मंगलवार, 9 नवंबर 2021

कमठाई में 23 रास्तों के प्रकरण निस्तारण से हजारों किसानों को राहत

 बाड़मेर, 9 नवम्बर। पंचायत समिति सिणधरी की ग्राम पंचायत कमठाई में मंगलवार को प्रशासन गांवों के संग शिविर आयोजित किया गया।

  शिविर के दौरान किसानों से समझाइश करने पर मौके पर चल रहे 14 कदीमी रास्तों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, कैंप में खेतों में जाने हेतु जिनके रास्ते नहीं थे उन सहखातेदारों को समझाइश करने पर आपसी सहमति से भूमि समर्पण करवाकर 9 रास्ते दर्ज किए गए इस प्रकार कैंप में कुल 23 रास्तों का निस्तारण हुआ जिससे खेतों तक जाने में हजारों किसानों को सहूलियत रहेगी व महानरेगा के तहत ग्रेवल सड़क का निर्माण हो सकेगा। खेतों तक आने-आने हेतु रास्तों की सुविधा होने से काश्तकार अपनी फसल को खेतों से बाजार तक आसानी से ले जा सकेंगे, अपने घर के लिए आवश्यक सामग्री को भी वाहनों के मार्फत घर पर ला सकेंगे। समस्त  ग्रामीणों ने प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा कैंप आयोजन करवाने तथा वर्षों से रास्तों की समस्याओं का निस्तारण करवाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

इन्दिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना के प्रति बैंक सकारात्मक रहें

 बाड़मेर, 09 नवम्बर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स व सर्विस सेक्टर के युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार एवं रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ‘‘इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना-2021‘‘ को स्वायत शासन विभाग के अधीन प्रारम्भ की गई हैं, इसके प्रति बैंको को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने को कहा है।

    कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार सायं जिला कलेक्टर बंधु ने योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैंकवार योजना के लंबित आवेदनों की समीक्षा की तथा इन्हें एक सप्ताह में निस्तारण करने को कहा। इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना का मुख्य उदद्ेश्य कोरोना काल से प्रभावित स्ट्रीट वेण्डर्स, अनौपचारिक क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने वाले लोग जैसे हेयर डेªसर, रिक्शा वाला, कुम्हार, खाती, मोची, दर्जी, धोबी, रंग पेन्ट करने वाले, नल-बिजली मरम्मत करने वाले इत्यादि एवं बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से सम्बल बनाने एवं पुनः स्थापित करने के लिए 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने विशेष रूप से बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस योजना के सम्बन्ध में आवेदन अधिक समय तक लंबित नही रखे।
    जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति बैंको का उपेक्षापूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा उन्हें हर हाल में अपने सर्विस एरिया में सामाजिक सुरक्षा योजनाओ के लिए सकारात्मक रह कर कार्य करना होगा।
इस दौरान जिला कलक्टर ने बताया कि इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना 31 मार्च 2022 तक ही लागू रहेगी एवं इसमें लाभार्थी को 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। इस ऋण के मोरेटोरियम की अवधि 3 माह होगी तथा ऋण पुनः भुगतान की अवधि 12 माह की होगी। इस योजना में बैंकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
  इससे पूर्व नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा लाभार्थी को उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने बैंकवार आवेदनों की जानकारी दी।
वहीं महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने इंदिरा शक्ति निधि योजना के लंबित आवेदनो के बारे में बताया।
-0-





13 से 15 नवम्बर तक जलापूर्ति बाधित रहेगी

 बाड़मेर, 09 नवम्बर। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की मुख्य पाईन लाईन पर (मोहनगढ़ गांव के पास) स्थापित स्कोर वाल्व में लीकेज को दुरूस्त किये जाने हेतु 12 नवम्बर सायं 6 बजे से 15 नवम्बर सायं 6 बजे तक 72 घंटे का शट डाउन लिया जाना प्रस्तावित किया गया है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत बाडमेर के अधीक्षण अभियन्ता भरतसिंह ने बताया कि बाड़मेर लिफ्ट परियोजना से जुड़े हुए बाड़मेर शहर एवं सभी गांवों मे दिनांक 13 से 15 नवम्बर तक जलापूर्ति बन्द रहेगी।
-0-

रामसर शिविर में 80 वर्षीय महिला को मिला आवासीय भूखण्ड का पट्टा

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 09 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को रामसर में आयोजित शिविर के दौरान विधायक अमीन खां ने हाथों से 80 वर्षीय महिला को आवासीय भूखण्ड का पट्टा वितरण किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी रामसर मीनू वर्मा ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत रामसर में आयोजित शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान विधायक अमीन खां ने आवासीय पट्टों समेत विभिन्न स्वीकृतियों का लाभार्थियों को वितरण किया।
-0-




15 खातेदारों की 3 खसरों की जमीन का आपसी सहमति से बंटवारा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 09 नवम्बर। धोरीमना पंचायत समिति की डबोई ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में राजस्व गांव पनल की बेरी के 15 सह खातेदारों की तीन खसरों की कुल 165-07 बीघा जमीन का आपसी सहमति से खातेदारों के मध्य बंटवारा किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी लाखाराम ने बताया कि डबोई में आयोजित शिविर में 18 विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी कराई। इस दौरान राजस्व गांव पनल की बेरी के 15 सहखातेदारों की तीन खसरों की जमीन का आपसी सहमति से मौके पर ही बंटवारा किया गया। इसके साथ ही हरचन्द्र एवं रायमल ने अपने पिता का राजस्व रेकर्ड में नाम शुद्धिकरण करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिस पर शिविर प्रभारी ने हाथो हाथ नाम शुद्धिकरण कर जमाबंदी की नकल प्रदान की।
-0-



नारायण को मिला सरकार का सहारा, नौ हजार की छात्रवृति से मिला सम्बल

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 09 नवम्बर। रामसर पंचायत समिति की सियाई ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर के दौरान निर्माण श्रमिक के पुत्र छात्र नारायण चौधरी को 9000/- रूपये की छात्रवृति योजना से हाथो-हाथ लाभान्वित किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी रामसर मीनू वर्मा ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत सियाई में एक निर्माण श्रमिक जोगाराम चौधरी ने श्रम विभाग के निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना में शिविर प्रभारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर श्रम विभाग द्वारा आवेदन पत्र को अमल में लाकर शिविर प्रभारी एवं विभाग के सांझा प्रयासों से हाथो हााि निर्माण श्रमिक के पुत्र छात्र नारायण चौधरी को 9000/- रूपये की छात्रवृति योजना से लाभान्वित किया गया एवं तुरन्त प्रभाव से राशि लाभार्थी के खाते में जमा हो गई। इस पर ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी रामसर मीनू वर्मा, तहसीलदार रामसर छोटेलाल मीना, विकास अधिकारी रामसर पुनमाराम विश्नोई, नायब तहसीलदार उपखण्ड कार्यालय हमीराराम बालाच एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
-0-



चतरूदेवी के लिए वरदान बना अभियान

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 09 नवम्बर। सोमवार को बायतु पंचायत समिति की सेवनियाला ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान सेवनियाला निवासी चतरू देवी के लिए वरदान साबित हुआ। शिविर के दौरान चतरू देवी को श्रम विभाग की मृत्यु सहायता योजना के तहत हाथो हाथ 2 लाख रूपये सहायता राशि स्वीकृत करवाई गई।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बायतु जगदीशसिंह आशिया ने बताया कि चतरू देवी के पति की तीन वर्ष पूर्व असामयिक मृत्यु होने से चतरू देवी पर दुःखों का पहाड़ टूट पडा, साथ ही चतरू देवी पर बच्चों के पालन पोषण करने की विकट समस्या आ गई। उन्होने बताया कि सोमवार को सेवनियाला में आयोजित शिविर में चतरू देवी ने उपस्थित होकर बताया कि उसके द्वारा पूर्व में श्रम विभाग की मृत्यु सहायता योजना हेतु आवेदन किया गया था परन्तु भौतिक सत्यापन के अभाव में अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इस पर शिविर प्रभारी जगदीश आषिया ने श्रम निरीक्षक मूलाराम जाखड़ को भौतिक सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया तथा श्रम निरीक्षक द्वारा तुरन्त भौतिक सत्यापन कर शिविर में मृत्यु सहायता योजना की राशि दो लाख रूपये स्वीकृत करवाई गई। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा शिविर में ही गंगादेवी पुत्री लालाराम को 8000/- रूपये, अनोपाराम पुत्र धोकलाराम को 8000/- रूपये, पदमाराम पुत्र कुंभाराम को 9000/- रूपये एवं मेहराराम पुत्र पुनमाराम को 9000/- रूपये की छात्रवृति राशि स्वीकृत की गई।
शिविर में चतरू देवी को तुरन्त सहायता मिलने से वह बहुत खुश हुई तथा उसने राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान चतरू देवी के लिए वरदान साबित हुआ।
-0-




खिल उठे गोरखाराम के पोतो-पडपोतों के चेहरे, बोले सगळो रगड़ों हाथोहाथ मेट दियो

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 09 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को पंचायत समिति आडेल की ग्राम पंचायत छोटू में आयोजित शिविर के दौरान सेटलमेन्ट के बाद चार पीढ़ियों में गोरखाराम विश्नोई के पोतेे और पड़पोतों में बंटवाडा होने से उनके चेहरे खिल उठे।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटू में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गोरखाराम विश्नोई के पोते और पडपोतों में सेटलमेन्ट के बाद चार पीढ़ियों तक बंटवारा नहीं हुआ था जिससे वे सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं का लाभ नहीं उदठा पाते थे। शिविर में इन सभी ने मिलकर अपनी सहमति से अपने दादा गोरखारामकी 133 बीघा जमीन का बंटवारा करवाया। उनके पोते चुतराराम ने बताया कि जमीन का बंटवाडा होने से सभी का अपना अपना हिस्सा तरमीन के द्वारा तय हो गया और हमे उनकी नकले भी प्राप्त हो गई है। अब हम भविष्य में अपने हिस्से की जमीन का विकास कर सकेंगे और सरकारी योजनाओं और अन्य प्रकार के लाभों का फायदा उठा पाएंगे।
शिविर में आडेल प्रधान श्रीमती लहरों देवी, सरपंच श्रीमती केलम देवी, विकास अधिकारी सुमेरसिंह, तहसीलदार बनाराम चौधरी, नायब तहसीलदार प्रेमाराम राजपुरोहित समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहें।
हिरकरन बना हरिकिशन
शिविर प्रभारी प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि 82 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक हरिकिशन अपना नाम शुद्धिकरण करवाने शिविर में आए और बताया कि उनका पहले नाम राजस्व दस्तावेजों में हिरकनराम पुत्र माधाराम था जबकि अन्य दस्तावेजों में नाम हरिकिशन था, नाम विविधता के कारण कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में परेशानी होती है। इस पर शिविर के दौरान ही नाम शुद्धिकरण करवाकर हाथो हाथ राहत दी गई। इसी प्रकार शिविर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटू की बालिकाएं भी लाभ उठाने में पीछे नहीं रही। उन्होने अवसर को भुनाते हुए अपने जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र बनवाएं। छात्रा हवा कुमार कहती है कि शिविर में समस्त दस्तावेज हाथो हाथ बनाएं गए अन्यथा उपखण्ड कार्यालय और तहसील कार्यालय में इन दस्तावेजों को बनाने के लिए जाना पड़ता।
-0-






प्रभारी मंत्री विश्नोई बुधवार को शिविरों का निरीक्षण करेंगे

 बाड़मेर, 09 नवम्बर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई अपनी एक दिवसीय यात्रा पर बुधवार 10 नवम्बर को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करेंगे।

प्रभारी मंत्री विश्नोई अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान बुधवार प्रातः 10.30 बजे कल्याणपुर पंचायत समिति की देवरिया ग्राम पंचायत, दोपहर 1.30 बजे बायतु पंचायत समिति की सिंगोडिया ग्राम पंचायत एवं दोपहर 3.30 बजे शिव ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर कार्यो की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
-0-  

प्रशासन गांवों के संग मेें हाथो-हाथ हो रहे काम

 जिला कलक्टर ने किया शिविरों का गहन निरीक्षण

अभियान में अधिकतम लाभ उठाने को लोग करें भागीदारी-जैन
बाड़मेर, 09 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आमजन के 22 विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का हाथो-हाथ निस्तारण किया जा रहा है।
वहीं जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को उण्डखा एवं बाछडाऊ में आयोजित शिविरों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होने मौके पर ही सभी 22 विभागों के काउण्टरों का निरीक्षण कर अभियान में किये जा रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी ली।
दूसरी तरफ प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार 10 नवम्बर को 13 एवं गुरूवार 11 नवम्बर को 12 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। तो प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 10 से 12 नवम्बर तक वार्ड संख्या 37 व 38 के लिए शिविर का आयोजन आदर्श स्टेडियम में किया जाएगा।
मंगलवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने बाड़मेर पंचायत समिति की उण्डखा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में सभी विभागों के काउण्टरों का निरीक्षण कर निष्पादित किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान विधायक जैन ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकाधिक लोगों के कार्य शिविर में ही निपटाकर उन्हें राहत पहुंचाने तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागीय योजनाओं की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी प्रदान कर पात्र लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं का मौके पर ही लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को शिविरों का व्यापक रूप से प्रचार - प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि प्रत्येक विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यो की जानकारी आमजन को मिल सकें।
इस मौके पर विधायक जैन एवं जिला कलक्टर बंधु ने लाभार्थियों को पट्टों समेत विभिन्न स्वीकृतियों का हाथो हाथ वितरण किया तो बालिकाओं को साइकिलों का वितरण कर उनकी विद्यालय की राह आसान कर दी। शिविर में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, तहसीलदार प्रेमसिंह चौधरी समेत जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
इसके पश्चात् जिला कलक्टर लोक बंधु ने चौहटन पंचायत समिति की बाछडाउ ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंच कर निष्पादित किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। उन्होने शिविरों से अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू द्वारा लाभार्थियों को पट्टो समेत विभिन्न स्वीकृतियों का वितरण किया। इस दौरान जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
बुधवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बुधवार 10 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में नांद, पाटोदी मंे बडनावा जागीर, कल्याणपुर में देवरिया, बायतु में सिंगोडिया, धोरीमना में नेडीनाडी, गुडामालानी में मौखावा खुर्द, रामसर में सुराली, सेड़वा में आकल, शिव में शिव, पायलाकला में लूणाकला, सिवाना में मीठोडा एवं चौहटन में अरबी की गफन एवं सोडियार ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
गुरूवार के शिविर
उन्होने बताया कि गुरूवार 11 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में खारिया तला, बालोतरा में नेवाई, पाटोदी में सांभरा, गिड़ा में खारापा, धोरीमना में मेहलू, गडरारोड़ में खारची, गुडामालानी में खडाली, सेडवा में कारटिया, शिव में आकली, सिणधरी में सणपा मानजी, समदडी में खण्डप एवं धनाऊ में सरूपे का तला ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 10 से 12 नवम्बर तक नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 37 व 38 के लिए आदर्श स्टेडियम में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-







सोमवार, 8 नवंबर 2021

48 रास्ते के प्रकरणों का हुआ निस्तारण, सैकडों ग्रामीण होंगे लाभान्वित

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 08 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सेवनियाली ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में गांव के 48 प्रकरणों में 8.75 हैक्टेयर भूमि को गैर मुमकीन रास्ता दर्ज करने हेतु प्रस्ताव तैयार कर राजस्व रेकर्ड में दर्ज करने की कार्यवाही की गई, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी जगदीशसिंह आंशिया ने बताया कि ग्राम पंचायत सेवनियाली के द्वारा खेतों एवं ढाणियों में बने आम रास्तों को राजस्व रेकर्ड में दर्ज करने हेतु शिविर में प्रस्ताव पेश किया गया, जिस पर आवश्यक कार्यवाही कर ग्राम सेवनियाला के 48 प्रकरणों में 8.75 हैक्टेयर भूमि को गैर मुमकीन रास्ता राजस्व रेकर्ड में दर्ज किया गया। उक्त रास्तों का राजस्व रेकर्ड में इन्द्राज होने से ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा।
-0-

धनाराम को शिविर में मिली दोहरी खुशी, पट्टे के साथ मिला विद्युत कनेक्शन

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 08 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को धोरीमना पंचायत समिति की कोठाला ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर बीपीएल धनाराम के लिए दोहरी खुशी लेकर आया जब शिविर के दौरान उन्हें निःशुल्क पट्टे के साथ हाथो हाथ विद्युत कनेक्शन भी जारी किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी लाखाराम ने बताया कि कोठाला में आयोजित शिविर के दौरान बीपीएल परिवार के धनाराम पुत्र गोमाराम सोनी को हाथों हाथ विद्युत कनेक्शन जारी कर मीटर व केबल दी गई। इसी के साथ धनाराम ने निःशुल्क पट्टे हेतु भी आवेदन प्रस्तुत किया जिसकी जांच एवं आवश्यक कार्यवाही उपरान्त शिविर मे ही उसे निःशुल्क पट्टा जारी किया गया।
-0-



ग्राम पंचायत रामदेवरा के भवन हेतु भामाशाह ने की भूमि दान की घोषणा

बाड़मेर, 08 नवम्बर। नवसृजित ग्राम पंचायत रामदेवरा के ग्राम पंचायत भवन हेतु भामाशाह अर्जुनसिंह द्वारा भूमि दान की घोषणा की गई है। जल्द ही आमजन को ग्राम पंचायत रामदेवरा के लिए भवन का निर्माण होने पर सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम ने बताया कि नये ग्राम पंचायत रामदेवरा के भवन के लिए काफी समय से भमि उपलब्ध नहीं हो रही थी, जिससे आमजन को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत रामदेवरा में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर के दौरान प्रशासन की अपील एवं समझाईश के बाद गांव के भामाशाह अर्जुनसिंह द्वारा नवसृजित ग्राम पंचायत रामदेवरा के लिए ग्राम पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमि दान की घोषणा की गई। भामाशाह द्वारा ग्राम पंचायत भवन के लिए भूमि दान देने पर शिविर प्रभारी वीरमाराम द्वारा शिविर में ही उनका बहुमान एवं प्रशंसा की गई। उन्होने बताया कि अब भामाशाह द्वारा भूमि दान करने पर आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त जल्द ही आमजन को भवन का निर्माण होने पर सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
-0-



अंतर कंवर को मिला आबादी भूमि में निःशुल्क पट्टा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 08 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को रावतसर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान 60 वर्षीय भूमिहीन वृद्धा महिला अंतर कंवर को आबादी भूमि में निःशुल्क पट्टा जारी कर विधायक मेवाराम जैन के हाथों शिविर के दौरान ही वितरित किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि रावतसर निवासी अंतर कंवर पत्नी स्व. रणवीरसिंह ने शिविर में उपस्थित होकर बताया कि वे 40 वर्षो से ग्राम पंचायत रावतसर में निवासरत है तथा उनका परिवार भूमिहीन है। उन्होने ग्राम रावतसर में आबादी भूमि का पट्टा दिलवाने का अनुरोध किया जिस पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर मौके पर ही आबादी भूमि में निःशुल्क पट्टा जारी कर विधायक जैन के हाथों शिविर में ही वितरित किया गया। इस दौरान प्रधान जेठीदेवी, विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई, तहसीलदार प्रेमसिंह चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
-0-



अनियमितता पर उर्वरक लाइसेन्स निलम्बित

बाड़मेर, 08 नवम्बर। मैसर्स राजस्थान सहकारी फल सब्जी क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. धोरीमन्ना शाखा रामजी की गोल पर निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर उक्त प्रतिष्ठान का उर्वरक विक्रय अनुज्ञापत्र तुरन्त प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

रविवार को पदमसिंह भाटी कृषि अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक द्वारा मैसर्स राजस्थान सहकारी फल सब्जी क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. धोरीमन्ना शाखा रामजी का गोल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर डी.ए.पी. उर्वरक नही पाया गया। ईफको द्वारा 06.11.2021 को 30 मैट्रीक टन डी.ए.पी. की आपूर्ति की गयी थी, जिसका ना तो स्टोक रजिस्टर में इन्द्राज किया गया था ना ही पी.ओ.एस. मषीन में इन्द्राज किया गया एवं बिना पी.ओ.एस. मषीन या बिल के उर्वरक को विक्रय कर दिया गया जिससे डी.ए.पी. की कालाबाजारी किया जाना प्रतित होता है जो उर्वरक नियत्रंण आदेष 1985 की धारा 3 एवं 5 का उल्लंघन है।
उर्वरक नियत्रंण आदेष 1985 की धारा 26 के अन्तर्गत अधिसूचित अधिकारी उप निदेषक कृषि विस्तार द्वारा धारा 31 के तहत अधिसूचित अधिकारी को प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैसर्स राजस्थान सहकारी फल सब्जी क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. धोरीमन्ना शाखा रामजी का गोल का उर्वरक विक्रय अनुज्ञापत्र को तुरन्त प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उप निदेषक कृषि विस्तार द्वारा अवगत कराया है कि नत्रजन एवं फॉस्फेटिक उर्वरको की बिक्री आधार नम्बर के तहत केवल पी.ओ.एस. मषीन से ही की जा सकती है। प्राप्त उर्वरको का पहले पी.ओ.एस. मषीन में इन्द्राज किया जाना एवं इसके माध्यम से ही विक्रय किया जाना होता है। विक्रेता मैसर्स राजस्थान सहकारी फल सब्जी क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. धोरीमन्ना शाखा रामजी का गोल ने इफको से प्राप्त 600 बैग डी.ए.पी. का पी.ओ.एस. मषीन में इन्द्राज किये बिना, बिना अधार एवं बिल के विक्रय किये जाने के कारण इनका उर्वरक अनुज्ञापत्र निलम्बित कर 15 दिन की अवधि में अपना जवाब देने हेतु निर्देषित किया गया है।
-0-    

विधायक खान एवं जिला प्रमुख चौधरी ने की उण्डू शिविर में शिरकत

बाड़मेर, 08 नवम्बर। सोमवार को शिव पंचायत समिति की उण्डू ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी एवं शिव विधायक अमीन खां ने शिरकत कर शिविर के दौरान निष्पादित कार्यो का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर शिव विधायक अमीन खां ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों के लम्बित कार्यो को निपटाने के लिए उन्होने प्रशासन गांवों के संग अभियान की शुरूआत करवाई ताकि लोगों के लम्बित कार्य उनके गांवों में ही निस्तारित हो सकें। उन्होने विभागीय अधिकारियों को सक्रिय रहकर शिविरों का लाभ अधिकाधिक लोगों को दिलाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं की अधिकाधिक लोगों को जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने विभिन्न स्वीकृतियों आदि का वितरण भी किया। इस अवसर पर प्रधान महेन्द्र जाणी, फतेह खान सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





प्रशासन गांवों के संग अभियान में त्वरित हो रहा राजस्व प्रकरणों का निस्तारण

 जिले में अड़तीस हजार से अधिक राजस्व अभिलेखों में खातों का हुआ शुद्धिकरण

मंगलवार को 14 एवं बुधवार को 13 स्थानों पर लगेंगे शिविर
बाड़मेर, 08 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाई जा रही है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 9 सितम्बर को 14 एवं बुधवार 10 नवम्बर को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 9 नवम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 10, 11 एवं 12 तथा 10 से 12 नवम्बर तक वार्ड संख्या 37 व 38 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 2 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान 07 नवम्बर तक जिले की समस्त पंचायत समितियों में 270 ग्राम पंचायतों मे शिविरों का आयोजन किया जाकर विभिन्न राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इन शिविरों में राजस्व अभिलेख/खातों के शुद्धिकरण के 38031 प्रकरण, आबादी आवास भूमि आवंटन के 110 प्रकरण, आपसी सहमति से खाता विभाजन के 3708 प्रकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी के 37 प्रकरण, 683 रास्ते के प्रकरण, नामान्तरण के 30960 प्रकरण, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन के 461 प्रकरण, 24 नये राजस्व गांवों के प्रस्ताव, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के 983 प्रकरण, राजस्व रिकार्ड की प्रतिलिपियां वितरण के 35613 एवं जाति/मूल निवास/हैसियत प्रमाण पत्र इत्यादि के 26645 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होने बताया कि उक्त आयोजित शिविरों में 128781 लोगों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य कार्य शिविरों में निस्तारित किए गए। उन्होने बताया कि 7 नवम्बर तक 962 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय/तृतीय किश्तों का भुगतान, 5942 नवीन जॉबकार्ड, 10669 आवासीय पट्टे जारी, 601 हैण्डपम्प मरम्मत, 4485 मृदा स्वास्थ्य कार्डो का वितरण, 416 विद्युत सप्लाई व्यवधान संबंधी प्रकरण, 1434 मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना प्रकरण, 197 मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, 207 इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना प्रकरण, 32 विधवा पेंशन योजना प्रकरण, 14 निःशक्तजन पेंशन योजना प्रकरण, 37 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना प्रकरण, 20 मुख्यमंत्री सुखद दाम्पत्य योजना प्रकरण एवं 635 मुख्यमंत्री पालनहार योजना, 9935 राशन कार्ड-आधार सीडिंग, 714 आधार सीडिंग शुद्धिकरण, 324 नवीन जन आधार नामांकन, 1636 जन आधार संशोधन, 951 जन आधार कार्डो का वितरण, 3146 छात्र/छात्राओं के छात्रवृति प्रकरणों का निस्तारण किया गया है।
मंगलवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मंगलवार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 9 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में उण्डखा, बाडमेर ग्रामीण में सांजटा, बालोतरा में बुडीवाडा, कल्याणपुर में सुरपुरा, गिड़ा में चीबी, धोरीमना में डबोई, आडेल में अर्जुन की ढाणी, रामसर में रामसर, फागलिया में एकल, शिव में धारवी कला, सिणधरी में कमठाई, सिवाना में कुण्डल एवं चौहटन में केलनोर, बाछडाउ ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार के शिविर  
उन्होने बताया कि बुधवार 10 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में नांद, पाटोदी मंे बडनावा जागीर, कल्याणपुर में देवरिया, बायतु में सिंगोडिया, धोरीमना में नेडीनाडी, गुडामालानी में मौखावा खुर्द, रामसर में सुराली, सेड़वा में आकल, शिव में शिव, पायलाकला में लूणाकला, सिवाना में मीठोडा एवं चौहटन में अरबी की गफन एवं सोडियार ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत मंगलवार 9 नवम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 10, 11 एवं 12 के लिए विद्यापीठ ग्राउण्ड के पास तथा 10 से 12 नवम्बर तक वार्ड संख्या 37 व 38 के लिए आदर्श स्टेडियम में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

विधायक जैन ने रावतसर शिविर का किया निरीक्षण

 बाड़मेर, 08 नवम्बर। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने सोमवार को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की रावतसर ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर का अवलोजन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक जैन ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकाधिक लोगों को शिविरों से लाभान्वित किया जाए। उन्होेने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी योजनाओं की व्यापक जानकारी आमजन को करवाएं तथा पात्र व्यक्तियों के मौके पर ही आवेदन लिये जाकर उन्हें लाभ पहुंचाया जाए। शिविर के दौरान विधायक जैन ने विद्युत मीटर, नवीन जोब कार्ड, शौचालय स्वीकृतियां, इत्यादि का लाभार्थियों को वितरण किया। इस दौरान प्रधान जेठी देवी, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, तहसीलदार प्रेमसिंह चौधरी, विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





प्रशासन गांवों के संग अभियान की विस्तृत समीक्षा

 विभागीय अधिकारी अपने लक्ष्य हर हाल में करें अर्जित

अभियान में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं
बाड़मेर, 8 नवम्बर। जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित कर ग्रामीणों को लाभ दें। उन्होंने कहा कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी अभियान में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  जिला कलक्टर ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशासन गावों के संग अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अब तक सम्पन्न शिविरों की प्रगति की जानकारी ली एवं जिन विभागों की प्रगति कम रही उन्हें निर्देश दिए कि वे उनके विभाग की प्रगति लाने में विशेष प्रयास करे। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी खुद मौके पर जाकर अपने विभागों के कार्य एव लक्ष्यों की समीक्षा करें।
    इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व के मामले में जिले में अच्छा कार्य हुआ है लेकिन अन्य विभागों को अधिक सक्रिय होकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने शिविर के दौरान विद्यालय सम्बलन कार्य एवं बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के कार्यों को भी प्राथमिकता से लेते हुए विद्यालयों में जो कमी हैं, उसकी पूर्ति कराने के निर्देश दिए। इसमें विशेष रूप से विद्युत एवं पेयजल कनेक्शन, विद्यालय पटट्ा आवंटन एवं भूमि का सीमाज्ञान कराने, शौचालय विहीन विद्यालयों में शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालय से सम्बन्धित जो कार्य करवाने हैं, उसकी सूची केम्प से 10 दिवस पूर्व शिविर प्रभारी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं का शिविर के दौरान अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर बालिकाओं को प्रोत्साहित करने एवं महिला सशक्तिकरण की योजनाओं पर प्रभावी कार्य करने को कहा। विशेषकर इंदिरा महिला शक्ति निधि योजना में आवेदन लेकर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सामाजिक सुरक्षा योजना की चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत में पेंशन के पात्र एवं पालनहार योजना के पात्र कोई भी वंचित नहीं रहे। इसके लिए ग्राम विकास अधिकारियों एवं पटवारियों को पाबंद किया जाकर शत-प्रतिशत पात्र लोगों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
  इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने अभियान को और अधिक प्रभावी बनाकर ग्रामीण जनों को इसके माध्यम से लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-




बुधवार, 3 नवंबर 2021

रूप चौदस के दिन मोतीसरा को मिली चौदह रास्तों की सौगात

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 3 नवम्बर। जिले की पंचायत समिति पायला कला के ग्राम पंचायत मोतीसरा में बुधवार को प्रशासन गांवों के संग शिविर  आयोजित किया गया।

  शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी विरमा राम चौधरी ने बताया कि  शिविर के दौरान किसानों से समझाइश करने पर मौके पर चल रहे 6 कदीमी  रास्तों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया , कैंप में खेतों में जाने हेतु जिनके रास्ते नहीं थे सह खातेदारों को समझाइश करने पर आपसी सहमति से  भूमि समर्पण करवाकर 8 रास्ते दर्ज किए गए इस प्रकार कैंप में कुल 14 रास्तों का निस्तारण हुआ जिससे खेतों तक जाने में सहूलियत रहेगी व महानरेगा के तहत ग्रेवल सड़क का निर्माण हो सकेगा  समस्त  ग्रामीणों ने प्रशासन व राज्य सरकार द्वारा कैंप आयोजन करवाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया 

-0-


मुख्यमंत्री ने की डेंगू एवं मौसमी बीमारियों के उपचार की वर्चुअल समीक्षा

 बाड़मेर, 03 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मलेरिया, डेंगू एवं मौसमी बीमारियों के उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिला कलक्टर के साथ ही विभागीय अधिकारियों की विडियों कॉन्फ्रेसिंग ली एवं उपचार के सम्बन्ध में पुख्ता प्रबन्ध करने के निर्देश दिए।

  जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर लोक बंधु के साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल विश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी एल मंसूरिया, आयुक्त नगर परिषद दलीप पूनिया उपस्थित रहे।

-0-

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत 6 नवम्बर को बाड़मेर आएंगे

 बीएसएफ के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे

बाड़मेर, 3 नवंबर। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शनिवार, 6 नवंबर को बाड़मेर आएंगे। यहाँ वह  आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बीएसएफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे जैसलमेर से बाड़मेर पहुंचेंगे। इसके पश्चात  वे दोपहर 1:30  बजे बीएसएफ द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने तत्पश्चात वे दोपहर 3 बजे बाड़मेर से राजभवन गांधीनगर गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे।
 -0-

62 सह खातेदारों के मध्य कृषि भूमि का हुआ बंटवारा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 3 नवंबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार को बायतु की जोगासर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान पीरावास माधासर निवासी अचलाराम एवं उनके 61 भाइयों, भतीजे एवं बहनों के मध्य समलाती कृषि भूमि का बटवारा कर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी बायतु जगदीश सिंह आशिया ने बताया कि आज से 8 दिन पूर्व ग्राम माधासर में आयोजित शिविर के दौरान उक्त खातेदारों द्वारा सहमति बंटवारे हेतु आवेदन किया गया था, परंतु बहुत से सह खातेदारों में सहमति नहीं बनने के कारण बंटवारा नहीं हो सका। तत्पश्चात शिविर प्रभारी द्वारा खातेदारों को बंटवारे से होने वाले फायदों एवं सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई, इसके बाद लगातार राजस्व टीम द्वारा समझाइश की गई। परिणामस्वरूप बुधवार को जोगासर में आयोजित शिविर में आपसी सहमति से अचलाराम एवं अन्य 61 सहखातेदारों के मध्य कृषि भूमि का बटवारा कर राजस्व रिकॉर्ड में अमल बरामद किया जाकर खातेदारों को जमाबंदी नकल प्रदान की गई।
-0-



मंगलवार, 2 नवंबर 2021

दिव्यांग मकाराम को मिला पालनहार का सहारा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 02 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बालोतरा पंचायत समिति की जागसा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान दिव्यांग मकाराम को पालनहार योजना से जोड़कर आर्थिक सम्बल प्रदान किया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बालोतरा नरेश सोनी ने बताया कि ग्राम पंचायत जागसा में आयोजित शिविर के दौरान दोनों पैरों से दिव्यांग मकाराम को पूर्व मे पालनहार योजना का लाभ नहीं मिल रहा था, जिसे शिविर में आवेदन करने पर हाथो हाथ कार्यवाही पूर्ण कर पालनहार योजना की स्वीकृति जारी की गई, इससे मकाराम को आर्थिक सम्बल मिल सकेगा।
-0-




मातृ वन्दना योजना अन्तर्गत दो महिलाओं को पांच हजार रूपये की सहायता

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 02 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत पायलाकला पंचायत समिति की कौशलू ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान दो पात्र महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के तहत पांच हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम चौधरी ने बताया कि कौशलू ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजनान्तर्गत दो पात्र महिलाओं को पांच हजार रूपये की राशि स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया। उन्होने बताया कि शिविरों में ग्रामीण जनता तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं का निराकरण हाथो हाथ किया जा रहा है।
-0-



धनतेरस के दिन वृद्धा केंकूदेवी के लिए शिविर लेकर आया कुबेर का खजाना, पेंशन एरियर की राशि पाकर फूली न समाई वृद्धा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 02 नवम्बर। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सहज पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का हाथो हाथ निस्तारण करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिव पंचायत समिति की चोचरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर चोचरा निवासी केंकूदेवी के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी शिव महावीर सिंह जोधा ने बताया कि शिविर के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रतिनिधि अशोक कुमार द्वारा पांडाल में उन पेंशनधारियों की सूची का वाचन किया गया जिनकी पेंशन बन्द पडी है। उक्त सूची में केंकू देवी का नाम होने से उसे तत्काल शिविर में बुलाकर पिछले चार वर्षो से बन्द पेंशन संबंधी प्रकरण का आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर निस्तारण किया गया। शिविर प्रभारी ने केंकू देवी को बताया कि उसकी पिछले 50 महिनों से रूकी हुई पेंशन राशि पचास हजार रूपये का भुगतान उनके खाते में कर दिया गया है। यह सुनकर केंकूदेवी फूली न समाई तथा राज्य सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-




गागरिया शिविर में विधायक अमीन खान ने बांटे 82 पट्टे

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 02 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को रामसर पंचायत समिति की गागरिया ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान शिव विधायक अमीन खान ने आवासीय भूखण्डों के 82 पट्टे वितरित किए।
रामसर विकास अधिकारी पूनमाराम ने बताया कि मंगलवार को ग्राम पंचायत गागरिया में आयोजित शिविर के दौरान विधायक अमीन खान के हाथों से 82 आवासीय भूखण्डों के पट्टे जारी किए गए जो अब तक 18 शिविरों में अधिकतम है। एक साथ 82 पट्टे जारी होने पर ग्रामीणों ने विधायक अमीन खां, शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी रामसर मीनू वर्मा, तहसीलदार रामसर छोटेलाल मीणा, विकास अधिकारी रामसर पूनमाराम, नायब तहसीलदार उपखण्ड कार्यालय हमीराराम बालच एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
-0-



अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मोहम्मद बुधवार को बाड़मेर आएंगे

 बाड़मेर, 02 नवम्बर। अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ एवं जन अभियोग निराकारण मंत्री शाले मोहम्मद बुधवार 03 नवम्बर को बाड़मेर जिले की एक दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ एवं जन अभियोग निराकारण मंत्री शाले मोहम्मद बुधवार 03 नवम्बर को देवीकोट से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे बरियाडा एवं 3.30 बजे भाडखा पहुंचेंगे। जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के पश्चात सायं 5 बजे भाडखा से जैसलमेर प्रस्थान कर जाएंगे।
-0-

सतर्कता समिति की बैठक 12 को

 बाड़मेर, 02 नवम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से 12 नवम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। बाड़मेर उपखण्ड के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वीसी रूप से बैठक में उपस्थित होंगे।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट 8 नवम्बर तक भिजवाने तथा निर्धारित दिनांक एवं समय पर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-

दीपावली पर आगजनी की रोकथाम हेतु शहर में चार स्थानों पर तैनात रहेगी फायर ब्रिगेड

 बाड़मेर, 02 नवम्बर। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा बाड़मेर शहर में चार स्थानों पर फायर ब्रिगेड 3 से 5 नवम्बर तक 24 घण्टे तैनात रहेगी।

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने बताया कि जिला कलक्टर लोक बंधु के निर्देशानुसार शहर में चार अलग अलग स्थानों पर एक-एक फायर ब्रिगेड फायर फाइटर्स टीम के साथ आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु उपलब्ध रहेगी। उन्होने बताया कि बाड़मेर शहर में नगर परिषद कार्यालय, रेलवे स्टेशन के बाहर, पटाका बाजार आदर्श स्टेडियम के अन्दर तथा फायर ऑफिस आदर्श स्टेडियम में 3 से 5 नवम्बर तक 24 घण्टे फायर फाइटर टीम सहित फायर ब्रिगेड तैयार रहेगी।
आगजनी की घटना पर यहां करे सम्पर्क
उन्होने बताया कि बाड़मेर शहर में कहीं पर भी आगजनी की घटना होने पर दूरभाष नम्बर 02982-225781, 02982-220098 मोबाइल नम्बर 9414383923 तथा 8890703806 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र के बाहर आगजनी की घटना होने पर नागरिक सुरक्षा के दूरभाष नम्बर 02982-220075 तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 02982-221822 पर सम्पर्क कर सकते है।
-0-

दीपावली पर कानून व्यवस्था के पुख्ता प्रबन्ध, केवल ग्रीन आतिशबाजी की होगी अनुमति

 बाडमेर, 02 नवम्बर। दीपावली पर्व पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के पुख्ता प्रबन्ध किए गए है। जिले में निर्धारित समय सीमा में केवल ग्रीन आतिशबाजी का प्रयोग करने, गृह विभाग द्वाराा जारी परामर्शदात्री एवं अधिसूचना तथा कोरोना के संबंध में जारी दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने बताया कि जिले में ग्रीन आतिशबाजी के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की आतिशबाजी का विक्रय नहीं किया जाएगा। जिले में सभी को गृह विभाग द्वारा जारी परामर्शदात्री व अधिसूचना दिनांक 15 अक्टूबर ,2021 की पालना सुनिश्चित करनी होगी। यदि कोई भी व्यक्ति उक्त दिशा निर्देशों का उल्लंघन करेगा तो उसके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। उन्होने बताया कि दीपावली पर्व पर बाड़मेर शहर एवं बड़े कस्बों में भीड-भाड वाले क्षेत्रों में यातायात की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने, आतिशबाजी विक्रय स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही दीपावली पर्व पर मिलावटी दूध, मावा एवं मिठाईयों आदि की सघन चैकिंग करने तथा चिकित्सालय में बर्न युनिट एवं चिकित्सा दलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
उन्होने बताया कि जिले में दीपावली पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं पार्किग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसके दूरभाष नम्बर 02982-221822 है।
मजिस्टेªट नियुक्त
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु द्वारा एक आदेश जारी कर दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दोज, गुरूनानक जयन्ती के धार्मिक पर्वो पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किये गये है, आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को बाडमेर शहर, उपखण्ड मजिस्टेªेट बालोतरा को बालोतरा शहर, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को उपखण्ड क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को उपखण्ड क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्टेªट गुडामालानी को उपखण्ड क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर को उपखण्ड क्षेत्र रामसर, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को उपखण्ड क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी को उपखण्ड क्षेत्र सिणधरी, उपखण्ड मजिस्टेªट सेड़वा को उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा, उपखण्ड मजिस्टेªट गडरारोड को उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड़, उपखण्ड मजिस्टेªट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखण्ड मजिस्टेªट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाडमेर (ग्रामीण), पचपदरा (ग्रामीण),समदडी एवं गिडा के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्््स को निर्देश दिये गये है कि वे उक्त पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड मुख्यालय के तहसीलदार अति. कार्यपालक मजिस्टेªट के रूप में कार्य करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान की मुख्य सचिव ने कीे समीक्षा

 बुधवार को छः स्थानों पर लगेंगे शिविर

बाड़मेर, 02 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार 3 नवम्बर को 6 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
वहीं मंगलवार को मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने प्रशासन गांवों के संग अभियान के अक्टूबर माह के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होने राजस्व प्रकरणों के निस्तारण में बाड़मेर के राज्य में प्रथम स्थान पर रहने पर जिला प्रशासन की सराहना की एवं इसे राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का गृह जिला होने के कारण गर्व करने लायक बताया।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि दीपावली के बाद अभियान में और भी तेजी लाई जाएगी।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, उप वन संरक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई समेत संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
बुधवार के शिविर  
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बुधवार 3 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में डूगेरों को तला, पाटोदी में केसरपुरा, बायतु मे गोगासर, गडरारोड में आचाराणियों की ढाणी, पायला कला में मोतीसरा तथा समदडी में राखी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
-0-




सोमवार, 1 नवंबर 2021

जानपालिया शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास की वितीय स्वीकृतियां

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 01 नवम्बर। दूर दराज ग्रामीण लोगों तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में 22 विभागों से जुड़े कार्यो एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सेड़वा रामकुमार टाडा ने बताया कि सोमवार को सेड़वा पंचायत समिति की जानपालिया शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत श्रीमती हकिमा/समरथा निवासी जानपालिया, श्रीमती समदा देवी एवं ढेली/जगमाल निवासी दिपला को उप प्रधान रूपाराम, सरपंच मोहनलाल, उपखण्ड अधिकारी रामकुमार टाडा, विकास अधिकारी रामावतार शर्मा, तहसीलदार मानाराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की वित्तीय स्वीकृति पत्र महिलाओं को प्रदान किए। प्रधानमंत्री आवास की वितीय स्वीकृति पत्र पाकर महिलाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारा काम हुआ हम खुश है।
-0-





मुसलमानों की ढाणी शिविर में बीपीएल परिवारों को हाथों हाथ मिले विद्युत कनेक्श

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 01 नवम्बर। गुडामालानी विधायक हेमाराम चौधरी ने सोमवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत धोरीमना पंचायत समिति की मुसलमानों की ढाणी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान तीन बीपीएल परिवारों को हाथों हाथ विद्युत कनेक्शन देकर विद्युत मीटर उपलब्ध कराए गए।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी लाखाराम ने बताया कि मुसलमानों की ढाणी में आयोजित शिविर में विधायक हेमाराम चौधरी एवं धोरीमना प्रधान श्रीमती इन्दुबाला विश्नोई ने ग्रामीणों को सम्बोधित कर अधिकाधिक लोगों को इन शिविरों का लाभ उठानें को आह्वान किया। इस दौरान अनुसूचित जन जाति के बीपीएल परिवार पूनमाराम पुत्र लोगाराम भील, तुलसाराम पुत्र लोगाराम भील एवं खेताराम पुत्र खानूराम भील निवासी मुसलमानों की ढाणी को हाथो हाथ विद्युत कनेक्शन देकर विद्युत मीटर उपलब्ध कराए गए। दीपावली पर्व से पूर्व विद्युत मीटर पाकर इन तीनों अनुसूचित जन जाति के परिवारों में खुशी का माहौल है क्योंकि कई वर्षो के इंतजार के बाद आज प्रशासन गांवों के संग अभियान में उनके घरों में उजाला कर दिया। निःशुल्क विद्युत कनेक्शन पाकर तीनों परिवारों ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आज हमारा काम हुआ हम खुश है।
-0-




गुडामालानी विधायक चौधरी ने किया शिविर का निरीक्षण

ग्रामीणों से शिविरों में भाग लेकर लाभ उठाने का आह्वान

बाड़मेर, 01 नवम्बर। गुडामालानी विधायक हेमाराम चौधरी ने सोमवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत धोरीमना पंचायत समिति की मुसलमानों की ढाणी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। उन्होने लोगों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विधायक हेमाराम चौधरी ने मुसलमानों की ढाणी में आयोजित शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा निष्पादित किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली तथा उन्होने संवेदनशीलता के साथ लोगों के कार्य शिविर में ही सम्पादित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने लाभार्थियों को पट्टों एवं विभिन्न स्वीकृतियों का वितरण भी किया।
-0-



विधायक अमीन खान ने की शिविरों में शिरकत

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 01 नवम्बर। सोमवार को चौहटन पंचायत समिति की रमजान की गफन एवं रामसर पंचायत समिति की मेकनवाला ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान शिव विधायक अमीन खां ने शिरकत कर शिविर के दौरान निष्पादित कार्यो का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर शिव विधायक अमीन खां ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों के लम्बित कार्यो को निपटाने के लिए उन्होने प्रशासन गांवों के संग अभियान की शुरूआत की है ताकि लोगों के लम्बित कार्य उनके गांवों में ही निस्तारित हो सकें। उन्होने विभागीय अधिकारियों को सक्रिय रहकर शिविरों का लाभ अधिकाधिक लोगों को दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने पट्टो समेत विभिन्न स्वीकृतियों का लाभार्थियों को वितरण किया। मेकनवाला शिविर में आज तक सबसे अधिक 71 पट्टे वितरित किए गए।  
-0-




प्रशासन गांवों के संग आया तो मीना को मिला पट्टा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 01 नवम्बर। चौहटन पंचायत समिति की रमजान की गफन ग्राम पंचायत में सोमवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया।
चौहटन पंचायत समिति की रमजान की गफन ग्राम पंचायत में शिविर के दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, शिव विधायक अमीन खान ने श्रीमती मीना पत्नी महेन्द्राराम गर्ग निवासी भीमवास को पट्टा वितरित किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी भागीरथ राम, विकास अधिकारी छोटूराम काजला, तहसीलदार गुणेशाराम, जिला परिषद सदस्य श्रीमती अमनी एवं सरपंच साल्या बानो उपस्थित रहे। पट्टा मिलने पर मीना ने कहा कि आज मेरा काम हुआ मैं खुश हॅू।
-0-



50 वर्षो के बाद 23 खातेदारों के मध्य हुआ सामलाती कृषि भूमि का बंटवाड़ा

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 01 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान बायतु पंचायत समिति की झाक ग्राम पंचायत में सोमवार को आयोजित शिविर के दौरान 50 वर्षो के बाद 23 खातेदारों के मध्य समझाईश कर सामलाती कृषि भूमि का बंटवाडा करवाया गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी जगदीशसिंह आंशिया ने बताया कि खंगाराराम पुत्र मोडाराम मेघवाल निवासी खेजडियाली झाक व उसके 23 भाईयों एवं भतीजों के नाम वक्त सेंटलमेन्ट से ग्राम खेजडियाली में भूमि आई हुई है। उक्त भाईयों में आपसी सहमति नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह रहे थे। सोमवार को झाक में आयोजित शिविर में अग्रिम दल द्वारा स्थिति से अवगत करवाये जाने पर शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार बायतु द्वारा समझाईश करने पर उक्त सभी सह खातेदारान आपसी सहमति बंटवाड़ा करने हेतु सहमत हुए। इस पर शिविर प्रभारी द्वारा तुरन्त ही हल्का पटवारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक से सहमति बंटवाडा तैयार करवाकर उनको स्वीकृत करवाया गया तथा राजस्व रेकर्ड में अमल दरामद किया जाकर खातेदारों को जमाबन्दी की नकल हाथो हाथ प्रदान की गई। सहमति बटवाडा स्वीकृत होने पर सभी सह खातेदारों ने मुख्यमंत्री महोदय, राजस्व मंत्री महोदय, उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
-0-



गुमशुदा की तलाश को मिलाप विशेष अभियान 30 नवम्बर तक

बाडमेर, 01 नवम्बर। गुमशुदा नाबालिक बच्चों की तलाश एवं पुर्नस्थापना के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार विशेष अभियान मिलाप ाा  30 नवम्बर तक संचालित किया जाएगा।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने अभियान के दौरान जिले में बालश्रम में लिप्त बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए थानावार टीमों का गठन करने, सभी थानों के गुमशुदा बच्चों की एक डायरेक्ट्री तैयार करने, सभी थानों पर चाईल्ड वेब पोर्टल संचालित रखने तथा उस पर गुमशुदा नाबालिंग बालक/बालिकाओं के खोये-पाये के डाटा का पूर्ण इन्द्राज करने तथा रेस्क्यू टीमों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, सामाजिक कल्याण, बाल कल्याण समिति के सदस्यों एवं एनजीओं के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के साथ साप्ताहिक रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए है।
-0-

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, कार्यक्रम के सन्दर्भ में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 01 नवम्बर। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2022 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम - प्रारूप प्रकाशन दिनांक 01 नवम्बर, 2021 के सन्दर्भ में सोमवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्नोई ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2022 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षित पुनरीक्षण कार्यक्रम- प्रारूप प्रकाशन के दौरान जोड़े गये एवं हटाये गये नामों के बारे में विस्तृत जानकारी कराई। उन्होने बताया कि 01 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक वोटर हैल्पलाईन एप डाउनलोड कर अपना रजिस्टेªशन एप के जरिये स्वयं कर सकते है। साथ ही वोटर हैल्पलाईन एप के जरिये मतदाता अपना नाम सूची में खोजना, जोड़ना, हटाना, संशोधन करना, डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनाना आदि कर सकते है।
बैठक में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि जगदीश जाखड़, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (एम) के सचिव नानकदास धारीवाल, भारतीय जनता पार्टी प्र.भा.ज.यु.मो. के कुमार कौशल जोशी, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव शंकरलाल वर्मा उपस्थित रहे।
इस दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 01 नवम्बर, 2021 का सैट एवं सी.डी. उपलब्ध कराई गई। उन्होने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने में सहयोग का आग्रह किया।
-0-







प्रशासन गांवों के संग अभियान की संभागीय आयुक्त ने की समीक्षा

मंगलवार को 13 एवं बुधवार को 6 स्थानों पर लगेंगे शिविर

बाड़मेर, 01 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 02 नवम्बर को 13 तथा बुधवार 03 नवम्बर को 6 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
वहीं सोमवार को संभागीय आयुक्त जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा ने प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान की विस्तृत समीक्षा। उन्होने दोनों अभियानों में राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकतम लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में अभियान की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, उप वन संरक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई समेत 22 विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मंगलवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 02 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में लंगेरा, बाड़मेर ग्रामीण में काउ का खेड़ा, बालोतरा में जागसा, कल्याणपुर में नेवरी, गिडा में चिड़िया, धोरीमना में बोर चारणान, आडेल में खारिया खुर्द, रामसर में गागरिया, सेड़वा में नवातला बाखासर, शिव में चोचरा, पायला कला में कोशलू, सिवाना में पऊ तथा धनाऊ में आलमसर ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजित किए जाएगें।
बुधवार के शिविर  
उन्होनें बताया कि बुधवार 3 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में डूगेरों को तला, पाटोदी में केसरपुरा, बायतु मे गोगासर, गडरारोड में आचाराणियों की ढाणी, पायला कला में मोतीसरा तथा समदडी में राखी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
-0-





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...