रविवार, 6 जनवरी 2019

स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें : गुप्ता


राजकीय चिकित्सालय मंे दस दिन मंे वेंटिलेटर सुविधा प्रारंभ करने के निर्देश

                बाड़मेर, 06 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान बाड़मेर जिले मंे स्वाइन फ्लू की स्थिति एवं इसकी रोकथाम की तैयारियांे की समीक्षा की। उन्हांेने स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाये जाने पर तत्काल संपर्क में आए समस्त व्यक्तियों एवं आसपास रहने लोगों की स्क्रीनिंग की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि समस्त चिकित्सालयांे मंे पर्याप्त मात्रा मंे स्वाइन फ्लू से संबंधित दवाइयां उपलब्ध रहें। उन्हांेने आमजन को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने राजकीय चिकित्सालय एवं अन्य समस्त चिकित्सालयांे मंे उपलब्ध सेवाआंे की विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने कहा कि समस्त चिकित्साधिकारियांे को निर्देशित किया जाए कि उनके यहां स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीज के आने पर वरिष्ठ अधिकारियांे एवं जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष पर सूचना दें। इस दौरान डा.प्रीत मोहिन्दरसिंह ने बताया कि जिले मंे इस वर्ष अब तक स्वाइन फ्लू के आठ मामले सामने आए है। उन्हांेने बताया कि शनिवार को दो नए मामले सामने आए। इसमंे एक को जोधपुर रेफर किया गया है। जबकि एक बच्चे का बाड़मेर चिकित्सालय मंे उपचार चल रहा है। उन्हांेने बताया कि जिले मंे स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। प्रभावित इलाकांे मंे टेमी फ्लू के वितरण के साथ काढ़ा पिलाया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि इसके उपचार के लिए टेमी फ्लू सिर्फ राजकीय चिकित्सालयांे मंे ही उपलब्ध है। प्रमुख चिकित्साधिकारी संजीव मितल ने राजकीय चिकित्सालय मंे आइसोलेशन वार्ड के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि मरीजांे के संपर्क आने वाले चिकित्साकर्मियांे को भी मास्क, गोगल्स वगैरह उपलब्ध कराए जा रहे है। जिला कलक्टर गुप्ता ने प्रमुख चिकित्साधिकारी को आगामी दस दिनांे मंे राजकीय चिकित्सालय मंे वेंटिलेटर की सुविधा प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने आमजन से जुकाम, बुखार, खांसी, नाक बहने जैसे लक्षण पाये जाने पर तत्काल निकटवर्ती अस्पताल में जाकर चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराने की अपील की है। इधर, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयांे मंे प्रतिदिन होने वाली प्रार्थना सभाआंे मंे खांसी एवं जुकाम के लक्षण वाले विद्यार्थियांे को शामिल नहीं किया जाए। इसके अलावा प्रार्थना सभा मंे छात्रांे के मध्य एक-एक मीटर की दूरी रखी जाए। इस दौरान डीपीएम सचिन भार्गव, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी, आईटी इंचार्ज श्रवण कुमार बामणिया उपस्थित रहे।
लक्षण प्रतीत होते ही तत्काल परामर्श लें : गले में दर्द, नाक बहने और तेज बुखार स्वाइन फ्लू के लक्षण है। स्वाइन फ्लू के लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सकों से परामर्श लिया जाए।
क्या बरतें सावधानियां : अपने हाथांे को बार-बार साबुन से धोएं। आसपास के वातावरण को साफ रखें। छीकतें एवं खांसते समय टीश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। टीश्यू पेपर को कचरा पात्र मंे डाले। मास्क का प्रयोग करें। टीश्यू पेपर एवं मास्क उपयोग के बाद जला देवें। भीड़भाड़ वाली जगह पर नहीं जाएं। रोगी से कम से कम एक मीटर दूर रहें।
स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष : जिला मुख्यालय पर स्वाइन फ्लू संबंधित जानकारी देने के लिए नियंत्रण कक्ष 02982-231061,230462 पर सूचना दी जा सकती है।


शनिवार, 5 जनवरी 2019

शिक्षक निष्ठा से करावे शिक्षण- देदवाल

बाड़मेर, 05 जनवरी। समाज ने अपनी धरोहर शिक्षकों को सौंपी है जिसको निष्ठा से शिक्षण करवाते हुए उनमें शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कारिक एवं नैतिक गुणों का ज्ञान करवाने हेतू  शिक्षक पूर्ण निष्ठा ने पर्यासरत रहे। तरूण विद्या मंदिर में नवनियुक्त शिक्षकों के लिए आयोजित दस दिवसीय इंडेक्शन प्रशिक्षण शिविर में नवनियुक्तों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कन्हैयालाल देदवाल ने यह बात कही।
शिविर में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जेतमालसिंह ने अपने उद्बोधन में विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बारें में जानकारी दी ओर दस दिवसीय शिविर में रहकर नवाचारों से रूबरू होने की बात कही।
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक निदेशक नानकचन्द चन्द्रोदय ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए समाज में शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हूए कहा कि एक बालक का प्रथम गुरू माता-पिता तथा लौकिक गुरू शिक्षक होता है। इस तरह आदर्श समाज निर्माण में माता-पिता की तरह ही शिक्षक का दायित्व भी महत्वपूर्ण होता है तथा शिक्षक ही देश के भावी कर्णधार है। 
सन्दर्भ व्यक्ति खेताराम सेजु ने शिक्षकों के प्रशिक्षण की मंशा के बारे में जानकारी देते बताया कि प्रशिक्षण से शिक्षकों के लीडरशिप, विद्यालय मेनेजमेन्ट के गुणों का विकास होगा।
शिविर व्यवस्थापक दीपक ठक्कर ने शिविर की व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान शिविर सह व्यवस्थापक देवेन्द्र अवस्थी, सवाईसिंह, नरेन्द्र कुमार चौधरी एवं केआरपी गोपसिंह, मोहनसिंह, चुन्नीलाल, प्रेम व्यास, जगदीश कुमार, गणपतलाल, सुरेश कुमार आदि उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन घमण्डाराम कडवासरा द्वारा किया गया।  

जिला स्तरीय जन सुनवाई 10 को

बाड़मेर, 05 जनवरी। आमजन की समस्याओं के समाधान एवं परिवेदनाएं सुनने के लिए 10 जनवरी को जिला स्तरीय जन सुनवाई आयोजित होगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कालुराम ने बताया कि आम जन की समस्या के समाधान व परिवेदनाओं की सुनवाई 10 जनवरी कोे प्रातः 10 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र में की जाएगी। उन्होने बताया कि इसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

निर्वाचन व्यय से संबंधित लेखों के अंतिमीकरण के संबंध मंे बैठक सोमवार को


                बाड़मेर, 05 जनवरी। विधानसभा आम चुनाव 2018 के अन्तर्गत चुनाव लड़ने वाले अभ्यथिर्यो की ओर से निर्वाचन व्यय से संबंधित लेखो का अंतिमीकरण कर प्रस्तुत करने से पूर्व उनसे संबंधित लेखा समाधान बैठक का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हॉल मंे होगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उक्त बैठक में व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा दल सहित चुनाव लडने वाले अभ्यर्थी, अभिकर्ता उपस्थित रहेगें। इस दौरान निर्वाचन व्यय से संबंधित अन्तिम लेखे प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पर विचार विमर्श करते हुए समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार चुनाव लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों को चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिवस के भीतर अपने लेखे जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करने अनिवार्य है। इन लेखांे के साथ निर्वाचन से संबंधित व्यय के लिए खोले गये बैंक खाते का विवरण एवं शपथ पत्र भी प्रस्तुत करना आवश्यक है।

विकास योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग को जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त

बाड़मेर, 05 जनवरी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिलों में विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन, समन्वय एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिलावार प्रभारी मंत्री नियुक्त किए हैं। प्रभारी मंत्रियों की इन नियुक्तियों से विकास कार्यों को ओर गति मिलेगी तथा प्रदेश में गुड गवर्नेंस का उद्देश्य साकार हो सकेगा।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार बी.डी. कल्ला को जैसलमेर एवं बाड़मेर,शांति कुमार धारीवाल को जयपुर, परसादीलाल मीणा को झुंझुनूं, मास्टर भंवरलाल मेघवाल को उदयपुर, लालचंद कटारिया को पाली तथा जोधपुर, रघु शर्मा को सीकर, प्रमोद जैन भाया को अजमेर तथा  विश्वेन्द्र सिंह को करौली और धौलपुर का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। इसी तरह हरीश चौधरी को दौसा, रमेशचंद मीणा को झालावाड़ और बारां, उदयलाल आंजना को राजसमंद, प्रतापसिंह खाचरियावास को कोटा एवं बूंदी, शाले मोहम्मद को चित्तौड़गढ़ तथा प्रतापगढ़, गोविंद सिंह डोटासरा को श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़, श्रीमती ममता भूपेश को अलवर, अर्जुन सिंह बामनिया को भीलवाड़ा, भंवर सिंह भाटी को जालोर और सिरोही, सुखराम विश्नोई को नागौर, अशोक चांदना को भरतपुर, टीकाराम जूली को टोंक एवं सवाई माधोपुर,  भजनलाल जाटव को बीकानेर, राजेन्द्र सिंह यादव को बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर तथा डॉ. सुभाष गर्ग को चूरू जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 20 जनवरी तक चलेगा काम मांगों विशेष अभियान

बाड़मेर, 05 जनवरी। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नवीन जॉब कार्ड जारी करने, जारी जॉब कार्ड का सत्यापन के लिए 20 जनवरी तक प्रत्येक ग्राम मुख्यालय पर काम मांगों का विशेष अभियान के रूप में दो दिवसीय रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा। 
       जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि रोजगार दिवस के दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत फार्म नंबर 6 उपलब्ध कराने के साथ उसकी दिनांकित रसीद भी आवश्यक रूप से आवेदनकर्ता को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वंचित ग्रामीण परिवार जो अकुशल कार्य करने के इच्छुक है को नवीन जॉब कार्ड जारी किए जाएंगे। दो दिवसीय शिविर के पश्चात प्रत्येक गुरूवार को नियमित रूप से रोजगार दिवस मनाया जाना सुनिश्चित करने एवं रोजगार दिवस की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश प्रदान किए हैं। उन्होेंने बताया कि किसी भी स्तर पर योजना के क्रियान्वयन में कौताही पाई जाती है तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि विशेष शिविरों के दौरान श्रमिकों को महात्मा गांधी नरेगा योजना से संबंधित अधिकारों की जानकारी देने, रोजगार के इच्छुक परिवारों को फार्म नं. 6 भरवाकर रसीद प्रदान करने श्रमिकों के जॉबकार्ड पंजीकरण, संशोधन एवं अपडेशन करने, प्राप्त शिकायतों को निस्तारण, प्रगतिरत एवं पूर्ण कार्यों पर नागरिक सूचना बोर्ड लगाने, योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सहित श्रमिक कल्याण मण्डल की ओर संचालित शुभ शक्ति योजना, कौशल विकास योजना, भविष्य सुरक्षा योजना, हिताधिकारी सामान्य एवं दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने के दशा में सहायता योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अनेक श्रमिकों के हितार्थ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। 

मतदाता जागरूकता फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष के हो चुके युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं

बाड़मेर, 05 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शनिवार को सूचना केन्द्र मंे मतदाता जागरूकता फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। गुप्ता ने फोटो प्रदर्शनी मंे लगाए गए विभिन्न पैनलों का अवलोकन करते हुए इसको आमजन को मतदान के लिए जागरूक करने की दिशा में सराहनीय पहल बताया। 
     जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी जरूरी है। मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे लगाई गई फोटो प्रदर्शनी आमजन को मजबूत लोकतंत्र के विविध आयामांे से रूबरू कराएगी। उन्हांेने 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष के हो चुके युवाआंे से अपना नाम मतदाता सूची मंे जुड़वाने की अपील की। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने मतदाता जागरूकता तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के सन्दर्भ में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में 17 पैनलस् के जरिए प्रदर्शित किए गए चित्रों में मतदाता सूची में नाम सत्यापित किये जाने के लिए योग्यताएं एवं अयोग्यताएं, नया एवं त्रुटिरहित मतदाता फोटो पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया, बूथ लेवल अधिकारियों के दायित्व एवं कर्तव्य, निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध मतदाता संबंधी जानकारी प्राप्त करने सहित विभिन्न गतिविधियों के चित्रों का प्रदर्शन किया गया है। यह दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी रविवार तक सूचना केन्द्र में प्रातः 11 से सायं 6 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय, राजेश्वरी चौधरी, बाबूलाल संखलेचा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
लोकतंत्र के विविध रंगों से सजी मतदाता दिवस फोटो प्रदर्शनीः लोकतंत्र के शुरूआती दौर से मौजूदा सफर के विविध आयामांे को दर्शाती मतदाता दिवस फोटो प्रदर्शनी आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र है। भारत निर्वाचन आयोग की 25 जनवरी 1950 को हुई स्थापना के साथ शुरू हुआ सफर विभिन्न परिस्थितियांे से गुजरा। मतदान के लिए मत पत्र पर ठप्पे से इलेक्ट्रोनिक वोटिग मशीन के जरिए वोटिग की प्रक्रिया किसी अजूबे से कम नहीं रही। जिला मुख्यालय पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय मंे लगी फोटो प्रदर्शनी मंे लोकतंत्र के विविध रंगांे को दिखाया गया है। फोटो प्रदर्शनी मंे मतदाता बनने की योग्यता, तरीके, बूथ लेवल अधिकारी के दायित्व, पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कर्तव्य,मतदान प्रक्रिया, मत पत्रांे के मुद्रण, चुनावी प्रचार समेत विविध पहलूआंे को दर्शाया गया है। इसमंे बताया गया है कि 1950 के दौरान चुनाव प्रचार, मतदान एवं मतगणना किस तरह से होती थी। मौजूदा दौर मंे इसमंे क्या बदलाव आया। मतदाता फोटो प्रदर्शनी मंे मतदान दलांे की रवानगी, मत पत्रांे के मुद्रण, पंडित जवाहर लाल नेहरू की चुनावी सभा, तत्कालीन राज्यपाल ओ.पी.मल्होत्रा के मतदान करते हुए, श्रीमती गायत्री देवी के नामांकन दाखिले, तत्कालीन मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी, शिवचरण माथुर, तत्कालीन राज्यपाल एस.के.सिंह का मतदान करते हुए, मतदान से पूर्व अमिट स्याही के इस्तेमाल, मजबूत लोकतंत्र के लिए निःशक्तजनांे द्वारा मतदान करने, उंट गाड़ी एवं टेªक्टरांे के जरिए मतदान स्थलांे पर पहुंचने, गुलाबी नगरी मंे चुनावी अभियान, विदेशी दलांे के लोकतंत्र के उत्सव के निरीक्षण, मतदान की प्रक्रिया, 1967 एवं 1977 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की मतगणना, रूझान तथा परिणाम को दर्शाने वाली तस्वीरांे के साथ निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विविध पहलूआंे को दर्शाया गया है।
क्या है मतदाता बनने की योग्यता: मतदाता बनने के लिए भारत के नागरिक के साथ आयु पुनरीक्षण वर्ष की 1 जनवरी को 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक का संबंधित भाग, क्षेत्र मंे मामूली तौर पर निवासरत होना चाहिए। मतदाता सूची मंे नाम जुड़वाने के लिए बूथ लेवल अधिकारी के पास आवेदन किया जा सकता है। बीएलओ से मतदाता पहचान पत्र बनवाने, मतदाता सूची से जानकारी के लिए भी संपर्क किया जा सकता है।
मतदाता सूची बेवसाइट पर उपलब्ध: सभी निर्वाचन क्षेत्रांे की भागवार मतदाता सूची निर्वाचन विभाग की बेवसाइट पर उपलब्ध है। इस बारे मंे फोटो प्रदर्शनी के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई है।
कैसे बनाए पहचान पत्र: पहचान पत्र बनाने के लिए प्रपत्र-6 मंे रंगीन फोटो लगाकर संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय मंे संपर्क किया जा सकता है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आवेदन की जांच करने के बाद उसके सही पाए जाने पर मतदाता सूची मंे नाम जोड़ने के साथ पहचान पत्र जारी करेगा। यह पहचान पत्र बीएलओ के जरिए वितरित कराए जाएगा। मतदाता फोटो पत्र गुम अथवा नष्ट होने की स्थिति मंे डुप्लीकेट पहचान पत्र 25 रूपए जमा करवाकर फोटोग्राफी शिविर स्थल पर संबंधित व्यक्ति फोटो खिंचवाकर प्राप्त कर सकता है।


प्रभावी मोनेटरिंग के साथ अधिकाधिक श्रमिकांे को नियोजित करेंः गुप्ता

- प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे कम से कम एक सामुदायिक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश।

         बाड़मेर, 05 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शनिवार को मनरेगा एवं अन्य विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकास अधिकारियांे को नियमित रूप से प्रभावी मोनेटरिंग के साथ अधिकाधिक श्रमिकांे को नियोजित करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे एक से कम एक सामुदायिक कार्य आवश्यक रूप से प्रारंभ किया जाए। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि सबको रोजगार उपलब्ध करवाया जाए। उन्हांेने स्वीकृत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास अधिकारी ग्राम पंचायत वार विकास कार्याें की प्रगति की समीक्षा करें। मनरेगा मंे अधिकाधिक श्रमिकांे को नियोजित किया जाए। कोई भी ऐसी ग्राम पंचायत ऐसी नहीं रहनी चाहिए, जहां पर कार्य प्रारंभ नहीं हो। जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियांे से ग्राम पंचायतवार स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्याें की विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्याें को पूर्ण करवाने के लिए प्राथमिकता से मस्टररोल जारी किए जाए। उन्हांेने बकाया कार्याें के कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र पहुंचने पर तत्काल समायोजन किया जाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने विकास अधिकारियांे के पास आने वाले शिकायतांे का त्वरित निस्तारण करने के लिए कहा। इससे पहले जिला कलक्टर गुप्ता ने बैठक मंे उपस्थित कार्मिकांे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बेहतरीन कार्य करने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने काम मांगो अभियान के विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि श्रमिकांे को नियोजित करने के लिए तुरंत मस्टररोल जारी किए जाए। उन्हांेने कहा कि अधूरे कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए। उन्हांेने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, गुरू गोलवलकर समेत विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकास अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। अधिशाषी अभियंता भेराराम बिश्नोई ने जीयो टेगिंग के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह, लेखाधिकारी ताराचंद चौहान,सहायक सांख्यिकी अधिकारी नखताराम समेत विभिन्न पंचायत समिति के विकास अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 4 जनवरी 2019

ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक शनिवार को


                बाड़मेर, 04 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक शनिवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि इस बैठक मंे एजेंडे के मुताबिक सूचनाआंे के साथ समस्त विकास अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

कृषि आदान अनुदान की सूचियां निर्धारित समय पर तैयार करने के निर्देश


जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने किया रामसर उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण

                बाड़मेर, 04 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार रात्रि मंे रामसर उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्हांेने कृषि आदान अनुदान की सूचियां निर्धारित समय पर तैयार करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने उपखंड अधिकारी कार्यालय स्तर पर निष्पादित किए जा रहे राजस्व एवं अन्य कार्याें की जानकारी ली। उन्हांेने कार्मिकांे को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि संवत 2074 एवं 2075 की कृषि आदान की सूचियांे को प्राथमिकता से तैयार किया जाए। ताकि ग्रामीणांे को समय पर अनुदान राशि मिल सके। जिला कलक्टर गुप्ता ने मतदाता सूचियांे के पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे मंे जानकारी ली। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने अभिषेक चारण एवं तहसीलदार मोहनलाल ने संपादित किए जा रहे कार्याें एवं प्रगति के बारे मंे अवगत कराया।



15 सूत्रीय कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक 11 को


                बाड़मेर, 04 जनवरी। 15 सूत्रीय कार्यक्रम वर्ष 2018-19 के लिए त्रैमासिक समीक्षा व प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत कलस्टर बनाने के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए कलक्टर सभागर में शुक्रवार 11 जनवरी को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता कि अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है।
                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बजरंग लाल दीक्षित ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम वर्ष 2018-19 के लिए आवंटित लक्ष्यों के विरूद्व दिसम्बर माह तक अर्जित उपलब्धियों की त्रैमासिक समीक्षा एवं वर्ष 2018-19 के लिए बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम परिवर्तित नाम प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत कलस्टर बनाने के प्रस्तावों पर चर्चा उपरान्त बैठक में प्रस्ताव अनुमोदन किये जाने है।

शिक्षक समाज का दर्पण होता है - कन्हैया लाल देदवाल


शीतकालीन अवकाश में लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

                बाड़मेर, 04 जनवरी। शिक्षक समाज का दर्पण होता है। संस्था प्रधान अच्छा नेतृत्व देकर आदर्श विघालय का निर्माण कर सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक कन्हैया लाल देदवाल ने आज शुक्रवार को डाईट में चल रहे उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों के लीडरशीप दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक श्री देदवाल ने शिक्षक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में नेतृत्व से संबंधित जो भी आपको सिखाया जावे उसे आत्मसात कर शिक्षा एवं शिक्षण की गुणवता में सुधार लावे। उन्होने कहा कि एक संस्था प्रधान को प्रबंधकीय व्यवस्था में निरन्तर प्रयासरत रहना चाहिए जिससे कि क्षेत्र के बालको के शैक्षिक स्तर में सुधार होगा व आज के अबोध बालक कल सुसंस्कृत एवं योग्य नागरिक बनेंगे।
                शिविर में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जेतमाल सिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक आपस में एक दूसरे के अनुभवों को सीखते हुए अपने विद्यालयों के अच्छे वातावरण का निर्माण करेंगे। वरिष्ठ व्याख्याता मांगूसिंह राठौड़ ने कहा कि जिस संस्था का नेतृत्व उत्तम होगा उस विद्यालय की कार्य प्रणाली व समस्त व्यवस्थाएं भी अच्छी ही होगी। डाईट उपप्रधानाचार्य खेताराम ने बताया कि इस नेतृत्व प्रशिक्षण में आपसी इंटरेक्शन भी होना चाहिए ताकि एक दूसरे के अनुभवों का लाभ अर्जित किया जा सके। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक नानक चन्द चन्द्रोदय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण में नेतृत्व के गुण सीख कर शाला प्रबधन में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे।
                इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक रफीक खान मिरासी एवं साथियों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर आगन्तुकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता मांगूसिंह राठौड़ ने किया।




विद्यालयांे में 15 जनवरी को होगा इंट्रेक्टिव स्कूल एंगेजमेंट प्रोग्राम


युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए होगा परस्पर संवाद

                बाड़मेर, 04 जनवरी। युवा और नव मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से सरकारी एवं निजी विद्यालयांे में 15 जनवरी को परस्पर संवादात्मक स्कूली वचनबद्धता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इसके जरिए भावी मतदाताओं 15-17 आयु वर्ग के विद्यालय के छात्र-छात्राओं को निर्वाचन की पंजीकरण एवं मतदान प्रक्रिया के बारे में संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि वे 18 वर्ष की उम्र पूरी होते ही अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकें। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर के निर्वाचन अधिकारी चिन्हित् विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करेंगे। उन्हांेने बताया कि इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चिन्हित् विद्यालयों का भ्रमण करेंगे। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य एवं व्याख्याता भी छात्र-छात्राओं से संवाद कर चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देंगे। उनके मुताबिक स्कूलों में भ्रमण करने वाले अधिकारी इस दौरान प्रजेंटेशन कार्ड, फलैशकार्ड, निर्वाचन से जुड़े कंप्यूटर गेम, शॉर्ट फिल्म, फ्यूचर वोटर ऑफ इंडिया के बैजेज, हाउ टू रजिस्टर एंड वोट के ब्रोशर और मतदान से जुड़े पूछे जाने वाले प्रश्नों के साथ युवा मतदाताओं से रूबरू होंगे। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार दो चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम का प्रथम चरण 15 जनवरी और द्वितीय चरण जुलाई माह में होगा। उल्लेखनीय है कि युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यह मुहिम जनवरी, 2017 में शुरू की गई थी।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की प्रगति से रूबरू कराया


                बाड़मेर, 04 जनवरी। एलपीजी के जिला नोडल अधिकारी पीयूष कुमार सिंह ने पत्रकारांे को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की प्रगति से रूबरू कराया। इस दौरान इंडियन ऑइल आटो-एलपीजी अधिकारी अंकुश भार्गव भी मौजूद रहे।
                एलपीजी के जिला नोडल अधिकारी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि उज्ज्वला योजना के शुरुआत से लेकर अभी तक के प्रगति की जानकारी के साथ वर्तमान मे लॉंच हुई विस्तारित उज्ज्वला योजना-2 के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बताया कि पैट्रोलियम मंत्रालय, की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरुआत की गई। इसके तहत मार्च, 2019 तक बीपीएल परिवारों की महिला सदस्य को 5 ब्त्स् स्च्ळ कनेक्शन और मार्च 2020 तक अतिरिक्त 3 करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए 12,800 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। तीनों ऑइल कंपनियों ने अगस्त ’18 के दौरान 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जो की टार्गेट से 8 महीने पूर्व था। उनके मुताबिक पीएमयूवाई एक क्रांति है जिसने देश के गरीब घरों के रसोईघरों से धुएं को हटाकर उन्हें स्वच्छ ईंधन एलपीजी की सुलभता प्रदान की है और यह अब तक की सबसे बड़ी सामाजिक समावेश पहल में से एक है। उन्हांेने बताया कि प्रधान मंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की देश में स्वच्छ रसोई गैस की एक सार्वभौमिक पहुँच देने के लिए सभी गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन जारी करने का निर्णय लिया है। उन्हांेने बताया कि 18 दिसंबर 2018 तक तीनों ऑइल कंपनियों ने योजना के तहट सम्पूर्ण भारतवर्ष में 5.86 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन जारी किए। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर में  कुल 92535 संख्या में योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए गए है। इस योजना के तहत ऐसे लाभार्थी, जो गैस चूल्हा और पहली रिफिल की खरीद के लिए अग्रिम भुगतान नहीं कर सकते थे, उन्हें ऋण सुविधा प्रदान की गई थी। पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि बाड़मेर जिले मे तीनों ऑइल कंपनियों के सभी वितरकों को इस योजना का लाभ ग्राहकों तक पहुचाने की जिम्मेदारी दी गयी है।

खनि अभियंता ने किया निरीक्षण, अवैध खनन रोकने के निर्देश


                बाड़मेर, 04 जनवरी। जिला कलक्टर के निर्देश पर ग्राम आटी में अवैध खनन रोकने एवं त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर खनि अभियंता ने आटी गांव का भ्रमण किया। उन्हांेने यहां स्वीकृत 20 खनन पट्ट क्षैत्रों सहित एक निर्माण ठेकेदार की अल्पावधि अनुमति पत्र के क्षैत्र का निरीक्षण किया।
                खनि अभियंता गोरधनराम ने बतायरा कि यहां चार खनन पट्टा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त सीमा स्तम्भ को दुरस्त करने के लिए मौके पर ही खनन पट्टेधारियों को पांबद किया। साथ ही खनन पट्टा क्षैत्रो से बाहर कोई भी व्यक्ति अवैध खनन कार्य करता पाये जाये तो तुरन्त सूचना विभाग को देकर अवैध खनन रोकथाम मे सहयोग की अपील की गई। अवैध खनन रोकथाम के लिए सहायक खनि अभियंता बाडमेर एवं तकनिकी स्टाफ को निर्देश दिये गये। उन्हांेने बताया कि  क्रेशर क्षैत्रो से एवं आबादी क्षैत्र, रास्ते मे उडने वाली धुल की जानकारी ली तथा मौके पर ही धुल को रोकने के लिए क्रेशरो पर स्थानीय पानी स्प्रिकलर को चलाने एवं सभी खनन पट्टेधारियों को संयुक्त रूप से नियमित रूप से रास्ते पर भी पानी का छिडकाव करने के लिए पाबंद किया गया। खनि अभियंता गोरधनराम ने ग्रामीणांे से रूबरू होते हुए बताया कि क्षेत्र की 4 किमी कच्ची सड़क को पक्की बनाने हेतु खनन पट्टेधारियों की ओर से दी जाने वाली रायल्टी का 10 प्रतिशत अंशदान डीएमएफटी के माध्यम से बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि वाहनो के आवागमन से उडने वाली धुल से स्थाई रूप से राहत मिल सके।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे फोटो प्रदर्शनी शनिवार से


                बाड़मेर, 04 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे जिला मुख्यालय पर शनिवार से दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमंे निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विविध पहलूआंे को दर्शाया जाएगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता शनिवार को प्रातः 11 बजे सूचना केन्द्र मंे फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। यह फोटो प्रदर्शनी आमजन के अवलोकनार्थ 5 एवं 6 जनवरी को प्रातः 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। उन्हांेने बताया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। लोकसभा निर्वाचन के लिए एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 25 जनवरी 2019 के बीच बीएलओ संबंधित मतदान केन्द्र में उपस्थित रहकर मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति प्राप्त करेंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधित करवाने के लिए 25 जनवरी तक दावे आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे।

जनहित के फैसलांे के जरिए आम आदमी को मिलेगी राहत: चौधरी


                बाड़मेर, 04 जनवरी। जनहित के फैसलांे के जरिए आम आदमी को अधिकाधिक राहत पहुंचाने की दिशा मंे कार्य किया जाएगा। राज्य सरकार सभी चुनौतियांे का मुकाबला करते हुए जनहित को प्राथमिकता देगी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पत्रकारांे से बातचीत करते हुए यह बात कही।
                राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि आने वाले पांच साल आम आदमी के होंगे। धरातल पर वास्तविक रूप से काम करते हुए आम आदमी को राहत पहुंचाई जाएगी। उन्हांेने कहा कि अकाल की स्थिति का आंकलन किया गया है। कई गांवांे मंे अकाल की स्थिति का दुबारा आंकलन करने के निर्देश दिए गए है। राजस्व विभाग मंे पारदर्शिता को बढावा देने के साथ आमजन एवं किसान को राहत पहुंचाने की दिशा प्रयास किए जाएंगे। उन्हांेने कहा कि समयबद्व कार्याें के निस्तारण के साथ डिजिटलाइजेशन को प्राथमिकता दी जा रही हैं। राजस्व विभाग की ओर से नवीन पहल करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे खेल मैदान उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए भूमि चिन्हित कर आवंटित करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने कहा कि ऋण माफी के लिए राज्य सरकार की ओर से कमेटी गठित की गई है। ऋण माफी से सभी वर्गाें के किसानांे को लाभांवित किया जाएगा। उन्हांेने पत्रकारांे के साथ आमजन को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने का भरोसा दिलाया।

पारदर्शिता के साथ प्राथमिकता से आम आदमी को राहत पहुंचाएं: चौधरी


प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खेल मैदान के लिए राजस्व विभाग करेगा पहल

                बाड़मेर, 04 जनवरी। राजस्व से जुड़े मामलांे मंे पारदर्शिता को बढ़ावा देने के साथ आम आदमी को त्वरित राहत पहुंचाई जाएं। टीम के तौर पर कार्य करते हुए ईमानदारी के साथ जन कल्याणकारी योजनाआंे की क्रियान्विति सुनिश्चित करें। ताकि इसके बेहतर नतीजे सामने आ सके। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित राजस्व अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि प्रदेश मंे बाड़मेर जिले ने अकाल प्रबंधन की दिशा बेहतरीन कार्य किया है। उसी परंपरा को कायम रखते हुए पेयजल एवं चारे के पुख्ता इंतजाम करवाए जाए। इस कार्य मंे राजस्व विभाग की ओर से भी अपेक्षित समुचित सहयोग दिया जाए। चौधरी ने कहा कि राजस्व विभाग मंे पारदर्शिता को बढ़ावा देने के साथ आम आदमी के कार्य समय पर हो, इस दिशा मंे कार्य किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश के 11 जिलांे मंे राजस्व विभाग के डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया चल रही है। उन्हांेने कहा कि राजस्व कार्मिक वास्तविक रूप से गिरदावरी करते हुए किसानांे को राहत पहुंचाएं। गलत गिरदावरी होने से किसानांे को नुकसान होने के साथ उनका शासन से विश्वास उठता है। उन्हांेने पटवारियांे की भर्ती के साथ राजस्व कार्मिकांे की समस्या के यथासंभव समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे खेल मैदान का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि भूमि उपलब्ध नहीं होने की स्थिति मंे राजस्व विभाग की ओर भूमि आवंटन करते हुए नवीन पहल की जाए। ताकि युवाआंे को खेल मैदान उपलब्ध कराए जा सके। उन्हांेने राजस्व विभाग के कार्मिकांे से राजस्व शिविरांे के आयोजन के संबंध मंे सुझाव भेजने के लिए कहा, ताकि इन शिविरांे के जरिए आमजन को अधिकाधिक राहत पहुंचाई जा सके। उन्हांेने अधिकारियांे से सक्रिय भागीदारी के जरिए राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण करने का अनुरोध किया।
                इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि बाड़मेर जिले की परंपरा को कायम रखते हुए आम आदमी को अधिकाधिक राहत पहुंचाने की दिशा मंे कार्य करेंगे। उन्हांेने कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बेहतर अकाल प्रबंधन एवं राजस्व मंत्री की ओर से दिए गए निर्देशांे की क्रियान्विति सुनिश्चित की जाएगी। उन्हांेने साप्ताहिक बैठक के दौरान खेल मैदान के प्रकरणांे की नियमित रूप से समीक्षा करने एवं इसकी प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने राजस्व संबंधित चुनौतियांे एवं प्रगति के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि संवत 2075 की गिरदावरी के साथ रिपोर्ट भिजवाई गई है। इसमंे प्रभावित 3 लाख 17 हजार 841 किसानांे के लिए 432 करोड़ के मुआवजे की मांग की गई है। उन्हांेने बताया कि संवत 2074 के मुआवजे की राशि किसानांे के सीधे खातांे मंे स्थानांतरित की गई है। इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है। राजस्व अधिकारियांे को 15 जनवरी तक कृषि आदान-अनुदान की सूचियां भिजवाने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने अकाल राहत प्रबंधन, पेयजल, चारे, गौशालाआंे मंे पशु शिविर संचालित करने संबंधित कार्य योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि आगामी कुछ दिनांे मंे पेयजल के लिए स्थानांे को चिन्हित कर जिला स्तरीय समिति मंे अनुमोदन कर दिया जाएगा। इस दौरान जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व कार्मिक उपस्थित रहे। बैठक की शुरूआत मंे राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने अधिकारियांे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने राजस्व मंत्री बनने के बाद पहली मर्तबा बाड़मेर आने पर उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।





गुरुवार, 3 जनवरी 2019

वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि के आदेश जारी


                बाड़मेर, 03 जनवरी। राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के तहत वृद्धावस्था पेंशन की राशि में बढ़ोतरी के आदेश बुधवार को जारी कर दिए हैं। ये आदेश 01 जनवरी, 2019 से प्रभावी होंगे।
                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 75 वर्ष से कम आयु के वृ़द्धावस्था पेंशनर को अब 500 रुपए के स्थान पर 750 रुपए तथा 75 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धावस्था पेंशनर को 750 रुपए के स्थान पर एक हजार रुपए प्रतिमाह  वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिमण्डल ने अपनी पहली ही बैठक में वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी का यह निर्णय किया था।

जनवरी माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित


                बाड़मेर, 03 जनवरी। जिला मुख्यालय पर जनवरी माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इन बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 10 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे एवं 11 जनवरी को 15 सूत्री आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति की बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 17 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रीय पोषाहार योजना, स्कूल सलाहकार समिति, शिक्षा परिषद समिति, निजी विद्यालयांे मंे फीस निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति, जिला स्तरीय मध्यांह भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला स्तरीय निष्पादन समिति एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक एवं सांय 5 बजे जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 21 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे संपूर्ण स्वच्छता, सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मार्गदर्शन, क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण की समीक्षा बैठक, 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे नवजीवन योजना समिति, पालनहार योजना समिति, निःशक्त जन कल्याण शहरी एवं ग्रामीण समिति की बैठक एवं 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक, दोपहर 3 बजे अनुसूचित जाति, जन जाति अत्याचार निवारण समिति, महिलाआंे पर अत्याचार, पुलिस अभियोजन समन्वय एवं जिला पैरोल सलाहकार समिति तथा जिला बाल संरक्षण इकाई समिति की बैठक शाम 5 बजे आयोजित होगी।
                जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि 28 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक एवं जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेन्स समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे एकीकृत सुरक्षा रेस्पोन्स समिति एवं दोपहर 12 बजे आतंरिक सुरक्षा समिति तथा सांय 5 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति, जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति की बैठक आयोजित होगी।

आमजन के विश्वास पर खरा उतरूंगा : चौधरी


राजस्व मंत्री ने कहा कि रिफाइनरी के कार्य को गति देने के साथ लंबित राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण होगा

                बाड़मेर, 03 जनवरी। प्रदेश के किसानों और आमजन के विश्वास पर खरा उतरूंगा। राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरुवार को बाड़मेर जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह के दौरान संबोधित करते हुए यह बात कही। राजस्व मंत्री बनने के बाद पहली बार बाड़मेर पहुंचने पर चौधरी का कल्याणपुर, बालोतरा एवं बायतु में स्वागत किया गया।
                राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि बाड़मेर की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जन समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों के सरलीकरण के साथ कम समय में आमजन को राहत दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने रिफाइनरी को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि  रिफाइनरी हमारी तब भी प्राथमिकता थी और आज भी है। इसके कार्य को तत्परता से पूर्ण करवाया जाएगा। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार आमजन को लेकर बेहद संवेदशील है। इस दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला परिषद सदस्य फतेह खान समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान आमजन के साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराने के साथ राजस्व मंत्री चौधरी का स्वागत किया। राजस्व मंत्री बनने के बाद प्रथम बार बाड़मेर पहुंचने पर गुरुवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

विकास कार्याें का निरीक्षण, अधिकाधिक श्रमिकांे को नियोजित करें


जिला कलक्टर गुप्ता ने प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे सामुदायिक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश

                बाडमेर, 03 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को गडरारोड़ पंचायत समिति क्षेत्र मंे विभिन्न विकास कार्याें का निरीक्षण किया। उन्हांेने मनरेगा कार्याें पर अधिकाधिक श्रमिकांे को नियोजित करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गडरारोड़ पंचायत समिति की जीणे की बस्ती मंे प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। उन्हांेने लाभार्थी सुगणो देवी से आवास निर्माण के बारे मंे जानकारी ली। जिला कलक्टर गुप्ता ने गडरारोड़ कस्बे मंे इंटरलांकिग सड़क का निरीक्षण करने के साथ परंपरागत जल स्त्रोत टांकांे का निरीक्षण किया। उन्हांेने ग्रामीणांे से रूबरू होकर जल संरक्षण, रोजगार तथा विकास योजनाआंे की क्रियान्विति के बारे मंे पूछा। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, विकास अधिकारी सुनीता परिहार, सहायक अभियंता विजय चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके उपरांत जिला कलक्टर गुप्ता ने गडरारोड़ पंचायत समिति के कार्मिकांे को विकास योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने विकास अधिकारी सुनीता परिहार को प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे दो-दो सामुदायिक कार्य प्रारंभ करने एवं मनरेगा मंे आगामी दिनांे मंे 8 हजार श्रमिक नियोजित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विकास कार्याें से अधिकाधिक पात्र लोगांे को लाभांवित करवाने के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने गडरारोड़ पंचायत समिति मंे प्रगतिरत विकास कार्याें के बारे मंे जानकारी ली। इस दौरान गडरारोड़ पंचायत समिति के प्रधान तेजाराम समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बहानेबाजी नहीं, अधिकारी अपनी कार्यशैली बदलें


जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बाड़मेर शहर का निरीक्षण कर समस्याएं जानी

                बाडमेर, 03 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को बाड़मेर शहर का दौरा कर समस्याएं जानी। उन्हांेने सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद के अधिकारियांे को कार्यशैली बदलने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने विभिन्न स्थानांे पर लगे पोस्टर हटाने तथा संबंधित के खिलाफ संपति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को सिणधरी चौराहे पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्हांेने ओवरब्रिज एवं अन्य स्थानांे पर लगे पोस्टरांे को 5-5 सफाई कर्मचारियांे के 10 दल बनाकर तत्काल प्रभाव से दो दिन मंे हटाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि सड़क के किनारे एकत्रित कचरे को हटाने के साथ नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर ने आवारा पशुआंे को कांजी हाउस मंे भिजवाने एवं निर्माणाधीन नाले की सफाई करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने चामुंडा चौराहे एवं गांधी नगर रोड़ पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ नगर परिषद के आयुक्त अनिल झिगोनिया एवं अन्य तकनीकी अधिकारियांे को इसका स्थाई समाधान तलाशने के लिए कहा।
                आयुक्त एवं तकनीकी अधिकारियांे ने बताया कि कि इस नाले को शास्त्री नगर मंे मोड़ वाले स्थान से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नाले से जोड़ दिया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। स्थानीय लोगांे ने इससे समस्या बढ़ने की आशंका जताई। जिला कलक्टर ने पानी को पंपिग से सीवरेज प्लांट से जुड़े नाले तक पहुंचाने अथवा अन्य विकल्प तलाशने के निर्देश दिए। इससे पहले जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने चामुंडा चौराहे से गांधी नगर रोड़ पर नाले के मोड़ तक पैदल सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्हांेने स्थानीय बाशिंदांे से सफाई व्यवस्था के बारे मंे जानकारी ली। इसके उपरांत जिला कलक्टर ने वृद्विचंद जैन रोडवेज बस स्टेड के पास स्थित शौचालय मंे सफाई नहीं होने पर आयुक्त को समस्त सार्वजनिक शौचालयांे की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि सफाई करवाने के साथ उसके फोटो भी भिजवाएं। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने अहिंसा चौराहे के पास नगर परिषद की ओर से हटाए गए अतिक्रमणांे का जायजा लिया। इस दौरान पार्षद जगदीश खत्री एवं अन्य दुकानदारांे ने अतिक्रमण हटाने मंे भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। इसके उपरांत जिला कलक्टर गुप्ता ने आयुक्त को पालिका बाजार मंे नियमित रूप से सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने स्टेशन रोड़ पर चल रहे निर्माण कार्याें मंे नगरपालिका बाइलोज की पालना करवाने तथा दुकानांे के अतिक्रमण करके रखे गए सामान हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर गुप्ता ने बाड़मेर शहर मंे सिणधरी चौराहे, चामुंडा चौराहे, नगर पालिका बाजार समेत विभिन्न स्थानांे पर सफाई के पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर नगर परिषद के अधिकारियांे को अपनी कार्यशैली बदलने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि बहानेबाजी के बजाय समन्वित प्रयास करें, तो कई समस्याआंे का समाधान हो जाएगा।
पैदल चलकर लिया जायजा: जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पैदल चलकर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। इस दौरान कई स्थानांे पर आमजन से मिलकर उनकी समस्या जानी। रेलवे स्टेशन के सामने एक महिला को उन्हांेने अन्नपूर्णा रसोई मंे रियायती दर पर भोजन मिलने के बारे मंे बताया। इसके उपरांत जिला कलक्टर अधिकारियांे के साथ पैदल ही गांधी चौक तक पहुंचे।

राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप उत्कृष्ट कार्यक्रमों को शामिल करें: गुप्ता


बाड़मेर जिले मंे उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

                बाडमेर, 03 जनवरी। गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाए। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह के दौरान आदर्श स्टेडियम मंे माकूल कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे गणतंत्र दिवस की तैयारियांे संबंधित बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर संबंधित अधिकारियांे को सौंपी गई जिम्मेदारियांे का समय पर निर्वहन करें। उन्हांेने कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बैठक, पेयजल, बिजली, माइक, बेरिकेटिंग तथा यातायात के साथ समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होने संबंधित अधिकारियों को सौपी गई जिम्मेदारियांे का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्कृष्ठ एवं विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए प्रस्ताव सम्पूर्ण के जांच पश्चात् निर्धारित समय पर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि स्वतन्त्रता सैनानियों तथा शहीदों के परिजनों को व्यक्तिगत रूप रूप से आमन्त्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जाए। उन्होने सेना, वायुसेना, बीएसएफ, पुलिस एवं सिविल सेवा के सेवानिवृत अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकांे को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की रूपरेखा तैयार करने के साथ संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्हांेने मुख्य समारोह के दौरान राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे एवं उल्लेखनीय कार्याें की झांकियां प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सांस्कृतिक कार्यक्रमांे की प्रस्तुति के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए।
                इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की बिन्दूवार जानकारी देते हुए कहा कि समस्त विभागीय अधिकारियांे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी की तैयारियां समय पर प्रारम्भ कर दें। उन्हांेने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ राजकीय कार्यालयांे, शिक्षण संस्थानांे मंे 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाए। उन्हांेने बताया कि आदर्श स्टेडियम मंे 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। ध्वजारोहण संबंधित समस्त तैयारियां नगर परिषद आयुक्त एवं रिजर्व निरीक्षक पुलिस लाइन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परेड निरीक्षण के लिए खुली जिप्सी की व्यवस्था करने, मार्च पास्ट के लिए संबंधित टूकड़ियांे से संबंधित विभागांे को सूचित करने को कहा गया। सामूहिक गान, परेड एवं व्यायाम का रिहर्सल 13 जनवरी से रासीमावि स्टेशन रोड़ एवं सामूहिक परेड की तैयारी आदर्श स्टेडियम मंे 17 जनवरी से प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। उन्हांेने कहा कि मुख्य समारोह से पहले कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को किया जाए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमांे, व्यायाम, सामूहिक गान एवं परेड की समुचित रिहर्सल करने एवं मुख्य समारोह के दौरान माइक की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्हांेने 26 जनवरी की पूर्व संध्या एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त राजकीय कार्यालयांे एवं संस्थाआंे के भवनांे, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक आवास तथा शहर के चौराहांे पर लाइटिंग करने के निर्देश नगर परिषद के आयुक्त को दिए।
                गणतंत्र दिवस समारोह के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अपर कलक्टर महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन करेंगे। इसके बाद पुलिस बैंड धुन का प्रसारण, विभिन्न शिक्षण संस्थानांे के 2000 छात्र-छात्राएं व्यायाम प्रदर्शन कर सामूहिक गान की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान बालचर पिरामिड प्रदर्शन करेंगे। इसके उपरांत प्रशस्ति पत्रांे का वितरण, देश भक्ति गीत, सामूहिक लोक नृत्य, गैर दलांे की प्रस्तुति के साथ झांकियांे का प्रदर्शन होगा। मुख्य समारोह के पश्चात दोपहर 2 बजे जिला प्रशासन एवं जिला क्रिकेट संघ के मध्य आदर्श स्टेडियम मंे क्रिकेट मैच आयोजित होगा। इसके उपरांत सांय 7 बजे राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़, बाड़मेर मंे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमंे स्थानीय राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयांे के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। मुख्य समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं विशिष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करवाने के लिए प्रस्ताव 20 जनवरी तक अपर कलक्टर को भिजवाए जा सकते है। बैठक मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, सेना, वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, प्रोफेसर मुकेश पचौरी, डा.बंशीधर तातेड़, रामकुमार जोशी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, केयर्न इंडिया तथा राजवेस्ट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बुधवार, 2 जनवरी 2019

गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध मंे बैठक 3 जनवरी को


बाड़मेर, 02 जनवरी। गणतंत्र दिवस समारोह 2019 के कार्यक्रम निर्धारण के लिए जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे 3 जनवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस बैठक मंे अधिकारियांे को उनके विभाग के संबंधित कार्यक्रमांे के प्रस्ताव के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। ताकि राष्ट्रीय पर्व के लिए कार्यक्रमांे का निर्धारण किया जा सके।

केरोसीन की अधिकतम खुदरा विक्रय दर निर्धारित


                बाडमेर, 02 जनवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरित किये जाने वाले केरोसीन ब्लू डाईट की अधिकतम खुदरा विक्रय दर 31.60 रूपये प्रति लीटर (जी.एस.टी. सहित) समस्त खर्चो को सम्मिलित कर निर्धारित की गई है।
                जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को उपभोक्ताओं को 1 जनवरी, 2019 से केरोसीन का वितरण 31.60 रूपये प्रति लीटर की दर से करने के निर्देश दिए गए है।

राजस्व शपथ आयुक्त के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित


                बाडमेर, 02 जनवरी। वर्ष 2019 के लिये राजस्व शपथ आयुक्त के पद पर नियुक्ति हेतु 10 जनवरी, 2019 तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019 के लिए राजस्व शपथ आयुक्त की नियुक्ति राजस्थान शपथ आयुक्त नियम 1970 के तहत की जानी है। उन्होने बताया कि जिले में कार्यरत अभिभाषक जो राजस्व शपथ आयुक्त के पद के लिए नियुक्ति चाहते है, वे राजस्व न्यायालय वार अर्थात बाड़मेर, शिव, रामसर, चौहटन, सेड़वा, धोरीमना, गुडामालानी, बायतु, सिणधरी, बालोतरा एवं सिवाना अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन पत्र में संबंधित अभिभाषक अपने पंजीकरण संख्या, नियुक्ति स्थान, संबंधित बार एसोसियेशन के अध्यक्ष/सचिव की अभिशंषा सहित 10 जनवरी, 2019 तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। समयावधि के बाद प्रस्तुत होने वाले आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राजस्व मंत्री चौधरी गुरूवार 3 जनवरी को बाडमेर आएगें


                बाडमेर, 02 जनवरी। राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री हरीश चौधरी गुरूवार 3 जनवरी को बाड़मेर आएगें।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि राजस्व मंत्री चौधरी 3 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे पावटा, जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे कल्याणपुर, दोपहर 2 बजे बालोतरा, 3.30 बजे बायतु तथा सायं 5 बजे बाडमेर पहुंचेगे। चौधरी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद रात्रि विश्राम बाडमेर में करेंगे।

क्लोजर के दौरान जलापूर्ति के पुख्ता इन्तजाम सुनिश्चित करे - गुप्ता


जिला कलक्टर ने की पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा

                बाड़मेर, 02 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ जिले में स्वीकृत वृहद पेयजल परियोजनाओं की खण्डवार समीक्षा की। उन्होने आगामी समय में प्रस्तावित क्लोजर के दौरान जलापूर्ति के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर गुप्ता ने जिले में स्वीकृत बाडमेर लिफ्ट परियोजना, पोकरण- फलसूण्ड- बालोतरा-सिवाना पेयजल परियोजना, उम्मेदसागर-धवा-समदडी-खण्डप परियोजना एवं नर्मदा नहर पेयजल परियोजना के तहत कार्यो की प्रगति की विस्तार के साथ समीक्षा की तथा प्रोजेक्टवाईज अब तक हुए कार्यो की जानकारी ली। उन्होने क्लोजर के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की विस्तार के साथ जानकारी ली। जिला कलक्टर ने कहा कि जहां परियोजनाओं का पानी पहुुंच चुका है वहां क्लोजर के दौरान स्कीमवार मेपिंग कर पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
                बैठक के दौरान जिला कलक्टर गुप्ता ने विभिन्न वृहद पेयजल योजनाओं के मानचित्रों का अवलोकन किया। उन्होने जल स्त्रोतों, जल संग्रहण एवं पाईप लाईनों के बारे में जानकारी ली। उन्होने कहा कि पेयजल परियोजनाओं के अंतिम छोर पर बसे गांव एवं ढाणियों तक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर ने आगामी गर्मी के मौसम एवं सूखे की स्थिति के मद्देनजर जलापूर्ति की व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि विभागीय अधिकारी प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए जलापूर्ति करवाना सुनिश्चित करें। उन्होने खराब पडे़ आर.ओ. प्लान्टों को प्राथमिकता से दुरस्त करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियन्ता हेमन्त चौधरी ने बाडमेर लिफ्ट परियोजना से लाभान्वित गांवों एवं ढाणियों तथा प्रगतिरत कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि कैयर्न इंडिया की ओर से संचालित आर.ओ. प्लान्ट दुरस्त करवाये जा रहे है। वहीं पूर्व में दौसियान कंपनी के जिम्मे वाले आर.ओ. प्लान्ट को शुरू करवाया जाना प्रक्रियाधीन है। इस दौरान अधीक्षण अभियन्ता शंकरलाल मेघवाल ने नर्मदा नहर परियोजना की प्रगति एवं प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी प्रकार अधीक्षण अभियन्ता विनोद भारती ने पोकरण- फलसूण्ड- बालोतरा-सिवाना पेयजल परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि बालोतरा शहर को इस परियोजना से लाभान्वित किया जा चुका है। सिवाना कस्बे एवं आसपास के गांव में आगामी कुछ समय में जलापूर्ति शुरू की जाएगी। बैठक में जलदाय विभाग के विभिन्न खण्डों के अधिशाषी अभियन्ता उपस्थित थे।




मंगलवार, 1 जनवरी 2019

सुलभ कॉम्प्लेक्स संचालक को नोटिस, रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश

- आश्रय स्थल में व्यवस्थाएं  सुधारने के निर्देश
बाड़मेर, 01 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार शाम जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, नगर परिषद की ओर संचालित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रय स्थल
में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आश्रय स्थल में यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान व्यवस्थापक भंवर दान ने बताया कि यात्रियों को बेड, बिस्तर, स्नान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं। उसने बताया कि आज कोई यात्री नहीं ठहरा हुआ है। जिला कलक्टर की ओर से गर्म पानी के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि इसके लिए रॉड की व्यवस्था है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बिस्तरों पर बिछी बेडशीट्स गंदी होने पर आयुक्त अनिल झिंगोनिया को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनको नियमित रूप से बदला जाएं। इसके उपरांत जिला कलक्टर ने तिलक बस स्टैंड स्थित सुलभ कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कहा। यहां उपस्थित कार्मिक ने बताया कि 5 सुविधा शुल्क के रूप में लिए जाते है। लेकिन वहां खड़े लोगों ने सुविधा शुल्क के रूप में 10 से 20 रुपए वसूलने की बात कही। इस पर जिला कलक्टर ने नगर परिषद के आयुक्त अनिल झिगोनिया को सुलभ कांप्लेक्स संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यहां रेट लिस्ट प्रर्दशित नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त को जिला मुख्यालय के समस्त सामुदायिक शौचालयों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने आयुक्त  को समस्त सामुदायिक शौचालयों का समय - समय पर निरीक्षण करने तथा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के जिला प्रबन्धक गौतम माथुर, सोहनलाल उपस्थित रहे।

अमृता हाट मेले का समापन, 9.70 लाख के उत्पादांे की बिक्री


                बाड़मेर, 01 जनवरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन रोड़ में मंगलवार को पांच दिवसीय अमृता हाट मेले का समापन हुआ। इस मेले मंे प्रदेश के विभिन्न स्थानांे से आए महिला स्वयं सहायता समूहांे के 9.70 लाख के उत्पादांे की बिक्री हुई।
                समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, अध्यक्ष राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक करणसिंह बारहठ एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि लेखाधिकारी शैलेन्द्र चारण उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने स्वयं सहायता समूहों को नये वर्ष की शुभकामनाओं के साथ मेले में भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्हांेने अमृता हाट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रशंसा की। अध्यक्षीय उदबोधन मंे महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी ने अमृता हाट के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्हांेने महिला स्वयं सहायता समूहो के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समूह अपनी आयजनक गतिविधि में अच्छे गुणवता पूर्ण उत्पादों का निर्माण करें। साथ ही ऑनलाईन बिक्री से भी अपने उत्पादों को जोड़े, जिससे उनका मार्केट लिंकेज हो और उत्पादांे की बिक्री बढे़। इस दौरान अतिथियों एवं विभाग की ओर से तय मापदण्डों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ तीन समूहों का चयन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर दो समूह, द्वितीय स्थान पर दो समूह एवं तृतीय स्थान पर दो समूह का चयन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विभागीय कार्मिकांे को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मेले आयोजन के पांच दिवसों के अपने अनुभवों को साझा किया और विभाग की व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत मंे महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह ने अतिथियांे ने मेले मंे शामिल हुए स्वयं सहायता समूहों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मेला समापन की घोषणा की। इस मेले में राज्य के विभिन्न जिलों से आए महिला स्वयं सहायता समूहों के उच्च गुणवत्तायुक्त व वाजिब दाम वाले उत्पादों मिट्टी के बर्तन, गर्मपट्टू , मूंग पापड़, आम पापड़, दलिया, नमकीन, हींग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडिमेड गारमेंट, श्रृंगार का सामान, आचार, मुरब्बा, घर का साज-सज्जा का सामान, टेरीकोटा, मीनाकारी, नेट की साड़ियां, सूट, मनिहारी, पूजा थाली, मार्बल की मूर्तिया, जूट के सामान, कठपूतलियों, कशीदे के सामान, केर, सांगरी, कुमटिया, खाने-पीने के शुद्व देशी सामान की आमजन ने तहेदिल से खरीददारी की। इससे समूहों की कुल बिक्री राशि 9.70 लाख रूपए की हुई। मेले में शतायु भव संस्था के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम- कालबेलिया नृत्य, बालविवाह, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओं योजना पर आयोजित लघुनाटक मंचन किया गया। वहीं न्यू थार आर्ट एण्ड कल्चर डवलपमेन्ट सोसायटी के लोक कलाकारों ने राजस्थानी लोक कला की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शहरवासियों नेे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का लुत्फ उठाया। अमृता हाट मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे ने मुस्तेदी से कर्तव्य निर्वहन किया।



प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे दो-दो सामुदायिक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश


मनरेगा के क्रियान्वयन मंे बाड़मेर जिला लगातार छह माह से प्रदेश मंे प्रथम स्थान पर

                बाड़मेर, 01 जनवरी। जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आगामी तीन दिनांे मंे प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे दो-दो सामुदायिक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। ताकि अधिकाधिक श्रमिकांे को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराया जा सके।
                 जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को मनरेगा की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप मनरेगा मंे स्थाई परिसंपतियांे के सृजन के साथ अधिकाधिक लोगांे को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्हांेने पंचायत समितिवार स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि मनरेगा के कार्याें के प्रभावी क्रियान्वयन मंे बाड़मेर जिला लगातार छह माह से प्रदेश मंे प्रथम स्थान पर है। उनके मुताबिक राज्य स्तर पर मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत श्रमिकांे को समय पर भुगतान, औसत मजदूरी, मानव दिवसांे का सृजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के परिवारांे को रोजगार, 100 दिवस का रोजगार पूर्ण करने वाले परिवारांे की संख्या संबंधित पैरामीटर्स के आधार पर प्रति माह समीक्षा की जाती है। इसमंे बाड़मेर जिला लगातार छह माह से प्रथम स्थान है। बाड़मेर जिले मंे औसत मजदूरी 177 रूपए प्रतिदिन, 1.38 करोड़ मानव दिवस सृजन के साथ 86 फीसदी समय पर भुगतान, 38 फीसदी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के परिवारांे को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...