शुक्रवार, 18 जनवरी 2019

सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम मंे 40.27 करोड़ की स्वीकृतियां जारी


बाड़मेर जिले की पांच पंचायत समितियांे मंे 237 विकास कार्य स्वीकृत

                बाड़मेर, 18 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत पांच पंचायत समितियांे मंे 40.27 करोड़ की लागत के 237 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत कार्याें मंे आधारभूत सुविधाआंे सड़क पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा एवं खेलकूद विकास से जुड़े कार्य शामिल है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत डामर सड़क के 9 कार्याें के लिए 867 लाख,सरहदी इलाकांे मंे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइप लाइन बिछाने, ओपन वैल, टयूबवैल, बेरी, हैडपंप, जीएलआर, पशु खेलियांे के 85 कार्याें के लिए 1037.90 लाख, स्वास्थ्य सेवाआंे के 14 कार्याें के लिए 270 लाख, पशु चिकित्सालय के 3 कार्याें के लिए 45 लाख, आंगनबाड़ी निर्माण के 2 कार्याें के लिए 14 लाख, कौशल विकास एवं किसानांे को उन्नत खेती के तौर तरीकांे से रूबरू कराने संबंधित प्रशिक्षण के लिए 25 लाख, शिक्षा क्षेत्र मंे कक्षा कक्ष, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष समेत अन्य आधारभूत सुविधाआंे के विस्तार के 94 कार्यांे के लिए 953.50 लाख, खेलकूद गतिविधियांे के विकास संबंधित 13 कार्याें के लिए 130 लाख, अन्य 5 कार्याें के लिए 85 लाख, बीएडीपी के तहत पूर्व मंे निर्माण सड़क एवं पेयजल कार्याें की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 225 लाख, सरहदी इलाकांे मंे सुरक्षा से जुड़ी सड़क निर्माण के दो कार्याें के लिए 375 लाख रूपए की प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी की गई है। उन्हांेने बताया कि संबंधित कार्यकारी एजंेसिंयों को कार्याें की तकनीकी स्वीकृतियां अतिशीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए गए है।
पांच हैल्थ सब सेंटर बनेंगे : सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अमी का पार, करीम का पार, सजन का पार, मेकनवाला एवं अभे का पार मंे हैल्थ सब सेंटर का निर्माण होगा। इससे सरहदी इलाकांे मंे रहने वाले ग्रामीणांे को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
सरहदी इलाकांे मंे 4 लेबर रूम : भलगांव, जानपालिया, गौहड़ का तला एवं बावरवाला मंे लेबर रूम बनाए जाएंगे। इससे सरहदी इलाकांे मंे चिकित्सा सेवाआंे मंे इजाफा होगा।
गडरारोड़ मंे चिकित्सा सेवाआंे के विस्तार पर खर्च होंगे 1.25 करोड़ : गडरारोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे चिकित्सकांे के आवास, आपरेशन थियेटर एवं अन्य विकास कार्याें पर 1.25 करोड़ रूपए खर्च होंगे। यहां मोर्चरी निर्माण के लिए 20 लाख की स्वीकृति जारी की गई है। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैसिंधर स्टेशन मंे स्टाफ आवास के लिए 15 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।
सुरक्षा तंत्र होगा मजबूत : सरहदी इलाकांे मंे सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकियांे को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए 375 लाख की स्वीकृति जारी की गई है। सरहदी इलाकांे मंे सड़कांे का निर्माण होने से सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी।
ग्रामीण इलाकांे मंे खेलकूद सुविधाआंे का विस्तार : सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत युवाआंे को खेलकूद से जोड़ने के लिए सुविधाआंे के विस्तार से जुड़े कार्याें को भी प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए स्टेडियम एवं जिम एवं बास्केटबाल मैदान का निर्माण कराया जाएगा।

जिला संपर्क केन्द्र का निरीक्षण,अनुपस्थित अध्यापक निलंबित


आमजन की शिकायतांे का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश

                बाड़मेर, 18 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे स्थापित जिला संपर्क केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिलने पर एक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिला संपर्क केन्द्र का निरीक्षण करने के साथ संबंधित कार्मिकांे से अब तक प्राप्त हुई शिकायतांे एवं केन्द्र की कार्य प्रणाली के बारे मंे जानकारी ली। इस दौरान जिला संपर्क केन्द्र मंे कार्यरत अध्यापक कृष्ण प्रकाश अनुपस्थित मिला। इस पर जिला कलक्टर ने उसको निलंबित करने के आदेश दिए। जिला कलक्टर ने वोटर हैल्प लाइन 1950 एवं 02982-222226 पर प्राप्त होने काल का नियमित रूप से रिकार्ड रखने तथा आमजन की ओर से चाही गई जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से कोई भी व्यक्ति निर्वाचन संबंधित आवश्यक सूचना प्राप्त करने के साथ अपनी परिवेदना दर्ज करा सकता है। यहां कॉल करने वाले व्यक्ति का रिकार्ड भी रखा जाएगा और उसकी ओर से दिए गए सुझाव को नोट भी किया जाएगा। इस दौरान सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी भी उपस्थित रहे।




गुरुवार, 17 जनवरी 2019

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक 21 को


                बाड़मेर, 17 जनवरी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के जिला स्तर पर सूत्रण, क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि टास्क फोर्स के सभी सदस्यांे को बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 24 को


                बाड़मेर, 17 जनवरी। जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 24 जनवरी को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जिला पैरोल सलाहकार समिति के साथ महिलाआंे पर अत्याचार निवारण संबंधित त्रैमासिक बैठक, पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय संबंधित त्रैमासिक बैठक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण संबंधित त्रैमासिक बैठक का आयोजन 24 जनवरी को दोपहर 3 बजे होगा। इन बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

शिक्षा, माईक्रो फाईनेंस एवं कारोबारी ऋण माफ नहीं होंगे

                बाड़मेर, 17 जनवरी। जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को वितिय वर्ष 2002 से 2017-18 तक वितरित किए गए कारोबारी, शिक्षा एवं माईक्रो फाईनेंस ऋण माफ नहीं होंगे।
                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन सचिव अल्पसंख्यक मामलात विभाग जयपुर नेे ऋणों की वसूली लक्ष्य अनूरूप नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए शत प्रतिशत वसूली के निर्देश प्रदान किए है। उनके मुताबिक वित्तीय वर्ष 2002 से 2017-18 तक अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ वितरित कारोबारी, शिक्षा एवं माईक्रो फाईनेंस ऋण माफ नहीं होंगे।     उन्होंने बताया कि संबंधित ऋणी समय पर अपने बकाया ऋण की किश्ते जमा करवायें अन्यथा उनकी ओर से दिए गए अग्रिम चैक बैंक में प्रस्तुत कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पर्याप्त राशि के अभाव में चैक अनादरित होने पर एनआईए एक्ट की धारा 138 के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा एफआईआर दर्ज करवाकर न्यायिक अदालत में प्रकरण दायर करवाया जाएगा। साथ ही वसूली नहीं होने पर निगम की ओर से प्रभारित उच्च ब्याज दर लागू रहेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं ऋणी की होगी।

बाड़मेर मंे 14 पटवारियांे के नियुक्ति आदेश जारी


                बाड़मेर, 17 जनवरी। सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा 2015 मंे अंतिम रूप से चयनित 14 अभ्यर्थियांे के बाड़मेर जिले मंे नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सीधी भर्ती पटवार परीक्षा 2015 मंे अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियांे को नियुक्ति के लिए बाड़मेर जिला आवंटित होने के बाद उपलब्ध रिक्त पदांे के विरूद्व राजस्थान सिविल सेवाएं नियम 2017 के तहत दो वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षाधीन प्रशिक्षु पटवारी के रूप मंे कार्य ग्रहण करने की तिथि से पटवारी पर नियुक्ति प्रदान की गई है। इनको परीविक्षा काल के दौरान प्रति माह स्थिर पारिश्रमिक 14600 रूपए प्राप्त होगा। उनके मुताबिक अभ्यर्थियांे को नियुक्ति से पूर्व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं पुलिस की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। नियुक्ति आदेश जारी होने के उपरांत भी यदि कोई अभ्यर्थी एक माह तक उपस्थित नहीं हुआ तो उसका नियुक्ति आदेश स्वत ही निरस्त माना जाएगा।

बीएलओ रविवार को मतदान केन्द्रो पर रहेंगे उपस्थित


                बाड़मेर, 17 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची मंे नए पात्र मतदाताआंे के नाम जोड़ने एवं संशोधित करने के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले के 2194 मतदान केन्द्रांे पर बीएलओ रविवार को उपस्थित रहेंगे। इस दौरान ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की हो गई है, उनके नाम मतदाता सूचियांे मंे जोड़ने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे मतदाता जो अपना निवास स्थान छोड़कर अन्य स्थानांे पर चले गए हो या किसी मतदाता की मृत्यु हो गई है, ऐसे मतदाताआंे के नाम मतदाता सूची मंे से हटाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे अपने बीएलए को रविवार की विशेष बैठक में भेजेे। इस दौरान दावे एवं आपतियां ली जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 20 जनवरी को राजनीतिक दलों के बीएलए दावे एवं आपतियां प्रस्तुत कर सकते हैं। इनका 11 फरवरी से निस्तारण किया जाएगा। उनके मुताबिक 22 फरवरी 2019 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

बुधवार, 16 जनवरी 2019

25 जनवरी तक वोटर हैल्प लाइन को क्रियाशील करने के निर्देश


वीडियो कांफ्रेसिंग मंे दिए वोटर हैल्प लाइन के संबंध मंे निर्देश

                बाड़मेर, 16 जनवरी। मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिये प्रत्येक जिले मंे 25 जनवरी तक वोटर हैल्पलाइन को क्रियाशील किया जाए। इस हैल्पलाईन में हिन्दी, अंग्रेजी एवं स्थानीय भाषा का उपयोग किया जाए। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वोटर हैल्प लाइन मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों यह निर्देश दिए गए।
                निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 1950 टोल फ्री नम्बर के साथ जिले के फोन नम्बर आमजन के लिए उपलब्ध करवाने होंगे। इस कार्य के लिए बेसिक लाइन नंबर होगा। इस दूरभाष नम्बर को वोटर हैल्प लाइन के अलावा अन्य कार्यों में उपयोग नही किया जाएगा तथा इसमें आउटगोईंग की सुविधा नही होनी चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि हैल्प लाइन के माध्यम से टोल फ्री सुविधा देनी होगी। निर्देशांे के मुताबिक इसके लिए अलग से एक कक्ष स्थापित किया जाए, जिसमें सीसी टीवी कैमरा, फोन रिकोर्डिंग की सुविधा, कम्प्यूटर प्रिन्टर, स्कैनर एवं इन्टरनेट की सुविधा उपलब्ध करवानी होगी। हैल्पलाईन के माध्यम से एवं एनजीएसपी पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पंजिका में दर्ज करना होगा। सभी तरह की शिकायतों का समाधान ऑनलाईन किया जाएगा। कोई आवेदन पत्र ऑफलाइन आने पर उसे ऑनलाईन कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि वोटर हैल्पलाइन में अनुभवी कार्मिकों को लगाया जाए। साथ ही 10 प्रतिशत से अधिक कॉल ड्राप नही होनी चाहिए। जो कार्मिक लगाये गये है, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए। चुनाव से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं स्वीप के माध्यम से 1950 का प्रचार किया जाए। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे वोटर हैल्प लाइन की स्थापना कर दी गई है। वीडियो कांफ्रेसिंग मंे उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार,रिटर्निंग अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक मोहन कुमार सिंह चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन, प्रभारी अधिकारी नियुक्त


                बाड़मेर, 16 जनवरी। 15वीं विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान विधानसभा प्रश्नांे का पत्युत्तर भिजवाने के लिए प्रकोष्ठ का गठन कर प्रभारी अधिकारी सामान्य शाखा को प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा प्रश्न के संबंध मंे किसी भी तथ्य की जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-222226 पर संपर्क किया जा सकता है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने एक आदेश जारी कर विधानसभा प्रश्नांे के प्रत्युत्तर फैक्स 02982-221074 तथा ई-मेल egovbarmer@gmail.com एवं विशेष वाहक से भिजवाने के निर्देश दिए है। विधानसभा प्रश्नांे के प्रत्युत्तर प्रश्न प्राप्ति के 48 घंटांे के भीतर भिजवाने होंगे। आदेश के मुताबिक जिले के समस्त उपखंड अधिकारियांे को अपने-अपने कार्यालय मंे प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ उनसे संबंधित प्रश्नांे का प्रत्युतर जिला कार्यालय को समय पर भिजवाने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार की ओर से गठित विभिन्न समितियांे जिनमंे विधानसभा सदस्य मनोनीत हो, बैठकें नहीं बुलाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने पूर्व के बकाया विधानसभा प्रश्नों का जवाब तत्काल भिजवाने के निर्देश दिए है। आदेश के अनुसार इस सत्रकाल के दौरान विधानसभा प्रश्नों के उत्तर जिला कार्यालय से राज्य सरकार को भिजवाने के लिए सोमवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद्, मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बुधवार को महाप्रबन्धक एवं स्वास्थ्य अधिकारी, गुरूवार को उप निदेशक कृषि विस्तार विभाग बाड़मेर एवं शुक्रवार को अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग बाड़मेर अपना विशेष वाहक जिला कलक्टर कार्यालय को उपलब्ध करवाएंगे। उन्हांेने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, जन स्वास्थ्य अभियात्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा, भू जल विभाग के अधिशाषी अभियन्ता , नगर परिषद के आयुक्त एवं पशुपालन विभाग के उप निदेशक को आवश्यकता होने पर विशेष वाहक उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया है। विधानसभा सत्रकाल के दौरान ऑवरआल इन्चार्ज अपर कलक्टर प्रशासन बाड़मेर होंगे, जिनके दूरभाष 02982-220007 है। इन निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर गंभीरता से लेते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

जिला कलक्टर ने सीईटीपी का अवलोकन कर उद्यमियांे की समस्याएं जानी


उद्यमियांे ने जिला कलक्टर को सेसकर एवं अन्य समस्याआंे से अवगत कराया

                बाड़मेर, 16 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को बालोतरा मंे औद्योगिक क्षेत्र का दौरान किया। उन्हांेने सीईटीपी एवं ईटीपी का अवलोकन करने के साथ उद्यमियांे की समस्याएं जानी।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र मंे सीईटीपी का अवलोकन करने के साथ इसकी कार्य प्रणाली की जानकारी ली। उन्हांेने सीईटीपी की क्षमता, प्रदूषित पानी को उपचारित करने की प्रक्रिया के साथ प्रदूषण की रोकथाम संबंधित उपायांे के बारे मंे पूछा। जिला कलक्टर गुप्ता ने एक औद्योगिक इकाई मंे ईटीपी की संचालन प्रक्रिया तथा पोपलीन उद्योग के बारे मंे जाना। उन्हांेने प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियांे को प्रदूषण की रोकथाम संबंधित निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने प्रभावी मोनेटरिंग के साथ संयुक्त रुप से निरीक्षण करने तथा नियमांे की पालना नहीं करने पर संबंधित इकाई के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने उद्यमियांे की बैठक मंे उनकी समस्याएं जानी। उद्यमियों ने सेसकर एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी अन्य समस्याआंे से अवगत कराया। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आगामी दिनांे मंे बैठक आयोजित कर समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करने के लिए कहा। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के विनय कटटा, सुधीर माथुर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।






मतदाता जागरूकता फोरम से आमजन तक पहुंचेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी


उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने किया मतदाता जागरूकता फोरम का उदघाटन

                बाड़मेर, 16 जनवरी। आमजन तक मतदान प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाने मंे मतदाता जागरूकता फोरम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सरकारी विभागांे, अन्य संस्थानांे एवं संगठनांे मंे इसके जरिए मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे मतदाता जागरूकता फोरम का उदघाटन करते हुए यह बात कही।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि पूरे देश में आज से मतदाता जागरूकता फोरम की शुरूआत की गई है। इसके माध्यम से सरकारी कार्यालयांे एवं विभिन्न संगठनांे, संस्थाआंे के कार्मिकांे तक मतदान प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाई जाए। उन्हांेने कहा कि पात्र मतदाताआंे के नाम मतदाता सूची मंे जुड़वाने के साथ उनको मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हांेने प्रत्येक विभाग मंे मतदाता जागरूकता फोरम गठित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगांे की उम्र 1 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष पूरी हो गई है, उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं। उन्हांेने कहा कि चुनाव आयोग ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए कई कदम उठाएं है। मतदाता सूची के अपडेशन के साथ महिला, दिव्यांग एवं युवा मतदाताआंे के नाम जोड़ने की दिशा मंे वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। उन्हांेने आपसी समन्वय से कार्य करते हुए विधानसभा की तरह लोक सभा चुनाव संपादित करवाने का अनुरोध किया। इस दौरान स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी मुकेश पचौरी ने कहा कि सभी सरकारी, गैर सरकारी, कॉर्पोरेट ऑफिसेज में फोरम के गठन एवं नोडल अधिकारियांे की नियुक्ति के साथ निर्वाचन प्रक्रिया मतदाता सूची मंे नाम खोजने, नाम जोड़ने एवं मतदान के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जाना है। उन्हांेने कहा कि मतदाता जागरूकता फोरम के माध्यम से सरकारी कार्यालयांे के साथ प्राइवेट सेक्टर के संस्थान, स्वयंसेवी संगठन क्विज, प्रश्नोतरी के साथ अन्य मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करवाएं। इस अवसर पर विभिन्न स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता फोरम को प्रभावी बनाने के लिए कई सुझाव दिए। इस दौरान जेएसडब्ल्यू के उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी, विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.संजीव मितल, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, भारत विकास परिषद के डा.लक्ष्मीनारायण जोशी, डा. भरत सहारण, धारा संस्थान के सोनाराम, बाबूलाल संखलेचा समेत विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या है मतदाता जागरूकता फोरम : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसे मतदाता जागरूकता फोरम के नाम से जाना जाएगा। निर्वाचन विभाग के निर्देशांे के अनुसार कार्यालय प्रमुख इस फोरम के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा विभाग के प्रमुख किसी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी को जिसे निर्वाचन कार्य का अनुभव हो उसे नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। गतिविधियों के आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसका गठन निर्वाचन समिति के सभी सदस्य आपसी सहमति से करेंगे।




मंगलवार, 15 जनवरी 2019

जिला कलक्टर से पूछा क्या मैं बन सकता हूं आईएएस


जिला कलक्टर ने एक विद्यार्थी को इनाम मंे दिया अपना पेन

                बाड़मेर, 15 जनवरी। इंट्रेक्टिव स्कूल एंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत मुभीछा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक मंे पहुंचे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने एक विद्यार्थी ने पूछा कि वह आईएएस बन सकता है। वहीं भारत निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष के बारे मंे सवाल पूछे जाने पर एक विद्यार्थी से प्रभावित होकर जिला कलक्टर ने स्वयं का पेन उसको इनाम मंे दिया।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता से एक विद्यार्थी ने पूछा कि क्या वह आईएएस बन सकता है। इस पर जिला कलक्टर ने जवाब दिया कि हां, मेहनत करनी पड़ेगी। उन्हांेने कहा कि दस साल पहले उन्हांेने भी ऐसा ही सवाल पूछा था। इसके नतीजे के तौर पर वे आईएएस के रूप मंे सबके सामने है। इस दौरान एक अन्य विद्यार्थी ने उनसे सफलता के राज के बारे मंे पूछा, इस पर जिला कलक्टर ने मेहनत एवं परिवार के सहयोग को अपनी सफलता का राज बताया। जिला कलक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष का नाम पूछा तो अधिकतर जवाब नहीं दे पाए, इस बीच एक विद्यार्थी चतराराम ने जवाब दिया कि सुनील अरोड़ा। इस पर जिला कलक्टर गुप्ता ने उसके जवाब से खुश होकर उसका अपना पेन इनाम मंे दिया। उन्हांेने उस विद्यार्थी से निवास स्थान के बारे मंे पूछा तो उसने बताया कि वह रोहिड़ी से यहां पढ़ने आया है। इसी तरह एक अन्य सवाल के जवाब मंे प्राचार्य मगाराम चौधरी ने अपना पेन छात्र को इनाम मंे दिया। जिला कलक्टर गुप्ता ने विद्यार्थियांे से कहा कि वे मार्गदर्शन के लिए दोपहर के उपरांत उनके कार्यालय मंे आ सकते है। उन्हांेने प्राचार्य मगाराम चौधरी को निर्देशित किया कि अगर कोई विद्यार्थी मार्गदर्शन लेना चाहे तो उनको अपने साथ लेकर उनके पास आएं।

मतदाता जागरूकता फोरम के संबंध मंे बैठक बुधवार को


                बाड़मेर, 15 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे मतदाता जागरूकता फोरम का गठन करने के लिए बुधवार को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे बैठक आयोजित होगी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस बैठक मंे मतदाता जागरूकता फोरम से संबंधित कार्य योजना एवं कार्य प्रणाली पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक मंे विभागीय अधिकारियांे के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे को आमंत्रित किया गया है।

विद्यार्थियांे से संवाद, लोकतंत्र के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया


जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ने विद्यार्थियांे से किया संवाद

                बाड़मेर, 15 जनवरी। इंट्रेक्टिव स्कूल एंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत मंगलवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने विद्यार्थियांे से रूबरू होकर लोकतंत्र के विविध पहलूआंे की जानकारी दी। उन्हांेने विद्यार्थियांे के सवालांे के जबाव देते हुए पात्र मतदाताआंे के नाम मतदाता सूची मंे जुड़वाने एवं मतदान करने की अपील की।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मुभीछा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक मंे विद्यार्थियांे के साथ लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर संवाद किया। उन्हांेने विद्यार्थियांे से कुछ समय पूर्व हुए विधानसभा चुनाव, आगामी लोक सभा चुनाव, मतदाता सूची मंे नाम जुड़वाने, संशोधित करवाने, स्थानांतरित करवाने के प्रपत्रांे से जुड़े सवाल पूछे। उन्हांेने कहा कि मतदान सबका मौलिक अधिकार है। ऐसे मंे इस अधिकार का इस्तेमाल करवाने के लिए मतदाता सूची मंे नाम होना आवश्यक है। उन्हांेने विद्यार्थियांे से पूछा कि उनके माता-पिता ने विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान किया अथवा नहीं। इस पर विद्यार्थियांे ने बताया कि उनके माता-पिता ने मतदान किया था। इस दौरान उपस्थित शिक्षकांे से भी उन्हांेने मतदान के बारे मंे पूछा तो उन्हांेने बताया कि पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया था। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने कहा कि जिनकी उम्र 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की हो चुकी है वे अपना नाम मतदाता सूची मंे जुड़वाने के लिए आवेदन संख्या 6 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करवाएं। उन्हांेने विद्यार्थियांे ने अपने अभिभावकांे एवं पड़ौसियांे को मतदाता सूची मंे नाम जुड़वाने एवं आगामी चुनाव के दौरान मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी मुकेश पचौरी ने निर्वाचन प्रक्रिया के विविध पहलूआंे से अवगत कराया। प्राचार्य मगाराम चौधरी ने पात्र विद्यार्थियांे से अपना नाम मतदाता सूची मंे जुड़वाने की अपील करते हुए आभार जताया। राजकीय सीनियर बालिका माध्यमिक विद्यालय मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बालिकाआंे से निर्वाचन संबंधित संवाद किया। उन्हांेने कहा कि इंट्रेक्टिव स्कूल एंगेजमेंट प्रोग्राम की मंशा है कि भावी मतदाताआंे को निर्वाचन की पंजीकरण एवं मतदान प्रक्रिया के बारे मंे जानकारी दी जाए। उन्हांेने कहा कि पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची मंे जुड़वाएं, ताकि वे आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान कर सके। उन्हांेने बालिकाआंे के सवालांे का जवाब देने के साथ मतदान प्रक्रिया के बारे मंे बताया। इंट्रेक्टिव स्कूल एंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियांे को प्रोजेक्टर के जरिए पंजीकरण, मतदान एवं मतदाता जागरूकता संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी मुकेश पचौरी, निर्वाचन विभाग के बाबूलाल संखलेचा समेत विभिन्न विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।







सोमवार, 14 जनवरी 2019

विद्यालयांे में आज होगा इंट्रेक्टिव स्कूल एंगेजमेंट प्रोग्राम


युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए होगा परस्पर संवाद

                बाड़मेर, 14 जनवरी। युवा और नव मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से सरकारी एवं निजी विद्यालयांे में मंगलवार को परस्पर संवादात्मक स्कूली वचनबद्धता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इसके जरिए भावी मतदाताओं 15-17 आयु वर्ग के विद्यालय के छात्र-छात्राओं को निर्वाचन की पंजीकरण एवं मतदान प्रक्रिया के बारे में संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि वे 18 वर्ष की उम्र पूरी होते ही अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकें। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर के निर्वाचन अधिकारी चिन्हित् विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चिन्हित् विद्यालयों का भ्रमण करेंगे। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य एवं व्याख्याता भी छात्र-छात्राओं से संवाद कर चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देंगे। उनके मुताबिक स्कूलों में भ्रमण करने वाले अधिकारी इस दौरान प्रजेंटेशन कार्ड, फ्लेशकार्ड, निर्वाचन से जुड़े कंप्यूटर गेम, शॉर्ट फिल्म, फ्यूचर वोटर ऑफ इंडिया के बैजेज, हाउ टू रजिस्टर एंड वोट के ब्रोशर और मतदान से जुड़े पूछे जाने वाले प्रश्नों के साथ युवा मतदाताओं से रूबरू होंगे। इधर, इंट्रेक्टिव स्कूल एंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता मुभीछा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार राजकीय सीनियर बालिका माध्यमिक विद्यालय मंे विद्यार्थियांे से निर्वाचन संबंधित संवाद करेंगे।

अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य कर आमजन को राहत पहुंचाएं: गुप्ता


जिला कलक्टर ने चौहटन उपख्ंाड मुख्यालय मंे अधिकारियांे की बैठक लेकर दिए निर्देश

                बाड़मेर, 14 जनवरी। विकास योजनाआंे एवं फ्लेगशिप कार्यक्रमांे की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करते हुए आमजन को राहत पहुंचाएं। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को चौहटन उपखंड मुख्यालय पर आयोजित विभागीय अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करते हुए आमजन को अधिकाधिक राहत प्रदान करने की दिशा मंे कार्य करें। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने विकास योजनाआंे एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमांे की प्रगति की जानकारी लेते हुए विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने उपस्थित अधिकारियांे को त्वरित गति से राजकीय कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र कुमार यादव ने उपखंड कार्यालय मंे संपादित किए जा रहे कार्याें एवं विकास अधिकारी गणपतलाल सुथार नेे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, तहसीलदार विजयसिंह राजपुरोहित, अधिशाषी अभियंता भेराराम बिश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। चौहटन प्रवास के दौरान ग्रामीणांे ने विभिन्न समस्याआंे के संबंध मंे जिला कलक्टर गुप्ता को ज्ञापन सौंपे। इस पर उन्हांेने मौके पर समस्याआंे के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित किया। वहीं पाइप लाइन बिछाने मंे अनियमितता संबंधित शिकायत पर उपखंड अधिकारी को वस्तु स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने इसके उपरांत धनाउ मंे प्रस्तावित उपखंड अधिकारी कार्यालय के भवन के लिए भूमि का अवलोकन भी किया।

जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक गुरूवार को


                बाड़मेर, 14 जनवरी। जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक 17 जनवरी को सांय 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में आयोजित होगी।
                जिला युवा समन्वयक एवं सदस्य सचिव राजेश चौधरी ने बताया कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली इस बैठक मंे जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति एवं विशेष आमंत्रित सदस्यांे को उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक 21 को


                बाड़मेर, 14 जनवरी। जिला परिषद् की ओर से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे 21 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि समीक्षा बैठक मंे विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

पतंगबाजी मंे चाइनीज एवं प्लास्टिक निर्मित मांझे पर प्रतिबंध रहेगा


                बाड़मेर, 14 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे पतंगबाजी मंे चाइनीज एवं प्लास्टिक निर्मित मांझे के इस्तेमाल पर जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने आदेश जारी कर रोक लगाई है। इसके अलावा प्रातः 6 से 8 बजे एवं सांय 5 से 7 बजे तक किसी भी मांझे से पतंगबाजी पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। इसकी पालना नहीं करने पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
                जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी में उपयोग लिए जाने वाले करंट प्रवाहित करने वाले मांझे, प्लास्टिक अथवा इस प्रकार के चाइना निर्मित सिन्थेटिक मेटेरियल से बने एवं अन्य टाक्सिक मेटेरियल जैसे आयरन पाउडर, ग्लास पाउडर से बने पक्के धागे को पूर्णतया प्रतिबंधित किया है। आदेश के अनुसार इस प्रकार के धागे एवं मांझे का पतंगबाजी के लिए कोई भी व्यक्ति उपयोग नहीं करेगा और न ही किसी व्यक्ति को उपयोग अथवा विक्रय की अनुमति दी जाएगी। इसी तरह जिले में सुबह 6 से 8 बजे तक तथा शाम 5 से 7 बजे तक किसी भी मांझे से पतंगबाजी पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध विधि प्रावधानों के अंतर्गत समुचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश 20 जनवरी तक प्रभावशील रहेगा। आदेश के अनुसार बाड़मेर जिले मंे मकर संक्रांति के अवसर पर शहरांे एवं बड़े कस्बों मंे पतंग उठाए जाएगे। वर्तमान समय मंे पतंगबाजी के लिए इस प्रकार का मांझा प्रचलन मंे आया है जिससे पतंगबाजी करने पर बिजली के तारांे के संपर्क मंे आने से विद्युत प्रवाहित होकर करंट आता है। साथ ही आकाश मंे स्वच्छद विचरण करने वाले पक्षियो की गर्दन कट जाती है। इससे मनुष्यांे को भी चोट पहुंच सकती है। इस प्रकार के मांझे से पतंगबाजी करने से जानमाल की हानि होने की पूर्ण आशंका रहती है। जान माल की रक्षा एवं सुरक्षा कारणांे को मददेनजर रखते हुए इस प्रकार के मांझे को उपयोग एवं विक्रय करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए यह आदेश जारी किया गया है।

कानून व्यवस्था के लिए क्षेत्रवार 16 मजिस्टेªट नियुक्त


                बाडमेर, 14 जनवरी। जिला मजिस्टेªट हिमांशु गुप्ता ने दंड प्रक्रिया संहिता 22 मंे प्रदत शक्तियांे का प्रयोग करते हुए आगामी दिनांे मंे धार्मिक पर्वाें के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रवार 16 मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। 
                जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 12 फरवरी को देवनारायण जयंती, 17 फरवरी को विश्वकर्मा जयंती, 18 फरवरी को स्वामी रामचरण जयंती, 19 फरवरी को गुरू रविदास जयंती, 22 फरवरी को गाडगे महाराज जयंती, 1 मार्च को महर्षि दयानंद जयंती, 4 मार्च को महाशिवरात्रि, 20 मार्च को होलिका दहन, 21 मार्च को धुलंडी मनाई जाएगी। इस दौरान जिले मंे सौहार्दपूर्ण वातावरण मंे धार्मिक पर्वाें पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन मजिस्ट्रेटस की नियुक्ति की गई है। जिला मजिस्ट्रेट गुप्ता की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक बाड़मेर मजिस्ट्रेट को बाड़मेर शहर, उपखंड मजिस्ट्रेट बालोतरा को बालोतरा शहर, उपखंड मजिस्टेªट शिव को तहसील क्षेत्र शिव, उपखंड मजिस्ट्रेट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखंड मजिस्ट्रेट चौहटन को तहसील क्षेत्र चौहटन, उपखंड मजिस्ट्रेट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु, उपखंड मजिस्टेªट गुडामालानी को तहसील क्षेत्र गुडामालानी, उपखंड मजिस्टेªट धोरीमना को तहसील क्षेत्र धोरीमना, उपखंड मजिस्टेªट रामसर को तहसील क्षेत्र रामसर के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील क्षेत्र सिणधरी, पचपदरा तहसीलदार को तहसील पचपदरा ग्रामीण क्षेत्र, बाड़मेर तहसीलदार को तहसील क्षेत्र बाड़मेर ग्रामीण, सेड़वा तहसीलदार को तहसील क्षेत्र सेड़वा एवं धनाउ, तहसीलदार समदड़ी को तहसील क्षेत्र समदड़ी, गिड़ा तहसीलदार को तहसील क्षेत्र गिड़ा एवं तहसीलदार गडरारोड़ को तहसील क्षेत्र गडरारोड़ के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनको निर्देश दिए गए है कि इन पर्वाें के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की पालना सुनिश्चित करें। संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र मंे शांति एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

प्रत्येक चिकित्सालय मंे टेमी फ्लू की उपलब्धता सुनिश्चित करें : गुप्ता


जिला कलक्टर ने दिए जलापूर्ति के लिए कंटीजेंसी प्लान भिजवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 14 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को साप्ताहिक बैठक के दौरान विकास योजनाआंे एवं परियोजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक चिकित्सालय मंे टेमी फ्लू की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलप्रदाय योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए कंटीजेंसी प्लान भिजवाने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने राजश्री योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि लाभांवितांे को निर्धारित समयावधि पर किश्त का भुगतान हो जाए। उन्हांेने स्वाइन फ्लू के रोगियांे के उपचार एवं संबंधित क्षेत्रांे मंे स्क्रीनिंग की प्रक्रिया के बारे मंे पूछा। उन्हांेने कहा कि जिले के प्रत्येक चिकित्सालय मंे टेमी फ्लू उपलब्ध होनी चाहिए। उन्हांेने राजकीय चिकित्सालय मंे समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने आर ओ प्लांटस के संचालन एवं जलप्रदाय योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी को निर्देश दिए कि क्लोजर के दौरान लोकल सोर्सेज के जरिए जलापूर्ति शुरू करवाने के प्रयास किए जाए। उन्हांेने आगामी दिनांे मंे जलापूर्ति के लिए गांवांे की सूची तथा कंटीजेंसी प्लान अतिशीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए। ताकि प्रभावित इलाकांे मंे पेयजल परिवहन की स्वीकृतियां जारी की जा सके। उन्हांेने बाड़मेर लिफ्ट परियोजना से जुड़े ऐसे गांवांे मंे जलापूर्ति प्रारंभ करने के निर्देश दिए, जहां पर पाइप लाइन बिछाने के साथ अन्य कार्य पूरा हो चुका है। ताकि ग्रामीण क्लोजर से पहले टांकांे वगैरह मंे पानी एकत्रित भी कर सके। जिला कलक्टर ने बाड़मेर नगर परिषद के आयुक्त अनिल झिगोनिया को अगले सप्ताह तक समस्त पेंशनरांे का सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मेडिकल कालेज, दिव्यांगांे को प्रमाण पत्र जारी करने, पेंशनरांे के सत्यापन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, गौरव पथ, बाड़मेर शहर मंे पाइप लाइन बिछाने के लिए अनापति प्रमाण पत्र जारी करने, भारत माला प्रोजेक्टस, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियांे को जिला कलक्टर ने आवश्यक निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत हुए कार्याें की जीयो टेगिंग करवाने के संबंध मंे निर्देश दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, डी.पी.सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




शनिवार, 12 जनवरी 2019

पोर्टेबिलिटी व्यवस्था से एनएफएसए लाभार्थी को कही भी मिल सकेगा राशन


                बाड़मेर, 12 जनवरी। प्रदेश में अन्तः जिला पोर्टेबिलिटी एवं अन्तर जिला राज्य स्तरीय पोर्टेबिलिटी का प्रावधान किया गया हैं, इसके तहत कोई भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना लाभार्थी परिवार प्रदेश में कही से भी खाद्यान्न ले सकता है।
                जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि प्रदेश में अन्तः जिला एवं अन्तर जिला राज्य स्तरीय पोर्टेबिलिटी का प्रावधान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के उन लाभार्थियों के हित में किया गया हैं, जो किसी वजह से अपनी रजिस्टर्ड उचित मूल्य दुकान से पात्रतानुसार खाद्यान्न नहीं ले पा हो अथवा ऐसे लाभार्थी जो अस्थाई तौर से किसी अन्य स्थान पर प्रवास, आवास या भ्रमण के दौरान वहां उपलब्ध उचित मूल्य दुकान से बायोमैट्रिक सत्यापन के आधार पर खाद्यान्न सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह वैकल्पिक व्यवस्था एनएफएसए लाभार्थियों के मजदूरी, कारोबार, शिक्षा अथवा अन्य किसी भी पारिवारिक या व्यक्तिगत कारण से अपने मूल निवास स्थान के बजाय अन्यत्र आवास या प्रवास करने पर अस्थाई निवास के गांव, पंचायत, तहसील या अन्य जिले की किसी भी उचित मूल्य दुकान से सुविधानुसार राशन लेने के लिए की गई हैं।
                उन्होंने बताया कि पोर्टेबिलिटी की सुविधा पोस मशीनों के माध्यम से उपलब्ध है जिसे एनएफएसए लाभार्थी बायोमैट्रिक सत्यापन के आधार पर प्राप्त कर सकते है। पोर्टेबिलिटी की सुविधा का लाभ वही एनएफएसए लाभार्थी ले सकेंगे। जिन्होंने अपने आधार नंबर को राशन कार्ड के साथ लिंक करवाया है, ताकि अन्य उचित मूल्य दुकान से राशन सुविधा प्राप्त किए जाने के दौरान एनएफएसए लाभार्थी का बायोमैट्रिक सत्यापन हो सके। दुकानदार की ओर से उपलब्ध स्टॉक रहने तक पोर्टेबिलिटी का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोर्टेबिलिटी व्यवस्था का क्रियान्वयन ‘‘पहले आओ, पहले पाओ’’ के सिद्धान्त पर आधारित रहेगा।

पशु कल्याण पखवाड़ा 14 जनवरी से 31 जनवरी तक


                बाड़मेर, 12 जनवरी। पशुपालन विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 14 से 31 जनवरी तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पशु पक्षियों के कल्याण के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
                पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक के मुताबिक पशु कल्याण पखवाड़े के अवसर पर विभाग की ओर से प्रत्येक पशु चिकित्सा संस्था पर एक एक बांझ निवारण एवं पशु शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये गए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा पशुओं को लाभान्वित किया जा सकंे। शिविरों के माध्यम से पशुपालकों तथा गोशालाओं के पशुओं को कृमिनाशक औषधि पिलाने, संबंधित क्षेत्र की गौशालाओं एवं पशुपालकों के पशु बाड़े में जाकर ठण्ड से पीड़ित पशुओं को राहत देने संबंधित आवश्यक उपाय करवाने तथा ग्राम में संचालित पशु खैलीयों की सफाई उपरान्त सफेदी कराकर पुनः पानी भरवाना सुनिश्चित करने का काम किया जाएगा। शिविरों के माध्यम से पशु क्रूरता के संबंध में सामान्य जन को आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी। उनके मुताबिक पशु कल्याण पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर अधिकारियों को प्रत्येक तहसील अथवा पंचायत समिति स्तर पर पशु कल्याण गोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिये गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले की समस्त पशु चिकित्सा संस्थाओं को अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं, एवं गौशालाओं में चेतना शिविर तथा गोष्ठियां एवं पशु कल्याण जन जागृति रैली आयोजित करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जन जागरण के माध्यम से पशु गाड़ियों में क्षमता से अधिक भार ढ़ोने से रोकने का प्रयास भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पशु कल्याण पखवाडे के दौरान सूचना मिलने पर मौके पर जाकर रोगी एवं घायल पशुओं को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। पशु पखवाड़े के दौरान 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तथा 30 जनवरी को सर्वोदय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न पशु कल्याण आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इन दोनों दिवसों पर पशु-पक्षियों का वध करना व मांस आदि की बिक्री पर अनिवार्य रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि पतंगबाजी के दौरान घायल पक्षियों के संरक्षण के लिए मकर संक्रान्ति के दिन प्रातः 7 बजे से सायं तक विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर उनकी तत्काल चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पक्षियों को चोटिल होने से बचाने के लिए पतंगों में इस्तेमाल होने वाले घातक चाईनिज मांझे पर प्रतिबंध एवं प्रातः 10 बजे से पहले तथा सांय 4 बजे के बाद पतंगबाजी पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए है।

रविवार को मतदान केन्द्रों पर लगेंगे विशेष शिविर


                बाड़मेर, 12 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 13 जनवरी रविवार को समस्त मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान मतदाता सूचियांे मंे नाम जोड़ने एवं संशोधन करने के लिए आवेदन प्राप्त करने के लिए प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक बीएलओ उपस्थित रहेंगे।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय मंे 25 जनवरी तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमे अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके योग्य वंचित नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। इस अभियान में विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके युवाओं, नवयुवतियों के मतदाता सूचियों में नाम जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि विशेष शिविरांे मंे बीएलओ प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे पूरे दिन मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, संशोधन करने, विलोपन करने का कार्य सम्पादित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने आमजन से आग्रह किया है कि वे 13 जनवरी को आयोजित होने वाले विशेष शिविर में अपने अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर इस सुविधा का पूरा लाभ उठाएं। इस दौरान सभी प्रकार के आवेदन मतदान केन्द्र पर बीएलओ के पास निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विशेष शिविर मंे कोई बीएलओ अनुपस्थित रहा अथवा कार्य के प्रति लापरवाही बरती तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी उपस्थित रहने के साथ प्रभावी पर्यवेक्षण करेंगे। इसके अलावा जिला स्तर से भी पर्यवेक्षण के लिए अधिकारियांे को नियुक्त किया गया।

सरकारी नीतियांे एवं फैसलांे की क्रियान्विति सुनिश्चित करें : कल्ला


                बाड़मेर, 12 जनवरी। सरकारी नीतियांे एवं फैसलांे की क्रियान्विति सुनिश्चित की जाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बरतने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। विभिन्न योजनाआंे मंे 31 मार्च तक आवंटित लक्ष्यांे को प्राप्त किया जाएं। बाड़मेर जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भूजल, कला, साहित्य, संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग मंत्री बी.डी.कल्ला ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान प्रभारी मंत्री बी.डी.कल्ला ने कहा कि किसानांे को प्राथमिकता से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने कहा कि जन प्रतिनिधियांे के सहयोग से जन कल्याणकारी योजनाआंे की क्रियान्विति के जरिए आम आदमी को राहत पहुंचाई जाएं। राज्य सरकार के स्तर की समस्याआंे एवं बजट वगैरह के संबंध मंे जिला प्रशासन को अवगत कराएं। राज्य स्तर पर समस्याआंे के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि विकास योजनाआंे का बजट खर्च होना चाहिए। उन्हांेने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के पूर्ण बजट को व्यय करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। उन्हांेने मनरेगा मंे अधिकाधिक लोगांे को रोजगार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार ने बेहम कम समय मंे आम आदमी को राहत पहुंचाने वाले फैसले लिए है। किसानांे का ऋण माफ करने, पेंशन राशि मंे बढ़ोतरी के साथ एक लाख कृषि कनेक्शन दिए जा रहे है। आगामी पांच साल तक बिजली की दरंे नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्हांेने बाड़मेर जिले मंे पशु शिविर एवं चारा डिपो प्रारंभ करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने जन कल्याणकारी फैसलांे की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार आम आदमी को राहत प्रदान करने के लिए तत्पर है। उन्हांेने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा धरातल पर पहुंचे, इसके लिए विभागीय अधिकारी समन्वित प्रयास करें। उन्हांेने कहा कि जलप्रदाय योजनाआंे की नियमित रूप से मोनेटरिंग के जरिए जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएं। शिव विधायक अमीन खान ने कहा कि जलदाय विभाग मंे श्रमिकांे की भर्ती पर रोक लगी हुई है। पुराने कार्मिक सेवानिवृत हो गए है। ऐसे मंे कार्मिकांे की कमी के चलते पेयजल योजनाआंे का संचालन करना मुश्किल हो गया है। उन्हांेने जलदाय विभाग मंे रिक्त पदांे का हवाला देते हुए कार्मिकांे की नियुक्ति करवाने की जरूरत जताई। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने जलदाय विभाग के हेल्पर एवं फीटर वगैरह के स्थानांतरण के अधिकार स्थानीय अधिकारियांे को देने की बात कही। उन्हांेने जलप्रदाय योजनाआंे के लिए अनापति प्रमाण पत्र देने की बात कही। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि नागाणा क्षेत्र मंे पुरानी पाइप लाइनांे मंे जलापूर्ति चालू रखी जाएं। उन्हांेने कहा कि पहले नहरी पानी से तालाब भरने की बात कही। प्रभारी मंत्री कल्ला ने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को निर्देशित किया कि जिले मंे किसी भी इलाके मंे पानी की समस्या नहीं आनी चाहिए। चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि पहले जनता जल योजना के संचालन के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाता था। मौजूदा समय मंे ऐसा नहीं होने से दिक्कत हो रही है। उन्हांेने गौरव पथ के निर्माण मंे अनियमितता एवं विद्युत कनेक्शन से कई लोगांे के वंचित रहने का मामला उठाया। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से वंचित लोगांे को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाने तथा ग्रामीण इलाकांे मंे मीटर रीडरांे के जरिए नियमित रूप से रीडिग लेने की व्यवस्था करवाने की बात कही।
                बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री कल्ला ने बाड़मेर जिले के विधायकांे एवं जलदाय विभाग के अधिकारियांे को 16 जनवरी को जयपुर मंे उपस्थित होने के लिए कहा। जहां पेयजल से जुड़ी समस्याआंे एवं योजनाआंे की प्रगति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने कहा कि जिले मंे राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति के साथ पेयजल, चारे तथा रोजगार के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि बाड़मेर जिले की 103 ग्राम पंचायतांे मंे कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि 215 ग्राम पंचायतांे मंे कार्य प्रगति पर है। अब तक 82 हजार विद्युत कनेक्शन जारी किए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने चिकित्सा विभाग की योजनाआंे की प्रगति एवं स्वाइन फ्लू की स्थिति के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रीय मरू उद्यान, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, नर्मदा नहर परियोजना के साथ बिजली एवं पानी से जुड़े विभिन्न मुददांे पर चर्चा हुई। इस दौरान गडरारोड़ प्रधान तेजाराम मेघवाल, धोरीमन्ना प्रधान ताजाराम, चौहटन प्रधान कुंभाराम सेंवर,गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम, जिला परिषद सदस्य फतेह मोहम्मद सहित कई जन प्रतिनिधियांे ने जन समस्याआंे से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।







शुक्रवार, 11 जनवरी 2019

जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान विकास योजनाआंे की समीक्षा करेंगे

प्रभारी मंत्री कल्ला आज बाड़मेर के दौरे पर
     बाड़मेर, 11 जनवरी। जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भूजल, कला, साहित्य, संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग मंत्री बी.डी.कल्ला शनिवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे।      अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि प्रभारी मंत्री बी.डी.कल्ला शनिवार प्रातः 10.15 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। उनका दोपहर 2.30 बजे  जैसलमेर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...