सोमवार, 24 जून 2019

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने पीड़ित परिवारों को ढाढस बंधाया

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया


बाड़मेर, 24 जून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को जसोल में हुए हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलकर ढाढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। चौधरी ने घायलों से मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को नाहटा अस्पताल में पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को घायलों के उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने जसोल गांव में मृतको के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी अर्थी को कंधा देते हुए श्मशान घाट तक खुद पैदल चलने के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि, ’ यह घटना बेहद दर्दनाक है। उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। वे जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में है। उनकी गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात हुई है।मुख्यमंत्री ने मुआवजे का ऐलान किया है जो पीड़ितों के परिजनों तक पहुंच गया है।
इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने एमडीएम अस्पताल में घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जोधपुर से बालोतरा पहुंचने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री सीधे निजी अस्पतालों एवं राजकीय नाहटा चिकित्सालय पहुंचे।


जसोल पांडाल हादसा


दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश पीड़ित परिवारों के साथ - मुख्यमंत्री
सीएम घायलों से मिले, घटनास्थल का भी जायजा लिया


बाड़मेर, 24 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सोमवार प्रातः जयपुर से बाड़मेर जिले के  जसोल पहुंचे और रामकथा के दौरान पांडाल गिरने से हुए हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मिले। मुख्यमंत्री हैलीपेड से सीधे मृतकों के घर पहुंचे और उनके परिजनों को सांत्वना दी। श्री गहलोत जसोल स्थित मुक्तिधाम भी गए और वहां मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश पीड़ि़त परिवारों के साथ है। 
मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का भी दौरा किया और वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के अधिकारियों से हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हादसे के समय घटना स्थल पर उपस्थित पुलिसकर्मी दौलाराम एवं गेमाराम द्वारा तुरंत विद्युत तार हटाकर कई लोगों की जान बचाने की जानकारी मिलने पर दोनों पुलिसकर्मियों की सराहना की। 
घायलों के समुचित इलाज के लिए दिए निर्देश
श्री गहलोत बालोतरा के नाहटा अस्पताल भी पहुंचे और वहां विभिन्न वार्डों में जाकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी और चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर घायलों को जोधपुर या जयपुर रेफर करने की पूरी व्यवस्था की गई है। बालोतरा में ब्लड बैंक खोलने की मांग पर उन्होंने कहा कि उसे जल्द खुलवाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा बालोतरा में ट्रोमा सेन्टर खोलने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही रिफाइनरी की रिव्यू मीटिंग के दौरान तय किया था कि रिफाइनरी आएगी, तो आईटीआई, स्कूल और हॉस्पिटल भी खोले जाने चाहिए। इन पर योजना बनाकर कार्य किया जा सकता है।
भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो इसके लिए एडवाइजरी जारी होगी
मुख्यमंत्री ने जसोल में कहा कि यह घटना बहुत दःुखद है और प्रदेश में जिसने भी इसके बारे में सुना उसका मन विचलित हुआ है। राज्य सरकार ने संभागीय आयुक्त जोधपुर को इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख एवं घायलों को अधिकतम 2-2 लाख सहायता राशि की घोषणा कल ही कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं हो और ऐसे आयोजनों के समय पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, इसके लिए एक एडवाइजरी भी जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी, विधायक सर्वश्री हेमाराम चौधरी, मेवाराम जैन, मदन प्रजापत, पूर्व सांसद बद्री जाखड़, श्री मानवेन्द्र सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि, संभागीय आयुक्त श्री बीएल कोठारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री सचिन मित्तल, बाड़मेर कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी एवं  विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी जन प्रतिनिधि भी थे।
जोधपुर जाकर घायलों से मिले 
मुख्यमंत्री जसोल से जोधपुर पहुंचे और वहां मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती इस हादसे के पीडितों से मिले और चिकित्सकों को उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद वे शास्त्री नगर गए और पांडाल हादसे में दिवंगत हुए जोधपुर गैस एजेन्सी के श्री अविनाश व्यास के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
-0-







शुक्रवार, 21 जून 2019

एयर फील्ड एनवायरमेन्ट मैनेजमेंट समिति की बैठक 27 को

बाडमेर, 21 जून। एयर फील्ड एनवायरमेन्ट समिति की बैठक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 27 जून को दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि उक्त बैठक से पूर्व प्रातः 11 बजे जिले के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इन्टीग्रेटेड सिक्युरिटी रेसपोन्स मेकेनेजिम स्थापित करने तथा सुरक्षा एवं समन्वय बनाये रखने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

स्वयं सेवकों को नोमिनी सदस्य का फोटो जमा कराने के निर्देश

बाडमेर, 21 जून। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाडमेर के समस्त स्वयं सेवकों को बीमा फार्म पर मनोनित, नोमिनी सदस्य का पासपोर्ट साईज का फोटो प्रशिक्षण प्रभारी को जमा कराने के निर्देश दिए गए है।
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा ने बताया कि नोमिनी सदस्य का फोटो जमा नहीं कराये जाने पर आगामी सम्पर्क परेड की डयूटी से वंचित रखा जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं सेवक की होगी।

खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया आज नाकोड़ा आएंगे

बाड़मेर, 21 जून। खान एवं गोपालन विभाग मंत्री प्रमोद जैन भाया अपनी एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार 22 जून को नाकोड़ा आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 22 जून को जोधपुर से प्रातः 5 बजे प्रस्थान कर प्रातः 7.15 बजे नाकोडा पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद नाकोडा से दोपहर 3 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

शहर से सरहद तक योग का उत्साह, योग को आत्मसात करने का संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित हुआ मुख्य समारोह


बाड़मेर, 21 जून। बाड़मेर जिले मंे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर से सरहद तक योग का उत्साह देखा गया। आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित मुख्य समारोह मंे सैकड़ांे लोगांे ने शिरकत कर योगाभ्यास किया। इस दौरान बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे, युवक-युवतियां उत्साह के साथ योग करते नजर आए। सीमा सुरक्षा बल के सेक्टर एवं वाहिनी मुख्यालयांे तथा सीमा चौकियांे पर अधिकारियांे, जवानांे एवं उनके परिजनांे ने योगाभ्यास कर आमजन को जीवन मंे योग को अपनाकर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया।
जिला स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान योग प्रशिक्षक खेमाराम आर्य एवं हनुमान डउकिया ने सैकड़ांे लोगांे को योगाभ्यास करवाया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, आयुक्त पवन मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश चौधरी, मेडिकल कॉलेज के पिं्रसिपल डॉ एन.डी.सोनी, आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक लाला राम विश्नोई, अधीक्षण अभियन्ता हरिकृष्ण, एनसीसी अधिकारी डॉ आदर्श किशोर, सीओ स्काउट योगेन्द्रसिंह, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक राजेश चौधरी, डॉ नरेंद्र कुमार चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य समारोह के दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से आमजन के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा.रणवीर राजपुरोहित ने आमजन को योग को आत्मसात करने एवं समाज तथा विश्व में शांति एवं सौहार्द के प्रसार करने का संकल्प दिलाया। आदर्श स्टेडियम मंे प्रातः 6 बजे से आमजन प्रवेश शुरू हो गया था। इस दौरान पुलिस की ओर से माकूल सुरक्षा इंतजाम किए गए।
सीमा प्रहरियांे ने योगाभ्यास से दिया स्वस्थ्य रहने का संदेशः पश्चिमी सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने सेक्टर एवं वाहिनी मुख्यालय के साथ सीमा चौकियांे पर योगाभ्यास करके आमजन को स्वस्थ्य रहने के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय एवं 50 वीं वाहिनी परिसर मंे उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह के निर्देशन में अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह ने कहा कि प्रति दिन योगाभ्यास करके हम स्वयं को निरोगी बना सकते है। उन्हांेने कहा कि पूरे विश्व मंे योग के महत्व को समझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। स्वस्थ रहने एवं विभिन्न बीमारियांे से बचाव के लिए जवानांे को नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्हांेने मौजूदा भाग दौड़ की जिन्दगी मंे योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सबको नियमित रूप से योगाभ्यास करने की सलाह दी। इस दौरान कमाडेंट नरेश चतुर्वेद्वी, डिप्टी कमांडेंट एन.के.तिवारी समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। पश्चिमी सरहद पर स्थित सीमा चौकियों पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने योगाभ्यास कर आमजन को जीवन को योग में अपनाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
142 वाहिनी मंे आयोजित हुआ योगाभ्यासः पांचवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे 142 वाहिनी परिसर मंे योगाभ्यास किया गया। इसमें वाहिनी के अधिकारियों एवं जवान शामिल हुए। इस दौरान कमांडेंट कुलवंत कुमार ने योगाभ्यास के फायदांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इसके माध्यम से सामंजस्य एवं शांति प्राप्त की जा सकती है। उन्हांेने कहा कि योगाभ्यास प्रार्थना के मनोभाव के साथ करना चाहिए। ऐसा करने से अधिकाधिक लाभ होगा। इस दौरान मंगलाचरण , सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासान, वृक्षासन, चक्रासन, अर्ध चक्रासन, वज्रासन, वक्रासन, कपालभाति, प्राणायाम, अनुलोम विलोम एवं ओम का उच्चारण किया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी पारसमल जीनगर ने विभिन्न योगासनों के लाभ एवं हानि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत मंे उपस्थित कार्मिकों ने योग और शांति पाठ के साथ शांति एवं भाईचारे के साथ सबकी खुशहाली के लिए सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया का संकल्प लिया। इधर, बाड़मेर जिले में उपखंड, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर योग दिवस का आयोजन हुआ। 
आमजन को करवाए विभिन्न योगासनः जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के दौरान प्रार्थना के बाद शिथिलीकरण अभ्यास में ग्रीवा, स्कंध, कटि एवं घुटना संचालन कराया गया। इसके बाद खड़े होकर करने वाले ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन एवं बैठकर भ्रदासन, वीरासन, अर्ध उष्ट्रासन, शंशाकासन, उत्तानमंडुकासन, वक्रासन तथा उदर के बल लेटने वाले मकरासन, भुंजगासन एवं शलभासन तथा पीठ के बल लेटने वाले सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन समेत कई प्रकार के योगासन करवाए गए।





गुरुवार, 20 जून 2019

धनाऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि से अतिक्रमण हटाया



बाड़मेर, 20 जून। धनाऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि से गुरुवार को अतिक्रमण हटाया गया।
चौहटन उपखंड अधिकारी वीरमा राम ने बताया कि जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने धनाऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर गुरुवार को अतिक्रमण हटाकर अस्पताल की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए, एक नामांकन खारिज

बाड़मेर, 20 जून। पंचायत समिति सेड़वा के वार्ड संख्या पंद्रह और वार्ड संख्या अठारह के उपचुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन तक कुल चार नामांकन दाखिल हुए। इसमें से एक नामांकन को खारिज कर दिया गया ।
रिटर्निग अधिकारी वीरमाराम ने बताया कि आरक्षित वार्ड संख्या पंद्रह से कालाराम पुत्र गोरधनराम एवं मंगलाराम पुत्र सालूराम निवासी ने नामांकन दाखिल किए। वहीं वार्ड संख्या अठारह से मेनू देवी पत्नी पुरखाराम एवं हनी पत्नी जुमाखान ने नामांकन दाखिल किया। इसमें से मीनू देवी का नामांकन खारिज कर दिया गया। नामांकन शुक्रवार तक वापस लिए जा सकते है और तीस जून को चुनाव होंगे।

पंचायतीराज उप चुनाव के लिए पुख्ता इंतताम सुनिश्चित करेंःगुप्ता

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने उप चुनाव की तैयारियांे की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए

बाड़मेर, 20 जून। पंचायतीराज उप चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। विभिन्न प्रकोष्ठांे मंे नियुक्त किए गए कार्मिक उनको सौंपे गए उत्तरदायित्वांे का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर पंचायतीराज उप चुनाव की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से उप चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप चुनाव की घोषणा के साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता भी प्रभावी हो गई है, जो कि चुनाव परिणाम घोषित होने तक लागू रहेगी। उन्हांेने इसकी पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उप चुनाव के दौरान ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में कानून एव शंाति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश देते हुए अब तक की तैयारियांे की जानकारी ली। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने पंचायतीराज उप चुनाव के बारे मंे आवश्यक निर्देश देने के साथ ईवीएम वेयर हाउस के लिए भूमि का अवलोकन करके साथ प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहा। बैठक के दौरान विभिन्न प्रकोष्ठांे के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
यहां पर होंगे उप चुनावः बाड़मेर जिले मंे 3 सरपंच, 5 पंचायत समिति सदस्य एवं 27 वार्ड पंचांे के रिक्त पदों पर उप चुनाव कराए जाने है। पंचायत समिति सदस्य के लिए गुड़ामालानी मंे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 18, सेड़वा मंे 15 एवं 18, गिड़ा मंे 5 एवं कल्याणपुर मंे 3 तथा सिवाना पंचायत समिति की मोतीसरा, चौहटन की केरनाडा एवं बाड़मेर पंचायत समिति की मुरटाला गाला ग्राम पंचायत मंे उप चुनाव होने है।
नाम निर्देशन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि आजः पंचायत समिति सदस्य के उप चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 21 जून को दोपहर तीन बजे तक रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को 3 बजे बाद चुनाव चिन्हों का आंवटन तथा आवश्यक होने पर 30 जून को प्रातः 7 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा। जबकि दो जुलाई को प्रातः 8 बजे से मतगणना होगी।
सरपंच एवं वार्ड पंच उप चुनाव का कार्यक्रमः उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि वार्ड पंच एवं सरपंचो के उप चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार 17 जून को नियम 23 के सपठित नियम 55, 56, 57 के अर्न्तगत लोक नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके लिए 25 जून को प्रातः 8 से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, प्रातः 11 बजे से नाम निर्देशन की संवीक्षा एवं दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी ली जा सकेगी। उनके मुताबिक तीस जून को प्रातः 7 बजे से सांय 5 बजे तक आवश्यक होने पर मतदान किया जाएगा। मतगणना 30 जून को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी।  

बाड़मेर मंे पर्यटन विकास के विविध पहलूआंे पर हुआ विचार-विमर्श

बाड़मेर शहर मंे नगर परिषद आयुक्त को गणगोर मेला प्रारंभ करने के निर्देश

बाड़मेर, 20 जून। बाड़मेर जिले मंे मेलांे के आयोजन के साथ पर्यटन विकास के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई बैठक के दौरान विविध पहलूआंे पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त को गणगोर मेला प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे समय-समय पर आयोजित होने वाले मेलांे का कैलेंडर तैयार करने के साथ पर्यटन विकास की दिशा मंे प्रयास किए जाए। उन्हांेने उपखंड अधिकारियांे एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक से जिले मंे आयोजित होने वाले मेलांे संबंधित जानकारी मंगवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मेलांे के आयोजन के दौरान समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध मंे संबंधित अधिकारियांे को पत्र लिखने के निर्देश दिए। इस दौरान पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक भानुप्रतापसिंह ने बाड़मेर जिले मंे पर्यटन विकास की कार्य योजना के बारे मंे अवगत कराया। उन्हांेने पिछली बैठक के दौरान दिए गए निर्देशांे की पालना के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान पुरूषोतम खत्री एवं यशोवर्धन शर्मा ने बाड़मेर जिले मंे मेलांे एवं थार महोत्सव के आयोजन के बारे मंे सुझाव दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने बाड़मेर मंे थार महोत्सव दुबारा प्रारंभ करवाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा रेडाणा के रण मंे पर्यटकांे की अनुमति के लिए आनलाइन आवेदन करने, रेडाणा एवं मुनाबाव जाने के लिए किराडू की तर्ज पर रियायत दिलाने, रामदेवरा जाने वाले जातरूआंे के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने समेत विभिन्न बिन्दूआंे पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, आयुक्त पवन मीणा, अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी, परिवहन निरीक्षक सोहनलाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह आज

जिला कलक्टर ने की आमजन से योग दिवस कार्यक्रम मंे शामिल होने की अपील 


बाड़मेर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे शुक्रवार को प्रातः 6 से 8 बजे के मध्य आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसके लिए आदर्श स्टेडियम मंे प्रातः 6 बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की शुरूआत मंे प्रातः 6 से 6.45 तक प्रोटोकॉल के तहत योग क्रियाएं कराई जाएगी। इधर, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आमजन से इस कार्यक्रम मंे शामिल होने की अपील की है।
आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक लालाराम बिश्नोई ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग दिवस समारोह की समुचित तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। समारोह स्थल पर मेडिकल टीम एवं एंबूलैंस उपस्थित रहेगी। जिला मुख्यालय के अलावा उपखंड एवं पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर योग दिवस समारोह आयोजित होंगे। इधर, सेना, वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय एवं विभिन्न वाहिनी मुख्यालयांे तथा सीमा चौकियांे पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आमजन से समारोह मंे शामिल होने की अपीलः जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिले के समस्त जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियांे एवं आमजन से अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह मंे शामिल होने की अपील की है। उन्हांेने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर भी कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। उन्हांेने समस्त नागरिकांे से अपने आस-पास के क्षेत्र मंे होने वाले योगासन कार्यक्रम मंे अधिकाधिक संख्या में पहंुचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उपखंड एवं विकास अधिकारियांे को भी इन कार्यक्रमांे मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए है।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रियों को तोहफा हवाई जहाज से विदेश जाएंगे यात्री,पशुपतिनाथ काठमांडू सर्किट योजना में शामिल

रेल यात्रा में 2 और हवाई यात्रा में 3 नए सर्किट शामिल, यात्रा के लिए आवेदन 5 जुलाई से  


बाड़मेर, 20 जून। राजस्थान के वरिष्ठ नागरिक अब वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत विदेश जा सकेगे। हवाई मार्ग से वरिष्ठ नागरिक नेपाल के काठमांडू, पशुपतिनाथ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा कर सकंेगे। इस वर्ष 5 हजार यात्री हवाई जहाज एवं 5 हजार यात्री रेल से तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। देवस्थान मंत्री की पहल पर रेल यात्रा में 2 और हवाई यात्रा में 3 नए सर्किट जोड़े गए है। 
पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन 5 जुलाई से शुरू होंगे। आवेदन देवस्थान के पोर्टल पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि इस वर्ष हवाई यात्रा में 3 नये सर्किट जोडे़ गए है। नेपाल मेें पशुपतिनाथ-काठमांडू सर्किट में तीर्थ यात्रियों को काठमांडू तक हवाई जहाज से एवं वहां से आगे पशुपतिनाथ तक बसों के माध्यम से ले जाया जाएगा। उनके मुताबिक गंगासागर-दक्षिणेश्वर काली-वेलूर मठ-कोलकता सर्किट में यात्रियों को कोलकाता तक हवाई मार्ग और वहां से आगे बस के माध्यम से ले जाया जाएगा। देहरादून- हरिद्वार-ऋषिकेश सर्किट में तीर्थ यात्रियों को देहरादून तक हवाई जहाज में एवं वहा से आगे बस के माध्यम से ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि यह 3 नए  सर्किट इस वर्ष योजना में शामिल किए गए हैए इससे पूर्व योजना में 6 सर्किट शामिल थे, इनको बढ़ाकर 9 कर दिया गया है। वर्ष 2019 के लिए प्रस्तावित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा में रेल यात्रा में 2 नये सर्किट जोड़े गए है। श्रीगोवर्धन-नंदगॉव-बरसाना-मथुरा-वृंदावन सर्किट एवं अजमेर मंे अजमेर शरीफ, दिल्ली मंे शेख निजामुदद्ीन औलिया की दरगाह एवं फतेहपुर सीकरी आगरा मंे शेेख सलीम चिश्ती की दरगाह सर्किट को इस वर्ष योजना में शामिल किया गया है। इससे पूर्व रेल यात्रा में 6 सर्किट शामिल थे, इसको बढ़ाकर 8 किया गया है। उन्हांेने बताया कि रेल से जाने वाले 65 वर्ष या इससे अधिक के नागरिक भी अब अपने साथ सहायक ले जा सकेगे। इससे पूर्व 70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के यात्रियों को ही सहायक ले जाने की अनुमति थी। मुख्य यात्री के साथ रेल यात्रा में जाने वाले पुरूष सहायक की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष से 50 वर्ष तक रखी गई है। इसके साथ ही सेवानिवृत्त सरकारी कार्मिक भी योजना का लाभ उठा सकेगे। इससे पूर्व सेवानिवृत्त सरकारी कार्मिक योजना का लाभ उठाने के लिये पात्र नहीं थे। तीर्थ यात्रा योजना में हवाई एवं रेल मार्ग पर 5-5 प्रतिशत सीटे पत्रकारों के लिए आरक्षित की गई है। योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के पत्रकार ले सकेगे। यात्रा से जुडे़ सभी अधिकारी एवं यात्रियों के साथ गए हुए अधिकारी एवं कार्मिक व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से जुडे़ रहेगे, ताकि उनके बीच समन्वय बना रहे। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। संयुक्त शासन सचिव या सहायक शासन सचिव को इस नियन्त्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्ति किया जाएगा। इधर, देवस्थान एवं पर्यटन मंत्री ने देवस्थान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि तीर्थ यात्रा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिला कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर हर जिले में प्रेस वार्ता आयोजित करवाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए है कि योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि दूर दराज के ग्रामीण इलाकों तक भी इसकी जानकारी पहुंचे। किन्ही परिस्थितियों में रेल एवं हवाई यात्रा के दौरान स्थान रिक्त रहने पर आवश्यकता अनुसार ऐसे इच्छुक पात्र व्यक्ति जिन्होंने आवेदन नहीं किया है, लेकिन यात्रा के आवेदन के पात्र है, ऐसे व्यक्ति को रिक्त रही सीटों पर राज्य स्तरीय अनुमोदन उपरान्त भिजवाया जा सकेगा। हवाई यात्रा के दौरान 40 यात्रियों पर 1 अनुरक्षक 40 से 80 यात्रियों के लिए 2 एवं 80 से ज्यादा वरिष्ठ यात्रियों के लिए 3 अनुरक्षक जाएंगे।

जिला कलक्टर की केलनोर मंे रात्रि चौपाल 28 जून को

बाड़मेर, 20 जून। बीजराड़ कलस्टर की केलनोर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता 28 जून को रात्रि चौपाल मंे आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि रात्रि चौपाल मंे ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग,पशु पालन, कृषि, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी। 

बुधवार, 19 जून 2019

चारा डिपो संचालन में लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

बाड़मेर, 19 जून। रामसर पंचायत समिति की देरासर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार को चारा डिपो संचालन में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को देरासर ग्राम पंचायत में चारा डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आने के साथ मौके पर चारा नहीं मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए राजकीय कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार को राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 13 के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए निलंबित कर दिया। निलंबन काल के दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार का मुख्यालय पंचायत समिति शिव रहेगा। साथ ही नियमानुसार निर्वहन भत्ता देय होगा।

पशु शिविर अनुदान के लिए 3.48 करोड़ आवंटित

बाड़मेर 19 जून 2019। बाड़मेर जिले में अभावसंवत 2075 के दौरान संचालित पशु शिविर के भुगतान के लिए उपखंड अधिकारियों को अधिकृत करते हुए 3 करोड़ 48 लाख 24 हजार 960 रुपए की राशि आवंटित की गई है। 
अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बाड़मेर उपखंड अधिकारी को 20 लाख 94 हजार 600 रुपए, बायतु को 4 लाख 71 हजार 110 रुपए, सेड़वा को 36 लाख 56 हजार 800 रुपए, सिणधरी को 7 लाख 55 हजार 850 रुपए, बालोतरा को 33 लाख 2 हजार 500 रुपए, धोरीमन्ना को 14 लाख 30 हजार 250 रुपए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चौहटन उपखंड अधिकारी को 18 लाख 80 हजार 800 रुपए,सिवाना को 12 लाख 68 हजार 550 रुपए, गुड़ामालानी को 21 लाख 77 हजार 400 रुपए,शिव को 1 करोड़ 21 लाख 80 हजार 700 रपए एवं रामसर उपखंड अधिकारी को 56 लाख 6 हजार 400 रुपए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपखंड अधिकारियों को
पशु शिविर के अनुदान की राशि के भुगतान आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं।  इसके अलावा आवंटित बजट का भुगतान केंद्रीय मद से 75 एवं राज्य मद से 25 फीसदी के अनुपात में करने के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना-2019

ऋण माफी क्लेम प्रस्तुत करने के संबंध दिशा-निर्देश जारी

बाड़मेर, 19 जून। राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना-2019 के क्लेम सहकारी बैंक दो चरणों में प्रस्तुत कर सकेंगे। विभाग ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए है। इसके लिए समय सीमा भी तय की गई है।
सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि अवधिपार ऋण प्रकरणों के संबंध में प्राथमिक क्लेम 31 मार्च, 2019 के आधार पर अवशेष क्लेम 30 जून की स्थिति के आधार पर 15 अगस्त तक प्रस्तुत कर सकेगें। इसी तरह अनावधिपार ऋण प्रकरणों के संबंध में प्राथमिक क्लेम तीस जून, 2019 के आधार पर 31 जुलाई तक तथा अवशेष क्लेम 30 सितम्बर की स्थिति के आधार पर 31 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ब्याज क्लेम त्रैमासिक आधार पर प्रस्तुत किए जाने हाेंगे। अवधिपार ऋण प्रकरणों के संदर्भ में प्रथम ब्याज क्लेम 31 मार्च, 2019 त्रैमासिक समाप्ति के आधार पर तैयार किया जाना होगा, जो कि 30 जून, 2019 तक प्रस्तुत किया जा सकेगा। अनावधिपार ऋण प्रकरणों के संदर्भ में प्रथम ब्याज क्लेम देय तिथि से 30 जून तक तैयार किया जाएगा, जो कि 31 जुलाई, 2019 तक प्रस्तुत किया जा सकेगा। इसके बाद त्रैमासिक समाप्ति के आगामी 6 माह की 15वें दिवस तक ब्याज क्लेम प्रस्तुत करने होगे।

पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव की समीक्षात्मक बैठक आज

बाड़मेर, 19 जून। पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव की पूर्व तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में गुरूवार को प्रातः 10 बजे समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया जाएगा।  
उप जिला निर्चाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बैठक मंे पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को अपने प्रकोष्ठ से संबंधित सूचना के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक 27 को

बाड़मेर,19 जून। जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक 27 जून को सांय 5 बजे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे जिला कलक्टर कार्यालय मंे आयोजित होगी। 
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इस बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। 

सिवाना में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 28 को

बाड़मेर,19 जून। औद्योगिक विकास एवं उद्योगो को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग विभाग, राजस्थान वित निगम, बैंकर्स तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से 28 जून को प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक एक दिवसीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन पंचायत समिति सिवाना में किया जाएगा। 
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के आवेदन प्रत्रों की जानकारी, दस्तकारों के शिल्पी पहचान-पत्र, प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा आवेदन पत्र तथा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2014 ऑनलाइन करने की जानकारी करवाई जायेगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।  

जिला कलक्टर ने किया बेरियांे का निरीक्षण,जीर्णोद्वार कार्य शुरू करवाने के निर्देश

बाड़मेर, 19 जून। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को रामसर का पार मंे सोनिया चैनल एवं बेरियांे का निरीक्षण किया। उन्हांेने बेरियांे के जीर्णाेद्वार के कार्य को अतिशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को रामसर का पार परंपरागत जल स्त्रोत बेरियांे का निरीक्षण किया। उन्हांेने बेरियांे मंे सेजे के पानी एकत्रित होने के बारे में ग्रामीणांे एवं विभागीय अधिकारियांे से विस्तार से जानकारी ली। जिला कलक्टर गुप्ता ने ग्रामीणांे से पानी की उपलब्धता के बारे मंे जानकारी लेने के साथ उसकी गुणवत्ता को परखा। ग्रामीणांे ने बताया कि यहां सोनिया चैनल का निर्माण होने से पहाड़ांे का पानी रामसर का पार मंे एकत्रित होता है। इससे बेरियांे के जल स्तर मंे सुधार हुआ है। इस दौरान जिला कलक्टर ने सोनिया चैनल का निरीक्षण किया। उन्हांेने महात्मा गांधी नरेगा मंे स्वीकृत बेरियांे के जीर्णोद्वार के कार्य को प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण, विकास अधिकारी बाबूसिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


जिला मुख्यालय पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित

बाड़मेर,19 जून। बाड़मेर जिले मंे बाढ़ एवं अतिवृष्टि के खतरे से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के दायित्व निर्वहन के लिए जिला मुख्यालय पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है। यह सेंटर 24 घंटे आगामी 30 सितंबर तक कार्यशील रहेगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष मंे कार्यरत कार्मिक निर्धारित डयूटी के अनुरूप इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर मंे कार्य करेंगे। यह आपदा प्रबंधन एवं सहायता कार्य से संबंधित सूचनाआंे के आदान-प्रदान के साथ इस पर की गई कार्यवाही का ब्यौरा एक पंजिका मंे संघारित करेंगे। साथ ही समय-समय पर प्रभारी अधिकारी को अवलोकन के लिए पेश करेंगे। इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के दूरभाष 02982-222226 एवं टोल फ्री नंबर 1077 है।

चिकित्सक संवेदनशीलता से कार्य कर आमजन को राहत पहुंचाएंःजैन

बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया


बाड़मेर,19 जून। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बुधवार को राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्हांेने चिकित्सकांे को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
विधायक मेवाराम जैन ने राजकीय चिकित्सालय के प्रत्येक वार्ड एवं विभाग मंे पहुंचकर व्यवस्थाआंे की जानकारी ली। इस दौरान उन्हांेने चिकित्सकांे से कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को आसानी से उपचार की सुविधा मिले। इसके अलावा निःशुल्क दवा योजना का लाभ आम आदमी को मिले इसके लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. एन.डी.सोनी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव मितल उपस्थित रहे। इसके उपरांत विधायक मेवाराम जैन ने मेडिकल रीलिफ सोसाइटी की बैठक में भाग लिया। उन्हांेने चिकित्सालय मंे क्षतिग्रस्त सड़कांे को सही करवाने के निर्देेेश दिए। बैैैठक केेे दौरान बताया गया कि आमजन की लगातार यह शिकायतें आ रही है कि डॉक्टर्स ओपीडी समय में निर्धारित जगह पर बैठते नही है। ऐसे मंे मरीज को मजबूरन डॉक्टर्स के घर जाना पड़ता है, इसको लेकर बैठक में ऐसी लापरवाही के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान आवश्यकता के मुताबिक नए पंखे, एसी लगाने, एम्बुलेंस की कमी की पूर्ति करने ,निशुल्क दवाई का काउंटर मुख्य भवन में स्थापित करने ,सफाई व्यवस्था को सुधारने ,अनावश्यक मरीज को रेफर नहीं करने समेत कई महत्वपूर्ण बिन्दूआंे पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विधायक जैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जिला चिकित्सालय बाड़मेर में आने वाले मरीज को बेहतर इलाज की सुविधा मिले। इसके लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।



बाड़मेर मंे 19 पाक विस्थापितांे को भारतीय नागरिकता, जिला कलक्टर ने बांटे प्रमाण पत्र

पाक विस्थापितांे का कई वर्षाें का अधूरा सपना हुआ पूरा, मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार

बाड़मेर,19 जून। बाड़मेर जिले मंे पिछले कई वर्षाें से निवास कर रहे पाक विस्थापितांे को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान पाक विस्थापितांे ने खुशी का इजहार करते हुए बताया कि भारतीय नागरिकता मिलने से उनका कई वर्षाें पुराना सपना साकार हो गया।
कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने पाक विस्थापितांे को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्हांेने मतदाता सूची मंे नाम जुड़वाने का अनुरोध किया। बाड़मेर जिले मंे पिछले एक दशाक से अधिक समय से निवासरत 19 पाक विस्थापितांे को राज्य सरकार ने भारतीय नागरिकता प्रदान की है। इस दौरान पाक विस्थापितांे ने अपने अनुभव साझा करने के साथ मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान गृह विभाग के प्रतिनिधि के रूप मंे कनिष्ठ सहायक दयाराम गुर्जर उपस्थित रहे।
इनको मिली भारतीय नागरिकताः राज्य सरकार ने बाड़मेर जिले मंे निवासरत पाक विस्थापित श्रीमती समंद कंवर पुत्री नरसिंह, रेहमतसिंह पुत्र करणसिंह, धर्मेन्द्र पुत्र पीरदान, देवीदान पुत्र आईदान, सुजानसिंह पुत्र सरूपसिंह, लाल जी पुत्र आमजी, श्रीमती ढेल कंवर पुत्री सरूपसिंह, श्रीमती एवन बाई पुत्री पीरदानसिंह, श्रीमती रेखा पुत्री कालूसिंह, मनवरसिंह पुत्र कुशलसिंह, श्रीमती वसंद कंवर पुत्री नरसिंह, श्रीमती फूल कुमारी पुत्री जसवंतसिंह, श्रीमती नंद कंवर पुत्री नरबतसिंह, हड़मतसिंह पुत्र लाल जी, श्रीमती तारूबाई पुत्री गेमरसिंह, श्रीमती किरण बाई पुत्री लालजी, श्रीमती बबलू कंवर पुत्री मेहताबसिंह, गिनाबाई पुत्री बिहारीलाल, पिन्टूबाई पुत्र कुशलसिंह को भारतीय नागरिकता जारी की।
एक ही परिवार के चार सदस्यांे को मिली नागरिकताः भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वालांे मंे एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल है। इसमंे लालजी, उनकी पत्नी रेखाकंवर, पुत्र हड़मतसिंह एवं पुत्री किरण बाई शामिल है। भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र लेने के लिए ताराचंद सोनी अपनी पत्नी गिना बाई एवं छोटे बेटे के साथ पहुंचे। भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र लेने के लिए पाक विस्थापितांे मंे खासा उत्साह देखा गया।
प्रदेश मंे 34 पाक विस्थापितांे को भारतीय नागरिकताः राज्य सरकार ने प्रदेश में लंबे समय से निवास कर रहें 34 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। इसमंे बाडमेर के 19, पाली के 10 एवं जालोर के 5 पाक विस्थापित सम्मिलित हैं। जनवरी 2019 से 17 जून 2019 तक 79 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। 



योग गुरू बालाराम जाणी के सानिध्य में योग शिविर शुक्रवार को

बाड़मेर, 19 जून। पांचवे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सैनिक विश्राम गृह बाड़मेर प्रांगण में योग गुरू पूर्व सैनिक बालाराम जाणी के सानिध्य में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवान ने बताया कि गौरव सेनानियांे से शिविर में आने का अनुरोध किया गया है।

योग दिवस कार्यक्रम के आयोजन के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें: शर्मा

आदर्श स्टेडियम मंे शुक्रवार सुबह 7 बजे से आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बाड़मेर, 19 जून। जिला मुख्यालय पर पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे शुक्रवार को आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह आयोजित किया जाना है। विभागीय अधिकारी इसके लिए पुख्ता व्यवस्थाआंे के साथ आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करवाएं। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने जिला मुख्यालय पर बुधवार को योग दिवस समारोह की तैयारियों संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित होगा। इसके लिए आमजन से प्रातः 6 बजे तक स्टेडियम परिसर मंे पहुंचने का अनुरोध किया जाए। ताकि वे जिला स्तरीय समारोह मंे शिरकत कर सकें। उन्होने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में सरकारी अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे, गणमान्य नागरिकांे, एन.एस.एस., एन.सी.सी., विधार्थियों के सहयोग से अधिकाधिक लोगांे की सहभागिता सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्हांेने आदर्श स्टेडियम परिसर मंे यातायात, वाहन पार्किंग एवं प्रवेश तथा निकासी संबंधित समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले में पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उपखंड एवं विकास अधिकारी समुचित इंतजाम सुनिश्चित करें। उन्हांेने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को निर्देशित किया कि वे जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होने नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया कि वे कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, सफाई एवं हॉर्डिग्स की व्यवस्थाएं करवाएं। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम में आम जन की सहभागिता को अधिकाधिक बढाने के लिए होर्डिंग्स, पेम्पलेट के साथ-साथ शहर में वाहन घुमाकर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में मॉरनिंग वॉक पर आने वाले नागरिकों, स्कूल कॉलेज के छात्रों, एनसीसी केडेट्स को कार्यक्रम में शिरकत करने का आग्रह किया जाए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, नगर परिषद के आयुक्त पवन मीणा, अधीक्षण अभियन्ता हेमन्त चौधरी, हरिकृष्ण चामोली, तहसीलदार जे.एस. आशिया, आयुर्वेद विभाग के डॉ. नरेन्द्र कुमार, व्याख्याता आदर्श किशोर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।   

अम्बेडकर पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित

बाड़मेर,19 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर पुरस्कारों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है।
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव सांवरमल वर्मा ने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर सामाजिक सेवा, महिला उत्थान एवं न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्था एवं व्यक्ति को अम्बेडकर सामाजिक सेवा, अम्बेडकर महिला एवं अम्बेडकर न्याय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।  वर्मा ने बताया कि अम्बेडकर सामाजिक सेवा के तहत एक लाख रूपए नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है, जबकि शेष दो श्रेणियों में 51000-51000 रूपए नकद एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष यह पुरस्कार अम्बेडकर जयन्ती पर दिए जाते है, चूंकि इस वर्ष निर्वाचन आचार संहिता लागू थी, अतः इस बार प्रस्ताव अब आमंत्रित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव 15 जुलाई 2019 तक निदेशालय के पते पर डाक से अथवा व्यक्तिशः जमा कराए जा सकते है। इस संबध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in  अथवा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन 30 जून तक ऑनलाइन करने होंगे

बाड़मेर, 19 जून। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध मंे जारी नवीनतम गाइडलाइन के अनुसार अब दो हैक्टेयर से अधिक भूमि वाले काश्तकार भी योजना में पात्र होंगे। इसके लिए पात्र किसानांे को 30 जून तक ई-मित्र के माध्यम से आवेदन करना होगा। जिले के समस्त राजस्व एवं विकास अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है कि पात्र किसानांे के आवेदन करवाना सुनिश्चित करवाएं। 
     जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानांे के बैंक खातों मंे प्रति वर्ष 6 हजार रूपए की राशि सीधे जमा होगी। उन्होंने बताया कि वीडियो कांफ्रेसिंग मंे मुख्य सचिव की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार जिन काश्तकारों की भूमि 2 हैक्टेयर से अधिक है एवं जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नही मिला है, वे सभी काश्तकार इससे लाभाविन्त होने के लिए ई-मित्र के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन कर सकते है। उन्हांेने बताया कि जिला स्तर पर वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों, भू.अभिलेख निरीक्षकों, पटवारियों, विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए आगामी 30 जून तक अपने-अपने क्षेत्र के पात्र किसानों से ई-मित्र के जरिए ऑनलाइन आवेदन करवाना सुनिश्चित करवाएं। उनके मुताबिक नई गाइडलाइन के अनुसार वर्तमान एवं पूर्व मंत्री, वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक, महापौर तथा जिला प्रमुखों को योजना का फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा राज्य सरकार के वेतन भोगी कर्मचारी एवं पेंशनर्स, बोर्ड, निगमों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले नियमित कर्मचारी भी इसी श्रेणी में रखे गए हैं, लेकिन मल्टी टास्क स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा ग्रुप डी के सरकारी कर्मचारियों को योजना का फायदा मिलेगा। वहीं आयकर दाता किसान भी योजना के लिए पात्र नहीं माने गए हैं। इनके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टेड अकाउंटेंट एवं आर्किटेक्ट भी योजना का फायदा नहीं ले सकेंगे। इधर, रामसर उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण ने बताया कि ई-मित्र पर पंजीकरण करवाए बिना किसानांे को इस योजना का लाभ मिल नहीं सकेगा। उन्हांेने बताया कि किसानांे को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ई-मित्र पर आवेदन ऑनलाइन करवाने के लिए बैंक खाता डायरी, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, जमा बंदी, खेत खाता संख्या साथ लेकर जानी होगी। 

राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में रिक्त पदांे के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित

बाड़मेर, 19 जून। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में सदस्य न्यायिक एवं सदस्य गैर-न्यायिक  एवं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंचो में अध्यक्ष एवं सदस्यों के रिक्त पदों के लिए इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन-पत्र निर्धारित प्रारूप में 15 जुलाई, 2019 तक आमंत्रित किए गए है।
राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के रजिस्ट्रार भवानी शंकर पाण्ड्या ने बताया कि सदस्य न्यायिक के 4 एवं सदस्य गैर-न्यायिक के 4 पदों पर तथा जिला मंचों के अध्यक्ष के 18 पदों एवं सदस्य महिला के 21 तथा सदस्य ओपन केटेगरी के 18 रिक्त पदों के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए है। इसमें जिला मंचों के अध्यक्ष एवं सदस्यों की 31 मार्च 2020 तक की रिक्तियां सम्मिलित है। उन्हांेने बताया कि राज्य सरकार की ओर से गठित चयन समिति की अभिशंषा पर चयन किया जाएगा। चयन समिति की ओर से उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकेगा। साक्षात्कार की सूचना आवेदक आयोग की वेबसाइट  www.rscdrc.food.rajasthan.gov.in  से प्राप्त कर सकेंगे। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप के साथ, स्वयं की तीन पासपोर्ट साईज फोटो सहित रजिस्ट्रार, राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, हैण्डलूम हवेली, अशोक मार्ग, सी-स्कीम, राज.जयपुर में व्यक्तिगत अथवा डाक के माध्यम से भेज सकते है।

आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासांे मंे प्रवेश के लिए विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन

बाड़मेर, 19 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास योजना संचालित की जा रही है। प्रदेश में बालक-बालिकाओं के लिए 24 आवासीय विद्यालयों तथा 802 छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। इसमंे प्रवेश के लिए विभिन्न वर्गाें के विद्यार्थी आवेदन कर सकते है।
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव सांवरमल वर्मा ने बताया कि अनुुसूचित जाति क्षेत्रों में स्थापित आवासीय विद्यालयों में 60 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति वर्ग, 15 प्रतिशत स्थान अन्य पिछडा वर्ग, विशेष पिछडा वर्ग सहित तथा 10 प्रतिशत आर्थिक पिछडा वर्ग के लिए निर्धारित है। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति क्षेत्रो में स्थापित आवासीय विद्यालयों में 60 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जनजाति, 15 प्रतिशत अनु.जाति वर्ग, 15 प्रतिशत स्थान अन्य पिछडा वर्ग, विशेष पिछडा वर्ग सहित तथा 10 प्रतिशत आर्थिक पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित है। उन्हांेने बताया कि विशेष पिछडा वर्ग के क्षेत्र में स्थापित आवासीय विद्यालयों देवनारायण आवासीय विद्यालय में 60 प्रतिशत स्थान विशेष पिछडा वर्ग के लिए, अनु.जाति वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग तथा आर्थिक पिछडा वर्ग के लिए 10-1010 फीसदी स्थान आरक्षित है। उनके मुताबिक निष्क्रमणीय पशुपालकों के बच्चों के लिए संचालित आवासीय विद्यालयों में 100 प्रतिशत स्थान उनके लिए आरक्षित है। इसी तरह भिक्षावृृति एवं अन्य अवांछित वृृतियों में लिप्त परिवारों के बच्चों के लिए संचालित आवासीय विद्यालयों में 100 प्रतिशत स्थान भिक्षावृृति एवं अन्य वृृतियों में लिप्त परिवारों के बच्चों के लिए आरक्षित है। वर्मा ने बताया कि छात्रावासों में भी विभिन्न वर्गो के विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस संबध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट  www.sje.rajasthan.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

विकास के संकल्प के साथ केयर्न सीएसआर पार्टनर कनसिलेव का समापन

बाड़मेर,19 जून। बाड़मेर जिले मंे सामाजिक सरोकार के तहत सामुदायिक विकास के कार्यक्रमांे की प्रभावी क्रियान्विति एवं विकास के संकल्प के साथ बुधवार को दो दिवसीय केयर्न सीएसआर पार्टनर कनसिलेव का समापन हुआ। इस दौरान सामाजिक सरोकार के तहत संचालित कार्यक्रमांे की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ विभिन्न संगठनांे ने अपने अनुभव साझा किए।
इस दौरान केयर्न सीएसआर हेड माधवी झा ने कहा कि कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी के तहत समाज के गरीब एवं पिछड़े तबके के कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमांे की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने सकारात्मक पहल के जरिए समाज के प्रत्येक तबके के सर्वागीण विकास की दिशा मंे समन्ववित प्रयास तथा कार्य करने की बात कही। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उप महाप्रबंधक सलोनी विज, केयर्न वेदांता सीएसआर हेड अर्णव, सीएसआर मैनेजर भानू प्रताप सिंह, सी.पी.सिह राजावत, डॉ.उमा बिहारी द्विवेद्वी समेत विभिन्न संस्थाआंे के प्रतिनिधियांे ने कार्यक्रमांे की क्रियान्विति के संबंध मंे सुझाव देने के साथ समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की बात कही। इस दौरान सीएसआर पार्टनर संस्थाओं ने वित्तीय वर्ष 2018-2019 के कार्यक्रमों, लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ रणनीति एवं परिणामों के साथ आगामी एक वर्षीय कार्यक्रम योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संध्या ठाकुर ने किया। 

मंगलवार, 18 जून 2019

केरोसीन की अधिकतम खुदरा विक्रय दर निर्धारित

बाडमेर, 18 जून। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरित किए जाने वाले केरोसीन ब्लू डाईड की अधिकतम खुदरा विक्रय दर 35 रूपए प्रति लीटर जीएसटी सहित समस्त खर्चो को सम्मिलित कर निर्धारित की गई है।
जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को उपभोक्ताओं को केरोसीन का वितरण 35 रूपये प्रति लीटर की दर से करने के निर्देश दिए है।

कार्मिकों की एनपीएस कटौतियों की जांच करने के निर्देश

बाड़मेर, 18 जून। जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उनके अधीन एक जनवरी, 2004 के पश्चात् नियुक्त कर्मचारियों की एन.पी.एस. कटौतियों के स्टेटमेन्ट की जांच करने के निर्देश दिए गए है।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक करणसिंह चारण ने बताया कि कार्मिकों की कटौतियों में अन्तर या गैप हो तो उस अवधि का पूर्ण विवरण यथा टीवी नम्बर, भुगतान तिथि तथा रोकड मद के लिए चालान की कुल राशि एवं जमा कराने की तारीख आदि का पूर्ण विवरण एक सप्ताह में उपलब्ध करावें। उन्होने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बकाया राशि को गम्भीरता से लेते हुए सही खाते में हस्तान्तरित करने के लिए बार-बार निर्देशित किया जा रहा है। चाही गई सूचना के अभाव में कर्मचारियों की राशि बकाया रहने पर उनसे होने वाले ब्याज के नुकसान की समस्त जिम्मेवारी संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी की रहेगी। उक्त सूचना बीमा विभाग की विभागीय ई मेल आईडी ad.bar.sipf@rajasthan.gov.in पर भी भिजवाई जा सकती है। 

राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के रिक्त पदांे के लिए आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 18 जून। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग मंे रिक्त पदांे के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2019 है।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच की सदस्य निर्मला सिंहल ने बताया कि न्यायिक सदस्य के 4, गैर न्यायिक सदस्य के 4 एवं राज्य के विभिन्न जिला मंचांे मंे अध्यक्ष के 18 पदांे, पुरूष सदस्यांे के 18 एवं महिला सदस्यांे के 21 पदांे पर भर्ती के आवेदन आमंत्रित किए गए है। भर्ती की शर्ताें, योग्यता, विहित आवेदन पत्र सेेे संबंधित अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट  www.rscdrc.food.rajasthan.gov.in  

पर उपलब्ध है। उन्हांेने बताया कि जिन अभ्यर्थियांे ने विज्ञप्ति 22 जनवरी 2019 के अनुसरण मंे इन पदांे के लिए आवेदन कर रखे है, उनको दुबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के गठन के लिए मांगे आवेदन

बाड़मेर,18 जून। भारतीय मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम-2017 की अनुपालना में प्रदेश में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। इस प्राधिकरण में गैर सरकारी सदस्यों और संस्थाओं को मनोनीत करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 
नेशनल मेंटल हैल्थ प्रोग्राम के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्राधिकरण में विख्यात मनोचिकित्सक, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, साइकेट्रिक सोशल वर्कर, साइकेट्रिक नर्स, गैर सरकारी संगठन, मानसिक रोगी की देखभाल करने वाले, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की श्रेणियां शामिल की जाएंगी। आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट  www.rajswasthya.nic.in  पर उपलब्ध है। पात्र व्यक्ति या संस्थान 29 जून को सायं 5 बजे तक तक आवेदन कर सकते हैं।    

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध मंे बैठक 21 जून को

बाड़मेर, 18 जून। बाड़मेर जिले मंे 21 जून को प्रातः 7 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियांे के संबंध मंे बुधवार को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे बैठक रखी गई है। इस बैठक मंे विभागीय अधिकारियांे एवं संगठनांे के प्रतिनिनिधियांे को उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

केयर्न सी.एस.आर पार्टनर कनसिलेव का आयोजन

बाड़मेर,18 जून। केयर्न वेदंाता फाउडेशन ऑयल एण्ड गैस के सौजन्य से सामाजिक सरोकारों के तहत बाड़मेर एवं जालोर जिले में संचालित कार्यक्रमों के पार्टनर के प्रमुखों एवं सीनीयर स्टॉफ के साथ आयोजित पार्टनर कार्य समीक्षा एवं आगामी कार्य रणनीति की कार्य योजना निर्माण बैठक का आयोजन होटल कैलाश इन्टरनेशनल में हुआ ।
दो दिवसीय केयर्न सीएसआर पार्टनर कनसिलेव के दौरान पार्टनर संस्थाओं ने वित्तीय वर्ष 2018-2019 के तहत किए गए कार्यक्रमो, लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ रणनीति एवं परिणामों के साथ आगामी एक वर्षीय कार्यक्रम योजना का गतिविधि वाइज प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान केयर्न सीएसआर हेड माधवी झा, डीजीएम सलोनी विज, केयर्न वेदांता सीएसआर हेड अर्णव, बाड़मेर सीएसआर मैनेजर भानू प्रताप सिंह, सी.पी.सिह राजावत, डॉ.उमा बिहारी द्विवेद्वी सहित पार्टनर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित संभागियांे ने अपने-अपने सुझाव एवं रफ्तार को सकारात्मक रूप से गति प्रदान कर समुदाय को सशक्त मजबूत एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए पहल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संध्या ठाकुर ने किया। 

पंचायत समिति सदस्य उप चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बुधवार को

बाड़मेर, 18 जून। बाड़मेर जिले मंे पांच स्थानांे पर होने वाले पंचायत समिति सदस्यांे के उप चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र बुधवार को दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से उप चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
उनके मुताबिक बाड़मेर जिले मंे 3 सरपंच, 5 पंचायत समिति सदस्य एवं 27 वार्ड पंचांे के रिक्त पदों पर उप चुनाव कराए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे पंचायत समिति सदस्य के उप चुनाव के लिए गुड़ामालानी मंे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 18, सेड़वा मंे 15 एवं 18, गिड़ा मंे 5 एवं कल्याणपुर मंे 3 के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 19 जून है। इसका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि 20 जून को सुबह 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 21 जून को दोपहर तीन बजे तक रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को 3 बजे बाद चुनाव चिन्हों का आंवटन तथा आवश्यक होने पर 30 जून को प्रातः 7 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। उनके मुताबिक दो जुलाई को प्रातः 8 बजे से मतगणना की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शर्मा ने बताया कि पंच एवं सरपंचो के उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार 17 जून को नियम 23 के सपठित नियम 55, 56, 57 के अर्न्तगत लोक नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके लिए 25 जून को प्रातः 8 से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, प्रातः 11 बजे से नाम निर्देशन की संवीक्षा एवं दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी ली जा सकेगी। तीस जून को प्रातः 7 बजे से सांय 5 बजे तक आवश्यक होने पर मतदान किया जाएगा। मतगणना 30 जून को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी। उन्हांेने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान के लिए मतदाता को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी फोटो मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असफल रहता है तो उसे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अनुमोदित अन्य वैकल्पिक फोटो दस्तावेज साथ लाने होंगे। उप चुनाव के लिए मतदान इलेक्ट्रॅानिक वोंटिग मशीन से कराया जाएगा। इधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने एक आदेश जारी कर पंचायती राज उप चुनाव के लिए विभिन्न शाखाआंे मंे कार्मिकांे की प्रतिनियुक्ति करते हुए निर्वाचन संबंधित कार्य संपादित करने के निर्देश दिए है।

वित्तीय समावेशन एवं बैंकिंग योजनाआंे के बारे मंे जानकारी दी

बाड़मेर,18 जून। एसबीआई आरसेटी एवं राजीविका के संयुक्त तत्वावधान मंे जोगासर गांव मंे वूमेन टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक उमेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य, जिला अग्रणी प्रबंधक बैंक अधिकारी महेश शर्मा एवं नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी डॉ दिनेश प्रजापत के विशिष्ट आतिथ्य मंे संपन्न हुआ।,
इस दौरान मुख्य अतिथि सहायक महाप्रबंधक उमेश शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियांे को वित्तीय समावेशन एवं बैंकिंग योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से समक्ष बनने का प्रयास करें। उन्हांेने ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण मंे आरसेटी के प्रयासांे की सराहना की। जिला अग्रणी बैंक अधिकारी महेश शर्मा ने जनधन योजना, सुरक्षा बीमा, पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा समेत विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षणार्थियांे से स्वरोजगार से जुड़ने का आहन किया। जिला विकास अधिकारी दिनेश प्रजापत ने नाबार्ड की ओर से  संचालित ग्रामीण विकास, कृषि एवं पशुपालन डेयरी संबंधित योजनाओ की जानकारी दी। उन्हांेने योजनाआंे से लाभांवित होने का आहवान किया। राजीविका के जिला स्किल मैनेजर आशीस तवर ने बताया कि बाड़मेर जिले राजीविका की ओर से संचालित स्वय सहायता समूह की महिलाओं को लिवलीहूड के लिए कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर निदेशक आरसेटी के निदेशक ब्रजेश शर्मा ने आरसेटी की ओर से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। समापन समारोह के शुरूआत मंे आरसेटी निदेशक ब्रजेश शर्मा ने अतिथियांे का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक गौतम पन्नू ने किया।

मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

बाड़मेर, 18 जून। सड़क हादसे मंे व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने एक आदेश जारी कर बड़नावा जागीर निवासी भीखे खान पुत्र नूरे खान की सड़क हादसे मंे मृत्यु होने पर उसकी आश्रित श्रीमती मुनी पत्नी स्वर्गीय भूरे खान को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्षा जल संरक्षण के लिए लिखा सरपंचांे को पत्र

बाड़मेर, 18 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्षा जल संरक्षण के लिए सरपंचांे को पत्र लिखा है। विकास अधिकारियांे के जरिए सरपंचांे तक प्रधानमंत्री का यह पत्र भिजवाया जा रहा है। इसके जरिए सरपंचांे से अनुरोध किया गया है कि वे ग्रामीणों को वर्षा जल के संरक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रयास करें। 
सरपंचांे को लिखे पत्र मंे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “प्रिय सरपंचजी, नमस्कार। मुझे उम्मीद है कि आप और पंचायत के मेरे सभी भाई और बहनें पूरी तरह स्वस्थ होंगे। बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। हम ईश्वर के आभारी हैं कि हमें पर्याप्त वर्षा जल का आशीर्वाद मिला है। हमें इस आशीर्वाद   के संरक्षण के लिए सभी प्रयास और व्यवस्था करनी चाहिए।” पत्र मंे सरपंचांे से ग्राम सभा के आयोजन के साथ उसमंे उनके संदेश को पढ़ने का अनुरोध किया गया है। पत्र में कहा गया है, “यह अनुरोध किया जाता है कि गांव में इस बात पर चर्चा होनी चाहिए कि जल संरक्षण कैसे किया जा सकता है। मुझे आप सभी पर भरोसा है कि बारिश के पानी की हर बूंद को बचाने के लिए पयार्प्त व्यवस्था की जाएगी।” प्रधानमंत्री ने चेक डैम और तालाबों के निर्माण का भी सुझाव दिया है, जहां वर्षा जल का उचित तरीके से संरक्षण किया जा सके। इधर, इस संबंध मंे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने विकास अधिकारियांे को निर्देशित किया है कि 30 जून से पूर्व ग्राम सभा का आयोजन करवाएं। ग्राम सभा की थीम जल संरक्षण के श्रमदान रखी जाए। इसके अलावा ग्राम पंचायत में वर्षा जल के भंडारण के लिए छोटे तालाबों की सफाई एवं निर्माण करने, पौधारोपण, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर वर्षा जल संग्रहण के लिए टैंक निर्माण, घरेलू एवं कृषि उददेश्यांे मंे भूजल पुनर्भरण के लिए घरो में सोख गढों का निर्माण करने, रैलियांे के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाने, गांवांे एवं विद्यालयांे मंे नुक्कड़ नाटक, लोक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति के जरिए वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाए। उन्हांेने जल संरक्षण संबंधित वाल पेटिंग करवाने के साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित करवाने के निर्देश दिए है।

3985 पशुओं के संरक्षण के लिए 32 शिविर स्वीकृत

बाड़मेर, 18 जून। अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमांत किसानों की ओर से अभाव अवधि के दौरान छोड़े गए पशुओं के संरक्षण के लिए 32 पशु शिविर स्वीकृत किए गए है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर पंचायत समिति की दूदाबेरी ग्राम पंचायत मंे अणदानियांे का तला, मलवा, समो की ढाणी, सोखरू, जालीपा ग्राम पंचायत मंे चक धोलका, चौहटन पंचायत समिति की भोजारिया ग्राम पंचायत मंे किफायत नगर, ग्राम पंचायत ढोक, सणाउ, उपरला ग्राम पंचायत मंे पराडि़या, धोरीमन्ना पंचायत समिति की मीठड़ा खुर्द ग्राम पंचायत, गडरारोड़ मंे आगासड़ी, हरसाणी, झणकली ग्राम पंचायत मंे झणकली एवं उनरोड़, खलीफा की बावड़ी मंे खलीफा की बावड़ी उर्फ मैदूसर, तामलोर, तानूमानजी ग्राम पंचायत मंे दूधोड़ा, तानुरावजी, गुड़ामालानी पंचायत समिति मंे धोलानाड़ा, रामसर पंचायत समिति मंे भाचभर, सेड़वा पंचायत समिति की भैरूड़ी ग्राम पंचायत मंे बाछला, गोड़ा, कारटिया, साता, तरला ग्राम पंचायत, शिव पंचायत समिति की आकली ग्राम पंचायत मंे थूंबली, धारवीकला मंे रणकदेव, नागड़दा ग्राम पंचायत मंे नागड़दा, नींबलनाडा एवं विरधसिंह की ढाणी मंे पशु शिविर स्वीकृत किए गए हैं। उन्हांेने बताया कि इन शिविरांे मंे 1119 बड़े एवं 5114 छोटे पशुआंे के संरक्षण की स्वीकृति जारी की गई है।

सोमवार, 17 जून 2019

पचपदरा में पेट्रो केमिकल निर्माण के लिए लीज डीड पर हस्ताक्षर

बाड़मेर, 17 जून। पचपदरा में एचपीसीएल की ओर से बनाए जाने वाले पेट्रो केमिकल के लिए सोमवार को लीज डीड पर हस्ताक्षर किए गए।  पचपदरा में प्रस्तावित पेट्रो केमिकल के लिए सांभरा में आवंटित की गई 625 बीघा भूमि की लीज डीड पर सोमवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं रिटेल हिन्दुस्तान पेट्रलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जोधपुर के उप महाप्रबंधक किशनलाल ने हस्ताक्षर किए। इस भूमि पर मार्केटिंग टर्मिनल, पेट्रो केमिकल उत्पाद, एलपीजी ल्यूबस के भंडारण, संचालन एवं वितरण,पाइप लाइन, रिटेल आउटलेट निर्गमन का कार्य किया जाएगा। इधर , लीज डीड पर हस्ताक्षर होने से पचपदरा में रिफाइनरी से संबंधित निर्माण कार्यो में गति आएगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसानांे का पंजीकरण करवाएं

जिला कलक्टर ने किसानांे के पंजीकरण के लिए एक सप्ताह तक अभियान चलाने के निर्देश दिए

बाड़मेर, 17 जून। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना योजना के तहत पात्र किसानांे को लाभांवित करने के लिए उनका पंजीकरण सुनिश्चित करवाएं। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उपखंड अधिकारियांे, तहसीलदारांे, गिरदावरांे एवं पटवारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियांे एवं कार्मिकांे के साथ  कृषि पर्यवेक्षक और बैंकर्स आपसी समन्वय से कार्य करें। ताकि पात्र किसानांे को इस योजना से लाभांवित किया जा सके। उन्होंने किसानों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 2 हेक्टेयर तक राइडर समाप्त कर पात्र लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। पूर्व में किसान सम्मान निधि का फायदा उन्हीं किसानों को मिल रहा था, जिनके पास 2 हैक्टेयर से ज्यादा भूमि नहीं थी। उन्हांेने बताया कि अब केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर भूमिहीन को छोड़कर अन्य किसानों के लिए इस योजना को लागू कर दिया है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आगामी एक सप्ताह मंे पात्र किसानांे का समीपवर्ती ई-मित्र पर पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जिले के करीब 4 लाख किसानांे के मोबाइल पर पंजीकरण करवाने संबंधित संदेश भेजा जा रहा हैं। उन्हांेने कहा कि विभिन्न माध्यमांे के जरिए किसानांे तक यह जानकारी पहुंचाई जाए कि ई-मित्र पर पंजीकरण करवाने पर उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकेगा। पंजीकरण करवाने के लिए किसानांे को नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर भूमि की जमाबंदी, आधार कार्ड और फोटोयुक्त बैंक पासबुक के साथ उपस्थित होना होगा।
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाः इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष किसानों के खाते में 6 हजार रुपए तीन किश्तों में जमा होंगे। नई गाइडलाइन के अनुसार वर्तमान, पूर्व मंत्री, वर्तमान, पूर्व सांसद, विधायक, महापौर एवं जिला प्रमुखों को योजना का फायदा नहीं मिलेगा। राज्य सरकार के वेतनभोगी कर्मचारी एवं पेंशनर्स, बोर्ड, निगमों तथा सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले नियमित कर्मचारी भी इसी श्रेणी में रखे गए हैं। हालांकि मल्टी टास्क स्टॉफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं ग्रुप डी के सरकारी कर्मचारियों को इस योजना का फायदा मिलेगा। आयकर दाता किसान भी इस योजना के लिए पात्र नहीं माने गए हैं। इसके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टेड अकाउंटेंट एवं आर्किटेक्ट भी योजना का फायदा नहीं ले सकेंगे।  

राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

बाडमेर, 17 जून। राज्य में स्थापित एमएसएमई एक्ट2006 में एक्नोलजमेन्ट, उद्योग आधार प्राप्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम क्षेत्र में कार्यरत उद्यमों को प्रत्येक श्रेणी के लिए पृथक-पृथक राजस्थान उद्योग रत्न पुररूकार से सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना 2016 हेतु पात्र उद्यमी 12 जुलाई,2019 तक अपने आवेदन पत्र जिला उद्योग केन्द्र बाडमेर में प्रस्तुत कर सकते है। 
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्रामराम देवासी ने बताया कि सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग श्रेणियों के 4 वर्गो मे प्रत्येक में 1-1 उद्यमी को प्रतिवर्ष इस पुरस्कार से सम्मनित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 1 हस्तशिल्पी एवं 1 बुनकर को हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार तथा बुनकर रत्न पुरस्कार से प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाएगा।
राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार में चयनित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्यमों को पृथक- पृथक 1 लाख रूपये तथा आर्टीजन्स एवं बुनकरों को भी 1 लाख रूपये प्रत्येक को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।  

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में ऑन लाईन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

बाडमेर, 17 जून। पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रथम वर्ष डिप्लोमा पाठयक्रम के लिए सत्र 2019-20 हेतु ऑन लाईन प्रवेश जारी है।
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार जयसवाल ने बताया कि सत्र 2019-20 के लिए प्रथम वर्ष डिप्लोमा पाठयक्रम की यांत्रिकी, विद्युत, इलेक्ट्रोनिक ब्रान्च हेतु प्रत्येक में 20 तथा केमीकल ब्रान्च में 40 सीटों हेतु ऑन लाईन आवेदन आमन्त्रित किये गये है। उन्होने बताया कि इच्छुक छात्र ूूूण्ीजमण्तंरंेजींदण्हवअण्पद अथवा ूूूण्कजमण् तंरंेजींदण्हवअण्पद पर 3 जुलाई, 2019 तक ऑन लाईन आवेदन कर सकते है।
उन्होने बताया कि वे छात्र जो पार्श्व प्रवेश पद्धति से पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक है 29 जून, 2019 तक उपरोक्त वेबसाइट पर ऑन लाईन आवेदन कर सकते है।

जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक 20 को

बाड़मेर, 17 जून। बाडमेर जिला पर्यटन विकास स्थाई समिति की बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 20 जून को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। 
पर्यटक स्वागत केन्द्र जैसलमेर के उप निदेशक ने संबंधित अधिकारियों से पर्यटन विकास से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श हेतु निर्धारित समय पर बैठक् में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

पशुआंे के टीकाकरण एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करेंःराठौड़

बाड़मेर,17 जून। नोडल अधिकारी संबंधित क्षेत्र मंे संचालित गौशालाआंे एवं पशु शिविरांे मंे संघारित पशुधन संरक्षण के लिए प्रत्येक सप्ताह आवश्यक रूप से भ्रमण करने के साथ टीकाकरण एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ दशरथसिंह राठौड़ ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक डॉ दशरथसिंह राठौड़ ने कहा कि जिले मंे पशुओं की अकाल की मौत संबंधित प्रकरणांे की तथ्यात्मक जांच करने के साथ सर्वे एवं उपचार दल बनाकर दो दिन मंे तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने अकाल राहत एवं पशु गणना कार्याें की समीक्षा करने के साथ विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डॉ राठौड़ ने सभी संस्थाओं में आवश्यक औषधियों एवं टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्हांेने पशुगणना कार्य में सुपरवाइजर स्तर से बाड़मेर मंे 25 हजार, सिणधरी मंे 22 हजार, चौहटन,रामसर एवं शिव मंे 7-7 हजार, सिवाना मंे 2 हजार तथा बालोतरा मंे 6 हजार हाऊसहॉल्ड फाइनलाइजेशन के बकाया कार्य को 19 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने वेलिडेशन कार्य सजग होकर करने के निर्देश देते हुए कहा कि नोडल अधिकारी प्रतिदिन पशुगणना कार्य की मोनेटरिंग करते हुए निर्धारित समय सीमा मंे डाटा फाइनलाइजेशन का कार्य पूरा करें। इस दौरान पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ अमीलाल सहारण ने बताया कि गौशालाओं एवं पशु शिविरों में संधारित पशुओं का समय-समय पर भ्रमण कर संबंधित क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारियों की ओर से मिनरल मिक्चर वितरण एवं डोजिंग करवाकर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में पशुओं में किसी भी प्रकार का संक्रामक रोग नहीं है। पशुओं में टीकाकरण का कार्य प्रगति पर है। अतिरिक्त निदेशक राठौड़ ने बाड़मेर जिले का भ्रमण कर अकाल की स्थिति का जायजा लिया। 


विशेष पैकेज के तहत खुलेंगे पशु शिविर,प्राथमिकता से ऑनलाइन प्रस्ताव भिजवाएं

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने उपखंड एवं विकास अधिकारियांे को दिए आवश्यक निर्देश


बाड़मेर,17 जून। बाड़मेर जिले मंे पशुधन संरक्षण के लिए विशेष पैकेज के तहत पशु शिविर खोले जाएंगे। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पशु शिविर खोलने के लिए ऑनलाइन प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए है। 
कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे पशुधन संरक्षण के लिए 20 करोड़ रूपए विशेष पैकेज के रूप प्राप्त हुए है। नए दिशा-निर्देशांे के अनुरूप शिविरांे मंे अब समस्त केटेगरी के पशुआंे को लाभांवित किया जाना है। उन्हांेने उपखंड एवं विकास अधिकारियांे को संबंधित ग्राम पंचायतांे के जरिए पशु शिविर खोलने के प्रस्ताव आनलाइन करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विभागीय अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए अधिकाधिक पशुपालकांे को लाभांवित करवाएं। जिन राजस्व गांवांे मंे पशु शिविरांे की जरूरत है, उनके प्रस्ताव ऑनलाइन करवाएं, ताकि वित्तीय स्वीकृति जारी की जा सके। गुप्ता ने पूर्व मंे स्वीकृत हो चुके पशु शिविरांे को भी प्राथमिकता से शुरू करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने पशु शिविरांे का निरीक्षण कर रिपोर्ट भिजवाने, मनरेगा मंे बेरियांे के जीर्णाेद्वार संबंधित कार्य शुरू करवाने एवं महिलाआंे के पेंशन संबंधित आवेदन मंे आवश्यक संशोधन करवाने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविरांे मंे मिलेगा पशु आहारः शिविरांे मंे बड़े पशु को प्रति दिन एक किलो एवं छोटे पशु को आधा किलोग्राम पशु आहार मिलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने राजफेड को 55 लाख रूपए अग्रिम राशि के तौर पर जमा करवाए गए है। समीपवर्ती पंचायत समिति मुख्यालय स्थित राजफेड के गोदाम मंे पशु आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। जहां से संबंधित शिविर संचालक को पशु आहार उपलब्ध होगा। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने विकास अधिकारियांे को पशु आहार का उठाव सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...