बुधवार, 12 जुलाई 2023

जिला कलेक्टर ने की सेवाओं और योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा

व्यक्तिगत लाभ की योजनाओ की हो प्रभावी क्रियान्वित - पुरोहित

बाड़मेर, 12 जुलाई। जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं विशेषकर व्यक्तिगत लाभ की योजनाओ में अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। यह निर्देश जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बुधवार को साप्ताहिक बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
 इस अवसर पर जिला कलक्टर पुरोहित ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं के बेहतर परिणाम हासिल करे। जिला कलेक्टर ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर आधारित फ्लैगशिप योजनाओ में सुधार की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री बालगोपाल योजना, मिड डे मील, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना, आंगनबड़ी केंद्रों पर सेनेटरी नेपकिन वितरण की समीक्षा की। 
पुरोहित ने महिला और बाल विकास के लिए फ्लेगशिप योजनाओ की प्रभावी क्रियान्वित करने को कहा। विशेषकर उड़ान और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओ के व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत जताई। उन्होने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा भौतिक सत्यापन के कारण किसी भी प्रकार की पेंशन नही रोकने के निर्देश दिए। 
उन्होने बिजली और जलदाय विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान विभिन्न लंबित कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली कटौती और जलापूर्ति की शिकायतों पर अभियंताओं को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए।
  बैठक में उपवन सरक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिव पाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 - मुद्रण सामग्री पर नियंत्रण हेतु बैठक 14 जुलाई को

बाड़मेर, 12 जुलाई। निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127-क के प्रावधानों के अन्तर्गत पैम्पलेटों, पोस्टरों इत्यादि के मुद्रण पर नियंत्रण रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त आदेशों की अनुपालना में 14 जुलाई को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने जिले की समस्त अनुबंधित फर्मों को उक्त बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 21 जुलाई को

बाड़मेर, 12 जुलाई। राजस्व संबंधी कार्यों एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों के संबंध में राजस्व अधिकारियों की बैठक 21 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कान्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिसमें राजस्व संबंधी निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की जायेगी। उन्होंने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी उक्त बैठक हेतु निर्धारित एजेण्डानुसार पूर्ण तैयारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

महंगाई राहत शिविर - बीसासर, आमलियाला और रोहिड़ी ग्राम पंचायत पर 13 जुलाई को होगें शिविर

वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन करें सुनिश्चित - पुरोहित

बाड़मेर, 12 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आम जन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 13 जुलाई को जिले में धन्ने का तला, कितपाला, खोखर, उड़ासर, भाचभर, द्राभा, आरबी की गफन और दरगुड़ा के साथ गुड़ीसर, आसोतरा, भोजासर, गुड़ामालानी, बसरा, बीसासर, आमलियाला और रोहिड़ी ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 के कृषि मंडी परिसर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

जिला कलेक्टर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसेवाओ की पडताल की

विद्यालय, आंगनवाडी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की जांच

बाडमेर, 12 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने दो दिवसीय सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर जनसेवाओं की पडताल की और आमजन की परीवेदनाओ को सुना।
  जिला कलेक्टर पुरोहित का गडरारोड दौरा बुधवार को समाप्त हुआ। गडरारोड के दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने मंगलवार को स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल राजकीय विद्यालय देताणी का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा-कक्षों, विज्ञान प्रयोगशाला, रसोई घर इत्यादि का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने आयोजित कार्यक्रम में अध्ययन कर रहे बच्चों को कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का सन्देश दिया। विद्यालय की साफ-सफाई, छात्रों के अनुशासन को देखकर जिला कलेक्टर ने प्रशंसा की। इस अवसर पर समाजसेवी हाजी शेर मोहम्मद, तहसीलदार मीठालाल मीणा, विकास अधिकारी विक्रमसिंह राजपुरोहित, एईएन ताराचन्द, देताणी सरपंच मखणाराम, प्रधानाचार्य मोहमद इब्राहिम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार खती उपस्थित रहे।
मंगलवार शाम को जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति गडरा रोड के सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने प्रत्येक अधिकारी से विभाग में संचालित राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के आवश्यक निर्देश किए। तत्पश्चात रात्रि विश्राम मुनाबाव में बी.एस.एफ. ट्राजिस्ट कैंप में किया। इस दौरान बी.एस.एफ. अधिकारियों से वार्ता कर सीमा सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी ली।
गडरारोड के दौरे के दुसरे दिन बुधवार को प्रातः जैसिन्धर स्टेशन के केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा-कक्ष में बच्चों से रूबरू होकर शिक्षा सम्बन्धी संवाद किया और बच्चों को बेहत्तर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने जैसिन्धर स्टेशन में मुख्यमंत्री सर्वजन राजकीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होने विद्यालय एवं आवासीय छात्रावास का भी अवलोकन किया। यहाँ आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर पुरोहित ने बालक और बालिकाओं को जीवन में ऊँचा लक्ष्य निर्धारित कर उसको प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर पूर्ण संकल्प के साथ लक्ष्य प्राप्त करने का सन्देश दिया। इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार मीठालाल मीणा, विकास अधिकारी विक्रम सिंह राजपुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार खती, पूर्व प्रधान तेजाराम कोडेचा, संस्था प्रधान नखतमल कोडेचा, थानाधिकारी सलीम मोहम्मद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जिला कलेक्टर द्वारा जैसिन्धर स्टेशन स्थित उचित मुल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया और वितरण किये जा रहे राशन का सत्यापन किया गया। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर पुरोहित ने मरीजों को मिल रहे स्वास्थ्य लाभ और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभों की जानकारी प्राप्त की। जिला कलेक्टर ने निःशुल्क दवा एवं जांच योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर द्वारा जैसिन्धर स्टेशन में बी.ए.डी.पी. योजनान्तर्गत निर्माणाधीन कार्यो का भी निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होने गडरारोड़ स्थित पुलिस थाने का निरीक्षण किया। जहां उन्हे गार्ड आफॅ ऑनर दिया गया। जिला कलेक्टर ने गडरारोड़ स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ वार्ता की। अंत में खुडाणी में नर्सरी का अवलोकन कर रेंजर मक्खन लाल, फोरेस्टर श्रवणसिंह से नर्सरी में पौधों की जानकारी लेकर इनको वर्षा ऋतु में पौधों को अधिकाधिक वितरीत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
-0-

मंगलवार, 11 जुलाई 2023

विधायक जैन और जिला कलेक्टर ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

बाड़मेर, 11 जुलाई। राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा उन्हें महंगाई से राहत दिलाने हेतु प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे है। 

इसी क्रम में सेजुओ को ढाणी में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन और जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित द्वारा मंगलवार को किया गया।
इस अवसर पर विधायक जैन और जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कैंप व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आमजन को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने गारंटी कार्ड का वितरण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने सेजूओ की ढाणी में स्वीकृत नवीन महाविद्यालय और सत्र प्रारंभ संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने विशाला क्षेत्र में हुए नवीन सड़क निर्माण, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और आबादी विस्तार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हर क्षेत्र और हर वर्ग के उत्थान में कोई कमी नहीं आने देगी।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान से मिलने वाले लाभ की जानकारी आमजन को दी। उन्होंने राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को देते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया तथा शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। 
इस दौरान उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को सुना तथा शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने गडरा रोड पंचायत समिति के देतानी ब्लॉक में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान बाड़मेर विकास अधिकारी सुरेश कविया, विशाला आगोर के नायब तहसीलदार पृथ्वीराज परमार,बाड़मेर पंचायत समिति सरपंच संघ के अध्यक्ष दलपत सिंह, सरपंच कंवाराराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समस्त लाभार्थी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
-0-

वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया पर विस्तार से दी गई जानकारी

 बाड़मेर, 11 जुलाई। मंगलवार को जिले के माधव महाविद्यालय बाड़मेर एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर के विद्यार्थियों को अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया की जानकारी वायुसेना से आए कमान अधिकारी अभिषेकसिंह द्वारा दी गई।

 इस दौरान भारतीय वायु सेना के कमान अधिकारी अभिषेकसिंह ने बताया कि इस भर्ती के लिए साढ़े 17 से 21 वर्ष आयु वाले अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ, अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है।
  इस अवसर पर विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। विद्यार्थियों को इस स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।
 उन्होंने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in और careerindianairforc.cdac.in पर भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।
-0-

ओलम्पिक मसाल का गिडा़ में स्वागत

बाड़मेर, 11 जुलाई। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिड़ा में ओलंपिक मसाल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एसीबीईओजी के सतीश कुमार गिडा़ ने बताया कि राउमावि गिडा़ के विद्यालय प्रांगण में ओलंपिक मसाल का स्वागत कार्यक्रम रखा गया। जिसमें विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य अनिल कुमार व व्याख्याता शंकरा राम सुथार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में अवगत कराकर समस्त टीम सदस्यों का परिचय करवाया। तत्पश्चात टीम के सदस्यों द्वारा विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले ओलंपिक खेलों के बारे में जागरूक किया गया।
 इसी क्रम में टीम के सदस्यों द्वारा राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना पशुधन बीमा योजना नरेगा वृद्धावस्था पेंशन योजना आदि के बारे में के बारे में अवगत करवाया गया। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित टीम जयपुर से गिङा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंची। 
प्रधानाचार्य अनिल बिजारणियां ने बताया कि नुकङ नाटक के द्वारा रोचक तरीके से बच्चों को सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करने की पहल शानदार है। निश्चित ही यह पहल जनता को अधिकाधिक लाभान्वित करवाने का काम करेगी। कार्यक्रम में शंकरा राम सुथार व्याख्याता एवं राउमावि गिङा का स्टाफ उपस्थित रहे।
-0-

महंगाई राहत शिविर - द्राभा, आरबी की गफन और दरगुड़ा ग्राम पंचायत पर 12 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 11 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है। 

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आम जन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 12 जुलाई को जिले में सेजुओं की ढाणी, मेवानगर, हेमजी का तला, सुदाबेरी, रोली, पराड़िया, डण्डाली और खबडाला के साथ धन्ने का तला, कितपाला, खोखर, उड़ासर, भाचभर, द्राभा, आरबी की गफन और दरगुड़ा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 के कृषि मंडी परिसर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

सामाजिक सुरक्षा योजना लाभार्थी उत्सव - बाड़मेर के 1.85 लाख पेंशनरों के खातों में 36.70 करोड़ रुपए हस्तांतरित

सामाजिक सुरक्षा और रोजगार गारंटी पर बनाएंगे एक्ट: मुख्यमंत्री

बाड़मेर, 11 जुलाई।सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी उत्सव मंगलवार को बाड़मेर एवं बालोतरा में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने एक क्लिक से जिले के 1 लाख 85 हजार 083 पेंशनरों के बैंक खातों में 36 करोड़ 70 लाख 65 हजार 950 रुपए हस्तांतरित किए। 
   इस दौरान मुख्यमंत्री निवास पर राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में मई-जून माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि (न्यूनतम 1000 रुपए) डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से भेजकर राहत पहुंचाई। जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन विश्वकर्मा भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान गौसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दीपक माली, जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट समेत बड़ी संख्या लाभार्थियों ने भाग लिया।
  इस मौके पर मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत और उनकी सामाजिक सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। 
श्री गहलोत ने लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में कहा कि आमजन को न्यूनतम आय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में कमी नहीं रखी जाएगी। इसी भावना को लेकर राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और रोजगार गारंटी को लेकर एक्ट बनाएंगे। इससे प्रतिमाह न्यूनतम पेंशन राशि सहित हर वर्ष 15 प्रतिशत बढ़ोतरी सुनिश्चित की जाएगी। महात्मा गांधी नरेगा योजना और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत राजस्थान में न्यूनतम 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित करेंगे। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन राजस्थान सरकार के सामाजिक सुरक्षा मॉडल का प्रमुख अंग है। पेंशन आपका मान-सम्मान है, इसलिए राज्य सरकार सामाजिक और आर्थिक सम्बल प्रदान करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देशवासियों को खाद्य सुरक्षा, सूचना, रोजगार और शिक्षा की गारंटी दी गई। अब वर्तमान केंद्र सरकार को भी पूरे देश में एक समान सामाजिक सुरक्षा कानून बनाना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को सहायता मिलें। 
स्मार्ट फोन इसी माह से होंगे वितरित
श्री गहलोत ने कहा कि प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को इसी माह से स्मार्ट फोन 3 साल की इंटरनेट सुविधा के साथ वितरित किए जाएंगे। इससे वे जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जुड़ सकेंगी। साथ ही शीघ्र ही मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में राशन पैकेट का वितरण भी आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार सहित हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास से राजस्थान वर्ष 2030 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा। 
मुख्यमंत्री का लाभार्थियों से सीधा संवाद
लाभार्थियों ने कहा, आपने हमारी हर तकलीफ दूर की
-खाते में पेंशन की बढ़ी हुई राशि आई है। पालनहार योजना में भी सहायता राशि बढने से सम्बल मिला है। सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ने से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। - श्रीमती बबली, अजमेर 
-मेरी जैसी जरूरतमंद महिलाओं को बढ़ाकर पेंशन दी, आपका आभार। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं ने हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है। -श्रीमती कविता जोशी, बारां 
-राज्य सरकार गरीबों का पालन-पोषण और उनके जीवनयापन में मदद कर रही है। राहत का यह सिलसिला आगे भी निरन्तर जारी रहेगा। -श्रीमती पवित्रा भार्गव, टोंक 
-मेरी पेंशन बढ़कर 1000 रुपए हो गई है। पालनहार योजना में भी 1000 की जगह 1500 रुपए प्रतिमाह की सहायता मिल रही है। महंगाई राहत कैम्पों में योजनाओं के लाभ से जीवन सुगम हो गया है। -श्री राकेश, बालोतरा 
-पेंशन बढ़ने के साथ ही बेटी की शादी में राज्य सरकार की ओर से 31 हजार रुपए की सहायता मिली। इसके लिए राज्य सरकार और आपको धन्यवाद। -श्रीमती निर्मला, अनूपगढ़ 
-मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बेटे का डेंगू का इलाज निशुल्क हो गया। महंगाई राहत कैम्प में 7 योजनाओं का लाभ मिला है। लाभ से बचत बढ़ेगी और राहत मिलेगी। -श्रीमती महेशी बैरवा, गंगापुर सिटी 
-राज्य सरकार ने सम्मान से जीवन जीने का जो अधिकार दिया है, उसके लिए धन्यवाद। पेंशन राशि में बढ़ोतरी और प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की स्वतः वृद्धि का कदम सराहनीय है। -श्री भवानी शर्मा, अलवर 
-कोरोना काल में भी बेहतरीन प्रबंधन किया। जरूरतमंद लोगों को निर्बाध सहायता पहुंचाई गई। बेहतर योजनाओं के साथ पेंशन अब बढ़कर मिलने से परिवार को लाभ मिलेगा। -श्री सूरजमल बैरवा, जयपुर 
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलने से जरूरतमंद आत्मसम्मान से जीवनयापन कर रहे हैं। उनका मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बढ़ी पेंशन से प्रतिवर्ष 12 हजार करोड़ रुपए का भुगतान करेगी। इसमें केंद्र सरकार द्वारा लगभग 367 करोड़ रुपए का ही पुनर्भरण किया जाएगा। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 75 वर्ष के कम आयु के लगभग 68 लाख व्यक्तियों की पेंशन राशि में बढ़ोतरी हुई है। इससे जरूरतमंदों को सम्बल मिलेगा।  
इस अवसर पर विधायक मदन प्रजापत, बालोतरा विशेषाधिकारी राजेंद्र विजय, अतिरिक्त जिला कलक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार, उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, पचपदरा तहसीलदार इमरान खान, बालोतरा विकास अधिकारी महेश सिंह चौहान, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गंगा चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ लाभार्थी भी उपस्थित रहे।
-0-

सोमवार, 10 जुलाई 2023

राजस्थान की सरकार हर वर्ग को राहत दे रही है - जैन

राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने नव गठित ग्राम पंचायत भवन मातासर एवं नव क्रमोन्नत राउमावि. मातासर के उदघाटन एवं ग्राम पंचायत गंगासरा में 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण 


बड़ी संख्या में उमड़े ग्रामवासी,विधायक जैन का गर्म जोशी से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया

बाड़मेर, 10 जुलाई। प्रदेश की लोक कल्याणकारी कांग्रेस सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है केंद्र की जन विरोधी नीतियों के चलते देश में बेहताशा बढ़ रही महंगाई को रोकने हेतु राजस्थान देश में पहला राज्य है जहाँ पर महंगाई राहत कैम्प लगाकर आमजन को राहत दी जा रही है यह विचार राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने ग्राम पंचायत मातासर एवं गंगासरा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में व्यक्त किये ।
आम सभाओं को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किये गए है सभी 36 कौम को साथ में लेकर हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में जो ऐतिहासिक बजट दिया है जिसके कारण हर वर्ग को राहत मिली है ।
मुझे यह कहते हुए खुशी है कि क्षेत्र की जनता से हमने जो वादे किये ,उन सब वादों को हमने पूरी संकल्पबद्धता से पूरा कर रहे है राजस्थान देश का पहला राज्य जहाँ पर एक साथ 4000 विद्यालय उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत हुए है मुझे यह भी खुशी है कि पंचायतीराज पुनर्गठन करने से आज हम मातासर में पंचायत भवन का उदघाटन कर रहे है आप सभी की भावनाओं का कद्र करते हुए हमने मातासर पंचायत का गठन करवाया ,मुझे यह कहते हुए भी हर्ष है कि मातासर में आज नव क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण कर रहे है मातासर में हमने नई डामर सड़के बनाई है इसके अलावा कई विद्यालय भी क्रमोन्नत हुए है ।
33/11 केवी जीएसएस का हुआ लोकार्पण - ग्राम पंचायत गंगासरा में विद्युत सुधार हेतु बजट घोषणा में स्वीकृत जीएसएस का आज विधायक मेवाराम जैन ,अधीक्षण अभियंता डिस्कोम ,प्रधान प्रतिनिधि सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने लोकार्पण किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेवाराम जैन ने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर हमने गंगासरा में जीएसएस स्वीकृत करवाया जो अब बनकर तैयार हो गया है इससे जो लम्बा फीडर था उसकी वजह से बार बार विद्युत व्यध्यान होता था उसका भी समाधान होगा ।।
आपने जो भी जनहित के काम बताये,मैंने ईमानदारी से उसको करने का प्रयास किया - जैन ने कहा कि क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ,कार्यकर्ताओं, आमजन ने शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क,विद्युत सहित तमाम क्षेत्र में मेरे से जो भी मांगा ,मैने शत प्रतिशत प्रयास कर उसको पूरा किया है ।
कुड़ला- सरली सड़क मार्ग डबललेन बनेगा, जल्द होगा कार्य शुरू - बाड़मेर शहर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण सड़क कुड़ला,शिवकर,धन्ने का तला,बेरीवाला तला,सरली,गंगासरा,सांजटा सहित तमाम गाँवो को जोड़ने वाला सड़क मार्ग हमारे प्रयासों से अब आधुनिक चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य करोड़ो की लागत से होगा ।
महंगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन - विधायक जैन ने गंगासरा में आयोजित महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गाँवो के संग शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों से रूबरू हुए एवं शिविर में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रमों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाड़मेर ग्रामीण के अध्यक्ष देवराज आंसू,प्रधान प्रतिनिधि खरथाराम गोदारा,पूर्व प्रधान मूलाराम मेगवाल,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि नखताराम पूनड़ सहित क्षेत्र के तमाम् सरपंचगण, पंचायत समिति सदस्यगण सहित कई गणमान्य लोग साथ में थे।
आज के सफल कार्यक्रम के लिए मातासर सरपँच प्रतिनिधि वीराराम ,किरण मेघवाल ,देवाराम देहडू सरपंच गंगासरा सहित तमाम् ग्रामवासियों का आभार ।
-0-

साप्ताहिक समीक्षा बैठक बुधवार को

बाड़मेर, 10 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बुधवार को शाम 5 बजे साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर सभागार में किया जाएगा।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक के दौरान सड़क बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं मौसमी बीमारियों के रोकथाम, अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों, महंगाई राहत कैम्पों में लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन, कृषि आदान-अनुदान एवं चयनित पिछड़े ब्लॉकों के डीओआईटी द्वारा तैयार डेशबोर्ड पर 35 पैरामीटर्स के डेटा इन्द्राज की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने आवश्यक सूचनाओं के साथ सभी अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

महंगाई राहत शिविर - रोली, पराड़िया, डण्डाली और खबडाला ग्राम पंचायत पर 11 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 10 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आम जन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 11 जुलाई को जिले में मातासर, खट्टू, चिड़िया, रोहिला, पीपराली, पादरिया, बन्धवा, कोनरा विलायतशाह, चाडो की ढाणी केे साथ सेजुओं की ढाणी, मेवानगर, हेमजी का तला, सुदाबेरी, रोली, पराड़िया, डण्डाली और खबडाला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 के खाखरलाई रोड़ स्कूल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना - जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव आज बाड़मेर और बालोतरा में

बाडमेर, 10 जुलाई। राज्य सरकार की न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी उत्सव मंगलवार को आयोजित किया जायेगा। इस दौरान बाड़मेर और बालोतरा में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किए जाएंगे।

  जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बाड़मेर में विश्वकर्मा भवन और बालोतरा में पंचायत समिति सभागार में समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा एक क्लिक के जरिए के पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि जमा कराई जायेगी। इस दौरान लाभार्थी उत्सव में मौजूद योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योजना के बारे में बताएंगे और उनसे फिड बैक लेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा।
  जिला कलेक्टर ने बताया कि बाड़मेर और बालोतरा दोनों स्थानों पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित होंगे, जहां न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पांच-पांच सौ लाभार्थियों के अलावा जिले के सभी जनप्रतिनिधि और आमजन भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि लाभार्थी उत्सव विश्वकर्मा भवन, राय कॉलोनी, बाड़मेर एवं पंचायत समिति, बालोतरा में आयोजित किया जाएगा।
  पुरोहित ने बताया कि लाभार्थी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य के पात्र 50 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 1000 करोड़ से अधिक की राशि का सीधा हस्तान्तरण डी.बी.टी. माध्यम से किया जाएगा। जिसकी सुचना लाभार्थियों के मोबाइल नम्बर पर एस.एम.एस. के माध्यम से प्राप्त होगी।
-0-

जिला कलेक्टर ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

गुणवतापुर्ण शिक्षा के साथ हो समग्र विकास - पुरोहित

बाड़मेर, 10 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने शैक्षणिक स्तर परखने एवं सामान्य व्यवस्था जांच हेतु मंगलवार को जुना केराडू मार्ग स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
    जिला कलेक्टर जुना केराडू मार्ग स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय में शैक्षणिक स्तर परखने एवं सामान्य व्यवस्था जांचने को अचानक विद्यालय पहुंचे। जिला कलेक्टर विद्यालय ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होने बच्चों को वितरित किये जाने वाले मीड डे मील की जांच की तथा मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत बच्चों को गर्म दूध उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होने एमीनिया मुक्त बाडमेर अभियान के तहत बच्चों को वितरित की जा रही पिंक व ब्ल्यू टेबलेट जानकारी ली तथा वक्त निरीक्षण उपलब्ध नही पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से वार्ता कर दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समय पर बच्चों को टेबलेट वितरण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने विद्यालय के कक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। वक्त निरीक्षण सभी अध्यापकगण शिक्षण कार्य करते हुए उपस्थित पाए गए। जिला कलेक्टर ने बच्चों से शिक्षण संबन्धी वार्ता कर शिक्षण की गुणवता की जांच की तथा बच्चों को एकाग्र होकर पढ़ने को कहा। उन्होने बच्चों को गुणवतापुर्ण शिक्षा के साथ समग्र विकास के अवसर उपलब्ध करवाने पर बल दिया। उन्होने विद्यालय में चल रहे प्रवेशोत्सव में अधिक से अधिक वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सामने पड़े मलबे को हटाने के तत्काल निर्देश दिए तथा विद्यालय परिसर में साफ सफाई रखने को कहा।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यपक द्वारा जिला कलेक्टर को विद्यालय में नवीन कक्षा कक्ष की आवश्यकता से अवगत करवाया गया।
निरीक्षण दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सैकेण्डरी देवाराम चौधरी उपस्थित रहे।
-0-

रविवार, 9 जुलाई 2023

शांति और अहिंसा निदेशालय का उपखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन

बाड़मेर, 09 जुलाई। शांति और अहिंसा निदेशालय का उपखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बायतु समिति सभागार में रविवार को आयोजित हुआ।

इस अवसर पर जिला समन्वयक और वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राज्यमंत्री रामसिंह राव ने भी शिरकत की। उन्होंने गांधी जीवन चरित्र को वर्तमान की आवश्यकता बताया। उन्होंने देश के पहले शांति और अहिंसा निदेशालय की स्थापना राजस्थान में माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा किए जाने को एक ऐतिहासिक पहल बताया।
बायतु विधायक हरीश चौधरी ने बताया की गाँधी जी सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई और कहा की आज समाज में गाँधी के सिद्वांतो को अपनाने की आवश्कता है।
संयोजक हंसराज गोदारा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 385 प्रशिक्षणार्थी ने भाग लिया जो सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ गांधीजी के विचारों और सिद्धांतों को लोगो तक पहुंचायेगे। 
कार्यक्रम के दौरान रूगाराम सारण, खेताराम गोदारा, लक्ष्मणराम डेलू, टीकूराम लेगा, नरसिंग मेगवाल, मूलाराम माचरा, सिमरथाराम चौधरी, गोमाराम पोटलिया, लक्ष्मीकांत शर्मा, गिड़ा तहसीलदार हरिराम चौधरी समेत अन्य विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
-0-

उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आयोजन की संशोधित तिथि जारी

बाड़मेर, 09 जुलाई। विभागीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत राज्य के प्रत्येक उपखण्ड में एक दिवसीय उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त शिविरों का आयोजन 10 मई से 10 जुलाई तक करवाया जाना निर्धारित किया गया था। कई उपखण्ड़ो में कतिपय कारणों से नियत तिथि तक गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संभव नहीं होने के दृष्टिगत सक्षम स्तर से उक्त शिविरों के आयोजन की अवधि में वृद्धि कर 15 जुलाई निर्धारित की गई है। 
जिला कलेक्टर ने जिले के समस्त उपखण्ड़ों में एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से करवाये जाने के निर्देश दिए।
-0-

महंगाई राहत शिविर - चिड़िया, रोहिला और पीपराली ग्राम पंचायत पर 10 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 09 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है। 

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आम जन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 10 जुलाई को जिले में गंगासरा, चैहटन आगौर, मातासर, खट्टू, चिड़िया, रोहिला, पीपराली, पादरिया, बन्धवा, कोनरा विलायतशाह और चाडो की ढाणी ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 के खाखरलाई रोड़ स्कूल़ में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव मंगलवार को

जिला कलेक्टर ने किया नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त

बाडमेर, 09 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में 11 जलाई, मंगलवार को जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव विश्वकर्मा भवन राय कॉलोनी, बाड़मेर एवं पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में डी. बी. टी. माध्यम बढ़ी हुई सहायता राशि का हस्तान्तरित किया जाएगा। जिसकी सुचना सभी पात्र लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एस. एम. एस. के माध्यम से प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी पात्र लाभार्थियों से संवाद कर योजना के तहत मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त करेगें।
जिला कलेक्टर ने उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बाड़मेर ग्रामीण तहसीलदार चंदन पंवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक मोहन कुमार चौधरी, सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रीतमसिंह को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया हैं।
साथ ही पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार को नोडल अधिकारी एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार, बालोतरा उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास, पचपदरा तहसीलदार इमरान खांन, नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह, सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक जनसंपर्क अधिकारी नरेन्द्र कुमार जीनगर, रसद विभाग के प्रवर्तक निरीक्षक दीपक कुल्हार, जसोल उप तहसीलदार भरत सोनी को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया हैं। उन्होने विभाग द्वारा तय की गई लाभार्थियों की सूची के अनुसार लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने एवं पुनः वापिस ले जाने की व्यवस्था, फूड पैकेट, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिले से संबंधित मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, स्थानीय निकायों के अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
-0-

शनिवार, 8 जुलाई 2023

विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं और योजनाओं का प्रचार प्रसार करें : राम सिंह राव

बाड़मेर, 08 जुलाई। महंगाई राहत कैंप के जिला समन्वयक और वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राज्य मंत्री राम सिंह राव शनिवार बाड़मेर जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने सिणधरी में भोमिया राजपूत समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर श्री राव का प्रताप सिंह किशनानी, मोड़ सिंह फोजानी, पुखराज सिंह, जालम सिंह, विधान सिंह ,लाल सिंह चौहान, चंदन सिंह परमार ,मांगू सिंह परमार, मदन सिंह चौहान,शैतान सिंह सोलंकी ,गेनाराम ने स्वागत कर सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राज्य मंत्री राम सिंह राव ने आमजन से संवाद कर राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने बताया कि माननीय श्री अशोक गहलोत की सरकार हर वर्ग के उत्थान और महंगाई से राहत दिलाने हेतु राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन राहत शिविरों के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही प्रशासन गांवों के संग अभियान से ग्राम स्तर पर समस्याओं का समाधान कर राहत प्रदान की जा रही है। इस दौरान उन्होंने आमजन को मिल रहे योजनाओं के लाभों की जानकारी ली।
-0-

महंगाई राहत शिविर - गंगासरा और चौहटन आगौर ग्राम पंचायत पर 09 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 08 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है। 

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि रविवार, 09 जुलाई को जिले में गेंहू, बुडीवाड़ा, बायतु पनजी, खुमे की बेरी, रेडाणा, कुन्दनपुरा, जालीला के साथ गंगासरा, चोहटन आगौर ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

मौसमी बीमारियों के उपचार को पुख्ता प्रबंध

एसडीएम और तहसीलदार करेंगे प्रतिदिन चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण

बाड़मेर, 08 जुलाई। वर्तमान में आये बिफरजॉय तूफान एवं बारिश मौसम के दौरान मौसमी बिमारियां अधिक फैल रही है।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने मौसमी बिमारियों की रोकथाम हेतु संबंधित ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर मौसमी बिमारियों, मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया के संबंध में जागरूकता एवं रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर संबंधित ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर मौसमी बिमारियों की प्रभावी मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने प्रतिदिन उपखंड अधिकारी और तहसीलदार द्वारा ब्लॉक की सीएचसी एवं पीएचसी का निरीक्षण कर मौसमी बिमारियों की समीक्षा कर संबंधित चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश प्रदान करने को कहा। वर्तमान में आये बिफरजॉय तूफान एवं अत्यधिक बारिश के कारण निर्मित गढडों को रेत से
भरकर एकत्रित पानी की उचित जल निकासी तथा जल भराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर जल निकासी संबंधी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने मौसमी बिमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु लोगों को घरों में कूलर, मटका, गडडे मे एकत्रित जल को नियमित रूप से पानी बदलने के संबंध में संबंधित एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इत्यादि के द्वारा जागरूक किए जाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों एवं जिन क्षेत्रों में अधिक संख्या में मलेरिया रोगी पाए जाने पर आवश्यक रूप से मलेरिया परीक्षण एवं उपचार हेतु सर्वे टीमें गठित करने के निर्देश दिए तथा संबंधित चिकित्सालय में आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता एवं वितरण की मोनिटरिंग सुनिश्चित करने के साथ क्षेत्र में एन्टी लार्वा व फोगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-0-

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना - जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव 11 जुलाई को

बाड़मेर, 08 जुलाई। राज्य सरकार की फ्लेगशिप सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी उत्सव 11 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

 जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बाड़मेर और बालोतरा में जिला स्तरीय समारोह आयोजित होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे बढ़ी हुई पेंशन की राशि जमा करेंगे और लाभर्थियो से सवाद करेंगे। मु्ख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से विभिन्न जिलों से जुड़ेंगे। जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल पर वीडियो वॉल, साउण्ड व वी.सी. कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभाग द्वारा तय की गई लाभार्थियों की सूची के अनुसार लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने एवं पुनः वापिस ले जाने की व्यवस्था, फूड पैकेट, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिले से संबंधित मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, स्थानीय निकायों के अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
-0-

शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरु

बाड़मेर, 07 जुलाई। राजस्थान के समस्त सहशिक्षा व महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में 2023-24 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में केंद्रीय आनलाइन आवेदन एवं विकल्प पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के आचार्य कमल पंवार ने बताया माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन दिनांक 12 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे है जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन स्वयं की एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से सकते है। संस्थान में मैकेनिकल, केमिकल, इलैक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश चल रहे हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए इन 9571537778 व 8764043223 पर संपर्क करे अथवा  http://dte.rajasthan.gov.in का अवलोकन करे।
-0-


विधानसभा चुनाव 2023 - नोडल अधिकारी सक्रिय और अपडेट रहे - पुरोहित

बाड़मेर, 07 जुलाई। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

  इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने कहा कि कहा कि चुनाव ड्यूटी सभी राजकीय दायित्वों में सबसे महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें छोटी सी त्रुटि भी अक्ष्म्य हैं। इसलिए चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियो और कार्मिकों को अत्यंत सावधानी, सक्रियता और सजगता से कार्य करने की जरूरत है। साथ ही उनका प्रत्येक समय अध्यतन और अपडेट होना अतिआवश्यक है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने सभी प्रकोशठ प्रभारियों को सौपे कामों की विस्तार से समीक्षा की और उन्हे अपने अधीनस्थ कार्मिकों और कामों को सूचीबद्ध करने एव निर्धारित समय पर आवश्यकतानुसार आदेश जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव में घोषणा से पूर्व के कामों में जागरूकता और निर्वाचन सूची के अपडेशन के कामों को सर्वाधिक प्रथमिकता दी जाती है इसलिए ये कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपादित करें। इसी तरह चुनाव संबधी सामग्री के लिए निविदा और लेखा कार्य भी समय पूर्व पूर्ण कराए। इसी प्रकार कम्यूनिकेशन, डाटा एंट्री, कार्मिकों का डाटाबेस, स्वीप, सिविजिल, कंट्रोल रूम, मीडिया, आदर्श आचार संहिता, पेड़ न्यूज आदि कार्यों की भी तैयारियो की समीक्ष की गई।
    बैठक में राजस्व अपील अधिकारी श्रीमती प्रतिष्ठा पिलानिया, उपखंड अधिकारी समंदरसिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतद्रपाल सिंह ने उक्त बैठक में अपने से संबंधित जानकारी दी। बैठक में सभी नोडल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-0-

महंगाई राहत शिविर - रेडाणा, कुन्दनपुरा और जालीला ग्राम पंचायत पर 08 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 07 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि शनिवार, 08 जुलाई को जिले में काउखेडा, जागसा, मानपुरा खारड़ा, लोलो की बेरी, मेकरनवाला, पनेला, गुल्ले की बेरी, धनाऊ, मनावास, रोहिड़ाला, देवन्दी के साथ गेंहू, बुडीवाड़ा, बायतु पनजी, खुमे की बेरी, रेडाणा, कुन्दनपुरा और जालीला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 के रामदेव जी का मन्दिर देवंदी रोड़ में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

सैनिक विश्राम गृह में सहायक प्रभारी पद पर संविदाकर्मी की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 07 जुलाई। सैनिक विश्राम गृह बाड़मेर में सहायक प्रभारी पद पर सविदाकर्मी की भर्ती की जानी है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले के भूतपूर्व सैनिक जो पांचवी कक्षा पास एवं जिनकी उम्र 52 वर्ष से कम हो, वे आवेदन कर सकते है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बाडमेर में पंजीकृत भूतपूर्व सैनिक जो इस पद के लिए इच्छुक हो, वे 15 जुलाई तक अपना आवेदन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा  करवा सकते हैं।
-0-

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक की मशाल रथ एवं कलाजत्था 11 को जिले में प्रवेश होगी

बाडमेर, 07 जुलाई। शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक का शुभारंभ 10 जुलाई से हो रहा है। जिसके क्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा 3 जुलाई को मशाल यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर जिलों में जन जागृति हेतु रवाना कर दिया है।

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक की मशाल रथ एवं कलाजत्था 11 जुलाई को जिले में प्रवेश होगी। उन्होंने मशाल रथ यात्रा की अगवानी एवं इनके रात्री विश्राम एवं रथों को ठहरने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस दौरान मशाल रथ यात्रा के द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों को जोड़ने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय प्रशासन, खिलाडियों, महिलाओं का व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तथा राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का व्यापक प्रचार प्रसार विभिन्न माध्यमों से सुनिश्चित किया जावे।
उन्होंने प्रत्येक उपखण्ड में यात्रा रूट चार्ट के अनुसार कार्मिक (नियमित व अल्पकालिन) मशाल यात्रा वाहन के साथ लगाये जाने के निर्देश दिये। साथ ही जिले के यात्रा कार्यक्रम हेतु मशाल यात्रा एवं कलाजत्था की समुचित व्यवस्था के संबंध में संयोजक मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बाड़मेर एवं सदस्य सचिव जिला खेल अधिकारी बाड़मेर से सम्पर्क व समन्वय स्थापित कर उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
ये रहेगा मशाल रथ एवं कलाजत्था का रूट मार्ग
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि उपखण्ड व पंचायत मुख्यालय पर राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक की मशाल रथ एवं कलाजत्था 11 जुलाई गिड़ा, पाटोदी व शिव में रूट मार्ग रहेगा। इसी प्रकार 12 जुलाई को बायतु, सिणधरी व बाड़मेर में, 13 जुलाई को बाड़मेर ग्रामीण, आडेल व रामसर में, 14 जुलाई को गडरारोड़, चौहटन व धनाऊ में, 15 जुलाई को फागलिया, सेड़वा व धोरीमन्ना में, 16 जुलाई को गुड़ामालानी, पायला कला व बालोतरा में, 17 जुलाई को पचपदरा, कल्याणपुर, समदड़ी व सिवाना में रूट मार्ग रहेगा।
-0-

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की समीक्षा बैठक आयोजित

बाड़मेर, 07 जुलाई। जिले में आयोजित होने वाले राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर सभागार में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने 10 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले खेलों का महाकुंभ ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक‘ के आयोजन संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों से संबंधित टीमों का गठन, मैदानों के चिन्हिकरण, खेल सामग्री की खरीद एवं टीमों का प्रैक्टिस सेशन आरम्भ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर ग्रामीण खेलों का आयोजन भाईचारे की भावना बढ़ाने का एक अवसर है, जिसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही इस अवसर पर राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत व खण्ड स्तर पर समितियों का गठन हो चुका है। उन्होने सभी प्रतिभागियों को राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होने खेलों के दौरान निष्पक्ष रूप से निर्णय किया जाना सुनिश्चित करने के निर्दश दिए। उन्होने खेलों के सफलतापुर्वक आयोजन के लिए दिए गये दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने बताया कि जिले में राजस्थान युवा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी विभाग सांमजस्य के साथ कार्य करे। राजस्थान युवा महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं में सामुहिक लोक गायन, सामुहिक लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, कचिपुरी, शास्त्रीय एकल गायन (हिन्दुस्तानी) नाटक, चित्रकला (पोस्टर बनाना, मिट्टी मॉडलिंग, भित्ती चित्र) आशू भाषण, पैनल डिस्कस (समूह चर्चा) स्लोगन, कविता लेखन, शास्त्रीय वाद्य यन्त्र-हारमोनियम, तबला, बासुरी, गीटार, सितार, मृदंग, बीणा, फोटोग्राफी साथ ही राजस्थान की लुप्त कला फड, रावण हत्था, रम्मत अलगोजा माण्डणा, कठपुतली, खडताल, मोरचंग, भपंग आदि का आयोजन के साथ राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार कर युवाओं को मार्गदर्शन भी दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र के साथ कला रत्न के नाम से पुरस्कृत किया जायेगा।
इसी क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने सभी अधिकारियों को टीमों का गठन, मैदानों के चिन्हिकरण एवं खेल सामग्री की खरीद के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के शुभारंभ कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों को आमन्त्रित करने तथा व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के शुभारंभ के दिन ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें लोक कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति के साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होने ग्रामीण खेलों की समाप्ति पश्चात विजेता टीम का ब्लॉक स्तर पर खेलने हेतु ऑनलाइन रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
  बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्रपालसिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सहायक निदेशक नरसिंह प्रसाद जांगिड़ समेत सभी विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा ब्लॉक स्तर के अधिकारी वी.सी. माध्यम से जुड़े रहे।
-0-

स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी परिषद की बैठक आयोजित

बाडमेर, 07 जुलाई। स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी परिषद की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर सभागार में जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने पांच ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने को कहा जिसमें पानी निकासी हेतु नालियों के साथ सुनियोजित सफाई व्यवस्था हो। इस दौरान जिले के सभी ब्लॉक स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन के कार्यो की समीक्षा एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्यो का अनुमोदन किया गया। जिला कलेक्टर ने विद्यालय, आंगनवाड़ी, चिकित्सालय और सार्वजनिक स्थानों पर प्राथमिकता से सामुदायिक शौचालयों के निर्माण करने की बात कही।
इसी क्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक हर गांव को ओ.डी.एस. प्लस बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत जिले के सभी ब्लॉक स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन का कार्य किया जा रहा है।
इस बैठक के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सहायक निदेशक नरसिंह प्रसाद जांगिड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, सामाजिक एवं न्याय अधिकाकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण समेत सभी सदस्य उपस्थित रहे।
-0-

गुरुवार, 6 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित

शिक्षित युवा बेरोजगारों के लिए राजस्थान सरकार की योजना

ब्याज अनुदान एवं कैपिटल सब्सिडी की मदद से उद्यम लगाना हुआ आसान
बाड़मेर, 06 जुलाई। राजस्थान राज्य के मूल निवासी शिक्षित युवा उद्यमियों को स्वयं का नवीन उद्यम स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना 31.03.2024 तक लागू की गयी है।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सहीराम ने बताया कि उक्त योजना में युवाओं के लिए मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत उपलब्ध ब्याज अनुदान के साथ-साथ पुरुष एवं महिला उद्यमियों को क्रमशः 10 व 15 प्रतिशत मार्जिन मनी भी 5 लाख रूपये की सीमा तक दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि अपना नवीन उद्यम (विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार) प्रारम्भ करने के लिए 18 से 35 वर्ष तक की आयु के शिक्षित युवा उद्यमियों को इस योजनान्तर्गत 01 करोड़ तक की ऋण राशि पर ब्याज अनुदान एवं मार्जिन मनी अनुदान देय होगा एवं 25 लाख रूपये तक के ऋण पर 8 प्रतिशत एवं 25 लाख से अधिक एवं 01 करोड़ रूपये तक की ऋण राशि पर 6 प्रतिशत ब्याज अनुदान देय होगा। ऑन लाईन पोर्टल विकसित होने तक ऑफलाईन मोड पर आवेदक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र बाड़मेर में आवेदन पत्र मय जनआधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, स्वप्रमाणित प्रोजेक्ट रिपोर्ट, 10 वी एवं स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की अंकतालिका सहित आवेदन जमा करवाया जा सकता है।
-0-

आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध मे नोडल अधिकारियों की बैठक शुक्रवार, 07 जुलाई को

बाड़मेर, 06 जुलाई। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में शुक्रवार को नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक शुक्रवार को प्रातः 10 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जायेगी।
उन्होंने बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

महंगाई राहत शिविर - मनावास, रोहिड़ाला और देवन्दी ग्राम पंचायत पर 07 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 06 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार, 07 जुलाई को जिले में विशाला आगोर, जसोल, जांगुओं की ढाणी, कोलियाना, नया नगर, तामलियार, जैसिंधर गांव, आलू का तला, बाछडाउ, लूणा कला, सुन्दरा के साथ काउखेडा, जागसा, मानपुरा खारड़ा, लोलो की बेरी, मेकरनवाला, पनेला, गुल्ले की बेरी, धनाऊ, मनावास, रोहिड़ाला और देवन्दी ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 के रामदेव जी का मन्दिर देवंदी रोड़ में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

गर्म व ताजा भोजन की उपलब्धता हो सुनिश्चित - पुरोहित

 मिड डे मील योजना एवं मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना

बाडमेर, 06 जुलाई। मिड डे मील योजना एवं मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाएं हैं जो बच्चों के पोषण स्तर से अतिरिक्त वृद्धि, पिछड़े वर्ग के गरीब बच्चों में शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन, नामांकन में वृद्धि, विद्यार्थियों का विद्यालय में ठहराव एवं लिंग, धर्म व जाति आधारित असमानता को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के पश्चात् 01 जुलाई से जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों एवं मदरसों में नियमित अध्यापन कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिले में मिड डे मील एवं मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना से संबंधित समस्त अधिकारियों  एवं कार्मिकों को योजनान्तर्गत छात्र और छात्राओं को पोष्टिकता, उच्च गुणवत्ता, गर्म व ताजा भोजन एवं दूध उपलब्ध हो सके इसके लिए भोजन व दूध की गुणवत्ता, खाद्यान्न के रख-रखाव स्वास्थ्य सुरक्षा एवं साफ-सफाई, भोजन परोसे जाने से पूर्व चखने एवं भोजन पकाने के पश्चात् ढक कर रखने इत्यादि मॉनीटरिंग एवं निरीक्षण तथा योजना के सुव्यवस्थित संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों को मासिक आधार पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत विद्यार्थियों को सप्ताह में प्रत्येक शैक्षणिक दिवस पर पाउडर मिल्क से तैयार दूध उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होने मिड डे मील योजना एवं मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा किये जाने वाले निरीक्षण के लिए विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप मासिक निरीक्षण कर पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-0-

जिला कलक्टर ने किया उचित मूल्य दुकानो का निरीक्षण

बायोमेट्रिक सत्यापन से ही मिले राशन की सामग्री

बाड़मेर, 06 जुलाई। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पडताल को गुरूवार को जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
  जिला कलक्टर  पुरोहित ने गुरुवार को शहर वार्ड नंबर 39 में उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया। पुरोहित ने निरीक्षण के दौरान एण्ड-टू-एण्ड कम्प्यूटराईजेशन के तहत भारतीय खाद्य निगम डिपो से उचित मूल्य दुकानदारों को प्राप्त होने वाले खाद्यान्न का पोश मशीन के माध्यम से वितरण करवाये जाने की जाँच की। जिसमें उचित मूल्य दुकान पर पोश मशीन के स्टॉक का गोदाम में भण्डारित खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया गया।
जिला कलेक्टर ने उपस्थित उपभोक्ताओं को पोश मशीन के माध्यम से बायोमैट्रिक सत्यापन के पश्चात् सही तौल, गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न एवं पोश मशीन से उपभोक्ताओं की दी जाने वाली ट्रांजेक्शन रसीद का भी अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फूड पैकेट हेतु उचित मूल्य दुकान पर भण्डार की व्यवस्था एवं पोश मशीन के माध्यम से फूड पैकेट के वितरण करने की योजना का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर जिला रसद अधिकारी कंवराराम चौधरी भी मौजूद रहे।
-0-

बुधवार, 5 जुलाई 2023

खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर 6 जुलाई को गुडामालानी में

बाड़मेर, 05 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिले में खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

अभिहित अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि गुरुवार को गुडामालानी में आयोजित किया जाएगा और मौके पर ही खाद्य अनुज्ञापत्र प्रदान किए जाएंगे।

  डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने अपील की है कि जिन खाद्य कारोबारकर्ताओं के पास अपने परिसर में खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है वह तुरंत ही अपने खाद्य अनुज्ञा पत्र बनवा लेवे नहीं तो उनके खिलाफ एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-0-


पाक विस्थापितों की समस्याओं के संबन्ध में जिला स्तरीय बैठक आयोजित

बाडमेर, 05 जुलाई। पाक विस्थापितों की समस्याओं को लेकर जिला स्तरीय बैठक जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने पाक विस्थापितों की समस्याओं के समीक्षा की तथा उन्हे हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस दौरान पाक विस्थापित संघ के अध्यक्ष नरपत सिंह ने बताया कि जिले में करीब 7 हजार पाक विस्थापित रह रहे है। उन्होने जिला कलेक्टर के समक्ष पाक विस्थापितों को मुलभूत सेवाऐं उपलब्ध करवाने, बच्चों को विद्यालय में शिक्षा उपलब्ध करवाने, महिला कामगारों को रोजगार प्रदान करने तथा ऋण उपलब्ध करवाने संबन्धी समस्याओं रखी।

इस बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्रपाल सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-0-

महंगाई राहत शिविर - बाछडाउ, लूणा कला और सुन्दरा ग्राम पंचायत पर 06 जुलाई को होगें शिविर

सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन करें सुनिश्चित - पुरोहित

बाड़मेर, 05 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को वंचित पात्र परिवारों को पंजीकृत कर योजनाओं का अधिकतम लाभ देने के निर्देश दिए।

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 06 जुलाई को जिले में भाडखा, पतासर, सन्तरा, खरड़, पालीयाली, बिजावल, झड़पा, कृष्ण का तला, खरण्टिया, गुड़ा के साथ विशाला आगोर, जसोल, जांगुओं की ढाणी, कोलियाना, नया नगर, तामलियार, जैसिंधर गांव, आलू का तला, बाछडाउ, लूणा कला और सुन्दरा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 के रामदेव जी का मन्दिर देवंदी रोड़ में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

-0-


जिला कलेक्टर आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओ का हो त्वरित निस्तारण - पुरोहित

बाड़मेर, 05 जुलाई। जिले में राज्य सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। यह निर्देश जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बुधवार को साप्ताहिक बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर पुरोहित ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं के बेहतर परिणाम हासिल करे। उन्होने प्रत्येक योजना की विस्तार के साथ समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिटेªशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी पेरामीटर के डाटा आगामी दो दिवस से उपलब्ध करावे।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा भौतिक सत्यापन के कारण किसी भी प्रकार की पेंशन नही रोकने के निर्देश दिए। उन्होने चिकित्सा विभाग को जल भराव वाले क्षेत्रों में दवा छिड़काव करने एवं नगर परिषद को बारिश पुर्व शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़को को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी विभागों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट से अवगत करवाने को कहा। उन्होने बैठक के दौरान राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ऑलम्पिक तथा राजस्थान युवा महोत्सव की समीक्षा करते हुए समय पर सभी तैयारियां पुर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

-0-


जिला कलेक्टर ने किया विद्यालय और आंगनवाड़ी का निरीक्षण

विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ मिले समग्र विकास - पुरोहित

बाड़मेर, 05 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने शैक्षणिक स्तर परखने एवं सामान्य व्यवस्था जांच हेतु बुधवार को कवास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

    जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कवास में शैक्षणिक स्तर परखने एवं सामान्य व्यवस्था जांचने को अचानक कवास पहुंचे। यहां उन्होंने अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत कर छात्रों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। जिला कलेक्टर विद्यालय ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने बच्चों को वितरित किये जाने वाले मीड डे मील तथा सैनेट्ररी नेपकीन की जांच की। उन्होने शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध डाटा की जांच के साथ विद्यालय में छात्र-छात्रा उपस्थिति पंजिका एवं अध्यापक उपस्थिति पंजिका की जांच की। इस दौरान जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बाल गोपाल योजना के तहत उपलब्ध करवाए जा रहे दुध की गुणवता की जांच की एवं विद्यार्थियों को मिल रही निःशुल्क पोषक सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की। उन्होने एमीनिया मुक्त बाडमेर अभियान के तहत बच्चों को वितरित की जा रही पिंक व ब्ल्यू टेबलेट जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समग्र विकास की बात कही। उन्होने शिक्षण कार्य में नवीन विधियों का प्रयोग कर विद्यार्थियों को शिक्षण कराने पर बल दिया।

इसी क्रम में जिला कलेक्टर द्वारा कवास स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। उन्होने आंगनवाड़ी केन्द्र पर व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। जिला कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बात कर नियमित रूप से बच्चों पोषहार उपलब्ध करवाने को कहा।

इस दौरान सीबीओ रमेश जैन, सीडीपीओ किशनलाल छाजेड़ सहित अध्यापक गण उपस्थित रहे।

-0-

मंगलवार, 4 जुलाई 2023

जिला कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण

निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत

बाड़मेर, 04 जुलाई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का मंगलवार को जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त प्रोजेक्ट निर्धारित समय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए।

   जिला कलेक्टर पुरोहित मंगलवार को दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर जालीपा में राजकीय मेडिकल कॉलेज प हुं चे, वहा उन्होंने सर्वप्रथम निर्माणाधीन सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने निर्माणाधीन हॉस्पिटल के अलग-अलग भागो का निरीक्षण किया एवं कार्य की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य उच्च मानकों के अनुरूप तथा श्रेष्ठ गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी आरएसआरडीसी को भी समय-समय पर सैंपल चेकिंग करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की निर्देश दिए बाद। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन नर्सिंग मोर्चरी का भी निरीक्षण किया।

जिला कलेक्टर ने पास में ही निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की भी जानकारी ली।

  बाद में जिला कलेक्टर पुरोहित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने कॉलेज के प्रशासनिक तथा अकादमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने अकादमिक ब्लॉक में अलग-अलग विभागों और फेकल्टी की जानकारी ली। उन्होंने एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री माइक्रोबायोलॉजी आदि विभागों में जाकर जानकारी ली तथा चिकित्सक छात्रों के अध्ययन के बारे में पूछताछ की। जिला कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के द्वारा लोगों को प्रेरित कर देहदान की घोषणा करवाने के कार्य की सराहना की।

भ्रमण के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी ने जिला कलेक्टर को निर्माण कार्य की प्रगति और कालेज की गतिविधियों की जानकारी दी।

-0-

खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर, 06 को गुडामालानी और 07 जुलाई को चौहटन में

बाड़मेर, 04 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिले में खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

अभिहित अधिकारी डॉ चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि 06 जुलाई, गुरुवार को गुडामालानी में और 07 जुलाई, शुक्रवार को चौहटन में आयोजित किया जाएगा और मौके पर ही खाद्य अनुज्ञापत्र प्रदान किए जाएंगे।

  डॉ चंद्रशेखर गजराज ने अपील की है कि जिन खाद्य कारोबारकर्ताओ के पास अपने परिसर में खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है वह तुरंत ही अपने खाद्य अनुज्ञा पत्र बनवा लेवे नहीं तो उनके खिलाफ एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-0-


राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में कक्षा 10 व 12 के आवेदन आरम्भ

बाड़मेर, 04 जुलाई। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में कक्षा 10 व 12 के लिए आवेदन आरम्भ हो गये है।

महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय स्टेशन रोड के प्रधानाचार्य मोतीलाल जांगिड ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी विद्यालय में स्टेट ओपन प्रभारी मुकेश कुमार से संपर्क कर स्टेट ओपन स्कूल से कक्षा 10 व 12 में प्रवेश लेने हेतु प्रातः 8 से 12 बजे के बीच उपस्थित होकर 01 जुलाई से 31 अगस्त में मध्य आवेदन कर सकते है।

उन्होंने बताया कि किसी कारण वश 01 जुलाई से 31 अगस्त के मध्य आवेदन नही कर पाने की स्थिति में 01 सितंबर से 31 अक्टूबर में मध्य विलंब शुल्क के साथआवेदन कर सकता है।

-0-


महंगाई राहत शिविर - कृष्ण का तला, खरण्टिया और गुड़ा ग्राम पंचायत पर 05 जुलाई को होगें शिविर

सभी वंचित पात्र परिवारों को मिले योजनाओं का अधिकतम लाभ - पुरोहित

बाड़मेर, 04 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को वंचित पात्र परिवारों को पंजीकृत कर योजनाओं का अधिकतम लाभ देने के निर्देश दिए।

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 05 जुलाई को जिले में विशाला, रेवाड़ा मैया, पनावड़ा, लूणवा जागीर, जाखड़ो का तला, बांडासर, शोभाला दर्शान, पोसाल, धनवा, देवंडी के साथ भाडखा, पतासर, सन्तरा, खरड़, पालीयाली, बिजावल, झड़पा, कृष्ण का तला, खरण्टिया और गुड़ा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 के रामदेव जी का मन्दिर देवंदी रोड़ में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

-0-

सोमवार, 3 जुलाई 2023

महंगाई राहत शिविर - पोसाल, धनवा और देवंडी ग्राम पंचायत पर 04 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 03 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है। 

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 04 जुलाई को जिले में बाड़मेर मगरा, बाणियावास, जाखड़ा, मुसलमानों की ढाणी, बेरीगांव, कुबड़िया, केकड़, फगलू का तला, सिणधरी चारणान, वेरानाड़ी, रतरेड़ी कला के साथ विशाला, रेवाड़ा मैया, पनावड़ा, लूणवा जागीर, जाखड़ो का तला, बांडासर, शोभाला दर्शान, पोसाल, धनवा और देवंडी ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। 

वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 के माली समाज न्याति भवन में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।

-0-

मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बाड़मेर निर्वाचन विभाग ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी

बाड़मेर, 03 जुलाई। विधानसभा आम चुनाव 2023 के संबंध में आमजन को ईवीएम वीवीपेट के बारे में जागरूक करने के लिए जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार पुरोहित ने सोमवार को मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता का काम करेगी तथा सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं पंचायत समितियों में जाकर ईवीएम से वोटिंग के तरीके से जागरूक करेगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्ररसिंह पुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट एवं बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह भाटी समेत विभाग अधिकारी मौजुद रहे।

-0-

बच्चों के सपने साकार करना, हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री

पालनहार लाभार्थी संवाद कार्यक्रम

लाभार्थियों ने कहा : आप प्रदेश के बच्चों के पालनहार
मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से 5.91 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में किए
146.74 करोड़ रुपए हस्तांतरित
बाड़मेर के 21 हजार लाभार्थियों के खाते में तीन करोड़ रूपए जमा

बाड़मेर, 03 जुलाई।मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को प्रदेश के 5.91 लाख से अधिक पालनहार लाभार्थियों के बैंक खातों में 146.74 करोड़ रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित किए। इसमें बाड़मेर जिले के करीब 21 हजार लाभार्थियो के खातों में 3.07 करोड़ रूपए जमा हुए।
    श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर राज्य स्तरीय लाभार्थी संवाद समारोह में कहा कि 9 श्रेणियों में लाभार्थियों को सहायता पहुंचाई जा रही है। सहयोग राशि बढ़ाने से लगभग 300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।
      बाड़मेर में विश्वकर्मा भवन में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान गौसेवा आयोग के अध्यक्ष और विधायक मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित, पुलिस अधीक्षक दीगत आनंद समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि और आमजन मोजूद रहा। इसी तरह बालोतरा में जिला स्तरीय समारोह पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान बालोतरा  विशेषाधिकारी राजेंद्र विजय एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार
मौजूद रहे।
  इस दौरान विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सरकार में शुरू पालनहार योजना को बंद करने के बजाय हमने सहायता राशि और श्रेणियों में बढ़ोतरी की है। इससे परिवार में ही बच्चों की समुचित देखरेख, संरक्षण एवं शिक्षा सुनिश्चित हो रही है। ये बच्चे बड़े होकर प्रदेश और देश की उन्नति में अपना अहम योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना एक अभिनव पहल है। इसे और मजबूत बना रहे है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि एक भी पात्र बच्चा योजना से वंचित नहीं रहे। एक भी पात्र बच्चा वंचित नहीं रहे मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद में कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सुनहरे सपनों को साकार करने की हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में पढ़ाए। मुख्यमंत्री अनुप्रति निःशुल्क कोचिंग योजना में तैयारी कराकर उन्हें आगे बढ़ाए। राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के जरिए होनहार बच्चों को विदेश में अध्ययन करने के लिए भेजा जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा कानून लागू करें प्रधानमंत्री श्री गहलोत ने कहा कि पूर्ववर्ती केंद्र सरकार ने खाद्य, रोजगार, शिक्षा और सूचना का अधिकार पूरे देश में एक समान लागू किया। उसी तरह हमने राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत न्यूनतम एक हजार रुपए का प्रावधान किया है। अब केंद्र सरकार भी पूरे देश में सामाजिक सुरक्षा कानून लागू कर जरूरतमंदों को आर्थिक सम्बल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के अधिकार (आरटीएच) से प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी ली है। इसे और मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री का लाभार्थियों से संवाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के बच्चों से उनके भविष्य को लेकर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों की भावनाओं पर उन्हें प्रोत्साहित कर कहा कि आप पढ़ाई करें। आपके सपनों को पूरा करने में सरकार कोई कमी नहीं रखेगी। वहीं, लाभार्थियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं और पालनहार योजना में बढ़ी हुई राशि सीधे खातों में पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। श्री गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत कैम्पों में भी पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ लें। बच्चों के सपने, मुख्यमंत्री का आशीर्वाद- ‘पालनहार योजना से प्राप्त राशि से काफी मदद मिली है। जेईई की तैयारी कर रही हूं, इंजीनियर बनना है।‘- नेहा, चूरू - ‘मुझे आईएएस बनना है। आपके प्रोत्साहन से हर बच्चे को संबल मिला है। यह निरंतर मिलता रहेगा।‘- आयुषी, हनुमानगढ़- ‘कक्षा 9वीं में पढ़ रही हूं। बड़े होकर जज बनकर लोगों की सेवा करनी है।‘- आरूषी केडिया, सवाई माधोपुरपालनहारों ने कहा, योजना से मिली राहत- ‘तीन बच्चों की पढ़ाई और लालन-पोषण में मदद मिली है। मुझे स्कूटी का लाभ भी मिला। इसके लिए आपका धन्यवाद।‘- असलम हुसैन, कोटा- ‘योजना में सहायता राशि में बढ़ोतरी से राहत मिली है। इससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनेगा। जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।‘- कविता मीणा, दौसा- ‘पालनहार सहित सभी योजनाओं से हम लाभान्वित हुए है। बच्चों को आपसे प्रोत्साहन मिलता है। वे भी आपकी तरह जनसेवा करना चाहते है।‘- गंगा बाई उदयपुर, मंजू देवी, सीकर समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि यह योजना नाममात्र की नहीं, बल्कि इसके जरिए लगभग 6 लाख बच्चों का लालन-पोषण किया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस वर्ग की पीड़ा को समझते हुए सहायता राशि में बढ़ोतरी की है।  समारोह में स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री शांती कुमार धारीवाल, कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजन लाल जाटव, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना, राजस्थान राज्य केशकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेन्द्र गहलोत, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल, ओबीसी वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पवन गोदारा, विधायक श्रीमती गंगा देवी, श्री आलोक बेनीवाल, श्री नरेंद्र बुड़ानिया, सामाजिक कार्यकर्ता श्री निखिल डे, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, पालनहार के लाभार्थी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों से लाभार्थी, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासनिक अधिकारी जुड़े। पालनहार योजना की पात्र श्रेणियां अनाथ बच्चे, न्यायिक प्रक्रिया से मृत्यु दण्ड, आजीवन कारावास प्राप्त माता-पिता के बच्चे, पेंशन प्राप्त कर रही विधवा माता के बच्चे, पुनर्विवाहित विधवा माता के बच्चे, एच.आई.वी.एड्स से पीड़ित माता-पिता के बच्चे, कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता के बच्चे, नाता जाने वाली माता के बच्चे, विशेष योग्यजन माता-पिता के बच्चे, पेंशन प्राप्त कर रही तलाकशुदा अथवा परित्यक्ता महिला के बच्चे, सिलिकोसिस पीड़ित माता-पिता के बच्चे।अनुदान राशि का प्रावधान अनाथ श्रेणी के 0-6 आयु वर्ग के बच्चों के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह और 6-18 आयु वर्ग तक के बच्चों के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2023-24 के अनुसार पालनहार योजना में अनाथ श्रेणी के अतिरिक्त अन्य श्रेणी के 0 से 6 वर्ष उम्र के बच्चों के लिए 750 रुपए प्रतिमाह और 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह सहायता राशि दी गई। साथ ही कपड़े, स्वेटर, जूते आदि के लिए हर वर्ष 2000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। (विधवा और नाता श्रेणी को छोड़कर)। इस योजना की सबसे जरूरी शर्त बच्चों का आंगनबाड़ी या विद्यालय जाना अनिवार्य है।
-0-

रविवार, 2 जुलाई 2023

महंगाई राहत शिविर - सिणधरी चारणान, वेरानाड़ी और रतरेड़ी कला ग्राम पंचायत पर 03 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 02 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है। 

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 03 जुलाई को जिले में दूदाबूरी, आंटिय, गुड़ा के साथ बाड़मेर मगरा, बाणियावास, जाखड़ा, मुसलमानों की ढाणी, बेरीगांव, कुबड़िया, केकड़, फगलू का तला, सिणधरी चारणान, वेरानाड़ी और रतरेड़ी कला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। 

वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 के माली समाज न्याति भवन में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।

-0-

राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 10 जुलाई से

बाड़मेर, 02 जुलाई। जिले में 10 जुलाई से राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 10 जुलाई से किया जाएगा। इन खेलों का आयोजन सुबह 7 बजे से 12 बजे तथा शाम 4 बजे से 6.30 बजे के मध्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 10 जुलाई से 15 जुलाई, ब्लॉक स्तर पर 22 जुलाई से 27 जुलाई, जिला स्तर पर 02 अगस्त से 05 अगस्त, राज्य स्तर पर 29 अगस्त से 01 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। इनमे ग्रामीण स्तर पर कबड्डी, शूटिंग बोल, टेनिस बोल क्रिकेट, खो खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकसी खेलो का आयोजन किया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन नगर पालिका, नगर परिषद स्तर पर 10 जुलाई से 15 जुलाई, जिला स्तर पर 02 अगस्त से 05 अगस्त और राज्य स्तर पर 29 अगस्त से 01 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। शहरी स्तर पर कबड्डी, टेनिस बोल क्रिकेट, खो खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलो का आयोजन किया जाएगा।

-0-

पालनहार योजना में मिलेगा लाभ, जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव आज बाड़मेर और बालोतरा में

बाडमेर, 02 जुलाई। राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना पालनहार का लाभार्थी उत्सव सोमवार को आयोजित किया जायेगा। इस दौरान बाड़मेर और बालोतरा में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किए जाएंगे।

 जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बाड़मेर में विश्वकर्मा भवन और बालोतरा में पंचायत समिति सभागार में सवेरे 12.00 बजे ये समारोह आयोजित होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा एक क्लिक के जरिए पालनहार योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि जमा कराई जायेगी। इस दौरान लाभार्थी उत्सव में मौजूद योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योजना के बारे में बताएंगे और उनसे फिड बैक लेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा।

  जिला कलेक्टर ने बताया कि बाड़मेर और बालोतरा दोनो स्थानों पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित होंगे, जहा पालनहार योजना के पांच- पांच सौ लाभार्थियों के अलावा जिले के सभी जनप्रतिनिधि और आमजन भाग लेंगे। 

उन्होंने बताया कि लाभार्थी उत्सव विश्वकर्मा भवन, राय काॅलोनी, बाड़मेर एवं पंचायत समिति, बालोतरा में आयोजित किया जाएगा।

  पुरोहित ने बताया कि लाभार्थी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा पात्र 43 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में डी. बी. टी. माध्यम सहायता राशि हस्तान्तरित होगी, जिसकी सुचना लाभार्थियों के मोबाइल नम्बर पर एस. एम. एस. के माध्यम से प्राप्त होगी।

-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...