शुक्रवार, 14 सितंबर 2018

आपसी समन्वय से निर्वाचन आयोग के निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करेंःनकाते


विधानसभा चुनाव की तैयारियांे को लेकर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियांे की बैठक आयोजित

                बाड़मेर,14 सितंबर। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विधानसभा चुनाव की तैयारियांे के संबंध मंे प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार चुनाव आयोग की ओर से कई नए निर्देश जारी किए गए है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र तरीके से सम्पादित कराने के लिए समस्त दिशा-निर्देशों का बारीकी से अध्ययन करें, ताकि चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना की जा सके। जिला कलक्टर ने संबंधित क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केन्द्रों चिन्हिकरण के साथ उनका निरीक्षण करने के लिए कहा। ताकि निर्वाचन के दौरान वहां पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जा सके। उन्हांेने अवैध अस्त्र एवं शस्त्र को जब्त करने, सर्च करना, लाइसेंसधारी हथियार जमा करवाने एवं आपराधिक प्रवृति के लोगांे के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि आमजन को यह जानकारी दी जाए कि ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित एवं पारदर्शी है। उन्हांेने कहा कि सभी अधिकारी ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली को बारीकी से जान लें जिससे कि वे आम लोगों को भी इसके बारे में जागरूक कर सके। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि आपराधिक प्रवृति के लोगांे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखी जाए।उन्हांेने पुलिस अधिकारियांे को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केन्द्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में आने वाले मतदान केन्द्रों का कानून एवं व्यवस्था के नजरिए से निरीक्षण करें। साथ ही रिटर्निंग अधिकारियों के साथ समन्वय से कार्य करते हुए विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त दिशा निर्देशों एवं इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्हांेने क्रिटीकल एवं वल्नरेबल एरिया की पहचान, सुरक्षा बलों की तैनाती, निरोधात्मक कार्रवाई, कानून एवं व्यवस्था तथा आदर्श आचार संहिता की पालना समेत अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियांे को ईवीएम वीवीपेट के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी गई। बैठक मंे उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।




जनसंख्या शिक्षा संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 से


बाड़मेर,14 सितंबर। एसआईईआरटी उदयपुर के तत्वावधान में जिला स्तर पर जनसंख्या शिक्षा अन्तर्गत पोस्टर, रोल प्ले एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन अंतरीदेवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर में 17 एवं 18 सितंबर को होगा।
प्रधानाचार्य अनिता चौधरी ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी, रोल प्ले प्रतियोगिता में कक्षा 9 के राजकीय एवं केजीबी के विद्यार्थी, लोक नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 8 एवं 9 के राजकीय विद्यालयां के विद्यार्थी शामिल हो सकते है। उनके मुताबिक संबंधित संस्था प्रधान को विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतियोगी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजने के निर्देश दिए गए है। विद्यालय स्तर के परिणाम की सूचना आयोजन सचिव को 16 सितंबर तक antridevigghssbmr@gmail.com पर तथा हार्ड कापी 17 सितंबर को प्रातः 9 बजे तक भिजवानी होगी।

सितंबर माह में आयोजित होने वाली बैठकां का कार्यक्रम घोषित


बाड़मेर,14 सितंबर। बाड़मेर जिले में सितंबर माह में आयोजित होने वाली बैठकां का कार्यक्रम घोषित किया गया है। संबंधित विभागीय अधिकारियां को आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठकां में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 17 सितंबर को राष्ट्रीय पोषाहार योजना, जिला स्तरीय मध्यान्ह भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला स्तरीय निष्पादन समिति, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान समीक्षा बैठक, 18 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, सांय 4.30 बजे नवजीवन योजना समिति, पालनहार योजना समिति, निःशक्त जन कल्याण शहरी, ग्रामीण समिति की बैठक, 20 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाएं, संपूर्ण स्वच्छता, सांसद, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मार्गदर्शन क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण की समीक्षा बैठक, सांय 4 बजे बागवानी विकास समिति एवं कृषि विकास समिति की बैठक आयोजित होगी।
      जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि 24 सितंबर को प्रातः 12.30 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, जिला सलाहकार समिति, जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेन्स समिति की बैठक आयोजित होगी। उनके मुताबिक 27 सितंबर को प्रातः 11 बजे एकीकृत सुरक्षा रेस्पोन्स समिति, दोपहर 12 बजे आतंरिक सुरक्षा समिति, दोपहर 3 बजे जिला पैरोल सलाहकार समिति, अनुसूचित जाति, जन जाति अत्याचार निवारण समिति एवं सांय 5 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति, जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति की बैठक आयोजित होगी। प्रत्येक बैठक के लिए नियुक्त सदस्य, प्रभारी अधिकारी को संबंधित बैठकां का यथा समय नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है।

गुरुवार, 13 सितंबर 2018

अल्पसंख्यक छात्रवृति के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 13 सितंबर। अल्पसंख्यक समुदाय के गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयांे तथा महाविद्यालयांे मंे नियमित अध्ययनरत विद्यार्थियांे से उत्तर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के आवेदन पत्र आन लाइन आमंत्रित किए गए है।
                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बजरंगलाल दीक्षित ने बताया कि छात्रवृति के नए एवं पुराने आवेदनांे के जांच करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आन लाइन प्राप्त आवेदनांे की संबंधित शिक्षण संस्थाआंे को अपने स्तर पर स्क्रूटनी करने होगी। अंतिम तिथि के उपरांत किसी भी प्रकार की कार्यवाही किया जाना संभव नहीं होगा। इसके लिए संबंधित संस्था प्रधान जिम्मेदार होगा। उन्हांेने बताया कि जिन शिक्षण संस्थाआंे के डाइस कोड एवं आइस कोड नहीं है अथवा गलत डाल रखे है, इसको अपडेट कर सकते है। इसके लिए जिला एवं राज्य स्तर पर कोई कार्यवाही अपेक्षित नहीं है।

आमजन की परिवेदनाएं प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश


जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे हुआ कई समस्याआंे का समाधान

                बाड़मेर, 13 सितंबर। जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को प्राथमिकता से परिवादियांे को समस्याआंे का समाधान करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जन सुनवाई के दौरान प्राप्त कई प्रकरणांे मंे संबंधित अधिकारियांे को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जन सुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। इस दौरान बिजली, पानी, मनरेगा के कार्याें की जांच, खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने, सड़क का निर्माण करवाने, विद्युतीकृत करवाने समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। उन्हांेने मनरेगा से जुड़े कार्याें मंे अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक के जरिए जांच करवाने के निर्देश दिए। इसी तरह गैस सिलेंडर की सब्सिडी नहीं मिलने के संबंध मंे जिला रसद अधिकारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए कहा गया। गुरूवार को आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आमजन की ओर से 140 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। इनमंे से कई प्रकरणांे का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं पुलिस विभाग के अधिकारियांे ने आमजन की ओर से प्रस्तुत की गई परिवेदनाआंे के संबंध मंे सुनवाई की। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में हुआ वीवीपेट मशीन का लाइव डेमोन्सट्रेशन


वीवीपेट को लेकर दिखा आमजन मंे उत्साह

                बाड़मेर, 13 सितंबर। विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम के साथ वीवीपेट के इस्तेमाल को लेकर आमजन मंे खासा उत्साह देखा जा रहा है। आमजन मंे जागरूकता को लेकर गुरूवार को अटल सेवा केन्द्र में वीवीपेट मशीन का लाइव डेमोन्सट्रेशन करके दिखाया गया।
                जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र एवं पुलिस विभाग के जवानांे के प्रशिक्षण के दौरान प्रोफेसर मुकेश पचौरी एवं अंबालाल खत्री ने वीवीपेट के विविध पहलूआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीन के साथ वीवीपेट मशीन का इस्तेमाल होगा। इसमंे मतदान करने के बाद मतदाता अगले सात सैकंड तक स्क्रीन में यह देख सकता है कि उसने किस प्रत्याशी को वोट किया है। बटन मतदाता की मनचाही जगह पर दबा है अथवा नहीं। इस दौरान जन सुनवाई मंे विभिन्न स्थानांे से पहुंचे ग्रामीणांे ने ईवीएम से मतदान करने के साथ वीवीपेट की प्रक्रिया को जाना। उन्हांेने बताया कि इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलने के साथ आमजन को यह पता चल जाता है कि उसका मत कौनसे उम्मीदवार को गया है। उन्हांेने चुनाव आयोग की इस नवीन पहल की सराहना की। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने भी वीवीपेट मशीन के लाइव डेमोन्सट्रेशन को देखने के साथ अधिकारियांे एवं आमजन को इसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने मतदाताओं से वीवीपेट मशीन का अवलोकन करने की अपील की है। ताकि चुनाव के समय उन्हें मतदान करने में सुविधा हो। उन्होंने बताया कि समस्त विधान सभाओं के लिए कंट्रोल यूनिट, बैलेट एवं वीवीपीएटी मशीनें प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जब कोई मत डाला जाता है तो अभ्यर्थी के क्रम संख्या नाम एवं प्रतीक वाली एक पर्ची पिं्रट होती है तथा 7 सेकेण्ड तक पारदर्शी खिड़की के माध्यम से सामने दिखती रहती है। उसके बाद यह पिं्रटेड पर्ची अपने आप कट जाती है और वीवीपीएटी के सील बंद ड्रॉफ-बॉक्स में गिर जाती है। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर जिले मंे आमजन मंे वीवीपेट के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मंे मोबाइल स्वीप वैन के जरिए जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही है।
क्या है वीवीपेट : वोटर वेरीफिएबल पेपर आडिट ट्रेल ईवीएम के साथ संबद्ध स्वतंत्र प्रणाली है, जिससे मतदाता यह सत्यापित कर सकते हैं कि उनके मत यथा अभिप्रेत डाले गए हैं। वीवीपीएटी में एक पिं्रटर और एक वीवीपीएटी स्टेटस डिस्प्लेट यूनिट (वीएसडीयू) होती है। वीवीपीएटी 15 वोल्ट की बैटरी पर चलती है। कंट्रोल यूनिट एवं वीएसडीयू पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी के पास रखी जाती है तथा बैलेट यूनिट एवं पिं्रटर को मतदान कंपार्टमेंट में रखा जाता है। बटन दबाकर मतदान करने पर निर्वाचक मतदान प्रकोष्ठ के अन्दर मतदान यूनिट के साथ रखे पिं्रटर की पारदर्शी खिडकी से पिं्रटर के ड्रॉप बाक्स में ऐसे कागज की पर्ची कटकर गिरने के पूर्व उस अभ्यर्थी का क्रम संख्यांक नाम और चिन्ह जिसे उसने अपना मत दिया है, कागज दर्शित करने वाली मुद्रित कागज की पर्ची देखने में समर्थ होगा।




बुधवार, 12 सितंबर 2018

निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर समस्त कार्मिकांे की सूचना अपडेट करने के निर्देश


पे-मैनेजर का उपयोग करने वाले विभागांे को 14 सितंबर तक सूचनाएं अपडेट करनी होगी

                बाड़मेर, 12 सितंबर। विधानसभा चुनाव के लिए समस्त विभागीय कार्मिकांे का विवरण निर्वाचन विभाग के पोर्टल पर 14 सितंबर तक आवश्यक रूप से अपडेट करना होगा। इसको लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन ने विस्तार से जानकारी दी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2018 के लिए मतदान, मतगणना कार्मिकांे का विवरण निर्वाचन विभाग के नवीनतम साफ्टवेयर मंे अपडेट किया जाना है। इसको गंभीरता से लेते हुए इसकी क्रियान्विति सुनिश्चित करवाएं। उन्हांेने बताया कि जिन विभागांे मंे पे मैनेजर का उपयोग नहीं होता है, उन विभागांे के कार्मिकांे का विवरण 14 सितंबर तक हार्ड कापी मंे उपलब्ध करवाएं। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन ने कहा कि आहरण एवं वितरण अधिकारी अपनी पे-मैनेजर की यूजर आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग करते हुए निर्वाचन विभाग के पोर्टल http://ems.raj.nic.in/LoginContent/MidLogin.aspx पर समस्त कार्मिकांे की सूचना अपडेट करें। किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए 02982-220973 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान शिक्षा विभाग के आहरण एवं वितरण अधिकारी उपस्थित रहे।



बकाया छात्रवृति का एक सप्ताह में भुगतान नहीं करने पर होगी कार्यवाही


आगामी 1 अक्टूबर से प्रदेश के सभी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालयों, छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों एवं होम में बायोमैट्रिक उपस्थिति होगी।

                बाड़मेर, 12 सितंबर। विभिन्न वर्गों की बकाया उत्तर मैट्रिक छात्रवृतियों का एक सप्ताह में भुगतान सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियांे के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक कृष्ण कुणाल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाआंे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक कृष्ण कुणाल ने लंबे समय से छात्रवृतियों का भुगतान नही होने को गम्भीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि आवेदन पत्रों की कमियों को तत्काल दूर कर भुगतान किया जाए। कुणाल ने कहा कि छात्रवृति ऑनलाइन पोर्टल में कोई नया प्रावधान या सुधार करना हो तो जिला अधिकारी अपने सुझाव भिजवाएं। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के बच्चों की ओर से ली गई छात्रवृतियों की रिकवरी करने के भी निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि विभाग की ओर से 15 सितंबर से एक जिले में पाइलेट प्रोजेक्ट के रूप में पेंशन स्वीकृत करने के कार्य अपने हाथ में ले रहा है इसकी तैयारियां की जा रही है, अगर यह प्रयोग ठीक रहा तो एक माह बाद सभी जिलों में ऑनलाइन प्राप्त होने वाले पेंशन आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं स्वीकृतियां विभाग की ओर से जारी की जाएगी। उन्होंने जिला अधिकारियों एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित जिला कलेक्टर एवं विभाग के विकास अधिकारियों से संपर्क कर पेंशन के लंबित आवेदन पत्रों की पेंशन स्वीकृतियां जारी कराएं। उन्हांेने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जिला कार्यालय, छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों एवं होम में बायोमैट्रिक उपस्थिति की सुनिश्चित की जाएगी। उन्हांेने बताया कि बच्चों के बायोमैट्रिक उपस्थिति के अनुसार ही छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में खर्चा सामग्री तथा अन्य सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने छात्रावासों में हुए प्रवेश की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन छात्रावास में क्षमतानुसार आवेदन प्राप्त नहीं हुए है, उन सीटों को अन्य जिलों में स्थानान्तरित किया जाए। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा कि आगामी दिनों में छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में भारतीय खाद्य निगम गेंहू एवं नेफेड दालें सस्ती दरों पर उपलब्ध कराएगा। उन्हांेने पालनहार योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग योजना की समीक्षा करते हुए अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दी जाने वाली सहायता को समय पर देने के निर्देश दिए।


जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को


                बाड़मेर,12 सितंबर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन गुरूवार को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

विधानसभा चुनाव मंे पहली बार होगा वीवीपेट का इस्तेमाल


सात सेकेंड तक स्क्रीन में मतदाता देख सकेंगे कि उसने किस उम्मीदवार को वोट दिया है

                बाड़मेर, 12 सितंबर। आगामी विधानसभा चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपेट मशीन का इस्तेमाल होगा। इसमें मतदान करने के बाद मतदाता अगले सात सैकेंड तक स्क्रीन में यह देख पाएगा कि उसने किस प्रत्याशी को वोट किया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीन के साथ वीवी पेट मशीन का उपयोग भी होगा। यह एक खास किस्म की मशीन है, जिसमें वोटिंग किए जाने के बाद मतदाता अगले सात सैकंड तक स्क्रीन में यह देख पाएगा कि उसने किस प्रत्याशी को वोट किया है। बटन मतदाता की मनचाही जगह पर दबा है अथवा नहीं। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे वीपीपेट के संबंध मंे आमजन को जागरूक करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मंे स्वीप मोबाइल वैन चलाई जा रही है। इसके जरिए वीवीपेट मशीन का लाइव डेमोन्सट्रेशन भी करके दिखाया जा रहा है। वोटर वैरीफिकेशन पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के प्रयोग से मतदाताओं का भ्रम दूर करने में मदद मिलेगी। वोट डालने के बाद उसकी सत्यता को लेकर कई बार मतदाता के मन में शंका रहती है कि कहीं उसका वोट गलत चुनाव चिह्न पर तो नहीं चला गया। इसको दूर करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से वीवीपेट को लागू किया गया है। इस मशीन के जरिए मतदाता को प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह और नाम उसकी ओर से चुनी गई भाषा में दिखाई देगा। इससे मतदाता की जानकारी को पिं्रट करके मशीन में स्टोर कर लिया जाता है । उन्हांेने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के प्रयास किए जा रहे है।
ऐसे काम करेगी वीवीपेटः ईवीएम के साथ एक पिं्रटर को जोड़ा जाता है। मतदाता जैसे ही किसी भी पार्टी को वोट करेगा तो संबंधित पार्टी को दिए गए वोट की पर्ची मशीन से निकलकर आएगी। यह पर्ची इस बात का प्रमाण होगी कि किस पार्टी को वोट किया गया है। बाद में यह पर्ची मशीन से जुड़े एक बॉक्स में जमा हो जाएगी, इसे मतदाता देख सकेंगे।


मंगलवार, 11 सितंबर 2018

ऋण के लिए साक्षात्कार 17 को



बाड़मेर, 11 सितंबर । अनुसूचित जाति, जन जाति एवं सफाई कर्मचारी वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा छोटे कामगारां के आवेदकां का साक्षात्कार 17 सितंबर को आयोजित होगा।
          अनुसूचित जाति, जन जाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम के परियोजना प्रबंधक हंसराज सोनी ने बताया कि जिन व्यक्तियां ने ऋण के लिए अनुजा निगम में आवेदन पत्र जमा करवाए है। वे सभी आवेदनकर्ता 17 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय में साक्षात्कार एवं संवीक्षा समिति की बैठक में वांछित मूल दस्तावेजां के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो। समिति ऋण आवेदकां के मूल दस्तावेजां की जांच करने के साथ साक्षात्कार के जरिए पात्र आवेदकां का चयन करेगी।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 13 सितंबर को


बाड़मेर, 11 सितंबर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 13 सितंबर को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
          मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियां को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

सोमवार, 10 सितंबर 2018

जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला मंगलवार को


                बाड़मेर, 10 सितंबर। स्वच्छता की निरंतरता, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 तथा माहवारी स्वच्दता प्रबंधन तथा राष्ट्रीय पोषण अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का मंगलवार को बाड़मेर पंचायत समिति सभागार मंे प्रातः 10 बजे से होगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकगण के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रमुख के विशिष्ट आतिथ्य मंे आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि यह कार्यशाला दो सत्रांे मंे उदघाटन सत्र प्रातः 10 से 11 बजे तथा तकनीकी सत्र प्रातः 11 से 2 बजे तक आयोजित होगी। इस कार्यशाला मंे प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी, प्रधान, उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी तथा सरपंच शामिल होंगे।

उचित मूल्य दुकानांे के लिए पात्र व्यक्तियांे से आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर,10 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर रिक्त एवं नवसृजित दुकानांे के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियांे से राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ आदेश के तहत प्राधिकार पत्र जारी करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।
                जिला रसद अधिकारी कंवराराम चौधरी ने बताया कि जिला रसद कार्यालय बाड़मेर से आवेदन प्राप्त कर 14 सितंबर को सांय 6 बजे तक आवश्यक दस्तावेजांे के साथ जमा करवाएं जा सकते है।  उन्हांेने बताया कि बाड़मेर शहर मंे वार्ड 28, वार्ड 13, मातासर, दरूड़ा, महाबार पीथल द्वितीय, महाबार अतिरिक्त, घोनरीनाडी, बलदेव नगर न्यू कवास, बलदेव नगर, बाड़मेर गादान, सूरा, सोनड़ी, बायतू पनजी, जोगासर, मायलो की ढाणी, मानपुरा, खोखसर पश्चिम, खारड़ा भगतसिंह, कुंपलिया द्वितीय, रोहिड़ाला द्वितीय, शास्त्री गांव, तुड़बी, डाबड़, रेडाणा, फोगेरा, दुधोड़ा, देदड़ियार, रावतसर, चाडी, गरडिया, सुराली, बूठ राठौड़ान, गुमाने का तला, बावड़ी कला, सणाउ, रडली, तारातरा मठ, कितनोरिया, बांडाबेरा, आलमसर प्रथम, आलमसर द्वितीय, नेतराड़, मीठे का तला, सैयद का तला, कुंदनपुरा, गिड़ा, बांधनिया, नवापुरा, अतिरिक्त हाथला, भंवरिया, पांडरवाली, साता, तरला, भाडा, अरटी, कोजा, कुम्हारो की बेरी, भलीसर, भीलो की बस्ती, लुखु, आडेल पनजी, समदड़ो का तला, मेवानगर, सिणली जागीर, चिलानाडी, पाटोदी द्वितीय, बड़नावा जागीर, इन्द्राणा, रेलो की ढाणी, मोकलसर प्रथम, मोकलसर द्वितीय, मिठौड़ा, कम्बो का वाडा, सरवड़ी चारणान, अंबो का वाड़ा, पातो का वाड़ा मंे उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। उन्हांेने बताया कि आवेदन पत्र की आवश्यक जांच के बाद आवेदक को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आवंटन सलाहकार समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा। यदि साक्षात्कार मंे आवेदक अनुपस्थित रहता है तो ऐसे आवेदक का प्रार्थना पत्र स्वतः ही निरस्त समझा जाएगा।

जिला अभिसरण योजना समिति की बैठक 12 सितंबर को


                बाड़मेर, 10 सितंबर। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत समेकित बाल विकास सेवाआंे की गुणवत्ता मंे सुधार, प्रबोधन और पर्यवेक्षण तथा विभिन्न विभागांे मंे समन्वय तथा अभिसरण की दृष्टि से जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 12 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                इस बैठक के दौरान जिला अभिसरण समिति राष्ट्रीय पोषण मिशन के लिए गठित जिला अभिसरण योजना समिति, ब्लाक, परियोजनावार कार्यक्रमांे की प्रगति की समीक्षा एवं जिला स्तरीय कार्ययोजना विजन 2022 का अनुमोदन किया जाएगा। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
जिला अभिसरण योजना समिति गठित : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रशासनिक सुधार विभाग के शासन सचिव के निर्देशांे की पालना मंे जिला अभिसरण योजना समिति का गठन किया है। इसमंे जिला कलक्टर अध्यक्ष, जिला प्रमुख, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य आयोजना अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, जिला रसद अधिकारी, समस्त उपखंड अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, खाद्य एवं पोषण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केन्द्र के पदेन प्रधानाचार्य को सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक को सदस्य सचिव बनाया गया है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि जिला अभिसरण योजना समिति राष्ट्रीय पोषण मिशन के लिए गठित जिला अभिसरण योजना समिति ब्लाक, परियोजनावार कार्यक्रमांे की प्रगति की निगरानी एवं समीक्षा करेंगे। साथ ही कार्यक्रम की क्रियान्विति के संबंध मंे सुझाव देने के अलावा सुधारात्मक उपाय करेगी।

शुक्रवार, 7 सितंबर 2018

विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन


                बाड़मेर, 07 सितंबर। चौदहवीं विधानसभा के ग्यारहवें सत्र के लिए विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन कर प्रभारी अधिकारी सामान्य शाखा को विधानसभा प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा सत्र काल के दौरान आवरआल इंचार्ज अपर कलक्टर होंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आदेश जारी कर इस सत्र काल मंे प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्नों के प्रत्युत्तर प्राथमिकता से भिजवाने के निर्देश दिए है। विधानसभा प्रश्न के संबंध मंे किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-222226 पर संपर्क किया जा सकता है। विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार की ओर से गठित विभिन्न समितियांे जिनमंे विधानसभा सदस्य मनोनीत है, उसकी बैठकें नहीं बुलाने के निर्देश दिए गए है।

भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के शिविरांे का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 07 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे 29 सितंबर तक भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के तहत आयोजित होने वाले शिविरांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि रामसर, शिव एवं गडरारोड़ मंे 10 सितंबर, चौहटन, धनाउ, सेड़वा मंे 11 सितंबर, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, सिवाना मंे 12 सितंबर, समदड़ी, सिणधरी, पचपदरा मंे 13 सितंबर, कल्याणपुर, पाटोदी, बायतू, गिड़ा मंे 14 सितंबर को भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के तहत विशेष शिविरों का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि 17 सितंबर को विशाला, खड़ीन, भीयाड़, 18 सितंबर को हरसाणी, बाछड़ाउ, 20 सितंबर को साता, मांगता, नोखड़ा, 24 सितंबर को मोकलसर, राखी, धनवा, 25 सितंबर को कोरना, पाटोदी पंचायत समिति की नवातला ग्राम पंचायत, बायतू की बाटाडू तथा 26 सितंबर को गिड़ा पंचायत समिति की सवाउ पदमसिंह ग्राम पंचायत मंे विशेष शिविरांे का आयोजन होगा। इन शिविरांे के लिए संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियांे के छात्रवृति के आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 07 सितंबर। अल्पसंख्यक समुदाय के गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयांे तथा महाविद्यालयांे मंे नियमित अध्ययनरत विद्यार्थियांे से उत्तर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के आवेदन पत्र आनलाइन आमंत्रित किए गए है।
                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बजरंगलाल दीक्षित ने बताया कि छात्रवृति के नए एवं पुराने आवेदनांे के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आन लाइन प्राप्त आवेदनांे की संबंधित शिक्षण संस्थाआंे को अपने स्तर पर स्क्रूटनी करने होगी। अंतिम तिथि के उपरांत किसी भी प्रकार की कार्यवाही किया जाना संभव नहीं होगा। इसके लिए संबंधित संस्था प्रधान जिम्मेदार होगा।

धार्मिक पर्वो के मद्देनजर कानून व्यवस्था के लिए क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट नियुक्त



बाडमेर, 07 सितंबर। जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर आगामी दिनां में आने वाले त्यौहारां के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
                जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 14 सितंबर को संवत्सरी, 19 सितंबर को रामदेव जयंती एवं तेजा दशमी, 21 सितंबर को मोहर्रम, 23 सितंबर को अनंत चतुर्दशी,  2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 10 अक्टूबर को नवरात्रा स्थापना, 17 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी, 18 अक्टूबर को महानवमी, 19 अक्टूबर को विजयादशमी, 27 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। आदेश के मुताबिक उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाडमेर को बाडमेर शहर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बालोतरा को बालोतरा शहर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट शिव को शिव कस्बा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को सिवाना कस्बा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को चौहटन कस्बा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु को बायतु कस्बा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट गुडामालानी को गुडामालानी कस्बा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट धोरीमना को तहसील क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट रामसर को तहसील क्षेत्र रामसर एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील क्षेत्र सिणधरी के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसीलदार धोरीमन्ना, सिणधरी, राससर, सेड़वा, समदड़ी, गिड़ा, गडरारोड़ को संबंधित तहसील क्षेत्र एवं तहसीलदार पचपदरा, बाड़मेर, शिव, सिवाना, चौहटन, बायतू, गुड़ामालानी को संबंधित तहसील के ग्रामीण क्षेत्र का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इन मजिस्ट्रेट्््स को निर्देश दिए गए है कि वे उक्त पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने की पालना सुनिश्चित करें। संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने उपखंड की शांति व्यवस्था एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

फ्रंटियर लेवल अंतरवाहिनी शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही 151 वाहिनी


बाड़मेर, 07 सितंबर। जालीपा फायरिंग रेंज में आयोजित सीमा सुरक्षा बल अंतर वाहिनी फ्रंटियर लेवल शूटिंग प्रतियोगिता में कमाडेंट अजय कुमार के नेतृत्व में 151 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में गुजरात फ्रंटियर के भुज, गांधीनगर और बाड़मेर सेक्टर की सभी बटालियनां के पुरुष और महिला कार्मिकों ने छोटे हथियारों की विभिन्न प्रतियोगिताआें में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस प्रतियोगिताआें के विजेताआें को सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के कार्यवाहक उप महानिरीक्षक शाम कपूर एवं 142 वाहिनी के कमांडेंट कुलवंत कुमार ने मैडल एवं पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि कार्यवाहक उप महानिरीक्षक शाम कपूर ने प्रतिभागियां को आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।    जालीपा फायरिंग रेंज में 4 से 7 सितंबर तक आयोजित अंतर वाहिनी फ्रंटियर लेवल शूटिंग प्रतियोगिता में 151 बटालियन की सेक्शन टीम प्रथम स्थान पर रही। इसी तरह अन्य प्रतियोगिताआें में कमांडेंट स्तर पर 151 के अजय कुमार तथा 50 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी सुमन कुमार ने द्वितीय कमान अधिकारी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके तहत दस प्रकार की स्पर्द्वाआें में प्रतिभागियां ने इंसास राइफिल, एलएमजी, पिस्तौल, बेरेटा एसएमजी, स्नाइपर राइफल समेत विभिन्न प्रकार के हथियारां निशाने लगाए। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न वाहिनियां के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।





जिला कलक्टर ने किया भामाशाह डिजिटल योजना शिविर का निरीक्षण


भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के तहत बाड़मेर एवं बालोतरा में विशेष शिविरों का आयोजन
बाड़मेर, 07 सितंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के तहत बाड़मेर पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया। उन्हांने शिविर में संपादित किए जा रहे कार्यां की जानकारी ली।
इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने बताया कि डिजिटल ताकत प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए भामाशाह डिजिटल परिवार योजना प्रारंभ की गई है। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में शामिल सभी परिवारों को स्मार्टफोन एवं इंटरनेट कनेक्शन के लिए दो किश्तां में 500-500 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्हांने बताया कि आर्थिक सहायता की प्रथम किश्त पात्र परिवारों की भामाशाह महिला मुखिया के खाते में जमा करवाई जाएगी। इसके लिए कोई आवेदन करने की जरूरत नहीं है। बैंक का सही खाता भामाशाह से जुड़ा होना जरूरी है, अगर आप कोई नया खाता जुड़वाना चाहे या जुड़े हुए खाते में परिवर्तन करवाना चाहें तो ई-मित्र पर जाकर करवा सकते है। उन्हांने बताया कि पात्र परिवार शिविरों में लगाए गए विभिन्न ऑपरेटर्स के काउन्टर से या फिर किसी भी दुकान से अपनी पसन्द की कंपनी का स्मार्टफोन लिया जा सकता है। इसी तरह शिविरां में उपस्थित किसी भी कंपनी के आपरेटर से इंटरनेट सेवाएं ले सकते है। उन्हांने बताया कि दूसरी किश्त लेने के लिए वर्तमान में चालू या नए स्मार्टफोन पर राज्य सरकार के मोबाइल एप ई-मित्र, भामाशाह वॉलेट, राजस्थान संपर्क, राज मेल डाउनलोड कर अपने स्मार्ट फोन को भामाशाह आई डी से रजिस्टर करने पर दूसरी किश्त भामाशाह खाते में हस्तान्तरित होगी। इस दौरान विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




गुरुवार, 6 सितंबर 2018

पुलिस कास्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित


                बाड़मेर, 06 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे कांस्टेबल सामान्य एवं चालक पद की भर्ती के लिए 14 एवं 15 जुलाई को आयोजित लिखित परीक्षा मंे शामिल हुए अभ्यर्थियांे का परिणाम जारी कर दिया है।
                पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि लिखित परीक्षा मंे उपस्थित अभ्यर्थियांे के उत्तर-पत्रक की जांच के उपरांत सफल परीक्षार्थियांे का वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम पुलिस विभाग की वेबसाइट http://www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। उन्हांेने बताया कि सफल अभ्यर्थियांे के रोल नंबरांे की सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है। लिखित परीक्षा मंे सफल अभ्यर्थियांे के साथ बैंड पद की शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी निर्धारित तिथि राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को लगेगी बेटी पंचायत


जन जागरुकता अभियान के डेप रक्षक ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंचेंगे

                बाड़मेर, 06 सितंबर। राजस्थान पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की ओर से बेटी बचाओ के प्रति जन-जागरुकता की एक और अभिनव पहल करते हुए डाटर्स आर प्रीशियस अभियान के तहत् अब पंचायत स्तर पर बेटी पंचायत आयोजित की जाएगी। डाटर्स आर प्रीशियस अभियान के तीसरे चरण में ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को बेटी पंचायत आयोजित होगी। इस दौरान प्रशिक्षित डेप-रक्षक समुदाय में बेटियां अनमोल हैं की भावना जागृत करेंगे। 
                एनएचएम के एमडी नवीन जैन ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रजेंटेशन, इमोशनल एनिमेशन फिल्म के जरिए रोचक ढ़ंग से बेटी बचाओ का संदेश प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस डेप-3 अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित शिक्षा विभाग तथा अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि 14, 25 एवं 28 सितंबर को भी निर्धारित कार्य योजना के अनुसार बेटी पंचायतें आयोजित की जाएगी। डाटर्स आर प्रीशियस के जनजागरूकता के दो चरण प्रदेश के लगभग समस्त कॉलेजों एवं स्कूलों में आयोजित किये जा चुके हैं। सितंबर माह में तीसरा चरण आयोजित कर अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

छात्र संघ चुनाव के मददेनजर धारा 144 लागू


                बाड़मेर, 06 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे छात्र संघ चुनाव के मददेनजर जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर बाड़मेर एवं बालोतरा शहर, गुड़ामालानी, शिव, बायतू, चौहटन एवं सिवाना कस्बे मंे धारा 144 लगाई है।
                जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर, एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय बाड़मेर, डीआरजे कन्या महाविद्यालय बालोतरा, एमबीआर राजकीय स्नात्तकोतर महाविद्यालय बालोतरा, राजकीय महाविद्यालय गुड़ामालानी, बायतू ,चौहटन, शिव एवं राजकीय महाविद्यालय सिवाना मंे छात्र संघ चुनाव होने जा रहे है। गत वर्षाें मंे छात्र संघ चुनावांे मंे शांति भंग होने की घटनाआंे को देखते हुए छात्र संघ चुनाव 2018 मंे भी शांति भंग होने की आशंका है। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक कोई भी छात्र इन महाविद्यालयांे के परिसर एवं बाड़मेर, बालोतरा शहर, गुड़ामालानी, बायतू, शिव, चौहटन, सिवाना कस्बे मंे अपने साथ घातक हथियार, लाठी लेकर नहीं घूमेगा। इस दौरान प्रदर्शन एवं किसी जाति ,वर्ग को ठेस पहुंचाने वाले नारे अथवा भाषण, उदबोधन पर रोक रहेगी। इन महाविद्यालयां ेमंे पांच अथवा पांच से अधिक समूह मंे छात्र एकत्रित नहीं होंगे। कोई भी छात्र संघ संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट अथवा कार्यपालक मजिस्ट्रेट की लिखित अनुमति के बिना जुलूस, सभा का आयोजन नहीं कर सकेगा। यह आदेश 13 सितंबर तक प्रभावी रहेगा। इस आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्ति  अथवा व्यक्तियांे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत अभियोग चलाया जाएगा।

एनएफएसए मंे शामिल परिवारांे को मिलेगा मोबाइल


                बाड़मेर, 06 सितंबर। भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में शामिल सभी परिवारांे को एक हजार रूपए के मोबाइल फोन तथा इंटरनेट कनेक्शन के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ताकि जरूरतमंद परिवारांे को घर बैठे ही मोबाइल के जरिए सरकारी योजनाआंे की जानकारी मिल सके।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में शामिल सभी परिवार इस योजना का लाभ ले सकेंगे। जिले मंे 7 सितंबर से प्रारंभ होने वाले शिविरों में पात्र परिवारों को स्मार्ट फोन मय कनेक्टिविटी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि प्रथम चरण मंे 7 सितंबर को बाड़मेर एवं बालोतरा पंचायत समिति के अटल सेवा केन्द्रांे मंे प्रातः 9 से सांय 6 बजे विशेष शिविरांे का आयोजन होगा।
                उन्हांेने बताया कि शिविरों में सभी टेलीफोन ऑपरेटर कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह ने बताया कि  भामाशाह डिजिटल परिवार योजना मंे प्रथम किश्त स्मार्ट फोन के लिए 500 रूपए दी जाएगी। इसके बाद 500 रूपए की दूसरी किश्त होगी, जो इंटरनेट के लिए होगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए डाउनलोड करना होगा एप : पात्र भामाशाह परिवार के बैंक खातों में 500 रुपए की पहली किश्त जमा कराई जाएगी। परिवार अपने स्मार्ट फोन पर राज्य सरकार की मोबाइल एप, ई-मित्र, भामाशाह वॉलेट, राजस्थान संपर्क, राज मेल में से कोई भी एप डाउनलोड कर स्मार्ट फोन रजिस्टर करेंगे। इसके बाद 500 रुपए की दूसरी किश्त भी बैंक खाते में जमा करा दी जाएगी। 
सरकारी योजनाआंे का मिलेगा फायदा : दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में अनेक भामाशाह परिवार मोबाइल नहीं होने के कारण कई बार सरकार की ओर से किए जा रहे नवाचारों एवं विशेष प्रयासों से वंचित रह जाते हैं। ऐसे मंे मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के डिजिटल राजस्थान के विजन के तहत भामाशाह योजनांतर्गत इलेक्ट्रॉनिक सर्विस डिलीवर प्लेटफार्म तैयार कर आमजन के सभी सरकारी सुविधाओं एवं सेवाओं को सुगमता व पारदर्शिता से उपलब्ध करवाया जा रहा है।

14 सितंबर को हिन्दी दिवस उत्साहपूर्वक मनाने के निर्देश


                बाड़मेर, 06 सितम्बर। राज्य सरकार ने परिपत्र जारी कर 14 सितंबर को समस्त विभागों, कार्यालयों, अर्द्ध सरकारी संस्थानों एवं समस्त शैक्षणिक संस्थानों में हिन्दी दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने के निर्देश दिए हैं।
                स्कूल शिक्षा एवं पुस्तकालय विभाग के प्रमुख शासन सचिव नरेश पाल गंगवार की ओर से दिए गए निर्देशांे के अनुसार हिन्दी दिवस पर हिन्दी भाषा के अधिकाधिक उपयोग के लिए सभी कार्यालयों संस्थाओं एवं शैक्षणिक संस्थाओं में समारोह एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। ताकि हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान एवं नैतिक व्यवहार में हिन्दी के प्रयोग के प्रति प्रेरणा एवं उत्साह का संचार हो।
उन्होंने हिन्दी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी, निबन्ध लेखन, काव्य गोष्ठी, वाद-विवाद श्रुतिलेखन एवं हिन्दी टंकण प्रतियोगिता जैसे साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है। यह कार्यक्रम एक दिवसीय अथवा हिन्दी सप्ताह के रूप में भी आयोजित किए जा सकते हैं। उनके मुताबिक राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह में विभिन्न विभागों, अर्द्ध सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत राजभाषा सम्पर्क अधिकारी को शामिल किया जाए। ताकि हिन्दी के प्रयोग के संवर्द्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की उन्हें भी जानकारी हो।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से अधिकाधिक महिलाआंे को लाभांवित करवाएं : लालस


                बाड़मेर, 06 सितंबर। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से अधिकाधिक महिलाआंे को लाभांवित करवाया जाए। इसके लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियांे का आयोजन किया जा रहा है। रामसर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना संबंधित कार्यशाला के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी रविन्द्र कुमार लालस ने यह बात कही। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे यह कार्यशाला आयोजित की गई।
                इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रविन्द्र कुमार लालस ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए पांच हजार की सहायता दी जा रही है। इसके लिए अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके । चिकित्सा विभाग के डॉ इमाम खान ने कहा कि कुपोषण आज गंभीर समस्या है इसलिए महिलाओं को पोषण अभियान का हिस्सा बनने की जरूरत है।
                डॉ अशरफ खान ने कहा कि सीएचसी एवं पीएचसी पर वाल पेंटिंग कराकर इसके लिए सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री वंदना योजना की संपूर्ण जानकारी देते हुए रामसर परियोजना की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में उपस्थित लोगों को प्रदेश को कुपोषण से मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कुपोषण मिटाने के लिए महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। कार्यशाला मंे सुपरवाईजर पार्वती,सुपरवाईजर तेजपाल बामनिया, नवलकिशोर शर्मा, सुमार खान, रमजान खान सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी उपस्थित रही ।





रिफाइनरी कारपोरेट जिम्मेदारी संबंधित कार्य योजना बनाने के निर्देश


                बाड़मेर, 06 सितंबर। पचपदरा मंे लगने वाली रिफाइनरी कारपोरेट जिम्मेदारी के लिए व्यापक कार्य योजना बनाने के संबंध मंे गुरूवार को जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे बैठक आयोजित हुई।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि रिफाइनरी के 25 किमी के दायरे मंे आधारभूत सुविधाआंे के विकास के विस्तृत कार्य योजना बनाई जानी है। इसके लिए आधारभूत एवं जनहित से जुड़े कार्याें को चिन्हित करते हुए विभागवार प्राथमिकता से प्रस्ताव भिजवाएं। उन्हांेने चिकित्सा एवं जलदाय सार्वजनिक निर्माण, कृषि, वन, जलदाय विभाग तथा डिस्काम के अधिकारियांे से विभागवार प्रस्तावित किए जाने वाले कार्यांे के संबंध मंे विचार-विमर्श करते हुए आगामी दो दिनांे मंे कार्य योजना भिजवाने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि कार्य योजना भिजवाते समय प्रस्तावित कार्याें की प्राथमिकता निर्धारित की जाएं। बैठक मंे उप वन संरक्षक विक्रम प्रधान केशरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, हेमंत चौधरी, बलवीरसिंह, अधिशाषी अभियंता दीपक गुप्ता समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




बुधवार, 5 सितंबर 2018

मोतीखान बाड़मेर स्वीप आईकान नियुक्त


इंडियन आईडल फेम लोक कलाकार मोतीखान देंगे मतदाता जागरूकता का संदेश

                बाड़मेर, 05 सितंबर। इंडियन आईडल फेम लोक कलाकार मोतीखान को बाड़मेर जिले मंे स्वीप आईकान नियुक्त किया गया है। वे बाड़मेर जिले मंे जागरूकता संदेश के जरिए मतदाताआंे को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
                इंडियन आईडल फेम लोक कलाकार मोतीखान को जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने स्वीप आईकान नियुक्त करने संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, प्रोफेसर मुकेश पचौरी उपस्थित रहे। विधानसभा चुनाव के दौरान अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप आईकान मोतीखान बाड़मेर जिले मंे आयोजित होने वाली जागरूकता गतिविधियांे मंे शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मोतीखान प्रसिद्ध रियलिटी शो इण्डियन आईडल जूनियर के सिजन 2 मंे शामिल हुए थे। बहुत सारे दर्शक मोती खान का आवाज़ सुनकर प्रभावित हुए। इस कार्यक्रम मंे सोनाक्षी सिन्हा, विशाल डडलानी, शलमालि खोलघडे और सलीम मर्चन्ट जज थे। हुसैन कुवाजरवाला और आशा नेगी इस कार्यक्रम के मध्यस्थ थे। मोती खान बहुत ही सुरीली आवाज मंे राजस्थानी गीतांे के साथ शान, किशोर कुमार और सोनु निगम जैसे गायकांे के गीतांे की प्रस्तुति देते है। वह इण्डियन आईडल जूनियर के सीजन 2 के सर्वश्रेष्ठ पांच गायकांे मंे से शामिल रहे।



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...