शनिवार, 12 जनवरी 2019

सरकारी नीतियांे एवं फैसलांे की क्रियान्विति सुनिश्चित करें : कल्ला


                बाड़मेर, 12 जनवरी। सरकारी नीतियांे एवं फैसलांे की क्रियान्विति सुनिश्चित की जाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बरतने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। विभिन्न योजनाआंे मंे 31 मार्च तक आवंटित लक्ष्यांे को प्राप्त किया जाएं। बाड़मेर जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भूजल, कला, साहित्य, संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग मंत्री बी.डी.कल्ला ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान प्रभारी मंत्री बी.डी.कल्ला ने कहा कि किसानांे को प्राथमिकता से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने कहा कि जन प्रतिनिधियांे के सहयोग से जन कल्याणकारी योजनाआंे की क्रियान्विति के जरिए आम आदमी को राहत पहुंचाई जाएं। राज्य सरकार के स्तर की समस्याआंे एवं बजट वगैरह के संबंध मंे जिला प्रशासन को अवगत कराएं। राज्य स्तर पर समस्याआंे के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि विकास योजनाआंे का बजट खर्च होना चाहिए। उन्हांेने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के पूर्ण बजट को व्यय करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। उन्हांेने मनरेगा मंे अधिकाधिक लोगांे को रोजगार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार ने बेहम कम समय मंे आम आदमी को राहत पहुंचाने वाले फैसले लिए है। किसानांे का ऋण माफ करने, पेंशन राशि मंे बढ़ोतरी के साथ एक लाख कृषि कनेक्शन दिए जा रहे है। आगामी पांच साल तक बिजली की दरंे नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्हांेने बाड़मेर जिले मंे पशु शिविर एवं चारा डिपो प्रारंभ करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने जन कल्याणकारी फैसलांे की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार आम आदमी को राहत प्रदान करने के लिए तत्पर है। उन्हांेने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा धरातल पर पहुंचे, इसके लिए विभागीय अधिकारी समन्वित प्रयास करें। उन्हांेने कहा कि जलप्रदाय योजनाआंे की नियमित रूप से मोनेटरिंग के जरिए जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएं। शिव विधायक अमीन खान ने कहा कि जलदाय विभाग मंे श्रमिकांे की भर्ती पर रोक लगी हुई है। पुराने कार्मिक सेवानिवृत हो गए है। ऐसे मंे कार्मिकांे की कमी के चलते पेयजल योजनाआंे का संचालन करना मुश्किल हो गया है। उन्हांेने जलदाय विभाग मंे रिक्त पदांे का हवाला देते हुए कार्मिकांे की नियुक्ति करवाने की जरूरत जताई। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने जलदाय विभाग के हेल्पर एवं फीटर वगैरह के स्थानांतरण के अधिकार स्थानीय अधिकारियांे को देने की बात कही। उन्हांेने जलप्रदाय योजनाआंे के लिए अनापति प्रमाण पत्र देने की बात कही। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि नागाणा क्षेत्र मंे पुरानी पाइप लाइनांे मंे जलापूर्ति चालू रखी जाएं। उन्हांेने कहा कि पहले नहरी पानी से तालाब भरने की बात कही। प्रभारी मंत्री कल्ला ने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को निर्देशित किया कि जिले मंे किसी भी इलाके मंे पानी की समस्या नहीं आनी चाहिए। चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि पहले जनता जल योजना के संचालन के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाता था। मौजूदा समय मंे ऐसा नहीं होने से दिक्कत हो रही है। उन्हांेने गौरव पथ के निर्माण मंे अनियमितता एवं विद्युत कनेक्शन से कई लोगांे के वंचित रहने का मामला उठाया। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से वंचित लोगांे को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाने तथा ग्रामीण इलाकांे मंे मीटर रीडरांे के जरिए नियमित रूप से रीडिग लेने की व्यवस्था करवाने की बात कही।
                बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री कल्ला ने बाड़मेर जिले के विधायकांे एवं जलदाय विभाग के अधिकारियांे को 16 जनवरी को जयपुर मंे उपस्थित होने के लिए कहा। जहां पेयजल से जुड़ी समस्याआंे एवं योजनाआंे की प्रगति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने कहा कि जिले मंे राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति के साथ पेयजल, चारे तथा रोजगार के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि बाड़मेर जिले की 103 ग्राम पंचायतांे मंे कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि 215 ग्राम पंचायतांे मंे कार्य प्रगति पर है। अब तक 82 हजार विद्युत कनेक्शन जारी किए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने चिकित्सा विभाग की योजनाआंे की प्रगति एवं स्वाइन फ्लू की स्थिति के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रीय मरू उद्यान, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, नर्मदा नहर परियोजना के साथ बिजली एवं पानी से जुड़े विभिन्न मुददांे पर चर्चा हुई। इस दौरान गडरारोड़ प्रधान तेजाराम मेघवाल, धोरीमन्ना प्रधान ताजाराम, चौहटन प्रधान कुंभाराम सेंवर,गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम, जिला परिषद सदस्य फतेह मोहम्मद सहित कई जन प्रतिनिधियांे ने जन समस्याआंे से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।







शुक्रवार, 11 जनवरी 2019

जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान विकास योजनाआंे की समीक्षा करेंगे

प्रभारी मंत्री कल्ला आज बाड़मेर के दौरे पर
     बाड़मेर, 11 जनवरी। जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भूजल, कला, साहित्य, संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग मंत्री बी.डी.कल्ला शनिवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे।      अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि प्रभारी मंत्री बी.डी.कल्ला शनिवार प्रातः 10.15 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। उनका दोपहर 2.30 बजे  जैसलमेर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

चन्द्रोदय ने सहायक निदेशक का पदभार संभाला


                बाड़मेर, 11 जनवरी। राजस्थान जनसंपर्क सेवा के अधिकारी नानकचन्द चन्द्रोदय ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय बाड़मेर में सहायक निदेशक का पदभार संभाला।
                सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय जयपुर के शासन सचिव ने आदेश जारी कर श्री नानकचन्द चन्द्रोदय को विभागीय पदौन्नति समिति की अनुशंसा पर सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय बाड़मेर में ही रिक्त सहायक निदेशक के पद पर पदस्थापित किया है। इस अवसर पर मीडियाकर्मियों ने उन्हे कार्यालय में आकर बधाई दी। श्री चन्द्रोदय ने मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उनकी प्राथमिकता राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करवाना रहेगा। उन्होने सूचना केन्द्र के विकास के साथ मीडिया सेन्टर तथा पत्रकारों के हितार्थ कार्य करवाने की बात कही।
                इससे पूर्व श्री चन्द्रादय सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, कलैक्ट्रेट परिसर जयपुर, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय बूंदी, सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय जयपुर, चुरू, ब्यावर, उदयपुर, अलवर एवं श्रीगंगानगर सेवाएं दे चुके है।

राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार से बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 11 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार से बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बालोतरा मंे जन सुनवाई के दौरान विभिन्न स्थानांे पर आयोजित कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को प्रातः 9 से 10 बजे तक बालोतरा कार्यालय मंे जन सुनवाई करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे बागावास, दोपहर 3 बजे दुर्गापुरा, बड़नावा मंे शाम 5 बजे आयोजित कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। शनिवार को बालोतरा मंे रात्रि विश्राम के उपरांत रविवार को प्रातः 9 से 10 बजे तक कार्यालय मंे जन सुनवाई करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे केसूंबला, दोपहर 1 बजे खोखसर, 2 बजे परेउ एवं शाम 4 बजे गिड़ा मंे आयोजित कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे। राजस्व मंत्री चौधरी रविवार को बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम करेंगे।

पात्र लोगांे को विकास योजनाआंे से लाभांवित करवाएं : खान


                बाड़मेर, 11 जनवरी। शिव विधायक अमीन खान ने शुक्रवार को रामसर उपखंड कार्यालय मंे आयोजित बैठक के दौरान विकास योजनाआंे एवं परियोजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की। उन्हांेने समस्त कार्याें मंे जनहित को प्राथमिकता देने के साथ पात्र लोगांे को विकास योजनाआंे से लाभांवित करवाने के निर्देश दिए।
                इस अवसर पर शिव विधायक अमीन खान ने उपस्थित विभागीय अधिकारियांे ने राज्य सरकार की ओर से चलाई विभिन्न विकास योजनाआंे की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान नर्मदा परियोजना के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मौजूदा समय मंे उपखंड रामसर की पेजयल योजनाआंे का सर्वे कार्य चल रहा है। बजट की उपलब्धता होने पर सितंबर 2019 तक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विधायक अमीन खान ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सही लाभार्थियांे को सम्मिलित कर समयबद्व तरीके से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि इस तरह की बैठक प्रत्येक दो माह मंे आयोजित होगी। इस दौरान उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण ने उपखंड क्षेत्र मंे संचालित विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पंचम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 जनवरी को


                बाड़मेर, 11 जनवरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाड़मेर एवं चौहटन स्थित समस्त न्यायालयों में 12 जनवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन किया जाएगा।
                तालुका विधिक सेवा समिति बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेन्द्र खरे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन और लंबित प्रकरणों को समाहित करते हुए शमनीय दांडिक अपराध अंतर्गत धारा एन.आई.एक्ट 138 ए पराक्राम्य विलेख अधिनियम, बैंक रिकवरी मामले, एमएसीटी मामले, पारिवारिक विवाद व अन्य सिविल मामले किराया सुखाधिकार निषेधाज्ञा दावे एवं विनिर्दिष्ट पालना दावे आदि का निस्तारण किया जाएगा। इसमंे पक्षकारान अपने अधिवक्तागण के जरिए राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने प्रकरणों का निस्तारण आसानी से करवा सकेंगे। उन्हांेने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक प्रकरण से संबंधित जिन प्रकरणों में विधिनुकूल राजीनामा कर सकते हैं, उन्हीं प्रकरणों में पक्षकारान के निवेदन पर उनके प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए बाड़मेर एवं चौहटन स्थित समस्त न्यायालयों की ओर से नोटिस,सम्मन भी संबंधित तारीख पेशी के पक्षकारान को जारी किए गए हैं। जिन पक्षकारान को नोटिस, सम्मन प्राप्त नहीं होते हैं वे भी उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने प्रकरण का जरिए लोक अदालत राजीनामा करवा सकते हैं। उनके मुताबिक इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारीगण के अतिरिक्त स्थानीय अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

किसान बकाया ऋण एंव माफी राशि में त्रुटि होने पर आपति दर्ज कराएं


                बाड़मेर, 11 जनवरी। राजस्थान ऋण माफी योजना अन्तर्गत बकाया ऋण एवं माफी राशि में त्रुटि पर आपत्ति लिखित में संबंधित बैंक शाखा अथवा प्रधान कार्यालय में दर्ज करवाई जा सकती है।
                केन्द्रीय सहकारी बैंक लि. बाड़मेर के प्रबन्ध निदेशक शुद्धोधन उज्जवल ने बताया कि राजस्थान ऋण माफी योजना 2018 में बकाया ऋण एवं माफी राशि संबंधी सूची समिति मुख्यावास पर चस्पा की गई है अगर किसी भी किसान सदस्य को बकाया ऋण एंव माफी राशि संबंधी कोई शिकायत है तो वह अपना अभ्यावेदन लिखित मे पांच दिवस के भीतर सम्बन्धित बैंक शाखा अथवा प्रधान कार्यालय मे दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सहकारी ऋण माफी योजना 2018 के अन्तर्गत जिन सदस्यों का ऋण माफ किया गया है। उन सदस्यों की ऋण एवं ऋण माफी की सूचियां सम्बन्धित समिति के मुख्यावास पर चस्पा की गई है। ऋणियों के विरूद्व बकाया ऋण एंव माफी राशि में कोई त्रुटि पाई जाए तो अपनी आपत्ति लिखित अभ्यावेदन के माध्यम से बैंक सम्बन्धित शाखा अथवा प्रधान कार्यालय मंे दर्ज कराई जा सकती है।

खाद्य सुरक्षा में 8 नवीन श्रेणियों के लाभार्थियों की पात्रता निर्धारित


ट्रांसजेंडर को स्वघोषणा पत्र के आधार पर मिलेगी खाद्य सुरक्षा

                बाड़मेर, 11 जनवरी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में एड्स से ग्रसित, निःसन्तान वृद्ध दंपति, ट्रांसजेंडर सहित 8 नवीन श्रेणियों के लाभार्थियों के पात्रता के निर्धारण के मापदण्ड निर्धारित किए गए है। लाभार्थी अपनी पात्रता के आधार का संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर खाद्य सुरक्षा का लाभ प्राप्त कर सकता है। ट्रांसजेंडर को स्वघोषणा पत्र के आधार पर खाद्य सुरक्षा मिलेगी।
                शासन सचिव खाद्य श्रीमती मुग्धा सिन्हा के मुताबिक 8 नवीन श्रेणियों में एड्स उपार्जित प्रतिरक्षा अभावजनित संलक्षण रोग से ग्रसित व्यक्ति एवं परिवार तथा सिलिकोसिस रोग से ग्रसित व्यक्ति एवं परिवार चिकित्सा विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर खाद्य सुरक्षा प्राप्त कर सकेगा। उनके अनुसार 21 श्रेणियांे के बहु विकलांग एवं मंद बु़िद्ध व्यक्ति तथा पालनहार योजना के अन्तर्गत लाभार्थी बच्चे एवं पालनहार परिवार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जारी श्रेणीवार परिचय पत्र के आधार पर खाद्य सुरक्षा का लाभ ले सकेगा। इसी तरह डायना प्रताड़ना अधिनियम 2015 के अन्तर्गत पीड़ित महिलाएं डायना प्रताड़ना अधिनियम 2015 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज होने की स्थिति खाद्य सुरक्षा प्राप्त करने के हकदार होंगे। उन्होंने बताया कि निःसन्तान वृद्ध दंपति तथा वृद्ध दंपति जिनके केवल दिव्यांग सन्तान है को नगरीय क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी, नगरीय निकाय की रिपोर्ट के आधार पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा प्रदान की जाएगी।


काम मांगों विशेष अभियान के लिए जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित


                बाड़मेर, 11 जनवरी। बाड़मेर जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत रोजगार की मांग, जोब कार्डो के सत्यापन एवं नवीन जॉब कार्ड जारी करने के लिए काम मांगों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया हैं।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक कालूराम ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत काम मांगों विशेष अभियान की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 02982-221270 है। कन्ट्रोल रूम में डाटा एंट्री आपरेटर पिंकी 9660939232 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे और मदन सिंह सिसोदिया 9549915960 को दोपहर 2 से 7 बजे नियुक्त किया गया हैं। यह नियंत्रण कक्ष  20 जनवरी तक कार्यरत रहेगा। इनको प्राप्त होने वाले समस्त फोन कॉल्स का रजिस्टर में इंद्राज करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि राज्य स्तर पर जोब कार्ड पंजीकरण, मानव दिवस सृजन, 100 दिवस पूर्ण करने वाले परिवार,विलंबित भुगतान, कार्य की मांग करने वाले परिवार, व्यक्ति, शून्य उपस्थिति की मस्टररोल, ग्राम पंचायतवार बेरोजगारी भत्ता की स्थिति, कार्य की मांग करने वाले नए परिवारांे की संख्या के आधार पर समीक्षा की जाएगी। उनके मुताबिक समस्त विकास अधिकारियांे को निर्धारित प्रारूप मंे प्रतिदिन चार बजे तक सूचना भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

शनिवार को ग्राम एवं वार्ड सभाएं, रविवार को लगेंगे विशेष शिविर


मतदाता सूचियांे के पठन के साथ पात्र लोगांे के नाम जुड़ेगे एवं दोहरे नाम हटेंगे

                बाड़मेर, 11 जनवरी। आगामी लोकसभा आम चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को ग्राम और वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जबकि रविवार को सभी मतदान केन्द्रांे पर विशेष शिविर आयोजित होंगे। इनमें एक जनवरी 2019 की अर्हता के आधार पर नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने एवं मतदाता सूचियों से नाम हटाने या संशोधन के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अधिकाधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए 12 और 19 जनवरी को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक ग्राम एवं वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूचियों का पठन एवं प्रविष्टियों का सत्यापन भी किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि 1 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते है। इस दौरान दोहरे, संदेहास्पद या स्थानान्तरित मतदाताओं की प्रविष्टियों को चिन्हित किया जाएगा। मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 26 दिसंबर को किया जा चुका है और मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 फरवरी को किया जाएगा। उनके मुताबिक समस्त रिटर्निंग अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है कि वे मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन की एक-एक प्रति बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध करवाएं। जिससे ग्राम सभा में मतदाता सूचियों का पठन किया जा सके। ग्राम सभाओं में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उसका आवेदन पत्र भरवाया जाए। मतदाता सूची के पठन के दौरान दोहरी, संदेहास्पद या स्थानान्तरित मतदाताओं की प्रविष्टियां मिलने पर उनको सूचीबद्ध कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह से शहरी क्षेत्रों के आवासीय एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के साथ वार्ड सभाओं का आयोजन इन तिथियों में किया जाएगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार के मुताबिक रविवार को समस्त मतदान केन्द्रों पर आयोजित होने वाले विशेष शिविरों में प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक बीएलओ उपस्थित रहेंगे। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मतदान केन्द्रों पर अपने बीएलए बूथ लेवल एसिसटेंट को उपस्थिति के लिए निर्देशित करने को कहा गया है। इधर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने ग्राम और वार्ड सभाओं के आयोजन के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

गुरुवार, 10 जनवरी 2019

काम मांगों विशेष अभियान के लिए जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित


                बाड़मेर, 10 जनवरी। जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत रोजगार की मांग, जॉब कार्डो के सत्यापन एवं नवीन जॉब कार्ड जारी करने के लिए ‘‘काम मांगों विशेष अभियान’’ चलाया जा रहा है जिसकी मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया हैं।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक कालूराम ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत ‘‘काम मांगों विशेष अभियान’’ की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 02982-221270 है। कन्ट्रोल रूम में डाटा एंट्री आपरेटर पिंकी 9660939232 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे और मदन सिंह सिसोदिया 9549915960 को दोपहर 2 से 7 बजे नियुक्त किया गया हैं। यह नियंत्रण कक्ष 20 जनवरी तक कार्यरत रहेगा। इनको प्राप्त होने वाले समस्त फोन कॉल्स का रजिस्टर में इंद्राज करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा प्रतिदिन पंचायत समितियों से सूचना प्राप्त कर अधिशाषी अभियंता के जरिए राज्य सरकार को भिजवानी होगी।

मुख्यमंत्री सहायता कोष के आदेश में संशोधन


                बाड़मेर, 10 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की मृत्यु के प्रकरणों में मुख्यमंत्री सहायता कोष से आश्रितों को सहायता प्रदान किए जाने के आदेश में संशोधन किया गया है।  इस संशोधन के अनुसार अब दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बाद में मृत्यु हो जाने पर मृत्यु दिनांक से 6 माह की अवधि में आश्रित मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता के लिए आवेदन कर सकेंगे।
                इस सम्बंध में सभी जिला कलक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुसार दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज करवाने के पश्चात भी यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके आश्रित सहायता के लिए मृत्यु की दिनांक से 6 माह तक आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में यदि घायल व्यक्ति की उपचार के बाद मृत्यु हो जाती थी तो दुर्घटना की दिनांक से 6 माह तक आवेदन करने की समय सीमा निर्धारित होने के कारण कई प्रकरणों में उनके आश्रित सहायता के लिए आवेदन नहीं कर पाते थे। मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रकरण सामने आने पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष की इस प्रक्रिया में बदलाव की स्वीकृति प्रदान की ताकि दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को सहायता प्रदान की जा सके।

पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक 18 को


                बाड़मेर, 10 जनवरी। जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणों की समीक्षात्मक बैठक 18 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट कांन्फ्रेन्स हॉल में जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में रखी गई है। समीक्षात्मक बैठक के दौरान संबंधित कार्यालयाध्यक्ष जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणों के संबंध में निर्धारित प्रारूपों में आवश्यक सूचनाएं तैयार कर 12 जनवरी तक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा 31 मार्च तक की अवधि के दौरान सेवानिवृत होने जा रहे प्रत्येक कार्मिक के लिए निर्धारित प्रारूप में सूचना तैयार कर बैठक में लाने के निर्देश दिए गए है।

पंचम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को


                बाड़मेर, 10 जनवरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार बाड़मेर एवं चौहटन स्थित समस्त न्यायालयों में 12 जनवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन किया जाएगा।
                तालुका विधिक सेवा समिति बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेन्द्र खरे ने बताया कि 12 जनवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन और लंबित प्रकरणों को समाहित करते हुए शमनीय दांडिक अपराधए अंतर्गत धारा एन.आई.एक्ट 138 ए पराक्राम्य विलेख अधिनियम, बैंक रिकवरी मामले, एमएसीटी मामले, पारिवारिक विवाद व अन्य सिविल मामले किराया सुखाधिकार निषेधाज्ञा दावे एवं विनिर्दिष्ट पालना दावे आदि का निस्तारण किया जाएगा। इससे पक्षकारान अपने अधिवक्तागण के जरिये उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने प्रकरणों का निस्तारण आसानी से करवा सकेंगे। उन्हांेने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक प्रकरण से संबंधित जिन प्रकरणों में विधिनुकूल राजीनामा कर सकते हैं, उन्हीं प्रकरणों में पक्षकारान के निवेदन पर उनके प्रकरणों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण किया जायेगा। जिससे प्रत्येक इच्छुक पक्ष को इसका फायदा मिलेगा, इसके लिए बाड़मेर एवं चौहटन स्थित समस्त न्यायालयों द्वारा नोटिस,सम्मन भी संबंधित तारीख पेशी के पक्षकारान को जारी किये गये हैं। जिन पक्षकारान को नोटिस, सम्मन प्राप्त नहीं होते हैं वे भी उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने प्रकरण का जरिये लोक अदालत राजीनामा करवा सकते हैं। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पक्षकारान के पुराने लम्बित बैंक से संबंधित प्रकरणों में आपसी समझाईस से राजीनामा करवाते हुए फैसले करवाये जा सकेंगे। उनके मुताबिक इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारीगण के अतिरिक्त स्थानीय अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं सामाजिक कार्यकर्त्ताआंे की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है।

किसान बकाया ऋण एंव माफी राशि में त्रुटि पर आपति दर्ज कराएं


                बाड़मेर, 10 जनवरी। राजस्थान ऋण माफी योजना अन्तर्गत बकाया ऋण एवं माफी राशि में त्रुटि पर आपत्ति लिखित में संबंधित बैंक शाखा अथवा प्रधान कार्यालय में दर्ज करवाई जा सकती है।
                केन्द्रीय सहकारी बैंक लि. बाड़मेर के प्रबन्ध निदेशक शुद्धोधन उज्जवल ने बताया कि राजस्थान ऋण माफी योजना 2018 में बकाया ऋण एवं माफी राशि संबंधी सूची समिति मुख्यावास पर चस्पा की गई है अगर किसी भी किसान सदस्य को बकाया ऋण एंव माफी राशि संबंधी कोई शिकायत है तो वह अपना अभ्यावेदन लिखित मे पांच दिवस के भीतर सम्बन्धित बैंक शाखा अथवा प्रधान कार्यालय मे दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सहकारी ऋण माफी योजना 2018 के अन्तर्गत जिन सदस्यों का ऋण माफ किया गया है, उन सदस्यों की ऋण एवं ऋण माफी की सूचियां सम्बन्धित समिति के मुख्यावास पर चस्पा की गई है। ऋणियों के विरूद्व बकाया ऋण एंव माफी राशि में कोई त्रुटि पाई जाए तो अपनी आपत्ति लिखित अभ्यावेदन के माध्यम से बैंक सम्बन्धित शाखा अथवा प्रधान कार्यालय मंे दर्ज कराया जा सकता है।

जनवरी माह के लिए केरोसीन का उप आवंटन जारी


                बाड़मेर, 10 जनवरी। बाड़मेर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत केरोसीन की वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए जनवरी माह के लिए केरोसीन का अस्थाई उप आवंटन जारी किया गया है।
                जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हस्तीमल बागरेचा सिवाना थाक विक्रेता को नगरपरिषद् बाड़मेर, नगरपरिषद् बालोतरा, पंचायत समिति बालोतरा, पाटोदी, कल्याणपुर, सिवाना, समदड़ी के लिए निर्धारित मात्रा में उप आवंटन आदेश जारी किए गए है। इसी तरह हस्तीमल मोहनलाल, बाड़मेर को पंचायत समिति बाड़मेर के लिए, मुरलीधर ईश्वरदास बालोतरा को पंचायत समिति शिव एवं गड़रारोड के लिए, एस.रामरतन एण्ड कम्पनी बालोतरा को पंचायत समिति रामसर, सिणधरी, बायतू एवं गिड़ा, बालाजी एजेन्सी शिव को चौहटन एवं सेड़वा एवं नेशनल ऑटोमोबाइल बाड़मेर को धनाऊ, धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी के लिए उप आदेश जारी किए गए है। उन्हांेने बताया कि सभी थोक विक्रेता निर्धारित नगरपरिषद एवं पंचायत समिति क्षेत्र के लिए उचित मूल्य दुकानदारों को डोर स्टेप डिलीवरी सिद्वान्त से केरोसीन तेल की आवंटन अनुसार आपूर्ति करेंगे। बाड़मेर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा विक्रेताओं की ओर से 2.50 लीटर केरोसीन 31.60 रूपये प्रति लीटर की दर से उनके यहां पात्र पंजीकृत उपभोक्ताओं को उनके वैध राशनकार्डों पर वितरित किया जाएगा। उनके मुताबिक खुदरा विक्रेता एलपीजी गैस धारकों को केरोसीन की आपूर्ति नहीं करेंगे।

आमजन की सुनी परिवेदनाएं, चार अधिकारियांे को 17 सीसीए मंे चार्जशीट


जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी

                बाड़मेर, 10 जनवरी। जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे गुरूवार को आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने आमजन की समस्याएं सुनी। जन सुनवाई मंे कुछ प्रकरणांे का मौके पर समाधान किया गया। कई प्रकरणांे मंे आमजन को राहत प्रदान करके साप्ताहिक बैठक के दौरान प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला कलक्टर ने चार अधिकारियांे को 17 सीसीए मंे चार्जशीट देने के साथ विभिन्न प्रकरणांे मंे दोषियांे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान बाड़मेर शहर एवं ग्रामीण इलाकांे मंे पेयजल संकट एवं विद्युत कनेक्शन करवाने, कटान रास्ता खुलवाने, सीमांकन, खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जोड़ने, पालनहार योजना से लाभांवित करवाने एवं पुलिस से संबंधित मामलांे मंे प्रभावी कार्रवाई करने समेत विभिन्न प्रकार की 152 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने प्रत्येक परिवादी की परिवेदनाएं सुनते हुए समस्या समाधान के संबंध मंे विभागीय अधिकारियांे को निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी को 17 सीसीए मंे नोटिस देने के निर्देश दिए। इस दौरान दीनगढ़ मंे विद्युत कनेक्शन के एवज मंे रूपए मांगने की शिकायत सतर्कता समिति मंे दर्ज करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर गुप्ता ने शहर के विभिन्न इलाकांे मंे जलापूर्ति सुनिश्चित करवाने के निर्देश अधिशाषी अभियंता को दिए। उन्हांेने उंडू मंे सिवाय चक भूमि पर मकानांे के निर्माण की जांच शिव उपखंड अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की फर्जी टीसी की शिकायत की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक को करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई मंे राणीगांव निवासी पोकराराम ने मनरेगा योजना के तहत टांका निर्माण मंे पूरी सामग्री नहीं देने, बरकतखान ने डिमार्केशन के बिना उसके खेत मंे सड़क का निर्माण करवाने समेत कई ग्रामीणों ने अपनी परिवेदनाएं प्रस्तुत की। इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर गुप्ता ने सेड़वा इलाके मंे डिस्काम को भूमि हस्तातंरित हुए बिना जीएसएस का निर्माण शुरू करने एवं लापरवाही बरतने पर डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट एवं अधिशाषी अभियंता देदाराम को 17 सीसीए मंे चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने इस मामले की जांच के लिए उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता मंे कमेटी गठित करते हुए जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी तरह खान विभाग के खनि अभियंता को सतर्कता समिति मंे दर्ज थोब मंे अवैध खनन के मामले मंे मौके पर जाकर जांच नहीं करने एवं लापरवाही बरतने पर 17 सीसीए मंे चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति मंे दर्ज प्रकरणांे की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने आवश्यक निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, तहसीलदार जगदीश सिंह आशिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, सहायक निदेशक जसवंत गौड़, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, डी.पी.सोनी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
हाथोंहाथ जुड़वाया आधार नंबर : जन सुनवाई के दौरान आधार नंबर नहीं जुड़ने के कारण छात्रवृति मिलने मंे दिक्कत होने संबंधित परिवेदना पर जिला कलक्टर के निर्देश पर मौके पर ही आधार नंबर जुड़वाकर परिवादी को राहत प्रदान की गई। इसी तरह पुनियो का तला निवासी एक ग्रामीण का मनरेगा जोब कार्ड तैयार करवाया गया।
तहसीलदार करेंगे आकस्मिक निरीक्षण : जिला कलक्टर ने मारूड़ी मंे खनन क्षेत्र मंे पानी की छिड़काव की पृष्टि के लिए बाड़मेर तहसीलदार को आकस्मिक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। अवैध खनन संबंधित शिकायत की बाड़मेर तहसीलदार एवं खनि अभियंता को जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
पेंशन सूचियांे का सत्यापन करवाएं : जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जन सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकास अधिकारियांे को पेंशन सूचियांे का सत्यापन करवाकर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने उपखंड अधिकारियांे एवं तहसीलदारांे को संवत 75 की आदान अनुदान सूचियां तैयार करने संबंधित निर्देश देने के साथ संवत 74 की आदान अनुदान की सूचियां तैयार करने के लिए राजस्व टीम को बधाई दी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम, विशेष शिविर आयोजन तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने कार्य मांगो विशेष अभियान के दौरान ग्रामीणांे को मनरेगा मंे रोजगार उपलब्ध करवाने तथा जोब कार्ड वगैरह जारी करने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए।




बुधवार, 9 जनवरी 2019

15 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक निरस्त


                बाड़मेर, 09 जनवरी। अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग जयपुर के निदेशानुसार 15 सूत्री कार्यक्रम की क्रियान्विति की समीक्षात्मक बैठक हेतु गठित जिला स्तरीय समिति में पूर्व मनोनीत सदस्यों का मनोनयन निरस्त किये जाने एवं जिला स्तरीय समिति में नये सदस्यों का मनोनयन नही होने के कारण आगामी 11 जनवरी को होने वाली बैठक निरस्त की गई है। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बजरंग लाल दीक्षित ने दी।

विधालयों में दूध की शुद्धता का औचक निरीक्षण


                बाड़मेर, 09 जनवरी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक कन्हैया लाल देदवाल ने बुधवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय गूंगा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गूंगा तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बला में मिड डे मील योजनाा का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक ने संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन के एस.एम.एस. एवं विधालयों में पोषाहार की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करें।
                निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्याालय गूंगा की एक शिक्षिका के लेट पहंचने पर उन्हे भविष्य में समय पर पहंुचने के लिए पाबंद करते हुए कहा कि समय पर विधालय में नहीं पहुंचने पर राज्य सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
                उन्होने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही योजना में बालको को पिलाये जाने वाले दूध की शुद्धता की जांच लेक्टोमीटर डालकर की एवं उक्त तीनों विधालयों में पोषाहार व्यवस्था संतोषप्रद पाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने संस्था प्रधानों को निर्देश प्रदान किए है कि वे रजिस्टर्ड संस्थानों से ही दूध क्रय कर बालको को पिलावें। उन्होने एस.आई.क्यू.ई. कार्यक्रम के तहत विधार्थियों के पोर्टफोलियो फाइल्स, पाठयोजना एवं चेकलिस्ट आदि का निरीक्षण कर समयबद्ध तरीके से अपडेट करने के निर्देश दिए।

विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी: सुद


                बाड़मेर, 09 जनवरी। महिलाआंे के सशक्तिकरण से देश का सही विकास होगा। कौशल संबंधित प्रशिक्षण से महिलाआंे एवं युवाआंे मंे आत्म विश्वास बढ़ता है। कंप्यूटर एवं सिलाई कौशल प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मंे श्रीमती प्रिति सुद ने यह बात कही। साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड के सहयोग से ग्रामीण विकास विज्ञान समिति की ओर से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
      इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती प्रिति सुद ने कहा कि इस तरह के कौशल प्रशिक्षण से महिला सशक्तिकरण के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मंे सुधार आता है। कंप्यूटर एवं सिलाई कौशल प्रशिक्षण शिविर के प्रमाण पत्रांे का वितरण ग्राविस की सचिव श्रीमती शशि बहन की अध्यक्षता एवं साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड ललित प्रताप सिंह तथा अनिता बहन के विशिष्ट आतिथ्य मंे आयोजित हुआ। इस दौरान ग्रामीण विकास विज्ञान समिति की सचिव श्रीमति शशि बहन ने कहा कि इस शिविर के जरिए करीब 400 प्रतिभागी लाभांवित हुए है। इससे इनकी एवं इनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ललित प्रतापसिंह ने कहा कि आज के डिजिटल युग मंे कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक हो गया है। मौजूदा समय मंे समस्त कार्य कंप्यूटर के जरिए किए जाते है। उन्हांेने कहा कि ग्रामीण इलाकांे मंे इसकी महत्ती आवश्यकता है। इस दौरान श्रीमती अनिता ने प्रतिवेदन पेश करते हुए बताया कि पांच केन्द्रांे पर 400 लोगांे को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर लाभार्थियांे को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। केन्द्र समन्वयक चेनाराम ने सबका आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन हरीश जांगिड़ ने किया। 

रिफाइनरी से प्रभावित खान धारकांे को नई नमक खानांे का आवंटन होगा


प्रभावित 158 खान धारकांे को खान आवंटन संबंधित तैयारियांे पूरी करने के निर्देश

                बाड़मेर, 09 जनवरी। पचपदरा मंे रिफाइनरी से प्रभावित 158 खान धारकांे को राज्य सरकार के निर्देशानुसार नई नमक खानांे का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए खान आवंटन संबंधित समस्त आवश्यक तैयारियां पूरी करवाई जाए। जिला मुख्यालय पर लवणीय क्षेत्र मंे पूर्व आवंटन विस्थापन कार्यवाही समिति की बैठक के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
       इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि विभागीय अधिकारी अगले गुरूवार तक खान आवंटन संबंधित तैयारियां पूरी कर लें। प्रभावित खान धारकांे को भी सूचित करते हुए नई खान आवंटन के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के लिए कहा जाए। बैठक मंे विचार-विमर्श के उपरांत खान आवंटन के लिए 19 जनवरी को शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। इस दौरान खान आवंटन, म्यूटेशन, नो डयू प्रमाण पत्र के साथ खान मालिकांे से जुड़े विभिन्न बिन्दूआंे पर चर्चा हुई। इस दौरान बताया गया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलक्टर की अध्यक्षता मंे गठित कमेटी 198 खान धारकांे को नवीन खानांे के आवंटन की प्रक्रिया संपादित करेगी। बैठक मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, बालोतरा उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, डीडवाना उपखंड अधिकारी उतमसिंह, उद्योग विभाग के उप निदेशक के.के.पारीक, रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक पी.के.गुप्ता,उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक के.आर.मेहरा, सांभरा आशापुरा नमक उत्पादक विकास समिति के अध्यक्ष पारसमल खारवाल,सुरेश नारायण खारवाल, दत्ताराम एस खारवाल एवं एडवोकेट महेश कुमार खारवाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



युवा दिवस आयोजन के संबंध मंे बैठक गुरूवार को


बाड़मेर, 09 जनवरी। जिला स्तर पर 12 जनवरी को युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया जाना है। इसके सफल आयोजन एवं रूपरेखा तैयार करने के लिए जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे गुरूवार को दोपहर 3 बजे अटल सेवा केन्द्र मंे बैठक आयोजित होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस बैठक मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई आज


                बाड़मेर, 09 जनवरी। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन जनवरी माह के द्वितीय गुरूवार 10 जनवरी को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा। 
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ अटल सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी। 

एमसीआई के निर्देशांे के अनुरूप समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें: गुप्ता




जिला कलक्टर ने मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए

                बाड़मेर, 09 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्हांेने निर्माण कार्य मंे तेजी लाने एवं भारतीय मेडिकल परिषद के निर्देशांे के अनुरूप समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
      जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मेडिकल कालेज परिसर मंे प्रशासनिक एवं अकादमिक खंड, गर्ल्स एवं बायज हास्टल, स्टाफ क्वाटर के प्रगतिरत कार्याें का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसियांे के प्रतिनिधियांे को निर्माण कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि प्रत्येक कार्य को पूर्ण करने की अवधि निर्धारित करते हुए उसकी क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। ताकि एमसीआई टीम के दौरे से पहले उसके निर्देशांे के अनुरूप समुचित व्यवस्थाएं की जा सके। उन्हांेने प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियांे की टीम को कार्य योजना बनाकर उनको अवगत कराने के लिए कहा। जिला कलक्टर गुप्ता ने मेडिकल कालेज के विभिन्न चरणांे, लागत एवं प्रगतिरत कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य मंे तेजी लाने के साथ कालेज के मानकांे के अनुरूप एवं अधूरी व्यवस्थाआंे को दुरूस्त करें।
                जिला कलक्टर गुप्ता ने मेडिकल कालेज के प्रत्येक ब्लाक मंे पहुंचकर निर्माण कार्य, आधारभूत सुविधाआंे के बारे मंे जाना। उन्हांेने निर्माणाधीन भवन मंे बिजली, पानी, सीवरेज सिस्टम, सफाई व्यवस्था, चिकित्सकीय उपकरण स्थापित करने के बारे मंे जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि भवन निर्माण पूर्ण होने के साथ उसको हैंड ओवर करने की कार्यवाही की जाए। इस दौरान जिला कलक्टर गुप्ता ने विभागीय अधिकारियांे एवं कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधियांे की बैठक लेकर निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने के संबंध मंे निर्देश दिए। इससे पहले उन्हांेने मेडिकल कालेज के नक्शे का अवलोकन करने के साथ विभिन्न चरणांे मंे संपादित होने वाले कार्य के बारे मंे जानकारी ली। कार्यकारी एजेंसी के महाप्रबंधक एवं उप महाप्रबंधक मोहम्मद अलीम ने मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.डी.एन.सोनी, तहसीलदार जगदीशसिंह आशिया, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप मितल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सी.एल.,खत्री समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मंगलवार, 8 जनवरी 2019

अभ्यर्थियांे को 10 जनवरी तक व्यय का लेखा प्रस्तुत करने के निर्देश

बाड़मेर, 08 जनवरी। विधानसभा आम चुनाव 2018 के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने एवं लेखा मिलान के लिए बैठक केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक विभोर वादोनी एवं सुहैल काजी की उपस्थिति में आयोजित हुई।
इस दौरान केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक सुहैल काजी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2018 के दौरान अभ्यर्थियों की ओर से किए गए व्यय का लेखा 10 जनवरी तक आवश्यक रूप से प्रस्तुत किया जाना है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन व्यय के अन्तिम लेखे प्रस्तुत करते समय उसके साथ मूल वाउचर, बैंक खाता विवरण, शपथ पत्र, दैैनिक लेखा रजिस्टर एवं लेखा संबंधित समस्त रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाना है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्र नोटेरी से प्रमाणित करवाकर प्रस्तुत करना आवश्यक है। केन्द्रीय पर्यवेक्षक विभोर वादोनी ने निर्वाचन व्ययों के प्रावधानों से अवगत करवाते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि तक व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आरपी एक्ट की धारा के अन्तर्गत कार्यवाही की जा सकती है। इसलिए संवेदनशील एवं गंभीरतापूर्वक नामांकन की तारीख से निर्वाचन के परिणाम की तिथि के मध्य अभ्यर्थी की ओर से किए गए समस्त प्रकार के व्यय का पृथक एवं सही लेखा निर्धारित दैनिक रजिस्टर में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर चुनाव व्यय के अतिरिक्त नोडल अधिकारी दिनेश बारहठ ने निर्वाचन व्यय लेखा में प्रस्तुत दस्तावेजों, लेखे की संवीक्षा, प्रक्रियात्मक त्रुटियां, अनुसूचियों में वर्गीकरण विवरण एवं निर्वाचन व्ययों का सार संग्रहण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा दल सहित अभ्यर्थी एवं अभिकर्ता उपस्थित रहे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव करेंगे वीडियो कांफ्रेसिंग से करेंगे प्रमुख योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 08 जनवरी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की वीडियो कांन्फ्रेंसिंग बुधवार को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेशवर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगी।  
      अतिरिक्त मुख्य सचिव सिंह शासन सचिवालय के मुख्य भवन स्थित एनआईसी के कक्ष से राज्य के समस्त मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, जिला संख्यिकी अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से विभाग की समस्त प्रमुख योजनाओं की प्रगति के संबंध में चर्चा करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

जिला कलक्टर ने नगर सुधार न्याय के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

बाड़मेर, 08 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाड़मेर नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।
       जिला कलक्टर गुप्ता ने अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद प्रगतिरत प्रोजेक्टस एवं प्रस्तावित कार्य योजना के बारे मंे जानकारी ली। उन्हांेने विकास कार्याें को तीव्र गति एवं निर्धारित समयावधि मंे पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र समेत अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने प्रदेश के विभिन्न जिलांे मंे नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष का संबंधित जिला कलक्टर को कार्यभार संभालने के निर्देश दिए थे।

सास बहु को चिकित्सा विभाग बता रहा है छोटे परिवार के फायदे

आंगनबाड़ी केन्द्र पाटोदी मंे सास-बहू सम्मेलन आयोजित

बाड़मेर, 08 जनवरी। छोटा परिवार सुखी परिवार का नारा हर घर में गूंजे, इसके लिए चिकित्सा विभाग सास और बहू के साथ चर्चा कर रहा है। सास बहुओं को समझाया जा रहा है कि छोटा परिवार होने से किस तरह से फायदे हो सकते हैं। इसको लेकर सोमवार को आंगनबाड़ी केन्द्र पाटोदी में सास बहू सम्मेलन आयोजित किया गया।


    खंड आशा फेसिलेटर रमेश बृजवाल ने बताया कि सास बहू सम्मेलन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं कों परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। पाटोदी मंे आयोजित सास बहू सम्मेलन मंे परिवार कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें सीमित परिवार के लाभ, विवाह की सही आयु, विवाह के बाद कम से कम दो साल के बाद पहला बच्चा, पहले एवं दूसरे बच्चे में कम से कम 3 साल का अंतर, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत दी जाने वाली क्षतिपूर्ति राशि के बारे में एवं परिवार कल्याण के स्थाई एवं अस्थाई साधनों को अपनाने, सीमित परिवार के फायदे की जानकारी दी गई। इस दौरान एएनएम एवं आशाओं ने परिवार नियोजन, स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। सास बहू अपने परिवार नियोजन संबंधी अनुभवों को साझा किया। आशा सुपरवाइजर भगवान चंद ने बताया कि सास बहू अब परिवार नियोजन की चर्चा अपने घर ही नहीं बल्कि चिकित्सा विभाग के कार्मिकों के साथ कर रही हैं। सम्मेलन में आई सास एवं बहुओं के बीच प्रजनन एवं परिवार नियोजन के संबंध में अनुभव को लेकर बातचीत हुई। चिकित्सा विभाग की महिला कार्यकर्ताओं ने सास बहुओं को छोटे परिवार के फायदे बताएं और परिवार को सीमित रखने के लिए प्रेरित किया। उनके मुताबिक एएनएम अपने कार्यक्षेत्र के हर गांव में आशाओं के सहयोग से सास बहू सम्मेलनों का आयोजन कर रही हैं। वो उन्हें उनकी ही भाषा और लहजे में समझा रहीं है कि वो अपना परिवार छोटा किस प्रकार रख सकतीं हैं, किन साधनों का प्रयोग कर सकती हैं। साथ ही उनकी सास भी अपनी बहू को परिवार छोटा रखने के फैसले का स्वागत करें और उनका मानसिक रूप से सहयोग करें। सम्मेलन आयोजित करने से पूर्व एएनएम एवं आशा सहयोगिनी अपने कार्यक्षेत्र के योग्य दम्पत्तियों एवं सास बहू की सूची तैयार कर उनको सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर कार्यक्रम का हिस्सा बना रही है। आयोजन को और भी रोचक बनाने के लिए सम्मेलन में भाग लेने आई महिलाओं के लिए रंगोली सजाना, रूमाल झपट्टा खेल, प्रश्नोतरी का आयोजन कर महिलाओं को परिवार कल्याण की जानकारी दी जा रही है। 


सोमवार, 7 जनवरी 2019

जन समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश

 जिला कलक्टर ने बायतु एवं बालोतरा उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया

बाड़मेर, 07 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को बायतु एवं बालोतरा उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जन समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बायतु उपखंड मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के दौरान मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उपखंड अधिकारी सुभाष यादव ने आदान अनुदान की सूचियों की प्रगति तथा निष्पादित किए जा रहे राजस्व कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान तहसीलदार ममता लहुआ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर गुप्ता ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ कार्मिकों से उनकी ओर से संपादित किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
इसके उपरान्त जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बालोतरा उपखंड मुख्यालय पर अधिकारियों की बैठक लेकर विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करते हुए आमजन को प्राथमिकता से राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आमजन की स्थानीय स्तर पर निपटाई जाने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएं। ताकि उनको जिला मुख्यालय अथवा उच्च स्तर पर जाना नहीं पड़े। जिला कलक्टर गुप्ता ने कृषि आदान अनुदान की सूचियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसको यथाशीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बालोतरा में संचालित प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी ली। जिला कलक्टर ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकाधिक पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में जुड़वाने के निर्देश दिए।
 इस दौरान उपखंड अधिकारी अनिल मेहता समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गोयल ने तलाशी औद्योगिक विकास की संभावनाएं

 अधिकारियों की बैठक लेकर दिए औद्योगिक विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

बाड़मेर, 07 जनवरी।  रीको के महाप्रबंधक गौरव गोयल ने सोमवार को बालोतरा प्रवास के दौरान पचपदरा में रिफाइनरी के आसपास के इलाकों में पेट्रो केमिकल आधारित उद्योगों को स्थापना की संभावनाएं तलाशी। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर औद्योगिक विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में रिको के महाप्रबंधक गौरव गोयल ने कहा पचपदरा में रिफाइनरी स्थापित होने के बाद काफी उद्योगों की संभावना है। उन्होंने बोरावास में उद्योग विभाग की आवंटित जमीन एवं आसपास के इलाकों में इसकी संभावना तलाशने के लिए कहा। उन्होंने जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता से उपलब्ध सरकारी जमीन की जानकारी ली। इस दौरान उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मेहता, रिको के रीजनल मैनेजर प्रवीण गुप्ता समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले गोयल ने रिफाइनरी एवं बोरावास क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बालोतरा शहर के औद्योगिक क्षेत्रों का अवलोकन करने के
उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनी। साथ ही उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

जिला स्तरीय जन सुनवाई 10 को

बाड़मेर, 07 जनवरी। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन जनवरी माह के द्वितीय गुरूवार 10 जनवरी को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा।  
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ अटल सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी। 

पेंशनरांे का होगा भौतिक सत्यापन,विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

चामुंडा चौराहे पर एकत्रित होने वाले पानी के स्थाई समाधान के लिए कमेटी रिपोर्ट देगी

बाड़मेर, 07 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियांे की साप्ताहिक बैठक के दौरान विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति की समीक्षा की। उन्हांेने पंेशनरांे का भौतिक सत्यापन करवाने के साथ चामुंडा चौराहे पर एकत्रित होने वाले पानी के स्थाई समाधान के लिए कमेटी को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
       जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने दिव्यांगांे को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अब तक प्राप्त हुए आवेदनांे एवं उन पर की गई कार्यवाही का पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.संजीव मितल को मेडिकल कालेज का दौरा कर कार्य की प्रगति से अवगत कराने के लिए कहा। इस दौरान जलदाय विभाग एवं डिस्काम के अधिकारियांे ने बताया कि मेडिकल कालेज से संबंधित उनके कार्य 28 फरवरी तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्हांेने स्वाइन फ्लू की रोकथाम, राजश्री एवं चिकित्सा विभाग की अन्य योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी ने जलदाय योजनाआंे की प्रगति एवं क्लोजर के दौरान जलापूर्ति के संबंध मंे प्रस्तावित कार्य योजना की जानकारी दी। डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने विद्युत योजनाआंे एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने ग्रामीण गौरव पथ एवं अन्य सड़क निर्माण कार्याें की प्रगति के बारे मंे बताया। जिला कलक्टर गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनरांे का  विकास अधिकारियांे एवं शहरी क्षेत्रांे के पेंशनरांे का सत्यापन आयुक्त के जरिए करवाने के निर्देश दिए। ताकि लाभार्थियांे को नियमित रूप से पंेशन मिलती रहे। जिला कलक्टर ने चामुंडा चौराहे पर एकत्रित होने वाले पानी की स्थाई समाधान के लिए जलदाय एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता, आयुक्त तथा नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता की कमेटी गठित करते हुए आगामी सप्ताह मंे रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्हांेने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयांे मंे खेल मैदान संबंधित सूचना उपलब्ध कराने के लिए कहा। ताकि खेल मैदान से वंचित विद्यालयांे मंे इसकी स्वीकृति जारी की जा सके। जिला कलक्टर गुप्ता ने उनकी ओर से विभागीय अधिकारियांे को भिजवाई जाने वाली शिकायतांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्हांेने नगर परिषद मंे सफाई कर्मचारियांे की भर्ती के संबंध मंे आयुक्त अनिल झिगोनिया को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कालूराम, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ओमप्रकाश शर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय जन सुनवाई 10 को

रविवार, 6 जनवरी 2019

निरन्तर अभ्यास से ही व्यक्ति पूर्ण बनता है - देदवाल


                बाड़मेर, 06 जनवरी। शिक्षक विद्यालय प्रबंधन की धुरी होते है। एक कुशल संस्था प्रधान ही विद्यालय का संचालन प्रभावी तरीके से कर सकता है। विद्यालय अध्ययन करने वाले बच्चे हमारी बौद्विक संपदा है उसे कुशलता पूर्वक तराशकर योग्य, होनहार व राष्ट्रभक्त नागरिक बनाया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक कन्हैया लाल देदवाल ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे दस दिवसीय इंडेक्शन प्रोग्राम के तहत चल रहे श्री कुम्भराम आर्य उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान चौहटन में शिक्षको को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                देदवाल ने शिविर में ज्ञान संपर्क पोर्टल, ऑफलाइन व ऑन लाइन सूचना, एसडीएमसी, एसएमसी, एसआईक्यूई, विद्यालय अभिलेख संधारित करने की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उन्होने शिक्षकों को विभिन्न समस्याओं को भी शीघ्र ही निस्तारित करने हेतु पूर्णरूप से आश्वस्त किया।
                इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक नानक चन्द चन्द्रोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण को आत्मसात कर विद्यालयों में व्यवहारिक रूप से क्रियान्वित करें। उन्होने कहा कि विद्यालय प्रबन्धन की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सेवा नियमों की जानकारी रखना भी आवश्यक है।
                शिविर में सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केशरदान रतनू ने कहा कि शिक्षक शिविर में पूर्ण रूचि से प्रशिक्षण प्राप्त कर, दैनन्दनी दस दिवसीय डायरी में प्रतिदिन की गतिविधियों को नोट करें एवं शिक्षक इसमें दर्ज बिन्दुओं को अपने कार्य में व्यवहारिक रूप से अपनाए।
                इस दौरान भंूकाराम सहू ने अपने विचार व्यक्त किए तथा संस्था प्रधान तरूण चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मतदाता सूची के लिए 25 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियां लेंगे


                बाड़मेर, 06 जनवरी। मतदाता सूची के लिए 25 जनवरी तक बीएलओ दावे-आपत्तियां लेंगे। इनके निराकरण की अंतिम तारीख 11 फरवरी निर्धारित की गई हैं।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए 1 जनवरी 2019 को 18 साल की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किया जा रहा हैं। उनके मुताबिक 1 जनवरी की अर्हता तारीख के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के लिए दावे-आपत्तियां ली जा रही है। इसके निराकरण की अंतिम तारीख 11 फरवरी है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों में पात्र व्यक्तियों के आवश्यक रूप से नाम जोड़ने के निर्देश समस्त बीएलओ को दिए गए हैं। बीएलओ की ओर से घर-घर सर्वे कर मृत, स्थानांतरित मतदाताओं को चिह्नित कर मतदाता सूची से उनके नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को भी चिह्नित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि 12 एवं 19 जनवरी को वार्ड और ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। इस दौरान सरपंच, वार्ड पंच, पार्षद एवं अन्य राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।  इन सबके समक्ष वार्ड और ग्राम सभाओं में मतदाता सूचियों का पठन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 13 एवं 20 जनवरी को बीएलओ मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए है।

प्रभारी मंत्री कल्ला सोमवार को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 06 जनवरी। जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भूजल, कला, साहित्य, संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग मंत्री बी.डी.कल्ला एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री कल्ला जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
                प्रभारी मंत्री बी.डी.कल्ला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार प्रातः 9.30 बजे बाडमेर पहुंचेंगे। इसके उपरांत सुबह 11 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत 12.30 बजे पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे उनका जैसलमेर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है। इधर, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को स्वंय आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें : गुप्ता


राजकीय चिकित्सालय मंे दस दिन मंे वेंटिलेटर सुविधा प्रारंभ करने के निर्देश

                बाड़मेर, 06 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान बाड़मेर जिले मंे स्वाइन फ्लू की स्थिति एवं इसकी रोकथाम की तैयारियांे की समीक्षा की। उन्हांेने स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाये जाने पर तत्काल संपर्क में आए समस्त व्यक्तियों एवं आसपास रहने लोगों की स्क्रीनिंग की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि समस्त चिकित्सालयांे मंे पर्याप्त मात्रा मंे स्वाइन फ्लू से संबंधित दवाइयां उपलब्ध रहें। उन्हांेने आमजन को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने राजकीय चिकित्सालय एवं अन्य समस्त चिकित्सालयांे मंे उपलब्ध सेवाआंे की विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने कहा कि समस्त चिकित्साधिकारियांे को निर्देशित किया जाए कि उनके यहां स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीज के आने पर वरिष्ठ अधिकारियांे एवं जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष पर सूचना दें। इस दौरान डा.प्रीत मोहिन्दरसिंह ने बताया कि जिले मंे इस वर्ष अब तक स्वाइन फ्लू के आठ मामले सामने आए है। उन्हांेने बताया कि शनिवार को दो नए मामले सामने आए। इसमंे एक को जोधपुर रेफर किया गया है। जबकि एक बच्चे का बाड़मेर चिकित्सालय मंे उपचार चल रहा है। उन्हांेने बताया कि जिले मंे स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। प्रभावित इलाकांे मंे टेमी फ्लू के वितरण के साथ काढ़ा पिलाया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि इसके उपचार के लिए टेमी फ्लू सिर्फ राजकीय चिकित्सालयांे मंे ही उपलब्ध है। प्रमुख चिकित्साधिकारी संजीव मितल ने राजकीय चिकित्सालय मंे आइसोलेशन वार्ड के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि मरीजांे के संपर्क आने वाले चिकित्साकर्मियांे को भी मास्क, गोगल्स वगैरह उपलब्ध कराए जा रहे है। जिला कलक्टर गुप्ता ने प्रमुख चिकित्साधिकारी को आगामी दस दिनांे मंे राजकीय चिकित्सालय मंे वेंटिलेटर की सुविधा प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने आमजन से जुकाम, बुखार, खांसी, नाक बहने जैसे लक्षण पाये जाने पर तत्काल निकटवर्ती अस्पताल में जाकर चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराने की अपील की है। इधर, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयांे मंे प्रतिदिन होने वाली प्रार्थना सभाआंे मंे खांसी एवं जुकाम के लक्षण वाले विद्यार्थियांे को शामिल नहीं किया जाए। इसके अलावा प्रार्थना सभा मंे छात्रांे के मध्य एक-एक मीटर की दूरी रखी जाए। इस दौरान डीपीएम सचिन भार्गव, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी, आईटी इंचार्ज श्रवण कुमार बामणिया उपस्थित रहे।
लक्षण प्रतीत होते ही तत्काल परामर्श लें : गले में दर्द, नाक बहने और तेज बुखार स्वाइन फ्लू के लक्षण है। स्वाइन फ्लू के लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सकों से परामर्श लिया जाए।
क्या बरतें सावधानियां : अपने हाथांे को बार-बार साबुन से धोएं। आसपास के वातावरण को साफ रखें। छीकतें एवं खांसते समय टीश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। टीश्यू पेपर को कचरा पात्र मंे डाले। मास्क का प्रयोग करें। टीश्यू पेपर एवं मास्क उपयोग के बाद जला देवें। भीड़भाड़ वाली जगह पर नहीं जाएं। रोगी से कम से कम एक मीटर दूर रहें।
स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष : जिला मुख्यालय पर स्वाइन फ्लू संबंधित जानकारी देने के लिए नियंत्रण कक्ष 02982-231061,230462 पर सूचना दी जा सकती है।


शनिवार, 5 जनवरी 2019

शिक्षक निष्ठा से करावे शिक्षण- देदवाल

बाड़मेर, 05 जनवरी। समाज ने अपनी धरोहर शिक्षकों को सौंपी है जिसको निष्ठा से शिक्षण करवाते हुए उनमें शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कारिक एवं नैतिक गुणों का ज्ञान करवाने हेतू  शिक्षक पूर्ण निष्ठा ने पर्यासरत रहे। तरूण विद्या मंदिर में नवनियुक्त शिक्षकों के लिए आयोजित दस दिवसीय इंडेक्शन प्रशिक्षण शिविर में नवनियुक्तों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कन्हैयालाल देदवाल ने यह बात कही।
शिविर में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जेतमालसिंह ने अपने उद्बोधन में विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बारें में जानकारी दी ओर दस दिवसीय शिविर में रहकर नवाचारों से रूबरू होने की बात कही।
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक निदेशक नानकचन्द चन्द्रोदय ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए समाज में शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हूए कहा कि एक बालक का प्रथम गुरू माता-पिता तथा लौकिक गुरू शिक्षक होता है। इस तरह आदर्श समाज निर्माण में माता-पिता की तरह ही शिक्षक का दायित्व भी महत्वपूर्ण होता है तथा शिक्षक ही देश के भावी कर्णधार है। 
सन्दर्भ व्यक्ति खेताराम सेजु ने शिक्षकों के प्रशिक्षण की मंशा के बारे में जानकारी देते बताया कि प्रशिक्षण से शिक्षकों के लीडरशिप, विद्यालय मेनेजमेन्ट के गुणों का विकास होगा।
शिविर व्यवस्थापक दीपक ठक्कर ने शिविर की व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान शिविर सह व्यवस्थापक देवेन्द्र अवस्थी, सवाईसिंह, नरेन्द्र कुमार चौधरी एवं केआरपी गोपसिंह, मोहनसिंह, चुन्नीलाल, प्रेम व्यास, जगदीश कुमार, गणपतलाल, सुरेश कुमार आदि उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन घमण्डाराम कडवासरा द्वारा किया गया।  

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...