शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

150 खाद्य कारोबार कर्ताओं को फॉस्टैक ट्रेनिंग

बालोतरा में खाद्य अनुज्ञा पत्र शिविर का आयोजन 28 को

बाड़मेर, 24 फरवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बाड़मेर एवं दिल्ली से अनुबंधित टीम एफ.एस.एस.ए. द्वारा जिले के 150 खाद्य कारोबार कर्ताओं को फॉस्टैक ट्रेनिंग दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारीराम के नेतृत्व में 150 खाद्य कारोबार कर्ताओं ने हिस्सा लेकर फॉस्टैक ट्रेनिंग से लाभान्वित हुए। इस दौरान दिल्ली से अनुबंधित टीम एफ.एस.एस.ए. द्वारा खाद्य सुरक्षा के संबंधित नियमों को समझाया गया एवं इनकी पालना करने के लिए प्रतिबंधित किया गया।
उन्होंने बताया कि खाद्य अनुज्ञा पत्र ऑनलाइन करने के संबंध में बालोतरा में 28 फरवरी मंगलवार को कृषि उपज मंडी बालोतरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी खाद्य कारोबार कर्ता खाद्य अनुज्ञा पत्र प्राप्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिन खाद्य कारोबार कर्ता के पास यदि खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं पाया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-0-





विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा 27 को बाड़मेर आएगे

‘मिशन तहसील-392‘ के तहत करेगें जनसुनवाई

बाड़मेर, 24 फरवरी। विशेष योग्यजन आयुक्त उमा शंकर शर्मा सोमवार, 27 फरवरी से जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर जन सुनवाई करेंगे तथा विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य आयुक्त, विशेष योग्यजन उमा शंकर शर्मा सोमवार 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे जयपुर से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बाड़मेर करेगें। वे मंगलवार 28 फरवरी को प्रातः 08ः30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे चौहटन पहुंचकर ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 12 बजे चौहटन से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे धनाऊ पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे दोपहर 3 बजे धनाऊ से प्रस्थान कर सांय 4 बजे सेड़वा पहुंचकर जनसुनवाई करेगें तथा इसके पश्चात वे सांय को सेड़वा से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें।
उन्होंने बताया कि वे बुधवार 01 मार्च को प्रातः 08ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे रामसर पहुंचकर ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 12 बजे रामसर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे गडरारोड़ पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे दोपहर 3 बजे गडरारोड़ से प्रस्थान कर सांय 4 बजे शिव पहंुचकर जनसुनवाई करेगें तथा इसके पश्चात वे सांय को शिव से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें।
पुरोहित ने बताया कि राज्य मंत्री शर्मा गुरूवार 02 मार्च को प्रातः 08ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे धोरिमन्ना पहुंचकर ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 12 बजे धोरिमन्ना से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे गुड़ामालानी पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे दोपहर 3 बजे गड़ामालानी से प्रस्थान कर सांय 4 बजे नोखड़ा पहंुचकर जनसुनवाई करेगें तथा इसके पश्चात वे सांय को नोखड़ा से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें।
इसी प्रकार वे शुक्रवार 03 मार्च को प्रातः 08ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे पचपदरा पहुंचकर ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत जनसुनवाई करेगें तथा वे दोपहर 12 बजे पचपदरा से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे कल्याणपुर पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे सांय 4 बजे कल्याणपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक पुखराज सारण ने बताया 28 फरवरी से 03 मार्च तक चलाये जा रहे ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत विशेष योग्यजन आयुक्त द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जनसुनवाई में अधिकाधिक विशेष योग्यजन पधारकर विशेष शिविर का लाभ उठाये।
-0-


ऋण वितरण की प्रक्रिया सरल रखें - बन्धु

 जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

बाड़मेर, 24 फरवरी। जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार सांय जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि मनरेगा के भुगतान में आधार संबंधी समस्याओं का शीघ्र निस्ताण कर भुगतान करवाने की व्यवस्था करावे साथ ही बैकों में अपूर्ण बैक खातों के दस्तावेज पूर्ण करवाकर खाते खोलने के निर्देश दियें। उन्होंने वितीय वर्ष 2022-23 की समाप्ति से पूर्व राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य करने को कहा। ऋण वितरण की प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए समय पर ऋण जारी करने के निर्देश दिये।
उन्होनें बैंकर्स से उक्त उद्देश्य के अनुरूप योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की बात कही। उन्होनें कहा कि प्राप्त आवेदनों में कमियां होने पर आवेदकांे का सहयोग कर कमियों को दुरस्त करने में मदद करें। उन्होनें कहा कि आवेदनों पर समय पर उचित कार्यवाही नहीं करने एवं टालने की प्रवृति नहीं अपनाएं। उन्होनें विभिन्न योजनाओं में आवंटित किए गए ऋण के लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना मुख्यमंत्री लघु उद्यम प्रोत्साहन योजना में लक्ष्य के अनुरूप ऋण जारी करने को कहा। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत के लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई।
इससे पूर्व लीड बैंक अधिकारी गिरधारी लाल ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में सक्रियता दिखाते हुए अधिक से अधिक छोटे ऋण दाताओं को ऋण जारी करने की बात कही तथा सभी वितीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि बाड़मेर सैन्टल कॉपरेटिव बैक अपनी पच्चीस शाखाओं के साथ 11.48 प्रतिशत जमाओं एवं 10.15 प्रतिशत अग्रिम के साथ द्वितीय स्थान पर है। उन्होंने बताया कि विभिन्न बैकों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर 1484 बीसी नियुक्त किये गए है। सभी बैक अपने बीसी केन्द्रों की सामयिक निरीक्षण करावे तथा डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए अधिकाधिक रूपे कार्ड, पीओएस आधारित लेन-देन, मोबाईल बैकिंग एवं क्यूआर कोड के उपयोग हेतु ग्राहकों को प्रोत्साहित करे।
इस दौरान जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक सहीराम ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु लक्ष्य 40 हिताधिग्राहियो को 141.68 लाख (मार्जिन मनी) वितरण का है तथा ऑनलाइन पोर्टल द्वारा बैंको को इस वर्ष 52 आवेदन पत्र प्रेषित किये गये, जिसमे बैंकों द्वारा 17 आवदेन पत्र स्वीकृत किए जिनके लिये 95.06 लाख की (मार्जिन मनी) शामिल है। 14 आवेदनो हेतु 47.54 लाख (मार्जिन मनी) क्लेम कर दी गयी है व 7 आवेदनो में 25.05 लाख (मार्जिन मनी) वितरित कर दी गयी है तथा 24 आवेदन वापस किये एवं 16 आवेदन पत्र निर्णय हेतु लम्बित है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लघु उद्धयोग प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत उक्त योजना के लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 330 हिताधिग्राही का है। बैंकों को कुल 362 आवेदन प्रेषित किए गये जिसमे 204 (1596.92 लाख) मे स्वीकृति दी गयी एवं 197 में 1027.55 लाख का वितरण कर दिया गया तथा 41 आवेदन पत्र निरस्त किये एवं 230 आवेदन पत्र बैंक स्तर पर लम्बित है।  
बैठक में भारतीय रिजर्व बैक के अतिरिक्त सहायक प्रबन्धक राजेन्द्र बालोत, डीडीएम नाबार्ड अधिकारी महेन्द्रसिंह समेत विभिन्न बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

मुख्यमंत्री सहायता कोष से मूमल को ढाई लाख रूपए की मदद मंजूर

जोधपुर में मूमल को मिला था श्री गहलोत का आशीर्वाद

बाड़मेर, 23 फरवरी। जिले के शिव उपखंड के कानासर गांव की उभरती क्रिकेटर मूमल मेहर को मुख्यमंत्री सहायता कोष से ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। इसके साथ ही उसे सीएसआर मद से भी क्रिकेट किट एवं जरूरतमंद खेल सामग्री भी मुहैया कराई जा रही है।

   उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री ने गत दिनों जोधपुर यात्रा के दौरान क्रिकेटर मूमल से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने हुनरमन्द नन्हीं क्रिकेटर सुश्री मूमल के हुनर के तारीफ करते हुए पीठ थपथपायी और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री महोदय ने सुश्री मूमल से पढ़ाई-लिखाई तथा खेल आदि के बारे में बातचीत की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था।

 मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से आशीर्वाद पाकर 14 वर्षीय छात्रा सुश्री मूमल फूली न समायी। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर जिले के शिव उपखण्ड अन्तर्गत कानासर (शेरपुरा) गांव की सुश्री मूमल नेहर उस समय चर्चा में आयी जब जबर्दस्त हुनर के साथ क्रिकेट खेलते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक स्तर पर वायरल हुआ। सुश्री मूमल अपने गांव की ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा है। 

 वीडियो वायरल होते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत तक पहुंचा और मूमल का हुनर उनकी निगाह में आया। इस पर श्री वैभव गहलोत ने सुश्री मूमल को जोधपुर बुलाया। वह अपनी चचेरी बहन क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री अनिसा बानो ( 2021 में क्रिकेट में अण्डर 19 खिलाड़ी रही) को साथ लेकर रविवार को जोधपुर सर्किट हाऊस आयी और मुख्यमंत्री जी से मिली।  

   इसी क्रम में गुरूवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मूमल को ढाई लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि उभरती क्रिकेटर मुमल को प्रशासन की तरफ से सभी जरूरतमंद सहायता मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सीएसआर मद से मूमल को क्रिकेट किट एवं खेल सामग्री दी गई है। साथ ही उसे आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

-0-





मिलावट खोरो के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी

 शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

बाड़मेर, 23 फरवरी। जिला कलेक्टर बाड़मेर लोक बंधु के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में बाड़मेर जिले में खाद्य पदार्थ की शुद्धता की जांच हेतु सैंपल लेकर कार्यवाही की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि वर्ष 2023 में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत मिलावट खोरो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारीराम और राजेश कुमार जांगिड़ द्वारा कुल 77 नमूने लिए गए तथा इन्हें जाँच हेतु लैब भेजा गया। जिनमें से 47 नमूनों के जाँच परिणाम प्राप्त हो चुके है। जिनमें से 15 नमूने जाँच में अमानक पाए गए। अमानक नमूनों में से दो नमूने अनसेफ स्तर के पाए गए। अमानक नमूनों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत मिलावट खोरो के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

-0-

बजरी माफिया को आर्थिक रूप से कमजोर करो - बन्धु

खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 23 फरवरी। राज्य में अवैध बजरी खनन के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश की पालना में जिला कलेक्टर लोक बन्धु द्वारा गठित विशेष जांच दल व खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक गुरूवार को सांय कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बजरी माफिया पर योजनाबद्ध कार्रवाई करने एवं अवैध बजरी खनन पर रोक लगाने के पुख्ता प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें बताया कि अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों को जब्त करने तथा नियमित गश्त की संख्या बढ़ाने को कहा। इस दौरान उन्होनें बजरी स्टॉक करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। समदड़ी, सिणधरी एवं गुड़ामालानी क्षेत्र में बजरी खनन हेतु जारी नवीन लीज के कारण बजरी माफिया के संघर्ष की स्थिति पैदा ना हो, के निर्देश दिये साथ ही चिन्हित बजरी माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही करने, आर्थिक रूप से कमजोर करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा।

बैठक के दौरान खनि. अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा नदी नालों से खनिज बजरी के अवैध खनन एवं निर्गमन पर रोक 16 नवम्बर, 2017 से 22 फरवरी, 2023 तक बाड़मेर जिले में बजरी खनन के कुल 1675 प्रकरण बनाकर कुल 1234.81 लाख रूपये पैनल्टी के रूप में व 525 लाख एनजीटी की फीस के रूप में कुल राशि 1759.81 लाख वसूल किये गये साथ ही संबंधित पुलिस थानों में कुल 27 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई।

उन्होनें बताया कि वर्ष 2022-23 में 22 फरवरी तक बजरी खनिज के कुल 230 प्रकरण बनाकर 179.29 लाख रूपये पैनल्टी के रूप में एवं 202 लाख एनजीटी की फीस के रूप में 381.29 लाख वसूल किए गए साथ ही संबंधित पुलिस थानों में कुल 6 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसके साथ वर्तमान मंें 9 बोर्डर होमगार्डस लूणी नदी में विस्तृत रूप से तैनात कर कार्यालय तकनीकी टीमों, बोर्डर होमगार्ड व पुलिस विभाग की डी.एस.टी. द्वारा अवैध खनन की चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने विस्तार से जानकारी लेकर खनन गतिविधियों की निगरानी तथा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

  बैठक में पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, जिला परिवहन अधिकारी बाड़मेर ओमप्रकाश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी गुड़ामालानी प्रमोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे रहे।

-0-

बुधवार, 22 फ़रवरी 2023

जिला कलेक्टर लोक बंधु धन्यवाद बैज से सम्मानित

बाड़मेर, 22 फरवरी। रोहट में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में विशेष योगदान के लिए बाड़मेर जिला कलक्टर लोकबंधु को महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को जयपुर में आयोजित समारोह के दौरान धन्यवाद बैज से सम्मानित किया।
भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव डॉ. पी.सी. जैन ने बताया कि जंबूरी में विशेष योगदान के लिए राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड संगठन की ओर से 22 फरवरी को जयपुर में बाड़मेर जिला कलक्टर लोक बन्धु को माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र की गरिमामय उपस्थिति के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय जंबूरी के आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में बाड़मेर जिला कलक्टर का सराहनीय योगदान रहा है। यह उल्लेखनीय है कि 4 से 10 जनवरी तक पाली जिले के रोहट में आयोजित राष्ट्रीय जंबूरी के दौरान देश विदेश से करीब 37 हजार स्काउट गाइड ने भाग लेकर कला एवं संस्कृति का आदान प्रदान किया।
-0-



जिला परिषद की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 23 फरवरी को

बाड़मेर, 22 फरवरी। जिला परिषद की ओर से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक गुरुवार 23 फरवरी को प्रातः 10 बजे से जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि गुरुवार को प्रातः 10 से  2 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अपूर्ण कार्यों के उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र, सांसद स्थानीय विकास योजना, विधायक स्थानीय विकास योजना, महात्मा गांधी जन भागीदारी योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना आवास प्लस, महात्मा गांधी नरेगा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, चौदहवें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग, नवसृजित पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत भवन, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नवाचार निधि योजना, संबल ग्राम विकास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रगति तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों के संबंध में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
-0-

बड़े गांवांे मंे भी संचालित होगी इंदिरा रसोई, प्रस्ताव आमंत्रित

बाड़मेर, 22 फरवरी। ग्रामीण इलाकांे मंे बड़े गांवांे विशेषकर पंचायत समिति मुख्यालय पर इंदिरा रसोई संचालित की जाएगी। इसके लिए पंचायतीराज विभाग ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियांे को प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि बजट वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा के अनुसार छात्रांे, श्रमिकांे एवं निम्न आय वर्ग के लोगांे को सस्ता तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के लिए 1000 नई इंदिरा रसोइयां खोली जानी प्रस्तावित है। उनके मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र मंे ऐसे बड़े गांवांे को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए है, जहां पर इंदिरा रसोई खोली जा सकती है। इसमंे पंचायत समिति को प्राथमिकता से लेने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि जहां कोई बड़ी स्वास्थ्य सुविधा, बड़ा रेलवे स्टेशन अथवा महत्वपूर्ण संस्थान, धार्मिक अथवा पर्यटन स्थल हो, ऐसे स्थानांे को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि पंचायतीराज विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने दो सप्ताह मंे इंदिरा रसोई की स्थापना के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए है।
-0-

श्रमिकों की मनरेगा साफ्ट पर आधार, सीडिंग एवं एबीपीएस कन्वर्जन के निर्देश

बाड़मेर, 22 फरवरी। ग्राम पंचायत स्तर पर 28 फरवरी तक शिविर आयोजित करके मनरेगा साफ्ट पर आधार सीडिंग एवं एबीपीएस कन्वर्जन के निर्देश दिए गए है।

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि आधार सीडिंग एवं एबीपीएस कन्वर्जन की शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 28 फरवरी तक प्रातः 9.30 बजे से सांय 6 बजे तक शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। उनके मुताबिक जिन श्रमिकांे के मनरेगा साफ्ट मंे आधार नंबर फीड नहीं है एवं एबीपीएस कन्वर्जन नहीं है। उन श्रमिकांे की सूची पंचायत समिति स्तर पर एमआईएस मैनजर्स को मनरेगा साफ्ट पर ग्राम पंचायतवार प्रिंट लेने के बाद संबंधित ग्राम पंचायत मंे भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विश्नोई ने बताया कि श्रमिकांे की सूची के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, ग्राम रोजगार सहायक समस्त श्रमिकांे के आधार नंबर एवं सहमति पत्र प्राप्त करेगें। उनके मुताबिक आधार नंबर प्राप्त करते समय यह यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि श्रमिक के आधार नंबर का लिंकेज बैंक खाते के साथ किया गया हो। यदि लिंकेज नहीं है तो जिस लेखा कार्मिक के अधीन वह पंचायत आती है, उसकी ओर से संबंधित बैंक से संपर्क करके आधार नंबर को लिंकेज बैंक खाते के साथ करवाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि श्रमिकांे के आधार नंबर एवं उसका लिंकेज करवाने के उपरांत सूची वापिस पंचायत समिति कार्यालय मंे भिजवानी होगी। पंचायत समिति स्तर पर सूची के अनुसार श्रमिकांे के आधार नंबर की प्रविष्टि मनरेगा साफ्ट मंे ब्लाक स्तर पर कार्यरत एमआईएस मैनेजर्स की ओर से करवाई जाएगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्नोई ने बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत पर शिविर आयोजित करने के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने एवं शिविर के दौरान ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिकांे की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। विकास अधिकारियांे को शिविर आयोजन सुनिश्चित करवाने के साथ इससे संबंधित प्रमाण पत्र प्रतिदिन जिला स्तर पर भिजवाने के लिए कहा गया है। उन्हांेने बताया कि यह कार्यवाही निर्धारित समयावधि मंे करवाने के निर्देश दिए गए है। ताकि श्रमिकांे का भुगतान एबीपीएस के माध्यम से समय पर किया जा सके। कम प्रगति की स्थिति मंे जिम्मेदार अधिकारी एवं कार्मिक के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी
-0-

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023

प्रभावी मॉनिटरींग करते हुए जिले की रैकिंग में करे सुधार - बन्धु

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
  बाड़मेर, 21 फरवरी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में मंगलवार सांय सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राजकीय अस्पतालों में हर हाल में मुफ्त एवं बेहतर इलाज सुनिश्चित को कहा।
  इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि जिले में राज्य सरकार द्वारा आमजन को मुफ्त उपचार को कृत संकल्प हैं, इसलिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने सभी चिकित्सा संस्थाओं में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य कर्मियों ठहराव नहीं होने पर जिम्मेदारो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी।
    इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सा योजनाओं की सतत निगरानी कर बेहतर परिणाम अर्जित किये जाए ताकि जिले की रैंक उच्च रहें। उन्होने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं जांच योजना की समीक्षा की तथा बेेहतर मॉनिटरिंग करते हुए चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाईयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने ब्लॉक सीएमएचओ को प्रत्येक ब्लॉक में कार्यरत प्रत्येक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम एवं एमओ को एक-एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में जोड़ने के निर्देश दिये। इसके साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना में प्रतिदिन प्रविष्टि करने के निर्देश दिये तथा इस कार्य में लापरवाही करने पर संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध ब्लॉक सीएमएचओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने जिले में झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने की बात कही तथा निरोगी बाड़मेर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक ब्लॉक सीएमएचओ को प्रभावी मॉनिटरींग करते हुए जिले की रैकिंग में सुधार करने के साथ प्रत्येक सीएचसी स्तर पर संस्थागत प्रसव करना सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि मिशन सुरक्षा चक्र के तहत एनीमिया, कुपोषण के सर्वे में बेहतर काम हुआ है। इसे आगे भी जारी रखे एवं चिन्हित मरीजों का समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करें।
  इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.एस. गजराज ने चिकित्सा योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में चिकित्सा विभाग के जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन 22 को

बाड़मेर, 21 फरवरी। नेहरू युवा केन्द्र बाड़मेर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन बुधवार 22 फरवरी को भगवान महावीर टॉउन हॉल में सुबह 10 बजे किया जाएगा।

जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने बताया कि जी-20 की थीम व वसुधैव कुटुम्बकम् की थीम पर आयोजित इस जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन, कला एवं सांस्कृतिक संगम, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवाओं से संवाद तथा सम्मान आदि सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
-0-

विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा 27 को बाड़मेर आएगे

‘मिशन तहसील-392‘ के तहत करेगें जनसुनवाई

बाड़मेर, 21 फरवरी। विशेष योग्यजन आयुक्त उमा शंकर शर्मा सोमवार, 27 फरवरी से जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर जन सुनवाई करेंगे तथा विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य आयुक्त, विशेष योग्यजन उमा शंकर शर्मा सोमवार 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे जयपुर से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बाड़मेर करेगें। वे मंगलवार 28 फरवरी को प्रातः 08ः30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे चौहटन पहुंचकर आपके द्वारा मिशन तहसील-392 के तहत जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 12 बजे चौहटन से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे धनाऊ पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे दोपहर 3 बजे धनाऊ से प्रस्थान कर सांय 4 बजे सेड़वा पहुंचकर जनसुनवाई करेगें तथा इसके पश्चात वे सांय को सेड़वा से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें।
कार्यक्रम के तहत वे बुधवार 01 मार्च को प्रातः 08ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे रामसर पहुंचकर आपके द्वारा मिशन तहसील-392 के तहत जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 12 बजे रामसर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे गडरारोड़ पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे दोपहर 3 बजे गडरारोड़ से प्रस्थान कर सांय 4 बजे शिव पहंुचकर जनसुनवाई करेगें तथा इसके पश्चात वे सांय को शिव से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें।
राज्य मंत्री शर्मा गुरूवार 02 मार्च को प्रातः 08ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे धोरिमन्ना पहुंचकर आपके द्वारा मिशन तहसील-392 के तहत जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 12 बजे धोरिमन्ना से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे गुड़ामालानी पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे दोपहर 3 बजे गड़ामालानी से प्रस्थान कर सांय 4 बजे नोखड़ा पहंुचकर जनसुनवाई करेगें तथा इसके पश्चात वे सांय को नोखड़ा से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें।
इसी प्रकार वे शुक्रवार 03 मार्च को प्रातः 08ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे पचपदरा पहुंचकर आपके द्वारा मिशन तहसील-392 के तहत जनसुनवाई करेगें तथा वे दोपहर 12 बजे पचपदरा से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे कल्याणपुर पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे सांय 4 बजे कल्याणपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

प्रभारी मंत्री विश्नोई 22 को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 21 फरवरी। जिले के प्रभारी मंत्री और श्रम तथा कारखाना मंत्री सुखराम बिश्नोई अपनी एक दिवसीय यात्रा पर बुधवार 22 फरवरी को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री विश्नोई दोपहर 3 बजे सांचौर से प्रस्थान कर सांय 5 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। यहां पर वे जिला कलेक्ट्रेट में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट 2023 के बारे में जानकारी देगें तथा मीडिया से मुखातिब होगें।
-0-

सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

जिला परिषद की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 22 को

बाड़मेर, 20 फरवरी। जिला परिषद की ओर से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 22 फरवरी को दोपहर 1 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में आयोजित होगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि बैठक के दौरान सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अपूर्ण कार्यों के उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र, सांसद स्थानीय विकास योजना, विधायक स्थानीय विकास योजना, महात्मा गांधी जन भागीदारी योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना आवास प्लस, महात्मा गांधी नरेगा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, चौदहवे वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग, नवसृजित पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत भवन, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नवाचार निधि योजना, संबल ग्राम विकास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रगति तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों के संबंध में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ समीक्षा बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
-0-

जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 20 फरवरी। जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई।  

इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बिन्दुवार प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलेक्टर ने बजट घोषणा के अन्तर्गत सणधरी, सेड़वा एवं बायतु उपखण्ड मुख्यालयों पर नवीन औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना करने के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए भूमि आंवटन के संबंध में आने वाली समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उन्होने राजस्थान इन्वेस्टर समिट 2022 के अन्तर्गत जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट के संबंध में समस्याओं को सुना तथा निवेश हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने रीको औद्योगिकी क्षेत्र बालोतरा चतुर्थ चरण में पानी की सप्लाई संबंधी समस्याओं एंव सड़क की मरम्मत करवाने के संबंध में निर्देश जारी किये साथ अवाप्त की गई भूमि के मुआवजा राशि को वितरण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इसके साथ रीको औद्योगिकी क्षेत्र बालोतरा में विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चत करने हेतु जर्जर विद्युत पोलों को हटाने एवं नवीन पोल लगाने के निर्देश दिये। मंडापूरा पचपदरा में उद्योग विभाग को आंवटित जमीन पर अतिक्रमण को हटाने एवं सीमा ज्ञान करवाने के निर्देश दिये।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक सहीराम, जेएसडब्लु के हेमन्त कुमार समेत संबंघित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
 -0-

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री पुरी मंगलवार जिले के दौरे पर

बाड़मेर, 20 फरवरी। केन्द्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं आवास और शहरी मामले विभाग मंत्री हरदीपसिंह पुरी मंगलवार 21 फरवरी को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगे।

  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं आवास और शहरी मामले विभाग मंत्री हरदीपसिंह पुरी मंगलवार 21 फरवरी को प्रातः 8 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर 10 बजे पचपदरा पहुंचकर एचपीसीएल रिफाईनरी का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के पंवार साथ रहेंगे। इसके पश्चात वे 11.30 बजे पचपदरा से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक आयोजित

स्मार्ट क्लासेज का दायरा बढ़ाकर इंग्लिश मीडियम स्कूलों तक करने के दिये निर्देश

बाड़मेर, 20 फरवरी। जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई।  
इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बिन्दुवार प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। जिले की दो कंपनियां जेएसडब्ल्यु एनर्जी लिमिटेड बाडमेर एवं केयर्न ऑयल एंड गैस-वेदांता लिमिटेड बाड़मेर जो सीएसआर के दायरे में आती है, की सीएसआर पालिसी एवं सीएसआर समिति के गठन की सूचना शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के लिए सीएसआर व्यय के संदर्भ में प्राथमिकता क्षेत्र का निर्धारण करने के लिए आवश्यक सूचनाएं महाप्रबन्धक जिला उद्योग एवं सदन वाणिज्य केन्द्र, को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। केयर्न ऑयल एंड गैस-वेदांता लिमिटेड बाडमेर एवं जेएसडब्ल्य एनर्जी बाड़मेर लिमिटेड-भादरेश द्वारा पिछले तीन वर्षो में किये कार्यों की जानकारी एवं चालू वित वर्ष के प्रस्तावित कार्यों एवं अनिवार्य बजट और अब तक किये गये खर्चे की अघतन सूचना लिखित में प्रस्तुत करने को कहा।
इस दौरान जेएसडब्ल्यु एनर्जी बाड़मेर लिमिटेड भादरेश प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि सीएसआर फण्ड के इस तहत 855 स्कूलों में इन्सिनेस्टर एवं डिस्ट्रॉयर उपलब्ध करवाए थे इस संबंध में जिला कलेक्टर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन करवाने के संबंध में निर्देश जारी किये तथा बाड़मेर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम थार महोत्सव-2023 पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक सहयोग करने को कहा।
जिला कलेक्टर ने बैठक में केयर्न ऑयल एंड गैस-वेदांता लिमिटेड बाडमेर को दिव्यांग लोगों के इस स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षण का प्लान तैयार करने एवं रैप से वंचित सरकारी स्कूलों में रैंप बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कम्पनी द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही स्मार्ट क्लासेज का दायरा बढ़ाकर इंग्लिश मीडियम स्कूलों तक करने के लिए निर्देश दिये तथा गुड़ामालानी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के साथ पाटोदी व कल्याणपुर में भी युएसजी मशीन एवं रेडियोलाजिस्ट की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिये।
उन्होंने बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बाड़मेर को निर्देशित किया कि दिव्यांगों के लिए आवश्यक रेम्प एवं शौचालय से वंचित सरकारी स्कूलों की सूची तैयार कर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र को उपलब्ध करावे ताकि सामाजिक उतरदायित्व कार्यों के तहत कंपनियों को सरकारी स्कूलों का आवंटन किया जा सकें। बैठक में सीएसआर भागीदारों से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य को बीमा योजना के तहत ऐसे गरीब लोग जो अपना प्रीमियम स्वयं वहन नहीं कर पा रहे हैं उनके प्रीमियम का भुगतान सीएसआर पार्टनर द्वारा किये जाने एवं इस तरह के वंचित परिवारों की सूची चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी बैठक से पूर्व प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक सहीराम, जेएसडब्लु के हेमन्त कुमार समेत संबंघित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
 -0-

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023

थार महोत्सव-2023 - 11 से 13 मार्च लोककला एवं संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम का होगा आयोजन

बाडमेर, 16 फरवरी। जिले की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प एवं पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय थार महोत्सव का आयोजन 11 से 13 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान बाड़मेर की लोककला एवं संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने रोचक एवं भव्य महोत्सव के आयोजन के लिए अधिकाधिक आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। वह गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में कार्यक्रमों के निर्धारण के लिये आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थे।
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने बताया कि थार महोत्सव के कार्यक्रमों का आगाज 11 मार्च को प्रातः 8 बजे आकर्षक शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। गांधी चौक से आदर्श स्टेडियम तक आयोजित होने वाली शोभा यात्रा में सजे धजे ऊंट, घोड़े, कलाकारों के जत्थे के प्रतिभागी शामिल होंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शोभा यात्रा के आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिसमें साफा बांध, ऊॅट सिंगार, ढोल वाहन, गैर नृत्य, रस्सा कसी (महिला/पुरूष) दम्पति दौड़, दादा-पोता दौड, मिस्टर एवं मिस थार सहित विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं शामिल है।
  इसी दिन सायं 7 बजे आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कड़ी में रात्रि 10 बजे आदर्श स्टेडियम में ही कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें ख्यातनाम कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।
  महोत्सव के द्वितीय दिन 12 मार्च को प्रातः 9 बजे स्कूल/कॉलेज विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला/रंगोली/मेंहदी प्रतियोगिता, प्रातः 11 बजे आदर्श स्टेडियम में राजस्थान विकास, उद्योग, हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी कडी में सायं 7 बजे शहीद भगतसिंह स्टेडियम बालोतरा में सेलेर्बिटी नाईट का प्रदर्शन किया जाएगा।
महोत्सव के तीसरे दिन 13 मार्च को रस्सा कस्सी, कुश्ती एवं कैमल टेटू के साथ महाबार के धोरों पर भव्य सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ देश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।
  जिला कलक्टर लोक बंधु ने सभी कार्यक्रमों के लिए अलग अलग आयोजन समितियो का गठन कर संबंधित अधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़ी सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा।
      बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह भाटी, कोषाधिकारी जसराज चौहान, पर्यटन विभाग जैसलमेर के सहायक निदेशक कृष्ण कुमार एवं समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण समेत विभागीय अधिकारी एवं होटल, पर्यटन व्यवसायी तथा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहें।
-0-






जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक 20 को

बाड़मेर, 16 फरवरी। जिला स्तर पर सीएसआर संबंधित समन्वय हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक सोमवार 20 फरवरी को सांय 4 बजे जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक सहीराम ने बताया कि बैठक में समिति के सभी सदस्यों एवं सीएसआर कम्पनी प्रतिनिधि नामित सदस्यों को नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होने को कहा।
-0-

विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक 20 को

बाड़मेर, 16 फरवरी। विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक सोमवार 20 फरवरी को सांय 4ः30 बजे जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

सदस्य सचिव एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक सहीराम ने बताया कि गत बैठक जिला स्तरीय औद्योगिक समिति के कार्यवाही विवरण की पृष्टि एवं लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना के बारे में विस्तृत चर्चा के साथ विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान सभी सदस्यों को अपने विभाग की अब तक की प्रगति रिपोर्ट सहित नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये।
-0-

परिवेदनाओं पर गम्भीरता से विचार कर त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करावें - बन्धु

 जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

मुख्य सचिव और प्रभारी सचिव वीसी से जुड़े रहे
बाड़मेर, 16 फरवरी। आमजन की जनसुनवाई की त्रिस्तरीय व्यवस्था के अन्तर्गत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई का जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता आयोजित  की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने परिवादो को गम्भीरता से सुना। वही मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा और जिले के प्रभारी सचिव के.सी. मीणा वीसी से जुड़े रहे।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं पर अधिकारी गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनका त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। क्योंकि यह सरकार की सुशासन की परिकल्पना को साकार करने का एक सशक्त माध्यम है।
    इस दौरान मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा ने ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में शून्य परीवेदना प्राप्त होने को गंभीरता से लिया और भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। साथ ही जनसूनवाई का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
      वही सम्भागीय आयुक्त और जिले के प्रभारी सचिव के सी मीणा ने जनसुनवाई में बार बार आने वाली शिकायतो को सूची बद्ध कर और उनकी प्रभावी मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
  इससे पूर्व जिला कलेक्टर लोक बंधु जनसुनवाई में आई सभी परिवादों की विस्तार से सुनवाई की एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का प्रभावी पर्यवेक्षण करें।  
  जिला कलेक्टर ने कहा कि आज की जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरण एक सप्ताह में निपटाएं जाए। इस दौरान जनसुनवाई में आए सभी परिवादियो की एक-एक परिवेदना को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी रास्ते कहीं पर भी बन्द नहीं हो, अतिक्रमण होने पर त्वरित कार्यवाही कर हटाया जाए। उन्होंने अतिक्रमण के प्रकरणों में एक सप्ताह में बेदखली की कार्यवाही करने की हिदायत दी। इस दौरान जनसुनवाई में कुल 48 परिवाद पेश हुए।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए सभी परिवादों की एक-एक परिवेदना को देखा तथा संबंधित अधिकारी से विभागीय पक्ष से जानकारी ली।
    इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह भाटी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-





बुधवार, 15 फ़रवरी 2023

चौहटन रोड फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण जारी, मुख्यमंत्री ने दी निर्माण के लिए 6.22 करोड़ रुपए की स्वीकृति

इससे पूर्व भी 13.28 करोड़ रुपए की दे चुके हैं वित्तीय स्वीकृति

बाड़मेर, 15 फरवरी। जिले के चौहटन रोड़ एलसी-328 पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आरओबी निर्माण के लिए तीसरी किश्त के रूप में 6.22 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में भी निर्माण के लिए 13.28 करोड़ रुपए की मंजूरी दी जा चुकी है।
बाड़मेर जिले का यह ओवरब्रिज 630 मीटर लंबा टू-लेन होगा। इसमें कुल 37.80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। दोनों तरफ तीन-तीन मीटर की सर्विस लेन भी बनेगी।
इससे गड़रारोड़, चौहटन, सेड़वा, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, रामसर, सेड़वा, धनाऊ सहित कई तहसीलों एवं पंचायत समितियों से आमजन का शहर में आवागमन और आसान हो जाएगा तथा जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। ओवरब्रिज का निर्माण इसी वर्ष पूरा होना संभावित है।
-0-

थार महोत्सव-2023 के आयोजन के संबंध में बैठक 16 फरवरी को

बाड़मेर, 15 फरवरी। जिले में थार महोत्सव का आयोजन 11 से 13 मार्च को किया जाएगा। थार महोत्सव का जिले में भव्य रूप से आयोजित किये जाने के उपलक्ष में प्रारम्भिक तैयारियों एंव कार्यक्रमों के निर्धारण के लिए गुरूवार, 16 फरवरी को सांय 5 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं संस्थाओं को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने कहा।
-0-

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित

पशुओं पर होने वाली क्रूरता को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाये - पंवार

बाड़मेर, 15 फरवरी। पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के. पंवार की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 3 बजे आयोजित हुई।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी के. पंवार ने पशुओं पर होने वाली क्रूरता को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा तथा विगत बैठक में लिये गये निर्णयों की अनुपालना पर चर्चा करते हुए पशुओं पर होने वाली क्रूरता को रोकने के लिए नियमों में एकरूपता लाने की बात कही। इस दौरान समिति हेतु नए सदस्यों का नाम मनोनीत किया गया साथ ही भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, हरिसाणा द्वारा प्रसारित ‘‘मेमोरंडम ऑफ सोसाइटी एंड बायलॉज ऑफ सोसाइटी’’ के द्वारा जारी नवीन विधान का पुनः अनुमोदन करने के साथ राज्य स्तरीय पशु मेला तिलवाड़ा में पशु परिवहन पर चर्चा की। समिति का नाम पशु क्रूरता निवारण समिति के नाम से पंजीकृत करवाने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विनय मोहन खत्री, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा नितिन बोहरा समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

विख्यात श्री मल्लीनाथ पशु मेला, तिलवाड़ा में 18 मार्च से

तैयारियों की समीक्षा कर समुचित व्यवस्थाएं करवाने के दिये निर्देश

पशु प्रतियोगिताए के साथ खेलकुद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को होगा आयोजन
बाड़मेर, 15 फरवरी। जिले का प्रसिद्व श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा में 18 मार्च से 01 अप्रेल 2023 तक आयोजित किया जाएगा। जिले के सबसे बड़े इस राज्य स्तरीय पशु मेले की व्यापक तैयारियों तथा समुचित व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए प्रबंधकारिणी की बैठक जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
    इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि तिलवाड़ा पशु मेले के संबंध में सभी समुचित व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाए। मेला अवधि के दौरान सफाई, पानी, बिजली, चारा एवं यातायात व्यवस्थाआंे के साथ पशुपालकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराए। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने तिलवाड़ा पशु मेले में पशुओं की संभावित आवक एवं क्रय विक्रय, पेयजल एवं परिवहन समेत पशु चिकित्सा इंतजामों की विस्तार के साथ जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाया जाएगा। उन्होने मेले के दौरान पशुओं के लिए चारे, पानी एवं यात्रियों के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार को मेला मैदान की साफ सफाई, झांडियों की कटाई, पशु खेलियों की मरम्मत, मैदान लेवलिंग, यातायात, वाहन पार्किग सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होने ले आउट के बाहर कोई दुकान नहीं लगाने के निर्देश दिए। उन्होने डिस्कॉम के अधिशाषी अभियन्ता को मेला मैदान पर बिजली व्यवस्था को सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये।
उन्होने रेल गाड़ियों के तिलवाड़ा स्टेशन पर ठहराव, मेले के लिए अतिरिक्त बसें लगाने, एसबीआई बैंक की अस्थाई शाखा तथा मोबाईल एटीएम लगाने, आर.ओ. प्लान्ट से पेयजल आदि की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
उन्होने मेले के दौरान कन्ट्रोल रूम स्थापित करने एवं मेला परिसर तथा बालोतरा में मुख्य मार्गो पर तिलवाड़ा मेले के साईन बोर्ड लगाने को कहा। साथ ही उन्होने मेले के दौरान तिलवाडा में डेयरी बूथ, चारा डिपो एवं पशुशिविर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
  जिला कलक्टर ने मेलार्थियों के प्रेरणा स्वरूप कृषि, पशुपालन, साक्षरता, परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा विभाग से संबंधित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि वाहनों में निर्धारित क्षमता में ही पशुओं का परिवहन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही पशुओं की रवानगी की जाए।
    बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी, अतिरिक्त जिला कलक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह भाटी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मेला आयोजन का कार्यक्रम
  पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विनय मोहन खत्री ने बताया कि श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा का आयोजन 18 मार्च से 01 अप्रेल, 2023 तक किया जाएगा। मेले के लिए दुकानो की नीलामी 27 एवं 28 फरवरी, चौकियो की स्थापना 14 मार्च, झंडारोहण 18 मार्च, पशु प्रतियोगिता 19 से 20 मार्च तक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 18 से 21 मार्च तक तथा पुरस्कार वितरण 21 मार्च को होगा। इसके अलावा पशुओ की संभावित रवानगी 22 मार्च से रहेगी।
-0-






मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023

पुलवामा हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बाड़मेर, 14 फरवरी। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के काफीले पर आतंकवादियों द्वारा हमलें में 40 जवान शहीद हो गये थे, इस पर अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर द्वारा काला दिवस के उपलक्ष्य में समस्त स्टाफ एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा मौन धारण कर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

प्राचार्य डॉ. एस.के. बिश्नोई ने बताया कि महाविद्यालय परिवार द्वारा हमलें में शहीद हुए जवानों की शहादत को देश हमेशा याद करेगा। उन्होंने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमारे देश के जवानों पर आंतकियों ने कायरतापूर्ण हमला किया था, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमलावर ने विस्फोटक भरी कार से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले की बस को टक्कर मार दी थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे।
-0-

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक 15 फरवरी को

बाड़मेर, 14 फरवरी। पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक बुधवार 15 फरवरी को जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में बुधवार 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।

सदस्य सचिव पशु क्रूरता निवारण समिति एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विनय मोहन खत्री ने बताया कि कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में विगत बैठक में लिये गये निर्णयों की अनुपालना पर चर्चा एवं समिति हेतु नए सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा साथ ही भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, हरिसाणा द्वारा प्रसारित ‘‘मेमोरंडम ऑफ सोसाइटी एंड बायलॉ ऑफ सोसाइटी’’ के द्वारा जारी नवीन विधान का पुनः अनुमोदन तथा राज्य स्तरीय पशु मेला तिलवाड़ा में पशु परिवहन पर चर्चा की जाएगी। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा प्रबंधकारिणी की बैठक 15 फरवरी को

बाड़मेर, 14 फरवरी। श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा वर्ष 2023 की प्रबंधकारिणी की प्रथम बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विनय मोहन खत्री ने बताया कि कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में मेले की तिथियों का निर्धारण, उप समितियों का गठन, कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, जल एवं विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, राशन एवं चारा व्यवस्था समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित अद्यतन सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

परिवहन विभाग ने शुरु की एमनेस्टी योजना

पुराने बकाया कर पर ब्याज व पेनल्टी में शत प्रतिशत छूट एवं ई-रवान्ना में मिलेगी छूट

बाड़मेर, 14 फरवरी। राजस्थान सरकार परिवहन एवं रोड़ सेफ्टी विभाग के आदेशानुसार वाहन स्वामियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ऐमनेस्टी योजना शुरु की है।
जिला परिवहन अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत वाहनों पर 31 दिसम्बर 2022 तक के बकाया कर जमा कराने पर उस पर लगने वाले ब्याज एवं पेनल्टी पर शत प्रतिशत छूट प्रदान की गई है। साथ ही इस योजना में ऐसे वाहन भी शामिल किए गए है जो कि किन्ही कारणों वश नष्ट अथवा खुर्द बुर्द हो चुके हो, उसके निस्तारण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ परिवहन कार्यालय में आवेदन करने पर वाहन के नष्ट होने की तिथि का निर्धारण करते हुए निर्धारण तिथि के बाद का कर एवं ब्याज व पेनल्टी पर शत प्रतिशत छूट प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार परिवहन एवं रोड़ सेफ्टी विभाग के आदेशानुसार खनन विभाग द्वारा प्राप्त ई-रवान्ना के निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा एमनेस्टी योजना लाई गई है। इस योजना के अन्तर्गत 31 जनवरी 2023 तक भारवाहनों के खनन विभाग से प्राप्त ई-रवान्ना पर 95 प्रतिशत की छूट की गई। इसके साथ ही ट्रैक्टर पर बकाया ई-रवान्ना के निस्तारण हेतु एक मुश्त राशि 7500 रूपये जमा करवाने पर सभी ई-स्वान्ना का निस्तारण किया जा सकेगा। इस योजना की विस्तृत जानकारी हेतू कार्यालय में कार्यालय समय पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

बाड़मेर में आरोग्य पखवाड़े का हुआ आगाज

प्रथम दिन 11 बच्चों को सर्जरी के लिए किया गया रेफर

30 दिव्यांगजन को उपकरण किये वितरण
बाड़मेर, 14 फरवरी। जिला कलेक्टर बाड़मेर के निर्देशानुसार निरोगी बाड़मेर अभियान के अंतर्गत सरकारी स्कूलों, आंगनवाड़ी व मदरसों के कुल 7.7 लाख बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है। बच्चों के उपचार के लिए निरोगी बाड़मेर के अंतर्गत विशेष शिविर लगाकर किया जा रहा है उपचार। बाड़मेर जिला प्रशासन का नवाचार।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाड़मेर डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि बाड़मेर में कुल 770000 बच्चों की प्री-स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों में जन्मजात विकृति क्लेफ्ट लिप, क्लेफ्ट पेलेट, हदय में छेद, आंखों, त्वचा, दांत, कान रोग, बोलने, सुनने आदि अन्य बीमारियां मिली है। जिसमें रेफर कुल 19569 के उपचार हेतु जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार से विशेष अभियान प्रारंभ किया गया। जिसमें आरोग्य पखवाड़ा के अंतर्गत 11 बच्चों को जिला कलेक्टर लोक बन्धु द्वारा हरी झंडी दिखाकर सर्जरी के लिए रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत कई गतिविधियां संचालित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि मिशन निरोगी राजस्थान के अन्तर्गत 16, 17, एवं 18 फरवरी 2023 को दिव्यांगजन हेतु खुशी केम्प भी लगाये जायेगे। जिसके अन्तर्गत कुल 3746 बच्चों में से वंचित दिव्यांगजन के सर्टिफिकेट बनाये जायेगें एवं उपकरण आदि से लाभान्वित किया जायेगा। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर चिरायु स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत कुल 720000 स्क्रीन बच्चों में से रेफर हुये 19669 बच्चों का उपचार करवाया जायेगा। इन केम्पों में चिन्हित लोगों को दन्त, दृष्टि आदि सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी तथा जरुरतमंद बच्चों को चश्में वितरित किये जायेंगे एवं जिनके दन्त शल्य चिकित्सा होनी है उन्हें राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं बालोतरा में डेन्टल डिलाईट पखवाडे़ के अन्तर्गत शल्य चिकित्सा उपलब्घ करवाई जायेगी। इसी क्रम में चयनित अन्य बीमारियां कुपोषण, रक्त की कमी आदि का उपचार भी अभियान के अन्तर्गत किया जायेगा।
-0-

फेस रिकाग्नेशन के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन के लिए मोबाइल एप लान्च

यह सुविधा प्रदान करने वाला राजस्थान भारत भर में पहला राज्य है

लगभग 94 लाख पेंशनर्स को मिलेगी सुविधा
बाड़मेर,14 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने आज सोमवार को अम्बेडकर भवन, जयपुर स्थित सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को घर बैठे वार्षिक सत्यापन किए जाने के लिए RAJSSP मोबाइल एप को लाॅन्च किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के लिए यह सुविधा प्रदान करने वाला राजस्थान भारत भर में पहला राज्य हैं। इससे लगभग 94 लाख पेंशनर्स को यह सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि इस एप्प के माध्यम से किसी भी एन्ड्राइड फोन के द्वारा पेंशनर द्वारा घर बैठे ही वार्षिक सत्यापन किया जा सकता है। इसके लिए पेंशनर को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही यह सुविधा निःशुल्क है।
उन्होंने बताया कि एप्प के माध्यम से लाभार्थियों के आधार डाटा आधारित Face recognition तकनीक का प्रयोग करते हुए पेंशनर्स का वार्षिक सत्यापन किया जाएगा। अभी प्रथम चरण में इसमें पेंशनर्स को घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से वार्षिक सत्यापन की सुविधा प्रदान की गई है। साथ में वह अपनी एलिजिबिलिटी भी देख सकता है और अपना पेंशन लेजर भी। इसके बाद द्वितीय चरण में इसमें घर से ही आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला कलेक्टर ने एप की जानकारी देते हुए बताया कि RAJSSP मोबाइल एप्प के साथ-साथ Face RD App को किसी भी एन्ड्राइड मोबाइल पर इन्स्टाल करना होगा। इसके माध्यम से सर्वप्रथम मोबाइल धारक को स्वयं का मोबाइल नम्बर एन्टर कर ओ.टी.पी. प्राप्त कर मोबाइल को सत्यापित करना होगा। इसके उपरान्त पेंशनर का पीपीओ नम्बर एन्टर करना होगा, इसके पश्चात् पेंशनर का नाम, पिता/पति का नाम, योजना का नाम, आधार नम्बर आदि प्रदर्शित होगा। Face Capture पर क्लिक करने के उपरान्त मोबाइल के आगे अथवा पीछे वाले कैमरे के द्वारा पेंशनर का लाइव फोटो कैप्चर करना होगा। फोटो कैप्चर करते समय पेंशनर को स्वयं की आंखे टिमटिमानी होगी।
उन्होंने कहा कि आधार पोर्टल से पेंशनर का फोटो सत्यापित होने के उपरान्त पेंशनर के वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है। इस सम्पूर्ण कार्य में एक मिनिट से भी कम समय लगता है। पेंशनर के अत्यधिक वृद्ध होने अथवा मोतियाबिन्द का आपरेशन करवा चुके पेंशनर्स के इस एप्प के माध्यम से सत्यापन के कुछ अधिक समय लग सकता है। यह मोबाइल एप एन.आई.सी., सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग तथा आधार पोर्टल के सहयोग से विकसित किया गया है।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने  बताया कि बाड़मेर जिले में कुल पंजीकृत सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी 368181 है, जिसमे से 250813 लोगों द्वारा अपनी पेन्शन का वार्षिक भोतिक सत्यापन करा लिया गया है, शेष 117368 का सत्यापन होना बाकी है। जिला कलेक्टर ने पंजीकृत सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से अपील कि वे सभी इन सेवाओं का प्रयोग करते हुए अपना सत्यापन करावे ताकि योजनानुसार पेंशन लाभ  भविष्य में नियमित रूप से मिल सके।
-0-

एक दिवसीय केरियर परामर्श कार्यशाला का हुआ आयोजन

भारत की आत्मा गांवों में बसती है, इसलिए ग्रामोत्थान अतिआवश्यक - एडीएम राजपुरोहित

बाड़मेर, 14 फरवरी। नेहरू युवा केन्द्र बाड़मेर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एक दिवसीय केरियर परामर्श कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद बाड़मेर के सभागार में किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने कहा कि युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर अपनी क्षमताओं को पहचानना चाहिए। भारत की आत्मा गांवों में बसती है, इसलिए ग्रामोत्थान अतिआवश्यक है। आज के समय में ज्यादातर कार्य ऑनलाईन किये जा रहे। हमें ऑनलाईन कार्यों व योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। समय का सदुपयोग करें तथा क्या पढ़ना है, कितना पढ़ना है तथा कैसे पढ़ना है, यह अवश्य निर्धारित करें।
कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षु आईएएस व रामसर एसडीएम निर्वति सोमनाथ ने कहा कि अनुशासन जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। युवाओं को जिज्ञासु बनकर जुनून व अनुशासन के साथ जनजागरूकता व जनसहयोग से समाज की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना चाहिए। प्रतियोगाी प्ररीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को एकाग्रता तथा निरन्तर अभ्यास से कठिन परिश्रम करना चाहिए। भारत की आत्मा गांवों में बसती है, इसलिए ग्रामोत्थान अतिआवश्यक है। हम सभी को मिलकर आत्महत्या, बालविवाह, दहेज, नशा जैसी कुरितियों के खिलाफ आवज बुलंद करनी चाहिए।
इस दौरान अजीम प्रेमजी फांउडेशन के शारिया अली व संदीप चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी जागरूक नागरिकों का यह फर्ज बनता है कि हम सभी प्रत्यैक कार्य मिलजुलकर करें। खानपान, रहन-सहन की दैनिक गतिविधियों मंें स्वच्छता को अपनायें। जातीय आधारित भेदभाव से बचे तथा सभी के साथ सम्मान व्यवहार करें।
कार्यक्रम में राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्रवक्ता प्रंशात जोशी, एकशन एड के जिला कॉर्डिनेटर विकास सिंह, सूचना मंत्रालय से के.आर. सोनी ने विभिन्न विषयों पर अपने अपने विचार रखकर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
नेहरू युवा केन्द्र बाड़मेर के जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने अतिथियों का स्वागत किया तथा लेखाधिकारी घेवरचंद प्रजापति ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन स्वामी विवेकानंद युवा मंडल धनाऊ के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने किया। इस अवसर पर एनवाईसी जसवंतसिंह, बिरबल नेहरा, गणेश कुमावत, सुरेश पोटलिया, भैराराम, राहुल कुमार, खुमाणंिसह, बाबुडीकुमारी, गोमती, रामकुमार एवं सोनाराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
-0-





महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) प्रशिक्षण हेतु काउंसलिंग

काउंसलिंग में 127 अभियार्थियो ने लिया भाग

बाड़मेर 14 फरवरी। जिले में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) प्रशिक्षण के सम्बन्ध में प्राप्त आवेदन पत्रों के अनुरूप सत्र 2022-23 के लिए प्रशिक्षण के लिए काउन्सलिंग स्वास्थ्य भवन परिसर बाड़मेर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.एस. गजराज के निर्देशन में गठित टीम उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रेमचंद दीपन, नर्सिंग अधिक्षक एएनम ट्रेनिंग सेंटर बालोतरा मदनलाल जीनगर, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी, वरिष्ठ सहायक प्रकाश माली, प्रकाश भाटी, कनिष्ठ सहायक धनपत चारण, जयप्रकाश सोनी, प्रकाशचंद द्वारा किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.एस. गजराज ने बताया कि काउन्सलिंग के लिए श्रेणीवार कटऑफ जारी की गई है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 91, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 89-80 अनुसूचित जाति के लिए 87 अनुसूचित जनजाति के लिए 84, एमबीसी 87, ईडब्लुएस 82.80 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए 63.80 आशा सहयोगिनी के लिए 61.80 विधवा एवं तलाकशुदा के लिए 71.40 एवं विकलांग के लिए 49.80, कट-ऑफ मार्कस निर्धारित किए गए है। उन्होंने बताया कि प्रथम काउन्सलिंग में वर्गानुसार कट-ऑफ मार्कस रखने वाले पात्र अभ्यर्थी मय अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रअंक तालिका सहित उपस्थित हुए। काउन्सलिंग में 5 गुणा अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रेमचंद दीपन ने कहा की एएनएम् प्रशिक्षण केन्द्र बालोतरा में कुल 45 सिट है जिन पर एएनएम् हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा, एएनएम प्रशिक्षण सयोंजनकर्ता धनपत चारण वरिष्ठ सहायक ने बताया की काउंसलिंग हेतु कुल 264 अभियार्थियो को बुलाया गया था, जिसमे से 127 अभियार्थियो द्वारा काउंसलिंग में भाग लिया गया। जिला आशा समन्वयक रकेश भाटी ने बताया कि आशा सहयोगिनी को भी एएनएम प्रशिक्षण हेतु आशा प्रशिक्षण मॉड्युल 6 व 7 के चतुर्थ तक प्रशिक्षित कार्यरत होने का प्रमाण पत्र काउन्सलिंग के दौरान प्रस्तुत करने पर ही पात्र माना जायेगा।
-0-





मीजल्स-रूबेला बीमारी के उन्मूलन हेतु कलेक्टर लोकबंधु का नवाचार

राजस्थान में मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान करने वाला बाडमेर प्रथम जिला होगा

बाड़मेर 14 फरवरी। बाडमेर में यह बीमारी ओरी अथवा छोटी माता के नाम से जानी जाती है। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अनेक जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जा रहे है। इन टीको के कारण क्रमशः 2014-2015 में पोलियो एवं मेटरनल एवं नियोनेटल टिटनेस का उन्मूलन किया जा चुका है। इस वर्ष दिसम्बर 2023 तक सरकार ने खसरा रूबेला बीमारी को खत्म करने हेतु संकल्प लिया है।
राज्य स्तर से प्राप्त आंकड़ो एवं सर्वे के अनुसार लगभग 72757 बच्चें जो एम.आर. के 1 अथवा 2 टीकों से वंचित है। जिला कलेक्टर लोकबंधु ने निरोगी राजस्थान बैनर तले इन 9 माह से 5 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को एम.आर. के दोनो टीके लगाने के लिए एक विशेष अभियान का आगाज किया है। 13 से 18 फरवरी 2023 तक एक सप्ताह का यह अभियान बाडमेर जिले के प्रत्येक गांव में, जिले की सभी ए.एन.एम. व आशा मिलकर सभी गांवों में छूटे हुए बच्चों को टीके लगायेंगी। राजस्थान में इस तरह का टीकाकरण अभियान करने वाला बाडमेर प्रथम जिला होगा।
स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां सी.एम.एच.ओ. डॉ. चन्द्रशेखर गजराज के दिशा-निर्देशों में 01 फरवरी 2023 से ही शुरूआत कर ली थी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीत मोहिन्दर सिंह पिछले एक सप्ताह से इस अभियान की माईक्रोप्लान, टीके की उपलब्धता एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का मोर्चा संभाले हुए है। सोमवार 13 फरवरी को सभी उप केन्द्रों में लगभग 3487 छूटे हुए बच्चो को चिन्हित कर ए.एन.एम. द्वारा टीकाकरण से लाभान्वित किया गया। इस अभियान के औचक निरीक्षण एवं आ रही कठिनाईयों को दूर करने के लिए आर.सी.एच.ओ. डॉ. सिंह ने स्वंय फिल्ड में जाकर पी.एच.सी. अराबा एंव पी.एच.सी. सरवडी का निरीक्षण किया। इनके अलावा जिला स्तर से डॉ. गजराज, डॉ. पी.सी.दीपन, सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बी.पी.एम. एवं सेक्टर अधिकारियों द्वारा मोनिटरिंग की जा रही है। इस कार्यक्रम की रूपरेखा आर.सी.एच.ओ. डॉ. सिंह एवं डबल्यू.एच.ओ. के डॉ. पंकज सुथार द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर की गयी है।
-0-







मेडिकल अंग उपकरण वितरण कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चो को मिले मोबाइल और उपकरण

बाड़मेर, 14 फरवरी। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के समावेशित प्रकोष्ठ अन्तर्गत जिले के राजकीय विद्यालयों में गत वर्ष में अध्ययनरत चयनित बालक-बालिकाओं को उनके योग्य उपकरण वितरण कार्यक्रम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मालगोदाम रोड़ बाड़मेर में जिला कलेक्टर लोकबन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने आगन्तुक बालक बालिकाओं को श्रवण मशीन, टाªई साइकिल, मोबाईल फोन आदि उपकरण विद्यार्थियों को वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर ने पात्र बालक बालिकाओं को इस अभियान से अधिकाधिक लाभ लेने के साथ राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं चिकित्सा विभाग की अन्य योजनाऐ जैसे चिरंजीवी योजना तथा आगामी दिनों मे चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित होने वाले शिविरों तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में होने वाले मेडिकल कैम्प के बारे में बताते हुए अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
चिकित्सा विभाग की स्क्रीनिग के दौरान इन योजनाओं से लाभान्वित होने वाले विद्यार्थी जिन्हें आगे के ईलाज के लिए जोधपुर के लिए रेफर किये गया था। उन्हे 108 एम्बुलेन्स के द्वारा जोधपुर के लिए जिला कलक्टर लोकबन्धु द्वारा हरी झण्डी बताकर रवाना किया गया। जिला कलेक्टर ने रेफर होने वाले बच्चो को चाकलेट खिलाकर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की शुभकामना दी। लाभान्वित होने वाले बच्चो ने जिला कलेक्टर को अपने हाथो से बनाई कृतिया भेंट की एवं जिला कलेक्टर ने उनकी इस खूबी की प्रशंसा की।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अधिकारी तनुराम ने बताया कि इस दौरान जिले के लगभग 50 बच्चो को मोबाईल फोन एवं अन्य उपकरण दिये गये। शेष बालक बालिकाओं को इस वर्ष आयोजित मेडिकल असेसमेन्ट शिविर जो कि 16 फरवरी को महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड बाडमेर में, 17 फरवरी को राउमावि गुडामालानी एवं 18 फरवरी को पंचायत समिति परिसर बालोतरा में आयोजित होगा जिसमें वितरित किये जायेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, परियोजना अधिकारी जयप्रकाश व्यास, कार्यक्रम अधिकारी सत्यदेव सोनी तथा चिकित्सा विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी आज रहेगे जिले के दौरे पर

बाड़मेर, 14 फरवरी। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी बुधवार 15 फरवरी को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी बुधवार 15 फरवरी को प्रातः 10 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर 11 बजे बायतु में ग्राम काकड़ों की ढाणी में आयोजित सामाजिक समारोह में शिरकत करेगें। वे सांय 6 बजे बायतु से प्रस्थान कर सांय 7 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा रात्रि 10 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...