शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021

प्रशासन गांवों के संग अभियान में बाड़मेर बना नजीर

 सहमति बंटवाड़े, राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण एवं नामान्तरकरण में प्रदेश में अव्वल

बाड़मेर, 22 अक्टूबर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान में अब तक की प्रगति अनुसार राजस्व संबंधी प्रकरणों के निस्तारण में बाड़मेर जिले की बेहतर प्रगति रही है। जिले में आपसी सहमति से भूमि विभाजन, राजस्व अभिलेखों का शुद्धिकरण एवं नामान्तरकरण के प्रदेश में सर्वाधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त के भुगतान मे भी बाड़मेर जिला अव्वल रहा हैै।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि 21 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न पंचायत समितियों में कुल 148 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। उन्होने बताया कि इन शिविरों में राजस्व सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यो का तत्परता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण के 14741 प्रकरण, आपसी सहमति से भूमि बंटवाड़े के 1556 प्रकरण, नामान्तकरण के 13043 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है जो कि प्रदेशभर में सर्वाधिक है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में सर्वाधिक 198 लाभार्थियों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त के भुगतान किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों में 14623 राजस्व रेकर्ड की प्रतिलिपियों का वितरण, पानी की गुणवता जांच में 504, 771 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में प्रदेशभर में द्वितीय तथा 12087 जाति, मूल, हैसियत सहित अन्य प्रमाण पत्र, 94 मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेेंशन योजना की स्वीकृतियां जारी करने में प्रदेशभर में तृतीय स्थान अर्जित किया गया है। इसी के साथ नागौर जिले के पश्चात् बाड़मेर जिले में सर्वाधिक 57947 पंजीकृत आगन्तुकों द्वारा शिविरों में भाग लिया गया है।
उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त बाड़मेर जिले में रास्ते के 447 प्रकरण, सीमाज्ञान/ पत्थरगढी के 444 प्रकरण, 2856 नवीन जॉब कार्ड जारी, 5269 आवासीय पट्टों का वितरण, 209 हैण्ड पम्प मरम्मत, 1763 मृदा स्वास्थ्य कार्डो का वितरण, 152 विद्युत व्यवधान संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, 330 पालनहार स्वीकृतियां, 4814 आधार सीडिंग, 177 नवीन जन आघार नामांकन, 1407 विभिन्न छात्रवृतियों सहित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया है।
शनिवार के शिविर
उन्होनें बताया कि शनिवार 23 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में महाबार, बालोतरा में आकडली बक्सीराम, कल्याणपुर में डोली कला, बायतु में चौखला, गडरारोड में दूधोड़ा, आडेल में भाम्भू नगर, सेड़वा में सिंहार, समदडी में कोटडी तथा धनाऊ में मीठे को तला ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सोमवार के शिविर  
उन्होनें बताया कि सोमवार 25 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण में बान्दरा, बालोतरा में जसोल, कल्याणपुर में अराबा चौहान, गिड़ा में परेऊ, धोरीमना में कौशले की ढाणी, गुडामालानी में जीवाणियों की ढाणी, रामसर में हाथमा, सेड़वा में सारला, शिव में कायम की बस्ती, सिणधरी में लूखों की ढाणी, सिवाना में इन्द्राणा तथा चौहटन में भोजारिया ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन शहरों के संग
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद बाडमेर में सोमवार 25 अक्टूबर को वार्ड संख्या 50 व 51 के लिए भंवरलाल दर्जी की प्याऊ रायकॉलोनी में शिविर आयोजित किया जाएगा।
-0-















गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021

परीक्षार्थियों के लिए शुक्रवार से चलेगी निःशुल्क बसे

 पटवार परीक्षा 2021

बाड़मेर, 21 अक्टूबर। पटवार परीक्षा 2021 के अभ्यार्थियों के लिए शुक्रवार 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रोडवेज एवं प्राइवेट बसों का संचालन किया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने बताया कि पटवार परीक्षार्थियों के लिए शुक्रवार 22 अक्टूबर को रोडवेज बसे दोपहर 12 से सायं 6 बजे तक केन्द्रीय बस स्टेण्ड से तथा प्राइवेट बसे राजकीय पी.जी. महाविद्यालय परिसर से दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक रवाना होगी। उन्होने बताया कि शनिवार 23 अक्टूबर को रोडवेज की बसे केन्द्रीय बस स्टेण्ड से प्रातः 6 से 8 एवं दोपहर 12 से सायं 6 बजे तक तथा प्राइवेट बसे प्रातः 6 से 8 एवं दोपहर 3 से 6 बजे संचालित कीे जाएगी। इसी प्रकार रविवार 24 अक्टूबर को रोडवेज एवं प्राइवेट बसे प्रातः 6 से 8 तक क्रमशः केन्द्रीय बस स्टेण्ड एवं राजकीय पी.जी. महाविद्यालय परिसर से रवाना होगी।
उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रत्येक उपखण्ड मुख्यालय से 22 एवं 23 अक्टूबर को दोपहर 2 से 4 बजे तक बसे रवाना होगी। परिवहन संबंधी किसी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाईन नम्बर 7878288794 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

आर.ए.एस. प्रारम्भिक परीक्षा 27 को, निष्पक्ष एवं तटस्थ रूप से परीक्षा कराने को व्यापक तैयारियां

 बाड़मेर, 21 अक्टूबर। राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2021 दिनांक 27 अक्टूबर को प्रातः 10 से दोपहर 01 बजे तक एक सत्र में जिला मुख्यालय बाड़मेर एवं उपखण्ड मुख्यालय बालोतरा पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बतािया कि उक्त परीक्षा से संबंधित विविध जानकारी परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराने हेतु जिला मुख्यालय बाडमेर एवं उपखण्ड मुख्यालय बालोतरा पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाकर अधिकारियेां एवं कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय में कमरा नम्बर 03 में दूरभाष नम्बर 02982-220007 एवं जिला मुख्यालय राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलक्ट्रेट परिसर बाडमेर में दूरभाष नम्बर 02982-222226 पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। उक्त नियंत्रण कक्ष 25 से 26 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे एवं परीक्षा तिथि 27 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से दोपहर 01 बजे व परीक्षा समाप्त होने के पश्चात् सील्ड पैकेट एवं परीक्षा सामग्री कन्ट्रोल रूम में एकत्रित होने तथा समस्त गोपनीय सामग्री आयोग कार्यालय में जमा करवाने हेतु रवानगी तक कार्यरत रहेगा।  
-0-

अब उचित मूल्य दुकानों पर उपलब्ध होगें चाय एवं नमक

 बाड़मेर, 21 अक्टूबर। खाद्य एवं नागरिक आपर्ति विभाग राजस्थान द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकानों पर राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा उचित मूल्य एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण राज ब्राण्ड चाय एवं रिफाइण्ड आयोडाइज्ड नमक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

प्रबन्धक नागरिक आपूर्ति रमेश कुमार बिश्नोई ने बताया कि राज ब्राण्ड चाय की आपूर्ति विभिन्न जिलों में प्रारम्भ की जा चुकी है, आम नागरिक उचित मूल्य दुकान से बिना राशन कार्ड के राज चाय का 250 ग्राम का पैकेट पचास रूपये में खरीद सकता है। उन्होने बताया कि राज नमक भी शीध्र ही इन दुकानों पर उपलब्ध होगा, जिसकी 1 किलो. पैकेट की दर दस रूपये निर्धारित की गई है।
-0-

आधार नामांकन ऑपरेटर ऑन बोर्डिंग हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

 बाड़मेर, 21 अक्टूबर। बाडमेर जिले के विभिन्न राजकीय कार्यालयों एवं राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में आधार नामांकन एवं अद्यतन केन्द्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक अजय कुमार डोयल ने बताया कि प्रत्येक केन्द्र पर आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य करने हेतु रजिस्ट्रार (सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग) के अधीन नामांकन एजेन्सी राजकॉम्प इन्फोसिस्टम लिमिटेड द्वारा एक ऑपरेटर को यूआईडीएआई नई दिल्ली से आधार विनियम 2016 अनुसार कार्य करने हेतु आईडी/क्रिडेंशियल जारी कराया जाएगा। उन्होने बताया कि पात्र व्यक्ति जो नामांकन ऑपरेटर के रूप में यूआईडीएआई नई दिल्ली एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान द्वारा निर्धारित निर्बन्धनों एवं शर्तो के अनुसार कार्य करने का इच्छुक है, वह निर्धारित प्रपत्र में 11 नवम्बर, 2021 सायं 4 बजे तक सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग कार्यालय बाड़मेर में आवेदन कर सकते है। आधार नामांकन केन्द्रों की सूची, पात्रता, अन्य शर्ते एवं चिन्हित सरकारी कार्यालयों की सूची जिले की वेबसाइट ूूूण्इंतउमतण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर देखी जा सकती है।
-0-

चालीस वर्षो बाद भाईयों में हुआ सहमति से बंटवाडा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 21 अक्टूबर। बायतु चिमनजी में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविरे में आए रहमान खां एवं उनके भाईयों के बीच पिछले 40 वर्षो से लम्बित भूमि बंटवाडे के प्रकरण का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी जगदीशसिंह आंशिया ने बताया कि बायतु चिमनजी में आयोजित शिविर में 60 वर्षीय रहमान खां को चार विभागों की पांच योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया। उन्होने बताया कि रहमान खां एवं उनके भाईयों के बीच पिछले 40 वर्षो से लम्बित भूमि बंटवाडे के प्रकरण का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया तथा खेत के चालू मार्ग का भी राजस्व रेकर्ड में अंकन किया गया। उन्होने बताया कि इसके अलावा रहमान खान को राजस्थान पथ परिवहन निगम द्वारा रियायती दर पर परिवहन हेतु पास, खराब बिजली मीटर के स्थान पर नया मीटर मौके पर ही जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी के हाथों उपलब्ध कराया गया। रहमान ने एक साथ पांच योजनाओं का लाभ मिलने पर खुशी जाहिर कर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
-0-




जिला प्रमुख ने किया बायतु चिमनजी शिविर का निरीक्षण

 बाड़मेर, 21 अक्टूबर। जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने गुरूवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बायतु चिमनजी में आयोजित शिविर का सघन निरीक्षण कर राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त अन्तिम प्रकरण के नियम सम्मत निस्तारण तक शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को राहत पहुंचाने के लिए सभी विभागीय अधिकारी तत्परता से कार्य करें। उन्होने इस दौरान लाभार्थियों को पट्टे, पालनहार योजनान्तर्गत स्वीकृति पत्र, आवास स्वीकृतियां इत्यादि का वितरण किया। इस दौरान बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी, उपखण्ड अधिकारी जगदीशसिंह आंशिया, सरपंच गोमाराम, तहसीलदार इमरान खान समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।
-0-





दीपावली पर होगी ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति, अस्थाई अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन 25 अक्टूबर तक

बाडमेर, 21 अक्टूबर। जिले में दीपावली पर ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति दी जाएगी। बाडमेर एवं बालोतरा शहर, सिणधरी तथा चौहटन कस्बे में अत्यधिक भीड-भाड को ध्यान में रखते हुए अस्थाई ग्रीन आतिशबाजी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए 25 अक्टूबर तक संबंधित उपखंड कार्यालय मंे आवेदन जमा करवाए जा सकेंगे।

कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने बताया कि बाडमेर शहर में आदर्श स्टेडियम में अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन पत्र उपखंड कार्यालय बाडमेर में जमा करवाए जा सकेंगे। उन्हांेने बताया कि उपखंड मजिस्टेªट बाडमेर, पुलिस उप अधीक्षक बाडमेर एवं आयुक्त नगर परिषद बाडमेर के साथ 25 अक्टूबर से पूर्व आदर्श स्टेडियम का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। इसके उपरांत आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर उपखंड मजिस्टेªेट बाड़मेर की मौजूदगी में 27 अक्टूबर से पूर्व लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन कर 28 अक्टूबर को सूची मय दुकान नम्बर के उपलब्ध कराएंगे। उपखंड मजिस्टेªट बाडमेर लॉटरी में आने वाले आवेदकों से चालान जमा करवाकर आवेदन पत्र वरीयतानुसार सूची मय दुकान एवं चालान नंबर के 01 नवम्बर को जिला मजिस्टेªट कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि बालोतरा शहर में लूनी नदी किनारे छतरियों का मोर्चा बालोतरा, सिणधरी कस्बे में मेला मैदान तथा चौहटन कस्बे में प्रस्तावित स्थल राआउमावि चौहटन में अस्थाई ग्रीन आतिशबाजी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन पत्र उपखण्ड कार्यालय बालोतरा, उपखंड कार्यालय सिणधरी तथा उपखण्ड कार्यालय चौहटन में जमा कराए जा सकेंगे। उपखंड मजिस्टेªट बालोतरा, उप अधीक्षक पुलिस बालोतरा एवं आयुक्त नगर परिषद बालोतरा के साथ 25 अक्टूबर से पूर्व लूनी नदी किनारे छतरियों का मोर्चा बालोतरा का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। इसी तरह उपखंड मजिस्टेªट सिणधरी, उप अधीक्षक पुलिस गुडामालानी, तहसीलदार सिणधरी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति सिणधरी के साथ मेला मैदान सिणधरी तथा उपखंड मजिस्टेªेट चौहटन, उप अधीक्षक पुलिस चौहटन, तहसीलदार चौहटन एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति चौहटन के साथ प्रस्तावित स्थल राआउमावि चौहटन में व्यवस्था संबंधित संयुक्त निरीक्षण कर 25 अक्टूबर से पूर्व रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। संबंधित उपखंड मजिस्टेªट प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र वरीयतानुसार मय सूची के 01 नवम्बर को जिला मजिस्टेªट कार्यालय बाडमेर में प्रस्तुत करेंगे। बाड़मेर जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदन जिला कलक्टर कार्यालय बाडमेर में जमा कराने की अन्तिम दिनांक 25 अक्टूबर, 2021 निर्धारित की गई है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किये जावेंगे। उन्हांेने बताया कि उपखंड मजिस्टेªेट बाडमेर, बालोतरा, सिणधरी एवं चौहटन लॉटरी के जरिए आवंटित कुल दुकानों मंे से कम से कम 25 प्रतिशत दुकानों का आवंटन पुराने स्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्रधारियों को आवंटित करना सुनिश्चित करेंगे। विस्फोटक अधिनियम 2008 के नियम 84 के अनुसार एक समूह मंे 50 से अधिक दुकानंे नहीं होगी। अस्थाई दुकान निर्माण निर्माण मंे नियम 84 एवं 85 मंे अंकित शर्ताें की पालना पूर्णतया सुनिश्चित करनी होगी। इस पूरी प्रक्रिया के दौेरान पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि बाड़मेर जिले में केवल ग्रीन आतिशबाजी का विक्रय किया जाएगा। ग्रीन आतिशबाजी के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की आतिशबाजी का विक्रय नहीं किया जाएगा। जिले में सभी को गृह विभाग द्वारा जारी परामर्शदात्री व अधिसूचना दिनांक 15 अक्टूबर,2021 की पालना सुनिश्चित करनी होगी। यदि कोई भी व्यक्ति उक्त दिशा निर्देशों का उल्लंघन करेगा तो उसके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।
-0-

विधवा सुगनी को मिला पट्टा एवं पेंशन का दोहरा लाभ

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 21 अक्टूबर। शिव उपखण्ड की राजडाल ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान में भूमिहीन एवं विधवा सुगनी देवी को आबादी भूमि का पट्टा एवं पेंशन का पीपीओ जारी कर लाभान्वित किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी महावीरसिंह जोधा ने बताया कि सुगनी देवी के पति की तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी, तब से सुगनी देवी को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा था। प्री केम्प के दौरान सरपंच ने सुगनी देवी के परिवार से सम्पर्क कर भूमि के पट्टे हेतु आवेदन भरवाकर प्राप्त किया। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा राज्य सरकार के नियमानुसार उक्त महिला को पट्टा जारी करने की कार्यवाही पूर्ण की गई। गुरूवार को राजडाल शिविर के दौरान शिविर प्रभारी महावीरसिंह जोधा ने सुगनी देवी को जब पट्टा सुपुर्द किया तो विधवा सुगनी देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शिविर प्रभारी ने सुगनी देवी को पूछा कि आपको पेंशन मिल रही है तो सुगनी देवी ने कहा नहीं, इस पर शिविर प्रभारी ने तत्काल विकास अधिकारी धनदान देथा को निर्देशित किया कि इन्हें पीपीओ जारी करने की कार्यवाही की जाए। इस पर विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को इस संबंध में कागजात तैयार करने के निर्देश दिए। ग्राम विकास अधिकारी ने आवश्यक कागजात पूर्ण कर हाथो हाथ ई मित्र से ऑनलाईन करवाकर पीपीओ जारी करवाया तथा शिविर के दौरान ही शिविर प्रभारी के हाथों सुगनी देवी को पीपीओ सुपुर्द किया। आवासीय पट्टा एवं पेंशन का पीपीओ प्राप्त कर सुगनी देवी ने कहा कि आज मेरे दो दो काम हुए, मेरा परिवार बहुत खुश है।
-0-

सोवली को मिला जॉब कार्ड और 4 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 21 अक्टूबर। जिले की पंचायत समिति कल्याणपुर की ग्राम पंचायत मूल की ढाणी में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया।
आमजन से जुड़े परिवादो की सुनवाई के दौरान विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा को प्रार्थी सोवली ने बताया कि उसे नरेगा में मजदूरी करने के लिए जॉब कार्ड की जरूरत है। विकास अधिकारी के निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा शिविर के दौरान ही सोवली को जॉब कार्ड जारी किया गया।
इसी तरह सोवली ने शिविर प्रभारी सुरेंद्र सिंह मीणा को बताया कि उसके चार बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र आज दिनांक तक जारी नहीं हुए हैं। शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार तहसीलदार शैतान सिंह चौहान द्वारा सोवली के 4 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आज्ञा पत्र जारी किए गए एवं उसके अनुसार सोवली के 4 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
सोवली की समस्याओं का प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत हाथों-हाथ निस्तारण होने पर उसने खुशी का इजहार किया और प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
-0-

कुसीप में लगा शिविर तो पूरे गांव के लिए रास्ता हुआ सुलभ

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 21 अक्टूबर। सिवाना पंचायत समिति की कुसीप ग्राम पंचायत में गुरूवार को आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर में किटनोद सम्पर्क सड़क से चेतनराम की ढाणी तक सेटलमेंट समय से कटाण रास्ता आपसी सुलह कर राजस्व रिकार्ड में दर्ज किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सिवाना कुसुमलता चौहान ने बताया कि कुसीप-किटनोट सम्पर्क सड़क से सकाराम मेघवाल की ढाणी से चेतनराम की ढाणी तक गुजरते रास्ते से कमलेश नामा के कृषि कुएं तक कटाण रास्ते की समस्या बनी हुई थी, आमजन को उबड़ खाबड़ मार्ग से आना-जाना पड रहा था। उन्होने बताया कि उक्त रास्ते को आपसी सुलह करवा कर राजस्व रिकार्ड में दर्ज करवाया गया।
-0-

सोलह साल बाद मिला खातेदारी हक

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 21 अक्टूबर। जिले के कल्याणपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मूल की ढाणी में प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर वरदान साबित हुआ।
    हुआ यूं की शिविर के दौरान सदीक खां व श्रीमति धमु ने शिविर प्रभारी सुरेंद्र सिंह मीणा को अपनी जमीन का 16 साल से खातेदारी हक नहीं मिलने के संबंध में अवगत करवाया। इस पर शिविर प्रभारी द्वारा तत्काल तहसीलदार शैतानसिंह चौहान को इस संबंध में कार्यवाही करने के लिए कहा गया। तहसीलदार के द्वारा संबंधित पटवारी एवं कार्मिकों को निर्देशित करने के कारण शिविर के दौरान ही सदीक खां व श्रीमती धमु को 16 साल बाद खातेदारी हक प्रदान किया गया एवं दोनों की आपसी सहमति से इनकी जमीन का बंटवारा किया गया। इस प्रकार आमजन से जुड़े कार्यों को कैंप स्थल पर ही पूर्ण किए जाने के कारण ग्रामीणों द्वारा इस अभियान की सराहना की गई।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान बन रहा व्यापक, पचास हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन

मुख्यमंत्री ने की अभियान की वर्चुअल समीक्षा

बाड़मेर, 21 अक्टूबर। जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान अब व्यापक रूप ले रहा है। अभियान में बुधवार तक कुल 53,365 लोगों ने विभिन्न कार्यों के लिए पंजीयन कराया।
     दूसरी तरफ गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर से आरंभ इस अभियान की अब तक की प्रगति की गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल समीक्षा की। इस दौरान जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि जिले में अभियान के अंतर्गत बेहतर कार्य हुआ है। प्रशासन शहरों के संग अभियान में दोनों नगर परिषदो द्वारा वार्डवाइज शिविर आयोजित किए जा रहें है तथा अब तक 973 पट्टे जारी किए गए हैं। दोनों नगर परिषदों में लोगो को अधिक संख्या में पट्टों के लिए डोर टू डोर सर्वे करवाया जाकर आवेदन कराया जाएगा एवं इसमें पार्षदों की सहभागिता ली जाएगी। इस दौरान उपवन सरंक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई एवं यूआईटी सचिव शैलेष सुराणा मौजूद रहे।
वहीं प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार, 22 अक्टूबर को 13 तथा शनिवार 23 अक्टूबर को 9 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शुक्रवार 22 अक्टूबर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 35 व 49  के लिए टीटी स्कूल के पास लक्ष्मीपुरा चौक पर शिविर आयोजित होगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 2 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान 20 अक्टूबर तक जिले की समस्त पंचायत समितियों की 137 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाकर राजस्व सहित विभिन्न विभागों के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इन शिविरों में नामान्तरकरण के 11684 प्रकरण, राजस्व अभिलेख/खातों के शु़द्धिकरण के 13280 प्रकरण, आपसी सहमति से 1436 खातों का विभाजन, 424 रास्ते के प्रकरण, 12 नये राजस्व गांवों के प्रस्ताव, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के 406 प्रकरण, 13163 राजस्व रेकार्ड की प्रतिलिपियों का वितरण तथा जाति, मूल निवास, हैसियत प्रमाण पत्र इत्यादि के 10802 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होने बताया कि उक्त आयोजित शिविरों में 53365 लोगों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।
  जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य कार्य का शिविरों में निस्तारण किया जा रहा है। अब तक 11684 नवीन जॉबकार्ड जारी, 5000 आवासीय पट्टे जारी, 184 हैण्ड पम्प मरम्मत, 1582 मृदा स्वास्थ्य कार्डो का वितरण, 127 विद्युत सप्लाई व्यवधान का दुरस्तीकरण, मुख्यमंत्री वृद्ध जन सम्मान पेंशन योजना के 715 प्रकरण, विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के 87 प्रकरण, पालनहार योजना के 294 प्रकरण, 44 पूर्व सैनिकों के पेंशन प्रकरण, 4099 आधार सीडिंग, 131 नवीन जन आधार नामांकन, 689 जन आधार कार्डो का वितरण, 1361 छात्रवृति प्रकरण, 515 रोडवेज पास सहित विभिन्न विभागीय प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
आज के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार 22 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में बिशाला, बाड़मेर ग्रामीण में धन्ने का तला, पाटोदी में रिछोली, कल्याणपुर में रोडवाकला, गिड़ा मे निम्बा की ढाणी, धोरीमना में आलमसर खुर्द, आडेल में धोलानाड़ा, रामसर में चाड़ी, फागलिया में गिड़ा, शिव में बलाई, पायला कला में पायला खुर्द, सिवाना में थापन तथा चौहटन में ढोक ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कल के शिविर  
उन्होनें बताया कि शनिवार 23 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में महाबार, बालोतरा में आकडली बक्सीराम, कल्याणपुर में डोली कला, बायतु में चौखला, गडरारोड में दूधोड़ा, आडेल में भाम्भू नगर, सेड़वा में सिंहार, समदडी में कोटडी तथा धनाऊ में मीठे को तला ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद बाडमेर में शुक्रवार 22 अक्टूबर को वार्ड संख्या 35 व 49 के लिए टीटी स्कूल के पास लक्ष्मीपुरा चौक में शिविर आयोजित किया जाएगा।
-0-







बुधवार, 20 अक्टूबर 2021

धनवा बनी शून्य राजस्व वाद ग्राम पंचायत

 बाड़मेर, 20 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सिणधरी की धनवा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में राजस्व संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसके उपरांत ग्राम पंचायत में राजस्व वाद से संबंधित कोई प्रकरण लम्बित नहीं होने से धनवा वाद रहित पंचायत बनी।

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम ने बताया कि बुधवार को शिविर में राजस्व वाद से संबंधित कुल 8 प्रकरण थे, जिसका नोटिस जारी किया गया। उक्त समस्त प्रकरण शिविर में मौके पर ही सहमति से निस्तारित कर दिये गये है। अब ग्राम पंचायत धनवा में राजस्व वाद से संबंधित काई प्रकरण लम्बित नहीं होने से आज ग्राम पंचायत वाद रहित हो गई।
-0-

मुख्यमंत्री ने वीसी के जरिए मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण संबंधी समीक्षा की

बाड़मेर, 20 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री कार्यालय से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौसमी बीमारियों की रोकथाम, बचाव एवं उपचार के संबंध मंे जिला कलक्टरर्स, चिकित्सा एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ समीक्षा की एवं निर्देश दिए कि वे कोविड-19 महामारी के कुशल प्रबंधन की तरह तत्परता के साथ डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

उन्होंने जिला प्रशासन के साथ चिकित्सा विभाग,नगरीय निकाय को टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए एवं इस दौरान बेहतर उपचार, स्वच्छता एवं जागरूकता बढ़ाकर मौसमी बीमारियों पर प्रभावी रूप से नियंत्रण करने को कहा। उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के दौरान जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर लोक बंधु, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर.के.आसेरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल. विश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल.मंसुरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फसल खराबे व खाद की उपलब्धता से संबंधी वीसी

मुख्यमंत्री ने बेमौसम बरसात के कारण रबी फसल के खराबे के साथ ही रबी फसल के लिए डीएपी, यूरिया व एसएसपी खाद की उपलब्धता के संबंध में जिला कलक्टर के साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों की वीसी ली एवं निर्देश दिए कि वे किसानों के लिए रबी फसल के लिए खाद की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रखें एवं डीएपी खाद के साथ ही किसानो को एसएसपी खाद के उपयोग के लिए भी प्रेरित करने को कहा।

-0- 

ड़ेंगू मुक्त राजस्थान अभियान का आगाज

 डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिये होगा डोर टू डोर सर्वे

नियंत्रण कक्ष स्थापित, दस रेस्पोन्स टीमों का गठन
बाड़मेर, 20 अक्टूबर। जिले में डेंगू समेत मौसमी बीमारियों पर काबू पाने के लिये बुधवार 20 अक्टूबर से डेंगू मुक्त राजस्थान अभियान का आगाज किया गया।  
जिला कलक्टर लोकबंधु ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय से जुटने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान घर-घर सर्वे करने, फोगिंग एवं एंटी-लार्वल गतिविधियां पूरी मुस्तैदी से संचालित की जाएं। साथ ही शहरी क्षेत्रो में साफ़-सफाई रखने, नालियों को साफ़ रखने एवं मच्छरों को नष्ट करने के लिए फोगिंग करने के निर्देश दिये ।
साथ ही डेंगू एवं मौसमी बिमारियों पर नियंत्रण तथा एंटी लार्वल गतिविधियों, विभागीय समन्वय के लिए जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य भवन में 24 घण्टे क्रियाशील नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। साथ ही डेंगू एवं मौसमी बिमारियों पर नियंत्रण के लिए दस रेपीड रेस्पोन्स टीमों का गठन किया गया है। जिला कलक्टर ने डेंगू एवं मौसमी बिमारियों से बचाव एवं रोकथाम के उपयों के बारे में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने एवं वर्तमान में संचालित प्रशासन गांवों के संग एवं शहरों के संग के शिविरों में इस बारे में हॉडिंग्स, फ्लैक्स, पैम्पलेट आदि के जरिए आईसी गतिविधियां संचालित करने को कहा है।
  जिला कलक्टर ने जिले के बड़े कस्बो हेतु जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को एवं शहरी क्षेत्र हेतु नगर परिषद के आयुक्तों को फोगिंग के व्यापक प्रबंधन एवं आवश्यकतानुसार फॉगिंग मशीन क्रय करने के निर्देश दिये । उन्होंने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ गांव-ढाणियों में भी मच्छरों को नष्ट करने के लिए फोगिंग करने के निर्देश दिए । जिन क्षेत्रों  में मौसमी बीमारियों का प्रकोप अधिक है, वहां लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएं ।
जिला कलक्टर ने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जिलेवासियों का जागरूक रहना भी बहुत जरूरी है । सावधानी बरती जाए तो इन बीमारियों का प्रमुख कारण मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है। साथ ही इस बारे में जागरूकता अभियान चलाने और लोगो को पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहनें, मच्छरदानी का प्रयोग करने एवं डेंगू के मरीजो को डॉक्टर की देखरेख में दवाएं लेने को लेकर सावचेत करने को कहा। इसके अलावा बुखार आने पर घबराएं नहीं, तुरंत नजदीकी चिकित्सक को दिखाएं और समय पर उपचार लेंने की जिलेवासियों से अपील की है एवं अपने घर एवं आसपास कूलर, खुली टंकियों, परिंडे आदि में व्यर्थ जमा पानी को खाली करने को कहा। कहीं पानी का जमाव हो तो वहां सप्ताह में एक बार केरोसीन, जला हुआ ऑयल अथवा कोई भी तेल डालें ताकि मच्छरों के अंडे एवं लार्वा नष्ट हो जाएं ।
इस दौरान सीएमएचओ डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि समस्त अस्पतालों एवं सीएचसी-पीएचसी में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है । दवा वितरण केंद्रों पर भी दवाओं के वितरण एवं भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था है । मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए पानी के ठहराव वाले स्थानों पर एमएलओ (मॉस्किटो लार्विसाइड ऑयल) डालने के निर्देश दिए गए हैं । शहरी क्षेत्र बाड़मेर में घर-घर सर्वे हेतु 55 एवं बालोतरा हेतु 45 टीमों का गठन किया गया है । मरीजों की बढती संख्या को देखते हुये राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में 40 एवं राजकीय चिकित्सालय बालोतरा में 35 कोविड स्वास्थ्य सहायकों को लगाया गया है ।
  समीक्षा बैठक में एडीएम ओमप्रकाश विश्नोई, सीईओ मोहनदान रतनू, बाड़मेर एवं बालोतरा के नगर परिषद आयुक्त, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-





भूमिहीन विधवा को मिला आबादी भूमि का पट्टा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 20 अक्टूबर। गिड़ा पंचायत समिति की सवाउ पदमसिंह ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर में भूमिहीन विधवा को आबादी भूमि का पट्टा जारी कर लाभान्वित किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बायतु जगदीशसिंह आंशिया ने बताया कि रेखादेवी पत्नी स्व. रेखाराम को पट्टा जारी नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। करीब दस दिन पूर्व उक्त महिला से सम्पर्क कर आबादी भूमि का पट्टा जारी करने हेतु आवेदन पत्र भरवाया गया। उन्होने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत की आबादी भूमि का सीमाकंन कर उक्त महिला को पट्टा जारी करने की कार्यवाही पूर्ण की गई तथा बुधवार को शिविर स्थल पर जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी के हाथों पट्टा उपलब्ध कराया गया। पट्टा पाकर रेखादेवी बेहद खुश नजर आयी।
-0-




रवि को अब नसीब होगी पक्की छत की छांया

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 20 अक्टूबर। सेड़वा की सालारिया ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रवि को पक्का आवास बनाने के लिए वितीय स्वीकृति जारी कर लाभान्वित किया गया। अब रवि अपना पक्का आवास निर्माण करवा सकेगा।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी राम कुमार टाडा ने बताया कि रवि के पास पहले रहने के लिए कच्चा आवास था। शिविर में जरूरतमंद रवि को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान हेतु शिविर स्थल पर ही वितीय स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। अब रवि के लिए आवास योजना के तहत पक्का मकान बनेगा। रवि ने वितीय स्वीकृति आदेश प्राप्त होने पर कहा कि आज मैं खुश हॅू, मेरा काम हुआ।
-0-

पालनहार अब बनेगी जमियत और राजू का सहारा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 20 अक्टूबर। पंचायत समिति सेड़वा की सालारिया ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर जमियत और राजू कंवर के लिए वरदान साबित हुई, जब शिविर के दौरान उन्हें पालनहार योजना से जोड़कर आर्थिक सम्बल प्रदान किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सेड़वा राम कुमार टाडा ने बताया कि आर्थिक कठिनाईयों से जंुझ रही सालारिया निवासी जमियत और राजू कंवर को पालनहार योजना से जोडने के लिए कैम्प स्थल पर ही आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कर ऑन लाईन आवेदन करवाया जाकर मौके पर पालनहार स्वीकृति आदेश जारी कर उन्हें लाभान्वित किया गया। योजना से जुडने पर अब जमियत और राजू कंवर को आर्थिक सम्बल मिल सकेगा।
-0-






दिव्यांग सोहन के सपनों को लगे पंख

 सफलता की कहानी

बाड़मेर 20 अक्टूबर। कल्याणपुर पंचायत समिति की मण्डली ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर दिव्यांग सोहनलाल के लिए खुशी लाया जब पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने उसे स्कूटी के लिए विधायक कोष से 70 हजार रूपये स्वीकृत करने की सहमति प्रदान की।
शिविर प्रभारी सुरेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि शिविर के दौरान विधायक महोदय मदन प्रजापत को सोहनलाल पुत्र खेताराम भील ने अपनी विकलांगता के संबंध में अवगत करवाया। सोहन लाल की समस्या को सुनने के पश्चात विधायक मदन प्रजापत ने तुरंत ही 70 हजार रूपये स्कूटी के लिए विधायक कोष से स्वीकृत करने की सहमति प्रदान की। इस प्रकार सोहन लाल के सपनों को पंख मिल गये। विधायक के इस मानवीय प्रयास के लिए सभी उपस्थित ग्रामवासियों ने भूरी भूरी सराहना की। इस अवसर पर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा, विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा, तहसीलदार शैतान सिंह चौहान उपस्थित रहे।
-0-

पेंशन पाकर हर्षित हुई हरकु

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 20 अक्टूबर। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत बुधवार को सिणधरी पंचायत समिति की धनवा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान पेंशन हेतु आवेदन लेकर आई 68 वर्षीय हरकु देवी के दस्तावेजों की हाथो हाथ पूर्ति करवाई जाकर शिविर के दौरान मौके पर ही पेंशन स्वीकृति आदेश सुपुर्द किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित हो रहे कार्यो की जानकारी के साथ आमजन को योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान करने पर वहां उपस्थित हरकु देवी पत्नी नेताराम ने पेंशन नहीं मिलने की बात बताई। इस पर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा हाथो हाथ उसके परिवार से सम्पर्क कर वांछित दस्तावेज मंगवाकर शिविर स्थल पर आवेदन करवाया तथा पेंशन स्वीकृत कर पेंशन स्वीकृति आदेश सुपुर्द किया। पेंशन स्वीकृति आदेश पाने पर हरकु देवी के चेहरे पर खुशी झलक पड़ी।
-0-



चार साल बाद शिविर में मिला खातेदारी अधिकार

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 20 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान बायतु की बाडवा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में खेताराम एवं आदूराम को चार साल बाद खातेदारी के अधिकार प्राप्त हुए।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बायतु जगदीशसिंह आंशिया ने बताया कि खेताराम एवं आदूराम द्वारा शिविर में उपस्थित होकर अवगत कराया कि उनके द्वारा खातेदारी घोषणा हेतु एक वाद वर्ष 2017 में पेश किया गया था परन्तु चार साल बाद भी उनको खातेदारी अधिकार नहीं मिले है। इस पर सह खातेदारों के उपस्थित होने पर शिविर प्रभारी द्वारा खातेदारों को समझाईश करने पर खातेदार खेताराम व आदूराम को सह खातेदार घोषित करवाने पर सहमत हुए। इस प्रकार तत्काल वाद का निस्तारण किया जाकर खेताराम व आदूराम को सह खातेदार घोषित किया गया।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान पकड़ रहा गति

 265 नौनिहालों को पालनहार का सहारा तो 1360 को मिली छात्रवृति

 विधायक कर रहे सक्रिय भागीदारी, जैन अमीन व प्रजापत रहे मौजूद
बाड़मेर, 20 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत ग्रामीणों के राजस्व सहित 22  विभागों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाई जा रही है।
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार 21 अक्टूबर को 12 तथा शुक्रवार 22 अक्टूबर को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत गुरूवार 21 अक्टूबर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 33 व 34 तथा 22 अक्टूबर को वार्ड संख्या 35 व 49 के लिए शिविर आयोजित होंगे।
जिले में जनप्रतिनिधि भी अभियान मंे सक्रिय भागीदारी निभा रहे है। बुधवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने मारूड़ी एवं लाखेटाली ग्राम पंचायत, शिव विधायक अमीन खान ने रामसर की गरडिया ग्राम पंचायत, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने कल्याणपुर की मण्डली ग्राम पंचायत तथा जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने गिडा की सवाऊ पदमसिंह ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने ग्रामीणों से उनके विभिन्न विभागों से जुडे लम्बित कार्यो को शिविरों के दौरान निष्पादित कराने को कहा। उन्होने विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं की अधिकाधिक लोगों को जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 2 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान 19 अक्टूबर तक जिले की समस्त पंचायत समितियों की 123 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाकर राजस्व सहित विभिन्न विभागों के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इन शिविरों में नामान्तरकरण के 9891 प्रकरण, राजस्व अभिलेख/खातों के शु़िद्धकरण के 11082 प्रकरण, आपसी सहमति से 1214 खातों का विभाजन, 181 रास्ते के प्रकरण, 8 नये राजस्व गांवों के प्रस्ताव, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के 373 प्रकरण, 10724 राजस्व रेकार्ड की प्रतिलिपियों का वितरण तथा जाति, मूल निवास, हैसियत प्रमाण पत्र इत्यादि के 9618 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होने बताया कि उक्त आयोजित शिविरों में 44906 लोगों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य कार्य का शिविरों में निस्तारण किया जा रहा है। अब तक 2395 नवीन जॉबकार्ड जारी, 4724 आवासीय पट्टे जारी, 146 हैण्ड पम्प मरम्मत, 1320 मृदा स्वास्थ्य कार्डो का वितरण, 110 विद्युत सप्लाई व्यवधान का दुरस्तीकरण, मुख्यमंत्री वृद्ध जन सम्मान पेंशन योजना के 656 प्रकरण, विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के 79 प्रकरण, पालनहार योजना के 265 प्रकरण, 42 पूर्व सैनिकों के पेंशन प्रकरण, 3563 आधार सीडिंग, 120 नवीन जन आधार नामांकन, 677 जन आधार कार्डो का वितरण, 1360 छात्रवृति प्रकरण, 352 रोडवेज पास सहित विभिन्न विभागीय प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
आज के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार 21 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण में बाड़मेर ग्रामीण, बालोतरा में टापरा, कल्याणपुर में मूल की ढाणी, बायतु में बायतु चिमनजी, धोरीमना में उडासर, गुडामालानी में रामजी का गोल, रामसर में चाडार मदरूप, फागलिया में पाण्डरवाली, शिव में राजडाल, पायला कला में सड़ा, समदडी में मजल तथा धनाऊ में बाण्डाबेरा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
कल के शिविर  
उन्होनें बताया कि शुक्रवार 22 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में बिशाला, बाड़मेर ग्रामीण में धन्ने का तला, पाटोदी में रिछोली, कल्याणपुर में रोडवाकला, गिड़ा मे निम्बा की ढाणी, धोरीमना में आलमसर खुर्द, आडेल में धोलानाड़ा, रामसर में चाड़ी, फागलिया में गिड़ा, शिव में बलाई, पायला कला में पायला खुर्द, सिवाना में थापन तथा चौहटन में ढोक ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नगर परिषद बाड़मेर के शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद बाडमेर में गुरूवार 21 अक्टूबर को वार्ड संख्या 33 व 34 के लिए महेश्वरी ढाटी चौक कब्रिस्तान के पास तथा शुक्रवार 22 अक्टूबर को वार्ड संख्या 35 व 49 के लिए टीटी स्कूल के पास लक्ष्मीपुरा चौक में शिविर आयोजित किया जाएगा।
-0-








मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021

सुआ देवी को मिला पालनहार योजना का सहारा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर 19 अक्टूबर। मंगलवार को बायतु की बोड़वा ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में सुआ देवी पत्नी स्वर्गीय सुराराम इस आशा से पहुंची कि उसे किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकेगा, जिस पर शिविर प्रभारी द्वारा उसे पालनहार योजना से जोड़कर कैंप में ही जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी के हाथों प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाकर आर्थिक संबल प्रदान किया।
शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी बायतु जगदीश सिंह आशिया ने बताया कि मंगलवार को बोड़वा में आयोजित शिविर में आई सुआ देवी के पति स्वर्गीय सुराराम का असामयिक निधन होने से उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुआ देवी को पालनहार योजना का लाभ दिलाने के लिए सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गंगा चौधरी एवं समाज कल्याण विभाग के मोहित जोशी ने आवश्यक दस्तावेज लेकर ई-मित्र से आवेदन ऑनलाइन करवाया तथा शिविर में ही तुरंत स्वीकृत भी करवाया। सुआ देवी को कैंप में ही जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी के हाथों पालनहार योजना का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। राज्य सरकार के प्रशासन गांवों के संग अभियान आभार व्यक्त करते हुए सुआ देवी के आंखों में खुशी के आंसू थे।
-0-

7 साल बाद भैराराम की दादी का मृत्यु प्रमाण पत्र हुआ जारी

 सफलता की कहानी

बाड़मेर 19 अक्टूबर। बाड़मेर की मातासर ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर में  दक्षिणी मातासर निवासी भैराराम की दादी स्वर्गीय गवरी देवी पत्नी हीराराम का मृत्यु प्रमाण पत्र 7 साल बाद आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराकर शिविर में ही बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के हाथों उपलब्ध करवाया गया।
शिविर में आए भैराराम ने बताया कि उनकी दादी का स्वर्गवास वर्ष 2014 में हुआ था। मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में पूर्व में परिजनों द्वारा प्रयास किए गए लेकिन कागजी कार्यवाही पूर्ण नहीं होने के कारण प्रमाण पत्र जारी ना हो सका। उन्होंने शिविर में उपस्थित होकर शिविर प्रभारी के समक्ष इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर भैराराम को आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर ही तहसीलदार द्वारा अनुज्ञा पत्र जारी किया गया तथा ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया। भैराराम को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के हाथों उनकी दादी का मृत्यु प्रमाण पत्र सुपुर्द किया गया। उन्होंने राज्य सरकार के प्रशासन गांवों के संग अभियान में अधिकाधिक लोगों से जुड़ कर अपने लंबित कार्य को पूर्ण कराने का आह्वान किया।
-0-

नियमों में शिथिलता प्रदान कर नोजी देवी को आर्थिक सहायता

 बाड़मेर, 19 अक्टूबर। लाठी काठा, मगने की ढाणी कुडला निवासी नोजी देवी को मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान कर अपवाद स्वरूप बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई। 

जिला कलक्टर लोकबंधु ने बताया कि नोजी देवी को नियमों में शिथिलता प्रदान कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। साथ ही उनके दामाद जोधाराम एवं बेटी मांगी देवी जो मानसिक विकलांग है उन्हें पेंशन स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त परिवार को चिरंजीवी बीमा योजना से भी जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नियमों में शिथिलता प्रदान कर जरूरतमंद परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है।
-0-

प्रशासन गांवों के संग में लोगों के हो रहे काम

 10320 खातों का शुद्धिकरण, 10245 रिकॉर्ड प्रतिलिपियाँ जारी

लोग तत्परता से आगे आएं-जैन, काम का मौका नही चूके-अमीन


बाड़मेर, 19 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत ग्रामीणों को राजस्व सहित 22 विभागो से जुड़े विभिन्न प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाई जा रही है। 

  प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार 20 अक्टूबर को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 31 व 32 के लिए माणक चौक कल्याणपुरा में शिविर आयोजित होगा।

मंगलवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने मातासर ग्राम पंचायत, शिव विधायक अमीन खान ने रामसर की गंगाला ग्राम पंचायत तथा जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने बायतु की बोड़वा एवं रामसर की गंगाला ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में शिरकत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभागीय अधिकारियों को आमजन के कार्यों को शिविर में ही निस्तारित करने के निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 2 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान 18 अक्टूबर तक जिले की समस्त पंचायत समितियों की 119 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाकर विभिन्न विभागों के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इन शिविरों में नामान्तरकरण के 9376 प्रकरण, राजस्व अभिलेख/खातों के शु़िद्धकरण के 10320 प्रकरण, आपसी सहमति से 1113 खातों का विभाजन, 176 रास्ते के प्रकरण, 8 नये राजस्व गांवों के प्रस्ताव, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के 338 प्रकरण, 10245 राजस्व रेकार्ड की प्रतिलिपियों का वितरण  तथा जाति, मूल निवास, हैसियत प्रमाण पत्र इत्यादि के 9227 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 

  उन्होने बताया कि उक्त आयोजित शिविरों में 43141 लोगों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।

जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य कार्य का शिविरों में निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 4601 आवासीय पट्टे, 140 हैंडपंप मरम्मत, 104 विद्युत सप्लाई व्यवधान के प्रकरणों का निराकरण, 1180 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण  सहित विभिन्न विभागीय प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 

बुधवार के शिविर

उन्होनें बताया कि बुधवार 20 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेरा में मारूड़ी, बाड़मेर ग्रामीण में लाखेटाली, बालोतरा में कालूडी, कल्याणपुर में मण्डली, गिड़ा में सवाउ पदमसिंह, धोरीमना में कोलियाना, आडेल में अणखिया, रामसर में गरडिया, सेड़वा में सालारिया शिव में काशमीर, सिणधरी में धनवा, सिवाना में कुसीप तथा चौहटन में मीठडाऊ ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन शहरों के संग

बुधवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 31 व 32 के लिए महावीर चौक कल्याणपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा।

-0-










सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

पैतृक भूमि का राजीनामे के साथ 52 खातेदारों के बीच बंटवारा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 18 अक्टूबर। सिणधरी की टाकूबेरी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान कई वर्षा से संयुक्त खातेदारी भूमि का मौके पर समझाईश कर आपसी सहमति से 52 खातेदारों के बीच बंटवारा कर आदेश व नकल की प्रतिलिपियां हाथो हाथ शिविर में उपलब्ध कराई गई।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी विरमाराम ने बतायाकि टाकूबेरी में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम शिवनगर के संयुक्त खातेदार आसी पत्नी कवराराम, उमाराम पुत्र गजाराम, केकू पत्नी रावताराम मेघवंशी एवं अन्य 52 खातेदारो के बीच गत कई वर्षो से भूमि बंटवाडा संबंधी प्रकरण चल रहा था। सोमवार को शिविर में संयुक्त खातेदार मौके पर उपस्थित हुए तथा राजस्व अधिकारियों द्वारा बंटवाडे हेतु समझाईश की गई। उन्होने बताया कि वांछित दस्तावेजों एवं रिपोर्ट उपरान्त बंटवारे संबंधी प्रकरण का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाकर खातेदारान को आदेश व नकल की प्रतियां हाथो हाथ शिविर में ही सुपुर्द की गई। कई वर्षो से लम्बित चल रहे बंटवाडा प्रकरण का निस्तारण होने पर खातेदारों ने प्रशासन का आभार व्यक्त कर अपना काम होने की खुशी जाहिर की।
-0-

रोज री मिटी तकलीफ, ग्रामीणों के हाथो हाथ हुए काम

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 18 अक्टूबर। सोमवार को सिवाना पंचायत समिति की पादरडी कला ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान ग्रामीणों के भूमि आवंटन, भूमि विभाजन, बिजली के ढीले तारों एवं खराब विद्युत मीटरों के सुधार, बकाया पेंशन प्रकरणों सहित विभिन्न प्रकार के लम्बे समय से लम्बित मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने बताया कि पादरडी में आयोजित शिविर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जनेश्वर नगर हेतु भूमि आवंटन, सरकारी विभाग एवं परियोजना के लिए 7 बीघा भूमि आरक्षित के प्रस्ताव, सिंचाई विभाग मेली फीडर की साफ सफाई एवं मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार कर भिजवाए गए वहीं श्रमिक डायरी हेतु लोगों से ई मित्र पर हाथो हाथ ऑन लाईन आवेदन प्रस्तुत करवाए गए। इसी प्रकार दो सामलाती भुमियों के बंटवारे जिसमें 11 विभाजन हुए। उन्होने बताया कि शिविर में गटटू देवी निवासी हरमलपुरा के लम्बे समय से बकाया पेंशन पीपीओ हाथों हाथ ऑनलाईन करवाकर राहत प्रदान की गई। शिविर के दौरान लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया गया। उन्होने बताया कि शिविर में आमजन की रोजमर्रा की तकलीफों का निस्तारण कर राहत पहुंचाई गई।
-0-

शिविरों में बन रहे मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसानों को फसल चयन की मिल सकेगी जानकारी

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 18 अक्टूबर। सोमवार को सिणधरी पंचायत समिति की टाकूबेरी ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान किसानों के खेतों से लिए गए मृदा नमूनों का परीक्षण करवा कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। जिससे किसानों को अपने खेतों की मृदा के स्वास्थ्य, पोषण प्रबन्धन, सफेद व काले उसर की पहचान एवं सुधार तथा फसलों के चयन की जानकारी मिल सकेगी।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सिणधरी विरमाराम ने बताया कि सोमवार को टाकूबेरी में आयोजित शिविर के दौरान जालाराम निवासी शिवनगर एवं थानाराम निवासी राणेरी सहित क्षेत्र के 28 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। उन्होने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दर्शाए अनुसार खाद एंव उर्वरक का प्रयोग करने से किसानों को अपने खेतों में अनावश्यक मात्रा में खाद एवं उर्वरक नहीं देना पड़ेगा और अनावश्यक खर्च की भी बचत होगी। उन्होने शिविर के दौरान मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व के बारे में जानकारी भी कराई। जानकारी के पश्चात् किसानों ने माना कि मृदा के बारे में जानकारी से अब उपज में बढोतरी की जा सकेगी तथा अच्छी गुणवता की फसल से अच्छी आमदनी भी हो सकेगी।
-0-

चार कि.मी. लम्बा रास्ता राजस्व रेकर्ड में हुआ दर्ज, दो गांवों के लोग होंगे लाभान्वित

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 18 अक्टूबर। सोमवार को गिड़ा पंचायत समिति की खोखसर ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान चैनपुरा एवं धान्धुपुरा को खोखसर ग्राम पंचायत मुख्यालय से जोड़ने वाली 4 किलोमीटर लम्बा रास्ता आपसी सहमति से राजस्व रेकर्ड में गैर मुमकीन रास्ता दर्ज करवाकर 2 गांवों के सैकड़ो लोगों को लाभान्वित किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बायतु जगदीश सिंह आंशिया ने बताया कि सोमवार को आयोजित शिविर में विजयसिंह, रेवन्तसिंह निवासी धांधुपुरा ने अपने खातेदारी खेत एवं ढाणियों में जाने हेतु रास्ते के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया, जिस पर रास्ते का प्रस्ताव तैयार करने हेतु तहसीलदार गिड़ा को निर्देशित किया गया, जिन्होने मौके पर जाकर सहमति से रास्ता दिलवाने हेतु समझाईश की। इस पर काश्तकार मालमसिंह, कानसिंह, भगवानसिंह, कुन्दनसिंह, पब सिंह ने सहमति से रास्ते के लिए भूमि समर्पित की। रास्ता उपलब्ध करवाने का सिलसिला आगे बढा और एक-एक करके ग्राम धांधुपुरा एवं चैनपुरा के खातेदारों ने अपनी भूमि राज्य सरकार को समर्पित की एवं नामान्तरकरण दर्ज कर रेकर्ड में अमलदरामद किया गया। इस प्रकार खोखसर में आयोजित शिविर उक्त दोनों गांवों के निवासियों के लिए वरदान साबित हुआ।
-0-

अब तक चालीस हजार से अधिक लोगों ने की शिविरों में शिरकत

 प्रशासन गांवों के संग अभियान परवान पर

3465 आवासीय पट्टे जारी, 8452 का नामान्तरकरण
बाड़मेर, 18 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत ग्रामीणों के राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाई जा रही है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 19 अक्टूबर को 4 तथा बुधवार 20 अक्टूबर को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार 20 अक्टूबर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 31 व 32 के लिए माणक चौक कल्याणपुरा में शिविर आयोजित होगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 2 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान 17 अक्टूबर तक जिले की समस्त पंचायत समितियों की 111 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाकर राजस्व सहित विभिन्न विभागों के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इन शिविरों में नामान्तरकरण के 8452 प्रकरण, राजस्व अभिलेख/खातों के शु़िद्धकरण के 8431 प्रकरण, आपसी सहमति से 986 खातों का विभाजन, 140 रास्ते के प्रकरण, 27 अतिक्रमणों के प्रकरणों पर कार्यवाही, 7 नये राजस्व गांवों के प्रस्ताव, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के 293 प्रकरण, आबादी भूमि विस्तार आवंटन/आरक्षण के 29 प्रस्ताव, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण के 429 प्रस्ताव, 9556 राजस्व रेकार्ड की प्रतिलिपियों का वितरण, सहमति से पैतृक भूमि के 144 लम्बित वादों का निस्तारण तथा जाति, मूल निवास, हैसियत प्रमाण पत्र इत्यादि के 8367 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होने बताया कि उक्त आयोजित शिविरों में 40733 लोगों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य कार्य का शिविरों में निस्तारण किया जा रहा है। अब तक 3983 नवीन जॉबकार्ड, उज्जवला योजना के 589 कनेक्शन, सौभाग्य योजना के 36 विद्युत कनेक्शन, 736 श्रमिक कार्ड, 3465 जारी पट्टे, 1092 जन्म प्रमाण पत्र, 175 मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागीय प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
आज के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 19 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण में मातासर, बायतु में बोडवा, रामसर में गंगाला तथा समदडी में सेवाली ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
कल के शिविर  
उन्होनें बताया कि बुधवार 20 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेरा में मारूड़ी, बाड़मेर ग्रामीण में लाखेटाली, बालोतरा में कालूडी, कल्याणपुर में मण्डली, गिड़ा में सवाउ पदमसिंह, धोरीमना में कोलियाना, आडेल में अणखिया, रामसर में गरडिया, सेड़वा में सालारिया शिव में काशमीर, सिणधरी में धनवा, सिवाना में कुसीप तथा चौहटन में मीठडाऊ ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं इसी दिन प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 31 व 32 के लिए महावीर चौक कल्याणपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा।
-0-










रविवार, 17 अक्टूबर 2021

जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता के दिए निर्देश

 राजीव गांधी जलसंचय योजना के कार्यों को मिलेगी गति

 बाड़मेर, 17 अक्टूबर। जिले में जल सरंक्षण की महती योजना राजीव गांधी जल संचय के कार्यों का जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शनिवार को मौक़े पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए तय समय पर कार्यों को पूरा करने को कहा।
  जिला कलेक्टर बंधु ने बालोतरा ब्लॉक की सिणली जागीर ग्राम पंचायत में रनिया नाला चेक डैम का निरीक्षण किया। करीब चौदह लाख लागत का यह कार्य 2020-21 का कार्य है जो लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने चैक डैम का बारीकी से निरीक्षण कर इसकी गुणवत्ता को देखा एवं इसकी क्षमता एवं उपादेयता की विस्तृत जानकारी ली। डेम के तल में झाड़ियां व मिटटी भरी हुई थी जिसे जिला कलेक्टर ने तुरंत प्रभाव से साफ करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए की डैम की एमबी लेकर एस्टीमेट से चेक किया जाए और अपने ए ई एन से सत्यापन करवा कर जिला कलेक्ट्रेट में सूचना प्रेषित करें
इस कार्य की वर्क एजेंसी  वाटर शेड डिपार्टमेंट है। उन्होंने इसकी यूसी एवं सीसी की भी जानकारी ली।
  निरीक्षण के दौरान बालोतरा विकास अधिकारी शिव दयाल शर्मा एवं अधीनस्थ कार्मिक भी साथ रहे।
   इसी तरह जिला कलेक्टर लोक बंधु ने राजीव गांधी जलसंचय योजना के अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत समिति की देवरिया पंचायत में तालाब के कार्य का भी जायजा लिया। योजना के तहत पर इस कार्य पर दस लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई हैं, जिसमें श्रम एवं सामग्री दोनों मद के अंतर्गत कार्य करवाया जाएगा। यह कार्य पूर्ण होने पर तालाब में 15 से 20 हजार लीटर जल संग्रहण हो सकेगा जिससे पेयजल एवं पशुधन के लिए वर्ष भर की पानी की आवश्यकता पूर्ण हो सकेगी। जिला कलेक्टर ने स्वीकृत कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने को कहा एवं गुणवत्ता बरकरार रखने के निर्देश दिए।
-0-







शनिवार, 16 अक्टूबर 2021

प्रत्येक व्यक्ति उठाए अभियान का लाभ-प्रभारी मंत्री

 प्रशासन गांवों के संग अभियान तेजी पर

आवश्यकता के अनुसार प्लान करें फॉलोअप कैम्प- प्रभारी सचिव
प्रभारी मंत्री, प्रभारी सचिव एवं जिला कलेक्टर ने किया सघन निरीक्षण
बाड़मेर, 16 अक्टूबर। जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, प्रभारी सचिव राजेश शर्मा तथा जिला कलेक्टर लोकबंधु ने शनिवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान का सघन निरीक्षण किया एवं सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
   प्रभारी मंत्री एवं वन तथा पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने समदड़ी की ढिढस, बालोतरा की पारलू एवं बाड़मेर की दूदाबेरी पंचायतो में लगे शिविरों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन, मदन प्रजापत, प्रभारी सचिव राजेश शर्मा तथा जिला कलेक्टर लोकबंधु भी मौजूद रहे।
 इस मौके पर प्रभारी मंत्री मंत्री एवं विधायक ने लाभार्थियों को पट्टे, पालनहार योजना के तहत स्वीकृति पत्र, ट्राईसाईकिल, आवास प्लस स्वीकृतियां आदि प्रदान की।
इस अवसर पर मंत्री विश्नोई ने कहा कि अभियान की सफलता की जिम्मेदारी अभियान से जुड़े सभी 22 विभागों के कंधों पर है। इसे समझते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारी पूर्ण गंभीरता तथा जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त अंतिम प्रकरण के नियम सम्मत निस्तारण तक अधिकारी शिविरों में बने रहें तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को राहत पहुंचाने की ततपरता दिखाएं।
 प्रभारी सचिव शर्मा ने कहा कि शिविरों के दौरान अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों में आमजन के कल्याण के अनेक कदम उठाए हैं। यह शिविर भी इसी श्रृखला की एक कड़ी है। 
 विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान निःशुल्क दवा और निःशुल्क जांच योजना लागू करने में देश का पहला राज्य था। अब मुख्यमंत्री की पहल पर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। इसके माध्यम से प्रत्येक परिवार को पांच लाख रूपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
 जिला कलेक्टर लोकबंधु ने कहा कि शिविरों के दौरान अधिकारी राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। 
राजस्व मंत्री का वर्चुअल संवाद
बायतु ब्लॉक की खोथो की ढाणी में आयोजित शिविर में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने ग्रमीणों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि शिविरों का माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्रामीणों के बीच आए हैं, ग्रामीण इनका लाभ उठाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जो प्रकरण हाथों-हाथ निस्तारित नहीं हो पाएं, उन्हें फॉलो-अप कैम्प लगाकर निस्तारित किया जाए। उन्होंने साथ ही प्री-कैम्प्स के महत्त्व के बारे में बताया।
  प्रभारी उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया ने बताया कि शिविर में 216 नामान्तरण, 149 शुद्धिकरण, 29 बंटवारे किए गए। 3 लोगों को पट्टे व 29 को पेंशन ऑर्डर जारी किए गए।
विधायक जैन का जनभागीदारी का आव्हान
बाड़मेर ब्लॉक के दूधाबेरी में आयोजित शिविर के दौरान विधायक मेवाराम जैन ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भागीदारी कर घर आई गंगा से लाभ उठाने का आह्वान किया।
 शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि इस दिन 40 पट्टे, 34 बंटवारे, 54 नामांतरण एवं 341 नाम शुद्धिकरण किए गए।
-0-










शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021

राजस्व दिवस पर लगाए अशोक के पौधे

 बाड़मेर, 15 अक्टूबर। दूसरे राजस्व दिवस के मौके पर शुक्रवार को वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी एवं राजस्व मंडल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने राजस्व दिवस की बधाई दी।

  इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर लोकबंधु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रत्नू, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान ने भाग लिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के राजस्व शाखा के प्रभारी टिल सिंह समेत राजस्व कार्मिक मौजूद रहे।
   कार्यक्रम के बाद तहसील परिसर में पौधरोपण किया गया। इसमें जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने अशोक, नीम समेत 5 पौधे लगाए।
-0-





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...