बुधवार, 3 अप्रैल 2019

मतदाता जागरूकता के लिए चौहटन मंे शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान


                बाड़मेर, 03 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। चौहटन पंचायत समिति परिसर में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में कस्बे के लोगों ने उत्साह के साथ हस्ताक्षर बनाकर मतदान करने की प्रतिबद्धता जताई।
                इस दौरान अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं को मतदान के महत्व पर समझाया । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है। 29 अप्रैल को मतदान दिवस है। सभी मतदाता बढ़-चढ़कर बूथ पर पहुंचे और मजबूत सरकार का गठन करने के लिए वोट डालें। इस दौरान मौजूद लोगों को अन्य मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने मतदान करने का संकल्प दिलाते हुए हस्ताक्षर करने को कहा । इस दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ हस्ताक्षर किया।

पीएसीएल से राशि वापसी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ


                बाड़मेर, 03 अप्रैल। पर्ल्स एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड कम्पनी में किसानों और पीड़ित मजदूरों की ओर से किए गए निवेश की राशि वापसी के लिए आनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके लिए पंचायत समिति स्तर पर निःशुल्क सुविधा केन्द्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि गृह विभाग के निर्देशानुसार पर्ल्स एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड कम्पनी (पीएसीएल) में किसानों और पीड़ित मजदूरों की ओर से किए गए निवेश की राशि वापसी के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा जस्टिस आर.एम.लोढ़ा समिति का गठन किया गया हैं। राशि वापसी के आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना हैं। पीएसीएल से धनराशि वापसी के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इसके अलावा निवेशकों की सहायता के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी को तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को तकनीकी अधिकारी के रूप में नामांकित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि राशि वापसी के लिए पीएसीएल के निवेशकांे की सहायता के लिए पंचायत समिति स्तर पर निःशुल्क सुविधा केन्द्र स्थापित करने, पंचायत समिति के एक प्रोग्रामर, डाटा एंट्री आपरेटर की नियुक्ति करने, इनके प्रशिक्षण, डाटा संकलन, मोनेटरिंग, प्रसार-प्रसार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि दावा संबंधित ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे दिन एक नामांकन पत्र दाखिल


                बाड़मेर, 03 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में बाड़मेर सीट के लिए बुधवार को दूसरे दिन एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बुधवार को खरथाराम चौधरी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक बाड़मेर सीट से सात उम्मीदवार नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। नामांकन पत्र खरीदने वालों में पोपटलाल, मेवाराम, मानवेन्द्र सिंह, मनोहर सिंह, हरखाराम, कुमार कौशल जोशी, भेराराम जाखड़ एवं खरथाराम चौधरी शामिल है।

निगरानी दल चौकस होकर अपने दायित्वांे को निभाएं : अंसारी


केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक ने विभिन्न टीमांे के अधिकारियांे की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए

                बाड़मेर, 03 अप्रैल। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन के लिए सभी निगरानी दल चौकस होकर अपने दायित्वांे को निभाएं। लोकसभा चुनाव संबंधित व्यय की निगरानी के लिए पैनी नजर रखें। केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक रौनक जमील अंसारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे सहायक व्यय पर्यवेक्षक एवं लोकसभा लेखा दल तथा विभिन्न प्रकोष्ठांे के प्रभारी अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक रौनक जमील अंसारी ने कहा कि निगरानी दलों मंे से अधिकांश सदस्यों ने हाल ही में विधानसभा निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विधानसभा चुनाव के कार्यों के अनुभव का प्रयोग लोकसभा चुनाव में भी करें। उन्होंने सभी सहायक व्यय प्रेक्षकों को निर्देशित किया कि वे उम्मीदवारवार सभी रजिस्टरों का संधारण करें तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि स्थैतिक निगरानी दलों के लिए चिन्हांकित चेक पोस्ट पर चौबीस घंटे निगरानी दल तैनात रहें तथा आने-जाने वाले वाहनों की जांच करें। उन्हांेने कहा कि मतदाताओं को प्रलोभन के रूप में धन-बल के प्रयोग को रोकने के लिए सभी निगरानी दल चौकस होकर अपने दायित्व निभाएं। उन्हांेने कहा कि निर्वाचन व्यय सीमा का प्रावधान निर्वाचन में धनबल के दुरुपयोग पर अंकुश लगाना है। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी निगरानी दल सौंपे हुए दायित्वों का विधिवत पालन करें। कोई भी खर्च अथवा व्यवस्था रिपोर्टिंग से बचनी नहीं चाहिए। इसके लिए चुनाव आयोग के निर्देशांे का भली भांति अध्ययन कर लें। उन्हांेने कहा कि अंतरराष्ट्रीय, अंतरराज्यीय बोर्डर पर विशेष निगरानी रखने के साथ आयोग की भावना के अनुरूप कार्रवाई की जाए। इस दौरान राजस्व अपील अधिकारी नखतदान बारहठ ने कहा कि एफएसटी, एसएसटी टीमंे सक्रिय रहकर कार्य करें। उन्हांेने दैनिक रिपोर्टिंग के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि बड़ी रैलियांे पर निगरानी रखी जाए। इसके लिए एईओ स्वयं कार्यक्रम स्थल पर जाएं। उन्हांेने होर्डिग साइट निर्धारण के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने कहा कि सभी सतर्कता दल अपना कार्य सावधानीपूर्वक संपादित करें। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर एआरओ खर्चा रजिस्टर मंे दर्ज करवाएंगे। साथ ही संबंधित विधानसभा की गतिविधियांे की प्रभावी निगरानी रखेंगे। उन्हांेने कहा कि निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार की ओर से किए गए व्यय को किसी भी प्रकार से छुपाया नहीं जाए। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अधिकतम व्यय की सीमा 70 लाख निर्धारित है। जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने कहा कि शराब परमिट के अनुसार नहीं हो तो आबकारी विभाग को सूचित करें। उन्हांेने बताया कि अब तक 29 मामले दर्ज किए गए है। जबकि विधानसभा चुनाव मंे 58 मामले दर्ज किए गए थे।
व्यय पर्यवेक्षक ने किया एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण : केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक रौनक जमील अंसारी ने बुधवार को सूचना केन्द्र में पेड न्यूज़ और विज्ञापनों की मॉनिटरिंग के लिए स्थापित किए गए मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) के मीडिया मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। उन्हांेने इलेक्ट्रोनिक मीडिया में प्रसारित होने वाले समाचारों एवं विज्ञापनों की मोनेटरिंग एवं रिकार्डिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय ने व्यय पर्यवेक्षक को टीवी सेट और सेट अप बॉक्स के माध्यम से की जा रही रिकार्डिंग तथा इसकी रिपोर्टिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पेड न्यूज़ एवं विज्ञापनों के संबंध में दैनिक एवं साप्ताहिक सूचना, विज्ञापन अधिप्रमाणन सूचना, न्यूज़ क्लिपिंग्स इत्यादि की पंजिकाओं तथा समाचार पत्रांे का अवलोकन किया। सूचना केन्द्र मंे मतदाता जागरूकता के लिए स्थापित स्थाई बूथ पर माक पोल करने के साथ ईवीएम से मतदान प्रक्रिया के बारे मंे जानकारी ली। उन्हांेने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे लोकसभा चुनाव के संबंध मंे स्थापित किए गए जिला नियंत्रण कक्ष का भी अवलोकन किया। इस दौरान राजस्व अपील अधिकारी नखतदान बारहठ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, कनिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारी धर्मवीर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।











मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

न्यायालयों के नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी


बाड़मेर, 02 अप्रैल। राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के परामर्श से अधिसूचनाएं जारी कर न्यायालयों के नाम परिवर्तित किए है।
                अधिसूचना के अनुसार अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 1, बाड़मेर का नाम परिवर्तित कर अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 1, बाड़मेर तथा अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 2, बाड़मेर का नाम परिवर्तित कर अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 2, बाड़मेर किया गया है।

एक शाम मतदाता जागरूकता के नाम 5 अप्रैल को


बाड़मेर, 02 अप्रैल। बाड़मेर जिले में मतदाता जागरूकता एवं लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताआें को प्रेरित करने के लिए जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल में 5 अप्रैल को एक शाम मतदाता जागरूकता के नाम का आयोजन होगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि 5 अप्रैल को शाम 7 से रात्रि 9 बजे तक मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमां की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके लिए नगर परिषद के आयुक्त को माकूल इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा आमजन, विभागीय अधिकारियां एवं कार्मिकां से एक शाम मतदाता जागरूकता में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

विद्यालयों में केरियर गाइडेंस पोर्टल आमुखीकरण 5 अप्रैल को


विद्यार्थियों को ऑनलाइन पोर्टल उपयोग किए जाने के संबंध में दी जाएगी जानकारी

बाड़मेर, 02 अप्रैल। राज्य के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को केरियर गाइडेंस की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारम्भ राजीव गांधी केरियर गाइडेंस पोर्टल के संबंध में 5 अप्रैल को सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
                राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् के आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड़ ने इस संबंध में राज्य के समस्त  मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के मार्च-2019 में बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो चुके कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के सभी छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। उनके मुताबिक 5 अप्रैल को प्रातः 1015 बजे सम्बन्धित विद्यालय के संस्था प्रधान अथवा उपलब्ध अन्य विशेषज्ञों की ओर से ऑनलाइन केरियर गाइडेंस पोर्टल को प्रयोग किए जाने की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। बोरड़ ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से कक्षा 9-12 के विद्यार्थी हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में 200 से अधिक व्यावसायिक और 237 पेशेवर केरियर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विद्यार्थी छात्रवृत्ति, शिक्षा योजनाओं, कॉलेज विकल्पों, विभिन्न प्रवेश परीक्षा विवरणों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी 455 से अधिक कैरियर विकल्पों, 10 हजार कॉलेजों, 960 से अधिक छात्रवृत्ति और 955 से अधिक प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी केरियर गाइडेंस पोर्टलको वेबसाइट https://rajcareerportal.com पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

लोकसभा चुनाव के लिए पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं


बाड़मेर, 02 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में बाड़मेर सीट के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मंगलवार को पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। हालांकि अब तक छह लोग नामांकन पत्र खरीद चुके है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन का समय निर्धारित था। इस दौरान पहले दिन कोई भी अभ्यर्थी नामांकन दाखिल करने के लिए नहीं पहुंचा। उनके मुताबिक सोमवार को एक एवं मंगलवार को पांच लोगां ने नामांकन पत्र खरीदे। उनके मुताबिक नामांकन की प्रक्रिया 9 अप्रैल तक चलेगी। इसके उपरांत 10 अप्रैल को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में उम्मीदवारां के समक्ष स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की तिथिद 12 अप्रैल है, इसी दिन उम्मीदवारां को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। उन्हांने बताया कि जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सूचना बोर्ड पर चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित किए गए चुनाव चिन्हां संबंधित सूचना चस्पा की गई है। इसके अलावा नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस की ओर से जिला मुख्यालय पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए है।

जिला कलक्टर ने किया मतदाता जागरूकता संबंधित पोस्टरां को विमोचन

बाड़मेर, 02 अप्रैल। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मतदाता जागरूकता के लिए हेमांग राखेचा की ओर से बनाए गए विभिन्न पोस्टरां का विमोचन किया। राखेचा विधानसभा चुनाव में भी मतदाता जागरूकता के लिए पोस्टर बना चुके है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने विद्यार्थी हेमांग राखेचा की ओर से बनाए गए पोस्टरां का विमोचन करने के साथ उनका अवलोकन किया। साथ ही पोस्टर निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि इस तरह के प्रयास से आमजन में मतदान करने के प्रति जागरूकता आएगी। राखेचा ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए आगामी दिनां में कामिक्स बनाई जाएगी। इन पोस्टरां को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में लगाया गया है। इसके अलावा मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियां में इनको प्रदर्शित किया जाएगा।



जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने ईपिक बताकर किया मॉक पोल


बाड़मेर, 02 अप्रैल। मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में स्थापित किए गए मतदान केन्द्र पर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने ईपिक बताकर मॉक पोल किया। उन्हांने मतदाताआें को लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए ईपिक अथवा 11 अन्य प्रकार के दस्तावेज लाने की अपील की। ताकि कोई मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहे।
                जिला मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता के लिए स्थापित मतदान केन्द्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने ईपिक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने आधार एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने परिचय पत्र दिखाकर मॉक पोल किया। इस दौरान स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी मुकेश पचौरी, डा.रामेश्वरी चौधरी, अर्जुन कुमार, कैलाश जोशी, मांगूदान ने बाड़मेर जिले में चलाई जा रही मतदाता जागरूकता गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्हांने बताया कि लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने के प्रयास किए जा रहे है। जिला कलक्टर गुप्ता एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियां ने ईवीएम से मतदान तथा वीवीपेट से सत्यापन के साथ चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि स्वीप के तहत मतदाताआें को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में उनके निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियां ने चुनाव आयोग की ओर से मतदान के लिए अधिकृत दस्तावेज दिखाकर मॉक पोल किया। उन्हांने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के लिए फोटो युक्त वोटर स्लीप का उपयोग अब मतदाता पहचान पत्र के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा। मतदान के लिए ईपिक कार्ड मतदाता पहचान पत्र के अलावा 11 प्रकार के वैकल्पिक पहचान पत्रों को मान्य किया जाएगा। उनके मुताबिक ईपिक कार्ड के अलावा 11 प्रकार के वैकल्पिक पहचान पत्रों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य पब्लिक लिमिटेड कंपनियों,  सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों डाकघरों की ओर से जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पेन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जोब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों एवं विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र एवं आधार कार्ड शामिल हैं। इधर, मतदान केन्द्र पर आमजन में मॉक पोल करने को लेकर खासा उत्साह देखा गया।






सोमवार, 1 अप्रैल 2019

तिलवाड़ा मेले के लिए निःशुल्क बस सेवा आरम्भ

बाड़मेर, 01 अप्रेल। बाड़मेर के सुप्रसिद्ध मल्लीनाथ मेले में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के मेलार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क बस सुविधा का शुभारंभ आज किया गया। केयर्न वेदांता के सौजन्य से श्योर संस्था द्वारा संचालित होने वाली इस बस सेवा के कारण मेलार्थियों विशेष रूप से वृद्धजनों और महिलाओं को मेला स्थल तिलवाड़ा तक आने और जाने में सुविधा रहेगी। आगामी दिनों में यह बस सेवा मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल जीरो पॉइंट और भाग्यम क्षेत्र से सुबह 10 और 9 बजे संचालित की जाएगी। आज सुबह बस सेवा को विधिवत हरी झंडी दिखाई गई। इस अवसर पर ग्रामीण तथा केयर्न ऑयल एंड गैस के अधिकारी उपस्थित थे।

सूखाग्रस्त गांवांे मंे पशु शिविर संचालित करने के संबंध मंे दिशा-निर्देश जारी



                बाड़मेर, 01 अप्रैल। आपदा प्रबंधन एवं सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने खरीफ संवत 2075 मंे सूखाग्रस्त गांवांे मंे पशु शिविर संचालन के संबंध मंे दिशा-निर्देश जारी किए है।
                आपदा प्रबंधन एवं सहायता तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के शासन सचिव की ओर से बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, हनुमानगढ,पाली, चुरू एवं नागौर कलक्टर को जारी किए गए निर्देशांे के मुताबिक घोषित पशु शिविर की भांति ही पशु शिविर संचालित करने वाली संस्था की ओर से राहत सहायता के लिए आनलाइन आवेदन किए जाएंगे। आफलाइन प्राप्त प्रस्तावांे पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। इसके प्रक्रिया के तहत पशु शिविर संचालकांे की ओर से राहत सहायता के लिए आनलाइन आवेदन करने के लिए ूूूण्ेेवण्तंरंेजींदण्पद पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक होगा। इसके उपरांत विभागीय एप्लीकेशन कउपे पर आनलाइन आवेदन करना होगा। आनलाइन आवेदन एक अप्रैल को 11 बजे से प्रारंभ हो गया है। पशु शिविरांे के लिए आवेदन करते समय पंजीयन प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र पीडीएफ फार्मेट मंे अपलोड करना आवश्यक है। साफटवेयर के माध्यम से प्राप्त आवेदन को संबंधित तहसीलदार की ओर से एक सप्ताह के अंदर पशु संख्या का प्रमाणीकरण एवं आवेदन पत्र की जांच कर अपनी अनुशंषा सहित प्रस्ताव जिला कलक्टर को एवं जिला कलक्टर की ओर से आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को आनलाइन ही अग्रप्रेषित किए जाएंगे। इसके उपरांत विभाग की ओर से अनुमोदित प्रस्तावांे की जिला कलक्टर की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जाएगी। इसी तरह किए गए निरीक्षणांे की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी की ओर से विभागीय एप्लीकेशन कउपे पर आनलाइन अपलोड की जाएगी।

एक सप्ताह मंे समस्त हाइडेंटस से पेयजल परिवहन प्रारंभ करें: गुप्ता


                बाड़मेर, 01 अप्रैल। एक सप्ताह मंे जिले के समस्त हाइडेंटस से पेयजल परिवहन प्रारंभ करवाना सुनिश्चित करवाएं। ताकि गर्मी के मौसम मंे समस्त प्रभावित गांवांे एवं ढ़ाणियांे मंे जलापूर्ति हो सके। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर अभावग्रस्त इलाकांे मंे जलापूर्ति प्रबंधांे की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियांे से यह बात कही।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि हाइडेटस से पेयजल परिवहन की विभागीय अधिकारी प्रभावी मोनेटरिंग करें। प्रत्येक टैंकर पर जीपीएस एवं अनुबंध की अन्य शर्ताे की पालना सुनिश्चित करवाएं। जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि पेयजल परिवहन के आगामी दिन जिन प्रभावित इलाकांे मंे जलापूर्ति की गई है उसकी सूचना जिला स्तर पर भिजवाई जाए। इस दौरान जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियांे से प्रस्तावित कार्य योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी ने कटींजेसी प्लान के बारे मंे अवगत कराया। उन्हांेने बताया कि कटीजेंसी प्लान के तहत जिले मंे 47 टयूवबैल खोदे जाने का कार्य प्रगति पर है। जिला कलक्टर ने टयूबवैलांे की तेजी से खुदाई करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने डिस्काम एवं जलदाय विभाग के अधिकारियांे को ट्रांसफार्मर एवं मोटरें जलने पर प्राथमिकता से बदलने के निर्देश दिए। ताकि ग्रामीण इलाकांे मंे सुचारू जलापूर्ति हो सके। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने सेल्फी लेकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश


मतदाताआंे से लोकसभा चुनाव मंे 29 अप्रैल को मतदान करने की अपील

                बाड़मेर, 01 अप्रैल। जिला मुख्यालय पर सोमवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियांे के साथ सेल्फी लेकर आमजन को मतदान करने का संदेश दिया।
                कलेक्ट्रेट कैम्पस मंे मतदाता जागरूकता के लिए स्थापित किए गए सेल्फी प्वाइंट पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने उपवन संरक्षक विक्रम प्रधान केसरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू एवं डा.रामेश्वरी चौधरी के साथ सेल्फी ली। उन्हांेने लोकसभा चुनाव मंे मतदाताआंे से मतदान करने की अपील करते हुए बताया कि बाड़मेर जिले मंे मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियांे का आयोजन किया जा रहा है।



कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से नामांकन के लिए आ सकेंगे उम्मीदवार


रहेंगे माकूल सुरक्षा इंतजाम, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

                बाड़मेर, 01 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के नामांकन के लिए उम्मीदवार अधिकतम चार सहयोगियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से प्रवेश कर सकेंगे। इस दौरान अन्य गेट आमजन की आवाजाही के लिए बंद रहेंगे। हालांकि यहां से अधिकृत व्यक्ति एवं विभागीय कार्मिकों की आवाजाही हो सकेगी।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, पुलिस उप अधीक्षक विजय सिंह समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का भ्रमण कर नामांकन के मद्देनजर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक डोगरा ने सम्बन्धित अधिकारियों को नामांकन के दौरान पुख्ता पुलिस जाब्ता तैनात करने एवं सुव्यस्थित यातायात व्यवस्था करने के निर्देश दिए। नामांकन के दौरान उम्मीदवार अधिकतम तीन वाहनों के साथ कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट तक आ सकेगा। इसके उपरांत नामांकन प्रस्तुत करने के लिए उम्मीदवार एवं चार अन्य व्यक्ति जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जा सकेंगे। कलेक्ट्रेट में मुख्य गेट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पोस्ट ऑफिस के आगे एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बेरिकेटिंग करवाई गई है। इस दौरान कलेक्ट्रेट के साथ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी पर्याप्त तादाद में पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा।





लोकसभा चुनाव के लिए 2 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन पत्र

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से 9 अप्रैल तक हो सकेंगे नामांकन दाखिल

बाड़मेर, 01 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2019 के प्रथम चरण के लिए 2 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र भरने का कार्य आरम्भ हो जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के लिए 2 अप्रैल से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों को नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इस दौरान 7 अप्रैल को रविवार का राजकीय अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 12 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उनके मुताबिक बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के लिए 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जबकि मतगणना राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर में 23 मई को होगी।

रविवार, 31 मार्च 2019

ध्वजारोहण के साथ तिलवाड़ा पशु मेला प्रारंभ

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने विधिवत पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया

बाड़मेर, 31 मार्च। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने रविवार को तिलवाड़ा पशु मेले का विधिवत पूजा अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ किया। इससे पहले सैकड़ांे लोगांे की उपस्थिति मंे डाक बंगले से जिला कलक्टर गुप्ता की अगुवाई मंे ढोल नगाड़ांे के साथ ध्वज पोल मेला मैदान मंे ले जाया गया।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पूजा-अर्चना के उपरांत तिरंगा फहराकर तिलवाड़ा मेले की शुरूआत की। इससे पहले पंडित जोगराज दवे एवं गिरीश कुमार ने पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान पुलिस के जवानांे ने गार्ड आफ आनर दिया। उपस्थित ग्रामीणों एवं मेलार्थियों ने मल्लीनाथ के जयकारे लगाए। इसके उपरांत जिला कलक्टर गुप्ता ने मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। उन्हांेने उपखंड अधिकारी एवं मेलाधिकारी को पशुपालकांे एवं दुकानदारांे को समुचित सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जिला प्रशासन एवं मेला कमेटी की ओर से पशुपालकांे एवं आमजन को बेहतरीन व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर प्रशासनिक अधिकारियांे से संपर्क किया जा सकता है। उन्हांेने तिलवाड़ा पशु मेले की व्यवस्थाआंे का जायजा लेने के साथ पशुआंे के लिए चारे-पानी की माकूल व्यवस्था करने तथा बाहर से आने वाले पशुपालकांे को किसी तरह की समस्या नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रहे। जिला कलक्टर गुप्ता ने मेले के इतिहास के बारे मंे भी जानकारी ली। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने इस दौरान कोलायत से आए काजलिया ऊंट एवं सीकर से आए भंवरलाल भाखर के ऊंट एवं घोड़ी के नृत्य को भी देखा। साथ ही ऊंट के नृत्य को देखकर प्रोत्साहन स्वरूप 500 रूपए भी दिए। उन्हांेने तिलवाड़ा पशु मेले मंे पहुंचे 1200 किलो वजनी भैसे भीम को भी देखा। भीम के मालिक जवाहरलाल और अरविंद जांगिड़ ने बताया कि उसकी देखभाल के लिए 4 लोगों को लगा रखा है। सुबह-शाम 1-1 किलो सरसों के तेल से उसकी मालिश की जाती है। रोज 6 किमी वॉक करवाई जाती है। महीने में दो बार भीम के बालों की ट्रिमिंग की जाती है। इस दौरान बालोतरा उपखंड अधिकारी रोहित कुमार, विकास अधिकारी रामेश्वरलाल, मेलाधिकारी अमीलाल सारण, सरपंच शोभसिंह, जबरसिंह, पूर्व सरपंच गोपीकिशन पालीवाल समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तिलवाड़ा पशु मेले मंे देश के विभिन्न स्थानांे से पशु पालक ऊंट, घोड़े, बैल लेकर पहुंच रहे है। मालानी नस्ल के घोड़े खासी तादाद मंे पहुंचे है। मेले के दौरान पशुपालन विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताआंे का भी आयोजन कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से मेले में बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। मेले में अब तक 200 से अधिक दुकानें लग चुकी हैं। अस्थायी होटल, रेस्टोरेंट, पशु शृंगार, लोहा, स्टील सहित अन्य जरूरत के सामान की दुकानें लगने के साथ ही मनोरंजन, खरीदारी के लिए मेलार्थी यहां पहुंच रहे हैं। मेले मंे खासी रौनक देखी जा रही है। इस मेले मंे काजलिया ऊंट के साथ भीम भैसा एवं घोड़े विशेष आकर्षण के केन्द्र बने हुए है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं मेला अधिकारी डा.अमीलाल सारण ने बताया कि मेला परिसर मंे पशुपालकांे के लिए माकूल इंतजाम करने के साथ चैकियांे की स्थापना की गई है। 
देश के विभिन्न स्थानांे से मेले में पहुंचे लोग- तिलवाड़ा पशु मेले में देश के विभिन्न स्थानांे से बड़ी संख्या में मेलार्थी पहुंचे है। मेलार्थियों ने मेले में घूम फिरकर पशुओं को निहारा। मेले में लगी दुकानों पर मोल भाव करने के साथ जरूरत के सामान की खरीदारी की। वहीं आईसक्रीम, मिठाई, चाटपकौड़ी खाने का आनंद उठाया। सुबह एवं शाम के समय घुड़दौड़ मैदान पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इन्होंने अश्वपालकों की रेस देखने का आनंद उठाया। वहीं मेले में पहुंचे पशु व्यापारियों ने पशुओं का मोल भाव किया। 
मतदाता जागरूकता की जानकारी दीः स्वीप के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता के तहत जिला स्तरीय स्वीप टीम के प्रतिनिधि हितेश मूंदड़ा मंे मेलार्थियांे को मतदाता जागरूकता का संदेश का देते हुए लोकसभा चुनाव मंे 29 अप्रैल को मतदान करने की अपील की। उन्हांेने काजलिया ऊंट के जरिए आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया।




शुक्रवार, 29 मार्च 2019

मिड डे मील खाद्यान्न परिवहनकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बाड़मेर, 29 मार्च। मिड डे मील खाद्यान्न परिवहन में अनियमितताएं सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारम्भिक शिक्षा ने परिवहनकर्ता के खिलाफ धोरीमन्ना पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारम्भिक शिक्षा धोरीमन्ना मदन लाल पिगोलिया की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक धोरीमन्ना थानाधिकारी से दूरभाष पर मिड डे मील खाद्यान्न परिवहन कर्ता स्वरूप सिंह पुत्र जीवराज सिंह निवासी राणासर कल्ला के धोरीमन्ना स्थित गोदाम पर गेहूं की कालाबाजारी होने की शिकायत पर कमेटी गठित करके जांच कराई गई। इसमें जिला रसद अधिकारी की ओर से गठित टीम एवं पुलिस टीम शामिल रही। जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आई। इस दौरान केवीएसएस के मुख्य व्यवस्थापक ने 29 मार्च को पत्र लिखकर बताया कि धोरीमन्ना, सेड़वा, गुड़ामालानी के समस्त विद्यालयों में खाद्यान्न परिवहन के लिए 04 फरवरी 19 से अनुबन्ध किया गया था। अनुबंध की शर्तो के अनुसार परिवहनकर्ता खाद्यान्न सम्बन्धित विद्यालयों तक पहुंचाएगा। साथ ही संस्था को उसकी भरपाई प्रस्तुत करेगा। अनुबंध की शर्तो के अनुसार राष्ट्रीय पोषाहार में वितरित होने वाली सामग्री के अवैध बेचान, गबन एवं कालाबाजारी के लिए परिवहकर्ता खुद जिम्मेदार होगा। समिति की ओर से 27 एवं 28 मार्च को गोदामों की जांच की गई। जिसमे कॉपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड की सूचना के अनुसार गोदामों में गेहूं का कुल स्टॉक 1102.70 किवंटल होना चाहिए। जबकि गोदामों के भौतिक सत्यापन के अनुसार 2127 गेहूं के कट्टे पाए गए। जो प्रति कट्टा 50 किलोग्राम भराव क्षमता के अनुसार कुल 1063.50 किवंटल गेहूं पाया गया। जो 39.20 किवंटल गेहूं कम पाए गए वो परिवहनकर्ता की ओर कालाबाजारी में बेचा जाता साबित होता है। इसी तरह चावल का कुल स्टॉक 264.72 किवंटल होना चाहिए। जबकि गोदामों के भौतिक सत्यापन में 564 कट्टे चावल पाए गए। जो प्रति कट्टा 50 किलोग्राम की भराव क्षमता के अनुसार 282 किवंटल चावल होना पाया गया।  स्टॉक से अधिक 17.28 किवंटल चावल कालाबाजारी के रखा जाना प्रतीत होता है। इसके अलावा कट्टों की सिलाई की मशीन एवं खाली कट्टे मिलना भी कालाबाजारी होने को साबित करता है। पुलिस ने इस संबंध में भड़स 420, 406,468,471 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एरिया एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त


                बाड़मेर, 29 मार्च। दंड प्रक्रिया संहिता 1973 ( 1974 का केन्द्रीय अधिनियम संख्या-2) की धारा 21 सपठित धारा 32 मंे प्रदत शक्तियांे का प्रयोग करते हुए विधि एवं विधिक कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर एरिया मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एसएसटी,एफएसटी प्रभारी के रूप मंे नियुक्त किए गए अधिकारियांे को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए इन अधिकारियांे को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के साथ संबंधित क्षेत्रांे मंे प्रयोग के लिए दंड संहिता प्रक्रिया 1973 के अधीन कार्यपालक मजिस्ट्रेट की समस्त शक्तियां प्रदान की गई है।

शनिवार एवं रविवार को खुले रहेंगे कोष एवं उपकोष कार्यालय


                बाड़मेर, 29 मार्च। वित्त विभाग के निर्देषानुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 की समाप्ति पर शनिवार एवं रविवार को अवकाष के दिनांे मंे समस्त कोष एवं उपकोष कार्यालय खुले रहेंगे। इस दौरान आम दिनांे की तरह सामान्य कार्य संपादित किया जाएगा।
                कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि 31 मार्च को दोपहर 3 बजे तक कोष एवं उपकोष कार्यालयों मंे राजकीय कार्यालयों, निर्माण खंडों के ऑनलाईन बिल तथा पी. डी. खातों की पेमेन्ट एडवाईस हस्ताक्षरित हार्ड प्रति के साथ स्वीकार किए जाएंगे। उनके मुताबिक सभी राजकीय दावों आक्षेपित के अतिरिक्त को संबंधित कोषालय, उपकोषालय के जरिए 6 बजे तक आनलाइन भुगतान के लिए बैंक को भेजा जाएगा। उन्हांेने बताया कि मैन्युअल राजस्व प्राप्तियों के लिए एजेंसी बैकों की डेजीगनेटेड शाखाएं 30 मार्च को 8 बजे तक एवं 31 मार्च को 6 बजे तक खुली रहेगी। समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उनकी ओर से कोषालय एवं उप कोषालय को भिजवाए गए बिलों का पारित, आक्षेपित बिलों से मिलान कर यह सुनिश्चित किया जाए कि यदि किसी बिल का भुगतान नहीं हुआ है तो अविलम्ब संबंधित कोषालय, उपकोषालय से वित्तीय वर्ष 2018-19 के अंतिम कार्य दिवस को कार्यालय समय में ही संपर्क कर बिल की स्थिति ज्ञात कर उसका निस्तारण करवाएं। कोषाधिकारी बारहठ ने बताया कि निर्धारित अवधि में बिल कोषालय में प्रेषित नहीं करने अथवा आक्षेपित बिलों का समय पर निस्तारण नहीं किए जाने एवं उपलब्ध बजट का समय पर निर्धारित नियमों एवं निर्देशो के अन्तर्गत उपयोग नहीं किए जाने के लिए संबंधित आहरण वितरण अधिकारी व्यक्तिशः उतरदायी होगें। उन्हांेने बताया कि जिले मे समस्त आहरण वितरण अधिकारी अपने कार्यालय के समस्त राजकीय दावो कोे संबंधित कोष, उपकोष में 31 मार्च को दोपहर 3 बजे से पूर्व हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी के साथ भिजवाना सुनिश्चित करे। साथ ही वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए ऑनलाईन बजट 1 अप्रैल 2019 से ही विभागों को उपलब्ध होगा। ऐसे मंे माह मार्च 2019 देय माह अप्रैल 2019 केे वेतन बिल संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी की ओर से 1 अप्रैल से बनाने के साथ संबंधित कोष, उप कोष कार्यालय मंे भुगतान के लिए 1 अप्रैल से प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

ईवीएम मंे इस्तेमाल होने वाले मतपत्रांे के मुद्रण संबंधित निर्देश जारी


                बाड़मेर, 29 मार्च। निर्वाचन विभाग ने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन मंे इस्तेमाल होने वाले मतपत्रांे के मुद्रण संबंधित निर्देश जारी किए है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने इसकी पालना सुनिश्चित करते हुए मतपत्र मुद्रण करवाने के निर्देश दिए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन मंे इस्तेमाल होने वाले मतपत्र के अंत मंे हिन्दी मंे इनमें से कोई नहीं एवं इसके सामने नोटा का सिम्बल मुद्रित किया जाएगा। उनके मुताबिक एक निर्वाचन क्षेत्र मंे एक ही नाम के दो उम्मीदवार होने की स्थिति मंे मतदाताआंे की भ्रांति दूर करने की दृष्टि से भारत निवार्चन आयोग के डाक मत पत्र एवं ईवीएम की बैलेटिंग यूनिट पर प्रदर्शित किए जाने वाले मतपत्रांे मंे प्रचलित दिशा-निर्देशांे के साथ-साथ चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का फोटो मुद्रित करने के निर्देश दिए है। उम्मीदवार का फोटो मतपत्र पर उसके नाम के सामने दांए हाथ की ओर से नाम एवं उनको आवंटित चुनाव चिन्ह के मध्य मुद्रित किया जाएगा। उम्मीदवार की फोटो का आकार 2 सेमी गुना 2.5 सेमी का होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थियांे को अधिसूचना से तीन माह पहले की पूर्ववर्ती अवधि के दौरान लिया गया अपना नवीनतम फोटो प्रस्तुत करना होगा। फोटो साधारण पोशाक मंे होना चाहिए। वर्दी मंे फोटो की अनुमति नहीं है। इसके अलावा टोपी, हेट एवं गहरे रंग के चश्मे के साथ फोटो देने से बचना चाहिए। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियांे की सूची 12 अप्रैल को तैयार होने के तुरंत बाद मतपत्रांे के मुद्रण का कार्य प्रारंभ होगा। इस दौरान उम्मीदवारांे के नाम केवल हिन्दी एवं लोकसभा क्षेत्र का नाम अंग्रेजी भाषा मंे मुद्रित होगा।

लोकसभा चुनाव के लिए सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त


                बाड़मेर, 29 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव करवाने के लिए सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक श्री ओ. टी. चिंगमैक चांग एवं श्री राजेश कुमार को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां


                बाड़मेर, 29 मार्च। लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप के तहत 31 मार्च से 20 अप्रैल तक विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियांे का आयोजन होगा।
                स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि 31 से 3 अप्रैल तक तिलवाड़ा पशु मेले मंे मारू स्वीप संध्या का आयोजन होगा। इसकी थीम मीठा बोल रहेगी। इसी तरह 5 अप्रैल को नाचे स्वीप, स्वीप नाचे गावे थीम आधारित मारू स्वीप संध्या का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि 6 अप्रैल को स्वीप रो रंग रंगोली प्रतियोगिता, 7 को वीवीपेट का मांडणा थीम पर मांडणा, 8 को लिखो ना नीला बटन थीम पर निबंध प्रतियोगिता, 9 अप्रेल को बीयू, सीयू क्या है पिरामिड प्रतियोगिता, 10 को बीप सुणीजे मेहंदी मंे थीम आधारित मेहंदी प्रतियोगिता, 11 को विचार मंथन ईवीएम रो पोस्टर प्रतियोगिता, 12 को वोटा री बांता स्वीप काव्य रचना, 13 को आपा सगला फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, 14 को चोखो रंग चुनाव रो चित्रकला प्रतियोगिता, 15 को मारू का सवाल प्रश्नोतरी, 16 को हिलमिल साथा चालां थीम आधारित आंगनबाड़ी रैली, 17 अप्रैल को लाल नीला बटन रो खेल हस्ताक्षर अभियान, 18 अप्रैल को मारू देवें पीला चावल, वो थे करजो सावल हस्ताक्षर अभियान, 19 को चोखो कुण स्वीप हथाई, 20 को मत री कीतल स्वीप रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। रतनू ने बताया कि इन गतिविधियांे के आयोजन के लिए जिला स्तर पर पंचायत प्रसार अधिकारी ओंकारदान 9799436645 एवं डा. रामेश्वरी चौधरी  8209827812, 9413308495 को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इस बारे मंे विस्तृत जानकारी के लिए इनसे दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव में उपयोग होने वाले वाहनों के लिए जारी होंगे 6 रंगों के परमिट


निर्वाचन आयोग ने दिए लोकसभा चुनाव के दौरान वाहनो के दुरूपयोग को रोकने के निर्देश

                बाड़मेर, 29 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को लोकसभा आम चुनाव-2019 के दौरान चुनाव प्रचार-प्रसार अवधि में उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार, चुनाव सामग्री पहुंचाने के उपयोग में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रंग के परमिट जारी करने के निर्देश दिए हैं।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान जारी किए जाने वाले यह परमिट 9’6 इंच आकार के होंगे। साथ ही संबंधित वाहन के विंड स्क्रीन पर इस तरह चिपकाए जाएंगे जो कि आसानी से दिखाई दे सकें। उनके मुताबिक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले वाहनों के परमिट नीले रंग के होंगे। यह परमिट जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से जारी किए जाएंगे। इसी तरह चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी एवं उनके कार्यकर्ता की ओर से चुनाव प्रचार अवधि के दौरान प्रचार अभियान में उपयोग लिए जाने वाले वाहनों के परमिट हरे रंग के होंगे। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं उनके कार्यकर्ता द्वारा मतदान दिवस के दिन उपयोग में आने वाले वाहनों के पीले रंग के परमिट जारी किए जाएंगे तथा यह परमिट संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की ओर से जारी किए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी तीन रंग के परमिट जारी करेंगे : लोकसभा चुनाव के दौरान धारा 77(1) के अन्तर्गत स्टार प्रचारकों की ओर से चुनाव प्रचार में उपयोग में जाए जाने वाले वाहन परमिट का रंग लाल होगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा चुनाव प्रचार में उपयोग लाए जाने वाले वाहनों के परमिट का रंग बैंगनी होगा। इसी तरह मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की ओर से चुनाव प्रचार सामग्री के वितरण के काम के लिए उपयोग में आने वाले वाहनों के परमिट सफेद रंग के होंगे। इन तीनों श्रेणी के पदाधिकारियों के वाहनों के परमिट मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केन्द्रांे की सूची का प्रकाशन


                बाड़मेर, 29 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के लिए बाड़मेर जिले की सात विधानसभा क्षेत्रांे के मतदान केन्द्रांे का प्रकाशन कर दिया गया है।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 2194 मतदान केन्द्र हैं। इसमंे शिव विधानसभा क्षेत्र मंे 402, बाड़मेर 291, बायतू 329, पचपदरा 243, सिवाना 277, गुड़ामालानी 326 मतदान केन्द्र मंे शामिल है। उन्हांेने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार पचपदरा विधानसभा क्षेत्र मंे 126 राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालक पटवार घर के पास पचपदरा को 126 श्रीमती भंवरी देवी सोहनराज सालेचा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय पचपदरा के भवन मंे परिवर्तित किया गया है।

चुनाव में अधिग्रहित वाहनों एवं कार्मिकों का भुगतान ऑनलाईन होगा


               बाड़मेर, 29 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2019 मंे लगे मतदान कार्मिकों, मतगणना कार्मिकों एवं अन्य दलों के कार्मिकों को तथा मतदान के लिए अधिग्रहित किए जाने वाले वाहनों के किराये इत्यादि का भुगतान पे-मैनेजर के माध्यम से ऑनलाईन किया जाएगा।
                प्रभारी अधिकारी भुगतान प्रकोष्ठ एवं कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि वाहनों का ऑनलाईन भुगतान प्राप्त करने के लिए वाहन स्वामी वाहन के रजिस्ट्रेशन की प्रति, वाहन चालक के लाईसेंस की प्रति एवं अपने बैंक का नाम मय ब्रांच एवं आईएफएस कोड मय खाता संख्या के लिए बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटो प्रति, केंसिल चैक  वाहन की लॉगशीट के साथ संलग्न करेंगे। वाहन स्वामी वाहन को सुपुर्द करते समय उक्त कागजात उपलब्ध कराएंगे, ताकि चुनाव समाप्ति के पश्चात्् वाहन को रिलीज करने के समय उनके किराये आदि का भुगतान ऑनलाईन किया जा सके। बारहठ ने बताया कि लोकसभा चुनाव मंे मतदान, मतगणना एवं अन्य व्यवस्थाओं में नियुक्त कार्मिकों को भी पुर्व की भांति ऑनलाईन भुगतान किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी अपनी  एम्पलोई आईडी, ऑफिस आईडी, बैंक का नाम मय ब्रांच एवं आईएफएस कोड मय खाता संख्या का विवरण यात्रा भत्ता बिल में अंकित करेंगे। उन्होनें बताया कि मतदान दलों में लगे कार्मिकों से द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान उक्त यात्रा बिल पूर्ण करवाए जाने की प्रकिया सम्पादित करवाई जाएगी।

मतदान एवं पीठासीन अधिकारी पूर्ण गंभीरता से चुनाव प्रशिक्षण प्राप्त करें : गुप्ता


बाड़मेर जिला प्रशासन की पहल, येलो पेपर चेकलिस्ट से होगी लोकसभा चुनाव मंे सहुलियत

                बाड़मेर, 29 मार्च। मतदान एवं पीठासीन अधिकारी पूर्ण गंभीरता से लोकसभा चुनाव संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करें। किसी प्रकार की शंका होने पर मास्टर टेªनर्स एवं अन्य अधिकारियांे से पूछकर उसका समाधान अवश्य करें। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को इंजीनियरिंग महाविद्यालय,जालीपा मंे  प्रथम मतदान अधिकारियांे एवं पीठासीन अधिकारियांे के लोकसभा चुनाव संबंधित प्रशिक्षण के दौरान संभागियांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि मतदान दिवस के दौरान मतदान प्रक्रिया संपादित करवाने मंे सहुलियत हो, इसके लिए येलो पेपर चेकलिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान संपन्न होने के बाद चेकलिस्ट को ईवीएम वीवीपेट के साथ जमा करानी है। इसके बारे मंे प्रशिक्षण के दौरान भी विस्तार से बताया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी संभागी मन मंे किसी तरह के सवाल लेकर नहीं जाए, बल्कि उसका जवाब लेकर जाए। इस दौरान उन्हांेने लोकसभा चुनाव से जुड़े विविध पहलूआंे की विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने संभागियांे से व्यवस्थाआंे के बारे मंे जानकारी लेने के साथ येलो पेपर चेकलिस्ट के बारे मंे बातचीत करते हुए उनका शंका समाधान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने प्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध करवाने गए खाने की गुणवत्ता को भी परखा। उन्हांेने प्रशिक्षण के दौरान समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी एवं अन्य मास्टर टेªनर्स ने मतदान अधिकारियांे को लोकसभा चुनाव संबंधित प्रशिक्षण के दौरान पावर पांइट प्रजेटेशन के जरिए निर्वाचन प्रक्रिया के बारे मंे जानकारी दी।





गुरुवार, 28 मार्च 2019

बाड़मेर मंे लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम एवं वीवीपेट का प्रथम रेंडमाइजेशन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे की मौजूदगी मंे हुआ रेंडमाइजेशन

                बाड़मेर, 28 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता एवं राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे की मौजूदगी मंे गुरूवार को एनआईसी मंे लोकसभा चुनाव मंे इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनांे का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गयज्ञं
                जिला मुख्यालय पर ईएफएस साफ्टवेयर के माध्यम से बीयू, सीयू एवं वीवीपेट का आनलाइन विधानसभा वार प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव मंे उपयोग मंे लाने वाली ईवीएम एवं वीवीपेट शुक्रवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारियांे एवं राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे की मौजूदगी मंे वेयरहाउस से राजकीय महाविद्यालय मंे विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम मंे स्थानांतरित की जाएगी। बाड़मेर जिले मंे लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए 2523 बीयू, 2523 सीयू एवं 2855 वीवीपेट का रेंडमाइजेशन किया गया है। उन्हांेने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम एवं वीवीपेट रखने के लिए अलग-अलग स्थान तय किया गया है। विधानसभा क्षेत्र से संबंधित ईवीएम एवं वीवीपेट सूची के अनुसार नंबरों का मिलान करने के बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारियांे की उपस्थिति मंे पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के साथ संबंधित स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। इस दौरान सफलतापूर्वक रेंडमाइजेशन होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने राजनीतिक दलांे के पदाधिकारियों को एक-एक छायाप्रति उपलब्ध कराई गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, पीताम्बरदास डलोरा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधि सोहनलाल चौधरी, देवीलाल कुमावत, राजेन्द्र कुमार, नानकदास धारीवाल उपस्थित रहे। इस दौरान राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे को लोकसभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के बारे मंे भी विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।


2 अप्रैल से शुरू होगी नाम निर्देशन प्रक्रिया, 29 अप्रैल को मतदान


लोकसभा चुनाव 2019
लोकसभा चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम, 2552 बूथों पर होगा मतदान

                बाड़मेर, 28 मार्च। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के लिए 2 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव करवाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के लिए 2 से 9 अप्रैल तक प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इस दौरान 7 अप्रैल को रविवार होने के कारण राजकीय अवकाश रहेगा। उनके मुताबिक 10 अप्रैल को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे उम्मीदवारांे की उपस्थिति मंे नामांकन पत्रांे की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके उपरांत 11 एवं 12 अप्रैल को निर्धारित समय तक नामांकन पत्र वापिस ले सकेंगे। उन्हांेने बताया कि 12 अप्रैल को लोकसभा चुनाव मंे खड़े उम्मीदवारांे की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। बाड़मेर जिले के सात एवं जैसलमेर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र के 2552 मतदान केन्द्रांे पर 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसमंे बाड़मेर जिले के 2194 मतदान केन्द्र शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव संपादित करवाने के लिए 247 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है। इस बार सेक्टर अधिकारियों के वाहनों पर जीपीएस लगा होगा। इसके जरिए ईवीएम एवं वीवीपेट का परिवहन होगा। गुप्ता ने बताया कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारांे को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित समाचार पत्रांे एवं टीवी चैनलांे मंे इस आशय की सूचना प्रकाशित एवं प्रसारित करवानी होगी। उनके मुताबिक मत पत्रों पर उम्मीदवारों के फोटो उसके नाम और चुनाव चिन्ह के बीच में 2.5 सेंटीमीटर के आकार में अंकित किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज का फोटो देना होगा।
वोटर पर्ची मतदान के लिए पहचान का आधार नहीं : लोकसभा चुनाव मंे इस बार मतदाता वोटर पर्ची के आधार पर मतदान नहीं कर पाएंगे। इसके लिए मतदाताआंे को अपने साथ वोटर कार्ड अथवा निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित अन्य 11 दस्तावेजांे मंे से एक दस्तावेज अपनी पहचान को साबित करने के लिए लाना होगा।
दिव्यांग मतदाताआंे के लिए विशेष प्रबंध : लोकसभा चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदाताआंे को मतदान केन्द्रांे तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। उनको राजकीय वाहनांे से मतदान केन्द्रांे पर पहुंचाने के साथ ट्राइ साइकिलांे एवं रेम्प की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...