सोमवार, 19 अप्रैल 2021

प्रतिबन्ध के बावजूद दुकाने खुली रखने पर 10 प्रतिष्ठान सीज, कोविड गाईड लाइन के उल्लंघन पर 24700 का जुर्माना

 बाड़मेर, 19 अप्रेल। बाड़मेर शहर में प्रतिबन्ध के बावजुद अपनी दुकाने खुली रखने पर 10 प्रतिष्ठानों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 24700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के तेज रफ्तार से बढ रहे प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा 3 मई तक जन अनुशासन पखवाडा मनाया जा रहा है। उन्होने बताया कि सोमवार को बाड़मेर शहर में प्रतिबन्ध के बावजूद दुकाने खोलने पर जिला प्रशासन एवं नगर परिषद द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर बाड़मेर शहर में वैशाली साडीज गणपति मार्केट, कल्पना फैन्सी स्टोर न्यू गणपति मार्केट, हरि ओम वस्त्र भण्डार हनुमान मंदिर के सामने, पारस जी की दुकान रतनसिंह बाजार, दिनेश मांगीलाल बोथरा ईलोजी मार्केट, मदनलाल शंकरलाल जवाहर चौक, राजगुरू टैक्सटाइल रतनसिंह बाजार, सोनल साड़ी सेन्टर रतनसिंह बाजार, मनपसन्द परिधान मल्लीनाथ मार्केट एवं राज साड़ी सेन्टर वेदराज गली को सीज किया गया है। उन्होने बताया कि कोविड गाइडलाईन की पालना न करने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों से 24700 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
-0-

जमाखोरी एवं कालाबाजारी की रोकथाम के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

 बाड़मेर, 19 अप्रेल। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित जन अनुशासन पखवाडा के दौरान कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

कार्यवाहक जिला कलेक्टर मोहन दान रतनू ने बताया कि उपभोक्ता आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी करने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल करने पर आमजन जिला रसद कार्यालय के दूरभाष नम्बर 02982-220164, उपभोक्ता हैल्पलाइन नम्बर 18001806030, विधिक माप विज्ञान अधिकारी के मोबाईल नम्बर 9413257517 पर शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होने बताया कि कर्फ्यु के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी करने तथा आवश्यक वस्तुओं की निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर विक्रय करने की गतिविधि में लिप्त पाये जाने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005, विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 एवं अन्य सुसंगत आदेशों के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।
-0-

जन अनुशासन पखवाडे के तहत तीन मई तक विभिन्न गतिविधिया रहेगी प्रतिबंधित

 कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने को पुख्ता प्रबंध

बिना वजह बाहर निकलने एवं मास्क नही पहनने पर होगी कड़ी कार्यवाही
बाड़मेर, 19 अप्रेल। कोरोना संक्रमण के तेज रफ्तार से प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा इसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आगामी तीन मई प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन पखवाड़ा मनाया जाएगा।
कार्यवाहक जिला कलक्टर मोहनदान रतनू ने बताया कि जन अनुशासन पखवाड़ा के दौरान सभी कार्यस्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार बन्द रहेंगे। सामान्य गतिविधियां जिनके कारण कोरोना संक्रमण अधिक बढ़ रहा है, प्रतिबन्धित रहेगी। उन्होंने बताया कि फेस मास्क पहनना एक आवश्यक निवारक उपाय है। इस मुख्य आवश्यकता को लागू करने के लिए सार्वजनिक एवं कार्य स्थलों पर चेहरे पर मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाएगी।
इन पर लागू नहीं होंगे प्रतिबन्ध
उन्होने बताया कि जन अनुशासन पखवाड़ा के दौरान जन सामान्य की सुविधा एवं आवश्यक सेवाओं एवं वस्तुओं की निरंतर उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त पहचान पत्र के साथ राजकीय कार्मिकों यथा प्रशासन, गृह, वित, पुलिस, जेल, होमगार्ड, कन्ट्रोल रूम एवं वॉर रूम, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन, आपदा प्रबंधन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, नगर निगम, नगर विकास न्यास, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, टेलीफोन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा संबंधी गतिविधियों पर प्रतिबन्ध लागू नहीं होंगे। केन्द्र सरकार की आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय एवं संस्थान अनुमत रहेंगे एवं संबंधित कार्मिक उपयुक्त पहचान के साथ अनुमत होंगे। उपरोक्त के अलावा समस्त कार्यालय बन्द रहेंगे।
उन्होने बताया कि बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन से आनेध्जाने वाले व्यक्तियों को यात्रा टिकट दिखाने पर आवागमन की अनुमति होगी। राज्य में आने वाले यात्रियों को यात्रा शुरू करने के पिछले 72 घंटे के अंदर करवाई गई आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य होगी। गर्भवती महिलाओं और रोगियों को चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य सेवाओं के परामर्श हेतु आवागमन तथा सभी निजी चिकित्सालय, लैब एवं उनसे संबंधित कार्मिक जैसे डॉक्टर, नर्सिग स्टाफ, पैरामेडिकल एवं अन्य चिकित्सा सेवाएं आदि पर प्रतिबन्ध लागू नहीं होंगे। खाद्य पदार्थ एवं किराने का सामान, मण्डियां, फल एवं सब्जियां, डेयरी एवं दूध, पशुचारा से संबंधित खुदरा एवं थोक दुकाने सायं 5 बजे तक अनुमत होगी एवं जहां तक संभव हो इनके द्वारा होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाएगी। सब्जियां एवं फलों को ठेले, साईकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, मोबाईल वैन द्वारा सायं 7 बजे तक बेचा जा सकेगा। इस दौरान अन्तर्राज्जीय एवं राज्य के अन्दर माल परिवहन करने वाले भार वाहनों के आवागमन, माल के लोडिंग एवं अनलोडिंग तथा उक्त कार्य हेतु नियोजित व्यक्ति, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गो पर संचालित ढाबे एवं वाहन रिपेयर की दुकाने अनुमत होगी।
कार्यवाहक जिला कलक्टर रतनू ने बताया कि वर्तमान में रबी की फसलों की आवक मण्डियों में हो रही है तथा समर्थन मूल्य पर फसलों को क्रय किया जा रहा है, यह कार्यवाही भी अनुमत होगी। ऐसे केन्द्रों पर कोविड उपयुक्त व्यवहार की पालना सुनिश्चित की जाएगी किन्तु कृषकों का मण्डी पहुंचने एवं वापस जाने के अतिरिक्त मण्डी परिसर से बाहर आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। साथ ही कृषकों को मण्डी जाते समय अपने माल का सत्यापन एवं वापस जाते समय बिक्री की रसीदे/बिल का सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। राशन की दुकाने बिना किसी अवकाश के खुली रहेंगी। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों जिन्होने टीकाकरण हेतु पहले से रजिस्टेªशन करवा रखा है, को टीकाकरण हेतु टीकाकरण स्थल पर जाने की अनुमति होगी किन्तु साथ में रजिस्टेªशन संबंधी दस्तावेज एवं अपना आईडी कार्ड साथ में रखना अनिवार्य होगा। समाचार पत्र वितरण हेतु सुबह 4 से 8 बजे तक छूट होगी। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिन्ट मीडिया के कार्मिकों को परिचय पत्र के साथ आने जाने की अनुमति होगी। पूर्व में निर्धारित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर परीक्षा केन्द्र पर आवागमन की अनुमति होगी।
उन्होंने बताया कि फार्मासुटिकल्स, दवाएंे एवं चिकित्सकीय उपकरणों से संबंधित दुकाने,  दूरसंचार, इंटरनेट सेवाएं, डाक सेवाएं, कुरियर सुविधा, प्रसारण एवं केबल सेवाएं, आईटी एवं आईटी संबंधित सेवाएंे, बैंकिंग सेवाओं हेतु बैंक, एटीएम एवं बीमा कार्यालय, सेबी/स्टॉक से संबंधित व्यक्तियों को उपयुक्त पहचान पत्र के साथ अनुमति होगी। प्रोसेस्ड फूड, मिठाई एवं मिष्ठान, रेस्टोरेन्ट्स द्वारा होम डिलीवरी रात्रि 8 बजे तक अनुमत होगी। इन्द्रा रसोई में भोजन बनाने एवं उसके वितरण का कार्य रात्रि 8 बजे तक कोविड गाईडलाईन के अनुसार अनुमत होगा। एलपीजी, पेट्रोल पम्प, सीएनजी, पेट्रोलियम एवं गैस से संबंधित खुदरा एवं थोक ऑउटलेट की सेवाएं रात्रि 8 बजे तक अनुमत होगी। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के अन्तर्गत काम करने वाले श्रमिक अनुमत होंगे। कोल्ड स्टोरेज एवं वेयर हाउसिंग सेवा तथा निजी सुरक्षा सेवाएं अनुमत होगी। समस्त उद्योग एवं निर्माण से संबंधित इकाईयों में कार्य करने की अनुमति होगी जिससे की श्रमिकों का पलायन रोका जा सकें। संबंधित ईकाई द्वारा अपने श्रमिकों को अधिकृत व्यक्ति द्वारा पहचान पत्र जारी किया जाए, जिससे आवागमन में सुविधा हो। संस्थान को अधिकृत व्यक्ति के हस्ताक्षर एवं विवरण जिला कलक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।
उन्होने बताया कि उक्त दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के कानूनी प्रावधानों के अन्तर्गत एवं अन्य कानूनी प्रावधान जो लागू हो, के अलावा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तथा राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने बताया कि सभी सार्वजनिक एवं कार्यस्थलों एवं परिवहन के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। नो मास्क नो एन्ट्री की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार के अन्तर्गत संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाये रखना, बार बार सैनिटाईजेशन करना सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर शराब, पान, गुटका, तम्बाकू आदि का सेवन निषिद्ध है और जुर्माने से दण्डनीय है।
-0-

रविवार, 18 अप्रैल 2021

सोमवार को आयोजित होगा टीका महोत्सव, जनता से कोविड टीका लगवाने की अपील

बाड़मेर, 18 अप्रैल। जिले में सोमवार को टीका महोत्सव आयोजित होगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि कोविड से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी एवं कोविड-19 रोधी टीका लगवाना आवश्यक है। सोमवार को 45 वर्ष से ऊपर के समस्त नागरिक निकटवर्ती कोविड टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाये। इस हेतु जिले में पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हो गये है। रविवार को 28 साईट पर 1612 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। इसमे 60 साल से ऊपर के 169 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 510 लोगों, 2 हैल्थ वर्कर एवं 4 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 683 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 228 लोगों, 15 हेल्थ केयर वर्कर एवं 1 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। रविवार को जिले में सर्वाधिक 214 टीके जैन न्याति नोहरे बाड़मेर में आयोजित साइट पर लगे।

-0-


रविवार को मिले 53 नये कोविड पॉजिटिव

बाड़मेर, 18 अप्रैल। जिले में रविवार को 53 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं रविवार को एक्टिव केस बढ़कर 343 हो गये है। 111 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 14 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा एवं 8 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। 210 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। नये मामलो के साथ ही जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 6010 पॉजिटिव मरीज मिले है एवं 88 लोगों की मौत हुई है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 110 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 28 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। रविवार को प्राप्त 1489 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में मलवा, माधासर, शहर बायतु, मेवानगर, जसोल, नेवरी, सरवड़ी, चौकड़ियों की ढाणी, उत्तरलाई, केकड़, मीठड़ा धोरीमन्ना, लुखु, सागरवाल धोरीमन्ना, अरणियाली, मुंगेरिया, कासरिया शिव, सिणधरी, सिवाना, समदड़ी से 1-1 केस, राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर, शिव, उण्डू, सनावड़ा, जालीपा, पचपदरा, रिफाइनरी पचपदरा से 2-2 केस, धोरीमन्ना, दूदू, बाड़मेर शहर से 3 केस, बालोतरा शहर से 7 केस, राजकीय चिकित्सालय बालोतरा से 4 केस पॉजिटिव मिले है।

-0-


30 अप्रेल तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में पंजीकरण करवाएं - रतनू

कार्यवाहक जिला कलक्टर रतनू ने आमजन से पंजीकरण करवाने की अपील

अन्य बीमारियों के साथ  कोरोना का पांच लाख रुपए तक का बीमा है इस योजना में है शामिल

बाड़मेर, 18 अप्रेल। कार्यवाहक जिला जिला कलक्टर मोहनदान रतनू ने बाड़मेर जिले के नागरिकों से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 30 अप्रेल तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिए जाने की अपील की है।   

कार्यवाहक जिला जिला कलक्टर मोहनदान रतनू ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अन्य बीमारियों के अलावा कोरोना का भी पांच लाख रुपए तक का बीमा शामिल किया गया है। रतनू ने बताया कि इस योजना में 30 अप्रेल तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने की स्थिति में आगामी 3 माह तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्थ्य बीमा योजना में राजस्थान के सभी परिवारों को चुने गए निजी एवं सभी सरकारी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा। इसके लिए भी ई’मित्र पर निःशुल्क पंजीकरण करवाया जा सकता है। इसके लिए पंजीकरण शुल्क राज्य सरकार की ओर से वहन किया जा रहा है। रतनू ने बताया कि लाभार्थी अपनी एसएसओ आईडी के द्वारा स्वयं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। टोल फ्री नम्बर 1800 180 6127 पर फोन करके अथवा विभागीय वेबसाइट  www.health.rajasthan.gov.in/mmcsby  पर विजिट कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

पंजीकरण करवाने में कल्याणपुर पंचायत समिति प्रथम - मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण करवाने में कल्याणपुर पंचायत समिति प्रथम, पाटोदी द्वितीय एवं गिड़ा पंचायत समिति तीसरे स्थान पर हैस कार्यवाहक जिला कलेक्टर मोहन दान रतनू ने बताया कि आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों को पंजीकरण करवाने पर 850 रुपये प्रति वर्ष में 5 लाख का बीमा मिलेगा। उन्होंने आमजन से अति शीघ्र रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है ताकि कठिन समय में इलाज इलाज में खर्च होने वाली भारी खर्च की परेशानी से राहत मिल सके उनके मुताबिक सरकारी कर्मचारियों को इस योजना से अलग रखा गया है। उनको कैशलेस बीमा का लाभ देने के लिए राज्य सरकार जल्दी राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम लागू करेगी।

-0-


शनिवार, 17 अप्रैल 2021

शनिवार को लगे 970 टीके

बाड़मेर, 17 अप्रैल। शुनिवार को 20 साईट पर 970 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 143 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 398 लोगों एवं 9 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 380 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 27 लोगों, 10 हेल्थ केयर वर्कर एवं 3 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। शुक्रवार को जिले में सर्वाधिक 141 टीके हरसाणी में लगे।

-0-


शनिवार को मिले 62 नये कोविड पॉजिटिव

बाड़मेर, 17 अप्रैल। जिले में शनिवार को 62 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं शनिवार को एक्टिव केस बढ़कर 290 हो गये है। 112 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 13 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा एवं 8 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। 157 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। नये मामलो के साथ ही जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 5957 पॉजिटिव मरीज मिले है एवं 88 लोगों की मौत हुई है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 91 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 25 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। शनिवार को प्राप्त 1454 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में बाड़मेर शहर के जोशियों का वास, सरदारपुरा, राजकीय चिकित्सालय, मोती नगर, हमीरपुरा, महावीर नगर से 1-1 केस, गांधी नगर बाड़मेर, तिलक नगर बाड़मेर से 2-2 केस, बालोतरा शहर से 3 केस, निम्बाणीयो की ढाणी, छीतर का पार, बायतु, खारापार, धतरवालो की ढाणी, भाडखा, कवास, भूरटिया, नांद, एड मानजी, महाबार, गरल, हाथीतला, चाडी, तारातरा, हाथमा, रामसर, इशरोल, बिसारणिया, आलमसर, सेडवा, बूल, आकल, बूठ जैतमाल, कोठाला, राणासर कल्ला, भीमथल, भुणिया, नाकोड़ा सिणधरी, एड सिणधरी, गादेसरा सिणधरी, नोखडा, समदडी, पादरू से 1-1 केस, पीपराला कमठाई, डंडाली, चौहटन, खारी, रिफाइनरी पचपदरा, खारीया जालोर से 2 केस एवं धोरीमन्ना से 3 केस पॉजिटिव मिले है।

-0-


शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

शुक्रवार को लगे 2215 टीके

बाड़मेर, 16 अप्रैल। शुक्रवार को 42 साईट पर 2215 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 233 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 1052 लोगों एवं 14 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 777 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 90 लोगों, 33 हेल्थ केयर वर्कर एवं 16 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। शुक्रवार को जिले में सर्वाधिक 175 टीके राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में लगे। जिले में अब तक 371702 प्रथम खुराक एवं 45658 द्वितीय खुराक को मिलाकर कुल 417360 खुराक लगाई जा चुकी है।

-0-


शुक्रवार को मिले 26 नये कोविड संक्रमित

बाड़मेर, 16 अप्रैल। शुक्रवार को जिले में 26 नये कोविड संक्रमित केस मिले है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं शुक्रवार को एक्टिव केस बढ़कर 228 हो गये है। 93 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 11 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। 124 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। नये मामलो के साथ ही जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 5895 पॉजिटिव मरीज मिले है एवं 88 लोगों की मौत हुई है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 74 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 26 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। शुक्रवार को प्राप्त 889 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में बाड़मेर शहर के सरदारपुरा, सेवा सदन, गांधी नगर, महावीर नगर से 1-1 केस, बालोतरा शहर से 8 केस, जसोल से 2 केस, धोरीमना से 5 केस, बोर, भीलों की ढाणी, रोहिला पश्चिम, गुडामालानी, समदड़ी, बायतु, चौनपुरा चीबी से 1-1 केस संक्रमित मिले है। बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्कता के साथ अपनी अहम भूमिका निभाकर कार्य कर रहा है एवं सैम्पलिंग की संख्या में बढ़ोतरी भी की है। संक्रमण से बचाव के लिये आमजन को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी के मंत्र के अनुरूप सतर्क रहकर कोविड गाइड लाइन की पालना करनी होगी एवं लोगों को अपनी बारी आने पर कोविड-19 रोधी टीका लगवाना होगा। साथ ही टीकाकरण केंद्र पर आमजन को सामाजिक दूरी रखने एवं मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। टीकाकरण के बाद प्रतिरोधक क्षमता आने में समय लगता है इसलिये टीका लगने के बाद भी लोगों को मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी रखना, हाथों को बार-बार धोना इन उपायों का प्रयोग जारी रखना होगा।

-0-


कलक्ट्रेट में केवल मैन गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा

बाड़मेर, 16 अप्रेल। वर्तमान में बाड़मेर जिले में कोविड-19 केस पुनः तीव्र गति से बढ़ने के कारण कलक्ट्रेट में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए है।

जिला कलक्टर ने बताया कि कलक्ट्रेट में प्रवेश केवल मैन गेट से ही दिया जाएगा। जिला कार्यालय के मैन गेट के अलावा साईड वाले दोनों गेट बन्द रखे जाएंगे। उन्होने बताया कि जिला कार्यालय में समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आगन्तुकों की थर्मागन से टेम्प्रेचर चैक कर उनके हाथों को सेनेटाईज किये जाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। टैम्प्रेचर असाधारण पाये जाने पर उस व्यक्ति को एक तरफ बैठाया जाकर राजकीय चिकित्सालय भेजा जाएगा। साथ ही जिला कार्यालय में आगन्तुक, कार्मिक समूह के रूप में खड़े नहीं रहेंगे। उन्होने बताया कि उपरोक्तानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ऑवर ऑल इन्चार्ज रहेंगे।

-0-


मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, ग्राम स्तर पर पंजीयन हेतु शिविरों का होगा आयोजन

बाड़मेर, 16 अप्रेल। प्रदेश में एक मई से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की शुरूआत होगी। उक्त योजना मे लाभार्थियों के पंजीयन हेतु 30 अप्रेल तक पंचायत समिति बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण में ग्राम स्तर पर पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

शनिवार को यहां आयोजित होंगे शिविर

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि शनिवार 17 अप्रेल को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना अन्तर्गत पंजीकरण हेतु बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में पंचायत समिति बाड़मेर के राजस्व ग्राम बीबड़ा, जादानियों का वास, हरियाला मगरा, खरतासर नाडी, राणीगांव, अणदाणियों का तला, लुणु आगोर, मण्डों का तला, जसाई, जाखडसर, डीगडा, बांकणा, रिडमलाणियों की ढाणी एवं बरजांगपुरा तथा पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण के राजस्व ग्राम काउ का खेडा, हाडाला सुथारों का तला, लाखेटाली, पोकर भादु की ढाणी, पूर्वी मातासर, बेरीवाला तला, नाथाणियों का वास, दौलतनगर, आभाणियों का सरा, दौलाणियों का तला, भाडखा पुरोहितान, कुंभावास, राईकों की ढाणी एवं चकलाणी में ग्राम पंचायत मुख्यालय/नजदीकी विद्यालय पर पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सोमवार को यहां लगेंगे शिविर

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि सोमवार 19 अप्रेल को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना अन्तर्गत पंजीकरण हेतु बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में पंचायत समिति बाड़मेर के राजस्व ग्राम शबरी नगर, जेतमालपुरा, राजीवपुरा, महेशाणी गोदारों की ढाणी, हमीरसिंह नगर, ईशराम नगर, झाडवा, रामदेवपुरा, मीठडी खुर्द, छिमाणी बैरडों का वास, पिण्डियों का तला, सोमाणियों की बस्ती तथा पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण के राजस्व ग्राम हरखाणी गोदारो की ढाणी, जटिया कुम्हारों की बस्ती, सियागो की ढाणी, नवजी का पाना, गोदारासर, सूरसागर, देवाणियों की ढाणी, भांभुओं की ढाणी, आदर्श चवा, सरस्वती नगर, बाड़मेर मगरा एवं उतरलाई में ग्राम पंचायत मुख्यालय/नजदीकी विद्यालय पर पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।

-0-


गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

गुरुवार को लगे 3618 टीके

बाड़मेर, 15 अप्रैल। गुरुवार को 50 साईट पर 3618 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 464 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 1786 लोगों एवं 29 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 1133 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 159 लोगों, 27 हेल्थ केयर वर्कर एवं 20 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। गुरुवार को जिले में सर्वाधिक 196 टीके सिवाना में लगे। जिले में अब तक 370403 प्रथम खुराक एवं 44742 द्वितीय खुराक को मिलाकर कुल 415145 खुराक लगाई जा चुकी है।

-0-


गुरुवार को भी मिले 24 नये कोविड संक्रमित

बाड़मेर, 15 अप्रैल। गुरुवार को जिले में 24 नये कोविड संक्रमित केस मिले है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं गुरुवार को एक्टिव केस बढ़कर 217 हो गये है। 96 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 12 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। 109 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। नये मामलो के साथ ही जिले में अब तक 5869 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। 86 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 74 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 33 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। गुरुवार को प्राप्त 1371 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में बाड़मेर शहर के पनघट रोड, गांधी नगर, शास्त्री नगर, सिणधरी सर्कल से 1-1 केस, राजकीय अस्पताल बालोतरा से 2 केस, सिवाना, तनसिंह पूरा से 2-2 केस, रामसर, शिवकर, कपुरड़ी, चौखला, महाबार, गरल, लीलसर, सनावड़ा, दुधु, धोरीमना, भाखरपुरा, उड़ासर, कैलनोर, सिणेर से 1-1 केस संक्रमित मिले है। बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्कता के साथ अपनी अहम भूमिका निभाकर कार्य कर रहा है एवं सैम्पलिंग की संख्या में बढ़ोतरी भी की है। संक्रमण से बचाव के लिये आमजन को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी के मंत्र के अनुरूप सतर्क रहकर कोविड गाइड लाइन की पालना करनी होगी एवं लोगों को अपनी बारी आने पर कोविड-19 रोधी टीका लगवाना होगा। साथ ही टीकाकरण केंद्र पर आमजन को सामाजिक दूरी रखने एवं मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। टीकाकरण के बाद प्रतिरोधक क्षमता आने में समय लगता है इसलिये टीका लगने के बाद भी लोगों को मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी रखना, हाथों को बार-बार धोना इन उपायों का प्रयोग जारी रखना होगा।

-0-


राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020, गुरूवार को 18600 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 15 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार जिले में 104 व्यक्तियों से कुल 18600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 28 व्यक्तियों से 2800 रूपये, बायतु में 3 व्यक्तियों से 900 रूपये, चौहटन में 15 व्यक्तियों से 3900 रूपये, सेड़वा में 10 व्यक्तियों से 1100 रूपये, सिणधरी में 4 व्यक्तियों से 800 रूपये, शिव में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, गडरारोड़ में 5 व्यक्तियों से 1300 रूपये, बालोतरा में 18 व्यक्तियों से 5300 रूपये, धोरीमना में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये तथा सिवाना में 14 व्यक्तियों से 1800 को मिलाकर कुल 104 व्यक्तियों से 18600 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 25594 व्यक्तियों से 43,18,800 रूपये की वूसली की जा चुकी है। 

-0-


स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 83 व्यक्तियों पर कार्यवाही

बाड़मेर, 15 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार जिले में प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा कुल 83 व्यक्तियों से 10800 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 39 व्यक्तियों से 3900 रूपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 5 व्यक्तियों से 1000 रूपये, सेड़वा में 15 व्यक्तियों से 1500 रूपये, गडरारोड़ में 7 व्यक्तियों से 700 रूपये, बालोतरा में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, गुडामालानी में 5 व्यक्तियों से 900 रूपये तथा धोरीमना में 9 व्यक्तियों से 2500 रूपये को मिलाकर कुल 83 व्यक्तियों से 10800 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 48259 व्यक्तियों से 80,84,300 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना पंजीकरण हेतु शिविर आयोजन का सिलसिला जारी

बाड़मेर, 15 अप्रेल। मुख्यमंत्री द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज लागू करने की बजट घोषणा 2021-2022 अनुसार प्रदेश में एक मई से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की शुरूआत होगी। उक्त योजना मे लाभार्थियों के पंजीयन हेतु 30 अप्रेल तक पंचायत समिति बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण में ग्राम स्तर पर पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

शुक्रवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि शुक्रवार 16 अप्रेल को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना अन्तर्गत पंजीकरण हेतु बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में पंचायत समिति बाड़मेर के राजस्व ग्राम वांकलसर, मीठीसर, विशनपुरा, सेजुओं की ढाणी, निम्बासर नाड़ी, कनोड़ा, समो की ढाणी, लुणुकला, फुसाणियों का तला, विश्वकर्मा बस्ती, देवासर, लंगेरा, जोगेश्वर कुआं, राइको की ढाणी, सुजान नगर एवं अली का तला तथा पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण के राजस्व ग्राम सर का पार, देशलाणियों की ढाणी, खतियां मेघवालों की ढाणी, नारणोणियों की ढाणी, भादुओं का डेर, डऊकियों की ढाणी, बांकाणियों का वास, धन्ने का तला, भगासर, कडवासरों की बस्ती, ताजाणी गोदारों की ढाणी, खेमावास, सरणू चिमनजी एवं हनुमान नगर में ग्राम पंचायत मुख्यालय/नजदीकी विद्यालय पर पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

उपखण्ड अधिकारी चौहान ने की व्यापारी संगठनों के साथ वार्ता

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर गाइडलाइन की पालना के निर्देश

बाड़मेर, 15 अप्रेल। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर बाडमेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान द्वारा गुरूवार को मण्डी व्यापार संघ, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं थोक विक्रेताओं के साथ बैठक कर राज्य सरकार द्वारा जारी नवीन गाईडलाईन की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने कहा कि जिले में कोरोना का बढ़ता संक्रमण चिन्ताजनक है। उन्होने मण्डी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान सायं 5 बजे तक बन्द करने के निर्देश दिए तथा मण्डी के मुख्य द्वार को सायं 6 बजे बन्द कर आवाजाही रोकने के निर्देश दिए। उन्होने उपखण्ड क्षेत्र के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों को राज्य सरकार की नवीन गाइडलाईन के अनुसार सायं 5 बजे तक बन्द कर सहयोग के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सायं 6 बजे के पश्चात् प्रतिष्ठान खुले पाए जाने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होने नो मास्क नो सर्विस की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए बिना मास्क पहले किसी भी ग्राहक को सामान विक्रय नही करने को कहा तथा व्यापारी स्वयं को आवश्यक रूप से मास्क का उपयोग करने के निर्देश दिए।
विवाह आयोजनों के मद्देनजर कपड़े की दुकानों पर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश
उपखण्ड अधिकारी चौहान ने विवाहों के आयोजन के मद्देनजर कपड़े एवं इससे संबंधित दुकानदारों को विशेष एहतियात बरतने तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने शहर में कपड़े की दुकानों पर महिलाओं की अधिक आवाजाही के मद्देनजर पुलिस विभाग के अधिकारियो को यहां महिला कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होने पुलिस अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा, कृषि उपज मण्डी सचिव सुरेश मंगल, तहसीलदार प्रेमसिंह, मण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष वीरचन्द वडेरा समेत विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
-0-

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर राहत दें - चौधरी

विभागीय कार्यालयों में ही समस्याओं का समाधान कर राहत पहुंचाने के निर्देश

बाड़मेर, 15 अप्रेल। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरुवार को बायतु तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर क्षेत्र में सरकार द्वारा चलायी जा रही लोककल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की।
इस दौरान राजस्व मंत्री द्वारा की गई राजस्थान की समस्त ऑनलाइन तहसीलो में से सबसे पहले अलग होने वाले राजस्व ग्राम सऊओ का वास (लूनाडा) की जमाबंदी पटवारी ओमप्रकाश सऊ को सौपीं गई। इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने तहसील कार्यालय में तहसीलदार सज्जन कुमार एवं स्टाफ के साथ संवाद कर परिवादियो की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवाया। इस मौके पर तहसील भवन के चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लेकर कार्य को गुणवत्तापूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय के बाहर खड़े परिवादियों को बुलाकर राजस्व मंत्री ने उनके अभाव अभियोग सुने एवं उनके समाधान के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए राजस्थान सरकार कृत संकल्प है।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को अपने-अपने कार्यालय स्तर पर ही समय पर निपटाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। आमजन को राहत देना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आमजन की समस्याएं सुनने एवं समाधान करने तक मोनिटरिंग करने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बाद जन सुनवाई को स्थगित किया गया है, लेकिन अधिकारी अपने कार्यालय स्तर पर ही जन समस्याओं का समाधान कर आमजन को राहत दें ताकि लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार आमजन को राहत देने के लिए कृत संकल्प है। राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए प्रयास कर रही है। इसमें सब मिलकर सहयोग करें एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति निकटतम वेक्सिनेशन सेंटर पर जाकर टीकाकरण कराएं। तभी हमारा जिला एवं प्रदेश कोरोना मुक्त हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि कई विभागों में कार्मिक समय पर नहीं पहुंच रहे हैं एवं समय से पहले कार्यालय छोड़कर चले जाते हैं इससे दूर दराज से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी होती है। कर्तव्य के प्रति लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई करें एवं नियमित रूप से कार्यालयों में कार्मिकों की उपस्थिति जांच करें, समय पर उपस्थित नहीं होने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई कर प्रदेश में आमजन को संवेदनशील सरकार का संदेश दें।
तहसील कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना राज्य सरकार की सम्पूर्ण देश में एक अद्वितीय जनकल्याणकारी योजना है। योजना में पंजीकरण कराने हेतु जन आधार कार्ड को आवश्यक किया गया है। योजनान्तर्गत एन.एफ.एस.ए, सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना राज्य सरकार के संविदाकर्मी एवं लघु सीमान्त कृषकों को निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है।
-0-







बिना अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

बाड़मेर, 15 अप्रेल। समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों को जिला कलक्टर से बिना अवकाश स्वीकृत कराये मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोविड-19 केस पुनः तीव्र गति से बढ़ने के कारण कोविड़ वैक्सीनेशन से योग्य लाभार्थियों को अधिकतम लाभान्वित करने एवं संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित रखने के मद्देनजर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे जिला कलक्टर से बिना अवकाश स्वीकृत करवाये मुख्यालय नहीं छोड़ेगे तथा राजकीय अवकाश के दिन भी मुख्यालय पर ही उपस्थित रहेंगे। अवकाश स्वीकृत होने पर वैकल्पिक व्यवस्था होने पर ही प्रस्थान करेंगे।
उन्होने बताया कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त किये बिना अथवा अत्यावश्यक होने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर की बिना अनुमति अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। साथ ही अपने अधिनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को भी पाबन्द करेंगे कि वे संबंधित नियंत्रण अधिकारी से पूर्वानुमति प्राप्त करने के पश्चात् ही अपना मुख्यालय छोड़ेगे। उन्होने बताया कि आदेश की अवहेलना किये जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार काय्रवाही अमल में लाई जाएगी।
-0-

गौशालाओं को सहायता राशि का सरलीकरण ऑनलाईन होगी समस्त प्रक्रियाएं

 बाड़मेर, 15 अप्रेल। जिले की पात्र गौशालाओं में संधारित गौवंश के भरण पोषण के लिए दी जाने वाली सहायता राशि के वितरण हेतु आवेदन प्राप्त करने, भौतिक सत्यापन रिपोर्ट, इकजाई बिल प्रस्तुतिकरण एवं सहायता राशि का वितरण ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रतनलाल जीनगर ने बताया कि गौ संरक्षण एवं संवर्धन निधि नियम 2006 के अन्तर्गत वितीय वर्ष 2021-22 के प्रथम चरण (अप्रेल से जून) के लिए पात्र गौशालाओं में संधारित गौवंश के भरण पोषण हेतु सहायता राशि का वितरण ऑनलाईन सोफ्टवेयर के माध्यम से किया जाना है। उन्होने बताया कि सहायता राशि हेतु आवेदन गौशाला की एसएसओ आईडी से किया जाएगा तथा वे गौशालाएं जो पहली बार आवेदन कर रही है उन्हें एसएसओ आईडी का प्रपत्र एवं बेसिक बैंक डिटेल भरकर पशुपालन विभाग बाड़मेर को भिजवानी होगी ताकि वे आवेदन कर सके।
उन्होने बताया कि इस हेतु 25 अप्रेल तक आवेदन एवं 30 अप्रेल तक संशोधन किया जा सकेगा। उन्होने बताया कि 25 मई तक भौतिक सत्यापन होगा तथा जून, 2021 तक बिल प्रस्तुत अथवा अपलोड किए जा सकेंगे।
सहायता राशि हेतु पात्रता
उन्होने बताया कि सहायता राशि हेतु कम से कम 200 टैगसुदा गौवंश का संधारण एवं 31 मार्च 2019 से पूर्व का पंजीयन तथा नियमित संचालन आवश्यक है। वे गौशालाएं जिनके पंजीयन की 2 वर्ष की अवधि सहायता राशि देने की अवधि के दौरान पूर्ण होती है उसके अगले माह की सहायता राशि देय होगी।
आवश्यक दस्तावेज
उन्होने बताया कि आवेदन के समय गौशाला कांजी हाऊस का शपथ पत्र, गौशाला पंजीकरण प्रमाण पत्र 1960, गौशाला पंजीकरण प्रमाण पत्र 1958, बैंक पास बुक का प्रथम पृष्ठ/कैन्सिल चौक, गौशाला के भूमि संबंधी दस्तावेज, गत दो वितीय वर्ष की आडिट रिपोट, प्रपत्र 5 के अंतिम पृष्ठ की प्रतिलिपि, गत वर्ष गौशाला द्वारा ली गई सहायता राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र। उन्होने बताया कि एक्सल सीट में प्रपत्र 5 तैयार रखे जिसे आवेदन समिट करने के बाद अपलोड करना होगा, इसके बिना आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।
-0-

मुख्य सचिव 20 अप्रेल को वीसी के जरिये कोविड-19 वैक्सीन की प्रगति की समीक्षा करेंगे

 स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

बाड़मेर, 15 अप्रेल। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण की प्रगति की समीक्षा एवं चतुर्थ चरण की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन पर चर्चा किये जाने हेतु स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक 20 अप्रेल को प्रातः 11 बजे वीडियों कॉंफ्रेन्स द्वारा आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त वीडियों कॉंफ्रेन्स में संबंधित अधिकारी कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल बाड़मेर/अपने-अपने ब्लॉक के राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आवश्यक सूचनाओं सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा स्थगित, जिले में धार्मिक स्थल रहेंगे पूर्णतया बन्द

 बाड़मेर, 15 अप्रेल। जिले में लगातार बढ़ते संक्रमण एवं राज्य सरकार के आदेशों की पालना में राज्य स्तरीय श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा को जारी की गई अनुमति को निरस्त करते हुए तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है। बाड़मेर जिले मंें धार्मिक स्थल पूर्णतया बन्द रहेंगे।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि वर्तमान में जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 193 तक पहुंच गई है तथा संक्रमण बढ़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता। ऐसे में जिले में लगातार बढ़ते संक्रमण एवं राज्य सरकार के उक्त आदेश की पालना में राज्य स्तरीय श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा को जारी की गई अनुमति को निरस्त करते हुए तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है। उन्होने बताया कि आयोजक, मेला मजिस्टेªट एवं पुलिस प्रशासन को आज ही मेला स्थल को व्यवस्थित तरीके से खाली करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए है।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वर्तमान परिस्थतियों के मद्देनजर राज्य सरकार के आदेशानुसार राज्य में 16 से 30 अप्रेल तक जारी नवीन गाईडलाईन के अनुसार समस्त प्रकार के सार्वजनिक, सामाजिक, राजनैतिक, खेल-कूद संबंधी, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह/जुलुस/त्यौहारों/मेलों की अनुमति नहीं होगी। पूजा-अर्चना, इबादत आदि घर पर रहकर ही की जाएगी। धार्मिक स्थलों पर प्रबन्धन द्वारा ही नियमित पूजा-अर्चना, इबादत आदि जारी रहेगी। जिन स्थलों पर ऑनलाईन दर्शनों की व्यवस्था है, वह जारी रहेगी। उन्होने बताया कि जिले में किसी भी स्तर से किसी भी प्रकार के मेलों अथवा आयोजन की अनुमति/स्वीकृति जारी की गई है तो उसे निरस्त समझा जाए तथा उपरोक्त में से किसी भी प्रकार के आयोजन नहीं किए जावें। उन्होने बताया कि उपरोक्त वर्णित निर्देशों मे से किसी का भी उल्लंघन अपराध है। उल्लंघन करने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों पर भारतीय दण्ड संहिता एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 एवं दा राजस्थान एपिडेमिक डिजीज ऑरडिनेन्स 2020 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा।
-0-

कोरोना से सटीक रणनीति को जिला स्तरीय वार रूम स्थापित

फोन पर मिल सकेगी ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता

बाड़मेर, 15 अप्रेल। कोविड-19 के बिना लक्षणों वाले मरीेजों को होम आईसोलेशन में चिकित्सकीय सलाह, दवा आदि उपलब्ध कराने तथा लक्षणों वाले मरीजों को कोविड डैडीकैटेड अस्पताल में समुचित उपचार एवं बैड्स उपलब्ध कराने के मद्देनजर जिले में डैडीकेटड अस्पताल मे जिला स्तरीय वार रूम की स्थापना की गई है। उक्त वार रूम का दूरभाष नम्बर सी.एम. हेल्पलाईन नम्बर 181 है। इसके अतिरिक्त दूरभाष नम्बर 02982-230008 पर भी सम्पर्क किया जा सकेगा।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने एक आदेश जारी कर वार रूम के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया है। वार रूम के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई होंगे। इनके सहयोग के लिए उपखण्ड अधिकारी बाडमेर रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. मन्सूरिया सहायक प्रभारी अधिकारी रहेंगे। इसके अतिरिक्त समस्त उपखण्ड अधिकारी अपने क्षेत्र में उक्त सन्दर्भ में आवश्यक गतिविधियों हेतु सहायक प्रभारी अधिकारी रहेंगे। उक्त वार रूम का संचालन तीन पारियों में किया जाएगा जिसमें एक पारी प्रभारी, एक चिकित्सक एवं अन्य कार्मिक कार्यरत रहेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय वार रूम में नेट कनेक्टिविटी के साथ कम्प्यूटर की व्यवस्था प्रमुख चिकित्सा अधिकारी द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित करेंगे। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय वार रूम पर कोविड डेडीकैटेड अस्पतालों में खाली बैड (आईसीयू/ऑक्सीजन सर्पोटेड/वेन्टीलेटर) की सूचना उपलब्ध होनी आवश्यक है, इसके लिए जिले के डेडीकैटेड अस्पतालों में स्थापित हैल्प डेस्क द्वारा निरन्तर खाली बैड की सूचना वार रूम को उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त सूचना संबंधित पारी प्रभारी अधिकारी प्रतिदिन संधारित करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करेंगे। राज्य सरकार के आदेशानुसार राज्य स्तरीय वार रूम से जिला स्तरीय वार रूम को दूरभाष तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त सूचना, शिकायत पर उक्त दल द्वारा तत्काल मरीज/परिजन से दूरभाष पर सम्पर्क कर उसकी समस्या का आधे घंटे में आवश्यक रूप से समाधान किया जाएगा। यदि बिना लक्षणों वाले मरीज/उसके परिजन द्वारा कोई चिकित्सकीय सलाह मांगी जाती है तो हैल्प डेस्क पर तैनात चिकित्सक द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही किसी दवा की मांग किए जाने पर यथा संभव नजदीकी चिकित्सा केन्द्र के माध्यम से मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत मरीज को उपलब्ध कराई जाएगी। इसी प्रकार लक्षणों वाले मरीजो द्वारा उपचार हेतु कोविड डेडीकेटेड अस्पताल में भर्ती हेतु आग्रह किए जाने पर डेडीकेटेड कोविड अस्पताल/कोविड उपचार हेतु अधिकृत अस्पताल में एम्बुलेंस के माध्यम से आवश्यक रूप से भर्ती करवाएगे। जिला स्तरीय वार रूम में जिले में स्थापित समस्त कोविड केयर सेन्टरों की सूची मय प्रभारी अधिकारी एवं उनके मोबाइल नम्बर के रहेगी। साथ ही कोविड केयर सेन्टरों में उपचारित होने वाले एवं डिस्चार्ज/भर्ती होने के संबंध में प्रतिदिन सूचना रखनी होगी।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय वार रूम हर स्थिति में कोविड मरीज को उसकी स्थिति/गम्भीरता के अनुरूप ऑक्सीजन/आईसीयू/वेन्टीलेटर युक्त बैड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगा। किसी भी स्थिति में मरीज को भर्ती हेतु मना नहीं किया जाएगा तथा सरकारी रैफरल परिवहन सुविधा द्वारा चिन्हित कोविड अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाया जाएगा। जिला स्तरीय वार रूम पर कार्यरत कार्मिक समस्या का उक्तानुसार निराकरण करने के उपरांत राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर उसका निस्तारण करेगा तथा इसकी सूचना राज्य स्तरीय वार रूम को देगा। उन्होने बताया कि आधे घंटे में जिला स्तरीय वार रूम द्वारा मरीज/परिजन के दूरभाष पर सम्पर्क नहीं करने पर राज्य स्तरीय वार रूम द्वारा पुनः जिला स्तरीय वार रूम में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जाएगा तथा इसकी सूचना जिला स्तरीय वार रूम के प्रभारी अधिकारी को दी जाएगी। ऐसी स्थिति में प्रभारी अधिकारी द्वारा तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उक्त वार रूम के संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, मानव संसाधन के उन्मुखीकरण, सूचनाओं के संकलन तथा चिकित्सालय, दवाई, एम्बुलेंस आदि के लिए समन्वय के लिए उत्तरदायी होंगे तथा किसी समस्या का समाधान तत्काल संभव नहीं होने पर प्रभारी अधिकारी तथा जिला कलक्टर को अवगत करायेंगे।
-0-

16 अप्रेल से कोरोना की नई गाइडलाईन की सख्ती से होगी पालना

नगरीय सीमा में सायं 6 से प्रातः 5 बजे तक रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू

कोरोना की भयावहता से निपटने को पुख्ता प्रबंध
बाड़मेर, 15 अप्रेल। कोरोना की दूसरी लहर के तीव्र प्रसार के मद्देनजर जिले में शुक्रवार, 16 अप्रेल से राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाईन की सख्ती से पालना होगी। इसके तहत बाड़मेर एवं बालोतरा में साय 6 बजे से प्रात 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
 जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर की किसी भी भयावह स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वह गुरुवार को कोविड प्रबन्धों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में विधायक मेवाराम जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल विश्नोई, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके आसेरी, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान एवं नगर परिषद आयुक्त दिलीप पूनिया मौजूद थे।
  इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि जिला चिकित्सालय में पर्याप्त ऑक्सीजन बेड उपलब्ध है तथा आवश्यकता अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर कोविड-19 डेडिकेटेड हॉस्पिटल भी खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर दो निजी चिकित्सालयो का अधिग्रहण किया गया है एवं जरूरत के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती हैं।
  उन्होंने बताया कि जिले में नगरीय सीमा में सायं 6 से प्रातः 5 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान सभी बाजार, कार्यस्थल, कॉम्पलेक्स बंद रहेंगे। उन्होने बताया कि बाजार और व्यवसायिक प्रतिष्ठान सायं 5 बजे ही बंद कर दिए जाए ताकि वहां कार्य करने वाले लोग और कर्मचारी 6 बजे तक अपने घर पहुंच सके।
  इस दौरान विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि जनहित में तथा आमजन की जान बचाने के लिए कोरोना की नई गाइड लाइन की सख्ती से पालना कराइ जाए एवं इसमें पुलिस तथा प्रवर्तन एजेंसियां किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरते।
  इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर विश्नोई ने बताया कि दुकानों, प्रतिष्ठानों पर ‘‘नो मास्क नो सर्विस‘‘ लागू रहेगा तथा इसकी पालना नहीं करने पर दुकानें सीज की जा सकेगी। सभी निजी आयोजनों और विवाह आदि में अधिकतम आमंत्रित सदस्यों की संख्या 50 से ज्यादा नहीं होगी इसी प्रकार अंत्येष्टि, अंतिम संस्कार में 20 लोगों से अधिक की संख्या नहीं होगी। उन्होंने बताया कि स्विमिंग पूल, जिम, थियेटर, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे। सभी रेस्टोरेंट्स और क्लब 50 प्रतिशत की क्षमता में खोलने की अनुमति होगी। साथ ही रेस्टोरेंट्स से टेक अवे की व्यवस्था रात 8 बजे तक लागू रहेगी। रेस्टोरेंट्स, क्लब्स में रात्रिकालीन कर्फ्यू की पालना सुनिश्चित की जाएगी। होटलों, रेस्तरां की ओर से अपने इन हाउस गेस्ट को सर्विस दी जा सकेगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि कोविड प्रबंधन वाले कार्यालयों के अलावा सभी राजकीय कार्यालय शाम 4 बजे तक ही खुलेंगे। आपातकालीन, अनिवार्य सेवा, आईटी कंपनियां, नाइट शिफ्ट वाली फैक्ट्रियां, लगातार उत्पादन वाली फैक्ट्रियों, चिकित्सा एवं परिवहन सेवा को छूट रहेगी। मेडिकल और नर्सिंग महाविद्यालय में अध्ययन यथावत चालू रहेगा। उन्होने बताया कि आपातकालीन सेवाओं, निजी कंपनियों जहां 100 से अधिक कार्मिक कार्यरत हैं वहां 50 फीसदी कार्मिकों की संख्या के साथ कार्य होगा। शेष कार्मिकों को वर्क फ्रॉम होम करवाया जाएगा ।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि किसी भी कार्यालय में कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने संक्रमण की स्थिति बनने पर 72  घंटे के लिए कार्यालय को बंद किया जाएगा। इसी प्रकार सभी कार्य स्थलों पर प्रवेश और निकास बिंदुओं पर थर्मल स्कैनिंग, हैंड सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। उन्होने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब, गुटखा, पान, तंबाकू आदि का सेवन करना एवं गुटखा, पान, तंबाकू आदि थूकना निषिद्ध होगा और पालना नहीं किए जाने पर जुर्माने से दण्डित किया जा सकेगा।
-0-





बुधवार, 14 अप्रैल 2021

बुधवार को मिले 24 नये कोविड संक्रमित

बाड़मेर, 14 अप्रैल। बुधवार को जिले में 24 नये कोविड संक्रमित केस मिले है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं बुधवार को एक्टिव केस बढ़कर 193 हो गये है। 8 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 1 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। 165 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। 20 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। नये मामलो के साथ ही जिले में अब तक 5845 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। 86 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 42 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 33 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। बुधवार को प्राप्त 1212 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में बाड़मेर शहर के महावीर नगर, रूप नगर से 1-1 केस, नागणेचीयान ढूंढा, परेऊ, पचपदरा, रिफाइनरी पचपदरा, कनाना, पारलू, जसाई, बिशाला, भीमथल, कितनोरिया, गोलिया, खेतरलाई झाक, शिव, सिसावा जालोर से 1-1 केस, धोरीमना से 3 केस, बालोतरा शहर से 5 केस संक्रमित मिले है। बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्कता के साथ अपनी अहम भूमिका निभाकर कार्य कर रहा है एवं सैम्पलिंग की संख्या में बढ़ोतरी भी की है। संक्रमण से बचाव के लिये आमजन को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी के मंत्र के अनुरूप सतर्क रहकर कोविड गाइड लाइन की पालना करनी होगी एवं लोगों को अपनी बारी आने पर कोविड-19 रोधी टीका लगवाना होगा। साथ ही टीकाकरण केंद्र पर आमजन को सामाजिक दूरी रखने एवं मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। टीकाकरण के बाद प्रतिरोधक क्षमता आने में समय लगता है इसलिये टीका लगने के बाद भी लोगों को मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी रखना, हाथों को बार-बार धोना इन उपायों का प्रयोग जारी रखना होगा।

-0-


बुधवार को लगे 2571 टीके

बाड़मेर, 14 अप्रैल। बुधवार को 50 साईट पर 2571 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 455 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 1427 लोगों, 2 हेल्थ केयर वर्कर एवं 5 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 558 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 91 लोगों, 20 हेल्थ केयर वर्कर एवं 13 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। बुधवार को जिले में सर्वाधिक 201 टीके सिवाना में लगे।

-0-


अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अंगीकार करें - चौधरी

बायतु, पाटौदी व गिड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में राजस्व मंत्री ने की शिरकत

बाड़मेर, 14 अप्रेल। भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की 130 वीं जयंती पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने उन्हें आदरपूर्वक याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बायतु पाटौदी व गिड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्पांजलि कर बाबा साहब को याद किया।

इस दौरान सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने भीमराव अंबेडकर द्वारा देश के शोषित वर्ग के हित में किए गये फैसलों से आमजन को अवगत कराया और उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षित व योग्य बनकर अपने आपको आगे नही बढाया देश को आगे बढ़ाया। उन्होंने शौषित वंचित वर्ग के लिए काम किया। उन्होंने बेहतरीन संविधान का निर्माण कर आरबीआई जैसी संस्था बनाने में योगदान रहा। सविंधान के निर्माण के अंदर हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। संवैधानिक तौर पर सभी को सम्मान अधिकार दिया। वे देश ही नही दुनिया में उन्नत विचार रखने वाले वे आदर्श के तौर जाने जाते है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि बाबा साहब का संविधान के अंदर में योगदान, विचारधारा रही जिसके चलते पूरे दुनिया मे उनके अनुयायी है। कार्यक्रम में मेघवाल समाज की मांग पर राजस्व मंत्री ने कहा कि बायतु में सामाज कल्याण विभाग के छात्रावास के लिए सीटें बढाने को लेकर उसके अनुकूल आने वाले समय मे फैसला होगा। साथ ही लाइब्रेरी के निर्माण को लेकर हमारा पूरा योगदान होगा। उन्होंने अम्बेडकर की जीवनी को पढ़ने का आह्वान किया साथ ही कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर को समझने के लिए उनको जानना अतिआवश्यक हैं। बाबा भीमराव की बताई प्राथमिकताओं पर हमारा समाज चले और सभी भीमराव अम्बेडकर की जीवनी को ह्रदय में उतारे जिसे ही सच्ची श्रद्धांजलि कहेंगे। उन्होंने अम्बेडकर के विचारों लिखी हुई बातों पर अध्ययन करने की बात कही। वहीं कहा कि प्रभावशाली, गरीब, अमीर, बड़े से बड़े इंसान सभी को एक वोट का अधिकार संविधान ने दिया है। बाबा साहब की स्मृति में पाटोदीं मे अम्बेडकर उद्यान और अम्बेडकर भवन हेतु भूमि आवंटन करवा दिया गया हैं उन्होंने कहा कि अब हम सभी मिलकर बहुत जल्द इसे विकसित करने का प्रयास करेंगे ताकि घर-गाँव-ढाणी तक अम्बेडकर जी की सोच और विचारधारा पहुँच सके।

गिड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के जनक थे और देश उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन संघर्ष के बीच गुजारा तथा देश के शोषित व गरीब लोगों के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत की। उन्हीं की नीतियों के कारण आज पूरा दलित व शोषित समाज चौन की सांस ले रहा है। उन्होंने मेघवाल भील जाति के लोगो से शिक्षा से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने में बायतु व गिड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्पांजलि कर बाबा साहब को याद किया। इस मौके पर जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी, गिड़ा प्रधान जानकी देवी व सरपंचगण व अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

-0-


मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

मंगलवार को लगे 3140 टीके

बाड़मेर, 13 अप्रैल। मंगलवार को 60 साईट पर 3140 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 481 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 1672 लोगों, 1 हेल्थ केयर वर्कर एवं 34 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 748 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 125 लोगों, 19 हेल्थ केयर वर्कर एवं 60 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। मंगलवार को जिले में सर्वाधिक 184 टीके सिवाना में लगे।

-0-


मंगलवार को मिले 14 नये कोविड संक्रमित

बाड़मेर, 13 अप्रैल। मंगलवार को जिले में 14 नये कोविड संक्रमित केस मिले है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं मंगलवार को एक्टिव केस बढ़कर 183 हो गये है। 23 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 9 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। 151 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। 20 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। नये मामलो के साथ ही जिले में अब तक 5821 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। 86 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 47 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 30 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। मंगलवार को प्राप्त 1177 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में बाड़मेर शहर के सरदारपुरा, जुना किराडू मार्ग से 1-1 केस, महावीर नगर बाड़मेर से 2 केस, रावतसर, रामदेव मंदिर रामसर, कौशले की ढाणी उड़ासर, धोलिया भाटा कोजा, धांधुपुरा उन्डखा, गादेसरा धोरीमना से 1-1 केस, बालोतरा शहर से 1 केस, धोरीमना से 3 केस संक्रमित मिले है। बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्कता के साथ अपनी अहम भूमिका निभाकर कार्य कर रहा है एवं सैम्पलिंग की संख्या में बढ़ोतरी भी की है। संक्रमण से बचाव के लिये आमजन को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी के मंत्र के अनुरूप सतर्क रहकर कोविड गाइड लाइन की पालना करनी होगी एवं लोगों को अपनी बारी आने पर कोविड-19 रोधी टीका लगवाना होगा। साथ ही टीकाकरण केंद्र पर आमजन को सामाजिक दूरी रखने एवं मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। टीकाकरण के बाद प्रतिरोधक क्षमता आने में समय लगता है इसलिये टीका लगने के बाद भी लोगों को मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी रखना, हाथों को बार-बार धोना इन उपायों का प्रयोग जारी रखना होगा।

-0-

सोमवार, 12 अप्रैल 2021

सोमवार को लगे 5198 टीके

बाड़मेर, 12 अप्रैल। सोमवार को 74 साईट पर 5319 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 961 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 3141 लोगों, 9 हेल्थ केयर वर्कर एवं 10 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 1050 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 110 लोगों, 22 हेल्थ केयर वर्कर एवं 16 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। सोमवार को जिले में सर्वाधिक 220 टीके बायतु में लगे। जिले में अब तक 363473 प्रथम खुराक एवं 42168 द्वितीय खुराक लगाई जा चुकी है।

-0-


सोमवार को मिले 52 नये कोविड संक्रमित

 बाड़मेर12 अप्रैल । सोमवार को जिले में 52 नये कोविड संक्रमित केस मिले है । इस वर्ष एक दिन में मिले रोगियों का यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं सोमवार को एक्टिव केस बढ़कर 189 हो गये है । 5 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 2 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है । 182 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है । 8 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया । नये मामलो के साथ ही जिले में अब तक 5807 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है । 86 लोगों की मौत हो चुकी है । साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 39 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 22 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है । सोमवार को प्राप्त 951 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में बाड़मेर शहर के चौहटन सर्कलढाणी बाज़ार, राय कॉलोनी, लक्ष्मीपूरागांधी नगरजेएसडब्ल्यू टाउनशिप से 1-1 केसमंसुरिया कॉलोनी बाड़मेर, राजकीय चिकित्सालय बालोतरा से 2 केससिवाना, कोरणा, चौहटन, धोरीमना, खुमे की बेरी, चैनपुरा चीबी, शिव से 2-2 केसरिफाइनरी पचपदरा से 3 केस, समदडी से 8 केस,  उन्डखा, सरली, उत्तरलाई, नागणेचीयान ढूंढा, माधासर, बोड़वा, सेवनियाला, बनो की ढाणी, दर्जियो की ढाणी सोहडा, रिछोली, पारलू, सरणु पनजी, गुले की बेरी, दुदू, उड़ासर, सेडवा, सोडियार से 1-1 केस संक्रमित मिले है । बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्कता के साथ अपनी अहम भूमिका निभाकर कार्य कर रहा है एवं सैम्पलिंग की संख्या में बढ़ोतरी भी की है । संक्रमण से बचाव के लिये आमजन को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी के मंत्र के अनुरूप सतर्क रहकर कोविड गाइड लाइन की पालना करनी होगी एवं लोगों को अपनी बारी आने पर कोविड-19 रोधी टीका लगवाना होगा । साथ ही टीकाकरण केंद्र पर आमजन को सामाजिक दूरी रखने एवं मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा । टीकाकरण के बाद प्रतिरोधक क्षमता आने में समय लगता है इसलिये टीका लगने के बाद भी लोगों को मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी रखना, हाथों को बार-बार धोना इन उपायों का प्रयोग जारी रखना होगा ।

-0-


मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना ग्राम स्तर पर पंजीकरण हेतु शिविरों का आयोजन जारी

 बाड़मेर, 12 अप्रेल। मुख्यमंत्री द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज लागू करने की बजट घोषणा 2021-2022 अनुसार प्रदेश में एक मई से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की शुरूआत होगी। उक्त योजना मे लाभार्थियों के पंजीयन हेतु 30 अप्रेल तक पंचायत समिति बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण में ग्राम स्तर पर पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

मंगलवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि मंगलवार 13 अप्रेल को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना अन्तर्गत पंजीकरण हेतु बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में पंचायत समिति बाड़मेर के राजस्व ग्राम बाड़मेर गादान, तिरसिंगड़ी, लाखोणियों की ढाणी, मंगलनगर, आईनाथ का तला, दांता, आदर्श बस्ती बिशाला, जेसलाधोरा, चैनाणी बेनिवालों की ढाणी, कमोइपुरा, दोलाणियों की ढाणी, जसवंतसिंहपुरा, सुराजागीर, सादुलाणियों का तला, मालवा, आदर्श चूली, मन्सोणियों का तला, शिवभाखरी, डाबला, गरल रायसिंह, मेघवालों की ढाणी, जहानपुरा एवं गजुओं की बस्ती तथा पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण के राजस्व ग्राम सोढाणी मुसलमानों की ढाणी, हिन्दुपुरा, विशनासर, सुथारों की ढाणी, नया भुरटिया, प्रभुआणी मालियों का वास, नेनवा, रावतसर पश्चिम, इन्द्रानगर, आसुओं की ढाणी, प्रागाणियों की ढाणी, हनुमानपुरा, घोनरी तालर, चक धोलका एवं डुडियों की ढाणी ग्राम पंचायत मुख्यालय/ नजदीकी विद्यालय पर पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
उपखण्ड अधिकारी चौहान ने बताया कि बुधवार 14 अप्रेल को पंचायत समिति बाड़मेर के राजस्व ग्राम कुर्जा, तवरपुरा, बांकलपुरा, आईदानपुरा, पाबुपुरा, मुसलमानों की ढाणी, सकल भाखरी, गोगाजी मंदिर, भादरेश पुनसिया, आदर्श बस्ती गुडीसर, केरावा, लेघों की ढाणी, खबडासर, हापो की ढाणी, मगसिंहपुरा, आदर्श बस्ती नांद, सांगासेरी, सुथारों का तला, कुम्हारों का तला, लक्ष्मणपुरा एवं बेरड़ों की ढाणी तथा पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण के राजस्व ग्राम सांसियों की बस्ती, बोथिया पुरोहितान, नागाणा, जुनेजो मेहरों की बस्ती, सउओं की ढाणी, मगने की ढाणी, रामपुरा, प्रेमसागर, आकल, सिन्धियों की ढाणी, जेताणियों की ढाणी, सुखसागर, आदर्श ढूंढा एवं रावतसर दक्षिण में पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
गुरूवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
उन्होने बताया कि गुरूवार 15 अप्रेल को पंचायत समिति बाडमेर में राजस्व ग्राम किशनोणियों का तला, हरसाणा, करणपुरा, गोरधनपुरा, प्रजापतों की ढाणी, सुमारगर नगर, रामदेरिया, शिवपुरा, सुरा नरपतान, सोखरू, लुणु खुर्द, जाखड़ों की ढाणी, कमलसिंहपुरा, जानियावास, इन्दरा, रामपुरा गरल, रासाणी भीलों की बस्ती एवं तेजासर तथा पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण में राजस्व ग्राम अलाणियों की ढाणी, केरलीनाड़ी हाजो.की ढाणी, महादेवनगर, हरियाली, नोख, मातासर, लाठीकाठा, हीरपुरा, डाबलीसरा, रामनगर, मोतीयाणियों का तला, पांचोणियों की ढाणी, खेतावास एवं नागणेशियन ढूंढा मे पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में वर्तमान में लाभान्वित खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के 1.10 करोड़ परिवारों के साथ-साथ प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों एवं लघु एवं सीमांत कृषकों को भी निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य परिवार प्रीमियम राशि का प्रतिवर्ष 50 प्रतिशत भुगतान कर इस योजना से जुड़ सकते है। उन्होने बताया कि इस संदर्भ में संविदा कर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषकों एवं श्रेणी के परिवारों को योजनान्तर्गत पजीकरण करवाना आवश्यक है।  
-0-

मानवाधिकारों के संरक्षण को संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश

 राज्य आयोग अध्यक्ष व्यास ने की समीक्षा


बाडमेर, 12 अप्रेल। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों को सक्रियता के साथ-साथ सवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए है। वह सोमवार को जिले में मानवाधिकारों के प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर व्यास ने कहा कि आज वैश्वीकरण का युग है तथा सूचना प्रौद्योगिकी के प्रचार प्रसार के कारण प्रत्येक व्यक्ति अपने मानवाधिकारों के प्रति जागरूक है। उन्होने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ जैसी अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाएं भी सभी देशों में मानवाधिकारों की सुनिश्चितता पर जोर दे रही है। साथ ही सभी देशों की सरकारे मानवाधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। व्यास ने कहा कि भारत में भी मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम लागू होने के पश्चात् केन्द्र तथा राज्य में मानवाधिकार आयोगों का गठन किया गया है, जो कि मानवाधिकारों के संरक्षण को तत्पर है।
आयोग अध्यक्ष ने जिले में मानवाधिकार संबंधी प्रकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा इस दिशा में तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान में कोरोंना काल में विशेषकर अस्पतालों में मानवाधिकारों की सुनिश्चित्ता के लिए बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देने एवं मरीजो के साथ सवेदनशील वयवहार पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियो के सहयोग से कोरोना जागरूकता को व्यापक अभियान चलाने एवं कोविड प्रोटकोल के साथ मानवाधिकारों की सुनिश्चित्ता की हिदायत दी।
इस मौके पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने जिले में मानवाधिकारों के अमल तथा इस बाबत की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान भी उपस्थित थे। उन्होंने इस दौरान जनसुनवाई की तथा प्रत्येक प्रकरण की विस्तृत सुनवाई कर आवश्यक निर्देश दिए। सुनवाई में कुल 19 मामले प्रस्तुत हुए।
इससे पूर्व राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा चिकित्सा प्रबंधो की समीक्षा की। उन्होंने राजकीय बाल संप्रेषण गृह को भी देखा। वहीं कोतवाली एवं सदर थाने का निरीक्षण कर आवश्यक इंतजामों की पड़ताल की।
-0-







रविवार, 11 अप्रैल 2021

रविवार को मिले 35 नये कोविड पॉजिटिव

 बाड़मेर11 अप्रैल । जिले में रविवार को 35 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं रविवार को एक्टिव केस बढ़कर 145 हो गये है । 4 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 3 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है । 138 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है । 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया । नये मामलो के साथ ही जिले में अब तक 5755 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है । 86 लोगों की मौत हो चुकी है । साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 35 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 22 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है । रविवार को प्राप्त 1368 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में बाड़मेर शहर के तनसिंह सर्कल, इंद्रा नगर, गांधी नगर, राजकीय चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, महावीर नगर से 1-1 केस, बालोतरा के मुंगडा, रबारियों का टांका, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर से 1-1 केस, राजकीय चिकित्सालय बालोतरा से 4 केस, कवास, चिड़िया, केसुम्बला, खरंटीया, खुमे की बेरी, दुधु, खारडा, दुधिया, मीठडा खुर्द, बामणोर, रामसर से 1-1 केस, सिणधरी से 2 केस, माधासर से 3 केस एवं धोरीमन्ना से 6 केस पॉजिटिव मिले है ।

-0-

रविवार को लगे 5198 टीके

 बाड़मेर11 अप्रैल । रविवार को 75 साईट पर 5198 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 832 बुजुर्गों को45 से 60 साल तक के 3555 लोगों, 3 हेल्थ केयर वर्कर एवं 15 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई । साथ ही 60 साल से ऊपर के 667 बुजुर्गों को45 से 60 साल तक के 101 लोगों, 23 हेल्थ केयर वर्कर एवं 2 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई । रविवार को सर्वाधिक 303 टीके साजियाली पाटोदी में लगे ।

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 रविवार को 42300 रूपये का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 11 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार को जिले में 191 व्यक्तियों से कुल 42300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग ने 129 से 18600, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 11 व्यक्तियों से 14400 रूपये, चौहटन में 8 व्यक्तियों से 3000 रूपये, सेड़वा में 13 व्यक्तियों से 1700 रूपये, सिणधरी में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, शिव में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये,  बालोतरा में 8 व्यक्तियों से 1200 रूपये तथा सिवाना में 14 व्यक्तियों से 2600 को मिलाकर कुल 191 व्यक्तियों से 42300 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 47,735 व्यक्तियों से 80,36,100 रूपये की वूसली की जा चुकी है। 
-0-

राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष सोमवार को बैठक लेंगे

 बाड़मेर, 11 अप्रेल। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास सोमवार को बाडमेर में विभिन्न कार्यकर्मो में भाग लेंगे। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास  सोमवार, 12 अप्रेल को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस बाड़मेर में जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। वे दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में जन सुनवाई करने के बाद दोपहर 1 बजे राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर, बाल सम्प्रेषण गृह बाड़मेर एवं पुलिस थाना कोतवाली/सदर का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात् वे सायं 4.15 बजे बाड़मेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 
-0-

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

जिला प्रमुख ने परेऊ पीएचसी में व्यवस्थाओं की जानकारी ली

 जिला प्रमुख लगातार क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का लेकर दिखाई दे रहे है गम्भीर

बाड़मेर 08 अप्रैलl स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है । इसी दिशा में बाड़मेर जिला प्रमुख महेंद्र कुमार चौधरी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को लेकर कदम उठाते हुए नजर आ रहे है। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, इसको लेकर लगातार जिले भर दौरे कर अलग अलग पीएचसी व सीएससी का निरीक्षण कर अस्पताल चिकित्सा प्रभारी से वैक्सीनेशन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जिला प्रमुख महेंद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को पीएचसी परेऊ का

निरीक्षण किया। कोविड -19 टीकाकरण व मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लेकर  पीएचसी  परेऊ में लक्ष्य अच्छा देख जिला प्रमुख संतुष्ट नजर आए वहीं सफाईकर्मी की कमी को लेकर बीसीएमओ , सीएमएचओ से बातकर जल्द सफाई कर्मी की नियुक्ति के निर्देश दिए।

परेऊ पीएचसी को उत्कृष्ट व बेहतर बनाने व स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।गौरतलब रहे कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं अधिक बेहतर करने के उद्देश्य से जिला प्रमुख ने परेऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायज़ा लिया l  पूर्व में भी गिड़ा, बाटाडू, सवाऊ पदमसिंह व पाटौदी समेत कई चिकित्सालयों का निरीक्षण  किया था।

जिला प्रमुख ने निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर महिलाओं से संवाद किया

 बाड़मेर 09 अप्रैल। गिड़ा के खारड़ा भारत सिंह में चल रहे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को जायजा लेकर उनसे सवांद किया। 

इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि समाज में आगे बढ़ना है तो दृढ़ संकल्पित हो जाइए। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। सेवार्थ संस्थान गिड़ा के अनिता गोयल ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कपड़ों जैंसे कुर्ता, पायजामा, पेटीकोट इत्यादि बनाए जा रहे हैं । 

महिला सशक्तिकरण की मुहिम के तहत विभिन्न सिलाई बुनाई प्रशिक्षण केंद्रों में सैकड़ों महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं ।

गौरतलब है कि महिलाओं को स्वावलम्बी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर गिड़ा क्षेत्र में बड़े स्तर पर निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमे सैकड़ों महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । साथ ही महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध करवाया जायेगा, ताकि वे स्वालम्बी व आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेगी ।

-0-


अक्षय तृतीय पर बाल विवाह रोकथाम हेतु कंट्रोल रूप स्थापित करने के निर्देश

बाड़मेर, 9 अप्रेल। आगामी 14 मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर बाल विवाह के आयोजनों की रोकथाम के लिए जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा द्वारा समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट्स को अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को कंट्रोल रूम स्थापित कर अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले समस्त विवाहों की सूचना ग्रामसेवक एवं पटवारियों के माध्यम से एकत्र करने के निर्देश दिए है। उन्होने बाल विवाह की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए है। उन्होनें बताया कि समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट्स को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त किया गया है। अतः वे उक्त अधिनियम की धारा 16(3क) के प्रावधानुसार अपने क्षेत्र में बाल विवाहों के अनुष्ठापन के विरूद्ध कार्यवाही करके निवारण करना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष 12 अप्रेल को बैठक लेंगे

बाड़मेर, 09 अप्रेल। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास अपनी एक दिवसीय यात्रा पर रविवार को बाडमेर आएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास रविवार 11 अप्रेल को सायं 5.15 बजे जोधपुर से रवाना होकर 8.30 बजे बाड़मेर पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। वे सोमवार 12 अप्रेल को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस बाड़मेर में जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। वे इसी दिन दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में जन सुनवाई करने के बाद दोपहर 1 बजे राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर, बाल सम्प्रेषण गृह बाड़मेर एवं पुलिस थाना कोतवाली/सदर का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात् वे सायं 4.15 बजे बाड़मेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक स्थगित

बाड़मेर, 09 अप्रेल। शनिवार 10 अप्रेल को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाली विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शनिवार 10 अप्रेल को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाली जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।  
-0-

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना ग्राम स्तर पर पंजीकरण हेतु शिविरों का आयोजन 10 अप्रेल से

बाड़मेर, 09 अप्रेल। मुख्यमंत्री द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज लागू करने की बजट घोषणा 2021-2022 अनुसार प्रदेश में एक मई से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की शुरूआत होगी। उक्त योजना मे लाभार्थियों के पंजीयन हेतु 10 अप्रेल से 30 अप्रेल तक पंचायत समिति बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण में ग्राम स्तर पर पंजीकरण शिविर आयोजित किये जाएंगे।

बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में वर्तमान में लाभान्वित खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के 1.10 करोड़ परिवारों के साथ-साथ प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों एवं लघु एवं सीमांत कृषकों को भी निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य परिवार प्रीमियम राशि का प्रतिवर्ष 50 प्रतिशत भुगतान कर इस योजना से जुड़ सकते है।
उन्होने बताया कि इस संदर्भ में संविदा कर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषकों एवं श्रेणी के परिवारों को योजनान्तर्गत पजीकरण करवाना आवश्यक है। यह पंजीकरण 10 अप्रेल से प्रारंभ होगा जिसमें लाभार्थी स्वयं ऑनलाईन एवं ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेगा।
शनिवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि शनिवार 10 अप्रेल को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना अन्तर्गत पंजीकरण हेतु बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में पंचायत समिति बाड़मेर की ग्राम पंचायत बालेरा के राजस्व ग्राम बालेरा के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पर तथा राजस्व ग्राम श्रवण नगर के लिए नजदीकी विद्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बोला के राजस्व ग्राम बोला, बाड़मेर आगोर के राजस्व ग्राम बाड़मेर आगोर, महाबार के राजस्व ग्राम महाबार, मीठड़ा के राजस्व ग्राम मीठडा, मारूडी के राजस्व ग्राम मारूड़ी, विशाला के राजस्व ग्राम विशाला, विशाला आगौर के राजस्व ग्राम विशाला आगौर, हाथीतला के राजस्व ग्राम हाथीतला, भादरेश के राजस्व ग्राम भादरेश गांधव, गुडीसर के राजस्व ग्राम गुडीसर, गेहूं के राजस्व ग्राम गेहूं, सुरा चारणान के राजस्व ग्राम सुरा चारणान, सनावड़ा के राजस्व ग्राम सनावड़ा, मूढ़ो का तला के राजस्व ग्राम मूढ़ो का तला, दूदाबेरी के राजस्व ग्राम दूदाबेरी, चूली के राजस्व ग्राम चूली, जसाई के राजस्व ग्राम जसाई, आटी के राजस्व ग्राम आटी, गरल के राजस्व ग्राम गरल, कगाउ के राजस्व ग्राम कगाउ, जूना पतरासर के राजस्व ग्राम जूना पतरासर एवं बलाउ के राजस्व ग्राम बलाउ के लिए संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होनें बताया कि पंचायत समिति बाड़मेर आगोर की ग्राम पंचायत बांदरा के राजस्व ग्राम बांदरा, कपूरडी के राजस्व ग्राम कपूरडी, कवास के राजस्व ग्राम ढूंढा, मूढो की ढाणी के राजस्व ग्राम मूढो की ढाणी, भाड़खा के राजस्व ग्राम भाड़खा, भूरटिया के राजस्व ग्राम भूरटिया, कुड़ला के राजस्व ग्राम कुड़ला, शिवकर के राजस्व ग्राम शिवकर, रावतसर के राजस्व ग्राम रावतसर, सरनु पनजी के राजस्व ग्राम सरनु पनजी, सांजटा के राजस्व ग्राम सांजटा, बाड़मेर ग्रामीण के राजस्व ग्राम बाड़मेर शहर, खारिया तला के राजस्व ग्राम खारिया तला, गालाबेरी के राजस्व ग्राम गालाबेरी, रामसर का कुंआ के राजस्व ग्राम रामसर का कुंआ तथा चवा के राजस्व ग्राम चवा के लिए संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शनिवार 10 अप्रेल को शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

गुरुवार को लगे 21525 टीके

बाड़मेर, 08 अप्रैल। गुरुवार को 172 साईट पर 21525 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 4582 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 15610 लोगों, 1 हेल्थ केयर वर्कर एवं 20 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 1077 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 154 लोगों, 43 हेल्थ केयर वर्कर एवं 38 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। गुरुवार को सर्वाधिक 410 टीके चौखला में लगे। सीएमएचओ डॉ विश्नोई ने बताया कि जिले में गुरुवार को 12 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है। पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं गुरुवार को एक्टिव केस बढ़कर 109 हो गये है। 6 मरीज जिला अस्पताल बाड़मेर में भर्ती है एवं 103 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। नये मामलो के साथ ही जिले में अब तक 5699 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। गुरुवार को प्राप्त 981 जांच रिपोर्ट में बालोतरा शहर से 6 केस एवं बाड़मेर शहर, सिवाना, बायतु, शिवकर, मीठडा, भादरेश से 1-1 केस पॉजिटिव मिले है।

-0-


राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 गुरूवार को 18600 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 8 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार जिले में 104 व्यक्तियों से कुल 18600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 28 व्यक्तियों से 2800 रूपये, बायतु में 3 व्यक्तियों से 900 रूपये, चौहटन में 15 व्यक्तियों से 3900 रूपये, सेड़वा में 10 व्यक्तियों से 1100 रूपये, सिणधरी में 4 व्यक्तियों से 800 रूपये, शिव में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, गडरारोड़ में 5 व्यक्तियों से 1300 रूपये, बालोतरा में 18 व्यक्तियों से 5300 रूपये, धोरीमना में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये तथा सिवाना में 14 व्यक्तियों से 1800 को मिलाकर कुल 104 व्यक्तियों से 18600 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 25594 व्यक्तियों से 43,18,800 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

मुख्य सचिव 20 अप्रेल को वीसी के जरिये कोविड-19 वैक्सीन की प्रगति की समीक्षा करेंगे

 स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

बाड़मेर, 8 अप्रेल। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण की प्रगति की समीक्षा एवं चतुर्थ चरण की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन पर चर्चा किये जाने हेतु स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक 20 अप्रेल को प्रातः 11 बजे वीडियों कॉंफ्रेन्स द्वारा आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त वीडियों कॉंफ्रेन्स में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने अपने ब्लॉक के राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आवश्यक सूचनाओं सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

चिंरजीवी योजना में शत प्रतिशत पंजीकरण करवाएं - चौधरी

ग्राम स्तर से राजस्व मंत्री ने किया सवांद

बाड़मेर, 8 अप्रेल। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरूवार को वीसी के माध्यम से अधिकारियों एवं आमजन से संवाद के दौरान बायतु विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना कार्यक्रम के तहत 1 अप्रेल से अब तक लक्ष्यों के बारे में बिंदुवार फीडबैक प्राप्त किया और सभी सूत्रों के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रूपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाने वाली महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 1 मई से लागू होने वाली इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने, प्रीमियम जमा करने तथा प्रिटिंग के लिए ई-मित्र को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी। यह शुल्क राज्य सरकार वहन करेगी।
राजस्व मंत्री ने उक्त योजना की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना राजस्थान के एक मॉडल के रूप में है। इसके तहत हमने मुफ्त दवाई योजना, मुफ्त जांच योजना का काम किया। इस बार मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के माध्यम से इसमें पंजीकृत लोगों के 5 लाख तक का कैशलेस इलाज होगा। इसमें हर वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा। चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों से सम्बंधित योजनाओं और कार्यक्रमों में सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों को शामिल करते हुए जनता की अपेक्षा व मांग के अनुरूप कार्य करे।
उन्होने इस दौरान पेयजल समस्याओं को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पेयजल व्यवस्था की सघन मॉनिटरिंग करते हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं चौधरी ने अवैध जल कनेक्शन रोकने को लेकर आम जनता व जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की जिससे अंतिम छोर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकें।
वीसी में जिला कलक्टर विश्राम मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, सीएमचओ डॉ. बी.एल.विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी, बायतु तहसीलदार सज्जन राम चौधरी, गिड़ा तहसीलदार शिवजी राम बावड़ी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी विकास अधिकारीगण, प्रधान समेत जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...