सोमवार, 26 जुलाई 2021

हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

 कोविड नियमों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

बाड़मेर, 26 जुलाई। स्वाधीनता दिवस समारोह जिले में कोविड गाईडलाईन की पालना के साथ पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के दौरान थर्मल स्केनिंग, हैण्ड सैनेटाईजेशन एवं मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला लोक बंधु ने कहा कि आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालय तथा पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस की पालना की जाए। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क लगवाना अनिवार्य हो तथा कार्यक्रम स्थलो पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था हो। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वाधीनता दिवस समारोह में कोरोना वारियर्स तथा कोरोना विजेताओं को आमंत्रित किया जाए। साथ ही इस दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम कोरोना पर रखी जाए। इस दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों का प्रारंभिक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय समारोह कार्यक्रम
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रमो की जानकारी कराई। उन्होंने बताया कि समस्त राजकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के भवनों पर ध्वजारोह प्रातः 8 बजे किया जाएगा। उन्होनें बताया कि आदर्श स्टेडियम में प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। उन्होनें बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, महामहिम राज्यपाल का संदेश पठन, पुलिस बैण्ड द्वारा धुन प्रसारण, कोरोना थीम पर आधारित गीत, देश भक्ति गीत, लोक गीत एवं नृत्य, मुख्य अतिथि का संबोधन इत्यादि होंगे। उन्होनें बताया कि सांय 3 बजे क्रिकेट मैच का आयोजन भी कराया जाएगा। इस दौरान उप वन संरक्षक एस.पी. भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकरी मौजूद थे।
-0-




शनिवार, 24 जुलाई 2021

स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए -लोक बन्धु

 जिला कलक्टर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित हो
बाड़मेर, 24 जुलाई। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर बंधु ने महात्मा गांधी नरेगा योजना, सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद एवं विधायक स्थानीय विकास कार्यक्रम, स्मार्ट विलेज, स्वच्छ भारत मिशन, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वविवेक सहित विभिन्न विकास योजनाओं के तहत वर्षवार स्वीकृत, प्रगतिरत एवं बकाया कार्यो की संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा पश्चात् स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है उनकी शीध्र तकनीकी स्वीकृति जारी करे ताकि वितीय स्वीकृति जारी की जा सकें। 
 उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यो को कार्ययोजना बनाकर तत्परता से पूर्ण कराए ताकि लोगों को लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद तकनीकी स्वीकृति जारी करने से पूर्व उसकी भौतिक सम्भावना या स्थिति का भली-भांति अध्ययन कर लिया जाए क्योकि लंबे समय बाद उक्त कार्य में फीजिबिलिटी नहीं होने अथवा अन्य किसी समस्या से कार्य पूर्ण नही होने पर सम्बंधित की जिम्मेदारी निर्धारित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। 
जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा योजना की प्रगति समीक्षा के दौरान श्रम नियोजन में प्रगति लाने तथा अधिकाधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि कोई भी पंचायत श्रम नियोजन से वंचित नहीं रहे। साथ ही उन्होंने हर संभव औसत मजदूरी बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर ने बीएडीपी में शामिल बकाया कार्यो की वर्षवार प्रगति की समीक्षा पश्चात् बकाया कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करवाकर यूसी सीसी भिजवाने के निर्देश दिए।  उन्होंने विशेष रूप से कमजोर प्रगति वाले विभागों को फोकस करते हुए बकाया कार्यो को निर्धारित टाइम लाइन के अनुरूप हर हाल में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। खासतौर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यो पर असंतोष जताया। 
 प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में स्वयं विजिट कर भूमिहीन पात्र परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने माह में दो बार एईएन, जेटीए, ग्राम सेवकों की बैठक लेकर बकाया कार्यो की प्रभावी मॉनिटरिंग कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान विकास अधिकारियों को प्रतिदिन स्वयं मॉनिटरिंग कर प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शिकायतों का गुणवतापूर्ण निस्तारण कर परिवादी को सन्तुष्ट किया जाए। इस दौरान उन्होंने जन आधार कार्ड, जन्म मृत्यु पंजीकरण आदि की भी विस्तृत समीक्षा की।
 इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में लेखाधिकारी जीयाराम चौधरी, अधीशासी अभियंता राजेंद्र सिंह सिंह चौधरी, भैराराम विश्नोई समेत सभी विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

चौहटन अव्वल रहा
विकास योजनाओं के संचालन में गत माह के दौरान जिले की चौहटन पंचायत समिति अव्वल रही। अलग-अलग विकास योजनाओ की समग्र रैंकिंग में चौहटन प्रथम, बालोतरा द्वितीय एवं धनाऊ तीसरे स्थान पर रही। वही फागलिया सबसे फिसड्डी रहा, जो अंतिम पायदान पर रहा।
-0-




अंतिम प्रशिक्षण पश्चात मतदान दल रवाना, रविवार को होगा मतदान

 सरपंच पद के उपचुनाव

बाड़मेर, 24 जुलाई। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के सरपंच पद से उप चुनावों के लिए गठित मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण शनिवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। अंतिम प्रशिक्षण पश्चात मतदान दलों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की हिदायत के साथ अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया।

कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों के अंतिम प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान चुनाव संबंधी बारीकियों का भली-भांति प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी आशंकाओं का समाधान करने के पश्चात प्रस्थान करने को कहा, ताकि चुनाव प्रक्रिया संपादित करने के दौरान कोई कठिनाई ना हो।

इस दौरान मुकेश पचौरी, डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी समेत मास्टर ट्रेनर्स में चुनाव संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी कराई।

रविवार को यहां होंगे उपचुनाव

जिले में गुडामालानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोखावा खुर्द, धोरीमन्ना की सुदाबेरी, पाटोदी की मुकनपुरा, कल्याणपुर की घडोई चारणान तथा समदडी की कम्मों का बाड़ा ग्राम पंचायत में रविवार 25 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतदान के तुरंत पश्चात मतगणना कराई जाएगी।

-0-




शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं,उल्लंघन पर 19 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 23 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार 22 जुलाई को जिले में 19 व्यक्तियों से कुल 1900 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 18 व्यक्तियों से 1800 रुपये तथा बालोतरा में 1 व्यक्ति से 100 रूपयेे को मिलाकर कुल 19 व्यक्तियों से 1900 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार तक 84,935 व्यक्तियों से 1,42,14,476 रूपये की वसूली की जा चुकी है।

साधारण सभा की बैठक शनिवार 24 जुलाई को

 बाड़मेर, 23 जुलाई। पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण की साधारण सभा की बैठक शनिवार 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति सभागार में प्रधान महोदया जेठीदेवी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण के विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक में पेयजल, बिजली एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श, पंचायतीराज को हस्तांतरित विभागों यथा शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यो पर चर्चा, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

-0-

पांच पाक विस्थापित को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित

 बाड़मेर, 23 जुलाई। राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर जिले मंे रहने वाले पांच पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई, जिन्हें शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किये।

जिला कलक्टर कार्यालय में शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने पाक विस्थापित अनवरसिंह पुत्र कल्याणसिंह, दुर्जनसिंह पुत्र स्वरूपसिंह, जगदीश कुमार पुत्र लूणो मल, लालू पुत्र भाखर सिंह तथा श्रीमती जामुन बाई पत्नि लालू को भारतीय नागरिकता के मूल नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने  वालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्हें भारत के नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे।
-0-





स्वाधीनता दिवस समारोह के कार्यक्रम निर्धारण को बैठक 26 को

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष संबंधित कार्यक्रमों पर भी होगी चर्चा

बाड़मेर, 23 जुलाई। जिला मुख्यालय पर स्वाधीनता दिवस (15 अगस्त 2021) के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयतीं वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 26 जुलाई को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर लोकबंधु ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे अगस्त से अक्टूबर तक आयोजित की जाने वाली गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को उक्त बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए पूर्व प्रबन्ध हो पुख्ता - लोक बंधु

 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

नॉन कोविड बीमारियों के उपचार के भी हो पर्याप्त बन्दोबस्त
बाड़मेर, 23 जुलाई। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई।
    इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा पश्चात् कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए पूर्व प्रबन्ध सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव, निःशुल्क दवा योजना, टीकाकरण इत्यादि की ब्लॉक अनुसार प्रगति की समीक्षा।
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होने जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत बकाया भुगतान प्रकरणों में दस्तावेजों की पूर्ति करवाकर 31 जुलाई तक लाभार्थियों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने योजनाओं एवं कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा।
उन्होने नॉन कोविड एवं मौसमी बीमारियों का सर्वे करवाकर रोकथाम के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अनुमोदित निजी चिकित्सालयों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को योजना का लाभ सुनिश्चित हो सके।
जिला कलक्टर ने सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को कोविड महामारी के दौरान उपलब्ध विभिन्न चिकित्सा उपकरणों का ई उपकरण पोर्टल पर इन्द्राज करने तथा उनका उचित रख रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि कायाकल्प तथा एनक्युएएस कार्यक्रम अन्तर्गत राज्य स्तर द्वारा नामांकन की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है, उन्होने जिले से पोर्टल पर प्रत्येक खण्ड से एक सीएचसी तथा 2 पीएचसी का नामांकन करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, डॉ. रामबाबू जयसवाल, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सताराम भाखर, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.सी. दीपन, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बालोतरा, खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





गुरुवार, 22 जुलाई 2021

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव 2021 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त

 बाड़मेर, 22 जुलाई। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु द्वारा मतदान केन्द्रों के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि गुडामालानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोखावा खुर्द में गुडामालानी तहसीलदार बनाराम, धोरीमन्ना में सुदाबेरी के लिए धोरीमन्ना तहसीलदार भागीरथराम, पाटोदी में मुकनपुरा के लिए बायतु तहसीलदार साजनराम, कल्याणपुर में घडोई चारणान के लिए पचपदरा तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार तथा समदडी में कम्मों का बाड़ा के लिए समदडी तहसीलदार शंकराराम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उन्होनें उक्त जोनल मजिस्ट्रेट्स को 24 जुलाई को प्रातः 9 बजे पंचायत समिति बाड़मेर के  सभा कक्ष प्रशिक्षण हेतु आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होनें प्रशिक्षण पश्चात अपने मतदान दल को वाहन के साथ गन्तव्य स्थानों पर पहुंचाने तथा मतदान पश्चात पुनः वापस लाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
-0-

सूखा दिवस घोषित

बाडमेर, 22 जुलाई। पंचायती राज संस्थाओं के सरपंच पदों के उपचुनावों को दृष्टिगत रखते हुए चुनावी क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने बताया कि जिले में पाटोदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मुकनपुरा, समदडी की कम्मों का बाडा, गुडामालानी की मौखाबा खुर्द, धोरीमन्ना की सुदाबेरी एवं कल्याणपुर की घडोई चारणान ग्राम पंचायतों में सरपंच के उप चुनाव को देखते हुए उनके निर्वाचन क्षेत्रों एवं इनसे लगते हुए 5 किमी परीधीय क्षेत्रों में 23 जुलाई को सांय 5.30 बजे से 25 जुलाई को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। उन्होनें बताया कि इस दौरान उक्त चुनाव क्षेत्रों में किसी प्रकार से मदिरा का विक्रय किया जाना, दिया जाना अथवा वितरित किया जाना पूर्णतः निषेध होगा।
-0-

सरपंच पद उप चुनाव मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

 बाडमेर, 22 जुलाई। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु द्वारा जिले में पंचायती राज संस्थाओं के सरपंच पद के उप चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन ग्राम पंचायतों में आने वाले समस्त विभागों, संस्थानों एवं उपक्रमों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के सरपंच पद के उपचुनाव के तहत 25 जुलाई को मतदान होने के कारण पाटोदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मुकनपुरा, समदडी की कम्मों का बाडा, गुडामालानी की मौखाबा खुर्द, धोरीमन्ना की सुदाबेरी एवं कल्याणपुर की घडोई चारणान ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
-0-

शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति बन्द रहेगी

 बाड़मेर, 22 जुलाई। मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत के मद्देनजर शुक्रवार 23 जुलाई को बाड़मेर शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर खण्ड बाड़मेर के अधिशाषी अभियन्ता सतवीरसिंह यादव ने बताया कि बाड़मेर शहर के जीरो पाईन्ट स्थित विभागीय हैड वर्क्स पर क्षतिग्रस्त 600 एमएम मुख्य पाइप लाईन की मरम्मत के चलते शुक्रवार 23 जुलाई को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होने बताया कि शनिवार 24 जुलाई को होने वाली सभी जलापूर्ति सामान्य अन्तराल से दो दिन के अधिक अन्तराल से होगी।
-0-

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के लिए 84 पाठ्यक्रम निःशुल्क

 ईग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर


बाड़मेर, 22 जुलाई। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्व विद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर में जुलाई, 2021 प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के 84 पाठ्यक्रमों को निशुल्क कर दिया गया है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि ईग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर द्वारा एससीएसटी एवं टीएसपी योजना के तहत कला, वाणिज्य एवं विज्ञान में स्नातक, एचआईवी और परिवार शिक्षा, ईवेन्ट प्रबन्धन, मास प्रोद्योगिकी, अंग्रेजी क्रिएटिव राइटिंग एवं उर्दू भाषा मे डिप्लोमा, शैक्षिक प्रबन्धन और प्रशासन, शिक्षा प्रौद्योगिकी, गांधी और शांति अध्ययन, उच्च शिक्षा, प्रौढ शिक्षा, पर्यावरण और सतत विकास, सूचना सुरक्षा एवं पेटेन्ट बौद्धिक सम्पदा अधिकारों में स्नातकोतर डिप्लोमा, साइबर कानून एवं पेटेन्ट प्रेक्टिस में स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र, गांधी और विचार, एनजीओ प्रबन्धन, जैविक खेती, सूचना सुरक्षा में उन्नत, सहयोग, सहकारी कानून एवं व्यवसाय कानून, उपभोक्ता संरक्षण, स्वास्थ्य देखभाल अपशिष्ट प्रबन्धन, दृश्य कला- चित्रकारी, दृश्य कला अनुपयुक्त कला, मूल्य शिक्षा, द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी शिक्षण, जन जाति अध्ययन एवं उर्दू भाषा में प्रमाण पत्र जैसे अन्य कुल 84 पाठ्यक्रमों में प्रवेश निशुल्क कर दिए गए है।
-0-

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, उल्लंघन पर 18 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 22 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 21 जुलाई को जिले में 18 व्यक्तियों से कुल 1800 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 18 व्यक्तियों से 1800 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार तक 84,916 व्यक्तियों से 1,42,12,576 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

सम्पर्क पोर्टल पर 180 दिन से लम्बित प्रकरणों तत्काल निस्तारण के निर्देश

 बाड़मेर, 22 जुलाई। आमजन को त्वरित राहत मुहैया कराने के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागीय अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित शिकायतों की त्वरित जांच कर निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को राज्य स्तर पर गम्भीरता से लिया जा रहा है। उन्होने विभागीय अधिकारियों को 180 दिन से अधिक अवधि के बकाया प्रकरणों के संबंध में तथ्यात्मक एवं गुणवतापूर्ण जांच करते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए है, ताकि आमजन को शीध्र राहत मिल सके। उन्होने भविष्य में सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त होने वाले प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण हो, यह सुनिश्चित किया जाए।  
-0-

नगर विकास न्यास मण्डल की बैठक आयोजित

 कुड़ला एवं लंगेरा में आवासीय कॉलोनियां विकसित होगी

बाड़मेर, 22 जुलाई। जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में नगर विकास न्यास मण्डल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने ग्राम कुड़ला एवं लंगेरा में आवासीय कॉलोनियां विकसित करने के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने नगर विकास न्यास बाड़मेर में एक तहसीलदार, एक राजस्व निरीक्षक एवं 2 पटवारियों के नवीन पद सृजित करने हेतु राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम गेहूं में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र निर्माण हेतु भूमि आवंटन, ग्राम पंचायत कुड़ला में पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन, नगर विकास न्याय के कार्यालय भवन निर्माण के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उन्होने प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के दौरान भूमियों के नियमन के प्रयोजनार्थ न्यास क्षेत्राधिकार में स्थित भूमियों का स्थलाकृतिक सर्वे एवं ले आउट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर विकास न्यास सचिव सूरजभान विश्नोई ने न्यास मण्डल के विचारणीय बिन्दुओं की जानकारी कराई। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, वरिष्ठ नगर नियोजक जोधपुर, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता सुरेश जैन, अधीक्षण अभियन्ता सानिवि उपस्थित रहें।
-0-

बुधवार, 21 जुलाई 2021

राजस्व मंत्री चौधरी ने बायतु में सुनी समस्याएं, मुस्लिम भाइयों के घर पहुंच दी ईद मुबारकबाद

 बाड़मेर, 21 जुलाई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बुधवार को जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान किया तथा जिले के विभिन्न इलाके से आए लोगो की राजस्व, पेयजल, सड़कों की समस्याओं को सुनकर निराकरण के निर्देश दिए।

      राजस्व मंत्री ने ग्रामीणों के सड़क, पेयजल, राजस्व, स्वास्थ्य और बिजली समस्याओं का मौके पर ही निपटारा भी किया। समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा बनायी जाने वाली योजनाओं का फ़ायदा प्रत्येक घर-गाँव-ढाणी तक पहुँचे और इसी सोच के अनुरूप राजस्थान सरकार व राजस्व विभाग ने पंचायतो का पुनर्गठन किया, इसी सोच के क्रियान्वयन के क्रम में आने वाले दिनो में जनता की सभी समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे होगा।

राजस्व मंत्री ने दी ईद उल अजहा की मुबारकबाद - राजस्व चौधरी ने बुधवार को ईद उल-अजहा के मौके पर अपने पैतृक गांव बायतु पनजी के बाद माडपुरा बरवाला, पाटौदी में मुस्लिम भाइयों के घर पहुंच कर उन्हें ईद मुबारकबाद दी।

उन्होंने कहा कि विश्वास और समर्पण का यह पवित्र पर्व हमें त्याग, बलिदान, भाईचारे व परस्पर प्रेम का संदेश देता है। इसके साथ ही राजस्व मंत्री चौधरी ने मुस्लिम भाइयों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को भी नजदीकी से जानकर मौके पर ही संबंधित शिकायतों व समस्याओं का हल किया।

-0-



मंगलवार, 20 जुलाई 2021

मुख्य सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा

 बाड़मेर में 8200 बीघा भूमि नगर विकास न्यास को मिली

बाड़मेर, 20 जुलाई। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मंगलवार को वीसी के जरिए बैठक कर राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ एवं कल्याणकारी कार्यक्रमो की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में इनकी प्रगति से अवगत कराया।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि बाड़मेर में नगर विकास न्यास के लेंड बैंक के लिए सरकारी जमीन दी जा रही हैं ताकि वो नई आवासीय कालोनीयां विकसित कर सके। उन्होंने बताया कि अब तक 8200 बीघा भूमि नगर विकास न्यास को स्थानांतरित की जा चुकी हैं, जिस पर नई आवासीय कॉलोनीयां विकसित की जाएगी और जनसुविधाओ का विकास किया जा सकेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री बजट घोषणा में डेयरी बूथ आवंटन, पशु सस्थानों को भूमि आवंटन, वनाधिकार अधिनियम के तहत आदिवासी समाज को पट्टे, प्रशासन शहरों के संग अभियान, लोक कलाकार के डेटा बेस बनाने पर पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, नगर विकास न्यास सचिव सूरज भान विश्नोई, नगर परिषद आयुक्त दलीप पुनिया सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-







राजस्व मंत्री चौधरी ने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया अवलोकन

 शिक्षकों को कमी को दूर करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे - चौधरी

बाड़मेर, 20 जुलाई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंगलवार को बायतु के आईटीआई कॉलेज में संचालित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान उन्होनें शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने बायतु के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बनाए गए 10 स्मार्ट कक्षों की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी, ऑनलाईन कक्षाओं के लिए लगाए गए प्रोजेक्टरर्स, फर्नीचर एवं डिजिटल बोर्ड का अवलोकन किया। उन्होनें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों की व्यवस्था एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त लाईब्रेरी तैयार करने के संबंध में विद्यालय प्रबंधन से चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य अतर सिंह यादव ने राजस्व मंत्री चौधरी के समक्ष विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के संबंध में अनुरोध किया।
-0-




आर्टिस्ट डेटाबेस पंजीयन हेतु आवेदन 15 अगस्त तक आमन्त्रित

 लोक कलाकारो के सरंक्षण को आगे आई सरकार


बाड़मेर, 20 जुलाई। जिले में कोरोना से प्रभावित लोक कलाकारो के सरंक्षण एवं सहायता के लिए उनका विस्तृत डाटाबेस जुटाया जाएगा।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जिले में लोक कलाकारो के संरक्षण, संवर्धन एवं सहायता के लिए डेटा बेस बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जवाहर कला केन्द्र जयपुर द्वारा कलाकार आर्टिस्ट डेटाबेस पंजीयन हेतु 15 अगस्त, 2021 तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है। सरकार द्वारा प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक्षण के साथ ही प्रदेश के विभिन्न विधाओं के स्थापित, वयोवृद्ध, युवा एवं नवोदित कलाकारोें तथा कला के उन्नयन, संरक्षण एवं प्रदर्शन हेतु जवाहर कला केन्द्र की वर्ष 1993 में स्थापना की गई है। इस केन्द्र द्वारा प्रदेश के कलाकारों का एक व्यापक एवं प्रामाणिक आर्टिस्ट डाटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होने बताया कि जिले में किसी भी लोक कला से जुड़े कलाकार यथा गायन, वादन, नृत्य, हस्तकला रँगाई-छपाई, दस्तकारी में दक्ष लोग भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक कलाकार आर्टिस्ट डाटाबेस हेतु निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर वांछित दस्तावेजों के साथ संबंधित जिले के जिला कलक्टर के माध्यम से अधिकृत अधिकारी की अभिशंषा के साथ 15 अगस्त, 2021 तक जवाहर कला केन्द्र जयपुर को प्रेष्ेाित कर सकते है। उन्होने बताया कि कलाकारों की सुविधा के लिए डाटाबेस हेतु निर्धारित आवेदन पत्र को ई मेल राा/तंरंेजींदण्हवअण्पद पर भी भेजा जा सकता है। जिला कलक्टर द्वारा अधिकृत अधिकारी की अभिशंषा युक्त आवेदन पत्रों को केन्द्र द्वारा पंजीबद्ध किये जाने हेतु मान्य किया जाएगा।
-0-

बिजली चोरी का जुर्माना नहीं भरने वाले 23 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 बाड़मेर, 20 जुलाई। विद्युत विभाग के सतर्कता जॉच अभियान के तहत बिजली चोरी संबंधी लगायी गयी जुर्माना राशि समय पर जमा नहीं कराने पर 23 व्यक्तियों के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाने मंे एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।

डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि प्रबंध निदेशक जोधपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सतर्कता जांच अभियान के दौरान विद्युत चोरी के मामलो मंे जुर्माना राशि का निर्धारण कर उपभोक्ता एवं गैर उपभोक्ताओं को नोटिस दिया जाता हैं। उक्त राशि जमा नहीं कराने पर संबंधित के विरूद्ध विद्युत चोरी निरोधक थाने मंे एफआईआर दर्ज कराई जाती हैं। इसी क्रम में सोमवार को विद्युत चोरी निरोधक थाने मंे 23 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
थाना प्रभारी नगेन्द्रसिंह ने बताया कि सहायक अभियंता सतर्कता ए.के. वैष्णव द्वारा भानाराम पुत्र हरखाराम, नारायणराम पुत्र किशनाराम एवं रावताराम पुत्र चंदाराम निवासी लाखाबेरी, अर्जुनराम पुत्र भीयाराम निवासी पाबूबेरा भीमथल, गणेशनाथ पुत्र बच्छुनाथ निवासी मांगी, जसवंतसिंह पुत्र जगनाथसिंह निवासी सरवड़ी, जलाल खां पुत्र मलुक खां निवासी रेल्वे फाटक गडरारोड़, नरपतनाथ पुत्र गेननाथ निवासी मांगी, हनुमानराम पुत्र बागाराम निवासी पराउ कला, फुंफसिंह पुत्र विजयसिंह निवासी बालियाना, रघुनाथ पुत्र भैराराम विश्नोई निवासी चिपल नाडी, नरपतसिंह पुत्र चौथसिंह निवासी मांगी पादरू रोड़, नाथूसिंह पुत्र विशनसिंह निवासी मांगी, मोहनीदेवी पत्नि सुजानाराम निवासी सनावड़ा कला एवं जगदीश पुत्र उदाराम प्रजापत निवासी विरात्रा कॉलानी बाड़मेर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी प्रकार अधिशाषी अभियंता सिवाना एस.आर. पटेल द्वारा कानाराम पुत्र राणाराम मेघवाल निवासी इन्द्राणा, मदनसिंह पुत्र तगसिंह राजपूरोहित निवासी इन्द्राणा के खिलाफ, अधिशाषी अभियंता गुड़ामालानी बी.आर. चौधरी ने बाबूलाल पुत्र गंगाराम विश्नोई निवासी लूणवा चारणान, केशाराम पुत्र लालाराम खत्री निवासी अरणियाली धोरीमन्ना, कनिष्ठ अभियंता धोरीमन्ना सुरेश कुमार ने हनुमानराम पुत्र हेमाराम निवासी जाणियों की बेरी धोरीमन्ना, नेनाराम पुत्र ठाकराराम निवासी नेड़ीनाडी, कनिष्ठ अभियंता राहुल रंजन द्वारा हड़ंताराम पुत्र चैनाराम निवासी नई उंदरी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
-0-

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, उल्लंघन पर 17 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 20 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 19 जुलाई को जिले में 17 व्यक्तियों से कुल 1700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 15 व्यक्तियों से 1500 रुपये तथा बालोतरा में 2 व्यक्तियों से 200 रूपयेे को मिलाकर कुल 17 व्यक्तियों से 1700 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 84,857 व्यक्तियों से 1,42,06,676 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

सोमवार, 19 जुलाई 2021

कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, उल्लंघन करने वाले 24 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 19 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार 18 जुलाई को जिले में 24 व्यक्तियों से कुल 2,600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 22 व्यक्तियों से 2400 रुपये तथा बालोतरा में 2 व्यक्तियों से 200 रूपयेे को मिलाकर कुल 24 व्यक्तियों से 2,600 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में रविवार तक 84,840 व्यक्तियों से 1,42,04,976 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

आमजन की परिवेदनाओं को समय पर निपटाना सरकार की प्राथमिकता- चौधरी

 राजस्व मंत्री ने सुनी जन समस्याएं

बाड़मेर, 19 जुलाई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार को बालोतरा, बायतु पनजी एवं सिणधरी के होडू में आमजन से रूबरू होकर उनकी परिवेदनाओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी भी साथ मे रहें।
राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण समय पर कर राहत देना सुनिश्चित करें। राजस्थान सरकार आमजन को राहत देने के लिए शिद्दत से प्रयास कर रही है। राजस्व मंत्री ने बांक नाड़ी में एक पेड़ के नीचे बैठकर वहां पहुंचे कई लोगों की समस्याओं का समाधान कराया।  
एक दिन पूर्व राजस्व मंत्री चौधरी जब क्षेत्र के दौरे पर जा रहे थे तब सड़क के पास खेती कर रहे किसानों से बात करने के लिए रुके, खेत में जाकर उनके हालचाल जाने। सोमवार को चौधरी ने एक नीम के पेड़ के नीचे बैठकर जनता दरबार लगाकर लोगों के अभाव अभियोग सुने।               
-0-




बजट घोषणाओं का प्राथमिकता के क्रियान्वयन हो - शर्मा

 संभागीय आयुक्त ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

बाड़मेर, 19 जुलाई। संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ.राजेश शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में राज्य सरकार की योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की संबंधित अधिकारियों से विस्तार के साथ समीक्षा की। इस दौरान उन्होनें बजट घोषणाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने डॉ. शर्मा ने राज्य सरकार की वर्ष 2019-20 से 2021-21 की बजट घोषणाओं की विभागवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होनें बजट घोषणा के ऐसे कार्य जो अभी तक प्रारम्भ नहीं किए गए है, उन्हें अतिशीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें मुख्यमंत्री महोदय द्वारा लोकार्पण एवं शिलान्यास किए गए विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होनें शिलान्यास किए गए विकास कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होनें मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत विधवा महिलाओं एवं उनके बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ने के निर्देश दिए तथा संवेदनशीलता के साथ राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। उन्होनें इस दौरान जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की तथा जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि वे इस मिशन के कार्यों में प्रगति लावें एवं गंभीरता से कार्यवाही करते हुए घर-घर जल कनेक्शन की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इस दौरान डॉ. शर्मा ने जिले में वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपलब्ध वैक्सीन का शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए पूर्व प्रबंधन पुख्ता हो। उन्होनें आमजन को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान उन्होनें रेलवे ट्रेक के पास जानवरों की दुर्घटना की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास करने एवं ऐसे दुर्घटना स्थलों का चयन कर उसको सूचीबद्ध करते हुए रेलवे के उच्चाधिकारियों को उनके प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने ने जिले की वर्षवार बजट घोषणाएं एवं उनमें हुई प्रगति की विस्तार से जानकारी प्रदान की। वहीं मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना में पात्र विधवाओं को उपलब्ध करवायी गई एकमुश्त सहायता राशि के बारे में भी अवगत कराया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आर.के.आसेरी, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, नगर विकास न्यास सचिव सूरजभान विश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.विश्नोई सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-









रविवार, 18 जुलाई 2021

बायतु में 11.17 करोड़ से बनेगी सड़क,आवागमन होगा सुगम

 राजस्व मंत्री चौधरी की पहल पर स्वीकृत हुए सड़क निर्माण कार्य

बाड़मेर 18 जुलाई। बायतू विधानसभा क्षेत्र की 16 किमी सड़क का चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य राजस्व मंत्री एवं बायतू विधायक हरीश चौधरी के प्रयासों से स्वीकृत हुआ है। 

 राज्य राजमार्ग संख्या 65 के तहत शिव पाटौदी वाया फलसूण्ड- शेरगढ़ सड़क मार्ग के किमी 134/0 से किमी 150/0 तक 16 किमी. सड़क के चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य केन्द्रीय सड़क एवं बुनियादी ढ़ांचा कोष से राजस्व मंत्री की अनुशंषा से राजस्थान सरकार के प्रस्ताव पर 11.17 करोड़ की स्वीकृत जारी हो गई है। 

इस स्वीकृति से यह सड़क अब 3.75 मीटर के स्थान पर 7 मीटर चौड़ी की जायेगी। यह सड़क पाटौदी, चिलानाड़ी, सांगरानाड़ी, गंगापुरा, बड़नावा जागीर इन ग्राम पंचायतों से निकलेगी एवं जवाहरपुरा, नवोड़ाबेरा, केशरपुरा, खनोड़ा, मेकाणियों की ढ़ाणी के निवासियों तथा कुम्पलिया-परेऊ रोड़ के आवागमन को इस सड़क से सहलूयित होगी।

उल्लेखनीय है कि इस सड़क कार्य के लिए पूर्व में 4.20 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया था लेकिन राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के प्रयासों से मार्ग की स्थिति एवं आवश्यकता को देखते हुए इस बजट को संशोधित करवाकर 11.17 करोड़ का भिजवाया गया था।

-0-


पंचायत उप चुनाव रिटर्निग एवं प्रथम मतदान अधिकारों का प्रशिक्षण संपन्न

 बाड़मेर, 18 जुलाई। जिले में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रविवार को जिला कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में रिटर्निंग एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा रिटर्निंग एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को चुनाव की बारीकियों से अवगत कराया गया। 
उपचुनाव कार्यक्रम
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि सोमवार 19 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। वहीं मंगलवार 20 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा इसी दिन अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होनें बताया कि नाम वापसी के पश्चात इसी दिन चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रविवार 25 जुलाई को प्रातः 7.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी। उन्होनें बताया कि अभ्यर्थी का चुनाव निर्विरोध होने की दशा मे प्रारूप 7ए में परिणाम घोषित कर परिणाम की 7 प्रतियां मय घोषणा पत्र तैयार कर जिला कलक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे।
-0-




शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, उल्लंघन करने वाले 48 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 16 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार 15 जुलाई को जिले में 48 व्यक्तियों से कुल 6,600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 41 व्यक्तियों से 5900 रुपये तथा बालोतरा में 7 व्यक्तियों से 700 रूपयेे को मिलाकर कुल 48 व्यक्तियों से 6,600 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार तक 84,774 व्यक्तियों से 1,41,98,176 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

संभागीय आयुक्त शर्मा 19 को वीसी के माध्यम से करेंगे समीक्षा

 बाड़मेर, 16 जुलाई। संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा 19 जुलाई को दोपहर 3 से सांय 5 बजे तक वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बजट घोषणाओं एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को बजट घोषणाओं एवं एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित वीसी में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

अल्पसंख्यक छात्रों की पोस्ट मैट्रिक कम मीन्स छात्रवृति के लिए शिक्षण संस्थाओं का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

 बाड़मेर, 16 जुलाई। सत्र 2021-22 में अल्पसंख्यक समुदाय के गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीयन करवाना अनिवार्य है।

जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया कि वर्ष 2021-22 में अल्पसंख्यक छात्रों को पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए जिले की जिन राजकीय/ गैर राजकीय मान्यता प्राप्त संस्थाओं का पंजीयन नहीं हुआ है, उनका नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीयन एवं केवाईसी करावे ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र विद्यार्थी ऑनलाईन छात्रवृति के आवेदन करने से वंचित नहीं रहे।
-0-

जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 24 को

 बाड़मेर, 16 जुलाई। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार 24 जुलाई को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में बीएडीपी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास, महात्मा गांधी नरेगा, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।  
-0-

धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा बायतु का खेमाबाबा मन्दिर राजस्व मंत्री चौधरी ने मंदिर के जीवर्णोद्धार कार्य का लिया जायजा

 बाड़मेर, 16 जुलाई। मारवाड़ के लोक देवता सिद्ध श्री खेमा बाबा के भव्य मंदिर के चल रहे जीवर्णोद्धार कार्य का शुक्रवार को राजस्व मंत्री व बायतु विद्यायक हरीश चौधरी ने जायजा लिया।

  धरातल पर किए जा रहे कार्य की गतिविधियां के बारे में राजस्व मंत्री चौधरी ने मंदिर कमेटी के सदस्यों व सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईन पारस मल सिंगानिया से जानकारी प्राप्त की और उन्होंने बनने वाले मंदिर का अहमदाबाद से तैयार करवाकर लाए गए स्किल मॉडल का अवलोकन किया। इसके बाद राजस्व मंत्री ने पूर्ण हुए मंदिर नींव के कार्य को देखा और चल रहे गर्भ गृह के कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन आस्था के प्रतीक खेमा बाबा मंदिर का भव्य मंदिर बनकर जल्द तैयार होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में मन्दिर का जीवर्णोद्धार करवाया जाएगा।
  उल्लेखनीय है कि बायतु उपखण्ड मुख्यालय पर बने खेमा बाबा के मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए राजस्व मंत्री चौधरी की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने 3.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की थी जिनकी डिजाईन बनने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से टेंडर निकाल कर वर्क ऑर्डर जारी करने के बाद जीवर्णोद्धार का निर्माण कार्य प्रगर्ति पर है।  इससे पूर्व राजस्व मंत्री  चौधरी ने खेमाबाबा में पूजा अर्चना कर धोक लगाई और क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली की मन्नते मांगी। इस दौरान बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी, खेमा बाबा मंदिर कमेटी के सचिव डूंगर राम काकड़, समाज सेवी फतेह खा, लक्ष्मण सिंह गोदारा, राजेंद्र कड़वासरा, किस्तूरचन्द सारण, सरपंच रुगा राम सारण, गोमाराम पोटलिया, हंसराज गोदारा समेत सजनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
-0-




गुरुवार, 15 जुलाई 2021

राजस्व मंत्री चौधरी ने नवसृजित ग्राम पंचायत जगराम की ढाणी व करालिया बेरा भवन का किया शिलान्यास

 बाड़मेर, 15 जुलाई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने पंचायत समिति गिडा में नव सृजित ग्राम पंचायत जगराम की ढाणी व करालिया बेरा के पंचायत भवन का विधिवत रूप से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि गांवों का समुचित विकास हो तथा लोगों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेंं, इसी उद्देश्य से प्रदेश में पंचायतों का पुनर्गठन कर नई ग्राम पंचायतों व पंचायत समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी ग्राम पंचायतों के गठन से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सकेगा। उन्होंने जगराम की ढाणी व करालिया बेरा ग्राम पंचायत बनने पर ग्रामीणों को बधाई देते हुए जगराम की ढाणी सरपंच वरजू देवी व करालिया बेरा सरपंच कुंभाराम व ग्राम विकास अधिकारी से लोगों को बेहतर सेवाएं देने, सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि नई ग्राम पंचायतें बनने हर जरूरत मंद दूर अंतिम पंक्ति पर बेठे व्यक्ति को सरकारी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज व हर तरह के कार्यों के लिए सदैव ततपर है तथा गांवों के विकास को गति देने एवं आमजन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने की बात कही। इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने भूमि दान करने वाले दानदाताओं का साफा पहनाकर अभिनंदन किया। 

  इस दौरान गिडा प्रधान जानकी देवी चौधरी, जिला परिषद सदस्य खेराजराम हुड्डा, सरपंच वरजू देवी, कुंभाराम समेत जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, उल्लंघन करने वाले 17 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 15 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 14 जुलाई को जिले में 17 व्यक्तियों से कुल 1,700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 15 व्यक्तियों से 1500 रुपये तथा बालोतरा में 2 व्यक्तियों से 200 रूपयेे को मिलाकर कुल 17 व्यक्तियों से 1,700 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार तक 84,726 व्यक्तियों से 1,41,91,576 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

अनुसूचित जाति व जनजाति पर अत्याचार के मामलों के त्वरित कार्यवाही पर जोर

 बाड़मेर, 15 जुलाई। जिले में अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर अत्याचार के मामलों पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं, ताकि पीड़ित लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। वे इस संबंध में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय समिति में ऐसे मामलों की समीक्षा कर रहे थे।

इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने अनुसूचित जाति व जनजाति पर अत्याचार संबंधी लम्बे समय से बकाया प्रकरणों के शीघ्र निपटाने को कहा। उन्होंने बकाया मामलों में शीघ्र अनुसंधान कर न्यायालय में चालान पेश करने की भी हिदायत दी। साथ ही उन्होंने अनुसंधान निष्पक्ष व सही करने के साथ-साथ त्वरित चालान के भी निर्देश दिए।
इसी प्रकार महिला सहायता समिति, पेरोल सलाहकार समिति तथा पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय समितियों की बैठके भी जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिनमें समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों पर विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई।
-0-

मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

 बाड़मेर, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना वर्ष 2021-22 के लिए 22 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना में पात्र मदरसा 22 जुलाई तक अपना आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कार्यालय बाड़मेर में कोविड 19 के नियमों की पालना करते हुए जमा करवा सकते है।
-0-

पंचातीराज संस्थाओं के उप चुनाव सम्पन्न कराने को रिटर्निंग एवं प्रथम मतदान अधिकारी नियुक्त, प्रशिक्षण 18 को

 बाड़मेर, 15 जुलाई। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त सरपंच के उपचुनाव सम्पन्न कराने हेतु 19 जुलाई को नाम निर्देशन पत्र की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पादित कर सरपंच के चुनाव करवाने हेतु रिटर्निंग एवं प्रथम मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लोक बंधु द्वारा आदेश जारी कर ग्राम पंचायत पूंजासर के लिए जुंझार सिंह व्याख्याता राउमावि आटी को रिटर्निंग अधिकारी एवं हुकमसिंह चौधरी व.अ. राउमावि बेरीवाला तला को प्रथम मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मौखावा खुर्द के लिए संतोष कुमार सोनी व्याख्याता राउमावि आटी को रिटर्निग अधिकारी एवं भैरूसिंह व.अ. राउमावि बेरीवाला तला को प्रथम मतदान अधिकारी, ग्राम पंचायत सुदाबेरी के लिए मोहित कुमार व्याख्याता राउमावि ढुंढा को रिटर्निग अधिकारी एवं पदमाराम चौधरी व.अ. राउमावि गालाबेरी को प्रथम मतदान अधिकारी, ग्राम पंचायत कालेवा के लिए प्रेम वीर सिंह को व्याख्याता राउमावि ढुंढा को रिटर्निग अधिकारी एवं तुलछाराम जांणी व.अ. राउमावि गालाबेरी को प्रथम मतदान अधिकारी, ग्राम पंचायत मुकनपुरा के लिए देवेन्द्र गिरी व्याख्याता राउमावि बलदेव नगर को रिटर्निग अधिकारी एवं आईदान राम व.अ. राबामावि जालीपा को प्रथम मतदान अधिकारी, ग्राम पंचायत घडोई चारणान के लिए नेमीचंद खत्री व्याख्याता राउमावि बेरीवाला तला को रिटर्निंग अधिकारी एवं कलसिंह व.अ. राबामावि जालीपा को प्रथम मतदान अधिकारी तथा ग्राम पंचायत कम्मो का बाड़ा के लिए विक्रमसिंह व्याख्याता राउमावि कपूरडी को रिटर्निंग अधिकारी एवं लक्ष्मण राम व.अ. राउमावि हरसाणी फांटा को प्रथम मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होनें बताया कि रिटर्निग अधिकारी मोहनलाल सुथार व्याख्याता राउमावि मगने की ढाणी, रतनसिंह व्याख्याता राउमावि महाबार, धन्नाराम ब्रजवाल व्याख्याता राउमावि मूढांे की ढाणी एवं अर्जुन कुमार व्याख्याता राबाउमावि माल गोदाम रोड़ तथा प्रथम मतदान अधिकारी नेनाराम व.अ. रामावि रामूबाई नेहरू नगर, ब्रजेश पूनिया व.अ. राबाउमावि मालगोदाम रोड, अजयपाल सिंह व.अ. राउमावि महाबार एवं महेन्द्र बालवा व.अ. रामावि कुड़ला को आरक्षित रखा गया है। उक्त रिटर्निंग एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 18 जुलाई को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति हॉल बाड़मेर में प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्हें आवंटित स्थानों के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 19 जुलाई को निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर सरपंच के चुनाव संबंधित कार्यवाही सम्पादित करवाएंगे।
सरपंच पदों के उपचुनाव का कार्यक्रम
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि सोमवार 19 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। वहीं मंगलवार 20 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा इसी दिन अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होनें बताया कि नाम वापसी के पश्चात इसी दिन चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रविवार 25 जुलाई को प्रातः 7.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी। उन्होनें बताया कि अभ्यर्थी का चुनाव निर्विरोध होने की दशा मे प्रारूप 7ए में परिणाम घोषित कर परिणाम की 7 प्रतियां मय घोषणा पत्र तैयार कर जिला कलक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे।
-0-

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ फसल बीमा 31 जुलाई तक होगा

 ऋणी कृषकों को बीमा योजना में शामिल नहीं होने के लिए अलग घोषणा पत्र देना होगा

बाड़मेर, 15 जुलाई। कृषि विभाग की ओर से जिले में खरीफ फसल बीमा 2021 की अधिसूचना जारी कर कम्पनी को अधिकृत कर दिया गया है। जिले में खरीफ फसलों का बीमा एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि खरीफ 2021 में बाजरा, ग्वार, ज्वार, मूंग, मोठ, मूंगफली एवं तिल की फसलों का बीमा किया जाएगा, जिसके लिए कृषकों से बीमा राशि का 2  प्रतिशत प्रीमियम लिया जायेगा एवं शेष राशि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बराबर-बराबर वहन की जाएगी। उन्होने बताया कि जिले के सभी ऋणी एवं गैर ऋणी (बटाईदार साझेदार) कृषक फसल बीमा करा सकते है। उन्होने बताया कि ऋणी कृषक एवं गैर ऋणी कृषकों के द्वारा फसल बीमा कराना स्वैच्छिक है, यदि कोई ऋण कृषक बीमा योजना का लाभ नहीं लेना चाहता है तो 24 जुलाई तक संबंधित बैंक में लिखित आवेदन करना होगा। उन्होनें बताया कि खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
फसल बीमा के लिए यह प्रीमियम रहेगा देय -
उप निदेशक कृषि (वि.) वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि बाजरा फसल के लिए बीमित राशि प्रति हैक्टेयर 6856 रूपये एवं कृषक प्रीमियम राशि प्रति हैक्टेयर 137.12 रूपये निर्धारित है। इसी प्रकार ग्वार के लिए बीमित राशि एवं कृषक प्रीमियम राशि क्रमशः 9785 एवं 195.70 रूपये, मूंग के लिए 20701 एवं 414.02 रूपये, ज्वार के लिए 9095 एवं 181.90 रूपये, मोठ के लिए 12256 एवं 245.12 रूपये, मूंगफली के लिए 102322 एवं 2046.44 रूपये तथा तिल के लिए 10614 एवं 212.28 रूपये निर्धारित किए गए है।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी ने जिला परिषद के सभागार का किया शिलान्यास

 तहसील कार्यालय के नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण

बाड़मेर, 15 जुलाई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने जिला मुख्यालय पर गुरूवार को जिला परिषद के सभागार का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इसके बाद राजस्व मंत्री ने जिला प्रमुख कार्यालय एवं तहसील कार्यालय बाड़मेर का शुभारंभ किया।
इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि बाड़मेर में नया सभागार बनने से जिला परिषद की बैठक आयोजन में सहूलियत होगी। इसके उपरांत उन्होनें नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। इस दौरान शिव विधायक अमीन खान, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिला कलक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, नगर परिषद के सभापति दिलीप माली, उप जिला प्रमुख खेताराम कालमा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी. बिश्नोई, पूर्व जिला परिषद सदस्य फतेह खां, तहसीलदार प्रेमसिंह समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
नवसृजित ग्राम पंचायत भवन का शिलान्यास
इसके पश्चात राजस्व मंत्री चौधरी ने पंचायत समिति गिडा में नव सृजित ग्राम पंचायत जगराम की ढाणी के पंचायत भवन का विधिवत रूप से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होनें भूमि दान करने वाले दानदाताओं का साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, गिडा प्रधान जानकी देवी चौधरी समेत जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
-0-








बुधवार, 14 जुलाई 2021

कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, उल्लंघन करने वाले 29 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 14 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार 13 जुलाई को जिले में 29 व्यक्तियों से कुल 2,900 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 21 व्यक्तियों से 2100 रुपये तथा बालोतरा में 8 व्यक्तियों से 800 रूपयेे को मिलाकर कुल 29 व्यक्तियों से 2,900 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार तक 84,709 व्यक्तियों से 1,41,89,876 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

पाक विस्थापितों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निराकरण

 जिला स्तरीय समिति की बैठक

बाड़मेर, 14 जुलाई। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने जिले में निवासरत पाक विस्थापितों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए है।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पाक विस्थापितों की समस्याओं के समाधान हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिला कलक्टर ने पाक विस्थापितों की कॉलोनियों यथा दानजी की होदी, गेहॅू रोड, इन्दिरा कालोनी इत्यादि में बिजली, पानी, चिकित्सा समेत मूलभूत सुविधाओं का विकास करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि नागरिकता के संबंध में ऑफलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों को ऑनलाईन किया जाए। साथ ही जिला मुख्यालय पर उनके लिए अलग से कॉलोनी बना कर नागरिकता प्राप्त पाक विस्थापितो को भूखण्ड आवंटन के निर्देश दिए एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून व अन्य सुविधाएं देने की हिदायत दी।
इस दौरान पाक विस्थापित नागरिकों के प्रतिनिधियों ने पाक विस्थापितों को भूखण्डों का आवंटन, आधार कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया तथा समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही उन्होने पासपोर्ट नवीनीकरण प्रक्रिया के सरलीकरण की बात कहीं।   बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी बीआई चन्दनदान बारहठ, पाक विस्थापित संघ के नरपतसिंह, सीमान्त जन संगठन के रामसिंह सोढ़ा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

निर्वाचन प्रक्रिया में विशेष योग्यजनों की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करे

 जिला स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न

बाड़मेर, 14 जुलाई। जिले के विशेष योग्यजनों की निर्वाचन प्रक्रिया में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष योग्यजनों के लिए मतदान केन्द्रों पर रैम्प बनाने के निर्देश दिए। उन्होने पंचायत उप चुनाव के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मतदान केन्द्रों पर विशेष योग्यजनों के लिए विशेष संकेतक लगाने को कहा। उन्होने कहा कि पात्र विशेष योग्यजन मतदाताओं का चिन्हीकरण कर उनका वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कर पंजीयन कराना सुनिश्चित करें तथा इस संबंध मे विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जाए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मूलाराम चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज, विकलांग शिक्षण एवं कल्याण संस्थान के संरक्षक नरसींगराम जीनगर समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

खरीफ की बुवाई के दौरान पर्याप्त खाद बीज की उपलब्धता हो- लोक बन्धु

 कृषि विकास समिति की बैठक

बाडमेर, 14 जुलाई। जिला स्तरीय कृषि विकास तथा बागवानी समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कृषि क्षेत्र में नवाचारों का प्रोत्साहन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने 2021-22 की वार्षिक कार्ययोजना की विस्तार से बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होनें कृषकों के प्रशिक्षण, उन्नत कृषि का प्रचार-प्रसार करने तथा प्रदर्शन गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि क्षेत्र में नवाचार गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कृषकों को अधिकाधिक प्रोत्साहित किया जाए। उन्होनें खरीफ के सीजन के दौरान उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान उन्होनें कृषि फसल बीमा योजना का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्हानेें कहा कि कृषि योग्य भूमि पर उत्पादन में वृद्वि के लिए कृषकों का मार्गदर्शन किया जाए तथा नवीन तकनीक एवं उर्वरक के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होनें कहा कि टिड्डी हमले की आशंका के लिए सतर्कता बरते हुए पूर्व प्रबंध सुनिश्चित किए जाए।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उप निदेशक कृषि विस्तार वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, कृषि अधिकारी पदमसिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






मंगलवार, 13 जुलाई 2021

14 जुलाई को बाड़मेर एवं शिव फीडर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

 बाड़मेर, 13 जुलाई। 33 केवी बाड़मेर शहर एवं शिव फीडर की बुधवार 14 जुलाई को प्रातः 7 बजे से 8ः30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

132 केवी जीएसएस के सहायक अभियंता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि बुधवार 14 जुलाई को 132 केवी जीएसएस बाड़मेर में 33 केवी मैन बस सेक्शन 4 के रखरखाव कार्य के मध्यनजर यहां से निकलने वाली 33 केवी बाड़मेर शहर एवं शिव फीडर की बुधवार 14 जुलाई को प्रातः 7 बजे से 8ः30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

-0-

संभागीय आयुक्त शर्मा 16 को वीसी के माध्यम से करेंगे समीक्षा

 बाड़मेर, 13 जुलाई। संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा 16 जुलाई को सांय 4 बजे वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बजट घोषणाओं एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को बजट घोषणाओं एवं एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति रिपोर्ट 14 जुलाई तक भिजवाने तथा कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल म आयोजित वीसी में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

तीसरी लहर की आशंका के बावजूद कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं गाइडलाईन का उल्लंघन करने पर 41 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 13 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 12 जुलाई को जिले में 41 व्यक्तियों से कुल 4,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 32 व्यक्तियों से 3200 रुपये तथा बालोतरा में 9 व्यक्तियों से 900 रूपयेे को मिलाकर कुल 41 व्यक्तियों से 4,100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 84,680 व्यक्तियों से 1,41,86,976 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

ई-मित्र पर लम्बित सेन्ड बेक खाद्य सुरक्षा अपीलों का होगा निस्तारण

 आवेदनकर्ता संबंधित ई-मित्र से सम्पर्क कर दस्तावेजों की करें पूर्ति

बाड़मेर, 13 जुलाई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत 18 मई 2020 तक प्राप्त आवेदनों में से दस्तावेजों के अभाव में पुनः ई-मित्रों को प्रेषित आवेदनों का आवेदनकर्ता संबंधित ई-मित्र संचालक से सम्पर्क कर वांछित दस्तावेजों की पूर्ति कर पुनः आवेदन भिजवावे।
जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि 18 मई 2020 तक जिले में कुल 12381 ऑनलाईन अपीलें जो उपखण्ड अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों के अभाव में पुनः संबंधित ई-मित्र संचालकों को भेजी गई है। उन्होनें आवेदनकर्ताओं को सूचित किया है कि जिन्होने 18 मई 2020 तक खाद्य सुरक्षा योजना हेतु ऑन लाईन ई-मित्र के माध्यम से अपील की है तथा दस्तावेजो के अभाव में संबंधित उपखण्ड अधिकारी द्वारा उनकी अपीलें पुनः ई-मित्र संचालक को (सेन्ड बेक टू ई-मित्र) भेजी गयी है, वे आवेदनकर्त्ता अपने संबंधित ई-मित्र संचालक से सम्पर्क करते हुए दस्तावेजों की पूर्ति कर ई-मित्र से पुनः ऑनलाईन भिजवाने की व्यवस्था करें, ताकि लम्बित सेड बेक अपीलों का निस्तारण किया जा सके।
-0-

आबकारी मामलों में फरार छः अभियुक्त गिरफ्तार

 बाड़मेर, 13 जुलाई। जिले में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पूर्व में दर्ज अभियोगों में फरार चल रहे छः अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण तथा उत्पादन की रोकथाम एवं फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने हेतु आबकारी विभाग बाड़मेर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान पूर्व में दर्ज अभियोगों में फरार चल रहे अभियुक्त प्रेहलादराम पुत्र हेमाराम जाट निवासी मईयों का तला शोभाला, रामजीवन पुत्र धीमाराम विश्नोई समराथल धोरा सोनड़ी, मदनलाल पुत्र सन्तोषराम राव निवासी थानमाता हिंगलाज, सुजानसिंह पुत्र खंगारसिंह निवासी रूपजी कड़वासरा साजियाली, हेमाराम पुत्र चुतराराम निवासी खारड़ा भरतसिंह तथा भंवराराम पुत्र भैराराम निवासी सोयलों की ढाणी खोखसर पश्चिम पु.था. गिड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होनें बताया कि उक्त कार्यवाही में भंवरलाल आबकारी निरीक्षक बालोतरा, राकेश खत्री आबकारी निरीक्षक वृत बाड़मेर, कुन्नाराम प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल बालोतरा मय आबकारी जाप्ता शामिल रहे।
-0-

सोमवार, 12 जुलाई 2021

विशेष योग्यजनों की कमेटी की बैठक 14 को

बाड़मेर, 12 जुलाई। विशेष योग्यजनों की निर्वाचन प्रक्रिया में शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु गठित विशेष योग्यजनों की कमेटी की बैठक जिला कलक्टर लोकबन्धु की अध्यक्षता में 14 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति.कलक्टर) ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों निर्धारित दिनांक एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

118 कोविड पीड़ितो को 118 लाख की अनुग्रह सहायत स्वीकृति, विधवाओं को प्रतिमाह 1500 रूपये मिलेंगी पेंशन,

 मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना

अध्ययनरत बच्चों को एक-एक हजार मासिक तथा दो-दो हजार वार्षिक एक मुश्त सहायता स्वीकृत
बाड़मेर, 12 जुलाई। जिले में एक मार्च, 2020 के बाद कोरोना (कोविड-19) बीमारी से व्यक्तियों की मृत्यु होने की वजह से विधवा हुई 118 महिलाओं को मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजनान्तर्गत एक-एक लाख रूपये एक मुश्त देय अनुग्रह राशि, 1500-1500 रूपये मासिक पेंशन राशि तथा मुंख्यमंत्री कोरोना पालनहार योजनान्तर्गत 45 विधवाओं के 99 अध्ययनरत बच्चों को एक-एक हजार रूपये मासिक एवं दो-दो हजार रूपये वार्षिक एक मुश्त राशि भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर लोकबन्धु द्वारा जारी आदेशानुसार धनाऊ तहसील क्षेत्र में सैयद का तला निवासी सफुरी पत्नि स्व. सिलेमान, सेड़वा तहसील क्षेत्र में धुड़ावा निवासी लक्ष्मीदेवी पत्नि स्व. रेखाराम, झडपा निवासी पन्नीदेवी पत्नि स्व. लुम्भाराम, सिहांर निवासी रेश्मीदेवी पत्नि स्व. चौखाराम, चौहटन तहसील क्षेत्र में सणाउ निवासी गीता कंवर पत्नि स्व. जयसिंह, बीजराड़ निवासी मारवी देवी पत्नि स्व. रामदीन, शरणार्थी केम्प चौहटन निवासी हीरो देवी पत्नि स्व. चन्द्रेश कुमार, बुठ राठौडान निवासी हंजू देवी पत्नि स्व. पूंजाराम, ढोक निवासी सायर कंवर पत्नि स्व. उमसिंह, खेमपुरा निवासी धुड़ी देवी पत्नि स्व. जीयाराम, भार्गववास चौहटन निवासी आसियां देवी पत्नि स्व. मूलचन्द, बाछडाऊ निवासी झीमों देवी पत्नि स्व. खेताराम, चौहटन आगोर निवासी झीमों देवी पत्नि स्व. गोरधनराम, सिणधरी तहसील क्षेत्र में अरणियाली महेचान निवासी इन्द्रा देवी पत्नि स्व. बगदाराम, अमरपुरा निवासी अंतरों देवी पत्नि स्व. घमण्डाराम, केहरोणी सारणों का तला निवासी चनणीदेवी पत्नि स्व. पूनमाराम, गालानाडी निवासी मथरो देवी पत्नि स्व. रामाराम, धनवा निवासी मकादेवी पत्नि स्व. घेवाराम, बाण्डानाडा निवासी खेतूदेवी पत्नि स्व. शेराराम, अरणियाली महेचान निवासी पूरो देवी पत्नि स्व. बाबुलाल, चाडो की ढाणी निवासी लाली देवी पत्नि स्व. दौलाराम, लोहिडा निवासी माडु देवी पत्नि स्व. चेनाराम, शिव तहसील क्षेत्र में आंरग निवासी कविता कंवर पत्नि स्व. लुणकरण देथा, भीयाड निवासी बाबुदेवी पत्नि स्व. लूंभाराम, पाबूनगर निवासी पपू कंवर पत्नि स्व. देरावरसिंह, धारवी कलां निवासी गवरी देवी पत्नि स्व. देराजराम, बरियाडा निवासी मिरगाई पत्नि स्व. आचार खान, रासारातला निवासी मान कंवर पत्नि स्व. मदनसिंह, बालासर निवासी उदयकंवर पत्नि स्व. नरेश सिंह, गेर कंवर पत्नि स्व. खुंमानसिंह, चक भेसका निवासी रामू देवी पत्नि स्व. भीमाराम, गूंगा निवासी मधु सिंघल पत्नि स्व. विकास कुमार, बायतु तहसील क्षेत्र में भेराणी सारणों की ढाणी निवासी जेठी देवी पत्नि स्व. खेताराम, मोतीयाणी मेघवालों की ढाणी निवासी तीजो देवी पत्नि स्व. कालूराम, बागोणी मेघवालों की ढाणी निवासी जेठीदेवी पत्नि स्व. जोगाराम, हेमजी का पाना निवासी सुआ देवी पत्नि स्व. देवाराम, गर्ग बस्ती निवासी पवनी देवी पत्नि स्व. गोपाराम, लाधाणीयों की ढाणी निवासी बाबुदेवी पत्नि स्व. रामाराम, कोलू निवासी लाछी देवी पत्नि स्व. वालाराम, धतरवालों का तला निवासी हरखु देवी पत्नि स्व. शेम्भूराम, रेकूवाला निवासी नेनूदेवी पत्नि स्व. जेठाराम, रावों का बास निवासी मदूदेवी पत्नि स्व. चेनगिरी, गोगाजी मंदिर निवासी दमीदेवी पत्नि स्व. पूनमाराम, पचपदरा तहसील क्षेत्र में आसोतरा निवासी धोलकी देवी पत्नि स्व. सुराराम, बाड़मेर तहसील क्षेत्र में वार्ड नं. 39 निवासी गीतादेवी पत्नि स्व. उम्मेदराज, गालाबेरी निवासी पेम्पो देवी पत्नि स्व. हेमाराम, शिवकर निवासी पप्पूदेवी पत्नि स्व. चन्द्र प्रकाश, समदडी तहसील क्षेत्र में केसरीनगर निवासी मीनादेवी पत्नि स्व. जगदेव, मालियों का बेरा निवासी बादामी देवी पत्नि स्व.रामलाल माली, सरवडी चारणान निवासी वदामी देवी पत्नि स्व. बंशीलाल, फोंजदारों का वास निवासी रंजना कंवर पत्नि स्व. महेन्द्रसिंह, सिवाना तहसील क्षेत्र में खालसों का वास निवासी बदकी देवी पत्नि स्व. भटाराम, मोतीसरा रोड निवासी मोहनी देवी पत्नि स्व. रमेश कुमार, मेली निवासी भंवरी देवी पत्नि स्व. वलीमोहम्मद, देवपुरा धारणा निवासी गंगा कंवर पत्नि स्व. छगनसिंह, धोरीमना तहसील क्षेत्र में खूमे की बेरी निवासी कमला देवी पत्नि स्व. शंकरलाल, मेगवालों की ढाणी निवासी मथरी देवी पत्नि स्व. मुकनाराम, गडरारोड तहसील क्षेत्र में तुडबी निवासी अंतर कंवर पत्नि स्व. हरीसिंह, ओनाडा निवासी धुडी देवी पत्नि स्व. गेमराराम, मोसेरी निवासी उगम देवी पत्नि स्व. लेखराज तथा जैसिन्धर गांव निवासी कौशल्या देवी पत्नि स्व. मुकेश को एक-एक लाख रूपये एक मुश्त देय अनुग्रह राशि तथा 1500-1500 रूपये मासिक पेंशन राशि भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी प्रकार बाड़मेर तहसील क्षेत्र में गांधी नगर बाड़मेर निवासी श्रीमती धर्मकंवर पत्नि स्व. नरेन्द्रसिंह, रेलवे कुंआ नं0 3 निवासी जैतून बानो पत्नि स्व. सतार खान, फकीरों का कुंआ निवासी श्रीमती कमला पत्नि स्व. प्रकाश, शास्त्री नगर सुनारों का वास निवासी श्रीमी ममता सोनी पत्नि स्व. राजेन्द्र कुमार सोनी, जटियों का वास निवासी सोमी कुमारी पत्नि स्व. राहुल बोहरा, देवाणियों की ढाणी शिवकर निवासी श्रीमती कोहली पत्नि स्व. सुखाराम, बेरीवाला तला रावतसर निवासी श्रीमती उमी देवी पत्नि स्व. उदाराम, बलदेव नगर बाड़मेर निवासी श्रीमती पूरों देवी पत्नि स्व. अचलाराम, मुरटालागाला निवासी श्रीमती गुड्डी पत्नि स्व. सवाईराम, मेगवालों की ढाणी निवासी श्रीमती सुसिया पत्नि स्व. पेमाराम, महावीर नगर बाड़मेर निवासी रीतु देवी पत्नि स्व. अशोक कुमार, इन्दिरा कालोनी निवासी केकु देवी पत्नि स्व. धर्मसिंह, सेवकों का वास शकुन्तला देवी पत्नि स्व. हनुमानचन्द बोहरा, खत्रीयों का उपरला वास निवासी इन्द्रा देवी पत्नि स्व. जगदीशचन्द्र, गायत्री चौक निवासी सुरेखा देवी पत्नि स्व. चतुर्भुज, तेलीयों का वास निवासी मोहनी देवी पत्नि स्व. मांगीलाल, मीठडी जसाई निवासी बिलायत पत्नि स्व. एलियास, बिशाला निवासी गजी देवी पत्नि स्व. केवलचन्द, महाबार निवासी मांगली पत्नि स्व. धनाराम, रेन बसेरा के पीछे बाड़मेर निवासी ललिता देवी पत्नि स्व. लुणपुरी, जूना केराडू निवासी ललिता देवी पत्नि स्व. भूरचन्द, शास्त्री नगर निवासी देवी कंवर पत्नि स्व. गजेसिंह, जाखड़ों की ढाणी निवासी झीमों देवी पत्नि स्व. जेहाराम, गुमनी देवी पत्नि स्व. मानाराम, पचपदरा तहसील क्षेत्र में पचपदरा निवासी इन्द्रा देवी पत्नि स्व. बाबूलाल, प्रमेश्वरी पत्नि स्व. दलाराम, सीता देवी पत्नि स्व. रामेश्वर लाल, बुढीवाड़ा निवासी रतनी देवी पत्नि स्व. दुदाराम, गुदावाडी निवासी खम्मा देवी पत्नि स्व. रावताराम, नागाणा निवासी मीरो कंवर पत्नि स्व. तुलछसिंह, गोदावास निवासी सायर देवी पत्नि स्व. कन्हैयालाल, वार्ड सं0 19 पचपदरा निवासी बिसमिला पत्नि स्व. अलादीन, बालोतरा निवासी शुकन्तला पत्नि स्व. फरसाराम, वार्ड सं0 8 निवासी मांगी देवी पत्नि स्व. घेवरचन्द, वार्ड सं0 1 निवासी सुगणो देवी पत्नि स्व. हरीराम, वार्ड सं0 26 निवासी शांति देवी पत्नि स्व. विजयसिंह, वार्ड सं0 33 मीनाक्षी पत्नि स्व. भीमसेन, कानाना निवासी अन्नु देवी पत्नि स्व. उमाराम, प्रीति कॉलोनी निवासी रचनादेवी पत्नि स्व. कमलकिशोर गर्ग, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में भेडाणा निवासी वदनो देवी पत्नि स्व. नरसीराम, रतनपुरा निवासी छगन देवी पत्नि स्व. नरसीराम, नया नगर निवासी हकीमा पत्नि स्व. खमीशा, सियोलों की बेरी बाण्ड निवासी केसीदेवी पत्नि स्व. रामलाल, डाबड़ निवासी जोर कंवर पत्नि स्व. चालकदान, नया नगर निवासी राधा देवी पत्नि स्व. चिमनसिंह, मांगी देवी पत्नि स्व. धनाराम, सती देवी पत्नि स्व. आम्बाराम, रामसर तहसील क्षेत्र में देरासर निवासी जिमियत पत्नि स्व. दाहर खां, मेघा पत्नि स्व. दीन मोहम्मद, सुराली निवासी जमनादेवी पत्नि स्व. हरचन्द राम, पाबुसरिया निवासी भानी पत्नि स्व. गफूर, लदे का पार निवासी भागा पत्नि स्व. अकबर खां, विरध का पार निवासी अनकी पत्नि स्व. अकबर खां, बुठीया निवासी तीजों देवी पत्नि स्व. गुमनाराम, इतिया पत्नि स्व. अकबर, सज्जन का पार निवासी अजीमत पत्नि स्व. अहदी खां, हाथमा निवासी पवन कंवर पत्नि स्व. वागसिंह को एक-एक लाख रूपये एक मुश्त देय अनुग्रह राशि तथा 1500-1500 रूपये मासिक पेंशन राशि भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिले में एक मार्च, 2020 के बाद कोरोना (कोविड-19) बीमारी से व्यक्तियों की मृत्यु होने की वजह से विधवा हुई 45 विधवाओं के 102 अध्ययनरत बच्चों को मुंख्यमंत्री कोरोना पालनहार योजनान्तर्गत एक-एक हजार रूपये मासिक एवं दो-दो हजार रूपये वार्षिक एक मुश्त राशि सहित कुल तीन लाख छः हजार रूपये भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...