सोमवार, 17 जुलाई 2023

राजीव गांधी ओलंपिक खेल, 25 जुलाई से होंगे अभ्यास मैच

5 अगस्त से मुख्य आयोजन की शुरुआत होगी

बाड़मेर, 17 जुलाई। जिले में आयोजित होने वाले राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि 5 अगस्त से प्रारम्भ होने वाले खेलों का महाकुंभ ‘राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक‘ के आयोजन संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों से संबंधित टीमों का गठन, मैदानों के चिन्हिकरण, खेल सामग्री की खरीद हो चुकी है एवं टीमों का प्रैक्टिस सेशन 25 जुलाई से आरम्भ किए जाए। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर ग्रामीण खेलों का आयोजन भाईचारे की भावना बढ़ाने का एक अवसर है, जिसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही इस अवसर पर राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने बताया राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत व खण्ड स्तर पर समितियों का गठन हो चुका है। उन्होने सभी प्रतिभागियों को राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने जाएंगे। इस पर जिला कलेक्टर ने खेलों के दौरान निष्पक्ष रूप से निर्णय किया जाना सुनिश्चित करने के निर्दश दिए। उन्होने खेलों के सफलतापुर्वक आयोजन के लिए दिए गये दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने बताया कि जिले में राजस्थान युवा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी विभाग सांमजस्य के साथ कार्य करे। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं में सामुहिक लोक गायन आदि आयोजन के साथ राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने सभी अधिकारियों को टीमों का गठन, मैदानों के चिन्हिकरण एवं खेल सामग्री की खरीद के संबन्ध मे जानकारी दी। उन्होने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के शुभारंभ कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों को आमन्त्रित करने तथा व्यापक प्रचार प्रसार के बारे में बताया। उन्होने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के शुभारंभ के दिन ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें लोक कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति के साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होने ग्रामीण खेलों की समाप्ति पश्चात विजेता टीम का ब्लॉक स्तर पर खेलने हेतु ऑनलाइन रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान डा  लक्ष्मी नारायण जोशी भी मोजूद रहे।
-0-


नागरिक सुरक्षा के आवेदनों का मूल दस्तावेज से मिलान 18 जुलाई से

बाडमेर, 17 जुलाई। नागरिक सुरक्षा उपखण्ड क्षेत्र बाडमेर हेतु नवीन सदस्यों के नामाकंन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों में से गठित चयन समिति द्वारा प्रस्तुत सुची के अनुसार अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र के साथ संलग्न दस्तावेजों का मूल प्रतियों से मिलान नागरिक सुरक्षा कार्यालय में किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि नागरिक सुरक्षा उपखण्ड क्षेत्र बाडमेर हेतु नवीन सदस्यों के नामाकंन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का मूल दस्तावेज से मिलान मंगलवार से होगा। जिसमें  क्रम संख्या 01 से 100 तक के अभ्यर्थी 18 जुलाई, मंगलवार को, क्रम संख्या 101 से 200 तक के अभ्यर्थी 19 जुलाई, बुधवार को, क्रम संख्या 201 से 300 तक के अभ्यर्थी 20 जुलाई, गुरूवार को, क्रम संख्या 301 से 426 तक के अभ्यर्थी 21 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 3 बजे के मध्य अपने मूल दस्तावेज का मिलान करा सकते है। आरक्षित सुची क्रम संख्या 01 से 43 तक के अभ्यर्थी 22 जुलाई, शनिवार को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे के मध्य अपने मूल दस्तावेज का मिलान करा सकते है।
उन्होने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज का मिलान किया जाना है उनकी सुची नागरिक सुरक्षा फायर गैराज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई हैं। अभ्यर्थी स्वयं निर्धारित तिथि एवं समय पर मूल प्रतियां एवं दस्तावेज लेकर नागरिक सुरक्षा कार्यालय में उपस्थित रहे।
-0-

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को

आमजन की परिवेदनाओ का होगा मौके पर निस्तारण

बाडमेर, 17 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए की गई त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार, 20 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई करेंगे एवं मौके पर ही संबंधित विभाग से निस्तारण करवाएंगे। जनसुनवाई के दौरान सभी विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे। वही ब्लॉक स्तरीय अधिकारी संबंधित ब्लॉक मुख्यालय से वीसी के जरिए जुड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण अधिकतम संख्या में आमंत्रित है।
-0-

विधानसभा चुनाव 2023 - संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान पूरी तैयारी से पूर्ण हो - पुरोहित

बाड़मेर, 17 जुलाई। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

  इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने कहा कि कहा कि हर चुनाव में उसकी प्रकृति के अनुसार कुछ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र होते हैं। इनकी अभी से पहचान कर ली जाए और इसमें रिटर्निग अधिकारी और पुलिस अधिकारी पूरे अभ्यास और तैयारी करें और चुनाव तक इन पर विशेष नजर रखे। उन्होंने कहा कि व्यापक पूर्व तैयारी से चुनाव की चुनौती आसान हो जाती हैं।
इस दौरान पुरोहित ने कहा कि चुनाव ड्यूटी सभी राजकीय दायित्वों में सबसे महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें छोटी सी त्रुटि भी अक्ष्म्य हैं। इसलिए चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियो और कार्मिकों को अत्यंत सावधानी, सक्रियता और सजगता से कार्य करने की जरूरत है। साथ ही उनका प्रत्येक समय अध्यतन और अपडेट होना अतिआवश्यक है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने सभी नोडल अधिकारियों के कामों की विस्तार से समीक्षा की और उन्हे अपने अधीनस्थ कार्मिकों और कामों को सूचीबद्ध करने एव निर्धारित समय पर आवश्यकतानुसार आदेश जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव में घोषणा से पूर्व के कामों में जागरूकता और निर्वाचन सूची के अपडेशन के कामों को सर्वाधिक प्रथमिकता दी जाती है इसलिए ये कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपादित करें। इसी तरह चुनाव संबधी सामग्री के लिए विभिन्न निविदाए और लेखा कार्य भी समय पूर्व पूर्ण कराए। इसी प्रकार साइबर क्राइम, कम्यूनिकेशन, नेटवर्किंग, डाटा एंट्री, कार्मिकों का डाटाबेस, स्वीप, सिविजिल, कंट्रोल रूम, मीडिया, आदर्श आचार संहिता, पेड़ न्यूज आदि कार्यों की भी तैयारियो की समीक्ष की गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्रपाल सिंह, राजस्व अपील अधिकारी श्रीमती प्रतिष्ठा पिलानिया, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी ने उक्त बैठक में अपने से संबंधित जानकारी दी। बैठक में सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

सेवाओं और योजनाओं की धरातल पर पडताल को वृहद स्तर पर निरीक्षण

जिलेभर में स्कूल, आंगनवाड़ी, अस्पताल, उचित मुल्य की दुकानो को जांचा

पब्लिक सर्विस डिलीवरी में कोताही बर्दाश्त नहीं - पुरोहित
बाडमेर, 17 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के आदेशानुसार सोमवार को साप्ताहिक आधार पर उपखण्ड स्तर पर विद्यालय, आंगनवाड़ी और उचित मुल्य की दुकान का निरीक्षण उपखण्ड अधिकरियों और विकास अधिकारियों द्वारा किया गया।
इसी क्रम में गुडामालानी उपखण्ड अधिकारी रामजी भाई कलवी ने आंगनवाड़ी केन्द्र गुडामालानी और शिलू, पी.एच.सी. भाखरपुरा, उचित मुल्य की दुकान, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुडमालानी के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुडामालानी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मीड-डे-मील एवं मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये गए।
इसी प्रकार सिवाना विकास अधिकरी हनुमानराम ने सिंघवी अमरचन्द राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूठली, उचित मुल्य की दुकान मिठौड़ा, आंगनवाड़ी केन्द्र मिठौड़ा प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्रावणिया बेरा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झेरड़ा नेड़ा, पी.एच.सी. पादरू का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पी.एच.सी. पादरू के अधिकारियों द्वारा भौतिक संसाधनों व बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता से अवगत करवाया गया। निरीक्षण के दौरान राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में फागलिया विकास अधिकारी अनदाराम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाखासर और सांता का निरीक्षण किया गया। वक्त निरीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांता में दो कर्मचारी अवकाश पर पाए गए। उन्होने राज्य सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने उचित मुल्य की दुकान ंिसहांनियां का निरीक्षण किया तथा वितरण किये गये राशन एवं स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। उन्होने आंगनवाड़ी केन्द्र बाधा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहानियां, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाधा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाये जा रहे मीड डे मील और दुध की गुणवता की जांच की।
इसी प्रकार सेड़वा विकास अधिकारी गोपाराम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनड़ी का निरीक्षण किया गया जहां दो कर्मचारी अवकाश पर पाए गए। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बामरला, आंगनवाडी केन्द्र बामरला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामरला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का कुअंा का भी निरीक्षण करते हुए मीड डे मील योजना और मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना की जानकारी प्राप्त की।
-0-

रविवार, 16 जुलाई 2023

शहर में जलापूर्ति सामान्य अंतराल से दो दिन बाद

बाड़मेर, 16 जुलाई। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के अधीक्षण अभियन्ता ने अवगत कराया है कि मोहनगढ़ स्थित हैड वर्क्स पर विद्युत ट्रिपिंग के कारण पम्प सेट बंद होने के कारण पिछले 6 दिन से विद्युत आपूर्ति में व्यवधान होने के कारण बाड़मेर शहर एवं रक्षा संस्थानों की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी एवं होने वाली सभी जलापूर्ति सामान्य अन्तराल से दो दिन के अधिक अंतराल से होगी।

जन स्वास्थ्य अभि विभाग अधिशाषी अभियन्ता सतवीर सिंह यादव ने बताया कि प्रभावित लाभांवित आबादी को पानी को मित्तव्ययता से उपभोग करने एवं सहयोग की जलदाय विभाग द्वारा अपेक्षा की जाती है।
-0-

शनिवार, 15 जुलाई 2023

सरकारी भूमि पर फर्जी पट्टो की जांच को कमेटी गठित

बाड़मेर, 15 जुलाई। राजस्थान गो सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन द्वारा नगर परिषद बाड़मेर एवं सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण एवं नियम विरूद्ध जारी पट्टो की उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर कार्यवाही करने हेतु जिला कलेक्टर को अवगत करवाया गया।

उपखंड अधिकारी समंदर सिंह ने बताया कि उक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित आदेशानुसार नगर परिषद बाड़मेर एवं सरकारी भूमियों पर भूमाफियों द्वारा किये जा रहे अतिक्रमणों को हटाने एवं कूट रचित दस्तावेज तैयार कर भूमि हडपने तथा नियम विरुद्ध पट्टे दिये जाने के सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरकर्ता की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी द्वारा अपना कार्य आरम्भ कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कमेटी द्वारा शीघ्र ही उक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में जांच पूर्ण करके नियम विरुद्ध पाये जाने वाले प्रकरणों पर कार्यवाही की जायेगी तथा अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की जायेगी एवं रिपोर्ट जिला कलक्टर को सुपूर्द की जायेंगी।
-0-

पॉलिटेक्निक के 12 विद्यार्थियों का भटिंडा रिफाइनरी में हुआ चयन

बाड़मेर, 15 जुलाई। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाडमेर में एचएमईएल भठिंडा रिफाइनरी द्वारा आयोजित कैपस प्लेसमेंट में संस्थान के इलैक्ट्रिकल एवं केमिकल इंजिनीयरिंग के 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ।

इसमे इलैक्ट्रिकल इंजिनीयरिंग के कंवरा राम तथा केमिकल इंजिनीयरिंग के चुतर सिंह, हनुमान राठौड़, नवीन मेघवाल, रोहन भाटी, साराश प्रजापत, सतीश नागर, शिवम जंगम, विशाल कुमार सेन, विशाल नागर, यशवंत मालव, आकाश मेघवाल का चयन हुआ है। इनका चयन 4 लाख के पैकेज पर हुआ है साथ ही कंपनी द्वारा इन्हें परफॉर्मेंस इनसेटिव और आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी वासुदेव ने इसे संस्थान और विद्यार्थियों के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया तथा समस्त चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की।
प्रधानाचार्य कमल पँवार ने बताया कि संस्थान द्वारा सतत प्रयास कर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु इस प्रकार के आयोजन किए जाते है। साथ ही उन्होने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय में इंजीनीयरिंग एवं नॉन-इंजीनीयरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी महविद्यालय में संचालित रोजगार परक कोर्सेस में प्रदेश ले सकते हैं।
-0-

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 में आक्षेपित आवेदन 21 जुलाई तक आमंत्रित

बाड़मेर, 15 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री की वित्तीय वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा संख्या 73 के अन्तर्गत चलने फिरने में असमर्थ विशेष योग्यजन को मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना में आक्षेपित पूर्ति की 07 जुलाई से बढ़कार 21 जुलाई की गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि जिले के ऐसे दिव्यांगजन जिन्होने मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 का आवेदन किया गया है एवं आवेदन आक्षेपित है, को सूचित किया जाता है कि निर्धारित अंतिम तिथि 21 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र में संबंधित दस्तावेज की आक्षेप पूर्ति कर जिला कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को ऑनलाईन प्रेषित कर सकते है।
-0-

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में आवेदन हेतु पोर्टल 24 जुलाई से प्रारंभ

बाड़मेर, 15 जुलाई। अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में आवेदन हेतु आनलाईन पोर्टल 24 जुलाई से प्रारंभ किया जा रहा है। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर संचालित समस्त राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक एवं स्नातकोत्तर (केवल शैक्षणिक पाठ्यक्रमों कला विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय हेतु) छात्र जो घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराए पर लेकर (पेईंग गेस्ट के रुप में) अध्ययन करते हैं उन छात्रों हेतु आवास, भोजन एवं बिजली- पानी इत्यादि सुविधा हेतु पुनर्भरण के रूप में अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत लाभान्वित किया जाएगा। छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेशित होने की तिथि से 2 हजार रुपये प्रति माह प्रति वर्ष (अधिकतम दस माह हेतु) देय हैं। सारण ने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति के 1500, अनुसूचित जनजाति के 1500, अन्य पिछडा वर्ग के 750, अति पिछडा वर्ग के 750, आर्थिक पिछडा वर्ग के 500 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 500 इस प्रकार कुल 5500 छात्रों को लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
-0-

अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी छात्राओं के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 15 जुलाई। कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के लिए वर्ष 2022-23 में 12वीं उत्तीर्ण पात्र एवं इच्छुक छात्राऐं https://hte.rajasthan.gov.in/ पर 30 जुलाई तक पर आवेदन कर सकती हैं। 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापूरी ने बताया कि इस योजना में वे सभी छात्राएँ पात्र हैं, जो शिक्षण सत्र 2022-23 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कक्षा 12वीं में न्यूनतम 65 प्रतिशत प्राप्तांक से उत्तीर्ण हैं या केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत प्राप्तांक से उत्तीर्ण हैं अभी भी महाविद्यालय , अन्य उच्च व्यवसायिक, प्रौद्योगिकी या अन्य संस्थान में नियमित अध्ययनरत हो । छात्रा के माता-पिता की अधिकतम वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये हो। आवेदन के लिए जनाधार कार्ड होना आवश्यक है एवं उसमें भरी हुई सूचनायें यथा जाति, समुदाय(अल्पसंख्यक वर्ग), मूल निवास, बैंक डिटेल आदि अपडेट होनी चाहियें, इसके साथ ही 12वीं में नियमित अध्ययन करने का शाला प्रधान का प्रमाण पत्र, कॉलेज में नियमित अध्ययनरत रहने का प्रमाण पत्र, सीनियर सैकण्डरी की अंक तालिका की प्रति, आय प्रमाण पत्र, दो राजपत्रित अधिकारियों  द्वारा प्रमाणित व नोटरी से प्रमाणित पत्र की प्रति, अल्पसंख्यक वर्ग प्रमाण पत्र की स्वयं प्रमाणित प्रतिलिपि ऑनलाईन आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी।
-0-

प्रदेश की प्रगति में मजबूत सड़क तंत्र का योगदान महत्वपूर्ण: गहलोत

मुख्यमंत्री ने दी बाड़मेर को दी 10 करोड़ के 32.90 किमी सड़क कार्यों की सौगात

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक कार्यों के लिए विभाग को दिए निर्देश
बाड़मेर, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आज विश्वकर्मा भवन राय में विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम में जिले में सड़क विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जिले के 3 नगर निकायों में 2300 करोड़ सड़क विकास कार्यों का शिलान्यास किया। 
श्री गहलोत ने शिलान्यास समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश की प्रगति में मजबूत सड़क तंत्र का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा सड़कों के सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण कार्य करा रही है। इनमें वर्ष 2011 की जनगणना अनुसार 250 से अधिक जनसंख्या वाले ट्राइबल व डेजर्ट क्षेत्रों तथा 350 से अधिक जनसंख्या वाले अन्य क्षेत्रों को भी सड़कों से जोड़ा जा रहा है। सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण में कमी नहीं रखी जा रही है।मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों की गुणवत्ता के साथ कार्यों को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीकर में सड़क के गड्ढे में गिरने से बच्चे की अकाल मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। विभागीय विशेषज्ञों व थर्ड पार्टी ऑडिटर के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर निगरानी रखें। इसमें स्थानीय आमजन भी अहम जिम्मेदारी निभाएं।
श्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान सड़क तंत्र में आगे बढ़कर देश का मॉडल स्टेट बन रहा है। राज्य में सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, कृषि, पानी, बिजली तथा उद्योग सहित हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। राज्य सरकार वर्ष 2030 तक राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के विजन पर प्रतिबद्ध है। 
ब्लैक स्पॉट दुरुस्त, दुर्घटनाओं में आएगी कमी
 मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाएं रोकने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश के 1548 ब्लैक स्पॉट को चिंहित कर 1365 को दुरूस्त कर दिया गया है। विशेषज्ञों द्वारा निरीक्षण के साथ ही अब बनाने वाली कम्पनी की जिम्मेदारी भी 5 साल कर दी गई है। वहीं, जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड़ एण्ड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के निर्माण के लिए 55 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। 3 सड़कों को दुर्घटना मुक्त बनाने की पहल श्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश में शाहजहांपुर से अजमेर, बर से बिलाड़ा (जोधपुर) एवं सीकर से बीकानेर सड़क मार्गों को सड़क दुर्घटना मुक्त कराने के लिए विशेषज्ञों द्वारा ऑडिट कराई गई है। इसके ब्लैक स्पॉट और अन्य दुर्घटना के कारणों को दुरुस्त कराकर इन्हें दुर्घटना मुक्त बनाने की पहल की गई है। इनका कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। 1.79 करोड़ परिवार पंजीकृत, मिलेगी राहत मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में महंगाई राहत कैंप लगाए गए। इनमें 1.79 करोड़ से अधिक परिवारों ने पंजीयन कराकर 7.60 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड प्राप्त किए हैं। इन परिवारों को चिकित्सा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व बिजली सहित 10 योजनाओं में राहत मिलना शुरू हो गई है। वहीं, प्रशासन शहरों/गांवों के संग अभियानों में 8.50 लाख से अधिक पट्टे जारी किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा पट्टों के लिए कई नियमों में संशोधन भी किया गया है। सड़क तंत्र में भी राजस्थान मॉडल स्टेट समारोह में नगरीय विकास मंत्री शांती कुमार धारीवाल ने कहा कि नगर निकायों में सड़कों के कार्य हर वर्ष बढ़ाकर आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता की राय लेकर कार्य हो रहे हैं। सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजन लाल जाटव ने कहा कि साढ़े चार वर्ष में सड़क क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। नई ग्राम पंचायतों से लेकर मिसिंग लिंक, गांव-शहरों में नई सड़कों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण तीव्र गति से कराए जा रहे हैं। अब सड़क तंत्र में भी राजस्थान मॉडल स्टेट बन गया है। समारोह में सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने बताया कि वर्ष 2021-22 में निकायों के 2189 कार्यों में से 2083 (95 प्रतिशत) तथा वर्ष 2022-23 में 3368 में से 2469 (74 प्रतिशत) कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 
जिला स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह सभी जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
इनका हुआ शिलान्यास
तरूण विद्या मंदिर से खंगारजी कुम्हार के घर होते हुए श्रीयादे सर्किल तक कोजाणियों की ढाणी, दानजी की होदी से आईटीआई 12 कॉलेज होते हुए सुधार समाज बालिका शिक्षण संस्थान, एनएच 08 से हाजी स्टील के पास वाली गली से मुस्लिम बालिका के पास व गाजी खान पूर्व सरपंच एवं रेमुतला तेली के घर के पास तिलक नगर, एनएच 68 राजपुत छात्रावास से हनुमानराम गौड़ के घर तक तिलक नगर, मोतीसिंह के घर से रामाराम माली के घर से होते हुए जुझार सिंह के घर तक एवं रामाराम माली के घर से कमला राम माली के घर होते हुए रणछाराम प्रजापत के घर तक मय नाली मय गंगाईनगर, नेशनल हाईवे से जगदीश सिंह के घर से हिन्दुसिंह के घर तक देवीसिंह के घर से सवाईसिंह भाटी के घर तक मय नाली बलदेव नगर, श्रीयादे नगर मोटाराम माली की ढाणी से एनएच 68 तक एवं शिवनारायण माली के घर तक, दानजी की होदी रुड़क से भीखसिंह गेहू के पर होते हुए माली समाज शमसान घाट तक, भाटीयों की ढाणी सड़क से ब्राह्मणों का वास, मुकनसिंह के घर से भूरसिंह बोथिया एवं दर्जियों के घर तक, किशन सिंह राजपुरोहित के घर से बंडू महाराज के घर तक डामर सड़क, भूरटिया रोड से भोमसिंह की कोटडी तक, भूरटिया रोड से उगमसिंह की ढाणी, 66 फीट मार्ग से सांवलसिंह की ढाणी, दानजी की होदी सड़क से सोहनसिंह की ढाणी तक, जटिया समाज हनुमानजी का मंदिर से चौहटन रोड रेलवे फाटक तक, रेन बसेरा से अम्बेडकर सर्किल तक, चौहटन रोड रेलवे फाटक से जैन न्याति नौहरा दरियागंज तक, सिणधरी चौराहा शहीद सर्किल से रामूबाई विद्यालय तक, सार्वजनिक सभा भवन से स्वामियों का पाडा शिव मंदिर होते हुए रावों की ढाणी नाथूसिंह का बंदा, आरटीओ ऑफिस सडक से भीखसिंह की दुकान, नगसिंह के मकान से होते हुए लोहरो वाल्मिको प्रजापतों की गली, एन एच 68 शिव शक्ति होटल के पास वाली गली से खंगारजी संत के घर होते हुए
आचार्यों का मौहल्ला रतनलाल भार्गव के घर तक सदर थाने के पीछे, सफेद आकडा सडक गोगाजी की खेजडी से मेगवालों का वास, वागाराम मास्टर के घर से कबूतरों के चबूतरे तक, रोहित बेकरी के पास बलदेव नगर 25 विद्यालय होते हुए 66 फीट तक खेतोणी रावणा राजपुतो का वास बलदेव नगर, राजूसिंह की दुकान से आशापुरा स्कूल होते हुए मलसिंह के घर के आसपास, डूंगर विद्यापीठ के पास से देवाराम देहडू के घर तक, सिणधरी रोड शक्ति मार्बल से गंगाईनगर, जवाहरा राम मेघवाल के घर से ओमाराम मसूरिया के घर तक, जसराज चौहान के घर से सुरताराम मेगवाल के घर तक, कुटलखा के घर से नवरतन के घर तक, पूपराम के घर से शेराराम पुनड के घर तक, चांदखा के घर से गणेश पूनड के घर तक, किशन गवारिया के घर से थानाराम घर तक, हंजारीराम के घर से हरखाराम के घर तक कुल 10 करोड़ रुपए की लागत से 32.90 किलोमीटर सड़क कार्यों का शिलान्यास किया गया।
-0-

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

पॉलीटेक्निक में नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

कला एवं शिल्प के क्षेत्र मे ब्यूटी कल्चर में भी नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा

बाड़मेर, 14 जुलाई। राजस्थान के 08 महिला तथा 25 सह-शिक्षा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में संचालित नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों मे सत्र 2023-24 के लिए प्रथम वर्ष में केंद्रीयकृत प्रवेश प्रणाली से ऑन लाइन आवेदन एवं विकल्प पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।
पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कमल पंवार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा या समकक्ष परीक्षा मे न्यूनतम 35 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन 14 जुलाई से प्रारम्भ हो चुके है जिसकी अंतिम तिथि 02 अगस्त है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन हेतु स्वयं की एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से कर सकते है।
साथ ही उन्होने बताया राज्य सरकार ने इस वर्ष से पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के साथ-साथ नॉन- इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं। इसी क्रम में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में सत्र 2023-24 से कला एवं शिल्प के क्षेत्र में ब्यूटी कल्चर शाखा का 4 डिप्लोमा कोर्स 30 सीटों की प्रवेश क्षमता के साथ प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इन नंबरो 9571537778 व 8764043223 पर संपर्क करे अथवा विभागीय वेबसाईट http://dte.rajasthan.gov.in पर विवरणिका का अवलोकन करे।
-0-

साप्ताहिक समीक्षा बैठक 19 जुलाई को

बाड़मेर, 14 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में 19 जुलाई, मंगलवार को सुबह 11 बजे साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर सभागार में किया जाएगा।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक के दौरान सड़क बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं मौसमी बीमारियों के रोकथाम, अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों, महंगाई राहत कैम्पों में लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन, कृषि आदान-अनुदान एवं चयनित पिछड़े ब्लॉकों के क्व्प्ज् द्वारा तैयार डेशबोर्ड पर 35 पैरामीटर्स के डेटा इन्द्राज की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने आवश्यक सूचनाओं के साथ सभी अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

मतदाता सूचियों का संशोधित द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

प्रारूप प्रकाशन 21 अगस्त को, अंतिम प्रकाशन होगा 4 अक्टूबर को

बाडमेर, 14 जुलाई। जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में मतदाता सूचियों का संशोधित द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मतदाता सूचियों का संशोधित द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 21 अगस्त, सोमवार को किया जाएगा। इस संबन्ध मे दावे एवं आपत्तिया प्राप्त करने की अवधि 21 अगस्त से 19 सितम्बर रहेगी। मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसाइटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन करने एवं सत्यापन करने की अवधि 26 अगस्त एवं 09 सितम्बर रहेगी।
इसी क्रम में राजनैतिक दलों के बुथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथि 27 अगस्त एवं 10 सितम्बर रहेगी। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितम्बर तक किया जाएगा। पैरामीटरों की जाँच एवं अन्तिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति, डेटाबेस को अद्यतन करने एवं पूरक का मुद्रण 01 अक्टुबर को किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 04 अक्टूबर को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 27 अगस्त एवं 10 सितम्बर 2023 को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान के दौरान बीएलओ प्रातः 09 बजे से सांय 06 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर मतदाता सूचियों में नाम जोडने, हटाने एवं संशोधन करने के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 21 अगस्त, सोमवार को प्रारूप प्रकाशन एवं 04 अक्टूबर, बुधवार को अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।
-0-

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा- 2024-25, कक्षा 6 के लिए 10 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

बाड़मेर, 14 जुलाई। जवाहर नवोदय विद्यालय, पचपदरा के सत्र 2024-25 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु 04 नवंबर को आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा- 2024-25 के ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथी 10 अगस्त निर्धारित है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त चयन परीक्षा हेतु पंजीकरण जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाईट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाईन के माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे। अखिल भारतीय स्तर पर लगभग 30 लाख से अधिक छात्रों द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा- 2024-25 के लिए भाग लेने के लिए खुद को नामांकित करने की उम्मीद है। जो शीतकालीन सत्र के लिए 04 नवम्बर 2023 और ग्रीष्मकालीन सत्र के लिए 20 जनवरी 2024 की आयोजित की जाएगी।
जिला कलेक्टर ने समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों तथा निजी विद्यालयो के संस्था प्रधानों को नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश हेतु उक्त परीक्षा की जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा- 2024-25 के लिए के पंजीकरण करने हेतु स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी नवोदय चयन परीक्षा में भाग ले सके।
-0-

महंगाई राहत शिविर - सिंगोडिया और पूंजासर ग्राम पंचायत पर 15 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 14 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आम जन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि शनिवार, 15 जुलाई को जिले में सुरा चारणान, मोतियाणियों का तला, सोहड़ा, धोरीमन्ना, खानियानी, चौहटन, चेतरोड़ी, सिंगोडिया और पूंजासर ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 के कृषि मंडी परिसर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

पाक सिम पर प्रतिबन्ध - जिला मजिस्टेªट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश

बाड़मेर, 14 जुलाई। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।

जिला मजिस्टेªट अरूण पुरोहित ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाड़मेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, में कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी छरू माह के लिये प्रभावी होगा।
-0-

जिला स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम 15 जुलाई को, जिले के विकास कार्यों का होगा शिलान्यास

बाडमेर, 14 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा के क्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से 20,35,50 कि.मी. दूरी की नगरीय क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के राज्य एवं जिला स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम जिले के तीनों नगर निकाय बाड़मेर, बालोतरा एवं सिवाना में शनिवार को आयोजित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम विश्वकर्मा भवन, राय कॉलोनी बाडमेर, भीमराव अम्बेडकर टाउन हाल बालोतरा एवं लक्ष्मीमल सिंघवी ऑडिटोरियम सिवाना में आयोजित किया जाएगा। उन्होने कार्यक्रम के सफलतापुर्वक क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर और नोडल अधिकारियों की नियुक्त किया। कार्यक्रम में विधानसभा सदस्य, सभापति एवं अन्य जनप्रतिनिधियों भाग लेगें। उन्होने उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, आयुक्त एवं अधिशाषी अधिकारी को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान समुचित बैठक व्यवस्था एवं पर्याप्त मात्रा में एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए ताकि समस्त उपस्थित जन कार्यक्रम को बिना किसी असुविधा के देख व सुन सकें। कार्यक्रम स्थल पर शुद्ध पेयजल एवं अल्पाहार इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-0-

आंगनवाड़ी केन्द्र जरिया बने जनसेवा का, योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करे - पुरोहित

बाड़मेर, 14 जुलाई। शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेड कांन्फ्रेस हाल में जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने आंगनवाड़ी केन्द्रों को समय से खोलने तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही व्यक्तिगत योजनाओं जैसे- पूरक पोषाहार कार्यक्रम, उड़ान योजना तथा इन्दिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना का शत-प्रतिशत लाभ लाभार्थियों को प्रदान करने के निर्देश दिये।
इस दौरान उन्होने बताया कि विभाग के ऑनलाईन लाभार्थी तथा अन्य जानकारी दर्ज करने के लिये पोषण ट्रेकर एप्लीकेशन का उपयोग सभी कार्यकर्ताओं के लिये अनिवार्य हैं। इसके माध्यम से लाभार्थियों के आधार सत्यापन, मोबाईल सत्यापन तथा पोषाहार वितरण को शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकों को पाबन्द किया कि वे आंगनवाड़ी केन्द्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर लाभार्थियों का भी भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सोमेश्वर देवड़ा समेत सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
-0-

जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित

सहकार से ही समृद्धि की राह होगी सुगम - पुरोहित

बाडमेर, 14 जुलाई। जिला कलेक्टर के सभागार में शुक्रवार को जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने जिले मे गठित जिला सहकारी विकास समिति की समीक्षा की। उन्होने जिले मे कार्यरत दुग्ध डेयरी की संख्या में बढाने करने की बात कही ताकि पशुपालकों को रोजगार के साथ आमदनी में वृद्धि हो सके। साथ ही ग्राम स्तर पर अनाज संग्रहण भण्डार की स्थापना, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के आधुनिकीकरण, जन औषधि केन्द्र की स्थापना, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र की स्थापना, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति को सामान्य सेवा केन्द्र के रूप में विकसित करने संबन्धी विषयों पर चर्चा कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
उप रजिस्ट्रार एवं संयोजक जितेंद्र कुमार ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री के सहकार के समृद्धि के विजन को साकार करने के लिए केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा कई महत्वपूर्ण नवाचार शुरू किए है। इसी क्रम में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति एवं राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य सहकारी विकास समिति का गठन किया गया है।
उन्होने बताया कि जिला सहकारी विकास समिति द्वारा सहकारी आन्दोलन के सुदृढीकरण एवं जमीनी स्तर तक इसकी पहुंच को गहरा करने हेतु कार्य किया जाएगा। इसके साथ नेशनल को-ऑपरेटिव डाटाबेस को अपडेट करने, नई बहुउद्देशीय पैक्स, प्राथमिक डेयरी एवं फिशरीज सहकारी समितियों के गठन के लिये कार्य योजना बनाने, सभी ग्राम पंचायतों में नई बहुउद्देशीय पैक्स, प्राथमिक डेयरी एवं फिशरीज सहकारी समितियो के गठन के लिये कार्य योजना बनाने, वर्तमान में कार्यरत एवं नई समितियों का जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक एवं राज्य सहकारी बैंक और उनसे संबंधित जिला ब्लॉक संघों के साथ सांमजस्य स्थापित करने, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिये पैक्स स्तर तक सांमजस्य स्थापित करवाने का कार्य किया जाएगा ताकि वह सक्षम एव गतिमान आर्थिक इकाई बन सके। जिला सहकारी विकास समिति प्राथमिक सहकारी समितियों को ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर तक सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ सभी हितधारकों के साथ समन्वय और जमीनी स्तर तक कार्ययोजना की क्रियान्विति के लिये कार्य करेगी।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक विनय मोहन खत्री समेत कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
-0-

गुरुवार, 13 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री सहायता कोष - विभिन्न दुघर्टनाओं में पीड़ितों को तीन लाख की आर्थिक सहायता

बाडमेर, 13 जुलाई। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन व्यक्तियों को कुल तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले की चौहटन एवं रामसर तहसील क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।

-0- 

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक मशाल को विधायक जैन ने दिखाई हरी झंडी

बाड़मेर, 13 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ऑलपिक खेलों का आयोजन 05 अगस्त को प्रस्तावित है।

इसी के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा इन खेलों के आयोजन तथा प्रचार-प्रसार हेतु मशाल यात्रा एवं कला जत्थे को जयपुर से राज्य के विभिन्न जिलों हेतु रवाना किया गया। जिसमें
गुरुवार को मशाल यात्रा बाड़मेर जिले में पहुंची। इस मशाल यात्रा की अगुवानी जिला खेल अधिकारी द्वारा की गई। इस यात्रा को बाड़मेर से अगले पड़ाव के लिए बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित, उपवन संरक्षक संजय भादू, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ऑलंपिक खेल शिवपाल जाट, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवीसिंह, रमेश जैन, नगर परिषद आयुक्त  योगेश आचार्य, शारीरिक शिक्षक पदमाराम, अनिल जोशी, फरस सिंह, नंदसिंह, सुनील परमार, परबत सिंह, जसवंत सिंह उपस्थित रहे।
उक्त मशाल यात्रा को हरी झंडी दिखाने के साथ विधायक मेवाराम जैन ने जिले के उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को माल्यापर्ण कर बहुमान किया। इसके पश्चात यह मशाल यात्रा मूल्तानमल भीख चंद छाजेड़ रा.उ.मा.वि गांधी चौक स्कूल पहुंची जहां नुक्कड़ नाटक के साथ राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्यारे में छात्रों के अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला खेल अधिकारी द्वारा किया गया तथा अंत में सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया।
-0-

मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023

स्वीप के अन्तर्गत क्लस्टर कैम्प होगें आयोजित

बाडमेर, 13 जुलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान जिले में मतदाता पंजीकरण हेतु क्लस्टर कैम्पों का आयोजन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान स्वीप के अन्तर्गत क्लस्टर कैम्प आयोजित किए जाएगें। उन्होने बताया कि ट्रांसजेण्डर मतदाता पंजीकरण क्लस्टर कैम्प 20 जुलाई एवं 04 सितम्बर को डोर टू डोर सर्वे कर चिन्हित स्थानों पर, विशेष योग्यजन मतदाता पंजीकरण क्लस्टर कैम्प 27 जुलाई, 10 अगस्त और 14 सितम्बर को कॉलेज, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, विशेष विद्यालय, आवासीय विद्यालय, सीएसओ, एनजीओं एवं पंचायती राज संस्थाओं पर, मतदाता साक्षरता क्लब स्कूल एवं कॉलेज क्लस्टर कैम्प 17 व 24 अगस्त एवं 05 सितम्बर को कॉलेज, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में, घूमन्तु जाति के लोगों का पंजीकरण क्लस्टर कैम्प 05 अगस्त व 16 सितम्बर को ईआरओ द्वारा चिन्हित स्थानों पर आयोजित किये जाएगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने मतदाता पंजीकरण क्लस्टर कैम्पों में 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि कैम्पों की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग प्रभारी अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विधानसभा स्तर पर मॉनिटरिंग ईआरओ के माध्यम से की जाएगी। उन्होने महंगाई राहत कैम्पों, जिलों में अन्य आयोजनों आदि के माध्यम से वोटर हेल्पलाईन एप, सक्षम एप, सी विजिल की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। 40 प्रतिशत एवं अधिक विकलांगता वाले विशेष योग्यजनों की पलैंगिंग, होम वोटिंग हेतु चिन्हीकरण एवं पंजीकरण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी ईएलसी स्कूल, कॉलेज, प्रभारी अधिकारी पीडब्ल्यूडी एनरोलमेन्ट, सीएसओ, एनजीओ, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी आदि का सहयोग लेने के निर्देश दिए। साथ ही स्वीप गतिविधियों हेतु पोस्टर, स्लोगन, होर्डिंग, पेम्पलेट आदि मुद्रित कराते हुए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
-0-

बाड़मेर - सफलता की कहानी -जनसुनवाई बनी खेताराम के लिए वरदान, मिला पालनहार का लाभ

बाड़मेर, 13 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा आयोजित होने वाली त्रिस्तरीय जनसुनवाई के क्रम में गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केन्द्र धोरीमन्ना में आयोजित की गई। उक्त जनसुनवाई में दुदियां कल्ला निवासी खेताराम पुत्र गोरधन राम ने परिवाद पेश कर पालनहार योजना में नये बच्चे का नाम जुड़वाकर पालनहार योजना का लाभ दिलवाने के लिए निवेदन किया।

उक्त परिवाद पर धोरीमन्ना उपखण्ड अधिकारी लाखाराम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवाद सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को प्रेषित कर मौके पर ही ई मित्र के द्वारा पालनहार योजना में बच्चे उपेश का नाम जोड़ कर पालनहार योजना में लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये। निर्देशों की अनुपालना में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने पात्रता की जांच करवाकर मौके पर ई मित्र द्वारा आवेदन करवा कर उक्त प्रार्थी को पालनहार योजना के अन्तर्गत नये बच्चे उपेश का नाम जोड़ा गया।
इस प्रकार आज की जनसुनवाई खेताराम निवासी दुदिया कलां के लिए वरदान साबित हुई और लाभान्वित परिवार ने राज्य सरकार व प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावासों में अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 13 जुलाई। अल्पसंख्यक मामलात विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 की अवधि में कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं, पाठ्यक्रमों (विद्यालय, महाविद्यालय व शिक्षण संस्थाएं व्यवसायिक संस्थाए आदि) में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाते है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापूरी ने बताया कि बाड़मेर जिले में अल्पसंख्यक मामलात विभाग कि ओर से कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं एवं पाठ्यक्रमों (विद्यालय, महाविद्यालय व शिक्षण संस्थाएं व्यवसायिक संस्थाए आदि) में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये जाते है।
उन्होंने बताया कि जिले में 05 राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास इस शैक्षणिक सत्र 2023-24 से संचालन किये जा रहे है जिसमें राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास जिला मुख्यालय बाड़मेर, राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास जिला मुख्यालय बाड़मेर, राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास ग्राम कोनरा ब्लॉक चौहटन, राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास गडरारोड़ एवं राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास केशुम्बला भाटियान (गिड़ा) शामिल है। बाड़मेर में प्रत्येक छात्रावास में 50-50 बैड छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु अपना आवेदन पत्र मय वांछित दस्तावेज सहित 30 जुलाई तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्यालय समय में जमा करवा सकते है।
-0-

जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक 14 जुलाई को

बाड़मेर, 13 जुलाई। जिले में सहकारिता आन्दोलन के सुदृढीकरण एवं जमीनी स्तर तक इसकी पहुंच को गहरा करने की योजना की क्रियान्विती हेतु जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

उप रजिस्ट्रार एवं संयोजक जितेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों को संबंधित सूचना के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

नागरिक सुरक्षा के आवेदनों का मूल दस्तावेज से मिलान 18 जुलाई से

बाडमेर, 13 जुलाई। नागरिक सुरक्षा उपखण्ड क्षेत्र बाडमेर हेतु नवीन सदस्यों के नामाकंन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों में से गठित चयन समिति द्वारा प्रस्तुत सुची के अनुसार अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र के साथ संलग्न दस्तावेजों का मूल प्रतियों से मिलान नागरिक सुरक्षा कार्यालय में किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि क्रम संख्या 01 से 100 तक के अभ्यर्थी 18 जुलाई, क्रम संख्या 101 से 200 तक के अभ्यर्थी 19 जुलाई, क्रम संख्या 201 से 300 तक के अभ्यर्थी 20 जुलाई, क्रम संख्या 301 से 426 तक के अभ्यर्थी 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से 3 बजे के मध्य अपने मूल दस्तावेज का मिलान करा सकते है। आरक्षित सुची क्रम संख्या 01 से 43 तक के अभ्यर्थी 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे के मध्य अपने मूल दस्तावेज का मिलान करा सकते है।
उहोने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज का मिलान किया जाना है उनकी सुची नागरिक सुरक्षा फायर गैराज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई हैं। अभ्यर्थी स्वयं निर्धारित तिथि एवं समय पर मूल प्रतियां एवं दस्तावेज लेकर नागरिक सुरक्षा कार्यालय में उपस्थित रहे।
-0-

महंगाई राहत शिविर - खानियानी, चौहटन और चेतरोड़ी ग्राम पंचायत पर 14 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 13 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आम जन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार, 14 जुलाई को जिले में गुड़ीसर, आसोतरा, भोजासर, गुड़ामालानी, बसरा, बीसासर, आमलियाला और रोहिड़ी के साथ सुरा चारणान, मोतियाणियों का तला, सोहड़ा, धोरीमन्ना, खानियानी, चौहटन और चेतरोड़ी ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 के कृषि मंडी परिसर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

जिला कलेक्टर पुरोहित ने की उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई

जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का गंभीरता से करें निस्तारण - पुरोहित

बाड़मेर, 13 जुलाई। त्रिस्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं पर अधिकारी गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनका त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर आमजन को राहत पहुंचाए। यह निर्देश जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने गुरूवार को पंचायत समिति बायतु के कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को दिए। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मुद्दों से जुड़ें कुल 26 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारी को उक्त प्रकरणों का मौके पर जाकर जांच कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए अगली सुनवाई से पूर्व निपटाएं जाए। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए उपखण्ड स्तरीय अधिकारी जनसुनवाई का प्रभावी पर्यवेक्षण करें। उन्होने कहा कि उपखण्ड स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जांच करवाकर उपखण्ड स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें ताकि परिवादियों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दों से जुडी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने जनसुनवाई उपरान्त सभी विभागों के अधिकारियों से संबन्धित विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों और तहसीलदारों को साप्ताहिक आधार पर विद्यालय, आंगनवाड़ी, छात्रावास एवं उचित मुल्य की दुकान की निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी प्रमोद कुमार, विकास अधिकारी अमित कुमार, बायतु तहसीलदार दिलीप कुमार, गिड़ा तहसीलदार हरीश सारण, बाटाडु नायब तहसीलदार कृष्णपालसिंह, सीबीईओ बायतु महेन्द्र चौधरी, सीबीईओ गिड़ा सतीश लेंगा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी के साथ आमजन उपस्थित रहें।
-0-

बुधवार, 12 जुलाई 2023

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक मशाल का बायतु में स्वागत

बाड़मेर, 12 जुलाई। राजीव गाँधी ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता के जन जागरण हेतु मशाल रैली का पंचायत समिति बायतु के परिसर में स्वागत किया गया। 

इस रैली में बायतु प्रधान सिमरथाराम बेनिवाल, विकास अधिकारी अमित चौधरी, सीबीईओ कानाराम सऊ, बलदेव कोडेचा, जन प्रतिनिधीगण एवं शारीरिक शिक्षक भी मौजूद रहे। 
इस अवसर पर बायतु प्रधान एवं विकास अधिकारी बायतु ने राजीव गाँधी खेल कूद प्रतियोगिता ही उपायदेयता पर प्रकाश डाला । जत्थे के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का सन्देश दिया।
इसके पश्चात् मशाल रैली को बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में लाया गया। जहां बालिकाओं एवं महिलाओं को अधिक से अधिक भागीदारी निभाने के लिए नाटकों एवं श्लोकों के माध्यम से प्रेरित किया गया।
-0-

जिला कलेक्टर ने की सेवाओं और योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा

व्यक्तिगत लाभ की योजनाओ की हो प्रभावी क्रियान्वित - पुरोहित

बाड़मेर, 12 जुलाई। जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं विशेषकर व्यक्तिगत लाभ की योजनाओ में अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। यह निर्देश जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बुधवार को साप्ताहिक बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
 इस अवसर पर जिला कलक्टर पुरोहित ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं के बेहतर परिणाम हासिल करे। जिला कलेक्टर ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर आधारित फ्लैगशिप योजनाओ में सुधार की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री बालगोपाल योजना, मिड डे मील, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना, आंगनबड़ी केंद्रों पर सेनेटरी नेपकिन वितरण की समीक्षा की। 
पुरोहित ने महिला और बाल विकास के लिए फ्लेगशिप योजनाओ की प्रभावी क्रियान्वित करने को कहा। विशेषकर उड़ान और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओ के व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत जताई। उन्होने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा भौतिक सत्यापन के कारण किसी भी प्रकार की पेंशन नही रोकने के निर्देश दिए। 
उन्होने बिजली और जलदाय विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान विभिन्न लंबित कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली कटौती और जलापूर्ति की शिकायतों पर अभियंताओं को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए।
  बैठक में उपवन सरक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिव पाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 - मुद्रण सामग्री पर नियंत्रण हेतु बैठक 14 जुलाई को

बाड़मेर, 12 जुलाई। निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127-क के प्रावधानों के अन्तर्गत पैम्पलेटों, पोस्टरों इत्यादि के मुद्रण पर नियंत्रण रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त आदेशों की अनुपालना में 14 जुलाई को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने जिले की समस्त अनुबंधित फर्मों को उक्त बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 21 जुलाई को

बाड़मेर, 12 जुलाई। राजस्व संबंधी कार्यों एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों के संबंध में राजस्व अधिकारियों की बैठक 21 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कान्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिसमें राजस्व संबंधी निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की जायेगी। उन्होंने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी उक्त बैठक हेतु निर्धारित एजेण्डानुसार पूर्ण तैयारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

महंगाई राहत शिविर - बीसासर, आमलियाला और रोहिड़ी ग्राम पंचायत पर 13 जुलाई को होगें शिविर

वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन करें सुनिश्चित - पुरोहित

बाड़मेर, 12 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आम जन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 13 जुलाई को जिले में धन्ने का तला, कितपाला, खोखर, उड़ासर, भाचभर, द्राभा, आरबी की गफन और दरगुड़ा के साथ गुड़ीसर, आसोतरा, भोजासर, गुड़ामालानी, बसरा, बीसासर, आमलियाला और रोहिड़ी ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 के कृषि मंडी परिसर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

जिला कलेक्टर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसेवाओ की पडताल की

विद्यालय, आंगनवाडी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की जांच

बाडमेर, 12 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने दो दिवसीय सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर जनसेवाओं की पडताल की और आमजन की परीवेदनाओ को सुना।
  जिला कलेक्टर पुरोहित का गडरारोड दौरा बुधवार को समाप्त हुआ। गडरारोड के दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने मंगलवार को स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल राजकीय विद्यालय देताणी का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा-कक्षों, विज्ञान प्रयोगशाला, रसोई घर इत्यादि का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने आयोजित कार्यक्रम में अध्ययन कर रहे बच्चों को कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का सन्देश दिया। विद्यालय की साफ-सफाई, छात्रों के अनुशासन को देखकर जिला कलेक्टर ने प्रशंसा की। इस अवसर पर समाजसेवी हाजी शेर मोहम्मद, तहसीलदार मीठालाल मीणा, विकास अधिकारी विक्रमसिंह राजपुरोहित, एईएन ताराचन्द, देताणी सरपंच मखणाराम, प्रधानाचार्य मोहमद इब्राहिम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार खती उपस्थित रहे।
मंगलवार शाम को जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति गडरा रोड के सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने प्रत्येक अधिकारी से विभाग में संचालित राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के आवश्यक निर्देश किए। तत्पश्चात रात्रि विश्राम मुनाबाव में बी.एस.एफ. ट्राजिस्ट कैंप में किया। इस दौरान बी.एस.एफ. अधिकारियों से वार्ता कर सीमा सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी ली।
गडरारोड के दौरे के दुसरे दिन बुधवार को प्रातः जैसिन्धर स्टेशन के केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा-कक्ष में बच्चों से रूबरू होकर शिक्षा सम्बन्धी संवाद किया और बच्चों को बेहत्तर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने जैसिन्धर स्टेशन में मुख्यमंत्री सर्वजन राजकीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होने विद्यालय एवं आवासीय छात्रावास का भी अवलोकन किया। यहाँ आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर पुरोहित ने बालक और बालिकाओं को जीवन में ऊँचा लक्ष्य निर्धारित कर उसको प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर पूर्ण संकल्प के साथ लक्ष्य प्राप्त करने का सन्देश दिया। इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार मीठालाल मीणा, विकास अधिकारी विक्रम सिंह राजपुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार खती, पूर्व प्रधान तेजाराम कोडेचा, संस्था प्रधान नखतमल कोडेचा, थानाधिकारी सलीम मोहम्मद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जिला कलेक्टर द्वारा जैसिन्धर स्टेशन स्थित उचित मुल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया और वितरण किये जा रहे राशन का सत्यापन किया गया। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर पुरोहित ने मरीजों को मिल रहे स्वास्थ्य लाभ और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभों की जानकारी प्राप्त की। जिला कलेक्टर ने निःशुल्क दवा एवं जांच योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर द्वारा जैसिन्धर स्टेशन में बी.ए.डी.पी. योजनान्तर्गत निर्माणाधीन कार्यो का भी निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होने गडरारोड़ स्थित पुलिस थाने का निरीक्षण किया। जहां उन्हे गार्ड आफॅ ऑनर दिया गया। जिला कलेक्टर ने गडरारोड़ स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ वार्ता की। अंत में खुडाणी में नर्सरी का अवलोकन कर रेंजर मक्खन लाल, फोरेस्टर श्रवणसिंह से नर्सरी में पौधों की जानकारी लेकर इनको वर्षा ऋतु में पौधों को अधिकाधिक वितरीत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
-0-

मंगलवार, 11 जुलाई 2023

विधायक जैन और जिला कलेक्टर ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

बाड़मेर, 11 जुलाई। राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा उन्हें महंगाई से राहत दिलाने हेतु प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे है। 

इसी क्रम में सेजुओ को ढाणी में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन और जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित द्वारा मंगलवार को किया गया।
इस अवसर पर विधायक जैन और जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कैंप व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आमजन को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने गारंटी कार्ड का वितरण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने सेजूओ की ढाणी में स्वीकृत नवीन महाविद्यालय और सत्र प्रारंभ संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने विशाला क्षेत्र में हुए नवीन सड़क निर्माण, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और आबादी विस्तार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हर क्षेत्र और हर वर्ग के उत्थान में कोई कमी नहीं आने देगी।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान से मिलने वाले लाभ की जानकारी आमजन को दी। उन्होंने राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को देते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया तथा शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। 
इस दौरान उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को सुना तथा शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने गडरा रोड पंचायत समिति के देतानी ब्लॉक में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान बाड़मेर विकास अधिकारी सुरेश कविया, विशाला आगोर के नायब तहसीलदार पृथ्वीराज परमार,बाड़मेर पंचायत समिति सरपंच संघ के अध्यक्ष दलपत सिंह, सरपंच कंवाराराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समस्त लाभार्थी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
-0-

वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया पर विस्तार से दी गई जानकारी

 बाड़मेर, 11 जुलाई। मंगलवार को जिले के माधव महाविद्यालय बाड़मेर एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर के विद्यार्थियों को अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया की जानकारी वायुसेना से आए कमान अधिकारी अभिषेकसिंह द्वारा दी गई।

 इस दौरान भारतीय वायु सेना के कमान अधिकारी अभिषेकसिंह ने बताया कि इस भर्ती के लिए साढ़े 17 से 21 वर्ष आयु वाले अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ, अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है।
  इस अवसर पर विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। विद्यार्थियों को इस स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।
 उन्होंने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in और careerindianairforc.cdac.in पर भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।
-0-

ओलम्पिक मसाल का गिडा़ में स्वागत

बाड़मेर, 11 जुलाई। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिड़ा में ओलंपिक मसाल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एसीबीईओजी के सतीश कुमार गिडा़ ने बताया कि राउमावि गिडा़ के विद्यालय प्रांगण में ओलंपिक मसाल का स्वागत कार्यक्रम रखा गया। जिसमें विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य अनिल कुमार व व्याख्याता शंकरा राम सुथार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में अवगत कराकर समस्त टीम सदस्यों का परिचय करवाया। तत्पश्चात टीम के सदस्यों द्वारा विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले ओलंपिक खेलों के बारे में जागरूक किया गया।
 इसी क्रम में टीम के सदस्यों द्वारा राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना पशुधन बीमा योजना नरेगा वृद्धावस्था पेंशन योजना आदि के बारे में के बारे में अवगत करवाया गया। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित टीम जयपुर से गिङा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंची। 
प्रधानाचार्य अनिल बिजारणियां ने बताया कि नुकङ नाटक के द्वारा रोचक तरीके से बच्चों को सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करने की पहल शानदार है। निश्चित ही यह पहल जनता को अधिकाधिक लाभान्वित करवाने का काम करेगी। कार्यक्रम में शंकरा राम सुथार व्याख्याता एवं राउमावि गिङा का स्टाफ उपस्थित रहे।
-0-

महंगाई राहत शिविर - द्राभा, आरबी की गफन और दरगुड़ा ग्राम पंचायत पर 12 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 11 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है। 

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आम जन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 12 जुलाई को जिले में सेजुओं की ढाणी, मेवानगर, हेमजी का तला, सुदाबेरी, रोली, पराड़िया, डण्डाली और खबडाला के साथ धन्ने का तला, कितपाला, खोखर, उड़ासर, भाचभर, द्राभा, आरबी की गफन और दरगुड़ा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 के कृषि मंडी परिसर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

सामाजिक सुरक्षा योजना लाभार्थी उत्सव - बाड़मेर के 1.85 लाख पेंशनरों के खातों में 36.70 करोड़ रुपए हस्तांतरित

सामाजिक सुरक्षा और रोजगार गारंटी पर बनाएंगे एक्ट: मुख्यमंत्री

बाड़मेर, 11 जुलाई।सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी उत्सव मंगलवार को बाड़मेर एवं बालोतरा में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने एक क्लिक से जिले के 1 लाख 85 हजार 083 पेंशनरों के बैंक खातों में 36 करोड़ 70 लाख 65 हजार 950 रुपए हस्तांतरित किए। 
   इस दौरान मुख्यमंत्री निवास पर राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में मई-जून माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि (न्यूनतम 1000 रुपए) डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से भेजकर राहत पहुंचाई। जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन विश्वकर्मा भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान गौसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दीपक माली, जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट समेत बड़ी संख्या लाभार्थियों ने भाग लिया।
  इस मौके पर मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत और उनकी सामाजिक सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। 
श्री गहलोत ने लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में कहा कि आमजन को न्यूनतम आय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में कमी नहीं रखी जाएगी। इसी भावना को लेकर राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और रोजगार गारंटी को लेकर एक्ट बनाएंगे। इससे प्रतिमाह न्यूनतम पेंशन राशि सहित हर वर्ष 15 प्रतिशत बढ़ोतरी सुनिश्चित की जाएगी। महात्मा गांधी नरेगा योजना और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत राजस्थान में न्यूनतम 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित करेंगे। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन राजस्थान सरकार के सामाजिक सुरक्षा मॉडल का प्रमुख अंग है। पेंशन आपका मान-सम्मान है, इसलिए राज्य सरकार सामाजिक और आर्थिक सम्बल प्रदान करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देशवासियों को खाद्य सुरक्षा, सूचना, रोजगार और शिक्षा की गारंटी दी गई। अब वर्तमान केंद्र सरकार को भी पूरे देश में एक समान सामाजिक सुरक्षा कानून बनाना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को सहायता मिलें। 
स्मार्ट फोन इसी माह से होंगे वितरित
श्री गहलोत ने कहा कि प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को इसी माह से स्मार्ट फोन 3 साल की इंटरनेट सुविधा के साथ वितरित किए जाएंगे। इससे वे जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जुड़ सकेंगी। साथ ही शीघ्र ही मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में राशन पैकेट का वितरण भी आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार सहित हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास से राजस्थान वर्ष 2030 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा। 
मुख्यमंत्री का लाभार्थियों से सीधा संवाद
लाभार्थियों ने कहा, आपने हमारी हर तकलीफ दूर की
-खाते में पेंशन की बढ़ी हुई राशि आई है। पालनहार योजना में भी सहायता राशि बढने से सम्बल मिला है। सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ने से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। - श्रीमती बबली, अजमेर 
-मेरी जैसी जरूरतमंद महिलाओं को बढ़ाकर पेंशन दी, आपका आभार। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं ने हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है। -श्रीमती कविता जोशी, बारां 
-राज्य सरकार गरीबों का पालन-पोषण और उनके जीवनयापन में मदद कर रही है। राहत का यह सिलसिला आगे भी निरन्तर जारी रहेगा। -श्रीमती पवित्रा भार्गव, टोंक 
-मेरी पेंशन बढ़कर 1000 रुपए हो गई है। पालनहार योजना में भी 1000 की जगह 1500 रुपए प्रतिमाह की सहायता मिल रही है। महंगाई राहत कैम्पों में योजनाओं के लाभ से जीवन सुगम हो गया है। -श्री राकेश, बालोतरा 
-पेंशन बढ़ने के साथ ही बेटी की शादी में राज्य सरकार की ओर से 31 हजार रुपए की सहायता मिली। इसके लिए राज्य सरकार और आपको धन्यवाद। -श्रीमती निर्मला, अनूपगढ़ 
-मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बेटे का डेंगू का इलाज निशुल्क हो गया। महंगाई राहत कैम्प में 7 योजनाओं का लाभ मिला है। लाभ से बचत बढ़ेगी और राहत मिलेगी। -श्रीमती महेशी बैरवा, गंगापुर सिटी 
-राज्य सरकार ने सम्मान से जीवन जीने का जो अधिकार दिया है, उसके लिए धन्यवाद। पेंशन राशि में बढ़ोतरी और प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की स्वतः वृद्धि का कदम सराहनीय है। -श्री भवानी शर्मा, अलवर 
-कोरोना काल में भी बेहतरीन प्रबंधन किया। जरूरतमंद लोगों को निर्बाध सहायता पहुंचाई गई। बेहतर योजनाओं के साथ पेंशन अब बढ़कर मिलने से परिवार को लाभ मिलेगा। -श्री सूरजमल बैरवा, जयपुर 
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलने से जरूरतमंद आत्मसम्मान से जीवनयापन कर रहे हैं। उनका मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बढ़ी पेंशन से प्रतिवर्ष 12 हजार करोड़ रुपए का भुगतान करेगी। इसमें केंद्र सरकार द्वारा लगभग 367 करोड़ रुपए का ही पुनर्भरण किया जाएगा। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 75 वर्ष के कम आयु के लगभग 68 लाख व्यक्तियों की पेंशन राशि में बढ़ोतरी हुई है। इससे जरूरतमंदों को सम्बल मिलेगा।  
इस अवसर पर विधायक मदन प्रजापत, बालोतरा विशेषाधिकारी राजेंद्र विजय, अतिरिक्त जिला कलक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार, उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, पचपदरा तहसीलदार इमरान खान, बालोतरा विकास अधिकारी महेश सिंह चौहान, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गंगा चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ लाभार्थी भी उपस्थित रहे।
-0-

सोमवार, 10 जुलाई 2023

राजस्थान की सरकार हर वर्ग को राहत दे रही है - जैन

राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने नव गठित ग्राम पंचायत भवन मातासर एवं नव क्रमोन्नत राउमावि. मातासर के उदघाटन एवं ग्राम पंचायत गंगासरा में 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण 


बड़ी संख्या में उमड़े ग्रामवासी,विधायक जैन का गर्म जोशी से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया

बाड़मेर, 10 जुलाई। प्रदेश की लोक कल्याणकारी कांग्रेस सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है केंद्र की जन विरोधी नीतियों के चलते देश में बेहताशा बढ़ रही महंगाई को रोकने हेतु राजस्थान देश में पहला राज्य है जहाँ पर महंगाई राहत कैम्प लगाकर आमजन को राहत दी जा रही है यह विचार राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने ग्राम पंचायत मातासर एवं गंगासरा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में व्यक्त किये ।
आम सभाओं को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किये गए है सभी 36 कौम को साथ में लेकर हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में जो ऐतिहासिक बजट दिया है जिसके कारण हर वर्ग को राहत मिली है ।
मुझे यह कहते हुए खुशी है कि क्षेत्र की जनता से हमने जो वादे किये ,उन सब वादों को हमने पूरी संकल्पबद्धता से पूरा कर रहे है राजस्थान देश का पहला राज्य जहाँ पर एक साथ 4000 विद्यालय उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत हुए है मुझे यह भी खुशी है कि पंचायतीराज पुनर्गठन करने से आज हम मातासर में पंचायत भवन का उदघाटन कर रहे है आप सभी की भावनाओं का कद्र करते हुए हमने मातासर पंचायत का गठन करवाया ,मुझे यह कहते हुए भी हर्ष है कि मातासर में आज नव क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण कर रहे है मातासर में हमने नई डामर सड़के बनाई है इसके अलावा कई विद्यालय भी क्रमोन्नत हुए है ।
33/11 केवी जीएसएस का हुआ लोकार्पण - ग्राम पंचायत गंगासरा में विद्युत सुधार हेतु बजट घोषणा में स्वीकृत जीएसएस का आज विधायक मेवाराम जैन ,अधीक्षण अभियंता डिस्कोम ,प्रधान प्रतिनिधि सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने लोकार्पण किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेवाराम जैन ने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर हमने गंगासरा में जीएसएस स्वीकृत करवाया जो अब बनकर तैयार हो गया है इससे जो लम्बा फीडर था उसकी वजह से बार बार विद्युत व्यध्यान होता था उसका भी समाधान होगा ।।
आपने जो भी जनहित के काम बताये,मैंने ईमानदारी से उसको करने का प्रयास किया - जैन ने कहा कि क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ,कार्यकर्ताओं, आमजन ने शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क,विद्युत सहित तमाम क्षेत्र में मेरे से जो भी मांगा ,मैने शत प्रतिशत प्रयास कर उसको पूरा किया है ।
कुड़ला- सरली सड़क मार्ग डबललेन बनेगा, जल्द होगा कार्य शुरू - बाड़मेर शहर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण सड़क कुड़ला,शिवकर,धन्ने का तला,बेरीवाला तला,सरली,गंगासरा,सांजटा सहित तमाम गाँवो को जोड़ने वाला सड़क मार्ग हमारे प्रयासों से अब आधुनिक चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य करोड़ो की लागत से होगा ।
महंगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन - विधायक जैन ने गंगासरा में आयोजित महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गाँवो के संग शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों से रूबरू हुए एवं शिविर में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रमों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाड़मेर ग्रामीण के अध्यक्ष देवराज आंसू,प्रधान प्रतिनिधि खरथाराम गोदारा,पूर्व प्रधान मूलाराम मेगवाल,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि नखताराम पूनड़ सहित क्षेत्र के तमाम् सरपंचगण, पंचायत समिति सदस्यगण सहित कई गणमान्य लोग साथ में थे।
आज के सफल कार्यक्रम के लिए मातासर सरपँच प्रतिनिधि वीराराम ,किरण मेघवाल ,देवाराम देहडू सरपंच गंगासरा सहित तमाम् ग्रामवासियों का आभार ।
-0-

साप्ताहिक समीक्षा बैठक बुधवार को

बाड़मेर, 10 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बुधवार को शाम 5 बजे साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर सभागार में किया जाएगा।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक के दौरान सड़क बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं मौसमी बीमारियों के रोकथाम, अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों, महंगाई राहत कैम्पों में लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन, कृषि आदान-अनुदान एवं चयनित पिछड़े ब्लॉकों के डीओआईटी द्वारा तैयार डेशबोर्ड पर 35 पैरामीटर्स के डेटा इन्द्राज की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने आवश्यक सूचनाओं के साथ सभी अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

महंगाई राहत शिविर - रोली, पराड़िया, डण्डाली और खबडाला ग्राम पंचायत पर 11 जुलाई को होगें शिविर

बाड़मेर, 10 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आम जन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में आकर अपना रजिट्रेशन करा राज्य सरकार की योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करें। उन्होने बताया कि शिविर में जनाधार कार्ड में शामिल परिवार का कोई भी सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। उन्होने गांवो में आयोजित हो रहे प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के साथ सभी वंचित पात्र परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 11 जुलाई को जिले में मातासर, खट्टू, चिड़िया, रोहिला, पीपराली, पादरिया, बन्धवा, कोनरा विलायतशाह, चाडो की ढाणी केे साथ सेजुओं की ढाणी, मेवानगर, हेमजी का तला, सुदाबेरी, रोली, पराड़िया, डण्डाली और खबडाला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 के खाखरलाई रोड़ स्कूल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना - जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव आज बाड़मेर और बालोतरा में

बाडमेर, 10 जुलाई। राज्य सरकार की न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी उत्सव मंगलवार को आयोजित किया जायेगा। इस दौरान बाड़मेर और बालोतरा में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किए जाएंगे।

  जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बाड़मेर में विश्वकर्मा भवन और बालोतरा में पंचायत समिति सभागार में समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा एक क्लिक के जरिए के पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि जमा कराई जायेगी। इस दौरान लाभार्थी उत्सव में मौजूद योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योजना के बारे में बताएंगे और उनसे फिड बैक लेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा।
  जिला कलेक्टर ने बताया कि बाड़मेर और बालोतरा दोनों स्थानों पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित होंगे, जहां न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पांच-पांच सौ लाभार्थियों के अलावा जिले के सभी जनप्रतिनिधि और आमजन भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि लाभार्थी उत्सव विश्वकर्मा भवन, राय कॉलोनी, बाड़मेर एवं पंचायत समिति, बालोतरा में आयोजित किया जाएगा।
  पुरोहित ने बताया कि लाभार्थी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य के पात्र 50 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 1000 करोड़ से अधिक की राशि का सीधा हस्तान्तरण डी.बी.टी. माध्यम से किया जाएगा। जिसकी सुचना लाभार्थियों के मोबाइल नम्बर पर एस.एम.एस. के माध्यम से प्राप्त होगी।
-0-

जिला कलेक्टर ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

गुणवतापुर्ण शिक्षा के साथ हो समग्र विकास - पुरोहित

बाड़मेर, 10 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने शैक्षणिक स्तर परखने एवं सामान्य व्यवस्था जांच हेतु मंगलवार को जुना केराडू मार्ग स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
    जिला कलेक्टर जुना केराडू मार्ग स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय में शैक्षणिक स्तर परखने एवं सामान्य व्यवस्था जांचने को अचानक विद्यालय पहुंचे। जिला कलेक्टर विद्यालय ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होने बच्चों को वितरित किये जाने वाले मीड डे मील की जांच की तथा मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत बच्चों को गर्म दूध उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होने एमीनिया मुक्त बाडमेर अभियान के तहत बच्चों को वितरित की जा रही पिंक व ब्ल्यू टेबलेट जानकारी ली तथा वक्त निरीक्षण उपलब्ध नही पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से वार्ता कर दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समय पर बच्चों को टेबलेट वितरण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने विद्यालय के कक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। वक्त निरीक्षण सभी अध्यापकगण शिक्षण कार्य करते हुए उपस्थित पाए गए। जिला कलेक्टर ने बच्चों से शिक्षण संबन्धी वार्ता कर शिक्षण की गुणवता की जांच की तथा बच्चों को एकाग्र होकर पढ़ने को कहा। उन्होने बच्चों को गुणवतापुर्ण शिक्षा के साथ समग्र विकास के अवसर उपलब्ध करवाने पर बल दिया। उन्होने विद्यालय में चल रहे प्रवेशोत्सव में अधिक से अधिक वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सामने पड़े मलबे को हटाने के तत्काल निर्देश दिए तथा विद्यालय परिसर में साफ सफाई रखने को कहा।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यपक द्वारा जिला कलेक्टर को विद्यालय में नवीन कक्षा कक्ष की आवश्यकता से अवगत करवाया गया।
निरीक्षण दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सैकेण्डरी देवाराम चौधरी उपस्थित रहे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...