शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ] मंत्री गण आज आएंगे, दो साल की उपलब्धियां बताएंगे

बाडमेर, 18 दिसम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के नेतृत्व में मंत्री गण शनिवार को बाड़मेर आएगे। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई शामिल हैं। ये मंत्रीगण जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य सरकार की 2 साल की उपलब्धियों से अवगत करवाएंगे।

जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष में राजस्थान सरकार की उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराने तथा जनहित में किए गए कार्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार के तहत मंत्रिमंडल सचिवालय ने प्रत्येक जिले के लिए दो-दो मंत्रीगण के समूह गठित किए हैं। बाड़मेर जिले के लिए गठित मंत्री समूह में राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री हरीश चौधरी तथा वन और पर्यावरण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई को शामिल किया गया है। यह समूह बाड़मेर, जैसलमेर तथा जालौर जिले में राज्य सरकार की उपलब्धियां से आमजन को अवगत कराएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री समूह शनिवार को सायं 4ः00 बजे बाड़मेर आएगा।
   जिला कलेक्टर ने बताया कि मंत्री समूह पहले समीक्षा बैठक लेगा, जिसमे जिले के सभी विधायक, नगर परिषद सभापति, जिला परिषद के जिला प्रमुख तथा प्रधान भाग लेंगे। बैठक का आयोजन शनिवार 19 दिसम्बर को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की 2 साल की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी तथा कोरोना वायरस के वर्तमान हालात एवं भावी टीकाकरण पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं बैठक में उपस्थित होंगे, यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।
जिला कलक्टर ने उक्त बैठक के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाएं समय पर एवं सुचारू रूप से सम्पादित करने के लिए कार्मिकों को निर्देशित किया है। उक्त बैठक व्यवस्थाओं की निगरानी हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ओवरऑल इन्चार्ज होंगे।
जिला कलेक्टर ने बताया कि मंत्री गण समीक्षा बैठक के बाद जिले की राज्य सरकार की 2 साल की उपलब्धियों पर आधारित बाड़मेर दर्शन बुकलेट का विमोचन करेगें एवं पत्रकार वार्ता के जरिए राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में आमजन को अवगत कराएगें।
-0-

गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

मुख्यमंत्री करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

 राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ

बाड़मेर, 17 दिसम्बर। कोविड-19 महामारी के कारण राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ सादगी के साथ वर्चुअल माध्यम से मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत इस अवसर पर प्रदेशवासियों को विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की सौगात देंगे।

राज्य स्तरीय समारोह शुक्रवार प्रातः 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें श्री गहलोत मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं, परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का शुभारम्भ, लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाशित साहित्य का विमोचन एवं वर्चुअल प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जायेगा। दो वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की थीम ‘दो वर्ष जन सेवा के’ रखी गई है। 

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शामिल होंगे। राज्य के सांसदगण, विधायकगण, जिला प्रमुख, नगरीय निकायों के प्रमुख तथा सरपंचों सहित सहित अन्य जनप्रतिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन भी वर्चुअल माध्यम से समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का फेसबुक, यू-टयूब एवं अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

-0-


शुक्रवार को शिव, आडेल, बायतु एवं रामसर फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

 बाडमेर, 17 दिसम्बर। शुक्रवार 18 दिसम्बर को 132 केवी जीएसएस बाडमेर में प्रातः 10ः00 से 12ः30 बजे तक 33 केवी फीडर शिव व आडेल तथा 12ः30 से 02ः30 बजे तक बायतु व रामसर के रख रखाव का कार्य किया जाएगा।

132 केवी जीएसएस बाडमेर के सहायक अभियन्ता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि उक्त रख रखाव के कारण शुक्रवार 18 दिसम्बर को 132 केवी जीएसएस बाडमेर से निकलने वाले 33 केवी फीडर शिव एवं आडेल की प्रातः 10ः00 से 12ः30 बजे तक तथा बायतु एवं रामसर की 12ः30 से 02ः30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।
-0-

अल्प बचत एजेन्सी के नवीनीकरण हेतु आवेदन 25 तक

 बाडमेर, 17 दिसम्बर। कोषालय (अल्प बचत) बाडमेर के अन्तर्गत कार्य करने वाले सभी महिला प्रधान एवं एस.ए.एस. अभिकर्ताओं को अपनी एजेन्सी के नवीनीकरण हेतु समस्त दस्तावेजों को 25 दिसम्बर तक कोष कार्यालय बाडमेर में जमा करवाने के निर्देश दिए गए है।

कोषाधिकारी (अल्प बचत) बाडमेर ने बताया कि जिन महिला प्रधान एवं एस.ए.एस. अभिकर्ताओं की एजेन्सी की वैद्यता 31 दिसम्बर या निकट भविष्य में समाप्त हो रही है वे अपनी एजेंसी के नवीनीकरण हेतु समस्त दस्तावेज 25 दिसम्बर,2020 तक कोष कार्यालय बाडमेर में जमा करावें।
-0-

प्रभारी मंत्री विश्नोई की अध्यक्षता में बैठक शनिवार को

 बाडमेर, 17 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन शनिवार 19 दिसम्बर को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में किया जाएगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने विभागीय अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं बैठक में उपस्थित होंगे, यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।
जिला कलक्टर ने उक्त बैठक के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाएं समय पर एवं सुचारू रूप से सम्पादित करने के लिए कार्मिकों को निर्देशित किया है। उक्त बैठक व्यवस्थाओं की निगरानी हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ओवरऑल इन्चार्ज होंगे।
-0-

बुधवार, 16 दिसंबर 2020

हर घर जुड़ेगा नल कनेक्शन से, जल जीवन मिशन सरकार की महत्वकांक्षी योजना : विश्राम मीणा

जिला कलक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की पहली बैठक

बाड़मेर, 16 दिसम्बर। जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की प्रथम बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसके तहत एक मिशन के रूप में कार्य करते हुए साल 2024 तक हर घर में पाइप के द्वारा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया जाकर अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। 

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन को सफलता प्रदान करने के लिए जल्द से जल्द समस्त गांव में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन पुनर्गठन कर 5 नए सदस्य जोड़े जाएंगे, इसके लिए ग्रामीण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलदाय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,  कृषि विभाग, शिक्षा विभाग तथा जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर मिशन को कामयाब बनाएंगे तथा प्रत्येक घर पहुंचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव जे.सी. व्यास ने बताया कि जल जीवन मिशन की सफलता हेतु यह परिकल्पना की गई है कि समुदाय ही जलापूर्ति अवसंरचना की आयोजना, क्रियान्वयन, प्रबंधन एवं संचालन और रखरखाव में मुख्य भूमिका निभाएगा। जिसके परिणाम स्वरूप हर ग्रामीण घर में जल उपलब्ध हो सकेगा। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अधीक्षण अभियंता प्रोजेक्ट विनोद भारती, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता अश्विन जैन, उप निदेशक कृषि जे आर भाखर, निदेशक महिला बाल विकास विभाग प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, अधीक्षण अभियंता लिछुराम, सोनाराम बेनीवाल, हजारी राम बलवा, प्रताप सिंह, जल जीवन मिशन के जिला आईसी सलाहकार अशोक सिंह एवं पीएचईडी के अमृत बोहरा शामिल हुए।

26 दिसम्बर को जिले भर में आयोजित होगी ग्राम सभा

साल 2024 तक जिले के हर घर ढाणी को नल कनेक्शन से जोड़ने को लेकर सरकार द्वारा शुरू किए गए सबसे महत्वकांक्षी मिशन जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को लेकर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की प्रथम बैठक के आयोजन में बाड़मेर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने 26 दिसम्बर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्राम जल एवम स्वच्छता कमेटियों का अनुमोदन करने के साथ कमेटियों के बैंक खाते खुलवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने बैठक में ग्राम जल एवम स्वच्छता समितियों की आगामी दिनों में होने वाले ट्रेनिग प्रोग्राम को भी जल्द शुरू करवाने के लिए निर्देश जारी किए।

हर महीने के अंतिम बुधवार को होगी बैठक

जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए इसकी हर महीने समीक्षा की जाएगी। मिशन की पहली महवत्पूर्ण बैठक में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने हर महीने के अंतिम बुधवार को करने का निर्णय लिया। जिला कलेक्टर मीणा ने मासिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों को अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश भी जारी किए। बैठक में हर गाँव ढाणी को नल कनेक्शन से जोड़ने के 2024 के लक्ष्य को सही समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

1365 युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित

राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम चयनित प्रशिक्षण प्रदाताओं के माध्यम से प्लम्बिंग, इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर ट्रेड में बाड़मेर जिले में 1365 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रति ट्रेड के हिसाब से 455 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी दिनों में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का वाटर सेनिटेशन सपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन राजस्थान बाड़मेर जिले में यह प्रशिक्षण आयोजित करवाएगा। इससे प्लम्बिंग, इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर जैसी आधारभूत सेवाओं के सेवा प्रदाताओं का नितांत अभाव के चलते ग्रामीण अंचल के लोगों को शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। दूसरी ओर गांव का युवा उच्च शिक्षा की तरफ न बढ़ पाने एवं बेरोजगारी की समस्या भी है। इस जल जीवन मिशन में ग्रामीण व स्थानीय युवाओं को इन क्षेत्रों में आधारभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा सके।

-0-


जिला कलक्टर मीणा ने भादरेश तालाब मंे गेती से खुदाई कर अभियान की शुरूआत की

 पूरा काम, पूरा दाम विशेष अभियान का शुभारंभ

मनरेगा से रोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के साथ परिसंपतियांे का सृजन हुआ

बाड़मेर, 16 नवंबर। बाड़मेर जिले मंे बुधवार को मनरेगा के तहत पूरा काम, पूरा दाम विशेष अभियान की शुरूआत हुई। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने भादरेश तालाब मंे गेती से मिटटी की खुदाई कर अभियान की शुरूआत की। उन्हांेने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप श्रमिकांे से पूरा काम करने के दायित्व का निर्वहन कर पूरा दाम प्राप्त करने का आहवान किया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि मनरेगा कुशल एवं अकुशल श्रमिकांे के लिए वरदान साबित हुई है। स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। इससे परिसंपतियांे का सृजन हुआ है। मीणा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान मनरेगा की बदौलत प्रवासियांे एवं अन्य लोगांे को रोजगार मिला। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि श्रमिकांे को उनकी ओर से किए जाने वाले काम के एवज मंे पूरा भुगतान मिले। इस अभियान के दौरान पांच-पांच के गु्रप मंे काम करते हुए श्रमिकांे को पूरी मजदूरी दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हांेने श्रमिकांे से आहवान किया कि वे निर्धारित कार्य पूरा करने का दायित्व निभाते हुए पूरा दाम प्राप्त करें। उन्हांेने कहा कि मनरेगा मंे पारदर्शिता को बढ़ावा देते हुए श्रमिकांे के खाते मंे सीधे भुगतान किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि यह विश्व की सबसे बड़ी योजना है जिसमंे श्रमिकांे को उनके गांव मंे रोजगार मिल रहा है। इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने पूरा काम पूरा दाम विशेष अभियान के बारे मंे विस्तार से अवगत कराने के साथ ग्रामीणांे से रोजगार की उपलब्धता एवं जन समस्याआंे तथा मेटांे से कार्य आवंटन के बारे मंे जानकारी दी। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरा काम, पूरा दाम विशेष अभियान की पूरे प्रदेश मंे शुरूआत की है। राज्य सरकार की मंशा है कि श्रमिकांे को अधिकतम मजदूरी मिले। उन्हांेने कहा कि कोविड के दौरान सरकार का मनरेगा पर विशेष फोकस रहा ताकि प्रवासियांे को इसके जरिए रोजगार मिल सके। उन्हांेने कहा कि मौजूदा समय मंे दैनिक मजदूरी 220 रूपए है। प्रतिदिन प्रत्येक श्रमिक को पूरी मजदूरी मिले, इसके लिए निर्धारित कार्य आवश्यक रूप से पूरा करने का प्रयास किया जाए। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि गिरधरसिंह, सरपंच प्रतिनिधि अलाराम प्रजापत ने संबोधित करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुरेश कविया, अधिशाषी अभियंता राजेन्द्र चौधरी, सहायक अभियंता रामलाल जैन, सरपंच भूरी देवी, अक्षयदान बारहठ समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मांगूदान ने किया।

जिला कलक्टर ने की शुरूआत जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने तालाब मंे गेती से मिटटी खोदकर अभियान की शुरूआत की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू एवं अधिशाषी अभियंता राजेन्द्रसिंह ने तगारी मंे मिटटी उठवाई। ग्रामीणांे ने जिला कलक्टर मीणा को उनकी मंषा के अनुरूप बेहतरीन कार्य करते हुए मॉडल तालाब निर्माण करवाने का भरोसा दिलाया।

जिले भर मंे हुए आयोजनः राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरा काम, पूरा दाम विशेष अभियान के तहत जिले भर मंे आयोजन हुए। इस दौरान जन प्रतिनिधियांे के साथ प्रशासनिक अधिकारियांे ने अभियान की शुरूआत की।

-0-


गुरूवार को शिव, आडेल व बायतु फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

बाडमेर, 16 दिसम्बर। गुरूवार 17 दिसम्बर को 132 केवी जीएसएस बाडमेर में प्रातः 10 से 12 बजे तक 33 केवी फीडर शिव, आडेल व बायतु के रख रखाव का कार्य किया जाएगा।

132 केवी जीएसएस बाडमेर के सहायक अभियन्ता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि उक्त त्रेमासिक रख रखाव के कारण 132 केवी जीएसएस बाडमेर से निकलने वाले 33 केवी फीडर शिव, आडेल व बायतु की विद्युत आपूर्ति गुरूवार 17 दिसम्बर को प्रातः 10 से 12 बजे तक बन्द रहेगी।
-0-

आधार सीडिंग नहीं करने वाले राशन डीलरों के विरूद्ध कार्यवाही

बाडमेर, 16 दिसम्बर। भारत सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजनान्तर्गत खाद्य सुरक्षा में लाभ प्राप्त कर रहे सभी परिवारों के प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड राशनकार्ड में सीडेड करना अनिवार्य है।

जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि आधार सीडिंग न्यून प्रगति वाले उचित मूल्य दुकान माणकी के प्राधिकार पत्र को तत्काल निलम्बित किया गया है, इसके अतिरिक्त निम्बसिंह हाजाणियों की ढ़ाणी, जामाराम खड़ीन एवं किशनाराम आलमसर की वैकल्पिक वितरण व्यवस्था को भी आधार सीडिंग की असंतोषजनक प्रगति के कारण समाप्त किया गया है। उन्होने बताया कि नाथूसिंह/भैरसिंह उचित मूल्य दुकानदार मजल के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। विभाग द्वारा उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा राशनकार्डों में दर्ज वितरण के अयोग्य युनिटों की सूची प्राप्त कर निष्कासन की कार्यवाही की जा रहीं है।
उन्होंने बताया कि आधार सीडिंग की कम प्रगति वाले उचित मूल्य दुकानदारों की जाँच निरन्तर विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
-0-

मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

विजय दिवस की 50 वीं वर्षगाठ पर समारोह बुधवार 16 दिसम्बर को

बाड़मेर, 15 दिसम्बर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्र भारत के सामरिक इतिहास के सबसे गौरवशाली दिन 16 दिसम्बर 1971 विजय दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बाडमेर एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वाधान में विजय दिवस की 50 वीं वर्षगाठ का समारोह बुधवार 16 दिसम्बर को प्रातः 11.15 बजे शहीद सर्किल सिणधरी रोड पर मनाया जाएगा।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बाड़मेर के अध्यक्ष केप्टन हीरसिंह भाटी ने बताया कि उक्त समारोह को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड 19 की गाईडलाईन के अनुसार ही मनाया जाएगा। उन्होने बताया कि उक्त समारोह में बैण्ड एवं बिगुलर की धुन पर बीएसएफ के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ आनर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि समारोह में विधायक बाडमेर मेवाराम जैन, जिला कलक्टर विश्राम मीणा, डीआईजी बीएसएफ गुरपालसिंह, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, उप सभापति सुरतानसिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार, रावत त्रिभुवनसिंह, केप्टन आदर्श किशोर उपस्थित रहेंगे।
-0-

सोमवार, 14 दिसंबर 2020

जिला जल और स्वच्छता मिशन की बैठक 16 को

बाडमेर, 14 दिसम्बर। जल जीवन मिशन अन्तर्गत जिला जल और स्वच्छता मिशन की प्रथम बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 16 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया कि उक्त बैठक में जल जीवन मिशन वी.डब्ल्यू.एस.सी. के गठन एवं ग्राम कार्ययोजना, पेयजल से वंचित स्कूल एवं आंगनवाडी केन्द्रों में पेयजल उपलब्ध करवाने पर चर्चा, कौशल विकास गतिविधियों के अन्तर्गत बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होने डीडब्ल्युएससी के सभी सदस्यों एवं सहयोजित सदस्यों सदस्यों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

आठ रूपये में मिल रहा है भरपेट भोजन, गत साढे़ तीन माह में एक लाख से अधिक लोग लाभान्वित

 इन्दिरा रसोई योजना


बाड़मेर, 14 दिसम्बर। बाड़मेर जिले में राज्य सरकार द्वारा गरीबों के लिए शुरू की गई इन्दिरा रसोई योजना लोकप्रिय हो रही है। जिला मुख्यालय पर तिलक बस स्टेण्ड, वृद्धिचन्द जैन केन्द्रीय बस स्टेण्ड एवं अम्बेडकर सर्किल पर संचालित इन्दिरा रसोईयों में मात्र 8 रूपये में भरपेट भोजन मिल रहा है। गत साढ़े तीन महीनों में 1,04,455 लाभार्थियों द्वारा भोजन किया जा चुका है।
नगर परिषद आयुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ‘‘कोई भूखा ना सोए‘‘ के संकल्प के साथ राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इन्दिरा रसोई योजना के तहत प्रदेश में एक करोड़ लोग इन्दिरा रसोई योजना से लाभान्वित हो चुके है। नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्रों में प्रतिदिन भोजन सीमा 300 थाली प्रति रसोई प्रतिदिन है एवं आवश्यकता होने पर इसे 100 प्रतिशत तक बढाया जा सकता है। राज्य में प्रतिदिन भोजन की क्षमता 1,33,500 है।
उन्होने बताया कि जिले में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं मॉनिटरिंग समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति द्वारा इन्दिरा रसोई संचालन के लिए क्षेत्रीय प्रतिष्ठित एन.जी.ओ. का चयन किया गया है। इन्ही एनजीओ के मार्फत ‘‘ ना लाभ ना हानि‘‘ के आधार पर रसोईयों का संचालन किया जा रहा है। रसोई संचालक (एनजीओ) को प्रति थाली 20 रूपये प्राप्त होते है। इनमें 8 रूपये लाभार्थी से एवं 12 रूपये राज्य सरकार से अनुदान प्राप्त होता है। जिलेवार निर्धारित लक्ष्य से अधिक भोजन कराने वाले जिलों में प्रतापगढ़ 127 प्रतिशत, बांसवाड़ा 125 प्रतिशत एवं बाड़मेर 107 प्रतिशत है।
इन्दिरा रसोईयों में आईटी का बेहतर ढंग से उपयोग किया गया है। लाभार्थी के रसोई में प्रवेश करते ही उनका स्वतः ही फोटो खिंच जाता है एवं उसका नाम एवं मोबाईल नम्बर कम्प्यूटर में फीड कर वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। इसके पश्चात् लाभार्थी को तुरन्त मोबाईल पर मैसेज आता है कि इन्दिरा रसोई में पधारकर भोजन ग्रहण करने के लिए आपका धन्यवाद। इस मैसेज में मोबाईल पर कोविड गाईडलाईन का पालन करने का भी आग्रह किया जाता है। लाभार्थियों को स्वायत्त शासन विभाग के कॉल सेन्टर एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के राज्य स्तरीय कॉल सेन्टर से फोन कर भोजन की गुणवत्ता आदि के बारे में सुझाव लिया जाता है।
उन्होने बताया कि इन्दिरा रसोई में कोई भी व्यक्ति एक या एक से अधिक समय का खाना प्रायोजित कर लाभार्थयों को मुफ्त में खाना खिला सकता है। इसके लिए उसे किसी भी इन्दिरा रसोई में राशि जमा करानी होती है। संबंधित व्यक्ति के पास मोबाइल एवं ई मेल पर मैसेज आता है एवं प्रायोजित दिन के भोजन के समय प्रत्येक कूपन पर यह मैसेज लिखा जाता है कि आज का खाना श्री ....... द्वारा प्रायोजित है।  
-0-

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

महामारी अध्यादेश 2020 शुक्रवार को एक हजार छः सौ रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 11 दिसम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को जिले में कुल 12 व्यक्तियों से 1600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में शुक्रवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर गडरारोड उपखण्ड क्षेत्र में 7 लोगों से 1100 तथा सिवाना में 5 लोगों से 500 रूपये को मिलाकर कुल 12 लोगों से 1600 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7904 लोगों से कुल 15,23,100 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

शनिवार को शिव फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

बाडमेर, 11 दिसम्बर। शनिवार 12 दिसम्बर को 132 केवी जीएसएस बाडमेर में प्रातः 9.30 से 11.45 बजे तक 33 केवी शिव फीडर के रख रखाव का कार्य किया जाएगा।

132 केवी जीएसएस बाडमेर के सहायक अभियन्ता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि उक्त रख रखाव के कारण 132 केवी जीएसएस बाडमेर से निकलने वाले 33 केवी शिव फीडर की विद्युत आपूर्ति शनिवार 12 दिसम्बर को प्रातः 9.30 से 11.45 बजे तक बन्द रहेगी।
-0-

शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी का आभार

बाडमेर, 11 दिसम्बर। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2020 के लिए शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने सभी का आभार जताया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि जिले में पंचायतीराज चुनाव के चार चरणों के तहत शांतिपूर्ण मतदान के पश्चात् जिला एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर मतगणना प्रक्रिया सम्पन्न होने पर जिले के सभी लोगों का आभार जताया है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों तथा उनके अभिकर्ताओं एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होने बताया कि जिले में पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया में सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतन्त्र में आस्था को इंगित करती है।
-0-

पंचायत आम चुनाव 2020 खेताराम उप जिला प्रमुख निर्वाचित

बाडमेर, 11 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी खेताराम शुक्रवार को बाडमेर उप जिला प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि शुक्रवार को उप जिला प्रमुख के निर्वाचन के दौरान निर्वाचन के पश्चात् भारतीय जनता पार्टी के खेताराम को जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने उप जिला प्रमुख पद की शपथ प्रदान कर प्रमाण पत्र दिया। भारतीय जनता पार्टी के खेताराम को 20 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के उगमसिंह को 17 मत मिले।
-0-

गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

पांच पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित

बाड़मेर, 10 दिसम्बर। बाड़मेर जिले मंे निवासरत 5 पाक विस्थापितों को गुरूवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए। राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर जिले मंे रहने वाली एक बालिका एवं चार पुरूष पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र जारी किए गए।

गुरूवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने पाक विस्थापित पेंटन बाई पुत्री तखतसिंह, हड़मतसिंह पुत्र रतनसिंह, प्रिथिराज सिंह पुत्र रतनसिंह, मुनवर पुत्र दयाराम एवं नरेन्द्रसिंह पुत्र तखतसिंह को भारतीय नागरिकता के मूल नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालांे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्हें भारत के नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, सहायक अनुभागाधिकारी राजेन्द्र शर्मा व दयाराम गुर्जर, मोतीसिंह भी उपस्थित रहे।
-0-






रामसर, चौहटन एवं एयरफोर्स फीडर की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी

बाडमेर, 10 दिसम्बर। शुक्रवार 11 दिसम्बर को 132 केवी जीएसएस बाडमेर में 33 केवी रामसर, चौहटन एवं एयरफोर्स फीडर के रख रखाव के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

132 केवी जीएसएस बाडमेर के सहायक अभियन्ता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि उक्त रख रखाव के कारण 132 केवी जीएसएस बाडमेर से निकलने वाले 33 केवी रामसर एवं चौहटन की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार 11 दिसम्बर को प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक तथा एयरफोर्स फीडर की विद्युत आपूर्ति 11.40 से 1.40 बजे तक बन्द रहेगी।
-0-

विशेष पुनरीक्षण अभियान में अनुपस्थित रहने पर बीएलओ निलम्बित

बाडमेर, 10 दिसम्बर। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान विशेष अभियान दिनांक 6 दिसम्बर को मतदान केन्द्र संख्या 146 पर अनुपस्थित पाए जाने पर बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) विश्राम मीणा ने बताया कि अध्यापक खेताराम राबाउप्रावि निम्बाणियों की ढाणी हाल बीएलओ मतदान केन्द्र संख्या 146 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बाणियों की ढाणी के द्वारा मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण माह दिसम्बर के विशेष अभियान 6 दिसम्बर को मतदान केन्द्र पर अनुपस्थित पाए जाने पर राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 के तहत तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। उन्होने बताया कि निलम्बन काल में खेताराम अध्यापक का मुख्यालय ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति बायतु कार्यालय रहेगा। जहां पर उन्हें प्रत्येक कार्य दिवस को उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उक्त कार्मिक को निलम्बन काल में नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
-0-

पंचायत आम चुनाव 2020 महेन्द्र कुमार चौधरी जिला प्रमुख निर्वाचित

बाडमेर, 10 दिसम्बर। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी महेन्द्र कुमार चौधरी गुरूवार को बाडमेर जिला प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि गुरूवार को जिला प्रमुख के निर्वाचन के दौरान नाम निर्देशन पत्रों की वापसी के बाद दो अभ्यर्थी शेष रहे। निर्वाचन के पश्चात् इंडियन नेशनल कांग्रेस के महेन्द्र कुमार चौधरी को जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने जिला प्रमुख पद की शपथ प्रदान कर प्रमाण पत्र दिया।
-0-

रविवार, 6 दिसंबर 2020

समस्त मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित जिला निर्वाचन अधिकारी एव पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण

बाड़मेर, 6 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाड़मेर जिले में समस्त मतदान केन्द्रों की मतदाता सूचियों के नवीनीकरण के लिए 21 दिसंबर तक विशेष अभियान के तहत रविवार को शिविर आयोजित किए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए रविवार को सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्रातः 9 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बूथ स्तरीय अभिकर्ता की सहभागिता में विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने रविवार को लीलाला, बायतु पनजी, कवास, ढूंढा तथा निम्बनियो की ढाणी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी तरह निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक सोहनलाल शर्मा ने सरवड़ी तथा पचपदरा स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
अभियान की कलेक्ट्रेट में समीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक शर्मा ने बताया कि समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की भागवार प्रारूप मतदाता सूची विभाग की वेबसाइट https://ceorajasthan-nic-in पर आमजन के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर 2020 के मध्य कोई भी पात्र व्यक्ति जो संदर्भ तिथि 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या करेंगे, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6 में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में पूर्व से पंजीकृत मतदाता यदि अपनी प्रविष्टि में किसी प्रकार का संशोधन करवाने चाहते हैं तो प्रारूप-8 में आवेदन कर सकते हैं।
इस मौके पर मीणा ने बताया कि यदि मतदाता सूची की विद्यमान प्रविष्टि के क्रम में किसी प्रकार का आक्षेप हो तो उसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत मतदाता की ओर से प्रारूप-7 में आक्षेप प्रस्तुत किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आवेदन पत्र बीएलओ के पास निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा निर्वाचन विभाग की वेबसाइट एवं मतदाता सेवा पोर्टल से भी डाउनलोड किया जा सकता है। सभी आवेदन पत्र बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत किये जा सकते हैं अथवा भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल  voterportal-eci-gov-in पर अथवा मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत किये जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने आव्हान किया कि ऐसे पात्र युवा छात्र-छात्राएं जो 01 जनवरी, 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने जा रहे हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। उन्होंने सभी ईआरओ को सक्रियता से अभियान में कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई समेत सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी मौजूद थे।
-0-

राजकीय महाविद्यालय में कल होगी मतगणना मतगणना की तैयारिया पूरी, बिना पास प्रवेश नही

 पंचायतीराज चुनाव 2020

बाडमेर, 6 दिसम्बर। पंचायतराज आम चुनाव-2020 के अन्तर्गत जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव की मतगणना मंगलवार 8 दिसम्बर को राजकीय महाविद्यालय में होगी। मतगणना की तैयारियों के अन्तर्गत रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि मतगणना दो चरणों में सम्पन्न होगी। मतगणना के प्रथम चरण में प्रातः 09 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचायत समिति सदस्य की मतगणना होगी। जबकि द्वितीय चरण में अपराह्न 2 बजे से 6 बजे तक जिला परिषद् सदस्यों की मतगणना की जाएगी।
मीणा ने बताया कि मतगणना के दौरान रिटर्निंग अधिकारी केवल चार प्रकार के व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति स्वीकृत करेंगे। जिनमें मतगणना के लिए नियुक्त गणन पर्यवेक्षक एव गणन सहायक, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति, निर्वाचन के संबंध में ड्यूटी पर तैनात लोक सेवक एवं अभ्यर्थी के निर्वाचन अभिकर्ता एवं एक गणन अभिकर्ता शामिल है। उन्होंने बताया कि मतगणना केन्द्र पर मतगणना अभिकर्ताओं को निर्धारित प्रारूप में उनके नियुक्ति पत्रों व बैजों की जांच के उपरान्त ही प्रवेश करनें दिया जायेगा। गणन अभिकर्ताओं, अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं को मतगणना कार्य के बीच मतगणना कक्ष से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा और एक बार बाहर जाने के पश्चात पुनः मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाए।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में केवल पंचायत समिति सदस्य के लिए प्रातः 7ः30 से 8ः30 के बीच प्रवेश दिया जाएगा तथा दूसरे चरण में 12 से 12ः30 बजे जिला परिषद सदस्य के लिए प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र में मोबाइल का प्रवेश निषेध रहेगा तथा किसी को भी मोबाइल के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी तरह गुटखा, पान, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि भी वर्जित रहेंगे।
जिला कलेक्टर ने बताया कि मतगणना की समस्त व्यवस्थाएं राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर द्वारा जारी कोविड-19 गाईडलाईन की पालना सुनिश्चित करते हुए की जाएंगी। उन्होंने सभी प्रवेश द्वारो पर सभी आगन्तुकों का तापमान जांचने एवं सेनेटाइज करने को कहा तथा किसी कोरोना संदिग्ध को प्रवेश नही देने को कहा।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं तथा सभी पॉइंट पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र पर अभ्यर्थियो तथा गणन अभिकर्ताओं एवं मतगणना कार्मिकों के लिए प्रवेश की पृथक-पृथक् व्यवस्था रहेगी। वही मतगणना केंद्र पर किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के बारे में बताया कि सिणधरी रोड से आने वाले वाहनों को शहीद सर्किल तथा शहर से आने वाले सभी वाहनों को आदर्श स्टेडियम में पार्क करवाया जाएगा।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रत्नू समेत सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निग अधिकारी तथा विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।।
-0-

गृह रक्षा के 58 वें स्थापना दिवस पर झण्डारोहण

बाड़मेर, 6 दिसम्बर। रविवार को गृह रक्षा के 58 वें स्थापना दिवस पर गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाड़मेर कार्यालय में समादेष्टा रवि व्यास द्वारा औपचारिक रूप से झण्डारोहण किया गया।

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाड़मेर के समादेष्टा रवि व्यास ने बताया कि समारोह कोविड-19 की गाइडलाईन्स की पालना एवं सोशल डिस्टेन्स के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति के संदेश का पठन किया गया। इस दौरान प्लाटून कमाण्डर भोम सिंह, मुख्य आरक्षी चुन्नी लाल, अशोक सिंह एवं प्रयाग सिंह उपस्थित रहे।
-0-

शनिवार, 5 दिसंबर 2020

महामारी अध्यादेश 2020 शनिवार को एक हजार का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 05 दिसम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शनिवार को जिले में कुल 6 व्यक्तियों से 1000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में शनिवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चौहटन में सिवाना में 6 लोगों से 1000 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7890 लोगों से कुल 15,20,500 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

जेलों में अवांछनीय सामग्री की जांच हेतु किया औचक निरीक्षण

 ऑपरेशन फ्लश आउट


बाड़मेर, 05 दिसम्बर। जेलों में मोबाईल फोन एवं अन्य अवांछनीय सामग्री एवं आपराधिक गतिविधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत शुक्रवार को जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
जिला कारागृह बाड़मेर के उप कारापाल राजेश डूकिया ने बताया कि जेलों में मोबाईल फोन, चार्जर, अफीम, चरस, बीडी, सिगरेट, जर्दा, गुटका आदि मादक पदार्थ एवं अन्य अवांछनीय निषिद्ध वस्तुओं के तस्करी के माध्यम से प्रवेश तथा जेल परिसर में कैदियों द्वारा आपराधिक गतिविधियों के संचालन के विरूद्ध जेल विभाग द्वारा 31 दिसम्बर तक विशेष ऑपरेशन फ्लश आउट चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि इसी के तहत जिला कारागृह में शुक्रवार 4 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे जेल स्टॉफ एवं आर.ए.सी. स्टॉफ द्वारा आकस्मिक तलाशी ली गई। जिसमें किसी प्रकार की अवैध वस्तु नहीं पाई गई है।
उन्होने बताया कि अवांछित वस्तुओं की बरामदी पर संबंधित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होने बतया कि ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत आपराधिक गतिविधियों को पूर्ण रूप से नष्ट करने की दृष्टि से प्रभावी कार्यवाही की जाएगी तथा आपराधिक तत्वों से मिलीभगत थाना आपराधिक कर्मियों के विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।
-0-

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

 जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के अंतिम चरण का निर्वाचन


बाडमेर, 05 दिसम्बर। जिले में अंतिम एवं चतुर्थ चरण के तहत शनिवार 5 नवम्बर को गिडा, समदडी, पाटोदी, कल्याणपुर, बालोतरा एवं सिवाना पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव हेतु मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। जिले में मतदान प्रकिया की समीक्षा के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। वहीं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं देखी।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने बालोतरा पंचायत समिति के दुधवा डेरा एवं गिडा के खारपार सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर चतुर्थ चरण के मतदान स्थल पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने मतदाताओं को कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने तथा अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के निर्देश दिए। उन्होने मतदान के दौरान मतदाताओं से एक साथ इकट्ठा न रहकर आपसी दूरी बनाए रखने को कहा। उन्होने मतदान प्रक्रिया तथा कानून व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इसी प्रकार अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने गिडा पंचायत समिति के अति संवेदनशील केन्द्रों पर मतदान का निरीक्षण करते हुए शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
-0-

कोरोना गाइडलाईन उल्लंघन पर निरस्त होगा विवाह स्थलों का लाइसेन्स

 एक सौ लोग एकत्र होते ही प्रवेश द्वार बंद करना होगा

बाड़मेर, 05 दिसम्बर। विवाह स्थलों पर होने वाले विवाह एवं अन्य समारोह के दौरान राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 की गाईड लाईन का उल्लंघन होने पर विवाह स्थल का लाइसेन्स निरस्त किया जाएगा।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि विवाह स्थलों पर राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइड लाईन की पालना नहीं होने पर विवाह स्थल के संचालक एवं स्वामी उतरदायी होंगे। उन्होने बताया कि कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होने पर संबंधित विवाह स्थल का लाइसेन्स निरस्त किया जाएगा। उन्होनें बताया कि मैरिज स्थल के मालिक समारोह में 100 व्यक्ति एकत्रित होते ही विवाह स्थल समारोह के प्रवेश द्वार बंद कर अतिरिक्त व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

चुनाव पर्यवेक्षक विजय ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा

बाडमेर, 04 दिसम्बर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के अंतिम चरण के शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र विजय परियोजना निदेशक सह संयुक्त सचिव रोजगार गारण्टी योजना विभाग जयपुर ने मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चुनाव पर्यवेक्षक विजय ने शुक्रवार को कल्याणपुर, समदडी, सिवाना, बालोतरा, पाटोदी एवं गिडा पंचायत समिति क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान लाईजन अधिकारी अधिशाषी अभियन्ता ईजीएस राजेन्द्रसिंह साथ रहे।
-0-

महामारी रोकथाम नियमों की अवहेलना पर सख्ती शुक्रवार को 19 लोगों पर लगाया 4700 का जुर्माना

बाड़मेर, 04 दिसम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शनिवार को जिले में कुल 19 व्यक्तियों से 4700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में शनिवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चौहटन में 12 लोगों से 3600, गडरारोड़ में 3 लोगों से 300 तथा सिवाना में 4 लोगों से 800 रूपये को मिलाकर कुल 19 लोगों से 4700 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7884 लोगों से कुल 15,19,500 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

मतदाताओं से कोरोना के प्रोटोकॉल के साथ मतदान करने की अपील

बाड़मेर, 04 दिसम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के चतुर्थ चरण के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शनिवार 5 दिसम्बर को प्रातः 7.30 से सायं 5 बजे तक मतदान होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए निर्भय होकर मतदान करें। प्रत्येक मतदाता अपने घर से मास्क लगाकर मतदान के लिए जाएं। उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रवेश से पूर्व मास्क लगाना अनिवार्य है। मतदान केंद्र में जाने से पहले हाथों को साबुन पानी या सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। उन्होंने बताया कि मतदान करते समय मतदाता पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर या सामाजिक दूरी बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। मतदान के दौरान सीनिया सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दें। उन्होंने मतदाता, उम्मीदवार या उनके समर्थकों से मतदान केंद्र या आसपास भीड़ या समूह में खड़े नहीं रहने की भी अपील की। मतदान के तुरंत बाद मतदान स्थल पर भीड़ ना करने और अपने-अपने घर समय पर लौट पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की है।
-0-

पंचायत आम चुनाव 2020 मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

बाडमेर, 04 दिसम्बर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा द्वारा जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले समस्त विभागों, संस्थानों एवं उपक्रमों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए आम चुनाव 2020 में अन्तिम चरण में शनिवार 05 दिसम्बर को मतदान होने के कारण गिड़ा, समदडी, पाटोदी, कल्याणपुर, बालोतरा एवं सिवाना पंचायत समितियों में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
-0-

12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी हो सकेगा मतदान

बाड़मेर, 04 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र अपने साथ जरूर लाएं। उनके मुताबिक इनके अभाव में 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर भी मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं।

उन्होने बताया कि इन दस्तावेज में आधारकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, आयकर पहचान पत्र (पीएएन), मनरेगा जॉब कार्ड, सांसदों, विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राज्य या केन्द्र सरकार राज्य पब्लिक लिमिटेड कंपनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक,  पेंशन अदायगी आदेश, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन आदेश या विधवा पेंशन आदेश, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सहकारी बैंक या डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक शामिल है। उन्होने बताया कि उक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज मे से केवल वे ही दस्तावेज मान्य होंगे जो इन निर्वाचन की घोषणा से पूर्व के है।
-0-

सूखा दिवस घोषित

बाडमेर, 04 दिसम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य) को दृष्टिगत रखते हुए चुनावी क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के चतुर्थ चरण में पंचायत समिति गिड़ा, समदडी, पाटोदी, कल्याणपुर, बालोतरा एवं सिवाना के चुनाव क्षेत्र जहां शनिवार 05 दिसम्बर को मतदान सम्पन्न होगा, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में 05 दिसम्बर को सायं 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
-0-

अमिट स्याही का निशान दाये हाथ की तर्जनी अंगुली पर लगाया जाएगा

 पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020

बाडमेर, 04 दिसम्बर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन हेतु अमिट स्याही का निशान दाये हाथ की तर्जनी अंगुली पर लगाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अमिट स्याही लगाने के संबंध में हाल ही में सम्पन्न हुए पंच एवं सरपंच के चुनाव में मतदाताओं की अंगुली पर अमिट स्याही का निशान दृष्टव्य होने की सम्भावना के मध्यनजर पंचायतीराज संस्थाओं (जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य) के निर्वाचन हेतु अमिट स्याही का निशान दाये हाथ की तर्जनी अंगुली पर किये जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होने समस्त एरिया एवं जोनल मजिस्टेªट को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मतदान कर्मियों को आदेश की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।
-0-

चतुर्थ चरण के तहत मतदान शनिवार 05 दिसम्बर को, शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण

 पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020


बाड़मेर, 04 दिसम्बर। जिले में चतुर्थ चरण के तहत गिड़ा, समदडी, पाटोदी, कल्याणपुर, बालोतरा एवं सिवाना पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए शनिवार 05 दिसम्बर को प्रातः 7.30 से सायं 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर एवं दबाव के मतदान करें। उन्होंने मतदाताओं से कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरतने तथा मास्क, सैनेटाईजर की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने कहा कि मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा।
चुनाव नियन्त्रण कक्ष से रहेंगे आमजन कनेक्ट
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्य से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं आमजन द्वारा चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि के बारे में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए जिला स्तर पर चुनाव नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया हैं जो कि लगातार पारियों के अनुसार रात-दिन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए आमजन नियंत्रण कक्ष में 02982-222226 पर कॉल कर सकते हैं।
-0-

लोकतन्त्र के महायज्ञ में अपने कर्तव्य की आहुति देने का आह्वान

 जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के अंतिम चरण का निर्वाचन

बाडमेर, 04 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने मतदान अधिकारियों को लोकतन्त्र के महायज्ञ में अपने कर्तव्य की आहुति प्रदान करते हुए स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने का आह्वान किया है। वे शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के निर्वाचन हेतु नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के द्वितीय/अन्तिम प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने अन्तिम चरण के तहत गिडा, समदडी, पाटोदी, कल्याणपुर, बालोतरा एवं सिवाना पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान हेतु रवाना होने वाले मतदान दलों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी राज्य निर्वाचन आयोग के नियंत्रण मे है, इसलिए हमारा आचरण निष्पक्ष होना चाहिए। उन्होने कहा कि कोविड-19 की परिस्थितियों में चुनाव सम्पन्न होने जा रहे है, ऐसे में स्वयं की सुरक्षा के साथ मतदाताओं से भी कोविड प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि कोविड से बचाव के लिए मास्क, सैनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग ही उपाय है। उन्होने मतदान दलों को संक्रमण से बचाव के लिए उपलब्ध कराई गई सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान चुनाव संबंधी सम्पूर्ण जानकारी के साथ अपनी शंकाओं का समाधान कर अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करें ताकि चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पर्याप्त सुरक्षा बन्दोबस्त किए गए है। साथ ही कोविड की पालना के लिए भी जाब्ता तैनात किया गया है।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने मतदान अधिकारियों को चुनाव से संबंधी सम्पूर्ण बारीकियों, ईवीएम की तैयारी तथा कार्यप्रणाली को भली भांति समझने तथा अपनी समस्त शंकाओं का समाधान कर प्रस्थान करने के निर्देश दिए ताकि चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होने निर्वाचन कार्य में चुनाव आयोग के निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निग ऑफिसर बालोतरा ने मतदान अधिकारियों को ईवीएम संबंधी तकनीकी जानकारियां कराई। उन्होने जोनल मजिस्टेªट को मतदान प्रतिशत की जानकारी निर्धारित समयानुसार भिजवाने को कहा।
  इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक उप प्रधानाचार्य डाइट डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी, व्याख्याता पवन खत्री, सन्तोष सोनी, अरविन्द राठी, दीपक चौधरी, तेजाराम एवं रामलाल चौधरी आदि ने चुनाव संबंधी बारीकियों एवं चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी कराई।
-0-

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

मुख्यमंत्री तक आमजन की पहुंच होगी और सुगम अब नई ई-मेल पर भेज सकेंगे अपने संदेश, शिकायत और सुझाव

बाडमेर, 03 दिसम्बर। संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन की दिशा में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत तक आमजन अब अपना संदेश, शिकायत या सुझाव और सुगमता के साथ पहुंचा सकेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके लिए एक नई ई-मेल आई डी writetocm@rajasthan-gov-in बनाई गई है। इस पर भेजे गए ई-मेल सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री श्री गहलोत तक आमजन की पहुंच को आसान और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बनाई गई इस नई ई-मेल आईडी पर प्रदेशवासी व्यक्तिगत संदेश भेजने के साथ ही गम्भीर आपराधिक प्रकरणों तथा किसी भी अन्याय के संबंध में शिकायत या अन्य समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करा सकेंगे। इन प्रकरणों, शिकायतों एवं समस्याओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
कोरोना महामारी के कारण आमजन अपने संदेश, शिकायत और सुझाव पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री महोदय से व्यक्तिशः मुलाकात नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही, संक्रमण के फैलाव के खतरे एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली नियमित जनसुनवाई भी संभव नहीं हो पा रही है। ऐसे में, आमजन की मुख्यमंत्री तक सहजता के साथ पहुंच सुनिश्चित करने की दृष्टि से यह पहल की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने गुड गवर्नेंस के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से हमेशा ही आमजन की प्रभावी सुनवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। अपने पिछले दोनों कार्यकाल के साथ ही वर्तमान कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री अपने राजकीय निवास पर स्वयं जनसुनवाई करते रहे हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी के इस दौर में व्यक्तिशः जनसुनवाई संभव नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए उन्होंने तकनीकी नवाचारों के जरिए आमजन की सुनवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।
-0-

महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर कार्यवाही जारी

बाड़मेर, 03 दिसम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान गुरूवार को जिले में कुल 18 व्यक्तियों से 5000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड़ में 3 लोगों से 300 रूपये तथा सिवाना में 15 लोगों से 4700 रूपये को मिलाकर कुल 18 लोगों से 5000 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7865 लोगों से कुल 15,14,800 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

मतगणना के लिए प्रशिक्षण रविवार को, दक्ष प्रशिक्षक बताएंगे बारीकियां

बाडमेर, 03 दिसम्बर। मतगणना दलों में नियुक्त गणन पर्यवेक्षक, गणन सहायकों एवं रिटर्निग अधिकारीध्सहायक रिटर्निग अधिकारियों का मतगणना प्रशिक्षण रविवार 6 दिसम्बर को राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मोहनदान रतनू ने एक आदेश जारी कर मतगणना पर्यवेक्षकों, गणन सहायकों के रूप में नियुक्त अधिकारियोंध्कर्मचारियों एवं रिटर्निग अधिकारीध् सहायक रिटर्निग अधिकारियों को मतगणना संबंधी प्रशिक्षण देने हेतु जिला स्तरीय दक्ष प्रशिक्षकों को नियुक्त किया है। दक्ष प्रशिक्षकों को आदेशित किया गया है कि वे निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित समय पर प्रशिक्षण स्थल पर पहुंच कर मतगणना पर्यवेक्षकों, गणन सहायकों को निर्वाचन विभाग के निर्धारित टेªनिंग मैन्युअल के अनुसार सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया जाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

पंचायतीराज चुनाव 2020 अंतिम चरण के लिए प्रचार थमा, मतदान शनिवार को

बाडमेर, 03 दिसम्बर। जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन के लिए अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार की समय सीमा गुरुवार शाम को संपन्न हो गई, अब यहां शनिवार को मतदान करवाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को मतदान दल रवाना होंगे।

    जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के अंतिम चरण के मतदान के लिए शुक्रवार, 04 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि चतुर्थ चरण में गिड़ा, समदडी, पाटोदी, कल्याणपुर, बालोतरा एवं सिवाना पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए शनिवार 05 दिसम्बर को प्रातः 7.30 से सायं 5 बजे तक मतदान होगा।
-0-

बुधवार, 2 दिसंबर 2020

अल्पसंख्यक छात्रों की उतर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए 31 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित

बाड़मेर, 02 दिसम्बर। सत्र 2020-21 में अल्पसंख्यक समुदाय के गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित अध्ययनरत विद्यार्थियों से उतर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए 31 दिसम्बर तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।

जिला अल्पसंख्यक कार्यक्रम अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में अल्पसंख्यक छात्रों की उतर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति (फ्रेस एवं रिन्युवल आवेदन) की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर, 2020 निर्धारित की गई है। अन्तिम तिथि के पश्चात् आवेदन पत्र ऑनलाईन स्वीकृत नहीं किये जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेवारी विद्यार्थी स्वयं की होगी।
उन्होने बताया कि वर्ष 2020-21 में एनएसपी में आंशिक परिवर्तन किये गये है जिसके द्वारा इस वर्ष अभ्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्रों में शुल्क विवरण भरते हुए (प्रवेश शुल्क, शिक्षण शुल्क एवं विविध शुल्क) विकल्प विद्यार्थियों के स्तर से इन्द्राज ना करवाके संस्था स्तर द्वारा इन्द्राज करवाया जाएगा तथा सत्यापन के समय शिक्षण संस्था अपने स्तर पर फीस एडिट कर सकती है। उक्त विकल्प संस्था की प्रोफाईल पर कोर्स वाईज फीस विकल्प के माध्यम से भरा जाएगा।
-0-

कोरोना वैक्सीन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

बाड़मेर, 02 दिसंबर। जिले में कोविड-19 वैक्सीन के संबंध में गठित कार्यबल की बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने कोरोना वैक्सीन के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

    इस अवसर पर जिला कलेक्टर मीणा ने बताया कि कोविड वैक्सीन के भंडारण के संबंध में जिला मुख्यालय पर दानजी की होदी स्थित डीवीसी को चाक-चौबंद रखा जाए। उन्होंने यहां वैक्सीन के संबंध में आवश्यक तापमान संधारण तथा अन्य व्यवस्थाओ एवं संसाधनों पर चर्चा की तथा आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने यहां अबाध बिजली आपूर्ति को कहा। वैक्सीन को लाने वाली चैन के संबंध में उन्होंने जानकारी ली तथा कड़ी से कड़ी जोड़ने के निर्देश दिए। निर्माण स्थल से लेकर वितरण स्थल तक की व्यवस्था की जानकारी ली एवं प्रथम चरण में प्राथमिकता के अनुसार वैक्सीन लेने वाले  चिकित्सा कार्मिकों का डेटाबेस भी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने वैक्सीनेटर के प्रशिक्षण को भी कहा। साथ ही परिवहन के लिए आवश्यकतानुसार संसाधनों के आंकलन को कहा।
   इस मौके पर जिला कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 उपायो की भी समीक्षा की। उन्होंने हॉस्पिटल में कोविड-19 बेड की रियल टाइम सूचना देने के लिए ऑनलाइन सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कोविड-19 वार्ड में परिजनों का प्रवेश निषेध करने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी चिकित्सालय में आवश्यकतानुसार मरीज भर्ती करने तथा वहां समन्वय के लिए प्रत्येक निजी चिकित्सालय में सरकारी चिकित्सक नियुक्त करने के निर्देश दिए।
   इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल. बिश्नोई ने कोविड-19 प्रबंधन की जानकारी दी। प्रमुख चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ बी.एल. मसूरिया ने जिला अस्पताल में कोविड-19 प्रबंधन की जानकारी दी। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी मौजूद थे।
-0-

अभियांत्रिकी महाविद्यालय में करवाया ऑनलाईन वेबिनार

बाड़मेर, 02 दिसम्बर। महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अतिरिक्त पाठयक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कैयर्न एनर्जी लि. द्वारा विभिन्न विषयों पर गूगल मीट पर ऑनलाईन वेबिनार आयोजित किया गया।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. बिश्नोई ने बताया कि वेदान्ता-कैयर्न ऑयल एण्ड गैस के गोविन्द टिकयानी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर द्वारा ’’ट्रान्सफॉर्मर’’, तरूण अग्रवाल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर द्वारा ’’इलेक्ट्रीसिटी बिल टैरिफ’’ एवं सौरभ दास गुप्ता सीनियर पेट्रोलियम इंजीनियर द्वारा ’’रिग कॉम्पोनंेट्स’’ विषय पर ऑनलाईन वेबिनार आयोजित किया गया। साथ ही जेएसडब्ल्यु के निशांत चौधरी ने ’’एडवांटेज ऑफ मास्टर डिग्री’’ पर ऑनलाईन व्याख्यान देकर महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं फैकल्टी का मार्गदर्शन किया।
उन्होने बताया कि उक्त वेबिनार से महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल नॉलेज का बढ़ावा मिला तथा तकनीकी शिक्षा के अलावा इण्ड्रस्ट्रीयल गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध करवायी गयी।
-0-

मतगणना 8 दिसम्बर को, सुचारू मतगणना के लिए व्यवस्थाएं निर्धारित

 पंचायतीराज संस्थाओं (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद) के आम चुनाव 2020

बाडमेर, 02 दिसम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गणना 8 दिसम्बर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर में पंचायत समितिवार निर्धारित मतगणना कक्षों में दो चरणों में की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) (कलक्टर) विश्राम मीणा द्वारा एक आदेश जारी कर सुचारू एवं सुव्यवस्थित मतगणना के लिए व्यवस्थाओं का निर्धारण कर संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपे गये उतरदायित्व यथासमय पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि प्रथम चरण में प्रातः 9 से अपरान्ह 1 बजे तक समस्त पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना एवं द्वितीय चरण में अपरान्ह 1.30 से मतगणना समाप्ति तक समस्त जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना की जाएगी।
उन्होने बताया कि रामसर पंचायत समिति के कुल 17 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 112 मतदान केन्द्रों पर पडे़ वोटों की गणना भू-तल स्थित मतगणना कक्ष नम्बर 04 में की जाएगी। इसी प्रकार बायतू पंचायत समिति के 19 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 128 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना भू-तल स्थित कक्ष नम्बर 03 में, शिव पंचायत समिति के 19 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 127 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना भू-तल स्थित कक्ष नम्बर 05 में, गुडामालानी पंचायत समिति के 17 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 107 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना भू-तल स्थित कक्ष नम्बर 20ए में, पायला कलां पंचायत समिति के 15 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 64 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना भू-तल स्थित कक्ष नम्बर 20बी में, धोरीमना पंचायत समिति के 21 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 154 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना भू-तल स्थित कक्ष नम्बर 33 में, सिवाना पंचायत समिति के 25 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 167 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना भू-तल स्थित केमिस्ट्री लेक्चर थियेटर कक्ष में, बाडमेर ग्रामीण पंचायत समिति के 21 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 129 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना भू-तल स्थित लाइब्रेरी हॉल में, बाडमेर पंचायत समिति के 19 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 126 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना भू-तल स्थित स्टॉफ रूम में, गिड़ा पंचायत समिति के 19 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 118 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना भू-तल स्थित कक्ष नम्बर 25 में, समदडी पंचायत समिति के 17 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 104 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना भू-तल स्थित कक्ष नम्बर 23 में, कल्याणपुर पंचायत समिति के 15 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 104 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना भू-तल स्थित कक्ष नम्बर 21 में, सेड़वा पंचायत समिति के 15 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 96 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना प्रथम तल स्थित कक्ष नम्बर 11 में, धनाऊ पंचायत समिति के 19 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 114 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना प्रथम तल स्थित कक्ष नम्बर 10 में, फागलिया पंचायत समिति के 15 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 87 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना प्रथम तल स्थित कक्ष नम्बर 12 में, चौहटन पंचायत समिति के 27 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 179 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना प्रथम तल स्थित फिजिक्स लेब में, गडरारोड़ पंचायत समिति के 17 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 117 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना प्रथम तल स्थित कक्ष नम्बर 14 में, सिणधरी पंचायत समिति के 17 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 99 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना प्रथम तल स्थित कक्ष नम्बर 16 में, बालोतरा पंचायत समिति के 25 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 172 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना प्रथम तल स्थित कक्ष नम्बर 19 में, आडेल पंचायत समिति के 15 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 66 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना प्रथम तल स्थित कक्ष नम्बर 26ए में तथा पाटोदी पंचायत समिति के 15 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 91 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना प्रथम तल स्थित कक्ष नम्बर 27 में की जाएगी।
-0-

मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

काविड-19 वेक्सीन गठित जिला स्तरीय कार्यबल की बैठक बुधवार 2 दिसम्बर को

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। कोविड-19 वेक्सीन के संबंध में गठित जिला स्तरीय कार्यबल की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में बुधवार 2 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों, आदेशों, परिपत्रों एवं अधिसूचनाओं के अन्तर्गत जिले में संबंधित अधिकारियों एवं विभागों द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में उक्त बैठक का आयोजन बुधवार 2 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सख्ती बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के कार्मिक का अवकाश स्वीकृत करने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। पंचायतीराज चुनाव के दौरान जारी आदेशों की अवहेलना कर बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अपने स्तर पर कार्मिक को अवकाश स्वीकृत करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने राउमावि सुदाबेरी धोरीमन्ना के प्रधानाचार्य श्रीराम विश्नोई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम 1994 के तहत राउमावि सुदाबेरी के अध्यापक नवीनसिंह को मतदान अधिकारी(एपीओ 2) नियुक्त किया जाकर तामिल हेतु सूचना चाही गई। जिस पर राउमावि सुदाबेरी के प्रधानाचार्य श्रीराम विश्नोई ने उक्त चुनाव आदेश बिना तामिल पुनः लौटाते हुए बताया कि उक्त अध्यापक को उनके भाई की शादी के मद्देनजर 17 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक उपार्जित अवकाश स्वीकृत किया गया है। जबकि पंचायतीराज चुनाव हेतु जारी आदेशानुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृति हेतु विधानसभा क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया गया है।
उन्होने अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने हुए बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अपने स्तर पर कार्मिक का अवकाश स्वीकृत कर आदेशों की अवहेलना करने पर प्रधानाचार्य श्रीराम विश्नोई को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
-0-

द्वितीय चरण के मतदान दलों में अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी

 पंचायतीराज चुनाव 2020

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए मतदान दलों में नियुक्त तीन कार्मिकों के अंतिम प्रशिक्षण पर अनुपस्थित रहने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किये है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि पंचायत समिति गुड़ामालानी हेतु मतदान अधिकारी नियुक्त सोमसिंह अध्यापक रा.प्रा.वि. सोनाडी नाडी सेड़वा, गोमाराम हुड्डा अध्यापक रा.उ.प्रा.वि. शिव मंदिर धोरीमन्ना तथा आनन्दपालसिंह अध्यापक रा.उ.प्रा.वि. झवरानाडा हेमावास सैला सिवाना निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 27 नवम्बर को अंतिम प्रशिक्षण के लिए राजकीय पीजी कॉलेज बाड़मेर में उपस्थित नहीं हुए, जो कर्तव्य के प्रति लापरवाही व अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उन्होने चुनाव ड्यूटी जैसे महत्वपूर्ण एवं अत्यावश्यक कार्य में लापरवाही पर उक्त कार्मिकों को नोटिस जारी कर तीन दिवस में संबंधित मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के जरिये स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होने प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एक तरफा कार्यवाही प्रारम्भ करने की चेतावनी दी है।
-0-

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

 जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के द्वितीय चरण का निर्वाचन

बाडमेर, 01 दिसम्बर। जिले में तृतीय चरण के तहत मंगलवार को बाड़मेर, शिव, बाड़मेर ग्रामीण, सिणधरी एवं बायतु पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव हेतु मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
उन्होने कुड़ला, शिवकर, रामसर का कुआं, बिलासर ग्राम पंचायत के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने मतदाताओं को कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने तथा अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के निर्देश दिए। उन्होने मतदान के दौरान मतदाताओं से आपसी दूरी बनाए रखने को कहा। उन्होने मतदान प्रक्रिया तथा कानून व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इसी प्रकार उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने दानजी की होदी दायां एवं बायां भाग मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
-0-

चुनाव पर्यवेक्षक विजय ने लिया मतदान व्यवस्थाओं का जायजा

बाडमेर, 01 दिसम्बर। जिले में तृतीय चरण के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के दौरान मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र विजय परियोजना निदेशक सह संयुक्त सचिव रोजगार गारण्टी योजना विभाग जयपुर ने मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक विजय ने बाड़मेर आगोर, कवास, निम्बाणियों की ढाणी, रबारियों की ढाणी, भाड़खा, निम्बला, शिव, भियाड़ ग्राम पंचायत के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान लाईजन अधिकारी अधिशाषी अभियन्ता ईजीएस राजेन्द्रसिंह साथ रहे।
-0-

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने किया मतदान

बाडमेर, 01 दिसम्बर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंगलवार को मतदान केन्द्र पर पहुंच मतदान किया। उन्होने प्रातः 11 बजे बायतु पनजी पंचायत मुख्यालय पर स्थित मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की लाईन में लगकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

उन्होने लोकतन्त्र की सबसे मजबूत कड़ी पंचायतीराज चुनाव में बायतु और बाड़मेर के विकास के लिए मतदान किया। उन्होने कहा कि लोकतन्त्र के इस पर्व में अधिकाधिक भागीदार बने।
-0-

सोमवार, 30 नवंबर 2020

मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

 पंचायत आम चुनाव 2020


बाडमेर, 30 नवम्बर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा द्वारा जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले समस्त विभागों, संस्थानों एवं उपक्रमों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए आम चुनाव 2020 में तृतीय चरण में मंगलवार 01 दिसम्बर को मतदान होने के कारण बाडमेर, बाड़मेर ग्रामीण, शिव, सिणधरी एवं बायतु पंचायत समितियों में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
-0-

12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी हो सकेगा मतदान

 बाड़मेर, 30 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र अपने साथ जरूर लाएं। उनके मुताबिक इनके अभाव में 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर भी मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं।

उन्होने बताया कि इन दस्तावेज में आधारकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, आयकर पहचान पत्र (पीएएन), मनरेगा जॉब कार्ड, सांसदों, विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राज्य या केन्द्र सरकार राज्य पब्लिक लिमिटेड कंपनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक,  पेंशन अदायगी आदेश, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन आदेश या विधवा पेंशन आदेश, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सहकारी बैंक या डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक शामिल है। उन्होने बताया कि उक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज मे से केवल वे ही दस्तावेज मान्य होंगे जो इन निर्वाचन की घोषणा से पूर्व के है।
-0-

तृतीय चरण के तहत मतदान मंगलवार 01 दिसम्बर को, शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण

 पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020


बाड़मेर, 30 नवम्बर। जिले में तृतीय चरण के तहत बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, शिव, सिणधरी एवं बायतु पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मंगलवार 01 दिसम्बर को प्रातः 7.30 से सायं 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर एवं दबाव के मतदान करें। उन्होंने मतदाताओं से कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरतने तथा मास्क, सैनेटाईजर की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने कहा कि मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा।
चुनाव नियन्त्रण कक्ष से रहेंगे आमजन कनेक्ट
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्य से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं आमजन द्वारा चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि के बारे में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए जिला स्तर पर चुनाव नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया हैं जो कि लगातार पारियों के अनुसार रात-दिन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए आमजन नियंत्रण कक्ष में 02982-222226 पर कॉल कर सकते हैं।
-0-

अमिट स्याही का निशान दाये हाथ की तर्जनी अंगुली पर लगाया जाएगा

 पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020


बाडमेर, 30 नवम्बर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन हेतु अमिट स्याही का निशान दाये हाथ की तर्जनी अंगुली पर लगाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अमिट स्याही लगाने के संबंध में हाल ही में सम्पन्न हुए पंच एवं सरपंच के चुनाव में मतदाताओं की अंगुली पर अमिट स्याही का निशान दृष्टव्य होने की सम्भावना के मध्यनजर पंचायतीराज संस्थाओं (जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य) के निर्वाचन हेतु अमिट स्याही का निशान दाये हाथ की तर्जनी अंगुली पर किये जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होने समस्त एरिया एवं जोनल मजिस्टेªट को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मतदान कर्मियों को आदेश की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।
-0-

सूखा दिवस घोषित

 बाडमेर, 30 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य) को दृष्टिगत रखते हुए चुनावी क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के तृतीय चरण में पंचायत समिति बाडमेर, बाड़मेर ग्रामीण, शिव, सिणधरी एवं बायतु के चुनाव क्षेत्र जहां मंगलवार 01 दिसम्बर को मतदान सम्पन्न होगा, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में 01 दिसम्बर को सायं 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
-0-

स्वयं की सुरक्षा के साथ मतदाताओं से कोविड-19 गाईडलाईन की पालना कराएं-मीणा

 जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के तृतीय चरण का निर्वाचन


बाडमेर, 30 नवम्बर। जिले में तृतीय चरण के तहत बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, शिव, सिणधरी एवं बायतु पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के निर्वाचन हेतु नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को स्वयं की सुरक्षा के साथ मतदाताओं से कोविड-19 गाईडलाईन की पालना सुनिश्चित कराने की हिदायत के साथ अन्तिम प्रशिक्षण पश्चात् सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ईवीएम मशीनों एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाकर अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने रवाना होने वाले मतदान दलों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होने कहा कि हम सभी राज्य निर्वाचन आयोग के नियंत्रण मे है, इसलिए हमारा आचरण निष्पक्ष होना चाहिए। उन्होने कहा कि कोविड-19 की परिस्थितियों में चुनाव सम्पन्न होने जा रहे है, ऐसे में स्वयं की सुरक्षा के साथ कोविड प्रोटोकॉल की पालना करवाया जाना आवश्यक है, इसमें किसी प्रकार का उल्लंघन न हो यह सुनिश्चित करवाया जाए। उन्होने कहा कि मास्क, सैनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग ही बचाव के उपाय है। मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। उन्होने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरतने तथा मास्क, सैनेटाईजर का उपयोग करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान चुनाव संबंधी सम्पूर्ण जानकारी के साथ अपनी शंकाओं का समाधान कर ले ताकि चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पर्याप्त सुरक्षा बन्दोबस्त किए गए है। साथ ही कोविड की पालना के लिए भी जाब्ता तैनात किया गया है।
रवानगी से पूर्व अन्तिम प्रशिक्षण के मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र विजय परियोजना निदेशक-सह संयुक्त सचिव रोजगार गारन्टी योजना विभाग जयपुर ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव कार्य को निष्पक्षता एवं गम्भीरता के साथ सम्पन्न कराने के लिए तैयारियों का जायजा लिया तथा रवाना होने वाले दलों के लिए सामग्री वितरण एवं रवानगी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने मतदान अधिकारियों को चुनाव से संबंधी सम्पूर्ण बारीकियों, ईवीएम की तैयारी तथा कार्यप्रणाली को भली भांति समझने के निर्देश दिए ताकि चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होने निर्वाचन कार्य में चुनाव आयोग के निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आप सभी को उपलब्ध कराई गई चुनाव मार्गदर्शिका में सभी महत्वपूर्ण जानकारियांे के साथ संबंधित अधिकारियों के दूरभाष नम्बर अंकित किये गये है, किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन हेतु उनसे सम्पर्क किया जा सकता है।
इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक उप प्रधानाचार्य डाइट डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी, प्रधानाचार्य दिलीप पनपालिया, व्याख्याता पवन खत्री, अरविन्द राठी, दीपक चौधरी, तेजाराम एवं रामलाल चौधरी आदि ने चुनाव संबंधी बारीकियों एवं चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी कराई।
-0-



शनिवार, 28 नवंबर 2020

मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण शिविरों का निरीक्षण

बाड़मेर, 29 नवंबर। मतदाता सूचीयो के विशेष संक्षिप्त पुंनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को आयोजित विशेष शिविरों का जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने निरीक्षण किया।

    निर्वाचन आयोग के मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में रविवार को जिले भर में विशेष शिविर आयोजित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने कपूरडी, बोथिया, भाडखा पहुंच कर मतदान केंद्रों पर आयोजित शिविरों का जायजा लिया एवं बीएलओ से संक्षिप्त संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के आवेदन लेने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कोरोना के मद्देनजर गाइडलाइन की पालना के निर्देश। इस दौरान उनके साथ  बाड़मेर तहसीलदार प्रेम सिंह माचरा भी मौजूद थे।

      इसी प्रकार उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने रावतसर पश्चिमी भाग एवं प्रेम सागर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बाद में वे बायतु कस्बे एवं बायतु भोपजी मतदान केंद्रों पर पहुंचे एवं विशेष शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनरीक्षण अभियान एवं मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के बारे में संबंधित बीएलओ से जानकारी ली।

-0-


स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त शनिवार को 2600 रूपये का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 28 नवम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शनिवार को जिले में 19 व्यक्तियों से 2600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में शनिवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड में 19 व्यक्तियों से 2600 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7843 लोगों से कुल 15,04,500 रूपये की वसूली की जा चुकी है।  
-0-

बीएलओ रविवार 29 नवम्बर को मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन करने के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे

 मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम


बाडमेर, 28 नवम्बर। अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ रविवार 29 नवम्बर को प्रातः 9 से सायं 6 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन करने के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) विश्राम मीणा ने बताया कि मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 29 नवम्बर एवं 6 दिसम्बर (रविवार) को समस्त विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान के दौरान बीएलओ एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए समन्वय करते हुए प्रातः 9 से सायं 6 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन करने के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे।
उन्होने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार 29 नवम्बर एवं 6 दिसम्बर को आयोजित होने वाले विशेष अभियान के दिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी फील्ड में भ्रमण कर आयोग के मापदण्डों के अनुसार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। उन्होने बताया कि विशेष अभियान के दौरान भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के क्रम में जारी गाईड लाईन की पालना सुनिश्चित करते हुए बीएलओ को मतदान केन्द्र पर उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया जाए।  
-0-

अनुकम्पात्मक नियुक्त कनिष्ठ सहायकों की टंकण गति परीक्षा जनवरी में 15 दिसम्बर तक लिए जाएंगे आवेदन

 बाड़मेर, 28 नवम्बर। 31 दिसम्बर 2016 से पूर्व अनुकम्पात्मक नियुक्त कनिष्ठ सहायक जिन्होने अभी तक टंकण गति परीक्षा उतीर्ण नहीं की है उनकी उक्त परीक्षा जनवरी 2021 में आयोजित करवाई जाएगी।

परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त टंकण गति परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेजों के अपने कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से 15 दिसम्बर तक जिला कलक्टर कार्यालय बाड़मेर में जमा करवा सकते है। उन्होने बताया कि उक्त तिथि के पश्चात कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...