बाड़मेर, 07 अप्रेल। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी गुरूवार 8 अप्रेल को दोपहर 12 से 2 बजे तक ब्लॉक गिड़ा, बायतु एवं पाटोदी पर वी.सी. एवं ई-मित्र प्लस मशीन के माध्यम से विभागीय अधिकारियों एवं आमजन से संवाद करेंगे।
बुधवार, 7 अप्रैल 2021
राजस्व मंत्री चौधरी गुरूवार 8 अप्रेल को वीसी से आमजन से संवाद करेंगे
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021
टीकाकरण में आई तेजी, रिकॉर्ड पहुंचा 27 हजार तक
बाड़मेर, 06 अप्रैल। बाड़मेर जिले में पहली बार सोमवार को कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 183 साईट पर रिकॉर्ड 26938 लोगों को कोविड-19 रोधी मंगल टीका लगाया गया। राज्य में टीके लगाने में बाड़मेर सोमवार को पांचवे स्थान पर एवं रविवार को दुसरे स्थान पर रहा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि कोरोना को हराने के लिए टीका लगाना जरूरी है, इसी सोच को लेकर जिले में लोग कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक हो रहे है। 16 जनवरी को अभियान की शुरुआत से सोमवार तक 275344 लोगों को पहली खुराक एवं 33029 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। सीएमएचओ डॉ. विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को 173 साईट पर 23077 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। इसमे 60 साल से ऊपर के 4893 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 16495 लोगों, 1 हेल्थ केयर वर्कर एवं 20 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 1344 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 181 लोगों, 60 हेल्थ केयर वर्कर एवं 83 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। मंगलवार को सर्वाधिक 435 टीके गिडा में लगे।
-0-
बाड़मेर शहर में बुधवार को जलापूर्ति बन्द रहेगी
बाड़मेर, 06 अप्रेल। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की मुख्य पाईप लाईन लीकेज हो जाने के कारण बुधवार 7 अप्रेल को बाड़मेर शहर में की जाने समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बिना पूर्व अनुमति अवकाश व मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी
गर्मियों में पेयजल प्रबंधन
गडरारोड़ तहसीलदार ने 23 व्यक्तियों से 5500 रुपए जुर्माना वसूला
बाड़मेर, 06 अप्रैल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा निर्देशों तथा कोविड़-19 गाईडलाईन का उल्लंघन करने पर गडरारोड़ तहसीलदार द्वारा 23 व्यक्तियों से 5500 रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई है।
स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, सोमवार को 17100 रूपये का जुर्माना वसूला
बाड़मेर, 06 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान सोमवार को जिले में 94 व्यक्तियों से 17100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
सेन्टपॉल विद्यालय खुला मिलने एवं कोरोना गाईडलाईन के उल्लंघन पर नोटिस जारी
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
अभियांत्रिकी महाविद्यालय में पॉवर ट्रांसमिशन एवं लिफ्टिंग सेफ्टी विषय पर वेबिनार का आयोजन
बाड़मेर, 6 अप्रेल। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में केयर्न इण्डिया द्वारा ऑनलाईन पेशन टू सर्व कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पॉवर ट्रांसमिशन एवं लिफ्टिंग सेफ्टी विषय पर दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन करवाया गया।
बाड़मेर जिले में रात्रि 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक कर्फ्यु
बाड़मेर, 6 अप्रेल। बाड़मेर जिले के परिधिय क्षेत्र की राजस्व सीमा में निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा द्वारा बाड़मेर जिले के परिधिय क्षेत्र की समस्त राजस्व सीमा में जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को कार्मिकों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण करने के निर्देश
बाड़मेर, 6 अप्रेल। उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को उनके कार्यक्षेत्र में स्थित समस्त राजकीय कार्यालयों, निगमों, बोर्ड, स्वायत्तशाषी संस्थाओं, चिकित्सालयों, विद्यालयों, जलदाय विभाग, विद्युत वितरण निगम समेत समस्त विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का प्रत्येक सप्ताह औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है।
उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को पंचायत समिति स्तर पर आयोजित होने वाली बैठक में उपस्थित होने के निर्देश
-0-
दांडी मार्च की वर्तमान प्रासंगिकता पर संगोष्ठी आयोजित
बाड़मेर, 6 अप्रैल। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के तहत अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को दांडी मार्च की वर्तमान प्रासंगिकता पर वर्चुअल संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमे गाँधीवादी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिओं ने भाग लिया।
सोमवार, 5 अप्रैल 2021
बाड़मेर तहसीलदार ने 17 चालान से 1700 रुपए जुर्माना वसूला
बाड़मेर, 05 अप्रैल। सोमवार को बाड़मेर शहर में तहसीलदार द्वारा मास्क नहीं पहने पर 1700 रुपए का जुर्माना वसूला l
विभागों में कार्मिकों की उपस्थिति की सघन जॉच, जिले में 213 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए
बाडमेर, 05 अप्रेल। प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सरकारी कार्यालयों में समय की पाबन्दी एवं कार्यस्थलों पर कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को विभिन्न विभागों में किये गये औचक निरीक्षण के दौरान जिले में कुल 213 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर एक लाख चालीस हजार का जुर्माना
बाड़मेर, 05 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए जिले में कुल 497 व्यक्तियों से एक लाख चालीस हजार एक सौ रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
मृतक रतनाराम को 27 लाख 47 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत
ओमान सल्तनत में मृत्यु होने पर
अप्रेल माह में आयोजित होने वाली बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित
विकास योजनाओं की समीक्षा दस को
डीएमएफटी की शाषी परिषद की बैठक, वर्ष 2021-22 के 65 करोड़ के कार्यो के प्रस्तावो का अनुमोदन
बाड़मेर, 05 अप्रैल। डिस्ट्रिक मिनरल्स फाउंडेशन ट्रस्ट की शाषी परिषद की बैठक सोमवार को आयोजित की गई, जिसमे 2021-22 के 65 करोड़ के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।
रविवार, 4 अप्रैल 2021
जन सुनवाई अग्रिम आदेशों तक स्थगित
बाड़मेर, 04 अप्रेल। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मध्य नजर प्रदेश में आयोजित होने वाली जन सुनवाई पर राज्य सरकार ने अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशों के मुताबिक सोमवार 5 अप्रेल को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाली जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है। उनके मुताबिक राज्य सरकार से अग्रिम आदेश प्राप्त होने तक जिला एवं उपखंड मुख्यालय तथा अन्य स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई स्थगित रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी के साथ आयोजित होने वाली सतर्कता समिति की बैठक भी स्थगित कर दी गई है।
-0-
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बिश्नोई सोमवार 5 अप्रेल को डीएमएफटी शाषी परिषद् की बैठक लेंगे
बाड़मेर, 04 अप्रेल। वन एवं पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई सोमवार 5 अप्रेल को जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान राजस्थान डिस्ट्रिक्ट मिनरल्स फाउण्डेशन ट्रस्ट बाड़मेर की गवर्निंग काउंसिल की बैठक लेंगे।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई सोमवार 5 अप्रैल को प्रातः 10ः30 बजे डीएमएफटी की बैठक लेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1 बजे चालकना मे सड़क हादसे में दिवंगतों के पीड़ित परिवारों को सांत्वना एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता राशि भेंट करेंगे इसके उपरांत वे दोपहर 3 बजे सेड़वा में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आरंभ करेंगे तथा सांय 4 बजे सांचौर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
-0-
शनिवार, 3 अप्रैल 2021
शनिवार को लगे 17432 मंगल टीके
बाड़मेर, 3 अप्रैल । बाड़मेर जिले में शनिवार को कुल 17432 लोगों को कोविड-19 का मंगल टीका लगाया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि शनिवार को 145 साईट पर कोविड-19 रोधी मंगल टीका लगाया गया । जिसमे 60 साल से ऊपर के 3470 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 12450 लोगों, 54 हेल्थ केयर वर्कर एवं 193 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई । साथ ही 60 साल से ऊपर के 1089 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 61 लोगों, 62 हेल्थ केयर वर्कर एवं 53 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई । शनिवार को सर्वाधिक 357 टीके ग्राम गुडा सिवाना में लगे ।
-0-
बाड़मेर तहसीलदार ने 3400 रुपए जुर्माना वसूला
बाड़मेर 3 अप्रैल। शनिवार को बाड़मेर शहर में मास्क नहीं पहने पर 3400 का जुर्माना वसूला l
बाड़मेर तहसीलदार प्रेम सिंह ने बाड़मेर शहर में मास्क नहीं पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग नही रखने वाले लोगों से 3400 रुपए जुर्माना वसूला l तहसीलदार प्रेम सिंह ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना वसूलने का अभियान जारी रहेगा उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए आमजन से मास्क पहनने एवं समय-समय पर साबुन से हाथ धोने की अपील की हैl
-0-
राजस्व मंत्री के प्रयासों से जनता जल मिशन योजना में 10683.46 लाख रुपए स्वीकृत
एक वर्ष में 76473 परिवारों को घर-घर मिलेगा पानी
69 गांवो की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जनता जल मिशन योजना में कार्य स्वीकृत
बाड़मेर, 3अप्रेल। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के प्रयासों से बायतु विधानसभा के 69 से अधिक गांवो के ग्रामीणों को कुछ समय बाद पानी को लेकर परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी । जनता जल मिशन योजना में स्वीकृत 62 गांवो में पेयजल योजना में लाइन बिछाने का कार्य होने पर यह संभव होगा। यह कार्य करीब एक साल में पूरा होने के बाद लाखों ग्रामीणों को घर बैठे पानी मिलेगा ।
राज्य सरकार ने जलदाय विभाग खंड बायतु क्षेत्र 62 गांवो की योजना के लिए 10683.46 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे 76473 घरों में जल कनेक्शन होंगे। ग्रामीणों को घर-घर पानी उपलब्ध करवाने को लेकर जनता दल जनता जल मिशन योजना शुरू कर यह कार्य प्रारंभ किया है। इस योजना के तहत बायतु विधानसभा के 69 गांवो में स्थानीय जनता को पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि प्रत्येक घर गाँव ढाणी तक पेयजल पहुँचाना हमारा संकल्प हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर-गाँव-ढाणी तक पेयजल पहुँचाने की मुहिम के तहत जनता जल मिशन योजना से 10683.46 लाख रुपए स्वीकृत करवाए गए है जिसके टेंडर होकर आने वाले समय मे जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा।
इस योजना में राज्य सरकार ने बायतु विधानसभा के नया सोमेसरा व जूना सोमेसरा- 193.47 लाख रुपए, गोदारों का सरा-105.89 लाख रुपए, कोसरिया-209.64, मिठीया तला- 144.41 लाख रुपए, बायतु भोपजी- 285.28 लाख रुपए, खोखसर- 141.71 लाख रुपए, धान्दुपूरा- 121.15 लाख रुपए, कन्कोल गढ़- 122.38 लाख रुपए, भाखरसर- 191.25 लाख रुपए, बागथल- 122.71 लाख रुपए, करालिया-203.08 लाख रुपए, सिमरखिया- 315.31 लाख रुपए, खारडी- 312.52 लाख रुपए, चिड़िया- 141.94 लाख रुपए, पाटौदी- 252.49 लाख रुपए, हुड्डो की ढाणी पेयजल योजना के लिए 162.40 लाख, हेमजी का पाना- 146.00 लाख, सुजानिया नाडा-154.75 लाख, अकदड़ा- 217.67लाख रुपए, होलोनी- 134.98 लाख रुपए, अंबेडकर नगर- 135 लाख रुपए, मलवा गोलिया- 147.67लाख रुपए, सारवानी नाड़ी- 132 लाख रुपए, चीबी- 142.02 लाख रुपए, भीलों की ढाणी- 172.66 लाख रुपए, चेन पूरा- 135.88 लाख रुपए, सवाऊ मूलराज- 154.38 लाख रुपए, रामदेरिया- 170 लाख रुपए, चारनेट- 125.80 लाख रुपए, सुंतला- 125.80 लाख रुपए, धेतालर- 132.43 लाख रुपए, सियागो की ढाणी- 132 लाख रुपए, खोथों की ढाणी- 139.70 लाख रुपए, सऊओ की ढाणी- 140 लाख रुपए, गुलजी का पाना- 150.37 लाख रुपए, भादासर- 117.17 लाख रुपए, लाधानियों की ढाणी- 119.86 लाख रुपए, थाकनो की ढाणी-113.80 लाख रुपए, खिदुपुरा/ खानपुरा- 435.00 लाख रुपए, डऊकियों की ढाणी-195 लाख रुपए, मेकानियों की ढाणी/ जमात नगर-260 लाख रुपए, खरापार- 96 लाख रुपए, झालमलिया-136.28 लाख रुपए, लोपली-100 लाख रुपए, मलवा चारणान-106.94 लाख रुपए, लोराती- 106.80 लाख रुपए, मलवा पटावाता- 134.20 लाख रुपए, उतरनी- 120 लाख रुपए, पावदरी- 119 लाख रुपए, साकरी- 129.70 लाख रुपए, सिमरखिया-141.30 लाख रुपए, चिड़िया-157.50 लाख रुपए, केरला- 134.40 लाख रुपए, बागावास- 518.92 लाख रुपए, नवातला-319.00 लाख रुपए, नेहरू नगर- 282.30 लाख रुपए, केसरपुरा,नेमातपुरा, इंद्रा नगर- 286.71 लाख रुपए, गंगापुरा- 239.20 लाख रुपए, गोदारों की ढाणी- 130.54 लाख रुपए, दानपुरा- 165.49 लाख रुपए, माडपुरा- 102.57 लाख रुपए, लोपली- 100.92 लाख रुपए की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इस पर जलदाय विभाग कार्य को लेकर टेंडर जारी करेगा।
-0-
शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021
शुक्रवार को लगे 13695 मंगल टीके
बाड़मेर, 2 अप्रैल । बाड़मेर जिले में शुक्रवार को कुल 13695 लोगों को कोविड-19 रोधी मंगल टीका लगाया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को 139 साईट पर मंगल टीका लगाया गया । जिसमे 60 साल से ऊपर के 2104 लोगों को, 45 से 60 साल तक के 10637 लोगों, 27 हेल्थ केयर वर्कर एवं 106 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई । साथ ही 60 साल से ऊपर के 689 लोगों को, 45 से 60 साल तक के 69 लोगों, 50 हेल्थ केयर वर्कर एवं 13 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई । जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सर्वाधिक 287 टीके बाखासर में लगे ।
बाड़मेर तहसीलदार ने 2500 रुपए जुर्माना वसूला
बाड़मेर 2 अप्रैल l बाड़मेर तहसीलदार प्रेम सिंह ने शुक्रवार को बाड़मेर शहर में मास्क नहीं पहने पर 2500 का जुर्माना वसूला l बाड़मेर तहसीलदार प्रेम सिंह ने बाड़मेर शहर में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से 2500 रुपए जुर्माना वसूला l तहसीलदार प्रेम सिंह ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना वसूलने का अभियान जारी रहेगा उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए आमजन से मास्क पहनने एवं समय-समय पर साबुन से हाथ धोने की अपील की हैl
-0-
रविवार को होगा कोविड-19 रोधी टीकाकरण का महाअभियान
बाड़मेर, 2 अप्रैल । कोविड-19 के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए टीकाकरण अभियान को तेज करने के निर्देश दिए है । जिला कलक्टर विश्राम मीणा के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले में रविवार को टीकाकरण का महाअभियान होगा । जिला कलेक्टर मीणा ने जिले के 45 वर्ष से अधिक के उम्र के सभी लोगों को जल्द से जल्द टीकाकृत करने के उद्देश्य से सभी उपखण्ड अधिकारियों को खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ मिलकर सरपचों, वार्ड पचों, पंचायत समिति सदस्यों, पार्षदों, व्यापार मंडल समूहों, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, नेहरू युवा मंडल, धार्मिक संगठनों एवं ऐसे ही अन्य संस्थानों से सहयोग लेने के निर्देश दिये है । उन्होंने सम्बंधित अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों को रविवार को अवकाश पर न रहने के निर्देश दिये है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि रविवार को जिले में प्रत्येक सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा रिफाइनरी में 10 स्थानों पर तथा एमपीटी नागाणा एवं जेएसडब्ल्यू भादरेश में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे । इस महाअभियान के लिए जिले को वैक्सीन की 85000 डोज आंवटित हुई है, जो कल बाड़मेर पहुँच जायेगी ।
-0-
श्री मल्लीनाथ पशु मेला स्थल पर कोविड-19 संक्रमण रोकथाम हेतु दिशा निर्देश जारी
सांस्कृतिक, मनोरंजन, प्रतियोगिता, उद्घाटन एवं समापन समारोह आयोजन की अनुमति नहीं
बाड़मेर, 02 अप्रेल। राज्य में कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण की परिस्थितियों के मध्यनजर जिले में राज्य स्तरीय श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा के आयोजन के दौरान कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने दिशानिर्देश जारी किए हैं।
जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार मेला स्थल पर एक जगह अत्यधिक लोगों की भीड़ एकत्रित हो, ऐसे किसी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी एवं मेला स्थल पर सांस्कृतिक, मनोरंजन, प्रतियोगिता, उद्घाटन तथा समापन समारोह आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा।
अन्य राज्य से आगमन पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि मेला स्थल पर अन्य राज्य से आगमन पर संबंधित को 72 घंटे पूर्व की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट होने पर ही प्रवेश अनुमत किया जाएगा। वहीं जिसके पास उक्त टेस्ट रिपोर्ट नहीं है, उनका तत्काल सैंपल लेकर टेस्ट करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
प्रवेश एवं निकासी स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्थाओं के निर्देश
उन्होंने मेला स्थल पर प्रवेश एवं निकासी के बिंदुओं पर थर्मल स्कैनिंग, हेण्डवॉश एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मेला स्थल पर प्रवेश के दोनों द्वार पर चेकपोस्ट का गठन कर पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग का एक-एक स्टाफ अनिवार्य होगा, उक्त टीम राउंड द क्लॉक कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान संदेहास्पद पाए जाने पर विनम्रता पूर्वक प्रवेश से मना किया जाकर तत्काल चिकित्सकीय देखरेख की सलाह दी जाएगी। उन्होंने मेला स्थल पर सामाजिक दूरी, थर्मल स्कैनिंग, गोल घेरों की व्यवस्था हेतु पर्याप्त स्टाफ नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि गृह विभाग के पूर्व में जारी आदेशों के द्वारा अनुमत एवं निषिद्ध गतिविधियों की श्रेणी में नहीं है, वह वर्णित प्रतिबंधों के साथ जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि मेला कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक दूरी एवं फेस मास्क अनिवार्य रहेगा।
जिला कलक्टर ने मेला स्थल पर पार्किंग क्षेत्र, कैंटीन, प्रतिक्षालय पर भीड़ एकत्रित ना हो उसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नियंत्रण कक्ष को एंबुलेंस उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जो नियन्त्रण कक्ष के निर्देशानुसार कार्यरत रहेगी।
संक्रमण पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से स्थगित होगा मेला
जिला कलक्टर ने मीणा ने बताया कि मेला स्थल पर संक्रमण पाया जाने पर मेले को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन गृह विभाग के आदेशों के संलग्न जारी की गई मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने उक्त मानक संचालन प्रक्रिया एवं भारत सरकार एवं गृह विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना हेतु मेला मजिस्ट्रेट को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मेला मजिस्ट्रेट को विस्तृत आदेश जारी कर मेला स्थल पर प्रबंधकीय व्यवस्था तैयार करने एवं व्यवस्था के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।
कार्यक्रमों पर निगरानी के लिए टास्क फोर्स गठन के निर्देश
उन्होंने कोविड-19 रोकथाम के लिए मेला समन्वय समिति को एक टास्क फोर्स का गठन करने के निर्देश दिए हैं, जो मेले के दौरान आयोजित समस्त कार्यक्रमों की निगरानी करेगी। उन्होंने बताया कि मेला समन्वय समिति कोविड-19 रोकथाम के लिए आपातकालीन नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर पर्यवेक्षण करेगी एवं चिकित्सा विभाग की टीम संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लेकर जांच एवं परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी
उन्होंने बताया कि उक्त शर्तो एवं प्रावधानों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने का दायित्व मेला मजिस्ट्रेट, उपखंड मजिस्ट्रेट बालोतरा, तहसीलदार पचपदरा, पुलिस उप अधीक्षक बालोतरा, थाना प्रभारी बालोतरा एवं आयोजकों का होगा।
जारी दिशा-निर्देशों की हो कठोरता से पालना
उन्होंने उक्त दिशा-निर्देशों की कठोरता से पालना सुनिश्चित करने एवं लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वर्णित समस्त शर्तों में से किसी का भी उल्लंघन अपराध है और भारी जुर्माने के साथ दंडनीय है। उल्लंघन करने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों पर भारतीय दंड संहिता एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिजीज ऑर्डिनेंस 2020 तथा अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अंतर्गत अभियोग जारी किया जा सकेगा।
-0-
गुरुवार, 1 अप्रैल 2021
गुरुवार को 11519 को लगा टीका, शुक्रवार को अवकाश के बावजूद लगेंगे टीके
बाड़मेर, 01 अप्रैल। बाड़मेर जिले में गुरुवार को 11519 लोगों को कोविड-19 रोधी मंगल टीका लगाया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि गुरुवार को 134 साईट पर मंगल टीका लगाया गया। जिसमे 60 साल से ऊपर के 2038 लोगों को, 45 से 60 साल तक के 8646 लोगों, 47 हेल्थ केयर वर्कर एवं 212 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 473 लोगों को, 45 से 60 साल तक के 31 लोगों, 60 हेल्थ केयर वर्कर एवं 12 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार को सर्वाधिक 286 टीके ग्राम चाडो की ढाणी में लगे। शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद टीके लगाये जायेंगे।
-0-
शाषी परिषद् की बैठक 5 को
बाड़मेर, 01 अप्रेल। राजस्थान डिस्ट्रिक्ट मिनरल्स फाउण्डेशन ट्रस्ट बाड़मेर की गवर्निंग काउंसिल की बैठक सोमवार 5 अप्रेल को सुबह 10.30 बजे प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से आयोजित की जाएगी।
जिला स्तरीय जनसुनवाई सोमवार को
बाड़मेर, 01 अप्रेल। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन सोमवार 5 अप्रेल को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार मंे किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक की आयोजित की जाएगी।
पंचायत एवं ब्लॉक लेवल जनसुवाई को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा - विश्नोई
प्रभारी मंत्री ने रामसर में की जनसुनवाई
जन सेवाओं की समय पर अदायगी सर्वोपरि प्राथमिकता हो - विश्नोई
प्रभारी मंत्री ने की जनकल्याणकारी एवं फ्लैग्शिप योजनाओं की समीक्षा
बुधवार, 31 मार्च 2021
गुरुवार 1 अप्रैल से बदलेगा चिकित्सालयों का समय
बाड़मेर, 31 मार्च। आज गुरुवार 1 अप्रैल से सभी जिला एवं उपजिला चिकित्सालय तथा सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों समय प्रातरू 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के मौषम को देखते हुये समय में बदलाव हुआ है। रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश के दिन इन चिकित्सालयों का समय प्रातरू 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा।
-0-
45 वर्ष से ऊपर के लोगों को लगेगा गुरूवार से मंगल टीका
बाड़मेर, 31 मार्च। 45 से 60 वर्ष तक के सभी नागरिकों को आज गुरूवार से कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगनी प्रारम्भ होगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि पूर्व में प्राप्त निर्देशानुसार 45 से 60 वर्ष तक के उम्र के ऐसे नागरिक जो की केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सूचीबद्ध 20 बीमारियों में से ग्रस्त है, उन सभी का टीकाकरण 1 मार्च से किया जा रहा था। वर्तमान में प्राप्त नवीन दिशा निर्देशानुसार आज 1 अप्रैल से 45 से 60 वर्ष तक के सभी नागरिकों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जायेगा। लाभार्थी की उम्र की गणना का आधार 1 जनवरी 2022 निर्धारित है। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आज कोविड-19 रोधी टीका लगाया जायेगा। बुधवार को 104 साईट पर कुल 4382 लोगों को कोविड-19 का मंगल टीका लगाया गया। जिसमे 60 साल से ऊपर के 3657 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 274 बीमार लोगों, 70 हेल्थ केयर वर्कर एवं 57 फ्रंट लाइन वर्कर को प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 48 हेल्थ केयर वर्कर, 9 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 से 60 साल तक के 10 बीमार लोगों एवं 238 बुजुर्गों को कोविड-19 की द्वितीय खुराक लगाईं गई। बुधवार को सर्वाधिक 224 टीके शोभाला जेतमाल ग्राम पंचायत में लगे।
-0-
जिले में बुधवार को मिले 9 नये कोविड पॉजिटिव
बाड़मेर, 31 मार्च। बाड़मेर जिले में बुधवार को 9 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है एवं बुधवार को एक्टिव केस बढ़कर 30 हो गये है। उन्होने बताया कि 2 मरीज जिला अपस्ताल बाड़मेर में भर्ती है एवं 28 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। 3 रोगियों को बुधवार को डिस्चार्ज किया गया है। नये मामलो के साथ ही जिले में अब तक 5609 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है और इनमे से 85 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को प्राप्त 401 जांच रिपोर्ट में से बाड़मेर शहर के बेरियों का वास, राय कॉलोनी, कल्याणपुरा, महावीर नगर से 1-1 केस एवं बालोतरा शहर, ग्राम राणासर (देताणी), छीतर का पार, चौहटन, टापरा से 1-1 केस पॉजिटिव मिले है।
-0-
बाड़मेर शहर में गुरुवार को जलापूर्ति बन्द रहेगी
बाड़मेर, 31 मार्च। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना पर मरम्मत कार्य हेतु शट डाउन लिए जाने के कारण गुरुवार 1अप्रेल को बाड़मेर शहर में की जाने समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।
जन स्वा. अभि. विभाग नगर खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम बालवां ने बताया कि आगामी गर्मी में 70 दिवसीय क्लोजर को मद्देनजर रखते हुए आवश्यक संधारण कार्यो एवं बाड़मेर लिफ्ट परियोजना पर आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु एक दिन का 1 अप्रेल 2021 को शट डाउन लिया गया है, इस वजह से 1 अप्रेल को बाड़मेर शहर में की जाने वाली समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।
-0-
पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा एंव कृषि में बेहतर कार्य करने की मंशा - चौधरी
राजस्व मंत्री ने बायतु में की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बाड़मेर। बायतु विधानसभा क्षेत्र में पिछले ढाई साल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सबसे ज्यादा हमारा फोकस शिक्षा, चिकित्सा व पेयजल को लेकर है।यह बात उपखंड मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कही।
राजस्व मंत्री ने कहा कि बायतु के लिए इस बजट सत्र की सबसे बड़ी सौगात क्षेत्र के बाटाडू में कृषि महाविद्यालय, उपखंड मुख्यालय समेत गिड़ा व पाटोदी में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व पाटोदी में कॉलेज की स्वीकृति, बायतु मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करवाया वहीं पेयजल के लिए 110 करोड़ की जल प्रदाय स्कीम को पूर्ण रूप से शुरू करवाई। वहीं वर्तमान में सवा दो करोड़ की पेयजल योजनाओं पर काम शुरू करवाया है। जनता जल मिशन के तहत प्रत्येक गांव ढाणी तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में विशेष रूप से कार्य करवाया जा रहा है। उपखंड मुख्यालय पर 35 बेड के अस्पताल को 75 बेड में क्रमोन्नत करवाया वही नए स्थान निर्माण के लिए चारदिवारी का काम भी शुरू करवा दिया गया है। विद्युत आपूर्ति को अपग्रेड करते हुए बायतु क्षेत्र में 5 नए जीएसएस स्वीकृत करवाए गए हैं। सड़कों की दुर्दशा और खस्ताहाल को लेकर सुधार करवाते हुए भाडखा, बाटाडू गिड़ा वाया पाटोदी तक 28 करोड़ की लागत से निर्माण स्वीकृत करवाई है। वही गांवों की सड़कों को प्राथमिकता से करवाया जा रहा है।
खेमा बाबा मंदिर 3.30 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करवाया। यहां पर पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में भी आगामी समय में कार्य किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बोड़वा व खोखसर में नए पीएससी स्वीकृत करवाए गए। इसी तरह उप स्वास्थ्य केंद्रों पर नए पद भरने की दिशा में भी कार्य किया गया। आगामी समय में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश के लिए कम से कम 5 से ज्यादा स्कूलों में कृषि संकाय खोलने पर कार्य किए जाएंगे। राजस्व मंत्री ने बताया कि बायतु विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करवाए जा रहे हैं तथा आने वाले समय में भी या बड़े स्तर पर विकास के कार्य होंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में रेलवे लाइन के नीचे चार अंडरपास का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है।
उपखंड मुख्यालय के यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से बाईपास मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा, जो खेमा बाबा मंदिर से सीधा अंडर ब्रिज के नीचे से होता हुआ हाईवे को जोड़ेगा।
-0-
प्रदेश के किसानों को दी राहत खरीफ सहकारी फसली ऋण जमा होंगे अब 30 जून तक
बाड़मेर, 31 मार्च। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बताया कि प्रदेश के किसानों को राहत देते हुए खरीफ-2020 के अल्पकालीन सहकारी फसली ऋणों की वसूली तिथि 31 मार्च, 2021 सेे 30 जून, 2021 अथवा खरीफ ऋण लेने की तिथि से एक वर्ष, जो भी पहले हो तक बढ़ा दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आंजना ने बताया कि काश्तकारों को लाभान्वित करने के लिए सहकारी बैंकों से फसली ऋण प्राप्त करने वाले किसानों के ऋण वसूली की तिथि बढ़ाने का निर्णय किया है ताकि वे शून्य प्रतिशत ब्याज सुविधा का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि किसानों को ऋण जमा कराने में हो रही परेशानी से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत कराया था और गहलोत ने किसानों के हित में त्वरित निर्णय लेने के लिए निर्देश दिए थे।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि राज्य में केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समितियों के सदस्य काश्तकारोें को अल्पकालीन सहकारी फसली ऋण वितरित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि खरीफ में लिए गए सहकारी फसली ऋणों का चुकारा 31 मार्च तक करना होता है।
कोविड-19, बे-मौसम बरसात व ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने 31 मार्च की तय देय तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब ऋणी काश्तकारों को खरीफ फसली सहकारी ऋण 30 जून या जिस दिन ऋण लिया है उससे एक वर्ष की अवधि, इसमें से जो भी पहले हो तक जमा कराने की छूट प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इससे राज्य में केन्द्रीय सहकारी बैंकों के माध्यम से वर्ष 2020 में खरीफ फसल के लिए ऋण लेने वाले लाखों किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
-0-
किसानों को दी बड़ी राहत - पटवारियों की हड़ताल के कारण किसान स्वघोषणा के आधार पर करा सकेंगे पंजीयन एवं उपज बेचान
सरसों एवं चने की 1 अप्रेल से खरीद होगी प्रारंभ
बाड़मेर, 31 मार्च। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को कहा कि समर्थन मूल्य पर 1 अप्रेल से होने वाली सरसों एवं चना की खरीद के लिए किसानों को बड़ी राहत दी गई है। पटवारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में किसानों को गिरदावरी नहीं मिल पा रही है। किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए जिन क्षेत्रों में पटवारियों द्वारा गिरदावरी जारी नही कि जा रही है। ऐसे किसान अब स्वयं के घोषणा पत्र के आधार पर उपज बेचान के लिए ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।
आंजना ने बताया कि यदि किसी किसान द्वारा फर्जी घोषणा पत्र के आधार पर पंजीयन कराया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पटवारियों की हड़ताल समाप्त होने पर या राजफैड़/क्रय केन्द्र द्वारा मांगे जाने पर मूल गिरदावरी किसान को प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने बताया कि यह अस्थाई व्यवस्था पटवारियों की हड़ताल की अवधि तक ही मान्य होगी। पटवारियों की हड़ताल समाप्त होने अथवा राज्य सरकार के द्वारा अन्य कोई व्यवस्था लागू करने की स्थिति में स्वघोषणा/शपथ पत्र व्यवस्था निष्प्रभावी होगी।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि राज्य में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 25 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। 1 अप्रेल से सरसों के 651 तथा चने के 651 केन्द्रों पर खरीद प्रारंभ की जाएगी। किसानों से समर्थन मूल्य पर चना की 6 लाख 14 हजार 900 मीट्रिक टन तथा सरसों की 12 लाख 22 हजार 775 मीट्रिक टन की खरीद की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए सरसों एवं चने क्रय-विक्रय सहकारी समितियों पर 264-264 केन्द्र तथा ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर 387-387 खरीद केन्द्र खोले गए है। प्रति किसान से अधिकतम 25 क्विंटल की खरीद की जाएगी।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि एक मोबाइल नम्बर पर एक ही किसान का पंजीयन किया जायेगा तथा पंजीयन का कार्य प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि किसान की कृषि भूमि जिस तहसील में होगी उसी तहसील के कार्यक्षेत्र में आने वाले खरीद केन्द्र का चयन रजिस्ट्रेशन के दौरान कर सकेगा। उन्होंने बताया कि किसान को उसकी पंजीकरण दिनांक के आधार पर सॉफ्टवेयर द्वारा वरीयता के अनुसार तुलाई हेतु दिनांक एवं जिन्स की मात्रा का आवंटन किया जायेगा तथा इसकी सूचना किसान के पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस द्वारा दी जायेगी।
-0-
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री विश्नोई गुरूवार 1 अप्रेल को करेंगे योजनाओं की समीक्षा
बाड़मेर, 31 मार्च। वन एवं पर्यावरण (स्वतन्त्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री सुखराम विश्नोई गुरूवार 1 अप्रेल को प्रातः 11.30 बजे जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विकास शाखा के प्रभारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है, यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।
-0-
कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर टीकाकरण में तेजी लाई जाएगी
संक्रमण की रोकथाम को गाइडलाइन की सख्ती से पालना की हिदायत
बाड़मेर, 31 मार्च। जिले में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के मद्देनजर संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की गाइडलाइन की सख्ती से पालना कराई जाएगी। साथ ही कोविड टीकाकरण के कार्य में भी तेजी लाई जाएगी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बुधवार को कोविड वैक्सीनेशन के साथ-साथ नई गाइडलाइन की पालना की विस्तृत समीक्षा की।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में कोरोना की दूसरी लहर के अंतर्गत संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है जो कि सबके लिए चिंताजनक है। उन्होंने संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की गाइड लाइन की पूर्णतः पालना करवाने के निर्देश दिए। साथ ही बाजारों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सख्ती बढ़ाने के साथ-साथ बिना मास्क वाले लोगों पर कार्यवाही को कहा। साथ ही दुकानों पर ‘नो मास्क-नो सर्विस’ को सख्ती से लागू करवाने तथा बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान बेचने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही के साथ-साथ उनकी दुकान को सीज करने की भी चेतावनी दी। उन्होंने सभी राजकीय एवं निजी कार्यालयों पर करोना प्रोटोकॉल का पूरी कड़ाई से लागू करने एवं नो मास्क-नो एंट्री पर प्रभावी कार्यवाही की हिदायत दी।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना से जिले को बचाने का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है, इसलिए जिले में युद्ध स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन किया जाए। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से 45 से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीका लगाया जा सकता है, इसलिए जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगवाने के लिए दिन-रात एक कर कार्य करना होगा। उन्होंने माइक्रो मॉनिटरिंग के जरिए 45 प्लस आबादी को टीकाकरण की कार्ययोजना बनाने को कहा।
उन्होंने उपखंड अधिकारियों को समग्र दायित्व सौपते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में अधिकतम टीकाकरण के लिए एक सप्ताह का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तैयार कर चिकित्सा विभाग को सौंपने के निर्देश दें ताकि उसके अनुरूप सेशन साइट खोली जाकर आवश्यकतानुसार दवाई उपलब्ध कराई जा सके। इस मौके पर जिला कलक्टर ने कोरोना सक्रमण रोकने के लिए जिले में सेम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाड़मेर एवं बालोतरा में प्रतिदिन 500- 500 सैंपल लेने के निर्देश दिए। साथ ही नई गाइड लाइन की सख्ती से पालना कराने एवं रात 9 बजे के बाद दुकानें बंद करने एवं 10 बजे बाद कर्फ्यू की पालना को कहा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल.बिश्नोई समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
-0-
मंगलवार, 30 मार्च 2021
राजस्थान दिवस के अवसर पर सजी गीत,संगीत एवं नृत्य की सुरमई सांझ
बाड़मेर, 30 मार्च। राजस्थान दिवस के अवसर पर 30 मार्च को स्थानीय महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़ बाडमेर के प्रांगण में गीत, संगीत एवं नृत्य की सुरमई सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा उम्दा लोक गायकी की प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके उपरांत फकीरा खान, मोती खां एवं जसू खां ने गणपति वंदना की मनमोहक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी कड़ी में ख्याति प्राप्त गायक अनवर खां ग्रुप द्वारा स्वागत गीत श्पधारो म्हारे देश....श् की उर्जावान प्रस्तुति दी गई। वहीं तालब खां ग्रुप ने होली त्योहार पर प्रस्तुति दी। तत्पश्चात बींजाराम एवं भोमाराम ने लय-ताल के साथ विख्यात पाबूजी की फड़ की झलकी प्रस्तुत की। इसके बाद खातू सपेरा एवं ग्रुप द्वारा लोकप्रिय ”घूमर” लोकगीत पर गायन एवं नृत्य तथा चरी व भवाई नृत्य भी प्रस्तुति किया गया।
वहीं शुमार खां ग्रुप ने ”गोरबंद नखरालो” की प्रस्तुति दी। इसके बाद नन्हें सुपरस्टार थानू खां ने श्सावन मे लग गयी आग..... श्, ”ठरकी छोकरो आयो रे.....” प्रस्तुत किया। इसके उपरांत विरासत संस्थान भादरेस ने साजो अर्थात वादक यंत्रों की जुगलबंदी प्रस्तुत की।
इसके बाद कैप्टन आदर्श किशोर के निर्देशन में एनसीसी एवं उजास संस्थान ने साँझा प्रस्तुति दी, जिसमें स्वर्गीय दपू खां, हरीश इत्यादि को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं इंडियन आइडल फेम मोती खां ने ”राजस्थान है तैयार....” तथा सारेगामा फेम जसु खां ने श्कितना सोणा तुझे रब ने बनाया... की प्रस्तुति दी।
विधायक मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दीपक माली, जिला कलक्टर विश्राम मीणा, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, उप सभापति सूरतान सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा, तहसीलदार प्रेम सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण समेत विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन मुकेश पचौरी द्वारा किया गया।
-0-
राजस्व मंत्री ने बायतु अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने पर की चर्चा
बाड़मेर, 30 मार्च। राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक मंगलवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बायतु सीएससी के विकास एवं मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलवाने संबंधी कई प्रस्तावों को सहमति दी गई। इस दौरान सीएससी प्रभारी जोगेंद्र चौधरी ने सीएससी में आवश्यक भौतिक सुविधाओं को जुटाने के सबन्ध में अवगत करवाया। इस पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने ओपीडी के दौरान मरीजो की लंबी कतारें रहती है जिसके लिए मरीजों को परेशानी होती है इसको लेकर अतिरिक्त अस्थायी केबिन कक्ष की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी तरह कोविड 19 में टीकाकरण के दौरान 60 साल से अधिक के उम्र के लोगो की संख्या अधिक हो जाती है इसलिए उनके बैठने व पानी की समुचित व्यवस्था के लिए प्रबन्धन किया जाए। साथ ही राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के प्रयासों से बायतु में बनने वाले 75 बेंड के अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के विस्तार को लेकर सीएमसओ बाबूलाल विश्नोई व सीएससी प्रभारी जोगेंद्र चौधरी से प्रगति रिपोर्ट ली। इस दौरान चौधरी ने कहा कि बायतु सीएचसी को मॉडल रूप में विकसित किया जाए, इस मंशा के अनुरूप अधिकारी व कर्मचारी ईमानदारी व पारदर्शिता से कार्य सम्पन्न करवाए।
राजस्व मंत्री ने कहा कि चिकित्सालय में विकास कार्य करवाने के लिए दानदाताओं को प्रेरित करें।
-0-
यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन की शुरुआत, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने वर्चुअल उद्घाटन किया
बाड़मेर, 30 मार्च। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंगलवार को बायतु तहसील मुख्यालय से भूमि के खसरा संख्या के यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर सिस्टम का वर्चुअल उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर सिस्टम से हरेक खसरे की अलग पहचान होगी। साथ ही आम आदमी को सहूलियत होगी। उसको ऑन लाईन जमीन संबंधित जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सुविधा ऑन लाइन वाली तहसीलों में शुरू की जा रही है।
इधर, वर्चुअल उदघाटन के दौरान राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनंद कुमार, एनआईसी जयपुर से तरुण तोषनीवाल एवं टीम, बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, जिला सुचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, बायतु में तहसीलदार सजना राम, गिड़ा तहसीलदार शिवजीराम बावरी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर सिस्टम से ऑनलाइन गूगल मैप पर पर्टिकुलर खसरे की लोकेशन देखी जा सकेगी। ऑनलाइन तहसीलों में यह व्यवस्था काश्तकारों को राज्य सरकार उपलब्ध करवा रही हैं। अब कहीं भी भूमि संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए लोगों को राजस्व विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजस्व विभाग की वेबसाइट पर यूनिक नंबर डालते ही उस जमीन से संबंधित सभी जानकारी कंप्यूटर पर ही मिल जाएगी।
-0-
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री बुधवार को भाडखा आएंगे
बाड़मेर, 30 मार्च। अल्पसंख्यक मामलात वक्फ, एवं जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद बुधवार को बाड़मेर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद बुधवार सुबह 8 बजे जैसलमेर से रवाना होकर 10 बजे शिव पहुंचेंगे। शिव में धरोहर लोक कला संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री 10.30 बजे शिव से रवाना होकर 11 बजे रोहिली फकीरों की ढाणी भाडखा पहुंचेंगे, जहां सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद 11.45 बजे भाडखा से रवाना होकर दोपहर 2 बजे लोहावट पहुंचेंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई के साथ नवनिर्मित वन रक्षक चौकी भवन एवं नवनिर्मित आवास भवन नायब तहसीलदार लोहावट का लोकार्पण करेंगे।
-0-
जिला कलक्टर मीणा आज साप्ताहिक बैठक के दौरान करेंगे कोविड-19 वैक्सीनेशन समेत अन्य कार्यो की प्रगति समीक्षा
बाड़मेर, 30 मार्च। जिला कलक्टर विश्राम मीणा द्वारा बुधवार 31 मार्च को प्रातः 11 बजे साप्ताहिक बैठक के दौरान विडियों कांफ्रेन्स के माध्यम से कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं अन्य कार्यो की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
उक्त विडियों कांफ्रेन्स में जिला स्तरीय अधिकारी जिला मुख्याल पर स्थित कलक्टेªट कांफ्रेन्स हॉल में तथा समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के समस्त सहायक एवं कनिष्ट अभियन्ता अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे।
विडियो कांफ्रेन्स के दौरान कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति, जिले में पेयजल की स्थिति, अवैध जल कनेक्शन हटाने, नहरबंदी के दौरान पेयजल की समुचित व्यवस्था, राजस्थान सम्पर्क पर लम्बित प्रकरणों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), कोरोना गाईड लाईन दिनांक 21 मार्च, 2021 समेत विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
-0-
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री विश्नोई गुरूवार को समीक्षा बैठक लेंगे
बाड़मेर, 30 मार्च। वन एवं पर्यावरण (स्वतन्त्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री सुखराम विश्नोई गुरूवार 1 अप्रेल को प्रातः 11.30 बजे जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विकास शाखा के प्रभारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री विश्नोई बुधवार 31 मार्च को दोपहर 2 बजे लोहावट से प्रस्थान कर सायं 6 बजे बाड़मेर पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। विश्नोई गुरूवार 1 अप्रेल को प्रातः 11.30 बजे जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेने के बाद बाड़मेर से दोपहर 2.30 बजे सांचोर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है, यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।
-0-
शनिवार, 27 मार्च 2021
शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा - जिला प्रमुख
जिला प्रमुख ने गिड़ा क्षेत्र का दौरा कर समस्याएं जानीं
बाड़मेर, 27 मार्च। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने शनिवार को गिड़ा तहसील क्षेत्र के खारड़ा चारणान, खारड़ा भारत सिंह, खोखसर, परेऊ एवं हीरा की ढाणी समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजन की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देते हुए पंचायतीराज, श्रम विभाग, समाज कल्याण अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला प्रमुख चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। आज के भौतिक युग में हमें शिक्षा के महत्व को समझना होगा। जब तक आप आपके बच्चे शिक्षित नहीं होंगे, तब तक समाज परिवार के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। शिक्षा के प्रति सभी को अपनी सोच बदलनी होगी। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजकर शिक्षा से जोड़े। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित रहे। क्षेत्र में शिक्षण गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए हम प्रयासरत है।
-0-
सिवाना की जनता जल्दी मिलेगा हिमालय का पानी - चौधरी
बाड़मेर, 27 मार्च। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को सिवाना क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान राजस्व मंत्री ने सिवाना कस्बे के तहसील कार्यालय के आगे पिछले 34 दिनों से चल रहे पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों धरना समाप्त करने की बात कही। उन्होंने पानी की समस्या को लेकर जल्दी स्थाई समाधान का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि सिवाना कस्बे में पिछले करीब 34 दिनों से पोकरण फलसुड बालोतरा सिवाना पेयजल परियोजना का पानी सिवाना तक नहीं पहुंचने एवं क्षेत्रफल में पानी की समस्या को लेकर सिवाना कस्बे के बस स्टैंड तहसील कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना जारी है। वही धरने पर बैठे ग्रामीणों द्वारा 24 मार्च बुधवार से बेमियादी भूख हड़ताल जारी है। शनिवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी चल रहे धरना स्थल पर पहुंच कर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों से वार्तालाप की साथ ही जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों एवं पोकरण फलसुड बालोतरा सिवाना पेयजल परियोजना के अधिकारियों से योजना के अधूरे पड़े कार्य का फीडबैक लिया, साथ ही क्षेत्र की जनता को पानी मिले जिसकी वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर निर्देश दिये।
वहीं धरने पर बैठे ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर राजस्व मंत्री को ज्ञापन सौपा। वही ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सिवाना कस्बे सहित तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भूजल स्तर पेंदे पर चले जाने के कारण लम्बे समय से पानी की भयंकर समस्या आम लोगों के सामने खड़ी हैं। पिछले 18 साल से सरकारी स्तर पर सिवाना क्षेत्र के 101 गांवों में पेयजल के स्थायी समाधान के लिए वर्ष 2003 में पोकरण-फलसुंड-बालोतरा-सिवाना पेयजल परियोजना शुरू की गई थी। जिनका कार्य वर्तमान में पूर्ण होने के अंतिम चरण में अधूरा पड़ा है। अधूरे पड़े कार्य के तहत मुख्य रूप से बालोतरा सिवाना के बीच साईजी का फांटा से सिवाना तक मात्र 10 किलोमीटर दूरी तक पाईप लाईन बिछाने का कार्य बाकी पड़ा है। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पाईप लाईन बिछाकर सिवाना कस्बे तक परियोजना का पानी पहुंचाया जा सकता है, जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा पिछले 34 दिनों से तहसील कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन अहिंसात्मक धरना जारी हैं।
सिवाना संघर्ष समिति द्वारा चल रहे धरने को वापस लेने की बात करते हुए मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने सिवाना के लिए पेयजल योजना की स्कीम को स्वीकृत कर ली है। जो आने वाले समय में स्कीम के माध्यम से सिवाना में पानी का स्थाई समाधान हो जाएगा, वही बताया कि जसोल से सिवाना तक पानी की वैकल्पिक व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि जसोल और सिवाना के अंतर्गत 80 मीटर सिवाना जसोल धरातल से ऊंचाई पर है इस कारण वैकल्पिक व्यवस्था में छोटी पाइपलाइन जोड़कर व्यवस्था की जाए यह प्रैक्टिकल तौर पर संभव नहीं है तथा इंजीनियरों ने भी इसको संभव होना नहीं बताया है, वही कहा कि योजना का कार्य पूरा होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों से पानी की सप्लाई करवाई जाएगी।
वही मंत्री ने मीडिया से वार्तालाप कर जवाब देते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, भाजपा सरकार में योजना की क्या दुर्दशा हुई यह किसी से छुपी हुई बात नहीं है जिसके चलते पानी की पाइप लाइन में बार-बार लीकेज हो रहे हैं। गहलोत सरकार ने सिवाना की जनता के लिए स्कीम में बजट स्वीकृत किया है जिसका लाभ जल्द ही जनता को मिलेगा वर्तमान समय में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों द्वारा पानी की सप्लाई करवाई जाएगी।
-0-
राजस्थान दिवस पर सजेगी गीत, संगीत एवं नृत्य की त्रिवेणी
बाड़मेर, 27 मार्च। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 30 मार्च को गीत, संगीत एवं नृत्य की त्रिवेणी सजेगी। इस दौरान इंडियन आइडियल मोती खान एवं सारेगामा फेम जसू खान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राजस्थान दिवस पर 30 मार्च को सायं 7 से 10 बजे तक महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़ बाडमेर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान चरी नृत्य, कालबेलिया, घूमर एवं भवई नृत्य, पाबू जी की फड़, डेजर्ट सिम्फनी, सूफियाना गायकी एवं पारंपरिक लोक गायकी की प्रस्तुतियां दी जाएगी। जिला कलक्टर मीणा के मुताबिक राजस्थान दिवस पर पहली मर्तबा इंडियन आइडियल मोती खान एवं सारेगामा फेम जसू खान, हबीब खान, सत्तार खान समेत कई लोक कलाकार लोक गायकी की प्रस्तुति देंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनु ने बताया कि राजस्थन दिवस समारोह के आयोजन की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, विरासत संगीत संस्थान भादरेश के तत्वावधान में लोक कलाकार राजस्थान दिवस की तैयारियों में जुटे हुए है।
-0-
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...








