गुरुवार, 12 मई 2022

पेंशन रिवीजन के लिए 15 जून तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे

बाड़मेर, 12 मई। एक जनवरी, 1991 से 31 दिसम्बर 2015 तक सेवा निवृत राज्य कर्मचारी जिनकी पेंशन/पारिवारिक पेंशन का 7 वे वेतन आयोग के अनुसार पेंशन का रिवीजन अभी तक नहीं हुआ है, ऐसे पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स 15 जून,2022 तक अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

कोषाधिकारी जसराज चौहान ने बताया कि पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स के पेंशन रिवीजन का कार्य कोष कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। उन्होने बताया कि ऐसे पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स जो कोष कार्यालय बाड़मेर से अपनी पेंशन/पारिवारिक पेंशन आहरित कर रहे है, यदि उनकी पेंशन का रिवीजन अभी तक नहीं हुआ है तो वे 15 जून, 2022 तक अपना आवेदन पत्र मय पीपीओ/एफपीपीओ की प्रति के कोष कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।

-0-


ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार 13 मई को

 प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021

बाड़मेर, 12 मई। प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के अन्तर्गत आयोजित होने वाले फोलोअप केम्प की दैनिक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाईन ई पंचायत पोर्टल के माध्यम से संकलित करने हेतु विडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार 13 मई को दोपहर 1 से 3 बजे तक किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि राज्य व नोडल अधिकारी एवं भू प्रबन्ध आयुक्त राजस्थान जयपुर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली उक्त विडियो कांफ्रेन्स में निर्धारित समयानुसार जिला स्तरीय अधिकारी जिला स्तर पर भाग लेने हेतु कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत कर पाबन्द करेंगे तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ब्लॉक स्तर पर सूचना प्रोद्योगिकी सूचार विभाग के विडियों कांफ्रेन्स कक्ष से जुड़ना सुनिश्चित करेंगे। 

-0-


प्रभारी सचिव डॉ. शर्मा की अध्यक्षता में बैठक 13 मई को

बाड़मेर, 12 मई। जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा की अध्यक्षता में पेयजल, बिजली, पानी, चिकित्सा एवं सफाई व्यवस्था तथा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार 13 मई को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने विभागीय अधिकारियों को विभागीय व्यवस्थाओं एवं योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

-0-


प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई 13 मई को फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करेंगे

बाड़मेर, 12 मई। श्रम, खारखाना एवं बॉयलर्स विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई अपनी एक दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार 13 मई को बाड़मेर आएंगे। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई शुक्रवार 13 मई को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिलाधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है, यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर महोदय की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।

-0-


बुधवार, 11 मई 2022

परीक्षार्थियों को परिवहन व्यवस्था मुहैया कराने हेतु सभी श्रेणी की बसे रहेगी फ्री

राजस्थान पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021

बाड़मेर, 11 मई। राजस्थान पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के मद्देनजर परीक्षार्थियों को अधिकाधिक परिवहन व्यवस्था मुहैया कराने हेतु समस्त बसों को आमजन के लिए बन्द करते हुए बाड़मेर आगार में संचालित सभी श्रेणी की वाहनों ( वातानुकूलित एवं वोल्वों के अतिरिक्त) को मुफ्त रखा गया है।
मुख्य प्रबन्धक उमेश नागर ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में राजस्थान पुलिस विभाग जयपुर द्वारा 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाली राजस्थान पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 सीधी भर्ती की जानी है। उन्होने बताया कि उक्त परीक्षा के परीक्षार्थियों को अधिकाधिक परिवहन व्यवस्था मुहैया कराने हेतु राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय जयपुर के आदेशानुसार समस्त बसों को आमजन के लिए बन्द करते हुए बाड़मेर आगार में संचालित सभी श्रेणी की वाहनों (वातानुकूलित एवं वोल्वों के अतिरिक्त) को फ्री कर रखा है। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि समस्त शेड्युल 12 से 17 मई तक निरस्त रहेंगे तथा वाहनों का संचालन परीक्षार्थियों के यात्री भार अनुसार किया जाएगा। पूर्व आरक्षित की गई समस्त टिकटों का किराया पुनर्भरण (रिफण्ड) कर दिया जाएगा।
-0-

चार करोड़ से अधिक के संसाधनों से जिला अस्पताल होगा मजबूत

चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से आमजन को राहत-जैन

बाड़मेर, 11 मई। बाड़मेर के राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्थाओं के उन्नयन की दिशा में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस दिन अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की तरफ से लगभग सवा चार करोड़ के उपकरण अस्पताल प्रशासन को सौंपे गए। इस दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेद सिंह रतनू, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बी. एल. मंसुरिया के अलावा केयर्न ऑयल एंड गैस की सीएसआर प्रमुख हरमीत सेहरा की उपस्थिति में उपकरण अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द किए गए।
इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा उपकरणों के जरिये मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेगी। उन्होने कहा कि अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए उपकरण मरीजों की जांच एवं उपचार में बेहतर साबित होंगे।
मुख्य उपकरणों में दो मोबाइल एक्स-रे मशीनों की एलेंजर्स लाइटेक्स उपलब्ध करवाई गई जो एचएफ एक्स-रे पीढ़ी की तकनीक पर आधारित है। ये एक्स-रे मशीनें उन अनुप्रयोगों के लिए सबसे उपयुक्त हैं जहां आघात के मामलों में गतिशीलता में आसानी की आवश्यकता होती है और अस्पताल के वार्ड आईसीयू में बेडसाइड एक्स-रे की आवश्यकता होती है और इसे आसानी से लिफ्ट के माध्यम से ले जाया जा सकता है।
बीस वेंटिलेटर मशीनें भी इस सूची में सम्मिलित है। यह मशीन फेफड़ों में हवा को अंदर और बाहर ले जाने के लिए धौंकनी का काम करती हैं। दो एपोक ब्लड एनालिसिस सिस्टम उपलब्ध करवाए गए हैं जो वायरलेस समाधान है जो एक मिनट से भी कम समय में परीक्षण कार्ड पर रोगी के पक्ष में व्यापक रक्त विश्लेषण परीक्षण करता है, इससे रोगी-परीक्षण में तेजी आएगी और डायग्नोस्टिक निर्णय लेने में तेजी आएगी।
दो सेंट्रल मॉनिटर सिस्टम का सहयोग किया गया है जिनमे सीएनएस-9101 को रोगी की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है। एक सेंट्रल मॉनिटर लगातार हर मरीज पर नजर रखता है और देखभाल करने वालों की सहायता करता है। एक मॉनिटर एक साथ 48 मरीजों की निगरानी कर सकता है। इनके अलावा दो डिफाइब्रिलेटर उपकरण प्रदान किए गए हैं जो दिल को फिर से सक्रिय करने के लिए विद्युत का उपयोग करता है या उसे सही लय में वापस लाता है। इसका उपयोग तब किया जाता है जब किसी को अचानक कार्डियक अरेस्ट होता है या जब दिल अचानक पंप करना बंद कर देता है। डिफाइब्रिलेटर दिल की लय का विश्लेषण करता है और यह तय करता है कि बिजली के झटके की जरूरत है या नहीं।
इसके अलावा चालीस बेड साइड मॉनिटर प्रदान किए गए हैं जिनका उपयोग आमतौर पर तब किया जाता है जब डॉक्टर हृदय गति, श्वसन दर, रक्तचाप और तापमान जैसे कार्यों को मापना चाहता है। इसके अलावा, कुछ स्थितियों में कैप्नोग्राफी, ऑक्सीमेट्री, इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राफी और फुफ्फुसीय धमनी कैथेटर रीडिंग जैसे विशेष कार्यों का भी उपयोग किया जाता है।
चार ईसीजी प्रदान किए गए जिनसे हृदय को प्रभावित करने वाली स्थितियों का निदान और निगरानी करने के लिए अन्य परीक्षणों के लिए उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग संभावित हृदय समस्या के लक्षणों की जांच के लिए किया जा सकता है, जैसे सीने में दर्द, धड़कन बढ़ना, चक्कर आना और सांस की तकलीफ। चार निस्कोमेड इन्फ्यूजन वार्मर प्रदान किए गए हैं जो एक कॉम्पैक्ट आकार, आसान और त्वरित सेट अप ड्राई हीटर के रूप में नैदानिक अनुप्रयोगों में उपयोगी सिद्ध होगा। बीस बायीपेप मशीन का सहयोग किया गया है जो रोगी के फेफड़ों में हवा पहुंचाने में मदद करती है।
इन महत्वपूर्ण उपकरणों के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर, सक्शन मशीन, इन्फ्रारेड थर्मामीटर, स्टेथोस्कोप, नेबुलाइजर, अंबु बैग, सिरिंज पंप, ग्लूकोमीटर, ऑक्सीजन फ्लो मीटर, बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, व्हील चेयर और अन्य छोटे उपकरण भी बड़ी संख्या में उपलब्ध कराए गए हैं। अनिल अग्रवाल फॉउंडेशन देश भर में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के जरिए समाज के साथ सहयोगी बना हुआ है। नन्द घर के रूप में उन्नत आंगनवाड़ी और स्वस्थ ग्राम अभियान के अलावा एनिमल वेलफेयर में भी फाउंडेशन अग्रणी भूमिका में है।
इस अवसर पर  अतिरिकत जिला कलक्टर उम्मेद सिंह रत्नू,  जिला अस्पताल पीएमओ बी एल मंसुरिया, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल आरके आसेरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई,  केयर्न प्रोजेक्ट्स  निदेशक  प्रवीण कुमार,   केयर्न सिक्योरिटी हेड नसीब सिंह कादियान, कैप्टन ओम प्रकाश, रमेश मंगल बीजेएसएस ट्रस्टी, प्रहलाद सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल शर्मा, आयुषी और आकांक्षा सीएसआर केयर्न उपस्थित रहें।
-0-




पेंशनर्स को वेबसाइट पर स्वयं के डाटा अपडेट करने होंगे

बाड़मेर, 11 मई। समस्त पेंशनर्स को पेंशन निदेशालय जयपुर द्वारा प्रारम्भ की गई वेबसाइट पर स्वयं के डाटा अपडेट करने को कहा गया है।

कोषाधिकारी जसराज चौहान ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा माह दिसम्बर 2021 से राज्य पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान ई कुबेर पे मैनेजर के माध्यम से प्रारम्भ कर दिया गया है। उक्त व्यवस्था में पेंशनर्स की सुविधा हेतु पेंशन निदेशालय जयपुर द्वारा वेबसाइट http://pension.raj.nic.in शुरू की गयी है। उक्त वेबसाइट में पेंशनर्स  pensioner Services esa IInd option में  जाकर  pension Login  करके पेंशनर  Update Basic details पर अपने आधार नम्बर, पेन नम्बर, मोबाइल नम्बर एवं ई मेल आईडी दर्ज/संशोधित कर सकते है। उन्होने बताया कि मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड होने पर पेंशन विभाग द्वारा भविष्य में एसएमएस मैसेज भेजे जा सकेंगे तथा आधार अपडेट होने पर ऑनलाईन जीवन प्रमाण पत्र ई मित्र के माध्यम से भेजा जा सकेगा। उन्होने बताया कि जिन पेंशनर्स की आयकर कटौती हो रही है, उनका पेन नम्बर पेंशन विभाग में दर्ज होना आवश्यक है ताकि पेंशनर्स को समय पर फार्म नम्बर 16 जारी किया जा सकें। पेन नम्बर के अभाव में आयकर निर्धारण में टी.डी.एस. का क्रेडिट भी पेंशनर को मिलना कठिन होगा।
उन्होने समस्त पेंशनर्स से विभाग की वेबसाइट पर स्वयं के उपरोक्त डाटा को शीध्र अपडेट करने का अनुरोध किया है। पेंशनर के द्वारा पेन कार्ड, आधार कार्ड की प्रति कोषालय, उपकोषालय स्तर पर व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा भिजवायी जा सकती है।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021, ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यशाला गुरूवार 12 मई को

बाड़मेर, 11 मई। प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के अन्तर्गत आयोजित होने वाले फोलोअप केम्प की दैनिक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाईन ई पंचायत पोर्टल के माध्यम से संकलित करने हेतु विडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गुरूवार 12 मई को दोपहर 2 से 3 बजे तक किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि राज्य व नोडल अधिकारी एवं भू प्रबन्ध आयुक्त राजस्थान जयपुर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली उक्त विडियो कांफ्रेन्स में निर्धारित समयानुसार जिला स्तरीय अधिकारी जिला स्तर पर भाग लेने हेतु कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत कर पाबन्द करेंगे तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ब्लॉक स्तर पर सूचना प्रोद्योगिकी सूचार विभाग के विडियों कांफ्रेन्स कक्ष से जुड़ना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के फोलोअप शिविर 15 से

पंचायत समिति वार शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित

बाड़मेर, 11 मई। राज्य सरकार के निर्देश्नुसार प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के फोलोअप शिविरों का आयोजन 15 मई से किया जाएगा। जिले में पंचायत समितिवार फोलोअप शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसमें संबंधित भू अभिलेख निरीक्षक क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों के कार्य सम्पादित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि फोलोअप शिविर में राजस्व के लम्बित प्रकरणों के साथ ही अन्य विभागों के प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होने शिविर प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में फोलोअप शिविरों में लम्बित प्रकरणों का प्रभावी ढंग से निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान करें। उन्होने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार 15 मई को रामसर पंचायत समिति अन्तर्गत भू अभिलेख निरीक्षक वृत सियाणी में फोलोअप शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भू अभिलेख निरीक्षक वृत सियाणी के अन्तर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों के कार्य समपादित किए जाएंगे। इसी प्रकार 16 मई को बायतु पंचायत समिति अन्तर्गत भू अभिलेख निरीक्षक वृत नगोणी धतरवालों की ढाणी एवं सिणधरी पंचायत समिति अन्तर्गत भू अभिलेख निरीक्षक होडू, 17 मई को बाड़मेर पंचायत समिति में सुरा की ढाणी, कल्याणपुर पंचायत समिति में थोब, धोरीमना पंचायत समिति में बोर चारणान, गडरारोड पंचायत समिति में गडरारोड़, सिवाना पंचायत समिति में सिवाना एवं चौहटन पंचायत समिति में लीलसर, 19 मई को आडेल पंचायत समिति में नोखडा एवं शिव पंचायत समिति में भीयाड़, 20 मई को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में जालीपा, कल्याणपुर पंचायत समिति में डोली, गिडा पंचायत समिति में सवाउ पदमसिंह, पायला कला पंचायत समिति में सड़ा एवं समदडी पंचायत समिति में राखी, 23 मई को बाडमेर पंचायत समिति में बिशाला, कल्याणपुर पंचायत समिति में कल्याणपुर एवं रामसर पंचायत समिति में भीण्डे का पार, 24 मई को बायतु पंचायत समिति में भीमड़ा, धोरीमना पंचायत समिति में उड़ासर, गडरारोड पंचायत समिति में खलीफे की बावड़ी, सिवाना पंचायत समिति में थापन एवं चौहटन पंचायत समिति में तारातरा, 25 मई को कल्याणपुर पंचायत समिति में मण्डली एवं सिणधरी पंचायत समिति में भूंका वगतसिंह, 26 मई को आडेल पंचायत समिति में आडेल, सेड़वा पंचायत समिति में सेड़वा एवं शिव पंचायत समिति में कानासर, 27 मई को बाडमेर ग्रामीण पंचायत समिति में कवास, बालोतरा पंचायत समिति में कनाना एवं समदडी पंचायत समिति में मजल, 30 मई को बाडमेर पंचायत समिति में बाड़मेर, बालोतरा पंचायत समिति मेें पचपदरा, धोरीमना पंचायत समिति में दूधू एवं पायला कला पंचायत समिति में पायला कला तथा 31 मई को गिड़ा पंचायत समिति में गिड़ा, गडरारोड पंचायत समिति में जैसिन्धर स्टेशन, रामसर पंचायत समिति में खड़ीन एवं चौहटन पंचायत समिति में भू अभिलेख निरीक्षक वृत बावड़ी कला में फोलोअप शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

मंगलवार, 10 मई 2022

गेहूं परिवहन की शिकायतो की कमेटी करेगी सुनवाई

बाड़मेर, 10 मई। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गेहूं के परिवहन में लगातार आ रही शिकायतो के मद्देनजर जिला कलेक्टर के द्वारा गठित कमेटी जांच करेगी।

   कमेटी के अध्यक्ष एवं उपखंड अधिकारी सिणधरी विरमा राम चौधरी ने बताया कि हाल ही में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानदारों की डोर स्टेप डिलीवरी के तहत परिवहनकर्ता द्वारा परिवहन के दौरान गेहूं की डिलीवरी के संबंध में शिकायत हेतु जिला कलेक्टर द्वारा उपखंड अधिकारी सिणधरी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई हैं। कमेटी के समक्ष उपखंड कार्यालय सिणधरी में 11 मई को 11:00 बजे से 2:00 बजे के बीच में कोई भी उचित मूल्य दुकानदार या आमजन किसी भी प्रकार की शिकायत, साक्ष्य व सुझाव पेश कर सकता हैं।
-0-

जिले में कुपोषण एवं एनीमिया से मिलगी मुक्ति आशाओ द्वारा किया जायेगा डिजिटल हेल्थ सर्वे

 मिशन सुरक्षा चक्र

बाड़मेर 10 मई। जिले में कुपोषण एवं एनीमिया की दर को कम करने के लिए चलाये जा रहे मिशन सुरक्षा चक्र को गति प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर लोक बंधू की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम, बीएनओ ब्लाक व पीएचसी हेल्थ सुपरवाईजर व आरकेएसके काउंसलर एवं आईसीडीएस विभाग के एनएनएम के ब्लाक कोर्डिनेटर की बैठक का आयोजन किया गया है।   
      इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने सभी कार्मिको को टीम का चेम्पियन बताते हुए कहा की आप सभी के सहयोग से जिले को कुपोषण एवं अनीमिया मुक्त बनाया जायेगा, अभ तक जिले में 350 अतिकुपोषित बच्चो की पहचान की गई है जिनको आशाओ एवं कार्यकर्त्ता द्वारा बच्चो को लगातार फोलोअप किया जाना है, एवं इन बच्चो को आगामी छ: माह में अतिकुपोषित की श्रेणी से सामान्य श्रेणी में लाना है, इसे बच्चो के लिए डाइट चार्ट बनाकर परिवारजन को आवश्यक जानकारी प्रदान की जाये, अति कुपोषित बच्चो के लिए जिला स्तर पर स्थित कुपोषण उपचार केन्द्र में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाए एवं ईलाज किया जाता है, आशाओ एवं एएनएम् के मार्फ़त एमटीसी सेंटर का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो, ताकि अतिकुपोषित बच्चो का अधीक से अधिक ईलाज किया जा सके | साथ ही किशोरी बालिका एवं गर्भवती महिलाओ में की कमी हेतु आंगनवाड़ी केन्द्र एवं समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर अनीमिया की जाँच हो एवं तुरंत ही इसका उपचार आरम्भ किया जाये | 
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया की जिले में कार्यरत आशा सहयोगिनीयो द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में डिजिटल हेल्थ सर्वे करेगी, जिससे एक बार के सर्वे में परिवार से कई प्रकार की जानकारी ली जा सकती है, डब्लूएचओ एसएम्ओ डॉ पंकज सुथार ने मिशन सुरक्षा चक्र कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी | जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन भार्गव ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा एवं लक्ष्यों को समय पर अर्जित करने के बारे में पाबंद किया | जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने वीएचएसएनसी, एचबीएनसी, एचबीवाईसी, माँ कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई | ख़ुशी बेबी टीम जयपुर के डॉ राजीव द्वारा डिजिटल हेल्थ सर्वे एप्प्लिकेशन पर पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया |
बैठक में ये रहे उपस्थित:- बैठक में जिला स्तर से आरसीएचओ डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह, एडिशनल सीएमएचओ डॉ हरदान सारण, डीपीएम सचिन भार्गव, डीएसी राकेश भाटी, डीएनओ मुकेश सिंघाडीया, एसएमओ डॉ पंकज सुथार, सुराब खान, खण्ड स्तर से बीपीएम, बीएनओ ब्लाक व पीएचसी हेल्थ सुपरवाईजर व आरकेएसके काउंसलर एवं आईसीडीएस विभाग के एनएनएम के ब्लाक कोर्डिनेटर आदि उपस्थित रहे।
-0-




जिला कलक्टर 12 मई को बायतु एवं बालोतरा में करेंगे उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई

बाड़मेर, 10 मई। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा 12 मई को उपखण्ड बायतु एवं उपखण्ड बालोतरा में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई/समस्या समाधान शिविरों में भाग लिया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि पूर्व में जिला कलक्टर का 12 मई को उपखण्ड धोरीमना एवं गुडामालानी में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, जिसमें संशोधन करते हुए अब जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा 12 मई को प्रातः 11 बजे उपखण्ड बायतु एवं दोपहर 2 बजे उपखण्ड बालोतरा में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई/समस्या समाधान शिविरों में भाग लिया जाएगा। तदनुसार समस्त संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपरोक्त जनसुनवाई/समस्या समाधान शिविरों में उपस्थित रहकर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
-0-

अवैध बजरी खनन को संयुक्त जॉच अभियान चलाया जाएगा

 बाड़मेर, 10  मई। जिले में अवैध खनन सहित बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए 15 मई से एक माह के लिए खान विभाग के साथ साथ राजस्व, वन, पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त जॉच अभियान चलाया जाएगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने इस कार्य के लिए गठित एस आई टी की बैठक में कहा कि जिले में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखकर इसकी धडपकड की कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवैध खनन के संभावित स्थलों पर विशेष फोकस रखा जाकर बड़े स्तर पर कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवैध खनन में लगे डम्पर, जेसीबी, बड़े वाहनों के मालिकों की पहचान कर कार्यवाही करने के साथ ही मौके पर ही खनन उपकरण जब्त कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने अभियान के दौरान बजरी के अलावा अन्य खनिजों की भी धरपकड़ करने तथा अभियान की प्रतिदिन रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम हेतु नियमित बैठके करने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि जिले में खनिज बजरी के संभावित अवैध खनन स्थलों यथा पचपदरा तहसील क्षेत्र में कनाना, किटनोद, बिठुजा, तिलवाड़ा, गोला सोढा एवं बागुण्डी का लुनी नदी क्षेत्र, सिणधरी में पायला कला, सडा, भटाला, दरगुडा व सिणधरी चोसिरा लुनी नदी क्षेत्र, गुडामालानी में खुडाला,े जालीखेडा, नई उन्दरी व आमलियाली लुनी नदी क्षेत्र तथा सिवाना में जेठंतरी, सिलोर, अजीत व समदडी लुनी नदी क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जाएगा।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने अवैध खनन स्थलों की आकस्मिक चैकिंग करने तथा अवैध खनन पाये जाने पर खनन माफियाओं की धरपकड कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि जिले मे खनिज विभाग, एसआईटी मय आरएसी द्वारा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जुर्माना लगाया जाता है तथा समय समय पर आकस्मिक चौकिंग एवं छापामारी कर अवैध खनन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
उन्होने बताया कि गत 14 मार्च 2022 की बैठक के उपरान्त अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन के 2 एवं परिवहन के 48 प्रकरण सहित कुल 50 प्रकरण दर्ज कर कुल 22 लाख 03 हजार रूपये की वसूली की गई है।  
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, एसीएफ दीपक कुमार, जिला परिवहन अधिकारी बाडमेर संजीव चौधरी मौजूद रहें। वहीं संबंधित उपखण्ड अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा, उप पुलिस अधीक्षक गुडामालानी एवं संबंधित अधिकारी वी.सी. के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-





सोमवार, 9 मई 2022

रतनू ने अतिरिक्त जिला कलक्टर का पदभार संभाला

बाड़मेर, 09 मई। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उम्मेदसिंह रतनू ने सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्टेªट बाड़मेर का पदभार संभाला।

नागौर के मूल निवासी रतनू इससे पूर्व हनुमानगढ जिले में टिब्बी एवं सांगरिया तथा श्रीगंगानगर में उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट तथा सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्टेªट (प्रशिक्षणाधीन) बीकानेर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है।
-0-




गत वर्ष के लक्ष्यों में 10 प्रतिशत की वृद्धि मानते हुए कार्यक्रम का क्रियान्वयन करने के निर्देश

 बीस सूत्री कार्यक्रम वर्ष 2022-23

बाड़मेर, 09 मई। बीस सूत्री कार्यक्रम वर्ष 2022-23 के दौरान गत वर्ष के लक्ष्यों में 10 प्रतिशत की वृद्धि मानते हुए कार्यक्रम का क्रियान्वयन जारी रखने के निर्देश दिए गए है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रम के वार्षिक लक्ष्य सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग भारत सरकार से प्राप्त होते है, जिसमें समय लगता है। उन्होने विभागीय अधिकारियों को शासन सचिव आयोजना (बीसूका) विभाग जयपुर के निर्देशानुसार गत वर्ष के लक्ष्यों में 10 प्रतिशत की वृद्धि मानते हुए कार्यक्रम का क्रियान्वयन जारी रखा जाकर माह अप्रेल, 2022 की मासिक प्रगति रिपोर्ट मुख्य आयोजना अधिकारी को ई मेल आईडी बचवइंतउमत/हउंसपण्बवउ पर 10 तारीख तक भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

अभावग्रस्त क्षेत्रों में चारा डिपों स्वीकृत

बाड़मेर, 09 मई। अभाव संवत 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों को अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन स्थानों पर चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बंधु ने बताया कि जिले के गिड़ा तहसील क्षेत्र में ग्राम शेहर तथा कल्याणपुर तहसील क्षेत्र में सरवड़ी एवं सांखलों की ढाणी में चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

11 स्थानों पर और पशु शिविर खोलने की स्वीकृति, 1995 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

बाड़मेर, 09 मई। जिले में शिव, रामसर, गडरारोड एवं गिड़ा तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 11 स्थानों पर और पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए शिव, रामसर, गडरारोड एवं गिड़ा तहसील क्षेत्रों में कुल 11 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 1765 बड़े एवं 230 छोटे पशुओं सहित कुल 1995 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र में अम्बावाड़ी, रामसर में सिंहाणी, लाबराउ, खेजड़ीयाली नाडी एवं बामणियावास, गडरारोड में सैला तथा गिड़ा तहसील क्षेत्र में दीपोणियों की ढाणी, चौरालिया, शहर, गोगाजी का मंदिर एवं उगरोनियों की ढाणी में पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

शुक्रवार, 6 मई 2022

मुख्यमंत्री सहायता कोष दुघर्टना पीड़ितों को 9.20 लाख की आर्थिक सहायता

बाड़मेर, 06 मई। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10 व्यक्तियों को कुल नव लाख बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले की सिणधरी, पचपदरा, बायतु, कल्याणपुर, चौहटन, बाड़मेर, गुडामालानी एवं नोखड़ा तहसील क्षेत्र में सड़क सहित अन्य दुर्घटनाओं में 9 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा एक व्यक्ति के सड़क दुघर्टना में घायल हो जाने से उन्हें बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

मिशन सुरक्षा चक्र को गति प्रदान करने के लिए कोर कमेटी का गठन

बाड़मेर, 06 मई। जिले में कुपोषण एवं एनीमिया की दर को कम करने के लिए चलाये जा रहे मिशन सुरक्षा चक्र को गति प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय कोर कमेटी का गठन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मिशन सुरक्षा चक्र के तहत विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। उन्होने बताया कि प्रत्येक माह जनसभा आयोजित करके मिशन संबंधित जानकारी को आमजन तक पहुंचाने हेतु जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स मीटिंग को साप्ताहित आयोजित करने, कुपोषित बच्चों के पोषण की साप्ताहिक प्रगति की सूचना संकलित करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक, स्कूलों में आई.एफ.ए. टैबलेट की उपलब्धता, हाई रिस्क प्रेगनेन्सी की पहचान एवं प्रतिमाह शहरी क्षेत्रों में महिला आरोग्य समिति की बैठक एवं गांव में वीएचएनएससी की बैठक के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा मीडिया में मिशन संबंधित गतिविधि का प्रचार प्रसार, फेसबुक एवं ट्विटर पर मिशन संबंधित गतिविधियों को अपडेट करने हेतु सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उप निदेशक तथा जिला आशा समन्वयक एनएचएम बाडमेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि सभी नोडल अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को आवंटित कार्य की सूचना एकत्रित कर अपने स्तर पर समीक्षा करेंगे तथा जिला टास्क फोर्स बैठक में प्रस्तुत करेंगे।
-0-

फ्लैगशिप योजना की कार्यशाला आयोजित

बाड़मेर, 06 मई। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना 2019 के तहत शुक्रवार को गौण मंडी सिणधरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान कृषि व्यवसाय एव कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति के तहत अनुदान संबधी विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कृषि उपज मण्डी सचिव सुरेश मंगल ने बताया कि कृषि प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर कृषक एवं कृषक उत्पाद संगठनों को 50 प्रतिशत अनुदान अधिकतम एक करोड़ रूपये तक का अनुदान देय हैं। व्यापारी व उद्योगपति द्वारा उद्योग लगाने पर 25 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 50 लाख रूपये का अनुदान उक्त योजना में देय हैं। उन्होने बताया कि इसके लिए परियोजना तैयार कर बैंक से ऋण लेकर योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते है। योजना के अंतर्गत 5 प्रतिशत ब्याज की एवं एक रूपये प्रति ईकाई विद्युत व्यय का अनुदान भी देय हैं। इस दौरान सचिव द्वारा ई नाम परियोजना, प्रधानमंत्री सुक्ष्म लघु उद्योग उन्नयन योजना एवं विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रभारी गौण मण्डी लालाराम भील एवं पुखराज गोदारा प्रभारी योजना एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष भेराराम पुनिया तथा व्यापारी और किसान आदि उपस्थित रहें।
-0-

पाक विस्थापित ज्ञानचन्द को मिली भारतीय नागरिकता

बाड़मेर, 06 मई। राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर जिले मंे रहने वाले पाक विस्थापित ज्ञानचन्द को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई, उन्हें शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण किया।

जिला कलक्टर कार्यालय में शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने पाक विस्थापित ज्ञानचन्द पुत्र श्री मोलो जी निवासी इन्दिरा नगर बाड़मेर को भारतीय नागरिकता के मूल नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले ज्ञानचन्द को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्हें भारत के नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे।
-0-




ई मित्र कियोस्क का औचक निरीक्षण

ऑवर चार्ज एवं रेट लिस्ट नहीं पाए जाने पर 62 पर लगाई पैनेल्टी

बाड़मेर, 06 मई। मई माह में जिले में स्थित ई मित्र क्यिोस्क का जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ऑवर चार्ज, रेट लिस्ट नहीं पाए जाने एवं अन्य अनियमितताओं के चलते 62 कियोस्क धारकों पर पैनेल्टी लगाई गई।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग संयुक्त निदेशक अजय कुमार डोयल ने बताया कि मई माह में जिले में स्थित 335 ई मित्र कियोस्क का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 273 ई मित्र कियोस्क पर व्यवस्थाएं सुचारू पाई गई तथा 62 ई मित्र कियोस्क पर ऑवर चार्ज, रेट लिस्ट नहीं पाए जाने एवं अन्य अनियमितताएं पाये जाने पर पैनेल्टी लगाई गई। साथ ही उन्हें रेट लिस्ट चस्पा करने तथा निर्धारित शुल्क ही प्राप्त करने की हिदायत दी गई। उन्होने बताया कि इस प्रकार के निरीक्षण निरन्तर किए जाएंगे तथा अनियमितताएं पाए जाने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
-0-

गुरुवार, 5 मई 2022

जिला कलक्टर ने किया रामसर कुआं में निरीक्षण

जनसुनवाई में समस्याओं का हो सार्थक समाधान

बाड़मेर, 05 मई। नवीन दिशा निर्देशो के साथ पहली बार महीने के प्रथम गुरुवार को जिले भर में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने रामसर कुआं में जनसुनवाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
  इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीन दिशा निर्देश के साथ नई त्रिस्तरीय जनसुनवाई लागू की है। इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महीने के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन होता हैं। उन्होंने यहां आने वाली हर समस्या का मौके पर ही समाधान करने को कहा। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पीने के पानी की मुख्य समस्या बताई, इस पर जिला कलेक्टर ने तुरंत टैंकरों से परिवहन कर पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिये।
  इस दौरान जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना काल के बाद जनसुनवाई का कार्यक्रम पुनः चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जनसुनवाई की मंशा यह है कि विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन एक मंच के नीचे बैठकर जनसमस्याओं को प्राप्त करे एवं उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर करके लोगों को राहत दे।
    जिला कलक्टर बन्धु ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई के दौरान विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दे ताकि ग्रामीणजन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक ग्रामीण की समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए एवं सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर निर्देश दिए कि वे उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर ही करावे। ग्रामीण ने मुख्य रूप से पानी की समस्या बताई। साथ ही गर्मी में बिजली कटौती के बारे में भी बताया।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने विशेष रूप से पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, चिकित्सा, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याओं का समाधान मौके पर कर लोगों को हर हाल में राहत देनी है। उन्होंने ग्रामीणों से भी जागरूक रह कर योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
  जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, तहसीलदार प्रेमसिंह माचरा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारि मौजूद रहे।
-0-







पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव, सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 05 मई। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव को देखते हुए निर्वाचन क्षेत्रों तथा ऐसे क्षेत्रों के 05 किमी. परीधिय क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु द्वारा एक आदेश जारी कर बाड़मेर जिले की पंचायत समिति धोरीमना की ग्राम पंचायत उड़ासर में सरपंच के उप चुनाव को देखते हुए इनके निर्वाचन क्षेत्रों तथा ऐसे क्षेत्रों के 05 किमी. परीधिय क्षेत्रों में 5 मई को सांय 5.00 बजे से 7 मई को मतगणना समाप्ति तक तथा पंचायत समिति बालोतरा की ग्राम पंचायत गोपड़ी एवं पचपदरा मे पंचायत समिति सदस्य के उप चुनाव को देखते हुए इनके निर्वाचन क्षेत्रों तथा ऐसे क्षेत्रों के 05 किमी. परीधिय क्षेत्रों में 8 मई को सांय 5 बजे से 10 मई को सांय 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
  आदेशानुसार इस दौरान उक्त चुनाव क्षेत्र में किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री, वितरण एवं प्रदायगी पूर्णतया निषिद्ध होगा।
-0-

अकाल में चारे - पानी की उपलब्धता सर्वोपरि

बाड़मेर, 05 मई। जिले में भीषण गर्मी एवं अकाल के हालात में चारे पानी की उपलब्धता जिला प्रशासन की सर्वोपरि प्राथमिकता है। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने चारे की पर्याप्त उपलब्धता के लिए हरियाणा में टीम भेजी है।

  जिला कलेक्टर बंधु ने बताया कि आपदा की स्थिति में पशुचारे की उपलब्धता एवं कीमतों का आंकलन करने के संबंध में सीमावर्ती राज्य हरियाणा का दौरा करने के लिए तहसीलदार बाड़मेर ग्रामीण चन्दन पंवार की अध्यक्षता में टीम भेजी है। इस टीम में संयुक्त निदेशक पशुपालन रतनलाल जीनगर, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग कोटा रामअवतार शर्मा, कनिष्ठ लेखाकार सहायता अनुभाग मदनलाल कुमावत सदस्य हैं।
जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस टीम को निर्देशित किया कि वे बाड़मेर से प्रस्थान कर हरियाणा राज्य में पशुचारे की उपलब्धता एवं कीमतों का आंकलन करने के उपरान्त अपनी रिपोर्ट जिला कलक्टर कार्यालय सहायता बाड़मेर को प्रेषित करेंगे। इसी तरह जैसलमेर जिले से पशुचारे की उपलब्धता एवं कीमतों का आंकलन करने के संबंध में टीम सीमावर्ती राज्य पंजाब का दौरा करने के लिए रवाना हुई है।
-0-

अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय अभे का पार में नवीन सत्र से प्रवेश प्रारम्भ

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अधिकाधिक प्रवेश फॉर्म जमा करवाने का आह्वान

बाड़मेर, 05 मई। जिले के ब्लॉक रामसर में राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय अभे का पार में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक में 100 बालिका आवासीय के लिए नवीन प्रवेश हेतु शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ है, उक्त विद्यालय में अधिकाधिक छात्राओं के नामांकन एवं प्रवेश फॉर्म जमा करवाने का आह्वान किया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि जिले में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में आवासीय विद्यालय का संण्चालन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत बालिकाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने हेतु जिले के ब्लॉक रामसर क्षेत्र में राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय अभे का पार में स्वीकृति प्रदान की गयी है। उक्त विद्यालय में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक में 100 बालिका आवासीय के लिए नवीन प्रवेश हेतु शैक्षणिक सत्र से प्रारम्भ है, उक्त विद्यालय में रहवासीय एवं आवासीय विद्यालय की संपूर्ण सुविधा राजस्थान सरकार द्वारा वहन की जाएगी। उन्होनें क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से आह्वान किया है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए अधिकाधिक छात्राओं के नामांकन एवं प्रवेश फॉर्म जमा करवाये।
-0-

बुधवार, 4 मई 2022

आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण को त्रिस्तरीय व्यवस्था

माह के प्रथम गुरूवार को प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर होगी जनसुनवाई

बाड़मेर, 04 मई। जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान हेतु मुख्य सचिव राजस्थान जयपुर द्वारा नवीनतम दिशा निर्देश जारी किए गए है। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि नवीनतम दिशा निर्देशानुसार अब ग्राम पंचायत स्तरीय, उपखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था निर्धारित की गई है।  
ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था
जिला कलक्टर ने बताया कि नवीनतम दिशा निर्देशानुसार माह के प्रथम गुरूवार तथा उक्त दिवस को अवकाश होने की स्थिति में अगले दिवस को समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी/कर्मचारी यथा ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, गिरदावर एवं अन्य विभागों के पंचायत स्तरीय कार्मिक द्वारा भाग लिया जाकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उक्त शिविरों के दौरान उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी पंचायत समिति एवं उपखण्ड स्तर के समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा चक्रिय क्रम मेें ग्राम पंचायत के शिविरों में भाग लिया जाएगा तथा निरन्तर उक्त शिविर का पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग की जाएगी।
उपखण्ड स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था
जिला कलक्टर ने बताया कि द्वितीय गुरूवार तथा उक्त दिवस को अवकाश होने की स्थिति में अगले दिवस को समस्त उपखण्डों पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में उपखण्ड स्तर के अधिकारियों यथा उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी पंचायत समिति, जन स्वा. अभि. विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, चिकित्सा विभाग के उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जाकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उक्त शिविरों के दौरान जिला कलक्टर एवं जिला स्तर के समस्त विभागों के अधिकारिगण द्वारा उपखण्ड स्तर के शिविरों में भाग लिया जावेगा तथा निरन्तर उक्त शिविरों का पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग की जाएगी।
जिला स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था
उन्होने बताया कि माह के तृतीय गुरूवार तथा उक्त दिवस को अवकाश होने की स्थिति में अगले दिवस को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में जिला स्तर के अधिकारियों यथा जिला कलक्टर व जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा भाग लिया जाकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उक्त जन सुनवाई में जिले से संबंधित माननीय सांसद एवं माननीय विधायकगण, जिला प्रमुख एवं अन्य जन प्रतिनिधियों को आमन्त्रित किया जावेगा। उक्त शिविरों का संभागीय आयुक्त द्वारा पर्यवेक्षण किया जावेगा।
नवीनतम दिशा निर्देशानुसार जिला कलक्टर ने शिविरों में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, नाली, सफाई व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आदि से जुड़ी हुई समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि जन सुनवाई में सम्मिलित किये जाने वाले संभावित प्रकरणों का पूर्व चिन्हिकरण करते हुए संबंधित परिवादियों को जनसुनवाई में उपस्थित होने के लिए यथा समय पूर्व सूचना दी जाए। चिन्हित प्रकरणों के संबंध में पूर्व तैयारी आवश्यक जांच, तथ्यात्मक परीक्षण, सत्यापन पहले से ही कर लिया जावे ताकि जन सुनवाई के समय उचित निस्तारण हो सके तथा जन सुनवाई के समय का पूर्ण सदुपयोग किया जा सकें।
उन्होने बताया कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का ग्राम पंचायत स्तर, उपखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर नियमित रूप से निस्तारण किया जावे तथा नियमित रूप से उक्त प्रकरणों की समीक्षा की जावें। उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत, उपखण्ड एवं जिला स्तर पर जनसुनवाई के दौरान प्राप्त समस्त प्रकरणों की सूची यथा समय बनाई जाकर नामित एक अधिकारी, कर्मचारी द्वारा संधारित की जाएगी तथा अगली जनसुनवाई के दौरान पूर्व के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा एवं निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर त्वरित रूप से किया जावें।
-0-


जिला कलक्टर का निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित

गुरूवार को रामसर कुआ एवं खरंटिया में करेंगे शिरकत

बाड़मेर, 04 मई। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा मई माह के दौरान ग्राम पंचायत एवं उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई/समस्या समाधान शिविरों में भाग लिया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कलक्टर लोक बंधु गुरूवार 5 मई को प्रातः 10 बजे ग्राम पंचायत रामसर कुआ (बाड़मेर) एवं प्रातः 11 बजे खरंटिया (सिणधरी) में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई/समस्या समाधान शिविर में भाग लेंगे। इसी प्रकार वे 12 मई को प्रातः 11 बजे उपखण्ड धोरीमना तथा दोपहर 2 बजे उपखण्ड गुडामालानी में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई/समस्या समाधान शिविर में भाग लेंगे।
उपरोक्त जनसुनवाई/समस्या समाधान शिविरों के दौरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, संबंधित उपखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जन सुनवाई के दौरान नवीन दिशा निर्देशों की पालना से संबंधित समस्त समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
-0-

पंचायतीराज उप चुनाव, सरपंच चुनाव हेतु नियुक्त कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 6 को

बाड़मेर, 04 मई। सरपंच चुनाव हेतु पीठासीन अधिकारियों व मतदान दल में नियुक्त समस्त कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 6 मई को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति हॉल बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लोक बंधु ने दक्ष प्रशिक्षकों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित ट्रेनिंग मैन्युअल के अनुसार सैद्वान्तिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए है। उन्होनें बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार उप सरपंच चुनाव हेतु मतदान दलों का प्रशिक्षण 7 मई को प्रातः 11 बजे जिला निर्वाचन शाखा बाड़मेर में तथा पंचायत समिति सदस्य चुनाव हेतु नियुक्त समस्त कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण 9 मई को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति हॉल बाड़मेर में दिया जाएगा।
-0-

मुख्यमंत्री सहायता कोष, दुघर्टना पीड़ितों को 19.20 लाख की आर्थिक सहायता

बाड़मेर, 04 मई। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20 व्यक्तियों को कुल उन्नीस लाख बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले की बायतु, सिणधरी, बाड़मेर, सेड़वा, पचपदरा, रामसर, चौहटन, गुडामालानी, गडरारोड एवं शिव तहसील क्षेत्र में सड़क सहित अन्य दुर्घटनाओं में 19 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा एक व्यक्ति के सड़क दुघर्टना में घायल हो जाने से उन्हें बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

जिला कलेक्टर ने की कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा

भीषण गर्मी में आमजन एवं पशुधन को पहुंचाए राहत

प्रशासन गांवों के संग के फॉलोअप की पूरी हो तैयारी
बाड़मेर, 04 मई। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होनें नए तरीके से लागू त्रिस्तरीय जनसुवाई से अधिकाधिक लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवदेनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण एवं समस्याओं की जनसुवाई के लिए पंचायत स्तरीय, उपखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय जन सुनवाई के माध्यम से अधिकाधिक लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होनें जिले में विभिन्न प्रकार की नामान्तरकरण, सीमांकन, एनएफएसए, अपील एवं अन्य ऑनलाईन पेण्डिंग कार्यो को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
  जिला कलेक्टर बंधु ने कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड की दूसरी डोज में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जाए एवं दूसरा टीका नही लगा रहे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच कर हर हाल में इस काम को अंजाम दे। उन्होंने बूस्टर डोज एवं बच्चों को कोविड टीकाकरण के काम में भी तेजी लाने को कहा एवं युद्धस्तर पर टीकाकरण करवाकर इस काम में तेजी लाने की हिदायत दी।
    जिला कलक्टर ने वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी में जिले में समस्याग्रस्त क्षेत्रों में अकाल सहायता के तहत स्वीकृत पशु शिविर एवं चारा डिपों को तुरंत शुरू करने को कहा। साथ ही उपखंड अधिकारियो को नियमित रूप से राहत गतिविधियों के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कही भी पानी और चारे की कमी नही आनी चाहिए। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार टेंकरो से पेयजल परिवहन कराने को कहा। उन्होंने कहा कि चारे के लिए गंगानगर- हनुमानगढ़ और पंजाब-हरियाणा से भी सम्भावनाएं तलाशी जा रही हैं। उन्होंने आदान अनुदान में किसानों का डाटा ऑनलाईन करने, अकाल सहायता के तहत किये जा रहे पेयजल परिवहन की नियमित रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
  उन्होने कहा कि राज्य सरकार का स्वास्थ्य पर सर्वाधिक जोर हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति का निःशुल्क उपचार माननीय मुख्यमंत्री का मुख्य ध्येय हैं। इसलिए निःशुल्क दवा एवं जांच योजना का जिले में बेहतर संचालन किया जाए। उन्होने जनआधार नामांकन एवं सीडिंग कार्य की प्रगति समीक्षा की तथा एसडीआरएफ से कोरोना सहायता दिए जाने के बकाया प्रकरणों को ऑनलाईन करवाकर शीध्र सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री कोरोना सहायता के बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने को कहा।
  जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की तथा जन समस्याओं का समयबद्ध रूप से गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सम्पर्क पोर्टल पर छः माह से अधिक पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में राजस्व के बकाया सीमा ज्ञान एवं नामान्तरकरण के प्रकरणों की समीक्षा कर त्वरित निस्तारण के निर्देश प्रदान किए।
    इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन की प्रगति, अग्नि सहायता एवं आकाशीय बिजली एवं अंधड़-तूफान से क्षति के प्रकरणों, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, संपरिवर्तन के बकाया प्रकरणों की प्रगति, लोक सेवा गारन्टी के प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
-0-





मंगलवार, 3 मई 2022

जिला कलेक्टर ने किया नाहटा अस्पताल का औचक निरीक्षण

निःशुल्क दवा एव जाँच योजना में कोताही बर्दाश्त नहीं

 बाड़मेर, 03 मई। जिले मे भीषण गर्मी एवं मौसमी बीमारियों से ओपीडी बढ़ने के मद्देनजर मरीजों के उपचार का जायजा लेने को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को बालोतरा के जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया एवं निःशुल्क उपचार के इंतजाम को परखा।
     जिला कलेक्टर ने नाहटा चिकित्सालय में भीषण गर्मी के कारण तापघात, लू एवं मौसमी बीमारियों से बढ़ी ओपीडी से चिकित्सालय में मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि मरीजों को चिकत्सालय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में आने वाले हर मरीज़ को मुफ्त दवाई एवं जांच कराने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जाँच योजना की पूरी पड़ताल की। 
जिला कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भृमण कर रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उपचार व दवाओं के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के काउंटर एवं अस्पताल में दवा स्टोर पर पहुंच उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने चिरंजीवी योजना के तहत इलाज के लिए संचालित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर योजना का अधिकाधिक लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होनें योजना के संबंध में जानकारी देने तथा अधिकाधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें चिकित्सालय परिसर में सफाई व्यवस्था पर जोर देने को कहा।
  इसके बाद उन्होंने बालोतरा के कांजी हाउस का निरीक्षण कर चारे पानी के इंतजाम का जायज़ा लिया। उन्होंने चारे का पर्याप्त स्टॉक रखने एवं पानी की नियमित आपूर्ति के निर्देश दिए।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ गहलोत मौजूद रहे।   
  जिला कलेक्टर ने बालोतरा उपखंड कार्यलय में बैठक लेकर ब्लॉक स्तर पर आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की तथा कल्याणकारी कार्यक्रमो का फीडबैक लिया। उन्होंने वर्तमान में तेज गर्मी के दौर में पेयजल की नियमित रूप से आपूर्ति के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार पेयजल परिवहन करने को कहा।
   इसी तरह जिला कलेक्टर ने सिवाना में उपखंड कार्यलय एवं तहसील का भी निरीक्षण किया एवं बकाया राजस्व वादों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उपखंड स्तर पर योजनाओं एवं सेवाओं की पुख्ता मोनिटरिंग को कहा।
-0-










सोमवार, 2 मई 2022

वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी मंगलवार को बुरहान का तला जाएगें

 बाड़मेर, 02 मई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी मंगलवार से जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर जन सुनवाई करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी मंगलवार 3 मई को बाड़मेर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर 11 बजे बुरहान का तला पहुंचेंगे तथा पूर्व मंत्री गफूर अहमद के यहां आयोजित ईद मिलन समारोह में सम्मिलित होंगे तथा इसके पश्चात विधान सभा क्षेत्र गुडामालानी में जन सुनवाई करेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद जोधपुर पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। 

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी 4 मई को जोधपुर से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर 11 बजे मीठड़ा खुर्द (धोरीमना) पहुंच वैवाहिक समारोह तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 5 मई को विधानसभा क्षेत्र गुडामालानी में जनसुनवाई एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम नगोणी धतरवालों की ढाणी (बायतु) में करेंगे। 

-0-

बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना का शट डाउन लेने से जलापूर्ति बाधित रहेगी

बाड़मेर, 02 मई। बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना का शट डाउन लेने के कारण 4 मई को प्रातः 6 बजे से 5 मई को प्रातः 6 बजे तक जलापूर्ति का सम्पूर्ण शट डाउन रहेगा।

जन स्वा. अभि. विभाग परियोजना वृत बाड़मेर एस.सी. जैन ने बताया कि बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना के प्रथम चरण के तहत मोहनगढ़ एवं भागू का गांव हैडवर्क्स पर पम्पों का रख रखाव एवं मोहनगढ़ से बाड़मेर तक की मुख्य पाईपलाईन का संधारण किया जाना है, इस हेतु 4 मई 2022 को प्रातः 6 बजे से 5 मई, 2022 प्रातः 6 बजे तक बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना से जुड़े हुए बाडमेर एवं जैसलमेर शहर तथा बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले के योजना से जुड़े ग्रामों सहित रक्षा संस्थानों की जलापूर्ति का सम्पूर्ण शट डाउन रहेगा।
-0-

बाल विवाह रोकथाम के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन

बाड़मेर, 02 मई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ जयपुर तथा तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं0 1 बाड़मेर) डॉ. मनोज जोशी के निर्देशानुसार न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय बाड़मेर सौभाग्य सिंह चारण द्वारा सोमवार को महाराजा छात्रावास से चौहटन चौराहा होते हुए महाराजा स्कूल शिव नगर बाड़मेर तक बाल विवाह रोकथाम हेतु प्रभात रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. मनोज जोशी ने बताया कि अक्षय तृतीया के मौके पर बाल विवाहों का प्रमुखतया से होने की आशंका रहती है, जिसके संबंध में प्रशासन द्वारा समय समय पर बाल विवाह रोकथाम हेतु विधिक जागरूकता शिविर, रैली, मोबाईल वैन आदि के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाता है। उन्होने बताया कि बाल विवाह जहां भी होने की सूचना हो, उसकी जानकारी प्रशासन को दीे जाए, प्रशासन द्वारा उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि बाल विवाह होना पाया जाने पर परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार, टैन्ट, हलवाई, बैंड-घोडी तथा शादी में उपस्थित अन्य सभी दण्ड के भागीदार होते है, जिनके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाती है। उन्होने बताया कि बाल विवाह एक दण्डनीय अपराध है, जिसमें कानून के तहत सजा का प्रावधान है। शादी करने की उम्र बालिकाओं के लिए 18 वर्ष और बालकों के लिए 21 वर्ष होना आवश्यक है। इस दौरान अन्य विधिक जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अन्त में वहां उपस्थित महाराजा विद्यालय के व्यवस्थापक चेतन फडोदा, विद्यालय अध्यापकगण, स्काउट छात्र, विद्यार्थियों एवं आमजन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
-0-

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव में संशोधन

जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 10 मई को

सरपंच एवं पंच के लिए 7 मई से होगा मतदान
बाड़मेर, 29 अप्रेल। 5वीं एवं 8वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के संचालित होने से पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लोक बंधु ने बताया कि संशोधित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 10 मई को प्रातः 7 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। जिला परिषद सदस्य के लिए मतगणना जिला मुख्यालय पर तथा पंचायत समिति सदस्य के लिए मतगणना पंचायत समिति मुख्यालय पर 11 मई को प्रातः 9 बजे से होगी। साथ ही उपप्रधान के लिए चुनाव 12 मई को निर्धारित किया गया है।
उन्होनें बताया कि सरपंच एवं पंच के लिए 7 मई को प्रातः 7 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात पंचायत मुख्यालय पर इसी दिन मतगणना भी होगी। इसके उपरांत उपसरपंच का चुनाव 8 मई को करवाया जाएगा।
-0-

अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय बुरहान का तला में नवीन सत्र से प्रवेश प्रारम्भ

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अधिकाधिक प्रवेश फॉर्म जमा करवाने का आह्वान

बाड़मेर, 29 अप्रेल। जिले के ब्लॉक धनाऊ में राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय बुरहान का तला में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक में 100 बालिका आवासीय के लिए नवीन प्रवेश हेतु शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ है, उक्त विद्यालय में अधिकाधिक छात्राओं के नामांकन एवं प्रवेश फॉर्म जमा करवाने का आह्वान किया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि जिले में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2021-22 में राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय बुरहान का तला में स्वीकृति प्रदान की गयी है। उक्त विद्यालय में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक में 100 बालिका आवासीय के लिए नवीन प्रवेश हेतु शैक्षणिक सत्र से प्रारम्भ है, उक्त विद्यालय में रहवासीय एवं आवासीय विद्यालय की संपूर्ण सुविधा राजस्थान सरकार द्वारा वहन की जाएगी। उन्होनें क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से आह्वान किया है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए अधिकाधिक छात्राओं के नामांकन एवं प्रवेश फॉर्म जमा करवाये।
-0-

गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

जिला कलेक्टर पहुँचे सीमावर्ती गांवों में

चारा-पानी के जाने हाल, किसी भी सूरत में मिले जल

फील्ड से गायब कार्मिको को थमाया आरोप पत्र
बाड़मेर, 28 अप्रैल। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पीने का पानी तथा पशुओं के चारे के हालात जानने जिला कलेक्टर लोक बंधु गुरुवार साय समस्या ग्रस्त गांवों में पहुंचे। 
 इस दौरान जिला कलेक्टर बंधु ने ग्रामीणों से चर्चा कर पेयजल आपूर्ति के बारे में पूछा तो पानी की बेरियों में जलस्तर खुद देखा एवं पानी पीकर उसके गुणवत्ता की जांच की। वहीं ग्रामीणों के बीच चौपाल कर उनकी दिक्कतो के बारे में जानकारी ली।
 जिला कलक्टर ने गुरुवार को ग्राम पंचायत पादरिया एवं अभे का पार में पानी की बेरीयो का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पानी भर रहे लोगो से वार्ता कर उनसे पानी की समस्याओ के बारे मे सुना तथा मौके पर मौजूद अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व विकास अधिकारी रामसर को मनरेगा के तहत उक्त बेरीयो का जिर्णोउद्वार करने एवं हेण्डपम्प लगाने को कहा। साथ ही उक्त ग्राम पंचायत में आवश्यकतानुसार पानी की सुनिश्चता करने हेतु आवश्यक पेयजल परिवहन करने के निर्देश प्रदान किये। साथ ही जलजीवन मिशन के काम शीघ पुर्ण करने को कहा ताकि यहां नियमित जलापूर्ति हो सके। वे यहां मौजूद ग्रामीणों के साथ पादरिया के राजीव गांधी सेवाकेन्द्र में पहुंचे तथा यहा चौपाल लगा कर जनसुनवाई की।
   इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से उपस्वाास्थ्य केन्द्र पादरिया में स्वीकृत करने, ग्रेवल सड़क बनाने, स्कुल की चार दीवारी बनाने, कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच संबंधी समस्याओं की जानकारी दी।इस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करन के निर्देश प्रदान किये गये। जिला कलक्टर ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से वेक्सीनेशन शत प्रतिशत लगाने एंव अधिकाधिक बच्चो को विधालय भेजने हेतु प्रेरित किया गया। 
 इसके बाद में जिला कलक्टर ने अभे का पार उपस्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। वक्त निरीक्षण ए.एन.एम श्रीमति आशा टाकर अनुपस्थित मिली। इस पर जिला कलेक्टर ने सम्बन्धित एएनएम को आरोप पत्र जारी करने को कहा। तत्पश्चात जिला कलक्टर द्वारा सीएचसी गागरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएसी प्रभारी को अधीनस्थ स्टॉफ को मुख्यालय पर उपस्थित सुनिश्चत करने एवं ओपीडी डाटा ऑनलाइन करने एवं दवाइयो की र्प्याप्त उपलब्धता सुनश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। 
 गुरुवार साय को ही जिला कलक्टर ने तहसील कार्यालय रामसर का निरीक्षण कर संबधित अधिकारियों को अभाव संवत 2078 आदान-अनुदान से शेष रहे काश्तकारों के डाटा अपलोड करने तथा विभिन्न गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरीग करने के निर्देश प्रदान किये गये।
   निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रकी विभाग भरतसिंह तथा तहसीलदार रामसर प्रेमचन्द उपस्थित रहे। 
-0-








आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण को त्रैस्तरीय व्यवस्था

समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान हेतु नवीनतम दिशा निर्देश

बाड़मेर, 28 अप्रेल। जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान हेतु मुख्य सचिव राजस्थान जयपुर द्वारा नवीनतम दिशा निर्देश जारी किए गए है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित एवं समन्वयपूर्वक सन्तुष्टिप्रद समाधान सुनिश्चित करने हेतु जारी नवीनतम दिशा निर्देशानुसार अब ग्राम पंचायत स्तरीय, उपखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था निर्धारित की गई है।  
ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था
जिला कलक्टर ने बताया कि नवीनतम दिशा निर्देशानुसार माह के प्रथम गुरूवार तथा उक्त दिवस को अवकाश होने की स्थिति में अगले दिवस को समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारीध्कर्मचारी यथा ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, गिरदावर, जन स्वा. अभि. विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, चिकित्सा विभाग के पंचायत स्तरीय कार्मिक द्वारा भाग लिया जाकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उक्त शिविरों के दौरान उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी पंचायत समिति एवं उपखण्ड स्तर के समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा चक्रिय क्रम मेें ग्राम पंचायत के शिविरों में भाग लिया जाएगा तथा निरन्तर उक्त शिविर का पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग की जाएगी।
उपखण्ड स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था
जिला कलक्टर ने बताया कि द्वितीय गुरूवार तथा उक्त दिवस को अवकाश होने की स्थिति में अगले दिवस को समस्त उपखण्डों पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में उपखण्ड स्तर के अधिकारियों यथा उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी पंचायत समिति, जन स्वा. अभि. विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, चिकित्सा विभाग के उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जाकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उक्त शिविरों के दौरान जिला कलक्टर एवं जिला स्तर के समस्त विभागों के अधिकारिगण द्वारा उपखण्ड स्तर के शिविरों में भाग लिया जावेगा तथा निरन्तर उक्त शिविरों का पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग की जाएगी।
जिला स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था
उन्होने बताया कि माह के तृतीय गुरूवार तथा उक्त दिवस को अवकाश होने की स्थिति में अगले दिवस को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में जिला स्तर के अधिकारियों यथा जिला कलक्टर व जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा भाग लिया जाकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उक्त जन सुनवाई में जिले से संबंधित माननीय सांसद एवं माननीय विधायकगण, जिला प्रमुख एवं अन्य जन प्रतिनिधियों को आमन्त्रित किया जावेगा। उक्त शिविरों का संभागीय आयुक्त द्वारा पर्यवेक्षण किया जावेगा।
नवीनतम दिशा निर्देशानुसार जिला कलक्टर ने शिविरों में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, नाली, सफाई व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आदि से जुड़ी हुई समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि जन सुनवाई में सम्मिलित किये जाने वाले संभावित प्रकरणों का पूर्व चिन्हिकरण करते हुए संबंधित परिवादियों को जनसुनवाई में उपस्थित होने के लिए यथा समय पूर्व सूचना दी जाए। चिन्हित प्रकरणों के संबंध में पूर्व तैयारी आवश्यक जांच, तथ्यात्मक परीक्षण, सत्यापन पहले से ही कर लिया जावे ताकि जन सुनवाई के समय उचित निस्तारण हो सके तथा जन सुनवाई के समय का पूर्ण सदुपयोग किया जा सकें।
उन्होने बताया कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का ग्राम पंचायत स्तर, उपखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर नियमित रूप से निस्तारण किया जावे तथा नियमित रूप से उक्त प्रकरणों की समीक्षा की जावें। उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत, उपखण्ड एवं जिला स्तर पर जनसुनवाई के दौरान प्राप्त समस्त प्रकरणों की सूची यथा समय बनाई जाकर नामित एक अधिकारी, कर्मचारी द्वारा संधारित की जाएगी तथा अगली जनसुनवाई के दौरान पूर्व के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा एवं निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर त्वरित रूप से किया जावें।
जनसुनवाई के संबंध में प्रभावी पर्यवेक्षण व्यवस्था
ग्राम पंचायत, उपखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर उपरोक्तानुसार आयोजित होने वाली जन सुनवाइ्र के कार्यक्रमों का जिला कलक्टर एवं संभागीय आयुक्त के स्तर पर गहन एवं सघन पर्यवेक्षण्एा किया जाएगा।
-0-

जिला कलक्टर ने की विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा

भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता हो

बाड़मेर, 28 अप्रेल। जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।  
  इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड की दूसरी डोज में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जाए एवं दूसरा टिका नही लगा रहे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच कर हर हाल में इस काम को अंजाम दे। उन्होंने बूस्टर डोज एवं बच्चों को कोविड टीकाकरण के काम में भी तेजी लाने को कहा एवं अगले तीन दिन युद्धस्तर पर टीकाकरण करवा कर इस काम में तेजी लाने की हिदायत दी।
    जिला कलक्टर बंधु ने जिले में समस्याग्रस्त क्षेत्रों में अकाल सहायता के तहत खोले जा रहे पशु शिविर एवं चारा डिपों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करने, आदान अनुदान में किसानों का डाटा ऑनलाईन करने, अकाल सहायता के तहत किये जा रहे पेयजल परिवहन की नियमित रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
  उन्होने कहा कि राज्य सरकार का स्वास्थ्य पर सर्वाधिक जोर हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति का निशुल्क उपचार माननीय मुख्यमंत्री का मुख्य ध्येय हैं। इसलिए निशुल्क दवा एवं जांच योजना का जिले में बेहतर संचालन किया जाना चाहिए। उन्होने जनआधार नामांकन एवं सीडिंग कार्य की प्रगति समीक्षा की तथा एसडीआरएफ से कोरोना सहायता दिए जाने के बकाया प्रकरणों को ऑनलाईन करवाकर शीध्र सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री कोरोना सहायता के बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने को कहा।
  जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की तथा जन समस्याओं का समयबद्ध रूप से गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सम्पर्क पोर्टल पर छः माह से अधिक पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अनुसार विभिन्न विभागों को भूमि आवंटन के बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने दिव्यांगजन एवं सिलिकोसिस प्रमाण पत्र के लम्बित प्रकरणों की स्कीनिंग करके तुरन्त निस्तारित करने को कहा। उन्होने जिले में राजस्व के बकाया सीमा ज्ञान एवं नामान्तरकरण के प्रकरणों की समीक्षा कर त्वरित निस्तारण के निर्देश प्रदान किए।
    इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन की प्रगति, अग्नि सहायता एवं आकाशीय बिजली एवं अंधड़-तूफान से क्षति के प्रकरणों, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, संपरिवर्तन के बकाया प्रकरणों की प्रगति, लोक सेवा गारन्टी के प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं सांसद आदर्श गांव योजना समेत विभिन्न बिन्दुओं की जिला एवं ब्लॉकवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।  
बैठक में उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...