बुधवार, 24 नवंबर 2021

खुदरा दवा विक्रेताओं को योजना की जानकारी हेतु कार्यशाला आयोजित

 राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना

बाड़मेर, 24 नवम्बर। राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत सरकारी अस्पताल तथा आरजीएचएस योजना से जुड़े हुए निजी चिकित्सालयों में भर्ती/बाहरी रोगियों को त्वरित एवं सुगम तरीके से दवा की उपलब्ध करवाने तथा खुदरा दवा विक्रेताओं को योजना की जानकारी कराने हेतु बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सहायक औषधि नियंत्रक मनीष अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई इस योजना के तहत सभी प्रकार के आरजीएचएस कार्डधारी मरीजों को निजी दवा दुकानों से निःशुल्क औषधियों की उपलब्धता करवायी जाएगी। इस योजना के तहत निजी दवा दुकानदारों को वन-टाईम रजिस्टेªशन करवाना होगा। रजिस्टेªशन के उपरान्त ही निजी दवा दुकानों से मरीजों को दवा उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। उन्होने बताया कि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देने हेतु सहायक औषधि नियंत्रक कार्यालय बाड़मेर में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें शांतिलाल परिहार एवं राजेश कटारा औषधि नियन्त्रण अधिकारी तथा खुदरा दवा विक्रेताओं ने भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना के बारे में सभी बिन्दुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर खुदरा दवा विक्रेताओं को अधिक से अधिक रजिस्टेªशन करवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत वर्तमान में राजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित फर्म हैप्पी मेडिकल स्टोर एवं पवन मेडिकल स्टोर द्वारा रजिस्टेªशन करवा लिया गया है तथा अन्य दवा विक्रेता भी योजना को लेकर काफी उत्साहित है।
-0-

वांछित अपराधी पर पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित

 बाड़मेर, 24 नवम्बर। वांछित अपराधी जमनालाल पुत्र शंकरलाल जाति जाट निवासी रूदड़ी पुलिस थाना कपासन जिला चितौड़गढ़ को बन्दी करवाने पर जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि प्रकरण संख्या 28 दिनांक 3 नवम्बर,2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सदर बाड़मेर के प्रकरण में वांछित अपराधी जमनालाल पुत्र शंकरलाल जाति जाट निवासी रूदड़ी पुलिस थाना कपासन जिला चितौड़गढ़ फरार चल रहा है जो बावजूद प्रयासों के आज दिन तक गिरफतार नहीं हुआ है।
उन्होने बताया कि उक्त फरार अपराधी को बन्दी करवाने, बन्दी करने, बंदी बनाने या उसके द्वारा बंदीकरण पर विरोध किये जाने पर विधि सम्मत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर बन्दी बनायेगा या बंदी कराने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करेगा या करायेगा, उसे जिला पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा पांच सौ रूपये का नकद ईनाम दिया जाएगा तथा अपराधी के संबंध में सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
-0-

एमनेस्टी योजना का प्रथम चरण 30 तक

 बाड़मेर, 24 नवम्बर। अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहाकारी निगम लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम की योजनाओ में 31 मार्च 2014 तक स्वीकृत किये गए ऋण प्रकरणों में वितरित की गई राशि का 20 प्रतिशत राशि जमा करवाकर शेष बकाया मूलधन, बकाया समस्त दंडनीय ब्याज से छूट का लाभ लिया जा सकेगा। योजना चरण अनुसार तीन चरणों में 31 मार्च, 2022 तक प्रभावी होगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापूरी ने बताया कि योजना का प्रथम चरण 30 नवम्बर 2021 तक लागू रहेगा। प्रथम चरण में 31 मार्च 2014 तक स्वीकृत ऋण प्रकरणों में वितरित की गई राशि का 20 प्रतिशत राशि आवेदक द्वारा जमा कराई जाती है तो उसे शेष बकाया मूलधन, बकाया ब्याज एवं समस्त बकाया दंडनीय ब्याज राशि से छूट का लाभ दिया जा सकेगा।
उन्होने बताया कि बाड़मेर जिले के 31 मार्च, 2021 तक स्वीकृत ऋण प्रकरणों में कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के बकायादार प्रथम चरण में 30 नवम्बर,2021 तक आवेदन प्रस्तुत कर योजनान्तर्गत अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते है। योजनान्तर्गत ऋणी, उसके वारिस या जमानतदार को प्रथम चरण में लाभ लेने हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय बाड़मेर में आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
-0-

गुरूवार को 11 तथा शुक्रवार को 13 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान  

बाड़मेर, 25 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार 25 नवम्बर को 11 एवं शुक्रवार 26 नवम्बर को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 25 एवं 26 नवम्बर को वार्ड संख्या 47 व 48 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
गुरूवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार 25 नवम्बर को बताया कि बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में बेरीवाला तला, बालोतरा में भूरसिंह की ढाणी, कल्याणपुर में खीपली खेड़ा, गिड़ा में जाखड़ा, गडरारोड़ में मालाणा, गुडामालानी में पीपराली, फागलिया में वाधा, शिव में जोरानाड़ा, सिणधरी में बिलासर, सिवाना में मोतीसरा, धनाऊ में धनाऊ ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शुक्रवार के शिविर
उन्होने बताया कि शुक्रवार 26 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में नोख, पाटोदी में कवरली सूरजबेरा, कल्याणपुर में तिरसिंगडी सोढ़ा, बायतु में छितर का पार, धोरीमना में लोलों की बेरी, गडरारोड़ में जैसिन्धर स्टेशन, गुडामालानी में पूंजाबेरी, फागलिया में गंगासरा, शिव में कोटडा, सिणधरी में नाकोड़ा, समदडी में सरवड़ी चारणान तथा चौहटन में देदूसर एवं नेतराड़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत गुरूवार एवं शुक्रवार को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 47 व 48 के लिए पुरानी दृष्टि डेजर्ट ऑफिस के पास लक्ष्मी नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

फसल खराबे से प्रभावित 262 कृषकों को 27 लाख का कृषि आदान अनुदान

 बाड़मेर, 24 नवम्बर। जिले के गडरारोड़, चौहटन, रामसर एवं शिव तहसील क्षेत्रों के फसल खराबे से प्रभावित 262 कृषकों को कृषि आदान अनुदान राशि वितरण करने हेतु कुल 26 लाख 96 हजार 971 रूपये की वितीय स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा बजट आवंटन के आधार पर 33-50 प्रतिशत खराबे वाले गडरारोड तहसील क्षेत्र के 47 अदर देन एसएमएफ कृषकों को कृषि आदान अनुदान राशि वितरण हेतु 630292 रूपये की वितीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार 50-75 प्रतिशत खराबे वाले चौहटन, गडरारोड, रामसर एवं शिव तहसील क्षेत्र के 110 कृषकों को 1414272 रूपये, 75-100 प्रतिशत खराबे वाले रामसर तहसील क्षेत्र के 13 कृषको ंको 151096 रूपये तथा 50-75 खराबे वाले चौहटन, रामसर एवं शिव तहसील क्षेत्र के 28 एसएमएफ कृषकों 177087 रूपये एवं 75-100 प्रतिशत खराबे वाले रामसर तहसील क्षेत्र के 64 कृषकों को कृषि आदान अनुदान राशि वितरण हेतु 324224 रूपये की वितीय स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

मंगलवार, 23 नवंबर 2021

बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम के विकास को 50 लाख रूपये की घोषणा

 युवा अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करे - चांदना

युवा मामलात एवं खेल मंत्री ने किया 65 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन
बाड़़मेर, 23 नवम्बर। युवा खेलों तथा अपनी रूचि अनुसार ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग कर मंजिल हासिल करें। यह बात युवा मामलात एवं खेल तथा कौशल एवं उद्यमिता मंत्री अशोक चांदना ने 65 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक 17 व 19 वर्ष छात्र एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर कही।
युवा मामलात एवं खेल मंत्री चांदना ने कहा कि खेलों की पुरानी कहावत बदल चुकी है, 400 से ज्यादा खिलाड़ी राजस्थान में विभिन्न सरकारी नौकरियां प्राप्त कर चुके है। उन्होने बताया कि 19 ऑलम्पिक मेडल देश में आए, उनमें से 5 मेडल पैरा के राजस्थान के खिलाडी लेकर आए। यह इतिहास में पहली बार हुआ कि खिलाड़ी जयपुर पहुंचे उससे पहले माननीय मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ रूपये की ईनाम राशि उनके पास पहुंचा दी। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खिलाडियों एवं युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का नया रास्ता खोला है। उन्होने कहा कि रीट की परीक्षा में 31 हजार आशार्थियों मे दो प्रतिशत के हिसाब से 625 युवा स्पोट्स कोटा से जाएंगे। उन्होने कहा कि इसकी एक और विशेषता है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है, कोई इन्टरव्यू नहीं है, ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी का ट्रायल होगा या सर्टिफिकेट लगेगा, ये रास्ता खिलाडियों के लिए खुल चुका है। यह पॉलिसी मुख्यमंत्री ने बनाई। राजस्थान के खिलाड़ी विभिन्न सरकारी विभागों में सीधी नियुक्तियां पा रहे है। उन्होने कहा कि ऐसी व्यवस्था हो गई है कि बच्चा ऑपन नेशनल, ऑपन इन्टर नेशनल, वर्ड कप, वर्ड चैम्पियनशीप, ऑलम्पिक, एशियार्ड का मेडल लेकर आएगा वह ऑनलाईन खेल विभाग में नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। हमने कानून बना दिया जो ऑनलाईन मेडल लेकर आएगा उसको नौकरी देनी पडेगी।
उन्होने बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में सुविधाओं के लिए 50 लाख रूपये की घोषणा की।    इस अवसर पर जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, उप निदेशक शारीरिक शिक्षा ब्रह्मानन्द महर्षि, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत समेत जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व खेल मंत्री ने ध्वजारोहण कर विधिवत रूप से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की।
-0-





अनुसूचित जाति/जन जाति अत्याचार निवारण समिति कीे बैठक 26 को

बाड़मेर, 23 नवम्बर। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 26 नवम्बर को प्रातः 10 बजे आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

अब तक दो लाख से अधिक लोगों ने की शिविरों में शिरकत

17798 आवासीय पट्टे जारी, 53336 का नामान्तरकरण
बाड़मेर, 23 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत ग्रामीणों के राजस्व सहित विभिन्न विभागों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाई जा रही है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार 24 नवम्बर को 13 तथा गुरूवार 25 नवम्बर को 11 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार 24 नवम्बर को वार्ड संख्या 39, 40 व 41 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 2 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान 21 नवम्बर तक जिले की समस्त पंचायत समितियों की 414 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाकर राजस्व सहित विभिन्न विभागों के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इन शिविरों में नामान्तरकरण के 53336 प्रकरण, राजस्व अभिलेख/खातों के शु़िद्धकरण के 70667 प्रकरण, आपसी सहमति से 6126 खातों का विभाजन, 1646 रास्ते के प्रकरण, 45 नये राजस्व गांवों के प्रस्ताव, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के 2099 प्रकरण, 62428 राजस्व रेकार्ड की प्रतिलिपियों का वितरण तथा जाति, मूल निवास, हैसियत प्रमाण पत्र इत्यादि के 47823 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होने बताया कि उक्त आयोजित शिविरों में अब तक 201895 लोगों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य कार्य का शिविरों में निस्तारण किया जा रहा है। अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के 1833 लाभार्थियों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त का भुगतान, 10895 नवीन जॉब कार्ड, 17798 आवासीय पट्टे, 7562 मृदा स्वास्थ्य कार्डो का वितरण, हैण्ड पम्प मरम्मत के 1008 प्रकरण, 2137 पानी की गुणवता जॉच, विद्युत व्यवधान के 938 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी प्रकार शिविरों में मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के 4834 प्रकरण, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 72 प्रकरण, मुख्यमंत्री पालनहार योजना के 1385 प्रकरण, मुख्यमंत्री सुखद दाम्पत्य योजना के 66 प्रकरण, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के 690 प्रकरण, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के 542 प्रकरण, 561 नवीन जन आधार नामांकन, 2873 जन आधार संशोधन, 8986 छात्रवृति से लाभान्वित किया गया है।
बुधवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बुधवार 24 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में डाबलीसरा, बालोतरा में कितपाला, कल्याणपुर में थुम्बली, बायतू में कोलू, धोरीमना में खूमे की बेरी, गड़रारोड में जैसिन्धर गांव, गुडामालानी में खारवा, सेड़वा में रोहिला, शिव में नेगरड़ा, सिणधरी में खारा महेचान, समदडी में सावरड़ा तथा चौहटन में शोभाला जैतमाल एवं पोकरासर ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
गुरूवार के शिविर
उन्होने बताया कि बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में बेरीवाला, बालोतरा में भूरसिंह की ढाणी, कल्याणपुर में खीपली खेड़ा, गिड़ा में जाखड़ा, गडरारोड़ में मालाणा, गुडामालानी में पीपराली, फागलिया में वाधा, शिव में जोरानाड़ा, सिणधरी में बिलासर, सिवाना में मोतीसरा, धनाऊ में धनाऊ ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार 24 नवम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 39, 40 व 41 के लिए शिविर का आयोजन सिन्धी धर्मशाला के पास महावीर नगर में किया जाएगा।
-0-

सोमवार, 22 नवंबर 2021

रास्तों का राजस्व रेकर्ड में इन्द्राज होने से सैकड़ों लोग होंगे लाभान्वित

बाड़मेर, 22 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को नया सोमेसरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम पंचायत नया सोमेसरा के खेतों एवं ढाणियों में बने आम रास्तों को राजस्व रेकर्ड में दर्ज करने से सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित होंगे।

शिविर प्रभारी जगदीशसिंह आशिया ने बताया कि ग्राम पंचायत नया सोमेसरा के खेतों एवं ढाणियों में बने आम रास्तों को राज्य सरकार की मंशानुसार राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 131 व 132 तथा राजस्थान भू अभिलेख नियम 1957 के नियम 60 एच के तहत रास्ते का प्रस्ताव तैयार करने हेतु तहसीलदार बायतू को निर्देशित किया गया। जिस पर तहसीलदार बायतू इमरान खान, भू अभिलेख निरीक्षक कानाराम, पटवारी नौसर दीपाराम, पटवारी पप्पूराम, पटवारी वेणी प्रसाद द्वारा 39 प्रकरणों में जो रास्ते काफी समय से मौके पर चल रहे थे परन्तु राजस्व रेकर्ड में अंकन नहीं थे, उनके आपसी समझाईश कर प्रस्ताव तैयार किए जाकर गैर मुमकिन रास्तों को रेकर्ड में दर्ज करवाने की कार्यवाही की गई। उन्होने बताया कि उक्त रास्तों का राजस्व रेकर्ड में इन्द्राज होने से ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
ग्रामीण जनों द्वारा रास्तों, सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमि आरक्षित करने एवं राजस्व रेकर्ड में धारा 136 के तहत 338 शुद्धि कीे जाकर राजस्व रेकर्ड में इन्द्राज हो जाने से राज्य सरकार, जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
-0-


मंगलवार को 10 एवं बुधवार को 13 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 22 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 23 नवम्बर को 10 एवं बुधवार 24 नवम्बर को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 23 एवं 24 नवम्बर को वार्ड संख्या 39, 40 व 41 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मंगलवार 23 नवम्बर को बाडमेर पंचायत समिति में वाकलपुरा, पाटोदी में सिमरखिया, गडरारोड में तामलोर, आडेल में बाण्ड, सेड़वा में आदर्श केकड़, शिव में शिवाजी नगर, पायलाकला में सड़ा झूण्ड, सिवाना में धीरा एवं चौहटन में जैसार व खारावाल ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बुधवार के शिविर
उन्होने बताया कि बुधवार 24 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में डाबलीसरा, बालोतरा में कितपाला, कल्याणपुर में थुम्बली, बायतू में कोलू, धोरीमना में खूमे की बेरी, गड़रारोड में जैसिन्धर गांव, गुडामालानी में खारवा, सेड़वा में रोहिला, शिव में नेगरड़ा, सिणधरी में खारा महेचान, समदडी में सावरड़ा तथा चौहटन में शोभाला जैतमाल एवं पोकरासर ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 23 एवं 24 नवम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 39, 40 व 41 के लिए शिविर का आयोजन सिन्धी धर्मशाला के पास महावीर नगर में किया जाएगा।
-0-

शनिवार, 20 नवंबर 2021

जिला कलक्टर लोक बंधु ने किया मंगने की ढाणी शिविर का निरीक्षण

 प्रशासन गांवों के संग अभियान बना फलदायी

अधिकाधिक लोगों को शिविरों से लाभान्वित करे- जैन
 बाड़मेर, 20 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शनिवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की मंगने की ढाणी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
 इस मौके पर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होने विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों को सक्रिय रहकर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने लोगों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर अपने लम्बित कार्य का निस्तारण मौके पर ही कराने को कहा। 
 इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने शिविर में सभी विभागों के काउण्टरों का निरीक्षण कर सम्पादित किए जा रहे कार्यो की समीक्षा पश्चात् कहा कि शिविरों में विभागीय योजनाओं की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दी जाकर पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ पहुंचाया जाए। उन्होने अधिकारियों को शिविरों का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि प्रत्येक विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यो की जानकारी आमजन को मिल सकें। उन्होने प्री कैम्प के दौरान प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाकर कार्यो को निष्पादित करने को कहा।
  शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने कैम्प कार्यों की जानकारी दी।
-0-







प्रशासन गांव के संग अभियान की विस्तृत समीक्षा

 धीमी प्रगति वाले विभागों को अधिक मुस्तेदी की सख्त हिदायत

बाड़मेर, 20 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान की शनिवार को जिला कलेक्टर लोकबंधु ने
समीक्षा कर धीमी प्रगति वाले विभागों को मुस्तेदी से कार्य करने के निर्देश दिए।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग और प्रशासन शहरों के संग अभियान राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान है। इसमें कौताही कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं। 
उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रत्येक शिविर की औसत उपलब्धि और लक्ष्य का विश्लेषण कर ले ओर राज्य में अपनी रैंकिंग का ध्यान रखें। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में जिला टॉप टेन से बाहर नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चिरंजीवी योजना में शत प्रतिशत पंजीयन के लिए डोर टू डोर सर्वे करें। इसी तरह कोरोना टिकाकरण के लिए भी घर घर जाकर टिके लगाए।
 जिला कलेक्टर ने आगामी दिनों में संभवित मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा तथा 6 चिन्हित स्थानो पर सक्रियता के साथ सभी विभागीय योजनाओ एवं कार्यक्रमो के वंचितों को जोड़ने के लिए तेज़ी से काम करने को कहा।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि फ़ोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी सक्रिय रह कर कार्य करे एवं विशेष तिथियों को ग्राम सभा एवं शिविरो का व्यापाक प्रचार- प्रसार करें। उन्होंने अभियान में शत फीसदी नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए।
   इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि के विस्तार एवं अधिकतम लोगों को आवासीय पट्टे जारी करने के निर्देश दिए।
  वही मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने शिविर में अधिक कार्य करने के लिए प्री कैम्पों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
   इस दौरान अभियान से जुड़े सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वही सभी उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।
-0-






शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

शनिवार को विशेष ग्राम सभाओं में मतदाता सूचियों का पठन, रविवार को मतदान केन्द्रों पर दावें एवं आपतियां प्राप्त की जाएगी

 मतदाता सूची-2022 के लिए चल रहे विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले अधिकाधिक युवाओं के मतदाता सूची में नाम जुड़वाए

 बाड़मेर, 19 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में जिले में चल रहे मतदाता सूची-2022 के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को विशेष ग्राम सभाए और रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने का आव्हान किया है। उन्होंने वोटर हेल्प लाईन एप को भी लोगों को डाउनलोड कर उसका उपयोग करने के लिए भी प्रेरित करने का आह्वान किया।
 उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को गम्भीरता से करें 21 नवम्बर को विशेष तिथि के दौरान मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावें एवं आपŸिायों के पत्र प्राप्त करे। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से भी आह्वान किया कि वे 20 नवम्बर को आयोजित होने वाली वार्ड सभाओं एवं ग्राम सभाओं में उपस्थित रहकर मतदाता सूची के पठन के दौरान उसका सत्यापन करंे। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को इस दौरान मतदाता सूची का पठन इन सभाओं में करने के निर्देश दिए।
-0-

प्रशासन शहरों के संग अभियान की जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

 विशेष छूट से लोगो को लाभान्वित करे-जैन

वार्डवार सर्वे कर हर घर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
बाड़मेर,19 नवम्बर। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शुकवार को नगर परिषद में प्रशासन शहरों के संग अभियान की पार्षदों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन भी मौजूद रहे।
  जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को प्रातः पार्षदों से सरकार के इस महत्वाकांक्षी एवं जनहेतिषी अभियान में सक्रिय सहयोग एवं भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि वे हर वार्ड, मोहल्ले, गली एवं घर तक व्यापक प्रचार प्रसार करें।
  इस मौके पर कलेक्टर बंधु  ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान का अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए पार्षद एवं जनप्रतिनिधि आगे आए। उन्होंने विशेष रूप से 69 ए, फ्री होल्ड लीज पटे, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य एवं इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना में सहयोग की अपेक्षा की।
    इस अवसर पर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अभियान के दौरान प्रदत विशेष छूट का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि लोग अधिकतम संख्या में पट्टे, नियमन एवं संपरिवर्तन समेत अन्य कार्यों का लाभ उठाने के लिए आगे आए।
 इस दौरान नगर परिषद सभापति दिलीप माली, नगर न्यास सचिव शेलेष सुराणा, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
-0-







प्रशासन गांवों के संग अभियान, शनिवार को पांच स्थानों पर लगेंगे कैम्प

 बाड़मेर, 19 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शनिवार 20 नवम्बर को 5 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। 

 जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि शनिवार 20 नवम्बर को बाडमेर ग्रामीण पंचायत समिति में मंगने की ढाणी, पाटोदी में सांगरानाडी, बायतु में रेवाली, गडरारोड में बाण्डासर एवं सिवाना में धारणा ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
-0-

जिला कलक्टर ने किया माजीवाला शिविर का निरीक्षण

 प्रशासन गांवों के संग अभियान बना बहुपयोगी

 बाड़मेर, 19 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने बालोतरा पंचायत समिति की माजीवाला पंचायत में आयोजित शिविर का गहन निरीक्षण कर निष्पादित कार्यो की जानकारी ली।
  इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है तथा सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होने विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों को सक्रिय रहकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने लोगों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर अपने लम्बित कार्य का निस्तारण मौके पर ही कराने को कहा। 
 जिला कलक्टर लोक बंधु ने शिविर में सभी विभागों के काउण्टरों का निरीक्षण कर सम्पादित किए जा रहे कार्यो की समीक्षा पश्चात् कहा कि शिविरों में विभागीय योजनाओं की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दी जाकर पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ पहुंचाया जाए।
   इस मौके पर विधायक मदन प्रजापत ने अधिकारियों को शिविरों का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि प्रत्येक विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यो की जानकारी आमजन को मिल सकें। उन्होने प्री कैम्प के दौरान प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाकर कार्यो को निष्पादित करने को कहा।
   इस दौरान शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी नरेश सोनी ने कैम्प कार्यो की जानकारी दी।
-0-







बाड़मेर आगोर शिविर में विधायक जैन ने बांटे पट्टे

 बाड़मेर 19 नवंबर। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शुक्रवार को बाड़मेर आगोर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय विधायक मेवाराम जैन ने शिरकत कर समस्त विभागों के अधिकारियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक जैन ने आमजन से आग्रह किया कि वे अधिक अधिक संख्या में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर में भाग लेकर अपनी लंबित कार्यों का निस्तारण करवाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सक्रिय रहकर अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में अधिकाधिक लोगों को जानकारी देकर पात्र लोगों के आवेदन शिविर में ही लेकर हाथों हाथ लाभान्वित किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्वीकृति एवं आवासीय पट्टों का भी वितरण किया।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, सरपंच नीलम कंवर, तहसीलदार प्रेम सिंह चौधरी, विकास अधिकारी सुरेश कविया सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
-0-

गुरुवार, 18 नवंबर 2021

विधायक मेघवाल ने किया सोमारड़ी शिविर का निरेीक्षण

बाड़मेर, 18 नवम्बर। चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने शुक्रवार को सेड़वा पंचायत समिति की सोमरड़ी ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होने विभिन्न विभागों के काउण्टरों पर पहुंच कर विभागों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होने विभागीय अधिकारियों को सक्रियता के साथ सेवाभाग रखते हुए अधिकाधिक लोगों के लम्बित कार्य शिविर में निस्तारित कर उन्हें राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया तथा उनकी समस्ण्याओं को सुनकर उपस्थित अधिकारियों के शिविर के दौरान ही निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान उन्होने जॉब कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं की स्वीकृतियों का लाभार्थियों को वितरण किया।
-0-






शुक्रवार को 7 एवं शनिवार को 5 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 18 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार 19 नवम्बर को 7 तथा शनिवार 20 नवम्बर को 5 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 19 नवम्बर को वार्ड संख्या 45 व 46 के लिए शिविर का आयोजन सरस्वती स्कूल के पास इन्दिरा नगर में किया जाएगा।
शुक्रवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि शुक्रवार 19 नवम्बर को बाडमेर पंचायत समिति में बाड़मेर आगोर, बालोतरा में माजीवाला, गिड़ा में कसूम्बला भाटियान, गडरारोड में खबड़ाला, शिव में गंूगा, सिवाना में सिणेर तथा धनाऊ में सारणों की ढाणी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शनिवार के शिविर
उन्होने बताया कि शनिवार 20 नवम्बर को बाडमेर ग्रामीण पंचायत समिति में मंगने की ढाणी, पाटोदी में सांगरानाडी, बायतु में रेवाली, गडरारोड में बाण्डासर एवं सिवाना में धारणा ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 19 नवम्बर तक नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 45 व 46 के लिए सरस्वती स्कूल के पास इन्दिरा नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

जिला कलक्टर ने किया डण्डाली एवं भलरों का बाड़ा शिविरों का निरीक्षण, शिविर में आने वाले लोगों को पहुंचाए अधिकाधिक लाभ

 प्रशासन गांवों के संग अभियान ने गति पकड़ी

बाड़मेर, 18 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान मौके पर ही अधिकतम लोगों को राहत मिल रही है। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को मौके पर जाकर विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यो का जायजा लिया।
    गुरूवार को जिले की सिणधरी पंचायत समिति की डण्डाली तथा समदडी पंचायत समिति की भलरों का बाड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का जिला कलेक्टर ने निरीक्षण कर मौके पर किए जा रहे कार्यो का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वकांशा के अनुरूप अधिकाधिक लोगों को इन शिविरों के माध्यम से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से जुड़े कार्यों के प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर शिविर में ही निस्तारित करने को कहा। उन्होनें कहा कि अगर कोई कार्य उसी दिन किया जाना संभव न हो तो अधिकतम आगामी तीन दिनों में उस कार्य को पूर्ण कर सूचित किया जाए।
    इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभिन्न विभाग के कार्मिकों को उनके विभाग से जुड़े कार्यो में बारे में आमजन को शिविर के दौरान जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि ऐसे कार्य जिनमें आवेदन ऑनलाईन किया जाना है, उसमें ऑनलाईन आवेदन करने में आवेदनकर्ता की पूर्ण मदद की जाए। उन्होने सक्रिय रहते हुए अपने क्षेत्र में आयोजित शिविर में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम ने बताया कि डण्डाली शिविर में 77 पट्टों का वितरण, 15 बंटवाडा प्रकरणों, 35 पेंशन, 4 पालनहार, 192 म्युटेशन, 494 नाम शुद्धिकरण एवं 6 रास्ता प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
-0-






बुधवार, 17 नवंबर 2021

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 21 को

 बाड़मेर, 17 नवम्बर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की माह नवम्बर, 2021 की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में रविवार 21 नवम्बर को दोपहर 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता भरतसिंह ने बताया कि बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की तकनीकी स्वीकृतियां एवं निविदा/कार्यादेश की स्थिति, स्वीकृत योजनाओं की भौतिक एवं वितीय प्रगति, डीपीएमयू/आरएसए/थर्ड पार्टी निरीक्षण के गठन की स्थिति, जिला कार्ययोजना के निर्माण एवं अनुमोदन, राजकीय विद्यालय, आंगनवाडी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र एवं राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में नल कनेक्शन के कार्यो की स्थिति, परियोजना में सम्मिलित गांवों की कार्ययोजना समेत अन्य बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
-0-

डेडावास जागीर शिविर में 58 ग्रामवासियों को पट्टे जारी

 डेंगू से बचाव को ग्रामीणों से सावचेत रहने की दी जानकारीें

बाड़मेर, 17 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित शिविरों में आमजन के कार्यो का हाथो हाथ निस्तारण किया जा रहा है।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी गुडामालानी प्रमोद कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत डेडासर जागीर में आयोजित शिविर के दौरान 58 ग्रामवासियों को हाथों हाथ आबादी भूमि के पट्टंे जारी किए गए। उन्होने बताया कि शिविर में 52 जॉब कार्ड तथा 81 आवास स्वीकृत कर ग्रामवासियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही शिविर में कोर्ट केस के 7 प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया।
उन्होने बताया कि शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा ग्रामवासियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की जानकारी कराई जाकर अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही। साथ ही डेंगू से बचाव के आवश्यक उपाय की जानकारी तथा कोविड टीकाकरण भी करवाया गया।
82 विद्यार्थियों को जन्म प्रमाण पत्र जारी
उन्होने बताया कि शिविर के दौरान डेडावास जागीर की सभी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी जिनके जन्म प्रमाण पत्र बने हुए नहीं थे उनमें 82 विद्यार्थियों के एक साथ जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए तथा शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की ग्रामवासियों को जानकारी प्रदान की गई।
शिविर के दौरान सरपंच राधा देवी, तहसीलदार बन्नाराम चौधरी, विकास अधिकारी आईदानराम साहू, गणेशाराम चौधरी समेत जनप्रतिनिधि एवं विभागीय कार्मिक उपस्थ्ति रहें।
-0-




चिरंजीवी मेगा शिविर दिसम्बर 2021 से मार्च 2022 तक आयोजित होंगे

 बाड़मेर, 17 नवम्बर। चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचायत समिति मुख्यालय जहां पर सीएचसी व रेफरल चिकित्सालय है, वहां पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी मेगा शिविरों का आयोजन दिसम्बर 2021 से मार्च 2022 तक आयोजन किया जाएगा। इन शिविरो में ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाआंे से लाभान्वित किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि शिविरों में दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु मेडीकल बोर्ड एवं इसके अलावा दन्त रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं नैत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाये दंेगे। उन्होने बताया कि 03 दिसम्बर को सीएचसी बायतु, 08 को सीएचसी समदड़ी, 10 दिसम्बर को सीएचसी गिड़ा, 15 दिसम्बर को सीएचसी रामसर, 29 दिसम्बर को सीएचसी गडरारोड़, 31 दिसम्बर को सीएचसी चौहटन, 05 जनवरी,2022 को सीएचसी शिव, 12 जनवरी को सीएचसी धनाउ, 28 जनवरी को सीएचसी सिणधरी, 31 जनवरी को सीएचसी सेड़वा एवं सीएचसी पाटोदी, 02 फरवरी को सीएचसी धोरीमन्ना, 04 फरवरी को सीएचसी बायतु, 09 फरवरी को सीएचसी गुड़ामालानी, 11 फरवरी को सीएचसी चौहटन, 19 फरवरी को सीएचसी समदड़ी, 23 फरवरी को सीएचसी गडरारोड़, 24 फरवरी सीएचसी को गिड़ा, 25 फरवरी को सीएचसी कल्याणपुर, 26 फरवरी को सीएचसी सिवाना एवं सीएचसी रामसर, 28 फरवरी को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर एवं बालोतरा, 11 मार्च को सीएचसी धनाउ, 12 मार्च को सीएचसी सिवाना, 18 मार्च सीएचसी धोरीमन्ना, 22 मार्च सीएचसी पाटोदी, 25 मार्च सीएचसी सिणधरी एंव गुड़ामालानी, 26 मार्च को सीएचसी कल्याणपुर, 28 मार्च को सीएचसी सेड़वा, 29 मार्च को सीएचसी शिव, 30 मार्च को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर एवं बालोतरा में शिविर आयोजित हांेगे। सीएचसी कल्याणपुर, राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर एवं बालोतरा में आयोजित शिविर में सिलिकोसिस प्रभावित क्षेत्र में न्यूमोकोनासिस प्रमाण पत्र जारी करने हेतु न्यूमोकोनोसिस बोर्ड भी उपलब्ध रहेगा ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि 18 नवम्बर को ग्राम पंचायत जाखड़ों की ढाणी, रोहिला, बांटा, बुरहान का तला, हरसाणी, उमरलाई, मेघवालों की बस्ती एवं 19 नवम्बर रोली, चौहटन आगोर, पांधी का निवाण, कानासर, एड सिणधरी, रामसिंह, सोहड़ा स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित हांेगे।
-0-

विवाह समारोह के दौरान कोविड गाइड लाइन की पालना अनिवार्य उल्ल्ंधन पर होगा पचास हजार रूपये जुर्माना

 बाड़मेर, 17 नवम्बर। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 की धारा 11 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विवाह संबंधी समारोह के दौरान कोविड उपयुक्त व्यवहार यथा फेस मास्क का अनिवार्य उपयोग, सेनिटाईजेशन, दो गज की दूरी की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला मजिस्टेªट लोक बंधु द्वारा संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार की अधिसूचना दिनांक 11 नवम्बर 2021 में दिये गये संशोधित निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि अधिसूचना की अनुसूची में विद्यमान क्रम संख्या 7 एवं 8 व उनकी प्रविष्टियों को प्रतिस्थापित किया गया है। क्रम संख्या 7 के अनुसार विवाह संबंधित समारोह बंद स्थान/खुले स्थान में आयोजन के दौरान कोविड उपयुक्त व्यवहार यथा फेस मास्क का अनिवार्य उपयोग नहीं करने पर, सामाजिक दूरी नहीं बनाये जाने की स्थिति में, नो मॉस्क नो एन्ट्री की पालना नहीं करने पर, उक्त समारोह में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों के उपयोग हेतु सुविधा के स्थान, रैलिंग, दरवाजों के हैण्डिल को नियमित रूप से सेनिटाईज नहीं करने पर 50000/- रूपये तथा क्रम संख्या 8 के अनुसार किसी भी विवाह स्थल यथा मैरिज गार्डन, होटल, सामुदायिक भवन, बारात-घर व धर्मशाला आदि के स्वामी, मैनेजर, अधिभोगी द्वारा विनियम 7 के उल्लंघन पर 50,000/- रूपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार उक्त अधिसूचना की अनुसूची में विद्यमान क्रम संख्या 1 के अनुसार कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक आयोजन यथा- राजनैतिक, खेलकूद संबंधी, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह/त्यौहारों का आयोजन बन्द स्थान/खुले स्थान में आयोजन के दौरान कोविड उपयुक्त व्यवहार यथा फेस मास्क का अनिवार्य उपयोग नहीं करने, सेनिटाईजेशन नहीं करने पर, सामाजिक दूरी नहीं बनाये जाने पर 10,000/- रूपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है।
-0-

दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराने हेतु शिविर 8 दिसम्बर से

 बाड़मेर, 17 नवम्बर। दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक अंग उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु जिले में दिव्यांगजन चिन्हिकरण शिविरों का आयोजन 8 दिसम्बर से किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज ने बताया कि 8 एवं 9 दिसम्बर को जिला मुख्यालय बाडमेर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में तथा 10 एवं 11 दिसम्बर को राजकीय अम्बेडकर छात्रावास आकडिया महादेव मंदिर के सामने बालोतरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। पहले चरण में दिव्यांगजनों का आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरणों के लिए चिन्हिकरण तथा दूसरे चरण में चयनित दिव्यांगजनों को सहायक अंग उपकरणों का वितरण किया जाएगा। दूसरे चरण की तिथियां अलग से प्रकाशित की जाएगी।
उन्होने बताया कि दिव्यांगजनों को शिविर में परीक्षण हेतु दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन/बीपीएल कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस) एवं एक फोटो साथ लाने होंगे।
-0-

टंकण गति परीक्षा के लिए 30 तक आवेदन जमा होंगे

 बाड़मेर, 17 नवम्बर। अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक जिनकी नियुक्ति 31 दिसम्बर 2018 से पूर्व की है एवं अभी तक टंकण गति परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की गई है, उनकी कम्प्युटर पर टंकण गति परीक्षा जिला कलक्टर कार्यालय बाड़मेर में आगामी माह में आयोजित करवाई जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष परीक्षा आयोजन समिति ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि 31 दिसम्बर 2018 से पूर्व अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक जिनके द्वारा अभी तक टंकण गति परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की गई है, वे कार्मिक अपने आवेदन पत्र कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों सहित 30 नवम्बर, 2021 तक जिला कलक्टर कार्यालय में जमा करवा सकते है। उन्होने बताया कि उक्त तिथि के पश्चात् कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जावेंगे।
-0-

गुरूवार को 11 एवं शुक्रवार को 7 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 17 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार 18 नवम्बर को 11 तथा शुक्रवार 19 नवम्बर को 7 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 18 एवं 19 नवम्बर को वार्ड संख्या 45 व 46 के लिए शिविर का आयोजन सरस्वती स्कूल के पास इन्दिरा नगर में किया जाएगा।
गुरूवार के शिविर
उन्होने बताया कि गुरूवार 18 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में बोला, बालोतरा में बिठूजा, कल्याणपुर में डोली राजगुरां, बायतु में खींपर, रामसर में तामलियार, सेडवा में सोमारड़ी, शिव में जुणेजों की बस्ती, सिणधरी में डंडाली, समदडी में भलरों का बाड़ा तथा चौहटन में चौहटन एवं ईशरोल ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किऐ जाएंगे।
शुक्रवार के शिविर
उन्होने बताया कि शुक्रवार 19 नवम्बर को बाडमेर पंचायत समिति में बाड़मेर आगोर, बालोतरा में माजीवाला, गिड़ा में कसूम्बला भाटियान, गडरारोड में खबड़ाला, शिव में गंूगा, सिवाना में सिणेर तथा धनाऊ में सारणों की ढाणी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 18 से 19 नवम्बर तक नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 45 व 46 के लिए सरस्वती स्कूल के पास इन्दिरा नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

जिला कलक्टर लोक बंधु ने किया रामसर का कुआ शिविर का गहन निरीक्षण

 प्रशासन गांवों के संग अभियान बना फलदायी

अधिकाधिक लोगों को शिविरों से लाभान्वित करे- जैन
बाड़मेर, 17 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की रामसर का कुआ ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का सघन निरीक्षण कर निष्पादित कार्यो की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने अधिकाधिक लोगों को शिविरों से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होने विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों को सक्रिय रहकर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने लोगों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर अपने लम्बित कार्य का निस्तारण मौके पर ही कराने को कहा।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने शिविर में सभी विभागों के काउण्टरों का निरीक्षण कर सम्पादित किए जा रहे कार्यो की समीक्षा पश्चात् कहा कि शिविरों में विभागीय योजनाओं की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दी जाकर पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ पहुंचाया जाए। उन्होने अधिकारियों को शिविरों का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि प्रत्येक विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यो की जानकारी आमजन को मिल सकें। उन्होने प्री कैम्प के दौरान प्र्रभावी कार्ययोजना बनाई जाकर कार्यो को निष्पादित करने को कहा।
-0-






मंगलवार, 16 नवंबर 2021

सारणो का तला के आमजन ने भी की सराहना

 प्रशासन गांवों के संग

 बाड़मेर, 16 नवम्बर। सिणधरी उपखंड के ग्राम पंचायत सारणो का तला में प्रशासन गांवों के संग शिविर की आमजन ने भी सराहना की क्योंकि यहां भरपूर लोगों के काम हुए।
   शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी विरमाराम चौधरी ने बताया कि शिविर में खाता विभाजन के 41, खाता शुद्धिकरण के 573, म्यूटेशन 229 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। मौके पर चल रहे आठ कदीमी रास्ते, 6 समर्पण के रास्ते दर्ज किए गए, 10 व्यक्तियों को पेंशन का लाभ दिया गया, 7 बच्चों को पालनहार का लाभ दिया गया, 3 व्यक्तियों को नए बिजली कनेक्शन, 4 किसानों को दवाई छिड़काव हेतु स्प्रे मशीन कैम्प के दौरान प्रदान की गई , आज के शिविर में 22 विभागों से जुड़े हुए समस्त कार्यों का कैंप के दौरान ही निस्तारण किया गया लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा सभी विभागों से जुड़े कार्य हाथों-हाथ पूर्ण करवाएं।
-0-




जिला कलेक्टर रात को अचानक पहुंचे जिला अस्पताल

ड़ेंगू के उपचार में कोताही बर्दाश्त नहीं, निःशुल्क दवा एव जाँच का हर हाल में मिले लाभ

बाड़मेर, 16 नवम्बर। जिले मे ड़ेंगू एवं मौसमी बीमारियों से ओपीडी बढ़ने के मद्देनजर मरीजों के उपचार का जायजा लेने को जिला कलेक्टर लोक बंधु मंगलवार रात को अचानक जिला अस्पताल पहुंचे।
कलेक्टर बंधु ने मंगलवार को रात 9 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया तथा डेगू के चिकित्सा प्रबंधो का जायजा लिया। उन्होंने वार्डो का भृमण कर मरीजो से उपचार की जानकारी ली एवं दवाओं की उपलब्धता को देखा। जिला कलेक्टर ने कहा कि यहां मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना में पंजीकृत निजी अस्पतालो को भी निःशुल्क उपचार करना होगा।
 कलेक्टर बंधु ने राजकीय चिकित्सालय में डेंगू, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों से बढ़ी ओपीडी से चिकित्सालय में मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि मरीजों को चिकत्सालय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में आने वाले हर मरीज़ को मुफ्त दवाई एवं जांच कराने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जाँच योजना की पूरी पड़ताल की। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भृमण कर रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उपचार व दवाओं के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के काउंटर एवं अस्पताल में दवा स्टोर पर पहुंच उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने चिरंजीवी योजना के तहत इलाज के लिए संचालित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर योजना का अधिकाधिक लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होनें योजना के संबंध में जानकारी देने तथा अधिकाधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। 
इस दौरान उन्होनें चिकित्सालय परिसर में सफाई व्यवस्था पर जोर देने को कहा। उन्होनें सीसीयू यूनिट का निरीक्षण किया।
  जिला कलेक्टर नें मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों एवं व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होनें वार्डो में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकसो से जेनेरिक दवाओं एवं सरकार द्वारा उपलब्ध दवाओं को ही लिखने एवं सभी जाँच अस्पताल में ही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुविधाओं मे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।
  कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया एव वहां भर्ती महिला मरीजों एवं उनके परिजनों से उपचार के बारे में जानकारी ली।
 इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एल मंसुरिया मौजूद रहे।   
-0-







विधायक पदमाराम मेघवाल ने किया 44 आवासीय पट्टों का वितरण

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 16 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान चौहटन पंचायत समिति की कोनरा विलायतशाह ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने 44 आवासीय पट्टों का वितरण किया।
शिविर प्रभारी भागीरथराम चौधरी ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोनरा विलायतशाह द्वारा घर-घर सर्वे कर स्थानीय आबादी भूमि में निवास कर रहे लोगों से आगादी भूमि के पट्टे हेतु आवेदन पत्र तैयार करवाये गये। उन्होने बताया कि मंगलवार को आयोजित शिविर के दौरान चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल के हाथों उक्त तैयार 44 आवासीय पट्टों का वितरण गरीब महिलाओं और आबादी भूमि में निवास कर रहे आवेदकों को किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती मीना, तहसीलदार गुणेशाराम समेत जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
-0-




मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम विश्नोई ने किया गीत का विमोचन

 बाड़मेर, 16 नवम्बर। अर्हता दिनांक 1 जनवरी, 2022 के सन्दर्भ में मतदाता सूचीयों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई द्वारा प्रधानाध्यापक दीपसिंह भाटी द्वारा रचित गीत का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्नोई ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जिले में 01 नवम्बर, 2021 से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत पात्र नागरिक स्वयं अथवा बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से वोटर हैल्प लाईन एप का प्रयोग करते हुए अपना नाम जुड़वाने, हटाने अथवा संशोधन करवा सकते है। उन्होने बताया कि 20 नवम्बर 2021 को मतदाता सूचीयों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का संबंधित ग्राम पंचायत, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापन किया जाएगा। उन्होने बताया कि 21 नवम्बर को विशेष शिविर आयोजित कर बीएलओ द्वारा राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपतियों के आवेदन पत्र प्राप्त किये जाएंगे तथा बीएलओ संबंधित बूथ पर रहकर नाम जुड़वाने, हटाने अथवा संशोधन करने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे।
-0-

विधायक जैन ने की मूढों की ढाणी शिविर में शिरकत

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 16 नवम्बर। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने मंगलवार को बाड़मेर पंचायत समिति की मूढों की ढाणी में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
इस दौरान उन्होने विभिन्न विभागों से जुडे अधिकारियों को सक्रिय रहकर अधिकाधिक लोगों को राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होने लोगों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शिविर मंे ही पूर्ण कर लाभान्वित करने को कहा।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि शिविर के दौरान नामान्तरण के 132, नाम शुद्धिकरण के 95, आपसी सहमति से बंटवाडे़ के 19, विनियमन के 2, सीमाज्ञान के 4, समर्पण भूमि के 6, 15 जन्म प्रमाण पत्र, 15 जॉब कार्ड, 62 मूल निवास, 42 जाति प्रमाण पत्र, 25 मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 70 मृदा नमूनों का संग्रहण, 2 कृषि उपकरण (छिडकाव मशीन), 1 पालनहार तथा 4 पेंशन के प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
-0-






जिला प्रमुख ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

 बाड़मेर, 16 नवंबर। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित अपने राजकीय आवास पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्या समाधान के संबंध में दूरभाष पर आवश्यक निर्देश भी दिए।

जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बाड़मेर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की परिवेदना सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क एवं अन्य जन समस्याओं से अवगत कराया। जिला प्रमुख चौधरी ने ग्रामीणों से मौजूदा समय में चल रहे प्रशासन गांव के संग अभियान में अधिकाधिक लोगों की शिरकत के साथ राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का फायदा उठाने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिए।
-0-




विधायक खान ने बसरा में कहा, ग्रामीण ले फायदा

 प्रशासन गांवों के संग

बाड़मेर, 16 नवम्बर। मंगलवार को रामसर पंचायत समिति की बसरा ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान शिव विधायक अमीन खां ने शिरकत कर शिविर के दौरान निष्पादित कार्यो का निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर शिव विधायक अमीन खां ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों के लम्बित कार्यो को निपटाने के लिए उन्होने प्रशासन गांवों के संग अभियान की शुरूआत करवाई ताकि लोगों के लम्बित कार्य उनके गांवों में ही निस्तारित हो सकें। उन्होने विभागीय अधिकारियों को सक्रिय रहकर शिविरों का लाभ अधिकाधिक लोगों को दिलाने के निर्देश दिए। उन्होने विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं की अधिकाधिक लोगों को जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान उन्होने आबादी भूमि के पट्टो समेत विभिन्न स्वीकृतियों का लाभार्थियों को वितरण किया।
-0-




अवैध कॉलोनिया ध्वस्त करेगा नगर विकास न्यास

 बिना भू रूपान्तरण करवाए काटी जा रही कॉलोनियां

बाड़मेर, 16 नवम्बर। जिला मुख्यालय पर नगर विकास न्यास सीमा में भू रूपान्तरण करवाए बिना काटी जा रही अवैध कॉलोनियांे पर न्यास कार्यवाही करेगा।
न्यास सचिव शैलेश सुराणा ने बताया कि बिना रूपान्तरण कराये कृषि भूमि पर कॉलोनी काटना अवैध है, ऐसी कॉलोनियों में भूखण्ड नहीं खरीदने को कहा गया है। उन्होने बताया कि नगर विकास न्यास की जानकारी में आया है कि राजस्व ग्राम बाड़मेर मगरा के खसरा नम्बर 2448/342 रकबा 34 बीघा, ग्राम उदयनगर के खसरा नम्बर 2504/129 रकबा 6 बीघा, खसरा नम्बर 2506/129 रकबा 6 बीघा तथा 2503/129 रकबा 4 बीघा की कृषि भूमियों का गैर कृषिक प्रयोजनार्थ उपयोग करते हुए प्लॉटिंग कर कॉलोनियां काटी जा रही है। नगर विकास न्यास बाड़मेर द्वारा उक्त खसरा नम्बर की भूमि में बिना अनुमति निर्माण/प्लॉटिंग करने के कारण खातेदारान को नोटिस जारी करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उन्होने बताया है कि राजस्व ग्राम बाड़मेर मगरा एवं उदय नगर के उपरोक्त खसरा नम्बरों में काटी जा रही कॉलोनियां/प्लाटिंग अवैध है, जिसका नियमानुसार भू रूपान्तरण नहीं करवाया गया है। उपरोक्त खसरों में स्थित कॉलोनियों में भूखण्ड नहीं खरीदें। साथ ही किसी भी अन्य योजना में भूखण्ड लेने से पहले योजना के बारे में पूरी जानकारी नगर न्यास कार्यालय से प्राप्त कर ले कि उक्त योजना मास्टर प्लान अनुसार अनुमोदित है या नहीं।
-0-

प्रशासन शहरों के संग अभियान की संभाग पर्यवेक्षक ने की समीक्षा

आमजन के कार्यो के निस्तारण में लापरवाही नहीं बरती जाए

बाड़मेर, 16 नवम्बर। प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 जोधपुर संभाग के पर्यवेक्षक श्यामसिंह राजपुरोहित द्वारा मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में बैठक लेकर प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत किये गये कार्यो की समीक्षा की। बैठक में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, सभापति दिलीप माली, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, अधिशाषी अभियन्ता विनय बोड़ा भी मौजूद रहें।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक राजपुरोहित ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत निष्पादित कार्यो की विस्तार के साथ समीक्षा की। उन्होने अभियान को सफल बनाने तथा विस्तृत कार्ययोजना बनाकर आमजन के कार्यो को तत्परता से निष्पादित कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन द्वारा कच्ची बस्तियों के पट्टों के संबंध में विस्तार के साथ चर्चा की। इसी प्रकार सभापति दिलीप माली द्वारा भी पट्टों के संबंध में आ रही समस्याओं से पर्यवेक्षक को अवगत कराया गया। इस पर पर्यवेक्षक द्वारा कहा गया कि इस संबंध में राज्य सरकार के समक्ष मामला ध्यान में लाया जाएगा।
बैठक के पश्चात् पर्यवेक्षक श्यामसिंह राजपुरोहित ने नगर परिषद बाड़मेर के वार्ड संख्या 36, 42, 43 एवं 44 के लिए लखारा समाज नोहरा इन्दिरा कॉलोनी में आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान के शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सभी विभागों के काउन्टरों पर जाकर निष्पादित किए जा रहे कार्यो के संबंध में जानकारी ली। उन्होने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के कार्यो के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा शिविरों के दौरान आम जन से जुड़े कार्यो का मौके पर ही निस्तारण कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
-0-






बुधवार को 12 एवं गुरूवार को 11 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 16 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार 17 नवम्बर को 12 एवं गुरूवार 18 नवम्बर को 11 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 17 नवम्बर को वार्ड संख्या 36, 42, 43 एवं 44 के लिए शिविर का आयोजन लखारा समाज नोहरा इन्दिरा कॉलानी में किया जाएगा।
बुधवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बुधवार 17 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में रामसर का कुआ, पाटोदी में भगवानपुरा, कल्याणपुर में कांकराला, गिडा में सवाउ मूलराज, गुडामालानी में डेडावास जागीर, रामसर में खारिया राठौड़ान, फागलिया में पनोरिया, शिव में मुगेरिया, पायला कला में सड़ा धनजी, सिवाना में मांगी तथा चौहटन में गुमाने को तला एवं मुकने का तला ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
गुरूवार के शिविर
उन्होने बताया कि गुरूवार 18 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में बोला, बालोतरा में बिठूजा, कल्याणपुर में डोली राजगुरां, बायतु में खींपर, रामसर में तामलियार, सेडवा में सोमारड़ी, शिव में जुणेजों की बस्ती, सिणधरी में डंडाली, समदडी में भलरों का बाड़ा तथा चौहटन में चौहटन एवं ईशरोल ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किऐ जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 17 नवम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 36, 42, 43 एवं 44 के लिए शिविर का आयोजन लखारा समाज नोहरा इन्दिरा कॉलानी में किया जाएगा।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...