर, 27 नवम्बर। राजस्थान भवन एवं संनिमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत हिताधिकारियों को सामान्य अथवा दुर्घटना में मृत्यु अथवा घायल होने की दशा में सहायता योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि का वर्ष 2018 के लम्बित आवेदनों का भौतिक सत्यापन के बाद 49 आवेदकों को राशि 1.10 करोड़ रूपये से लाभान्वित किया गया हैं।
29 नवम्बर एवं 6 दिसम्बर विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित
मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत सैकड़ों मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई
बाडमेर, 27 नवम्बर। जिले में जारी शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत त्यौहारों एवं सामाजिक समारोह के मद्देनजर प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा सैकड़ों मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के द्वितीय चरण का निर्वाचन
चुनाव पर्यवेक्षक बुनकर ने लिया मतदान व्यवस्थाओं का जायजा
बाड़मेर, 27 नवम्बर। जिले में द्वितीय चरण के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के दौरान शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक ओमप्रकाश बुनकर निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर ने विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...












