बुधवार, 27 मई 2020

अस्थि विसर्जन के लिए मोक्ष कलश स्पेशल बसों का निःशुल्क संचालन


ऑनलाईन पंजीयन से होगी यात्रा, अस्थि कलश सहित दो परिजन कर सकेंगे यात्रा
आने-जाने की बुकिंग होगी एक साथ, जिस बस से जाएंगे उसी से होगी वापसी
बाड़मेर, 27 मई। राजस्थान सरकार द्वारा लॉकडाउन की परिस्थितियों में आमजन को राहत देते हुए मृत परिजनों के अस्थि हरिद्वार विसर्जन के लिए राजस्थान-हरिद्वार-राजस्थान(मोक्ष कलश स्पेशल) रोडवेज बसों का निशुल्क संचालन प्रारम्भ किया है। संभावित यात्रियों की संख्या अधिक होने से केवल ऑनलाईन पंजीयन किया जाएगा।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान-हरिद्वार- राजस्थान (मोक्ष कलश स्पेशल) रोडवेज बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। मुख्यालय से सूचना मिलने पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था सहित समस्त तैयारियों के निर्देश दिए गए है।
ऑनलाईन पंजीयन आवश्यक
जिला कलक्टर ने बताया कि मोक्ष कलश स्पेशल बसों से हरिद्वार के लिए यात्रा के लिए ऑनलाईन पंजीयन अनिवार्य है। इस हेतु इच्छुक व्यक्ति आर.एस.आर.टी.सी. की वेबसाईट ूूूण्तेतजबण् तंरंेजींदण्हवअण्पद  एवं ूूूण्तेतजबवदसपदमण्तंरंेजींदण्हवअण्पद के माध्यम से पंजीयन प्रारम्भ कर दिया गया है। पंजीयन के समय मृत व्यक्ति का नाम, यात्रियों के नाम, आधार या जनआधार कार्ड, मोबाईल नम्बर की जानकारी देना अनिवार्य होगा।
पंजीकृत नम्बर पर मिलेगी बस संबंधित सूचना
उन्होने बताया कि पंजीयन के पश्चात यात्री द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाईल नम्बर पर उनके लिए निर्धारित बस किस स्थान से कब रवाना होगी इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होेने बताया कि यात्री के द्वारा मोबाईल पर जवाब नहीं देने अथवा निर्धारित तिथि एवं समय पर नहीं पहुंचने पर बस को रोका नहीं जाएगा तथा यात्री को पुनः पंजीयन की प्रक्रिया अपनानी होगी। उन्होने बताया कि यात्री के आने-जाने का पंजीयन एक साथ ही होगा तथा यात्री को उसी वाहन से वापस आना अनिवार्य होगा जिससे वे गए थे।
अस्थि कलश सहित 2 परिजन होंगे अनुमत
उन्होने बताया कि उक्त यात्रा में एक अस्थि कलश के साथ अधिकतम 2 व्यक्ति अनुमत होंगे। साथ ही पूजा सामग्री, घाट पर पूजा, हरिद्वार में भोजन आदि की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन द्वारा बताए अनुसार निर्धारित दरों पर स्वयं ही करनी होगी। उन्होने बताया कि किसी भी परिस्थिति मे हरिद्वार में रूकने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में किसी भी प्रकार की प्रार्थना पर विचार नहीं किया जाएगा।
मृत्यू प्रमाण पत्र साथ रखना जरूरी
यात्रा पंजीयन के समय तथा बाद में यात्रा के दौरान यात्री को मोक्षधाम, निगम, पालिका अथवा पंचायत द्वारा जारी मृत्यू प्रमाण पत्र साथ रखना अनिवार्य रहेगा। यात्रा के दौरान परिचालक द्वारा मंागे जाने पर प्रस्तुत करना होगा अनिवार्य।
मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग
उन्होने बताया कि वाहन में यात्रियों के मध्य उचित दूरी रखते हुए अधिकतम 30 यात्री ही बैठ सकेंगे। पंजीकृत यात्री को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। साथ ही समस्त यात्रियों के लिए अपना पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है। यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही कोरोना वायरस संबंधित राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना भी अपरिहार्य होगा।
-0-

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 बुधवार को उल्लंघन पर 9700 की वसूली

बाड़मेर, 27 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार को जिले में 45 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 9700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 1 व्यक्ति से 200, चौहटन में 6 लोगों से 1200, सेडवा में 2 लोगों से 300, सिणधरी में 5 लोगों से 1600, शिव में 4 लोगों से 600, रामसर में 1 व्यक्ति से 200 रूपये, गुडामालानी में 2 लोगों से 400, धोरीमना में 6 लोगों से 1200 एवं सिवाना में 18 लोगों से 4000 को मिलाकर कुल 45 लोगों से 9700 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 529 लोगों से कुल 1,24,700रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

बड़े टिड्डी आक्रमण की आशंका के मद्देनजर बन्दोबस्त बढ़ाए सतर्कता समितिया रहेगी चौकस, सहकारी समितिया बांटेगी कीटनाशक

बाडमेर, 27 मई। इस वर्ष टिड्डी आक्रमण की वृहद् स्तर पर आशंका के मद्देनजर कोविड-19 के दौरान गठित ग्राम निगरानी सतर्कता समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर के मोजिज लोगों की समिति को सक्रिय रखते हुए आने वाली समस्या पर सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन तथा भारत सरकार से प्राप्त संकेतों एवं निर्देशों के क्रम में इस वर्ष टिड्डी आक्रमण का आकार वृहद होने की प्रबल संभावना है। गत वर्ष भी खरीफ की फसल कटाई के पश्चात् टिड्डी का आक्रमण हुआ था जिस पर ग्रामीणों, कृषि विभाग एवं टिड्डी चेतावनी संगठन के संयुक्त प्रयासों से टिड्डी पर सफलता पूर्वक नियंत्रण कर लिया गया। तत्पश्चात् रबी फसल के दौरान पुनः टिड्डी का आक्रमण हुआ जिस पर भी ग्रामीणों, कृषि विभाग एवं टिड्डी चेतावनी संगठन के संयुक्त प्रयासों से टिड्डी पर सफलता पूर्वक नियंत्रण करते हुए टिड्डी दल को बाडमेर जिले से आगे नहीं जाने दिया गया।
उन्होने बताया कि इस वर्ष टिड्डी आक्रमण वृहद् स्तर पर होने की आशंका के मद्देनजर समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि टिड्डी दलों के सर्वेक्षण, निरीक्षण, नियंत्रण कार्य हेतु गठित ग्राम निगरानी सतर्कता समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर के मोजिज लोगों की समिति को सक्रिय रखेंगे। उन्होने बताया कि उक्त समिति के सदस्य जो राजस्व से संबंधित (पटवारी) है, अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से कार्य करते हुए टिड्डी आक्रमण की सूचना संकलित कर समय-समय पर संबंधित उपखण्ड अधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष, कृषि विभाग एवं टिड्डी चेतावनी संगठन को उपलब्ध कराएंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही संबंधित उपखण्ड अधिकारी से समन्वय स्थापित कर टिड्डी नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा कृषि विभाग एवं टिड्डी चेतावनी संगठन के पास उपलब्ध संसाधनों का योजनाबद्ध रूप से समुचित उपयोग करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने बताया कि कीटनाशक रसायनों का वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा किया जाएगा, इस सन्दर्भ में प्रबन्ध निदेशक दी बाडमेर सेन्ट्रल को-ओपरेटिव बैंक लिमिटेड बाडमेर कीटनाशक रसायनों की उपलब्धता को सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार वितरण सुनिश्चित करेंगे ताकि टिड्डी आक्रमण से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकें।
-0-

कोई गरीब असहाय भूखा न सोए यही पहली प्राथमिकता - चौधरी

राजस्व मंत्री के आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश

बाड़मेर, 27 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा है कि कोरोना से निपटने के लिए होम क्वारेंटाइन की पालना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को गंभीरता के साथ होम क्वारेंटाइन की पालना करनी होगी।
चौधरी सिवाना पंचायत समिति मुख्यालय पर जन प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ कोरोना रोकथाम गतिविधियों एवं राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सभी की पहली प्राथमिकता हो कि कोई असहाय एवं गरीब परिवार भूखा न सोएं ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए भामाशाह आगे आएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने को लेकर निर्देश देते हुए सिवाना क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का फीडबेक लिया।
कोरोना महामारी को लेकर सतर्क रहने की बात करते हुए चौधरी ने कहा कि रेड जोन से प्रवासियों के अपने घर जाने से संक्रमण की संभावना बढ़ी है। चौधरी ने कहा कि देश में बाड़मेर जिले की सबसे अच्छी स्थिति है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से इस समय दुनिया की कोई ताकत नहीं बच सकती। इसके लिए होम कोरेंटवाइन ही बचाने का माध्यम है। अगर होम कोरेंटाइन को सभी इमानदारी से कर लेंगे तो पहला फायदा उसके घरवालों को फिर पड़ोसी और फिर सभी को होगा।
राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को होम कोरेंटाइन करने को लेकर सतर्कता कमेटी सहित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम कोरेंटाइन के दौरान अगर कोई नियमों की अवहेलना करता है तो समझाइश करें फिर भी नहीं माने तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। चौधरी ने कहा कि इस महामारी में सबसे बड़ी किसी की जिम्मेदारी है तो वह ग्राम पंचायत सतर्कता टीम की बनती है, शेष प्रशासन इनकी मदद करने के लिए हैं। कोरोना टेस्टिंग को लेकर उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले में मशीन लगा दी गई है। जहां प्रतिदिन 250 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जाते हैं। इसकी तादाद बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सरकार का ध्येय कोई भूखा न सोए
राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि इस महामारी में कोई भूखा ना रहे इसकी जिम्मेदारी हम सब की बनती है। जरूरतमंदों को अधिक से अधिक लाभ मिलें। यह सबकी पहली प्राथमिकता रहे। उन्होंने कोरोना के दौरान बेरोजगार हुए लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़ने को लेकर बात कही। साथ ही अपात्र लोगों के नाम हटाने व पात्र लोगों को जोड़ने को लेकर अधिकारियों को आदेश भी दिए। उन्होंने बताया कि इस समय नरेगा ही एकमात्र बेरोजगारों को रोजगार देने का सहारा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले, इसको लेकर कार्ययोजना बनाएं। साथ ही नरेगा में ग्रेवल सड़क, टांका निर्माण, बबूल जाड़ी कटिंग सहित विभिन्न कार्यों को जोड़कर करवाने की बात कही। पेयजल की समस्या को लेकर बताया कि हमें स्वस्थ जल की आवश्यकता रहती है, इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है कि घरों में ज्यादा से ज्यादा टांको का निर्माण करवाएं। साथ ही सरकारी योजनाओं में लोगों को रोजगार मिले, इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस समय सबसे बड़ी समस्या कोरोना के बाद टिड्डी हमले की हैं। बचाव को लेकर कहा कि राजस्थान में तीन हजार स्प्रे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
टिड्डी नियंत्रण के प्रयास
उन्होंने कहा कि कोरोना में जिस प्रकार प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है, ऐसे ही टिड्डी हमले में भी जिम्मेदारी निभाने की बात कही। टिड्डी हमले को लेकर बताया कि जानकारों के अनुसार आने वाले समय में बहुत बड़ा टिड्डी हमला हो सकता है। करीब 500 किलोमीटर के स्कोर घेरे में टिड्डी हमला होने की आशंका जताई जा रही हैं।
इसको लेकर हमें सतर्क रहना है और आवश्यक उपाय करने हैं। वहीं बैठक के बाद ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मंत्री हरीश चौधरी को ज्ञापन भी सौंपें।
बैठक में सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, उपखंड अधिकारी प्रमोद सीरवी, संत निर्मल दास, पंकज प्रताप सिंह, सिवाना तहसीलदार शंकर राम गर्ग, समदड़ी तहसीलदार राकेश कुमार जैन, उपाधीक्षक सुभाष खोजा, सिवाना थाना अधिकारी दाऊद खान, समदड़ी थाना अधिकारी मीठा राम चौहान, सीबीओ हनुमानाराम चौधरी, बीसीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा, विधुत विभाग अधीशाषी अभियंता सोनाराम समेत उपखण्ड के सरपंच व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

जिला कलक्टर मीणा ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान

बाडमेर, 27 मई। कोरोना महामारी के दौरान जिले में चिकित्सा, पुलिस, प्रशासन के साथ साथ सफाई कर्मी भी संक्रमण की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। इसी क्रम में जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बुधवार को जिला कार्यालय में कोरोना वारियर्स महिला सफाई कर्मियों का सम्मान कर उनका हौसला बढाया।
इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने महिला सफाई कर्मियों शान्ती पुत्री बाबूलाल, बदामी पत्नी अम्बाराम, लक्ष्मी पत्नी भेराराम, विमला पत्नी जितेन्द्र, मंजु पत्नी नन्दलाल एवं अनिता पत्नी मनोहर को साड़ी, मिठाई पैकेट, सैनेटाईजर, मास्क एवं ग्लव्स भेट कर उनका हौसला अफजाई की। जिला कलक्टर ने संकट की इस घडी में सफाई कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह अपना योगदान जारी रखने की बात कहीं। इस दौरान सुमेरसिंह शेखावत भी उपस्थित रहें।
-0-

कोरोना से बचाव कलेक्ट्रेट में बढ़ाई सतर्कता, हर आगन्तुक का लिया जाएगा तापमान

बाडमेर, 27 मई। जिला कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित किया गया है। ऐसे में उन्होने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष सावधानियां बरतने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि जिला कार्यालय में मैन गेट के अलावा साईड वाले दोनों गेट बन्द रखे जाएगें तथा कार्यालय में प्रवेश केवल मैन गेट से ही दिया जाएगा। इसी प्रकार जिला कार्यालय में समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आगन्तुकों की थर्मागन से टेम्परेचर चौक कर उनके हाथों को सेनेट्राईज किये जाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। टेम्परेचर असाधारण पाये जाने पर उस व्यक्ति को एक तरफ बैठाया जाकर राजकीय चिकित्सालय भेजा जाएगा। उन्होने बताया कि जिला कार्यालय में आगन्तुक एवं कार्मिक समूह के रूप में खडे नहीं रहेंगे। उन्होने बताया कि अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (कार्यालय अधीक्षक) उपरोक्तानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु ऑल ओवर इन्चार्ज होंगे।
-0-

19 सौ को श्रमिक स्पेशल बसों ने घर पहुंचाया प्रवासी श्रमिकों को घर भेजने का सिलसिला जारी

बाड़मेर, 27 मई। राजस्थान सरकार द्वारा लॉकडाउन की परिस्थितियों में आमजन को राहत देते हुए बाहरी राज्यों के श्रमिकों को श्रमिक स्पेशल बसों द्वारा अपने गन्तव्य स्थानों के लिए भिजवाने का सिलसिला जारी है। जिले से अब तक 1867 श्रमिकों को श्रमिक स्पेशल बसों के जरिये गन्तव्य स्थानों के लिये रवाना किया गया है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि जिले से झारखण्ड, बिहार, केरल, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मध्यप्रदेश, उडीसा, पश्चिम बंगाल एवं उतरप्रदेश राज्यों के प्रवासी श्रमिकों को स्पेशल बसों के जरिये भिजवाया गया हैं। उन्होने बताया कि अब तक झारखण्ड के लिए 130, बिहार के लिए 359, केरल के लिए 39, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर के लिए 35, मध्यप्रदेश के लिए 425, उडीसा के लिए 21, पश्चिम बंगाल के लिए 708 एवं उतरप्रदेश के लिए 150 श्रमिकों को श्रमिक स्पेशल बसों द्वारा उनके गन्तव्य स्थानों के लिए भिजवाया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले जिले से 10 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिये 1200 प्रवासी श्रमिकों को गांधीधाम, मोतिहारी बिहार के लिए रवाना किया गया हैं।
-0-

मंगलवार, 26 मई 2020

मुम्बई से आने वाले प्रवासियों के लिए संस्थागत क्वारेंटाईन अनिवार्य


बाड़मेर, 26 मई। कोविड-19 महामारी के दौरान महाराष्ट्र के मुम्बई से आने वाले प्रवासियों एवं श्रमिकों को उनके गन्तव्य स्थान के निकटतम संस्थागत क्वारेंटाईन सेंटर में नियमानुसार निर्धारित अवधि के लिए क्वारेंटाईन किया जाएगा।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि महाराष्ट्र के मुम्बई क्षेत्र से आने वाले प्रवासीयों को जिले की प्रवेश सीमा पर स्थित चैक पोस्ट पर चिकित्सा जांच के पश्चात चैक पोस्ट प्रभारी एवं चैक पोस्ट चिकित्सा प्रभारी उनके गन्तव्य स्थान के निकटतम संस्थागत क्वारेंटाईन सेंटर पर क्वारेंटाईन करवाने के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी को सूचित करेंगे। उन्होने बताया कि संबंधित उपखण्ड अधिकारी आने वाले प्रवासियों को सीधे ही संस्थागत क्वारेंटाईन सेंटरों में रखने की आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि संस्थागत क्वारेंटाईन किये जाने के बाद उक्त प्रवासियों के सेम्पल लिये जाकर जांच रिपोर्ट अनुसार यदि संदिग्ध या लक्षण पाए जाने पर निकटतम कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट करना सुनिश्चित करेंगे, अन्यथा शेष दिवस के लिए होम क्वारेंटाईन सुनिश्चित करवाएंगे।
-0-

जिले में 9872 हेक्टेयर क्षेत्र पर हुआ टिड्डी नियंत्रण


बाड़मेर, 26 मई। जिले में चल रहे टिड्डी दल के हमले पर जिला प्रशासन ने रोकथाम के लिए मंगलवार को सिणधरी, शिव, पचपदरा एवं रामसर तहसील क्षेत्र के 512 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण का कार्य किया गया। जिले में अब तक कुल 9872 हेक्टेयर में छिडकाव कार्य किया जा चुका है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में टिड्डी नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि हमले की सूचना मिलते ही तुरंत सर्वे कार्य सम्पादित किया जाकर रोकथाम सुनिश्चित किया जा सके। जिला कलक्टर ने बताया कि कृषि उप निदेशक एवं टिड्डी नियंत्रण अधिकारी को परस्पर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आमजन को टिड्डी से राहत दिलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत बनाकर प्रतिदिन टिड्डी हमले की सूचना के अनुसार सर्वे कार्य सम्पादित कर त्वरित छिडकाव कार्य सम्पन्न करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होने आमजन को टिड्डी हमले से संबंधित सूचना कृषि विभाग में स्थापित कन्ट्रोल रूम को देने की अपील की है ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके। साथ ही तहसील स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए है ताकि सूचना तंत्र मजबूत हो।
कृषि उपनिदेशक जे.आर.भाखर ने बताया कि जिले में मंगलवार को सिणधरी तहसील में दांखा गांव में 190 हैक्टेयर, शिव तहसील के मालियों की ढाणी में 95 हैक्टेयर, पचपदरा तहसील के जानियाना गांव में 37.50 हैक्टेयर तथा रामसर तहसील के डऊकियों की ढाणी, लाबराऊ एवं बसरा गांव के 190 हैक्टैयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण के लिए छिडकाव किया गया। उन्होने बताया कि जिले में अब तक गडरारोड़, चौहटन, गिड़ा, बाड़मेर, बायतु, सेडवा, सिणधरी, शिव, पचपदरा, गुडामालानी, धोरीमन्ना एवं रामसर तहसील क्षेत्र में कुल 9872 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण की कार्यवाही की गई है।
-0-

अस्थि विसर्जन के लिए मोक्ष कलश स्पेशल बसों का निःशुल्क संचालन


ऑनलाईन पंजीयन से होगी यात्रा, अस्थि कलश सहित दो परिजन कर सकेंगे यात्रा
आने-जाने की बुकिंग होगी एक साथ, जिस बस से जाएंगे उसी से होगी वापसी

बाड़मेर, 26 मई। राजस्थान सरकार द्वारा लॉकडाउन की परिस्थितियों में आमजन को राहत देते हुए मृत परिजनों के अस्थि हरिद्वार विसर्जन के लिए राजस्थान-हरिद्वार-राजस्थान(मोक्ष कलश स्पेशल) रोडवेज बसों का निशुल्क संचालन प्रारम्भ किया है। संभावित यात्रियों की संख्या अधिक होने से केवल ऑनलाईन पंजीयन किया जाएगा।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान-हरिद्वार- राजस्थान (मोक्ष कलश स्पेशल) रोडवेज बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। मुख्यालय से सूचना मिलने पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था सहित समस्त तैयारियों के निर्देश दिए गए है।
ऑनलाईन पंजीयन आवश्यक
जिला कलक्टर ने बताया कि मोक्ष कलश स्पेशल बसों से हरिद्वार के लिए यात्रा के लिए ऑनलाईन पंजीयन अनिवार्य है। इस हेतु इच्छुक व्यक्ति आर.एस.आर.टी.सी. की वेबसाईट www.rsrtc. rajasthan.gov.in एवं www.rsrtconline.rajasthan.gov.in के माध्यम से पंजीयन प्रारम्भ कर दिया गया है। पंजीयन के समय मृत व्यक्ति का नाम, यात्रियों के नाम, आधार या जनआधार कार्ड, मोबाईल नम्बर की जानकारी देना अनिवार्य होगा।
पंजीकृत नम्बर पर मिलेगी बस संबंधित सूचना
उन्होने बताया कि पंजीयन के पश्चात यात्री द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाईल नम्बर पर उनके लिए निर्धारित बस किस स्थान से कब रवाना होगी इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होेने बताया कि यात्री के द्वारा मोबाईल पर जवाब नहीं देने अथवा निर्धारित तिथि एवं समय पर नहीं पहुंचने पर बस को रोका नहीं जाएगा तथा यात्री को पुनः पंजीयन की प्रक्रिया अपनानी होगी। उन्होने बताया कि यात्री के आने-जाने का पंजीयन एक साथ ही होगा तथा यात्री को उसी वाहन से वापस आना अनिवार्य होगा जिससे वे गए थे।
अस्थि कलश सहित 2 परिजन होंगे अनुमत
उन्होने बताया कि उक्त यात्रा में एक अस्थि कलश के साथ अधिकतम 2 व्यक्ति अनुमत होंगे। साथ ही पूजा सामग्री, घाट पर पूजा, हरिद्वार में भोजन आदि की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन द्वारा बताए अनुसार निर्धारित दरों पर स्वयं ही करनी होगी। उन्होने बताया कि किसी भी परिस्थिति मे हरिद्वार में रूकने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में किसी भी प्रकार की प्रार्थना पर विचार नहीं किया जाएगा।
मृत्यू प्रमाण पत्र साथ रखना जरूरी
यात्रा पंजीयन के समय तथा बाद में यात्रा के दौरान यात्री को मोक्षधाम, निगम, पालिका अथवा पंचायत द्वारा जारी मृत्यू प्रमाण पत्र साथ रखना अनिवार्य रहेगा। यात्रा के दौरान परिचालक द्वारा मंागे जाने पर प्रस्तुत करना होगा अनिवार्य।
मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग
उन्होने बताया कि वाहन में यात्रियों के मध्य उचित दूरी रखते हुए अधिकतम 30 यात्री ही बैठ सकेंगे। पंजीकृत यात्री को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। साथ ही समस्त यात्रियों के लिए अपना पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है। यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही कोरोना वायरस संबंधित राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना भी अपरिहार्य होगा।
-0-


जून माह के निःशुल्क गेंहू वितरण के लिए दिशा-निर्देश जारी 1 जून से पोश मशीन के माध्यम से होगा वितरण


बाड़मेर, 26 मई। जिले में जून माह के लिए खाद्य सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत आवंटित गेंहू का वितरण निःशुल्क किया जाएगा। उक्त गेंहू वितरण के  संदर्भ में जिला कलक्टर (रसद) विश्राम मीणा ने उचित मूल्य दुकानदारों के लिए दिशा निर्देश जारी किए है।  
जिला कलक्टर (रसद) विश्राम मीणा ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक सुरक्षा आपूर्ति विभाग राजस्थान सरकार द्वारा जिले को जून माह के निःशुल्क गेंहूं का आवंटन किया गया है। जिसका उचित मूल्य दुकानदार वार उपआवंटन खाद्य विभाग स्तर से किया जा चुका है।
खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को ही होगा वितरण
उन्होने बताया कि उक्त आवंटन खा़द्य सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत किया गया है, जिसका वितरण खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को ही किया जाना है। उन्होने बताया कि उक्त आवंटित खाद्यान्न का वितरण निःशुल्क किया जाना है, इस हेतु उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी। जिला कलक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत आवंटित खाद्यान्न अन्त्योदय अन्न योजना में चयनित परिवारों को 35 किलोग्राम प्रति राशनकार्ड एवं बीपीएल, स्टेट बीपीएल एवं अन्य पात्र परिवारों को 5 किलोग्राम प्रति सदस्य के आधार पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत आवंटित खाद्यान्न खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र परिवार (अन्त्योदय परिवार सहित) के प्रति सदस्य को 5 किलोग्राम निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
1 जनू से वितरण प्रारम्भ
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि उक्त आवंटित गेंहू का वितरण 1 जून से प्रारम्भ किया जाएगा। जिले के उचित मूल्य दुकानों पर अतिरिक्त आवंटन में केवल गेंहूं की आपूर्ति की जा रही है। चावल की आपूर्ति नहीं होने से पात्र उपभोक्ताओं को केवल गेंहू ही देय होगा।
पोश मशीन से होगा वितरण
उन्होेने बताया कि उपरोक्त आवंटित गेंहू का वितरण पोश मशीन के माध्यम से ही किया जना है। ओ.टी.पी. के अभाव में रजिस्टर संधारित करने का प्रावधान दिया हगया है, जिसके संबंध में पूर्व में आदेश जारी किये जा चुके है।
अतिरिक्त आवंटित गेंहू का संधारित होगा रजिस्टर
जिला कलक्टर ने बताया कि अतिरिक्त आवंटित गेंहू के वितरण का रजिस्टर उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा पृथक से बनाया जाएगा, जिलसका प्रपत्र पूर्व में उपलब्ध करवाया जा चुका है। इस रजिस्टर का प्रमाणीकरण ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच तथा शहरी क्षेत्र में संबंधित वार्ड पार्षद के द्वारा करवाया जाकर रजिस्टर को जांच हेतु सुरक्षित रखा जाना है।
उन्होने बताया की वितरण के संबंध में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कठोर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
-0-

जिले से अब तक साढे तेसठ हजार प्रवासियों की आवाजाही मंगलवार को 676 प्रवासी आए, वहीं 646 ने किया प्रस्थान


बाड़मेर, 26 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले में कुल 676 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 646 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में मंगलवार को गुजरात से 405, महाराष्ट्र से 66, उतरप्रदेश से 59, मध्यप्रदेश से 3, आन्ध्रप्रदेश से 11, कर्नाटक से 17, हरियाणा से 1, बिहार से 1, तमिलनाडु से 14, तेलंगाना से 34, छतीसगढ से 4, केरल से 25, उतराखण्ड से 3, गोवा से 33 को मिलाकर कुल 676 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 54282 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लिए 5, महाराष्ट्र के लिए 4, बिहार के लिए 321, झारखण्ड के लिए 130, पश्चिम बंगाल के लिए 50, गुजरात के लिए 13, दिल्ली के लिए 3, केरल के लिए 39, असम के लिए 70, नागालेण्ड के लिए 2, मणिपुर के लिए 2 एवं चण्डीगढ के लिए 7 को मिलाकर कुल 646 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 9253 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चौक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 मंगलवार को उल्लंघन पर 11400रूपये की वसूली


बाड़मेर, 26 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिले में 43 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 11400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में मंलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 2 लोगों से 400, बायतु में 6 लोगों से 1400, चौहटन में 2 लोगों से 400, सेडवा में 2 लोगों से 300, सिणधरी में 5 लोगों से 900, शिव में 3 लोगों से 600, रामसर में 4 लोगों से 800 रूपये, बालोतरा में 4 लोगों से 1700,  गुडामालानी में 6 लोगों से 1200, धोरीमना में 5 लोगों से 1000 एवं सिवाना में 4 लोगों से 2700 को मिलाकर कुल 43 लोगों से 11400 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 484 लोगों से कुल 1,15,000रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

कोरोना से निपटने को जमीनी स्तर पर जागरूकता जरूरी- चौधरी


गर्मी के मौसम को देखते हुए जलापूर्ति के विशेष इंतजाम के निर्देश

बाड़मेर, 26 मई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंगलवार को बायतू विधानसभा के बुठसरा, नोसर एवं सिणधरी पंचायत समिति के सणपा में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से बैठक के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना से आमजन का बचाव करने के लिए जमीनी स्तर पर सामूहिक जिम्मेदारी निभाते हुए जनता को जागरूक करने का आहवान किया। राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि कोरोना की अभी तक कोई दवा नहीं है। ऐसे में बचाव ही उपचार है।
इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत और पेयजल आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि बायतू विधानसभा क्षेत्र के नोसर, बोड़वा, भोजासर, सेवनियाला समेत अन्य गांवों में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जलदाय विभाग की पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए आमजन को पीने का पानी समय पर उपलब्ध हो, इसके लिए आगे आकर काम करने के निर्देश दिए।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने बायतु के नोसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित बैठक में विद्युत, पानी, सार्वजनिक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हांेने सिणधरी पंचायत समिति के सणपा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पानी-बिजली और नहरी पानी की आपूर्ति की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बायतू उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, सिणधरी उपखंड अधिकारी कंचन राठौड़, तहसीलदार ममता लहुआ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
टैंकरों से जलापूर्ति करें
राजस्व मंत्री चौधरी ने ग्रामीण इलाकों में गर्मी के मौसम के दौरान जलापूर्ति के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में जलापूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवो में पेयजल की समस्या है, वहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाए।
कोरोना के प्रति आमजन को करें जागरूक
चौधरी ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि सभी अपने-अपने तरीके से इस रोग से बचने के उपाय बता रहे है। पंचायतीराज जन प्रतिनिधि लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि गांवों में बाहर से आने वालों पर नजर रखे और इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी जाए। कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में जारी एडवाइजरी की हम सभी को पालना करनी चाहिए। गांवों में मनरेगा के तहत चालू कार्यों पर श्रमिक लगे हुए हैं, उनकी भी सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए सुनिश्चितत्ता की जाए।
खाद्य सुरक्षा के जरिए राहत प्रदान करें
राजस्व मंत्री चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थितियों को ध्यान में रखते हुए गेहूं का आवंटन कर खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित गरीबों को राहत प्रदान की जाएं। उन्होंने प्रदेश में प्रवासी मजदूरों एवं लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुए विशेष श्रेणी के परिवारों के चिन्हीकरण के कार्य में तेजी लाकर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
-0-

सतर्कता समितियों में कार्यग्रहण नहीं करने पर छः कार्मिकों को नोटिस जारी


बाडमेर, 26 मई। वार्ड स्तरीय निगरानी/सतर्कता समितियों में लगाये गये 6 कार्मिकों द्वारा कार्यग्रहण नहीं करने पर उपखण्ड अधिकारी बाडमेर नीरज मिश्र द्वारा नोटिस जारी करते हुए 27 मई तक कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए गए है।
उपखण्ड अधिकारी बाडमेर मिश्र ने बताया कि वर्तमान में विश्वव्यापी कोरोना महामारी से बचाव एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर परिषद क्षेत्र बाडमेर में वार्ड स्तरीय निगरानी/सतर्कता समितियों का गठन किया गया है। उन्होने बताया कि वार्ड स्तरीय निगरानी/ सतर्कता समितियों में लगाये गये 6 कार्मिकों द्वारा कार्यग्रहण नहीं करने पर सेक्टर ऑफिसर की रिपोर्ट के आधार पर श्रीमती प्रवीणा चौधरी वरिष्ठ अध्यापिक राउप्रावि पुलिस लाईन बाडमेर, श्रीमती लता अध्यापिका राबाउमावि माल गोदाम रोड बाडमेर, श्रीमती कमलेश चौधरी अध्यापिका राउमावि रेल्वे कुआ नम्बर 3 बाडमेर, श्रीमती मंजू अग्रवाल अध्यापिका राबाउमावि अन्तरी देवी बाडमेर, धर्माराम व्याख्याता महात्मा गांधी राउमावि स्टेशन रोड़ बाडमेर एवं शिवानी चौधरी शारीरिक शिक्षिका राउप्रावि पुलिस लाईन बाडमेर को नोटिस जारी करते हुए 27 मई तक कार्यग्रहण कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए है।
उन्होने बताया कि 27 मई तक कार्यग्रहण नहीं करने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार विभागीय एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
-0-

भीलों की बस्ती मारूड़ी में कर्फ्यु कोविड-19 संक्रमण के चलते जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी


बाड़मेर, 26 मई। बाड़मेर उपखण्ड के भीलों की बस्ती गांव पोस्ट मारूडी में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त क्षेत्रों के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से बाडमेर उपखण्ड मजिस्टेªेट नीरज मिश्र द्वारा भीलों की बस्ती, गांव पोस्ट मारूडी (मरीज के घर से 500 मीटर चारों ओर जिसमें सोमाणियों की ढाणी राजस्व गांव गेहॅू का आंशिक हिस्सा औरा भीलों की ढाणी राजस्व गांव दरूड़ा का आंशिक हिस्सा) की सीमा को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
बाड़मेर उपखण्ड मजिस्ट्रेट नीरज मिश्र ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्रों में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। बाडमेर उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की   दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत भीलों की बस्ती, गांव पोस्ट मारूडी (मरीज के घर से 500 मीटर चारों ओर जिसमें सोमाणियों की ढाणी राजस्व गांव गेहॅू का आंशिक हिस्सा औरा भीलों की ढाणी राजस्व गांव दरूड़ा का आंशिक हिस्सा) की सीमा को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

ढीढ़स एवं गुड़ा में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित


बाड़मेर, 26 मई। समदडी तहसील के राजस्व गांव ढ़ीढ़स एवं सिवाना तहसील के राजस्व गुड़ा में क्रमशः 11 एवं 12 मई को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में समदडी तहसील के राजस्व गांव ढ़ीढ़स एवं सिवाना तहसील के राजस्व गुड़ा में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड अधिकारी सिवाना से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 26 मई, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 18 मई के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

19 अग्नि पीड़ितों को कुल एक लाख अडतालीस हजार एक सौ रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत


बाड़मेर, 26 मई। जिले में अग्निकांड की प्राकृतिक आपदा से आहतों को राहत पहंुचाते हुए जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने उपखण्ड अधिकारियों की अनुशंषा पर 19 व्यक्तियों को कुल एक लाख अडतालीस हजार एक सौ रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की है।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि चौहटन तहसील क्षेत्र में सुरपुरा निवासी कायम खान पुत्र गुलाखान मुसलमान को12000रूपये, देदूसर निवासी रतनाराम पुत्र सगराराम मेघवाल को 4100रूपये एवं देदूसर निवासी चौखराम पुत्र लखाराम मेघवाल को 4100रूपये, सेडवा तहसील क्षेत्र में सांवा निवासी परमानन्द पुत्र हमथाराम मेघवाल को 7900रूपये, तालसर निवासी अमोलकराम पुत्र सजनराम मेघवाल को 16100रूपये, सिणधरी तहसील क्षेत्र में धुडिया मोतीसिंह निवासी ताराराम पुत्र जवानाराम कलबी को 4100रूपये, गिडा तहसील क्षेत्र में सवाउ मूलराज निवासी वालाराम पुत्र भूराराम जाट को 7900रूपये, खारडा चारणान निवासी तुलसाराम पुत्र बलवन्ताराम जाट को 4100रूपये, परेउ निवासी हुकमाराम पुत्र हस्तीराम ब्राहमण को 4100रूपये, चक लोपली निवासी पुराराम पुत्र विशनाराम मेघवाल को 12000रूपये एवं सवाउ मूलराज निवासी श्रीमती हरियादेवी पत्नी खेताराम भील को 16100रूपये की आर्थिक सहायता राशि भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
उन्होने बताया कि इसी प्रकार बायतु तहसील क्षेत्र में पनावडा निवासी भंवरलाल पुत्र ताजाराम जाट को 8200रूपये, सालूजी का तला निवासी सताराम पुत्र सागराराम मेघवाल को 4100रूपये, बाटाडू निवासी नगाराम पुत्र बन्नाराम जाट को 4100रूपये, नरसाली नाडी निवासी राणाराम पुत्र अमेदाराम मेघवाल को 4100रूपये, कोलू निवासी रेखाराम पुत्र कोहलाराम जाट को 10000रूपये शिव तहसील क्षेत्र में भीयाड निवासी कैलाशकुमार पुत्र रासाराम सुथार को 5200रूपये, सवाईसिंह की बस्ती निवासी बेरीसालसिंह पुत्र पीरसिंह राजपुत को 12000रूपये तथा बालासर निवासी भीखसिंह पुत्र सुखसिंह राजपुत को 7900रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की है।
-0-

सोमवार, 25 मई 2020

राजस्व मंत्री ने की अल्पावधि लोन की समीक्षा ऋण वितरण में किसानों की सहूलियत एव सुविधा हो सर्वोपरि - चौधरी


 बाड़मेर, 25 मई । राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री हरीश चौधरी ने जिले में कृषि कार्य के लिए किसानों को ऋण वितरण को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं।
   चौधरी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बीसीसीबी द्वारा अल्प अवधि ऋण वितरण की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बैंक के प्रशासक एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा तथा प्रबंध निदेशक राम सुख चौधरी मौजूद थे। 
   इस मौके पर राजस्व मंत्री ने कहा कि आगामी खरीफ की बुवाई से पूर्व किसानों को अल्प अवधि में ऋण राशि वितरण किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक संसाधनों की कमी का सामना नहीं करना पड़े। राजस्व मंत्री ने इस वित्तीय वर्ष में जिले में 600 करोड रुपए के ऋण वितरण के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए बैंक को व्यापक रणनीति बनाकर समयबद्ध  रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।      
      राजस्व मंत्री ने जिले में सहकारी तंत्र को मजबूत करने के लिए इनकी कार्यपद्धति में गुणात्मक तथा मात्रात्मक सुधार की जरूरत जताई । उन्होंने बताया कि जिले में कार्यरत सहकारी संस्थाओं को वर्तमान परिपेक्ष में अधिक प्रवृति के कार्य को अंजाम देने की जरूरत है ताकि वे समय के साथ आत्मनिर्भर बन सके, इसके लिए उन्होंने संस्थाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए बैंक को मुहिम चलाने को कहा।  
   इससे पूर्व बैंक के प्रबंध निदेशक रामसुख चौधरी ने इस वित्तीय वर्ष में अल्प अवधि के ऋण वितरण के लक्षयों की जानकारी दी।
-0-

टिडडी नियंत्रण के लिए सुदृढ़ हो कार्ययोजना एडवांस स्टेज पर कार्य करने की हिदायत


बाड़मेर, 25 मई। राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री हरीश चौधरी ने जिले में टिड्डी नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को मजबूत बनाकर सुदृढ़ कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए हैं।
      वह सोमवार प्रातः कलेक्ट्रेट में जिले में टिड्डी नियंत्रण समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा,पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, कृषि उपनिदेशक जे आर भाखर साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
    इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खाद्य संगठन ने इस बार अधिक बड़े टिडडी हमले की चेतावनी जारी की है, इसी परिपेक्ष में हमारे टिड्डी नियंत्रण के उपाय होने चाहिए। इसके लिए हमे एडवांस स्टेज पर जाकर कार्य करना होगा। 
    उन्होंने कहा कि टिड्डी नियंत्रण के मामले में हमारे पास में गत वर्ष के व्यापक अनुभव है जो इस बार भी हमें मदद करेंगे। उन्होंने कृषि विभाग को टीडडी नियंत्रण को दो स्टेज पर कार्य करने को कहा ताकि प्रथम स्तर पर नियंत्रण ना होने पर दूसरे स्तर पर टीड्डी को नियंत्रित किया जा सके।
 उन्होंने बताया कि संसाधनों के साथ-साथ कार्य योजना भी सही होनी चाहिए तभी वांछित सफलता मिल पाएगी।
    इससे पूर्व जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में टिड्डी नियंत्रण के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है।  टिड्डी हमले की प्रारम्भिक जानकारी के लिए जिले में सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि हमले की सूचना मिलते ही तुरंत सर्वे कार्य सम्पादित किया जाकर रोकथाम सुनिश्चित किया जा सके।
 जिला कलक्टर ने बताया कि कृषि उप निदेशक एवं टिड्डी नियंत्रण अधिकारी को परस्पर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आमजन को टिड्डी से राहत दिलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
 कृषि उप निदेशक जे आर भाखर ने टिडडी नियंत्रण की जानकारी दी।
-0-

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 जिले में उल्लंघन पर कुल एक लाख से अधिक का जुर्माने के वसूली


बाड़मेर, 25 मई। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 में दिशा-निर्देश सहित उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में जिले में कोविड-19 के बचाव को जारी नियमों एवं आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। सम्पूर्ण जिले में सोमवार को उक्त नियमों एवं आदेशों का उल्लंघने करने वाले 86 लोगों से कुल 21300 रूपए ही राशि वसूल की गई है। 
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 19 लोगों से 3900, चौहटन में 9 लोगों से 1800, सेडवा में 13 लोगों से 2500, सिणधरी में 5 लोगों से 2100, शिव में 14 लोगों से 3100, रामसर में 2 लोगों से 400 रूपये, बालोतरा में 15 लोगों से 4500,  गुडामालानी में 7 लोगों से 2000 एवं सिवाना में 2 लोगों से 1000 को मिलाकर कुल 86 लोगों से 21300 रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 11 उपखण्ड क्षेत्रों में 441 लोगों से कुल 103600 रूपए की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है। 
-0-

जिले से अब तक 62 हजार प्रवासियों की आवाजाही सोमवार को 655 प्रवासी आए, वहीं 19 ने किया प्रस्थान


बाड़मेर, 25 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जिले में कुल 655 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 19 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में सोमवार को गुजरात से 378, महाराष्ट्र से 113, उतरप्रदेश से 12, मध्यप्रदेश से 14, आन्ध्रप्रदेश से 1, दिल्ली से 21, कर्नाटक से 49, हरियाणा से 3, बिहार से 2, तमिलनाडु से 18, तेलंगाना से 24, असम से 7, केरल से 10, हिमाचल प्रदेश से 1 एवं चंडीगढ़ से 2 को मिलाकर कुल 655 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 53606 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से सोमवार को मध्यप्रदेश के लिए 1, उत्तर प्रदेश के लिए 1, गुजरात के लिए 11, दिल्ली के लिए 3 एवं कर्नाटक के लिए 3 को मिलाकर कुल 19 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 8607 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है। 
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

राजस्व मंत्री ने की विस्तृत समीक्षा होम क्वारेंटीन की कड़ाई से हो पालना- चौधरी

व्यापक स्तर पर चले जागरूकता अभियान

बाड़मेर, 25 मई। राजस्व तथा उपनिवेशन मंत्री हरीश चौधरी ने जिले में बाहर से आने वाले प्रवासियों को चौदह दिन तक होम क्वॉरेंटाइन की कड़ाई से पालना करने की सख्त हिदायत दी है ताकि जिले को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाया जा सके।
       वह सोमवार प्रातः कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अब तक अपनाई गई रणनीति एवं उपायों की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, उप निदेशक कृषि जे.आर. भाखर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.एल. मंसूरिया, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एन डी सोनी, जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर मौजूद थे।

अधिकतम सैंपल ले       
    राजस्व मंत्री ने  कहा कि  कोविड-19 के वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए अधिकतम सैंपल लेकर टेस्ट किए जाएं। उन्होंने वर्तमान क्षमता 250 से बढ़ाकर इसे 1000 प्रतिदिन टेस्ट तक करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक संसाधन जुटाकर शीघ्र ही कार्य को अंजाम दिया जाए। राजस्व मंत्री ने बताया कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में एक मशीन से 250 सैंपल की जांच प्रतिदिन की जा सकती है, इस क्षमता को बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त मशीन लगाकर इसके लिए आधारभूत संसाधन विकसित किए जाएं । उन्होंने अगले 2 सप्ताह में यह कार्य पूर्ण कर करने के निर्देश दिए।

मानसिक स्वास्थ्य पर हो फोकस  
 राजस्व मंत्री ने कहा कि कोविड केयर सेंटर एवं संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को उपचार के साथ साथ नियमित रूप से मनोरोग विशेषज्ञ की काउंसलिंग कराई जाए ताकि कोरोना को लेकर भय का माहौल नही हो। लोगों में इस रोग के संबंध में व्यापक जागरूकता हो। साथ ही विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं एवं उपचार के पश्चात पॉजिटिव से नेगेटिव होने वाले मरीजों के अनुभव को साझा किया जाए ताकि लोगों में इन्हें देख कर सकारात्मक संदेश जाए।

अगले दो सप्ताह चुनौतीपूर्ण  
चौधरी ने कहा कि आगामी दो सप्ताह जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए पूर्ण सतर्कता एवं सजगता के साथ धरातल पर कार्य किया जाए। उन्होंने महाराष्ट्र एवं गुजरात से आने वाले सभी प्रवासियों को होम क्वॉरेंटाइन में रखने को कहा। उन्होंने कहा कि क्वॉरेंटाइन में रहने वाले लोगों की माइक्रो मॉनिटरिंग की जाए।

निगरानी समिति सक्रिय रहे
राजस्व मंत्री ने निर्देश दिए कि होम क्वॉरेंटाइन में रहने वाले लोगों की प्रतिदिन भौतिक रूप से जांच की जाए। गांव की सतर्कता समिति इसकी मॉनिटरिंग करें एवं मौके पर जाकर देखें कि संबंधित व्यक्ति क्वॉरेंटाइन में ही रहे क्योंकि कुछ लोग अपना मोबाइल घर पर रख कर बाहर निकल जाते हैं, ऐसे में ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रभावी नहीं हो पाती। 

ग्रामीण क्षेत्र चुनौती
राजस्व मंत्री ने कहा की अब जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण रोकना सबसे बड़ी चुनौती है,इसके लिए उन्होंने आने वाले प्रवासियों के शत-प्रतिशत सैंपल लेने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में टेस्टिंग क्षमता का पूर्ण उपयोग होना चाहिए।

कलेक्टर ने बताई रणनीति
इससे पूर्व जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने जिले में अब तक किए गए वायरस रोकथाम के उपायों की पीपीटी के जरिए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाड़मेर जिले में आने वाले सभी प्रवासियों की सूक्ष्म मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी को निर्धारित समय तक क्वॉरेंटाइन मे रखा जा रहा है एवं संदिग्ध प्रवासियों को संस्थागत क्वॉरेंटाइन में रखकर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। साथ ही कोरोना संक्रमित पाए गए क्षेत्र को तुरंत प्रभाव से कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही के साथ-साथ घर-घर सर्वे एवं सैंपल लेकर कोरोना का प्रसार रोका जा रहा है।
-0-



रविवार, 24 मई 2020

कोरोना से निपटने में प्रत्येक व्यक्ति भागीदारी निभाएं - चौधरी

कोरोना रोकथाम गतिविधियों की राजस्व मंत्री ने की समीक्षा

बाड़मेर, 24 मई। जिले की बायतु पंचायत समिति सभागार में रविवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की मौजूदगी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों व सभी विभागीय अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयजित हुई। बैठक में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कोरोना से आमजन को अधिक से अधिक बचाव के लिए आमजन में जागरूकता लाने तथा होम कवारेंटेंन में रहने की आवश्यकता जताई।       
     उन्होंने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करना आवश्यक है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पिछले तीन दिनों से अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। वे कोरोना में उपजे हालातों के साथ ही अन्य जनसमस्याओं के जल्द समाधान को लेकर लगातार पाटोदी, गिड़ा के बाद बायतू पंचायत समिति में अधिकारियों के साथ बैठकों के जरिये ग्रास रूट के हालात जान रहे है। वहीं कोरोना महामारी से निपटने के साथ ही जनसमस्याओं के समाधान की कार्य योजना बना रहे है। 
    इस मौके पर राजस्व मंत्री चौधरी ने  कहा कि नरेगा में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने, उपखंड क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्थाओ को बेहतर बनाने, बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए बार बार आ रहे फाल्ट को दुरूस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। 
 चौधरी ने बताया कि पिछले लंबे समय से बायतु क्षेत्र में कई पेयजल परियोजनाओं का काम ठप पड़ा था जिनको कार्य को फिर से शुरू करवाया गया है ताकि अधिकतम गांव- ढाणियों तक पीने का पानी पहुंचाया जा सके। 
  बैठक में राजस्व मंत्री ने बार बार हो रहे टिड्डी के हमले पर चिंता जताते हुए कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में सभी किसानों के साथ मिलकर ही इस टिड्डी पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसके लिए सरकार छड़काव के लिए दवाईयां व ट्रैक्टर मशीन उपलब्ध करवाएगी मगर जनसहभागिता जरूरी है।
इस मौके पर खोथो की ढाणी सरपंच हिमथाराम खोथ ने व्यक्तिगत टांको की लागत बढ़ाकर तीन लाख करने व अन्य जनकल्याणकारी कार्यों के लिए राजस्व मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए नरेगा में रोजगार बढ़ाने व लिफ्ट केनाल परियोजना के तहत बिछी पाईप लाईनो के विटीसी से आगे कनेक्शन जारी करने की मांग की। जनप्रतिनिधि डूंगरराम काकड़, बाबुसिह धतरवाल, गोमाराम पोटलिया ने विभिन्न जनहित के मुद्दे सदन में उठाए। 
चौधरी ने कहा कि कोरोना से डरें नहीं, सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें। साथ ही बाहर से आने वाले क्वान्टीन व्यक्ति सरकारी निर्देशों की पूरी तरह से पालना करें और सावधानियां बरते जिससे कोरोना आगे फैलने से बचाया जा सके। इसमे सरकार ही नही हम सभी लोगों की जिम्मेवारी है।
  बैठक में राजस्व मंत्री चौधरी के साथ पूर्व प्रधान सिमरथा राम चौधरी, पूर्व बीसीसीबी चेयरमैन डूंगर राम काकड़, उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, विकास अधिकारी अमित कुमार, सीबीईईओ रेखाराम सियाग, डिस्कॉम के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार डाड़वानी, उम्मेदाराम सारण, जलदाय विभाग के एक्सईएन बाबूलाल मीणा, सहायक अभियंता जोगेश्चर प्रसाद, पीडबल्यूडी एक्सईएन सुजानाराम विश्नोई समेत जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 वही चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता को महसूस करते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने चिकित्सकीय आवश्यकताओं की पूर्ति को लेकर सीएससी व पीएससी प्रभारियों के साथ चिकित्सा विभाग के तमाम अधिकारियों की बैठक कर कोरोना महामारी से निपटने के साथ ही आमजन को चिकित्सकीय सुविधाओ का पूरा लाभ मिलने व अन्य किसी तरह की परेशानी न हो उसे लेकर अधिकारियों की बैठक ली इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार बहुत ही आवश्यक है इसके लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल मे बेडो की संख्या बढ़ाई गईं है। अब हमारी प्राथमिकता कि अस्पताल में बुनियादी ढांचागत सुविधाऐ बढ़ाने की रहेगी। चिकित्सकोें से महामारी से लड़ने के लिए भविष्य की रणनीति और अधिकारियों से कोरोना के संक्रमण की स्थिति, जांच व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता, क्वारेंटीन सुविधाओं सहित अन्य विषयों पर फीडबैक लिया।         इस दौरान ब्लॉक सीएमसओ शिवराम, डॉक्टर भेरू सिंह, देंवेद्र चौधरी, डॉक्टर जोगेंद्र समेत सभी चिकित्सक मौजूद रहे।
-0-





प्रवासियों की आवाजाही जारी आंध्रप्रदेश से 185 प्रवासियों का आगमन, 55 ने किया बिहार के लिए प्रस्थान

बाड़मेर, 24 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में रविवार को जिले में कुल 1082 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 131 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में रविवार को गुजरात से 592, महाराष्ट्र से 61, उतरप्रदेश से 42, मध्यप्रदेश से 17, आन्ध्रप्रदेश से 185, दिल्ली से 15, कर्नाटक से 40, हरियाणा से 14, बिहार से 3, तमिलनाडु से 27, पंजाब से 1, तेलंगाना से 7, छतीसगढ से 3, केरल से 9, दमनद्वीप से 2, गोवा से 53, हिमाचल प्रदेश से 4, झारखण्ड से 1, उड़ीसा 6 एवं जम्मू से 1 को मिलाकर कुल 1082 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 52851 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से रविवार को उत्तर प्रदेश के लिए 1, महाराष्ट्र के लिए 5, बिहार के लिए 55, हरियाणा के लिए 8, गुजरात के लिए 52, उतराखण्ड के लिए 4, तेलंगाना के लिए 5 एवं गोवा के लिए 1को मिलाकर कुल 131 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 8588 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है। 
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

जिले में वायरस रोकथाम नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई अब तक 82300 की जुर्माना राशि वसूली

बाड़मेर, 24 मई। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 में दिशा-निर्देश सहित उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में जिले में कोविड-19 के बचाव को जारी नियमों एवं आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। सम्पूर्ण जिले में रविवार को उक्त नियमों एवं आदेशों का उल्लंघने करने वाले 62 लोगों से कुल 15700 रूपए ही राशि वसूल की गई है। 
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 6 लोगों से 600, बायतु में 13 लोगों से 6800, सेडवा में 1 लोगों से 200, सिणधरी में 4 लोगों से 800, शिव में 11 लोगों से 2400, रामसर में 3 लोगों से 500 रूपये, बालोतरा में 5 लोगों से 1000,  गुडामालानी में 3 लोगों से 500, धोरीमना में  8 लोगों से 1600 एवं सिवाना में 8 लोगों से 1300 को मिलाकर कुल 62 लोगों से 15700 रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 11 उपखण्ड क्षेत्रों में 355 लोगों से कुल 82300 रूपए की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है। 
-0-

ईद-उल-फितर आज, शांति व कानून व्यवस्था के प्रबन्ध कोरोना के चलते घर में ही नमाज अदा करने की अपील

बाड़मेर, 24 मई। जिले में सोमवार को ईद-उल-फिरत का न्यौहार मनाया जाएगा। वर्तमान में कोरोना वायरस के सक्रमण के मद्देनजर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की हैं।
     जिला कलक्टर मीणा ने उक्त त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।  जिला कलक्टर ने बताया कि  25 मई सोमवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। कोराना महामारी के चलते वायरस की रोकथाम एवं फैलाव को रोकने के लिए राज्यभर में लॉकडॉउन किया गया है। साथ ही लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार के निर्देशानुसार सामाजिक दूरी, सैनेटाईजेशन आदि की अनुपालना किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। 
   उन्होने ईद-उल-फितर त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए पर्याप्त सावधानी एवं ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होने बताया कि त्यौहार के अवसर पर विशेष तौर पर साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील एवं हाईपर सेन्सेटिव क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखे जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर शरारती एवं असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाडने हेतु उत्तेजनात्मक एवं ईश निंदा संबंधी सामग्री का प्रचालन किये जाने पर पर्याप्त कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनानी के जाए। 
    उन्होने मुस्लिम समुदाय के नेताओं एवं धार्मिक प्रमुखों को साथ में लेकर ईद के अवसर पर घरों में ही नमाज अदा करने के लिए सामुदाय के लोगों को समझाईश करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए है, ताकि कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी के लिए जारी गाईडलाईन की अनुपालना सुनिश्चित की जा सके।
-0-

शनिवार, 23 मई 2020

प्रवासियों की आवाजाही जारी महाराष्ट्र से 105 प्रवासियों का आगमन, 167 ने किया बिहार के लिए प्रस्थान

बाड़मेर, 23 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में कुल 820 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 290 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में शनिवार को गुजरात से 481, महाराष्ट्र से 105, उतरप्रदेश से 15, मध्यप्रदेश से 2, आन्ध्रप्रदेश से 8, दिल्ली से 22, कर्नाटक से 122, हरियाणा से 4, बिहार से 2, तमिलनाडु से 18, पंजाब से 3, पश्चिम बंगाल से 2, छतीसगढ से 1, केरल से 10, गोवा से 17, हिमाचल प्रदेश से 3 एवं झारखण्ड से 5 को मिलाकर कुल 820 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 51869 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से शनिवार को मध्यप्रदेश के लिए 2, उत्तर प्रदेश के लिए 91, महाराष्ट्र के लिए 2, बिहार के लिए 167, झारखण्ड के लिए 9, गुजरात के लिए 11, उतराखण्ड के लिए 3 एवं कर्नाटक के लिए 5 को मिलाकर कुल 290 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 8457 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

जनहित के कार्यों में कोताही बर्दास्त नही, अधिकारी गंभीरता से कार्य करें- चौधरी

बाड़मेर, 23 मई। कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी ने शनिवार को गिड़ा पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकारी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के मामले लगातार सामने आने के बाद जिले के हालात काफी चिंताजनक हो चुके हैं। ऐसे में सभी अधिकारी इस संकट की घड़ी में पूरी गंभीरता दिखाते हुए कार्य करें। सभी जरुरतमंदों को पूरी मदद की जाए। चौधरी ने नवनिर्वाचित सरपंचों की बैठक लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर फीडबैक लिया और कोरोना के संबंध में जानकारियां जुटाई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों ने पेयजल, बिजली सहित अन्य कई समस्याओं को उठाया। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने अधिकारियों के साथ सोशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुए क्षेत्र का फीडबैक लिया। चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमन्द लोगों को मदद के लिए सभी को वरीयता के अनुसार मदद मिलनी चाहिए।
चौधरी ने पेयजल व चिकित्सा व खाद्य सामग्री के आवश्यक वितरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी के प्रति किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी । जनप्रतिनिधियों ने चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि उण्डू-नवातला योजना शुरू करने से आमजन को राहत मिली है। वहीं चौधरी ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पेयजल की स्कीम बनाकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर सर्वे किया जाएगा। जिससे कोई घर पेयजल सुविधा से वंचित न रहें ।
पंचायत समिति के सभागार में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में व्याप्त घोर पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस समय गर्मियों के मौसम में जहां पीने के पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है, वहीं जलदाय विभाग जलापूर्ति में फेल साबित हो रहा है। इस पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल की आपूर्ति किसी भी सूरत में संचालित की जाए। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि पीछे से पानी की आपूर्ति धीमी होने तथा कई जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से व्यवस्था लड़खड़ा रही हैं जिनको अतिशीघ्र ठीक किया जाएगा।
विधुत कटौती से निजात दिलाएजनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार हो रही विधुत कटौती व फाल्ट को लेकर बैठक में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि जब एक जगह फाल्ट होने पर पूरे क्षेत्र के लोगो को खामियाजा भुगतना पड़ता है, इसके स्थायी समाधान के लिए अधिकतम स्थायी विधुत सब स्टेशन बनाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि कम से कम विधुत कटौती का सामना करना पड़ेगा।
चिकित्सा व्यवस्था हो बेहतरचौधरी ने क्षेत्र में चिकित्सकीय व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए हर पीएससी पर चिकित्सक लगाए जाने तथा अलग अलग पड़े रिक्त पदों को भरने को लेकर आश्वस्त किया।
खोखसर पश्चिम सरपंच चुनाराम जाखड़ ने सदन में राजस्व मंत्री के सामने मुद्दा उठाते हुए कहा कि गांव में मनरेगा के तहत पूर्व में बनी ग्रेवल सड़को के रास्ते को कटान मार्ग में तब्दील किया जाए ताकि इन सड़कों की मरम्मत व आवागमन बाधित न हो। इस पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास को निर्देश देते हुए कहा कि नरेगा के तहत कटान मार्ग के लिए आने वाले सभी आवेदनों का निस्तारण कर समस्याओं को समाधान तत्काल प्रभाव से किया जाए।  वहीं पूर्व उप प्रधान करनाराम गोदारा द्वारा ऋण वितरण प्रक्रिया में आ रही बाधा को लेकर सदन में उठाए सवाल के जवाब में मंत्री चौधरी ने कहा कि ऋण वितरण में सरलीकरण के प्रयास करने को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
जनभागीदारी से टिड्डी नियंत्रण सम्भवक्षेत्र में बार-बार हो रहे टिड्डी के हमले को लेकर मंत्री हरीश चौधरी ने सदन में कहा कि 600 टेक्टर किराए पर लेने की स्वीकृति जारी कर दी है। साथ ही दवाइयों का भी बंदोबस्त कर दिया जाएगा वहीं टिड्डी के नियंत्रण के लिए जन सहभागिता आवश्यक रहेगा। चौधरी ने कहा कि इस वर्ष टिड्डी अधिक मात्रा में आएगी। यूनाइटेड नेशन ने चार महीने पहले ही कह दिया था कि भारी मात्रा में टिड्डी आएगी उसे अपन लोगो ने नजर अंदाज कर दिया था, जिसका नुकसान किसानों ने भुगता वहीं अब किसानों को मजबूती के साथ समय रहते तैयारियां शुरू की जानी चाहिए।                                      
-0-

जिले में राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के उल्लंघन पर सख्ती

शनिवार को 40800 की जुर्माना राशि वसूली  

बाड़मेर, 23 मई। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 में दिशा-निर्देश सहित उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में जिले में जारी कोविड-19 के बचाव को जारी नियमों एवं आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। सम्पूर्ण जिले में शनिवार को उक्त नियमों एवं आदेशों का उल्लंघने करने वाले 168 लोगों से कुल 40800 रूपए ही राशि वसूल की गई है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। जिले में 22 मई तक उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 लोगों से 300, बायतु में 10 लोगों से 3000, चौहटन में 23 लागों से 4400, सेडवा में 5 लोगों से 1000, सिणधरी में 6 लोगों से 1200, शिव में 69 लोगों से 14200, रामसर में 9 लोगों से 1700 रूपये को मिलाकर कुल 125 लोगों से 25800 रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि शनिवार 23 मई को उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 6 लोगों से 600, बायतु में 18 लोगों से 6300, चौहटन में 31 लागों से 6000, सेडवा में 29 लोगों से 5600, सिणधरी में 10 लोगों से 2000, शिव में 25 लोगों से 6500, रामसर में 3 लोगों से 600, बालोतरा में 4 लोगों से 3000, गुडामालानी में 10 लोगों से 2000, धोरीमन्ना में 8 लोगों से 1900 एवं सिवाना में 24 लोगों से 6300 रूपए को मिलाकर कुल 168 लोगों से 40800 की जुर्माना राशि वसूल की गई। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 11 उपखण्ड क्षेत्रों में 293 लोगों से कुल 66600 रूपए की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

आलमसर, घोनिया एवं छोटा भोजारिया में कर्फ्यु

कोविड-19 संक्रमण के चलते जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी

बाड़मेर, 23 मई। चौहटन उपखण्ड क्षेत्र में आलमसर, घोनिया एवं छोटा भोजारिया ग्रामों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त क्षेत्रों के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से चौहटन उपखण्ड मजिस्ट्रेट वीरमाराम द्वारा उक्त ग्रामों की राजस्व सीमा को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
चौहटन उपखण्ड मजिस्ट्रेट वीरमाराम ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्रों में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। चौहटन उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की   दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत चौहटन तहसील क्षेत्र में आलमसर ग्राम पंचायत के ग्राम आलमसर, ढोक ग्राम पंचायत (नवसृजित ग्राम पंचायत घोनिया) के ग्राम घोनिया एवं भोजारिया ग्राम पंचायत के ग्राम छोटा भोजारिया के चारों ओर की समस्त राजस्व सीमा जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

कोविड केयर सेन्टर के लिए नाकोड़ा बस स्टेण्ड भवन अधिग्रहित

बाड़मेर, 23 मई। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति को मद्देनजर कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव हेतु कोविड केयर सेन्टर स्थापन के लिए नाकोडा बस स्टेण्ड भवन, मेवानगर को अधिग्रहित किया गया है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी बालोतरा द्वारा कोविड-19 से संबंधित कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव हेतु कोविड केयर सेन्टर की स्थापना के लिए नाकोड़ा बस स्टेण्ड भवन मेवानगर को अधिग्रहण करने हेतु निवेदन किया गया है, जिस पर जिला कलक्टर मीणा द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के नियम 65 (2) (ग) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त भवन को 22 मई से अग्रिम आदेश तक के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होने तहसीलदार पचपदरा को उक्त भवन के स्वामी, कब्जाधारी से भवन का कब्जा प्राप्त कर उपखण्ड अधिकारी बालोतरा को सुपुर्द करते हुए पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि उक्त कोविड केयर सेन्टर के प्रभारी पंचायत समिति बालोतरा के विकास अधिकारी होंगे।
-0-

ईद-उल-फितर पर शांति एवं कानून व्यवस्था के निर्देश जारी

कोविड-19 के चलते घर में ही नमाज अदा करने की हिदायत

बाड़मेर, 23 मई। जिले में चांद दिखाई देने पर 25 मई को ईद-उल-फिरत का न्यौहार मनाया जाना है। वर्तमान में कोविड-19 फैलाव के मद्देनजर लॉकडाउन लागू है। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने उक्त त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि चाँद दिखाई देने पर 25 मई सोमवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। कोराना महामारी के चलते वायरस की रोकथाम एवं फैलाव को रोकने के लिए राज्यभर में लॉकडॉउन किया गया है। साथ ही लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार के निर्देशानुसार सामाजिक दूरी, सैनेटाईजेशन आदि की अनुपालना किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होने ईद-उल-फितर त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए पर्याप्त सावधानी एवं ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
उन्होने बताया कि त्यौहार के अवसर पर विशेष तौर पर साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील एवं हाईपर सेन्सेटिव क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखे जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर शरारती एवं असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाडने हेतु उत्तेजनात्मक एवं ईश निंदा संबंधी सामग्री का प्रचालन किये जाने पर पर्याप्त कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनानी के जाए। उन्होने मुस्लिम समुदाय के नेताओं एवं धार्मिक प्रमुखों को साथ में लेकर ईद के अवसर पर घरों में ही नमाज अदा करने के लिए सामुदाय के लोगों को समझाईश करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए है, ताकि कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी के लिए जारी गाईडलाईन की अनुपालना सुनिश्चित की जा सके।
-0-

शुक्रवार, 22 मई 2020

कोई भी कर सकता है अनुमोदित दरों पर जल परिवहन

 राईजेप खण्ड में टैंकरों से होगा जल परिवहन

बाड़मेर, 22 मई। गर्मी के मौसम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न जल स्त्रोतों से निजी टेंकरो से पेयजल परिवहन के लिए इच्छुक संस्था, फर्मों और व्यक्तियों को आमंत्रित किया है।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के राईजेप खण्ड के अधिशाषी अभियंता सोनाराम बेनीवाल ने बताया कि शिव विधानसभा की तहसील गडरारोड, शिव और रामसर तहसील में क्षेत्रीय जल प्रदाय योजनाओं से जुड़े अंतिम छोर के समस्याग्रस्त गाँवो और ढाणियों  में विभागीय गाईड लाईन एवम उपखण्ड स्तरीय अनुमोदित सूची के अनुसार जिला कलेक्टर आपदा प्रबंधन द्वारा अनुमोदित दरों पर गडरारोड, खलीफे की बावड़ी, खुडानी, गिराब, शिव और भियाड़ से पेयजल परिवहन किया जाएगा। इस कार्य के लिए कोई भी इच्छुक व्यक्ति, फर्म, संस्था, सामाजिक संगठन, ग्राम पंचायत को इस कार्य के लिए विभाग आमंत्रित करता है। बेनीवाल के मुताबित जल परिवहन कार्य करने वालों को स्वीकृत दरों के अनुसार भुगतान किया जाएगा। गौरतलब है कि इस सोमवार को आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन बाड़मेर कलेक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ था। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है, साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लॉक डाउन भी चल रहा है, ऐसे में आमजन को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रणनीति के साथ युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए थे । निर्देशो में जलदाय विभाग को गर्मियों के कंटिन्जेंसी प्लान के तहत स्वीकृत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाने की हिदायत दी गई थी।साथ ही कलेक्टर ने समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए पेयजल परिवहन के भी निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री ने प्रवासियों का क्वरेंटीन सुनिश्चित करने को कहा कोरोना से आहत को राहत पहुचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- चौधरी

राजस्व मंत्री ने पाटौदी में की समीक्षा

बाड़मेर, 22 मई। कोरोना वायरस से निपटने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बायतू विधानसभा की पाटोदी पंचायत समिति के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक ली।
इस मौके पर चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना महामारी में आमजन को आ रही समस्याओं का तुरन्त समाधान कर राहत दिलाए।
प्रवासी रहे 14 दिन क्वरेंटीनबाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर अधिकारियों को कहा कि प्रवासी मजदूरों को 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाईन की पालना सुनिश्चित की जाए वहीं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे ताकि गरीब, जरूरतमंद लोगो को योजनाओं का लाभ मिले। कोई भी गरीब भूखा न सोए साथ ही बिना किसी भेदभाव के आमजन की मदद की जाए। बैठक में नवेराबेडा सरपंच रोशन अली छिपा ने खाद्य सुरक्षा से वंचित परिवारों के बारे में अवगत करवाया।
नरेगा से जोड़े अधिकतममंत्री हरीश चौधरी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी मजदूर जिसे रोजगार की आवश्यकता है उन्हें नरेगा में जोड़ने व खाद्य सुरक्षा से जोड़ने को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोना चाहिए। संबंधित प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्मिक इसकी प्रभावी मोनिटरिंग करते हुए जरूरतमंद को पर्याप्त खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अमले के साथ चिकित्सा विभाग के कार्मिक विकट परिस्थिति के बावजूद लगातार सेवाएं दे रहे है।
सामूहिक प्रयास जरूरीउन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि, भामाशाह एवं आमजन मिलकर सामूहिक उत्तरदायित्व के साथ प्रयास करें। राजस्व मंत्री ने कोरोना की रोकथाम में जुटे कार्मिकों को मास्क एवं सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
इस दौरान चौधरी ने प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कोरोना की रोकथाम के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों, प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग, जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
-0-

कोरोना संकट में बाड़मेर की बेटी ओम प्रभा जयपुर में निभा रही फर्ज

बाड़मेर, 22 मई। काम के प्रति समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ एवं जयपुर में एसडीएम (नॉर्थ) का कार्यभार देख रही बाड़मेर की बेटी ओम प्रभा जयपुर जिला प्रशासन में कोरोना संकट के समय पूर्ण रूप से जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है। सुश्री ओम प्रभा मूल रूप से बाड़मेर के बालोतरा कस्बे की है और अपनी जड़ों से जुड़ी हुई है।
सामाजिक, मानवीय और प्रशासनिक दायित्व को पूरी तरीके से निभाने वाली आर.ए.एस 2015 बैच की अधिकारी सुश्री ओम प्रभा कोरोना के इस संकटकाल में जिला प्रशासन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए फील्ड में डटी हुई हैं। जयपुर के केंद्रीय बस स्टैंड सिंधी कैंप मे जहां हजारों की संख्या में प्रवासी श्रमिक रोजाना पहुंच रहे हैं ऐसे प्रवासी श्रमिकों की स्क्रीनिंग करवाना, उनके लिए भोजन, पानी, बसों की व्यवस्था करवाना यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो उसके लिए उचित चिकित्सा सहायता त्वरितता के साथ उपलब्ध करवा रही हैं। कोरोना की इस महामारी के समय जहां लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों से बच रहे हैं ऐसी जगह पर रहकर सुबह से देर रात तक अपने कर्तव्य को एक अच्छे मैनेजमेंट के साथ निभा रही हैं इतना ही नहीं बाड़मेर की इस बेटी ने जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 में आमजन की शिकायतों को निस्तारित करने के लिए बनाए गए वार रूम में प्रभारी के तौर पर भी अपने कर्तव्य को बड़ी जिम्मेदारी के साथ निभाया चिकित्सा ,पशुपालन ,विद्युत, पेयजल से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर कोरोना संकट में आ रही समस्याओं को त्वरित रूप से सुलझाया, राशन की समस्या होने पर कई बार तो वह स्वयं भी मौके पर जाकर लोगों तक राशन पहुचाती रही है। सुश्री ओम प्रभा बताती है कि कोरोना महामारी के इसे संकट भरे समय में समस्या ग्रस्त हर व्यक्ति प्रशासन की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देखता है एक प्रशासनिक अधिकारी होने के नाते उन्हें हमेशा महसूस होता हैं है कि अपने प्रशासनिक कर्तव्य के साथ सामाजिक और मानवीय दायित्व को भी निभाना है इसी सोच के साथ वे अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर कार्य कर रहीं है।
-0-

नरेगा संबंधी कार्य की मांग टोल फ्री नम्बर 181 पर होगी दर्ज

बाडमेर, 22 मई। महात्मा गांधी नरेगा योजना से संबंधित समस्याओं के समाधान, नवीन जॉब कार्ड बनवाने एवं योजनान्तर्गत कार्य की मांग दर्ज करने हेतु राज्य के टोल फ्री नम्बर 181 का उपयोग लिया जा रहा है।
आयुक्त ईजीएस पी.सी.किशन ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा कॉल सेन्टर के टोल फ्री नम्बर 1800-180-6127 जो वर्तमान में कोविड-19 महामारी से संबंधित राहत कार्य हेतु उपयोग में लिया जा रहा है, इस क्रम में वर्तमान में महात्मा गांधी नरेगा योजना से संबंधित समस्याओं के समाधान, नवीन जॉब कार्ड बनवाने एवं योजनान्तर्गत कार्य की मांग दर्ज करने हेतु राज्य के टोल फ्री नम्बर 181 को उपयोग में लिया जा रहा है। उन्होने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कार्य की मांग दर्ज करने हेतु समस्त जिला स्तरीय, पंचायत समिति स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों तक अस्थाई नरेगा कॉल सेन्टर नम्बर 181 का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

59 हजार प्रवासियों को मिली घर की राह शुक्रवार को महाराष्ट्र से 155 आए, वहीं झारखण्ड के लिए 130 हुए रवाना

बाड़मेर, 22 मई। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कुल 935 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 351 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को गुजरात से 574, महाराष्ट्र से 155, उतरप्रदेश से 26, मध्यप्रदेश से 3, आन्ध्रप्रदेश से 2, दिल्ली से 12, कर्नाटक से 73, हरियाणा से 10, तमिलनाडु से 49, पंजाब से 8, तेलंगाना से 1, असम से 1, केरल से 14, गोवा से 4, एवं उडीसा से 3 को मिलाकर कुल 935 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 51049 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से शुक्रवार को मध्यप्रदेश के लिए 12, उत्तर प्रदेश के लिए 73, महाराष्ट्र के लिए 3, बिहार के लिए 50, झारखण्ड के लिए 130, पश्चिम बंगाल के लिए 1, हरियाणा के लिए 4, गुजरात के लिए 32, आंध्रप्रदेश के लिए 4 एवं उतराखण्ड के लिए 42 को मिलाकर कुल 351 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 8167 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

बामणी एवं अनोपगढ़ में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 22 मई। सिणधरी तहसील के राजस्व गांव बामणी एवं अनोपगढ़ में 8 मई को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में सिणधरी तहसील क्षेत्र की बामणी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बामणी एवं अनोपगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड अधिकारी सिणधरी एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा प्रभारी ब्लॉक सिणधरी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 22 मई, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 18 मई के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...