बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं हर्षाेल्लास से मनाएं : नकाते


बाड़मेर में साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा कायम रखने की अपील

                बाड़मेर, 28 फरवरी। होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं हर्षाेल्लास से मनाएं। बाड़मेर में साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा रही है। इसको कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण मंे होली एवं धुलंडी का पर्व मनाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे होली के त्यौहार के मददेनजर आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर मंे सभी वर्गो के लोग आपस में मिलजुल कर त्यौहार मनाते आए है। उन्हांेने कहा कि त्यौहारांे के दौरान छोटी-मोटी बातांे को इश्यू नहीं बनाए। साथ ही अफवाहांे से दूर रहकर आपसी भाईचारे से त्यौहार मनाएं। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने होली के पर्व पर बाडमेर, बालोतरा एवं जिले के अन्य बड़े कस्बों में भीड़-भाड वाले क्षेत्रों में यातायात की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रखन,े पुख्ता सफाई व्यवस्था एवं आवारा पशुओं को हटाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने होली पर्व पर मिलावटी दूध, मावा एवं मिठाईयों आदि की सघन चैकिंग करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय मंे दवाइयांे की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। नगर परिषद के अधिकारियांे को सड़कांे के गडडे भरने के निर्देश दिए गए। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने कहा कि बाडमेर जिले में आपसी सदभाव एवं सौहार्द की मिसाल रही है, इसे आगे भी कायम रखते हुए पूर्व की भांति शांति पूर्वक होली का त्यौहार मनाया जाए। उन्हांेने कहा कि होली के त्यौहार के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से समुचित इंतजाम किए जाएंगे। उन्हांेने कहा कि विशेषकर युवा पीढ़ी को समझाया जाए कि वे सोशियल मीडिया पर किसी धर्म अथवा जाति को लेकर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करें। उन्हांेने बताया कि इस दौरान 12 पुलिस दल तैनात रहेंगे। इसके अलावा 4 मोबाइल पुलिस दल भी गश्त करेंगे। उन्होने होलिका दहन के दौरान एक्बूलेन्स, बर्न युनिट एवं चिकित्सा दलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, एक अग्निशमन वाहन नगर परिषद में रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं जिला पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने होली के त्यौहार की शुभकामनाएं दी। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने होली के त्यौहार के दौरान विभागवार की जाने वाले व्यवस्थाआंे के संबंध मंे विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आम जन से घातक रसायन, धूल, कीचड, ऑयल पेन्ट आदि का उपयोग नहीं करने को कहा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, डीएसपी रतनलाल, सुभाषचन्द्र, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय, धनराज जोशी, अंबालाल जोशी, नजीर मोहम्मद, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी.दीप्पन, अधिशाषी अभियंता भेराराम जाट, लिच्छूराम, बसंत खत्री, कन्हैयालाल डलोरा समेत विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न संगठनांे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

सरहदी विद्यालयों मंे बीएसएफ ने आयोजित कराई प्रतियोगिताएं


                बाड़मेर, 27 फरवरी। सीमा सुरक्षा बल की ओर से सरहदी विद्यालयांे मंे प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसके विजेताआंे को सामान्य ज्ञान की पुस्तके एवं डिक्शनरी देकर सम्मानित किया गया।
                सीमा सुरक्षा बल की 151 वाहिनी की ओर से केन्द्रीय विद्यालय जेसिंधर स्टेशन एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिड़ी के विद्यार्थियांे मंे सामान्य ज्ञान वर्धन एवं प्रतियोगिता की भावना जगाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी विधार्थियो को सीमा सुरक्षा बल के द्वितीय कमान अधिकारी रविन्द्र ठाकुर ने ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ,सामान्य ज्ञान एवं इंग्लिश ग्रामर की पुस्तकें भेंट की। इस मौके पर सहायक समादेष्टा कंपनी कमांडर, मुनाबाव एम.एल.मीणा,सहायक समादेष्टा विजय चाहर, स्कूल स्टाफ एवं आस-पास के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सीमा सुरक्षा बल समय-समय पर सीमावर्ती गांवांे एवं विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यकर्मो का आयोजन सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत करवाती है।



जिला कलक्टर ने किया विकास कार्याें का निरीक्षण


                बाड़मेर, 27 फरवरी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को मेहलू ग्राम पंचायत मंे विभिन्न योजनाआंे के तहत पूर्ण हो चुके एवं प्रगतिरत कार्याें का निरीक्षण किया। उन्हांेने कार्याें मंे गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित समय सीमा मंे पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को मेहलू ग्राम पंचायत मंे विभिन्न योजनान्तर्गत जल संरक्षण के लिए बनाए टांकों, स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रगतिरत आवासांे का निरीक्षण किया। उन्हांेने इस दौरान लाभार्थियांे से विकास कार्याें के बारे मंे जानकारी ली। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं सहायक अभियंता भेराराम ने ग्राम पंचायत मंे विभिन्न योजनान्तर्गत हुए विकास कार्याें की जानकारी दी।







अवैध जल कनेक्शन करने पर 15 लोगांे के खिलाफ मामला दर्ज

बाडमेर, 27 फरवरी। हापो की ढाणी ग्राम पंचायत मंे अवैध जल कनेक्शन करने एवं सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुंचाने पर 15 लोगांे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता लिच्छूराम चौधरी ने बताया कि विभिन्न स्थानांे पर अवैध जल संबंध करने एवं अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने के कारण समझाइश के उपरांत भी अवैध जल कनेक्शन नहीं हटाने पर ग्राम पंचायत जालीपा की हापो की ढाणी निवासी बालसिंह, देवीसिंह, बांकाराम, नाइकाराम,कमलाराम, हेमाराम, उम्मेदाराम,नाथूराम, कृष्णाराम, शंकराराम, पारस, देवाराम, जूंजाराम, मेघसिंह, पपाराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्हांेने बताया कि भविष्य मंे भी अन्य स्थानांे पर पाइप लाइन से अवैध जल संबंध नहीं हटाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

बाड़मेर पंचायत समिति के सरपंचांे एवं ग्राम सेवकांे की बैठक बुधवार को


                बाडमेर, 27 फरवरी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बाड़मेर पंचायत समिति के सरपंचांे एवं ग्रामसेवकांे की बैठक बुधवार को प्रातः 11 बजे रखी गई है।
                विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी ने बताया कि बैठक मंे प्रधान श्रीमती पुष्पादेवी चौधरी, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवेदन प्राप्त करने के लिए आवश्यक निर्देशांे की जानकारी के साथ पंचायतीराज योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बाड़मेर मंे धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी


                बाडमेर, 27 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे आगामी दिनांे मंे होली एवं धुलण्डी के त्यौहार के साथ महाविद्यालयांे एवं विद्यालयांे मंे परीक्षाएं आयोजित हो रही है। इस दौरान असामाजिक, अवांछनीय गतिविधियांे को प्रतिबंध एवं लोकशांति को विक्षुब्ध होने से बचाने तथा साम्प्रदायिक सद्भावना तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को निषेधाज्ञा जारी कर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रावधानों एवं प्रतिबन्धों को लागू किया है।
                जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट नकाते की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले में किसी भी सम्प्रदाय का कोई भी व्यक्ति ऐसे ऑडियो कैसेट्स आदि नहीं चलाएगा और न ही ऐसे नारे लगाएगा जिससे अन्य सम्प्रदाय या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुचती हो। कोई भी व्यक्ति रंग इस तरह से नहीं खेलेंगे, जिससे किसी दूसरे सम्प्रदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहंुचती हो एवं किसी धार्मिक स्थान, दुकान पर रंग, गुलाल, गुब्बारे आदि नहीं फेकेंगे और न ही किसी अन्य को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। आदेश के मुताबिक रंग भरे गुब्बारे, घातक रसायन, धूल, कीचड, ऑयल पेन्ट आदि का उपयोग नहीं करेंगे एवं रंग खेलने के लिए अनिच्छुक व्यक्ति को न तो रंग लगायेंगे एवं न ही उन पर रंग फेंकेगे। इसी प्रकार किसी व्यक्ति या उनके वाहनों पर उनकी अनिच्छा के होते हुए इस प्रकार से रंग इत्यादि नहीं डाले जाएंगे, जिससे उनकी साम्प्रदायिक या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहंुचती हो। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के आग्नेय शस्त्र जैसे रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल, बन्दूक एवं एम.एन.गन आदि तथा तेज धारदार हथियार, लाठी, स्टीक इत्यादि साथ लेकर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं घूमेगा एवं न ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन करेगा। इसी तरह कोई भी व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मदिरा का सेवन नहीं करेगा न ही किसी को सेवन करवायेगा तथा अधिकृत विक्रेताओं को छोडकर कोई भी व्यक्ति निजी उपयोग के कारण छोडकर किसी अन्य उपयोग हेतु सार्वजनिक स्थलों मे से मदिरा आवागमन नहीं करेगा। यह आदेश 3 मार्च को 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश समस्त कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य एजेन्सियों के अधिकारियों, कर्मचारियों पर जो कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्र में उक्त समय के लिये तैनाती पर नियुक्त किए गए है, उन पर प्रभावी नहीं होगा।

कानून व्यवस्था के लिए क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त


                बाडमेर, 27 फरवरी। आगामी दिनांे मंे जिले मंे त्यौहारांे एवं धार्मिक पर्वाें पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
                जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर 01 मार्च को होलिका दहन, 02 को धुलण्डी, 08 मार्च को शीतलासप्तमी, 19 को चेटीचण्ड, 25 को रामनवमी, 29 को महावीर जयन्ती, 30 को गुडफाइडे, 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती, 13 अप्रैल को सैन जयंती, 14 अप्रैल बैशाखी एवं डा. अम्बेडकर जयन्ती, 18 अप्रैल को परशुराम जयन्ती एवं अक्षय तृतीया, 30 अप्रैल को बुद्व पूर्णिमा तथा 02 मई को धार्मिक पर्वो के आयोजन के मध्यनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किए है।
                जिला मजिस्टेªट नकाते ने आदेश जारी कर उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को बाडमेर शहर, उपखण्ड मजिस्टेªेट बालोतरा को बालोतरा शहर, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को तहसील क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को तहसील क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु, उपखण्ड मजिस्टेªट गुडामालानी को तहसील क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को तहसील क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी को तहसील क्षेत्र सिणधरी के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह तहसील क्षेत्र बाडमेर (ग्रामीण), पचपदरा (ग्रामीण), सेडवा, समदडी, गिडा, रामसर एवं गडरारोड के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्््स को निर्देश दिए गए है कि वे उक्त पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट अपने उपखण्ड की शांति व्यवस्था एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

सिविक एक्शन के तहत हुआ विभिन्न प्रतियोगिताआंे का आयोजन


                बाड़मेर, 27 फरवरी। सीमा सुरक्षा बल की 115 वाहिनी की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तालसर मंे कबडडी एवं क्विज प्रतियोगिताआंे का आयोजन किया गया।
                इस दौरान आयोजित कबडडी प्रतियोगिता मंे चार टीमांे ने भाग लिया। इसमंे कबडडी बालिका मंे बाखासर एवं भलगांव, बालक वर्ग मंे बाखासर एवं हाथला की टीमें क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रही। इसी तरह क्विज प्रतियोगिता मंे हाथला, बाखासर ए , बाखासर बी तथा भलगांव की टीम शामिल हुई। इसमंे बालिका वर्ग भलगांव प्रथम एवं हाथला की टीम द्वितीय स्थान पर रही। साथ ही बालक वर्ग मंे भाभरवाला प्रथम एवं बाखासर द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर 115 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, डा.वीथल कावाड़े, उप कमाडेंट पुष्पेन्द्र गंगवार, कंपनी कमांडर मदनलाल, हरीराम पूनिया, रतनसिंह, सरपंच वीरमाराम,वेवाराम, राजेन्द्रसिंह समेत विभिन्न विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






उपखंड अधिकारी के मार्च माह के निरीक्षण एवं रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित


                बाड़मेर, 27 फरवरी। उपखंड अधिकारी की ओर से मार्च माह मंे आयोजित होने वाले निरीक्षण एवं रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
                उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि पंचायत समिति बाड़मेर के अटल सेवा केन्द्र मंे उपखंड स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता संबंधित बैठक प्रथम गुरूवार 6 मार्च को प्रातः 10.30 बजे रखी गई है। इसी तरह 8 मार्च को पटवार मंडल जसाई के रिकार्ड का निरीक्षण, 13 मार्च को सरली ग्राम पंचायत मंे जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल, 15 मार्च को पटवार मंडल कपूरड़ी के रिकार्ड का निरीक्षण, 23 मार्च को भाड़खा मंे जन सुनवाई एवं पटवार मंडल के रिकार्ड का निरीक्षण तथा 28 मार्च को सरनू पनजी मंे जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल का आयोजन होगा।

स्वास्थ्य जागरूकता एवं उजाला क्लिनिक के बारे में जानकारी दी


                बाड़मेर, 27 फरवरी। अंतरीदेवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मंे स्वास्थ्य विभाग मंे किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य जागरूकता के साथ उजाला क्लिनिक के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई।
                इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने किशोर स्वास्थ्य एवं उजाला क्लीनिक के बारे मंे जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता को अपनाकर कई बीमारियांे से बचा जा सकता है। उन्हांेने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डा.प्रीत मोहिन्दरसिंह ने छात्राआंे को कार्यशाला के उददेश्य, स्वच्छता के बारे मंे बताया। उजाला क्लीनिक प्रभारी एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.खेताराम सोनी ने किशोरावस्था मंे होने वाले शारीरिक परिवर्तनांे, मानसिक स्थिति, कठिनाइयांे, बीमारियांे, खान-पान आदि पर विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षीय उदबोधन मंे शाला प्रधान राजेश महरवाल ने स्वच्छता से जुड़े विविध पहलूआंे के बारे मंे जानकारी देते हुए आभार जताया। इस दौरान आरकेएसके काउंसलर कुलदीप कुमार सोनी, अलका चौधरी, प्रवीणा चौधरी, विनिता, हेमा व्यास, शेरसिंह समेत विभिन्न विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। लेब टेक्निशियन प्रेमसिंह निर्माेही एवं एएनएम वी.मौली ने छात्राआंे की सुगर की जांच करने के साथ हिमोग्लोबिन की टेबलेटस वितरण की। कार्यक्रम का संचालन उषा रामावत ने किया। विद्यालय विकास कमेटी के सचिव जे.पी.शारदा ने बताया कि इस दौरान किशोरावस्था से संबंधित निबंध प्रतियोगिता मंे गोमती,दुर्गा एवं वर्षा जांगिड़, चित्रकला मंे रितिका गोस्वामी, सोनल शेरा, मिताली क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय रही। निर्णायकांे की भूमिका कमला खेमानी, पुष्पा मंगलिया, सुगना चौधरी ने निभाई। प्रतियोगिताआंे के विजेताआंे को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने सम्मानित किया।




बाड़मेर मंे आयोजित होगा थार महोत्सव, पर्यटन विकास पर हुआ विचार-विमर्श


                बाड़मेर, 27 फरवरी। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मार्च माह के अंतिम सप्ताह मंे तीन दिवसीय थार महोत्सव का आयोजन होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे मंगलवार को आयोजित पर्यटन एवं मेला समिति की बैठक के दौरान थार महोत्सव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिले मंे पर्यटन विकास से जुड़े विविध पहलूआंे पर विचार-विमर्श हुआ।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे पर्यटन विकास की दिशा मंे वृहद स्तर पर समन्वित प्रयास किए जाए। उन्हांेने कहा कि 25 से 30 मार्च के मध्य बाड़मेर जिले मंे हस्तशिल्प संबंधित पांच दिवसीय वर्कशाप आयोजित हो रही है। इसके साथ ही शिल्प ग्राम मंे तीन दिवसीय थार महोत्सव का आयोजन कराया जाएगा। उन्हांेने शिल्पग्राम मंे हस्तशिल्प एवं खाने-पीने की वस्तुआंे के स्टाल लगाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इस आयोजन मंे सेना एवं सीमा सुरक्षा बल की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। जिला कलक्टर ने बाड़मेर मंे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गाइड तैयार करवाने के साथ उप निदेशक को सप्ताह मंे एक दिन बाड़मेर मंे उपस्थिति देने के निर्देश दिए। उन्हांेने प्रतिबंधित थाना क्षेत्र एवं पर्यटक स्थलांे संबंधित सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान किराडू मंदिर पर म्यूजिक फेस्टिवल एवं सांस्कृतिक संध्या, प्रमुख पर्यटक स्थलांे की साफ सफाई, किराडू एवं रेडाणा रोड़ की मरम्मत करवाने, सोन नाडी से गढ़ मंदिर तक रोप वे समेत पर्यटन विकास से जुड़े विविध पहलूआंे पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान पर्यटन विभाग के उप निदेशक को चार्जशीट देने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी एम.एल.नेहरा, पर्यटन विभाग के खमेन्द्रसिंह, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, अधीक्षण अभियंता रणजीतसिंह, समाजसेवी पुरूषोतम खत्री, यशोवर्धन शर्मा, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, भेराराम जाट, अशोकसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





शांति समिति की बैठक बुधवार को


                बाड़मेर, 27 फरवरी। होली के त्यौहार पर कानून एवं व्यवस्था के संबंध मंे शांति समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे प्रातः 10.30 बजे रखी गई है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि बैठक मंे विभिन्न विभागीय अधिकारियांे एवं संगठनांे के प्रतिनिधियांे को आमंत्रित किया गया है।

मार्च माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 27 फरवरी। मार्च माह मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिला स्तरीय प्रशासनिक परीक्षण समिति की बैठक 6 मार्च एवं जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र मंे 7 मार्च को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे कौशल विकास एवं आजीविका मिशन के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 15 मार्च को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे, संपूर्ण स्वच्छता, सांसद, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मार्गदर्शन क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसी दिन सांय 4.30 बजे जिला लाइन स्टाक मेंशन समिति एवं पशु कु्ररता निवारण समिति की बैठक आयोजित होगी। उनके मुताबिक 22 मार्च को प्रातः 11 बजे एकीकृत सुरक्षा रेस्पोन्स समिति, दोपहर 12 बजे आतंरिक सुरक्षा समिति, दोपहर 3 बजे जिला पैरोल सलाहकार समिति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक तथा सांय 5 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित होगी। जिला कलक्टर ने बताया कि 23 मार्च को प्रातः 11.30 बजे जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक तथा 26 मार्च को दोपहर 12.30 बजे 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति तथा सांय 4 बजे यातायात सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक बैठक के लिए नियुक्त सदस्य सचिव, प्रभारी अधिकारी को बैठक मंे उपस्थित होने वाले सदस्यांे को यथासमय बैठक का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है।

अधिकारियांे के मुख्यालय छोड़ने एवं अवकाश पर प्रतिबंध


                बाड़मेर, 27 फरवरी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर पंचायतीराज संस्थाआंे के उप चुनाव के मददेनजर अधिकारियांे के बिना अनुमति अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार बिना अनुमति के अवकाश एवं राजकीय कार्य से मुख्यालय से बाहर प्रस्थान नहीं करेगा। अति आवश्यक कार्य अथवा आपात स्थिति मंे मुख्यालय से प्रस्थान करने की अनुमति दूरभाष पर प्राप्त की जा सकेगी।

जिला स्तरीय जन सुनवाई 7 मार्च को


                बाड़मेर, 27 फरवरी। जिले मंे 8 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित होने के कारण आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन 7 मार्च को होगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 7 मार्च को प्रातः 10 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे होगा। जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

मेहनत और प्लानिंग से बड़ी मंजिल हासिल कर सकते है : बिश्नोई


अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने किया डा.अंबेडकर छात्रावास द्वितीय का निरीक्षण

                बाड़मेर, 26 फरवरी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी बिश्नोई ने शहर के डॉ. अम्बेड़कर छात्रावास द्वितीय चौहटन रोड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब दो घण्टे तक विद्यार्थियांे को परीक्षा की तैयारी एवं केरियर संबंधित मार्गदर्शन दिया।
                इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि मेहनत और प्लानिंग कर के बड़ी से बड़ी मंजिल भी हासिल की जा सकती है। उन्हांेने कहा कि अपने अंदर वो जज्बा और आत्म विश्वास होना चाहिए कि मुझे सब कुछ आता है। उन्होंने कहा कि आप कभी भी यह न भूले की आपने अपने पूरे परिवार को छोड़कर किस उद्देश्य से इस छात्रावास में पढ़ रहे आप अपने माता-पिता और बड़ो का जो विश्वास लेकर आए है उसे पूरा करें, जो लक्ष्य आपने निर्धारित किया है उसे पाने के लिए कठोर परिश्रम करें, आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पूर्व दिमाग को परीक्षा के लिए पूर्ण रूप से तैयार कर मन को शांत कर फिर पढ़े। उन्होंने कहा कि आप सभी बोर्ड परीक्षाएं दे रहे है तो यह अवश्य ही देखें की पिछले पांच सालों में बोर्ड द्वारा आपके विषयों में किस-किस प्रकार से और किस-किस तरह के प्रश्न पूछे गए है, उसके मुताबिक अपने आपको तैयार करें। उन्होंने कहा कि आपको सबसे पहले यह ध्यान होना चाहिए की आपका पाठ्यक्रम क्या है उसको ध्यान मंे रखते हुए आप अध्ययन करें। जिस प्रकार पेपर में उत्तर मांगे जाते है उसी के मुताबिक आप उत्तर देवें। ध्यान रखे की कौनसा प्रश्न कितने अंको का है और कितने शब्दों में लिखना है। उन्होंने कहा कि आप परीक्षा से कभी मत ड़रो, विश्वास रखो की आप सबसे ज्यादा अंक लाकर उत्तीर्ण होंगें, ऐसा मत बोलो की कुछ नहीं आता है, विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि किताबें आपकी नींव होती है जो बड़े से बड़े परीक्षा उत्तीर्ण करने में आपकी मदद करती है। उन्होंने कहा कि बारहवीं राजनैतिक विज्ञान की किताबें आपको प्रशासनिक अधिकारी तक भी बना सकती है। उन्हांेने कहा कि किताबों से भागो मत उनसे प्रेम करो। वहीं एनसीआरटी किताबें बहुत ही शानदार और बढ़िया है वो आपको पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय अनुसार आपको छोटी-मोटी परीक्षाएं देनी चाहिए। लक्ष्य बडा रखो परंतु लक्ष्य से पहले अगर कोई भी नौकरी मिल जाए तो उसे छोड़ना मत वो आपके लिए सबसे बड़ा आत्म विश्वास होगा। उन्हांेने कहा कि भगवान पर भी विश्वास और आस्था रखनी चाहिए इससे हमें बल मिलता है।  इस दौरान एडीएम बिश्नोई ने विद्यार्थियांे को कई उदाहरण और महापुरूषों की जीवनी के बारे में बताकर उनके अंदर आत्म विश्वास और बोर्ड परीक्षा के बाद उन्हंे क्या करना चाहिए, इसके लिए मार्गदर्शन दिया। वहीं विद्यार्थी इन्द्राराम, हरखाराम, बाबूराम, सुरेश कुमार, लीलाराम, डंूगराराम, स्वरूप कुमार, पुखराज, मूलाराम, मनोज, परताराम, कालूराम, केैलाशचन्द्र, काछूराम, तुलसाराम, धर्मेन्द्र, दिनेश सहित कई विद्यार्थियांे ने परीक्षा और केरियर को लेकर एडीएम बिश्नोई से सवाल-जवाब किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी बिश्नोई के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान छात्रावास में अव्यवस्थाआंे को लेकर समस्या का समाधान करने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिए।






राष्ट्र निर्माण मंे युवाआंे की भूमिका महत्वपूर्ण : नकाते


                बाड़मेर, 26 फरवरी। राष्ट्र निर्माण मंे युवाआंे की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा आगे आकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियांे के समुचित क्रियान्वयन के लिए जनता एवं प्रशासन के मध्य सेतू का कार्य करें। ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाआंे का फायदा पहुंच सके। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर नेहरू युवा केन्द्र मंे आयोजित जिला युवा सम्मेलन एवं रोजगार शिविर के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। जिला कलक्टर ने युवाआंे को सोशियल मीडिया का उपयोग अपने केरियर एवं सामाजिक सरोकार के कार्याें मंे करने के लिए कहा। जिला कलक्टर ने युवाआंे को शिक्षा के माध्यम से विकास, चरित्र निर्माण एवं एक अच्छा नागरिक होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश का युवा ही समाज में सामाजिक बुराइयांे को दूर करके बदलाव ला सकता है। उन्हांेने वर्तमान समय में युवाओं को सही जानकारी नहीं मिलने के कारण अपने मूल पथ से भटकने के दुष्परिणाम भी बताए। उन्होंने युवाओं को धूम्रपान, नशा जैसे व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी। जिला युवा सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीमती अमृतकौर ने की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप केप्टन आदर्श किशोर जाणी,तारा चौधरी, पूर्व जिला युवा समन्वयक गणपतलाल शर्मा ने युवाआंे को केरियर संबंधित मार्गदर्शन के साथ नेतृत्व विकास के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक  ओमप्रकाश जोशी नेे युवाओं को नेहरू युवा केंद्र के गठन, केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी एवं सामाजिक योजनाओं एवं ज्वलंत मुद्दों के बारे में विस्तारपूर्वक से जानकारी दी। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचन्द चन्द्रोदय, जिला रोजगार अधिकारी नेनूमल हरितवाल, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी,राजेन्द्र पुरोहित, एनवाईसी कैलाश कुमार, नरेश, सददाम हुसैन, हप्पु कुमारी, वंदना गुप्ता समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश व्यास ने किया।







निर्धारित लक्ष्यों को तय समय में प्राप्त करने के निर्देश


बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित

                बाड़मेर, 26 फरवरी। मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मंे सभी विभाग गंभीरता से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यांे को प्राप्त करना सुनिश्चित करें। ताकि बाड़मेर जिले को बेहतरीन रैकिंग मिल सके। मुख्य आयोजना अधिकारी ताराचंद चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान मुख्य आयोजना अधिकारी ताराचंद चौहान ने कहा कि विभागीय अधिकारी निचले स्तर तक मॉनिटरिंग करते हुए इस तरह से कार्य करें, कि पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि रैकिंग वाली योजनाआंे को प्राथमिकता देते हुए उसमंे आवंटित लक्ष्यांे के एवज मंे शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का प्रयास किया जाए। बैठक मंे मुख्य आयोजना अधिकारी चौहान ने विभागवार आवंटित लक्ष्यांे के विरूद्व अब तक प्राप्त लक्ष्यांे की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सहायक सांख्यिकी अधिकारी नखताराम गोदारा, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के जिला प्रबंधक अमित श्रृंगी, सहायक अभियंता गौरवसिंह, रामचन्द्र गढवीर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




पांच मार्च को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यालयों में अवकाश घोषित


पंचायती राज संस्थाओं का उप चुनाव

                बाड़मेर, 26 फरवरी। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर पंचायती राज संस्थाओं में सोमवार 5 मार्च को होने वाले उप चुनाव के लिए मतदान होने की स्थिति में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यालयों में परक्राम्य लिखित अधिनियम के अन्तर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
                राज्य सरकार ने एक अन्य आदेश जारी कर नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के 5 मार्च को होने वाले उप चुनाव के कारण संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए संबंधित कलेक्टर को अधिकृत किया है। आदेश के अनुसार पुनर्मतदान की स्थिति में भी जहां पुनर्मतदान होगा, उस मतदान क्षेत्रों में भी पुनर्मतदान की तिथि को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए संबंधित कलेक्टर अधिकृत होंगे।

पंचायतीराज उप चुनाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 26 फरवरी। पंचायतीराज उप चुनाव करवाने के लिए जोनल मजिस्ट्रेटांे, मतदान दलों, नियुक्त रिटर्निग अधिकारियांे एवं मतदान अधिकारियांे को प्रशिक्षण देने एवं चुनाव सामग्री वितरण करने के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि 4 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला परिषद, पंच के चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेटांे की प्रशिक्षण के उपरांत गन्तव्य स्थानांे के लिए भगवान महावीर टाउन हाल से रवानगी होगी। उन्हांेने बताया कि उप सरपंच का चुनाव 6 मार्च को होगा। इसके लिए 5 मार्च को दोपहर 3 बजे रिटनिंग अधिकारी चुनाव संपन्न करवाने के लिए गंत्वय स्थान के लिए रवाना होंगे। जिला परिषद सदस्य, उप सरपंच एवं वार्ड पंच के उप चुनाव की व्यवस्थाआंे के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी उत्तरदायी होंगे। प्रभारी एवं अतिरिक्त प्रभारी अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है कि मतदान दलांे को प्रशिक्षण के बाद गन्तव्य स्थानांे के लिए रवाना करेंगे। इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष को देने के निर्देश दिए गए है।

जिला महिला सहायता समिति की बैठक 28 जनवरी को


                बाड़मेर, 26 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे महिलाआंे को अविलंब आवश्यक सहायता देने के लिए गठित जिला महिला सहायता समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 28 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे आयोजित होगी। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक 27 फरवरी को


                बाड़मेर, 26 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे आयोजित होने वाले मेलांे मंे आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 27 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे बैठक रखी गई है। जिला कलक्टर कार्यालय मंे आयोजित होने वाली बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे एवं प्रतिनिधियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

मुख्यालय पर रहने के निर्देश


                बाड़मेर, 26 फरवरी। पंचायत उप चुनाव मंे जिन कार्मिकांे की डयूटी लगाई गई है उनको मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए गए है।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक,प्रारंभिक एवं ब्लाक प्रारंभिक अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि संबंधित कार्मिकांे को मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद करें, ताकि उनके आदेशांे को समय पर तामिल करवाया जा सके। इनका प्रशिक्षण 4 मार्च को रखा गया है।

पोलिटेक्निक परीक्षा के आनलाइन आवेदन 27 फरवरी से


                बाड़मेर, 26 फरवरी। राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय की मई 2018 मंे आयोजित होने वाली परीक्षा के आन लाइन आवेदन 27 फरवरी से किए जा सकेंगे।
                प्राचार्य राजीव कुमार जायसवाल ने बताया कि सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ 27 फरवरी से 13 मार्च को रात्रि 12 बजे तथा पांच गुणा विलंब शुल्क के साथ 14 से 25 मार्च तक रात्रि 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे।

गर्मी के दौरान जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कार्य योजना बनाएं : नकाते


मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करें

                बाड़मेर, 26 फरवरी। आगामी दिनांे मंे गर्मी के मौसम के दौरान जिले के समस्त स्थानांे पर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना बनाई जाए। सरकारी एवं निजी जल स्त्रोतांे को चिन्हित करने के साथ हैडपंपांे के बारे मंे जानकारी जुटाई जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि जलापूर्ति करने वाले टैंकरांे पर आवश्यक रूप से फ्लोमीटर एवं जीपीएस की व्यवस्था की जाए। उन्हांेने कहा कि इसके अभाव मंे संबंधित फर्म को जलापूर्ति का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्हांेने आगामी माह मंे प्रस्तावित क्लोजर के दौरान भी बाड़मेर शहर मंे जलापूर्ति के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए जागरूकता संबंधित गतिविधियां आयोजित करने तथा आयुर्वेद विभाग के जरिए काढ़ा भी पिलाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बाड़मेर शहर मंे सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए कहा शहर मंे नाला निर्माण के कार्य मंे तेजी लाएं। उन्हांेने कार्यवाहक आयुक्त नरेश कुमार राठौड़ को प्रभावी मोनेटरिंग करते हुए सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कहा। इसी तरह बजट घोषणाआंे की क्रियान्विति संबंधित सूचना अपडेट करने के निर्देश दिए गए। साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, रणजीतसिंह, अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवा, लिच्छूराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018

प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थाई वरीयता सूची मंे अतिरिक्त लाभार्थियांे को शामिल करने के निर्देश


ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने जिला कलक्टरर्स को जारी किए निर्देश

                बाड़मेर, 23 फरवरी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की स्थाई वरीयता सूची में अतिरिक्त पात्र लाभार्थियों की पहचान कर शामिल करने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने जिला कलक्टर्स को निर्देश जारी किए है। इसके तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद मंे 8 मार्च तक आवेदन स्वीकार करने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्रता के लिए आर्थिक सांख्यिकी गणना 2011 के अनुसार परिवार आवासहीन, शून्य, एक या दो कमरा कच्ची दीवार एवं कच्ची छत के आवासधारी होना चाहिए। परिवार की पात्रता निर्धारित करने के लिए निर्धारित 13 पैरामीटरांे मंे से किसी एक को पूरा करने वाला परिवार शामिल नहीं किया जाएगा। घास,बांस, प्लास्टिक एवं हाथ से निर्मित केल्हू की छत को कच्ची छत एवं इन्हीं सामग्री से मड, बिना पक्की ईंट, लकड़ी एवं पत्थर जिसमंे मोर्टार काम मंे नहीं लिया गया है को कच्चा आवास माना जाएगा। वंचित परिवार अपना नाम जोड़ने के लिए सादे कागज पर अपील, प्रार्थना पत्र दे सकते है। निर्देशांे के मुताबिक पूर्व मंे ऐसे लाभार्थी जिनके नाम आर्थिक सांख्यिकी गणना 2011 मंे नहीं है लेकिन लाभार्थी अपने आप को पात्र मानकर अपील कर रहा है उससे भी अपील प्राप्त कर अंतिम वरीयता सूची मंे सम्मिलित करने के संबंध मंे मार्गदर्शन प्राप्त होने तक पृथक से सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसी अपीलांे के साथ 8 मार्च तक ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला स्तर पर प्राप्त अपीलांे को ग्राम पंचायतवार सूचीबद्व कर ग्राम सभा के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत कराने के लिए कहा गया है।
                जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतांे मंे 8 से 12 मार्च के मध्य ग्राम सभाआंे का आयोजन करवाकर सूचीबद्व अपीलांे को ग्राम पंचायतांे मंे रखकर पात्र परिवारांे का चिन्हिकरण करवाने के निर्देश दिए गए है।ग्राम सभा की ओर से तैयार की गई पात्रताधारियांे की सूची को ब्लाक स्तरीय प्राधिकृत समिति को प्रस्तुत किया जाएगा। ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्तुत की गई सूची के अनुसार दावा, प्रार्थना पत्र की जांच की जाएगी। उन्हांेने बताया कि ब्लाक स्तरीय प्राधिकृत समिति की ओर से परीक्षण उपरांत अभिशंषा के साथ सूची जिला क्रियान्वयन, निगरानी, समन्वयन एवं अपीलेंट समिति को 21 मार्च तक प्रस्तुत की जाएगी। इसी तरह जिला क्रियान्वयन, निगरानी, समन्वयन एवं अपीलेंट समिति की ओर से परीक्षण उपरांत अभिशंषा के साथ विभाग को 26 मार्च तक सूची प्रस्तुत करनी होगी।

व्यक्तिगत कार्याें पर सर्वाधिक व्यय करने वाली पंचायतांे के कार्याें की होगी जांच


                बाड़मेर, 23 फरवरी। जिले मंे व्यक्तिगत लाभ के कार्याें पर सर्वाधिक व्यय करने वाली 34 ग्राम पंचायतांे मंे पूर्ण एवं प्रगतिरत व्यक्तिगत के कार्याें की जांच की जाएगी। इसके लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आदेश जारी कर तीन सदस्य अंतर विभागीय दलांे का गठन किया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार मनरेगा के क्रियान्वयन एवं कार्याें के संबंध मंे कुछ ग्राम पंचायतांे मंे अनियमितता की शिकायतांे के बाद विभाग की ओर से यह जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
                जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बाड़मेर पंचायत समिति मंे मूढ़ो की ढाणी एवं सांजटा, बालोतरा मंे आकड़ली बक्शीराम एवं सराना, बायतू मंे सिगोड़िया एवं बोड़वा, शिव मंे भीयाड़ एवं पोशाल, सिवाना मंे कुसीप एवं मवड़ी, सिणधरी मंे निम्बलकोट एवं एड सिणधरी, धोरीमन्ना मंे खुमे की बेरी एवं मीठड़ा खुर्द, चौहटन मंे कापराउ एवं उपरला, रामसर मंे पांधी का पार एवं गरड़िया, पाटोदी मंे नवातला एवं भाखरसर, कल्याणपुर मंे कुड़ी एवं भाड़ियावास, गिड़ा मंे खोखसर पश्चिम एवं हीरा की ढाणी, गडरारोड़ मंे फोगेरा एवं तामलोर, समदड़ी मंे सेवाली एवं रातड़ी, गुड़ामालानी मंे मंगले की बेरी एवं खुडाला, धनाउ मंे ईशरोल एवं नवातला राठौड़ान, सेड़वा मंे सारला एवं बिसासर ग्राम पंचायत मंे व्यक्तिगत लाभ के पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्याें की जांच की जाएगी। इस दौरान यह भी जांच की जाएगी कि ग्राम पंचायतांे मंे स्वीकृति अनुसार एवं स्वीकृत तकमीनांे के अनुसार कार्याें को मौके पर करवाया गया है अथवा नहीं करवाने जाने की समीक्षा तथा तकनीकी मार्गदर्शिका के निर्देशानुसार निर्धारित निरीक्षण किए गए है अथवा नहीं, इसकी जांच करवाकर आगामी दस दिवस मंे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। जांच दलांे मंे संबंधित उपखंड अधिकारी, उप कोषाधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के लेखाधिकारी तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी एवं सहायता अभियंताआंे को शामिल किया गया हैं।

जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण के संबंध मंे बैठक 6 मार्च को


                बाड़मेर, 23 फरवरी। जन्म और मृत्यु पंजीकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने एवं जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के नवीनतम प्रावधानांे की नियमित जानकारी देने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं समीक्षात्मक बैठक 6 मार्च को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।
                आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने बताया कि इस दौरान वर्ष 2017 के जन्म मृत्यु एवं विवाह के आनलाइन पंजीयन, 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2013 तक के जन्म मृत्यु पंजीयन रिकार्ड के डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसी तरह पहचान पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे पंजीयन एवं आने वाली समस्याआंे की समीक्षा तथा पंजीयन के लिए ई-मित्र, आमजन एवं निजी चिकित्सालयांे की ओर से किए जा रहे आनलाइन आवेदनों पर विचार किया जाएगा।

जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक 27 को


                बाड़मेर, 23 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे आयोजित होने वाले मेलांे मंे आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 27 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे बैठक रखी गई है। जिला कलक्टर कार्यालय मंे आयोजित होने वाली बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे एवं प्रतिनिधियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

भामाशाह रेजिडेंट डाटा हब से अनाथ व्यक्तियांे को हस्तांतरित होंगे लाभ


                बाड़मेर, 23 फरवरी। ऐसे अनाथ व्यक्ति जिनके परिवार, माता-पिता की जानकारी नहीं होती है, उनका भामाशाह रेजिडेंट डाटा हब के जरिए नामांकन एवं विभिन्न लाभकारी योजनाआंे का लाभ हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि ऐसे अनाथ जिनके माता-पिता की जानकारी नहीं हो, उनका अनाथ व्यक्ति होने का प्रमाण पत्र संबंधित संबंधित क्षेत्र के उपखंड अधिकारी जारी करेंगे। इनके भामाशाह नामांकन मंे माता-पिता का नाम अंकित किया जाना आवश्यक नहीं होगा। अनाथ व्यक्तियांे के भामाशाह नामांकन मंे दर्ज सूचनाआंे का डिम्ड वेरीफिकेशन नहीं होगा। उन्हांेने बताया कि बैंक खाता खोलने, संचालित करने तथा भामाशाह योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए बालिग अनाथ की स्थिति मंे स्थानीय संरक्षक मनोनीत करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन विमंदित, नाबालिग अनाथ की स्थिति मंे जिला कलक्टर की ओर से जिला, ब्लाक स्तरीय राजपत्रित अधिकारी को नामजद स्थानीय संरक्षक मनोनीत किया जाएगा। इसके प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए गए है। जिला कलक्टर ने बताया कि संरक्षण बदलने की स्थिति मंे नवीन संरक्षक की ओर से विमंदित, नाबालिग अनाथ व्यक्ति के भामाशाह मंे स्वयं की जानकारी दर्ज करवाने एवं उसको भामाशाह फ्लेटफार्म के माध्यम से लाभ हस्तांतरण होना सुनिश्चित किया जाएगा। जिला कलक्टर ने समस्त उपखंड अधिकारी एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक को अनाथ व्यक्तियांे के भामाशाह नामांकन एवं भामाशाह रेजिडेंट डाटा हब के माध्यम से लाभ हस्तांतरण के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी परिपत्र 24 के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

ऋण माफी की क्रियान्विति सुनिश्चित करें : नकाते


                बाड़मेर, 22 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानांे की ऋण माफी की प्राथमिकता से क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला मुख्यालय पर सहकारी बैंक के प्रबंधकांे एवं ऋण पर्यवेक्षकांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि ऋण माफी के लिए सहकारी समिति एवं बैंक स्तर पर समुचित तैयारियां करने के साथ इसकी पालना की जाए। उन्हांेने राज्य सरकार के ऋण माफी के आदेशांे की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए समय पर सूचनाएं प्रस्तुत करें। ताकि संबंधित किसानांे की ऋण माफी करते हुए लाभांवित किया जा सके। जिला कलक्टर नकाते ने प्रबंध निदेशक भंवरदान को शाखा एवं ब्लाक स्तर पर लाभांवित किसानांे को ऋण माफी संबंधित प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने इस दौरान विभिन्न बैंकिंग योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

राजवेस्ट पावर प्लांट मंे मॉकड्रिल, छह आतंकियांे को पकड़ा


                बाड़मेर, 22 फरवरी। भादरेस स्थित राजवेस्ट पावर प्लांट मंे गुरूवार को मॉकड्रिल के तहत आतंकियांे के घुसने की सूचना मिलने पर पहुंचे सीमा सुरक्षा बल, पुलिस, सेना एवं विभिन्न सुरक्षा एजेंसियांे के जवानांे ने कार्रवाई करते हुए छह आतंकियांे को पकड़ लिया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला समेत कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आतंकियांे के घुसने की सूचना मिलते ही एकबारगी हड़कंप मच गया। इसके बाद जब मॉकड्रिल का पता चला तो आमजन ने राहत की सांस ली।
                भादरेस स्थित राजवेस्ट पावर प्लांट मंे शुक्रवार सुबह बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से छह आतंकवादियांे के घुसने की सूचना मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, सीमा सुरक्षा बल, सेना समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियांे के जवान हथियारांे से लैंस होकर घटनस्थल पर पहुंचे। पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने पावर प्लांट को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, बाड़मेर पुलिस उप अधीक्षक सुभाषचन्द्र, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी समेत विभिन्न अधिकारियांे के निर्देशन मंे चली कार्रवाई के दौरान छह आतंकियांे को पकड़ लिया गया। इस दौरान मॉकड्रिल के तहत समस्त कार्रवाई संपादित की गई। इसके उपरांत पावर प्लांट के सभागार मंे आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकात,े पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने मॉकड्रिल के दौरान हुई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्हांेने इस दौरान संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला कलक्टर की कोटड़ी मंे रात्रि चौपाल शुक्रवार को


                बाड़मेर, 22 फरवरी। कोटड़ी ग्राम पंचायत मंे शुक्रवार को जिला कलक्टर रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की जन समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते शुक्रवार को पुलिस थाना समदड़ी के निरीक्षण के उपरांत कोटड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल मंे आमजन की समस्याएं सुनेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

जन कल्याणकारी बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया


                बाड़मेर, 22 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों ने राज्य बजट में की गई लोक कल्याणकारी घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
                संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने गुड़ामालानी में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय और छात्रावास खोलने सहित अन्य बजट संबंधी घोषणाओं के लिए श्रीमती राजे का आभार व्यक्त किया।



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...