शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

कुपोषण मुक्त भारत के लिए आमजन की सहभागिता जरूरी : बावरी

गिड़ा में पूर्व प्रचार जागरूकता कार्यक्रम बैठक आयोजित

बाड़मेर, 10 सितंबर। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, जोधपुर के तत्वाधान में ग्राम पंचायत चिड़िया, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय चिड़िया के सहयोग से शुक्रवार को गिड़ा तहसीलदार शिवजीराम बावरी की अध्यक्षता में कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर थीम पर पूर्व प्रचार जागरूकता कार्यक्रम बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान गिड़ा तहसीलदार शिवजी राम बावरी ने कहा कि भारत को कुपोषण मुक्त करने के लिए आमजन की भागीदारी की आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। गिड़ा सीडीपीओ सतीश लहंगा ने कहा कि कुपोषण मुक्त करने के लिए आमजन की सहभागिता से सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। उन्होंने पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ सतीश कुमार लेगा, समाजसेवी देवाराम मूड, क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर के के.आर. सोनी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश, शारीरिक शिक्षक करण सिंह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चिड़िया श्रीमती राजू आशा सहयोगिनी कमला के साथ आसपास की अनेक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।
इसी तरह कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालिका दौड़ प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पोषण माह के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
-0-

बारिश की फुहारों के बीच बाड़मेर में बना सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड

मेगा वैक्सीन-डे पर जिलेभर में लगे सर्वाधिक सुरक्षा टीके

बाड़मेर, 10 सितम्बर। बारिश की तेज फुहारों के बीच शुक्रवार को बाड़मेर जिले में सर्वाधिक कोरोना टीकाकरण का रिकॉर्ड बना। जिले भर में लोगो ने भीगने की परवाह किये बिना कोविड के प्रति सुरक्षा चक्र को अपनाया।
जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के बेहतरीन समन्वय से जिलेभर में तेज बारिश के बावजूद समाचार लिखे जाने तक सर्वाधिक करीब 90,449 टीके लगाए। टीकाकार्मिक बहते पानी एवं तेज बारिश में अडिग रहे। उन्होंने चौराहों, बस व रेलवे स्टेशन समेत गली चौबारों में हर जगह लोगो के टीके लगाए। वहीं आमजन ने भी उत्साह दिखाते हुए टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाया।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि शुक्रवार को मेगा वैक्सीन-डे के लिए जिले को एक लाख टीके आवंटित हुए। उन्होनंें बताया कि जिले में 845 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। वहीं मोबाईल वैन के माध्यम से भी वंचित रहे लोगों तक पहुंचकर उनका टीकाकरण किया। टीकाकर्मियों ने भारी बारिश एवं बहते पानी के बावजूद गांव-गांव में घरों में जाकर सुरक्षा टीका लगाया। उन्होनेें बताया कि शुक्रवार प्रातः समय पर टीकाकरण प्रारम्भ किया गया, ताकि अधिकाधिक टीकाकरण किया जा सके। जिले में विषय परिस्थितियों के बावजूद टीका कार्मिकों ने महा अभियान को सफल बनाया है। उन्होनें बताया कि चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन के साथ पंचायतीराज, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिकों के सांझा प्रयासों से जिले में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि बाड़मेर शहर में चौहटन चौराहे से सिणधरी चौराहे एवं नवले की चक्की तक के क्षेत्र में मोबाईल वैन के माध्यम से टीकाकरण के प्रति आमजन को प्रेरित करने के साथ उनका मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया गया। उन्होने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कार्मिकों की सराहना करते हुए आमजन का आभार व्यक्त किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल. विश्नोई ने बताया कि जिले में आमजन ने उत्साह दिखाते हुए टीकाकरण अभियान को सफल बनाया है। उन्होनें बताया कि जिलेभर में शुक्रवार को सांय 6 बजे तक 58,704 लोगों को कोविड का प्रथम टीका वहीं 28,732 लोगों को द्वितीय टीका लगाया गया। उन्होनें बताया कि मेगा अभियान के तहत बाड़मेर शहर में 12, बालोतरा शहर में 80, चिकित्सा ब्लॉक बाड़मेर में 113, चिकित्सा ब्लॉक बायतु में 136, चिकित्सा ब्लॉक बालोतरा में 80, चिकित्सा ब्लॉक सिवाना में 76, चिकित्सा ब्लॉक सिणधरी में 112, चिकित्सा ब्लॉक धोरीमन्ना में 94, चिकित्सा ब्लॉक चौहटन में 154 एवं चिकित्सा ब्लॉक शिव में 67 स्थानों पर कोविशिल्ड के टीके लगाये गये। साथ ही मोबाईल वैन के माध्यम से भी टीकाकरण किया गया। उन्होनें बताया कि टीकाकरण महाअभियान में राज्य भर में बाड़मेर जिले ने सर्वाधिक टीके लगाए। उन्होनें बताया कि टीकाकरण महाअभियान में राज्य भर में बाड़मेर जिले ने सर्वाधिक टीके लगाए।
-0-













गुरुवार, 9 सितंबर 2021

शहर में शुक्रवार 10 सितम्बर को मोबाईल वैन के जरिए होगा टीकाकरण

बाड़मेर, 09 सितम्बर। शुक्रवार 10 सितम्बर को टीकाकरण महा अभियान के तहत बाड़मेर शहर में चौहटन चौराहा से सिणधरी चौराहा होकर नवले की चक्की तक मोबाईल वैन के माध्यम से वंचित व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने टीकाकरण से वंचित सभी नागरिकों से उक्त महा अभियान कार्यक्रम का अधिकाधिक लाभ उठाकर सुरक्षा टीका लगवाना सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होनें बताया कि मोबाईल वैन के साथ-साथ बाड़मेर रेल्वे स्टेशन पर भी टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित होगा।
-0-

मेगा अभियान के तहत 854 स्थानों पर शहर में शुक्रवार को लगेगा कोविडरोधी टीका

बाड़मेर, 09 सितम्बर। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग आज शुक्रवार को जिले में कोविड टीकाकरण का मेगा अभियान आयोजित करेगा। इसमें जिले के कुल 854 स्थानों पर कोविडरोधी कोविशिल्ड टीके की खुराक लगाई जायेगी ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि इस मेगा अभियान के तहत बाड़मेर शहर में 12, बालोतरा शहर में 80, चिकित्सा ब्लॉक बाड़मेर में 113, चिकित्सा ब्लॉक बायतु में 136, चिकित्सा ब्लॉक बालोतरा में 80, चिकित्सा ब्लॉक सिवाना में 76, चिकित्सा ब्लॉक सिणधरी में 112, चिकित्सा ब्लॉक धोरीमन्ना में 94, चिकित्सा ब्लॉक चौहटन में 154 एवं चिकित्सा ब्लॉक शिव में 67 स्थानों पर कोविशिल्ड के टीके लगाये जायेंगे।
-0-

शुक्रवार को मेगा कोविड वेक्सीन डे, एक लाख टीकों का लक्ष्य

 आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

प्रशासन गांवों के संग अभियान की व्यापक तैयारियां
बाड़मेर, 09 सितम्बर। जिले में शुक्रवार, 10 सितम्बर को मेगा वैक्सीन डे के अंर्तगत व्यापक स्तर पर कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। इस दिन एक लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने गुरुवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अभियान के लिए मिशन मोड़ पर कार्य करने को कहा।
जिला कलक्टर लोकबंधु ने कोविड टीका महा अभियान के सफल आयोजन के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वैक्सीन सेंटर पर समय पर कोविड की वैक्सीन पहुंच जाए तथा प्रातःकाल में जल्दी टीकाकरण शुरू किया जाए ताकि दोपहर तक बड़ी संख्या में टीके लगाए जा सके। वहीं सभी जगह ऐसी व्यवस्था हो कि जिन लोगों के कोविड का पहला टीका लग गया हैं, उनका निर्धारित समय पूर्ण होने पर दूसरा टीका मेगा शिविर में तथा जो लोग प्रथम टीके से वंचित है, उनका टीका भी अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान के दौरान लग जावे, यह सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, युआईटी सचिव शैलेष सुराणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल विश्नोई, आरसीएचओं डॉ. प्रीत मोहिन्दर सिंह, पीएमओ डॉ. बी एल मंसुरिया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वही सभी उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी वीसी के जरिए जुड़ें रहे।
जिला कलक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण सत्रों का प्रभावी ढंग से आयोजन करने के साथ ही इस प्रकार की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए कि प्रथम सत्र में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर टीका लगाने की कार्यवाही करने के बाद दूसरे सत्र में उसी पंचायत के नजदीक के बड़े राजस्व गांव में भी लोगों को कोविड का टीका लगाने की कार्यवाही करावे। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही महिला एवं बाल विकास, पंचायतीराज, शिक्षा विभाग को भी पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए, ताकि हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर लोगों के समय पर कोरोना बचाव के टीके लगा सक।
जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को निर्देेश दिए कि वे ग्राम विकास अधिकारियों को पाबंद करे कि टीकाकरण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण शिविर तक लाकर कोविड के टीके लगाए। वहीं यह भी कहा कि इसके लिए सरपंचों, पंचो एव अन्य जनप्रतिनिधियों को भी पूरा सहयोग देने के लिए आह्वान किया जाये।उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शिक्षकों को भी पाबंद करे कि इस टीका मेगा अभियान में पूरा सहयोग दे एवं अधिक से अधिक लोगों के टीके लगाने में सहयोग करे। उन्होंने मेगा वेक्सीन डे पर शहरी क्षेत्रों में निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों के अलावा बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, बैंकों के पास टीकाकरण केम्प का आयोजन कर वहां भी अधिक से अधिक लोगों के टीके लगाने की कार्यवाही करे।
जिला कलेक्टर ने कहा कि तीसरी लहर से बचाव के लिए जिले में कम से कम 80 फीसदी टीकाकरण हो जाना चाहिए इसलिए इस अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराए ताकि कोरोना की तीसरी लहर से बच सके। प्रथम डोज के साथ साथ दूसरी डोज वालो को प्राथमिकता से बुलाकार टिक लगाए।इसके लिए पंचायतवार आंकड़े जुटाने को कहा।
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने आगामी प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए सभी विभागों को व्यापक तैयारी करने के निर्देश दिए तथा विभागवार विस्तृत कार्य योजना बनाने को कहा। उन्होंने अभियान से पूर्व सर्वे करवा कर होने वाले कर्यो को सूचिबद्ध करने के हिदायत दी।
इसी तरह बारिश के अभाव में कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की गाइड लाइन के अनुसार मिड टर्म सर्वे एवं विशेष गिरदावरी निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने को कहा।
-0-






15 वीं विधानसभा के षष्टम सत्र के संबंध में सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित

बाड़मेर, 09 सितम्बर। 15 वीं विधान सभा के षष्टम सत्र के दौरान विधानसभा सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों, ध्यानाकर्षण विशेष उल्लेख प्रस्तावों आदि के उत्तर निर्धारित समय पर भिजवाने हेतु भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलक्टर परिसर में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जिले में संभावित बाढ़/अतिवृष्टि के खतरो से बचाव एवं पूर्व व्यवस्था करने हेतु आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के दायित्व निर्वहन के मध्यनजर सूचनाओं का आदान प्रदान हेतु भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र जिला कलक्टर परिसर में इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर (नियंत्रण कक्ष) स्थापित किया गया है। उन्होने बताया कि 15 वीं विधानसभा के षष्टम सत्र के दौरान विधानसभा सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों, ध्यानाकर्षण विशेष उल्लेख प्रस्तावों आदि के उत्तर निर्धारित समय पर भिजवाये जाने हेतु उक्त नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
उन्होने बताया कि उक्त नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों द्वारा 15 वीं विधान सभा के षष्टम सत्र से संबंधित प्रश्नों, ध्यानाकर्षण विशेष उल्लेख प्रस्तावों इत्यादि समस्त प्रकार की सूचना का आदान-प्रदान संबंधी कार्य भी सम्पादित करेंगे। उन्होने बताया कि उक्त कार्य हेतु सन्देश एवं सूचनाओं तथा उस पर की गई कार्यवाही इन्द्राज के लिए एक पृथक पंजिका का संधारण किया जाएगा जिसमें उक्त कार्य से संबंधित प्राप्त सूचनाओं एवं उस पर की गई कार्यवाही का नियमित रूप से इन्द्राज किया जाएगा तथा वस्तुस्थिति से प्रति दिन एवं समय समय पर प्रभारी विधानसभा सत्र काल प्रकोष्ठ सामान्य शाखा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर बाड़मेर को अवगत करायेंगे।
-0-

कुपोषण मुक्त भारत के लिए सबकी भागीदारी जरूरी : दीपन

शिवकर ग्राम पंचायत में सही पोषण देश रोशन पोषण अभियान पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर, 9 सितंबर। पोषण के बारे में सभी वर्ग के लोगों में जागरूकता एवं बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। इससे सही पोषण देश रोशन दिशा में पोषण के सकारात्मक परिणाम ला सकते है। बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत शिवकर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा सभागार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर की ओर से गुरूवार को राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी सी दीपन ने यह बात कही।
इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी सी दीपन ने पोषण की कमी से होने वाले रोगों से मुकाबला करने की रणनीति बनाने की अपील करते हुए आंगनवाडी कार्यकर्ताओ से कहा कि इस अभियान को आमजन तक पहुचाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित कर जन आन्दोलन बनाया जाए, ताकि इस अभियान के संदेश एवं पोषण की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत शिवकर के सरपंच गंगाराम माली ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया, हमारा स्वास्थ्य अनमोल है ना कोई इसका मोल है, इसलिए सभी मिलकर इस कुपोषण को जड़ मूल से समाप्त कर पोषण की ओर आगे बढ़े। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने कहा कि महिलाएं शपथ लें कि जब भी उनकी बहू गर्भवती होगी यह उनकी पूरी देखभाल करेंगी। उन्हें पोषक आहार जैसे हरी सब्जियां, दालें ,अंडे, फल आदि उचित मात्रा में देगी। वे उन्हें आयोडीन युक्त नमक में पका हुआ भोजन भी देगी आयरन फोलिक एसिड की गोलियां भी देगी। ग्राम पंचायत शिवकर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर सुभाष चंद्र शर्मा एवं हनुमान दास जांगिड़, राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवकर के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार भूत ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि बच्चों, किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती धात्री महिलाओं में कुपोषण एवं एनीमिया की दर काफी अधिक है उसे हम जागरूकता के माध्यम से ही कम कर सकते है। उन्होने कहा कि ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनका निराकरण करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त प्रयास किए जा रहे है। उन्हांेने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए हम कुपोषण के कारण एवं उपाय की जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होने मिड डे मील योजना का उदाहरण देते कहा कि यह योजना कुपोषण को दूर करने महत्मती भूमिका निभा रही है।
  कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर के के.आर सोनी ने राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामें क्षेत्रीय भोजन की डोर थीम पर संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम के उदघाटन के प्रारम्भ में सभी अतिथियों ने आजादी से जुडे पहलुओं पर लगाई 18 स्टेण्डी की प्रदर्शनी का अवलोकन कर 1857 से 1947 तक के इतिहास के बारे में जाना। इस  अवसर पर पूर्व प्रचार के दौरान आयोजित की गई पौष्टिक डिश प्रतियोगता ,साइकिल रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
-0-








उत्कृष्ट जनजाति कलाकारों एवं हस्तशिल्पकारों से 21 तक आवेदन आमन्त्रित

 राष्ट्रीय जनजाति लोक नृत्य समारोह एवं हस्तशिल्प मेला 2021

बाड़मेर, 09 सितम्बर। आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन के तहत टीआरआई भुवनेश्वर (उडीसा) द्वारा राष्ट्रीय जनजाति लोक नृत्य समारोह एवं हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्थान के दो जनजाति नृत्य कलाकार दल एवं 5 हस्तशिल्पकारों को भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है।
माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के निदेशक डॉ. वी.सी. गर्ग ने बताया कि राजस्थान के जनजाति लोक कलाकारों एवं हस्तशिल्प कलाकारों को प्रोत्साहन तथा संरक्षण प्रदान करने के उदृेश्य से संस्थान समय समय पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जन जाति कलाकारों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होने बताया कि इच्छुक प्रतिभाशाली कलाकार दल एवं हस्तशिल्पकार अपने आवेदन पत्र में अपना नाम, पिता का नाम, निवास स्थान, शैक्षणिक योगयता, आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर, नृत्य एवं हस्तशिल्प कला में अनुभव आदि सम्पूर्ण विवरण के साथ 21 सितम्बर तक अपने आवेदन माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में प्रस्तुत कर सकते है।
-0-

पशु चिकित्सा उप केन्द्र एवं उच्च जलाशय के निर्माण हेतु भूमि आवंटित

बाड़मेर, 09 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना लिफ्ट पेयजल परियोजना के उच्च जलाशय निर्माण हेतु ग्राम लुम्बाणियों की ढाणी तथा पशु चिकित्सा उप केन्द्र के भवन निर्माण हेतु ग्राम कसुम्बला भाटियान, काठाडी एवं मिठोड़ा में निःशुल्क भूमि का आवंटन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना लिफ्ट पेयजल परियोजना के उच्च जलाशय निर्माण हेतु पचपदरा तहसील के ग्राम लुम्बाणियों की ढाणी में 1-11 बीघा भूमि अधिशाषी अभियन्ता जलदाय विभाग परियोजना खण्ड बालोतरा तथा गिडा तहसील के ग्राम कसुम्बला भाटियान में 0-1619 हैक्टेयर भूमि, सिवाना तहसील के ग्राम काठाडी में 0-6070 हैक्टयर भूमि एवं ग्राम मिठोडा में 0-4856 हैक्टेयर भूमि पशु चिकित्सा उप केन्द्र भवन निर्माण हेतु संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग को निःशुल्क आवंटित की गई है।
-0-

ब्लॉक स्तर पर होगा युवा महोत्सवों का आयोजन

 युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव,2021

बाड़मेर, 09 सितम्बर। राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा राज्य की लुप्त एवं दुर्लभ लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं प्रोत्साहन हेतु युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव का आयोजन ब्लॉक, जिला एवं संभाग स्तर पर किया जाएगा। उक्त आयोजित होने वाले युवा महोत्सवों में प्रथम विजेताओं को राज्य स्तरीय महोत्सव में शामिल किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि महोत्सव का उदृेश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं की खोज करके उन्हें प्रशिक्षण एवं सुविधाएं देकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु तैयार कर उन्हें स्वावलम्बी बनाना है। इन महोत्सवों में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं यथा संगीत, नृत्य, क्षेत्रीय पोषाक शो, नाटक, दृश्य कला, अभिव्यक्ति कला इत्यादि तथा दुर्लभ एवं लुप्त कलाएं यथा फड, रावण हत्था, रम्मत, अलगोजा, मांडणा, भित्तीचित्र इत्यादि के आयोजन के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं युवाओं को केरियर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को उक्त महोत्सवों में व्यक्तिगत रूचि लेकर जिले में कार्यरत विभिन्न सरकारी संगीत संस्थान, गैर सरकारी संगीत संगठनों के पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के सहयोग से व्यापक प्रचार प्रसार कर महोत्सवों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

जिला कलक्टर लोक बंधु ने करंज का पौधा लगाकर किया शुभारम्भ

 राजस्व वन महोत्सव 2021 के तहत पौधारोपण

बाड़मेर, 09 सितंबर। राजस्व वन महोत्सव 2021 के तहत गुंरूवार को कलेक्ट्रेट एवं न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने करंज का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू तथा न्यायालय परिसर में एडीजे ा सुशील कुमार जैन, न्यायाधीश एमएसीटी सुनिल रणवाह, एडीजे एससीएस नरेन्द्र कुमार, सीजेएम जयपाल जाणी समेत प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों ने पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर एवं न्यायालय परिसर में नीम, करंज एवं गुलमोहन के करीब 50 पौधे लगाए गए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने लगाए गये पौधों की नियमित देखभाल एवं सरंक्षण के पुख्ता इन्तजाम करने को कहा। इस अवसर पर उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप पुनिया समेत प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-







बुधवार, 8 सितंबर 2021

नवजात को मां का पहला दूध अवश्य पिलाएं : बिश्नोई

 राष्ट्रीय पोषण जागरूकता के तहत प्रचार कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर, 08 सितंबर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर की ओर से बाड़मेर जिले के शिवकर ग्राम पंचायत के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग, राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवकर के सहयोग से बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत कुपोषण छोड़ पोषण की ओर- थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर थीम पर पूर्व प्रचार कार्यक्रम  आयोजित किए गए।
इस दौरान बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुखराम बिश्नोई ने कहा कि मां का पहला दूध अमृत समान होता है, इसलिए आवश्यक रूप से नवजात बच्चों को मां का दूध पिलाना चाहिए। उन्होंने नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा, उचित देखभाल और उचित पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
राष्ट्रीय पोषण पर जागरूकता रैली का आयोजन
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर सुभाष चंद्र शर्मा एवं सेवानिवृत्त दुर्ग सिंह सोढा के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी एवं ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से राष्ट्रीय पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार भूत, ग्राम विकास अधिकारी भंवर लाल चौधरी , खंड समन्वयक पोषण मिशन के रोशन खान,  क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर के आर सोनी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह जागरूकता रैली राजीव गांधी सेवा केंद्र से रवाना होकर गांव की मुख्य सड़क एवं चौराहे से होती हुई राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक सभा में समायोजित हुई। राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता, पौष्टिक भोजन डिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से मुख्य कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार देकर के सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर के के. आर. सोनी ने किया। सोनी ने बताया कि लोगों के बेहतर स्वास्थ्य एवं भलाई के बारे में जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। पोषण माह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव पर विभाग द्वारा एक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर के आर सोनी ने सभी आगंतुकों को विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

शुक्रवार को होगा मेगा वैक्सीन डे, जिला कलक्टर गुरूवार को करेंगे तैयारियों की समीक्षा

 बाड़मेर, 08 सितम्बर। जिले में शुक्रवार को मेगा वैक्सीन डे के तहत वृहद स्तर पर कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा। जिला कलक्टर लोक बंधु गुरूवार को दोपहर एक बजे वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कोविड-19 वैक्सीनेशन प्लान समेत बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक लेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक में कोविड-19 वैक्सीनेशन, तीसरी लहर की पूर्व तैयारियों, मिड सीजन एडवर्सिटी सर्वे, गिरदावरी की प्रगति, आदान अनुदान, प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की पूर्व तैयारियां, राजस्थान ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के आयोजन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, घर-घर औषधि वितरण योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होने जिला स्तरीय अधिकारियों को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ अपने-अपने ब्लॉक पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र से सम्मिलित होने के निर्देश दिए है।
-0-

नगर विकास न्यास ट्रस्ट की बैठक आयोजित

 सरकारी सस्थानों को निःशुल्क भूमि आवंटन

बाड़मेर, 08 सितंबर। नगर विकास न्यास ट्रस्ट बाड़मेर की बैठक बुधवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी सस्थानों को भूखंड आवंटन पर चर्चा की गई।
इस दौरान न्यास अध्यक्ष लोक बंधु ने विभिन्न सरकारी भवनों के निर्माण के लिए भूखंड आवंटन पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जनसुविधाओ के विस्तार के लिए विभिन्न राजकीय सस्थानों को भूमि आवंटन निःशुल्क किया जाए। उन्होंने बाड़मेर में विधिक माप प्रयोगशाला के भवन के लिए भूमि आवंटन, गेहूं में सहकार भवन के लिए भूखण्ड आवंटन के अलावा बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के लिए बाड़मेर मगरा एवं डीगडा में उच्च जलाशयो के निर्माण, कुडला में पंचायत भवन हेतु नियमानुसार भूखंड आवंटन के निर्देश दिए।
इस दौरान न्यास सचिव शैलेष सुराणा ने बताया कि न्यास की भूमि पर दो-तीन जगह आवासीय कालोनी एवं भूखण्ड आंवटन पर विस्तृत कार्य योजना बनाई जा रही हैं।
बैठक में नगर परिषद आयुक्त दलिप पूनिया, अधीक्षण अभियंता भरत सिंह चौधरी समेत न्यास के सबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अत्याचार के मामलों में होगी त्वरित कार्यवाही

 बाड़मेर, 08 सितम्बर। जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों पर अत्याचार के मामलों पर त्वरित कार्यवाही होगी ताकि पीड़ित लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को अनुसूचित जाति, जन जाति पर अत्याचार निवारण संबंधी बैठक में लम्बित मामलों की समीक्षा के दौरान यह सुनिश्चित करने को कहा।

जिला कलक्टर ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों से कहा कि छः माह से अधिक अवधि के बकाया प्रकरणों पर तुरन्त कार्यवाही होनी चाहिए। जिला कलक्टर ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अत्याचार के मामलों मे अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

राजस्व मंत्री की अनुशंसा पर जोगासर कुआं पर उच्च क्षमता का अत्याधुनिक पावर ट्रांसफार्मर स्वीकृत

29 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक पावर ट्रांसफार्मर से कृषि क्षेत्र में किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी

बाड़मेर, 08 सितम्बर। राजस्व मंत्री एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी की अनुशंषा पर ग्राम पंचायत छितर का पार स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन जोगासर कुआं में बायतु उपखंड का अत्याधुनिक एवं 5 एमवीए उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित होगा।
सहायक अभियंता प्रदीप डाडवानी ने बताया कि इस जीएसएस से 11 केवी के चार फिडर निकलते हैं। जिन पर कृषि एवं घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। पिछले कुछ माह से कृषि उपभोक्ताओ को अपर्याप्त विद्युत आपूर्ति एंव विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा था, जिसको देखते किसानों ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के समक्ष अपनी मांग रखी। जोधपुर डिस्कॉम ने इस जीएसएस पर पूर्व स्थापित ट्रांसफार्मर के स्थान पर 5 एमवीए उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्वीकृत करवाया है। 29 लाख रुपये की लागत से स्थापित होने वाले उच्च क्षमता एवं अत्याधुनिक पावर ट्रांसफार्मर से कृषि क्षेत्र में किसानों एंव घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेंगी।
-0-

अब भाडखा से जोधपुर एवं पाटोदी से पचपदरा सीधे जुड़ेंगे

 राजस्व मंत्री की अनुशंषा पर जिले में स्टेट हाइवे की सड़कों का विस्तार

बाड़मेर, 08 सितंबर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने बाड़मेर में भाडखा-शिव नगर तथा बोरानाडा से चिचडली की जिला सड़क को राज्य उच्च मार्ग में परिवर्तित किया है। साथ ही शिव-पाटोदी तथा पचपदरा-पाटोदी राज्य उच्च मार्ग को एनएच-25 से जोड़ने की घोषणा की गयी है, जिससे इस स्टेट हाइवे की लंबाई 148 किलोमीटर से 169 किमी हो जाएगी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अनुशंषा पर राज्य सरकार ने भाडखा-कानोड़-पाटोदी-थोब- नागाणा-परालिया सासन-शिव नगरी से जिला सीमा तक किमी. 0/0 से 162/0 ( ओडीआर-02) व बोरानाडा से चिचड़ली किमी 0/0 से 27/500 ( ओडीआर-67) को जिला सड़क से राज्य उच्च मार्ग में परिवर्तन कर दिया है। उक्त राज्य मार्ग घोषित होने से ग्रामीण काश्तकार भाडखा-भीमड़ा- बाटाडू-लूनाड़ा-कानोड़-जाजवा-गिड़ा-परेऊ-कुम्पलिया-पाटोदी-थोब-तिरसिंगड़ी-नेवरी-नागाणा- परालिया सासन-शिवनगरी-चिचड़ली-भंवर-बोरानाड़ा होते हुए सीधा जोधपुर तक अधिकतम ग्रामीणों को राहत पहुँचेगी। इस मार्ग को घोषित होने से ग्रामीण अपनी उपज को सीधे बाड़मेर व जोधपुर कृषि मंडी में बेच सकेंगे। अब इस सड़क की लंबाई 187.50 किमी. हो गई है। साथ ही शिव-फलसुंड- शेरगढ़-पाटोदी किमी 0/0 से 148/0 ( स्टेट हाईवे-65) तथा पचपदरा-पाटोदी सड़क किमी. 0/0 से 21/0 ( एमडीआर -20।) को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अनुशंषा पर राज्य उच्च मार्ग ( स्टेट हाईवे-65) को पाटोदी से बढ़ाकर पचपदरा पर एन.एच-25 से जोड़ दिया गया है। एचआरआरएल रिफाईनरी पचपदरा से शेरगढ़-बड़नावा-पाटोदी की जनता विकास में सीधे भागीदार बनेगी। अब इस सड़क की लंबाई 148.00 किमी. से 169.00 किमी. हो गई है।
-0-

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

बाड़मेर में होगा ग्रामीण ऑलम्पिक खेलो का आयोजन

 ग्राम स्तर के बाद होंगे ब्लाक एव जिला स्तरीय खेल

बाड़मेर, 07 सितम्बर। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत जिले में ग्रामीण ऑलम्पिक खेल आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तरीय खेलों का आयोजन 14 नवम्बर से किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बजट घोषणा की अनुपालना में ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज कर आगे लाने के लिए राज्य खेलो की तर्ज पर ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर बालक एवं बालिका संवर्ग के लिए आयोजित किया जाना है। यह खेल सबसे पहले ग्राम स्तर पर जिनमें इन ग्राम पंचायतों में आने वाले राजस्व गांवों के प्रतिभागी खिलाड़ी भाग लेगे। उसके बाद ब्लॉक स्तर और अन्त में जिला स्तर पर आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि राजस्थान ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों में मुख्य रूप से 6 खेलों को सम्मिलित किया गया है जिसमें कुल 112 खिलाड़ी भाग लेंगे। ग्राम पंचायत स्तरीय खेलों का आयोजन 14 नवम्बर से किया जाना है।
जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा जिले में जिला स्तरीय राजस्थान ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के सफल आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी युवा मामले एवं खेल विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय राजस्थान ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के सफल संचालन हेतु गठित समिति से समन्वयन/मोनिटरिंग करते हुए उक्त खेलों का सफल आयोजन करवाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

नगर विकास न्यास ट्रस्ट की बैठक बुधवार को

 आवासीय भू खण्डों की नीलामी पर बनेगी कार्य योजना

बाड़मेर, 07 सितंबर। नगर विकास न्यास ट्रस्ट बाड़मेर की बैठक बुधवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में अलग-अलग परियोजनाओ के लिए भूखंड आवंटन पर चर्चा की जाएगी।
न्यास के सचिव शैलेश सुराणा ने बताया कि न्यास की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार दोपहर पश्चात आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न सरकारी भवनों के निर्माण के लिए भूखंड आवंटन पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाड़मेर में विधिक माप प्रयोगशाला के भवन के लिए भूमि आवंटन, गेहूं में सहकार भवन के लिए भूखण्ड आवंटन के अलावा बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के लिए बाड़मेर मगरा एवं डीगडा में उच्च जलाशयो के निर्माण, कुडला में पंचायत भवन हेतु भूखंड आवंटन पर चर्चा होगी। इसके अलावा न्यास की आवासीय प्रयोजनार्थ जमीन पर भूखण्डों  की नीलामी की कार्य योजना बनाई जाएगी।
-0-

मुख्य सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा

 बाड़मेर में गांधी जयंती पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम होंगे

बाड़मेर, 07 सितम्बर। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मंगलवार को वर्चुअल बैठक कर राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ एवं कल्याणकारी कार्यक्रमो की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में इनकी क्रियान्वयन की जानकारी दी।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में गांधीजी के 150 जयंती के मौके पर कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अगस्त क्रांति सप्ताह, सद्भावना सप्ताह एवं सत्याग्रह सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है तथा 2 अक्टूबर को भी जिले भर में कई कार्यक्रम होंगे, जिनकी विस्तृत कार्य योजना बनाई जा रही हैं।
इस दौरान 150 वी जयन्ती वर्ष आयोजन समिति के संयोजक महावीर बोहरा ने बताया कि बाड़मेर में सभी कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से आयोजित होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में जनभागीदारी होती हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। सह संयोजक अमित बोहरा ने भी आयोजन के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान कृषि प्रंसस्करन उद्योग, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन उद्योग एवं मुख्य सचिव की सम्भागीय समीक्षा बैठको पर चर्चा की गई।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, नगर परिषद आयुक्त दलिप पूनिया, सहायक निदेशक पुखराज सारण, सहायक वन सरंक्षक दीपक चौधरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

सोमवार, 6 सितंबर 2021

मेडिकल कॉलेज परिसर में होगा 500 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण

बाड़मेर, 06 सितम्बर। मेडिकल कॉलेज परिसर के समीप 500 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर कार्ययोजना पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक मेवाराम जैन ने प्रस्तावित भवन निर्माण कार्य शीध्र प्रारम्भ करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रस्तावित भवन निर्माण का कार्य सभी सुविधाओं युक्त एवं गुणवता पूर्ण कराया जाए। उन्होने कहा कि इस अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को जिले में ही चिकित्सा सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा एवं गम्भीर बीमारियों के उपचार हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने चिकित्सा भवन के निर्माण के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होने जलदाय एवं विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ताओं से प्रस्तावित चिकित्सालय में जल एवं विद्युत कनेक्शन के कार्यो को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होने मेडिकल कॉलेज एवं सार्वजनिक चिकित्सालय का निर्माण कार्य एनएमसी के नार्म्स के अनुरूप कराये जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रिन्सिपल डॉ. आर.के. आसेरी ने इस संबंध में तैयार डीपीआर का विस्तृत प्रजेन्टेशन दिया। उन्होने बताया कि नवीन निर्माण कार्य अत्याधुनिक चिकित्सालय के लिए आवंटित भूमि पर करवाया जाना है, जिसमें कुछ विभागों को भी स्थानान्तरित किया जाएगा। उन्होने बताया कि उक्त कार्य हेतु अतिरिक्त राशि केन्द्र प्रवर्तित योजना के तहत केन्द्र सरकार से प्राप्त किए जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिया गया है।
-0-

बाड़मेर पंचायत समिति की साधारण बैठक मंगलवार 7 सितम्बर को

बाड़मेर, 06 सितम्बर। बाड़मेर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक मंगलवार 7 सितम्बर को प्रातः 11 बजे प्रधान श्रीमती पवन कंवर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

विकास अधिकारी सुरेश कविया ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन, पेयजल, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित समस्याओं पर चर्चा, प्रशासन गांवों के संग अभियान की पूर्व तैयारी पर चर्चा, पंचायतीराज को हस्तान्तरित विभागों के कार्यो पर चर्चा समेत पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
-0-

प्री मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 06 सितम्बर। अल्प संख्यक समुुदाय के छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु सत्र 2021-22 में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित प्री मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति योजना के ऑनलाईन आवेदन भरे जाने है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाएं अपनी संस्था में अध्ययनरत कुल छात्र-छात्राओं की संख्या और उनमे से अल्प संख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं की संख्या अल्प संख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करावें, जिससे अल्प संख्यक समुदाय के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृति का लाभ मिल सके। उन्होने बताया कि जिन संस्थाओं ने अभी तक नेशनल स्कोलरशीप पोर्टल पर रजिस्टेªशन नहीं करवाया है अथवा केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण नहीं की है, वे अविलम्ब पूर्ण करे।
-0-

आईटीआई समदडी एवं उच्च जलाशयों के निर्माण हेतु भूमि आवंटित

बाड़मेर, 06 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान समदडी, पशु चिकित्सा उपकेन्द्र भाटा, पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना लिफ्ट पेयजल परियोजना के उच्च जलाशय निर्माण हेतु ग्राम भाटा एवं धनवा में निःशुल्क भूमि का आवंटन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि तहसील समदडी के ग्राम देवलियाली में औद्यांेगिक प्रशिक्षण संस्थान समदडी के भवन निर्माण हेतु 6 एकड अर्थात 15 बीघा भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग को, सिणधरी तहसील के ग्राम भाटा में उप चिकित्सा उपकेन्द्र निर्माण हेतु 0-12 बीघा भूमि संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग को तथा पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना लिफ्ट पेयजल परियोजना के उच्च जलाशय निर्माण हेतु सिणधरी तहसील के ग्राम भाटा में 1-11 बीघा एवं धनवा में 1-11 बीघा भूमि अधिशाषी अभियन्ता जलदाय विभाग परियोजना खण्ड बालोतरा को निःशुल्क आवंटित की गई है।
-0-

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 06 सितम्बर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

    इस दौरान जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में खरीफ की फसल के लिए करीब 12 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई थी, लेकिन वर्षा के अभाव में फसल बढ़ नहीं पाई। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग, राजस्व विभाग तथा बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें बनाकर हाल ही में सर्वे करवाया गया है, ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समय पर सर्वे कार्य पूर्ण करने के बाद मिड सीजन एडवोसिटी करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष गिरदावरी भी करवा रही हैं।
      इस दौरान उपखंड अधिकारी रोहित चौहान,उप निदेशक कृषि (वि.) वीरेन्द्र सिंह सोलंकी समेत बीमा कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।
-0-




शनिवार, 4 सितंबर 2021

जिला कलक्टर ने किया आयुर्वेद औषधालयों का निरीक्षण

 कोरोनाकाल में इम्युनिटी बढ़ाने को सार्थक बने आयुर्वेद 

बाड़मेर, 04 सितंबर। कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद की भूमिका की सार्थकता औऱ प्रभाविता की जांच को जिला कलक्टर लोक बंधु ने शनिवार को जिले के आयुर्वेद औषधालयों का औचक निरीक्षण किया।
    इस दौरान कलेक्टर बंधु ने राजकीय आयुर्वेद औषधालय, जिला अस्पताल में संचालित पंचकर्म केंद्र तथा जसाई औषधालय का विस्तृत जायजा लेकर  व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने एक ही छत के नीचे सभी चिकित्सा पद्धतियो के समन्वित तरीके के लिए संचलित राजकीय चिकित्सालय परिसर में स्थित पंचकर्म केंद्र का निरीक्षण कर विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों एवं उपकरणों का अवलोकन किया तथा यहां आमजन के लिए विभिन्न रोगों के उपचार हेतु उपयोग की जा रही आयुर्वेदिक विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कोरोना काल मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को यहां योग का प्रचार-प्रसार करने को कहा।
उन्होंने आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ सुरेश शर्मा को समस्त आवश्यक प्रबंध दुरुस्त रखने के निर्देश दिए तथा आमजन को विभिन्न प्रकार की मौसमी एवं अन्य बीमारियों के लिए प्रभावी आयुर्वेदिक विधियों के बारे में अधिकाधिक जानकारी दी जाए ताकि उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
   जिला कलक्टर ने जसाई औषधालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां संधारित रिकॉर्ड का अवलोकन किया तथा आयुर्वेद चिकित्सक से विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में जानकारी ली। 
उन्होंने कहा की चिकित्सा विभाग से समन्वय रखते हुए क्षेत्र में मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी एकत्र की जाए तथा आमजन को उक्त बीमारियों के संबंध में आयुर्वेद उपचार के बारे में जानकारी दी जाए तथा आयुर्वेद के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच विकसित की जाए।
-0-










शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

प्रभारी मंत्री विश्नोई ने किया नाहटा अस्पताल का निरीक्षण

बाड़मेर, 03 सितम्बर। जिले के प्रभारी तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सुखराम विश्नोई ने शुक्रवार सांय बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत भी साथ रहे।

इस दौरान विश्नोई ने विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम पूछी तथा उनसे मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होनें कहा कि अस्पताल के वार्डो की सफाई एवं सेनेटाईजेशन नियमित रूप से किया जाए, ताकि किसी प्रकार के संक्रमण का खतरा न रहे। उन्होनें  कोविड संक्रमण की संभावना के मद्देनजर पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें मरीजों को निःशुल्क दवा योजना के तहत मुहैया करवाई जा रही दवाईयों की समीक्षा कर पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए।
-0-





शुद्ध मिले पीने का पानी और किसानों को दें पूरी बिजली-विश्नोई

 प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव ने बालोतरा में की समीक्षा

बाड़मेर, 03 सितम्बर। जिले के प्रभारी तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले के प्रभारी सचिव डॉ राजेश शर्मा एवं विधायक मदन प्रजापत भी मौजूद रहे।
    इस मौके पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं बालोतरा क्षेत्र में बिजली, पानी एवं चिकित्सा सेवाओं की विस्तार से समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के तहत क्षेत्र में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होनें बजट घोषणाओं के कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। इस दौरान पंचायत समिति सभागार में स्थिति लोगों की विभिन्न शिकायतों पर संबंधित अधिकारी से समीक्षा पश्चात राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
विश्नोई ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, बिजली एवं चिकित्सा की अदायगी में किसी प्रकार की कौताही न बरती जाए। उन्होंने बालोतरा में पीने के पानी के सैम्पल जांच कराने के साथ पोकरण फलसुंड बालोतरा प्रोजेक्ट के जरिए शुद्ध मीठा पानी देने को कहा। साथ ही प्रोजेक्ट के शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने एवं अंतराल भी घटाने को कहा।
उन्होंने उपखंड में बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए उधोगों को मिलने वाली सप्लाई की जानकारी ली एव बकाया कृषि कनेक्शन देने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश कम हुई हैं ऐसे में किसानों को पूरी बिजली दी जाए। इस दौरान उन्होने विद्युत विभाग से संबंधित क्षेत्र की समस्याओं को अग्रिम दो दिवस में निस्तारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विश्नोई ने पर्यावरण एवं वन क्षेत्र की जानकारी ली तथा औषधीय पौधों के घर-घर वितरण कार्य को अभियान स्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होने मनरेगा योजना की क्षेत्र में प्रगति की जानकारी भी ली। इस मौके पर उन्होने क्षेत्र में कोविड प्रबंधन, वैक्सीनेशन एवं संभावित तीसरी लहर के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।
बैठक में विधायक मदन प्रजापत ने बालोतरा की समस्याओ से अवगत करवाया तथा अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान में त्वरित कार्यवाही को कहा।
इस दौरान जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा ने प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को ऊर्जावान रहते हुए जनसेवाओं की प्रभावी अदायगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्भागीय आयुक्त ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि कार्यो में गुणवता के साथ समझौता नहीं करने को कहा।  
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नाई ने क्षेत्र में पेयजल, बिजली एवं चिकित्सा सेवाओं के बोर मे जानकारी कराई। बैठक में उपवन सरंक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य समेत जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-0-






आरक्षित वर्ग के कॉलेज छात्रों के लिए अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना

आवासीय सुविधाओं हेतु मिलेगी आर्थिक सहायता, 15 सिम्बिर तक करे आवेदन  

बाड़मेर, 03 सितम्बर। एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी एवं ईडब्ल्युएस वर्ग के कॉलेज छात्र- छात्राओं के लिए आवासीय सुविधाओं हेतु राज्य सरकार द्वारा वितीय वर्ष 2021-22 में अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना प्रारम्भ की गई है। पात्र विद्यार्थी 15 सितम्बर,2021 तक आवेदन कर सकते है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि उक्त योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र विद्यार्थियों का चिन्हिकरण शुरू कर दिया गया है। उन्होने बताया कि आरक्षित वर्ग के जो छात्र राजकीय महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित अध्ययनरत है, वे योजनान्तर्गत पात्र होंगे। उक्त योजनान्तर्गत एससी-एसटी के 1500-1500 छात्र-छात्राओं, अन्य पिछड़ा वर्ग-अति पिछड़ा वर्ग के 750-750 तथा आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 500 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होने बताया कि कोरोना काल के लम्बे समय के बाद शैक्षणिक सत्र में गांवों से दूर शहर में किराये पर रहकर कॉलेज शिक्षा प्राप्त कर रहे उक्त वर्ग के विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से दो हजार रूपये मासिक किराया भत्ता मिल सकेगा। उन्होने बताया कि उक्त योजना में कुल 5000 छात्रों को अधिकतम दस माह के लिए राशि प्रदान की जाएगी। उन्होने बताया कि पात्र विद्यार्थी 15 सितम्बर, 2021 तक एसएसओ आईडी के जरिये जनाधार पोर्टल पर जनाधार कार्ड के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस संबंध मे विस्तृत दिशा निर्देश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
-0-

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरणों पर होगी त्वरित कार्यवाही

बाड़मेर, 03 सितम्बर। जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जन सुनवाई में आए परिवादियों को कुर्सी पर बैठाकर सवेदनशीलता के साथ उनकी परिवेदनाएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।  
अधिकारी गम्भीरता से करे परिवेदनाओं की जांच
जिला कलक्टर लोक बंधु ने समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा पश्चात् कहा कि जन सुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रकरणों में जांच अधिकारी त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाए। उन्होने अधिकारियों को सतर्कता समिति के मामलो को गम्भीरता से लेते हुए किसी प्रतिनिधि की बजाय स्वंय जाँच कर कार्यवाही रिपोर्ट पेश करने को कहा।
जिला स्तरीय जन सुनवाई
जिला कलक्टर लोकबन्धु ने जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रस्तुत परिवेदनाओं पर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान दिनेश कुमार मेघवाल निवासी सेवनियाला, बायतु द्वारा बैंक से शिक्षा ऋण दिलवाने बाबत प्रस्तुत मामले में जिला कलक्टर ने एलडीएम को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आयुर्वेद संविदा कर्मी मोहिनी द्वारा वेतन दिलाने के प्रकरण में उप निदेशक आयुर्वेद विभाग बाडमेर को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्रीमती पपू पत्नी उम्मेदाराम निवासी रतनाली नाडी भीमड़ा द्वारा कटाण रास्ता खुलवाने बाबत प्रस्तुत मामले में उपखण्ड अधिकारी बायतु को व्यक्तिगत जांच कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बाडमेर ग्राम छापरी (सरपंच एवं ग्रामवासी ग्राम पंचायत बिशाला) द्वारा आरएसएमएमएल सोनड़ी के खनन से निकलने वाले रासायनिक युक्त दूषित पानी से किसानों की भूमि को बंजर होने से रोकने, जाखड़ों की ढाणी (सांवा) निवासी पुखराज गौड़ द्वारा दुबारा बन्द किए गए रास्ते को खुलवाने, जगदीश सोनी निवासी कल्याणपुरा बाडमेर द्वारा अतिक्रमण हटवाने समेत विभिन्न समस्याओं से जुडे़ कुल 18 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें कई लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति के समक्ष दर्ज प्रकरणों की संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा कर लम्बित प्रकरणों में शीध्र जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, नगर विकास न्यास सचिव शैलेष सुराणा, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, अधीक्षण अभियन्ता भरतसिंह चौधरी, अजय माथुर समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी वीसी से मौजूद रहे।
-0-






गुरुवार, 2 सितंबर 2021

सीएमएचओ ने किया सीमावर्ती चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण

बाड़मेर, 02 सितम्बर । कोविड 19 की स्थिति में सुधार के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों की प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सीमावर्ती चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बिश्नोई ने बताया कि गुरुवार को चौहटन, सेडवा, भंवार, सारला, कुन्दनपुरा, सदराम बेरी में चिकित्सा संस्थानों का दौरा कर निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी अधिकारीयो को साफ़ सफाई की संतोषजनक व्यवस्था रखने, मौसमी परिवर्तनों को देखते हुये चिकित्सा संस्थानों की ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं को सुदृढ़ करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढाने, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना की वेबसाईट पर प्रतिदिन एंट्री करवाने, ऑक्सीजन कसेंटेटर सहित समस्त चिकित्सा उपकरणों की ई-उपकरण वेबसाईट पर एंट्री करवाने के निर्देश दिये । चिकित्सा संस्थान पर कार्यरत स्टाफ की बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओ की समीक्षा की । उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिये की आमजन को जागरूक कर पात्र लोगों को जननी सुरक्षा योजना, राजश्री योजना एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलावे । उन्होंने कोविड टीकाकरण केन्द्रों का जायजा लिया एवं स्थानीय अन्य विभागों के कार्मिको से सहयोग लेते हुये कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देकर शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिये । स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र कुन्दनपुरा एवं सदराम बेरी का कार्य अपूर्ण पाये जाने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिशासी अभियंता को दूरभाष पर कार्य जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिये । अनुपस्थित पाए गये कार्मिको को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये ।

-0-


उतरलाई एवं कवास में सात घण्टे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

 बाड़मेर, 02 सितम्बर। 33 केवी आडेल एवं बायतु उपचौकी लाईनों के रखरखाव के मद्देनजर शिवकर, धन्ने का तला, कुड़ला, कवास, भुरटिया, नागाणा, बान्दरा, गंगासरा, सरली, रामसर का कुंआ, मंगने की ढाणी, उतरलाई, ढूंढा, माडपुरा सानी, काऊ का खेड़ा के आस पास के क्षेत्र में शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी डिस्कॉम के सहायक अभियंता शहर द्वितीय ने दी।  

-0-

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक 8 को

 बाड़मेर, 02 सितम्बर। अनुसूचित जाति/जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण समिति की मासिक बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 8 सितम्बर को सायं 4 बजे जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को उक्त बैठक से संबंधित वांछित सूचनाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
-0-

बंधक सतर्कता समिति में गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन

 बाड़मेर, 02 सितम्बर। जिला स्तरीय बंधक सतर्कता समिति का पुर्नगठन किया जाकर गैर सरकारी सदस्यों को मनोनीत किया गया है।

कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने बताया कि जिला मजिस्टेªट की अध्यक्षता में पुर्नगठित जिला स्तरीय बंधक समिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के अध्यक्ष, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी बाड़मेर पदेन सदस्य होंगे। वहीं सहायक श्रम आयुक्त बालोतरा सदस्य सचिव होंगे। उन्होने बताया कि पुर्नगठित समिति में मीठडाऊ निवासी अमोलखराम पुत्र पूंजाराम मेघवाल, सराणा निवासी आम्बाराम पुत्र खेताराम भील, मोतीसरा निवासी मालाराम पुत्र सवाराम भील, पदमोडा निवासी हाजी ईशाक खां पुत्र हिसामदीन, श्रीयादे कालोनी बाड़मेर मगरा निवासी रावताराम पुत्र मेघाराम प्रजापत, नवोड़ाबेरा निवासी अब्दुल रहमान पुत्र मांझा खां, लापून्दडा निवासी शंकर मेघवाल पुत्र दौलतराम तथा सुरते की बेरी निवासी खेमाराम बेनीवाल पुत्र कालूराम को गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है।
-0-

बालोतरा में प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार को करेंगे योजनाओं की समीक्षा

 बाड़मेर, 02 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुखराम विश्नोई शुक्रवार 3 सितम्बर को दोपहर 3 बजे पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि उक्त बैठक में प्रभारी मंत्री विश्नोई जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, बजट घोषणाओं इत्यादि की आदिनांक प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होने प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं बालोतरा ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

बुधवार, 1 सितंबर 2021

सर्वे का कार्य पूर्ण सतर्कता से करें - लोक बंधु

 फसल खराबे के आंकलन को होगा संयुक्त सर्वे

बाड़मेर, 01 सितम्बर। जिले में अल्पवृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान के आंकलन के लिए किए जाने वाले सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार सांय वीसी के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में अल्पवृष्टि से अधिकांश क्षेत्रों में फसल सूखने से नुकसान हुआ है। उन्होनें कहा कि इस संबंध में राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं इंश्योरेंस कंपनी द्वारा संयुक्त सर्वे कर किसान को हुए फसल खराबे का आंकलन किया जाना है। उन्होनें सर्वे कार्य के संबंध में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे के दौरान सम्पूर्ण विवरण दर्ज किया जाए, ताकि किसानों को मुआवजा मिलने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए। उन्होनें अधिकारियों को एक सप्ताह में सर्वे एवं गिरदावरी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि संबंधित बीमा कंपनी प्रतिनिधी को सर्वे के संबंध में तामिल किया जाए। उन्होनें सर्वे के दौरान वास्तवित विवरण दर्ज करने को कहा। उन्होनें कहा कि सर्वे कार्य को प्राथमिकता तथा पूर्ण सतर्कता से सम्पादित किया जाए, इसी के आधार पर प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने अल्पवृष्टि को देखते हुए अकाल की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि जिले में पेयजल, चारा डिपो, पशु शिविर इत्यादि के लिए अभी से समस्त अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाए।
इस अवसर पर कृषि विभाग के उप निदेशक ने संयुक्त सर्वे की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी कराई। उन्होनें कहा कि एक सप्ताक के भीतर जिले के हर पटवार मण्डल क्षेत्र में सर्वे कार्य किया जाएगा। उन्होनें कहा कि सर्वे के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न कि जाए।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने आगामी माह में प्रस्तावित प्रशासन गांवों के संग अभियान की पूर्व तैयारियां इसी माह पूर्ण करने को कहा, ताकि 2 अक्टूबर से आयोजित किए जाने वाले शिविरों में अधिकाधिक लोगों को लाभ मिल सके। उन्होनें इस संबंध में उपखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें ब्लॉक वार राईट टू सीएम के प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।
-0-







सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को

 बाड़मेर, 01 सितम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से प्रथम शुक्रवार 3 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। बाड़मेर उपखण्ड के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वीसी रूप से बैठक में उपस्थित होंगे।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट के साथ निर्धारित दिनांक एवं समय पर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-

विभिन्न दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कुल 17 लाख की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 01 सितम्बर। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 17 व्यक्तियों को कुल 17 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों के विभिन्न दुर्घटनाओं में 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

खान एवं गोपालन मंत्री रविवार को बाड़मेर आएंगे

 बाड़मेर, 01 सितम्बर। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया अपनी दो दिवसीय यात्रा पर रविवार 5 सितम्बर को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया रविवार 5 सितम्बर को जैसलमेर से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे। वे इसी दिन दोपहर  3 बजे नन्दी गौशाला में जिले के गौशाला प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेने के बाद सायं 7 बजे नाकोड़ाजी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम नाकोड़ाजी में करेंगे।
खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन सोमवार 6 सितम्बर को नाकोड़ाजी में दर्शन एवं पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर 1 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...