सोमवार, 23 जुलाई 2018

विद्युत संबंधित शिकायतांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश


जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की बिजली,पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा

                बाड़मेर, 23 जुलाई। विद्युत संबंधित शिकायतांे का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उपभोक्ताआंे की प्रत्येक शिकायत का प्रभावी मोनेटरिंग के साथ समाधान करें। इसमंे किसी तरह की कौताही पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता की जबावदेही सुनिश्चित की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान बिजली,पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि डिस्काम के कार्मिकांे को पाबंद किया जाए कि दूरभाष पर उपभोक्ताआंे की शिकायत दर्ज करने के उपरांत निर्धारित समयावधि मंे उसका निस्तारण करें। उन्हांेने विद्यालय भवनांे के ऊपर से विद्युत तार हटाने, ढीले तार सही करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी को राजश्री योजना के भुगतान संबंधित प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने मौमसी बीमारियांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने के अलावा स्टोर का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्हांेने रात्रि चौपाल के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के लिए कहा। उन्हांेने अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
                जिला कलक्टर ने कहा कि नगर परिषद शहर मंे क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं नालांे की सफाई करवाने के साथ दूसरे दिन ही मलबा हटवाएं। उन्हांेने सड़कांे के कार्याें मंे लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारांे को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा ने विभागवार संपर्क पोर्टल पर बकाया प्रकरणांे की जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी,नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



गुरुवार, 19 जुलाई 2018

सहकारी बैंक ने वितरण किया 386 करोड़ का अल्पकालीन ऋण


                बाड़मेर, 19 जुलाई। बाड़मेर केन्द्रीय सहकारी बैंक ने बाड़मेर जिले मंे सहकारी समितियों के एक लाख से अधिक सदस्यो को अब तक 386 करोड़ से अधिक का ऋण वितरण किया है। इसके अलावा अल्पकालीन ऋण वितरण प्रकिया जारी हैं।
बाड़मेर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक शुद्धोधन उज्वल ने बताया कि राजस्थान फसली ऋण माफी योजना अन्तर्गत जिले के पात्र किसानों के खाते में ऋण माफी का लाभ जमा किया जा चुका हैं। अब तक 249 समितियों में शिविर आयोजित कर ऋण माफी के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं, तथा शेष समितियों में शिविर प्रकिया जारी हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष प्रक्रिया के तहत नाबार्ड की ऋण पॉलिसी अगस्त के प्रथम सप्ताह में जारी होते ही जिले के शेष काश्तकारों को भी अल्पकालीन ऋण वितरण किया जाएगा। 

स्वरोजगार के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित


                बाड़मेर,19 जुलाई। अनुसूचित जाति जन जाति सहकारी निगम लिमिटेड ने वर्ष 2018-19 के लिए बीपीएल एवं आर्थिक रूप से अनुसूचित जाति, जन जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग, सफाई कर्मचारी एवं दिव्यांगजन को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए ऋण संबंधित लक्ष्य आवंटित किए गए है।
परियोजना प्रबंधक हंसराज सोनी ने बताया कि अनुसूचित जाति 158, अनुसूचित जाति के 38, सफाई कर्मचारी के 81, अन्य पिछड़ा वर्ग 21 एवं दिव्यांगजन के 17 लक्ष्य आवंटित किए गए है। उन्हांेने बताया कि ऋण के लिए निर्धारित आवेदन पत्र अनुजा निगम कार्यालय मंे 10 रूपए का शुल्क जमा करवाकर प्राप्त किए जा सकते है। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन मय आवश्यक दस्तावेजांे की प्रतियांे के अनुजा कार्यालय मंे 31 अगस्त तक जमा करवाए जा सकते है। उनके मुताबिक दिव्यांगजनांे के ऋण के लिए चयन निगम मुख्यालय जयपुर एवं शेष वर्ग के अभ्यर्थियांे का चयन जिला कलक्टर की अध्यक्षता मंे गठित संवीक्षा समिति करेगी।

खेलकूद प्रतियोगिताआंे के लिए कार्मिकांे के नाम भिजवाने के निर्देश


                बाड़मेर,19 जुलाई। सप्तम राजस्थान राज्य अंर्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2018-19 का आयोजन कोटा कलक्टर की मेजबानी मंे 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जा रहा है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस आयोजन मंे टेबल टेनिस, बालीवाल, कबडडी, टेनिस, क्रिकेट, बेडमिटन, बास्केटबाल खेलांे की प्रतियोगिताआंे के लिए जोधपुर संभाग की टीम का चयन किया जाना है। ऐसे मंे इन प्रतियोगिताआंे मंे भाग लेने वाले कार्मिकांे के नाम निर्धारित प्रपत्र मंे भिजवाएं। इसी तरह पंचम राजस्थान राज्य अंतर जिला सिविल सेवा बास्केटबाल एवं चतुर्थ राजस्थान राज्य अंतर जिला सिविल सेवा वालीबाल प्रतियोगिता 2018-19 का आयोजन 8 से 10 सितंबर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता मंे भाग लेने वाले कार्मिकांे के नाम निर्धारित प्रारूप मंे भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

जन जाति के विद्यार्थियोें के शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना की आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त


                बाड़मेर,19 जुलाई। जन जाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से जन जाति के विद्यार्थियांे के शैक्षणिक प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाआंे के आनलाइन आवेदन पत्र 20 अगस्त तक आमंत्रित किए गए है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जन जाति की छात्राआंे को उच्च शिक्षा सहायता राशि, बोर्ड एवं विश्व विद्यालय मंे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण जन जाति प्रतिभावान छात्रांे को आर्थिक सहायता, जन जाति छात्राआंे को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता एवं जन जाति छात्राआंे के लिए निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना के लिए आनलाइन आवेदन किए जा सकते है। उन्हांेने शिक्षण संस्थाआंे के अधिकारियांे से इन योजनाआंे का प्रचार-प्रसार करवाकर अधिकाधिक विद्यार्थियांे को शैक्षणिक योजनाआंे से लाभांवित करवाने के निर्देश दिए है।

जिला स्तरीय आडिट समिति की बैठक आयोजित


                बाड़मेर,19 जुलाई। जिला स्तरीय आडिट समिति की बैठक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई।
                इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने आडिट प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ लेखाधिकारी ताराचंद चौहान ने विकास अधिकारियांे को पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बकाया आडिट प्रकरणांे के निस्तारण के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि इस कार्य मंे लापरवाही बरतने वाले ग्राम विकास अधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्हांेने आडिट शिविरांे मंे ग्राम विकास अधिकारियांे की उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध मंे निर्देश दिए।

रेडि संस्थान की भर्ती संबंधित विज्ञप्ति से चिकित्सा विभाग का संबंध नहीं


                बाड़मेर,19 जुलाई। जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के ध्यान मंे लाया गया है कि रेडि संस्थान बालोतरा की ओर से जारी विज्ञप्ति मंे विभिन्न पदांे के साथ जीएनएम, लैब टैक्निशियन, एएनएम आदि की आवश्यकता बताई जाकर अंतिम तिथि 30 जुलाई 2018 रखी गई है।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि इस संबंध मंे आमजन को आगाह किया जाता है कि चिकित्सा विभाग बाड़मेर ने जीएनएम, लैब टैक्नीशियन, एएनएम आदि का कोई मांग पत्र अथवा भर्ती का कार्य रेडि संस्था बालोतरा को नहीं दिया है। विभाग मंे जीएनएम एवं एएनएम की स्थाई एवं संविदा भर्ती का कार्य निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान जयपुर की ओर से किया जाता है। उन्हांेने बताया कि इस भर्ती का इस विभाग से कोई संबंध नहीं है।

विकास कार्यो में गुणवत्ता से समझौता नहीं करेंः नकाते


समीक्षा बैठक में अनुपस्थित विकास अधिकारियों को चार्जशीट देने के निर्देश

                बाड़मेर, 19 जुलाई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं में स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि समस्त विकास अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट के जरिए विकास कार्यो की मोनेटरिंग करें। उन्होंने कहा कि जो कार्य मौके पर पूर्ण हो चुके हैं उनको आनलाइन कराया जाए। उन्होंने गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए टांका निर्माण के कार्यों को पूरा कराने के लिए कहा, ताकि उनमें बारिश के पानी को एकत्र किया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चतुर्थ चरण के प्री सर्वे के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित लाभार्थी पूर्व में जल संरक्षण कार्य से लाभान्वित नहीं होना चाहिए। जिला कलक्टर नकाते ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चतुर्थ चरण की कार्य योजना अतिशीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विकास अधिकारियों को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने पंचायत समितिवार पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विकास अधिकारियों को बकाया प्रकरणों का सोमवार तक निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, समेत अन्य योजनाओं के प्रगतिरत कार्यों को पूरा करवाने एवं जियो टेगिग करवाने के सम्बन्ध में निर्देश दिए। उन्हांेने पूर्ण हो चुके कार्याें के पूर्णता प्रमाण पत्र तथा प्रगतिरत कार्याें के उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले बैठक के दौरान जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने पेंशन प्रकरणों के सत्यापन एवं बकाया स्वीकृति प्रकरणों की जानकारी दी। बैठक में उपवन संरक्षक विक्रम प्रधान केशरी,परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन, अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह, अधिशाषी अभियंता मनरेगा भेराराम,मोहन लाल मीणा,सुराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



सारला मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सुनी जन समस्याएं


पशुपालन विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित, एक माह मंे टीकाकरण के निर्देश

                बाड़मेर,19 जुलाई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बुधवार को सारला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान जन समस्याएं सुनी। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को ग्रामीणांे की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने सारला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पशु अस्पताल होने के बावजूद संतोषजनक कार्य नही करने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्व कार्यवाही प्रस्तावित की। उन्हांेने पशुधन बीमा, उष्ट्र विकास योजना, निःशुल्क दवा एवं टीकाकरण के लक्ष्य एक महीने में पूरे करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिक विभाग के अधिकारी, ऐसे विद्यालय जहां पर पेयजल व्यवस्था नहीं है, वहां पर हैडपंप अथवा पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति सुनिश्चित करें। उन्हांेने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत एक माह तक कार्य प्रारंभ करने तथा सर्वे से वंचित लोगों को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर लगाकर जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग चौहटन के अधिशाषी अभियंता को सम्पर्क सड़क सारला की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। रात्रि चौपाल के दौरान तहसीलदार सुनील कुमार कटेवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




बुधवार, 18 जुलाई 2018

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 19 जुलाई को


                बाड़मेर, 18 जुलाई। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 19 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

बाड़मेर मंे हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह


जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियांे के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए

                बाड़मेर, 18 जुलाई। जिला मुख्यालय पर स्वतन्त्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण के लिए बुधवार को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि हर वर्ष की भांति पूरे जिले मंे स्वतंत्रता दिवस पर हर्षाेल्लास एवं पूर्ण गरिमा के साथ मनाए जाए। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप उत्कृष्ठ एवं स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाए। उन्हांेने स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के मुख्य स्थानों, चौराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते नेे संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्वतन्त्रता दिवस समारोह के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल आदर्श स्टेडियम में माकूल कानून व्यवस्था के साथ पेयजल, बिजली, यातायात एवं बैठक व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्हांेने फ्लैगशीप योजनाआंे संबंधित होर्डिग्स भी कार्यक्रम स्थल पर लगाने तथा विभागीय अधिकारियांे को सम्मानित होने वाले कार्मिकांे के नाम 8 अगस्त तक आवश्यक रूप से भिजवाने के निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की रूपरेखा के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्वतन्त्रता दिवस का मुख्य समारोह आदर्श स्टेडियम में प्रातः 9 बजे आयोजित होगा। उन्हांेने कहा कि सरकारी कार्यालयांे एवं विद्यालयांे मंे प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाए। उन्हांेने शहीदों के परिजनों, स्वतन्त्रता सेनानियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के साथ सेना,वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, गणमान्य नागरिकांे को आमंत्रण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने व्यायाम, परेड, झांकियांे के प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमांे की तैयारियांे के संबंध मंे निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को सामूहिक नृत्य में भाग लेने वाली छात्राओं तथा विभिन्न कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमांे के रिर्हसल एवं मुख्य समारोह के दौरान अन्नपूर्णा रसोई योजना के वाहनांे को आदर्श स्टेडियम के पास खड़े रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, जिला रसद अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, पुलिस उप अधीक्षक सुभाषचन्द्र, सीमा सुरक्षा बल के विवेक ठाकुर, आर.एन.शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, जगदीश सारण, केयर्न इंडिया के सी.पी.राजावत, डा.बंशीधर तातेड़, रामकुमार जोशी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक 26 को


                बाड़मेर, 18 जुलाई। जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक 26 जुलाई को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे सांय 5 बजे रखी गई है।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि बैठक के दौरान गत बैठक की कार्यवाही विवरण की पृष्टि के साथ विभिन्न विभागांे के लंबित प्रकरणांे के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के दौरान फोटो स्टेट एवं फैक्स की मशीनें बंद रहेगी


                बाड़मेर, 18 जुलाई। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर 5 अगस्त को आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के दौरान जिला मुख्यालय पर समस्त फोटो स्टेट एवं फैक्स की मशीनें बंद रखने के आदेश जारी किए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक 5 अगस्त को परीक्षा केन्द्रांे के 500 मीटर की परिधि मंे आने वाली समस्त फोटो स्टेट एवं फैक्स की दुकानंे तथा साइबर कैफे प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान प्रतिलिपि करने के समस्त साधनांे पर रोक रहेगी। इसी तरह जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक अन्य आदेश जारी कर आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियांे की ओर से अपनाए जाने वाले अनुचित साधनांे एवं अनुचित लाभ प्राप्त करने के प्रयासांे की रोकथाम के लिए विशेष जांच दल गठित किया। इसमंे जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका एवं सहायक वाणिज्य कर अधिकारी भवानीसिंह को शामिल किया गया है। यह जांच दल अनुचित साधनांे एवं अनुसूचित गतिविधियांे की रोकथाम के लिए जारी निर्देशांे की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए परीक्षा दिवस पर जिला मुख्यालय पर फोटो स्टेट, फैक्स कार्य करने वाली दुकानांे, साइबर कैफे का निरीक्षण करने के लिए अधिकृत होगा। इनको किसी भी प्रकार अवांछित सामग्री अथवा गतिविधियां पाए जाने पर तत्काल परीक्षा नियंत्रण कक्ष एवं संबंधित अधिकारियांे को सूचना देने के निर्देश दिए गए है।

सरली मंे मनरेगा से बनेगी सड़क,पेयजल समस्या का होगा समाधान


सरली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल के दौरान सुनी जन समस्याएं

                बाड़मेर, 18 जुलाई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को सरली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने महात्मा गांधी नरेगा योजना मंे सड़क निर्माण करवाने तथा पेयजल समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणांे से जल संरक्षण मंे सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्हांेने कहा कि टांकांे मंे आगोर एवं मकानांे की छत के जरिए बारिश के पानी का संग्रहण करें। साथ ही इस अभियान मंे किसी न किसी रूप मंे अपना सहयोग अवश्य करें। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे ने पेयजल समस्या, होदी एवं टांके टूटने की समस्या से अवगत करवाया। जिला कलक्टर नकाते ने इसका 15 दिन के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि सरली ग्राम पंचायत मंे करीब 300 टांकांे का निर्माण होगा, इससे बारिश के पानी के संग्रहण के साथ पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीणांे ने श्मशान घाट तक रास्ते की समस्या से अवगत कराया। उन्हांेने इसके लिए आपसी सहमति अथवा उपखंड अधिकारी के समक्ष धारा 251 क मंे दावा करने के लिए कहा। ग्रामीणांे की सड़क निर्माण की मांग पर जिला कलक्टर ने सह खातेदारांे की सहमति के बाद मनरेगा मंे सड़क निर्माण की स्वीकृति जारी करवाने का आश्वासन दिया। इसी तरह मोबाइल नेटवर्क संबंधित समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए। रात्रि चौपाल के दौरान पानी, बिजली एवं विभिन्न योजनान्तर्गत बकाया भुगतान का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश विभागीय अधिकारियांे को दिए गए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, जिला रसद अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका, बाड़मेर विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, सहायक अभियंता रामलाल जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सरली ग्राम पंचायत मंे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवास, टांका निर्माण तथा अन्य विकास कार्याें का निरीक्षण किया। उन्हांेने टांका निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करते हुए इनको प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अस्पताल का निरीक्षण कर कार्यरत कार्मिकांे, दवाइयांे की उपलब्धता एवं मरीजांे के बारे मंे जानकारी ली।









मंगलवार, 17 जुलाई 2018

चिकित्सक आमजन के विश्वास पर खरा उतरें - नकाते


चिकित्सा संस्थानों की सेक्टर बैठक नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 17 जुलाई। आमजन चिकित्सकों में भगवान की छवि देखते हैं। ऐसे में चिकित्सक इस छवि को बरकरार रखे। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि चिकित्सक आमजन को नया जीवनदान देता है। ऐसे में सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर अधिकाधिक लोगों को लाभांवित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित समस्त चिकित्सा संस्थानों की सेक्टर बैठक नियमित रूप से हो एवं बैठक में जिला स्तर से एवं खंड स्तर से बीसीएमओ एवं बीपीएम की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान गर्भवती महिला का प्रथम तीन माह में पंजीयन एवं चार जाँच, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, एचबीएनसी, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, प्रधानमत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, मौसमी बीमारियांे पर नियंत्रण, पीसीटीएस सॉफ्ट वेयर में लाईन लिस्ट पूर्ण, एएनएम्, आशा सहयोगिनी एवं कार्यकर्त्ता से आगनवाडी केन्द्रों के नक़्शे तैयार करवाने, मिसाल कार्यक्रम, राजधारा आदि कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी ने पावर पोइनट प्रजेंटेशन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में संचालित समस्त गतिविधियों की जानकारी दी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
                बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ पी.सी दीपन, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डॉ सताराम भाकर,उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सती चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन भार्गव, जिला आशा अधिकारी राकेश भाटी, जिला नोडल अधिकारी मुकेश, आर.के.एस.के. समन्वयक उम्मेदाराम जाखड, यूनिसेफ प्रतिनिधि आदित्य अग्निहोत्री, खंड स्तर से समस्त खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामू. एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खंड कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लाक हेल्थ सुपर वाईजर आदि उपस्थित रहे।
कार्य में लापरवाही बरतने पर सेवाए समाप्त : बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने समीक्षा के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुदवा, कानोड़ एवं बाटाडू में कार्यरत डेटा एंट्री आपरेटर का कार्य संतोषजनक नहीं पाया। इस पर जिला कलक्टर ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने पर खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बालोतरा एवं बायतु को सम्बन्धित डेटा एंट्री ओपरेटर की सेवाए समाप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उनके स्थान पर नये ऑपरेटर का चयन कर सुचारू रूप से कार्य सम्पादित करवाने के निर्देश दिये।


स्वाधीनता दिवस समारोह के संबंध में बैठक 18 जुलाई को


       बाड़मेर, 17 जुलाई। स्वाधीनता दिवस समारोह-2018 के कार्यक्रम निर्धारण की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 18 जुलाई को आयोजित होगी।
       अपर कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि जिला मुख्यालय बाड़मेर पर स्वाधीनता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारण करने हेतु 18 जुलाई को सायः 4:30 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेस हॉल में बैठक रखी गई है। उन्होने बताया कि बैठक में संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग के संबंधित कार्यक्रमों के प्रस्ताव के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 19 को


                बाड़मेर, 17 जुलाई। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 19 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

लाईटस अपडेशन के संबंध मंे बैठक 18 जुलाई को


                बाड़मेर, 17 जुलाई। न्याय विभाग की वेबसाइट लाइटस पर विभागीय न्यायिक प्रकरणांे की प्रविष्टि एवं अपडेशन के संबंध मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अध्यक्षता मंे 18 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस मंे बैठक आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियांे को जून माह की मासिक रिपोर्ट की प्रति, डयू कोर्स प्रकरणांे की सूची, राज्य के विरूद्व निर्णित प्रकरणांे मंे पालना एवं अपील से शेष की सूची तथा जबाव दावा प्रस्तुत करने से शेष प्रकरणांे की सूची लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित


                बाड़मेर, 17 जुलाई। राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 5 अगस्त को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक एक सत्र मंे जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी। इसके लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा समन्वयक ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय के कमरा नंबर 2 मंे दूरभाष 02982-220007 पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र किशोर को बनाया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 2 से 4 अगस्त को प्रातः 9.30 बजे सांय 6 बजे तक तथा 5 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे परीक्षा समाप्त होने के पश्चात सील्ड पैकेट एवं परीक्षा सामग्री कंट्रोल रूप मंे एकत्रित होने तथा गोपनीय सामग्री आयोग कार्यालय मंे जमा होने तक कार्यरत रहेगा।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 24 जुलाई को


                बाड़मेर, 17 जुलाई। दक्षिणी पश्चिमी मानसून 2018 की तैयारियांे की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि 25 मई को आयोजित बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की पालना मंे की गई कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट एवं आपदा योजना के साथ संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

एक अगस्त से होगा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण


जिले के 10 गांवांे का रेंडम रूप से चयन करने के उपरांत सर्वेक्षण होगा

                बाड़मेर, 17 जुलाई। शहरी स्वच्छ सर्वेक्षण की तर्ज पर आगामी एक अगस्त से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण होगा। इसके जरिए जन समुदाय मंे स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता लाने का प्रयास किया जाएगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 13 जुलाई को नई दिल्ली से लांच किया है। इसके तहत 1 से 31 अगस्त तक पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से अधिकृत एजेन्सी प्रत्येक जिले के 10 ग्रामों का रेंडम रूप से चयन करने के उपरांत सर्वेक्षण करेगी। इसमंे ग्राम स्वच्छता के लिए ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक स्थल स्कूल, आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ केन्द्र, ग्रामीण बाजार एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं शौचालयों की उपलब्धता के साथ ग्रामीणों से स्वच्छता एप, आमसभा एवं जन प्रतिनिधियों एवं ग्राम स्तरीय कर्मचारियों से सीधी वार्ता कर उनके विचार एवं सुझाव लेकर स्वच्छता की जागरूकता के विषय में आंकलन किया जाएगा। नेहरा ने बताया कि इस सर्वेक्षण का उद्देश्य जन समुदाय में स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता लाने के साथ जन भागीदारी के जरिए अभिशंषा प्राप्त कर सुधार करना है। इस सर्वेक्षण में जिलों का आंकलन कर उनकी वरियता तय की जाएगी। साथ ही पूरे देश मंे ग्रामों एवं जिलों की वरियता क्रमांक तय करने के साथ आगामी 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा।

बाल विवाह की रोकथाम के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित करवाने के निर्देश


                बाड़मेर, 17 जुलाई। आमजन मंे बाल विवाह की बुराई के प्रति जागरूकता लाने के लिए आगामी 15 अगस्त को उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयांे मंे बाल विवाह एक सामाजिक बुराई विषयक नुक्कड़ नाटकांे का आयोजन कराया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला महिला सहायता समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए वृहद स्तर पर समन्वित प्रयास किए जाए। जिला महिला सहायता समिति की बैठक के दौरान महिलाओं को अविलम्ब राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की त्रैमासिक प्रगति की समीक्षा की गई। केन्द्र की परामर्शदाता शोभा गौड़ ने बताया कि उनके पास 50 प्रकरण आए, जिनमें से 35 प्रकरणों का समझाइश से निस्तारण किया गया। जबकि 10 प्रकरणों में एफआइआर दर्ज हुई तथा 5 प्रकरणांे मंे फोलोअप किया जा रहा है। महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के कार्याे की समीक्षा के उपरान्त समिति ने केन्द्र का अनुबंध आगामी 6 माह के लिए बढ़ाने का निर्णय सर्वसहमति से लिया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बाल-विवाह पर ऐनिमेशन फिल्म या अन्य लघु फिल्में बनाने के निर्देश दिए। ताकि उनका सामूहिक विवाह सम्मेलनों तथा अन्य समारोहों में प्रदर्शन करने के साथ इस सामाजिक समस्या को रोकने की पहल की जा सके। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, सदस्य रूपसिंह राठौड़, सुश्री लता कच्छवाह, समा बानो समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समिति के सदस्य सचिव प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने सबका आभार जताया।

सोमवार, 16 जुलाई 2018

राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे को दी ईवीएम एवं वीवीपेट की जानकारी


                बाड़मेर, 16 जुलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियांे को ईवीएम एवं वीवीपेट के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।
                इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान एम-3 ईवीएम एवं वीवीपेट का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि एम-3 ईवीएम एवं वीवीपेट की विश्वसनीयता के बारे में तथाकथित भ्रामक समाचार प्रकाशित होते है, जबकि इसकी विश्वसनियता एवं कार्यक्षमता संदेह से परे है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके बारे मंे जानकारी देते हुए कहा कि ईवीएम, वीवीपेट प्रभावी तरीके से काम कर रही है, तथा किसी भी प्रकार के संदेह की गुजाईश नहीं है। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से कांग्रेस से फतेह खान, जगदीश, भाजपा से महेश सोनी एवं बसपा के भारमलराम उपस्थित रहे। उन्हांेने एम-3 ईवीएम पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। एफएलसी के दौरान इस कार्य को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने नजदीकी से देखा। एफएलसी कार्य की पारदर्शिता व कार्य संपादन पर सभी दलों ने संतुष्टि जाहिर की तथा यह जाहिर किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट के बारे में कोई शिकायत नहीं है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी ने द्वितिय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहभागिता एवं इसका प्रचार एवं प्रसार करने एवं मतदान केन्द्रो पर बीएलए की नियुक्ति करने का आग्रह भी किया। उन्हांेने बताया कि आमजन, राजनीतिक पार्टियों व मिडिया के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ताकि ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली तथा विश्वसनीयता पर किसी प्रकार को संदेह नहीं रहे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अनुमत एम-3 ईवीएम एवं वीवीपैट के बारे मे चर्चा की। इस दौरान अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने भी विधानसभा चुनाव से जुड़े विविध पहलूआंे के बारे मंे जानकारी दी।



जिला टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को


                बाड़मेर, 16 जुलाई। उप राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पल्स पोलियो अभियान 5 अगस्त के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे मंगलवार को प्रातः 11 बजे रखी गई है।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

उपखंड अधिकारी की राणीगांव मंे रात्रि चौपाल 26 जुलाई को


                बाड़मेर, 16 जुलाई। बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र 26 जुलाई को राणीगांव ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आमजन की समस्याएं सुनेंगे।
                उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि पहले यह रात्रि चौपाल 16 जुलाई को आयोजित होनी थी। अपरिहार्य कारणांे से इसको स्थगित करके अब 26 जुलाई को रात्रि चौपाल का आयोजन होगा।

सिलिकोसिस मरीजांे की जांच के लिए शिविर 24 जुलाई को


                बाड़मेर, 16 जुलाई। जिला क्षय निवारण केन्द्र मंे सिलिकोसिस मरीजांे की जांच एवं प्रमाणीकरण के लिए 24 जुलाई को एक दिवसीय शिविर आयोजित होगा।
                जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डा.पंकज खुराना ने बताया कि इस शिविर मंे विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजांे की जांच करने के बाद प्रमाण पत्र जारी करेंगे। इसके अलावा सिलिकोसिस बीमारी से बचाव एवं उपचार के बारे मंे जानकारी दी जाएगी। इस दौरान सिलिकोसिस की आशंका वाले मरीजांे को अपना भामाशाह कार्ड साथ मंे लाना होगा।

मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करें : नकाते


राजश्री योजना मंे अपेक्षित प्रगति के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

                बाड़मेर, 16 जुलाई। बारिश के मौसम के दौरान मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। चिकित्सालयांे मंे कार्मिकांे एवं दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राजकीय चिकित्सालय मंे समुचित चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यहां कार्यरत चिकित्सक आवश्यक रूप से पूरी सेवाएं दंे। इसमंे किसी तरह की शिकायत मिलने पर प्रमुख चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी को मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए चिकित्सकीय कार्मिकांे के सहयोग से जल स्त्रोतांे मंे ब्लीचिंग पाउडर तथा लार्वा रोधी गंबूसिया मछलियां डलवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि राजश्री योजना मंे अपेक्षित प्रगति के लिए विशेष अभियान चलाने के साथ समन्वित प्रयास किए जाए। नगर परिषद के अधिकारियांे को शहर मंे नाला निर्माण का कार्य तेजी से करवाने एवं सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर को गौरव पथ की गुणवत्ता की जांच करवाने एवं स्वयं नियमित रूप से भौतिक सत्यापन करते कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने पानी निकासी के लिए नाला निर्माण करवाने के लिए कहा। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया,अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, मांगीलाल जाट, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गुरुवार, 12 जुलाई 2018

जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक 25 को


                बाड़मेर, 12 जुलाई। जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक 25 जुलाई को सांय 4.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

राजस्व राज्य मंत्री आज विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे


                बाड़मेर, 12 जुलाई। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार को कुड़ी ग्राम पंचायत मंे विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर दो बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

स्कूटी वितरण के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 12 जुलाई। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 2017-18 की कक्षा 10 एवं प्रवेशिका, कक्षा 12 की कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली सामान्य; आर्थिक पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को राजस्थान सरकार द्वारा विद्यालयों में स्कूटी वितरण किया जाएगा।
                शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि सामान्य; आर्थिक पिछड़ा वर्ग की जिन छात्राओं के परिवार की वित्तीय वर्ष 2017-18 में सकल वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से कम है, उनको निःशुल्क स्कूटी वितरीत की जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित विद्यालयों में जमा कराने होंगे। आवेदन पत्र राज्य के संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक प्रथम एवं विभागीय वेबसाइट www.education.rajasthan.gov.in/www.rajrmsa.nic.in पर निःशुल्क उपलब्ध है। आवेदन पत्र 16 जुलाई तक शाला समय में संबंधित सरकारी अथवा निजी विद्यालय में जहां से छात्र ने परीक्षा उत्तीर्ण की है वहां पर जमा करवाने होंगे।

राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को


                बाड़मेर, 12 जुलाई। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर एवं जयपुर तथा प्रदेश के सभी अधीनस्थ न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
                राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के सदस्य सचिव एस.के.जैन ने बताया कि इस लोक अदालत में न्यायालयों में लम्बित सभी प्रकृति के राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्री लिटीगेशन के मामलों की सुनवाई होगी। जैन ने बताया कि उच्च न्यायालय जोधपुर एवं जयपुर में नियमित लोक अदालत का आयोजन होगा जिसमें पदासीन न्यायाधिपति व एक सेवानिवृत जिला न्यायाधीश अध्यक्ष व सदस्य राष्ट्रीय लोक अदालत के रूप में प्रतिदिन की तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में भी प्रकरणों की सुनवाई कर पक्षकारों में समझाईश करवाकर प्रकरणों का निस्तारण करेंगें। सदस्य सचिव ने बताया कि प्रदेश की समस्त अधीनस्थ अदालतों में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों के लिए न्यायालयों में लम्बित एवं प्री-लिटीगेशन के करीब एक लाख 85 हजार 999 प्रकरणों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि चिन्हित प्रकरणों को ध्यान मे रखते हुए ही पीठासीन न्यायिक अधिकारियों की बैन्चों का गठन किया गया है। जैन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों का हमेशा-हमेशा के लिए अंत हो जाता है, क्योंकि आगे कोई अपील का प्रावधान नहीं है। लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण का निस्तारण कराने पर कोर्ट फीस भी वापिस मिल जाती है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के संबंध मंे निर्देश जारी


                बाड़मेर, 12 जुलाई। राजस्थान पुलिस मंे कांस्टेबल के 13142 पदांे पर भर्ती के लिए 14 एवं 15 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। कांस्टेबल बैंड एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियांे को छोड़कर शेष अभ्यर्थियांे के लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए है।
                पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट http://recuritment2. rajasthan.gov.in से अपनी एसएसओ आईडी लॉगिन कर ई-प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते है। कांस्टेबल बैण्ड व उत्कृष्ठ खिलाडियों के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा नहीं होने के कारण ई-प्रवेश पत्र जारी जारी नहीं किये गये है। उन्हांेने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर मूल प्रवेश पत्र एवं मान्यता प्राप्त फोटो युक्त पहचान पत्र पेन कार्ड पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राईविग लाईसेंस, वोटर आई.डी. कार्ड बैक, पोस्ट आफिस की ओर से जारी फोटो युक्त पास बुक 6 माह के स्टेटमेन्ट सहित, राज्य एवं केन्द्र सरकार की सेवा का परिचय पत्र में से कोई भी एक पहचान पत्र के आधार पर पूर्ण तलाशी के उपरान्त ही परीक्षार्थी को प्रवेश दिया जाएगा। उनके मुताबिक ओएमआर की निर्धारित प्रविष्टियों को भरने एवं उत्तर को गोला करने के लिए नीली, काली स्याही के पारदर्शी दो बाल पेन को लाना होगा अन्यथा प्रवेश नहीं दिया जायेगा। अन्य किसी प्रकार का पेन, पैसिंगल, पट्किा, बॉक्स आदि लाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक सिंगला ने बताया कि परीक्षा प्रारम्भ होने से दो घन्टा पहले परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हो सकेंगे तथा परीक्षा प्रारम्भ होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र में प्रवेष बन्द कर दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र पर तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार दुराचारण की श्रेणी में माना जाकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा अवधि में शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्त होने पर अभिजागर को ओएमआर सौपने के बाद ही परीक्षा कक्ष छोडने की अनुमति होगी। उन्हांेने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल, केलकुलेटर, ब्लूटूथ या अन्य कोई इलेक्ट्रोनिक उपकरण, घडी, चैन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लाकिट, जेवरात, पर्स, हैण्डबैग, डायरी वेषभूषा, में बडराबटन, ब्रोच जडाउ पिन, बैज, फूल इत्यादि लाना एवं पहनना वर्जित है। परीक्षा केन्द्र पर किसी भी प्रकार का सामान लाने की अनुमति नहीं होगी तथा सामान की जिम्मेवारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। उन्हांेने बताया कि पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी आधी आस्तीन की टी शर्ट,शर्ट, सूट,साडी, आधी आस्तीन का कुर्ता, ब्लाउज, पेन्ट, हवाई चप्पल, स्लीपर एवं बालों में साधारण रबर बैण्ड लगाकर आएंगे। फुटवीयर परीक्षा कक्ष के बाहर खुलवाये जाएंगे। परीक्षा मंे पूरी या मुडी आस्तीन पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। उनके मुताबिक प्रवेश पत्र मंे पुलिस विभाग की प्रति (Counterfoil) में दिए गए स्थान पर अभ्यर्थी को अपना नवीनतम 3X4 सेमी साइज का रंगीन फोटा चिपका कर लाना होगा। इसके अलावा हस्ताक्षर एवं बाये हाथ के अंगूठे का निशान परीक्षा केन्द्र पर अभिजागर के समक्ष देना होगा।

जुलाई माह के लिए केरोसिन का उप आवंटन


                बाड़मेर, 12 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत केरोसिन की वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए जुलाई माह के लिए नगर परिषद, पंचायत समिति एवं थोक विक्रेतावार अस्थाई उप आवंटन जारी किया गया है।
                जिला रसद अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि प्राधिकृत केरोसिन थोक विक्रेता आवंटित मात्रा का तेल कंपनियो से संपूर्ण उठाव कर उचित मूल्य दुकानदारांे को केरोसिन की आपूर्ति करेंगे। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रांे मंे खुदरा विक्रेता 2.50 मीटर केरोसिन प्रति लीटर 28.50 रूपए की दर से उनके यहां पर पंजीकृत उपभोक्ताआंे को उनके वैध राशनकार्डाें पर वितरित करेंगे। निर्धारित शर्ताें का उल्लंघन आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दंडनीय अपराध होगा।

सांसद आदर्श ग्राम योजना संबंधित बैठक शुक्रवार को


                बाड़मेर, 12 जुलाई। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत तीन चरणांे मंे चयनित ग्राम पंचायतांे को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप मंे विकसित करने के संबंध मंे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे समीक्षा बैठक शुक्रवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तीन चरणांे मंे चयनित ग्राम पंचायत बायतू भोपजी, लीलसर एवं सराणा ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप मंे विकसित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसमंे पूर्व की बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की अनुपालना, नवीनतम स्थिति, बेसलाइन सर्वे, विलेज डवलपमेंट प्लान एवं आदर्श ग्राम पंचायत के संबंध मंे अन्य सूचनाआंे के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

तहसीलदारांे को आम रास्ते के विवाद प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश


जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जन सुनवाई मंे सुनी आमजन की समस्याएं

                बाड़मेर, 12 जुलाई। तहसीलदार आम रास्ते के विवादांे को प्राथमिकता से निपटाते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। सरकारी भूमि पर होने वाले अतिक्रमणांे को हटाने के साथ रास्ते से जुड़े प्रकरणांे मंे त्वरित कार्रवाई की जाए। इसमंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को अटल सेवा केन्द्र मंे जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज भुगतान संबंधित प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्हांेने कहा कि बिजली,पानी से जुड़े प्रकरणांे को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि सतर्कता समिति मंे दर्ज प्रकरणांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारी निर्धारित समयावधि मंे जांच रिपोर्ट भिजवाएं। उन्हांेने दो माह के उपरांत भी प्रत्युतर नहीं भिजवाने वाले तहसीलदारांे, विकास अधिकारियांे एवं अन्य विभागीय अधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने विभागवार प्रकरणांे की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियांे को तत्काल जांच रिपोर्ट भिजवाने के लिए कहा। उन्हांेने संवत 2073 के आदान अनुदान संबंधित सूचियां भिजवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने बजट घोषणा की क्रियान्विति सुनिश्चित करने, आदर्श मदरसा संबंधित सूचना भिजवाने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान गुरूवार को आमजन की ओर से 151 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को परिवेदनाओं का त्वरित गति से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान आमजन की ओर से विद्युत कनेक्शन करवाने, अतिक्रमण हटवाने, रड़वा गांव से बालेरा पंचायत को जोड़ने वाले सरकारी कटान मार्ग को खोलने तथा ग्रेवल सड़क का निर्माण करवाने, नाली निर्माण करवाने, भुगतान दिलवाने, खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने, पेंशन स्वीकृत करवाने समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, जिला रसद अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, पुलिस उप अधीक्षक सुभाषचन्द्र, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, आयुक्त पंकज मंगल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



बुधवार, 11 जुलाई 2018

प्रभारी मंत्री गोयल 25 जुलाई को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 11 जुलाई। जिले के प्रभारी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल एक दिवसीय दौरे पर 25 जुलाई को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान गोयल विभागीय योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग मंत्री सुरेन्द्र गोयल 25 जुलाई को प्रातः 6 बजे जेतारण से प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। बाड़मेर प्रवास के दौरान प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक में विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अल्पसंख्यक समुदाय से व्यवसायिक एवं शैक्षिक ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 11 जुलाई। जिले मंे अल्पसंख्यक समुदाय से कारोबारी, माइक्रो फाइनेंस एवं शैक्षिक ऋण के लिए आन लाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बजरंगलाल दीक्षित ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के प्रथम त्रैमास के लिए राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड की ओर से व्यवसायिक, माइक्रो फाइनेंस एवं शैक्षिक ऋण के लिए आनलाइन आवेदन पत्र की सुविधा 13 जुलाई से ई-मित्र पोर्टल emitra.rajasthan.gov.in पर प्रारंभ होगी। इस पोर्टल पर कोई भी आवेदक सीधे अथवा ई-मित्र के माध्यम से आनलाइन आवेदन पत्र अपलोड कर सकता है। आवेदक घर बैठे समय-समय पर आवेदन पत्र की प्रगति की जानकारी भी देख सकता है। जो आवेदन पत्र पोर्टल पर पहले आनलाइन होगा, उसका निस्तारण पहले होगा। उनके मुताबिक ई मित्र पर प्रति आवेदन पत्र अपलोड करने के लिए 50 रूपए का चार्ज लिया जाएगा। जिसमंे 20 रूपए आवेदन शुल्क भी शामिल है। यदि व्यक्तिगत रूप से आवेदन पत्र अपलोड किए जाते है तो भी 50 रूपए का आनलाइन भुगतान आवश्यक रूप से किया जाना होगा। इसके अलावा मूल दस्तावेजांे की स्केन प्रतियां ही अपलोड की जा सकेगी। आफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि 20 जुलाई तक आवेदनकर्ता को आवेदन अपलोड करवाकर आवेदन की हार्ड कापी राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड कार्यालय बाड़मेर मंे जमा करानी होगी।

गौरव सेनानियांे एवं आश्रितों के लिए शिव मंे समस्या समाधान शिविर गुरूवार को


                बाड़मेर, 11 जुलाई। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए शिव पंचायत समिति मुख्यालय पर गुरूवार को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 12 जुलाई को


                बाड़मेर, 11 जुलाई। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...