सोमवार, 19 अगस्त 2019

15 सूत्री आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति की बैठक 22 को


                बाड़मेर, 19 अगस्त। माननीय प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम वर्ष 2019-20 के लिए आवंटित लक्ष्यों की माह जुलाई तक अर्जित उपलब्धियों की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे 22 अगस्त को सांय 4 बजे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में होगा।
                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी ने बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम के लिए आवंटित लक्ष्यों की अर्जित उपलब्धियों की त्रैमासिक समीक्षा तथा बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत कलस्टर बनाने के प्रस्तावों पर चर्चा उपरान्त अनुमोदन किया जाना है। 

आहरण वितरण अधिकारियांे का प्रषिक्षण 20 से


                बाड़मेर, 19 अगस्त। वित्त विभाग एवं कोष तथा लेखा निदेशालय के निर्देशानुसार आहरण एवं वितरण अधिकारियों का ई-कुबेर, ई-लेखा एवं ऑनलाइन अंक मिलान के संबंध में प्रशिक्षण 20 से 21 अगस्त को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगा।
                जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि बाड़मेर कोषालय की ओर से यह प्रशिक्षण मंगलवार को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अन्य समस्त कार्यालयों एवं बुधवार शिक्षा विभाग से संबंधित समस्त कार्यालयों के लिए आयोजित होगा। उनके मुताबिक इसमें केवल उन्हीं आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उपस्थित रहना हैं, जिनके बिल बाड़मेर कोषालय से पारित होते है। उन्हांेने बताया कि जिन आहरण एवं वितरण अधिकारियों के बिल उप कोषालयों से पारित होते है, उनकी ओर से प्रशिक्षण पृथक से आयोजित किया जाएगा।

क्षतिग्रस्त सड़कांे के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश


 विद्यालयांे मंे विद्युत कनेक्शन के कार्य मंे अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश

                बाड़मेर,19 अगस्त। जिला मुख्यालय पर सोमवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने साप्ताहिक बैठक के दौरान बिजली,पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को क्षतिग्रस्त सड़कांे के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने डिस्काम के अधिकारियांे को कार्यशैली सुधारने की हिदायत देते हुए विद्यालयांे के विद्युत कनेक्शन के कार्य मंे अपेक्षित प्रगति लाने के लिए कहा।
                                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बाड़मेर जिले मंे विशेषकर सरहदी इलाकांे मंे क्षतिग्रस्त सड़कांे के बारे मंे सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे से विस्तार से जानकारी लेते हुए इसकी मरम्मत के लिए उच्च स्तर पर प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कांे की प्राथमिकता से मरम्मत करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट से विद्यालयांे के विद्युत कनेक्शनांे संबंधित जानकारी लेते हुए इसमंे तेजी लाने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि इस कार्य मंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हांेने कृषि कनेक्शनांे को भी प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियांे से राजश्री योजना समेत विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की जानकारी लेते हुए मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए माकूल इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बाड़मेर जिले मंे टिडडी नियंत्रण गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी ली। कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा ने बताया कि जिले मंे टिडडी की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे अब तक 11 हजार हैक्टेयर मंे कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद के अधिकारियांे को बारिश के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए माकूल इंतजाम सुनिश्चित करके रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान फसल बीमा योजना की प्रगति, जीरा मंडी की स्थापना, खाद्य सुरक्षा योजना तथा पेंशन संबंधित आवेदनांे के अलावा विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने समस्त विभागीय अधिकारियांे को विभागवार बजट घोषणाआंे के बारे मंे जानकारी देते हुए इस संबंध मंे हुई प्रगति से अवगत कराने के निर्देष दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह राठौड़, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, हरिकृष्ण समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



रविवार, 18 अगस्त 2019

बाड़मेर मंे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर सोमवार से


                बाड़मेर, 18 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे की शुरूआत सोमवार से होगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होनेे इन षिविरांे मंे विभिन्न प्रकार के कार्य संपादित किए जाएंगे। इन षिविरांे मंे अधिकाधिक जन प्रतिनिधियांे से भी भागीदारी सुनिष्चित करने का अनुरोध किया गया है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले मंे 2 अक्टूबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। इन शिविरों में आमजन को पट्टा वितरण का कार्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबंधी कार्य, श्रमिक कार्ड, चारागाह विकास, सड़क विकास, मुक्तिधाम एवं कब्रिस्तान विकास से संबंधित कार्य किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि इन शिविरों में पीएम आवास योजना 2019-20 के तहत प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कार्य की स्वीकृति जारी कर लाभार्थी को प्रथम किश्त दी जाएगी। राजीविका की ओर से स्वयं सहायता समूह का गठन कर बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता दिलवाई जाएगी। इसके अलावा पंचायत समिति मुख्यालय पर अम्बेडकर भवन का निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि आवंटन, प्रत्येक ग्राम का विलेज मास्टर प्लान तैयार करने एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा।
रतनू ने बताया कि महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे। इन शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्रम विभाग, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद से संबंधित विभागों के कार्य किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि 19 अगस्त को चौहटन पंचायत समिति मंे आकोड़ा, सिवाना मंे मेली, षिव मंे बीसूकला, बालोतरा मंे असाड़ा, बायतू मंे माधासर, बाड़मेर मंे राणीगांव, धोरीमन्ना मंे खूमे की बेरी, सिणधरी मंे अरणियाली महेचान, धनाउ मंे अमी मोहम्मद शाह की बस्ती, गुड़ामालानी मंे आलपुरा, गिड़ा मंे गिड़ा, गडरारोड़ मंे राणासर, समदडी मंे जेठंतरी, पाटोदी मंे सांभरा, कल्याणपुर मंे उमरलाई, रामसर में रामसर ग्राम पंचायत मंे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर आयोजित होंगे। रतनू ने बताया कि विकास अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है कि इन शिविरांे मंे जन प्रतिनिधियांे की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के साथ राज्य सरकार के निर्देशानुसार कार्य संपादित करवाकर आमजन को राहत प्रदान करवाएं।

पानी के बहाव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील


                बाड़मेर,18 अगस्त। जिला प्रशासन ने आमजन से लूनी नदी के बहाव क्षेत्र एवं अन्य पानी भराव इलाकों से दूर रहने की अपील की है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि मौजूदा समय में लूनी नदी में पानी की आवक चल रही है। ऐसे में खतरे की आशंका वाले इलाकों से आमजन को दूर रहें। पानी के बहाव वाले इलाकों में पैदल अथवा वाहन के जरिए रपट पार करने की कोशिश नहीं करें।उन्होने अभिभावकों एवं स्कूल के प्रधानाध्यापकों को भी बच्चों को पानी भराव वाले इलाकों से दूर रहने के लिए समझाइश करने का अनुरोध किया है। साथ ही विद्युत पोल एवं कहीं पर टूटे हुए तार होने पर उनसे दूर रहने रहने के लिए कहा है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों को लूनी नदी में लगातार बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को आगाह करने के निर्देश दिए हैं।

केम्पस प्लेसमेंट शिविरों का आयोजन 19 अगस्त से


                बाडमेर,18 अगस्त। जिला रोजगार कार्यालय एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती हेतु चयन के लिए 19 अगस्त से पंचायत समिति मुख्यालयों पर केम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने भवानी प्रताप चारण बताया कि 19 अगस्त को विकास अधिकारी पंचायत समिति कार्यालय सिवाना, 20 को गुडामालानी, 21 को बालोतरा, 22 को सिणधरी, 23 को समदडी, 24 को सेडवा, 25 को चौहटन, 26 को शिव, 28 को बायतु, 29 को पाटौदी, 30 को कल्याणपुर, 1 सितम्बर को रामसर एवं 2 सितम्बर को बाडमेर पंचायत समिति मुख्यालय पर केम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती हेतु चयन के लिए प्रार्थी की लम्बाई 170 सेमी, वजन 55 किलो, सीना 80-85 सेमी, आयु 20 से 35 वर्ष होनी चाहिए। सुरक्षा गार्ड को 12000 से 15000 रूपये तक एवं सुपरवाईजर को 14000 से 18000 हजार रूपये वेतनमान, पी.एफ., ग्रेच्युटी, बोनस, ईएसआई, मेडिकल की सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतनवृद्धि, प्रमोशन आदि की सुविधा दी जाएगी। इच्छुक प्रार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लाभ उठा सकते है।

मंगलवार, 13 अगस्त 2019

अधिकाधिक पात्र व्यक्तियांे को जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाएंः रतनू

15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आयोजित होंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर

बाड़मेर,13 अगस्त। ग्राम पंचायत स्तर पर 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। इनमंे अधिकाधिक पात्र व्यक्तियांे को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाएं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने मंगलवार सांय वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकास अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि शिविरों के दौरान श्रमिक कार्ड बनवाने एवं श्रमिकों के हित की शुभ शक्ति आदि योजनाओं के तहत ज्यादा से ज्यादा नामांकन करवाने पर विशेष जोर दें। उन्हांेने पट्टों के वितरण एवं नवीनीकरण, प्रत्येक पंचायत को दिए गए कार्यों के रिवीजन कर कार्यवाही करने एवं शिक्षित बेरोजगार युवकों को बेरोजगार भत्ता के आवेदन भरने आदि के संबध में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक ’’महिला शक्ति समूह’’ का गठन कर महिला एवं बच्चों के कानूनी अधिकारों की जानकारी एवं उनसे संबधित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे मंे संपादित किए जाने वाले कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पेंशन एवं विभिन्न ऋण योजनाओ से भी अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए।
15 अगस्त से प्रारंभ होंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरः राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त से महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर लगाकर वंचित ग्रामीणों को आवासीय मकानों एवं भूखंडों के पट्टे जारी किए जाएंगे। दो अक्टूबर तक चलने वाले शिविरों में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। पट्टा विहीन पात्र व्यक्तियों से जरूरी दस्तावेज शिविर की तिथि से पूर्व ही प्राप्त कर उनके निस्तारण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
ग्राम पंचायतों की आबादी भूमि का होगा सीमा ज्ञानः महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर के तहत ग्राम पंचायतों की आबादी भूमि का सीमा ज्ञान भी किया जाएगा। वर्तमान में पंचायतों की आबादी भूमि का सीमा ज्ञान नहीं है। ऐसे में पंचायतों को भूमि आवंटन एवं पट्टा बनाने में परेशानी होती है। पंचायती राज विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जिला कलेक्टर तहसीलदार एवं पटवारियों को पंचायतों के सीमा ज्ञान के लिए पाबंद करे। जिले की समस्त ग्राम पंचायतों की आबादी भूमि का सीमा ज्ञान होना जरूरी है।

नगर निकाय चुनावों के लिए विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 7 सितंबर से

बाड़मेर,13 अगस्त। प्रदेश के बाड़मेर समेत 25 जिलों में 52 नगर निकायों में होने वाले आम चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 1 जनवरी 2019 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य शुरु किया जाएगा। 
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर स जारी दिशा-निर्देशांे के अनुसार 7 सितंबर 2019 को निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन करने की तिथि निर्धारित की गई है। उनके मुताबिक 7 एवं 8 सितंबर को निर्वाचक नामावलियों का वार्डों तथा मतदान केन्द्रों पर पठन किया जाएगा। जबकि दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने के लिए 7 सितंबर से 16 सितंबर 2019 तक की तिथि निर्धारित की गई है तथा इसके लिए 14 तथा 15 सितंबर 2019 को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि दावों तथा आक्षेपों के निस्तारण की अंतिम तिथि 24 सितंबर रखी गई है। इसी तरह पूरक सूचियों की तैयारी के लिए 7 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 अक्टूबर 2019 को किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार एक जनवरी 2019 की अर्हता तिथि मानकर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के पात्र होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 25 जिलों बाडमेर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर, बांसवाडा, बारां, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, श्रीगंगानगर, सिरोही एवं टोंक के 52 नगर निकायों में आम चुनाव होंगे। इनमें 6 नवगठित नगरपालिकाएं शामिल हैं।

स्वतन्त्रता दिवस समारोह 2019

 स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल, 
पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

बाड़मेर, 13 अगस्त। 73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल मंगलवार को आदर्श स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपी गई सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर सम्पादित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने मुख्य कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का बारिकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होने अंतिम अभ्यास के पश्चात् स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आदर्श स्टेडियम में बेरिकेटिंग, सफाई, बैठक, पेयजल, मंच की सजावट सहित सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बिजली की पुख्ता व्यवस्था के साथ माइक की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व, उपनिवेशन एवं कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी प्रातः 9 बजे ध्वजारोहरण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात् परेड कमाण्डर आर.आई. देरावरसिंह भाटी के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी.दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका, स्काउट तथा गर्ल्स गाइड दल की टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर की ओर से महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया जाएगा। तत्पश्चात् स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के 1500 बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन एवं समूह गान की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कड़ी में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के 100 बालचरों की ओर से आकर्षक पिरामिड प्रदर्शन होगा। इसके उपरांत दिव्यांग बालक की ओर से देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री चौधरी उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करने के पश्चात् देश की माटी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले स्वतन्त्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो मेें विशेष योगदान देने वालो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात् देशभक्ति गीत की प्रस्तुति के बाद विभिन्न विद्यालयों की बालिकाएं सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देगी। जिले के प्रसिद्ध गेर दलों की ओर से आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएगी। समारोह के दौरान नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों की ओर से आपदा एवं हवाई हमले की स्थिति में जानमाल की सुरक्षा के लिए नागरिकों को जागरूक एवं कैसे बचा जाए के संबंध में नागरिक सुरक्षा सुयुक्त अभ्यास की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के अंत में राष्ट्रगान होगा। अंतिम रिहर्सल के दौरान उपखंड अधिकारी बाड़मेर नीरज मिश्र, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा, तहसीलदार जगदीशसिंह आशिया, एडीओ गुलाबसिंह, व्याख्याता मुकेश पचौरी, दीपसिंह भाटी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अंतिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन डॉ. बंशीधर तातेड ने किया।






शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी शनिवार से बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे


       बाड़मेर, 09 अगस्त। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी अपनी दो दिवसीय जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ आम जन से रूबरू होकर उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे।
       निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे बाडमेर से प्रस्थान कर 10.45 बजे चौहटन पहुंचेगे तथा जन सभा एवं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। चौधरी 11 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिला परिषद के समीप भारत निर्माण राजीव सेवा केन्द्र में कार्यालय का उद्घाटन करेंगे तथा जन सभा को सम्बोधित करेंगे। उनका रात्रि विश्राम बाडमेर रहेगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने की तैयारियों समीक्षा


स्वतन्त्रता दिवस समारोह 2019

       बाड़मेर, 09 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई। इस दौरान शर्मा ने स्वतन्त्रता दिवस समारोह में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति पर आधारित अधिकाधिक कार्यक्रमों को मुख्य समारोह एवं रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल किया जाए। इस दौरान उन्हांेने स्वतन्त्रता दिवस समारोह के लिए विभागवार की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्हांेने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से उनको सौंपी गई जिम्मेवारी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने स्वतन्त्रता सैनानियों, शहीदों के परिजनों को पूर्ण सम्मान के साथ समारोह में आमन्त्रित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने समारोह स्थल पर बैठक, पेयजल, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि मेे सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
       बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने मुख्य समारोह स्थल आदर्श स्टेडियम में ध्वजारोहण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समुचित बेरिकेटंग व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। उन्होने नगर परिषद के अधिकारियों को आदर्श स्टेडियम प्रारंग, प्रवेश द्वार एवं उसके आसपास की कंटीली झांडियों आदि को कटवाकर सफाई की पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर विद्युत एवं साउंड सिस्टम की पुख्ता व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमन्त्रण पत्र समय पर वितरित करने तथा शहर में ट्रेक्सी द्वारा लाउड स्पीकर के जरिये व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि 13 अगस्त को आदर्श स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्र, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम, सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक निदेशक जसवन्त गौड़, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता महावीर बोहरा, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवां, डिस्काम के अधिशाषी अभियंता अश्विनी कुमार जैन, राजवेस्ट के दिलीप नारवानी, तहसीलदार जगदीशसिंह आंशिया, डा. बंशीधर तातेड़, रामकुमार जोशी, मुकेश पचौरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

चन्द्रोदय को विदाई, गौड़ ने पदभार संभाला


       बाड़मेर, 09 अगस्त। राजस्थान जनसंपर्क सेवा के अधिकारी नानकचंद चन्द्रोदय का बाड़मेर से जयपुर तबादला होने पर शुक्रवार को सूचना केन्द्र मंे विदाई दी गई। वहीं, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक का पदभार संभाला।
       सूचना केन्द्र मंे आयोजित समारोह के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियांे ने सहायक निदेशक नानकचन्द्र चन्द्रोदय को विदाई दी। इस दौरान उनका साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इधर, जिला कलक्टर के निर्देश पर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक का पदभार ग्रहण किया।

राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर


       बाड़मेर, 09 अगस्त। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राजस्व मंत्री जन सुनवाई करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
       निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को प्रातः 9 से 10.30 बजे तक बालोतरा मुख्यालय पर जन सुनवाई करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10.30 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बायतू पहुंचेंगे। जहां दोपहर 1 बजे तक शिक्षक वाकपीठ मंे भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 से 3 बजे तक नरसाली, कोलू मुख्यालय एवं सांय 4 से 6 बजे तक रेवाली, सिगोड़िया मंे जन सुनवाई करेंगे। राजस्व मंत्री चौधरी का शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

मतदाताआ जागरूकता अभियान एक सितंबर से, होगा मतदाताआंे का सत्यापन


घर-घर पहुंचकर सर्वे करने के साथ जीपीएस लोकेशन लेंगे बीएलओ

       बाड़मेर, 09 अगस्त। मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 1 सितंबर से मतदाता जागरूकता अभियान प्रारंभ होगा। इसके तहत बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताआंे का सत्यापन करने के साथ जीपीएस लोकेशन भी लेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे को मतदाता सूचियांे के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यह बात कही।
       उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस अभियान के दौरान आगामी 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं अपने नाम जुड़वा सकते है। हालांकि उनको 18 वर्ष पूर्ण करने के बाद मतदान करने का अधिकार मिलेगा। उन्हांेने बताया कि 1 से 15 सितंबर तक मतदाता स्वयं अपनी प्रविष्टियांे का सत्यापन करेंगे। इसके उपरांत 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर पहुंचकर उनको आवंटित किए गए विभिन्न दायित्वांे की क्रियान्विति सुनिश्चित करेंगे। उनके मुताबिक इस दोरान मतदाता सूची की गुणवत्ता में सुधार लाने एवं मृत तथा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की कार्यवाही संपादित की जाएगी। उन्हांेने राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे से इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ के साथ राजनीतिक दलांे के बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया। शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 15 अक्टूूबर-2019 को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। जबकि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन जनवरी-2020 में निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रमांे की क्रियान्विति सुनिश्चित करवाएं। इस कार्य को गंभीरता से संपादित करने के निर्देश दिए गए है।
सूची से मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटेंगे : आगामी 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में मतदाताओं की ओर से मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टियां वोटर हेल्पलाइन, मोबाइल एप, एनवीएसपी पोर्टल एवं ई-मित्र में जाकर सत्यापित करानी होगी। मतदाता सूची में प्रविष्टि के साथ फोटोग्राफ सत्यापन, स्थानांतरित एवं मृत परिवारों का सत्यापन होगा। इसके अलावा 1 जनवरी 2019 के संदर्भ में पंजीकरण से शेष रहे मतदाताओ का पंजीकरण होगा।
ई-मित्र केंद्रों पर मिलेगी निर्वाचन संबंधी सुविधा : जिले में कार्यरत ई-मित्र केंद्रों पर निर्वाचन संबंधी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को निर्धारित शुल्क दो रूपए का भुगतान करना होगा।

तीर्थ यात्रा पर जाएंगे बाड़मेर जिले के 164 वरिष्ठ नागरिक


जिला स्तर पर वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की ऑनलाइन लॉटरी निकाली

       बाड़मेर, 09 अगस्त। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2019 के तहत भरे गए आवेदन पत्रों की शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रबंधन समिति की उपस्थिति मंे लॉटरी निकाली गई। इस दौरान ऑनलाइन लॉटरी के जरिए हवाई एवं रेल से तीर्थ यात्रा पर जाने वाले 164 वरिष्ठ नागरिकांे की सूची को अंतिम रूप दिया गया।
       जिला कलक्टर कार्यालय मंे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी,पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक नवल किशोर,देवस्थान विभाग के प्रतिनिधि हेमंत कुमार की उपस्थिति मंे तीर्थ यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकांे की लॉटरी निकाली गई। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के तहत 1540 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमंे से 164 लोगांे का तीर्थ यात्रा के लिए चयन किया गया। इसमंे 82  हवाई यात्रा एवं 82 यात्री रेल के जरिए तीर्थ यात्रा कर सकेंगे। उन्हांेने तीर्थ यात्रा के लिए चयनित होने वाले वरिष्ठ नागरिकांे को बधाई देते हुए बताया कि इसके लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार माकूल इंतजाम किए गए है।

मेडिकल कॉलेज मंे पौधारोपण के साथ वन महोत्सव की शुरूआत


जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियांे ने किया पौधारोपण

       बाड़मेर, 09 अगस्त। मेडिकल कॉलेज मंे पौधारोपण के साथ शुक्रवार को बाड़मेर जिले मंे वन महोत्सव की शुरूआत हुई। जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान मंे वन महोत्सव के तहत एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियांे ने पौधारोपण करने के साथ आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
       राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय मंे जिला स्तरीय वन महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे अब आमजन मंे पौधारोपण को लेकर जागरूकता आई है। उन्हांेने पौधारोपण को मौजूदा समय मंे महत्ती जरूरत बताते हुए कहा कि प्रत्येक घर मंे कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। उन्हांेने कहा कि पौधारोपण के जरिए खुशहाल बाड़मेर का सपना साकार होगा। इस अवसर पर उन्हांेने मेडिकल कालेज मंे नवप्रवेशित विद्यार्थियांे को बधाई दी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि पौधारोपण के जरिए ग्लोबल वार्मिग को रोकने के साथ पर्यावरण संरक्षण मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उन्हांेने कहा कि पौधांे की तादाद पर जल स्तर, आक्सीजन की उपलब्धता एवं अन्य कई पहलू निर्भर करते है। जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम आगामी पीढ़ी के लिए कम से कम ऐसा पर्यावरण अवश्य छोड़कर जाए, जैसा हमंे मिला था। उन्हांेने आमजन से अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में महत्ती भूमिका निभाने की अपील की। जिला कलक्टर गुप्ता ने बाड़मेर मंे मेडिकल कालेज की शुरूआत मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्राचार्य सोनी एवं उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए नव प्रवेशित विद्यार्थियांे को बधाई दी। उन्हांेने कहा कि प्रथम चरण मंे प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी आगामी वर्षाें मंे आने वाले विद्यार्थियांे के लिए प्रेरणास्त्रोत साबित हो, इस दिशा मंे प्रयास किए जाए। पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने कहा कि राजस्थान मंे वृहद स्तर पर पौधारोपण की जरूरत है। वनांे की उपलब्धता के आधार पर बारिश निर्भर करती है। जहां अधिक वन है वहां पर बारिश अधिक होती है। उन्हांेने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यह संकल्प लें कि वह पौधारोपण करने के साथ अन्य लोगांे को भी इसके लिए प्रेरित करेगा। उपवन संरक्षण विक्रम केशरी प्रधान ने वन महोत्सव के आयोजन के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पौधांे मंे सिर्फ देने की प्रवृति होती है। उन्हांेने मेडिकल कॉलेज मंे वन महोत्सव की शुरूआत को बेहतरीन पहल बताते हुए कहा कि इससे यहां आने वाले लोगांे को पौधारोपण करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्हांेने कहा कि बड़े पैमाने पर शहरीकरण एवं पौधांे की घटी तादाद के कारण ग्रीन स्पेच विकसित किए जा रहे है। ऐसे मंे हमंे अधिकाधिक पौधारोपण करने की जरूरत है। इस दौरान  मेडिकल कालेज के प्रिसिंपल डॉ.एन.डी.सोनी ने कॉलेज परिसर से वन महोत्सव की शुरूआत करने के लिए आभार जताया। उन्हांेने अधिकाधिक पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल का भरोसा दिलाया। इससे पहले जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा, उपवन संरक्षण विक्रम केशरी प्रधान ,यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, प्रिसिंपल डॉ एन.डी.सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी, डॉ अनुपसिंह गुर्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़, विकास अधिकारी कैलाश चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने पौधारोपण किया। पौधारोपण के उपरांत जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने मेडिकल कालेज के भवन का अवलोकन करने के साथ शिक्षण कार्य की शुरूआत के बारे मंे जानकारी ली। इस दौरान इंजीनियरिंग कालेज मंे प्रशासनिक अधिकारियांे, कालेज स्टाफ एवं विद्यार्थियांे ने पौधारोपण किया।






गुरुवार, 8 अगस्त 2019

भटराज ने कहा कि हमें बीपीएल से एपीएल बनाओ

बाड़मेर,08 अगस्त। आमतौर पर जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की ओर से प्रशासनिक अधिकारियांे के समक्ष बीपीएल परिवार मंे शामिल करने की फरियाद की जाती है। लेकिन गुरूवार को आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के समक्ष उपस्थित होकर बीपीएल से एपीएल बनाने का अनुरोध किया।
जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान भटराज पुत्र प्रभुलाल निवासी वार्ड 37, रायकालोनी ने उपस्थित होकर अनुरोध किया कि उसके परिवार का नाम बीपीएल मंे दर्ज है। वह अपने परिवार को बीपीएल से एपीएल बनाना चाहता है। इस पर जिला कलक्टर गुप्ता ने बाड़मेर तहसीलदार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत इस परिवार को एपीएल बनवाने के निर्देश दिए।

संवेदनशीलता के साथ आमजन को राहत प्रदान करेंः गुप्ता

विकास कार्याें मंे अनियमितता के मामले मंे एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश

बाड़मेर, 08 अगस्त। विभागीय अधिकारी संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याआंे का निस्तारण करें। आमजन की ओर से प्रस्तुत की जाने वाले परिवेदनाआंे मंे प्रभावी एवं तत्परता से कार्रवाई करते हुए राहत प्रदान की जाए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि शिकायतांे एवं समस्याआंे के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर ऐसी व्यवस्था तैयार करंे, जिससे आमजन को इसके लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े। उन्हांेने जन सुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियांे को सतर्कता समिति मंे विचाराधीन प्रकरणांे से संबंधित पत्रावलियांे एवं आवश्यक तैयारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि अनियमितता के मामलांे मंे लीपापोती को किसी भी स्थिति मंे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हांेने ऐसे मामलों मंे दोषियांे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय पर आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी ने आमजन की परिवेदनाएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कई प्रकरणांे का मौके पर समाधान किया गया। वहीं अन्य समस्याआंे का समाधान कर परिवादियांे को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा,यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, आयुक्त पवन मीणा, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हरिकृष्ण, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान पचपदरा मंे अवैध खनन, अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, विद्युत कनेक्शन करवाने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से लाभांवित करवाने,मनरेगा मंे अनियमितता की जांच, खेल मैदान की भूमि से अतिक्रमण हटाने, बांध निर्माण का कार्य शुरू करवाने, रास्ता खुलवाने, जलापूर्ति करवाने, शौचालय निर्माण करवाने समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। इस दौरान विद्यालय के निर्माणाधीन भवन के मामले की जांच सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं धोरीमन्ना विकास अधिकारी को टांका निर्माण मंे अनियमितता की जांच करने के निर्देश दिए। 
गिड़ा तहसीलदार को चार्जशीट देने के निर्देशः जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गिड़ा तहसीलदार को सतर्कता समिति मंे विचाराधीन प्रकरण से संबंधित जानकारी एवं पत्रावली के संबंध मंे जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाने पर चार्जशीट देने के निर्देश दिए।
अनियमितता पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देशः खींपसर ग्राम पंचायत मंे हुए विकास कार्याें के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर गुप्ता से संबंधित दोषियांे के खिलाफ पुलिस स्टेशन मंे मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए।
हाथोंहाथ हुआ समस्या का समाधानः जन सुनवाई के दौरान सर का पार निवासी लेहरो देवी ने वृ़़द्धावस्था के कारण आधार नहीं बनने से पेंशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासएवं रसद सामग्री मिलने मंे दिक्कत होने की बात कही। इस पर जिला कलक्टर गुप्ता ने मौके पर संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए उसके सत्यापन के साथ समस्त समस्याआंे को मौके पर समाधान करवाकर राहत प्रदान की।
व्यक्तिशःएलपीसी पहुंचाने के निर्देशः जन सुनवाई के दौरान एक कार्मिक ने एलपीसी एवं अन्य दस्तावेज नहीं भिजवाने के कारण करीब 12 माह से वेतन नहीं मिलने संबंधित फरियाद प्रस्तुत की। जिला कलक्टर ने इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियांे को तत्काल व्यक्तिशः एलपीसी पहुंचाने के निर्देश दिए।



जिला स्तरीय वन महोत्सव शुक्रवार को

बाड़मेर,08 अगस्त। जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में प्रागंण में शुक्रवार को प्रात: 9.30 बजे आयोजित होगा।
उपवन संरक्षक विक्रम केशरी प्रधान ने बताया कि जिला स्तरीय वन महोत्सव के तहत जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं जन प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय,बाड़मेर में पौधारोपण किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के यात्रियों के चयन के लिए लॉटरी शुक्रवार को


बाडमेर, 08 अगस्त। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2019 के अन्तर्गत ऑन लाइन भरे गए आवेदन पत्रों की लॉटरी शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में निकाली जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत यात्रियों के चयन के लिए जिला स्तर पर गठित प्रबन्ध समिति की बैठक के दौरान लॉटरी निकाली जाएगी। उन्हांेने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम


राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक 9 अगस्त को
बाड़मेर, 08 अगस्त। अर्हता दिनांक 1 जनवरी, 2020 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 15 अक्टूबर, 2019 को किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए मान्यता प्राप्त राजननीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में किया जाएगा। इस दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियांे को आमंत्रित किया गया है। 

स्वतंत्रता दिवस के संबंध मंे समीक्षा बैठक शुक्रवार को

बाड़मेर,08 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमांे की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सांय 4.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि समीक्षा बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को विभाग से संबंधित तैयारियांे की प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देशः जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान मंे राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय मंे शुक्रवार को प्रातः 9.30 बजे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय वन महोत्सव मंे अधिकाधिक विभागीय अधिकारियांे एवं कार्मिकांे की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

सोमवार, 5 अगस्त 2019

जलप्रदाय योजनाआंे के छोटे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करवाएंः गुप्ता

टिडडी दलांे की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश


बाड़मेर, 05 अगस्त। जलप्रदाय योजनाआंे से जुड़े ऐसे छोटे कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं,जिनसे आसपास के गांवांे एवं ढाणियांे को जलापूर्ति से लाभांवित किया जा सकता है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि आमतौर पर जलप्रदाय योजनाएं निर्धारित अवधि मंे पूर्ण होती है। लेकिन कई बार इनसे जुड़े छोटे कार्याें को पूरा करने से आसपास के गांवांे एवं ढ़ाणियांे मंे जलापूर्ति की जा सकती है। जलदाय विभाग के अधिकारी प्रगतिरत जलदाय योजनाआंे के जुड़े ऐसे गांवांे एवं ढाणियांे को चिन्हित करें। इसके बाद इसकी क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर गुप्ता ने बाड़मेर जिले मंे टिडडी दलांे की रोकथाम के लिए चलाई जा रही गतिविधियांे की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के उप निदेशक को निर्देशित किया कि प्रभावित इलाके के क्षेत्रफल एवं आवश्यकता के मुताबिक अतिरिक्त वाहन लगाकर टिडडी दल नियंत्रित किए जाए। इस दौरान उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा ने बताया कि विभाग के पास पर्याप्त वाहन एवं संसाधन है। टिडडी दल के आने की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाती है। जिला कलक्टर गुप्ता ने जल शक्ति अभियान के तहत ग्रामीणांे के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने चिकित्सा विभाग समेत अन्य विभागीय योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को विभिन्न लंबित कार्य प्राथमिकता से निष्पादित करने के लिए कहा। जिला कलक्टर ने नगर परिषद के आयुक्त पवन मीणा को आदर्श स्टेडियम मंे फाउंटेन शुरू करवाने तथा लाइटस लगवाने के निर्देश दिए। इसी तरह डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट को विद्यालयांे के विद्युतीकरण के कार्य को गंभीरता एवं मोनेटरिंग के साथ प्राथमिकता से करवाने के लिए कहा गया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी,जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक सुरेन्द्र प्रतापसिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



गोचर भूमि मंे माइनिंग की शिकायत पर होगी कठोर कार्यवाहीः चौधरी

बाड़मेर,05 अगस्त। गोचर भूमि पर किसी प्रकार का माइनिंग कार्य नहीं किया जा सकता। यदि गोचर भूमि में माइनिंग की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देतेे हुए यह बात कही।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि प्रदेश में 13 दिसम्बर 2011 को जारी एक परिपत्र के अनुसार गोचर भूमि पर किसी भी प्रकार का माइनिंग कार्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर भी गोचर भूमि पर माइनिंग कार्य में किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी की ओर से किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार का सहयोग किया गया है,तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि राज्य में कहीं पर भी किसी बड़े भू-माफिया के विरूद्ध गोचर भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कराई जाएगी तथा जांच में दोषी पाये जाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के साथ ही उसके विरूद्ध निश्चित रुप से की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में कई स्थानों पर गरीब लोगों की ओर से मजबूरी में अथवा अज्ञानता में कहीं पर भी छोटे स्तर पर अतिक्रमण किया हुआ है उसका परीक्षण किया जाएगा तथा इस संबंध में नीति बनाई जाएगी। उन्होंने राज्य में गोचर भूमि के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गोचर भूमि विकास बोर्ड का गठन करने के संबंध में आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के स्तर पर प्राप्त सुझावों पर फैसला कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के मूल प्रश्न के जवाब में चौधरी ने बताया कि राजस्थान काश्तकारी सरकारी नियम 1955 के नियम 6 के तहत प्रति पशु 1/2 बीघा भूमि गोचर रखे जाने के प्रावधान है। उन्होंने राज्य के जिलों में स्थित चारागाह भूमि का जिलेवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि राजस्थान काश्तकारी नियम 1955 लागू होने के समय चारागाह भूमि का प्रदेश में 1297886.26 हेक्टेयर क्षेत्रफल से बढ़कर 1 जुलाई, 2017 तक 1422013.32 हेक्टेयर क्षेत्रफल हुआ है। इस तरह से चारागाह के क्षेत्रफल में वृद्धि हुई है। राजस्व मंत्री  चौधरी ने बताया कि चारागाह भूमि पर अतिक्रमियों के विरूद्ध राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत कार्यवाही की जाती है। इस संबंध में समय-समय पर निर्देश जारी किए गए है जिनमें परिपत्र 11 सितम्बर, 2017 एवं परिपत्र 20 मई, 2019 सम्मिलित है।  

गुरुवार, 1 अगस्त 2019

अगस्त माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित

बाड़मेर,01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर अगस्त माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इन बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 7 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी समिति, जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस समिति की बैठक एवं जिला मुख्यालय पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे 8 अगस्त को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित होगी। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि 19 अगस्त को दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय मध्यांह भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला स्तरीय निष्पादन समिति, स्कूल सलाहकार समिति, निजी विद्यालयांे मंे फीस निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति एवं सांय 5 बजे जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे संपूर्ण स्वच्छता, सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मार्गदर्शन, क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसी दिन सांय 4 बजे 15 सूत्री आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति की बैठक होगी। उनके मुताबिक 26 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति एवं सांय 4 बजे अनुसूचित जाति,जन जाति अत्याचार निवारण समिति एवं जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 29 अगस्त को प्रातः 11 बजे एकीकृत सुरक्षा रेस्पोन्स समिति, दोपहर 12 बजे आतंरिक सुरक्षा समिति एवं दोपहर 3 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति तथा जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति तथा सांय 5 बजे यातायात सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी।

1.39 लाख किसानांे ने कराया 20.12 करोड़ का खरीफ फसल बीमा

बाड़मेर, 01 अगस्त। दी बाड़मेर संेट्रल कापरेटिव बैंक की विभिन्न शाखाआंे मंे खरीफ की फसल के लिए 1.39 लाख किसानांे ने 20.12 करोड़ का बीमा कराया है।
प्रशासक एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि दी बाड़मेर सेंट्रल कापरेटिव बैंक की 20 शाखाआंे मंे 1 लाख 39 हजार 261 किसानांे ने 20 करोड़ 12 लाख 58 हजार 366 रूपए का खरीफ फसल बीमा करवाया है। उनके मुताबिक बायतू शाखा मंे 7210 किसानांे ने 1.18 करोड़, बालोतरा द्वितीय मंे 10435 किसानांे ने 1.39 करोड़, बाटाडू मंे 6077 ने 1.06 करोड़, चौहटन मंे 9652 ने 1.33 करोड़, धोरीमन्ना मंे 11667 ने 1.55 करोड़, गडरारोड़ मंे 5354 ने 79 लाख, गिड़ा मंे 5889 ने 92 लाख, गुड़ामालानी मंे 5793 ने 71 लाख, कल्याणपुर मंे 4393 ने 71 लाख, बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित कृषि मंडी शाखा से 7638 किसानांे ने 1.15 करोड़ का फसल बीमा कराया। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि नोखड़ा शाखा से 5194 किसानांे ने 65 लाख, पादरू मंे 4387 ने 39 लाख, पाटोदी मंे 5772 किसानांे ने 75 लाख, रामसर मंे 6215 ने 1.09 करोड़, समदड़ी मंे 4116 ने 47 लाख, सवाउ पदमसिंह मंे 6586 ने 1.19 करोड़, सेड़वा मंे 5083 ने 70 लाख, शिव मंे 11164 ने 1.65 करोड़ एवं सिवाना शाखा मंे 2908 किसानांे ने 27 लाख का फसल बीमा करवाया। प्रबंध निदेशक हरीराम पूनिया ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे फसल बीमा के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड अधिसूचित करने के साथ इसकी अधिसूचना 17 जुलाई को जारी की गई। उनके मुताबिक खरीफ फसल बीमा के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ बैंक की समस्त शाखाआंे मंे पुख्ता इंतजाम किए गए। उन्हांेने बताया कि मूंग एवं तिल मंे 5 अगस्त, ज्वार, मोंठ, ग्वार मंे 15 अगस्त तक बोई गई फसल भी बीमा मंे कवर हो सकेगी।

जल का दुरूपयोग रोके,आने वाली पीढ़ी के लिए बचाएः दैय्या

विद्यार्थियांे को जल संरक्षण के साथ शिक्षा के महत्व से रूबरू कराया

बाड़मेर, 01 अगस्त। आने वाली पीढ़ी के लिए पानी बचाने के साथ इसका दुरूपयोग रोकने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। विद्यार्थियांे के साथ अभिभावक इसमंे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांदरा मंे केयर्न इंडिया वेदांता तथा युवा अनस्टोपेबल की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य पब्बाराम दैय्या ने यह बात कही।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य पब्बाराम दैय्या ने विद्यार्थियांे एवं अभिभावकांे को जल संरक्षण के साथ स्वयं तथा आस पड़ौस मंे रहने वाले बच्चांे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प दिलाया। इस दौरान युवा अनस्टोपेबल की मुख्य प्रशिक्षक जास्मीन पोपट ने वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियांे एवं अभिभावकांे से चर्चा करते हुए कहा कि अभिभावक नियमित रूप से प्रतिदिन कुछ समय अपने बच्चांे को दें। साथ ही अध्यापकांे से संपर्क मंे रहते हुए बच्चांे की प्रगति के बारे मंे जानकारी लेते रहे। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष चेलाराम समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसी तरह राउप्रावि सर का पार, कवास मंे आयोजित एसएमसी बैठक के दौरान अभिभावकांे को प्रवेशोत्सव के बारे मंे जानकारी दी गई। इस दौरान जास्मीन पोपट ने कहा कि अभिभावक बच्चांे का समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहे। उनको कराए गए शिक्षण कार्य की जानकारी लेने के साथ बच्चांे को सही राह दिखाएं। ताकि वे मजबूत एवं स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। प्रधानाध्यापक प्रेमाराम चौधरी ने आभार जताते हुए स्वच्छता एवं जल संरक्षण के अभियान मंे अपेक्षित सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान युवा अनस्टोपेबल के जिला समन्वयक अभिषेक चौधरी ने वर्तमान परिपेक्ष्य मंे शिक्षा के महत्व तथा जल संरक्षण के बारे मंे विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान एसएमसी सदस्य ओमप्रकाश भील, तिलाराम माली, हुकमाराम माली, कमलादेवी, किस्तुराराम, पुष्पादेवी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


बुधवार, 31 जुलाई 2019

मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

प्रारूप प्रकाशन 15 अक्टूबर को, प्रारंभिक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

बाडमेर, 31 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2020 के सन्दर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 15 अक्टूबर, 2019 को किया जाएगा। इनका अन्तिम प्रकाशन जनवरी, 2020 में निर्धारित तिथि को किया जाएगा। उन्होंने जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को उक्त कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन से पूर्व प्रारंभिक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। शर्मा ने बताया कि 1 अगस्त से 31 अगस्त के मध्य वर्तमान में स्वयं पंजीकृत मतदाताओं की ओर से अपनी प्रविष्टियों का एनवीएसपी, सीएससी पर सत्यापन किया जाएगा। एक सितम्बर से 30 सितम्बर के मध्य बूथ लेवल अधिकारी की ओर से घर-घर जाकर मतदान सूचियांे के सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 16 सितम्बर से 15 अक्टूबर के मध्य मतदान केन्द्रों के सुव्यवस्थिकरण के संबंध में कार्यवाही की जाएगी। प्रारूप प्रकाशन से पूर्व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया के साथ बैठक आयोजित कर उक्त अभियान की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्हांेने बताया कि 2 एवं 3 नवंबर तथा 9 व 10 नवंबर को विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह मतदाता सूचियों में विशेष योग्यजनों को फ्लैग करने की कार्यवाही करने के साथ निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों की ओर से मतदाता सूचियों का आयोग के पैरामीटर के अनुसार सत्यापन किया जाएगा।

कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर मंे 242 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

बाडमेर, 31 जुलाई। जिला प्रशासन एवं कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के तत्वाधान में बुधवार को नेहरू युवा केन्द्र परिसर में एक दिवसीय कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी भवानीप्रताप चारण ने बताया कि इस शिविर में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, जिला उद्योग केन्द्र, नगर निगम एनयूएलएम, आरसेटी के अलावा एजु.जोब एकेडमी प्रा.लि. कोलकता, एसआईएस रिजनल ट्रेनिंग सेन्टर उदयपुर, अल्प संख्यक मामलात विभाग, कैयर्न एन्टरप्राइजेज सेन्टर सहित 12 संस्थानों, विभागों ने भाग लिया। शिविर में लगभग 800 आशार्थियों ने भाग लिया। इसमंे से 242 आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया। इसके अलावा एसआईएस द्वारा 10 आशार्थियों का शिविर स्थल पर चयन किया गया। शिविर में जिला रोजगार अधिकारी भवानीप्रताप चारण ने आशार्थियों को मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना से संबंधित जानकारी कराई। वहीं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचन्द चन्द्रोदय ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा उद्योग प्रसार अधिकारी चण्डीदान चारण ने उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

आदर्श स्टेडियम मंे रनिंग ट्रेक की होगी मरम्मत,बेडमिंटन कोर्ट बनेगा

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आदर्श स्टेडियम एवं शिल्पग्राम का निरीक्षण किया

बाडमेर, 31 जुलाई। आदर्श स्टेडियम मंे शुरूआती दौर मंे रनिंग ट्रेक की मरम्मत करने के साथ बेडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। इसके अलावा फाउंटेन शुरू करने के साथ पार्क का विकास किया जाएगा। इसको लेकर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने यूआईटी एवं नगर परिषद के अधिकारियांे के साथ बुधवार को आदर्श स्टेडियम का दौरा कर व्यवस्थाआंे का जायजा लिया।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा ने गुरूवार को आदर्श स्टेडियम का दौरा कर व्यवस्थाआंे की जानकारी ली। उन्हांेने स्टेडियम मंे रनिंग ट्रेक एवं पार्क, फाउंटेन तथा वाकिंग ट्रेक का अवलोकन किया। इस दौरान जिला कलक्टर गुप्ता ने शुरूआती दौर मंे रनिंग ट्रेक की मरम्मत करवाने के साथ बेडमिटन कोर्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्हांेने यूआईटी एवं नगर परिषद के अधिकारियांे को आदर्श स्टेडियम मंे आने वाले आमजन की सुविधाआंे एवं पार्क के विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने तथा अब तक की प्रस्तावित कार्य योजना से अवगत कराने के लिए कहा। उन्हांेने आदर्श स्टेडियम में स्थित पार्क मंे क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बदलने, लाइटंे लगवाने तथा सुबह एवं शाम के समय भजन प्रसारण की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्हांेने शिल्पग्राम का निरीक्षण कर इसके विकास के लिए विभागीय अधिकारियांे से विचार-विमर्श किया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता दिलीप माथुर एवं प्रमोद माथुर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



मंगलवार, 30 जुलाई 2019

विधवा विवाह उपहार योजना की राशि में वृृद्धि

बाड़मेर,30 जुलाई। विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए लागू विधवा विवाह उपहार योजना में पात्रता धारी महिलाओं को पुनर्विवाह करने पर दी जाने वाली उपहार राशि में वृृद्धि की गई है।
       सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव सांवरमल वर्मा ने बताया कि योजनान्तर्गत आवेदन करने पर नियमानुसार पात्रताधारी महिलाओं को दी जाने वाली सहयोग राशि बढाकर 51 हजार रुपए कर दी गई है। उन्होने बताया कि इससे पूर्व विधवा के पुनर्विवाह करने पर 30 हजार रुपए की सहायता राशि का भुगतान किया जाता था। उपहार राशि के लिए आवेदन एवं स्वीकृृति की प्रक्रिया की शेष शर्ते यथावत रहेंगी।  बढ़ी हुई दर से भुगतान तुरन्त प्रभाव से किया जाएगा।

कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर 31 जुलाई को

बाड़मेर,30 जुलाई। जिला प्रशासन एवं कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन 31 जुलाई को प्रातः 10 बजे से नेहरू युवा केन्द्र बाडमेर में किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त शिविर में सरकारी क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला उद्योग केन्द्र, अनुसूचित जाति,जनजाति निगम, नगर निगम, आरसेटी, भारतीय जीवन बीमा निगम के अलावा राजवेस्ट लिमिटेड, सोडक्सो फूड सोल्सयूशन इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड, साउथ वेस्ट माईनिंग लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड आदि को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा उक्त शिविर में भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के भारत सरकार के पसास एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवको को सुरक्षा गार्ड,सुरक्षा सुपरवाईजर एवं सहायक सुरक्षा अधिकारी के पद पर भर्ती हेतु रजिस्टेªशन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी 10वीं पास, कद 170 सेमी. वजन 55 किलो, सीना 80-85 सेमी तथा आयु 20 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। चयनित आशार्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थायी रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान को 12000 से 15000 वेतनमान एवं सुपरवाइजर को 14000 से 18000 रूपए मासिक मानदेय मय पीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस, ईएसआई, मेडिकल, इन्शोरेन्स, वेतन वृद्धि प्रमोशन आदि की सुविधा दी जाएगी। इस संस्थान की ओर से भारत सरकार के ऐतिहासिक स्मारकों एवं प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों एवं मल्टीनेशनल क्षेत्र में रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपने साथ मूल प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि एवं पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होकर उक्त शिविर में उपलब्ध विभागों एवं संस्थानों से संपर्क कर लाभांवित हो सकते है।

ग्राम पंचायतांे के पुनर्सीमांकन के लिए प्रारूप प्रकाशन

बाड़मेर, 30 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे ग्राम पंचायतांे के पुनर्सीमांकन के लिए प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। आमजन 29 अगस्त तक अपनी आपत्ति उपखंड अधिकारी, तहसीलदार या जिला कलक्टर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायतांे के पुनर्सीमांकन से संबंधित प्रकाशित किए गए प्रारूप को संबंधित ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, उपखंड अधिकारी कार्यालय, तहसील एवं जिला परिषद के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए है। उनके मुताबिक प्रस्तावित ग्राम पंचायतांे के पुर्नगठन, पुनर्सीमांकन एवं नवसृजन संबंधित प्रारूप प्रकाशन के बाद बाड़मेर जिले मंे संभावित ग्राम पंचायतांे की संख्या 667 होगी। मौजूदा समय मंे 17 पंचायत समितियांे के साथ ग्राम पंचायतांे की संख्या 489 है। उन्हांेने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के अनुसार नवसृजित ग्राम पंचायतांे की संख्या सेड़वा मंे 14, धनाउ मंे 13, चौहटन मंे 9, सिवाना मंे 5, समदड़ी मंे 3, रामसर मंे 6, गुड़ामालानी मंे 13, सिणधरी मंे 18, गिड़ा एवं बायतू मंे 10-10, बाड़मेर मंे 22, बालोतरा एवं गडरारोड़ मंे 8-8, शिव मंे 10, धोरीमन्ना मंे 16 एवं पाटोदी मंे 5 ग्राम पंचायतांे की बढोतरी होगी। बाड़मेर जिले मंे कुल 178 ग्राम पंचायतांे की तादाद बढ़ने की संभावना है। मौजूदा 489 ग्राम पंचायतांे मंे से 283 का पुर्नगठन किया जाना प्रस्तावित है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के अनुसार संभावित ग्राम पंचायतांे की संख्या सेड़वा मंे 55, धनाउ मंे 42, चौहटन मंे 36, सिवाना मंे 34, समदड़ी मंे 24, रामसर मंे 31,गुड़ामालानी मंे 44,सिणधरी मंे 50, गिडा मंे 33, बायतू मंे 35, बाड़मेर मंे 73, बालोतरा मंे 37, गडरारोड़ मंे 36, कल्याणपुर मंे 32, शिव मंे 37, धोरीमन्ना मंे 44 एवं पाटोदी मंे 26 हो जाएगी।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोंगो को शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री टेलीफोन हेल्पलाईन

बाड़मेर, 30 जुलाई।  पुलिस मुख्यालय स्तर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्योें को निःशुल्क अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री टेलीफोन हेल्पलाइन नंम्बर 18001806025 स्थापित की गई है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ( सिविल राईट्रस ) जंगा श्री निवास राव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर यह हेल्पलाइन स्थापित की गई है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को ओटीपी आधारित वार्षिक सत्यापन की सुविधा

बाड़मेर, 30 जुलाई। सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स को उनके आधार पोर्टल में रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से भी वार्षिक सत्यापन करवाये जाने की सुविधा प्रदान की गई है। 
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव  सांवरमल वर्मा ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों के लिए सत्यापन की निर्धारित व्यवस्था के साथ वन टाईम पासवर्ड के माध्यम से भी सत्यापन हो सकेगा।  उन्होने बताया कि वार्षिक सत्यापन के दौरान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ई-मित्र कियोस्क या राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर जाने पर किन्हीं कारणों से पेंशनर की अंगुली छाप से सत्यापन की कार्यवाही नहीं हो पाती है तो ऎसे मामलों में कियोस्क धारक यह प्रमाणित करेगा कि पेंशनर की कई बार अंगुली की छाप लेने के उपरान्त भी रजिस्टर्ड नहीं हो पा रहा है, तो वह पेंशनर की वेब कैमरा से फोटो लेने के बाद अप्रमाणित डाटा पेंशन स्वीकृृतकर्ता अधिकारी को भिजवायेगा। ऎसे मामलों में पेंशनर के पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने पर,  पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी पेंशनर की अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर डाटा प्रमाणित करेगा। इसके पश्चात प्रमाणीकरण की कार्यवाही को पूर्ण माना जायेगा और डाटा में भी चिन्हित किया जायेगा।  उन्होने बताया कि इसके साथ ही ऎसे पेंशनर जो अत्यधिक वृृद्धावस्था अथवा शारीरिक अस्वस्थता के कारण वार्षिक सत्यापन हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ई-मित्र कियोस्क या राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर जाने में असमर्थ हो, तो स्वीकृृतकर्ता अधिकारी का दायित्व होगा कि उनका वार्षिक सत्यापन क्षेत्रीय सत्यापन अधिकारी के द्वारा करवाया जायेगा।

सोमवार, 29 जुलाई 2019

गोचर भूमि पर बसे परिवारों की सूचना एकत्र की जाएगी : चौधरी


                बाड़मेर, 29 जुलाई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में गोचर भूमि पर बसे गरीब परिवारों की सूचना एकत्र की जा रही हैं। उनको न्यायालय के आदेश की भावना का ध्यान रखते हुए आवासीय पट्टे दिए जाने के विषय में राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
                राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक गिरधारीलाल के मूूल प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ की तहसील श्रीडूंगरगढ़ के 39 ग्रामों में 180.9079 है0 गोचर भूमि में 2054 परिवार बसे हुए हैं तथा तहसील नोखा के 5 ग्रामों में 28.89 है0 गोचर भूमि पर 271 परिवार बसे हुए हैं। उन्होंने इन परिवारों की तहसीलवार, ग्रामवार सूची सदन के पटल पर रखी। उन्होंने कहा कि चारागाह पर अतिक्रमण को हटाने के लिए विभिन्न न्यायालयों की ओर से निर्देश दिए गए हैं, किन्तु फिर भी 20 मई 2019 एवं 10 जुलाई 2019 के पत्र के जरिए समस्त जिला कलक्टरों से चारागाह पर आवासीय प्रयोजनार्थ अतिक्रमण के संबंध में सूचना मंगवाई गई है। ताकि समस्या के कोई समाधान के लिए गुणावगुण के आधार पर उचित निर्णय लिया जा सके।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...