गुरुवार, 11 नवंबर 2021

27 सह खातेदारों के मध्य हुआ सहमति से बंटवाड़ा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 11 नवम्बर। पंचायत समिति शिव की आकली ग्राम पंचायत में गुरूवार को आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में 27 सह खातेदारों के मध्य आपसी सहमति से कृषि भूमि का बंटवाडा कर खातेदारों को जमाबन्दी की नकल प्रदान की गई।
शिविर प्रभारी ने बताया कि अणदाराम पुत्र भंवराराम ने शिविर के दौरान उपस्थित होकर बताया कि कई बार बंटवाडा करने की कोशिश की लेकिन परिवार के सदस्यों में सहमति नहीं बन पाई, जिससे हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित है। शिविर के दौरान शिविर प्रभारी ने परिवार के सभी सदस्यों को सहमति कर बंटवाडे हेतु राजी किया तथा राजस्व टीम को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस पर राजस्व टीम ने तत्काल परिवार के समस्त कृषि खातेदार अकलोदेवी, अणदाराम, अलसाराम, कमलाराम, खेताराम, गेनाराम, चनणाराम, जगमाल, जेठाराम, द्वारकाराम, देवाराम, नरसिंगा, नारणाराम, नीम्बाराम, पुरखाराम, फरसाराम, बालाराम, भगाराम, मूलाराम, मांगाराम, मानाराम, राणाराम, रामाराम, लुणीदेवी, लेहरी देवी एवं वीराराम कुम्हार के मध्य समझाईश कर सहमति से कृषि भूमि का बंटवाडा कर राजस्व रेकर्ड में अमल दरामद किया जाकर खातेदारों को जमाबंदी की नकले प्रदान की गई। शिविर में हाथो हाथ जमाबंदी की नकले पाकर परिवार के सभी सदस्यों में खुशी छायी तथा उन्होने सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-



आसूनाथ के परिवार का निःशुल्क हुआ चिरंजीवी योजना में पंजीयन

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 11 नवम्बर। बालोतरा क्षेत्र में निवाई ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर में आसूनाथ के पूरे परिवार का हाथो हाथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में निःशुल्क पंजीयन किया गया।
शिविर के दौरान आसूनाथ ने जन आधार एवं चिरंजीवी बीमा योजना के लिए आवेदन किया जिस पर त्वरित कार्यवाही कर आसूनाथ का हाथो हाथ जन आधार बनाकर उसके पूरे परिवार के लिए चिरंजीवी बीमा योजना में निःशुल्क पंजीयन किया गया। अब आसूनाथ के पूरे परिवार को किसी भी सरकारी एवं निजी अस्पताल में पांच लाख रूपये तक के इलाज के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पडेगा। इस दौरान प्रधान भगवतसिंह एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू के हाथो आसूनाथ को चिरंजीवी बीमा योजना में पंजीयन की प्रति उपलब्ध कराई गई।
-0-



जिला प्रमुख चौधरी ने की सणपा मानजी शिविर में शिरकत, 181 परिवारों को आबादी भूमि में पट्टे जारी

बाड़मेर, 11 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे है। शिविरों में आमजन के कार्यो का हाथो हाथ निस्तारण किया जा रहा है। गुरूवार को जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने सिणधरी पंचायत समिति की सणपा मानजी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में शिरकत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जिला प्रमुख चौधरी ने लोगों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर अपने लम्बित कार्य का निस्तारण मौके पर ही कराने को कहा। उन्होने आमजन को संयुक्त खातेदारी भूमि का बंटवारा, रास्तों के विवाद, नाम शुद्धिकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे कार्य शिविरों में मौके पर ही निष्पादित कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होने शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को लोगों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के लिए शिविर में ही प्रक्रिया पूर्ण कर लाभान्वित करने को कहा। इस दौरान जिला प्रमुख के हाथों आबादी भूमि के पट्टों का वितरण भी किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम ने बताया कि सणपा मानजी में आयोजित शिविर में आबादी भूमि में वर्षो से निवासरत 181 परिवारों को आबादी भूमि के पट्टे वितरित किए गए। साथ ही शिविर में 89 काश्तकारों के नामान्तरकरण, 113 नाम शुद्धिकरण एवं आपसी सहमति से 14 खातों का बंटवारा किया गया।
-0-



प्रशासन गांव के संग अभियान की विस्तृत समीक्षा

 आबादी भूमि के विस्तार एवं आवासीय पट्टों पर अधिक तेजी से कार्य करे

बाड़मेर, 11 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान की गुरुवार को जिला कलेक्टर लोकबंधु ने समीक्षा कर धीमी प्रगति वाले विभागों को मुस्तेदी से कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग और प्रशासन शहरों के संग अभियान राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान है। इसमें कौताही कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं।
  उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी सक्रिय रह कर कार्य करे एवं विशेष तिथियों को ग्राम सभा एवं शिविरो का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने अभियान में शत फीसदी नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए।
    इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि के विस्तार एवं अधिकतम लोगों को आवासीय पट्टे जारी करने के निर्देश दिए। वही मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने शिविर में अधिक कार्य करने के लिए प्री कैम्पों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
    इस दौरान अभियान से जुड़े सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वही सभी उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।
-0-




फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

 दावें एवं आपतियांें के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां 14 एवं 21 नवम्बर होगी

बाड़मेर, 11 नवम्बर। अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2022 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावें एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां 14 एवं 21 नवम्बर निर्धारित की जाकर मतदान केन्द्रों के पर्यवेक्षण एवं जॉच हेतु अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) लोक बंधु ने बताया कि नियुक्त प्रभारी अधिकारी उक्त विशेष शिविर की तिथियों को न्यूनतम प्रतिदिन 10 से 15 मतदान केन्द्रों का पर्यवेक्षण/जांच करेंगे तथा मतदान केन्द्रो पर आने वाली किसी भी समस्या का मौके पर निराकरण करेंगे। अभियान के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों द्वारा भाग के लिए नियुक्त बूथ स्तरीय अभिकर्ता भी मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर अधिकृत अधिकारी के साथ दावे एवं आपत्तियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त कराने में सहयोग देंगे।
उन्होने बताया कि नियुक्त अधिकारीगण संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एस.डी.एम) से सम्पर्क कर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे तथा निर्धारित प्रपत्र में अपनी जॉच रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे तथा एक प्रति संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एस.डी.एम.) को भिजवायेंगे।
-0-

छत्तीसगढ के संसदीय सचिव जैन 14 से जिले की यात्रा पर रहेंगे

 बाड़मेर, 11 नवम्बर। संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग छत्तीसगढ शासन रेखचंद जैन एवं विधायक जगदलपुर जिला बस्तर (छत्तीसगढ) 14 नवम्बर से बाड़मेर जिले की यात्रा पर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग छत्तीसगढ शासन रेखचन्द जैन एवं विधायक जगदलपुर जिला बस्तर (छत्तीसगढ) 14 नवम्बर को मांडवला से प्रस्थान कर रात्रि 7.30 बजे बालोतरा पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। वे 15 नवम्बर को जसोल एवं नाकोड में दर्शन एवं पूजा अर्चना के बाद ओसियां एवं खीचन जाएंगे। वे 16 नवम्बर को दोपहर 2 बजे केसुम्बला एवं 6.30 बजे आरंग के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम आरंग में करेंगे। संसदीय सचिव जैन 17 नवम्बर को आरंग से जैसलमेर एवं लोद्रवा दर्शन के पश्चात् सायं 7 बजे बाड़मेर एवं धोरीमना होते हुए सांचोर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार 12 नवम्बर को

बाड़मेर, 11 नवम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से शुक्रवार 12 नवम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। बाड़मेर उपखण्ड के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वीसी रूप से बैठक में उपस्थित होंगे।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान तेजी पर

विधायक जैन ने किया खारिया तला शिविर का निरीक्षण,जनभागीदारी का आह्वान

शुक्रवार को 12 एवं शनिवार को 9 स्थानों पर लगेंगे शिविर
बाड़मेर, 11 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार 12 नवम्बर को 12 एवं शनिवार 13 नवम्बर को 9 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शुक्रवार 12 नवम्बर को वार्ड संख्या 37 व 38 के लिए शिविर का आयोजन आदर्श स्टेडियम में किया जाएगा।
गुरूवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बाड़मेर पंचायत समिति की खारिया तला ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान विधायक जैन ने शिविर में विभिन्न विभागों के काउन्टरों पर जाकर निष्पादित किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। उन्होने विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों को सक्रिय रहकर अधिकाधिक लोगों को राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होने लोगों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शिविर में ही पूर्ण कर लाभान्वित करने को कहा।
शुक्रवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि शुक्रवार 12 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में आदर्श उण्डखा, बालोतरा में आसोतरा, बायतु में नौसर, धोरीमना में खारी, गडरारोड में गडरारोड़, आडेल में मंगले की बेरी, फागलिया में बोली, शिव में बुढ़ातला, सिणधरी में गोदारों का सरा, सिवाना में भागवा तथा चौहटन में बूठ राठोड़ान एवं खेमपुरा ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शनिवार के शिविर
उन्होने बताया कि शनिवार 13 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में मोतीयाणियों का तला, बालोतरा में खेड़, कल्याणपुर में छाछरलाई कला, गिड़ा में खोखर पश्चिम, गडरारोड़ में सुन्दरा, गुडामालानी में नेहरों का वास, पायला कला में लोलावा, सिवाना में मेली एवं धनाऊ में बीसासर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 12 नवम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 37 व 38 के लिए आदर्श स्टेडियम में शिविर का आयोजन होगा।
-0-






बुधवार, 10 नवंबर 2021

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाडमेर में डिप्लोमा हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

 बाड़मेर, 10 नवम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाडमेर में डिप्लोमा प्रथम वर्ष इंजिनियरिंग एवं द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) हेतु संस्था स्तर पर रिक्त रहे स्थान पर सीधे प्रवेश हेतु 15 नवम्बर (रविवार को छोड़कर) तक आवेदन आमन्त्रित किए गए है।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कमल पंवार ने बताया कि इच्छुक प्रवेशार्थी उक्त कार्य दिवसों में अपरान्ह 12 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त आवेदनों की उसी दिन अपरान्त एक बजे मेरिट लिस्ट तैयार की जाकर मेरिट अनुसार व्यक्तिगत साक्षात्कार द्वारा प्रवेश दिये जायंेगे। उन्होने बताया कि प्रवेश के लिए व्यक्तिगत काउंसलिंग हेतु प्रार्थी स्वयं सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, दसवी/बारवी उत्तीर्ण की मूल अंक तालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र इत्यादि मय शुल्क की प्रथम किश्त के संस्थान में उपस्थित हो सकते है। शुल्क एवं वाछित मूल दस्तावेज के अभाव मे सीट आवंटन किया जाना संभव नहीं हो सकेगा।
-0-

राजस्व शपथ आयुक्त के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

 बाडमेर, 10 नवम्बर। वर्ष 2022 के लिये राजस्व शपथ आयुक्त के पद पर नियुक्ति हेतु 30 नवम्बर, 2021 तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि वर्ष 2022 के लिए राजस्व शपथ आयुक्त की नियुक्ति राजस्थान शपथ आयुक्त नियम 1970 के तहत की जानी है। उन्होने बताया कि जिले में कार्यरत अभिभाषक जो राजस्व शपथ आयुक्त के पद के लिए नियुक्ति चाहते है, वे राजस्व न्यायालय वार (अर्थात उपखण्ड कार्यालय बाड़मेर, शिव, रामसर, चौहटन, सेड़वा, धोरीमना, गुडामालानी, बायतु, सिणधरी, बालोतरा, सिवाना एवं गडरारोड, तहसील कार्यालय बाडमेर, बाड़मेर ग्रामीण, शिव, गडरारोड, रामसर, बायतु, गिड़ा, चौहटन, सेड़वा, धनाऊ, धोरीमना, गुडामालानी, सिणधरी, नोखड़ा, पचपदरा, कल्याणपुर, सिवाना, समदडी, उप तहसील कार्यालय जसोल,पाटोदी, दूदवा एवं बाटाडू) अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन पत्र में संबंधित अभिभाषक अपना नाम, अपने पंजीकरण/ एनरोलमेन्ट संख्या, संबंधित बार एसोसियेशन का नाम, नियुक्ति हेतु राजस्व न्यायालय के मुख्यालय का नाम, वकालत के अनुभव का विवरण, पूर्व में शपथ आयुक्त नियुक्त हुए है तो किस-किस वर्ष में एवं किस-किस राजस्व न्यायालय मुख्यालय के विवरण सहित संबंधित बार एसोसियेशन के अध्यक्ष की अभिशंषा सहित 30 नवम्बर, 2021 तक व्यक्तिशः आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। समयावधि के बाद प्रस्तुत होने वाले आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
-0-

लूणाकला में आईदान व नौ खातेदारों की सहमति से बंटवारा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 10 नवम्बर। पायला कला पंचायत समिति की लूणाकला ग्राम पंचायत में बुधवार को आयोजित शिविर के दौरान आईदान एवं 9 अन्य खातेदारों के मध्य आपसी सहमति से भूमि विभाजन कर नकल की प्रतियां हाथो हाथ सुपुर्द की गई।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम ने बताया कि लूणा कला शिविर में आईदान एवं 9 अन्य खातेदारों के मध्य भूमि विभाजन का प्रकरण लम्बित था। समझाईश के उपरान्त सभी खातेदार आपसी सहमति से विभाजन पर सहमत हुए। इस पर वांछित दस्तावेजों एवं रिपोर्ट उपरान्त शिविर में ही बंटवाड़ा विवाद का निस्तारण कर नवीन बंटवाडे से संबंधित एवं नकल की प्रतियां हाथो हाथ सुपुर्द की गई।
-0-



मिठौडा में बंटी मिठाई, 25 वर्ष पुराना विवाद 25 मिनट में खत्म

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 10 नवम्बर। पंचायत समिति सिवाना की ग्राम पंचायत सिवाना में बुधवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान एक लम्बित वाद को राजस्व दल द्वारा समझाईश कर 05 विभाजन प्रस्ताव तैयार कर 15 खातेदारों के मध्य 25 वर्ष पुराना आपसी विवाद को समाप्त कर राहत प्रदान की गई। इस दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल भी मौजूद रहे।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सिवाना कुसुमलता चौहान ने बताया कि शिविर के दौरान समस्त विभागों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। शिविर में पंचायतीराज विभाग द्वारा 22 पट्टों का वितरण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा मौके पर ही एक मीटर तथा गांव में एक ट्रांसफार्मर मौके पर ही लागर लगाया गया। आयोजना विभाग द्वारा 7 जन्म प्रमाण पत्र, 1 विवाह प्रमाण पत्र, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र, 35 जन आधार कार्ड वितरित किए गए। सहकारिता विभाग द्वारा 12 सदस्यों को सहकारिता विभाग से जोडा गया। कृषि विभाग द्वारा छेलसिंह राजपुरोहित को फार्म पोण्ड हेतु 63000/- रूपये की राशि स्वीकृत करवायी गयी। सहकारिता विभाग द्वारा 4 पेंशन तथा 4 पालनहार योजना के आवेदन स्वीकृत कर सहायता प्रदान की गई। इसी प्रकार श्रम विभाग द्वारा 2 आवेदनों का सत्यापन किया गया जिसमें एक मृतक एवं 1 प्रसूति के आवेदन सही पाये जाने पर विभाग की ओर से सहायता प्रदान की जाएगी।
-0-





नेडीनाडी में मिली भाखराराम को दौहरी खुशी

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 10 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत धोरीमना पंचायत समिति की नेडीनाडी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान शिव मंदिर निवासी भाखराराम एवं उनकी पत्नि शांति का वृद्धा पेंशन आवेदन मौके पर ही स्वीकृत कर पीपीओ जारी किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी धोरीमना लाखाराम ने बताया कि नेडीनाडी शिविर शिव मंदिर निवासी भाखराराम के लिए दोहरी खुशी लाया जब उनका एवं उनकी पत्नि शांति के वृद्धा पेंशन आवेदन पर शिविर में ही आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों को वृद्धा पेंशन का पीपीओ दिया गया। परिवार के दो सदस्यों का एक साथ वृद्धा पेंशन पीपीओ पाकर भाखराराम के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
-0-



विधायक खान ने की सूराली शिविर में शिरकत, ग्रामीण ले शिविरों का फायदा

 बाड़मेर, 10 नवम्बर। बुधवार को रामसर पंचायत समिति की सूराली ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान शिव विधायक अमीन खां ने शिरकत कर शिविर के दौरान निष्पादित कार्यो का निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर शिव विधायक अमीन खां ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों के लम्बित कार्यो को निपटाने के लिए उन्होने प्रशासन गांवों के संग अभियान की शुरूआत करवाई ताकि लोगों के लम्बित कार्य उनके गांवों में ही निस्तारित हो सकें। उन्होने विभागीय अधिकारियों को सक्रिय रहकर शिविरों का लाभ अधिकाधिक लोगों को दिलाने के निर्देश दिए। उन्होने विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं की अधिकाधिक लोगों को जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
-0-



प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान परवान पर

 गुरूवार को 11 एवं शुक्रवार को 12 स्थानों पर लगेंगे शिविर

बाड़मेर, 10 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार 11 नवम्बर को 11 तथा शुक्रवार 12 नवम्बर को 12 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 11 से 12 नवम्बर तक वार्ड संख्या 37 व 38 के लिए शिविर का आयोजन आदर्श स्टेडियम में किया जाएगा।
गुरूवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि गुरूवार 11 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में खारिया तला, बालोतरा में नेवाई, गिड़ा में खारापा, धोरीमना में मेहलू, गडरारोड़ में खारची, गुडामालानी में खडाली, सेडवा में कारटिया, शिव में आकली, सिणधरी में सणपा मानजी, समदडी में खण्डप एवं धनाऊ में सरूपे का तला ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शुक्रवार के शिविर
उन्होने बताया कि शुक्रवार 12 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में आदर्श उण्डखा, बालोतरा में आसोतरा, बायतु में नौसर, धोरीमना में खारी, गडरारोड में गडरारोड़, आडेल में मंगले की बेरी, फागलिया में बोली, शिव में बुढ़ातला, सिणधरी में गोदारों का सरा, सिवाना में भागवा तथा चौहटन में बूठ राठोड़ान एवं खेमपुरा ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 11 से 12 नवम्बर तक नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 37 व 38 के लिए आदर्श स्टेडियम में शिविर का आयोजन होगा।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

 बाड़मेर, 10 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान में लापरवाही बरतने, आबादी भूमि एवं लाभार्थी उपलब्ध होने के बावजूद भी पट्टे जारी करने का कार्य सम्पादित नहीं करने पर ग्राम विकास अधिकारी पंवारिया तला अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सोडियार चूनाराम को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि बुधवार को पंचायत समिति चौहटन की ग्राम पंचायत सोडियार में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर का निरीक्षण करने पर पाया गया कि ग्राम सोडियार पंचायत समिति चौहटन में आबादी भूमि एवं लाभार्थी उपलब्ध होने के बावजूद भी चूनाराम ग्राम विकास अधिकारी पंवारिया तला अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सोडियार पंचायत समिति चौहटन द्वारा शून्य पट्टे जारी करने की कार्यवाही की गई है। इस प्रकार ग्राम विकास अधिकारी चूनाराम द्वारा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आबादी भूमि एवं लाभार्थी उपलब्ध होने के बावजूद भी पट्टे जारी करने का कार्य सम्पादित नहीं करना राजकीय कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता का घोतक है।
उन्होने बताया कि चूनाराम ग्राम विकास अधिकारी पंवारिया तला अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सोडियार पंचायत समिति चौहटन के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 के तहत उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन काल के दौरान इनका मुख्यालय पंचायत समिति पाटोदी रहेगा एवं इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
-0-

प्रभारी सचिव ने लिया प्रशासन शहरों के संग अभियान का जायजा

 विशेष छूट से लोगों को लाभान्वित करे-शर्मा

वार्डवार सर्वे कर हर घर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
बाड़मेर, 10 नवम्बर। जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने बुधवार को प्रशासन शहरों के संग शिविर का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु भी मौजूद रहे।
जिले के प्रभारी सचिव डॉ. शर्मा बुधवार दोपहर बाद प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत आदर्श स्टेडियम में आयोजित शिविर में पहुंचे। उन्होंने यहां अभियान में भाग ले रहे सभी 22 विभागों के प्रत्येक काउंटर पर जाकर वहां किए जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक काउंटर पर विभागीय अधिकारियों से पूछताछ की एवं अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्य तथा उसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शिविर में आने वाले लोगों से उनकी समस्याओं एवं कार्यों के आवेदन लेने एवं वंचित दस्तावेज के बारे में पूछा तथा अभियान के लक्ष्यों एवं उपलब्धियो की जानकारी ली। इस मौके पर डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी ली जाए।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अभियान के दौरान प्रदत विशेष छूट का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि लोग अधिकतम संख्या में पट्टे, नियमन एवं संपरिवर्तन समेत अन्य कार्यों का लाभ उठाने के लिए आगे आए। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने अभियान के बारे में जानकारी दी।
-0-





मुख्यमंत्री गहलोत ने बस हादसे में मृतकों को 5-5 लाख एवं घायलों को 1-1 लाख की सहायता स्वीकृत की

 प्रभारी मंत्री विश्नोई ने मौके पर पहुंच घायलों की सुध ली

बाड़मेर, 10 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पचपदरा बस दुखांतिका में पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रत्येक मृतक के आश्रितों को पांच लाख रूपये एवं प्रत्येक घायल को एक लाख रूपये की सहायता प्रदान की।  
बाड़मेर जिले की पचपदरा तहसील में नेशनल हाईवे पर भाडियावास गांव में संस्कार स्कूल के पास बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर बस में आग लग जाने की घटना पर मुख्यमंत्री गहलोत ने जिला कलक्टर लोक बंधु से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यो के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए तथा घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा।
हादसे की सूचना मिलने पर जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, महानिरीक्षक पुलिस रेंज जोधपुर नवज्योति गोगोई, जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे तथा राहत बचाव गतिविधियों की मॉनिटरिंग की। उन्होने घायलों को तुरन्त अस्पताल पहुंचाकर पुख्ता उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-0-

प्रभारी मंत्री ने प्रशासन गांवों के संग अभियान का लिया जायजा

 प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने को तत्परता से करें कार्य- विश्नोई

प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव ने किया शिविरो का निरीक्षण
बाड़मेर, 10 नवम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने बुधवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान का सघन निरीक्षण किया एवं सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
    प्रभारी मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने बुधवार को जिले की कल्याणपुर पंचायत समिति की देवरिया, बायतु पंचायत समिति की सिंगोड़िया एवं शिव पंचायत मुख्यालय पर लगे शिविरों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक मदन प्रजापत, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी एवं प्रभारी सचिव डॉ राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।
  प्रभारी मंत्री विश्नोई ने अभियान में भाग ले रहे सभी 22 विभागों के काउंटरो का निरीक्षण किया एवं वहा पर तैनात विभागीय अधिकारियों से शिविर के कार्यो, लक्ष्यों तथा अब तक की उपलब्धि पर जानकारी ली। उन्होंने यहां आने वाले लोगों को योजनाओ की अधिकतम जानकारी देने को कहा। प्रभारी मंत्री ने सभी शिविरों में हैल्प डेस्क को अधिक प्रभावी बनाने को कहा। साथ ही पंजीयन के पश्चात प्रत्येक परिवादी को उसके काम और सबंधित विभाग की पूरी जानकारी देने को कहा।
      इस मौके पर विश्नोई ने लाभार्थियों को पट्टे, सहमति से बंटवारे, नामान्तरण, नाम शुद्धिकरण एवं पेंशन तथा पालनहार योजना के पीपीओ, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृतियों का हाथों हाथ वितरण भी किया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री विश्नोई ने कहा कि इस अभियान की सफलता की जिम्मेदारी इससें जुड़े सभी 22 विभागों के कंधों पर है। इसे समझते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारी पूर्ण गंभीरता तथा जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त अंतिम प्रकरण के नियम सम्मत निस्तारण तक अधिकारी शिविरों में बने रहें तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को राहत पहुंचाने को तत्परता दिखाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों में आमजन के कल्याण के अनेक कदम उठाए हैं। यह शिविर भी इसी श्रृंखला की एक कड़ी है।
  इस दौरान प्रभारी सचिव डॉ राजेश शर्मा ने आमजन से भी सक्रिय भागीदारी के साथ अभियान में शामिल होकर अपने कार्य निपटाने का आव्हान किया।
  जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि राजस्थान निःशुल्क दवा और निःशुल्क जांच योजना लागू करने में देश का पहला राज्य था। अब मुख्यमंत्री की पहल पर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है।
  शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया ने बताया कि सिंगोड़िया में प्रभारी मंत्री ने 21 लोगों को आवासीय पट्टे बांटे। वहीं 55 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति, 36 बंटवारे किए गए। पालनहारो को 4 पेंशन ऑर्डर जारी किए गए तो कोरोना से मृत्यु पर एक जने को एक लाख की सहायता दी गई।
जैन का नांद में जनभागीदारी का आह्वान
विधायक मेवाराम जैन ने बाड़मेर पंचायत समिति के नांद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर में शिरकत कर लाभ उठाने के लिए जन भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिविरों के दौरान अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे।
    प्रभारी अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि नांद शिविर में 39 बंटवारे तथा 50 नामान्तरण किए गए।
-0-





मंगलवार, 9 नवंबर 2021

सिंह को विदाई, सराहनीय सेवाओं को यादगार बताया

 बाड़मेर, 09 नवम्बर। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय बाड़मेर में कार्यरत रहे कनिष्ठ सहायक किशोर सिंह का शिक्षक पद पर चयन होने पर सूचना केंद्र में मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उप निदेशक श्रवण चौधरी एवं मीडिया कर्मियों ने उनको विदाई दी।

इस अवसर पर सूचना जनसंपर्क कार्यालय के उपनिदेशक श्रवण चौधरी ने कनिष्ठ सहायक किशोर सिंह की सेवाओं को सराहनीय बताते हुए कहा कि उन्होंने पूर्ण निष्ठा के साथ सेवाएं दी। ऑफिस कार्य के साथ समाचार संकलन एवं संपादन में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। चौधरी ने आगे उत्तरोत्तर प्रगति के लिए उच्च शिक्षा अर्जन करने एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने की बात कही। इस दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी भीमराज सोलंकी, पत्रकार प्रवीण बोथरा, दुर्गसिंह राजपुरोहित, प्रेम परिहार, मदन बारूपाल समेत विभिन्न मीडिया कर्मियों ने सिंह की सेवाओं को सराहनीय बताया। इस अवसर पर ओम माली, जसवंत सिंह चौहान, ठाकराराम मेघवाल, बाबू भाई शेख, लव जांगिड़, नरपत रामावत, भेराराम, राजू माली, जसराज जांगिड़, पीर सिंह समेत विभिन्न मीडिया कर्मियों एवं लक्ष्मणसिंह, खेमराज ने कनिष्ठ सहायक सिंह का माल्यार्पण कर विदाई दी। इससे पहले उनको साफा पहनाने के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
-0-







कमठाई में 23 रास्तों के प्रकरण निस्तारण से हजारों किसानों को राहत

 बाड़मेर, 9 नवम्बर। पंचायत समिति सिणधरी की ग्राम पंचायत कमठाई में मंगलवार को प्रशासन गांवों के संग शिविर आयोजित किया गया।

  शिविर के दौरान किसानों से समझाइश करने पर मौके पर चल रहे 14 कदीमी रास्तों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, कैंप में खेतों में जाने हेतु जिनके रास्ते नहीं थे उन सहखातेदारों को समझाइश करने पर आपसी सहमति से भूमि समर्पण करवाकर 9 रास्ते दर्ज किए गए इस प्रकार कैंप में कुल 23 रास्तों का निस्तारण हुआ जिससे खेतों तक जाने में हजारों किसानों को सहूलियत रहेगी व महानरेगा के तहत ग्रेवल सड़क का निर्माण हो सकेगा। खेतों तक आने-आने हेतु रास्तों की सुविधा होने से काश्तकार अपनी फसल को खेतों से बाजार तक आसानी से ले जा सकेंगे, अपने घर के लिए आवश्यक सामग्री को भी वाहनों के मार्फत घर पर ला सकेंगे। समस्त  ग्रामीणों ने प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा कैंप आयोजन करवाने तथा वर्षों से रास्तों की समस्याओं का निस्तारण करवाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

इन्दिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना के प्रति बैंक सकारात्मक रहें

 बाड़मेर, 09 नवम्बर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स व सर्विस सेक्टर के युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार एवं रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ‘‘इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना-2021‘‘ को स्वायत शासन विभाग के अधीन प्रारम्भ की गई हैं, इसके प्रति बैंको को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने को कहा है।

    कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार सायं जिला कलेक्टर बंधु ने योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैंकवार योजना के लंबित आवेदनों की समीक्षा की तथा इन्हें एक सप्ताह में निस्तारण करने को कहा। इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना का मुख्य उदद्ेश्य कोरोना काल से प्रभावित स्ट्रीट वेण्डर्स, अनौपचारिक क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने वाले लोग जैसे हेयर डेªसर, रिक्शा वाला, कुम्हार, खाती, मोची, दर्जी, धोबी, रंग पेन्ट करने वाले, नल-बिजली मरम्मत करने वाले इत्यादि एवं बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से सम्बल बनाने एवं पुनः स्थापित करने के लिए 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने विशेष रूप से बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस योजना के सम्बन्ध में आवेदन अधिक समय तक लंबित नही रखे।
    जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति बैंको का उपेक्षापूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा उन्हें हर हाल में अपने सर्विस एरिया में सामाजिक सुरक्षा योजनाओ के लिए सकारात्मक रह कर कार्य करना होगा।
इस दौरान जिला कलक्टर ने बताया कि इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना 31 मार्च 2022 तक ही लागू रहेगी एवं इसमें लाभार्थी को 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। इस ऋण के मोरेटोरियम की अवधि 3 माह होगी तथा ऋण पुनः भुगतान की अवधि 12 माह की होगी। इस योजना में बैंकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
  इससे पूर्व नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा लाभार्थी को उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने बैंकवार आवेदनों की जानकारी दी।
वहीं महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने इंदिरा शक्ति निधि योजना के लंबित आवेदनो के बारे में बताया।
-0-





13 से 15 नवम्बर तक जलापूर्ति बाधित रहेगी

 बाड़मेर, 09 नवम्बर। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की मुख्य पाईन लाईन पर (मोहनगढ़ गांव के पास) स्थापित स्कोर वाल्व में लीकेज को दुरूस्त किये जाने हेतु 12 नवम्बर सायं 6 बजे से 15 नवम्बर सायं 6 बजे तक 72 घंटे का शट डाउन लिया जाना प्रस्तावित किया गया है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत बाडमेर के अधीक्षण अभियन्ता भरतसिंह ने बताया कि बाड़मेर लिफ्ट परियोजना से जुड़े हुए बाड़मेर शहर एवं सभी गांवों मे दिनांक 13 से 15 नवम्बर तक जलापूर्ति बन्द रहेगी।
-0-

रामसर शिविर में 80 वर्षीय महिला को मिला आवासीय भूखण्ड का पट्टा

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 09 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को रामसर में आयोजित शिविर के दौरान विधायक अमीन खां ने हाथों से 80 वर्षीय महिला को आवासीय भूखण्ड का पट्टा वितरण किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी रामसर मीनू वर्मा ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत रामसर में आयोजित शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान विधायक अमीन खां ने आवासीय पट्टों समेत विभिन्न स्वीकृतियों का लाभार्थियों को वितरण किया।
-0-




15 खातेदारों की 3 खसरों की जमीन का आपसी सहमति से बंटवारा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 09 नवम्बर। धोरीमना पंचायत समिति की डबोई ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में राजस्व गांव पनल की बेरी के 15 सह खातेदारों की तीन खसरों की कुल 165-07 बीघा जमीन का आपसी सहमति से खातेदारों के मध्य बंटवारा किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी लाखाराम ने बताया कि डबोई में आयोजित शिविर में 18 विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी कराई। इस दौरान राजस्व गांव पनल की बेरी के 15 सहखातेदारों की तीन खसरों की जमीन का आपसी सहमति से मौके पर ही बंटवारा किया गया। इसके साथ ही हरचन्द्र एवं रायमल ने अपने पिता का राजस्व रेकर्ड में नाम शुद्धिकरण करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिस पर शिविर प्रभारी ने हाथो हाथ नाम शुद्धिकरण कर जमाबंदी की नकल प्रदान की।
-0-



नारायण को मिला सरकार का सहारा, नौ हजार की छात्रवृति से मिला सम्बल

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 09 नवम्बर। रामसर पंचायत समिति की सियाई ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर के दौरान निर्माण श्रमिक के पुत्र छात्र नारायण चौधरी को 9000/- रूपये की छात्रवृति योजना से हाथो-हाथ लाभान्वित किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी रामसर मीनू वर्मा ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत सियाई में एक निर्माण श्रमिक जोगाराम चौधरी ने श्रम विभाग के निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना में शिविर प्रभारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर श्रम विभाग द्वारा आवेदन पत्र को अमल में लाकर शिविर प्रभारी एवं विभाग के सांझा प्रयासों से हाथो हााि निर्माण श्रमिक के पुत्र छात्र नारायण चौधरी को 9000/- रूपये की छात्रवृति योजना से लाभान्वित किया गया एवं तुरन्त प्रभाव से राशि लाभार्थी के खाते में जमा हो गई। इस पर ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी रामसर मीनू वर्मा, तहसीलदार रामसर छोटेलाल मीना, विकास अधिकारी रामसर पुनमाराम विश्नोई, नायब तहसीलदार उपखण्ड कार्यालय हमीराराम बालाच एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
-0-



चतरूदेवी के लिए वरदान बना अभियान

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 09 नवम्बर। सोमवार को बायतु पंचायत समिति की सेवनियाला ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान सेवनियाला निवासी चतरू देवी के लिए वरदान साबित हुआ। शिविर के दौरान चतरू देवी को श्रम विभाग की मृत्यु सहायता योजना के तहत हाथो हाथ 2 लाख रूपये सहायता राशि स्वीकृत करवाई गई।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बायतु जगदीशसिंह आशिया ने बताया कि चतरू देवी के पति की तीन वर्ष पूर्व असामयिक मृत्यु होने से चतरू देवी पर दुःखों का पहाड़ टूट पडा, साथ ही चतरू देवी पर बच्चों के पालन पोषण करने की विकट समस्या आ गई। उन्होने बताया कि सोमवार को सेवनियाला में आयोजित शिविर में चतरू देवी ने उपस्थित होकर बताया कि उसके द्वारा पूर्व में श्रम विभाग की मृत्यु सहायता योजना हेतु आवेदन किया गया था परन्तु भौतिक सत्यापन के अभाव में अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इस पर शिविर प्रभारी जगदीश आषिया ने श्रम निरीक्षक मूलाराम जाखड़ को भौतिक सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया तथा श्रम निरीक्षक द्वारा तुरन्त भौतिक सत्यापन कर शिविर में मृत्यु सहायता योजना की राशि दो लाख रूपये स्वीकृत करवाई गई। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा शिविर में ही गंगादेवी पुत्री लालाराम को 8000/- रूपये, अनोपाराम पुत्र धोकलाराम को 8000/- रूपये, पदमाराम पुत्र कुंभाराम को 9000/- रूपये एवं मेहराराम पुत्र पुनमाराम को 9000/- रूपये की छात्रवृति राशि स्वीकृत की गई।
शिविर में चतरू देवी को तुरन्त सहायता मिलने से वह बहुत खुश हुई तथा उसने राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान चतरू देवी के लिए वरदान साबित हुआ।
-0-




खिल उठे गोरखाराम के पोतो-पडपोतों के चेहरे, बोले सगळो रगड़ों हाथोहाथ मेट दियो

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 09 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को पंचायत समिति आडेल की ग्राम पंचायत छोटू में आयोजित शिविर के दौरान सेटलमेन्ट के बाद चार पीढ़ियों में गोरखाराम विश्नोई के पोतेे और पड़पोतों में बंटवाडा होने से उनके चेहरे खिल उठे।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटू में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गोरखाराम विश्नोई के पोते और पडपोतों में सेटलमेन्ट के बाद चार पीढ़ियों तक बंटवारा नहीं हुआ था जिससे वे सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं का लाभ नहीं उदठा पाते थे। शिविर में इन सभी ने मिलकर अपनी सहमति से अपने दादा गोरखारामकी 133 बीघा जमीन का बंटवारा करवाया। उनके पोते चुतराराम ने बताया कि जमीन का बंटवाडा होने से सभी का अपना अपना हिस्सा तरमीन के द्वारा तय हो गया और हमे उनकी नकले भी प्राप्त हो गई है। अब हम भविष्य में अपने हिस्से की जमीन का विकास कर सकेंगे और सरकारी योजनाओं और अन्य प्रकार के लाभों का फायदा उठा पाएंगे।
शिविर में आडेल प्रधान श्रीमती लहरों देवी, सरपंच श्रीमती केलम देवी, विकास अधिकारी सुमेरसिंह, तहसीलदार बनाराम चौधरी, नायब तहसीलदार प्रेमाराम राजपुरोहित समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहें।
हिरकरन बना हरिकिशन
शिविर प्रभारी प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि 82 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक हरिकिशन अपना नाम शुद्धिकरण करवाने शिविर में आए और बताया कि उनका पहले नाम राजस्व दस्तावेजों में हिरकनराम पुत्र माधाराम था जबकि अन्य दस्तावेजों में नाम हरिकिशन था, नाम विविधता के कारण कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में परेशानी होती है। इस पर शिविर के दौरान ही नाम शुद्धिकरण करवाकर हाथो हाथ राहत दी गई। इसी प्रकार शिविर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटू की बालिकाएं भी लाभ उठाने में पीछे नहीं रही। उन्होने अवसर को भुनाते हुए अपने जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र बनवाएं। छात्रा हवा कुमार कहती है कि शिविर में समस्त दस्तावेज हाथो हाथ बनाएं गए अन्यथा उपखण्ड कार्यालय और तहसील कार्यालय में इन दस्तावेजों को बनाने के लिए जाना पड़ता।
-0-






प्रभारी मंत्री विश्नोई बुधवार को शिविरों का निरीक्षण करेंगे

 बाड़मेर, 09 नवम्बर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई अपनी एक दिवसीय यात्रा पर बुधवार 10 नवम्बर को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करेंगे।

प्रभारी मंत्री विश्नोई अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान बुधवार प्रातः 10.30 बजे कल्याणपुर पंचायत समिति की देवरिया ग्राम पंचायत, दोपहर 1.30 बजे बायतु पंचायत समिति की सिंगोडिया ग्राम पंचायत एवं दोपहर 3.30 बजे शिव ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर कार्यो की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
-0-  

प्रशासन गांवों के संग मेें हाथो-हाथ हो रहे काम

 जिला कलक्टर ने किया शिविरों का गहन निरीक्षण

अभियान में अधिकतम लाभ उठाने को लोग करें भागीदारी-जैन
बाड़मेर, 09 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आमजन के 22 विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का हाथो-हाथ निस्तारण किया जा रहा है।
वहीं जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को उण्डखा एवं बाछडाऊ में आयोजित शिविरों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होने मौके पर ही सभी 22 विभागों के काउण्टरों का निरीक्षण कर अभियान में किये जा रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी ली।
दूसरी तरफ प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार 10 नवम्बर को 13 एवं गुरूवार 11 नवम्बर को 12 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। तो प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 10 से 12 नवम्बर तक वार्ड संख्या 37 व 38 के लिए शिविर का आयोजन आदर्श स्टेडियम में किया जाएगा।
मंगलवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने बाड़मेर पंचायत समिति की उण्डखा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में सभी विभागों के काउण्टरों का निरीक्षण कर निष्पादित किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान विधायक जैन ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकाधिक लोगों के कार्य शिविर में ही निपटाकर उन्हें राहत पहुंचाने तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागीय योजनाओं की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी प्रदान कर पात्र लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं का मौके पर ही लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को शिविरों का व्यापक रूप से प्रचार - प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि प्रत्येक विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यो की जानकारी आमजन को मिल सकें।
इस मौके पर विधायक जैन एवं जिला कलक्टर बंधु ने लाभार्थियों को पट्टों समेत विभिन्न स्वीकृतियों का हाथो हाथ वितरण किया तो बालिकाओं को साइकिलों का वितरण कर उनकी विद्यालय की राह आसान कर दी। शिविर में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, तहसीलदार प्रेमसिंह चौधरी समेत जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
इसके पश्चात् जिला कलक्टर लोक बंधु ने चौहटन पंचायत समिति की बाछडाउ ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंच कर निष्पादित किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। उन्होने शिविरों से अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू द्वारा लाभार्थियों को पट्टो समेत विभिन्न स्वीकृतियों का वितरण किया। इस दौरान जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
बुधवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बुधवार 10 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में नांद, पाटोदी मंे बडनावा जागीर, कल्याणपुर में देवरिया, बायतु में सिंगोडिया, धोरीमना में नेडीनाडी, गुडामालानी में मौखावा खुर्द, रामसर में सुराली, सेड़वा में आकल, शिव में शिव, पायलाकला में लूणाकला, सिवाना में मीठोडा एवं चौहटन में अरबी की गफन एवं सोडियार ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
गुरूवार के शिविर
उन्होने बताया कि गुरूवार 11 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में खारिया तला, बालोतरा में नेवाई, पाटोदी में सांभरा, गिड़ा में खारापा, धोरीमना में मेहलू, गडरारोड़ में खारची, गुडामालानी में खडाली, सेडवा में कारटिया, शिव में आकली, सिणधरी में सणपा मानजी, समदडी में खण्डप एवं धनाऊ में सरूपे का तला ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 10 से 12 नवम्बर तक नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 37 व 38 के लिए आदर्श स्टेडियम में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-







सोमवार, 8 नवंबर 2021

48 रास्ते के प्रकरणों का हुआ निस्तारण, सैकडों ग्रामीण होंगे लाभान्वित

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 08 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सेवनियाली ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में गांव के 48 प्रकरणों में 8.75 हैक्टेयर भूमि को गैर मुमकीन रास्ता दर्ज करने हेतु प्रस्ताव तैयार कर राजस्व रेकर्ड में दर्ज करने की कार्यवाही की गई, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी जगदीशसिंह आंशिया ने बताया कि ग्राम पंचायत सेवनियाली के द्वारा खेतों एवं ढाणियों में बने आम रास्तों को राजस्व रेकर्ड में दर्ज करने हेतु शिविर में प्रस्ताव पेश किया गया, जिस पर आवश्यक कार्यवाही कर ग्राम सेवनियाला के 48 प्रकरणों में 8.75 हैक्टेयर भूमि को गैर मुमकीन रास्ता राजस्व रेकर्ड में दर्ज किया गया। उक्त रास्तों का राजस्व रेकर्ड में इन्द्राज होने से ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा।
-0-

धनाराम को शिविर में मिली दोहरी खुशी, पट्टे के साथ मिला विद्युत कनेक्शन

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 08 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को धोरीमना पंचायत समिति की कोठाला ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर बीपीएल धनाराम के लिए दोहरी खुशी लेकर आया जब शिविर के दौरान उन्हें निःशुल्क पट्टे के साथ हाथो हाथ विद्युत कनेक्शन भी जारी किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी लाखाराम ने बताया कि कोठाला में आयोजित शिविर के दौरान बीपीएल परिवार के धनाराम पुत्र गोमाराम सोनी को हाथों हाथ विद्युत कनेक्शन जारी कर मीटर व केबल दी गई। इसी के साथ धनाराम ने निःशुल्क पट्टे हेतु भी आवेदन प्रस्तुत किया जिसकी जांच एवं आवश्यक कार्यवाही उपरान्त शिविर मे ही उसे निःशुल्क पट्टा जारी किया गया।
-0-



ग्राम पंचायत रामदेवरा के भवन हेतु भामाशाह ने की भूमि दान की घोषणा

बाड़मेर, 08 नवम्बर। नवसृजित ग्राम पंचायत रामदेवरा के ग्राम पंचायत भवन हेतु भामाशाह अर्जुनसिंह द्वारा भूमि दान की घोषणा की गई है। जल्द ही आमजन को ग्राम पंचायत रामदेवरा के लिए भवन का निर्माण होने पर सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम ने बताया कि नये ग्राम पंचायत रामदेवरा के भवन के लिए काफी समय से भमि उपलब्ध नहीं हो रही थी, जिससे आमजन को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत रामदेवरा में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर के दौरान प्रशासन की अपील एवं समझाईश के बाद गांव के भामाशाह अर्जुनसिंह द्वारा नवसृजित ग्राम पंचायत रामदेवरा के लिए ग्राम पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमि दान की घोषणा की गई। भामाशाह द्वारा ग्राम पंचायत भवन के लिए भूमि दान देने पर शिविर प्रभारी वीरमाराम द्वारा शिविर में ही उनका बहुमान एवं प्रशंसा की गई। उन्होने बताया कि अब भामाशाह द्वारा भूमि दान करने पर आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त जल्द ही आमजन को भवन का निर्माण होने पर सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
-0-



अंतर कंवर को मिला आबादी भूमि में निःशुल्क पट्टा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 08 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को रावतसर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान 60 वर्षीय भूमिहीन वृद्धा महिला अंतर कंवर को आबादी भूमि में निःशुल्क पट्टा जारी कर विधायक मेवाराम जैन के हाथों शिविर के दौरान ही वितरित किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि रावतसर निवासी अंतर कंवर पत्नी स्व. रणवीरसिंह ने शिविर में उपस्थित होकर बताया कि वे 40 वर्षो से ग्राम पंचायत रावतसर में निवासरत है तथा उनका परिवार भूमिहीन है। उन्होने ग्राम रावतसर में आबादी भूमि का पट्टा दिलवाने का अनुरोध किया जिस पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर मौके पर ही आबादी भूमि में निःशुल्क पट्टा जारी कर विधायक जैन के हाथों शिविर में ही वितरित किया गया। इस दौरान प्रधान जेठीदेवी, विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई, तहसीलदार प्रेमसिंह चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
-0-



अनियमितता पर उर्वरक लाइसेन्स निलम्बित

बाड़मेर, 08 नवम्बर। मैसर्स राजस्थान सहकारी फल सब्जी क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. धोरीमन्ना शाखा रामजी की गोल पर निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर उक्त प्रतिष्ठान का उर्वरक विक्रय अनुज्ञापत्र तुरन्त प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

रविवार को पदमसिंह भाटी कृषि अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक द्वारा मैसर्स राजस्थान सहकारी फल सब्जी क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. धोरीमन्ना शाखा रामजी का गोल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर डी.ए.पी. उर्वरक नही पाया गया। ईफको द्वारा 06.11.2021 को 30 मैट्रीक टन डी.ए.पी. की आपूर्ति की गयी थी, जिसका ना तो स्टोक रजिस्टर में इन्द्राज किया गया था ना ही पी.ओ.एस. मषीन में इन्द्राज किया गया एवं बिना पी.ओ.एस. मषीन या बिल के उर्वरक को विक्रय कर दिया गया जिससे डी.ए.पी. की कालाबाजारी किया जाना प्रतित होता है जो उर्वरक नियत्रंण आदेष 1985 की धारा 3 एवं 5 का उल्लंघन है।
उर्वरक नियत्रंण आदेष 1985 की धारा 26 के अन्तर्गत अधिसूचित अधिकारी उप निदेषक कृषि विस्तार द्वारा धारा 31 के तहत अधिसूचित अधिकारी को प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैसर्स राजस्थान सहकारी फल सब्जी क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. धोरीमन्ना शाखा रामजी का गोल का उर्वरक विक्रय अनुज्ञापत्र को तुरन्त प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उप निदेषक कृषि विस्तार द्वारा अवगत कराया है कि नत्रजन एवं फॉस्फेटिक उर्वरको की बिक्री आधार नम्बर के तहत केवल पी.ओ.एस. मषीन से ही की जा सकती है। प्राप्त उर्वरको का पहले पी.ओ.एस. मषीन में इन्द्राज किया जाना एवं इसके माध्यम से ही विक्रय किया जाना होता है। विक्रेता मैसर्स राजस्थान सहकारी फल सब्जी क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. धोरीमन्ना शाखा रामजी का गोल ने इफको से प्राप्त 600 बैग डी.ए.पी. का पी.ओ.एस. मषीन में इन्द्राज किये बिना, बिना अधार एवं बिल के विक्रय किये जाने के कारण इनका उर्वरक अनुज्ञापत्र निलम्बित कर 15 दिन की अवधि में अपना जवाब देने हेतु निर्देषित किया गया है।
-0-    

विधायक खान एवं जिला प्रमुख चौधरी ने की उण्डू शिविर में शिरकत

बाड़मेर, 08 नवम्बर। सोमवार को शिव पंचायत समिति की उण्डू ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी एवं शिव विधायक अमीन खां ने शिरकत कर शिविर के दौरान निष्पादित कार्यो का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर शिव विधायक अमीन खां ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों के लम्बित कार्यो को निपटाने के लिए उन्होने प्रशासन गांवों के संग अभियान की शुरूआत करवाई ताकि लोगों के लम्बित कार्य उनके गांवों में ही निस्तारित हो सकें। उन्होने विभागीय अधिकारियों को सक्रिय रहकर शिविरों का लाभ अधिकाधिक लोगों को दिलाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं की अधिकाधिक लोगों को जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने विभिन्न स्वीकृतियों आदि का वितरण भी किया। इस अवसर पर प्रधान महेन्द्र जाणी, फतेह खान सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





प्रशासन गांवों के संग अभियान में त्वरित हो रहा राजस्व प्रकरणों का निस्तारण

 जिले में अड़तीस हजार से अधिक राजस्व अभिलेखों में खातों का हुआ शुद्धिकरण

मंगलवार को 14 एवं बुधवार को 13 स्थानों पर लगेंगे शिविर
बाड़मेर, 08 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाई जा रही है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 9 सितम्बर को 14 एवं बुधवार 10 नवम्बर को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 9 नवम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 10, 11 एवं 12 तथा 10 से 12 नवम्बर तक वार्ड संख्या 37 व 38 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 2 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान 07 नवम्बर तक जिले की समस्त पंचायत समितियों में 270 ग्राम पंचायतों मे शिविरों का आयोजन किया जाकर विभिन्न राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इन शिविरों में राजस्व अभिलेख/खातों के शुद्धिकरण के 38031 प्रकरण, आबादी आवास भूमि आवंटन के 110 प्रकरण, आपसी सहमति से खाता विभाजन के 3708 प्रकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी के 37 प्रकरण, 683 रास्ते के प्रकरण, नामान्तरण के 30960 प्रकरण, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन के 461 प्रकरण, 24 नये राजस्व गांवों के प्रस्ताव, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के 983 प्रकरण, राजस्व रिकार्ड की प्रतिलिपियां वितरण के 35613 एवं जाति/मूल निवास/हैसियत प्रमाण पत्र इत्यादि के 26645 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होने बताया कि उक्त आयोजित शिविरों में 128781 लोगों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य कार्य शिविरों में निस्तारित किए गए। उन्होने बताया कि 7 नवम्बर तक 962 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय/तृतीय किश्तों का भुगतान, 5942 नवीन जॉबकार्ड, 10669 आवासीय पट्टे जारी, 601 हैण्डपम्प मरम्मत, 4485 मृदा स्वास्थ्य कार्डो का वितरण, 416 विद्युत सप्लाई व्यवधान संबंधी प्रकरण, 1434 मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना प्रकरण, 197 मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, 207 इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना प्रकरण, 32 विधवा पेंशन योजना प्रकरण, 14 निःशक्तजन पेंशन योजना प्रकरण, 37 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना प्रकरण, 20 मुख्यमंत्री सुखद दाम्पत्य योजना प्रकरण एवं 635 मुख्यमंत्री पालनहार योजना, 9935 राशन कार्ड-आधार सीडिंग, 714 आधार सीडिंग शुद्धिकरण, 324 नवीन जन आधार नामांकन, 1636 जन आधार संशोधन, 951 जन आधार कार्डो का वितरण, 3146 छात्र/छात्राओं के छात्रवृति प्रकरणों का निस्तारण किया गया है।
मंगलवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मंगलवार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 9 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में उण्डखा, बाडमेर ग्रामीण में सांजटा, बालोतरा में बुडीवाडा, कल्याणपुर में सुरपुरा, गिड़ा में चीबी, धोरीमना में डबोई, आडेल में अर्जुन की ढाणी, रामसर में रामसर, फागलिया में एकल, शिव में धारवी कला, सिणधरी में कमठाई, सिवाना में कुण्डल एवं चौहटन में केलनोर, बाछडाउ ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार के शिविर  
उन्होने बताया कि बुधवार 10 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में नांद, पाटोदी मंे बडनावा जागीर, कल्याणपुर में देवरिया, बायतु में सिंगोडिया, धोरीमना में नेडीनाडी, गुडामालानी में मौखावा खुर्द, रामसर में सुराली, सेड़वा में आकल, शिव में शिव, पायलाकला में लूणाकला, सिवाना में मीठोडा एवं चौहटन में अरबी की गफन एवं सोडियार ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत मंगलवार 9 नवम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 10, 11 एवं 12 के लिए विद्यापीठ ग्राउण्ड के पास तथा 10 से 12 नवम्बर तक वार्ड संख्या 37 व 38 के लिए आदर्श स्टेडियम में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

विधायक जैन ने रावतसर शिविर का किया निरीक्षण

 बाड़मेर, 08 नवम्बर। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने सोमवार को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की रावतसर ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर का अवलोजन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक जैन ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकाधिक लोगों को शिविरों से लाभान्वित किया जाए। उन्होेने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी योजनाओं की व्यापक जानकारी आमजन को करवाएं तथा पात्र व्यक्तियों के मौके पर ही आवेदन लिये जाकर उन्हें लाभ पहुंचाया जाए। शिविर के दौरान विधायक जैन ने विद्युत मीटर, नवीन जोब कार्ड, शौचालय स्वीकृतियां, इत्यादि का लाभार्थियों को वितरण किया। इस दौरान प्रधान जेठी देवी, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, तहसीलदार प्रेमसिंह चौधरी, विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





प्रशासन गांवों के संग अभियान की विस्तृत समीक्षा

 विभागीय अधिकारी अपने लक्ष्य हर हाल में करें अर्जित

अभियान में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं
बाड़मेर, 8 नवम्बर। जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित कर ग्रामीणों को लाभ दें। उन्होंने कहा कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी अभियान में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  जिला कलक्टर ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशासन गावों के संग अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अब तक सम्पन्न शिविरों की प्रगति की जानकारी ली एवं जिन विभागों की प्रगति कम रही उन्हें निर्देश दिए कि वे उनके विभाग की प्रगति लाने में विशेष प्रयास करे। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी खुद मौके पर जाकर अपने विभागों के कार्य एव लक्ष्यों की समीक्षा करें।
    इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व के मामले में जिले में अच्छा कार्य हुआ है लेकिन अन्य विभागों को अधिक सक्रिय होकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने शिविर के दौरान विद्यालय सम्बलन कार्य एवं बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के कार्यों को भी प्राथमिकता से लेते हुए विद्यालयों में जो कमी हैं, उसकी पूर्ति कराने के निर्देश दिए। इसमें विशेष रूप से विद्युत एवं पेयजल कनेक्शन, विद्यालय पटट्ा आवंटन एवं भूमि का सीमाज्ञान कराने, शौचालय विहीन विद्यालयों में शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालय से सम्बन्धित जो कार्य करवाने हैं, उसकी सूची केम्प से 10 दिवस पूर्व शिविर प्रभारी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं का शिविर के दौरान अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर बालिकाओं को प्रोत्साहित करने एवं महिला सशक्तिकरण की योजनाओं पर प्रभावी कार्य करने को कहा। विशेषकर इंदिरा महिला शक्ति निधि योजना में आवेदन लेकर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सामाजिक सुरक्षा योजना की चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत में पेंशन के पात्र एवं पालनहार योजना के पात्र कोई भी वंचित नहीं रहे। इसके लिए ग्राम विकास अधिकारियों एवं पटवारियों को पाबंद किया जाकर शत-प्रतिशत पात्र लोगों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
  इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने अभियान को और अधिक प्रभावी बनाकर ग्रामीण जनों को इसके माध्यम से लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...