गुरुवार, 14 नवंबर 2019

विधिक सेवा प्राधिकरणों में चतुर्थ सेवा कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित


बाड़मेर, 14 नवम्बर। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की ओर से राज्य के जिला न्यायालयों एवं विधिक सेवा प्राधिकरणों में चतुर्थ सेवा कर्मचारी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इन पदों पर 12 हजार 400 रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक पर परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी की भर्ती की जाएगी तथा अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के रजिस्ट्रार के मुताबिक 18 नवम्बर 2019 को दोपहर एक बजे से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जिसकी अंतिम तिथि 17 दिसम्बर 2019 को रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक निर्धारित की गई है। आवेदन करने तथा परीक्षा शुल्क जमा कराने संबंधी दिशा-निर्देश राजस्थान उच्च न्यायालय की वेबसाइट www-hcraj-nic-in समस्त जिला न्यायालयों की वेबसाइट तथा ई-पोर्टल emitra-gov-in पर उपलब्ध है। आवेदन फॉर्म भरने में आवेदक को किसी प्रकार की कठिनाई आने पर हैल्प लाइन नम्बर 0294-3057541 तथा परीक्षा शुल्क जमा कराने में समस्या होने पर निराकरण के लिए 0141-2221424 तथा 2221425 नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।

पंचायत निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों के संबंध में निर्देश जारी


बाड़मेर, 14 नवम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2020 की निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों के लिए निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
     जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2020 के लिए पंचायत निर्वाचक नामावलियां तैयार करने के लिए निर्धारित प्रावधानों के अन्तर्गत ग्राम पंचायत के वार्ड, पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों तथा जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान सूची तैयार की जानी है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 119 (5) के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों की ओर से तैयार पुनरीक्षित, उपान्तरित, आदिनांकित और प्रकाशित की जाएगी।
उनके मुताबिक पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 में होने है, इसलिए जो व्यक्ति 1 जनवरी, 2020 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर रहे हैं, उनको मताधिकार के लिए मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन उपरान्त दावें एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके नाम जोड़ने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि पंचायत मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के लिए अर्हता दिनांक 1 जनवरी, 2019 के आधार पर तैयार की गई विधानसभा की मतदाता सूची लोकसभा में प्रयुक्त पूरक-1 एवं पूरक- 2 सहित के डेटाबेस के आधार पर तैयार कर उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। भौतिक रूप से सत्यापित मतदाता निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन कर आगे की कार्यवाही सत्पादित की जाएगी। ग्राम पंचायत की वार्डवार मतदाता सूची के आधार पर पंचायत समिति एवं जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियां  तैयार की जाएगी।
     जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचक नामावली से संबंधित सभी कार्य 3 दिसंबर तक आवश्यक रूप से पूर्ण करें। ताकि 4 दिसंबर को पंचायत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया जा सकें। मतदाता सूचियों के भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित निर्वाचक या सहायक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी परिशिष्ट-4 पर उपलब्ध प्रारूप में प्रमाण पत्र 3 दिसंबर तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में आवश्यक रूप से प्रेषित करने के लिए कहा गया है।

नगर पालिका चुनाव-2019 अंतिम प्रशिक्षण शुक्रवार को

बाड़मेर, 06 नवंबर। नगरपालिका आम चुनाव 2019 के लिए मतदान दलांे मंे नियुक्त पीठासीन अधिकारियांे एवं अन्य सभी मतदान अधिकारियांे का अंतिम प्रशिक्षण शुक्रवार को आयोजित होगा। बाड़मेर में भगवान महावीर टाऊन हॉल तथा बालोतरा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर टॉउन हॉल में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र मंे चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं सभी मतदान अधिकारियांे का अंतिम प्रशिक्षण भगवान महावीर टाउन हाल में आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि पूर्व में यह प्रशिक्षण राजकीय महाविद्यालय में रखा गया था लेकिन लगातार भारी वर्षा के मध्यनजर प्रशिक्षण स्थल में परिवर्तन किया गया है। अब यह भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र मंे चुनाव के लिए कार्मिकांे का अंतिम प्रशिक्षण डा. भीमराव अंबेडकर टाउन हाल में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण मंे अनुपस्थित रहने पर संबंधित कार्मिकांे के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।
उन्होने बताया कि अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात मतदान दलों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा चुनाव सामग्री का वितरण करवाया जाएगा, जिसे लेकर वे अपने निर्धारित मतदान केन्द्र पर शुक्रवार को ही पहुंच जाएंगे।

बाल दिवस के मौके पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित


बाडमेर, 14 नवम्बर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) में पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंति के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम संचालक डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी ने बताया कि आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में भंवरी ने प्रथम, हिना प्रजापत ने द्वितीय तथा छगनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 10वीं वर्ग में ईश्वर सोनी ने प्रथम, गीता ने द्वितीय तथा राजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसटीसी प्रथम वर्ष वर्ग में चम्पा प्रथम, अमेठी चौधरी द्वितीय तथा निरमा राठौड़ तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी प्रकार आयोजित भाषण प्रतियोगिता में तगी कुमारी ने प्रथम, विकास ने द्वितीय तथा सत्यापल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अमन व शांति के पुरोधा की जीवनी से उन्नति की प्रेरणा का आह्वान

बाल दिवस पर पण्डित नेहरू को याद किया


बाडमेर, 14 नवम्बर। जिले में बारिश की बूंदों के बीच गुरूवार को शांति व अमन के पुरोधा प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती के मौके पर याद किया गया तथा विकास की राह पर अनवरत चलने का संकल्प लिया गया। बाल दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर अंशदीप ने नेहरू की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा बाल मेले एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी गई।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस 14 नवम्बर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) में प्रातः 10 बजे आयोजित किया गया। यहां सर्वप्रथम पण्डित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्जित कर  उन्हे श्रद्वांजलि दी गई। जिला कलक्टर अंशदीप ने पण्डित नेहरू की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डालूराम चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक मूलाराम चौधरी, सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) श्रवण कुमार चौधरी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामेश्वरी चौधरी, डाईट के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी, वरिष्ठ व्याख्याता मांगूसिंह राठौड़ पण्डित नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर जिला कलक्टर अंशदीप ने पण्डित नेहरू की जीवनी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होने पण्डित नेहरू की जीवनी पर कार्यकाल पर आधारित विभिन्न छायाचित्रों का अवलोकन किया एवं प्रथम प्रधानमंत्री की राजस्थान यात्रा विशेषकर बाड़मेर-जैसलमेर जिलों के दौरों के चित्रों की सराहना की। साथ ही उनके जीवन से संबंधित प्रमुख गतिविधियों के चित्रों का बारीकी से अवलोकन किया। प्रदर्शनी में 10 पैनल पर करीब 50 फोटो को प्रदर्शित किया गया। सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) ने जिला कलक्टर को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा पण्डित नेहरू के जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस दौरान जिला कलक्टर ने बाल मेले में लगाए गए विभिन्न ज्ञानवर्धक मॉडलों का अवलोकन किया एवं इनसे अधिकाधिक बच्चों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वरी चौधरी ने बाल मेले के आयोजन से अवगत कराया। इसी प्रकार डाईट में प्रथम प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि नई पीढी को पण्डित नेहरू के जीवन आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है तथा उनसे समय के सदुपयोग की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होने आधुनिक युग में वर्तमान सूचना तकनीकी के सकारात्मक पक्ष पर ध्यान केन्द्रित करने का आह्वान किया। वहीं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डालू राम चौधरी ने भारत के भविष्य निर्माण के लिए शिक्षकों को ज्ञान से परिपूर्ण होने का आह्वान करते हुए महापुरूषों की जीवनियों की विस्तृत जानकारी लेने को कहा। उन्होने स्कूलों में पुस्तकालयों के जरिए बच्चों में ज्ञान की गंगा बहाने को कहा। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक मूलाराम चौधरी ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी ने किया।  
      बाल दिवस पर बाल मेले के आयोजन के साथ चित्रकला, भाषण, निबंध लेखन एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।







बाड़मेर एवं बालोतरा मंे शनिवार को 123 मतदान केन्द्रांे पर होगा मतदान


-नगर परिषद चुनाव के लिए बाड़मेर एवं बालोतरा से होगी मतदान दलांे की रवानगी।

बाड़मेर,14 नवंबर। बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र मंे शनिवार को 123 मतदान केन्द्रांे पर मतदान होगा। द्वितीय प्रशिक्षण के उपरांत शुक्रवार को मतदान दलांे की रवानगी होगी। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि नगर परिषद बाड़मेर मंे 60 एवं बालोतरा मंे 63 मतदान केन्द्रांे पर मतदान होगा। यहां क्रमशः 66 हजार 653 एवं 55 हजार 70 मतदाता है। मतदान केन्द्रांे पर पानी, बिजली एवं फर्नीचर के साथ दिव्यांग मतदाताआंे के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए है। पार्षद सदस्य पदों के लिए 16 नवंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। सदस्य के पदों के लिए 19 नवंबर को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक बाड़मेर जिला एवं बालोतरा उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को द्वितीय एवं अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत मतदान दलांे की रवानगी होगी। मतदान केन्द्रांे पर पीले रंग की पृष्ठभूमि मंे काले रंग से वार्ड संख्या एवं भाग संख्या, मतदान केन्द्र के क्रमांक संबंधित सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर नगर परिषद के लिए 3 एवं बालोतरा के लिए 2 एरिया मजिस्ट्रेट तथा क्रमशः 9 एवं 10 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। बाड़मेर एवं बालोतरा मंे 30 संवेदनशील एवं क्रिटीकल मतदान केन्द्रांे पर सामान्य व्यवस्था के लिए नियुक्त पुलिस कार्मिकांे के अलावा 5 अतिरिक्त पुलिस कार्मिक नियुक्त किए जाएंगे। उनके मुताबिक
सूखा दिवस घोषितः वित विभाग की अधिसूचना के अनुसार 14 नवंबर से 16 नवंबर को सांय 5 बजे तथा 19 नवंबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्तः राज्य निर्वाचन आयोग ने बाड़मेर एवं बालोतरा मंे नगर परिषद चुनाव के दौरान पर्यवेक्षण के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी करणसिंह को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इनका लाइजन आफिसर महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित को नियुक्त किया गया है।
प्रभावी कानून व्यवस्थाः नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वांे को पाबंद करवाने, गिरफ्तारी वारंटांे के निस्तारण, लाइसेंस सुदा हथियारांे को अस्थाई रूप से जमा करने के अलावा विभिन्न स्थानांे पर नाकेबंदी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा मंे पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

30 नवंबर तक निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश

लक्ष्य प्राप्त नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

बाड़मेर, 7 नवंबर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)  के निदेशक पी.सी.किशन ने स्वच्छ भारत मिशन के सभी घटकों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 नवंबर तक निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करें नहींं तो उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी।
  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों एवं समन्वयकों को निर्देशित करते हुए किशन ने कहा कि 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण कर भुगतान सुनिश्चित किया जाएं। निदेशक पी सी किशन ने कहा कि बार-बार निर्देश देने के बाद भी  आवंटित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण नहीं करना निर्देशों की अवहेलना दर्शाता है। उन्होंने इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से व्यक्त की गई नाराजगी के बारे में भी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का ध्यान खींचा। उन्होंने सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों का स्वयं जाकर निरीक्षण करें एवं जिनका भुगतान नहीं हुआ है उन्हें तत्काल कार्यवाही कर भुगतान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करते है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। वीडियो कान्फ्रेंसिगं के दौरान उन्होंने सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों एवं समन्वयकों के साथ चर्चा करते हुए बकाया शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।

शांति समिति एवं सीएलजी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश

बारावफात एवं अयोध्या मामले के आने वाले निर्णय के मददेनजर दिए निर्देश


बाड़मेर,07 नवंबर। बारावफात एवं अयोध्या मामले के आने वाले निर्णय के मददेनजर सांप्रदायिक सदभाव बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर अंशदीप एवं पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने गुरूवार शाम को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियांे को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्हांेने समस्त थाना स्तर पर सीएलजी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।
वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला कलक्टर अंशदीप ने गुरूवार को कानून व्यवस्था के संबंध मंे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से दिए गए निर्देशांे की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि शांति समिति एवं सीएलजी की बैठकांे का आयोजन करने के साथ आपसी समन्वय रखा जाए। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले मंे सांप्रदायिक सदभाव की परंपरा रही है। ऐसे मंे आमजन से इस परंपरा को बरकरार रखने का अनुरोध किया जाए। उन्हांेने अयोध्या मामले मंे आने वाले फैसले के बाद संभावित माहौल के अनुरूप समुचित तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि समस्त थाना स्तर पर शनिवार को सांय 4 बजे सीएलजी बैठकंे आयोजित की जाए। इसमंे संबंधित उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार आवश्यक रूप से शामिल हो। उन्हांेने बारावफात एवं अयोध्या मामले के निर्णय तथा चुनावांे के मददेनजर प्रस्तावित फ्लैग मार्च का प्लान 11 नवंबर तक भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि स्थाई एवं अस्थाई पटाखांे की दुकानांे एवं अनुज्ञा पत्रांे की विशेष निगरानी के साथ बड़ी खरीद होने पर दुकानकार को इसके बारे मंे सूचित करने के निर्देश दिए जाए। इस दौरान समस्त राजकीय महाविद्यालयांे मंे 11 से 14 नवंबर तक सांप्रदायिक सदभाव एवं समन्वय के लिए उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारी की उपस्थिति मंे कार्यशाला आयोजित करने संबंधित प्लान, संवेदनशील स्थानांे पर मोबाइल पेट्रोलिंग, वीडियोग्राफी का प्लान भिजवाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह प्रतिष्ठित धर्म गुरूओ के साथ बैठक आयोजित करने तथा उनका सदभावना संदेश प्रसारित करने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने पुलिस अधिकारियांे को सीएलजी की बैठकें आयोजित करने, अफवाह रोकने के लिए सोशियल मीडिया तथा अन्य संदिग्ध लोगांे पर निगरानी रखने तथा किसी तरह की सूचना मिलने पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी समेत विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
शांति, समन्वय एवं सदभावना समिति की बैठक 9 कोः बारावफात एवं अयोध्या मामले मंे आने वाले निर्णय तथा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय शांति, समन्वय एवं सदभावना समिति की बैठक आयोजित होगी।

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव पहली प्राथमिकता,विविध पहलूआंे से रूबरू कराया

बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान अधिकारियांे का प्रशिक्षण आयोजित

बाड़मेर, 07 नवंबर। बाड़मेर एवं बालोतरा मंे होने वाले नगर परिषद चुनाव के लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल एवं बालोतरा मंे डा. भीमराव अंबेडकर टाउन हाल मंे गुरूवार को पीठासीन एवं अन्य मतदान अधिकारियांे का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियांे के साथ दक्ष प्रशिक्षकांे ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विविध पहलूआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव पहली प्राथमिकता है। उन्हांेने कहा कि चुनाव संबंधित गतिविधियांे को निर्धारित समय पर संपादित करें। शर्मा ने बताया कि इस बार ईवीएम मंे सिर्फ बीयू एवं सीयू होंगे। जबकि वीवीपेट नहीं होगा। उन्हांेने कहा कि मतदान के दौरान किसी तरह की तकनीकी दिक्कत होने पर अतिशीघ्र ईवीएम बदलने के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए एक ईवीएम रिजर्व तैयार रखी जाएगी। ताकि मतदान दिवस के दौरान मतदान बाधित होने की आशंका कम रहे। उन्हांेने कहा कि मतदान केन्द्र क्षेत्रों का भ्रमण कर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित कराने के साथ कोई भी कमी हो तो समय रहते उसकी व्यवस्था करवाएं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करते हुए गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें। ताकि मतदान दिवस को किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। उन्हांेने कहा कि चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी सभी अनुभवी है एवं अपने अनुभव का उपयोग करते हुए चुनाव के कार्य को सुचारु ढंग से संपन्न करवाएंगे। उन्हांेने ईवीएम मशीन के संचालन में भी उनको पारंगत होने की बात कही। बालोतरा मंे आयोजित प्रशिक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी रोहित कुमार ने कहा कि समस्त पीठासीन एवं अन्य मतदान अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मतदान से पूर्व, मतदान के दिवस जो कार्य करने है ,उससे संबंधित प्रशिक्षण को प्राप्त करने के साथ आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए कार्य संपादित करें। इस दौरान पचपदरा तहसीलदार नरेश सोनी ने चुनाव प्रक्रिया के बारे मंे जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान दक्ष प्रशिक्षक मुकेश पचौरी, मांगूसिंह राठौड़, डा. लक्ष्मीनारायण जोशी, पवन खत्री एवं बालोतरा मंे राजेश नामा, मुरलीमनोहर जोशी, अरविन्द जुगतावत एवं मुकेश कुमार ने मतदान से पूर्व एवं मतदान दिवस को संपादित किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यो की जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि चुनाव संबंधित समस्त कार्याें को गंभीरता से किया जाए। इसमंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाएं। उन्होंने मतदान के दिवस किए जाने वाले मॉकपोल के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी एवं उनको एजेंटों के समक्ष 16 नवंबर को मतदान के दिवस वास्तविक मतदान से पूर्व एक घण्टा मॉकपोल कराने की बात कहीं। उन्हांेने बताया कि मतदान के दिवस ठीक 7 बजे वास्तविक मतदान शुरू हो जाना चाहिए। इस दौरान ईवीएम का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।

रंगोली के जरिए दिया मतदान करने का संदेश

बाड़मेर, 07 नवंबर। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गुरूवार को नगर परिषद की ओर से रंगोली बनाकर मतदान करने का संदेश दिया गया।
नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा के निर्देशन मंे गांधी चौक एवं भगवान महावीर टाउन हाल के पास बाड़मेर की यह पहचान, शत प्रतिशत मतदान, मतदान दिवस 16 नवंबर एवं आपका वोट, आपका अधिकार रंगोली बनाकर मतदाताआंे से 16 नवंबर को मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान आयुक्त पवन मीणा, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी मुकेश पचौरी, डा. लक्ष्मीनारायण जोशी, नगर परिषद के कार्मिक एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयुक्त पवन मीणा ने बताया कि बाड़मेर नगर परिषद मंे मतदाता जागरूकता के लिए आगामी दिनांे मंे विभिन्न जागरूकता गतिविधियांे का आयोजन किया जाएगा।

इलेक्ट्रिशियन बैच का समापन,युवाआंे ने साझा किए अनुभव

बाड़मेर,07 नवंबर। केयर्न एंटरप्राइज सेंटर में बेसिक इलेक्ट्रिशियन बैच का समापन गुरूवार को टेक्निकल सपोर्ट मैनेजर गंगाराम सारण के मुख्य आतिथ्य मंे हुआ। इस दौरान युवाआंे ने प्रशिक्षण संबंधित अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गंगा राम सारण युवाओं को लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने सफर से जुड़े अनुभव साझा करते हुए बताया कि किसी तरह उन्होंने कवास जैसे गांवं से निकल कर सफलता पाई है। इस दौरान बैच के दो माह की अनुभव यात्रा भी प्रोजेक्टर से दिखाई गई। युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्वयं कार्यक्रम का संचालन किया। समाप समारोह के दौरान वेदांता केयर्न सी एस आर टीम की वैष्णवी एवं राहुल शर्मा ने भी युवाओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। तुषार रिक्कल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे मंे विस्तार से जाकारी दी। कार्यक्रम के अंत मंे सेंटर हेड संयोग यादव ने युवाआंे को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के बाद कुछ युवा स्वरोजगार तो कुछ चेन्नई, अहमदाबाद एवं जैसलमेर में विभिन्न कंपनियों से जुड़कर सेवाएं देंगे।  

नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि शुक्रवार को

बाड़मेर,07 नवंबर। बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद मंे पार्षद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार शुक्रवार को नामांकन वापिस ले सकेंगे।
चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। शनिवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 16 नवंबर को पार्षद सदस्य पदों के लिए सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। सदस्य के पदों के लिए 19 नवंबर को मतगणना होगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए व्यापक चौकसी एवं सतर्कता बरतने के निर्देश

जिला कलक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कानून व्यवस्था की समीक्षा


बाड़मेर,07 नवंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अयोध्या मसले के संबंध में उच्चतम न्यायालय के संभावित फैसले को लेकर प्रदेश में व्यापक चौकसी एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने गुरूवार को जिला कलक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकांे के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे प्रदेश में सभी धर्मों, जाति एवं समुदायों में आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की महान परम्परा रही है। फिरकापरस्त एवं विघटनकारी ताकतें इस संवेदनशील विषय का राजनीतिक फायदा उठा कर माहौल खराब नहीं कर पाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी चाक-चौबंद रहकर यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश में सद्भावना बनी रहे। विशेष तौर पर जिलों में कलक्टर एवं एसपी संवेदनशील इलाकों पर नजर बनाए रखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर मनगढंत और भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखें और समाज के प्रतिष्ठित लोगों, धार्मिक संगठनों तथा शांति समितियों के सम्पर्क में रहकर तथा उन्हें विश्वास में लेकर सामाजिक सद्भाव और भाईचारा बनाए रखें। पुलिस प्रशासन अपने सूचना तंत्र को और अधिक सतर्क और सजग बनाए रखे, ताकि किसी भी संभावित फैसले का असर हमारे सामाजिक सौहार्द पर न पड़े। इस दौरान बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर अंशदीप एवं पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे। इधर, जिला कलक्टर अंशदीप एवं पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने संभावित फैसले के मददेनजर बाड़मेर जिले मंे पुख्ता कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्हांेने आमजन से बाड़मेर जिले की आपसी सौहार्द्ध की परंपरा को बरकरार रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल जिला एवं पुलिस प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। उन्हांेने सोशियल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए है। उनके मुताबिक अफवाह फैलाने अथवा माहौल खराब करने का प्रयास करने वालांे के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार, 5 नवंबर 2019

बाड़मेर तथा झालावाड़ में न्यायालय की स्थापना

बाड़मेर, 5 नवम्बर। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर जिला बाड़मेर तथा झालावाड़ में नवीन वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय की स्थापना की है।
         अधिसूचना के अनुसार बाड़मेर जिले में स्थापित न्यायालय की बैठक का स्थान बालोतरा तथा झालावाड़ जिले में स्थापित न्यायालय की बैठक का स्थान झालावाड़ होगा। इन न्यायालयों को संबंधित राजस्व जिले के सिविल मामलों की सुनवाई का अधिकार होगा। अधिसूचना के तहत बालोतरा तथा झालावाड़ में पहले से कार्यरत वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के नाम परिवर्तित करते हुए वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-1 निर्धारित किया गया है।

नगरपालिका आम चुनाव संबंधित प्रशिक्षण गुरूवार से

बाड़मेर,05 नवंबर। नगरपालिका आम चुनाव 2019 के लिए मतदान दलांे मंे नियुक्त पीठासीन अधिकारियांे एवं अन्य मतदान अधिकारियांे का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
       जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र मंे चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय मतदान अधिकारियांे का प्रथम प्रशिक्षण 7 नवंबर को प्रातः 10 बजे से भगवान महावीर टाउन हाल मंे आयोजित होगा। इसी तरह पीठासीन अधिकारियांे एवं समस्त मतदान अधिकारियांे का द्वितीय प्रशिक्षण 15 नवंबर को प्रातः 10 बजे भगवान महावीर टाउन हाल मंे आयोजित होगा। उन्हांेने बताया कि बालोतरा नगर परिषद मंे चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय मतदान अधिकारियांे का प्रथम प्रशिक्षण 7 नवंबर को 10 बजे से एवं पीठासीन अधिकारियांे एवं समस्त मतदान अधिकारियांे का द्वितीय प्रशिक्षण 15 नवंबर को प्रातः 10 बजे से डा. भीमराव अंबेडकर टाउन हाल, बालोतरा मंे आयोजित होगा।
दक्ष प्रशिक्षकांे की नियुक्तिः नगरपालिका आम चुनाव के लिए मतदान दलांे मंे नियुक्त पीठासीन एवं मतदान अधिकारियांे के प्रथम एवं द्वितीय प्रशिक्षण के लिए दक्ष प्रशिक्षकांे की नियुक्ति की गई है।
      जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे प्रशिक्षण के लिए मुकेश पचौरी, मांगूसिंह राठौड़, डा. लक्ष्मीनारायण जोशी, पवन खत्री तथा डा.भीमराव अंबेडकर टाउन हाल ,बालोतरा मंे राजेश नामा, मुरलीमनोहर जोशी, अरविन्द जुगतावत, मुकेश कुमार को दक्ष प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। यह दक्ष प्रशिक्षक मतदान अधिकारियांे को ईवीएम से मतदान प्रक्रिया के बारे मंे जानकारी देंगे

सोमवार, 4 नवंबर 2019

निर्धारित समय में पूरा होगा रिफाइनरी का कार्य: मुख्यमंत्री

बाड़मेर, 04 नवम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान में रिफाइनरी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और इसे निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। श्री गहलोत ने सोमवार को बाड़मेर जिले के पचपदरा में एचपीसीएल एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेने के बाद यह बात कही। 
तकनीकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें
मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी के निर्माणाधीन कार्यों का मौके पर जाकर अवलोकन किया। उन्होंने कार्य निर्माण में तकनीकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि करीब एक चौथाई कार्य प्रगति पर है और करीब 10 हजार करोड़ के कार्यों की निविदा जारी की जा चुकी है। राजस्थान की यह रिफाइनरी देश में बनने वाली रिफाइनरियों में से सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। नौ मिलियन टन क्षमता की यह रिफाइनरी बनने के बाद राज्य का चहुंमुखी विकास होगा। 
हजारों लोगांें को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार यहां पेट्रो केमिकल हब की भी स्थापना करने जा रही है। इसके तहत बड़े क्षेत्र में औद्योगिक विकास के साथ सैकड़ों की संख्या में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होगी। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी के निर्माण में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी। यहां कौशल विकास के जरिए युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में प्रक्षिशित किया जाएगा। इससे वे पेट्रो केमिकल क्षेत्र में अपना भविष्य संवार सकेंगे।
तेल अन्वेषण के कार्य को प्राथमिकता
श्री गहलोत ने कहा कि रिफाइनरी का कार्य पूर्ण होने से राज्य की आय में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ यहां रोजगार के अवसर बढं़ेगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार रिफाइनरी की स्थापना के साथ-साथ नए तेल अन्वेषण के कार्यों को भी प्राथमिकता दे रही है ताकि रिफाइनरी बनने के बाद स्थानीय स्तर पर मांग के अनुरूप क्रूड ऑयल की आपूर्ति की जा सके एवं बाहर से तेल का आयात नहीं करना पड़े। 
इससे पहले अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रिफाइनरी के मॉडल के जरिए निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव डी बी गुप्ता ने रिफाइनरी के प्रोजेक्ट में सौर उर्जा के प्रावधान एवं ग्रीन बेल्ट के बारे में जानकारी दी। एचपीसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम के सुराना ने मॉडल के जरिए क्रूड ऑयल के रिफाइनरी में आने तथा तेल के रिफाइन होने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने रिफाइनरी से निकलने वाले पेट्रो उत्पादों की विस्तार से जानकारी दी। एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस पी गायकवाड़ ने देश की अन्य रिफाइनरियों तथा राजस्थान रिफाइनरी के बीच बुनियादी अंतर से अवगत कराया। 
इससे पहले मुख्यमंत्री के पचपदरा पहंुचने पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, खान एवं पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया, पूर्व मंत्री अमीन खान, विधायक मेवाराम जैन, मदन प्रजापत, पदमाराम मेघवाल, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता, जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, जिला परिषद सदस्य फतेह मोहम्मद, गफूर अहमद, गोपाराम मेघवाल, प्रधान लक्ष्मणराम, रशीदा बानो, दरिया देवी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि, एचपीसीएल के अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आमजन की परिवेदनाएं भी सुनी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
- - -








बुधवार, 30 अक्टूबर 2019

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

बाड़मेर, 30 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियांे के साथ राजकीय महाविद्यालय मंे स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर अंशदीप ने स्ट्रांेग रूम का निरीक्षण करने के साथ ईवीएम वितरण, मतदान दलांे की रवानगी एवं ईवीएम संग्रहण के बारे मंे जानकारी ली। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, आयुक्त पवन मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता महावीर बोहरा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बालोतरा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर गुरूवार को

बाड़मेर, 30 अक्टूबर। राजस्थान वित निगम की जोधपुर द्वितीय शाखा की ओर से उद्यमियों को त्वरित ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए गुरूवार को प्रातः 11 से सांय 5 बजे तक लघु उद्योग मंडल बालोतरा परिसर में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
राजस्थान वित निगम जोधपुर की द्वितीय शाखा के प्रबन्धक एच आर नवल ने बताया कि यह शिविर होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल, रीको इंडस्ट्रियल एरिया की इकाईयों के उद्योग स्थापित करने के लिए वितीय सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्हांेने बतया कि इस शिविर में ऋण पत्रावलियां तैयार करवाने के अलावा पूर्व में स्वीकृत ऋणों के वितरण एवं मूल्यांकन संबंधित कार्य भी करवाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में उद्योग एवं पर्यटन को बढावा देने में सहायक प्रोजेक्ट, सरल ऋण योजना, गुड बोरोवर योजना सहित निगम की अन्य सभी प्रचलित ऋण योजनाओं की जानकारी के अलावा ऋण पत्रावलियां भी तैयार कर प्राप्त की जाएगी। शिविर में जिला उद्योग केन्द्र, रीको के अधिकारी एवं उद्योग संघो के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक स्थगित

बाड़मेर, 30 अक्टूबर। विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र जिला स्तरीय समिति की गुरूवार को प्रस्तावित बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्रामराम देवासी ने बताया कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित होने वाली विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र जिला स्तरीय समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की आगामी तिथि से अवगत करा दिया जाएगा।

नगर परिषद चुनाव की तैयारियांे की समीक्षा,शुक्रवार को जारी होगी लोक सूचना

जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने दिए प्रकोष्ठवार तैयारियांे की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश

बाड़मेर, 30 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान नगर परिषद चुनाव संपादित करने के लिए गठित प्रकोष्ठांे की तैयारियांे की समीक्षा की। उन्हांेने निष्पक्ष, शांतिपूर्वक एवं भयमुक्त वातावरण मंे बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद के चुनाव करवाने के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ चुनाव संबंधित कार्याें को गंभीरता के साथ निर्धारित समय सीमा मंे संपादित करें। उन्हांेने प्रकोष्ठवार उनको सौंपे गए उतरदायित्वांे की अब तक की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए कार्मिकांे की प्रतिनियुक्ति, मतदान दलांे के गठन, प्रशिक्षण, मत पत्र मुद्रण, माइक्रो आब्जर्वरांे की नियुक्ति, सामग्री वितरण, टेंट व्यवस्था, वीडियोग्राफी, मतगणना, स्ट्रोंग रूम तैयार करने, संवेदनशील मतदान केन्द्रांे के चिन्हिकरण, लोक सूचना जारी करने समेत चुनाव के जुड़े विविध पहलूआंे के बारे मंे संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए। उन्हांेने इसके लिए कार्य योजना बनाने तथा प्रत्येक मतदाता तक ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया संबंधित जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने चुनाव संबंधित अब तक की तैयारियांे की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न प्रकोष्ठांे मंे कार्मिकांे की प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने मतदान दलांे के गठन एवं स्वीप की कार्य योजना के बारे मंे बताया। राजस्व अपील अधिकारी नाथूसिंह राठौड़ ने बताया कि नगर परिषद चुनाव के लिए नियंत्रण कक्ष 02982-220098 एवं 02982-222226 स्थापित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी ने चुनाव के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध मंे किए जाने वाले इंतजामांे से अवगत कराया। उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर एक नवंबर को लोक सूचना जारी होगी। इसके लिए समुचित तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन ने ईवीएम आंवटन के बारे मंे जानकारी दी। बैठक मंे यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसंवत गौड़, आयुक्त पवन मीणा, अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण, अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
यह रहेगी चुनाव प्रक्रियाः नगर परिषद के लिए 1 नवंबर को लोकसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके बाद 5 नवंबर तक नाम निर्देशन जमा होंगे एवं 6 नवंबर को प्राप्त नाम निर्देशों की संवीक्षा होगी। आठ नवंबर तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 9 नवंबर को चुनाव चिंह आवंटन होगा।
बाड़मेर एवं बालोतरा से मतदान दल रवाना होंगेः नगर परिषद चुनाव के लिए संबंधित नगर परिषद स्थल से मतदान दल रवाना होंगे। बाड़मेर नगर परिषद के लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय एवं बालोतरा नगर परिषद के लिए बालोतरा उपखंड मुख्यालय से मतदान दलांे की रवानगी होगी। इनकी ईवीएम बाड़मेर एवं बालोतरा मंे बनाए गए स्ट्रांेग रूम मंे जमा होगी। इसके उपरांत बाड़मेर नगर परिषद की मतगणना बाड़मेर जिला मुख्यालय एवं बालोतरा नगर परिषद की बालोतरा उपखंड मुख्यालय पर होगी।


जिला यातायात सलाहकार समिति की बैठक स्थगित

बाड़मेर,30 अक्टूबर। जिला यातायात सलाहकार समिति की गुरूवार को प्रस्तावित बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता मंे गुरूवार को शाम 5 बजे आयोजित होने वाली जिला यातायात सलाहकार समिति की बैठक अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है।  

राष्ट्रीय एकता दिवस आज,आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुरूवार को रन फोर यूनिटी, मार्च-पास्ट एवं संगोष्ठी का आयोजन होगा

बाड़मेर,30 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के साथ अधिकाधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करवाएं। जिला कलक्टर अंशदीप ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारी संबंधित बैठक के दौरान यह बात कही।  
जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र मंे आचार संहिता लागू होने के कारण राष्ट्रीय एकता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत गुरूवार को प्रातः 7.30 बजे सर्किट हाउस से रन फोर यूनिटी के साथ होगी। रन फोर यूनिटी का समापन जसदेर धाम मंे होगा। जहां राष्ट्रीय एकता संबंधित शपथ दिलाने के साथ संगोष्ठी आयोजित होगी। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे मंे भागीदारी का अनुरोध किया। उन्हांेने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर निर्देशांे के मुताबिक कार्यक्रमांे का आयोजन किया जाए। जिला कलक्टर अंशदीप ने रन फोर यूनिटी मंे प्रशासनिक अधिकारियांे एवं कार्मिकांे, पुलिस, एनसीसी कैडेटस, स्काउट एंड गाइड, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकांे समेत स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय कार्यालयांे मंे राष्ट्रीय एकता संबंधित शपथ दिलवाने के साथ इसकी प्रगति रिपोर्ट जिला स्तरीय कार्यालय मंे भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुरूवार को प्रातः 7.30 बजे रन फोर यूनिटी, संगोष्ठी तथा शाम 5 बजे मार्च-पास्ट आयोजित होगा। उन्हांेने रन फोर यूनिटी मंे विभागवार निर्धारित तादाद के अनुसार कार्मिकांे एवं आमजन की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी, तहसीलदार हीरसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र प्रताप सिंह भाटी, अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट, हेमंत चौधरी, अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डालूराम चौधरी, एनसीसी के प्रभारी अधिकारी आदर्श किशोर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019

अग्नि पीडि़त परिवारांे को आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाड़मेर, 29 अक्टूबर। सणपा मानजी गांव मंे आगजनी से पीडि़त परिवारांे को जिला प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए एक ही दिन मंे सहायता राशि स्वीकृत कर सुपुर्द की।
सिणधरी उपखंड अधिकारी की अनुंशसा पर जिला कलक्टर अंशदीप ने सणपा मानजी निवासी वीराराम पुत्र पुनमाराम को 10 हजार एवं पूनमाराम पुत्र वसूराम को 12100 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत पर चैक सुपुर्द किए गए। इन पीडि़त परिवारांे को 26 अक्टूबर को आगजनी मंे नुकसान हुआ था, जिला प्रशासन ने दूसरे दिन 27 अक्टूबर को सहायता राशि स्वीकृत कर राहत पहुंचाई।

राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारी के संबंध मंे बैठक बुधवार को

बाड़मेर, 29 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल के 144 वें जन्म दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की तैयारियांे के संबंध मंे बुधवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली इस बैठक मंे विभिन्न विभागीय अधिकारियांे प्रतिनिधियांे को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मंे मनाने तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे के बारे मंे विचार-विमर्श किया जाएगा।

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019

दीपावली को लेकर माकूल इंतजाम,चौबीस घंटे तैनात रहेंगे दमकलकर्मी

बाड़मेर, 25 अक्टूबर। दीपावली के त्यौहार को लेकर बाड़मेर जिले मंे माकूल इंतजाम किए गए है। इस दौरान नगर परिषद की ओर से फायरबिग्रेड की व्यवस्था करने के साथ चौबीस घंटे दमकलकर्मी तैनात रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे दीपावली के मददेनजर माकूल इंतजाम किए गए है। उनके मुताबिक बाडमेर एवं बालोतरा शहर के अलावा जिले के अन्य बड़े कस्बों में भीड़-भाड वाले क्षेत्रों में यातायात की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने, आतिशबाजी विक्रय स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा दीपावली पर्व पर विद्युत व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने दीपावली पर्व पर मिलावटी दूध, मावा एवं मिठाइयों आदि की सघन चैकिंग करने तथा बर्न युनिट एवं चिकित्सा दलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियांे को दिए है। जिला मुख्यालय पर आगजनी की घटना होने पर नगर परिषद के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-225781 अथवा 9414383923 पर सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा जिला मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-222226 पर भी सूचना दी जा सकती है।

नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा के साथ संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू

बाड़मेर, 25 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार को नगरीय निकायों के आम चुनाव-2019 की घोषणा के साथ ही बाड़मेर एवं बालोतरा नगरपरिषद क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई हैं।
         जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को नगरीय निकायों के आम चुनाव-2019 के लिए कार्यक्रम की घोषणा की हैं। इसके अनुसार सदस्य पद के लिए 16 नवम्बर को मतदान तथा 19 नवम्बर को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदस्य पद के लिए 1 नवम्बर को लोक सूचना जारी की जाएगी। लोक सूचना के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी।  नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 नवम्बर रहेगी। उनके मुताबिक 6 नवम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 8 नवम्बर तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकेगी। इसके बाद 9 नवम्बर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। इसी तरह 16 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान तथा 19 नवम्बर मंगलवार को मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 26 नवम्बर तथा उपाध्यक्ष पद के लिए 27 नवम्बर यदि आवश्यक हुआ तो मतदान एवं इसके तुरन्त बाद मतगणना होगी। उन्होंने  बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं। संबंधित नगरीय निकायों में विभिन्न विभागों के विकास कार्य जिसके कार्यादेश आदर्श आचार संहिता के प्रभाव में आने से पूर्व ही जारी किए जा चुके हैं या जो विकास कार्य पूर्व से ही चल रहे हैं वे सभी आचार संहिता से प्रभावित नहीं होंगे। नई स्कीम, नए विकास कार्य एवं नए कार्यादेश आचार संहिता के लागू होने से पूर्णतयाः प्रतिबंधित रहेंगे।

सोमवार, 21 अक्टूबर 2019

बाड़मेर जिले में 26 नए राजस्व गांव बनाए

बाड़मेर, 21 अक्टूबर। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर बाड़मेर जिले में मूल गांवो से सीमा लगती हुई 26 मजरों एवं ढ़ाणियों को नवीन राजस्व ग्राम बनाया गया है।
राजस्व (ग्रुप-1) विभाग की ओर से इस सम्बन्ध में जारी अधिसूचना के अनुसार बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, बाड़मेर, बायतु, गिड़ा, पचबदरा एवं सिणधरी तहसील में इन नवीन राजस्व ग्रामों का गठन किया है। राजस्व (ग्रुप-1) के संयुक्त शासन सचिव राजेन्द्र सिंह ने बताया कि धोरीमन्ना तहसील में खीचड़ो का वास, जसनाथ नगर, हणुताणीस उओं का वास, रामदान की ढ़ाणी, डउकियो की ढ़ाणी एवं गोगाजी का मन्दिर को नया  राजस्व ग्राम बनाया गया है। इसी तरह गुड़ामालानी तहसील क्षे़त्र में नवलासर, मनराणी भीलो की ढ़ाणी, हीराणी तरड़ो की ढाणी, केशरिया धाम, कूकणों की ढाणियां, डी सियाग नगर एवं खंगारपुरा को राजस्व ग्राम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सिणधरी तहसील में महादेवपुरा, आदर्श आडेल एवं उत्तम नगर, तथा पचपदरा तहसील में मालाजाल पुनियों की ढाणी, दुगटो की ढाणी, सुथारो की ढाणी, मोडासर एवं सुरजन नगर को नवीन राजस्व ग्राम बनाया गया है। इसी तरह बाड़मेर तहसील में बोला तला, बायतु तहसील में लाखासर, उमोणी कड़वासरा नगर एवं मोटाणी कड़वासरो की ढाणी तथा गिडा तहसील में शहीद गंगाराम नगर को नवीन राजस्व ग्राम बनाया गया है। सिंह ने बताया कि नवीन राजस्व ग्रामों के गठन से प्रभावित मूल एवं नवीन राजस्व ग्रामों के अभिलेखों के अलग-अलग संधारण के लिए इन गांवों की पृथक-पृथक जमाबंदी, खसरा नंबर एवं नक्शे एवं अभिलेखों के परिशोधन कार्य के लिए जिला कलक्टर बाड़मेर को अधिकृत किया गया है।

कल्याणपुर में गौरव सैनानियों के लिए समस्या समाधान शिविर 24 को

बाडमेर, 21 अक्टूबर। गौरव सैनानियों एवं विरांगनाओं के लिए कल्याणपुर पंचायत समिति परिसर में 24 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि उक्त शिविर में पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्या समाधान, राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी नये आदेशों की जानकारी, पूर्व सैनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र बनाना, पीपीओ में पत्नि का नामांकन, पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृति योजना आदि कार्य सम्पादित किये जाएंगे। उन्होने बताया कि शिविर में सभी गौरव सैनानियों एवं उनके आश्रितों को अपनी डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति तथा दो माह की बैंक से पेंशन पे स्लीप साथ लाना आवश्यक है।

राज्य सरकार के स्तर पर पीएम किसान का डेटा लंबित नही


किसानों के आवेदन पीएम किसान पोर्टल पर हो चुके है अपलोड
भारत सरकार के स्तर से हो रही है जांच, केन्द्र को ही जारी करनी है राशि
अभी तक 2068 करोड रूपये की राशि किसानों के खातों मे जमा
बाड़मेर, 21 अक्टूबर।  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी के लिए 21 अक्टूबर तक राज्य के 64 लाख 32 हजार 495 किसानों द्वारा आवेदन किया गया। जिसमें से 55 लाख 71 हजार 384 आवेदन पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड़ हो चुकें है। जबकि शेष आवेदन एलजी कोड व स्वघोषणा के आधार पर अस्वीकृत होने से अपलोड़ नही किये जा सकें है।
रजिस्ट्रार, सहकारिता डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि राज्य सरकार के स्तर पर किसी भी किसान का कोई भी आवेदन एवं राशि लम्बित नही है। जो प्रक्रिया होनी है वह केन्द्र सरकार के स्तर से होनी है। उन्होंने बताया कि राज्य की ओर से सभी भेजे जा सकने वाले आवेदन भेजे जा चुकें है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 46 लाख 10 हजार 609 किसानों के पक्ष में प्रथम किश्त के लिए आरएफटी खोली गई। जिसमें से 39 लाख 70 हजार 988 किसानों के खाते में 794.20 करोड़ रूपये की पहली किश्त जमा हो चुकी है तथा शेष 6 लाख से अधिक किसानों की राशि स्वीकृत होना केन्द्र के स्तर पर लम्बित है। डॉ. पवन ने बताया कि द्वितीय किश्त के लिए भारत सरकार द्वारा 39 लाख 63 हजार 277 किसानों के पक्ष में आरएफटी खोली गई। जिसमें से 39 लाख 36 हजार 514 किसानों के खातों में 787.30 करोड़ रूपये की राशि जमा हो चुकी है तथा शेष राशि केन्द्र सरकार के स्तर पर लम्बित है। उन्होंने बताया कि तृतीय किश्त के लिए भारत सरकार द्वारा 24 लाख 89 हजार 951 किसानों के पक्ष में ही आरएफटी खोली गई। जिसमें से 24 लाख 34 हजार 335 किसानों के खातों में 486.87 करोड रूपये की राशि जमा हो चुकी है शेष किसानों की राशि केन्द्र सरकार से स्वीकृत नही हुई है। रजिस्ट्रार ने बताया कि द्वितीय किश्त के बाद भारत सरकार स्वयं के स्तर पर किसानों का आधार आधारित प्रमाणन कर रहा है और बिना आधार प्रमाणन के किसानों की किश्त जारी नही हो रही है। उन्होेंने बताया कि राज्य के किसानों द्वारा किये गये आवेदन आधार से ही किये गये है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार ने गाइड लाइन जारी कर किसानों को आवेदित नाम और आधार कार्ड में उल्लेखित नाम में समानता हो, इसके लिए किसान किसी भी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर पीएम किसान पोर्टल पर नाम में असमानता को सही करवा सकता है।

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी मंगलवार को बालोतरा आएंगे

बाड़मेर, 21 अक्टूबर। राजस्व,उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को बालोतरा आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी 22 अक्टूबर को सायं 6 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर बालोतरा पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे। राजस्व मंत्री चौधरी 23 अक्टूबर को बालोतरा में प्रातः 8 से 9 बजे तक जन सुनवाई करने के बाद 10 बजे बायतु पहुंचेगे। जहां लाधाणियों की ढाणी, बायतु पनजी में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12 से 1.30 बजे तक बायतु मुख्यालय पर रहेंगे। राजस्व मंत्री चौधरी दोपहर 3 बजे पंचायत समिति पाटोदी की बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात् उनका बालोतरा से सायं 7.15 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

रूडिप की चतुर्थ चरण कार्य योजना मंे समस्त क्षेत्रांे को शामिल करने के निर्देश

 विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि सीवरेज एवं जलापूर्ति के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाएं


बाड़मेर, 21 अक्टूबर। रूडिप की सीवरेज एवं जलापूर्ति कार्याें की चतुर्थ चरण की कार्य योजना को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे सिटी लेवल कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बाड़मेर शहर के समस्त इलाकांे को चतुर्थ चरण की कार्य योजना मंे शामिल करते हुए संशोधित कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान विधायक मेवाराम जैन ने रूडिप की सीवरेज एवं जलापूर्ति कार्याें की प्रस्तावित कार्य योजना को अपर्याप्त बताते हुए बाड़मेर शहर के समस्त इलाकांे को शामिल करने की बात कही। उन्हांेने बाड़मेर शहर मंे अब तक सीवरेज निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा कार्य योजना मंे समुचित खामियांे को दूरस्त किया जाए। ताकि शहर के लोगांे को सीवरेज एवं जलापूर्ति योजना का लाभ मिल सके। जिला कलक्टर अंशदीप ने रूडिप के अधिकारियांे को जलदाय विभाग एवं यूआईटी तथा नगर परिषद के अधिकारियांे के साथ विचार-विमर्श करने के उपरांत कार्य योजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि कार्य योजना को अंतिम रूप देते समय भविष्य के परिपेक्ष्य मंे सारे पहलूआंे को ध्यान मंे रखा जाए। उन्हांेने संशोधित कार्य योजना मंे जलापूर्ति के लिए समुचित मात्रा मंे ओवर हैड टैंक, जीएलआर, नई पाइप लाइनांे के कार्य शामिल करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्य योजना पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श करने के साथ विभिन्न विभागीय अधिकारियांे की ओर से सुझाव दिए गए। बैठक के दौरान यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा, अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण, हेमंत चौधरी, एम.एल.जाट, अधिशाषी अभियंता दिलीप माथुर, हजारीराम बालवां, महावीर बोहरा, सहायक अभियंता सुनील विश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019

आर्थिक गणना का कार्य निर्धारित समयावधि में सम्पादित करे- अंशदीप


जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

बाड़मेर, 18 अक्टूबर। जिला कलक्टर अंशदीप ने सातवीं आर्थिक गणना 2019 के कार्य को सुव्यवस्थित एवं निर्धारित समयावधि में सम्पादित करने के निर्देश दिए है।
शुक्रवार सायं भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित सातवीं आर्थिक गणना के सुव्यवस्थित सम्पादन हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि सातवीं आर्थिक गणना कॉमन सर्विस सेन्टर के प्रगणकों एवं सुपरवाईजरो के माध्यम से मोबाइल एप पर ऑनलाइन की जाएगी, जिसके आंकड़े पूर्णतया आर्थिक गणना के लिए उपयोग में लिए जाएंगे। उन्होने कहा कि आर्थिक गणना का उपखण्ड स्तर पर पर्यवेक्षण किया जाएगा। उन्होने सीएससी जिला प्रबन्धक को आर्थिक गणना के कार्य हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की शीध्र नियुक्त कर प्रशिक्षण दिलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि आर्थिक गणना निजी क्षेत्र के व्यक्तियों द्वारा सम्पादित होने के कारण लोगों में समझाइश कर उन्हें डेटा संग्रहित करने में सहयोग के लिए प्रेरित करने के साथ समस्याओं को दूर करने के लिए उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं नगर परिषद के अधिकारियों को अपेक्षित सहयोग किया जाए। उन्होने बताया कि आर्थिक गणना में जिले की सीमाओं में स्थित उद्यमों एवं इकाईयों की गणना की जाएगी। प्रगणक प्रत्येक घर एवं उद्यम पर जाकर सूचनाएं एकत्रित करेंगे इसलिए सभी परिवारों, उद्यमियों का दायित्व है कि वे प्रगणकों को सही-सही सूचनाएं उपलब्ध कराए। उन्होने जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियों को उद्योग एवं व्यापार संघों की बैठक आयोजित कर आर्थिक गणना में प्रगणकों को सही-सही सूचना उपलब्ध कराने को कहा। 
बैठक में आर्थिक एवं साख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवन्त गौड़ ने पॉवर प्रजेन्टेशन के माध्यम से आर्थिक गणना के बारे में विस्तार से जानकारी कराई। उन्होने बताया कि आर्थिक गणना जिले की सीमाओं में स्थित समस्त उद्यमों एवं इकाईयों की सम्पूर्ण गणना है जिसमें आर्थिक गतिविधियों में संलिप्त औद्योगिक इकाईयों की गणना के साथ-साथ उद्यम की स्थिति, संकार्य, प्रकृति, स्वामित्व, वित्त प्रबन्धन एवं रोजगार आदि से संबंधित सूचनाएं संकलित की जानी है। आर्थिक गणना में पारिवारिक उद्यमों सहित समस्त उद्यम जो गैर फॉर्म कृषि तथा अकृषि क्षेत्र में वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन या वितरण (स्वयं के व्यक्तिगत उपयोग के अतिरिक्त) से संबंधित है, की गणना की जाएगी।
बैठक में यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्र, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के. गोयल, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, बीसीसीबी प्रबन्ध निदेशक रामसुख चौधरी, आयुक्त नगर परिषद पवन मीणा समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के शीध्र निस्तारण के निर्देश- जिला कलक्टर अंशदीप ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होने विभागवार लम्बित प्रकरणो ंकी समीक्षा की तथा 30 दिन से अधिक अवधि के लम्बित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जन सुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रकरण भी सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे है, जिनका आगामी जन सुनवाई से पूर्व निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें।
राजस्व प्रकरणों की समीक्षा- इस दौरान जिला कलक्टर अंशदीप ने राजस्व न्यायालय वार बकाया प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को शीध्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन के बकाया प्रकरणों में शीध्र अपेक्षित कार्यवाही की जाए ताकि प्रकरणों को निस्तारण किया जा सकें।
                इस दौरान गिरदावरी की जिन्सवार सूचना निर्धारित समय पर भिजवाने, मतदाता सत्यापन के लिये विशेष कार्ययोजना बनाकर प्रगति लाने, विधानसभा प्रश्नों के उतर शीध्र भिजवाने तथा दिपावली के मद्देनजर आतिशबाजी के अस्थायी दुकानों के लाइसेन्स पूर्ण पर्यवेक्षण कर जारी करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।




अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत


बाडमेर, 18 अक्टूबर। उपखण्ड अधिकारियों की अभिशंषा सहित प्राप्त अग्नि प्रकरणों में अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा अंशदीप द्वारा जारी आदेश के अनुसार चौहटन तहसील क्षेत्र में बीजराड निवासी श्रीमती फुली देवी पत्नी दमाराम जाट को 7900रूपये, बांकाराम पुत्र दमाराम जाट को 12000रूपये एवं मोहम्मद हसन पुत्र इसा खान मुसलमान को 8200रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सेडवा तहसील क्षेत्र में सालारिया निवासी लाला पुत्र चिमाराम भील को 12000रूपये, नवातला बाखासर निवासी वलू पुत्र जामीन मुसलमान को 2100रूपये, नवातला बाखासर निवासी काबल पुत्र जामीन मुसलमान को 7900रूपये, नवातला बाखासर निवासी जीया पुत्र मुरीद मुसलमान को 12000रूपये, आलू का तला निवासी फेजा पुत्र सूरा मुसलमान को 4100रूपये, धोरीमना तहसील क्षेत्र में मुकने का तला निवासी मोहनराम पुत्र बांकाराम दर्जी को 20200रूपये, जोगाराम पुत्र डूंगराराम दर्जी को 16100रूपये, सिणधरी तहसील क्षेत्र में भूंका बगतसिंह निवासी विरधाराम पुत्र प्रहलादराम जाट को 8200रूपये, धांचीडा निवासी दमाराम पुत्र भारमलराम जाट को 7900रूपये, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में तेजियावास, बेरीगांव निवासी रावताराम पुत्र रूपाराम कुम्हार को 12000रूपये, बाडमेर तहसील क्षेत्र में खुडासा निवासी चोलाराम पुत्र पेमाराम जाट को 14100रूपये, चन्दाणियों की ढाणी निवासी गंगाराम पुत्र लुणाराम ग्वारिया को 7900रूपये, सरणू निवासी शेराराम पुत्र नीम्बाराम मेघवाल को 7900रूपये, सरली कला निवासी रिडमलराम पुत्र धीराराम कुम्हार को 12000रूपये, सिवाना तहसील क्षेत्र में धारणा निवासी खेताराम पुत्र मांगीलाल ग्वारिया को 7900रूपये, गडरारोड तहसील क्षेत्र में शास्त्रीगांव निवासी आलमराम पुत्र कस्तुराराम मेघवाल को 12000रूपये, झणकली निवासी वैणसिंह पुत्र रिडमलसिंह राणाराजपूत को 7900रूपये, रामसर तहसील क्षेत्र में हाजी पीराणी की ढाणी निवासी कासम पुत्र पन्ना मुसलमान को 7900रूपये, पाधरिया निवासी हूरा पत्नी इस्माइल मुसलमान को 10000रूपये, देरासर निवासी अहमद पुत्र हाजी सामीर मुसलमान को 4100रूपये, बनवा निवासी ईशराराम पुत्र दमाराम जाट को 12000रूपये, कानपुरा इन्द्रोई निवासी वीरचन्दराम पुत्र हीराराम गुरू को 4100रूपये, गंगाला निवासी पदमाराम पुत्र वीरमाराम भील को 20200रूपये चाडी निवासी हिन्दुसिंह पुत्र बख्तावरसिंह राजपूत को 4100रूपये, तामलियार निवासी जमियत पत्नी हुसैन मुसलमान को 7900रूपये, सुवाडा निवासी सोदरी पत्नी श्रवण मेगवाल को 4100रूपये, मानणियों की ढाणी निवासी बांकाराम पुत्र देराजराम जाट को 12000रूपये, गराडिया निवासी वीराराम पुत्र जुगताराम भील को 4100रूपये, इन्द्रोई निवासी रूपसिंह पुत्र नाथुसिंह राजपूत को 4100 रूपये तथा पाबूसिंह की ढाणी निवासी अमराराम पुत्र पेमाराम जाट को 4100रूपये की आर्थिक सहायता राशि भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

नगर पालिका आम चुनाव 2019 के मद्देनजर नियंत्रण कक्ष स्थापित


बाडमेर, 18 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप द्वारा एक आदेश जारी कर आगामी नगर पालिका आम चुनाव 2019 के प्रयोजनार्थ चुनाव संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय नियन्त्रण कक्ष की स्थापना की जाकर कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। नियन्त्रण कक्ष तीन पारियों में राउण्ड दा क्लॉक कार्यरत रहेगा। नियन्त्रण कक्ष के टेलीफोन नम्बर 02982-222226 होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप द्वारा जारी आदेश के मुताबिक नियन्त्रण कक्ष में निर्वाचन विभाग, अधीनस्थ कार्यालय, उप नियन्त्रण कक्ष, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर, एरिया, सेक्टर मजिस्टेªेट, पीठासीन अधिकारियों एवं अन्य स्त्रोतों से प्राप्त लिखित एवं मौखिक सन्देशों आदि का पूर्ण विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाकर उस पर त्वरित आवश्यक कार्यवाही की जाकर संबंधित प्रभारी अधिकारी अथवा संबंधित अधिकारी को तत्काल अवगत करायेंगे। जिला स्तरीय नियन्त्रण कक्ष के ऑल ओवर इन्चार्ज राजस्व अपील प्राधिकारी बाडमेर होंगे तथा उनके सहायक के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बाडमेर एवं उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग बाड़मेर कार्य करेंगे।

दीपावली पर कानून व्यवस्था के लिए निषेधाज्ञा जारी


                बाडमेर, 18 अक्टूबर। दीपावली पर्व पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्टेªट अंशदीप ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। यह आदेश 21 अक्टूबर को सायं 6.00 बजे से लागू होकर 1 नवम्बर को सायं 6 बजे तक अथवा अन्य आदेश होने तक जो भी पूर्व हो, प्रभावशील रहेगा।
                जिला मजिस्टेªट अंशदीप ने बताया कि दीपावली पर्व के मद्दे नजर असामाजिक तत्वों से जिले में एलपीजी गोदाम, पेट्रोल पम्प, भूमिगत केरोसीन डिपों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आगजनी तथा त्यौहार के अवसर पर जन सामान्य द्वारा अग्निवाहक पटाके, बारूद का प्रयोग एवं आतिशबाजी कर लोक शांति भंग करने की आशंका के मद्दे नजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं जान माल की सुरक्षा किये जाने की दृष्टि से प्रतिबन्ध रहेगा।
                आदेश के तहत दीपावली पर जिले में सायं 8.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक ही आतिशबाजी की जा सकेगी एवं रात्रि 10 बजे के पश्चात् पटाखे नहीं छोडे जाएगे एवं अन्य आतिशबाजी भी नहीं की जा सकेगी। आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति इस दौरान अस्त्र-शस्त्र, तेज धार वाले शस्त्र, लाठी, स्टीक इत्यादि साथ लेकर सार्वजनिक स्थानों पर विचरण नहीं करेगा, न ही ऐसे अस्त्र-शस्त्र, तेज धार वाले शस्त्रों का किसी प्रकार से प्रदर्शन करेगा लेकिन यह प्रतिबन्ध शस्त्र अनुज्ञापत्र स्वीकृत अथवा नवीनीकरण संबंधी एवं थाने में जमा कराने हेतु विचरण करने वाले अनुज्ञाधारियों पर लागू नहीं होगा। सिक्ख समुदाय के व्यक्तियों को धार्मिक परम्परा के अनुसार नियमानुसार निर्धारित कृपाल रखने की छूट होगी। यह प्रतिबन्ध सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान शस्त्र पुलिस, सिविल पुलिस, होमगार्ड, सेना एवं उन राज्य एवं केन्द्र कर्मचारियों पर जो कि कानून एवं शान्ति व्यवस्था के संबंध में अपने पास हथियार रखने को अधिकृत किये गये है, उन पर लागू नहीं होगा। इसी प्रकार कोई भी व्यक्ति इस दौरान किसी भी प्रकार के घातक रसायनिक पदार्थ, विस्फोटक पदार्थ एवं घातक तरल पदार्थ बोतल मे लेकर विचरण नहीं करेगा। जिले में कोई भी व्यक्ति इस दौरान ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का  उपयोग बिना संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट की पूर्व अनुमति के नहीं करेगा। इसी प्रकार अग्निवाहक पटाखे यथा राकेट, चिडिया, हवाई जहाज, हवाई पटाखे, सिटी पटाखे एवं सूतली बम्ब का प्रयोग सार्वजनिक स्थलों तथा घास डिपो, बस स्टेण्ड, सिनेमा, रेल्वे स्टेशन, विद्यालयों, पेट्रोल पम्पों, गैस गोदामों, अस्पतालों, पोस्ट ऑफिस एवं औद्योगिक क्षेत्र के 500 मीटर की परिधि में नहीं किया जाएगा। आदेश की अवहेलना करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 एवं अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...