शनिवार, 11 अगस्त 2018

ग्राम सभाआंे मंे पहुंचे जिला कलक्टर,मतदान सूचियांे का हुआ पठन


पात्र व्यक्तियांे से मतदाता सूचियांे मंे नाम जुड़वाने की अपील

                बाड़मेर, 11 अगस्त। द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बाड़मेर जिले मंे शनिवार को ग्राम सभाआंे का आयोजन हुआ। इस दौरान मतदाता सूचियांे का पठन एवं सत्यापन किया गया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने ग्राम सभाआंे मंे शामिल होकर पात्र व्यक्तियांे से मतदाता सूचियांे मंे नाम जुड़वाने की अपील की।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते शनिवार को सरवड़ी एवं अराबा ग्राम पंचायत मंे आयोजित ग्राम सभाआंे मंे शामिल हुए। उन्हांेने संबंधित बीएलओ एवं अन्य कार्मिकांे से निर्वाचन संबंधित संपादित किए गए कार्यों की जानकारी ली। जिला कलक्टर की मौजूदगी मंे यहां मतदाता सूचियांे का पठन किया गया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने ग्रामीणांे को द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि 12 एवं 19 अगस्त को संबंधित मतदान केन्द्रांे पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपने मतदान केन्द्र संबंधित जानकारी ले सकता है। इसके अलावा नाम जुड़वाया एवं संशोधित कराया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा कराना होगा। उन्हांेने समस्त मतदाताआंे से आगामी विधानसभा चुनाव मंे आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की। इस दौरान उपखंड अधिकारी अनिल मेहला, विकास अधिकारी सांवलराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके उपरांत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आगामी दिनांे मंे पचपदरा मंे प्रस्तावित राजस्थान गौरव यात्रा के मददेनजर सभा स्थल एवं अन्य व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। उन्हांेने अब तक की गई तैयारियांे की जानकारी लेने के साथ विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए।










मतदान केन्द्रांे पर 12 एवं 19 अगस्त को बीएलओ उपस्थित रहेंगे


               बाड़मेर,11 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव-2018 के मददेनजर बाड़मेर जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि विशेष अभियान के तहत निर्धारित तिथि 12 एवं 19 अगस्त को संबंधित बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर दावे एवं आक्षेप प्राप्त करेंगे। उन्हांेने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष अभियान की तिथि 12 एवं 19 अगस्त को संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अंकित होने की पुष्टि कर लें और कोई संशोधन की जरूरत लगे तो अंतिम प्रकाशन से पूर्व वह भी करवा लें।

शहादत को सलाम मानव श्रृंखला 14 को


सरहदी जिलांे मंे मानव श्रृंखला के जरिए देंगे देश भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश

                बाड़मेर,11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मंे 14 अगस्त को बाड़मेर समेत सरहदी चार जिलांे मंे शहादत को सलाम कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान 650 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर देश भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। सीमा सुरक्षा बल एवं सेना के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम मंे मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे भी शामिल होगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां चल रही है। प्रस्तावित मानव श्रृंखला स्थल पर तिरंगे एवं गुब्बारे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम का समग्र प्रभारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर को सहायक प्रभारी बनाया गया है। उपखंड क्षेत्र मंे बाड़मेर एवं शिव उपखंड अधिकारी प्रभारी होंगे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक की ओर से पुख्ता यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम मंे शामिल होने के लिए 14 अगस्त को प्रातः 11 बजे पहुंचना होगा। यह मानव श्रृंखला जैसलमेर जिले से सटे बरियाड़ा गांव से बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस तक बनाई जाएगी। जिला कलक्टर ने इस कार्यक्रम मंे अधिकाधिक लोगांे से शामिल होने की अपील की है।
पहली मर्तबा होगा ऐसा आयोजनः देश के इतिहास में राष्ट्र भक्ति की भावना को जन-जन में जागृत करने का यह पहला कार्यक्रम होगा। इसके माध्यम से अपनी जान की परवाह किए बगैर सीमा पर तैनात जांबाज सपूतों का आभार जताने के साथ उनकी हौसला अफजाई की जाएगी। जांबाज सैनिकों को इसके जरिए संदेश दिया जाएगा कि देश का बच्चा-बच्चा उनके साथ है।

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

ग्राम सभाआंे मंे शनिवार को होगा मतदाता सूचियांे का पठन


समस्त विधानसभा क्षेत्रांे में शनिवार को होगा ग्राम सभाओ का आयोजन

                बाड़मेर, 10 अगस्त। बाड़मेर जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रांे मंे आयोजित होने वाली ग्राम सभाआंे मंे मतदाता सूचियांे का पठन एवं सत्यापन किया जाएगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शनिवार को ग्राम सभाओं में संबंधित एईआरओ, ग्रामसेवक, पटवारी, पर्यवेक्षक, शाला प्रधान, संबंधित ग्राम पंचायत के बीएलओ, एएनएम, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान मतदाता सूची मंे पंजीकृत स्थानांतरित, मृत मतदाताआंे का सत्यापन भी किया जाएगा। इसके अलावा मतदाता सूची मंे पंजीकृत दिव्यांगांे को चिन्हित कर सत्यापन कराया जाएगा। ताकि उनको सुविधापूर्वक मतदान के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। उन्हांेने बताया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 एवं 19 अगस्त को नए नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन करने का काम किया जाएगा। इन तिथियों पर प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे। उन्हांेने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष अभियान की तिथि 12 एवं 19 अगस्त को संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अंकित होने की पुष्टि कर लें और कोई संशोधन की जरूरत लगे तो अंतिम प्रकाशन से पूर्व वह भी करवा लें। उन्हांेने बताया कि 27 सितंबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा और वही मतदाता सूची चुनाव में काम ली जाएगी। इधर, स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि ग्राम सभाआंे का आयोजन करवाने के साथ मतदाता सूचियांे का पठन सुनिश्चित करवाने के लिए विकास अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है। उन्हांेने बताया कि मतदान की योग्यता रखने वाले ऐसे भारतीय नागरिक जो 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने के लिए प्रारुप 6 में आवेदन कर बीएलओ को प्रस्तुत कर सकते है। इसके अलावा ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है या अन्यत्र स्थानान्तरित हो गए हैं ऐसे नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए प्रपत्र 7 तथा मतदाता सूची में अंकित प्रविष्टि के संशोधन के लिए प्रपत्र 8 में आवेदन बीएलओ को प्रस्तुत करना होगा। उनके मुताबिक एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र के क्षेत्र से दूसरे मतदान केन्द्र के क्षेत्र में निवासरत मतदाता अपने क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए प्रारुप 8-क में आवेदन पत्र संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्हांेने बताया कि निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को अपने वोट की जानकारी प्राप्त करने हेतु एसएमएस. की सुविधा दी है। अब कोई भी व्यक्ति वोटर आरजे स्पेस वोटर कार्ड नंबर लिखकर 9880999899 पर एसएमएस भेजकर अपने वोट की जानकारी ले सकता है।

उद्योग रत्न पुरस्कारों के लिए 23 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित


चार श्रेणियों में वितरित होेंगे 12 उद्योग रत्न पुरस्कार

                बाड़मेर, 10 अगस्त। प्रदेश के उद्योग रत्न पुरस्कारों के लिए राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्योगों से निर्धारित प्रपत्र में जिला उद्योग केन्द्रों में 23 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
                उद्योग आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने बताया कि प्रदेश के एमएसएमई उद्योगों को चार श्रेणियों में 12 उद्योग रत्न पुरस्कारों के साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हस्तशिल्पियों एवं बुनकर वर्ग में से एक-एक राजस्थान हस्तशिल्प रत्न और राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। उद्योग रत्न पुरस्कारों में 14 पुरस्कारों में पुरस्कार स्वरुप एक-एक लाख रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि उद्योग रत्न पुरस्कारों के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा जिला उद्योग केन्द्रों से भी संपर्क कर उद्योग रत्न पुरस्कारों के आवेदन, आवश्यक दस्तावेजों आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उद्योग आयुक्त एवं सीएसआर डॉ. समित शर्मा ने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिए जाने वाले 12 पुरस्कारों मंे प्रत्येक वर्ग यानी कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को एक टर्नओवर की  दृष्टि से सर्वाधिक ग्रोथ, दो पर्यावरण मापदंडोें, उर्जा संरक्षण तकनीक को अपनाने, श्रम उत्पादकता बढ़ाने और श्रम कल्याण के क्षेत्र में नवाचारों, तीन सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी और चार बीमार उद्योग के पुनरुर्द्धार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्योगों के प्राप्त आवेदनों में से उत्कृष्ठता के आधार पर चयन कर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को चार-चार अर्थात 12 पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा एक-एक पुरस्कार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हस्तशिल्पियों एवं बुनकरों के प्राप्त आवेदनों में से चयन कर दिया जाएगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि उद्योग रत्न पुरस्कारों के लिए आवेदन करने वाले उद्योग एमएसएमईडी एक्ट 2006 के अंतर्गत ईएम पार्ट द्वितीय उद्योग आधार प्रमाण पत्र धारक राजस्थान के उद्यम जो गत तीन वर्षोे से निरंतर उत्पादनरत होने के साथ ही किसी भी श्रेणी के आवेदक किसी भी आपराधिक मामलें में संलिप्त नहीं होने चाहिए। राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कारों के लिए विभागीय वेबसाइट या जिला उद्योग केन्द्र पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। इच्छुक उद्यमी वेबसाइट से आवेदन डाउनलोड कर या जिला उद्योग केन्द्र से आवेदन प्राप्त कर आवेदन मय दस्तावेजों के व्यक्तिगत या डाक द्वारा संबंधित जिला उद्योग केन्द्र में 23 अगस्त, 18 तक जमा करा सकते है। उन्होंने बताया कि पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून थी जिसे बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में आवेदन करने वाले उद्यमियों को आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षा के लिए माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त


                बाड़मेर,10 अगस्त। निजी विद्यालय परीक्षा केन्द्र शांति निकेतन उमावि बालोतरा मंे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित कराने के लिए आयुर्वेद चिकित्सक राजेन्द्र कुमार जैन को माइक्रो आर्ब्जवर नियुक्त किया गया है।
                जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर माइक्रो आर्ब्जवर को निर्देश दिए है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से परीक्षा समाप्ति तक गतिविधियांे का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट गोपनीय रूप से जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर को भिजवाएंगे। परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण भी बनाए जाएंगे। परीक्षा संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बाड़मेर से संपर्क किया जा सकता है।

अगस्त माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित


                बाड़मेर,10 अगस्त। जिला मुख्यालय पर अगस्त माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसमंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 13 अगस्त को दोपहर 1 बजे जिला परामर्श समिति एवं सांय 5 बजे जिला बाल संरक्षण इकाई समिति की बैठक आयोजित होगी। राष्ट्रीय पोषाहार योजना, जिला स्तरीय मध्याह भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला स्तरीय निष्पादन समिति, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक 16 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 20 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, 23 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे, संपूर्ण स्वच्छता, सांसद, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मार्गदर्शन, क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण की समीक्षा बैठक एवं सांय 5 बजे जिला यातायात समिति की बैठक आयोजित होगी। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि 30 अगस्त को प्रातः 11 बजे आंतरिक सुरक्षा समिति, दोपहर 3 बजे जिला पैरोल सलाहकार समिति, अनुसूचित जाति, जन जाति अत्याचार निवारण समिति एवं सांय 5 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति तथा जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति की बैठक आयोजित होगी।

गुरुवार, 9 अगस्त 2018

ग्राम सभाआंे मंे मतदाता सूचियांे का पठन करने के निर्देश


समस्त विधानसभा क्षेत्र में 11 एवं 18 अगस्त को होगा ग्राम सभाओ का आयोजन

                बाड़मेर, 09 अगस्त। बाड़मेर जिले के विधानसभा क्षेत्रांे मंे 11 एवं 18 अगस्त को समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्राम सभा एवं शहरी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर वार्ड सभाओं का आयोजन कर मतदाता सूचियों के नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधित करने आदि का कार्य किया जाएगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2018 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2018 निर्धारित किया गया हैं। इसके तहत मतदाता सूचियांे का प्रकाशन 31 जुलाई 2018 को किया गया हैं। साथ ही अन्तिम प्रकाशन 27 सितंबर को किया जाएगा। उनके मुताबिक मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधित करने, मृत, स्थानान्तरित,दोहरी प्रविष्ठि मतदाताओं के नाम हटाने, दिव्यांग व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 11 एवं 18 अगस्त शनिवार को आयोजित ग्राम एवं वार्ड सभाओं में मतदाता सूचियों का पठन एवं सत्यापन आदि का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम एवं वार्ड सभाओं में संबंधित एईआरओ, ग्रामसेवक, पटवारी, पर्यवेक्षक, शाला प्रधान, संबंधित ग्राम पंचायत के बीएलओ, एएनएम, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी आदि उपस्थित रहेंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित विकास अधिकारियांे को विशेष ग्राम सभाआंे का सफल आयोजन करवाने के निर्देश दिए है।

जन सुनवाई मंे सुनी आमजन की परिवेदनाएं


                बाड़मेर, 09 अगस्त। जिला मुख्यालय पर गुरूवार को आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आमजन की कई समस्याआंे का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान आमजन की ओर से 150 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई।
                जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे आयोजित जन सुनवाई के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान आमजन की ओर से पानी, बिजली, रास्ता खुलवाने, आदान-अनुदान का भुगतान दिलवाने,  मनरेगा का भुगतान दिलवाने, सड़क निर्माण करवाने, सरकारी भूमि एवं ओरण-गोचर से अतिक्रमण हटवाने समेत विभिन्न तरह की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने संबंधित उपखंड अधिकारियांे एवं तहसीलदारांे को आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्हांेने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए 14 अगस्त को आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला मंे जन प्रतिनिधियांे एवं आमजन की अधिकाधिक भागीदारी के लिए वृहद स्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिए। इस दौरान यूआईटी सचिव चेनाराम, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वक सुरेश कुमार दाधीच, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



टीडीएस कटौती के लिए अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने के निर्देश


                बाड़मेर, 09 अगस्त। वित्त विभाग एवं कोष एवं लेखा निदेशालय के निर्देशानुसार जीएसटी के तहत टीडीएस कटौती के लिए समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियांे को आवश्यक रूप से पंजीयन करवाया जाना है।
                जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि टीडीएस की कटौती के लिए समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निर्देशित करने के उपरान्त भी कई आहरण एवं वितरण अधिकारियों ने पंजीयन नहीं करवाया है। उन्हांेने बताया कि जीएसटी के तहत टीडीएस की कटौती करने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी। इससे पूर्व समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को टीडीएस टैक्स डेडयूक्टर के रूप में पंजीयन करवाया जाना जरूरी है। उनके मुताबिक समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को टीडीएस टैक्स डेडयूक्टर के रूप में पंजीयन करवाने जाने का प्रमाण-पत्र एवं स्क्रीन शॉट की प्रति माह अगस्त के वेतन विपत्र के साथ अनिवार्य रूप से संलग्न करने होंगे। इसके अभाव मंे विपत्र पारित करना संभव नहीं होगा।

विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों की परीक्षा अब 16 सितंबर को होगी आयोजित


कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2018

                बाड़मेर, 09 अगस्त। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कनिष्ठ सहायक के पदों पर विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों की परीक्षा अब 16 सितंबर 2018 को आयोजित की जाएगी। पूर्व में यह परीक्षा 12 अगस्त 2018 को आयोजित की जानी थी।
                राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. बी.एल. जाटावत ने बताया कि ऐसे विशेष योग्यजन अभ्यर्थी, जिन्होंने लिपिक ग्रेड-द्वितीय, कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2018 के लिए ‘‘विशेष योग्यजन श्रेणी में आवेदन किया हेै, उन्हें 12 अगस्त 2018 को परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित विज्ञप्ति में दी गई जानकारी को ही अधिकृत मानें एवं बोर्ड की वेबसाईट का नियमित रूप से अवलोकन  करें।

राजस्थान गौरव यात्रा के लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश


                बाड़मेर, 09 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे मुख्यमंत्री की प्रस्तावित राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विभागीय अधिकारियांे की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलांे का दौरा करें। उन्हांेने कहा कि इसके लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियांे से संपर्क कर सभा स्थल एवं हैलीपेड के बारे मंे जानकारी ली जाए। उन्हांेने मुख्यमंत्री के बाड़मेर प्रवास के दौरान प्रस्तावित शिलान्यास, लोकार्पण किए जाने वाले कार्याें की सूची भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने इसके लिए संबंधित अधिकारियांे को पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल एवं चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियांे के बारे मंे जानकारी दी। बैठक मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



बालोतरा मंे सीवरेज एवं जलापूर्ति के कार्याें पर खर्च होंगे 300 करोड़


सिटी लेवल कमेटी की बैठक मंे आरयूआईडीपी के चतुर्थ चरण मंे वाले कार्याें पर विचार-विमर्श

                बाड़मेर, 09 अगस्त। आरयूआईडीपी की ओर बालोतरा शहर मंे चतुर्थ चरण के तहत सीवरेज एवं जलापूर्ति के कार्याें पर 300 करोड़ रूपए खर्च होंगे। आगामी दस साल तक इन कार्याें की देखरेख का जिम्मा संबंधित फर्म का रहेगा। इसकी डीपीआर तैयार करने के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित हुई।
                इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि इस योजना का क्रियान्वयन होने के बाद बालोतरा शहर मंे सीवरेज एवं जलापूर्ति की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। उन्हांेने बाड़मेर शहर से सटे हुए हाउसिंग बोर्ड के इलाके को डीपीआर मंे शामिल करने की बात कही। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने चतुर्थ चरण के तहत होने वाले कार्याें एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता मंे एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए। इस कमेटी मंे विभागीय अधिकारियांे को शामिल किया जाएगा। बालोतरा नगर परिषद के सभापति रतनलाल खत्री ने कार्याें की गुणवत्ता के साथ औद्योगिक इकाइयांे से निकलने वाली पानी को सीवरेज लाइन मंे नहीं डाले, इसकी पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत जताई। इस दौरान आरयूआईडीपी के अधिकारियों एवं कंसलटेंट ने बालोतरा शहर में सीवरेज एवं वाटर सप्लाई के कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक मंे सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, बाड़मेर नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारियांे ने बाड़मेर एवं बालोतरा मंे सीवरेज सिस्टम के सुधार के संबंध मंे सुझाव दिए। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



मानव श्रृंखला मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित की जाएं


सरहदी चार जिलांे मंे राष्ट्रीय एकता एवं देश भक्ति का संदेश देने के लिए पहली मर्तबा होगा विशेष आयोजन

                बाड़मेर, 09 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को देश भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित हुई।
                इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि मानव श्रृंखला मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने प्रयास किए जाए। उन्हांेने कहा कि आमजन उत्साह से इस कार्यक्रम मंे शामिल होकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दें। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी के साथ सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, चौहटन विधायक तरूणराय कागा, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी समेत अन्य जन प्रतिनिधियांे ने इस कार्यक्रम मंे अधिकाधिक लोगांे को शामिल करवाने का भरोसा दिलाया। बैठक मंे मानव श्रंृखला कार्यक्रम के बारे मंे जानकारी देते हुए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मंे देश भक्ति का संदेश देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसलमेर से सटे बाड़मेर जिले के बरियाड़ा गांव से लगाकर सर्किट हाउस तक मानव श्रंृखला बनाई जाएगी। उन्हांेने बताया कि मानव श्रृंखला में विभिन्न निजी एवं सरकारी विद्यालयांे के विद्यार्थियों के साथ एनसीसी, स्काउट गाइड, एनएसएस, पुलिस, बीएसएफ, सेना के जवान, विभागीय कार्मिकांे के साथ आमजन एवं विभिन्न संगठनांे से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे। मानव श्रृंखला के लिए निर्धारित स्थानांे पर प्रातः 11 बजे तक आवश्यक रूप से पहुंचना होगा। उन्हांेने बताया कि मानव श्रृंखला में शामिल नागरिकों के हाथों में तिरंगे होगें। इस दौरान रंगीन गुब्बारे, आकर्षक बैनर लगाये जायेगें। देश भक्ति के गीत एवं जगह-जगह कला जत्थों की ओर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे हेलीकाप्टर के जरिए मानव श्रंृखला का अवलोकन करेंगी। इस दौरान हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। जिला कलक्टर नकाते ने मानव श्रृंखला के लिए माइक्रो प्लानिंग करने के निर्देश दिए है। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने अब तक की गई तैयारियांे एवं प्रस्तावित कार्य योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, उप वन संरक्षक विक्रम प्रधान केशरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, सेना के प्रतिनिधि एम.एस.राना, सीमा सुरक्षा बल के विवेक ठाकुर, समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



बुधवार, 8 अगस्त 2018

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 9 अगस्त को


                बाड़मेर, 08 अगस्त। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 09 अगस्त को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

सिटी लेवल कमेटी की बैठक 9 अगस्त को


                बाड़मेर, 08 अगस्त। बालोतरा शहर मंे आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण के सीवरेज एवं वाटर सप्लाई कार्याें के संबंध मंे सिटी लेवल कमेटी की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 9 अगस्त को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                सदस्य सचिव सिटी लेवल कमेटी एवं अधिशाषी अभियंता आरयूआईडीपी ने बताया कि बैठक के दौरान परियोजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी देने के साथ विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया मिड डे मील का निरीक्षण


शिक्षकांे को लेक्टोमीटर के बारे मंे जानकारी देने के निर्देश।

                बाड़मेर, 08 अगस्त। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बुधवार को विभिन्न विद्यालयांे मंे मिड डे मील संबंधित व्यवस्थाआंे का निरीक्षण किया। उन्हांेने जिला शिक्षा अधिकारी को समस्त शिक्षकांे को लेक्टोमीटर एवं उसके इस्तेमाल करने के बारे मंे विस्तार से जानकारी देने के निर्देश दिए है।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बुधवार को राउमावि गालाबेरी, राप्रावि कुम्भोणी खोथो की ढाणी, राप्रावि हनुमानपुरा मंे मिड डे मील संबंधित व्यवस्थाआंे का निरीक्षण किया। इस दौरान पोषाहार संबंधित व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विद्यार्थियांे के शैक्षणिक स्तर को जांचने के साथ उनको नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए कहा। इस दौरान राप्रावि हनुमानपुरा मंे शिक्षिका से लेक्टोमीटर के उपयोग के बारे मंे जानकारी नहीं दे पाई। इस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को समस्त शिक्षकांे को लेक्टोमीटर एवं उसके उपयोग के बारे मंे जानकारी दिलवाने के निर्देश दिए। ताकि दूध की शुद्वता की नियमित रूप से जांच हो सके।




देश भक्ति का संदेश देने के लिए बनाई जाएगी 650 किमी लंबी मानव श्रृंखला


बाड़मेर समेत सरहदी चार जिलांे मंे 14 अगस्त को मानव श्रृंखला मंे शामिल होंगे लाखांे लोग

                बाड़मेर, 08 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मंे पूरे देश को देश भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए बाड़मेर समेत चार सरहदी जिलांे मंे 650 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसमंे आमजन, विद्यार्थी, सीमा सुरक्षा बल, सेना के साथ विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बाड़मेर जिले मंे इसकी तैयारियांे को लेकर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान आवश्यक निर्देश दिए।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मंे पूरे देश मंे राष्ट्रीय एकता एवं देश भक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए सरहदी जिलो मंे मानव श्रृंखला के रूप मंे ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है। उन्हांेने इस आयोजन मंे अधिकाधिक लोगांे से शामिल होने का आहवान करते हुए बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय से जैसलमेर जिले की सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर 85 किमी तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसमंे विद्यार्थियांे के साथ आमजन तिरंगे, रंग बिरंगे गुब्बारांे के साथ शामिल होंगे। बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियांे एवं सरकारी एवं निजी स्कूलांे के संस्था प्रधानांे ने मानव श्रृंखला के कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध मंे सुझाव दिए। साथ ही अपेक्षित भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने मानव श्रृंखला बनाने के संबंध मंे आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इसमंे जन प्रतिनिधियांे, आमजन के साथ प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार एवं बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र तथा शिव उपखंड अधिकारी नेनूराम को अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़ को यातायात संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, बीईईओ कृष्णसिंह, प्रो.पांचाराम चौधरी, डा.भरत सहारण समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



मंगलवार, 7 अगस्त 2018

कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची मंे नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहे : गुप्ता


                बाड़मेर, 07 अगस्त। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची मंे नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। युवाआंे, महिलाआंे एवं दिव्यांगांे के नाम मतदाता सूची मंे जोड़ने के लिए बीएलओ विशेष प्रयास करें। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मंे बीएलओ, सुपरवाइजर्स एवं राजनीतिक दलांे की प्रतिनिधियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान संभागीय आयुक्त गुप्ता ने कहा कि आगामी विधानसभा आम चुनाव 2018 की तैयारियों के संबंध में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नवीन पात्र व्यक्तियांे को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए राजनीतिक दल सहयोग करें। उन्हांेने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता लाने के प्रयासों में जिला प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दलों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियांे से जल्दी से जल्दी बीएलए बूथ स्तरीय अभिकर्ता नियुक्त करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के दावे और आपत्तियांें के आवेदन प्राप्त करने के लिए 12 और 19 अगस्त को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान बीएलओ संबंधित मतदान केन्द्रांे पर उपस्थित रहेंगे।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि समस्त विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग कर पात्र व्यक्तियों के ज्यादा से ज्यादा नाम मतदाता सूचियों में जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है ईवीएम और वीवीपैट के बारे में हर मतदाता इतना जागरूक किया जाए कि शंका की कोई गुंजाइश ही नहीं रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि 21 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर, 2018 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा और यह मतदाता सूचियां विधानसभा चुनाव में काम ली जाएगी। उन्हांेने मतदाता सूचियांे के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के साथ विभिन्न राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे से मतदाता सूचियांे मंे नाम जोड़ने, मतदान केन्द्रांे से जुड़े मुददांे से अवगत कराया। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि वे भी इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि मतदाता सूची में पात्र व्यक्तियों के नाम जुड़ सकें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सभी मतदान केंद्रों पर बीएलए भी नियुक्त कर दिए जाएंगे। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, चौहटन उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधि एवं बीएलओ तथा सुपरवाइजर्स उपस्थित रहे।





गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाओं की पु़ित्रयों की शादी में आर्थिक सहायता के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 07 अगस्त। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीदों की वीरांगनाओं हवलदार या समकक्ष रैंक तक की पुत्रियों की शादी के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि यह सहायता अधिकतम 2 पुत्रियों की शादी के लिए देय है। जिन भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीदों की वीरांगनाओं की पुत्रियों की शादी वर्ष 2018 में है, वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेब साइट www.kbs.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है।

सिटी लेवल कमेटी की बैठक 9 को


                बाड़मेर, 07 अगस्त। बालोतरा शहर मंे आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण के सीवरेज एवं वाटर सप्लाई कार्याें के संबंध मंे सिटी लेवल कमेटी की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 9 अगस्त को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                सदस्य सचिव सिटी लेवल कमेटी एवं अधिशाषी अभियंता आरयूआईडीपी ने बताया कि बैठक के दौरान परियोजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी देने के साथ विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

मतदाता सूचियों मंे 21 अगस्त तक नाम जुड़वाए जा सकेंगे


                बाड़मेर, 07 अगस्त। विधानसभा चुनाव 2018 में अर्हता तिथि एक जनवरी 2018 के संदर्भ में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 21 अगस्त तक मतदाता सूचियांे मंे नाम जुड़वाए जा सकते है। इसके लिए पात्र व्यक्ति अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 11 एवं 18 अगस्त को ग्राम सभा, स्थानीय निकायों एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक कर मतदाता सूचियों का पठन एवं सत्यापन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि संबंधित मतदान केंद्रों पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी या बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नियमानुसार अपने नाम जुड़वाने के लिए प्रारुप 6, नाम हटाने के लिए प्रारुप 7, संशोधित कराने के लिए प्रारुप 8 एवं एक भाग से दूसरे भाग में नाम परिवर्तन के लिए प्रारुप 8 क पूर्ण रुप से भर कर प्रस्तुत किया जा सकता है। विशेष अभियान के तहत 12 अगस्त एवं 19 अगस्त को नियुक्त सभी पदाभिहित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अपने अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान राजनीतिक दलांे के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से दावे एवं आपत्तियां ली जाएगी। उनके मुताबिक 20 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही 26 सितंबर तक डेटाबेस अपडेट, फोटोग्राफ मर्ज, कंट्रोल टेबलेट अपडेट एवं पूरक की तैयारी तथा मुद्रण के बाद 27 सितंबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करने एवं 21 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर उनके निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्हांेने अभियान के दौरान प्राप्त पंजीकृत दिव्यांग व्यक्तियों की सूचना तुरत ईआरओ नेट पर अपडेट करने एवं अपंजीकृत दिव्यांगों का बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से शत प्रतिशत पंजीयन करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

नंदघरांे मंे विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आयोजित हुई गतिविधियां


                बाड़मेर, 07 अगस्त। वेदांता, केयर्न आयल एंड गैस,धारा संस्थान एवं इंडियन एकेडमी आफ पिडियेट्रिक के संयुक्त तत्वावधान मंे विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन मंगलवार को सुथारो की ढाणी भाड़खा स्थित नंदघर मंे हुआ। इस दौरान विभिन्न गतिविधियांे का आयोजन कर महिलाआंे को स्तनपान से जुड़े विविध पहलूआंे के बारे मंे जानकारी दी गई।
                समापन समारोह के दौरान केयर्न आयल एंड गैस के सीएसआर मैनेजर सी.पी.सिंह राजावत ने कहा कि महिलाआंे मंे वात्सल्य एवं ममता निवास करती है। उन्हांेने कहा कि महिलाएं नियमित रूप से स्तनपान करवाएं। शिशू रोग विशेषज्ञ डा.हरीश चौहान ने माता के दूध को सर्वाेतम बताते हुए कहा कि बच्चांे को स्वस्थ रखने के लिए मां का पहला दूध एवं निरंतर स्तनपान करवाना आवश्यक है। डा.पी.डी.स्वामी ने प्रत्येक गुरूवार को मातृ शिशु एवं पोषण दिवस पर स्तनपान के बारे मंे परिचर्चा करने एवं समाज मंे व्याप्त गलत धारणाआंे को त्याग कर स्तनपान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की बात कही। धारा संस्थान के मुख्य अधिशाषी अधिकारी महेश पनपालिया ने बताया कि स्तनपान सप्ताह के दौरान नंदघरांे मंे किशोरियांे एवं महिलाआंे को विषय विशेषज्ञांे, चिकित्सकांे ने महिलाआंे से संवाद, समूह चर्चा एवं व्याख्यान के जरिए स्तनपान के फायदांे के बारे मंे जानकारी दी। सप्ताह के दौरान नंदघर भील बस्ती, छीतर का पार, चवाणी मेघवालांे की ढाणी रावतसर, मेघवाल बस्ती आदर्श ढूढा, सुथारांे की ढाणी भाड़खा मंे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आमजन तक पहुंचेगा मतदाता जागरूकता का संदेश


                बाड़मेर, 07 अगस्त। स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने मंगलवार को बैठक के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रचार-प्रसार की गतिविधियांे की समीक्षा की। उन्हांेने आमजन तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने के निर्देश दिए।
                इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने कहा कि ऐसे पात्र व्यक्ति जो मतदाता सूची मंे नाम जुड़वा नहीं पाए है, उनका नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हांेने विभिन्न विभागांे, क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट एंड गाइड, एनसीसी एवं स्वयंसेवी संगठनांे के सहयोग से मतदाता जागरूकता संबंधित गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाआंे मंे पोस्टर, निबंध एवं परिचर्चा सरीखे आयोजनांे के जरिए आमजन तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाए। उन्हांेने विधानसभा वार नियमित रूप से प्रचार-प्रसार संबंधित कैलेंडर तैयार करने के साथ गतिविधियां आयोजित करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी समेत स्वीप से जुड़े विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।




बाड़मेर के 46 हजार लाभार्थियांे तक पहंुचेगा मुख्यमंत्री का संदेश


महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत व्यक्तिगत कार्य पूर्ण कराने वाले लाभार्थियांे को भेजा संदेश

                बाड़मेर, 07 अगस्त। बाड़मेर जिले के 45 हजार 870 लाभार्थियांे को मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुभकामना संदेश भेजा है। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत अपना खेत अपना काम योजना के तहत इनको व्यक्तिगत लाभ के कार्याें से लाभांवित किया गया है।
                मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने लाभार्थियांे को भेजे शुभकामना संदेश मंे लिखा है कि महात्मा गांधी नरेगा मंे व्यक्तिगत लाभ के कार्याें के लिए सरकार की ओर से अपना खेत अपना काम योजना लागू की गई है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र का प्रत्येक जोब कार्डधारी परिवार 3 लाख रूपए की सीमा मंे भूमि विकास, कृषि वानिकी, उद्यानिकी, वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप कम्पोस्टिंग, कृषि भूमि पर भू-जल संरक्षण एवं लघु सिंचाई जैसे कार्य करवा सकता है। इसके अलावा इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महात्मा गांधी नरेगा मंे 90 मानव दिवस बतौर अकुशल श्रमिक काम करने पर भुगतान का भी प्रावधान है। इसके साथ ही कुक्कुट आश्रय, बकरी, सुकर एवं पशु आश्रय के लिए भी राशि दी जाती है। इनके कार्याें के लिए अधिकतम 79 हजार रूपए तक की राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री राजे ने इस योजना से लाभार्थियांे के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे लाभार्थियांे की आजीविका मंे निश्चित तौर पर सुधार होगा। इधर, मुख्यमंत्री राजे के शुभकामना संदेश लाभार्थियांे तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, लेखा सहायक हितेश मंूदड़ा, परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन, कनिष्ठ सहायक तुलछाराम, अधिशाषी अभियंता भेराराम विश्नोई एवं कनिष्ठ सहायक पोकरराम, अधिशाषी अभियंता मोहनलाल मीणा एवं मदनसिंह, सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा तथा कनिष्ठ लेखाकार खेताराम को सौंपा गया है।

सोमवार, 6 अगस्त 2018

विकास योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वन से आमजन को मिलेगी राहत


कालूराम ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला

                बाड़मेर, 06 अगस्त। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण विकास योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने का प्रयास किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के मददेनजर जागरूकता गतिविधियांे के जरिए मतदाताआंे को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कालूराम ने सोमवार को बाड़मेर जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभालने के बाद यह बात कही। इससे पहले उन्हांेने निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा से कार्यभार ग्रहण किया।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि विकास कार्याें मंे गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने के साथ राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाआंे की क्रियान्विति उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, महात्मा गांधी नरेगा योजना के साथ अन्य ग्रामीण विकास योजनाआंे की नियमित रूप से मोनेटरिंग करते हुए वास्तविक हकदार तक फायदा पहुंचाया जाएगा। इस दौरान उन्हांेने निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा से बाड़मेर जिले मंे पंचायतीराज विभाग के प्रशासनिक ढ़ाचे एवं विकास योजनाआंे के बारे मंे जानकारी ली। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कालूराम इससे पहले सहायक कलक्टर टोंक, प्रोजेक्ट मैनेजर डीपीआईपी झालावाड़, उपखंड अधिकारी पीपलू, सपोटरा, पबरतसर, फतेहपुर, सुरतगढ़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक नागौर, अतिरिक्त जिला कलक्टर नागौर, आरटीओ जोधपुर, उप शासन सचिव राजस्व विभाग, उप शासन सचिव गृह विभाग के रूप से सेवाएं दे चुके है।



जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 9 को


                बाड़मेर, 06 अगस्त। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 09 अगस्त को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

निर्धारित समयावधि मंे ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर लगेगा जुर्माना


मुख्यमंत्री के आगामी दौरे के मददेनजर समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 06 अगस्त। निर्धारित समयावधि मंे विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर संबंधित फर्म पर जुर्माना लगाया जाएगा। बिजली संबंधित समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण कर उपभोक्ताआंे को राहत पहुंचाई जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बिजली-पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा के दौरान डिस्काम के अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत कनेक्शन करने के कार्य मंे तेजी लाई जाए। ढ़ीले तारांे को सही करने के लिए अभियान लगातार जारी रखा जाए। उन्हांेने आगामी दिनांे मंे मुख्यमंत्री के बाड़मेर दौरे के मददेनजर सार्वजनिक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, जलदाय एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर डोम, स्टेज, विकास प्रदर्शनी स्थल के अलावा अन्य आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए कहा। समीक्षा बैठक के दौरान उन्हांेने जिला मुख्यालय पर सफाई व्यवस्था दुरस्त करने, रोड़ लाइटें सहीं करवाने, नालांे पर फेरो कवर लगवाने एवं आरयूआईडी के सहायक अभियंता को 14 अगस्त तक आवश्यक रूप से फ्लो टेस्ट करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने टैंकरांे से पेयजल परिवहन संबंधित बिलांे का उपखंड अधिकारी स्तर से सत्यापन के उपरांत भुगतान के लिए भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. बी.एल.मंसूरिया, नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



शनिवार, 4 अगस्त 2018

राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रविवार को बाड़मेर आएगी


                बाड़मेर, 04 अगस्त। राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य श्रीमती लिलियन ग्रेस रविवार को शाम 6 बजे बाड़मेर आएगी। इस दौरान सर्किट हाउस मंे आयोजित जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनेगी।
                जिला अल्पसंख्यक अधिकारी बजरंगलाल दीक्षित ने बताया कि राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य श्रीमती लिलियन ग्रेस सोमवार को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस मंे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगांे के साथ विभागीय योजनाआंे के संबंध मंे जन सुनवाई करेगी।

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा आज, 8400 अभ्यर्थी शामिल होंगे


अभ्यर्थियांे को निर्धारित ड्रेस कोड मंे दो घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पर आना होगा

बाड़मेर, 04 अगस्त। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रविवार को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक 31 परीक्षा केन्द्रांे पर  राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2018 आयोजित होगी। इसके लिए अभ्यर्थियांे को निर्धारित डेªस कोड मंे दो घंटे पहले संबंधित परीक्षा केन्द्रांे पर उपस्थित होना होगा।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि समस्त परीक्षा केन्दांे पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए है। फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित होने एवं गहन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थी को केन्द्र मंे प्रवेश दिया जाएगा। आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 5 सर्तकता दलों का गठन किया गया है, जिनमें पुलिस, प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। किसी भी परीक्षार्थी के नकल एवं कदाचार के दोषी पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार परीक्षार्थी को उपस्थिति पत्र, फोटोयुक्त परिचय पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो एवं पारदर्शी पेन लेकर आना होगा। उन्हांेने बताया कि जिला मुख्यालय पर आरएएस प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित गतिविधियों की मॉनिटिंरंग एवं समन्वय से संबंधित कार्यों के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-220007 है। यह नियंत्रण कक्ष रविवार को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा।
मोबाइल सहित इलेक्ट्रोनिक सामग्री रहेगी वर्जित : आरएएस प्रारभ्भिक परीक्षा के दौरान केन्द्रो पर मोबाईल, ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रोनिक सामग्री एवं संचार उपकरणों की सख्त मनाही रहेगी तथा यदि कोई अभ्यर्थी के पास पाया गया तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार के मुताबिक राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी निर्देशों के तहत परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में सेल्युलर फोन, कोर्डलेस फोन, ब्लूटूथ एवं सभी तरह के इलेक्ट्रोनिक्स, संचार उपकरणों का प्रयोग करने की सख्त मनाही है। परीक्षा वस्तुपरक (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा के रूप में ली जा रही है इसलिए अभ्यर्थी को किसी प्रकार की सहायक सामग्री यथा केलक्यूलेटर एवं रफ कार्य के लिए पेपर आदि उपलब्ध नहीं करवाए जाएंगे एवं नहीं ही उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। इसी तरह परीक्षा केन्द्र परिसर में ऐसे उपकरण एवं अंवाछित सामग्री रखने की मनाही रहेगी। 
अभ्यर्थियांे को ड्रेस कोड मंे आना होगा : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सुरक्षा की दृष्टि से महिला एवं पुरुष दोनों ही अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। पुरूष अभ्यर्थियांे को आधी आस्तीन का शर्ट, टी शर्ट, कुर्ता, पेंट, पायजामा एवं हवाई चप्पल, स्लीपर पहन कर आना होगा। इसी तरह महिला अभ्यर्थियांे को सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता या ब्लाउज, हवाई चप्पल, स्लीपर एवं बालों में साधारण रबर बैंड लगा कर आएंगी। आयोग के निर्देशांे के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गहन सुरक्षा जांच की जाएगी। ऐसे में परीक्षार्थी लाख या कांच की पतली चूड़ियों के अलावा अन्य कोई जेवरात पहन कर नहीं आएंगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र मंे किसी प्रकार की घड़ी, मौजे, धूप का चश्मा, बैल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, गंडा, ताबीज, केप, हैट, स्कार्फ, स्टाल, शाल, मफलर पहनकर परीक्षा मंे शामिल नहीं हो सकते। परीक्षा केंद्र में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी उसके लिए तय सीट से अलग बैठता है तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा।
पहचान के लिए लाना होगा मूल पहचान पत्र : फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित हो जाने एवं गहन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। फोटो पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस मान्य होंगे। ये मूल ही लाना होगा, इनकी फोटो प्रति मान्य नहीं होगी।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...