शुक्रवार, 21 मई 2021

लॉक डाउन के नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चत की जाए - लोक बंधु

 बालोतरा में बेहतर हालातों को कड़ाई से रेड अलर्ट कर्फ्यू की पालना की हिदायत

बाड़मेर, 21 मई। राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। अनावश्यक घूमने वाले लोगों एवं अनुमत श्रेणी की अतिरिक्त दुकान खोलने वालो पर सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें संस्थागत क्वारेंटाईन करने की कार्यवाही अमल में लाई जाए। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बालोतरा में निरीक्षण के दौरान यह बात कही।
उन्होनें कहा कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए यह आवश्यक है कि आमजन स्व अनुशासन को आत्मसात करें। आमजन में इस संबंध में जागरूकता लोने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए। उन्होने कहा कि ग्राम स्तर पर कार्यरत ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों को समझाने का प्रयास करें। उन्होने डोर-टू-डोर सर्वे, होम आईसोलेशन की पालना, मेडिकल किट वितरण, वैक्सीनेशन, विभिन्न कोविड केयर सेटर्स पर व्यवस्था के संबंध में विस्तृृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लॉक डाउन की पालना सुनिश्चित की जाए। अनावश्यक घूमनेे वाले लोगों एवं ऐसे व्यापारी जो अनुमत श्रेणी में नहीं आते एवं अपनी दुकानें अथवा संस्थान खोलते है, तो उन पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होनंे क्षेत्र में कोविड संक्रमण की रोकथाम के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-0-

गांव-गांव पहुंचे सेक्टर अधिकारी, डोर-टू-डोर सर्वे की पड़ताल

जिला कलक्टर के निर्देशन में हुआ भौतिक सत्यापन

बाड़मेर, 21 मई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने, संभावित कोविड संक्रमितो को चिन्हित करने एवं उन्हे प्रारम्भिक लक्षणों पर ही बेहतर चिकित्सकीय उपचार देने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर सर्वे का तीसरा चरण की पड़ताल के लिए शुक्रवार को सेक्टर अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे।
जिला कलक्टर लोक बंधु के निर्देशन में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को डोर-टू-डोर सर्वे, होम आईसोलेशन कार्य का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के कार्यो का भौतिक सत्यापन किया।
जिला कलक्टर लोक बंधु के निर्देशन में जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यो जैसे डोर-टू-डोर सर्वे के तीसरे चरण, मेडिकल किट वितरण, होम आईसोलेशन प्रवासियों की आरटीपीसीआर जांच, होम आईसोलेशन सहित चैक लिस्ट आाधारित विभिन्न कार्यो के निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ये अधिकारी पहुंचे घर-घरे
शुक्रवार को क्षेत्रीय वन संरक्षक संजय भादू ने ग्राम पंचायत बालेरा, जूना पतरासर एवं आटी में ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के कार्यो की समीक्षा की। भूमी अवाप्ति अधिकारी सूरजभान विश्नोई ने सेड़वा पंचायत समिति के राहिल्ला में होम क्वारेंटाईन की पालना तथा सोनाडी में ग्राम स्तरीय कमेटी की बैठक लेकर उनके कार्यो की समीक्षा की। इसी प्रकार सिणधरी उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम ने गुडामालानी में डोर-टू-डोर सर्वे के तीसरे चरण का निरीक्षण किया। वहीं सिवाणा उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने गोलिया ग्राम पंचायत में ग्राम स्तरीय कोर कमेटी की बैठक लेकर उनके कार्यो की समीक्षा की। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता एस.आर.गर्ग ने ग्राम पंचायत सिलोर, समदडी विकास अधिकारी नरपतसिंह भाटी ने अजीत एवं छियाली, शिव विकास अधिकारी धनदान देथा ने गूंगा एवं आरंग ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के कार्यो का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया।
-0-

व्यापारियों के पास उपलब्ध दाल के स्टॉक की देनी होगी जानकारी

बाड़मेर, 21 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा दलों की बढ़ती कीमतों के मध्यनजर राजस्थान व्यापारिक वस्तु (अनज्ञापन तथा नियंत्रण) आदेश 1980 के अन्तर्गत साबुत या दली हुई यथा उडद, मूंग, अरहर, मसूर, मोठ, लोबिआ, चना, मटर और अन्य दाल को शामिल करने की अधिसूचना जारी की जा रही है।

जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि दाल के समस्त व्यापारी (मिलो, व्यापारियों, भण्डारगृहों) को वर्तमान में दाल उपलब्ध स्टॉक एवं गोदाम की घोषणा के संबंध में जिला रसद अधिकारी कार्यालय को सूचित करना अनिवार्य है। उन्होनें बताया कि प्रत्येक व्यापारी द्वारा अनुज्ञापन अधिकारी से प्रमाणितशुदा स्टॉक रजिस्टर प्रतिदिन निर्धारित प्रपत्र में संधारित किया जावे। प्रत्येक व्यापारी उसके गोदाम का पता व विवरण अपने स्टॉक रजिस्टर में दर्ज करें, दर्ज स्थान के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर स्टॉक का भण्डारण नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक माह में सप्ताहिक रिटर्न के प्रपत्र देने होंगे। सभी प्रकार की दालों को मिलाकर 5 क्वि. की मात्रा तक स्टॉक रखने वाले खुदरा विक्रेताओं को उक्त निर्देशों से मुक्त रखा है।
उन्होनें बताया कि कोविड संक्रमण के मध्यनजर स्टॉक घोषणा/साप्ताहिक रिटर्न व्यापारी द्वारा जिला रसद अधिकारी की मेल आई.डी. पर प्रेषित करें। व्यापारियों का स्टॉक सत्यापन जांच दलों द्वारा किया जाएगा एवं स्टॉक रजिस्टर एवं भौतिक रूप से उपलब्ध मात्रा में अन्तर भिन्नता पाए जाने पर व स्टॉक घोषणा निर्धारित तिथि तक ना देने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्यवाही की जावेगी। उन्होने बताया कि स्टॉक रजिस्टर, घोषणा पत्र एवं सप्ताहिक रिटर्न के प्रपत्र व्यापार मण्डल कार्यकारिणी को उपलब्ध करा दिए गए है।
-0-

तीसरे डोर टू डोर सर्वे में एक भी संक्रमित छूटे नही - लोक बन्धु

 कोरोना रोकथाम के उपायों की व्यापक समीक्षा

ब्लैक फंगस की भी घर-घर स्क्रीनिंग होगी
बाड़मेर, 21 मई। जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम एवं आगामी रणनीति पर शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बढ़ते ब्लैक फंगस के मामलो में भी सतर्कता बरतने को कहा।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि नए संक्रमण के मामलों में कमी के बावजूद कतई लापरवाही नहीं बरती जाए एवं लॉकडाउन की सख्ती से पालना करवाई जाए। साथ ही अनावश्यक रूप से लोगों के घर से निकलने पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
डोर टू डोर सर्वे
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए डोर-टू-डोर सर्वे का तीसरा चरण शुरू किया जा चुका है। यह सर्वे अत्यधिक प्रभावशील होना चाहिए तथा इसमें एक भी घर एवं संक्रमित छूटना नहीं चाहए। पंचायत स्तरीय कोर कमेटी द्वारा तीसरे चरण के दौरान आईएलआई लक्षण वाले मरीजों के घर के बाहर पर्फोमा चस्पा किया जाए, जिस पर आईएलआई लक्षण वाले लोगों की प्रतिदिन स्वास्थ्य संबंधित डिटेल हो तथा उनके स्वास्थ्य का प्रतिदिन अवलोकन किया जाए। उन्होने सभी चयनित आईएलआई मरीजों का होम आईसोलेशन तथा मेडिकल किट वितरण सुनिश्चत करने के निर्देश दिए है।
सेक्टर अधिकारी ले जायजा
उन्होंने बताया कि प्रत्येक 3-4 पंचायत पर सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो स्वयं पंचायतों का भ्रमण करेंगे एवं रोगियों के घर पर जाकर भौतिक सत्यापन के अलावा पंचायत स्तरीय कोर ग्रुप के कार्य का निरीक्षण करेंगे एवं इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन जिला जिला कलक्टर को प्रस्तुत करेंगे। आईएलआई लक्षण वाले मरीजों के घरो को मार्क को भी देखा जाएगा। उन्होनें अधिकारियों से उक्त सर्वे का रेन्डम निरीक्षण करने तथा वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
24 को विवाह पर हो निगरानी
जिला कलक्टर ने बताया कि आगामी 24 मई को जिले में काफी संख्या में विवाह आयोजित होने है, इन पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा प्रत्येक विवाह पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, जो उस दिन वहां तैनात रहे एवं गाइड लाइन की पालना व 11 लोगों के ही शामिल होने को सुनिश्चित करें।
ब्लैक फंगस पर रखे नजर
जिले में बड़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हुए है, इन पर विशेष निगरानी रखी जाए एवं ब्लैक फंगस के लक्षण नजर आने पर तुरंत उपचार आरम्भ हो। डोर टू डोर सर्वे के दौरान ब्लैक फंगस की भी स्क्रीनिंग करवाने तथा लोगों को इसके लक्षणों की जानकारी देने की हिदायत दी।
हाथों-हाथ हो जांच
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में पांच हजार रैपिड एंटीजन टेस्ट किट प्राप्त हो चुके हैं, इसलिए डोर टू डोर सर्वे के दौरान आई एल आई लक्षण वाले रोगियों एवं कोरोना संदिग्ध लोगो का हाथों हाथ एंटीजन टेस्ट कर लिया जाए तथा रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें तुरंत आइसोलेट कर उपचार आरंभ हो एवं प्रतिदिन उसका फॉलोअप लिया जाए।
     इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, कोरोना के नोडल अधिकारी कपूर शंकर मान समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वही सभी उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के जरिए जुड़े।
-0-

गुरुवार, 20 मई 2021

सिवाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को प्रवासियों पर निगरानी जरूरी

जिला कलेक्टर ने सिवाना एवं समदड़ी कोविड केयर सेंटरों का किया निरीक्षण
बाड़मेर, 20 मई। जिले के सिवाना क्षेत्र में कोरोना सक्रमण की रोकथाम को प्रभावी मुहिम के लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु गुरुवार को सिवाना पहुंचे एवं कोविड प्रबन्धों की समीक्षा की।
    जिला कलेक्टर ने सिवाना एवं समदड़ी का दौरा कर कोविड केयर सेंटरो का निरीक्षण किया एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी से संवाद किया तथा कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बताया कि सिवाना क्षेत्र के प्रवासी बड़ी संख्या में बाहर रहते हैं तथा उनकी लगातार घर वापसी हो रही हैं, ऐसे में इनकी सतत मोंनिटरिंग की आवश्यकता है। उन्होने सभी प्रवासियों की सूचना रखने एवं उनका होम आइशोलेशन सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे का तीसरा चरण प्रारम्भ करने, समस्त आईएलआई लक्षण वाले मरीजों को मेडिकल किट वितरण, वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने इत्यादि के लिए निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि आमजन में संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए और इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि कमेटी के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर पूर्ण सहयोग लें। उन्होनें कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आमजन में जागरूकता अनिवार्य है। उन्होनें कहा कि आईएलआई लक्षणों वाले लोगों को किट वितरण के दौरान दवाईयों के उपयोग का तरीका अवश्यक बताया जाए तथा प्रोनिंग प्रक्रिया अपनाने के लिए प्रेरित करें। 
उन्होनें कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव मे संक्रमण के फैलने का खतरा अधिक है। इसलिए आमजन को कोविड संबंधित पूर्ण जानकारी देवें, उन्हें लक्षण दिखते ही तुरंत प्रभाव से नजदीकी चिकित्सक से सलाह लेने को कहे, अधिक देरी से संक्रमण गंभीर अवस्था में पहंुच सकता है। उन्होने लोगों को नजदीकी कोविड केयर सेंटर के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। ताकि लोग सांस संबंधित समस्या महसूस करने पर तुरंत वहां जा सके। उन्होनें कहा कि कोविड संक्रमण में पिछले कुछ दिनों में कमी आई है, परंतु अभी किसी प्रकार की कौताही न बरती जाए। उन्होनें कहा कि ग्राम स्तरीय कमेटी सौपें गए कार्यो को पूर्ण सक्रियता से जारी रखें। उन्होनें कोरोना के तीसरे चरण के दौरान समस्त प्रकार के पूर्व प्रबंधों को पुख्ता रखने के निर्देश दिए एवं सर्वे में समग्र जानकारी ली जाए एवं हर घर पर मार्किंग हो।
जिला कलेक्टर ने कहा कि संक्रमण की चौन को तोड़ने के लिए अधिकाधिक लोगों की जांच किया जाना आवश्यक है। अतः आईएलआई लक्षण वाले लोगा, संक्रमित के निकट संपर्क के परिजनों एवं अन्य संदिग्ध लोगों की आरटीपीसीआर जांच हो तथा जांच की रिपोर्ट आने तक उन्हें होम आईसोलेशन में रहने के लिए पाबंद करें।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी कुसुम लता चौहान ने सिवाना एवं समदड़ी में कोविड प्रबंधो की जानकारी दी। इस मौके पर विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे
-0-

बुधवार, 19 मई 2021

राजस्व मंत्री चौधरी ने बायतु एवं गिड़ा कोविड केयर सेन्टर्स का किया निरीक्षण

बाड़मेर, 19 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बुधवार को बायतु तथा गिड़ा में संचालित कोविड केयर सेंटर्स का अवलोकन कर उपचाराधीन मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होनें चिकित्सा कार्मिकों का हौसला बढ़ाया तथा जनहित में पूर्ण निष्ठा से कार्यशील रहने को कहा। उन्होनें कोविड केयर सेंटर में घर जैसा माहौल बनाने तथा मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होनें प्रत्येक मरीज से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सा कार्मिकों से फीडबैक लिया। उन्होनें मरीजों से चिकित्सकों की सलाह अनुसार दवाईयां लेने तथा ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए प्रोनिंग विधि का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होनें चिकित्सा कार्मिकों से मरीजों को प्रोनिंग की विधि के बारे में प्रशिक्षण देने को कहा। उन्होने चिकित्सा अधिकारियों से संक्रमित मरीजो, ऑक्सीजन आपूर्ति एवं उपलब्ध दवाईयों के बारे में समीक्षा कर उन्हें मरीजों के साथ संवेदनशीलता रखते हुए ईलाज सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि वर्तमान में कोविड मरीजों की संख्या में कमी सुखद है, परन्तु अभी किसी प्रकार की ढील खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए किसी प्रकार की कौताही न बरती जाए। साथ ही आमजन को पूर्ण सावधानी बरतने के लिए कहें। उन्होनंे कोविड केयर सेंटर के सेनेटाईजेशन, मास्क की अनिवार्यता एवं सामाजिक दूरी जैसी अत्यावश्यक सावधानियों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। उन्होनें ऑक्सीजन आवश्यकता वाले मरीजों के लिए विशेष सतर्कता की बात कही। उन्होनें कहा कि विवेकशीलता से ऑक्सीजन की खपत सुनिश्चित की जाए। उन्होनें विभिन्न वार्डो का अवलोकन कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होनें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे गंभीर अवस्था के मरीजों के परिजनों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होनें वेंटिलेटर की आवश्यकता वाले दो मरीजों को वेंटीलेटर पर भिजवाकर चिकित्सकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
-0-

जिला कलक्टर गुरूवार 20 मई को वीसी के जरिए कोविड समीक्षा करेंगे

बाड़मेर, 19 मई। जिले में कोविड-19 की स्थिति, वैक्सीनेशन एवं अन्य कार्यो की समीक्षा के लिए गुरूवार 20 मई को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में सांय 5 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से सम्मिलित होंगे।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि उक्त बैठक में कोविड-19 गाईडलाईन, डोर-टू-डोर सर्वे, सैम्पलिंग, मेडिकल किट वितरण, होम आईसोलेशन, शादी एवं अन्य सामाजिक समारोह के दौरान गाईडलाईन पालन, कोविड केयर सेंटर, वैक्सीनेशन सहित विभिन्न कार्यो की समीक्षा की जाएगी। उन्हानें जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र से वीसी के माध्यम से सम्मिलित होने के निर्देश दिए है।
-0-

डोर-टू-डोर सर्वे का तीसरा चरण गुरूवार से

आईएलआई चयनित व्यक्तियों के स्वास्थ्य की प्रतिदिन होगी समीक्षा

बाड़मेर, 19 मई। जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ग्राम स्तर पर डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से आईएलआई लक्षण वाले लोगों की पहचान की जाकर संक्रमण को बढ़ने से रोकने तथा के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत गुरूवार से डोर-टू-डोर सर्वे का तीसरा चरण प्रारम्भ किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए डोर-टू-डोर अत्यधिक प्रभावशील है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार से डोर-टू-डोर सर्वे का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। उन्होनें बताया कि ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी द्वारा तीसरे चरण के दौरान आईएलआई लक्षण वाले मरीजों के घर के बाहर पर्फोमा चस्पा किया जाएगा, जिस पर आईएलआई लक्षण वाले लोगों की प्रतिदिन स्वास्थ्य संबंधित डिटेल फीड की जाएगी तथा उनके स्वास्थ्य का प्रतिदिन अवलोकन किया जाएगा। उन्होने सभी चयनित आईएलआई मरीजों का होम आईसोलेशन तथा मेडिकल किट वितरण सुनिश्चत करने के निर्देश दिए है। उन्होनें बताया कि आईएलआई लक्षण वाले मरीजों के घरो को मार्क भी किया जाएगा। उन्होनें अधिकारियों से उच्च सर्वे का रेन्डम निरीक्षण करने तथा वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

54 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति जारी, 7662 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा

 अभाव ग्रस्त क्षेत्रों में मिलेगी राहत

बाडमेर, 19 मई। अभाव संवत् 2077 के दौरान अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए शिव तहसील क्षेत्र में 38 एवं गडरारोड़ में 16 को मिलाकर कुल 54 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन शिविरों में 6274 बड़े तथा 1388 छोटे पशुओं सहित कुल 7662 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा।
जिला कलक्टर (सहायता) लोक बंधु ने बताया कि जिले की शिव तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायत हाथीसिंह का गांव, जुणेजों की बस्ती, राजडाल, बिसू कला, झांफली कलां, स्वामी का गांव, गूंगा, कोटड़ा, मुंगेरिया, शिव, धारवी कलां एवं बलाई के विभिन्न ग्रामों में पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार गड़रारोड़ तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायत बाण्डासर, हरसानी, तामलोर, रतरेडी कलां, खानियानी, शहदाद का पार, गडराउड बेर सिंग देसर, तानू मानजी के विभिन्न ग्रामों में पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
-0-

फसल खराबे से आहर चालीस हजार कृषक होंगे लाभान्वित

 अभाव ग्रस्त क्षेत्रों में सरकार ने दी राहत

खरीफ 2020 में 45 करोड़ 56 लाख से अधिक की कृषि आदान अनुदान राशि स्वीकृत
बाड़मेर, 19 मई। जिले के अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों गडरारोड़, रामसर, शिव एवं चौहटन में प्रभावित विभिन्न श्रेणी के 40,054 कृषकों को अभाव संवत् 2077 (खरीफ-2020) में कुल 45 करोड़ 56 लाख 50 हजार एक सौ अडसठ रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि एसएमएफ कृषक श्रेणी में 33 से 50 फीसदी खराबे पर गडरारोड़ तहसील क्षेत्र के 129 कृषकों को 901977 रूपये, शिव तहसील क्षेत्र में 38 कृषकों को 286751 रूपये तथा रामसर में 315 कृषकों को 1161440 रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार 50 से 75 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र रामसर के 70 कृषकों को 254864 रूपये, गडरारोड़ के 3196 कृषको 25014557 रूपये, चौहटन के 1533 कृषकों को 7887028 रूपय एवं शिव के 3932 कृषकों को 29875222 रूपये तथा 75 से 100 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र रामसर के 2075 कृषकों को 11843133 रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि एसएमएफ के अलावा कृषक श्रेणी में 33 से 50 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र शिव में 90 कृषकों को 1220124 रूपये, गडरारोड़ के 164 कृषकों को 2226320 रूप्ये एवं रामसर में 282 कृषकों को 3523896 रूपये, 50 से 75 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र शिव में 11174 कृषकों को 150199573 रूपये, गडरारोड़ में 11433 कृषकों को 154374907 रूपये, रामसर में 201 कृषकों को 1985736 रूपयें एवं चौहटन में 3006 कृषकों को 36430320 रूपये तथा 75 से 100 फीसदी खराबें पर तहसील क्षेत्र रामसर के 2416 कृषकों को 28464320 रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कोविड जागरूकता का दिया संदेश

सीमित संसाधनों के प्रभावी उपयोग से जीतेंगे कोरोना से जंग - चौधरी

ग्राम स्तरीय कोर कमेटी एवं जनप्रतिनिधि जन जागरूकता के करें हरसंभव प्रयास
बाड़मेर, 19 मई। राजस्व मंत्री चौधरी ने बुधवार को बायतु विधानसभा क्षेत्र में रेवाली, झाब, रतेऊ, पाटाली नाडी, मदों की ढ़ाणी, केसुम्बला, शहर, कानोड, मेघवालों की बस्ती, जाजवा, देवपुर, चिड़िया, उतरनी, माधासर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद किया तथा कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होनें ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों से डोर-टू-डोर सर्वे का तीसरा सर्वे प्रारम्भ करने, समस्त आईएलआई लक्षण वाले मरीजों को मेडिकल किट वितरण, वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने इत्यादि के लिए निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि आमजन में संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए और इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि कमेटी के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर पूर्ण सहयोग करें। उन्होनें कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आमजन में जागरूकता अनिवार्य है। आमजन में स्व अनुशासन से ही प्रभावी रोकथाम होगा। उन्होनें कहा कि आईएलआई लक्षणों वाले लोगों को किट वितरण के दौरान दवाईयों के उपयोग का तरीका अवश्यक बताया जाए तथा उन्हें गुनगुना पानी पीने, गरारे करने एवं प्रोनिंग प्रक्रिया अपनाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होनें कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव मे संक्रमण के फैलने का खतरा अधिक है। इसलिए आमजन को कोविड संबंधित पूर्ण जानकारी देवें, उन्हें लक्षण दिखते ही तुरंत प्रभाव से नजदीकी चिकित्सक से सलाह लेने को कहे, अधिक देरी से संक्रमण गंभीर अवस्था में पहंुच सकता है। उन्होने लोगों को नजदीकी कोविड केयर सेंटर के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए ताकि लोग सांस संबंधित समस्या महसूस करने पर तुरंत वहां जा सके। उन्होने कहा कि सर्वे तथा नियमित निरीक्षण के दौरान कोरोना संक्रमितों का मनोबल बढ़ाए तथा उनके साथ संवेदनशीलता पूर्ण व्यवहार करें।
उन्होनें कहा कि कोविड संक्रमण में पिछले कुछ दिनों में कमी आई है, परंतु अभी किसी प्रकार की कौताही न बरती जाए। उन्होनें कहा कि ग्राम स्तरीय कमेटी सौपें गए कार्यो को पूर्ण सक्रियता से जारी रखें। आमजन को भी इस बारे में जागरूक करें की एहतियाती उपायों को अपनाने से ही संक्रमण को रोका जा सकता है। उन्होनें कहा कि हमने हर ग्राम पंचायत स्तर पर कोविड सेंटर बनाए है लेकिन लोग घरों में रहकर अगर कोरोना के संक्रमण को टाल देते है तो इस बिमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होनें कहा कि ग्राम स्तरीय कमेटी लोगों में टीके के प्रति अगर किसी प्रकार की भ्राति हो तो उसे दूर करें तथा अधिकाधिक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्हें टीके के फायदों के बारे में अवगत करायें।
उन्होनें कोरोना के तीसरे चरण से पूर्व समस्त प्रकार के पूर्व प्रबंधों को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि तीसरी लहर के दौरान बच्चों में संक्रमण फेलने की संभावना है, इसलिए ग्राम स्तर पर लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाना आवश्यक है, ताकि लोग किसी प्रकार की लापरवाही से परहेज करें। इस दौरान ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव के साथ अपने सुझाव प्रस्तुत किए। राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए अधिकाधिक लोगों की जांच किया जाना आवश्यक है। अतः आईएलआई लक्षण वाले लोगा, संक्रमित के निकट संपर्क के परिजनों एवं अन्य संदिग्ध लोगों की आरटीपीसीआर जांच हो तथा जांच की रिपोर्ट आने तक उन्हें होम आईसोलेशन में रहने के लिए पाबंद करें।
इस दौरान ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्य, विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
-0-

मंगलवार, 18 मई 2021

मंगलवार को कोरोना नियमों के उल्लंघन पर 685 लोगों पर कार्यवाही

बाड़मेर, 18 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिले में 685 व्यक्तियों से कुल 76,600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 458 व्यक्तियों से 45,800 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बायतु में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये, चौहटन में 16 व्यक्तियों से 6300 रूपये, सेड़वा में 12 व्यक्तियों से 2000 रूपये, सिणधरी में 9 व्यक्तियों से 1700 रूपये, शिव में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये, रामसर में 6 व्यक्तियों से 1200 रूपये, बालोतरा में 112 व्यक्तियों से 12,200 रूपयेे, धोरीमन्ना में 5 व्यक्तियों से 700 रूपये तथा सिवाना में 59 व्यक्तियों से 5900 को मिलाकर कुल 686 व्यक्तियों से 76,700 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार तक 67886 व्यक्तियों से 1,17,63,676 रूपये की वूसली की जा चुकी है। 
-0-

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण प्रतिबंधित

बाडमेर, 18 मई। जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

जिला मजिस्टेªट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।
प्रतिबन्ध वाले गांव
बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव सम्मिलित है।
प्रतिबन्धित समय
जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक बिना वैद्य अनुमति के आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अनुमति समीपस्थ की बीएसएफ चौकी से प्राप्त की जा सकती है। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी।
इनको रहेगी छूट
   जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य ऐजेन्सियों के अधिकारियों कर्मचारियोंजो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।
-0-

कोविड मरीजों के परिजन के लिए कार्ड की हो व्यवस्था - चौधरी

बायतु क्षेत्र की ग्राम स्तरीय कमेटीयों से चर्चा कर की कोविड समीक्षा
बाड़मेर, 18 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से पंचायत समिति बायतु के नोसर, सेवनियाला, भोजासर, बुठसरा, बोड़वा एवं नया सोमेसरा ग्रामों मे कार्यरत ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कोविड संक्रमितों से संवाद कर कोरोना को लेकर अब तक की गई तैयारियों एवं आगे की रणनीति पर चर्चा की।  
राजस्व मंत्री चौधरी ने कोविड केयर सेंटर्स पर उचाराधीन मरीजों के परिजन को लॉकडाउन के मद्देनजर यातायात संबंधित होने वाली परेशानी का दूर करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को ऐसे परिजनों के कार्ड बनाने के निर्देश दिए है, ताकि घर से कोविड केयर सेंटर की यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होनें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संक्रमित मरीजों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अपना मनोबल मजबूत कर कोरोना को हमें हराना है। उन्होनें पॉजिटिव मरीजों को चिकित्सकों की सलाह अनुरूप नियमित दवाईयों का सेवन करने तथा सकारात्मक सोच के साथ कोविड से डट कर मुकाबला करने को कहकर उनका हौसला बढ़ाया। राजस्व मंत्री चौधरी ने प्रोनिंग की तकनीक को सीखने तथा उसका अभ्यास करने को कहा तथा साँस संबंधित तकलीफ की स्थिति में इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान पॉजिटिव मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। चौधरी ने कोविड गाईडलाईन की पूर्ण पालना करने की हिदायत दी। उन्होनें आईसोलेशन के दौरान परिजनों से संपर्क में नहीं आने की बात कही।
इस दौरान उन्होनें कोविड नियंत्रण के लिए जन जागृति की मुहिम के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्यों के साथ संवाद कर उन्हें हर घर जाकर आईएलआई सर्वे, लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधी कोई भी समस्या होने पर नजदीकी अस्पताल में जाने के लिए और जो लोग कोविड पॉजिटिव आये हैं उन्हें कोविड केयर सेंटर जाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों को मेडिकल किट में उपलब्ध दवाइयों की जानकारी देने तथा संक्रमित व्यक्ति को हर आधे घंटे का पानी पीने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों से उनको सौंपे गए कार्यों की महत्ता बताते हुए पूर्ण सक्रियता के साथ कोविड संक्रमण रोकथाम के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना की तथा भविष्य में भी कोविड प्रबंधन के लिए सहभागीता सुनिश्चित करने का आहवान किया। उन्होनें कहा की कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए सांझा प्रयास अत्यावश्यक है। राजस्व मंत्री चौधरी लगातार ग्राम स्तर पर संक्रमण की रोकथाम के लिए पंचायत स्तरीय कोर समिति, संक्रमितों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद कर प्रबंधों की समीक्षा कर रहे है।

-0- 

पाक सिम पर प्रतिबन्ध, जिला मजिस्टेªट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश

बाडमेर, 18 मई। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।

जिला मजिस्टेªट ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाडमेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, मे कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कडी कार्यवाही की जाएगी।
-0-

कोरोना से जीत के लिए सकारात्मक सोच रखें - चौधरी

कोविड केयर सेंटर्स का नियमित निरीक्षण कर रहे राजस्व मंत्री चौधरी

मरीजों का मनोबल तथा चिकित्सा कार्मिको का बढ़ा रहे हौसला
बाड़मेर, 18 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी अपने नियमित निरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को बायतु कोविड केयर सेंटर पहुंचे। उन्होनें उपचाराधीन मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा सकारात्मक सोच के साथ चिकित्सकों की सलाह अनुसार दवाईयां लेने तथा प्रोनिंग विधि के अभ्यास की सलाह दी। वे 1 मई को बायतु कोविड केयर सेंटर की शुरूआत से नियमित निरीक्षण कर रहे है।
राजस्व मंत्री चौधरी ने अपने नियमित निरीक्षण के दौरान उन्होनें मरीजों से ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए प्रोनिंग विधि का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होनें कहा कि सेल्फ प्रोनिंग पोजिशन वेंटिलेशन को बढ़ाकर आसानी से सांस लेने में मदद करती है। उन्होनें बताया कि इस प्रक्रिया का केवल सांस लेने में तकलीफ होने पर ही अपनाया जाए। उन्होनें प्रोनिंग की विधि के सही प्रयोग के संबंध में चिकित्सा कार्मिकों की मदद को कहा। उन्होेने बताया कि अब तक 90 मरीज प्रोनिंग प्रक्रिया से ठीक होकर घर लौट चुके है, इसलिए यह प्रक्रिया काफी प्रभावी है। उन्होने चिकित्सा अधिकारियों से संक्रमित मरीजो, ऑक्सीजन आपूर्ति एवं उपलब्ध दवाईयों के बारे में समीक्षा कर उन्हें मरीजों के साथ संवेदनशीलता रखते हुए ईलाज सुचारू रखने के निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि कोविड केयर सेंटर के सेनेटाईजेशन, मास्क की अनिवार्यता एवं सामाजिक दूरी जैसी अत्यावश्यक सावधानियों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होनें ऑक्सीजन आवश्यकता वाले मरीजों के लिए विशेष सतर्कता की बात कही। उन्होनें कहा कि विवेकशीलता से ऑक्सीजन की खपत सुनिश्चित की जाए। उन्होनें विभिन्न वार्डो का अवलोकन कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान चिकित्सकों ने राजस्व मंत्री को अवगत कराया कि बायतु में संचालित कोविड केयर सेंटर में मंगलवार को कुल 11 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है। वहीं कुल 46 मरीज भर्ती है, जिनमें से 14 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। उन्होने बताया कि यहां 10 वार्ड बनाए गए है तथा 5 चिकित्सकों सहित कुल 28 का स्टाफ उपस्थित है।
-0-

विवाह आयोजनों पर निगरानी के लिए कार्मिक नियुक्त, अनियमितता पर 1 लाख तक का जुर्माना

ग्राम स्तरीय कोर कमेटी वर व वधु के उम्र संबंधी दस्तावेजों की करेंगी जांच
बाड़मेर, 18 मई। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में 21 से 24 मई तक आयोजित होने वाले विवाह समारोह पर राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन की पालना सुनिश्चित करने के लिए बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान द्वारा कार्मिकों को नियुक्त किया गया है।
बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि विवाह आयोजनकर्ता द्वारा उपलब्ध करवाई गई 11 व्यक्तियों की सूची आयोजन स्थल के बाहर चस्पा किया जाना आवश्यक है। उन्होनंे नियुक्त कार्मिकों को उक्त सूची अनुसार व्यक्तियों की जांच करने एवं अन्य समस्त एहतियाती उपायों का निरीक्षण कर उल्लंघन पाए जाने पर उपखण्ड कार्यालय बाड़मेर में स्थापित कोविड नियंत्रण कक्ष नम्बर 02982-220009 तथा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष 02982-222226 पर सूचना देने के निर्देश दिए है, ताकि तत्काल नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।
उन्होनें ग्राम एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी को ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले विवाह में लड़की एवं लड़के के उम्र संबंधित दस्तावेज जांच कर बाल विवाह नहीं हा उसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है।
-0-

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की पूर्व तैयारियां

बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने पर जोर

बाड़मेर, 18 मई। कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर दस्तक दे सकती है, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा आशंका जताई गई है कि बच्चों में भी संक्रमण की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस संबंध में जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी गाईडलाईन की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि वर्तमान में कोरोना रोकथाम हेतु टीकाकरण की व्यवस्था बच्चों के लिए नहीं की गई है, इस स्थिति में तीसरी लहर से बच्चों में संक्रमण ना हो इसके लिए अभी से उपाय करने होंगे। उन्होंनें बताया कि बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा सुरक्षात्मक उपाय लागू करने के निर्देश दिए है।
उन्होनें बताया कि जिले मे ंशिशु अस्पताल, सामान्य अस्पताल में शिशु वार्ड में वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, चिकित्सक, नर्सिग कर्मी जैसी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होनें बताया कि बच्चों से संबंधित सभी संस्थाओं में यथा बाल कल्याण समिति, किशोर एवं बालिका गृहों, छात्रावासों आदि में पल्स ऑक्सीमीटर क्रय किया जाए, ताकि संक्रमण की स्थिति में बच्चों के गंभीर स्थिति में पहंुचने से पूर्व ही समय पर उचित इलाज मिल सके। उन्होनें यहां पर्याप्त मात्रा में मास्क एवं सेनेटाईजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उक्त संस्थाओं में समय-समय पर बच्चों के लिए कमरा्रे, शौचालयों, रसोईघरों को सेनेटाईज करने की व्यवस्था की जाए। उन्होनें बताया कि बच्चों को खाना खाने से पहले हाथ धोने एवं सेनेटाईज करने के बारे में बताया जाए। प्रत्येक बच्चे को एक पॉकेट सेनिटाईजर उपलब्ध करवाया जाए ताकि वह अपने साथ रख सके एवं जरूरत पड़ने पर उपयोग कर सके। उन्होनें उक्त संस्थाओं में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना से संबंधित गंभीरता से जांच कर प्रवेश देने के निर्देश दिए है। साथ की यहां कार्यरत अधिकारी एवं कार्मिको को भी बिना मास्क प्रवेश ना दिया जाए।
उन्होनें बताया कि जिले में उपखण्ड, ब्लॉक एवं ग्राम समिति स्तर पर बच्चों के लिए डेडिकेटेड कोविड सेंटर बनाये जायें, ताकि कोई बच्चा संक्रमित होता है तो उसे वहां भर्ती कर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके एवं सामान्य कोविड सेंटर में अत्यधिक संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके। साथ ही उक्त डेडिकेटेड कोविड सेंटर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाए। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को अधिक मजबूत करने के लिए संतुलित भोजन, पौष्टिक खाद्य पदार्थ जैसे हरी सब्जियां, फल इत्यादि उपलब्ध कराए जावे।
उन्होने बताया कि बच्चों को उसकी उम्र के हिसाब से वो सभी वैक्सीन्स लगवाएं जो उसे वायरस और बैक्टीरिया के कारण फैलने वाली बीमारियों से बचाएं। उन्होनें बताया कि बच्चों का सही समय एवं सही तरीके से वैक्सीनेशन कराया जाए तो उन्हें बहुत सारी मौसम जनित बीमारियों से बचाया जा सकता है साथ ही बच्चों के वैक्सीनेशन का विधिवत रिकॉर्ड संधारित किया जाना चाहिए। बच्चों को मास्क की उपयोगिता, मास्क क्यों पहनना जरूरी है और यह कोरोना से हमें किस तरह बचाता है, जैसी सभी बातों को समझाने हेतु व्यवस्था की जावे।
उन्होनें बताया कि उपखण्ड, ब्लॉक, ग्राम समिति स्तर पर बाल कल्याण समिति, किशोर एवं बालिका गृहों, छात्रावासों, आंगनवाडी केन्द्रों में समय-समय पर बच्चों के चिकित्सकीय परीक्षण करवाये जाये ताकि संक्रमण फैलने से पूर्व ही उसे रोका जा सके।
-0-

सोमवार, 17 मई 2021

संभावित चक्रवाती तुफान की स्थिति में निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

बाड़मेर, 17 मई। मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार आगामी दिवसों में प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है तथा यह भी आश्ंाका व्यक्त की गई है कि चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव राज्य के बाड़मेर जिले पर अधिक पड़ सकता है। इसलिए इन परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि वर्तमान में राज्य के विभिन्न राजकीय व निजी चिकित्सा संस्थानों में कोविड-19 से प्रभावित मरीजों का उपचार किया जा रहा है तथा कतिपय मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर भी है तथा मौसम के खराब होने के कारण विद्युत व्यवस्था में कुछ समय का अवरोध भी इन मरीजों के लिए विपरीत प्रभावकारी रहेगा।
उन्होंने इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जिले जिले के समस्त चिकित्सकीय संस्थानों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करावें। इसके साथ ही आपतकालीन परिस्थितियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था यथा डी.जी. जनरेटर सैट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करावें।
उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान में उपलब्ध डी.जी.जनरेटर काफी समय से उपयोग में नही लिया गया है तो इनकी आवश्यक जांच कर ठीक करवाया जाना सुनिश्चित करावंे। इसके साथ ही कोविड-19 मरीजों को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में निर्बाध आपूर्ति एवं दवाईयांे की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
-0-

अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूलने पर एक दुकान पर कार्रवाई, जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 17 मई। कोविड महामारी के दौरान बालोतरा शहर स्थित कृषि मंडी में अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूलने पर मैसर्स महावीर ट्रेडिंग कम्पनी पर 5000 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।

विधिक मापविज्ञान अधिकारी महेश जांगिड ने बताया कि कोविड-19 के चलते बालोतरा शहर कृषि मण्डी में स्थित मैसर्स महावीर ट्रेडिंग कम्पनी पर डमी ग्राहक बनाकर भेजा गया। दुकानदार द्वारा विक्रय की जाने वाली सामग्री पर अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूलने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 5000 रूपये का जुर्माना वसूला किया गया।
-0-

नगर परिषद बाड़मेर मे कन्ट्रोल रूम स्थापित

बाड़मेर, 17 मई। चक्रवर्ती तूफान ताऊते के दौरान राहत कार्यो के लिए नगर परिषद बाड़मेर में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया ने बताया कि नगर परिषद में स्थापित कन्ट्रोल रूम में प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक सहायक प्रशासनिक अधिकारी स्वरूप कुमार शर्मा (9610446564), दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक कार्यवाहक स्व. निरीक्षक कमल प्रकाश धारू (9460462625) तथा रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक कनिष्ट अभियंता रितेश रंजन (9660887253) को नियुक्त किया गया है। उन्होनें बताया कि इस दौरान 4 अग्निशमन वाहन लगाए गए है, जिसके प्रभारी ओमप्रकाश टिण्डल (9414383923) है।
जल भराव क्षेत्र-
उन्होनें बताया कि बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र में इंदिरा सर्किल के पास, सर्किट हाउस के सामने, 132 केवीजीएसएस के पास सिणधरी रोड, सिणधरी चौराहा, लालाणियों की ढ़ाणी कुडला ग्राम के पास तथा मधुबन कॉलोनी को जल भराव क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी ने गिडा कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

ग्रामीण क्षेत्रों में सेम्पलिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

बाड़मेर, 17 मई। राजस्व मंत्री चौधरी ने सोमवार सांय गिडा के सीनियर विद्यालय में संचालित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर कोविड मरीजों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होनें कोविड वार्डो में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके पश्चात उन्होने बायतु के कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होनें चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में सेम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि लोगों को प्रारम्भिक कोविड लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा चिकित्सक से परामर्श लेकर सलाह अनुसार होम आईसोलेशन अथवा कोविड केयर सेंटर में उपचार करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होनें कोविड केयर सेंटर में बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति, आवश्यक उपकरणों के बारे में समीक्षा की तथा उपलब्ध संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के निर्देश दिए।
उन्होनें कहा कि चक्रवर्ती तुफान ताऊते के चलते अंधड के साथ भारी बारिश की संभावना है। अतः कोविड केयर सेंटर में विद्युत कटौती की स्थिति में जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होनें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेण्डर स्टॉक में रखने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि केयर सेंटर में उपचाराधीन मरीजों को साइक्लोन के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
-0-

सांभरा में अस्पताल के लिए भूमि आवंटित

बाड़मेर, 17 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के प्रयासों से पचपदरा के राजस्व ग्राम सांभरा में 15 एकड़ भूमि अस्पताल निर्माणार्थ एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड़, पचपदरा को निःशुल्क आवंटित की गई है।

राजस्व मंत्री चौधरी ने बताया कि उक्त भूमि आवंटन के बाद सोमवार को म्यूटेशन भरा गया है। उन्होनें बताया की सांभरा में 15 एकड़ भूमि पर अस्पताल बनने से रिफाइनरी सहित आस-पास के ग्रामीणों को भी चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
-0-

ताऊते चक्रवात से निपटने को धरातल पर पुख्ता प्रबंध

पंचायत स्तर पर संसाधनों की उपलब्धता की हिदायत

बाड़मेर, 17 मई। चक्रवात ताउते को अति सीवीयर साइक्लोन की श्रेणी में सामिल किया गया है। इसका प्रभाव सीमावर्ती क्षेत्र में अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर पड़ने की संभावना है। साइक्लोन के दौरान आपदा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर संसाधनों की मैपिंग की जाकर उनका उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर लोकबंधु ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।
उन्होनें कहा कि निम्न क्षेत्रो, पानी भराव वालें क्षेत्रों में लोगों को सतर्क करे। इस दौरान किसी भी आपात स्थिति में रेस्क्यू के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होनें लोगों को साइक्लोन के दौरान घरों से नहीं निकलने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय प्रबुद्ध जनों से सम्पर्क कर उनका सहयोग लें। उन्होनें कहा कि विद्युत की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त डीजी जनरेटर की व्यवस्था की जाए। उन्होनें अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने तथा सौपें गए कार्यो को सक्रियता से संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि कोविड के दौरान ऑक्सीजन आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

साइक्लोन के दौरान ऑक्सीजन सपोर्टेड मरीजों के लिए निर्बाध ऑक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

बाड़मेर, 17 मई। जिला कलक्टर लोकबंधु ने साइक्लोन ताऊते के दौरान जिले के समस्त चिकित्सालयों एवं कोविड केयर सेंटर्स पर ऑक्सीजन सपोर्टेड मरीजों के लिए निर्बाध ऑक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

जिला कलक्टर लोकबंधु ने जिले के समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों एवं कोविड केयर सेटर्स पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि साईक्लोन के दौरान विद्युत कटौती की स्थिति में बैकअप के पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्होनें डीजी जनरेटर, ऑपरेटर मय फ्यूल कि व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने कम ऑक्सीजन फ्लो वाले मरीजों को ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर पर रखने को कहा। उन्होने ऑक्सीजन सिलेण्डर्स का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए है। उन्होनें निजी चिकित्सालयों में भी पावर बैकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होनें कहा कि किसी भी स्थिति में ऑक्सीजन सप्लाई में बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होनें उक्त कार्यो में संपादन में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
-0-

आपात स्थिति में कन्ट्रोल रूम से संपर्क करे

 आमजन से घरों में रहने की अपील

बाड़मेर, 17 मई। रामसर एवं गडरारोड़ उपखण्ड अधिकारी सुनील पंवार ने ताऊते चक्रवात के रामसर एवं गडरोरोड में प्रभाव की संभावना के मद्देनजर आमजन से अपने घरों में रहने की अपील की है।
रामसर एवं गडरारोड़ उपखण्ड अधिकारी सुनील पंवार ने बताया कि आगामी दिनों में तेज गति से हवाएं एवं आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। उन्होने आमजन से घरों में रहने की अपील की है। उन्होनें बताया कि इस तुफानी हवाओं के चलते पेडों के गिरने, घरों-दुकानों की टिन शेड उ़ने, झोपडनुमा एवं कच्चे निर्माण को नुकसान पहुंचने की संभावना है, इसलिए विशेष सतर्कता व सावधानी बरतें।
उन्होनें आमजन से अपील की है कि तूफान के दौरान घरों से बाहर न निकले, रात्रि में घरों से बाहर न सोंये, पशुओं को पेडो के नीचे न बांधे, बिजली के खम्भों व लाईन से दूर रहे व बिजली के उपकरण बंद रखें, मोबाईल व चार्जेबल उपकरणों को पूर्ण चार्ज रखें तथा यदि अपन आसपस मेघगर्जन की आवाज सुनाई दे या बिजली चमकती हुई दिखाई दे को कच्चे मकानों व पेड़ो के नीचेे शरण न लें।
उन्होनें बताया कि रामसर उपखण्ड के कंट्रोल रूम नम्बर 9610214141, 7976079244 एवं 99450123677 है तथा गडरोड के कंट्रोल रूम नम्बर 9784415577, 9649958580 तथा 7727964266 है। उन्होनें आपातकालीन स्थिति में उक्त नम्बरों पर सूचना देने की अपील की है।
-0-

कोविड केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत के लिए प्रभारी नियुक्त

बाड़मेर, 17 मई। बाड़मेर उपखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिशाला, राणीगांव एवं कवास में संचालित कोविड केयर सेंटर्स पर ताऊते चक्रवात के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर मय ऑपरेटर एवं डीजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है।

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कवास के लिए राउमावि कवास के पीईईओ जालाराम भील को प्रभारी अधिकारी तथा राजस्व निरीक्षक वृत कवास अमृतलाल किरी को लगाया गया है। इसी प्रकार सीएचसी राणीगांव के लिए सीबीईओ कृष्णसिंह महेचा को प्रभारी अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक वृत राणीगांव देवाराम तथा सीएचसी बिशाला के लिए पीएचईडी एईएन विजेन्द्र मीणा को प्रभारी अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक वृत बिशाला पूनमाराम को लगाया गया है।
-0-

ताऊते की संभावित परिस्थिति में पेट्रोलियम एवं खाद्य पदार्थ आरक्षित रखने के निर्देश

बाडमेर, 17 मई। अतिवृष्टि एवं बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला कलक्टर (रसद) लोक बंधु ने एक आदेश जारी कर जिले के प्रत्येक रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंप) को 1000 लीटर डीजल, 500 लीटर पेट्रोल, प्रत्येक गैस एजेंसी को 50 सिलेण्डर गैस सिलेण्डर, प्रत्येक केरोसीन थोक विक्रेता को 5000 लीटर केरोसीन, प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम, डिपो बाड़मेर को 500 क्विंटन गेंहू तथा प्रत्येक उचित मूल्य दुकानदार को 1 क्विंटल खाद्य सुरक्षा गेंहू का स्टॉक आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर (रसद) लोक बंधु ने बताया कि राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश 1976 के क्लाज 20 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर उक्त आदेश जारी किया गया है। उन्होनेे बताया कि समस्त रिटेल आउटलेट द्वारा आरक्षित रखी जाने वाली डीजल एवं पेट्रोल की मात्रा टैंक में रहने वाले डेड स्टॉक के अतिरिक्त होगी। आरक्षित स्टॉक को जिला रसद अधिकारी, संबंधित उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार के निर्देशानुसार वितरण किया जावेगा। उन्होनें बताया कि निर्देशों का उल्लंधन करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही की जाएगी।
-0-

आमजन से सतर्कता टीमों को स्वास्थ्य संबंधित सही जानकारी देने का आह्वान

राजस्व मंत्री चौधरी ने पाटोदी क्षेत्र में कोविड प्रबंधों की समीक्षा की

बाड़मेर, 17 मई। ग्राम स्तर पर प्रभावी कोविड प्रबंधन के लिए राजस्व मंत्री चौधरी ने सोमवार को पाटोदी पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम स्तरीय कोर कमेटी की टीमों से समीक्षा बैठक कर सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने आमजन से अपील की है कि वे घर-घर सर्वे के लिए आ रहे कार्मिकों को स्वास्थ्य संबंधित सही जानकारी मुहैया कराए, ताकि कोविड संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।
राजस्व मंत्री चौधरी ने सोमवार को पंचायत समिति पाटोदी के खनोड़ा, खारडी, बड़नावा, नयापुरा, सिमरखिया, मुकनपुरा, दुर्गापुरा ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से बैठक कर कोविड नियंत्रण के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए ग्राम स्तरीय कमेटी एवं ग्राम स्तर पर कार्य करने वाले कार्मिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होनें सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अपना शत प्रतिशत योगदान देने को कहा। उन्होनें कहा कि डोर टू डोर सर्वे में चयनित सभी आईएलआई लक्षण वाले लोगों को मेडिकल किट वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कोविड मरीजों के साथ-साथ आईएलआई लक्षण वाले रोगियों का भी होम आइसोलेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लोगों में जागरूकता लाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने कहा कि आमजन को कोविड-19 लक्षण दिखने पर चिकित्सक से सलाह लेने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने ग्राम स्तरीय कमेटी से आईएलआई एवं संक्रमित मरीजों का प्रतिदिन फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए वहीं चौधरी ने संवेदनशीलता के साथ आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तमाम गांव के जागरूक नागरिक गण इस कोरोना वायरस से मुक्त करने के लिए मुहिम चलाए। इसके लिए जन सहभागिता की जरूरत है। 
-0-

ताऊते चक्रवात हुआ अति गम्भीर, प्रशासन हाई अलर्ट पर

एसडीआरएफ को तैयार रहने की हिदायत, बीएसएफ से समन्वय

साइक्लोन ताऊते के लिए जिले में पुख्ता प्रबंध - लोक बंधु
सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी हालात से निपटने को नोडल अधिकारी तैनात
बाड़मेर, 17 मई। चक्रवर्ती तूफान ताऊते अब अति सीवीयर साइक्लोन की श्रेणी में बदल गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार उक्त साईक्लोन का बाड़मेर के बॉर्डर एरिया में सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा, इस पर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। इसका बाड़मेर जिले में सर्वाधिक प्रभाव मंगलवार तथा बुधवार तक रहेगा।
  जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले के दूर-दराज बॉर्डर एरिया में प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं तहसीदार एवं विकास अधिकारियों को बार्डर एरिया में रात्रिकालिन स्टे कर कमान संभालने के निर्देश दिए गए है। आमजन से अनावश्यक रूप से बुधवार तक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।
बार्डर एरिया पर प्रबंधन
उन्होनें बताया कि जिले के दूर-दराज के बॉर्डर एरिया में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही तहसीलदरों एवं विकास अधिकारियों को उक्त क्षेत्रों मे रात में रूक कर राहत कार्यो में कमान संभालने के निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि बीएसएफ के साथ राहत कार्यो में सहयोग के लिए समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होनें बताया कि 2 से 3 घण्टे के नोटिस पर आर्मी तैयार रहेगी। उन्होनें बताया कि साइक्लोन के दौरान रेस्क्यू कार्यो के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है।
बीएसएफ की टीमें तैनात
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार बॉर्डर एरिया ज्यादा प्रभावित होने की संभावना है। बार्डर के 20 किलोमीटर तक के किसी भी एरिया में तूफान से प्रभावित होने वाले गांवों में बीएसएफ की मुस्तैद 4 टीमें बचाव एवं राहत का कार्य करेंगी। जब तक खतरा नहीं टल जाता तब तक बाखासर, केलनोर, गडरारोड एवं मुनाबाव में बीसएसएफ की टीमें 24 घण्टे अलर्ट रहेंगी।
निर्बाध ऑक्सीजन के लिए प्रबंध
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि उक्त ताऊते चक्रवात को अति सीवीयर साईक्लोन की श्रेणी में सामिल कर दिया गया है। इससे बाड़मेर सहित दक्षिण पश्चित राजस्थान में प्रभाव दिखने की संभावना है। उन्होनें बताया कि इससे जिले को जामनगर से ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है। इसके लिए जिले में 3 से 4 दिन के ऑक्सीजन का स्टॉक जमा किया जा रहा है। साथ ही पाली, जालौर एवं सिरोही के लिए भी स्टॉक रखा जा रहा है। उन्होनें बताया कि भारी बारिश एवं अंधड की परिस्थितियों में चिकित्सालयों, कोविड केयर सेंटर्स एवं ऑक्सीजन प्लांट्स पर निर्बाध विधुत आपूर्ति के लिए डीजी जनरेटरर्स के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों को अंधड में बिजली के पोल गिरने की स्थिति में सूचना तंत्र को मजबूत रखते हुए तुरंत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
उपखंड अधिकारियों को निर्देश
मौसम विभाग की चेतावनी अनुसार चक्रवर्ती तूफान के प्रभाव से तेज हवा चलने एवं भारी बरसात की संभावनाओं को देखते हुए जिला कलक्टर लोक बंधु ने समस्त उपखंड अधिकारियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
आपदा राहत से जुड़े विभागों को सतर्क रखें
उन्होंने जिले के समस्त उपखंड अधिकारियों को आपदा राहत संबंधित विभागों यथा विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, चिकित्सा, पुलिस, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, नगर परिषद इत्यादि की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश जारी करने तथा विभागीय अधिकारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने हेतु पाबंद करने के निर्देश दिए है।
आक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो
उन्होंने प्रत्येक कोविड केयर सेंटर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन सपोर्टेड मरीजों को यथासंभव ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर लेने एवं विद्युत आपूर्ति ना होने पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटेड को चलाने के लिए जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में बैकअप दिया जा सके एवं मरीजों हेतु ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई एवं एलएमओ लाने वाले वाहनों के निर्बाध संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की रास्ते में बाधा होने पर तुरंत उपखंड स्तरीय टीम लगाकर बाधा दूर कर निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के समस्त निजी एवं राजकीय अस्पतालों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं एवं यदि कहीं डीजी सेट नहीं हो तो तुरंत लगा का व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए।
कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश
उन्होंने उपखंड मुख्यालय, नगर परिषद एवं पंचायत समिति पर नियंत्रण कक्ष 24 घंटे राउंड द क्लॉक स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में राहत बचाव हेतु आवश्यक उपकरण एवं साजो सामान जैसे रस्सा, ट्यूब, टॉर्च, लाठी इत्यादि रखवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने निर्देशित किया है कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केंद्र पर आवश्यकतानुसार उपकरण एवं साजो सामान रखवाया जाए।
तैराकों, वाहनों सहित संसाधनों की सूचियां अपडेट करें
उन्होंने अपने क्षेत्र के तैराकों की सूची अपडेट कर उनसे संपर्क कर तैयार रहने हेतु पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यालय सहित प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध जेसीबी, ट्रैक्टर, वाहन एवं अन्य संसाधन की सूची अपडेट कर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र के ग्राम सेवक, पटवारी एवं एएनएम को मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए हैं।
पानी बहाव क्षेत्रों का चिन्हीकरण
उन्होंने पानी के बहाव क्षेत्र में आने वाली बस्तियों का चिन्हीकरण कर सूचना प्रेषित करने तथा बहाव अथवा डूब क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों के समीप ऊंचे स्थानों पर आवश्यकता अनुसार सरकारी भवनों को आश्रय स्थल के रूप में चिन्हीकरण कर सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि तेज अंधड़ से विद्युत संचार प्रणाली एवं दूरसंचार सेवाएं बाधित हो सकती है इस हेतु डीजे सेट की उपलब्धता का पूर्व आंकलन कर सूची बंद करें एवं उपलब्ध डीजे सेट सरकारी अथवा गैर सरकारी की सूचना जिला कलक्टर कार्यालय को प्रेषित करें।
आमजन को सावधान करें
उन्होंने आमजन को भारी नुकसान के प्रति सावधान करने के लिए ग्राम पंचायत एवं नगर परिषद के माध्यम से प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी मौसम के मद्देनजर किसानों को यह सलाह दी जावे कि जो फसल कट कर तैयार हो चुकी है या खेतों में अभी पड़ी है, उसे सुरक्षित स्थानों पर भंडारित किया जाए। कृषि मंडियों मे खुले आसमान में रखे अनाज को ढककर अथवा सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके। उन्होंने खेतों में लगे सोलर सिस्टम को भी अचानक तेज हवाओं से नुकसान की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है। यदि अपने आसपास मेघगर्जन की आवाज सुनाई दे या बिजली चमकती हुई दिखाई दे, तो पेड़ के नीचे अथवा कच्चे मकानों में शरण न लें। तेज अंधड से बिजली के तारों के टूटने एवं खंभों के गिरने से क्षति होने की संभावना है एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए वाहन चालकों को सावधान किया जाए।
जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम
उन्होनें बताया कि ताऊते चक्रवात के उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला मुख्यालय पर 20 मार्च तक राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके दूरभाष नंबर 02982-222226 है। उन्होनें आमजन से आपात स्थिति में कन्ट्रोल रूम पर संपर्क करने की अपील की है।
-0-

रविवार, 16 मई 2021

मारूड़ी के संपूर्ण राजस्व ग्राम में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू

बाड़मेर, 16 मई। बाड़मेर उपखण्ड की ग्राम पंचायत  मारूड़ी के सम्पूर्ण राजस्व ग्राम में कोरोना वायरस संक्रमण पाए जाने तथा अत्यधिक संक्रमण की आशंका के चलते बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान द्वारा उक्त राजस्व गांव के सम्पूर्ण ग्राम क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया है। 

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि उक्त क्षेत्र में किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 1957 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा।
-0-

राजस्व मंत्री ने ग्राम स्तरीय कोर कमेटी, संक्रमितों एवं जन प्रतिनिधियों से किया संवाद

कोरोना से जंग में मजबूत मनोबल आवश्यक- चौधरी

         बाड़मेर,16 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने रविवार को ग्राम पंचायत माडपुरा बरवाला, निम्बाणियों की ढाणी, लापला व कोसरिया के कोविड पॉजिटिव मरीज़ों, ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये सवांद किया। इस दौरान चौधरी ने कोरोना को लेकर अब तक की तैयारियों और आगे की रणनीति पर चर्चा की। 
           राजस्व मंत्री चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मरीजों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अपना मनोबल मजबूत कर कोरोना को हमें हराना है। उन्होनें पॉजिटिव मरीजों को चिकित्सकों की सलाह अनुरूप नियमित दवाईयों का सेवन करने तथा सकारात्मक सोच के साथ कोविड से डट कर मुकाबला करने को कहकर उनका हौसला बढ़ाया। राजस्व मंत्री चौधरी ने प्रोनिंग की तकनीक को सीखने तथा उसका अभ्यास करने को कहा तथा साँस संबंधित तकलीफ की स्थिति में इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान पॉजिटिव मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। चौधरी ने कोविड गाईडलाईन की पूर्ण पालना करने की हिदायत दी। उन्होनें आईसोलेशन के दौरान परिजनों से संपर्क में नहीं आने की बात कही। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में बायतु तहसीलदार सज्जन कुमार, विकास अधिकारी अमित कुमार, सीबीईओ, समस्त सरपंचगण व स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 
पटौदी क्षेत्र में ग्राम स्तरीय कोर कमेटी से कोरोना प्रबंधों की समीक्षा
           इससे पहले राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने पाटौदी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत साजियाली, सांभरा, खारीनाड़ी, पाटोदी, रिछोली, भाखरसर, चिलानाड़ी, सांगरानाड़ी, नवातला, ओकातिया बेरा, लाखाणियों की ढाणी, जवाहरपूरा एवं कालेवा में कोविड नियंत्रण के लिए जन जागृति की मुहिम के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्यों के साथ संवाद कर उन्हें हर घर जाकर आईएलआई सर्वे, लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधी कोई भी समस्या होने पर नज़दीकी अस्पताल में जाने के लिए और जो लोग कोविड पॉज़िटिव आये हैं उन्हें पाटोदीं स्थित कोविड केयर सेंटर जाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जवाबदेही राजस्थान सरकार जनता की सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने लोगों को मेडिकल किट में उपलब्ध दवाइयों की जानकारी देने तथा संक्रमित व्यक्ति को हर आधे घंटे का पानी पीने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों से उनको सौंपे गए कार्यों की महत्ता बताते हुए पूर्ण सक्रियता के साथ कोविड संक्रमण रोकथाम के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। 
        इसके उपरांत राजस्व मंत्री चौधरी ने पाटोदी एवं सांभरा में संचालित कोविड केयर सेंटर का अवलोकन कर  यहां उपचाराधीन मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा अधिकारियों को चक्रवात की संभावना के चलते विद्युत एवं ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर स्टॉक में रखने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। 
         गौरतलब है कि राजस्व मंत्री चौधरी कोरोना प्रबंधन के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे है। वे क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा के लिए संसाधनों की व्यवस्थाओं के लिए लगातार सक्रियता से कार्यरत है। उनके प्रयासों से विभिन्न स्थानों पर कई कोविड केयर सेंटरों का संचालन प्रारम्भ किया गया है, जिससे क्षेत्र में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है। वे लगातार ग्राम स्तर पर संक्रमण की रोकथाम के लिए पंचायत स्तरीय कोर समिति से संवाद कर प्रबंधों की समीक्षा कर रहे है।
-0-

ताऊते चक्रवात के मध्येनजर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

तूफान की चेतावनी का त्वरित प्रसार एवं क्विक रेस्पोंस करेंगे

बाड़मेर 16 मई। ताऊते चक्रवात के उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला मुख्यालय पर 20 मार्च तक राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके दूरभाष नंबर 02982-222226 है।
  जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि दक्षिण पूर्वी अरब सागर की खाड़ी में बने चक्रवर्ती तूफान ताऊते के तीव्र होकर सीवीयर साइक्लोन एवं अति सीवीयर साइक्लोन मे परिवर्तित होने तथा उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिले में उक्त कंट्रोल रूम स्थापित किया जा कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि अस्थाई कंट्रोल रूम पर प्रातः 6 से  सांय 6 बजे तक बाड़मेर डिस्कॉम अधिशाषी अभियंता हनुमानराम चौधरी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पुरखाराम मेघवाल को नियुक्त किया गया है। वहीं सांय 6 से प्रातः 6 बजे तक डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता दुर्गाराम चौधरी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बबलू मीणा को नियुक्त किया गया है।
     उन्होंने उक्त प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सीवियर साइक्लोन की स्थिति को देखते हुए जिला कंट्रोल रूम पर निर्धारित समय अनुसार उपस्थित रहेंगे एवं नियुक्त अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में विद्युत आपूर्ति को बहाल रखने जिले में उक्त तूफान की चेतावनी का प्रचार प्रसार तथा समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
-0-

चक्रवात "ताऊते" को लेकर अलर्ट जारी

मेघगर्जन, वज्रपात, धूल भरी आंधी एवं तेज हवाएं चलने की संभावना

जिला कलक्टर ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश
बाड़मेर, 16 मई। चक्रवात "ताऊते" के दक्षिणी पूर्वी अरब सागर की खाड़ी से उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।  इस संबंध में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सभी विभागों को सतर्क रहते हुए पुख्ता प्रबंधन के निर्देश दिए हैं। 
          चक्रवात का असर प्रदेश में दिनांक 15 मई से 19 मई तक रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी चेतावनी अनुसार बाड़मेर जिला इससे प्रभावित रहा सकता है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने की तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर जिला कलक्टर लोक बंधु ने विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, जल संसाधन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित समस्त विभागों को अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया है। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपनी एडवांस तैयारी रखें, ताकि चक्रवर्ती तूफान आने की स्थिति में नुकसान की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। इसके साथ ही जिला कलक्टर ने कहा है कि अधिकारी अतिरिक्त संसाधन जुटाकर तैयारी रखें एवं किसी भी तरह की विपरीत स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
             उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों को सलाह दी है कि जो फसलें कट कर तैयार हो चुकी है या खलिहान में अभी भी पड़ी है उसे सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें। कृषि मंडियों में खुले आसमान में रखे हुए अनाज को ढककर व सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि उन्हें भीगने से बचा जा सके। खेतों में लगे सोलर सिस्टम को भी अचानक तेज हवाओं से नुकसान हो सकता है तो उसे भी सुरक्षित स्थान पर रखें।
            मौसम विज्ञान केंद्र ने सलाह दी है कि यदि अपने आसपास मेघगर्जन की आवाज सुनाई दे या बिजली चमकती हुई दिखाई दे तो पेड़ों के नीचे शरण न ले। तेज अंधड़ के समय बड़े पेड़ों के नीचे व कच्चे मकानों में शरण लेने से बचें। मौसम विज्ञान केंद्र ने यह भी सलाह दी है कि तेज अंधड़ से बिजली के तारों के टूटने एवं खम्भों के गिरने से क्षति होने की संभावना रहती है एवं कभी-कभी यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वाहन चालक भी विशेष सावधानी बरतें। 
कंट्रोल रूम
           उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर चक्रवर्ती तूफान ताऊते की संभावना को देखते हुए राजीव गांधी सेवा केंद्र में अस्थाई कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके दूरभाष नंबर 02982-222226 है। 
-0-

ताऊते चक्रवात के मध्येनजर अबाध आक्सीजन आपूर्ति के बंदोबस्त

सभी कोविड सेंटरो एवं अस्पतालों में पॉवर बेकअप स्थापित

ऑक्सीजन प्लांटों पर निर्बाध विद्युत सप्लाई के लिए जनरेटर के निर्देश
बाड़मेर,16 मई। जिले में ताऊते चक्रवात के मध्य नजर
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने कोरोना सकर्मितो के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। उन्होंने विशेषत अबाध ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा हैं।
    जिला कलेक्टर ने बताया कि यह चक्रवात अब गम्भीर से अति गम्भीर श्रेणी में बदल गया है। इसके मध्यनजर उन्होंने सभी विभागों को सतर्क रहने की हिदायत दी हैं। उन्होंने जिले के सभी कोविड सेंटरो एवं चिकित्सालयो में पॉवर बेकअप रखने को कहा है। किसी भी सिथति में एक मिनट के लिए भी आक्सीजन की आपूर्ति बाधित नही होने की हिदायत दी है।
   जिला कलेक्टर ने आक्सीजन पर रह रहे सभी रोगीयों को सिलेंडर के बजाय आक्सीजन कंस्ट्रेटर पर रखने को कहा। ताकि सिलेंडर का बफर स्टॉक बना रहे।
उन्होंने सभी उपखंडो पर कंट्रोल रूम खोलने और इसे 24 घण्टे एक्टिव रखने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया एव स्थनीय स्तर पर लोगो जागरूक करने, सावचेत रहने एव सम्पर्क सूत्रो की व्यापक जानकारी प्रसारित करने को कहा।
जिला कलेक्टर ने कोविड मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए जिले में स्थित ऑक्सीजन प्लांटों पर अबाधित विद्युत सप्लाई के लिए डीजी जनरेटर की उपलब्धता की जांच एवं व्यवस्था के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत्त बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए जिले में स्थित ऑक्सीजन एजेंसियों एवं प्लांटों यथा एमडी इंडस्ट्रियल गैस पचपदरा, सालासर गैस एजेंसी पचपदरा, सूजकोन इंडस्ट्रियल गैस पचपदरा, गुलजग इंडस्ट्रीज जालीपा तथा राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर, बालोतरा एवं गर्ल्स कॉलेज बाड़मेर में आंधी, तूफान, बारिश व अन्य परिस्थितियों के दौरान अबाधित विद्युत सप्लाई के लिए डीजी जनरेटर की उपलब्धता की जांच एवं व्यवस्था के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत्त बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
-0-

शनिवार, 15 मई 2021

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने समदड़ी सीएचसी का लिया जायजा

सांभरा व समदडी कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली

बाड़मेर, 15 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समदड़ी का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। 
इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को चिकित्सा सेवाओं के लिए असुविधा का सामना ना करना पड़े, इस प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाना चाहिए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सीएचसी की समस्याओं की जानकारी ली जिसमे एक महिला चिकित्सक व 108 की मांग व अन्य समस्याओं के हल को लेकर राजस्व मंत्री चौधरी ने शीघ्र समाधान करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने इस महामारी पर नियंत्रण के लिए प्रदेश की संवेदनशील राजस्थान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की सख़्ती से पालना कराने, क्षेत्र में जनसहभागिता के माध्यम से जन जागृति अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने समदङी स्थित राजकीय चिकित्सालय और कोविड केयर सेंटर का जायज़ा लेकर वहाँ भर्ती मरीज़ों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने सांभरा  मे संचालित किए जा रहे अस्थाई कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर यहां रहे रहे संक्रमित मरीजों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने पंचायत समिति परिसर समदडी के सभागार में आयोजित बैठक में सिवाना उपखण्ड अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, थानाधिकारी, विकास अधिकारी, सहित विभागीय अधिकारी को क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के विकास एवं कोविड प्रबंधन के आवश्यक निर्देश दिए।
-0-

सभी पंचायतो के हर वार्ड में कोरोना मुक्ति की मुहिम चलाई जाए - लोक बंधु

सरपंच प्रतिनिधि मण्डल से वार्ड मैनेजमेंट में  सहभागिता का आव्हान

ताउते चक्रवात के मध्यनजर वैकल्पिक प्रबंधो की हिदायत
बाड़मेर 15 मई। जिले में कोरोना सक्रमण रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शनिवार को समीक्षा बैठक के दौरान वार्ड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
   इस मौके पर बैठक में मौजूद सरपंच प्रतिनिधि मंडल से पंचायत स्तर पर 20 से 30 बेड का कोविड केयर सेंटर स्थापित करने एवं पंचायतों को वार्ड समूहों में बांट कर सभी वार्डों को कोरोना मुक्त करने के लिए मुहिम चलाकर सहयोग करने  में सक्रिय सहभागिता का आव्हान किया।
शत फीसदी मेडिकल किट बंटे
जिला कलक्टर  ने ग्राम स्तरीय ग्रुपों के कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर सर्वे के दोनों चरणों में चयनित सभी आईएलआई लक्षण वाले लोगों को मेडिकल किट वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कोविड मरीजों के साथ-साथ आईएलआई लक्षण वाले रोगियों का भी होम आइसोलेशन सुनिश्चित किया जाए। 
झोलछाप हकीमों को पकड़े
उन्होंने लोगों में जागरूकता लाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप हकीमा के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए एवं लोगों को कोविड-19 लक्षण दिखने पर चिकित्सक से सलाह लेने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने ग्राम स्तरीय कमेटी से आईएलआई एवं संक्रमित मरीजों का प्रतिदिन फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा क्षेत्र में किसी प्रकार की मृत्यु भोज का आयोजन ना हो यह सुनिश्चित किया जाए एवं आयोजित होने वाले विवाह समारोह में राज्य सरकार की गाइड लाइन की पूर्ण करना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ओम आइसोलेशन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाने को कहा। उन्होंने संवेदनशीलता के साथ आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। 
वार्ड मैनेजमेंट पर फोकस
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को वार्डो मे विभक्त कर हर वार्ड को कोरोना वायरस से मुक्त करने के लिए मुहिम चलाई जाए। इसके लिए उन्होंने सरपंच संघ के प्रतिनिधियों से सहभागिता की अपील की। इस दौरान हिंदू सिंह तामलोर के नेतृत्व में सरपंच संघ प्रतिनिधियों ने संपूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने वार्ड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर लाने से पूर्व कोरोना संक्रमित के लिए ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था की जाए तथा गंभीर स्थिति होने पर ही जिला स्तर पर भेजा जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेवजह लोग बाहर ना घूमे इसके लिए केवल पासधारी कार्मिकों को ही आवाजाही की छूट दी जाए। उन्होंने निगरानी समिति को पूर्ण सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। 
चक्रवात के वैकल्पिक प्रबन्ध
अगले दो तीन दिन के दौरान चक्रवात के चलते बिजली जाने या किसी समस्या के लिए सभी वैकल्पिक प्रबन्ध सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर ने कहा।
उन्होंने अधिकारियों को कोविड सेंटरो एवं अस्पताल में बिजली जाने पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बंद होने की स्थिति में ऑक्सीजन सिलेंडर रिजर्व में रखने के निर्देश दिए तथा पावर बैकअप सुनिश्चित करने को कहा। 
 इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनु,  अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, नोडल अधिकारी कपूर शंकर मान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, सरपंच संघ प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 
-0-

ऑक्सीजन प्लांट पर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 15 मई। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर सुजकोन इंडस्ट्रीज गैसेज पचपदरा प्लांट पर ऑक्सीजन उत्पादन एवं आक्सीजन सिलेंडरों के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए बालोतरा रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक को नियुक्त किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि बालोतरा रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक को बालोतरा विकास अधिकारी के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर उक्त ऑक्सीजन प्लांट पर समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 
-0-

ऑक्सीजन प्लांटों पर निर्बाध विद्युत सप्लाई के लिए जनरेटर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

बाड़मेर,15 मई। कोविड मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए जिले में स्थित ऑक्सीजन प्लांटों पर अबाधित विद्युत सप्लाई के लिए डीजी जनरेटर की उपलब्धता की जांच एवं व्यवस्था के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत्त बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए जिले में स्थित ऑक्सीजन एजेंसियों एवं प्लांटों यथा एमडी इंडस्ट्रियल गैस पचपदरा, सालासर गैस एजेंसी पचपदरा, सूजकोन इंडस्ट्रियल गैस पचपदरा, गुलजग इंडस्ट्रीज जालीपा तथा राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर, बालोतरा एवं गर्ल्स कॉलेज बाड़मेर में आंधी, तूफान, बारिश व अन्य परिस्थितियों के दौरान अबाधित विद्युत सप्लाई के लिए डीजी जनरेटर की उपलब्धता की जांच एवं व्यवस्था के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत्त बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
-0-

चूली एवं आदर्श ढूँढा के समस्त राजस्व ग्राम में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू

बाड़मेर, 15 मई। बाड़मेर उपखण्ड की ग्राम पंचायत चूली तथा आदर्श ढूँढा के सम्पूर्ण राजस्व ग्राम में कोरोना वायरस संक्रमण पाए जाने तथा अत्यधिक संक्रमण की आशंका के चलते बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान द्वारा उक्त राजस्व गांवों के सम्पूर्ण ग्राम क्षेत्रों को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया है। 

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 1957 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा।
-0-

ऑक्सीजन कम होने पर प्रोनिंग तकनीक का प्रशिक्षण आयोजित

बाड़मेर, 15 मई। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौर में आमजन के स्वस्थ विकास के लिए सिवाना उपखण्ड मुख्यालय पर आयुर्वेद काढा बनाने, योग एवं प्रोनिंग विधि का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

सिवाना उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने बताया कि शनिवार को राउमावि सिवाना में योग, प्रोनिंग एवं आयुर्वेदिक काढ़ा के लाभ एवं बनाने की विधि के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण आमजन, आईएलआई लक्षण वाले मरीजों एवं संक्रमित मरीजों को देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इस तकनीक का उपयोग अपने घरों में ही कर सके।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...