शनिवार, 15 मई 2021

ऑक्सीजन प्लांट पर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 15 मई। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर सुजकोन इंडस्ट्रीज गैसेज पचपदरा प्लांट पर ऑक्सीजन उत्पादन एवं आक्सीजन सिलेंडरों के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए बालोतरा रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक को नियुक्त किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि बालोतरा रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक को बालोतरा विकास अधिकारी के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर उक्त ऑक्सीजन प्लांट पर समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 
-0-

ऑक्सीजन प्लांटों पर निर्बाध विद्युत सप्लाई के लिए जनरेटर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

बाड़मेर,15 मई। कोविड मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए जिले में स्थित ऑक्सीजन प्लांटों पर अबाधित विद्युत सप्लाई के लिए डीजी जनरेटर की उपलब्धता की जांच एवं व्यवस्था के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत्त बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए जिले में स्थित ऑक्सीजन एजेंसियों एवं प्लांटों यथा एमडी इंडस्ट्रियल गैस पचपदरा, सालासर गैस एजेंसी पचपदरा, सूजकोन इंडस्ट्रियल गैस पचपदरा, गुलजग इंडस्ट्रीज जालीपा तथा राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर, बालोतरा एवं गर्ल्स कॉलेज बाड़मेर में आंधी, तूफान, बारिश व अन्य परिस्थितियों के दौरान अबाधित विद्युत सप्लाई के लिए डीजी जनरेटर की उपलब्धता की जांच एवं व्यवस्था के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत्त बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
-0-

चूली एवं आदर्श ढूँढा के समस्त राजस्व ग्राम में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू

बाड़मेर, 15 मई। बाड़मेर उपखण्ड की ग्राम पंचायत चूली तथा आदर्श ढूँढा के सम्पूर्ण राजस्व ग्राम में कोरोना वायरस संक्रमण पाए जाने तथा अत्यधिक संक्रमण की आशंका के चलते बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान द्वारा उक्त राजस्व गांवों के सम्पूर्ण ग्राम क्षेत्रों को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया है। 

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 1957 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा।
-0-

ऑक्सीजन कम होने पर प्रोनिंग तकनीक का प्रशिक्षण आयोजित

बाड़मेर, 15 मई। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौर में आमजन के स्वस्थ विकास के लिए सिवाना उपखण्ड मुख्यालय पर आयुर्वेद काढा बनाने, योग एवं प्रोनिंग विधि का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

सिवाना उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने बताया कि शनिवार को राउमावि सिवाना में योग, प्रोनिंग एवं आयुर्वेदिक काढ़ा के लाभ एवं बनाने की विधि के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण आमजन, आईएलआई लक्षण वाले मरीजों एवं संक्रमित मरीजों को देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इस तकनीक का उपयोग अपने घरों में ही कर सके।
-0-

शुक्रवार, 14 मई 2021

शुक्रवार को कोरोना नियमों के उल्लंघन पर 594 लोगों पर कार्यवाही

बाड़मेर, 14 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को जिले में 594 व्यक्तियों से कुल 85,200 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में शुक्रवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 403 व्यक्तियों से 47,200 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 1 व्यक्ति से 1500 रूपये, बायतु में 13 व्यक्तियों से 1400 रूपये, चौहटन में 33 व्यक्तियों से 9300 रूपये, सेड़वा में 16 व्यक्तियों से 3200 रूपये, सिणधरी में 3 व्यक्तियों से 1500 रूपये, शिव में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, रामसर में 1 व्यक्ति से 1000 रूपये, बालोतरा में 43 व्यक्तियों से 5300 रूपयेे, गुडामालानी में 3 व्यक्तियों से 500 रूपये, धोरीमन्ना में 1 व्यक्ति से 500 रूपये तथा सिवाना में 74 व्यक्तियों से 13500 को मिलाकर कुल 594 व्यक्तियों से 85,200 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में शुक्रवार तक 65113 व्यक्तियों से 1,13,37,676 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

कोरोना महामारी में सहकारी भूमि विकास बैंकों के किसानों को दी राहत

अवधिपार ऋणी किसानों का 50 प्रतिशत ब्याज होगा माफ

एक मुश्त समझौता योजना की अवधि को 30 जून तक बढ़ाया
बाड़मेर, 14 मई। कोरोना संक्रमण के चलते किसान वर्ग को राहत देते हुए सहकारी भूमि विकास बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों के हित में एक मुश्त समझौता योजना की अवधि को 31 मार्च,2021 से बढ़ाकर 30 जून,2021 तक लागू की गयी है। इस योजना के तहत अवधिपार श्रेणी के किसानों द्वारा अवधिपार खाते का निस्तारण करने पर अवधिपार ब्याज एवं दण्डनीय ब्याज की 50 प्रतिशत तक राशि  माफ  करने का प्रावधान किया गया है।    
बैंक प्रशासनक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत किसानों के प्रति संवेदनशील है और उन्होंने कोरोना महामारी में किसानों को ऋण का चुकारा करने में हो रही परेशानियों के मद्देनजर राहत देने के निर्देश दिये थे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के सभी प्रकार के कृषि एवं अकृषि ऋण जो 1 जुलाई, 2019 तक अवधिपार हो चुके है। ऐसे किसान अब 30 जून, 2021 तक अपना  अवधिपार ऋण चुकाकर राहत का लाभ उठाते हुए नियमित किसान की श्रेणी में आ सकेंगे।
बैंक सचिव जितेंद्र कुमार गोदारा ने बताया कि ऐसे अवधिपार ऋणी किसान जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके परिवार को किसान की मृत्यु तिथि से सम्पूर्ण बकाया ब्याज, दण्डनीय ब्याज एवं वसूली खर्च को पूर्णतया माफ कर राहत दी गई हैं।
-0-

निगरानी समितियों द्वारा विवाह पर सघन निरीक्षण

विवाह आयोजनों में नियमों की पालना का सघन निरीक्षण

बाड़मेर, 14 मई। जिले में शुक्रवार को आयोजित विवाह समारोह में राज्य सरकार की गाईडलाईन की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु के निर्देशन में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने विवाह स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए समारोह आयोजनों पर विशेष नजर रखना अत्यावश्य है। उन्होनें बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार विवाह समारोह में अनुमत संख्या अनुसार महमानों की उपस्थिति, आयोजन के दौरान सामाजिक दूरी, मास्क, सेनेटाईजर इत्यादि की व्यवस्था एवं विवाह स्थलों के बाहर महमानों की सूची इत्यादि के निरीक्षण के लिए शुक्रवार को विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को उनको सौपें गए क्षेत्रों में विवाह आयोजनों में नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
शुक्रवार को सिणधरी उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम ने गादेसरा, सिवाणा उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने सिवाना एवं मोकलसर, आरटीएस शिवजीराम ने रतेऊ, धोरीमन्ना तहसीलदार ने भीलों की बस्ती एवं धोरीमन्ना, शिव विकास अधिकारी धन दान देथा ने निम्बला एवं गूंगा, बाड़मेर तहसीलदार ने कुड़ला एवं समदडी विकास अधिकारी नरपतसिंह भाटी ने सेवाडी एवं समदडी में आयोजित विवाह समारोह का निरीक्षण किया। उन्होनें विवाह स्थल पर अनुमत संख्या एवं उपलब्ध करवाई सूची अनुसार महमान, सामाजिक दूरी, मास्क एवं सेनेटाईजेशन की व्यवस्था का अवलोकन कर राज्य सरकार द्वार जारी गाईडलाईन की पूर्ण पालना हेतु आयोजनकर्ता को पाबंद किया।
-0-

40 बेड के नवीन कोविड वार्ड का शुभारंभ

बाड़मेर, 14 मई। जिला कलक्टर लोक बंधु एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने महिला महाविद्यालय में 40 बेड के कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर परिषद सभापति दीपक माली भी मौजूद रहे।

इसदौरान विधायक जैन ने कहा कि कोविड के मरीजो की लगातार बढ़ती संख्या के कारण कन्या महाविद्यालय में पूर्व में लगाये गए 100 बेड भी भर चुके है इसलिए 40 बेड का नवीन कोविड वार्ड का शुक्रवार को शुभारम्भ किया गया है। इसके अलावा भी हम किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए और बेड की व्यवस्था कर रहे है हमारा प्रयास है कि मरीजो का समय पर उपचार शुरू हो। इस दौरान विधायक जैन ने कहा कि बीमारी के सामान्य लक्षण पाये जाने पर तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चेक कराये अगर समय पर उपचार शुरू हो जाता है तो मरीज जल्द ठीक हो जाता है। जिला कलक्टर लोक बंधु ने कोविड केयर सेंटर में समस्त मूलभूत सुविधाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होनें सेनेटाईजेशन एवं अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश दिए।
-0-

जिला कलक्टर लोक बंधु के प्रयासों का असर, कोविड उपचार के लिए ऑक्सीजन प्रबन्धन में सहयोग का दौर जारी

बाड़मेर, 14 मई। कोविड-19 महामारी के मौजूदा घातक दौर में जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु की पहल पर सहयोगी भूमिका निभाने के लिए भामाशाह खुले मन से आगे आ रहे हैं। वैश्विक महामारी कोविड-19 की अत्यधिक तीव्र एवं घातक दूसरी लहर के संक्रमण का फैलाव रोकने और आमजन को इससे बचाने की प्राथमिक जिम्मेदारी के मद्देनजर जिले में व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

ऑक्सीजन प्रबन्धन में अग्रणी है बाड़मेर
जिले में कोविड-19 के संक्रमण की चौन को तोड़ने के लए जिला प्रशासन के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों एवं भामाशाहों की उल्लेखनीय भागीदारी व सहयोग प्राप्त हो रहा है। कोविड से बचाव एवं रोकथाम के साथ ही गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा कारगर प्रयास लगातार जारी हैं और इसका यह असर हुआ है कि जिला ऑक्सीजन के मामले में अग्रणी बना हुआ है।
इनका सहयोग सराहनीय
कोविड जैसी विकट आपदा की कड़ी में शुक्रवार को विभिन्न संस्थानों एवं प्रबुद्धजनों ने सहयोग किया। जेएसडब्ल्यू ने शुक्रवार को विधायक मेवाराम जैन की उपस्थिति में जिला कलक्टर लोक बंधु को 25 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर सौंपे। इसी प्रकार भामाशाह किशोरसिंह कानोड़ ने 65 भरे हुए ऑक्सीजन सिलेंडर राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर के ऑक्सीजन स्टोर को सुपुर्द किए। वहीं जोधपुर मिष्ठान भण्डार के कलम सिंहल द्वारा 2 ऑक्सीजन फ्लो मीटर, 10 ऑक्सीजन मास्क किट, 10 डॉक्टर कोट एवं 100 सर्जिकल मास्क प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बी.एल.मंसुरिया को सुपुर्द किए। इसके साथ बाबूलाल वडेरा, किशनलाल वडेरा ने 10 किलो के 500 कट्टे गेंहू का आटा जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाया। इसी प्रकार कन्या महाविद्यालय के नवीन कोविड वार्ड में मरीजो के मनोरंजन हेतु पार्षद मनोज जैन ने टेलीविजन भेंट किया। वहीं संचियाय सेवा परिषद बाड़मेर ने 1000 सेनेटराइज पाउच उपलब्ध कराए जो सफाईकर्मचारियो को उपलब्ध कराए जाएंगं। इसी प्रकार भामाशाह सेवा संस्थान एवम किरण सेवा संस्थान द्वारा भी जरूरतमंदों को 200 भोजन सामग्री के किट भी वितरित किये गए।
जिला प्रशासन ने जताया आभार
जिला कलक्टर लोक बंधु ने कोविड उपचार प्रबन्धन को बेहतर बनाने के लिए सहयोग करने वालों के प्रति आभार जताया है और कहा है कि संकट की इस घड़ी में उपलब्ध करवाये गये ऑक्सीजन सिलेण्डर आम जन के लिये बहुत ही उपयोगी साबित हो रहे हैं। मानवता की सेवा के क्षेत्र में यह सहभागिता न केवल सराहनीय बल्कि अनुकरणीय भी है।
-0-

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद

बाड़मेर, 14 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार को कार्मिकों, कोरोना पॉजिटिव एवं आमजन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। उन्होंने इस जंग में कोरोना वारियर्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

राजस्व मंत्री चौधरी ने शुक्रवार को गिडा ब्लॉक की 7 ग्राम पंचायतों गिड़ा, श्यामपुरा, मानपुरा कानोड़, मेघवालों की बस्ती, पूनियों का तला एवं शहर के सरपंच, पीईईओ, वार्ड पंच कोविड ड्यूटी में लगे कार्मिकों, इन पंचायतों के कोविड पॉजिटिव लोगों और आई एल आई लक्षण वाले लोगों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बात की। उन्होंने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आईएलआई लक्षण वाले लोगों को अविलंब मेडिकल किट उपलब्ध करवाने एवं स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जांच करवाने की बात कही। राजस्व मंत्री ने अधिकाधिक वैक्सीनेशन करवाने और कोविड दिशा निर्देशों की पालना करने के निर्देश प्रदान किए।
-0-

ग्रामीण क्षेत्रों मे कोविड संक्रमण की रोकथाम लिए सक्रियता अनिवार्य - चौधरी

राजस्व मंत्री चौधरी ने ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के साथ बैठक लेकर दिए निर्देश

विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का दौरा कर देखीं व्यवस्थाएं
बाड़मेर, 14 मई। राजस्व मंत्री चौधरी ने बायतु के मिठिया तला ग्राम पंचायत में लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार को ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के साथ बैठक लेकर कोविड प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होनें राजकीय महाविद्यालय बायतु एवं सांभरा में संचालित कोविड केयर सेंटर तथा कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर यहां चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
राजस्व मंत्री चौधरी ने शुक्रवार को मीठिया तला ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों से संवाद कर कोरोना के प्रति जागरूकता एवं सतर्कता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होनें कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए क्षेत्र में लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होनें कमेटी के सदस्यों से डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान सर्दी, खांसी एवं बुखार जैसे प्रारम्भिक लक्षणों वाले लोगों को चयनित कर उन्हें होम आईसोलेट करने के निर्देश दिए। उन्होनें उक्त समस्त लोगों को मेडिकल किट वितरित कर दवाईयों को लेने का तरीका समझाने को कहा। इलाके में डोर टू डोर सर्वे, आईएलआई लक्षण वाले व्यक्तियों का चयन, मेडिकल किट वितरण, टीकाकरण इत्यादि कार्य सक्रिय रहकर करने के निर्देश दिए।
राजस्व मंत्री चौधरी ने राजकीय महाविद्यालय बायतु में संचालित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होनें यहां सेवारत चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ व वॉरियर्स से सवांद कर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। अपने नियमित निरिक्षण के दौरान शुक्रवार को राजस्व मंत्री चौधरी ने संक्रमितों को समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने, कोविड सेंटर में बेड की व्यवस्था और आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होनें सांभरा में संचालित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर का जायजा लेकर भर्ती मरीजों और मेडिकल स्टाफ के साथ संवाद कर कोविड नियंत्रण के लिए सकारात्मक सोच के साथ सतर्कता और सजगता रखकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की अपील की।
कोविड सेंटर में ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर एवं अन्य संसाधनों की आवश्यकता व्यक्त किए जाने पर चौधरी ने त्वरित पांच ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर उपलब्ध करवाए। राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि कोरोना को मात देने के लिए चिकित्सा तंत्र को मजबूत व सुदृढ़ीकरण के भरसक प्रयास जारी है। इस कोरोना के विरुद्ध संघर्ष करते हुए इससे बचाव एवं संक्रमितों के उपचार में कोई कसर नहीं रहने देंगे।
-0-

हर घर-हर गांव को कोरोना मुक्त करने की मुहिम

प्रशासन पहुंचा गांवों में, ग्रामीण प्रबंधन की पड़ताल

अब वार्ड मैंनेजमेंट के जरिए गांव होंगे कोरोना मुक्त
बाड़मेर, 14 मई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना सक्रमण की रोकथाम के लिए अब जिला कलक्टर लोक बंधु के नेतृव में प्रशासन ने पूरी ताकत गांवों में झोंक दी हैं।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि गांवों को कोरोना मुक्त करने के लिए वार्ड मैनेजमेंट की नीति अपनाई जा रही है, जिसके अन्तर्गत ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के लोग वार्ड अनुसार टीम बना लेते है। यह टीम प्रत्येक वार्ड पर निगरानी करती है। यह उस वार्ड के सभी कोरोना संक्रमितो एवं आईएलआई रोगियों का प्रतिदिन फॉलोअप करती हैं।
प्रशासन पहुंचा गांवों में
जिला कलक्टर ने बताया कि गांवों को कोरोना मुक्त करने को 45 प्रशासनिक अधिकारियों को गावो में लगाया गया है, जो प्रतिदिन गांवो में जाकर ग्राम स्तरीय कोर ग्रुपों की मॉनिटरिंग कर रहे है एवं खुद भी वार्डो में जाकर कोरोना रोगियों के फॉलोअप कार्य की पड़ताल कर रहे है। प्रशासन खुद कोविड पॉजिटिव एवं एलआईएल लक्षण वाले व्यक्तियों से प्रोटोकॉल के अनुसार एक निर्धारित दूरी पर मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेता हैं।
कलक्टर पहुंचे कोरोना पॉजिटिव के घर
जिला कलक्टर लोकबन्धु स्वंय भी सर का पार गांव में कोरोना पॉजिटिव मुकेश के घर पहुंचे थे तथा उससे स्वस्थ्य की जानकारी ली एवं उससे मेडिकल किट, प्रतिदिन फॉलोअप, ऑक्सीजन की कमी पर प्रॉनिंग इत्यादि के संबंध में पूछताछ की। इसी प्रकार कवास में आईएलआई लक्षण वाली महिला गीता से बातचीत कर ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा नियमित फोलो किये जाने की पड़ताल की।
ग्राम स्तरीय ग्रुप से सीधा संवाद
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन की टीम वार्डो एवं गांवों में कोरोना निरोधक उपायो की पूरी पडताल कर रही हैं। कोर कमेटी के सदस्यों से डोर टू डोर सर्वे, आईएलआई लक्षण वाले व्यक्तियों का चयन, मेडिकल किट वितरण, प्रवासियों की आरटीपीसीआर जांच, होम आईसोलेशन सहित चैक लिस्ट आाधारित विभिन्न कार्यो की समीक्षा की जाती हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों से हर घर, हर वार्ड एवं हर गांव को कोरोना मुक्त कराने में सहभागिता निभाने की मार्मिक अपील की जा रहीं हैं।
कौन किस गांव में
शुक्रवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने जाखड़ों की ढाणी में ग्राम स्तरीय कोर कमेटी की बैठक लेकर क्षेत्र में 40 पॉजिटिव मरीजों पाए जाने के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने क्षेत्र में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा क्षेत्र में घर-घर मेडिकल किट वितरित कराने को कहा। इसी प्रकार भूमि अवाप्ति अधिकारी सूरजभान विश्नोई ने चौहटन के मिठड़ाऊ में कोर कमेटी की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए तथा विवाह स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। वहीं शिव उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने भींयाड के सरस्वती विद्या मंदिर में संचालित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। सिवाना उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने सिवाना एवं मोकलसर में शादी समारोह स्थलों का निरीक्षण किया तथा समझाईश कर गाइडलाइन की पालना करने हेतु पाबंद किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मूलाराम चौधरी ने धनाऊ, जाणियों की बस्ती, बुरहान का तला एवं आलमसर में कोर कमेटी की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए तथा धनाऊ एवं आलमसर में संक्रमित के घर का निरीक्षण किया। बाड़मेर तहसीलदार ने कुडला, गालाबेरी एवं मगने की ढाणी, बाड़मेर विकास अधिकारी सुरेश काविया ने विशाला, लूणू खुर्द एवं बोला, बाड़मेर ग्रामीण विकास अधिकारी सुखराम बिश्नोई ने भुरटिया, मातासर एवं रामसर कुआ, बालोतरा विकास अधिकारी शिवदयाल शर्मा ने बालोतरा, शिव विकास अधिकारी धन दान देथा ने भियाड़ एवं गूंगा, समदड़ी विकास अधिकारी नरपत सिंह भाटी ने कम्मो का बाड़ा एवं रातडी, तहसीलदार धोरीमना ने अरणियाली मे कोविड-19 प्रबंधों का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया।
-0-

गुरुवार, 13 मई 2021

बाड़मेर मगरा, भादरेश एवं कवास के समस्त राजस्व ग्रामों में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू

 बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम का प्रबंध

बाड़मेर, 13 मई। बाड़मेर उपखण्ड की ग्राम पंचायत बाड़मेर मगरा, भादरेश तथा कवास के सम्पूर्ण राजस्व ग्रामों में कोरोना वायरस संक्रमण पाए जाने तथा अत्यधिक संक्रमण की आशंका के चलते बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान द्वारा उक्त राजस्व गांवों के सम्पूर्ण ग्राम क्षेत्रों को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया है।
उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 1957 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा।
-0-

गुरूवार को कोरोना नियमों के उल्लंघन पर 1 लाख से अधिक का वसूला जुर्माना

बाड़मेर, 13 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार को जिले में 665 व्यक्तियों से कुल 1,01,400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 450 व्यक्तियों से 55800 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 2 व्यक्तियों से 7000 रूपये, बायतु में 9 व्यक्तियों से 1300 रूपये, चौहटन में 20 व्यक्तियों से 7400 रूपये, सेड़वा में 13 व्यक्तियों से 1900 रूपये, सिणधरी में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये, शिव में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये, गडरारोड़ में 1 व्यक्ति से 500 रूपये, रामसर में 1 व्यक्ति से 500 रूपये, बालोतरा में 72 व्यक्तियों से 13600 रूपयेे, धोरीमन्ना में 1 व्यक्ति से 500 रूपये तथा सिवाना में 86 व्यक्तियों से 11900 को मिलाकर कुल 665 व्यक्तियों से 1,01,400 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार तक 64520 व्यक्तियों से 1,12,52,476 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

संभागीय आयुक्त शर्मा ने वीसी के जरिए की कोविड समीक्षा

कलक्टर ने दी जिले में कोरोना प्रबंधन की जानकारी

बाड़मेर, 13 मई। संभागीय आयुक्त जोधपुर राजेश शर्मा ने गुरूवार सांय वीसी के जरिए बैठक लेकर कोविड संक्रमण रोकथाम के लिए कि गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में कोविड प्रबंधों के बारे जानकारी दी।
वीसी के दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में संक्रमण की स्थिति, सक्रिय केस, डोर-टू-डोर सर्वे, मेडिकल किट वितरण, वैक्सीनेशन इत्यादि की जानकारी दी। उन्होने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे द्वारा जिले में करीब 42 हजार आईएलआई लक्षण वाले लोगों का चयन किया गया है। सभी को मेडिकल किट का वितरण किया जाकर सभी को होम आईसोलेट किया गया है, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। उन्होनें कहा कि जिले में राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की कड़ाई से पालना करवाई जा रही है। बेवजह घूमने वाले लोगों को संस्थागत क्वारेंटाईन करने की कार्यवाही निरंतर जारी है।
उन्होनें बताया कि जिले में आगामी 31 मई तक 462 शादियो के आवेदन प्राप्त हुए है। उक्त शादी समारोह के आयोजन पर ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने बताया कि उक्त समस्त शादी समारोह में राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है तथा प्रत्येक समारोह स्थल पर कार्मिको की नियुक्ति की गई हैं।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

राजस्व मंत्री ने ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी एवं कोविड मरीजों से वीसी के जरिए किया संवाद

श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. विरेन्द्र सिंह से कोविड संक्रमण रोकथाम का लिया मार्गदर्शन

बाड़मेर, 13 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरूवार को कोविड केयर सेंटर बायतु से ग्राम पंचायत बायतु पनजी, लीलाला, बायतु भोपजी, बायतु चिमनजी के कोरोना संक्रमित मरीजो एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों, स्थानीय सरपंचगणों व वार्ड पंचो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीधा सवांद कर हुए डोर टू डोर सर्वे, आईएलआई लक्षण वाले व्यक्तियों का चयन, मेडिकल किट वितरण, प्रवासियों की आरटीपीसीआर जांच, होम आईसोलेशन सहित चौक लिस्ट आाधारित विभिन्न कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि हर घर, हर वार्ड एवं हर गांव कोरोना मुक्त कर जिले को कोरोना मुक्त कराने में सहभागिता निभाए।
श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. विरेन्द्र सिंह से लिया मार्गदर्शन
उन्होनें बायतु कोविड केयर सेंटर के चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ के साथ एसएमएस हॉस्पीटल के पूर्व अधीक्षक एवं श्वसन रोग के विशेषज्ञ डॉ. विरेन्द्र सिंह से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए संवाद किया तथा कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं व्यवस्थाओं के संबंध में उनसे मार्गदर्शन लिया। राजस्व मंत्री चौधरी ने कोविड केयर सेंटर के स्टाफ को डॉ. सिंह द्वारा दिए गए सुझावों को आत्मसात कर सक्रियता के साथ कार्यशील रहने के लिए प्रेरित किया।
कोविड मरीजो का मनोबल बढ़ाया
राजस्व मंत्री चौधरी ने संक्रमितों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श अनुसार नियमित रूप से दवाईयां लेने की हिदायत दी। उन्होनें होम आईसोलेशन में रह हरे मरीजों से अन्य परिवारजनों से उचित दूरी बनाए रखने सहित अन्य समस्त एहतियाती उपाय अपनाने की बात कही। उन्हानें कहा कि अगर श्वास संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या महसूस हो, तो तुरंत प्रभाव से नजदीकी कोविड केयर सेंटर पर आने की सलाह दी। उन्होने कहा कि कोविड केयर सेंटर पर घर जैसी व्यवस्था की गई है, जिससे किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होनें इस महामारी के दौर में देरी या लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राजस्व मंत्री ने ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों को होम आईसोलशन में रह रहे लोगों की नियमित रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होने आईएलआई लक्षण एवं पॉजिटिव मरीजों पर विशेष फोकस करने को कहा ताकि कोरोना की चेन तोड़ कर जीवन बचाने को कहा। उन्होनें क्षेत्र में कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आमजन का जीवन बचाना प्राथमकता हो। उन्होनें जनप्रतिनिधियों से कोर कमेटी का पूर्ण सहयोग करने एवं लोगों में जागृति लोने के लिए पूर्ण प्रयास करने को कहा। इस वीसी में बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी, तहसीलदार सज्जन कुमार चौधरी, विकास अधिकारी एवं समस्त पीईओ ने भाग लिया।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा

बाड़मेर, 13 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरूवार को अपने 51 वें जन्म दिवस के अवसर पर कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौर कर व्यवस्थाओं देखी। उन्होनें गिडा एवं सिणधरी कोविड केयर सेंटर, नोसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं मलवा चारणान में ग्रामीण परिवार कल्याण केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

राजस्व मंत्री चौधरी ने गिडा स्थित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर कोविड मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चिकित्सा अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों के उचित उपयोग के निर्देश दिए। उन्होनें केयर सेंटर में मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होनें बेड, ऑक्सीजन युक्त बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की समीक्षा की। उन्होनें केयर सेंटर की साफ-सफाई, सेनेटाईजेशन सहित अन्य समस्त ऐहतियाती उपयों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। राजस्व मंत्री चौधरी ने मलवा चारणान में ग्रामीण परिवार कल्याण केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होनें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नोसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होनें चिकित्सा अधिकारी से क्षेत्र में संक्रमण की स्थिति, मेडिकल किट वितरण, टीकाकरण इत्यादि की समीक्षा की। उन्होनें स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद कर क्षेत्र में कोविड महामारी के दौरान आमजन का पूर्ण सहयोग करने की बात कही। उन्होनें लोगों को कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, प्रधान सिमरथाराम चौधरी सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं चिकित्सकीय कार्मिक उपस्थित रहे।
राजस्व मंत्री चौधरी ने सिणधरी के राजकीय अम्बेडकर छात्रावास में संचालित कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। उन्होनें स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक लेकर कोविड वार्डो में मरीजों के परिजनों की अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश दिए। उन्होने वार्डो को निर्धारित अंतराल में सेनेटाईज करवाने एवं एहतियाती उपायों में कौताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
-0-

जाखड़ो की ढ़ाणी के राजस्व ग्रामों में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू

बाड़मेर, 13 मई। बाड़मेर उपखण्ड की ग्राम पंचायत जाखड़ों की ढ़ाणी के राजस्व ग्राम अणदे का तला, जाखड़ों की ढ़ाणी, सारणों का तला, मण्डो का तला, फूसाणियों का तला, रामदेवपुरा, आदर्श सनावड़ा में कोरोना वायरस संक्रमण पाए जाने तथा अत्यधिक संक्रमण की आशंका के चलते बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान द्वारा उक्त राजस्व गांवों के सम्पूर्ण ग्राम क्षेत्रों को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया है।

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 1957 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा।
-0-

विवाह समारोह पर निगरानी के लिए कार्मिक नियुक्त

बाड़मेर, 13 मई। बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बाड़मर उपखण्ड में आयोजित होने वाले विवाह आयोजन स्थलों पर कार्मिकों की नियुक्ति कर राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की पूर्ण पालना करवाने के निर्देश दिए है।

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि गाईडलाइन अनुसार विवाह कार्याक्रम के लिए अनुमत 11 व्यक्तियों की सूची समारोह स्थल के बाहर अनिवार्य रूप से चस्पा होनी चाहिए। उक्त सूची के अलावा कोई भी मेहमान विवाह समारोह में अनुमत नहीं होगा। उन्होनें कार्मिकों को विवाह स्थल पर समस्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।
-0-

मेरा घर-मेरा वार्ड-मेरा गांव-मेरा जिला कोरोना मुक्त अभियान आरंभ

गांवों में घर-घर अधिकारियों ने दी दस्तक, जानी जमीनी हकीकत

कोरोना से जंग जीतने को 45 प्रशासनिक अधिकारी उतरे गांवो के रण में
बाड़मेर, 13 मई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने, संभावित कोविड संक्रमितो को चिन्हित करने एवं उन्हे प्रारम्भिक लक्षणों पर ही बेहतर चिकित्सकीय उपचार देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत स्तरीय कोर केमटी को सौपे कार्यो केे निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु के नेतृत्व में 45 प्रशासनिक अधिकारियों ने गांवो में घर-घर दस्तक दी।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बन्धु सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने कोविड पॉजिटिव एवं एलआईएल लक्षण वाले व्यक्तियों से प्रोटोकॉल के अनुसार एक निर्धारित दूरी पर मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
कलक्टर पहुंचे कोरोना पॉजिटिव के घर
गुरूवार को जिला कलक्टर लोकबन्धु ने स्वंय सर का पार गांव में कोरोना पॉजिटिव मुकेश के घर पहुंचे तथा उससे स्वस्थ्य की जानकारी ली। मेडिकल किट, प्रतिदिन फॉलोअप, ऑक्सीजन की कमी पर पॉर्न इत्यादि के संबंध में जानकाली ली। इसी प्रकार कवास में आईएलआई लक्षण वाली महिला गीता से बातचीत कर ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा नियमित फोलो किये जाने संबंधी जानकारी ली। यहां उन्होने परिवार के सदस्यों को मास्क वितरित कर कोविड गाईडलाईन की पालना करने कहा।
ग्राम स्तरीय ग्रुप से सीधा संवाद
जिला कलक्टर ने बान्दरा ग्राम पंचायत में बैठक लेकर ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के कार्यो की समीक्षा की। उन्होने कोर कमेटी सदस्यों से डोर टू डोर सर्वे, आईएलआई लक्षण वाले व्यक्तियों का चयन, मेडिकल किट वितरण, प्रवासियों की आरटीपीसीआर जांच, होम आईसोलेशन सहित चौक लिस्ट आाधारित विभिन्न कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि हर घर, हर वार्ड एवं हर गांव कोरोना मुक्त कर जिले को कोरोना मुक्त कराने में सहभागिता निभाए।
जीवन बचाने को मिशन मोड़ हो
उन्होने कहा कि होम आईसोलशन में रह रहे लोगों की नियमित रूप से निगरानी रखी जाए। उन्होने आईएलआई लक्षण एवं पॉजिटिव मरीजों पर विशेष फोकस करने को कहा ताकि कोरोना की चेन तोड़ कर जीवन बचाने को कहा। उन्होंने यह कोई सामान्य सरकारी कार्य नही है, उनके कार्य कई जीवन बच सकते हैं।
दो-तीन दिन अति महत्वपूर्ण
उन्होने आखतीज पर शादी एवं अन्य सामाजिक समारोह तथा बाल विवाह पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही ईद एवं अन्य त्योहारों पर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड एकत्र न हो यह सुनिश्चित करने को कहा।
कवास कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण
इस दौरान जिला कलक्टर ने कवास में नए कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां उन्होने ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी सदस्यों की बैठक लेकर पॉजिटिव मरीजों के होम आईसोलेशन एवं बाहर से आए लोगों के होम क्वारंटाइन की पालना की जानकारी ली। यहा सरकारी स्कूल में कोरोना केयर सेंटर खोलने को कहा। उन्होने कहा कि डोर टू डोर सर्वे का द्वितीय चरण पूर्ण होने पर तृतीय चरण प्रारम्भ किया जाकर संभावित सभी आईएलआई लक्षण वाले व्यक्तियों का चयन कर उन्हें मेडिकल किट वितरित किए जाए। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, तहसीलदार बाड़मेर प्रेमसिंह माचरा समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
ये अधिकारी पहुंचे घर-घर
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने भाडखा, कपुरडी, जालीपा ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक लेकर कोविड-19 रोकथाम संबंधी कार्यो की समीक्षा की। इसी तरह भूमी आवाप्ति अधिकारी सूरजभान विश्नोई ने केरनाडा, बाड़मेर विकास अधिकारी सुरेश कविया ने चूली, बालोतरा विकास अधिकारी शिवदयाल शर्मा ने कनाना एवं माजीवाला, विकास अधिकारी सुमेरसिंह ने धोलानाडा एवं भांभूनगर ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के कार्यो का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया। वहीं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मूलाराम चौधरी ने चौहटन के दीनगढ़ में कोरोना संक्रमित के घर जाकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं कोर कमेटी के कार्यो का भौतिक सत्यापन किया।
-0-

बुधवार, 12 मई 2021

कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले 677 लोगों पर कार्यवाही

बाड़मेर, 12 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार को जिले में 677 व्यक्तियों से कुल 92,700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 471 व्यक्तियों से 55300 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 व्यक्तियों से 14000 रूपये, बायतु में 31 व्यक्तियों से 3900 रूपये, चौहटन में 12 व्यक्तियों से 2000 रूपये, सेड़वा में 19 व्यक्तियों से 3100 रूपये, सिणधरी में 5 व्यक्तियों से 900 रूपये, शिव में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, रामसर में 2 व्यक्तियों से 2000 रूपये, बालोतरा में 67 व्यक्तियों से 7200 रूपयेे, धोरीमन्ना में 2 व्यक्तियों से 200 तथा सिवाना में 62 व्यक्तियों से 3800 को मिलाकर कुल 677 व्यक्तियों से 92,700 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार तक 63856 व्यक्तियों से 1,11,51,076 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

नियमित निरीक्षण कर कोर कमेटी के कार्यो की हो सघन जांच - लोक बंधु

 पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के कार्यो का निरीक्षण

सकारात्मक रवैया अपनाकर आमजन से नियमों का पालन करवाएं
बाड़मेर, 12 मई। ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के कार्यो का निरीक्षण तथा भौतिक सत्यापन करने वाले अधिकारियों की बैठक लेकर जिला कलक्टर लोक बंधु ने उनके द्वारा बुधवार को किए गए निरीक्षण की समीक्षा की। उन्होनें अधिकारियों को ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों को उनके कार्यो से अवगत कराने तथा सक्रिय रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को आवंटित की गई ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों द्वारा पूर्ण किए गए प्रपत्र का अवलोकन किया तथा उन्होनें ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के कार्य की समीक्षा की। उन्होनें भौतिक सत्यापन करने वाले अधिकारियों से डोर-टू-डोर सर्वे, आईएलआई लक्षण वाले व्यक्तियों का चयन, मेडिकल किट वितरण, होम आईसोलेशन की पालना सहित विभिन्न कार्यो की समीक्षा की।
उन्होनें कहा कि निरीक्षण करने वाले अधिकारी को निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन के दौरान ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के समस्त सदस्यों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यो की पूर्ण जानकारी दे तथा उन्हे उनके कार्य की महता के बारे में भी बताए। उन्हें सक्रिय होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करें। उन्होनें कहा कि होम आईसोलेशन में रह रहे लोगो की निगरानी के लिए कोर समिति द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है अथवा नहीं इसका सत्यापन करें। उन्होनें होम आईसोलेशन में रह रहे व्यक्ति के घर के बाहर प्रपत्र में कोर कमेटी के सदस्यों के नियमित हस्ताक्षर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होनें कहा कि आईएलआई लक्षण वाले मरीजों को आईसोलेशन में रहने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्हें सकारात्मक तरीके से समझाएं की किसी से मिले नहीं, ताकि संक्रमण बढे नही। उन्होनें मेडिकल किट वितरण के कार्य की भी समीक्षा की। जिला कलक्टर ने स्थानीय प्रतिनिधियों से सम्पर्क कर आईएलआई लक्षण वाले मरीजो, होम आईसोलेशन, शादी समारोह इत्यादि की पालना के लिए ग्राम वासियों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
उन्होनें कहा कि कोर कमेटी के सदस्यों तथा आमजन को उनके नजदीकी पीएचसी, सीएचसी एवं कोविड केयर सेंटर की जानकारी दे। साथ ही महत्वपूर्ण दूरभाष नम्बर एवं कन्ट्रोल रूम के नम्बर भी उपलब्ध कराएं। उन्होनें भौतिक सत्यापन करने वाले अधिकारियों को चौक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण कर सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होनें प्रवासियों द्वारा क्वारेंटाईन की पालना की जानकारी भी ली। उन्होनें किसी क्षेत्र में अधिक संक्रमण की सूचना संबंधित उपखण्ड अधिकारी को देने के निर्देश दिए ताकि उस क्षेत्र में जीरो मॉबिलिटी लगाई जाए। साथ ही उक्त सम्पूर्ण क्षेत्र मे सभी को मेडिकल किट वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होनें संभावित शादी एवं अन्य सामाजिक समारोह तथा बाल विवाह पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होने सार्वजनिक स्थानों पर लोगो की भीड़ एकत्र न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कोविड मरीजों से की सीधी बात

सकारात्मक सोच के साथ कोरोना से लड़ने के लिए किया प्रेरित

बाड़मेर, 12 मई। बुधवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने नवाचार करते हुए बाटाडू ग्राम पंचायत के कोविड पॉजिटिव मरीजों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होनें सकारात्मक सोच के साथ कोरोना से जूझने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया तथा उन्हें सम्पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।
राजस्व मंत्री चौधरी ने बुधवार को कोविड मरीजों से संवाद के लिए नवाचार कर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग माध्यम का उपयोग किया। उन्होनें पॉजिटिव मरीजों को चिकित्सकों की सलाह अनुरूप नियमित दवाईयों का सेवन करने तथा सकारात्मक सोच के साथ कोविड से डट कर मुकाबला करने को कहकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान पॉजिटिव मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। चौधरी ने कोविड गाईडलाईन की पूर्ण पालना करने की हिदायत दी। उन्होनें आईसोलेशन के दौरान परिजनों से संपर्क में नहीं आने की बात कही।
गौरतलब है कि राजस्व मंत्री चौधरी कोरोना प्रबंधन के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे है। वे क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा के लिए संसाधनों की व्यवस्थाओं के लिए लगातार सक्रियता से कार्यरत है। उनके प्रयासों से विभिन्न स्थानों पर कई कोविड केयर सेंटरों का संचालन प्रारम्भ किया गया है, जिससे क्षेत्र में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है। वे ग्राम स्तर पर संक्रमण की रोकथाम के लिए पंचायत स्तरीय कोर समिति से संवाद कर प्रबंधों की समीक्षा कर रहे है।
-0-

राणी रूपादे संस्थान संस्थागत आईसोलेट सेन्टर घोषित

समस्त व्यवस्थाएं संस्थान द्वारा निजी स्तर पर की जाएगी सम्पादित

बाड़मेर, 12 मई। कोविड महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर राणी रूपादे संस्थान द्वारा  राजपूत समाज के सुदुर ग्रामीण अंचल से आने वाले उपचारधीन अलक्षणीय संदिग्ध कोरोना रोगियों व अटेन्डेन्ट के रहने एवं संस्थागत आईसालेशन के लिए राणी रूपादे संस्थान बाड़मेर को संस्थागत आईसोलेट सेन्टर की अनुमति प्रदान की गई है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त संस्थागत आईसोलेट सेंटर पर रहने, भोजन, पेयजल एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं राणी रूपादे संस्थान बाड़मेर द्वारा दानदाताओं एवं भामाशाहों के सहयोग से निजी स्तर पर सम्पादित की जाएगी।
-0-

ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के कार्यो की होगी सघन जांच

पंचायत स्तर के कार्यो की पड़ताल के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 12 मई। ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के कार्यो का सघन निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन करने हेतु पंचायत समितिवार अधिकारियों को नियुक्त किया जाकर ग्राम पंचायतों का आवंटन किया गया है।  
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बन्धु ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडा अन्तर्गत जारी कोविड गाईडलाईन की प्रत्येक राजस्व ग्राम तक पालना सुनिश्चित करने हेतु जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी कार्यरत है। साथ ही कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर टू डोर कैम्पेन चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि इन समस्त कार्यो का सघन निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन करने हेतु पंचायत समितिवार अधिकारियों को नियुक्त किया जाकर ग्राम पंचायतों का आवंटन किया गया है।
आदेशानुसार नियुक्त अधिकारी उन्हें आवंटित ग्राम पंचायतों का गहन निरीक्षण कर ग्राम पंचायत कोर कमेटी के सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत में पॉजिटिव कैसेज के होम आईसोलेशन एवं बाहर से आये ग्राम के प्रवासियों के होम क्वारेटाइन की पालना की जांच कर विजिट की सूचना प्रेषित करेंगे। इसी प्रकार उक्त अधिकारी कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों की आरटीपीसीआर जांच की स्थिति, मेडिकल दल द्वारा उपलब्ध करवाये गये चिकित्सा किट की उपलब्धता एवं लक्षणों वाले संदिग्धों द्वारा दवा ली जा रही है या नहीं कीे जानकारी प्राप्त करने, डोर टू डोर सर्वे कर रही चिकित्सा टीम की प्रगति की समीक्षा, अब तक किये गये सर्वे का भौतिक सत्यापन, टीम को सौंपे गये टास्क की अनुपालना की समीक्षा करेंगे। साथ ही शादियों के दौरान कोविड गाईड लाईन की पालना, निकट भविष्य में होने वाले विवाह कार्यक्रमों की लिस्ट की स्थिति तथा समारोह में भाग लेने वाले निर्धारित 11 व्यक्तियों की सूची प्राप्त करने, पॉजिटिव कैसेज की मॉनिटरिंग, होम आईसोलशन की पालना तथा उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करेंगे।
उक्त अधिकारी कोविड की रोकथाम हेतु अधिनस्थों के माध्यम से ग्राम पंचायत तथा स्थानीय स्तर पर किए गए प्रचार प्रसार गतिविधियों की स्थिति, ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि यथा वार्ड पंच, सरपंच, प्रधान आदि के साथ बैठक लेकर कोविड-19 की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकृत परिवारों की प्रगति तथा कोरोना से संक्रमित एवं आईएलआई के मरीजों को वितरित मेडिकल किट की स्थिति आदि समीक्षा करेंगे।
जिला कलक्टर लोकबन्धु ने नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवंटित ग्राम पंचायतों मे से प्रतिदिन 3-4 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कार्य सम्पन्न कर अधिकतम 5 दिन में निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
-0-

संभागीय आयुक्त शर्मा गुरूवार 13 मई को वीसी के जरिये करेंगे कोविड समीक्षा

बाड़मेर, 12 मई। संभागीय आयुक्त जोधपुर राजेश शर्मा गुरूवार 13 मई को सायं 4 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये कोविड-19 महामारी के संबंध में जिले में की गई व्यवस्थाओं एवं वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगे।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कोविड में जिला स्तर से नियुक्त अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपने अपने ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र से सम्मिलित होने के निर्देश दिए है। उन्होने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु की गई व्यवस्थाओं के प्रस्तुतीकरण हेतु जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर को 2 आरपीएस अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर बाड़मेर को 2 उपखण्ड अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाडमेर को 2 खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नामित करते हुए सूचना भिजवाने के निर्देश दिए है।  
-0-

गांव-ढ़ाणी तक कोरोना जागरूकता अनिवार्य - चौधरी

 राजस्व मंत्री ने ग्राम स्तरीय कोर ग्रुप से किया सीधा संवाद

कोविड़ गाईडलाईन की पूर्ण पालना के लिए आमजन को प्रेरित करें
बाड़मेर, 12 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी लगातार कोविड प्रबंधन लगातार सक्रिय है। बुधवार को राजस्व मंत्री चौधरी ने चौखला एवं भीमड़ा में ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर कोरोना जागरूकता एवं सावधानी की जानकारी दी। उन्होनें भीमड़ा में आदर्श पीएचसी का निरीक्षण कर कोविड प्रबंधों की जानकारी भी ली।
राजस्व मंत्री चौधरी ने बुधवार को ग्राम पंचायत चौखला एवं भीमड़ा में कोविड महामारी को लेकर ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों, एएनएम, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होनें कोरोना जागरूकता एवं सतर्कता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होनें कहा कि क्षेत्र में प्रत्येक गांव एवं ढ़ाणी में कोविड के संबंध में जागरूकता आना अत्यावश्यक है। उन्होनें कहा कि आमजन को राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की पूर्ण पालना के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि लोग कोविड महामारी के दौर में अनावश्यक घरों से न निकले तथा कोविड से संबंधित प्राथमिक लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय उपचार लेने के लिए नजदीकी डॉक्टर से सलाह अवश्य ले। उन्होनें कहा कि क्षेत्र में कोविड लक्षणों वाले लोगों कि सघन पहचान के लिए डोर-टू-डोर सर्वे का द्वितीय चरण प्रभावी रूप से किया जाए, ताकि संक्रमण के खतरे के बढ़ने से पहले ही संभावित संक्रमित की पहचान की जाकर, उसका उपचार प्रारम्भ किया जा सके। उन्होनें आईएलआई लक्षण वाले समस्त लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होनें कोर कमेटी के सदस्यों से आमजन में जागरूकता लाने के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही। उन्होनें कहा कि किसी में भी कोविड लक्षण दिखें तो उसे अनदेखा न किया जाए, चिकित्सकीय परामर्श के लिए लोगों को प्ररित किया जाए। प्राथमिक लक्षणों पर चिकित्सक की सलाह अनुसार ही होम अथवा संस्थागत आईसोलेशन की प्रक्रिया की जाए। आमजन में स्व अनुशासन की प्रवृति से ही संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है, इसलिए उन्हें इस संबंध में प्रेरित किया जाए। उन्होनें क्षेत्र में टीकाकरण की समीक्षा करते हुए लोगों को टीका अवश्य लगवाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
राजस्व मंत्री चौधरी ने भीमड़ा के आदर्श पीएचसी का निरीक्षण कर वहां कोविड मरीजों के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होनें पीएचसी इंचार्ज एवं नर्सिंग स्टाफ से पूर्ण सावधानी बरतने तथा उपलब्ध संसाधनों के उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होनें कोविड मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होनें कोविड मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन, मेडिकल उपकरण एवं आवश्यक दवाईयों की समीक्षा की। उन्होनें उपलब्ध दवाईयों का अवलोकन भी किया तथा पर्याप्त मात्रा में स्टॉक रखने के निर्देश दिए। उन्होनें पीएचसी भी निर्धारित समयानुसार सेनेटाईजेशन के निर्देश दिए तथा कोविड संक्रमण रोकथाम के लिए आवश्यक मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग तथा सेनेटाईजर के उपयोग में किसी प्रकार की लापरवाही नहीें बरतने के निर्देश दिए।
-0-

अधिक पॉजिटिव केसों वाली पंचायतो पर फोकस करें - लोक बंधु

 कोविड प्रबंधों की समीक्षा बैठक

सामान्य सरकारी कार्य की बजाय जीवन बचाने के मिशन की भावना अपनाने की अपील

बाड़मेर, 12 मई। जिले में अधिक पॉजीटिव केसों वाली पंचायतों पर फोकस कर कोरोना पर जीत की नीति अपनाई जाएगी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को जिले में कोरोना प्रबंधो की समीक्षा बैठक के दौरान इस रणनीति पर कार्य करने को कहा।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि जिले में सर्वाधिक पॉजिटिव केस कुछ पंचायतों के कलस्टरो से ही आ रहे हैं, ऐसे में इन्हीं पर फोकस कर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिले में बाड़मेर से 50 प्रतिशत, बायतु से 20 प्रतिशत तथा धोरीमना से 20 प्रतिशत पॉजिटिव मामले आ रहे हैं। इसलिए इन ब्लॉक पर कार्यरत ब्लॉक स्तरीय कोर ग्रुप एवं पंचायत स्तरीय ग्रुपों को विशेष ध्यान दे। यहां घर- घर सघन सर्वेक्षण कर मरीजों का प्रारंभिक स्तर पर ही उपचार होना चाहिए। अधिक केसों वाली पंचायतो पर खुद उपखंड अधिकारी मौके पर जाए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि यह आपदा का समय हैं तथा इस सामान्य सरकारी कार्य की बजाय जीवन बचाने के मिशन से सभी लोग कार्य करें, जितना बेहतर काम करेंगे उतने ही लोगों को बचाया जा सकेगा। उन्होंने कोविड संक्रमण के लक्षण वाले लोगो की पहचान हेतु डोर-टू-डोर सर्वे में प्राप्त लोगों को तत्काल मेडिकल किटों का वितरण सुनिश्चित करने को कहा एवं उपखण्ड अधिकारी रेण्डमली चौक कर मेडिकल किट के वितरण का वैरिफिकेशन करें।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने संक्रमित पाए जाने वाले लोगों के निकट सम्पर्क के परिवारजनों को तुरंत प्रभाव से क्वारेंटाईन करने तथा उनके सेम्पल लेने के निर्देश दिए। उन्होनें उपखण्ड अधिकारियों को फिल्ड में जाकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि अधिक केसों वाली पंचायतों में उपखण्ड अधिकारी रेण्डमली जाकर होम क्वारेंटाईन एवं मेडिकल वितरण को चैक करें। उन्होनें कहा कि होम क्वारेंटाईन किए गए लोगों के घरों के बाहर प्रपत्र चस्पा किया जाए। जिस पर उसका अवलोकन करने वाला कार्मिक हर निरीक्षण के बाद साईन करें, ताकि होम आईसोलेशन के अवलोकन में किसी प्रकार की कौताही न बरती जाए। उन्होनें कहा कि शुक्रवार को अक्षय तृतीय के मौके पर विवाहों की अधिकता रहेगी, उन्होनें विवाह में केवल 11 लोगों के शामिल हो, इसके लिए सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होनें उपखण्ड अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाजारों एवं मण्डी परिसरों में भीड एकत्र न होने देने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि व्यापारियों को होम डिलीवरी के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि आमजन को दुकान तक आना ना पड़े। उन्होनें कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेवजह घर से बाहर घूमने वाले लोगों को पर सख्त कार्यवाही करें, ताकि लोग बेवजह घर से बाहर न निकले। उन्होनें ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक भवनों पर स्थानिय प्रशासन एवं कन्ट्रोल रूम के नम्बर लिखवाने के निर्देश दिए ताकि लोग कोविड संबंधित विभिन्न सूचनाएं उपलब्ध करवा सके। उन्होनें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ब्लॉक लेवल अधिकारियेां के साथ बेहतर समन्वय रखते हुए ब्लॉक एवं जिला स्तर की विभिन्न सूचनाओं को शुद्ध करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि बेवजह घूम रहे लोगो को संस्थागत क्वारेंटाईन में रखने की कार्यवाही को निरंतर जारी रखा जाए। उन्होनें शादियों के दौरान गाईडलाईन की पालना करवाने को कहा। अक्षय तृतीय के अवसर पर बाल विवाह आयोजनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शादियों में अनुमत क्षमता 11 से अधिक व्यक्तियों की संभावना की जांच के लिए हलवाई, टेंट संचालक अथवा किराना सामान बेचने वाले से संपर्क कर उससे जानकारी ली जाए तथा अधिकता में सामान विक्रय नहीं करने के लिए पाबंद किया जाए।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि मेडिकल किटों का वितरण ग्राम विकास अधिकारी एवं मेडिकल स्टॉफ की उपस्थिति में किया जाए। साथ ही किट वितरण के संबंध में रजिस्टर का भी संचालन किया जाए।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा उपखण्ड स्तरीय अधिकारी भी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।
-0-

मंगलवार, 11 मई 2021

जन अनुशासन पखवाड़े में लापरवाही बर्दाश्त नही, उल्लंघन पर मंगलवार को 666 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही

बाड़मेर, 11 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिले में 666 व्यक्तियों से कुल 88,500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 455 व्यक्तियों से 55800 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 7 व्यक्तियों से 3000 रूपये, बायतु में 12 व्यक्तियों से 1200 रूपये, चौहटन में 16 व्यक्तियों से 3300 रूपये, सेड़वा में 19 व्यक्तियों से 3400 रूपये, सिणधरी में 9 व्यक्तियों से 1500 रूपये, शिव में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये, बालोतरा में 71 व्यक्तियों से 11500 रूपयेे, धोरीमन्ना में 5 व्यक्तियों से 1300 तथा सिवाना में 68 व्यक्तियों से 7100 को मिलाकर कुल 666 व्यक्तियों से 88,500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार तक 63181 व्यक्तियों से 1,10,58,376 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

गाईडलाईन पालना के लिए प्रतिदिन 2 बार शहर की दुकानों का होगा निरीक्षण

बाड़मेर, 11 मई। राज्य सरकार द्वारा जारी नवीनगाईडलाईन अनुसार अनुमत श्रेणी की दुकानों के अतिरिक्त खुली दुकानों एवं दुकानों पर भीड़ के नियंत्रण के लिए उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने आयुक्त नगर परिषद की टीम को प्रतिदिन प्रातः 8 से 12 तथा सांय 5 से 8 बजे तक निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि आयुक्त नगर परिषद की टीम जिसमें राजस्व निरीक्षक, सहायक अभियंता, अन्य कार्मिक एवं पुलिस विभाग का जाब्ता जिसमें उप निरीक्षक मय सम्पूर्ण जाब्ता तथा तहसीलदार मय टीम प्रतिदिन प्रातः 8 से दोहपर 12 बजे एवं सांय 5 से 8 बजे तक बाड़मेर शहर की दुकानों का निरीक्षण करेंगे तथा राज्य सरकार की बिना अनुमति वाली दुकानों को खोलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जुर्माना, दुकानें सीज करने की कार्यवाही करेंगे एवं दुकान खोलने वाले को संस्थागत क्वारेंटाईन सेंटर में रखने की कार्यवाही करेंगे।
-0-

विशाला आगौर के समस्त राजस्व ग्रामों एवं शहर के शास्त्रीनगर में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू

बाड़मेर, 11 मई। बाड़मेर उपखण्ड में ग्राम पंचायत बिशाला आगौर के समस्त राजस्व ग्रामों बिशाला आगौर, सुमारगर नगर, जैसला धौरा, सोनड़ी एवं सातल भाखरी तथा बाड़मेर शहर के शास्त्रीनगर में कोरोना वायरस संक्रमण पाए जाने तथा अत्यधिक संक्रमण की आशंका के चलते बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान द्वारा बिशाला आगौर के सभी राजस्व गांवों के सम्पूर्ण ग्राम क्षेत्रों तथा बाड़मेर शहर के शास्त्री नगर को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया है।

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 1957 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा।
-0-

कोविड समीक्षा के लिए वीसी के माध्यम से बैठक बुधवार 12 मई को

बाड़मेर, 11 मई। जिले में कोविड-19 की स्थिति, वैक्सीनेशन एवं कार्यो की समीक्षा के लिए बुधवार 12 मई को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में प्रातः 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से सम्मिलित होंगे।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि उक्त बैठक में कोविड-19 गाईडलाईन, डोर-टू-डोर सर्वे, सैम्पलिंग, मेडिकल किट वितरण, होम आईसोलेशन, शादी एवं अन्य सामाजिक समारोह के दौरान गाईडलाईन पालन, कोविड केयर सेंटर, वैक्सीनेशन सहित विभिन्न कार्यो की समीक्षा की जाएगी। उन्हानें जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र से वीसी के माध्यम से सम्मिलित होने के निर्देश दिए है।
-0-

जन जागरूकता एवं सावधानी से ही कोरोना से बचाव संभव - चौधरी

जीवन बचाना हमारी प्राथमिकता

बाड़मेर, 11 मई। कोविड महामारी से बचाव के लिए जन जागरूकता एवं सावधनी अत्यंत आवश्यक है। संक्रमण की रोकथाम के लिए आमजन को संयम के साथ स्व अनुशासन की पूर्ण पालना करनी होगी। आपसी सहयोग एवं सांझा प्रयासों से ही कोविड के विरूद्ध इस जंग को जीता जा सकता है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने खोथो की ढाणी एवं अकदड़ा में ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के साथ संवाद के दौरान यह बात कही।
राजस्व मंत्री चौधरी ने खोथो की ढाणी तथा बायतु के अकदड़ा में ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों, एएनएम, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर कोविड प्रबंधन के बारे में निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोविड लक्षण दिखते ही डॉक्टर की सलाह लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही होम आईसोलेशन अथवा कोविड केयर सेंटर में लाने की कार्यवाही की जाए। उन्होने कोविड लक्षणों को अनदेखा न करने की बात कही। उन्होनें कहा कि कोविड लक्षणों के दिखते ही डॉक्टर की सलाह अत्यावश्यक है, अन्यथा देर से डॉक्टर के पास जाने पर खतरा बहुत बढ़ जाता है।
उन्होने कोरोना वॉलेंटियर्स के तौर पर प्रथम पंक्ति के रूप मेें कार्य कर रहे डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, एएनएम, आंगनवाडी कार्यकर्ता इत्यादि का हौसला बढाया। उन्होने कहा कि जन प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों को कोरोना की इस विकट घडी में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करनी चाहिए। उन्होनें कहा कि कोरोना से जंग सभी के सांझा प्रयासों से ही जीती जा सकती हैं। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
-0-





राजस्व मंत्री चौधरी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

बाड़मेर, 11 मई। मंगलवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शिव विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रो का दौरा कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होनें शिव एवं भीयाड़ में कोविड केयर सेंटर्स का निरीक्षण किया तथा मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उन्होनें खोथों की ढाणी एवं अकदडा में ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों के साथ कोविड प्रबंधों के बारे में संवाद किया।

राजस्व मंत्री चौधरी ने शिव क्षेत्र में कोरोना नियंत्रण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होने क्षेत्र में वैक्सीनेशन, ऑक्सीजन आपूर्ति एवं खपत, डोर-टू-डोर सर्वे, आईसोलेशन इत्यादि के संबंध में जानकारी ली। उन्होनें प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को प्रभावी कोविड संक्रमण रोकथाम के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होनें शिव एवं भीयाड़़ के कोविड केयर सेन्टर्स का भी निरीक्षण किया। उन्होने कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन, पर्याप्त बेड एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की जानकारी लेकर उपलब्ध संसाधनों के साथ उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होने केयर सेन्टर्स के सैनेटाईजेशन एवं मास्क इत्यादि की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने कोविड मरीजों के लिए आवश्यक दवाईयों का भी निरीक्षण किया तथा पर्यापत स्टॉक रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, शिव प्रधान महेन्द्र जाणी, प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
-0-





पत्रकारों के टीकाकरण के लिए सूचना केन्द्र में केम्प आयोजित

बाड़मेर, 11 मई। विषम परिस्थितियों में भी कार्यशील जिले के पत्रकारों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ मंगलवार को सूचना केन्द्र में टीकाकरण केम्प आयोजित करवाया गया। इस दौरान विभिन्न समाचार संस्थाओं के पत्रकारों एवं प्रतिनिधि जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक थी, को कोविड वैक्सीन का प्रथम टीका लगाया गया।

आयोजित केम्प में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पत्रकारों को कोविशील्ड वैक्सीन का प्रथम टीका लगाया गया। इसके उपरान्त 30 मिनट के पर्यवेक्षण के उपरांत किसी व्यक्ति में किसी प्रकार का कोई साईड इफेक्ट नहीं देखा गया। उक्त टीकाकरण कार्य डॉ वर्षा भाटी के पर्यवेक्षण में किया गया। वहीं डब्ल्यूएचओं फिल्ड मोनिटर कमलेश चौधरी एवं पब्लिक हेल्थ मेनेजर मूल शंकर दवे ने वेरिफिकेशन एवं कोर्डिनेशन का कार्य सम्पादित किया। पत्रकारों को टीका एएनएम मीना जीनगर ने लगाया। वैक्सीनेशन के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल.विश्नोई ने निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीत मोहिन्दर सिंह एवं डॉ. पंकज सुथार भी साथ रहे।
-0-






लॉकडाउन की कड़ाई से पालना सुनिश्चित कराएं - विश्नोई

जिले के प्रभारी मंत्री ने की कोविड प्रबन्धन की समीक्षा

बाड़मेर, 11 मई। जिले के प्रभारी तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई ने कोरोना संक्रमण के फैलाव के मद्देनजर लॉकडाउन की कडाई से पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि जिले में कहीं भी लोग अकारण घरों से नहीं निकले इस संबंध में माइक्रो मॉनिटरिंग की जाए। वे मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं प्रबन्धन हेतु किए जा रहे इन्तजामों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में विधायक हेमाराम चौधरी, मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दिलीप माली भी मौजूद थे।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने कहा कि शादी समारोह में निर्धारित संख्या से अधिक लोग इकट्ठा न हो इस संबंध में आयोजनकर्ता से लिखित में सूची ली जाए। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में सख्ती से पालना सुनिश्चित कराई जाए। उन्होने कहा कि बिना कारण घूमने वालों लोगों को घरों से नहीं निकलने बाबत समझाईश की जाए तथा समझाईश के बावजूद भी उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए।
बैठक में प्रभारी मंत्री विश्नोई ने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं प्रबन्धन हेतु किये गये इन्तजामों की विस्तार के साथ समीक्षा पश्चात् चिकित्सालयों में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन समेत आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन गम्भीर रोगीयों को ही लगाए। उन्होने डोर टू डोर गहन सर्वे कर प्रारम्भिक लक्षण वाले लोगों को होम क्वारेंटीन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बन्धु ने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं प्रबन्धन हेतु किये गये इन्तजामों की जानकारी कराई। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने लॉकडाउन की सख्ती से पालना हेतु किये गये प्रबन्धों की जानकारी कराई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल.विश्नोई, मेेडिकल कॉलेज प्राचार्य आर.के.आसेरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बी.एल.मंसुरिया समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-






सोमवार, 10 मई 2021

एम्बूलेंस संचालन का किराया निर्धारित, निर्धारित दरों से अधिक वसूली की रोकथाम के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

 बाड़मेर, 10 मई। एम्बूलेंस वाहनों द्वारा रोगियों अथवा शवों को लाने ले जाने के लिए जिला परिवहन विभाग बाड़मेर द्वारा किराया राशि निर्धारित की गई है। साथ ही निर्धारित दरों से अधिक वसूली की रोकथाम के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

निर्धारित एम्बूलेंस किराया
जिला परिवहन अधिकारी नितिन कुमार बोहरा ने बताया कि प्रथम 10 किमी तक (आना जाना सम्मिलित) 500 रूपये किराया राशि एम्बूलेंस संचालन के लिए निर्धारित किया गया है। 10 किमी के पश्चात मारूती वेन, मार्शल, मैक्स इत्यादि श्रेणी के वाहनों में प्रति किमी 12.50 रूपये, टवेरा, इनोवा, बोलेरो, कुर्जर, रायनो इत्यादि में 14.50 रूपये तथा अन्य बड़े एम्बूलेंस या शव वाहनों में 17.50 रूपये निर्धारित किया गया है। उन्होनें बताया कि ए.सी. वाहन होने पर प्रति किमी 1 रूपये अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
उन्होनें बताया कि कोविउ मरीज एवं शव लाने ले जाने हेतु एम्बुलेंस चालक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीपीई किट एवं सेनेटाईजेशन का व्यय 350 रूपये अतिरिक्त वसूल किया जा सकेगा। उन्होनें बताया कि एम्बूलेस तथा शव वाहनों का किराया दोनो तरफ देय होगा, अतः 10 किमी से अतिरिक्त चलने वाली दूरी को दोगुना करके कुल किमी की गणना की जाएगी।
उन्होनें बताया कि वाहन का रात्रि का अतिरिक्त किराया देय नहीं होगा। साथ ही धुलाई का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।
अधिक दर वसूली पर कन्ट्रोल रूम पर किया जा सकेगा सम्पर्क
जिला परिवहन अधिकारी बोहरा ने बताया कि निर्धारित दरों से अधिक वसूली की रोकथाम के लिए जिला परिवहन कार्यालय बाड़मेर में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आमजन इस संबंध में दूरभाष नम्बर 7878288794 पर शिकायत दर्ज करवा सकते है।
-0-

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 सोमवार को एक लाख से अधिक का वसूला जुर्माना

 बाड़मेर, 10 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को जिले में 767 व्यक्तियों से कुल 1,09,800 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 496 व्यक्तियों से 60200 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 7 व्यक्तियों से 4500 रूपये, बायतु में 13 व्यक्तियों से 2400 रूपये, चौहटन में 15 व्यक्तियों से 3100 रूपये, सेड़वा में 24 व्यक्तियों से 5600 रूपये, सिणधरी में 11 व्यक्तियों से 2000 रूपये, शिव में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये, रामसर में 1 व्यक्ति से 500, बालोतरा में 111 व्यक्तियों से 17900 रूपये, गुडामालानी में 1 व्यक्ति से 500 रूपये, धोरीमन्ना में 4 व्यक्तियों से 1600 तथा सिवाना में 80 व्यक्तियों से 11100 को मिलाकर कुल 767 व्यक्तियों से 1,09,800 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 62515 व्यक्तियों से 1,09,69,876 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

जन भागीदारी के बिना कोरोना पर विजय संभव नहीं-चौधरी

 गांवों में बढ़ते संक्रमण पर मुख्यमंत्री की वीसी

बाड़मेर, 10 मई। राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते संक्रमण पर सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आयोजित वीसी में जिला मुख्यालय पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने भाग लिया। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन एवं पदमाराम मेघवाल भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री चौधरी ने कोविड महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण को  महत्वपूर्ण बताया, साथ ही कहा कि ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से सक्षम है, उन्हें अपने वैक्सीनेशन का खर्च स्वयं वहन करना चाहिए, ताकि किसी असाहय जरूरतमंद को उचित समय पर टीका उपलब्ध हो। राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि कोविड महामारी के दौर में जन भागीदारी आवश्यक है, जिससे जितना संभव हो सहयोग करना चाहिए। उन्होनें कहा कि जन प्रतिनिधियों को भी सक्रियता से आमजन के सहयोग के लिए हरसंभव तैयार रहना चाहिए। कोरोना के विरूद्ध जंग आपसी समन्वय एवं सबसे सहयोग से ही जीती जा सकती है। उन्होने वैक्सीनेशन के कार्य को प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि सक्षम व्यक्तियों को वैक्सीनेशन का खर्च स्वयं वहन करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद को वैक्सीन समय पर मिल सके।
उन्हानें सीएचसी स्तर पर बेहतर चिकित्सकीय प्रबंधन की बात कही। उन्होनें कहा कि 45 से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जिन्होनें अभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया है, उन्हे वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करे। साथ ही वैक्सीनेशन के संबंध में प्रभावी प्रचार के माध्यम से जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाए। इस दौरान उन्होने जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से जिले में कोविड की स्थिति, सैम्पलिंग, ऑक्सीजन खपत, उपलब्ध संसाधन इत्यादि की समीक्षा करते हुए उपलब्ध सीमित संसाधनों के विवेकशील उपयोग के निर्देश दिए।
इस मौके पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, चौहटन विधायक पदमाराम, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दीपक माली, जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल.विश्नोई सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।  
-0-

जन अनुशासन पखवाड़े में लापरवाही बर्दाश्त नही उल्लंघन पर रविवार को 726 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही

 बाड़मेर, 10 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार को जिले में 726 व्यक्तियों से कुल 1,05,500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 514 व्यक्तियों से 65000 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 व्यक्तियों से 600 रूपये, बायतु में 9 व्यक्तियों से 1200 रूपये, चौहटन में 15 व्यक्तियों से 1900 रूपये, सेड़वा में 24 व्यक्तियों से 5700 रूपये, सिणधरी में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये, शिव में 9 व्यक्तियों से 3300 रूपये, बालोतरा में 59 व्यक्तियों से 11700 रूपये, गुडामालानी में 3 व्यक्तियों से 5400 रूपये, धोरीमन्ना में 9 व्यक्तियों से 1300 तथा सिवाना में 76 व्यक्तियों से 8900 को मिलाकर कुल 726 व्यक्तियों से 1,05,500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में रविवार तक 61466 व्यक्तियों से 1,08,60,076 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

जिले के प्रभारी वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई मंगलवार को बाड़मेर आएंगे

 कोविड प्रबन्धन के संबंध में बैठक लेंगे

बाड़मेर, 10 मई। जिले के प्रभारी वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग सुखराम विश्नोई अपनी एक दिवसीय यात्रा पर मंगलवार 11 मई को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे जिला मुख्यालय पर बैठक लेकर कोविड प्रबन्धन के संबंध में समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई मंगलवार 11 मई को प्रातः 8 बजे सांचोर से प्रस्थान कर 10.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे। वे प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय पर कोविड प्रबन्धन के संबंध में समीक्षा बैठक लेने के बाद बाड़मेर से दोपहर 1 बजे बाड़मेर से जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

सालासर एजेन्सी से ऑक्सीजन भरवाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

 बाड़मेर, 10 मई। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर बालोतरा उपखण्ड में प्राइवेट ऑक्सीजन प्लान्ट सालासर एजेन्सी से सिलेण्डर भरवाने हेतु पंचायत समिति बालोतरा के विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर अधिकारियों की राउण्ड द क्लॉक डयुटी लगाई गई है।

जारी आदेशानुसार नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर उनके निर्देशन में कार्य सम्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

ग्राम स्तर पर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराएं - चौधरी

 सिणधरी एवं गिडा में कोविड केयर सेन्टर की शुरूआत


बाड़मेर, 10 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार को सिणधरी स्थित राजकीय अम्बेडकर छात्रावास में तथा गिडा के सीनियर विद्यालय में कोविड केयर सेन्टर की शुरूआत की। साथ ही उन्होने बायतु के कोविड केयर सेंटर जाकर मरीजों की सुध ली।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री चौधरी ने गिडा के राजकीय सीनियर विद्यालय में स्थापित 25 बेड के कोविड केयर सेंटर का चिकित्सक डॉ. सत्यनारायण से फीता कटवाकर उद्घाटन करवाया तथा यहां पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। गिडा में 20 सामान्य बेड एवं 5 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड के साथ समस्त आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। गिडा कोविड केयर सेंटर के विकास के लिए राजस्व मंत्री चोधरी ने 5 लाख रूपये विधायक कोष से तथा 5 लाख अपनी निजी आय सक सहयोग की घोषणा की। उन्होने कहा कि कोविड केयर सेन्टर मे मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर राहत पहुंचाई जाए। उन्होने यहां ऑक्सीजन, रेमडीसिविर इंजेक्शन समेत आवश्यक दवाईयों एवं उपकरणों की उपलब्धता आदि समीक्षा की तथा समुचित व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि राजस्व मंत्री चौधरी के प्रयासों से बायतु क्षेत्र में बायतु एवं सांभरा के बाद अब गिडा में भी कोविड केयर सेंटर की शुरूआत की गई है।
राजस्व मंत्री चौधरी ने सोमवार को सिणधरी में स्थापित कोविड केयर सेंटर का अवलोकन किया तथा उन्होेनें उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि यहां कार्यरत चिकित्सा कार्मिकों को पूर्ण सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होनें सेनेटाईजेशन तथा मास्क के आवश्यक उपयोग के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि कोविड महामारी के दौर में जनसहयोग अत्यावश्यक है। उन्होने किसी भी जरूरतमंद के ईलाज में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतने की सलाह दी।
उन्होनें कोविड की गंभीर स्थिति को देखते हुए बायतु के राजकीय महाविद्यालय में स्थापित कोविड केयर सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होनें यहां के मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सा अधिकारियों को ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक दवाईयों एवं उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें यहां भर्ती मरीजों के परिजनों के घर आने जाने में लॉकडाउन के चलते आ रही परेशानी को देखते हुए इनके कार्ड बनाने के निर्देश दिए है, ताकि इन लोगो को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। बायतु के कोविड केयर सेंटर में 100 बेड की व्यवस्था की गई है, जिसमें से 30 बेड ऑक्सीजन एवं अन्य पूर्ण सुविधाओं युक्त तैयार किए गए है।
उन्होनें कहा कि महामारी की रोकथाम के लिए राज्य की संवेदनशील सरकार सक्रियता से हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होने कोविड से इस जंग में आमजन की सहभागीता की बात करते हुए कहा कि आमजन के सहयोग से ही कोविड का प्रभावी रोकथाम संभव है। उन्होने आमजन से राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन का पूर्ण पालन करने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, गिडा प्रधान सिमरथाराम चौधरी, पूर्व उप प्रधान टीकमाराम, चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कार्यरत वोलन्टीयर्स भी उपस्थित रहे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...