रविवार, 11 अप्रैल 2021

रविवार को लगे 5198 टीके

 बाड़मेर11 अप्रैल । रविवार को 75 साईट पर 5198 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 832 बुजुर्गों को45 से 60 साल तक के 3555 लोगों, 3 हेल्थ केयर वर्कर एवं 15 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई । साथ ही 60 साल से ऊपर के 667 बुजुर्गों को45 से 60 साल तक के 101 लोगों, 23 हेल्थ केयर वर्कर एवं 2 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई । रविवार को सर्वाधिक 303 टीके साजियाली पाटोदी में लगे ।

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 रविवार को 42300 रूपये का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 11 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार को जिले में 191 व्यक्तियों से कुल 42300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग ने 129 से 18600, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 11 व्यक्तियों से 14400 रूपये, चौहटन में 8 व्यक्तियों से 3000 रूपये, सेड़वा में 13 व्यक्तियों से 1700 रूपये, सिणधरी में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, शिव में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये,  बालोतरा में 8 व्यक्तियों से 1200 रूपये तथा सिवाना में 14 व्यक्तियों से 2600 को मिलाकर कुल 191 व्यक्तियों से 42300 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 47,735 व्यक्तियों से 80,36,100 रूपये की वूसली की जा चुकी है। 
-0-

राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष सोमवार को बैठक लेंगे

 बाड़मेर, 11 अप्रेल। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास सोमवार को बाडमेर में विभिन्न कार्यकर्मो में भाग लेंगे। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास  सोमवार, 12 अप्रेल को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस बाड़मेर में जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। वे दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में जन सुनवाई करने के बाद दोपहर 1 बजे राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर, बाल सम्प्रेषण गृह बाड़मेर एवं पुलिस थाना कोतवाली/सदर का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात् वे सायं 4.15 बजे बाड़मेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 
-0-

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

जिला प्रमुख ने परेऊ पीएचसी में व्यवस्थाओं की जानकारी ली

 जिला प्रमुख लगातार क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का लेकर दिखाई दे रहे है गम्भीर

बाड़मेर 08 अप्रैलl स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है । इसी दिशा में बाड़मेर जिला प्रमुख महेंद्र कुमार चौधरी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को लेकर कदम उठाते हुए नजर आ रहे है। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, इसको लेकर लगातार जिले भर दौरे कर अलग अलग पीएचसी व सीएससी का निरीक्षण कर अस्पताल चिकित्सा प्रभारी से वैक्सीनेशन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जिला प्रमुख महेंद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को पीएचसी परेऊ का

निरीक्षण किया। कोविड -19 टीकाकरण व मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लेकर  पीएचसी  परेऊ में लक्ष्य अच्छा देख जिला प्रमुख संतुष्ट नजर आए वहीं सफाईकर्मी की कमी को लेकर बीसीएमओ , सीएमएचओ से बातकर जल्द सफाई कर्मी की नियुक्ति के निर्देश दिए।

परेऊ पीएचसी को उत्कृष्ट व बेहतर बनाने व स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।गौरतलब रहे कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं अधिक बेहतर करने के उद्देश्य से जिला प्रमुख ने परेऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायज़ा लिया l  पूर्व में भी गिड़ा, बाटाडू, सवाऊ पदमसिंह व पाटौदी समेत कई चिकित्सालयों का निरीक्षण  किया था।

जिला प्रमुख ने निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर महिलाओं से संवाद किया

 बाड़मेर 09 अप्रैल। गिड़ा के खारड़ा भारत सिंह में चल रहे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को जायजा लेकर उनसे सवांद किया। 

इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि समाज में आगे बढ़ना है तो दृढ़ संकल्पित हो जाइए। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। सेवार्थ संस्थान गिड़ा के अनिता गोयल ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कपड़ों जैंसे कुर्ता, पायजामा, पेटीकोट इत्यादि बनाए जा रहे हैं । 

महिला सशक्तिकरण की मुहिम के तहत विभिन्न सिलाई बुनाई प्रशिक्षण केंद्रों में सैकड़ों महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं ।

गौरतलब है कि महिलाओं को स्वावलम्बी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर गिड़ा क्षेत्र में बड़े स्तर पर निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमे सैकड़ों महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । साथ ही महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध करवाया जायेगा, ताकि वे स्वालम्बी व आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेगी ।

-0-


अक्षय तृतीय पर बाल विवाह रोकथाम हेतु कंट्रोल रूप स्थापित करने के निर्देश

बाड़मेर, 9 अप्रेल। आगामी 14 मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर बाल विवाह के आयोजनों की रोकथाम के लिए जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा द्वारा समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट्स को अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को कंट्रोल रूम स्थापित कर अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले समस्त विवाहों की सूचना ग्रामसेवक एवं पटवारियों के माध्यम से एकत्र करने के निर्देश दिए है। उन्होने बाल विवाह की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए है। उन्होनें बताया कि समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट्स को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त किया गया है। अतः वे उक्त अधिनियम की धारा 16(3क) के प्रावधानुसार अपने क्षेत्र में बाल विवाहों के अनुष्ठापन के विरूद्ध कार्यवाही करके निवारण करना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष 12 अप्रेल को बैठक लेंगे

बाड़मेर, 09 अप्रेल। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास अपनी एक दिवसीय यात्रा पर रविवार को बाडमेर आएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास रविवार 11 अप्रेल को सायं 5.15 बजे जोधपुर से रवाना होकर 8.30 बजे बाड़मेर पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। वे सोमवार 12 अप्रेल को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस बाड़मेर में जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। वे इसी दिन दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में जन सुनवाई करने के बाद दोपहर 1 बजे राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर, बाल सम्प्रेषण गृह बाड़मेर एवं पुलिस थाना कोतवाली/सदर का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात् वे सायं 4.15 बजे बाड़मेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक स्थगित

बाड़मेर, 09 अप्रेल। शनिवार 10 अप्रेल को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाली विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शनिवार 10 अप्रेल को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाली जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।  
-0-

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना ग्राम स्तर पर पंजीकरण हेतु शिविरों का आयोजन 10 अप्रेल से

बाड़मेर, 09 अप्रेल। मुख्यमंत्री द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज लागू करने की बजट घोषणा 2021-2022 अनुसार प्रदेश में एक मई से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की शुरूआत होगी। उक्त योजना मे लाभार्थियों के पंजीयन हेतु 10 अप्रेल से 30 अप्रेल तक पंचायत समिति बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण में ग्राम स्तर पर पंजीकरण शिविर आयोजित किये जाएंगे।

बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में वर्तमान में लाभान्वित खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के 1.10 करोड़ परिवारों के साथ-साथ प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों एवं लघु एवं सीमांत कृषकों को भी निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य परिवार प्रीमियम राशि का प्रतिवर्ष 50 प्रतिशत भुगतान कर इस योजना से जुड़ सकते है।
उन्होने बताया कि इस संदर्भ में संविदा कर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषकों एवं श्रेणी के परिवारों को योजनान्तर्गत पजीकरण करवाना आवश्यक है। यह पंजीकरण 10 अप्रेल से प्रारंभ होगा जिसमें लाभार्थी स्वयं ऑनलाईन एवं ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेगा।
शनिवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि शनिवार 10 अप्रेल को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना अन्तर्गत पंजीकरण हेतु बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में पंचायत समिति बाड़मेर की ग्राम पंचायत बालेरा के राजस्व ग्राम बालेरा के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पर तथा राजस्व ग्राम श्रवण नगर के लिए नजदीकी विद्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बोला के राजस्व ग्राम बोला, बाड़मेर आगोर के राजस्व ग्राम बाड़मेर आगोर, महाबार के राजस्व ग्राम महाबार, मीठड़ा के राजस्व ग्राम मीठडा, मारूडी के राजस्व ग्राम मारूड़ी, विशाला के राजस्व ग्राम विशाला, विशाला आगौर के राजस्व ग्राम विशाला आगौर, हाथीतला के राजस्व ग्राम हाथीतला, भादरेश के राजस्व ग्राम भादरेश गांधव, गुडीसर के राजस्व ग्राम गुडीसर, गेहूं के राजस्व ग्राम गेहूं, सुरा चारणान के राजस्व ग्राम सुरा चारणान, सनावड़ा के राजस्व ग्राम सनावड़ा, मूढ़ो का तला के राजस्व ग्राम मूढ़ो का तला, दूदाबेरी के राजस्व ग्राम दूदाबेरी, चूली के राजस्व ग्राम चूली, जसाई के राजस्व ग्राम जसाई, आटी के राजस्व ग्राम आटी, गरल के राजस्व ग्राम गरल, कगाउ के राजस्व ग्राम कगाउ, जूना पतरासर के राजस्व ग्राम जूना पतरासर एवं बलाउ के राजस्व ग्राम बलाउ के लिए संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होनें बताया कि पंचायत समिति बाड़मेर आगोर की ग्राम पंचायत बांदरा के राजस्व ग्राम बांदरा, कपूरडी के राजस्व ग्राम कपूरडी, कवास के राजस्व ग्राम ढूंढा, मूढो की ढाणी के राजस्व ग्राम मूढो की ढाणी, भाड़खा के राजस्व ग्राम भाड़खा, भूरटिया के राजस्व ग्राम भूरटिया, कुड़ला के राजस्व ग्राम कुड़ला, शिवकर के राजस्व ग्राम शिवकर, रावतसर के राजस्व ग्राम रावतसर, सरनु पनजी के राजस्व ग्राम सरनु पनजी, सांजटा के राजस्व ग्राम सांजटा, बाड़मेर ग्रामीण के राजस्व ग्राम बाड़मेर शहर, खारिया तला के राजस्व ग्राम खारिया तला, गालाबेरी के राजस्व ग्राम गालाबेरी, रामसर का कुंआ के राजस्व ग्राम रामसर का कुंआ तथा चवा के राजस्व ग्राम चवा के लिए संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शनिवार 10 अप्रेल को शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

गुरुवार को लगे 21525 टीके

बाड़मेर, 08 अप्रैल। गुरुवार को 172 साईट पर 21525 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 4582 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 15610 लोगों, 1 हेल्थ केयर वर्कर एवं 20 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 1077 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 154 लोगों, 43 हेल्थ केयर वर्कर एवं 38 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। गुरुवार को सर्वाधिक 410 टीके चौखला में लगे। सीएमएचओ डॉ विश्नोई ने बताया कि जिले में गुरुवार को 12 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है। पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं गुरुवार को एक्टिव केस बढ़कर 109 हो गये है। 6 मरीज जिला अस्पताल बाड़मेर में भर्ती है एवं 103 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। नये मामलो के साथ ही जिले में अब तक 5699 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। गुरुवार को प्राप्त 981 जांच रिपोर्ट में बालोतरा शहर से 6 केस एवं बाड़मेर शहर, सिवाना, बायतु, शिवकर, मीठडा, भादरेश से 1-1 केस पॉजिटिव मिले है।

-0-


राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 गुरूवार को 18600 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 8 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार जिले में 104 व्यक्तियों से कुल 18600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 28 व्यक्तियों से 2800 रूपये, बायतु में 3 व्यक्तियों से 900 रूपये, चौहटन में 15 व्यक्तियों से 3900 रूपये, सेड़वा में 10 व्यक्तियों से 1100 रूपये, सिणधरी में 4 व्यक्तियों से 800 रूपये, शिव में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, गडरारोड़ में 5 व्यक्तियों से 1300 रूपये, बालोतरा में 18 व्यक्तियों से 5300 रूपये, धोरीमना में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये तथा सिवाना में 14 व्यक्तियों से 1800 को मिलाकर कुल 104 व्यक्तियों से 18600 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 25594 व्यक्तियों से 43,18,800 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

मुख्य सचिव 20 अप्रेल को वीसी के जरिये कोविड-19 वैक्सीन की प्रगति की समीक्षा करेंगे

 स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

बाड़मेर, 8 अप्रेल। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण की प्रगति की समीक्षा एवं चतुर्थ चरण की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन पर चर्चा किये जाने हेतु स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक 20 अप्रेल को प्रातः 11 बजे वीडियों कॉंफ्रेन्स द्वारा आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त वीडियों कॉंफ्रेन्स में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने अपने ब्लॉक के राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आवश्यक सूचनाओं सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

चिंरजीवी योजना में शत प्रतिशत पंजीकरण करवाएं - चौधरी

ग्राम स्तर से राजस्व मंत्री ने किया सवांद

बाड़मेर, 8 अप्रेल। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरूवार को वीसी के माध्यम से अधिकारियों एवं आमजन से संवाद के दौरान बायतु विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना कार्यक्रम के तहत 1 अप्रेल से अब तक लक्ष्यों के बारे में बिंदुवार फीडबैक प्राप्त किया और सभी सूत्रों के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रूपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाने वाली महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 1 मई से लागू होने वाली इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने, प्रीमियम जमा करने तथा प्रिटिंग के लिए ई-मित्र को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी। यह शुल्क राज्य सरकार वहन करेगी।
राजस्व मंत्री ने उक्त योजना की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना राजस्थान के एक मॉडल के रूप में है। इसके तहत हमने मुफ्त दवाई योजना, मुफ्त जांच योजना का काम किया। इस बार मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के माध्यम से इसमें पंजीकृत लोगों के 5 लाख तक का कैशलेस इलाज होगा। इसमें हर वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा। चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों से सम्बंधित योजनाओं और कार्यक्रमों में सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों को शामिल करते हुए जनता की अपेक्षा व मांग के अनुरूप कार्य करे।
उन्होने इस दौरान पेयजल समस्याओं को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पेयजल व्यवस्था की सघन मॉनिटरिंग करते हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं चौधरी ने अवैध जल कनेक्शन रोकने को लेकर आम जनता व जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की जिससे अंतिम छोर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकें।
वीसी में जिला कलक्टर विश्राम मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, सीएमचओ डॉ. बी.एल.विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी, बायतु तहसीलदार सज्जन राम चौधरी, गिड़ा तहसीलदार शिवजी राम बावड़ी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी विकास अधिकारीगण, प्रधान समेत जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
-0-

बुधवार, 7 अप्रैल 2021

स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, बुधवार को 28300 रूपये का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 07 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान बुधवार को जिले में 240 व्यक्तियों से 28300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चौहटन में 2 व्यक्तियों से 1000 रूपये, सेड़वा में 13 व्यक्तियों से 1300 रूपये, सिणधरी में 20 व्यक्तियों से 3000 रूपये, शिव में 11 व्यक्तियों से 1300 रूपये, रामसर में 13 व्यक्तियों से 4400, बालोतरा में 41 व्यक्तियों से 6500 रूपये, गुडामालानी में 7 व्यक्तियों से 2300, धोरीमना में 10 व्यक्तियों से 3000 रूपये तथा सिवाना में 23 व्यक्तियों से 5500 को मिलाकर कुल 240 व्यक्तियों से 28300 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 25490 व्यक्तियों से 43,00,200 रूपये की वूसली की जा चुकी है। 

-0-

चिरंजीवी योजना से हर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा- जिला प्रमुख

 बाड़मेर, 7 अप्रैल। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निजी एवं सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को 5 लाख तक का इलाज निशुल्क होगा। सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब पहली बार सीएम बने तब उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष का गठन किया था, इसके तहत गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों का इलाज निशुल्क किया जाता था। जब दुबारा सीएम बने तब स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना शुरू कर बड़ी राहत दी। यह बात जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने गिड़ा पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद के लिए हर वक्त चिंता करने राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना शुरू कर सूबे के लोगों को बड़ी राहत दी है। इससे पैसे वालों को जरूर 850 रुपए खर्च करने पड़ेंगे, इतने ही सरकार खर्च करेगी, जबकि गरीबों के लिए सारे पैसे सरकार खर्च करेगी। केवल प्रिंट के रुपए उन्हें देने हैं। उन्होंने कहा कि मौजूद अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इसको लेकर लोगों को जागरूक करें, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ मिल सके। इससे पहले जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने गिड़ा क्षेत्र के केसुम्बला भाटियान, खारड़ा भारत सिंह, सवाऊ मूलराज समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर मुख्यमंत्री चिंरजीवी योजना के बारे में जानकारी दी।

-0-




टीका लगाने में बाड़मेर राज्य में पांचवे स्थान पर

 बढ़ते कोविड पॉजिटिव को देखते हुये बढ़ाई सैम्पलिंग

बाड़मेर, 7 अप्रैल । राज्य में टीके लगाने में बाड़मेर जिला मंगलवार को पांचवे स्थान पर रहा । इससे पूर्व बाड़मेर सोमवार को भी पांचवे स्थान पर एवं रविवार को दुसरे स्थान पर रहा था । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि कोरोना को हराने के लिए टीका लगाना जरूरी है, इसी सोच को लेकर जिले में लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा रहे है । जिले में 301868 लोगों ने टीके की प्रथम खुराक एवं 35021 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक लगवाई है । सीएमएचओ डॉ विश्नोई ने बताया कि जिले में बुधवार को 21 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है । पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं बुधवार को एक्टिव केस बढ़कर 97 हो गये है । 5 मरीज जिला अपस्ताल बाड़मेर में भर्ती है एवं 92 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है । नये मामलो के साथ ही जिले में अब तक 5687 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है । बुधवार को प्राप्त 1015 जांच रिपोर्ट में से बाड़मेर शहर के इंदिरा नगर से 2 केस, लक्ष्मी नगर, कलिंगा होटल से 1-1 केस, उप जिला चिकित्सालय बालोतरा से 3 केस, ग्राम धोरीमना से 2 केस, वार्ड छ: बालोतरा, पचपदरा रिफाइनरी, ग्राम माधासर, दानपुरा, चीबी, दुधु, रामपुरा, लोहारवा, आरजीटी धोरीमना, समदड़ी, खडीन, बामणोर से 1-1 केस पॉजिटिव मिले है । बढ़ते पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्कता के साथ अपनी अहम भूमिका निभाकर कार्य कर रहा है एवं सैम्पलिंग की संख्या में बढ़ोतरी की है । किन्तु संक्रमण की मारक क्षमता से बचने के लिये आमजन को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी के मंत्र के अनुरूप पूरी तरह सतर्क रहकर कोरोना से बचाव की गाइड लाइन की पालना करनी होगी एवं अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगवाना होगा ।

विद्यालयों में कोविड प्रोटोकोल परखने को औचक निरीक्षण

19 अप्रेल तक शहरी क्षेत्र में कक्षा 1 से 9 का संचालन नहीं करने के निर्देश

बाड़मेर, 7 अप्रैल। जिले में नौनिहालो को कोरोना से बचाने को जिला कलेक्टर विश्राम मीणा के निर्देश पर बुधवार को अलग-अलग दलों ने स्कूलो का औचक निरीक्षण किया।
  जिला कलक्टर के अनुसार राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की नवीन गाईडलाईन अनुसार शहरी क्षेत्र के विद्यालयों निर्धारित कक्षाओं के संचालन के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को 7 निरीक्षण दलों द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया तथा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सहायक निदेशक नरसिंह प्रसाद जांगिड ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी नवीन गाईडलाइन अनुसार विद्यालयों में निर्धारित कक्षाओं के संचालन की पालना की जांच हेतु 7 निरीक्षण दलों द्वारा बाड़मेर शहर के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
इन दलों ने किया निरीक्षण
उन्होनें बताया कि एडी नरसिंह प्रसाद जांगिड, एपीसी जयप्रकाश व्यास एवं पीओ भंवरदान के निरीक्षण दल द्वारा तरूण विद्या मंदिर, रविन्द्रनाथ टैगोर विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, ग्लोबल एकेडमी, महाराणा प्रताप स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, दिव्य ज्योती पब्लिक स्कूल एवं संस्कार चिल्ड्रन ऐकेडमी विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
इसी प्रकार एडीईओं देवाराम चौधरी एवं पीओ हुकमसिंह चौधरी के दल द्वारा गौरव विद्या मंदिर, ईमानुएल मिशन स्कूल, डेजी डेज स्कूल, मदर टेरेसा स्कूल एवं डूंगर विद्या मंदिर, एमबीसी राउमावि गांधी चौक के प्रधानाचार्य कमलसिंह राणीगांव एवं अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय बाड़मेर के प्रधानाचार्य चौनाराम चौधरी के निरीक्षण दल द्वारा टी.टी. पब्लिक स्कूल, सिद्वार्थ गुरूकुल, आदर्श विद्या मंदिर, मिटकॉन स्कूल, बीआर बिरला, कलरव पब्लिक स्कूल एवं मोहन बाल निकेतन का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार एडीईओं रामचन्द्र गोदारा एवं आरपी ब्लॉक संतोष कुमार द्वारा नवजीवन पब्लिक स्कूल, न्यू हनवंत विद्या मंदिर, कृष्णा पब्लिक स्कूल, अपेक्स पब्लिक स्कूल, किशन बाल निकेतन, एमबी पब्लिक स्कूल, महेश पब्लिक स्कूल एवं जसनाथ ऐज्युकेशन एकेडमी का निरीक्षण किया गया। वहीं सीबीईओं कृष्णसिंह महेचा एवं आरपी चन्द्रवीर सिंह के दल द्वारा आलोक बाल सदन, बचपन किड्स, द स्मार्ट किड जी, तकदीर नोबल एकेडमी, जामिया स्लामियायुपीएस एवं मदरसा दारूल उलून रेल्वे कुआ न. तीन, एसीबीईओ भंवराराम डूडी एवं पीओ गुमनाराम जाखड द्वारा आनंद विद्या मंदिर, उद्यन विद्या मंदिर, थार विद्या मंदिर, न्यू किडर गार्डन, अमन आदर्श एवं किसान केसरी स्कूल तथा एडीईओं जेतमालसिंह, एपीसी वीरमाराम एवं पीओ नरेश जांगिड द्वारा गणेश विद्या मंदिर, सेंट पॉल, महाराजा पब्लिक स्कूल, सारथी पब्लिक स्कूल, मयूर नोबल एकेडमी एवं सिद्वार्थ विद्या मंदिर स्कूल का निरीक्षण कर कोविड-19 गाईडलाईन की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अवलेहना वाले विद्यालयों को सख्त चेतावनी के साथ निर्देश
सहायक निदेशक जांगिड ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गणेश विद्या मंदिर स्कूल में प्रथम से लेकर कक्षा 12वीं तक समस्त कक्षाओं का संचालन किया जाकर नियमों का उल्लंघन किया जाना पाया गया। इस पर अवलोकन दल द्वारा तुरंत प्रभाव से सभी विद्यार्थियों को घर भेजा गया तथा स्कूल प्रबंधक को सख्त चेतावनी देते हुए राज्य सरकार की गाईडलाईन के अनुरूप 19 अप्रेल तक कक्षाओं का संचालन नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं अन्य संस्थाओं में भी कोविड-19 गाईडलाईन के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य मानको की पालना को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए।
शहरी क्षेत्र में कक्षा 1 से 9 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 1 से 5 तक का संचालन नहीं
उन्होनें बाताया कि राज्य सरकार की नवीन गाईडलाईन के अनुसार 19 अप्रेल तक शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में कक्षा 1 से 9 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 1 से 5 का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए गए है। उन्होनें बताया कि अन्य कक्षाओं के संचालन के दौरान अन्य एहतियाती उपायों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-







कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता कम करने को युद्धस्तर पर होगा टीकाकरण

संक्रमण रोकथाम को गाइडलाइन की होगी अक्षरशः पालना

बाड़मेर, 07 अप्रेल। कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता के मद्देनजर जिले में युद्ध स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। साथ कोविड प्रोटकोल की भी अक्षरशः पालना करवाई जाएगी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बुधवार को कोविड वैक्सीनेशन के साथ-साथ सक्रमण रोकथाम की विस्तृत समीक्षा की।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में कोरोना की दूसरी लहर के अंतर्गत संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है जो कि सबके लिए चिंताजनक है। उन्होंने संक्रमण की रोकथाम के लिए सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश देते हुए जिले में प्रतिदिन 2500 सेम्पल लेने को कहा। उन्होंने जिले में प्रवेश करने वाले सभी मार्गो पर चेक पोस्ट पर चौकसी बरतने को कहा एवं अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले सभी लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जांचने एवं सैंपल लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में रात्रि 8 बजे से प्रातः 6 बजे के दौरान कर्फ्यू लागू है, इसकी कड़ाई से पालना करवाते हुए कोरोना की गाइडलाइन की पूर्णतः पालना करवाने के निर्देश दिए। साथ ही बाजारों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सख्ती बढ़ाने के साथ-साथ बिना मास्क वाले लोगों पर कार्यवाही को कहा। साथ ही दुकानों पर ‘नो मास्क-नो सर्विस’ को सख्ती से लागू करवाने तथा बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान बेचने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही के साथ-साथ उनकी दुकान को सीज करने करने को कहा।
उन्होंने सभी राजकीय एवं निजी कार्यालयों पर करोना प्रोटोकॉल का पूरी कड़ाई से लागू करने एवं नो मास्क-नो एंट्री पर प्रभावी कार्यवाही की हिदायत दी। इस मौके पर जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना से जिले को बचाने का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है, इसलिए जिले में युद्ध स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन किया जाए। उन्होंने बताया कि 1 अप्रेल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीका लगाया जा सकता है, इसलिए जिले में 45 प्लस टीकाकरण के लिए दिन-रात एक कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने माइक्रो प्लानिंग के जरिए 45 प्लस आबादी को टीकाकरण की कार्ययोजना बनाने को कहा।
उन्होंने उपखंड अधिकारियों को समग्र दायित्व सौपते हुए निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में अधिकतम टीकाकरण के लिए एक सप्ताह का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तैयार कर चिकित्सा विभाग को सौंपने के निर्देश दें ताकि उसके अनुरूप सेशन साइट खोली जाकर आवश्यकतानुसार दवाई उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सप्ताह के सातों दिन टिका लगवाने के साथ-साथ रविवार को टीकाकरण के लिए मेगा कैंप आयोजित किए जाए।
    उन्होंने बताया कि बाड़मेर एवं बालोतरा नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार एंटी कोविड टीमों का गठन किया जाए जो कि करोना जागरूकता के साथ-साथ प्रोटकोल की पालना एवं टीकाकरण को लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य करें। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल.बिश्नोई समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
-0-






स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, मंगलवार को 30200 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 07 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान मंगलवार को जिले में 124 व्यक्तियों से 30200 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 4 व्यक्तियों से 800 रूपये, बायतु में 8 व्यक्तियों से 1600 रूपये, चौहटन में 8 व्यक्तियों से 4500 रूपये, सेड़वा में 27 व्यक्तियों से 9100 रूपये, सिणधरी में 8 व्यक्तियों से 800 रूपये, शिव में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये, गडरारोड़ में 23 व्यक्तियों से 5500 रूपये, बालोतरा में 33 व्यक्तियों से 5700 रूपये, धोरीमना में 2 व्यक्तियों से 800 रूपये तथा सिवाना में 6 व्यक्तियों से 1100 को मिलाकर कुल 124 व्यक्तियों से 30200 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 25250 व्यक्तियों से 42,71,950 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 10 को

बाड़मेर, 07 अप्रेल। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 10 अप्रेल को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित बिन्दुओं सहित राज्य सरकार द्वारा संचालित गतिविधियों एवं कार्यो की समीक्षा की जाएगी।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने राजस्व अधिकारियों को निर्धारित एजेण्डा अनुसार 1 से 31 मार्च, 2021 तक की सूचनाएं निर्धारित प्रपत्रों में तैयार कर तत्काल भिजवाने तथा निर्धारित दिनांक एवं समय पर वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 10 को

बाड़मेर, 07 अप्रेल। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार 10 अप्रेल को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में बीएडीपी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास, महात्मा गांधी नरेगा, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान एक मई से प्रत्येक पंचायत पर लगेंगे शिविर

बाड़मेर, 07 अप्रेल। मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2021-2022 में की गयी घोषणा की अनुपालना में प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 का आयोजन एक मई से प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाना है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि उक्त अभियान के दौरान किसानों एवं आमजन की समस्याओं और विभिन्न मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही सम्पादित की जानी है ताकि आमजन को राहत प्रदान की जा सकें। उन्होने जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों से सम्पर्क कर क्षेत्र के कृषकों एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं/मुद्दों के संबंध में विचार विमर्श कर सुझाव प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि 10 अप्रेल को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित होने वाली राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान प्रशासन गांवों के संग अभियान के संबंध में समीक्षा की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को उक्त राजस्व अधिकारियों की बैठक में आयोजित होने वाले शिविरों की सूचना सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी गुरूवार 8 अप्रेल को वीसी से आमजन से संवाद करेंगे

बाड़मेर, 07 अप्रेल। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी गुरूवार 8 अप्रेल को दोपहर 12 से 2 बजे तक ब्लॉक गिड़ा, बायतु एवं पाटोदी पर वी.सी. एवं ई-मित्र प्लस मशीन के माध्यम से विभागीय अधिकारियों एवं आमजन से संवाद करेंगे।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के एसीपी(उप निदेशक) मोहनकुमार सिंह ने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ब्लॉक गिड़ा, बायतु एवं पाटोदी नोडल अधिकारियों को गुरूवार 8 अप्रेल को नियत समय दोपहर 12 से 2 बजे तक विडियों कांफ्रेसिंग एवं ई-मित्र प्लस मशीनों पर वी.सी. के माध्यम से अपना जुड़ना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

टीकाकरण में आई तेजी, रिकॉर्ड पहुंचा 27 हजार तक

बाड़मेर, 06 अप्रैल। बाड़मेर जिले में पहली बार सोमवार को कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 183 साईट पर रिकॉर्ड 26938 लोगों को कोविड-19 रोधी मंगल टीका लगाया गया। राज्य में टीके लगाने में बाड़मेर सोमवार को पांचवे स्थान पर एवं रविवार को दुसरे स्थान पर रहा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि कोरोना को हराने के लिए टीका लगाना जरूरी है, इसी सोच को लेकर जिले में लोग कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक हो रहे है। 16 जनवरी को अभियान की शुरुआत से सोमवार तक 275344 लोगों को पहली खुराक एवं 33029 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। सीएमएचओ डॉ. विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को 173 साईट पर 23077 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। इसमे 60 साल से ऊपर के 4893 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 16495 लोगों, 1 हेल्थ केयर वर्कर एवं 20 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 1344 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 181 लोगों, 60 हेल्थ केयर वर्कर एवं 83 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। मंगलवार को सर्वाधिक 435 टीके गिडा में लगे।

-0-


बाड़मेर शहर में बुधवार को जलापूर्ति बन्द रहेगी

बाड़मेर, 06 अप्रेल। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की मुख्य पाईप लाईन लीकेज हो जाने के कारण बुधवार 7 अप्रेल को बाड़मेर शहर में की जाने समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।

जन स्वा. अभि. विभाग नगर खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम बालवां ने बताया कि बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की पाईप लाईन पर लीकेज मरम्मत कार्य हेतु  एक दिन का 7 अप्रेल 2021 को शट डाउन लिया गया है, इस वजह से 7 अप्रेल को बाड़मेर शहर में की जाने वाली समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।
-0-

अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बिना पूर्व अनुमति अवकाश व मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी

 गर्मियों में पेयजल प्रबंधन

बाड़मेर, 06 अप्रेल। प्रदेश में गर्मियों में पेयजल व्यवस्था के समुचित प्रबंधन के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बिना पूर्व अनुमति अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी लगा दी गई है। अगर कोई अधिकारी बिना पूर्वानुमति के अपने मुख्यालय पर अनुपस्थित पाया गया तो इसे गम्भीरता से लिया जाएगा। इस सम्बंध में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत की ओर से आदेश जारी किया गया है।
    अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने बताया कि गर्मी के मौसम में निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के दायित्व में बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि विभागीय अधिकारी और कार्मिक मुख्यालय पर रहते हुए सजगता के साथ अपने दायित्व का सतत रूप से निर्वहन करंे।
पंत ने बताया कि कुछ प्रकरणों में यह देखा गया है कि अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ देते हैं, इससे जलापूर्ति में व्यवधान की स्थितियां बन सकती है। ऐसे में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे गर्मी के मौसम में जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए अधिकाधिक समय मुख्यालय पर ही रहे। यदि किसी विशेष या अनिवार्य परिस्थिति में किसी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश लेना पड़े तो उसे अपने वरिष्ठ या सक्षम अधिकारी से औपचारिक पूर्वानुमति लेनी होगी। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इन निर्देर्शों की कड़ाई से पालना की हिदायत दी गई है।
जिला एवं खण्ड स्तर पर फील्ड में कार्यरत अधीक्षण अभियंता एवं उच्चतर अधिकारियों को अवकाश लेने के लिए अपने सक्षम अधिकारी से मुख्यालय छोड़ने की पूर्व में अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही उनको इस बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव के कार्यालय में भी सूचना देनी होगी। यह व्यवस्था आगामी 15 जुलाई तक लागू रहेगी।
-0-

गडरारोड़ तहसीलदार ने 23 व्यक्तियों से 5500 रुपए जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 06 अप्रैल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा निर्देशों तथा कोविड़-19 गाईडलाईन का उल्लंघन करने पर गडरारोड़ तहसीलदार द्वारा 23 व्यक्तियों से 5500 रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई है।

मंगलवार को गडरारोड़ तहसीलदार सवाईसिंह द्वारा मय टीम गडरारोड़ उपखण्ड मुख्यालय पर सघन अभियान चलाकर फेस मास्क नहीं पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 23 व्यक्तियों से कुल 5500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। साथ ही उन्हांेने कोरोना की रोकथाम के लिए आमजन से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने तथा कोविड-19 गाईडलाईन का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।
-0-

स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, सोमवार को 17100 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 06 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान सोमवार को जिले में 94 व्यक्तियों से 17100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 17 व्यक्तियों से 1700 रूपये, सेड़वा में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, सिणधरी में 10 व्यक्तियों से 1400 रूपये, शिव में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये, गडरारोड़ में 6 व्यक्तियों से 1800 रूपये, रामसर में 8 व्यक्तियों से 1500 रूपये, बालोतरा में 34 व्यक्तियों से 7200 रूपये, गुडामालानी में 7 व्यक्तियों से 2300 रूपये तथा सिवाना में 5 व्यक्तियों से 500 को मिलाकर कुल 94 व्यक्तियों से 17100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 591 व्यक्तियों से 157200 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

सेन्टपॉल विद्यालय खुला मिलने एवं कोरोना गाईडलाईन के उल्लंघन पर नोटिस जारी

 अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

बाड़मेर, 06 अप्रेल। कोरोना गाईडलाईन एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के उल्लंघन पर सेन्टपॉल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के प्रबन्धक को नोटिस जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों में कक्षा 01 से 09 तक नियमित कक्षा गतिविधियां बन्द रखने के निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि मंगलवार को उनके द्वारा सेन्टपॉल सीनियर सैकण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया गया। स्कूल निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन, सोशियत डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करना सहित कोरोना गाईडलाईन में दिये गये निर्देशों की अवहेलना करना पाया गया जो कि वर्तमान परिस्थितियों के मध्यनजर अति गम्भीर विषय है।
उन्होने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने हेतु समय समय पर जारी दिशा निर्देशों के बावजूद उक्त विद्यालय प्रबन्धन द्वारा राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर सेन्टपॉल सीनियर सैकण्डरी स्कूल के प्रबन्धक को राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।  
-0-




अभियांत्रिकी महाविद्यालय में पॉवर ट्रांसमिशन एवं लिफ्टिंग सेफ्टी विषय पर वेबिनार का आयोजन

बाड़मेर, 6 अप्रेल। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में केयर्न इण्डिया द्वारा ऑनलाईन पेशन टू सर्व कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पॉवर ट्रांसमिशन एवं लिफ्टिंग सेफ्टी विषय पर दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन करवाया गया।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. बिश्नोई ने बताया कि केयर्न इण्डिया के एच.एस. ई. इंजीनियर शिवम कुमार द्वारा लिफ्टिंग सेफ्टी और इलेक्ट्रिकल सुप्रिडेन्ट इंजीनियर नवीन शर्मा द्वारा पॉवर ट्रांसमिशन के बारे में पेट्रोलियम एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को जानकारी उपलब्ध करवायी गयी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में लिफ्टिंग सेफ्टी का क्या उपयोग है एवं किस प्रकार से सेफ्टी रखनी चाहिए इसके बारे में सवाल पूछे तथा ऑयल एवं पेट्रोलियम इण्डस्ट्री में छात्रों की भागीदारी किस प्रकार हो सकती है के संबंध में जानकारी ली। साथ ही वेबिनार में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिकल पॉवर ट्रांसमिशन लोस तथा ट्रांसमिशन की क्रियाविधि के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होने बताया कि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में समय-समय पर विभिन्न वेबिनार आयोजित करवाये जा रहे है जिससे यहां अध्ययनरत विद्यार्थी घर बैठे एक्पर्ट द्वारा ऑनलाईन वेबिनार के माध्यम से तकनिकी ज्ञान अर्जित कर रहे है। वेबिनार कोर्डिनेटर प्रकाश मौखा, हिमांशु दवे, जितेन्द्र कुमार एवं भंवर स्वामी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
-0-

बाड़मेर जिले में रात्रि 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक कर्फ्यु

बाड़मेर, 6 अप्रेल। बाड़मेर जिले के परिधिय क्षेत्र की राजस्व सीमा में निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा द्वारा बाड़मेर जिले के परिधिय क्षेत्र की समस्त राजस्व सीमा में जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।

जिला मजिस्टेªट मीणा ने बताया कि बाड़मेर जिले में कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रमण के फैलाव की आंशका है, जिससे बाड़मेर जिले के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसी स्थिति में जिला मजिस्टेªट मीणा द्वारा बाड़मेर जिले निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत रात्रि 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जन साधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। बाड़मेर जिले में रात्रि 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक कर्फ्यु अवधि के दौरान आवागमन पूर्णतया बंद रहेगा। उन्होने बताया कि कर्फ्यु संबंधी उक्त आदेश गृह विभाग द्वारा अनुमत गतिविधियों पर लागू नहीं होगा। इसी प्रकार उक्त आदेश समस्त राजकीय कार्यालय, निजी कार्यालय, स्वायतशाषी संस्थाएं, पेट्रोल पम्प, एलपीजी, पोस्ट ऑफिस, बैंक, बीमा, राजकीय चिकित्सालय, निजी चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय, समस्त चिकित्सा संबंधी प्रतिष्ठान, मेडिकल स्टोर, दूध डेयरी, स्थानीय दूध विक्रेता, चिकित्सा हेतु आने वाले रोगियों के लिये परिवहन अनुमत, एम्बुलेंस, ऑन डयुटी सरकारी वाहन (अनुबंध सहित) एवं अग्निशमन, कानून एवं व्यवस्था, अनिवार्य एवं आपात कालीन सेवाओं पर लागू नहीं होगा। छूट वाली श्रेणियों के कार्मिकों के व्यक्तिगत वाहन, सुरक्षा बलों के वाहन, अनुबंधित वाहन बशर्त विभाग द्वारा वैद्य वाहन पहचान पत्र या पास जारी किया हुआ हो, को अपने कार्यस्थल एवं कार्यस्थल से निवास स्थल आने जाने के लिए अनुमत होंगे। इसी प्रकार बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन से आने, जाने वाले यात्रीयों, माल परिवहन करने वाले भार वाहनों के आवागमन, माल के लोडिंग एवं अनलोडिंग तथा उक्त कार्य हेतु नियोजित व्यक्ति, समस्त लोक परिवहन वाहन आवागमन हेतु अनुमत रहेंगे। रेस्टोरेन्ट में रात्रि कालीन कर्फ्यु की पालना सुनिश्चित की जाएगी परन्तु रेस्टोरेन्ट से टेक अवे एवं डिलिवरी पर यह लागू नहीं होगा। उन्होने बताया कि राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 31 मार्च, 2021 एवं 4 अप्रेल, 2021 की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करनी होगी।
जिला मजिस्टेªट ने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अधिनियम 2020, आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश 19 अप्रेल,2021 तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को कार्मिकों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण करने के निर्देश

बाड़मेर, 6 अप्रेल। उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को उनके कार्यक्षेत्र में स्थित समस्त राजकीय कार्यालयों, निगमों, बोर्ड, स्वायत्तशाषी संस्थाओं, चिकित्सालयों, विद्यालयों, जलदाय विभाग, विद्युत वितरण निगम समेत समस्त विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का प्रत्येक सप्ताह औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में स्थित सभी राजकीय कार्यालय, निगम, बोर्ड, स्वायत्तशाषी संस्थाओं, चिकित्सालयों, विद्यालयों, जलदाय विभाग, विद्युत वितरण कम्पनियों के कार्यालयों एवं जिले में चल रहे विभिन्न विभागों के निर्माण कार्य, मनरेगा, आईसीडीएस आदि की योजनाओं में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की आकस्मिक जांच करने हेतु संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को अधिकृत किया हुआ है। इसी क्रम में उन्होने निर्देशित किया है कि संबंधित उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार उनके कार्यक्षेत्र में स्थित समस्त राजकीय कार्यालयों, निगमों, बोर्ड, स्वायत्तशाषी संस्थाओं, चिकित्सालयों, विद्यालयों, जलदाय विभाग, विद्युत वितरण निगम समेत समस्त विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का प्रत्येक सप्ताह में एक बार औचक निरीक्षण करेंगे तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची उसी दिन जिला कार्यालय को भिजवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को पंचायत समिति स्तर पर आयोजित होने वाली बैठक में उपस्थित होने के निर्देश

बाड़मेर, 6 अप्रेल। समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को पंचायत समिति स्तर पर आयोजित होने वाली पंचायत समिति की प्रत्येक बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि गत दिनों प्रभारी मंत्री/सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह ध्यान में लाया गया है कि पंचायत समिति की बैठकों में विभिन्न विभागों के उपखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित नहीं होते है, जिसके कारण उनके विभाग से संबंधित कार्यो की समीक्षा नहीं हो पाती है। उन्होने समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पंचायत समिति स्तर पर आयोजित होने वाली पंचायत समिति की प्रत्येक बैठक में अपने विभाग से संबंधित सूचनाओं के साथ उपस्थित होंगे। उक्त बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियन्ता स्तर के अधिकारी आवश्यक रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

-0- 

दांडी मार्च की वर्तमान प्रासंगिकता पर संगोष्ठी आयोजित

बाड़मेर, 6 अप्रैल। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के तहत अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को दांडी मार्च की वर्तमान प्रासंगिकता पर वर्चुअल संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमे गाँधीवादी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिओं ने भाग लिया।

  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती वर्ष एव आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दांडी मार्च के समापन दिवस पर गांधीवादी व स्वयंसेवी संस्थाओं की जिला स्तरीय संगोष्टी में दांडी मार्च की वर्तमान में प्रासंगिकता पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ऑनलाइन संवाद हुआ। इस मौके पर गांधीवादी विचारकों ने दांडी मार्च की वर्तमान प्रासंगिकता एवं गांधीजी की विचारधारा पर अपने विचार व्यक्त किए। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, सूचना एवं जन सम्पर्क उप निदेशक श्रवण चौधरी, सामाजिक न्याय अधिकारिता  सहायक निदेशक पुखराज सारण के अलावा महात्मा गांधी 150 वीं जयंती जिला स्तरीय समिति के संयोजक महावीर बोहरा, सह संयोजक अमित बोहरा, प्रधान शम्मा बनो, जिला परिषद सदस्य गरिमा राजपुरोहित, श्योर संस्थान की लता कच्छवाह, इण्डियन रेड क्रोस सोसायटी सचिव यज्ञदत जोशी, समाजसेवी फतेह खान, खरथा राम गोदारा, कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष धनराज जोशी, सदर नजीर मोहम्मद मौजूद थे।
-0-



सोमवार, 5 अप्रैल 2021

बाड़मेर तहसीलदार ने 17 चालान से 1700 रुपए जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 05 अप्रैल। सोमवार को बाड़मेर शहर में तहसीलदार द्वारा मास्क नहीं पहने पर 1700 रुपए का जुर्माना वसूला l 

  बाड़मेर तहसीलदार प्रेम सिंह माचरा ने सोमवार साय बाडमेर में अहिंसा चौराहे पर मास्क नहीं पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग नही रखने वाले 17 लोगों से 1700 रुपए जुर्माना वसूला l 
  तहसीलदार प्रेम सिंह ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना वसूलने का अभियान जारी रहेगा उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए आमजन से मास्क पहनने एवं समय-समय पर साबुन से  हाथ धोने की अपील की है l 
-0-



विभागों में कार्मिकों की उपस्थिति की सघन जॉच, जिले में 213 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए

बाडमेर, 05 अप्रेल। प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सरकारी कार्यालयों में समय की पाबन्दी एवं कार्यस्थलों पर कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को विभिन्न विभागों में किये गये औचक निरीक्षण के दौरान जिले में कुल 213 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि सोमवार को जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान एवं तहसीलदार बाड़मेर प्रेमसिंह द्वारा विभिन्न कार्यालयों में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कुल 129 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी चौहटन भागीरथराम द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान 10, उपखण्ड अधिकारी सेडवा सुनिल कुमार चौहान द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान 31, उपखण्ड क्षेत्र गुडामालानी (तहसीलदार बनाराम) द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान 3, उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान 17 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी बालोतरा नरेश सोनी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान 4 कार्मिक, उपखण्ड क्षेत्र बायतु (तहसीलदार सजनराम) द्वारा किये गये निरीक्षण में 14 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी शिव महावीरसिंह द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान 3 कार्मिक तथा उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड (तहसीलदार सवाईसिंह) द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान 2 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
ये कार्मिक मिले अनुपस्थित
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कोष कार्यालय बाड़मेर में अति. कोषाधिकारी महिपालसिंह रोहड़िया, क.लेखाकार श्रीमती विमला खत्री, कनिष्ट सहायक पपाराम एवं सुश्री प्रिया खिची, भू अभिलेख शाखा में भू.अ. निरीक्षक भारत आचार्य, पुरखाराम, क.लेखाकार मदनलाल, पटवारी अचलाराम, क.सहायक मयंक गोयल व च.श्रे.कर्म. ओमप्रकाश दवे, तहसील कार्यालय बाडमेर में त.रा.ले. कमल किशोर, क.ले. जोगेन्द्रसिंह, सू. सहायक रामजीवन, व.सहायक दुर्गाराम, मोहम्मद सलीम, क.सहायक रामाराम, दीपक पारीक, सूरजनामा, च.श्रे.कर्म. अनिल देव धारू, श्रीमती संतोष, शांतिलाल, गुमानसिंह, सु.सवार अणदाराम, वीरसिंह, नन्दलाल एवं वाहन चालक देरावरसिंह, जिला कलक्टर कार्यालय (नियमित) में नायब तहसीलदार चोखाराम, हेमन्त कुमार धनदे, त.रा.ले. रमेश कुमार, व.सहायक जयप्रकाश गौड़, क. सहायक कमलेश कुमार, चेलसिंह एवं दिनेश कुमार सैन जिला कलक्टर कार्यालय (प्रतिनियुक्त) में सहायक प्रशासनिक अधिकारी शैतानसिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी सरदारसिंह, व.सहायक कन्हैयालाल, क. सहायक धमेन्द्र, स.प्र.अ. जगदीश सोनी, उदयराज, च.श्रे.कर्म. श्रीमती जसोदा, कृष्ण एम चौधरी अध्यापक राजेन्द्र चौधरी एवं च.श्रे.कर्म. श्रीमती चम्पादेवी, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय बाडमेर में स.प्र.अ. ओमप्रकाश दवे, व.सहायक सोहनलाल, क.सहायक वीरसिंह एवं ललितगिरी, तहसील भू.अ. बाडमेर में आ.कानुनगो कैलाशचन्द्र सोनी, अति.का.कानु. रूपाराम चौधरी, पटवारी विनोद कुमार, च.श्रे.कर्म. गोमाराम, भू.अ.नि. (निलम्बित) तेजपालसिंह एवं पटवारी श्रीमती ममता चौधरी, उप पंजीयन कार्यालय बाडमेर में क.सहायक श्रीमती वाधू एवं जगदीश बेनीवाल, राज्य बीमा एवं प्रा.नि. विभाग बाडमेर में च.श्रे.कर्म. किशोर कुमार, जिला रसद अधिकारी कार्यालय बाडमेर में प्रवर्तन अधिकारी हरलाल मीणा, व.सहायक पृथ्वीराज, व.सहायक लक्ष्मीनारायण, सू. सहायक विजयसिंह मीणा, क. सहायक सुश्री पूजा मीणा एवं च.श्रे.कर्म. रमेश कुमार सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी मु0प्रा0 बाडमेर में जिला शिक्षा अधिकारी मु.प्रा. मूलाराम चौधरी, अति.जिला शि.अ. रामचन्द्र गोदारा, अति. प्रशा.अधिकारी किशनलाल सोलंकी, व.सहायक रामसिंह एवं क.सहायक हड़वंतलाल अनुपस्थित पाए गए।
उन्होने बताया कि इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान रोजगार कार्यालय में जिला रोजगार अधिकारी रामचन्द्र गढ़वीर, क.सहायक सुधीर वर्मा, लोक सेवाएं कार्यालय बाडमेर में क.सहायक सौरभ, पंचायत समिति बाडमेर में विकास अधिकारी सुरेश कविया एवं वाहन चालक भवानीसिंह, मनरेगा पं.सं. बाड़मेर में जेटीए संदीप राजावत, श्रीमती साक्षी एवं श्रीमती मानसी, महिला अधिकारिता विभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी मदनसिंह, सू.सहा. प्रमोद कुमार, क.सहायक बसन्ती शर्मा एवं च.श्रे.कर्म. सोहनराम, आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय में सहायक निदेशक जसवंत गौड़, एएसओ सोहनलाल चौपड़ा एवं क.सहायक सोहनलाल मीणा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में क.सहायक पवन चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में डीएमडब्ल्युओ अमीन खान एवं जे.ए. श्रीमती दिव्या चौहान अनुपस्थित पाए गए। तहसीलदार बाडमेर प्रेमसिंह द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाडमेर में क.अनुदेशक लियाकत अली, सहा.प्रशा.अधि. अर्जुनदास, सहायक कर्मचारी टीकूराम, मूली कंवर एवं श्रीमती मीरा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बायतु मु0 बाडमेर में व.सहायक दानाराम एवं क.सहायक रामचन्द्र चौधरी, अधिशाषी अभियंता भू जल विभाग बाडमेर में सहा.प्रशा.अधि. सवाईसिंह, क.सहायक भुपतसिंह, विष्णु मीणा एवं वाहन चालक रूपसिंह, जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में सहा. लेखाधिकारी नरसींगाराम, सूचना सहायक शम्भूसिंह, क.सहायक भूराराम एवं भगवानसिंह, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक सवाईराम, क.सहायक सुरेन्द्रपालसिंह एवं सहायक कर्मचारी माधोसिंह, खनि अभियन्ता खान एवं भू विज्ञान विभाग में एमएफ ाा हरिराम, सहा.प्रशा.अधिका. राजेश जोशी, व.सहायक श्यामलाल चौहान, क.सहायक रामचन्द्र, वाहन चालक ओमप्रकाश एवं सहायक कर्मचारी उकाराम, अधिशाषी अभियन्ता जन स्वा.अभि. विभाग दक्षिण खण्ड में क.सहायक मोहनलाल गोदारा एवं एसएम सुरेश कुमार जैन, सहायक अभियन्ता जोधपुर डिस्कॉम सतर्कता बाडमेर में बेलदार मुकेश, अधीक्षण अभियन्ता जोधपुर डिस्कॉम वृत बाडमेर में एपीओ साम्य शर्मा एवं क.अ. भगवानाराम अधीक्षण अभियन्ता जोधपुर डिस्कॉम वृत बाडमेर में सीएम प्रथम श्रीमती गायत्री शर्मा, सूचना सहायक कृष्णलाल, तकनिकी सहायक कंकुर वर्मा, क.स. विजय कुमार, सहायक कर्मचारी श्रीमती बदामी देवी एवं श्रीमती प्रमीला देवी, सहायक निदेशक उद्यान बाडमेर में एएओ सुरेन्द्रसिंह, अनुपस्थित पाए गए।
उन्होने बताया कि उपखण्ड अधिकारी सेड़वा सुनील कुमार चौहान द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सेड़वा में सीबीईओ प्रवीण कुमार भूषण, एसीबीईओ हीराराम चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बाबुलाल रैगर, कनिष्ठ सहायक हरजेश कुमार थोरी एवं सहायक कर्मचारी जुंजारसिंह, पीएचईडी सेड़वा में पीडी 2 पृथ्वीसिंह एवं सहायक 2 पीराराम, पंचायत समिति कार्यालय ब्लॉक सेड़वा में सहायक लेखाधिकारी प्रथम देवपाल मीणा, कनिष्ठ सहायक रमेश परिहार एवं कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार, सहायक अभियन्ता जोविविनिलि सेड़वा कार्यालय में सहायक अभियन्ता गेमराराम गर्ग, कनिष्ठ अभियन्ता घनश्याम, सीए प्रथम ईश्वरसिंह, सीए द्वितीय सुरेश कुमार एवं सीए द्वितीय सचिन, सीडीपीओ सेड़वा में सीडीपीओ हरखाराम एवं पूर्व प्राथमिक शिक्षक कालूराम, महात्मा गांधी राउमावि सेड़वा में अध्यापक लेवल प्रथम सकूर खान, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेड़वा में चिकित्सक ओमप्रकाश, संविदा कर्मचारी सुखदेव थोरी एवं राजेन्द्र प्रसाद सैनी अनुपस्थित पाए गए। उपखण्ड अधिकारी चौहटन भागीरथराम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति चौहटन में एईएन तेजाराम चौधरी, सहायक कृषि अधिकारी चौहटन में सहायक कृषि अधिकारी धुजी प्रसाद मीणा एवं कृषि पर्यवेक्षक महेन्द्र कुमार शेरशाह, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी चौहटन में एमओ अशोक कुमार पचार, आयुष एमओ छगनलाल, एकाउन्टेंट नेमीचन्द, नोडल वसीम शेख, एसटीएस लालचन्द, बीएएफ रमेश कुमार एवं फार्मासिस्ट कैलाश नानवाल अनुपस्थित पाए गए। उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान चिकित्सक पोकरचन्द, मेल नर्स लक्ष्मणराम, मेल नर्स पंकज डुडी, मेल नर्स संविदा मोहम्मद शकुर, भेराराम, कम्प्यूटर ऑपरेटर संविदा प्रगसिंह एवं अशोक कुमार, एलएसए किशनसिंह, पशुधन परिचर उदाराम, जलधारी हिम्मतसिंह, टीना शर्मा, चुनी देवी, एलडीसी मंजु कुमारी, रोजगार सहायक गोपालसिंह, पंचायत सहायक भैराराम मेघवाल एवं पंचायत सहायक जेताराम, वनरक्षक रेखा अनुपस्थित पाए गए। उपखण्ड क्षेत्र गुडामालानी (तहसीलदार गुडामालानी वनाराम) द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति गुडामालानी में अति. विकास अधिकारी रामाराम, कनिष्ठ तकनिकी सहायक आशिष कुमार एवं राजेश कुमार मीणा, उपखण्ड अधिकारी बालोतरा नरेश सोनी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय बालोतरा में बीएसओ दीपाराम, एसआई आनन्द, राउमावि जानियाना में अध्यापिका रश्मि चंदानी एवं अध्यापिका श्रीमती सरिता, उपखण्ड क्षेत्र बायतु में 14 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी शिव महावीरसिंह जोधा द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान सहायक अभियन्ता जोधपुर डिस्कॉम तकनीकी हेल्पर मूलाराम, शम्भूसिंह एवं जयपालदान, तथा उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड (तहसीलदार सवाईसिंह) द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय गड़रारोड में किए गए निरीक्षण के दौरान एएओ केदारमल एवं च.श्रे.कर्म. अनोपसिंह अनुपस्थित पाए गए।
-0-

स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर एक लाख चालीस हजार का जुर्माना

बाड़मेर, 05 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए जिले में कुल 497 व्यक्तियों से एक लाख चालीस हजार एक सौ रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों में शुक्रवार को 155 व्यक्तियों से 33200 रूपये, शनिवार को 210 व्यक्तियों से 70000 रूपये तथा रविवार को 132 व्यक्तियों से 36900 को मिलाकर कुल 497 व्यक्तियों से 1,40,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
-0-

मृतक रतनाराम को 27 लाख 47 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 ओमान सल्तनत में मृत्यु होने पर

मृतक की आश्रित माता गवरीदेवी के बैक खाते में राशि हस्तानान्तरण हेतु चैक जारी
बाड़मेर, 05 अप्रेल। भारतीय नागरिक मृतक रतनाराम पुत्र मूलाराम की ओमान सल्तनत में मृत्यु होने पर सताईश लाख सैतालीस हजार तीन सौ छप्पन रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि भारतीय नागरिक मृतक रतनाराम पुत्र मूलाराम की ओमान सल्तनत में मृत्यु होने पर उक्त स्वीकृत राशि उनकी आश्रित माता श्रीमती गवरी देवी धर्मपत्नी मूलाराम निवासी गोडारसर बेरीवाला तला, रावतसर तहसील बाडमेर के बैंक खाते में नेफ्ट के माध्यम से हस्तानान्तरण हेतु प्रबन्धक दी बाड़मेर सेन्ट्रल को-आपरेटिव बैंक लि0 बाडमेर को निर्देशित किया गया है।
-0-



अप्रेल माह में आयोजित होने वाली बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित

विकास योजनाओं की समीक्षा दस को

राजस्व अधिकारियों की बैठक शनिवार को
बाड़मेर, 05 अप्रेल। जिला मुख्यालय पर अप्रेल, 2021 में आयोजित होने वाली बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इन बैठकों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि 10 अप्रेल को प्रातः 10 बजे विकास अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक तथा इसी दिन दोपहर 12 बजे राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 12 अप्रेल को दोपहर 3 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एस.आई.टी.), सायं 4 बजे अनुसूचित जाति-जन जाति अत्याचार निवारण समिति, महिलाओं पर अत्याचार निवारण समिति, पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय, जिला पैरोल सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति कीे बैठक, 19 अप्रेल को दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय मध्यांह भोजन (एम.डी.एम.) समीक्षा एवं संचालन समिति, समग्र शिक्षा अभियान एवं जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक तथा सायं 4.30 बजे जिला स्तरीय बन्धक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होने बताया कि 22 अप्रेल को दोपहर 3 बजे नवजीवन योजना, पालनहार योजना, निःशक्त जन कल्याण शहरी एवं ग्रामीण समिति की बैठक एवं 4.30 बजे जिला स्तरीय उद्योग विभाग की विवाद एवं शिकायत निवारण तन्त्र समिति की बैठक, 28 अप्रेल को प्रातः 11.30 बजे 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति एवं दोपहर 12.30 बजे 15 सूत्री आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति तथा 29 अप्रेल को दोपहर 12 बजे जिला पर्यटन एवं मेला समिति की बैठक एवं सायं 4 बजे यातायात सलाहकार समिति एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
-0-

डीएमएफटी की शाषी परिषद की बैठक, वर्ष 2021-22 के 65 करोड़ के कार्यो के प्रस्तावो का अनुमोदन

बाड़मेर, 05 अप्रैल। डिस्ट्रिक मिनरल्स फाउंडेशन ट्रस्ट की शाषी परिषद की बैठक सोमवार को आयोजित की गई, जिसमे 2021-22 के 65 करोड़ के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

    इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई वीसी के जरिए मौजूद रहे। वही विधायक मेवाराम जैन, हेमाराम चौधरी हमीर सिंह भायल, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी एवं जिला कलेक्टर विश्राम मीणा बैठक में मौजूद रहें।
    इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि इस योजना के तहत बड़े कार्यो को शामिल कर जिले की आधारभूत संरचना में बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने 6 करोड़ से अधिक के कार्यो के प्रस्ताव स्टेट कमेटी को भिजवाने को कहा।
    इस दौरान जिले के प्रभारी तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने निर्देश दिए कि वर्ष 2021-22 के वार्षिक प्लान में सभी प्रस्तावो को शामिल कर इनकी जांच के पश्चात गाइड लाइन में अनुमत कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जाए। उन्होंने स्थानीय विधायकों की अनुशंसा के अनुरूप सभी प्रस्तावों को शामिल करने के निर्देश दिए।    
    इस मौके पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा की गाइड लाइन के अनुसार सभी प्रस्तावों को शामिल कर स्वीकृति प्रदान की जाए। वही विधायक हेमाराम चौधरी, पदमाराम मेघवाल तथा हमीर सिंह भायल ने विधायकों के सभी प्रस्तावों को शामिल करने को कहा। इस दौरान खनन प्रभावित एवं उसके आसपास के इलाको में विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि डीएमएफटी में अब तक 108 करोड़ की राशि प्राप्त हुई हैं। इसमें से 33 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके है, 11 करोड़ स्टेट मिनरल फंड को ट्रांसफर किए जा चुके है जबकि 63 करोड़ रुपए शेष बचे हुए हैं। उन्होंने बताया कि योजना की गाइड लाइन के अनुसार कुल राशि में से 60 प्रतिशत कोर एरिया में विकास कार्य के लिए खर्च किया जाना अनिवार्य है।
    इस दौरन जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, उपवन सरंक्षक संजय भादु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय मौजूद थे।
इससे पूर्व खनन अभियंता एवं सदस्य सचिव गोरधनराम ने डीएमएफटी में अब तक विभागवार करवाए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
-0-






रविवार, 4 अप्रैल 2021

जन सुनवाई अग्रिम आदेशों तक स्थगित

बाड़मेर, 04 अप्रेल। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मध्य नजर प्रदेश में आयोजित होने वाली जन सुनवाई पर राज्य सरकार ने अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशों के मुताबिक सोमवार 5 अप्रेल को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाली जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है। उनके मुताबिक राज्य सरकार से अग्रिम आदेश प्राप्त होने तक जिला एवं उपखंड मुख्यालय तथा अन्य स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई स्थगित रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी के साथ आयोजित होने वाली सतर्कता समिति की बैठक भी स्थगित कर दी गई है।

-0-


वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बिश्नोई सोमवार 5 अप्रेल को डीएमएफटी शाषी परिषद् की बैठक लेंगे

बाड़मेर, 04 अप्रेल। वन एवं पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई सोमवार 5 अप्रेल को जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान राजस्थान डिस्ट्रिक्ट मिनरल्स फाउण्डेशन ट्रस्ट बाड़मेर की गवर्निंग काउंसिल की बैठक लेंगे। 

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई सोमवार 5 अप्रैल को प्रातः 10ः30 बजे डीएमएफटी की बैठक लेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1 बजे चालकना मे सड़क हादसे में दिवंगतों के पीड़ित परिवारों को सांत्वना एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता राशि भेंट करेंगे इसके उपरांत वे दोपहर 3 बजे सेड़वा में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आरंभ करेंगे तथा सांय 4 बजे सांचौर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 

-0-


शनिवार, 3 अप्रैल 2021

शनिवार को लगे 17432 मंगल टीके

बाड़मेर, 3 अप्रैल । बाड़मेर जिले में शनिवार को कुल 17432 लोगों को कोविड-19 का मंगल टीका लगाया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि शनिवार को 145 साईट पर कोविड-19 रोधी मंगल टीका लगाया गया । जिसमे 60 साल से ऊपर के 3470 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 12450 लोगों, 54 हेल्थ केयर वर्कर एवं 193 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई । साथ ही 60 साल से ऊपर के 1089 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 61 लोगों, 62 हेल्थ केयर वर्कर एवं 53 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई । शनिवार को सर्वाधिक 357 टीके ग्राम गुडा सिवाना में लगे ।

-0-

बाड़मेर तहसीलदार ने 3400 रुपए जुर्माना वसूला

बाड़मेर 3 अप्रैल। शनिवार को बाड़मेर शहर में मास्क नहीं पहने पर 3400 का जुर्माना वसूला l 

  बाड़मेर तहसीलदार प्रेम सिंह ने बाड़मेर शहर में मास्क नहीं पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग नही रखने वाले लोगों से 3400 रुपए जुर्माना वसूला l तहसीलदार प्रेम सिंह ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना वसूलने का अभियान जारी रहेगा उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए आमजन से मास्क पहनने एवं समय-समय पर साबुन से  हाथ धोने की अपील की हैl

-0-

          

राजस्व मंत्री के प्रयासों से जनता जल मिशन योजना में 10683.46 लाख रुपए स्वीकृत

 एक वर्ष में 76473 परिवारों को घर-घर मिलेगा पानी

69 गांवो की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जनता जल मिशन योजना में कार्य स्वीकृत


बाड़मेर, 3अप्रेल। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के प्रयासों से बायतु विधानसभा के 69 से अधिक गांवो के ग्रामीणों को कुछ समय बाद पानी को लेकर परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी । जनता जल मिशन योजना में स्वीकृत 62 गांवो में पेयजल योजना में लाइन बिछाने का कार्य होने पर यह संभव होगा। यह कार्य करीब एक साल में पूरा होने के बाद लाखों ग्रामीणों को घर बैठे पानी मिलेगा ।

राज्य सरकार ने जलदाय विभाग खंड बायतु क्षेत्र 62 गांवो की योजना के लिए 10683.46 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे 76473 घरों में जल कनेक्शन होंगे। ग्रामीणों को घर-घर पानी उपलब्ध करवाने को लेकर जनता दल जनता जल मिशन योजना शुरू कर यह कार्य प्रारंभ किया है। इस योजना के तहत बायतु विधानसभा के 69 गांवो में स्थानीय जनता को पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि प्रत्येक घर गाँव ढाणी तक पेयजल पहुँचाना हमारा संकल्प हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर-गाँव-ढाणी तक पेयजल पहुँचाने की मुहिम के तहत जनता जल मिशन योजना से 10683.46 लाख रुपए स्वीकृत करवाए गए है जिसके टेंडर होकर आने वाले समय मे जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा।

इस योजना में राज्य सरकार ने बायतु विधानसभा के नया सोमेसरा व जूना सोमेसरा- 193.47 लाख रुपए, गोदारों का सरा-105.89 लाख रुपए, कोसरिया-209.64, मिठीया तला- 144.41 लाख रुपए, बायतु भोपजी- 285.28 लाख रुपए, खोखसर- 141.71 लाख रुपए, धान्दुपूरा- 121.15 लाख रुपए, कन्कोल गढ़- 122.38 लाख रुपए, भाखरसर- 191.25 लाख रुपए, बागथल- 122.71 लाख रुपए, करालिया-203.08 लाख रुपए, सिमरखिया- 315.31 लाख रुपए, खारडी- 312.52 लाख रुपए, चिड़िया- 141.94 लाख रुपए, पाटौदी- 252.49 लाख रुपए, हुड्डो की ढाणी पेयजल योजना के लिए 162.40 लाख, हेमजी का पाना- 146.00 लाख, सुजानिया नाडा-154.75 लाख, अकदड़ा- 217.67लाख रुपए, होलोनी- 134.98 लाख रुपए, अंबेडकर नगर- 135 लाख रुपए, मलवा गोलिया- 147.67लाख रुपए, सारवानी नाड़ी- 132 लाख रुपए, चीबी- 142.02 लाख रुपए, भीलों की ढाणी- 172.66 लाख रुपए, चेन पूरा- 135.88 लाख रुपए, सवाऊ मूलराज- 154.38 लाख रुपए, रामदेरिया- 170 लाख रुपए, चारनेट- 125.80 लाख रुपए, सुंतला- 125.80 लाख रुपए, धेतालर- 132.43 लाख रुपए, सियागो की ढाणी- 132 लाख रुपए,  खोथों की ढाणी- 139.70 लाख रुपए, सऊओ की ढाणी- 140 लाख रुपए, गुलजी का पाना- 150.37 लाख रुपए, भादासर- 117.17 लाख रुपए, लाधानियों की ढाणी- 119.86 लाख रुपए, थाकनो की ढाणी-113.80 लाख रुपए, खिदुपुरा/ खानपुरा- 435.00 लाख रुपए, डऊकियों की ढाणी-195 लाख रुपए, मेकानियों की ढाणी/ जमात नगर-260 लाख रुपए, खरापार- 96 लाख रुपए, झालमलिया-136.28 लाख रुपए, लोपली-100 लाख रुपए, मलवा चारणान-106.94 लाख रुपए, लोराती- 106.80 लाख रुपए, मलवा पटावाता- 134.20 लाख रुपए, उतरनी- 120 लाख रुपए, पावदरी- 119 लाख रुपए, साकरी- 129.70 लाख रुपए, सिमरखिया-141.30 लाख रुपए,  चिड़िया-157.50 लाख रुपए,  केरला- 134.40 लाख रुपए, बागावास- 518.92 लाख रुपए, नवातला-319.00 लाख रुपए,  नेहरू नगर- 282.30 लाख रुपए, केसरपुरा,नेमातपुरा, इंद्रा नगर- 286.71 लाख रुपए, गंगापुरा- 239.20 लाख रुपए, गोदारों की ढाणी- 130.54 लाख रुपए, दानपुरा- 165.49 लाख रुपए, माडपुरा- 102.57 लाख रुपए, लोपली- 100.92 लाख रुपए की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इस पर जलदाय विभाग कार्य को लेकर टेंडर जारी करेगा।

-0-


शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

शुक्रवार को लगे 13695 मंगल टीके

बाड़मेर, 2 अप्रैल । बाड़मेर जिले में शुक्रवार को कुल 13695 लोगों को कोविड-19 रोधी मंगल टीका लगाया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को 139 साईट पर मंगल टीका लगाया गया । जिसमे 60 साल से ऊपर के 2104 लोगों को, 45 से 60 साल तक के 10637 लोगों, 27 हेल्थ केयर वर्कर एवं 106 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई । साथ ही 60 साल से ऊपर के 689 लोगों को, 45 से 60 साल तक के 69 लोगों, 50 हेल्थ केयर वर्कर एवं 13 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई । जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सर्वाधिक 287 टीके बाखासर में लगे ।

बाड़मेर तहसीलदार ने 2500 रुपए जुर्माना वसूला

 बाड़मेर 2 अप्रैल l बाड़मेर तहसीलदार प्रेम सिंह ने शुक्रवार को बाड़मेर शहर में मास्क नहीं पहने पर 2500 का जुर्माना वसूला l बाड़मेर तहसीलदार प्रेम सिंह ने बाड़मेर शहर में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से 2500 रुपए जुर्माना वसूला l तहसीलदार प्रेम सिंह ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना वसूलने का अभियान जारी रहेगा उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए आमजन से मास्क पहनने एवं समय-समय पर साबुन से  हाथ धोने की अपील की हैl

-0-

रविवार को होगा कोविड-19 रोधी टीकाकरण का महाअभियान

 बाड़मेर, 2 अप्रैल ।  कोविड-19 के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए टीकाकरण अभियान को तेज करने के निर्देश दिए है । जिला कलक्टर विश्राम मीणा के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले में रविवार को टीकाकरण का महाअभियान होगा । जिला कलेक्टर मीणा ने जिले के 45 वर्ष से अधिक के उम्र के सभी लोगों को जल्द से जल्द टीकाकृत करने के उद्देश्य से सभी उपखण्ड अधिकारियों को खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ मिलकर सरपचों, वार्ड पचों, पंचायत समिति सदस्यों, पार्षदों, व्यापार मंडल समूहों, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, नेहरू युवा मंडल, धार्मिक संगठनों एवं ऐसे ही अन्य संस्थानों से सहयोग लेने के निर्देश दिये है । उन्होंने सम्बंधित अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों को रविवार को अवकाश पर न रहने के निर्देश दिये है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि रविवार को जिले में प्रत्येक सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा रिफाइनरी में 10 स्थानों पर तथा एमपीटी नागाणा एवं जेएसडब्ल्यू भादरेश में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे । इस महाअभियान के लिए जिले को वैक्सीन की 85000 डोज आंवटित हुई है, जो कल बाड़मेर पहुँच जायेगी ।

-0-

श्री मल्लीनाथ पशु मेला स्थल पर कोविड-19 संक्रमण रोकथाम हेतु दिशा निर्देश जारी

 सांस्कृतिक, मनोरंजन, प्रतियोगिता, उद्घाटन एवं समापन समारोह आयोजन की अनुमति नहीं

बाड़मेर, 02 अप्रेल। राज्य में कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण की परिस्थितियों के मध्यनजर जिले में राज्य स्तरीय श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा के आयोजन के दौरान कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने दिशानिर्देश जारी किए हैं।

जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार मेला स्थल पर एक जगह अत्यधिक लोगों की भीड़ एकत्रित हो, ऐसे किसी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी एवं मेला स्थल पर सांस्कृतिक, मनोरंजन, प्रतियोगिता, उद्घाटन तथा समापन समारोह आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा।

अन्य राज्य से आगमन पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य

जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि मेला स्थल पर अन्य राज्य से आगमन पर संबंधित को 72 घंटे पूर्व की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट होने पर ही प्रवेश अनुमत किया जाएगा। वहीं जिसके पास उक्त टेस्ट रिपोर्ट नहीं है, उनका तत्काल सैंपल लेकर टेस्ट करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

प्रवेश एवं निकासी स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्थाओं के निर्देश

उन्होंने मेला स्थल पर प्रवेश एवं निकासी के बिंदुओं पर थर्मल स्कैनिंग, हेण्डवॉश एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने मेला स्थल पर प्रवेश के दोनों द्वार पर चेकपोस्ट का गठन कर पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग का एक-एक स्टाफ अनिवार्य होगा, उक्त टीम राउंड द क्लॉक कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान संदेहास्पद पाए जाने पर विनम्रता पूर्वक प्रवेश से मना किया जाकर तत्काल चिकित्सकीय देखरेख की सलाह दी जाएगी। उन्होंने मेला स्थल पर सामाजिक दूरी, थर्मल स्कैनिंग, गोल घेरों की व्यवस्था हेतु पर्याप्त स्टाफ नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि गृह विभाग के पूर्व में जारी आदेशों के द्वारा अनुमत एवं निषिद्ध गतिविधियों की श्रेणी में नहीं है, वह वर्णित प्रतिबंधों के साथ जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि मेला कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक दूरी एवं फेस मास्क अनिवार्य रहेगा।

जिला कलक्टर ने मेला स्थल पर पार्किंग क्षेत्र, कैंटीन, प्रतिक्षालय पर भीड़ एकत्रित ना हो उसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नियंत्रण कक्ष को एंबुलेंस उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जो नियन्त्रण कक्ष के निर्देशानुसार कार्यरत रहेगी।

संक्रमण पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से स्थगित होगा मेला

जिला कलक्टर ने मीणा ने बताया कि मेला स्थल पर संक्रमण पाया जाने पर मेले को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन गृह विभाग के आदेशों के संलग्न जारी की गई मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने उक्त मानक संचालन प्रक्रिया एवं भारत सरकार एवं गृह विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना हेतु मेला मजिस्ट्रेट को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मेला मजिस्ट्रेट को विस्तृत आदेश जारी कर मेला स्थल पर प्रबंधकीय व्यवस्था तैयार करने एवं व्यवस्था के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रमों पर निगरानी के लिए टास्क फोर्स गठन के निर्देश

उन्होंने कोविड-19 रोकथाम के लिए मेला समन्वय समिति को एक टास्क फोर्स का गठन करने के निर्देश दिए हैं, जो मेले के दौरान आयोजित समस्त कार्यक्रमों की निगरानी करेगी। उन्होंने बताया कि मेला समन्वय समिति कोविड-19 रोकथाम के लिए आपातकालीन नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर पर्यवेक्षण करेगी एवं चिकित्सा विभाग की टीम संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लेकर जांच एवं परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी 

उन्होंने बताया कि उक्त शर्तो एवं प्रावधानों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने का दायित्व मेला मजिस्ट्रेट, उपखंड मजिस्ट्रेट बालोतरा, तहसीलदार पचपदरा, पुलिस उप अधीक्षक बालोतरा, थाना प्रभारी बालोतरा एवं आयोजकों का होगा।

जारी दिशा-निर्देशों की हो कठोरता से पालना

उन्होंने उक्त दिशा-निर्देशों की कठोरता से पालना सुनिश्चित करने एवं लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वर्णित समस्त शर्तों में से किसी का भी उल्लंघन अपराध है और भारी जुर्माने के साथ दंडनीय है। उल्लंघन करने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों पर भारतीय दंड संहिता एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिजीज ऑर्डिनेंस 2020 तथा अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अंतर्गत अभियोग जारी किया जा सकेगा।

-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...