बाड़मेर,13 अगस्त। प्रदेश के बाड़मेर समेत 25 जिलों में 52 नगर निकायों में होने वाले आम चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 1 जनवरी 2019 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य शुरु किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर स जारी दिशा-निर्देशांे के अनुसार 7 सितंबर 2019 को निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन करने की तिथि निर्धारित की गई है। उनके मुताबिक 7 एवं 8 सितंबर को निर्वाचक नामावलियों का वार्डों तथा मतदान केन्द्रों पर पठन किया जाएगा। जबकि दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने के लिए 7 सितंबर से 16 सितंबर 2019 तक की तिथि निर्धारित की गई है तथा इसके लिए 14 तथा 15 सितंबर 2019 को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि दावों तथा आक्षेपों के निस्तारण की अंतिम तिथि 24 सितंबर रखी गई है। इसी तरह पूरक सूचियों की तैयारी के लिए 7 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 अक्टूबर 2019 को किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार एक जनवरी 2019 की अर्हता तिथि मानकर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के पात्र होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 25 जिलों बाडमेर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर, बांसवाडा, बारां, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, श्रीगंगानगर, सिरोही एवं टोंक के 52 नगर निकायों में आम चुनाव होंगे। इनमें 6 नवगठित नगरपालिकाएं शामिल हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर , 30 मई। पुराने पटटांे के पंजीयन पर राज्य सरकार की ओर से मुद्रांक शुल्क मंे 30 जून तक विशेष छूट का प्रावधान किय...
-
बाड़मेर, 20 जनवरी। पंच एवं सरपंच के द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों का अन्तिम प्रशिक्षण मंगलव...
-
पंचायतीराज चुनाव 2020 बाड़मेर, 11 नवम्बर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए बुधवार को नाम वापसी के उपरान्त जिले में जिला...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें