पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप चुनाव
सोमवार, 1 मार्च 2021
उप सरपंचों के रिक्त पदों पर उप चुनाव हेतु चुनाव कार्यक्रम निर्धारित
रविवार, 28 फ़रवरी 2021
सोमवार से शुरू होगा कोविड-19 टीकाकरण 2.0 अभियान
महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की जाँच के लिए दो चेक पोस्ट स्थापित
बाड़मेर, 28 फरवरी। बाड़मेर जिले में सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण के 2.0 अभियान की शुरुआत होगी। इधर, राज्य सरकार के निर्देशानुसार महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की स्क्रिनिग के लिए काठाड़ी एवं गांधव में चेक पोस्ट स्थापित की गई हैं।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में करीब 3.25 लाख लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए है। उनके मुताबिक महाराष्ट्र से आने वाले ऐसे यात्री जो कोरोना जाँच रिपोर्ट नही ला पा रहे है, उनके चेक पोस्ट पर नमूने लेने की व्यवस्था की गई है। इधर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि इस चरण के तहत 60 वर्ष से अधिक तथा 45 वर्ष से 60 वर्ष तक की उम्र के ऐसे नागरिक जो कि, किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है उन सभी का टीकाकरण किया जाएगा। उनके मुताबिक लाभार्थी की उम्र की गणना का आधार 1 जनवरी 2022 निर्धारित है। डॉ. विश्नोई ने बताया कि 45 वर्ष से 59 वर्ष की उम्र के जटिल बीमारियों से ग्रसित उन्ही नागरिको के टीके लगाए जाएंगे, जो कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सूचीबद्ध 20 बीमारियों में से ग्रस्त होंगे। ऐसे मरीज को रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिसनर्स (आरएमपी) स्तर से जारी चिकित्सकीय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इन अनिवार्य चिकित्सकीय दस्तावेज के बिना व्यक्ति को इस चरण में टीकाकरण की सुविधा नहीं मिलेगी।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में दो साईट पर तथा उप जिला अस्पताल बालोतरा, बिशाला, खडीन, रामसर, सिनधरी, नोखडा, चवा, शिव, गडरारोड, हरसाणी, भियाड, बाटाडू, गिडा, भाडखा, कल्याणपुर, पचपदरा, जसोल, पारलू, पाटोदी, मण्डली, सिवाना, समदडी, धोरीमना, गुडामालानी, भूणिया, ओगाला, साता, चोहटन, धनाऊ, सेडवा के अस्पताल में एक-एक साईट पर कोविड-19 की प्रथम खुराक निशुल्क लगाईं जाएगी। कोविन एप तथा आरोग्य सेतु में पंजिकृत के अलावा भी पात्र नागरिक इन साईट पर जाकर इस टीकाकरण का लाभ ले सकेंगे। मौके पर उपस्थित आईटीटीम की ओर से नागरिक का आईडी से मिलान कर डाटा अपडेट किया जायेगा। इन साईट पर द्वितीय खुराक के लिए पात्र हैल्थ केयर वर्कर को द्वितीय खुराक भी लगाईं जाएगी। इसके साथ ही निजी अस्पताल नवजीवन हॉस्पिटल बाड़मेर में कोविड-19 की प्रथम खुराक 250 रुपए में लगाईं जाएगी।
-0-
तीन सब स्टेशनों के निर्माण से सीमावर्ती गांवों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति
बीएडीपी योजना के तहत 5.81 करोड़ की राशि होगी व्यय, मार्च 2021 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य
बाड़मेर, 28 फरवरी। सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों, किसानों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए सीमावर्ती विकास योजना के तहत 5.81 करोड़ की लागत से तीन नए 33/11 केवी सब स्टेशनों का कार्य प्रगति पर हैं।
जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि बाड़मेर जिले के चौहटन विधानसभा में वर्तमान में बीएडीपी योजना के अन्तर्गत जिले के सेड़वा उपखण्ड के अधिन अरटा व सुजो का निवाण 33/11 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इसमें अरटा के निर्माण पर 197 लाख रूपए एवं सुजो का निवाण जीएसएस के निर्माण पर 177 लाख रूपए की राशि व्यय होगी। अरटा में सब स्टेशन निर्माण से अरटा, अम्बावा, पांचरला सहित आस-पास के गांवों के करीब 300 कृषि, घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा होगा। इसी क्रम में सुजों का निवाण जीएसएस निर्माण से धुवाड़ा, लकड़ासर, करनार एवं सुजों का निवाण गांव के करीब 250 कृषि, घरेलू एवं जलदाय विभाग के उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्ता पूर्ण बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
अधीक्षण अभियंता माथुर ने बताया कि शिव विधानसभा अन्तर्गत रामसर उपखण्ड में बीएडीपी योजना के तहत देताणी में भी नए 33/11 केवी सब स्टेशन निर्माण का कार्य प्रगति पर हैं। उक्त जीएसएस निर्माण पर करीब 207 लाख रूपए की राशि व्यय होगी। इस सब स्टेशन निर्माण से देताणी, राणासर, खुडाणी, मीठड़ा के करीब 3 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। इन तीनों सब स्टेशन का कार्य मार्च 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य हैं।
-0-
जिला कलक्टर एवं जन प्रतिनिधियों ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जागरूकता रथ से गांव-गांव पहुंचेगी पंचायतीराज योजनाओं की जानकारी
बाड़मेर, 28 फरवरी। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं का जागरूकता रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रविवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा, बाड़मेर प्रधान पवन कँवर एवं बाड़मेर ग्रामीण प्रधान जेठी देवी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की उपब्धियों को आमजन तक पंहुचाने के उद्देश्य से बाड़मेर जिले में जागरूकता रथ निकाला जा रहा है। यह रथ प्रतिदिन 80 किमी की दूरी तय करने के साथ ग्रामीणों को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजनाओं की जानकारी देगा। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, सहायक सांख्यिकी अधिकारी नखताराम ईशराम, सहायक अभियंता रामलाल जैन, सहायक लेखाधिकारी सुरेश यादव समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने बताया कि पूरे राज्य में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं का रथ संचालित किए जाने के निर्देश की अनुपालना में जिले में पंचायत समिति स्तर पर जागरूकता रथ की शुरुआत की गई है। जो प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर सरकार एवं विभाग की योजनाओं से ग्रामीणों को जागरूक करेगा। सीईओ रतनू ने बताया कि विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जागरूकता रथ का प्रदर्शन ग्राम पंचायत में ऐसे स्थान पर किया जाए, जहां पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके। जागरूकता रथ का संचालन 15 मार्च तक होगा। इस जागरूकता रथ में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत पूरा काम पूरा दाम विशेष अभियान, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदशित की गई है।
-0-
शनिवार, 27 फ़रवरी 2021
विद्यार्थी अपने जीवन मे लक्ष्य जरूर रखें- जिला प्रमुख
जिला प्रमुख ने रतेऊ व जाजवा में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान किया
बाड़मेर, 27 फरवरी। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी शनिवार को जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान जिला प्रमुख ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रतेऊ व जाजवा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया और विद्यार्थियों की हौसला अफजाई के साथ ही भामाशाहों का सम्मान किया।
चौधरी ने इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होकर विदाई लेने वालों बच्चों को आशिर्वाद दिया। और कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि जीवन मे शिक्षा के बिना अपना जीवन अधूरा है। विद्यालय में पढ़ने वाले बालक-बालिकाओ से अपने सपनो को साकार करते हुए कहा कि अपना काम भले ही छोटा हो परंतु लक्ष्य जरूर रखे जिसके माध्यम से ही मनुष्य अपनी मंजिल तक पहुँचता है। पढ़ाई के साथ साथ खेल-कूद व अनुशासन की पढ़ाई जरूर करें जिसके माध्यम से बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल होती हैं, चौधरी ने विधार्थियो से मोबाइल का उपयोग नहीं करने की अपील की। बालिकाओ को अपना आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ने की बात कही और कहा कि आत्म विश्वास ही सबसे बड़ी पूँजी है। चौधरी ने कहा कि अगर आपके अंदर आत्म विश्वास है तो बड़ा से बड़ा लक्ष्य को हासिल कर सकते हो। इस कार्यक्रम में गिड़ा प्रधान जानकी देवी, एसीबीओ छतीश कुमार लेगा, शिव प्रधान महेंद्र जाणी, रतेऊ सरपंच भूराराम, सवाऊ मूलराज पूर्व सरपंच मंगनाराम चौधरी समेत ग्रामीणजन व शिक्षकगण मौजूद थे।
-0-
टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी करें - मीणा
कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण एक मार्च से
बाड़मेर, 27 फरवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने शनिवार को प्रदेश के समस्त जिला कलक्टर्स एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को कोविड-19 के टीकाकरण के तीसरे चरण से पूर्व की जाने वाली तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने बताया कि टीकाकरण का एक मार्च से तीसरा चरण प्रारम्भ होगा। उनहोंने बताया कि पिछले चरणों में राजस्थान टीकाकरण में 85.9 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा। इसके पश्चात मध्य प्रदेश एवं गुजरात का नम्बर रहा।
मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 के दौरान सघन मॉनिटर्रिंग से सफलता मिली। भविष्य में भी कोविड-19 को लेकर सतर्क रहना है। राजस्थान सतर्क है इसी थीम को लेकर आगे भी कोविड-19 से बचना है, इसके लिए आमजन में जागरूकता बढाई जाए। इधर, जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मार्च के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ हो रहे तीसरे चरण की सभी तैयारियां कर ली जाएगी। उन्होने चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
60 आयु वर्ग से अधिक का होगा टीकाकरण - जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार एक जनवरी 2022 को जो नागरिक 60 वर्ष के हो रहे है, उन्हे शामिल करते हुए 60 से अधिक आयु वाले नागरिकों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा। जो नागरिक असाध्य बीमारियों से पीड़ित है तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के है, उन्हे भी कोविड-19 का टीका दिया जाएगा। जिले में लगभग तीन लाख 2 हजार से अधिक नागरिक है, जो 60 वर्ष से अधिक आयु के है। जिला कलक्टर ने बताया कि कोविड वैक्सिनेशन सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला चिकित्सालय तक की संस्थान शामिल होगी। निजी चिकित्सालयों में भी टीकाकरण किया जाएगा। सीवीसी की सूचना अपलोड करनी होगी।
निजी चिकित्सालयों में भी होगा टीकाकरण - वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि जो चिकित्सालय भामाशाह बीमा योजना या अन्य योजनाओं से जुडे है, उनमें भी कोविड वैक्सिनेशन सेंटर शुरू किए जाएंगे। निजी चिकित्सालयों में चार प्रकार की सुविधाएं होना जरूरी है। निजी चिकित्सालयों में कोल्ड चौन, जगह की उपलब्धता, ट्रेण्ड वैक्सिनेटर तथा एईएफआई की सुविधा होनी चाहिए।
राजकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क लगेंगे टीके, निजी चिकित्सालयों में देना होगा शुल्क - जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि राजकीय चिकित्सीय संस्थाओं में आने वाले नागरिकों को तृतीय चरण के तहत टीका निशुल्क लगाया जाएगा। वीसी में बताया गया कि निजी चिकित्सालयों में चिकित्सीय संस्थान को प्रति डॉज सर्विस चार्ज के रूप में देना होगा तथा भारत सरकार द्वारा वैक्सिन की जो दर निर्धारित होगी, उसका भुगतान करना होगा। निजी चिकित्सालयों में भी ऑनसाईट रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।
तीसरा चरण ग्राम पंचायतवार व शहर में वार्डवार आयोजित होगा। स्थानीय सुविधाओं के अनुसार वैक्सिनेशन टीम आवश्यकता अनुरूप लगाई जाएगी। कोविन एप तथा आरोग्य सेतु में पंजिकृत के अलावा भी पात्र नागरिक सेंटर पर जाकर टीकाकरण का लाभ ले सकेंगे। मौके पर उपस्थित आईटी टीम द्वारा नागरिक का आईडी से मिलान कर डाटा अपडेट किए जाएंगे।
-0-
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021
निजी दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों के स्वामित्व हस्तानान्तरण पर टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट
परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न करों पर छूट
कोविड-19 वैक्सीनेशन के तृतीय चरण की क्रियान्विति के लिए बैठक आयोजित
उपखण्ड क्षेत्र रामसर
कार्मिकों की एनपीएस कटौतियों में संशोधन हेतु अभियान जारी
बाड़मेर, 26 फरवरी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास ने जिले के सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कार्मिकों की लीगेसी राशि संबंधित के प्रान खाते में अपलोड नहीं होने की स्थिति में जीए55ए, एनपीएस पासबुक एवं कटौती विवरण सहित आवेदन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि कार्यालय बाड़मेर में भिजवाने को कहा है ताकि कार्मिको के रिकार्ड की जांच की जाकर लीगेसी राशि उनके प्रान खाते में अपलोड की जा सके।
जिला कलक्टर ने किया सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण
बाड़मेर, 26 फरवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने शुक्रवार को गुड़ामालानी क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के साथ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021
वैक्सीनेशन के सफल क्रियान्वयन को बैठक आयोजित
बाड़मेर, 25 फरवरी। उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड में कोविड-19 वैक्सीनेशन के तृतीय चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु उपखण्ड अधिकारी गडरारोड सुनील पंवार की अध्यक्षता में गुरूवार को पंचायत समिति गडरारोड के सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होने उपखण्ड क्षेत्र के समस्त सीएचसी एवं पीएचसी को सेशन साईट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त शर्मा एवं जिला कलक्टर मीणा ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण
बाडमेर, 25 फरवरी। संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने गुरूवार को जिला कारागृह का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने खुला बंदी शिविर एवं जेल डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आधार नामांकन एवं अद्यतन हेतु एक मार्च से लगेंगे शिविर
बाड़मेर, 25 फरवरी। जिले में आधार नामांकन एवं अद्यतन गतिविधियां अभियान के रूप में सम्पादित करने हेतु आधार सप्ताह के तहत 1 से 6 मार्च तक प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत समिति परिसर में स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिले की 198 देशी मदिरा कम्पोजिट दुकानों के आवंटन हेतु ई निलामी 3 मार्च से
बाड़मेर, 25 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा आबकारी बन्दोबस्त वर्ष 2021-22 हेतु राज्य की नई आबकारी एवं मद्य संयम नीति वर्ष 2021-22 जारी की गई है। नई आबकारी नीति के अनुसार बाड़मेर जिले की 198 देशी मदिरा कम्पोजिट दुकानों (नगर परिषद बाडमेर में 18 तथा नगर परिषद बालोतरा में 10 कम्पोजिट दुकानें) का आवंटन ई निलामी द्वारा किया जाएगा।
संभागीय आयुक्त शर्मा ने की योजनाओं की समीक्षा जन सेवाओं की समय पर अदायगी सर्वोपरि प्राथमिकता
बुधवार, 24 फ़रवरी 2021
अभियांत्रिकी विद्यार्थियों को सीपीआर प्रशिक्षण
बाडमेर, 24 फरवरी। केर्यन उद्यमिता केन्द्र बाड़मेर द्वारा अभियांत्रिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को साप्ताहिक सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सीपीआर प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति जैसे मुर्छित, दुर्घटना, आपदा, मिर्गी आदि परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार से व्यक्ति की जान बचाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। यह सम्पूर्ण प्रशिक्षण छः स्टेप डीआरएस एबीसी में लर्नेट स्किल के द्वारा दी गई।
उप महासमादेष्टा शर्मा ने किया गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र का वार्षिक निरीक्षण
बाडमेर, 24 फरवरी। गृह रक्षा निदेशालय जयपुर के उप महासमादेष्टा एस.एस.पी. शर्मा ने सोमवार को गण समादेष्टा सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर एवं गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कार्यालय बाडमेर का वार्षिक निरीक्षण किया।
निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 19 अप्रेल को किया जाएगा
बाड़मेर, 24 फरवरी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उप चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। उप चुनाव कराने से पूर्व रिक्त वार्डो/निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को एक जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में अद्यतन किया जाएगा।
आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा पानी की पाइप लाइन में लीकेज दुरस्त होंगे
बाड़मेर, 24 फरवरी। जिला मुख्यालय पर जलापूर्ति वाली पाइप लाइनों पर लीकेज को जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने तुरन्त दुरस्त करने को कहा है। वह बुधवार को जिले में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थे।
मार्च के प्रथम सप्ताह से होगा 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण
बाड़मेर, 24 फरवरी। कोविड-19 वक्सीनेशन के तृतीय चरण के तहत मार्च माह के प्रथम सप्ताह से 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने मंगलवार को विडियों कांफ्रेसिंग के जरिये सभी उपखण्ड अधिकारियों को जिले में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का चिन्हीकरण कर व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए है।
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021
जिला स्तरीय उद्योग समिति की बैठक स्थगित
बाडमेर, 23 फरवरी। 25 फरवरी को निर्धारित जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी तथा जिला स्तरीय उद्योग विवाद एवं शिकायत निवारण तन्त्र समिति की बैठके स्थगित कर दी गई है।
आधार नामांकन बढाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा
बाड़मेर, 23 फरवरी। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने स्कूल शिक्षा, चिकित्सा, आंगनवाड़ी, महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ बच्चों के आधार नामांकन को बढाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विभिन्न दुर्घटनाओं में पीड़ितों को इक्कीस लाख अस्सी हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मुख्यमंत्री सहायता कोष
कृषि निर्यात नीति के क्रियान्वयन हेतु क्लस्टर कमेटी की कार्यशाला आयोजित
बाड़मेर, 23 फरवरी। कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिये एपीडा भारत सरकार द्वारा घोषित कृषि निर्यात नीति के क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा गठित क्लस्टर कमेटी की बैठक एपीडा भारत सरकार सहायक प्रबन्धक मानप्रकाश विजय की अध्यक्षता में आत्मा सभागार भवन कृषि विभाग में आयोजित हुई। बैठक में एपीडा भारत सरकार से प्राप्त क्लस्टर जिसमें बाड़मेर, जैसलमेर व जालोर जिले में कृषि निर्यात के तहत चयनित दो फसलों जीरा एवं ईसबगोल तथा बाड़मेर जिले के लिए चयनित फसल अनार के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।
निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रत्याहरित
बाड़मेर, 23 फरवरी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उप चुनाव हेतु निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम प्रत्याहरित कर दिया गया है।
सोमवार, 22 फ़रवरी 2021
खाद्य पदार्थो के अवमानक पाए जाने पर 14 प्रकरणों में सात लाख पन्द्रह हजार रूपये का जुर्माना आरोपित
बाडमेर, 22 फरवरी। विभिन्न वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थो के लिये गए नमूनों में खाद्य पदार्थो के अवमानक पाए जाने पर नोटिस जारी कर सुनवाई उपरान्त 14 प्रकरणों में गैर सायलान पर कुल सात लाख पन्द्रह हजार रूपये का जुर्माना आरोपित किया गया है।
निर्वाचन नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 26 मार्च को किया जाएगा
निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक मंगलवार 23 फरवरी को
बाड़मेर, 22 फरवरी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तर्गत प्रबंधन समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार 23 फरवरी को सांय 3 बजे कलक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
राजस्व मंत्री चौधरी ने पाटोदी क्षेत्र में पेयजल योजनाओं को लेकर किया आमजन से संवाद
बाड़मेर, 22 फरवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार 22 फरवरी को पाटोदी तहसील क्षेत्र के भाखरसर, पाटोदी, कालेवा, गंगापुरा, केशरपुरा, जवाहरपुरा एवं नवातला में आयोजित ग्राम सभाओं में पेयजल योजनाओं के संबंध में आमजन से संवाद किया तथा उनके सुझाव भी लिए।
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021
उपखंड अधिकारी ने किया छात्रावासों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
बाड़मेर, 20 फरवरी। सिवाना उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने शनिवार को विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
सिवाना उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने शनिवार को राजकीय अम्बेडकर छात्रावास सिवाना और मोकलसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रहवासी छात्रों से जानकारी लेने के साथ समस्त व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान पाया कि सिवाना छात्रावास, जो कोरोना महामारी के समय कोरोना संक्रमित लोगो के लिए आश्रय स्थल था, उसमें बालक रहकर अपनी पढ़ाई और खेलकूद का आंनद ले रहे थे। इस दौरान सिवाना छात्रावास की समस्त व्यवस्थाये सही पाई गई। वार्डन ने अतिरिक्त 5 टॉयलेट की मांग रखते हुए 100 बच्चो के लिए 5 टॉयलेट कम होना बताया। इसके अलावा बच्चो ने बिस्तर पुराने होने के बारे में अवगत कराते हुए नए बिस्तर की मांग की। उपखंड अधिकारी के निरीक्षण के दौरान मोकलसर छात्रवास में वार्डन अनुपस्थित मिला। बच्चो ने पूछने पर बताया कि वह रोजाना अपने अलग निवास पर चला जाता है। यहाँ बताया गया कि छात्रावास का गेट 2 साल से नही है, जबकि छात्रावास मोकलसर जालोर हाईवे पर बना हुआ है। बच्चो के कमरे में जंहा 1 रूम में 5 से 6 बच्चे रहते है, वंहा एक मात्र बल्ब लगा हुआ था, जिसकी रोशनी दिन के ढलने के बाद बहुत कम रहती है जिसमे बच्चे नही पढ़ सकते, जबकि रूम में 2 से 3 लाइट कनेक्शन है लेकिन वार्डन का बच्चो की तरफ कोई ध्यान नही दिया गया। इसी तरह छात्रावास की पीछे की तरफ दीवारे 2 फीट से भी छोटी है, एक तरफ की दीवार नही थी, जबकि बिल्कुल पास में ट्रेन की पटरी है जिससे कभी भी हादसा होने का खतरा हो सकता है। उपखंड अधिकारी ने बताया कि वार्डन को बच्चो के प्रति इस तरह का नकारात्मक रवैया बरतने के कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा।
-0-
इंदिरा रसोई योजना जिला कलक्टर ने निरीक्षण कर खाना एवं सफाई व्यवस्था परखी
बाड़मेर 20 फरवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने नगर परिषद बाड़मेर द्वारा संचालित इंदिरा रसोई का औचक निरीक्षण कर यहां खाने की गुणवत्ता एवं सफाई व्यवस्था परखी तथा संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार की इस जन कल्याणकारी योजना के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने शनिवार 20 फरवरी को इंदिरा रसोई का औचक निरीक्षण कर यहां उपस्थित आमजन से खाने की गुणवत्ता एवं उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इंदिरा रसोई में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
-0-
हर घर जल का सपना होगा साकार - चौधरी
राजस्व मंत्री ने गिड़ा क्षेत्र में आयोजित ग्राम सभाओं में आमजन से किया संवाद
बाड़मेर, 20 फरवरी। तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार 20 फरवरी को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गिड़ा तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित ग्राम सभाओं में पेयजल योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन के संबंध में आमजन से संवाद कर उन्हें राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक घर को पेयजल से जोड़ने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर घर तक जल पहुंचाने संबंधी योजना तैयार कर दी गई है, जिसके तहत गांवों में पारदर्शिता के साथ सर्वे करवाया जाएगा ताकि कोई भी घर पेयजल से वंचित नहीं रहें। उन्होंने सर्वे में पारदर्शिता पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी से पहले क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर योजना अनुसार कार्य किया जा रहा है।
राजस्व मंत्री ने शनिवार को गिड़ा तहसील क्षेत्र के खारापार, उतरनी, रिडियातालर, चिड़िया, दानपुरा, खोखसर एवं करालिया बेरा में आमजन से संवाद किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के गांवों में लगभग 30 करोड़ की पेयजल स्कीम बनाकर भेजी गई है, जिसकी स्वीकृति मिलने के उपरांत अप्रैलध्मई में इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि खोखसर में 2 करोड़ की पेयजल स्कीम को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका कार्य प्रगति पर है। वहीं उतरनी में 3 करोड़ 31 लाख की परियोजना बनाकर प्रत्येक घर को जल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन गांवों की करीब 3500 ढाणियों को पेयजल से जोड़ा जाएगा।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को राजस्व गांव अनुसार सर्वे कर किसी भी घर को वंचित नहीं रखते हुए सूची बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूस्टर के लिए अगर सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं हो तो निजी खातेदारी की 6 बिस्वा जमीन का आवंटन करना होगा।
इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि आगामी गर्मी के सीजन में पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए ढाणी-ढाणी तक पानी पहुंचाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। उन्होंने इस कार्य के लिए आमजन से सकारात्मक भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-0-
शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021
शनिवार को जिले के ई-मित्र संचालकों एवं स्थानीय सेवा प्रदाताओं को वीसी के माध्यम से ई-ऑक्शन के संबंध में दी जाएगी तकनीकी जानकारी
नई आबकारी नीति एवं ई-निलामी
बाड़मेर, 19 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा जारी नई आबकारी नीति वर्ष 2021-22 एवं ई-निलामी के संबंध में शनिवार 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिले के समस्त ई-मित्र संचालकों एवं स्थानीय सेवा प्रदाताओं को वीडिया कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से डेमो सहित तकनीकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही जिला स्तर पर बैठक आयोजित कर अनुज्ञाधारियों एवं शराब कारोबारियों को भी ई-ऑक्शन की जानकारी दी जाएगी।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का तीन दिवसीय बाड़मेर दौरा शनिवार 20 फरवरी से
ग्राम सभाओं के जरिए करेंगे आमजन से संवाद
विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया
गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021
राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार से बायतु दौरे पर ग्राम सभाओं के जरिए हर घर-हर ढाणी तक पेयजल योजना पर करेंगे चर्चा
बाड़मेर, 18 फरवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को बायतु विधानसभा क्षेत्र के गिड़ा पंचायत समिति में विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर हर घर हर ढाणी तक पेयजल पहुंचाने की योजना के संबंध में चर्चा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी गिड़ा क्षेत्र में खारापार में प्रातः 10ः00 बजे, उतरनी में 11ः30 बजे, रीडियातालर में 12ः30 बजे, चिड़िया में 2ः00 बजे, दानपुरा में 3ः00 बजे, खोखसर में 4ः00 बजे, करालिया बेरा में 5ः00 बजे ग्राम पंचायत मुख्यालय पर समस्त ग्रामवासियों से मिलेंगे। इस इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, गिड़ा प्रधान, स्थानीय सरपंच एवं जनप्रतिनिधिगण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी भी राजस्व मंत्री के साथ रहेंगे।
राजस्व मंत्री एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी की सोच पूरे क्षेत्र में पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने की है इसलिए नहरी पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन, अन्य विभागीय योजनाओं की स्वीकृति एवं वर्तमान में चल रही जल जीवन मिशन योजना के माध्यम से विभिन्न पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता से करवाए जाने पर उनके द्वारा बल दिया जा रहा है। इन ग्राम सभाओं के माध्यम से समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में जल जीवन मिशन के माध्यम से ऐसी योजना का निर्माण करना सुनिश्चित किया जाएगा जिससे ग्राम पंचायत का कोई भी घर पेयजल सुविधा से वंचित नहीं रह पाए। यह भी प्राथमिकता तय की जाएगी कि जल जीवन मिशन योजना स्वीकृति तक विभिन्न ढाणियों के बड़े समूह के समूह को वैकल्पिक तौर पर किस प्रकार से पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
-0-
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री चौधरी शुक्रवार 19 फरवरी को बाड़मेर आएंगे
बाड़मेर, 18 फरवरी। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार 19 फरवरी को बाड़मेर आएंगे।
कोरोना वैक्सीन के लिए मॉपअप राउंड शुक्रवार 19 फरवरी को
अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अत्याचार के मामलों में त्वरित कार्यवाही पर जोर
बाड़मेर, 18 फरवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा है कि जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों पर अत्याचार संबंधी दर्ज मामलों पर त्वरित कार्यवाही करे ताकि पीड़ित लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। वह गुरुवार को अनुसूचित जाति, जन जाति पर अत्याचार निवारण संबंधी मासिक बैठक में लम्बित मामलों की समीक्षा कर रहे थे।
बुधवार, 17 फ़रवरी 2021
आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा सभी सरकारी स्कूलों में बिजली मुहैया होगी
बाड़मेर, 17 फरवरी। जिले में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों तथा आबादी क्षेत्र से बिजली की हाईटेंशन लाइनों को हटाया जाएगा ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने डिस्कॉम को चरणबद्ध रूप से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वह बुधवार को जिले में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थे।
सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन में निजी क्षेत्र सार्थक भागीदारी निभाए
बाड़मेर में कार्यरत निजी कंपनियों की सीएसआर गतिविधियों की व्यापक समीक्षा
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...






















