बुधवार, 15 जुलाई 2020

नए हैण्डपम्प एवं ट्यूबवैल का कार्य समयबद्ध तरीके से करें विधायकों द्वारा अनुमोदित कार्य जल्द पूर्ण करें


आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

बाड़मेर, 15 जुलाई। जिले में विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत नए हैंडपंप तथा ट्यूबवेल का कार्य समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण किया जाए ताकि आमजन को इनका लाभ मिल सके एवं पेयजल की किल्लत दूर हो सके। यह निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने जिले में आवश्यक सेवाओं की सतत आपूर्ति के लिए तत्परता के साथ कार्य करने की हिदायत दी है।
    कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिले में पानी, बिजली तथा चिकित्सा सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए। इस दौरान जिले जिले में पानी, बिजली, चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की गई।
टैंकरों से पेयजल परिवहन
जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में जरूरतमंद लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग आवश्यकता अनुसार समस्याग्रस्त क्षेत्रों एवं  दूरदराज के इलाकों में टैंकरों के जरिए पेयजल परिवहन कर राहत पहुंचाए। उन्होंने बताया कि जहां बारिश हो चुकी है एवं पीने का पानी पर्याप्त आया है वहां पेयजल के लिए टेंकरो की जरूरत नही हैं। विशेषतः बायतु एवं चोहटन ब्लॉकों में इसकी समीक्षा कर ली जाए।
मरम्मत अभियान
उन्होंने मरम्मत अभियान के दौरान जिले में खराब सभी हैंडपंप को दुरुस्त करने को कहा, भले ही वह किसी भी योजना या एजेंसी द्वारा लगाया गया हो। अभियान में अभी तक 1274 हेण्डपम्पों की मरम्मत की गई है। उन्होंने नए हैण्डपम्प एवं ट्यूबवैल की खुदाई का कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा तथा खोदे गये को कमिशण्ड करने को कहा।
अबाध बिजली आपूर्ति हो
जिला कलेक्टर ने जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में बिजली की कटौती नहीं की जाए। उन्होंने पेयजल स्रोतों पर नियमित बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए ताकि पानी की आपूर्ति बिजली के अभाव में बाधित नहीं हो। उन्होंने पेयजल स्रोतों पर मांग के अनुसार तुरंत बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए।
सैम्पलिंग बढ़ाने पर जोर
जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मध्य नजर जिला कलेक्टर ने सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज से सलंग्न जिला चिकित्सालय को संक्रमण से पूरी तरह मुक्त किया जाए। उन्होंने यहां सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
शुद्ध के लिए युद्ध
जिला कलेक्टर ने जिले में विशेष शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाने के अन्तर्गत खादय पदार्थो के नमूनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान को जिला मुख्यालय बाड़मेर एवं बालोतरा के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालय एवं बड़े कस्बों में भी संचालन कर अधिकतम मात्रा में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की हिदायत दी
राजस्थान संपर्क
जिला कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जन सेवाओं से जुड़े विभागों से संबंधित कार्यो की पोर्टल पर शिकायतों की अधिकता इनकी कार्य पद्धति को प्रदर्शित करती है। हर हाल में 30 दिन से पूर्व किसी भी शिकायत का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच बकाया प्रकरणों को गंभीरता से लिया एवं 180 दिन से अधिक बकाया मामलों में जिम्मेदारी तय कर संबंधित को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
            इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने कोरोना सक्रमण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी ने कोरोना संक्रमण रोकथाम, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के. के. गोयल ने राजस्थान संपर्क के बकाया प्रकरण, अधीक्षण अभियंता ज.ेपी. शर्मा ने जलापूर्ति एवं मांगीलाल जाट ने विद्युत आपूर्ति की जानकारी दी।
-0-

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती जारी मंगलवार को 6200 का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 14 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को जिले में 28 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 6200 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाडमेर में 7 लोगों से 2300, चौहटन में 5 लोगों से 1000, सेड़वा में 3 लोगों से 500, सिणधरी में 5 लोगों से 800, रामसर में 2 लोगों से 400, गुडामालानी में 3 लोगों से 600 एवं धोरीमन्ना में 3 लोगों से 600 को मिलाकर कुल 28 लोगों से 6200 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 2133 लोगों से कुल 4,58,700 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

बढते संक्रमण की रोकथाम के लिए ठोस रणनीति हाईरिस्क वाले रोगों पर रहेगी विशेष नजर जिला कलक्टर ने जारी किए नए दिशा निर्देश


बाड़मेर, 14 जुलाई। जिले में कोरोना संक्रमित मरिजों की संख्या की बढती प्रवर्ति एवं मानसून के दौर में संक्रमण वृद्वि की आशंका के मद्देनजर जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने संबंधित अधिकारियों को संक्रमण रोकथाम संबंधित दिशा निर्देश जारी किए है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया की वर्तमान में जिले में कोरोना के संक्रमण को रोकने के संबंध में समस्त उपखण्ड अधिकारियों सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
हाई रिस्क श्रेणी के समस्त लोगों के लिए जाएंगे सेम्पल
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने डायबिटिज, उच्च रक्तचाप, किडनी, क्षय रोग, अस्थमा, हृदय रोग इत्यादि हाई रिस्क वाले रोगों से ग्रसित व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक एवं गर्भवती महिलाओं के शत प्रतिशत नमूने लेने के निर्देश दिए गए है। उन्हाने संबंधित अधिकारियों को 5 वर्ष तक के बच्चों की निरंतर निगरानी करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए है।
उन्होने नियमित चिकित्सा संस्थानों की ओपीडी में आने वाले आईएलआई रोगियों की स्क्रीनिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले समस्त प्रवासियों की स्क्रीनिंग करते हुए जांच हेतु उनके सैम्पल लेकर पूर्ण निगरानी रखने के निर्देश दिए है। उन्होने अधिक संक्रमित संख्या वाले क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट जोन घोषित कर आमजन की आवाजाही सीमित करने के निर्देश दिए है।
होम आईसोलेशन की निगरानी के निर्देश
जिला कलक्टर ने होम आईसोलेशन के रोगियों की प्रभावी एवं नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उन पर विशेष निगरानी रखते हुए उन्होने गंभीर रोगीयों को उच्च चिकित्सा संस्थानों पर तत्काल रैफर करने के निर्देश दिए है। उन्होनें जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन, वेन्टीलेटर, बैड एवं आईसीयू की संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।
व्यापक हो प्रचार-प्रसार
जिला कलक्टर मीणा ने राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप कोरोना रोग से बचाव हेतु आईईसी के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए है। उन्होने फेस मास्क एवं सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना प्रभावी तरीकें से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

जिले में 600 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण मंगलवार को धोरीमना, सेड़वा एवं बाडमेर क्षेत्रों में किया छिडकाव


बाड़मेर, 14 जुलाई। जिले में चल रहे टिड्डी दल के हमले पर कार्यवाही करते हुए जिले के 14 तहसील क्षेत्रो मे अब तक कुल 32201 हेक्टेयर क्षेत्र में छिडकाव कार्य किया जा चुका है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में टिड्डी नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं। उन्होने बताया कि टिड्डी हमले की प्रारम्भिक जानकारी के लिए जिले में सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि हमले की सूचना मिलते ही तुरंत सर्वे कार्य सम्पादित किया जाकर रोकथाम सुनिश्चित किया जा सके।
जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत बनाकर प्रतिदिन टिड्डी हमले की सूचना के अनुसार सर्वे कार्य सम्पादित कर त्वरित छिडकाव कार्य सम्पन्न करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होने आमजन को टिड्डी हमले से संबंधित सूचना कृषि विभाग में स्थापित कन्ट्रोल रूम को देने की अपील की है ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके। साथ ही तहसील स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए है ताकि सूचना तंत्र मजबूत हो।
कृषि उपनिदेशक जे.आर.भाखर ने बताया कि जिले में मंगलवार को सेड़वा तहसील क्षेत्र में 270 हेक्टेयर, धोरीमना में 195 हेक्टेयर, बाडमेर में 117.5 हेक्टेयर एवं रामसर में 17.5 हेक्टेयर को मिलाकर 600 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण के लिए छिड़काव किया गया। उन्होने बताया कि जिले में अब तक कुल 32201 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण के लिए छिड़काव किया गया।
-0-

शिवकर में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित


बाड़मेर, 14 जुलाई। बाडमेर उपखण्ड के ग्राम शिवकर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने के मद्देनजर जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
उपखण्ड मजिस्टेªट प्रशान्त शर्मा ने बताया कि बाडमेर उपखण्ड के ग्राम शिवकर (जोगेन्द्र पुत्र शंकर लाल माली के घर के चारों तरफ 100 मीटर क्षेत्रफल तक) के क्षेत्र में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के पश्चात वहां दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाडमेर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 14 जुलाई, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

निर्धारित समय पश्चात् दुकाने बन्द करवाने एवं आवाजाही रोकने हेतु कमेटियों का गठन


बाड़मेर, 14 जुलाई। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए बाड़मेर शहर में निर्धारित समय पश्चात् समस्त प्रकार की दुकाने बन्द करवाने एवं लोगों की आवाजाही रोकने हेतु कमेटियों का गठन किया गया है।
उपखण्ड मजिस्टेªट प्रशान्त शर्मा ने बताया कि बाड़मेर शहर में आवश्यक सेवाओं से संबंधित वस्तुओं की दुकाने (केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित दुकानों को छोडकर) खोलने हेतु प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उपखण्ड मजिस्टेªट शर्मा ने आदेश जारी कर सायं 4 बजे पश्चात् समस्त प्रकार की दुकाने बन्द करवाने एवं लोगों की आवाजाही रोकने के लिए तहसीलदार बाडमेर, आयुक्त नगर परिषद बाडमेर, विकास अधिकारी पंचायत समिति बाडमेर एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर को शामिल कर एक कमेटी का गठन किया है। आदेशानुसार उक्त कमेटी सायं 4 बजे पश्चात् बाड़मेर शहर में भ्रमण कर समस्त प्रकार की दुकानों को बन्द करवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा दुकानदारों एवं आम जन के मास्क आदि नहीं पहनने पर जुर्माना आदि वसूली का कार्य भी किया जाएगा।
कृषि मण्डी में आवाजाही रोकने हेतु कमेटी गठित
उपखण्ड मजिस्टेªट प्रशान्त शर्मा ने कृषि उपज मण्डी बाडमेर में सायं 4 बजे पश्चात् लोगों की आवाजाही रोकने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। उक्त कमेटी में कृषि उपज मण्डी सचिव, बाडमेर नायब तहसीलदार द्वितीय सोनाराम, पुलिस विभाग द्वारा नामित अधिकारी, व्यापार मण्डल कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष एवं सब्जी मण्डी समिति अध्यक्ष शामिल होंगे। उक्त कमेटी सायं 4 बजे के बाद कृषि उपज मण्डी में लोगों की आवाजाही रोकना सुनिश्चित करेगी। उन्होने नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन सब्जी मण्डी में प्रातः 11 बजे एवं कृषि उपज मण्डी में सायं 5 बजे सैनेटाइजेशन करवाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

गुरुवार, 9 जुलाई 2020

वार्डवार निगरानी सतर्कता समिति का गठित


बाड़मेर, 09 जुलाई। कोरोना रोगियों को कोविड केयर सेन्टर, कोविड हेल्थ सेन्टरों में न भेजकर सभी के घर पर अवस्थित व्यवस्थाओं के आंकलन के आधार पर घर पर ही रखे जाने एवं आवश्यक कार्यवाही करने हेतु नगर परिषद क्षेत्र बाडमेर में वार्डवार निगरानी सतर्कता समिति का गठन किया गया है।
उपखण्ड अधिकारी बाडमेर प्रशांत शर्मा ने बताया कि उक्त वार्डवार गठिन निगरानी टीम चिकित्सा विभाग द्वारा व्यक्ति का सेम्पल लिये जाने के उपरान्त यदि उसकी रिपोर्ट पोजिटिव आती है तो वार्ड स्तरीय समिति भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पत्र दिनांक 2 जुलाई के अनुसार रोगी के घर पर समुचित बुनियानी व्यवस्था यथा रोगी के घर पर रहने के लिये अलग से कमरा, बाथरूप, टायलेट के संबंध में टिप्पणी देगी। यदि रोगी के घर पर बुनियादी व्यवस्था है तो उसके पडौसियों को कोरोना संक्रमण के संबंध में अवगत कराएगी। तत्पश्चात् चिकित्सा विभाग की टीम को सूचित करेगी।
उक्त निगरानी कमेटी के सदस्य कोविड पोजिटिव व्यक्तियों को होम आईसोलेशन किये जाने के उपरान्त दिन में प्रत्येक 2 घण्टे के बाद उसकी गली में जाकर निगरानी करेंगे कि रोगी घर से बाहर नहीं निकले। यदि उक्त लोगों द्वारा प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के निर्देशों की पालना नहीं की जाती है तो नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02982-220009 अथवा मोबाइल नम्बर 9871123854 को अवगत कराएंगे। उन्होने बताया कि निर्देशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
-0-

कोरोना की जॉच रिपोर्ट शीध्र प्राप्त कर उसी दिन प्रोटोकॉल अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश


बाड़मेर, 09 जुलाई। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाडमेर व बालोतरा को कोरोना कीे जॉच रिपोर्ट शीध्र प्राप्त कर प्रोटोकॉल अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के संबंध में जिले में चिकित्सा विभाग द्वारा लिये जा रहे सेम्पलों की जॉच रिपोर्ट अगले दिन देर रात तक प्राप्त होती है एवं रोगी को उससे भी अगले दिन प्रात$ चिकित्सकीय जॉच एवं अन्य कार्यवाही कर या तो कोविड केयर सेन्टर भिजवाया जाता है या अब से होम आईसोलेसन में रखे जाने का निर्णय लिया जाता है।
उन्होने बताया कि कोविड पॉजिटिव रोगियों के बिना कोई सुरक्षित रहने के निर्देश के अभाव में घर मे ही रहने से संक्रमण का खतरा निरन्तर अधिकाधिक बना रहता है। उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाडमेर एवं बालोतरा को निर्देशित किया है कि वे जॉच केन्द्र से समन्वय कर सुनिश्चित करेंगे कि एक दिन पूर्व में लिए गए सैम्पल की जॉच रिपोर्ट अगले दिन दोपहर 2 बजे तक प्राप्त हो जाए। साथ ही इसकी सूचना तत्काल मेडिकल विभाग, संबंधित उपखण्ड अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी तथा निगरानी समिति एवं मेडिकल टीम को सतर्क किया जाएगा। उन्होने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होने के तत्काल पश्चात् उपखण्ड अधिकारी द्वारा निगरानी समिति एवं मेडिकल टीम के द्वारा उसके घर का मौका मुआयना कर सभी को अपने-अपने दायित्वों के अधीन व्यवस्थाएं करने एवं मरीज की अवस्था को देखा जाकर अन्तिम तौर से तय कर लिया जाए कि मरीज को होम आईसोलेशन में घर पर ही रखा जाना है अथवा कोविड केयर सेन्टर, डेडीकेटेड कोविड हॉस्पीटल में अनिवाय्र रूप से शिफ्ट किया जाना है, ताकि इससे आगामी संक्रमण फैसले से रोका जा सकें।
जिला कलक्टर ने बताया कि इसके अलावा मेडिकल टीम द्वारा घर पर रखे जाने वाले मरीज को आवश्यक रूप से प्रोटोकॉल अनुसार मेडिकल चौकअप किया जाना सुनिश्चित किया जाए जिसकी प्रतिदिन रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भिजवायी जाना सुनिश्चित की जाए।
-0-

कोरोना रोकथाम को मजबूत होगा सूचना तंत्र निगरानी समितिया होम आईशोलेशन पर रखेगी नजर


बाड़मेर, 09 जुलाई। जिले में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए मजबूत सूचना तंत्र विकसित  किया जाएगा जिससे कोरोना के संदिग्ध रोगियो की प्रारंभिक स्तर पर ही सैंपलिंग होकर इसकी पहचान सुनिश्चित हो सके। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने गुरुवार साय अपने कक्ष में कोरोना के रोकथाम के उपायों की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि बाड़मेर तथा बालोतरा उपखंड अधिकारी अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें तथा बीएलओ एवं निगरानी समितियों को प्रत्येक समय सक्रिय रखें। ये प्रतिदिन नियंत्रण कक्ष में प्रातः काल में सूचना दें एवं दिन भर सतत निगरानी रखकर होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के पॉजिटिव रोगियों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही उनके पड़ोसियों से पूछताछ करते रहें। किसी भी कोरोना रोगी के होम आइसोलेशन का उल्लंघन पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही करें। मीणा ने निर्देश दिए कि अनलॉक दो की कड़ाई से पालना की जाए एवं इसका उल्लंघन करने पर मामले दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करें।
जिला कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन में कर्फ्यू की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए।  जिला कलेक्टर ने हेल्थ प्रोटोकोल का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध भी कड़ाई से पेश आने को कहा। आर्थिक जुर्माने के अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही आरंभ की जाए। जिला कलेक्टर ने किराना, दूध एवं आवश्यक वस्तुओं  की होम डिलीवरी की व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश देते हुए डोर टू डोर डिलीवरी बढ़ाने को कहा।
जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग को जिला मुख्यालय पर सैंपल लेने के लिए स्थापित तीनों कोविड जाँच सेंटरो के अंदर  पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिका छात्रावास, महावीर नगर तथा विष्णु कॉलोनी के कोविड-19 केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के नजदीकी लोग वहीं पर जाकर जांच करवा सके।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने अनलॉक टू की गाइड लाइन के अनुसार चालान बनाने तथा बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह भाटी तथा नरपत सिंह भाटी, उपखंड अधिकारी प्रशांत शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-0-

बुधवार, 8 जुलाई 2020

खाद्य सामग्री की चल वाहनों द्वारा होंगी होम डिलीवरी

बाड़मेर, 8 जुलाई। कोविड-19 संक्रमण के बढते प्रकरणों के मद्देनजर कर्फ्यू अवधि के दौरान आवश्यक खाद्य सामग्री की डोर-टू-डोर होम डिलीवरी के लिए रूट मैप तैयार किया गया है।
सहकारी समितियों के उपरजिस्ट्रार ने बताया कि रामनगर, विष्णु कॉलानी, महावीर नगर, अम्बेडकर कॉलानी, इन्द्रा नगर, इन्द्रा कॉलोनी, गेंहू रोड, लीलरीया धोरा, रॉय कॉलोनी, जाशियों का वास, ऑफीसर्स कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, नेहरू नगर, गांधी नगर, बलदेव नगर, कलाकार कॉलोनी, नवले की चक्की, जसदेर धाम एवं कर्मचारी कॉलोनी में डोर-टू-डोर डिलीवरी बाड़मेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लि. बाड़मेर द्वारा की जाएगी, वहीं सदर थाना, शास्त्री नगर, चौहटन चौराहा, गडरा चौराहा, ढाणी बाजार, प्रताप जी की प्रोल, हमीरपुरा, जटियों का वास, रेल्वे स्टेशन, जाटावास, नेहरू नगर, गांधी नगर, बलदेव नगर, महावीर नगर एवं अम्बेडकर कॉलानी में क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. बाड़मेर द्वारा की जाएगी।
-0-

कोरोना संक्रमितों के होम आईसोलेशन की व्यवस्थाएं हो पुख्ता - रोहित कुमार

नवीन गाईडलाईन की पालना के लिए बैठक आयोजित

बाड़मेर, 8 जुलाई। कोरोना संक्रमित रोगियों को उनके घर पर अवस्थित व्यवस्थाओं के आंकलन के आधार पर घर पर ही रखा जावेगा। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोरोना संक्रमित रोगियों को उनके घर पर ही रखे जाने के संबंध में नई गाइड लाईन की पालना के लिए बालोतरा उपखण्ड अधिकारी रोहित कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को उपखण्ड कार्यालय बालोतरा के सभा कक्ष में बैठक का अयोजन किया गया।
इस दौरान उन्होने कहा कि बालोतरा उपखण्ड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कोरोना संक्रमित रोगियों को कोविड केयर सेन्टर/कोविड हेल्थ सेन्टरों पर नहीं भेजा जाकर प्रत्येक रोगी के घर पर उपलब्ध सुविधाओं के आधार व आंकलन के पश्चात् होम आईषोलेषन किया जावेगा।
कोरोना संक्रमित रोगियों को उनके घर पर रखे जाने हेतु चिकित्सा अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार किया गया तथा बालोतरा शहर के 45 वार्डो के लिये वार्डवार कमेटियां बनायी गयी। बालोतरा शहर के लिये गठित की गयी कमेटियां अपने अपने वार्ड में कोरोना संक्रमित रोगियों के घर पर जाकर कोरोना संक्रमित के रहने के लिये अलग से कमरा/बाथरूम/टॉयलेट है अथवा नही ंके संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। साथ रोगी के घर पर बुनियादी व्यवस्था है तो उसके पड़ौसियों को कोरोना संक्रमण के संबंध मे अवगत करवायेगी। साथ ही चिकित्सकीय टीम द्वारा रोगी को होम आईषोलेन होने के उपरान्त रोगी के मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाने हेतु पाबन्द किया जावेगा।चिकित्सा टीम द्वारा गाईड लाइ्रन अनुसार मरीज की नियमानुसार नियमित रूप से जांच की जावेगी, जांच के उपरान्त रोगी की स्थिति घर पर रखे जाने योग्य नहीं पायी जाती है तो उसे पूर्व की भांति कोविड केयर सेन्टर/कोविड हेल्थ सेन्टर/डेडीकेटेड कोविड अस्पताल मे षिफ्ट किया जावेगा ।
बालोतरा शहर को कोरोना से मुक्त करवाने व कोरोना के संक्रमण हेतु आज बालोतरा वॉटर पोल्यूषन कंट्रोल एण्ड रिसर्च फाउण्डेषन ट्रस्ट बालोतरा के सभा कक्ष में डॉं. पी.सी.दीपन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य) बाड़मेर, डॉं. आर.आर.सुथार मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी बालोतरा, सुभाष मेहता अध्यक्ष सीईटीपी बालोतरा, व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी जिसमें बालोतरा शहर को कोरोना से मुक्त करवाने व उसके संक्रमण को रोकने के लिये बालोतरा शहर के 45 वार्डो को सेनेटराईजर करवाये जाने, बालोतरा के कोविड केयर सेन्टरों पर रहने वाले रोगियों को फल,मास्क,सेनेटराईजर व 20 पल्स सेट व कोरोना रोगियों को प्रतिदिन काढा पिलाये जाने हेतु सामग्री उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया।
उपखण्ड अधिकारी बालोतरा ने बताया कि बालोतरा वॉटर पोल्यूषन कंट्रोल एण्ड रिसर्च फाउण्डेषन ट्रस्ट बालोतरा द्वारा बालोतरा शहर के 45 वार्डो को सेनेटराईजर करवाने का कार्य किया जावेगा तथा ट्रस्ट द्वारा कोविड केयर सेन्टरों पर रहने वाले रोगियों को फल,मास्क,सेनेटराईजर व 20 पल्स सेट तथा कोरोना रोगियों को काढ़ा पिलाने हेतु सामग्री को उपलब्ध करवाया जावेगा ।
-0-

शनिवार से बाजार एवं कृषि उपज मंडी सीमित समय में खोले जा सकेंगे

शहर में जारी कर्फ्यू को लेकर समीक्षा बैठकपुरानी सब्जी मंडी आगामी आदेशों तक बंद रहेगी

बाड़मेर, 8 जुलाई। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए बाड़मेर शहर में 3 जुलाई से जारी कर्फ्यु की वस्तु स्थित की समीक्षा एवं आगामी दिनों में व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार प्रातः जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बाड़मेर शहर में 10 जुलाई तक जारी रहने वाले कर्फ्यु की वस्तु स्थिति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उक्त अवधि तक सख्ती से कर्फ्यु एवं निषेधाज्ञा की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
बाजार एवं सब्जी मंडीजिला कलक्टर मीणा ने कहा कि 11 जुलाई से कृषि उपज मंडी को प्रातः 5 से प्रातः 11 बजे तक ही खोला जा सकेगा। उन्होने कहा कि बाड़मेर शहर के बाजार प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक खेले जा सकेंगे। उन्होने बाजार खोलने के उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर एवं उपाधीक्षक पुलिस को निर्देशित किया की वे इस संबंध में ठोस पालना सुनिश्चित करवाएंगे। उन्होने नियमित रूप से प्रतिदिन शहर का भ्रमण कर उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
नहीं खुलेगी पुरानी सब्जी मंडीबैठक के दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रकरणों को मद्देनजर रखते हुए बाड़मेर शहर में अवस्थित पुरानी सब्जी मंडी को अग्रिम आदेशों तक नहीं खोलने के निर्देश दिए।
मंडी के लिए नई व्यवस्थाएंबैठक के दौरान जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि शनिवार 11 जुलाई से बाड़मेर शहर में अवस्थित कृषि उपज मंडी एवं सब्जी मंडी खोली जा सकेगी। उन्होने कृषि उपज मंडी के सचिव को मंडी को विशेष रूप से सुरक्षित रखने के लिए मण्डी परिसर के खुदरा एवं थोक व्यापारियों को कोरोना संक्रमण से संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए गाईडलाईनों एवं एडवाइजरी से अवगत कराने के निर्देश दिए।
ठेले वालों को जारी होंगे पहचान पत्रजिला कलक्टर मीणा ने कृषि उपज मंडी के सचिव को निर्देशित किया कि सब्जी मंडी में अनावश्यक भीड एकत्रित नहीं हो इसके लिए मण्डी में आने वाले ठेले वालों एवं वेन्डरों को नियमानुसार पहचान पत्र जारी किया जावे ताकि केवल पहचान पत्र धारी ही मण्डी में प्रवेश कर सकें। उन्होने मण्डी प्रवेश द्वार पर आवश्यकतानुसार पुलिसकर्मी तैनात करने की बात कही।
ठेलेवालों को वार्ड अनुसार क्षेत्र होंगे आवंटितउन्होने बाजर में अनावश्यक रूप से ठेला धारकों एवं वेन्डरों के खडे न रहने के संदर्भ में कृषि उपज मंडी के सचिव को निर्देशित किया की वे ठेला धारकों को वार्ड अनुसार क्षेत्र का आवंटन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने ठेलाधारकों को केवल आवंटित क्षेत्र में ही सब्जी विक्रय करने हेतु पाबंद करने के निर्देश दिए है। उन्होने मनमाने भाव पर सब्जी बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
निषेधाज्ञा की सख्ती से पालना के निर्देशजिला कलक्टर विश्राम मीणा ने उपखण्ड अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे क्रर्फ्यू के दौरान नियमित रूप से प्रतिदिन प्रातः एवं सायं काल में दो बार शहर का भ्रमण कर उल्लंघन करने वालों के विरूद्व नियमानुसार सख्त कार्यवाही करेंगे। उन्होने जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने जिले में जारी निषेधाज्ञा की वस्तु स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
-0-

ग्राम पंचायत छीतर का पार के क्षेत्र में कर्फ्यू

कोरोना संक्रमण के चलते जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी

बाड़मेर, 08 जुलाई। बायतु उपखण्ड क्षेत्र की छीतर का पार ग्राम पंचायत के क्षेत्र पूनमोणी ब्राहमणों की ढाणीयां, लेगों व डेलूओं की ढाणीयां, ग्वारियों की ढाणीयों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त क्षेत्र के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु विवेक व्यास द्वारा उपखण्ड क्षेत्र बायतु में बायतु उपखण्ड क्षेत्र की छीतर का पार ग्राम पंचायत के क्षेत्र पूनमोणी ब्राहमणों की ढाणीयां, लेगों व डेलूओं की ढाणीयां, ग्वारियों की ढाणीयों के चारों ओर की समस्त राजस्व सीमा में जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु विवेक व्यास ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु द्वारा उक्त क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत ग्राम पंचायत छीतर का पार के उक्त क्षेत्रों को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जन साधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

पाक सिम पर प्रतिबन्ध जिला मजिस्टेªट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश

बाडमेर, 8 जुलाई। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
जिला मजिस्टेªट मीणा ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाडमेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, के दायरे में कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कडी कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश आगामी 2 माह के लिए प्रभावशील रहेगा।
-0-

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध

बाडमेर, 8 जुलाई। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
जिला मजिस्टेªट मीणा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।
प्रतिबन्ध वाले गांवबूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव इत्यादि सम्मिलित है।
प्रतिबन्धित समयजिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी।
इनको रहेगी छूट   जिला मजिस्टेªट मीणा के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य ऐजेन्सियों एवं राजकीय अधिकारी एवं कर्मचारी जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।
-0-

‘‘पटवारी ए कोरोना वॉरियर’’ का विमोचन

कोरोना काल में पटवारियों के कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री

बाड़मेर, 8 जुलाई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘‘पटवारी ए कोरोना वॉरियर’’ का विमोचन बुधवार को किया गया। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म कोरोना काल में पटवारियों की ओर से किए गए कार्यों पर आधारित है ।
इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि प्रदेश भर कोरोना वॉरियर्स के रुप में पटवारियों के कार्य सराहनीय है। भविष्य में राजस्थान पटवार संघ आपदा की घड़ी में राजस्थान सरकार के साथ खड़े रहकर पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से काम करते रहेंगे ।
    राजस्थान पटवार संघ प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र कुमार निमिवाल ने बताया कि हमेशा की तरह इस बार भी आपदा की घड़ी में कोरोना काल के दौरान पटवारियों की ओर से अनेक कार्य किए गए है।  पटवारियों ने कोविड-19 को लेकर कोरोना कर्मवीर के रुप में प्रशासन व सरकार की मंशा के अनुरूप अपनी सेवाएं दे रहे है।
-0-

फसल बीमा योजना का गांव-गांव तक होगा प्रचार-प्रसार

प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना

बाड़मेर, 8 जुलाई। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का गांव-गांव तक प्रचार-प्रसार कर किसानों को जागरूक करें ताकि योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने बुधवार को कलेक्ट्रेट से पांच प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
  इस अवसर पर मीणा ने कहा कि किसान को बीमा योजना से अच्छा फायदा मिल रहा है। इसमें काश्तकार को बाढ़, सूखा जैसी प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों से लेकर टिड्डियों के प्रकोप तक की वजह से होने वाले फसल खराबे का क्लेम मिल जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष केन्द्र सरकार ने इस योजना को ऋणी किसानों के लिए स्वैच्छिक करने सहित कुछ बदलाव किए हैं। इन सबकी जानकारी तथा योजना के प्रति आम किसान को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहनों को रवाना किया गया है। ऐसे 5 वाहन पूरे जिले में घूमकर किसानों को योजना के सभी पहलुओं के बारे में बताएंगे। फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई हैं।
ऋणी किसानों का सम्बंधित बैंक स्वतः ही प्रीमियम काटकर बीमा कर लेगी, किन्तु यदि कोई ऋणी किसान फसल बीमा योजना से अलग रहना चाहता है तो 8 जुलाई तक सम्बंधित बैंक शाखा में लिखित में घोषणा पत्र देकर पृथक हो सकता है। खरीफ के लिए बाजरा, ज्वार, मक्का, मूंग, मोठ, ग्वार, चंवला, उड़द, अरहर, सोयाबीन, तिल, धान, कपास एवं मूंगफली की फसल अधिसूचित की गई है। खरीफ फसलों के लिए काश्तकार को मात्र 2 फीसदी प्रीमियम जमा कराना होगा। इसके लिए तहसील एवं पटवार मंडल बीमा इकाई होगी। इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक डॉ जे आर भाखर सहित कृषि विभाग एवं इंश्योरेंस कम्पनी के अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

विधायकों द्वारा अनुमोदित कार्य जल्द पूर्ण करें समर कंटीजेंसी कार्यो का आमजन को मिले लाभ

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा
बाड़मेर, 8 जुलाई। जिले में राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप प्रत्येक विधायक द्वारा अनुमोदित 25 लाख के पेयजल के कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करें ताकि जरूरतमंद जनता को इनका लाभ मिल सके। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने जिले में आवश्यक सेवाओं की सतत आपूर्ति के लिए ततपरता के साथ कार्य करने की हिदायत दी है।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिले में पानी, बिजली तथा चिकित्सा सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए। इस दौरान जिले जिले में पानी, बिजली, चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की गई तथा राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
टैंकरों से करें पेयजल परिवहनजिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में जरूरतमंद लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग आवषयकता अनुसार समस्या ग्रस्त क्षेत्रों एव  दूरदराज के इलाकों में टैंकरों के जरिए पेयजल परिवहन कर राहत पहुंचाए। उन्होंने बताया कि 391 समस्याग्रस्त गांवों में जहा बारिश हो चुकी है एव पीने का पानी पर्याप्त आया है वहां पेयजल के लिए टेंकरो की जरूरत नही हैं।
समरकंटीजेंसी का लाभ मिलेउन्होंने विभाग को गर्मियों के कंटीन्जेसी प्लान के तहत स्वीकृत 9 कार्यों के पूर्ण होंने पर इसका लाभ सुनिशिचत करने के निर्देश दिए ताकि इनकी सार्थकता साबित हो सके। उन्होंने मरम्मत अभियान के दौरान जिले में खराब सभी हैंडपंप को दुरुस्त करने को कहा, भले ही वह किसी भी योजना या एजेंसी द्वारा लगाया गया हो। अभियान में अभी तक 1274 हेण्डपम्पो की मरम्मत की गई है।
अबाध बिजली आपूर्ति होजिला कलेक्टर ने जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखना के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में  बिजली की कटौती नहीं की जाए। साथ ही आंधी से क्षतिग्रस्त बिजली तंत्र को भी तुंरत दुरस्त किया जाए। उन्होंने पेयजल स्रोतों पर नियमित बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए ताकि पानी की आपूर्ति बिजली के अभाव में बाधित नहीं हो। उन्होंने पेयजल स्रोतों पर मांग के अनुसार तुरंत बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए।
सैम्पलिंग बढ़ाने पर जोरजिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मध्य नजर जिला कलेक्टर ने सेंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। वही राजकीय मेडिकल कॉलेज से सलंग्न जिला चिकित्सालय को संक्रमण से पूरी तरह मुक्त किया जाए। उन्होंने यहां सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
शुद्ध के लिए युद्धजिला कलेक्टर ने जिले में एक सप्ताह के लिए विशेष शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान को जिला मुख्यालय बाड़मेर एवं बालोतरा के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालय एवं बड़े कस्बों में भी संचालन कर अधिकतम मात्रा में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की हिदायत दी।
फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षाजिला कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में जिले में संचालित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना की भी विस्तृत  समीक्षा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की मंशा को सार्थक करने को कहा। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जाँच योजना, आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना आदि की समीक्षा की एवं उनके निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने को कहा।
इन्होंने दिया फीडबैकअतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने कोरोना जागरूकता अभियान, मुख्य लेखा अधिकारी जसराज चौहान ने फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी ने कोरोना संक्रमण रोकथाम, जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने पेंशन योजनाओ, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के के गोयल ने राजस्थान संपर्क बकाया प्रकरण, अधीक्षण अभियंता जेपी शर्मा ने जलापूर्ति एवं मांगीलाल जाट ने विद्युत आपूर्ति तथा कृषि उपनिदेशक जे आर भाखर ने टिड्डी नियंत्रण की जानकारी दी।
-0-

मंगलवार, 7 जुलाई 2020

स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त मंगलवार को 7600 रूपए का वसूला जुर्माना


बाड़मेर, 7 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिले में 38 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 7600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाडमेर में 3 लोगों से 500रूपये, चौहटन में 8 से 1600रूपये, सेडवा में 6 लोगों से 900रूपये, शिव में 3 लोगों से 500रूपये, गडरारोड में 6 लोगों से 800 रूपये, बालोतरा में 10 लोगों से 2900रूपये एवं धोरीमना में 2 लोगों से 400 को मिलाकर कुल 38 लोगों से 7600 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 1837 लोगों से कुल 3,88,800 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

जिले में 28 हजार हेक्टेयर में टिड्डी नियंत्रण मंगलवार को बाड़मेर, बायतु, शिव एवं रामसर में छिडकाव

बाड़मेर, 7 जुलाई। जिले में चल रहे टिड्डी दल के हमले पर कार्यवाही करते हुए जिले के 14 तहसील क्षेत्रो मे अब तक कुल 27997 हेक्टेयर क्षेत्र में छिडकाव कार्य किया जा चुका है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में टिड्डी नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं। उन्होने बताया कि टिड्डी हमले की प्रारम्भिक जानकारी के लिए जिले में सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि हमले की सूचना मिलते ही तुरंत सर्वे कार्य सम्पादित किया जाकर रोकथाम सुनिश्चित किया जा सके।
जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत बनाकर प्रतिदिन टिड्डी हमले की सूचना के अनुसार सर्वे कार्य सम्पादित कर त्वरित छिडकाव कार्य सम्पन्न करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होने आमजन को टिड्डी हमले से संबंधित सूचना कृषि विभाग में स्थापित कन्ट्रोल रूम को देने की अपील की है ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके। साथ ही तहसील स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए है ताकि सूचना तंत्र मजबूत हो।
कृषि उपनिदेशक डॉ जे.आर.भाखर ने बताया कि जिले में मंगलवार को बाडमेर तहसील में 162.5 हेक्टेयर, बायतु में 168 हेक्टेयर, शिव में 442 हेक्टेयर एवं रामसर में 85.5 हेक्टेयर को मिलाकर 858 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण के लिए छिड़काव किया गया। उन्होने बताया कि जिले में अब तक कुल 27997 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण के लिए छिड़काव किया गया।
-0-



कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव अब पॉजिटिव रोगीयो को घर पर ही रखा जाएगा


बाडमेर, 7 जुलाई। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कोरोना संक्रमित रोगियों को कोविड सेन्टरों में न भेजकर रोगी के घर पर ही अवस्थित व्यवस्थाओं के आंकलन के आधार पर घर पर रखा जाएगा।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि चिकित्सा टीम द्वारा व्यक्ति का सेम्पल लिये जाने के उपरान्त यदि उसकी कोरोना संक्रमण के संबंध में रिपोर्ट पोजिटिव आती है तो ग्राम, वार्ड स्तरीय समिति भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पत्र दिनांक 2 जुलाई, 2020 के अनुसार रोगी के घर पर समुचित बुनियादी व्यवस्था है या नहीं इसका आंकलन करेंगे। बुनियादी व्यवस्था में ग्राम, वार्ड स्तरीय समिति उसके घर पर रहने के लिए अलग से कमरा, बाथरूप, टॉयलेट है अथवा नहीं के संबंध में टिप्पणी करेगी। यदि रोगी के घर पर बुनियादी व्यवस्था है तो उसके पडोसियों को कोरोना संक्रमण के संबंध में अवगत कराएगी। तत्पश्चात् चिकित्सा विभाग की टीम को सूचित करेगी।
          उन्होने बताया कि चिकित्सा टीम को सूचना प्राप्त होते ही ग्राम, वार्ड स्तरीय समिति से समन्वय स्थापित करते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार रोगी की जॉच कर यह प्रमाणित किया जाएगा कि रोगी की अवस्थानुसार उसे घर पर रखा जा सकता है। चिकित्सा टीम द्वारा सन्तुष्टी उपरान्त टीम द्वारा उसे गाईड लाईन से अवगत करवाते हुए अन्डरटेंकिंग भरवाएगी। उन्होने बताया कि चिकित्सकीय टीम रोगी को होम आईशोलेशन होने के उपरान्त रोगी के मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करते हुए इस संबंध में पाबन्द करेगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि चिकित्सा टीम द्वारा गाईडलाईन के अनुसार मरीज की नियमानुसार नियमित रूप से जॉच की जाएगी। जांच के उपरान्त रोगी की स्थिति घर पर रखे जाने योग्य नहीं पायी जाती है तो उसे पूर्व की भांति तत्काल रूप से कोविड केयर सेन्टर, कोविड हेल्थ सेन्टर, डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में सिफ्ट करना सुनिश्चित करेगी। साथ ही भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं चिकित्सा विभाग बाडमेर द्वारा जारी गाईड लाईन की अक्षरशः पालना किये जाने हेतु पाबन्द करेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को सभी से समन्वय स्थापित करते हुए उपरोक्तानुसार कार्यवाही सम्पादित करने के निर्देश दिए गए है। जिले में उपर्युक्तानुसार समस्त कार्यवाही तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।
-0-

ग्राम पंचायत लूनाड़ा के क्षेत्र में कर्फ्यू कोरोना संक्रमण के चलते जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी


बाड़मेर, 7 जुलाई। बायतु उपखण्ड क्षेत्र की लूनाडा ग्राम पंचायत के क्षेत्र मंशोणी सउओं की ढाणी में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त क्षेत्र के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु विवेक व्यास द्वारा उपखण्ड क्षेत्र बायतु में लूनाड़ा ग्राम पंचायत के मंशोणी सउओं की ढाणी, लुम्भोणी सियागों की ढाणी, चैनोणी सियागों की ढाणी एवं मेघवालों की ढाणी की समस्त राजस्व सीमा में जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु विवेक व्यास ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु द्वारा उक्त क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत ग्राम पंचायत लूनाडा के उक्त क्षेत्रों को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जन साधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

बालिका छात्रावास के पास निर्मित हॉल अधिग्रहित


बाडमेर, 7 जुलाई। कोविड-19 से संबंधित सामग्री के संग्रहण हेतु बालिका छात्रावास बाल मंदिर के पास में निर्मित पीछे वाला हॉल ( कोविड जांच कार्य चल रहा है उक्त भवन मे से एक कमरा ) अधिग्रहित किया गया है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के नियम 65 (2) (ग) के तहत कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु प्राप्त सामग्री पीपीई किट, एन-95 मास्क एण्ड एयर टाईट ग्लोवज इत्यादि के भण्डार हेतु बालिका छात्रावास बाल मंदिर के पास में निर्मित पीछे वाला हॉल ( कोविड जांच कार्य चल रहा है उक्त भवन मे से एक कमरा) अधिग्रहण किया गया है। उन्होने बताया कि तहसीलदार बाडमेर को उक्त भवन के स्वामी, कब्जाधारी से कब्जा प्राप्त कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाडमेर को सुपुर्द करने के निर्देश दिए है।
-0-

बुधवार, 1 जुलाई 2020

6 चिकित्सा संस्थानों का लोकार्पण

बाड़मेर, 01 जुलाई। जिले में डॉक्टर डे पर बुधवार को  6 नए चिकित्सा संस्थानों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल लोकार्पण किया।
   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर डॉ कमलेश चौधरी ने बताया कि 1 जुलाई 2020 को अपरानह 12 बजे  माननीय मुख्यमंत्री जी श्रीमान अशोक गहलोत मुख्यमंत्री निवास से जिले के नव निमित्त चिकित्सा केन्द्रो के भवनों का डिजिटल लोकार्पण किया गया। 
ङा चौधरी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीफे की बावडी, घोनिया,बेरीवाला तला,नादं,मीठडा,भादरेश के नवीन पीएचसी भवनो तथा आवास निर्माण पर व्यय  10 करोड़ 27 लाख  राशि के  माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जी की अध्यक्षता मे ,   विशिष्ट अतिथि माननीय  पूर्व  मंत्री एवं विधायक  अमीन खान जी,   माननीय विधायक    मेवारामजी जैन, के कर कमलों से डिजिटल  लोकार्पण किया गया। जिला मुख्यालय पर राजीव गाँधी सेवा केन्द्र मे    जिला कलक्टर महोदय , फतेह खान जी जिला अध्यक्ष सहित कई गणमान्य नागरिक आदि  उपस्थित थे।  चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के साथ - साथ आम जन को समुचित व गुणवत्ता पूर्वक सेवाएं मिलेगी।
-0-

खरीफ 2020 फसल बीमा के लिए अधिसूचना जारी

बाड़मेर, 01 जुलाई। खरीफ 2020 फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी की गई है। जिले को खरीफ 2020 में फसल बीमा हेतु एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कम्पनी ऑफ इण्डिया लि. को अधिकृत किया गया है।
कृषि विस्तार जिला परिषद बाड़मेर के उप निदेशक डॉ. जे.आर. भाखर ने बताया कि उक्त योजना में ऋणी कृषक जिनको खरीफ 2020 में किसी वितीय संस्थान (क्षेत्री ग्रामीण बैंक, व्यवसायिक बैक, भूमि विकास बैंक, सहकारी बैक एवं सहकारी समिति आदि) द्वारा फसल ऋण की सीमा अनुमादित की गई हो तथा ऋण वितरीत 15 जुलाई 2020 किया गया है, ऋणी कृषक को उक्त योजना से पृथक रहने के लिए नामांकन की अंतिक दिनांक से 7 दिवस पूर्व (8 जुलाई 2020) घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा, अन्यथा उनको योजना में सम्मिलित माना जाएगा। घोषणा पत्र का प्रारूप संबंधित बैंक शाखा में उपलब्ध है।
उन्होने बताया कि गैर ऋणी एवं बटाईदार कृषक (स्वैच्छिक आधार पर) अपना बीमा केन्द्रीय सहकारी बैंक, क्षैत्रीय ग्रामीण बैंक अथवा वाणिज्यिक बैक की शाखाओं एवं सीएससी के माध्यम से करवा सकेंगे। उन्होने बताया कि जिले कों खरीफ 2020 में फसल बीमा हेतु एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कम्पनी ऑफ इण्डिया लि. को अधिकृत किया गया है।
उन्होने बताया कि बाड़मेर, बायतु, चौहटन, धोरीमन्ना, गिडा, गुडामालानी, रामसर, सेडवा, शिव तथा सिणधरी तहसील में बाजरा, ग्वार एवं मोठ की फसल को पटवार स्तर पर अधिसूचित किया गया है। साथ ही गडरोड तहसील में बाजरा एवं ग्वार, पचपदरा में बाजरा, ग्वार, मोठ, ज्वार एवं मूंग, समदडी में बाजरा एवं मूंग एवं सिवाना में बाजरा एवं मूंग की फसल को पटवार स्तर पर अधिसूचित किया है।
उन्होने बताया कि बाड़मेर, बायतु एवं रामसर तहसील में मूंग की फसल को तहसील स्तर पर अधिसूचित किया गया है। इसी प्रकार पचपदरा में तिल, समदडी में ग्वार, ज्वार, मोठ एवं तिल, शिव में मूंगफली एवं मोठ तथा सिवाना में मूंगफली, ग्वार तथा मोठ को तहसील स्तर पर अधिसूचित किया गया है।
भाखर ने बताया कि खरीफ 2020 हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जिल में अधिसूचित फसल बाजरा हेतु 6856 रूपए बीमित राशि प्रति हैक्टेयर, मूंगफली के लिए 102322 रूपए, ग्वार के लिए 9785 रूपए, ज्वार के लिए 9095 रूपए, मूंग के लिए 20701 रूपए, मोठ के लिए 12256 रूपए तथा तिल के लिए 10614 रूपए बीमित राशि प्रति हैक्टर निर्धारित है। उन्होने बताया कि खरीफ 2020 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कृषकों को 2 प्रतिशत प्रीमियम राशि का भुगतान करना होेगा।
-0-

हैल्थ प्रोटोकोल का 19 लोगों ने किया उल्लंघन बुधवार को 3700 रूपये का जूर्माना वसूला

बाड़मेर, 01 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार को जिले में 19 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 3700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाडमेर में 6 लोगों से 900, चौहटन में 1 व्यक्ति से 200, सेड़वा में 1 व्यक्ति से 200, शिव में 1 व्यक्ति से 100, गडरारोड में 4 लोगों से 800, गुडामालानी में 5 लोगों से 1000 एवं सिवाना में 1 व्यक्ति से 500 को मिलाकर कुल 19 लोगों से 3700 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 1530 लोगों से कुल 3,24,000 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

बाड़मेर शहर के नेहरू नगर, महावीर नगर एवं रायकॉलोनी में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 01 जुलाई। बाडमेर शहर के नेहरू नगर, महावीर नगर एवं रायकालोनी क्षेत्र में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने के मद्देनजर जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
उपखण्ड मजिस्टेªट नीरज मिश्र द्वारा जारी आदेशानुसार बाडमेर शहर के नेहरू नगर (मगाराम पुत्र केवाराम लौहार का मकान एवं आईदान राम पुत्र ढेलाराम लौहार के मकान के बीच की गली स्टेडियम रोड, देवीसिंह पुत्र चन्दनसिंह राजपुत का बाडा एवं प्रतापाराम पुत्र डूंगराराम सुथार के मकान के बीच की गली महावीर फाइनेन्स के आगे की गली से ए.आर. कम्प्युटर दुकान के आगे की गली से मगाराम पुत्र केवाराम के मकान तक), महावीर नगर (नेशनल हाईवे संख्या 68 के सर्विस रोड पर स्थित 80 फीट रोड से गोपालसिह के मकान के आगे तक) एवं रायकॉलोनी ( मुख्य राय कॉलोनी रोड पर रमेश फार्मा से लक्ष्मी डिपार्टमेन्टल स्टोर तक डिवाईडर से दायी तरफ व मोहनलाल पुत्र रामलाल के मकान एवं एस. के. एन्टरप्राईजेज से मनोज छगानी का मकान एवं जूंजाराम जांगिड़ के मकान तक) के क्षेत्र में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के पश्चात वहां दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाडमेर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 1 जुलाई, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

शिवकर में कर्फ्यू

बाड़मेर, 01 जुलाई। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र के शिवकर ग्राम में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त क्षेत्र के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र द्वारा उपखण्ड क्षेत्र बाडमेर के ग्राम शिवकर (ग्राम शिवकर में जोगेन्द्र पुत्र शंकर लाल माली के घर के चारों तरफ 100 मीटर क्षेत्रफल तक) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर द्वारा उक्त क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत बाड़मेर शहर के उक्त क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जन साधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

कोविड-19 जागरूकता को चित्र प्रदर्शनी आयोजित

बाडमेर, 01 जुलाई। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए अपनाये जाने वाले उपायों से आमजन को जागरूक करने के लिए बुधवार को सूचना केन्द्र में ‘‘कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं इससे बचाव विषय‘‘ पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
सूचना केन्द्र में आयोजित प्रदर्शनी में प्रदर्शित पैनलों के जरिये आमजन को कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियां जैसे -मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने, सेनेटाइजर का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के प्रति जाग्रत किया गया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री महोदय की अधिकाधिक लोगों को जागरूक करने के संबंध में जारी अपील, महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को रोजगार के लिए अभियान के तहत गांव लौटे प्रवासी परिवार भी पंजीकरण के पात्र है। पंजीकरण उपरान्त 15 दिन में जोब कार्ड देने तथा मांग पर 15 दिन में रोजगार देने की व्यवस्था, कोरोना से बचने के लिए अनिवार्य सावधानियां, कोरोना महामारी के चलते होम क्वारेंटाईन निर्देशों का उल्लंघन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, यह दण्डनीय अपराध है। होम क्वारेंटाइन होने वाले व्यक्ति के लिए दिशा निर्देश, परिवार के अन्य सदस्यों के लिए निर्देश, कोरोना महामारी के दौरान सहायता संबंधी महत्वपूर्ण दूरभाष नम्बर, विशेषज्ञ डाक्टर्स की कमेटी द्वारा जारी सार्वजनिक अपील, सरकारी कार्मिक वॉलंटीयर के रूप से सेवा का संकल्प, मूक पशु-पक्षियों को बचाने के संबंध में विनम्र अनुरोध सहित विभिन्न पहलुओं को पैनलों के जरिये प्रदर्शित किया गया है।
इस अवसर पर शिव विधायक अमीन खां ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव तथा जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के पुख्ता प्रबन्ध किए है। उन्होने कहा कि आमजन को कोरोना से बचाव के लिए पूर्ण सतर्कता बरतनी जरूरी है। उन्होने जागरूकता पर विशेष ध्यान देने, बचाव के उपाय अपनाने तथा राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की पालना करने की बात कहीं।
बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए आमजन को जागरूक होना आवश्यक है। उन्हांेने कहा कि खुद को जागरूक एवं सतर्क रखकर ही इस महामारी से बचा जा सकेगा। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गांव, ढाणी, वार्डो एवं मौहल्लों तक लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए 30 जून तक जागरूकता अभियान चलाया गया है, जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे है, इसी के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जागरूकता अभियान को आगे बढाया गया है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी ने सतर्कता एवं जागरूकता का परिचय दिया है। उन्होने जागरूकता अभियान में बढ चढ कर भाग लेने तथा अधिकाधिक लोगों को जागृत करने के साथ व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व विधायक अमीन खां, विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन कर अवलोकन किया। इस मौके पर नगर परिषद सभापति दीपक माली, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव एस.एस. मीणा सहित बडी संख्या में कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उक्त चित्र प्रदर्शनी आमजन के अवलोकनार्थ एक माह तक प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक खुली रहेगी।
-0-

गुरुवार, 25 जून 2020

राजकौशल पोर्टल श्रमिकों एवं नियोक्ताओं के लिए सरकार ने खोला एम्पोयमेंट एक्सचेंज मंच

बाड़मेर, 25 जून। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा नियोक्ताओं को आवश्यकतानुसार कुशल, अर्द्धकुशल अथवा अकुशल श्रमिक उपलब्ध कराने के लिए राजकौशल पोर्टल को विकसित किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य में कोई बेरोजगार न रहे तथा श्रमिक को उसकी योग्यता के अनुसार काम एवं पारिश्रमिक मिल सके के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए संचार क्रांति को माध्यम बनाया है। उन्होंने बताया कि राज कौशल पोर्टल पर पंजीकरण के पश्चात श्रमिक चाहे कुशल हो, अर्द्धकुशल हो अथवा अकुशल को सभी को अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य उपलब्ध हो सकेगा तथा नियोक्ता को भी अपने व्यापारिक संस्थान के लिए प्रर्याप्त श्रमिक उपलब्ध हो सकेंगे।
एम्पोयमेंट एक्सचेंज का अद्भुत मंचअतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि यह पोर्टल नियोक्ता एवं श्रमिकों के बीच एम्पोयमेंट एक्सचेंज का एक अद्भुत मंच हैं। नये नियोक्ता के लिये राजकौशल पोर्टल पर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध हैं। नियोक्ता भी अपना पंजीयन कराने के बाद उसे अपडेट कराने के साथ-साथ पोर्टल पर पंजीबद्ध श्रमिकों की प्रोफाइल भी देख सकेंगे। उन्होनें बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से नियोक्ता अपनी आवश्यकता अनुसार सेवा की श्रेणी, कार्य का आधार एवं पता इत्यादि के आधार पर श्रमिकों की तलाश कर सकता हैं। कोई भी श्रमिक अपने आधार एवं मोबाइल नंबर से स्वयं का पंजीयन इस पोर्टल पर करा सकता हैं।
पोर्टल पर संधारित किया जा रहा डाटाशर्मा ने बताया कि इस पोर्टल पर विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल्स पर उपलब्ध श्रमिक डेटा जैसे बीओसीडबल्यू वर्कर्स, आईटीआई प्रशिक्षु, आर.एस.एल.डी.सी. से प्रशिक्षित एवं अन्य राज्यों से लोटे विभिन्न प्रकार के प्रवासी श्रमिकों का मास्टर डेटा संधारित किया गया हैं। जिनकी संख्या लगभग 52 लाख है। साथ ही इस पोर्टल पर राज्य के 11 लाख नियोक्ताओ का मास्टर डेटा भी उपलब्ध हैं।  
स्किल मैपिंग के निर्देशराज्य सरकार द्वारा स्किल मेपिंग हेतु दिए निर्देशों के क्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने सभी उपखंड अधिकारियों को प्रवासी श्रमिकों के स्किल मेपिंग करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही इस कार्य के लिये सहायक श्रम आयुक्त बालोतरा को नोडेल अधिकारी एवं राजस्थान राज्य कोशल विकास निगम बाड़मेर के जिला प्रबन्धक को सहायक नोडेल अधिकारी नियुक्त किया हैं।
उन्होनें बताया कि राज कौशल पोर्टल (www.rajkaushal.rajasthan.gov.in) पर पंजीकृत श्रमिकों एवं उद्योगो की जरूरत के हिसाब से मेपिंग का कार्य भी इस पोर्टल से होना हैं। यह श्रमिको एवं रोजगार देने वालों के बीच का एक क्रांतिकारी मंच हैं। उन्होने सभी नियोजकांे एवं श्रमिकों से इस पोर्टल को देखने की अपील की है।
-0-

गुरूवार को 197 प्रवासियों का हुआ आगमन

बाड़मेर, 24 जून। जिले में गुरूवार को विभिन्न राज्यों से 197 प्रवासियों का जिले में आगमन हुआ। अब तक कुल 63255 प्रवासियों ने जिले में प्रवेश किया है।  
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में गुरूवार को गुजरात से 146, महाराष्ट्र से 1, आन्ध्रप्रदेश से 7, कर्नाटक से 18, पंजाब से 3 एवं तेलंगाना से 22 को मिलाकर कुल 197 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 63255 प्रवासियों का आगमन हुआ है। वहीं गुरूवार को महाराष्ट्र के लिए 3, गुजरात के लिए 3 एवं कर्नाटक के लिए 1 को मिलाकर कुल 7 लोगों ने जिले से प्रस्थान किया है। अब तक कुल 10831 अन्य राज्यों के प्रवासियों ने जिले से प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी

बाड़मेर, 25 जून। रा.रा.वि.प्र.नि. बाडमेर में अर्द्धवार्षिक रख रखाव कार्य के लिए शुक्रवार 26 जून को 132 केवी जीएसएस से निकलने वाली 33 केवी बाडमेर सिटी, रीको एवं महावीर नगर फीडर की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।
सहायक अभियन्ता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि 33 केवी बाड़मेर सिटी फीडर (लाइन) की प्रातः 7 से 8 बजे तक, 33 केवी रीको फीडर (लाइन) की प्रातः 8.15 से 9.15 बजे तक तथा 33 केवी महावीर नगर फीडर (लाइन) की सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।
-0-

एल.एण्ड टी. कैम्प कवास में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 25 जून। बाडमेर उपखण्ड क्षेत्र के एल.एण्ड टी. कैम्प कवास में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने के मद्देनजर जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
उपखण्ड मजिस्टेªट नीरज मिश्र द्वारा जारी आदेशानुसार बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र के एल.एण्ड टी. कवास (ग्राम कवास के खसरा नम्बर 799/394 रकबा 6.18 बीघा में चेतनराम पुत्र प्रतापाराम माली के मकान से चारों तरफ 100 मीटर क्षेत्रफल तक) के क्षेत्र में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के पश्चात वहां दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाडमेर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 24 जून, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिकाधिक आवेदकों को योजना से लाभान्वित करे-शर्मा

इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित

बाडमेर, 25 जून। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने इन्दिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिकाधिक आवेदकों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। वे गुरूवार को अपने कक्ष में योजना के क्रियान्वय हेतु आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने अग्रणी बैक प्रबन्धक को निर्देशित किया कि ऑनलाइन प्राप्त होने वाले ऋण आवेदनों को यथाशीध्र ही बैंकों को भिजवावे ताकि अधिकाधिक आवेदकों को योजना का लाभ मिल सकें। उन्होने कहा कि ऋण आवेदन पत्रों में यदि कोई कमी पाई जाती है तो उन्हें शीध्र ही दुरस्त करवाकर योजना का लाभ प्रदान करें।
बैठक में महिला अधिकारिता उप निदेशक प्रहलादसिंह ने बताया कि महिलाओं को उद्यम (विनिर्माण,सेवा एवं व्यापार)की स्थापना अथवा स्थापित उद्यम के विस्तार, विविधिकरण या आधुनिकीकरण हेतु बैंकों के माध्यम से अनुदानयुक्त ऋण उपलब्ध करवाकर रोजगार के नवीन अवसर सृजित करने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। उन्होने बताया कि योजनान्तर्गत व्यक्तिगत महिला आवेदक के साथ-साथ संस्थागत आवेदक (महिला स्वयं समूह/ महिला स्वयं सहायता समूह के क्लस्टर/महिला स्वयं सहायता समूह के फेडरेशन) भी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से ऋण के लिये आवेदन कर सकते है। यदि कोई महिला फर्म या कम्पनी बनाती है तो उसे भी ऋण अनुदान देय होगा। इस योजनान्तर्गत लिये गये ऋण पर महिला,महिला स्वयं सहायता समूह को 25 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होने जिले की महिलाओं से इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजनान्तर्गत आवेदन करने की अपील की।
-0-

बुधवार, 24 जून 2020

नियमों के उल्लंघन पर सख्ती जारी

बुधवार को 3500 का वसूला जूर्माना

बाड़मेर, 24 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार को जिले में 19 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 3500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा में 4 लोगों से 600, गडरारोड में 6 लोगों से 1100, बालोतरा में 7 लोगों से 1400 एवं गुडामालानी में 2 लोगों से 400 को मिलाकर कुल 19 लोगों से 3500 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 1302 लोगों से कुल 2,75,300 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

बुधवार को 169 प्रवासियों का हुआ आगमन

बाड़मेर, 24 जून। जिले में बुधवार कों विभिन्न राज्यों से 169 प्रवासियों का जिले में आगमन हुआ। अब तक कुल 63058 प्रवासियों ने जिले में प्रवेश किया है।  
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में बुधवार को गुजरात से 137, महाराष्ट्र से 5, कर्नाटक से 20, तेलंगाना से 2 एवं तेलंगाना से 5 को मिलाकर कुल 169 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 63058 प्रवासियों का आगमन हुआ है। वहीं बुधवार को गुजरात के लिए 14 प्रवासी ने जिले से प्रस्थान किया है। अब तक कुल 10824 अन्य राज्यों के प्रवासियों ने जिले से प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

रख रखाव के चलते बंद रहेगी विधुत आपूर्ति

बाड़मेर, 24 जून। गुरूवार को 132 केवी जीएसएस रा.रा.वि.प्र.नि. बाड़मेर में अर्ध वार्षिक रखरखाव कार्य के लिए यहां से निकलने वाली 33 केवी फीडर कि विधुत आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि उक्त रखरखाव कार्य के चलते 132 केवी जीएसएस रा.रा.वि.प्र.नि. बाड़मेर से निकलने वाली 33 केवी बायतु फीडर (लाइन) में प्रातः 8 से   प्रातः 9, केवी आडेल फीडर (लाइन) में प्रातः 9ः30 से प्रातः 10ः30 तथा केवी शिव फीडर (लाइन) में प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक विधुत आपूर्ति बंद रहेगी।
-0-

सरली में कर्फ्यु कोविड-19 संक्रमण के चलते जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी

बाड़मेर, 18 जून। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र के बेरडो की ढाणी लेगो का तला, सरली में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त क्षेत्र के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र द्वारा बाडमेर उपखण्ड के बेरडो की ढाणी लेगों का तला, सरली (मोटाराम पुत्र मुकदनाराम ग्राम लेगो का तला बेरडों की ढाणी सरली के खसरा नंबर 1189/959 में स्थित आवास के चारों तरफ 100 मीटर के ऐरिया तक) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर द्वारा उक्त क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत बेरडो की ढाणी लेगों का तला सरली (मोटाराम पुत्र मुकदनाराम ग्राम लेगो का तला बेरडों की ढाणी सरली के खसरा नंबर 1189/959 में स्थित आवास के चारों तरफ 100 मीटर के ऐरिया तक) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जन साधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव ने लिया टिड्डी हमले से हुए खराबे का जायजा

ग्रामीणों ने टिड्डी से हुए नुकसान से कराया अवगत

बाड़मेर, 24 जून। केन्द सरकार के संयुक्त सचिव आतिश चन्द्रा ने बुधवार को जिले के भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित सेड़वा तहसील के हुसैनों का तला में टिड्डी दलों के हमले से हुए नुकसान एवं रोकथाम के लिए चलाई जा रही गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने टिड्डी से हुए नुकसान से अवगत कराते हुए राहत दिलाने का अनुरोध किया।
संयुक्त सचिव चन्द्रा ने ग्रामीणों से व्यक्तिशः रूबरू होकर टिड्डी हमले से उत्पन्न स्थिति विशेषकर फसल खराबे का आंकलन किया तथा इससे निपटने के लिए अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने विस्तार से टिड्डी हमले की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीण किशना राम ने बताया कि गत साल भी टिड्डी ने बर्बाद किया था और इस साल भी यह आपदा फिर आ गई, जिसने कोरोना की रही सही कसर पूरी कर दी। इसी तरह गुणेशाराम पुत्र मेहराजराम मेघवाल, हरजीराम पुत्र मेहराजराम मेघवाल, चेनाराम पुत्र मेहराजराम मेघवाल, हुकमाराम पुत्र मेहराजराम मेघवाल, पुरखाराम पुत्र विरमाराम मेघवाल एवं रावताराम पुत्र अमेदाराम मेघवाल ने भी संयुक्त सचिव के समक्ष अपनी बात रखी।
इस दौरान सयुक्त सचिव चन्द्र ने किसानों से इस प्राकृतिक आपदा के प्रति पूरी सहानुभूति जताते हुए कहा कि वो केंद्र सरकार से अपनी विस्तृत रिपोर्ट में सभी पहलुओं को ब्यौरा देंगे।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी विरमा राम ने क्षेत्र में टिडडी हमले की विस्तार से जानकारी दी। वही कृषि उप निदेशक डॉ जे आर भाखर ने टिडडी नियंत्रण की रणनीति से अवगत कराया। टिडडी नियंत्रण सगठन के के वी चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा भेजे ड्रोन एवं आगामी दिनों में हेलीकॉप्टर से टिडडी नियंत्रण के बारे में जानकारी दी
-0-

मंगलवार, 23 जून 2020

मंगलवार को 166 प्रवासियों का हुआ आगमन

बाड़मेर, 23 जून। जिले में मंगलवार कों विभिन्न राज्यों से 166 प्रवासियों का जिले में आगमन हुआ। अब तक कुल 62889 प्रवासियों ने जिले में प्रवेश किया है।  
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में मंगलवार को गुजरात से 142, महाराष्ट्र से 4, कर्नाटक से 3, तेलंगाना से 16 एवं पश्चिम बंगाल से 1 को मिलाकर कुल 166 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 62889 प्रवासियों का आगमन हुआ है। वहीं मंगलवार को महाराष्ट्र के लिए 4 एवं गुजरात के लिए 1 प्रवासी ने जिले से प्रस्थान किया है। अब तक कुल 10810 अन्य राज्यों के प्रवासियों ने जिले से प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

श्रमिक पंजीकरण करवा ले सकेंगे प्रशि़क्षण

राजकौशल योजना
नियोक्ता भी जनशक्ति तलाशने संबंधित आवश्यकताएं दर्ज करा सकेंगे


बाड़मेर, 23 जून। कोविड-19 महामारी के चलते प्रवासी श्रमिकों के पलायन के कारण हुई श्रमिकों की कमी को पूरा करने तथा राजस्थान के बाहर से आए जिले के प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा राज कौशल योजना के तहत ऑन लाईन प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है।
जिला उद्योग केन्द्र बाड़मेर के महाप्रबंधक एस.आर.देवासी ने बताया कि राजकौशल पोर्टल पर श्रमिक एवं नियोक्ता के लिए सेवाएं उपलब्ध है। यहां श्रमिक अपनी इच्छा अनुसार किसी कार्य विशेष के प्रशिक्षण के लिए तथा नियोक्ता श्रमिक जनशक्ति तलाशने के संबंध में आवश्यकताएं दर्ज करावा सकते है। उन्होने बताया कि इस विकल्प के अतिरिक्त श्रमिक अथवा औद्योगिक संस्थान श्रमिकों की आवश्यकता की सूचना जिला उद्योग केन्द्र के दूरभाष नम्बर 02982-220320, रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 02982-220614 तथा जिला श्रम कल्याण अधिकारी के दूरभाष नम्बर 9414282480 पर उपलब्ध करा सकते है। इसके अलावा श्रमिक उक्त कार्यालयों की ईमेल आईडी पर भी सूचना उपलब्ध करवा सकते है। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण के इच्छुक प्रवासी श्रमिक अपनी सूचना आरएसएलडीसी ऑफिस की ईमेल आईडी अथवा दूरभाष नम्बर 7014402909 पर दे सकते है। उन्होंने बताया कि जिले में उपलब्ध श्रमिकों को स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुसार आरएसएलडीसी के माध्यम से प्रशिक्षित कर श्रमिकों की कमी दूर की जाएगी।
-0-

मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिवार जनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाड़मेर, 23 जून। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवार जनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मृतकों के परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कीे गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र के काश्मीर निवासी स्व. दूदाराम पुत्र अमराराम जाट तथा बाड़मेर तहसील क्षेत्र के आदर्श ढूंढा निवासी खेराजराम पुत्र धनाराम मेघवाल की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिवार जनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कीे गई है।
-0-

हर पंचायत में अभियान चलाकर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करे - डॉ.कल्ला


विशेष जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय समारोह आयोजित

बाडमेर, 23 जून। ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए हर ग्राम पंचायत में अभियान चलाकर अधिकाधिक लोगों को जागरूक करें। उन्होने कहा कि खुद को जागरूक एवं सतर्क रखकर ही इस महामारी से बचा जा सकेगा। वे मंगलवार को स्थानीय भगवान महावीर टाउन हॉल में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए पूरे प्रदेश में 30 जून तक विशेष जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। अभियान के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बरती जाने वाली सावधानियों से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होने कहा कि अभियान के दौरान एएनएम, आशा सहयोगिनी, आंगनवाडी सहायिका, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से बैनर, पोस्टर, पैम्पलेट सहित विभिन्न प्रचार माध्यमों से आमजन को मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने, सेनेटाइजर का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के प्रति जाग्रत किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि प्रदेश में हार्ड इम्युनिटी वाले लोग है। यहां सौ दवा एक हवा कहावत चरितार्थ है। यहां के लोगों का खानपान संतुलित एवं व्यवस्थित है। प्राकृतिक संसाधनों एवं काढा, तुलसी आदि लेते है। उन्होने कहा कि हमें एहतियाती उपाय बरतते हुए इम्युनिटी डवलप कर कोरोना को हराना होगा। उन्होने संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, योग एवं प्रणायाम के जरिये रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने का सन्देश दिया। उन्होने कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव से जुडे चिकित्सा कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों, पुलिस प्रशासन सहित सभी कार्मिकों तथा दानदाताओं एवं भामाशाहों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के मद्देनजर जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं राशन मुंहैया कराया गया। उन्होने कहा कि नरेगा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।  
शिव विधायक अमीन खान ने कहा कि कोरोना अनसुनी महामारी है। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव तथा जरूरतमंदांें को राहत पहुंचाने के पुख्ता प्रबन्ध किए है। उन्होने कहा कि रेगिस्तान की जमीन साफ सुथरी एवं प्रदूषण रहित है फिर भी जाब्ता करना जरूरी है। उन्होने जागरूकता पर विशेष ध्यान देने, बचाव के उपाय अपनाने तथा राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की पालना करने को कहा।
बाडमेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विशेष जागरूकता अभियान के जरिये आमजन को सतर्क रहने तथा बचाव के उपाय अपनाने का सन्देश दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सन्देश को गांव, ढाणी एवं जन-जन तक पहुंचाने को कहा ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सकें। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आपदा की इस घडी में लोगों को राहत पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। लोगों को भोजन, राशन सामग्री, बाहरी राज्यों श्रमिकों एवं प्रवासियों को उनके गृह जिलों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उन्होने कोरोना की रोकथाम एवं लोगों को राहत पहुंचाने से जुडे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं भामाशाहों को धन्यवाद देते हुए राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा।
समारोह के दौरान जिले की प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कोरोना से बचाव एवं आमजन को जागरूक करने के लिए 10 दिन तक सतर्कता गतिविधियां संचालित की जा रही है। उन्होने कोरोना से बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभियान के दौरान गांव-ढाणी तक आमजन को बचाव के उपाय करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, दानदाताओं एवं भामाशाहों द्वारा टीम भावना से किए गये कार्य एवं सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए अधिकाधिक लोगों को सतर्क करने को कहा।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी ने सतर्कता एवं जागरूकता का परिचय दिया है। उन्होने जागरूकता अभियान में बढ चढ कर भाग लेने तथा गांव-ढाणी तक अधिकाधिक लोगों को जाग्रत करने को कहा। जिला कलक्टर ने दानदाताओं एवं भामाशाहों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जिले में जरूरतमंद लोगों को सहायता देने में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है। उन्होने कहा कि बाहरी राज्यों के श्रमिकों एवं प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों पर भेजने के ट्रेन एवं बसों की व्यवस्था की गई। इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने पॉवर पाईन्ट प्रजेन्टेशन के जरिये जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं की गई व्यवस्थाओं की जानकारी कराई। अन्त में नगर परिषद सभापति दीपक माली द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, फतेह खान, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, कैयर्न सीएसआर हेड हरमीत सेहरा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मुकेश पचौरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला सहित अतिथियों द्वारा स्वच्छता पुस्तक, स्वच्छता सन्देश सनबोर्ड, आयुर्वेदिक उपाय पोस्टर का विमोचन तथा सुरक्षा कोविड कीट का वितरण किया गया। इसी कडी में पणिहारी र्ग्रुप ग्राम विकास संस्थान भादरेस के मांगू खां एण्ड पार्टी तथा पुष्कर प्रदीप एवं जानकी गोस्वामी द्वारा कोरोना जागरूकता से जुडे गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान आयुर्वेद विभाग की ओर से सभी को आयुर्वेदिक काढा पिलाया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं अतिथियों द्वारा स्वास्थ्य सारथी रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इससे पूर्व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, विधायक मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दीपक माली, प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान, जिला कलक्टर विश्राम मीणा, फतेह खान सहित अतिथियों ने चिकित्सा विभाग तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बरते जाने वाले उपायों से जुडी चित्र प्रदर्शनी का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन पश्चात् अवलोकन किया।
    इसके बाद प्रभारी मंत्री ने जिले में कोरोना सक्रमण रोकथाम के उपायों, विशेष जागरूकता अभियान, मनरेगा के तहत रोजगार, प्रवासियों की घर वापसी, बीस सूत्री कार्यक्रम, पीएम गरीब कल्याण समेत पानी, बिजली, चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वीसी के जरिए ब्लॉक लेवल अधिकारियो से सीधे संवाद किया। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला एवं प्रभारी सचिव डॉ वीणा प्रधान ने जालीपा नाड़ी पर मनरेगा तालाब खुदाई कार्य का निरीक्षण किया।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...