प्री मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति योजना
मंगलवार, 17 अगस्त 2021
शिक्षण संस्थान को अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाये के छात्रों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्माण श्रमिकों के कल्याण को उपकर की सख्ती से वसूली होगी
बाड़मेर, 17 अगस्त। श्रम कल्याण उपकर राष्ट्र निर्माण के लिए जमा करना जरूरी है। इसी राशि से भवन निर्माण मजदूरो एवं अन्य निर्माण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। मंगलवार को भवन एवं सनिर्माण कर्मकार टास्क फोर्स की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर लोक बंधु ने इसके लिए सभी विभागों को पाबंद किया।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अत्याचार के मामलों में कार्यवाही होगी त्वरित
बाड़मेर, 17 अगस्त। जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों पर अत्याचार के मामलों पर त्वरित कार्यवाही होगी ताकि पीड़ित लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को अनुसूचित जाति, जन जाति एवं महिलाओं पर अत्याचार निवारण संबंधी त्रैमासिक बैठक में लम्बित मामलों की समीक्षा के दौरान यह सुनिश्चित करने को कहा।
जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक कोरोना काल में बाल श्रम की रोकथाम के लिए पुख्ता हो प्रबंध
बाडमेर, 17 अगस्त। जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय बाल श्रम टॉस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई।
मुख्य सचिव ने सराहा जनसेवाओं की अदायगी में बाड़मेर बेहतर
बाड़मेर, 17 अगस्त। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मंगलवार को वर्चुअल बैठक कर राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ एवं कल्याणकारी कार्यक्रमो की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में इनकी क्रियान्वयन की जानकारी दी।
सोमवार, 16 अगस्त 2021
कक्षा 9 से 12 तक के आवासीय छात्रों के लिए कठिन विषयों की निःशुल्क कोचिंग
विद्या संबल योजना
राजस्व अधिकारियों की बैठक 27 को
बाड़मेर, 16 अगस्त। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 27 अगस्त को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित बिन्दुओं सहित राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यो की समीक्षा की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओ को आगे बढ़ना जरूरी- राजस्व मंत्री
बाड़मेर, 16 अगस्त। खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, केवल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है और उन्हें निखारने का प्रयास किया जाए यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गंगा सागर (अकदड़ा) में राणा राम बेनीवाल की स्मृति में आयोजित खेलकूद प्रतियोगताओं के समापन समारोह में पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि आज के युग में युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों को भी अपना कर अपना भविष्य बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को तलाशने के लिए अकदड़ा व आसपास क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बायतु में इंडोर स्टेडियम का जल्द निर्माण होगा जिससे यहां के खिलाड़ियों की खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।
राजस्व मंत्री चौधरी ने आवास पर जनसुनवाई कर जन समस्याओं का किया निस्तारण
बाड़मेर, 16 अगस्त। राजस्व मंत्री चौधरी ने सोमवार को बायतु पनजी स्थित अपने आवास पर दिन भर विभिन्न क्षेत्रों से आए परिवादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बाड़मेर जिले में 3 तहसील एवं 2 उप तहसीलों का नवसृजन
बाड़मेर ग्रामीण, नोखड़ा एवं कल्याणपुर तहसील तथा बाटाडू एवं दूदवा उप तहसील होगी
रविवार, 15 अगस्त 2021
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
स्वतन्त्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम में आयोजित
शनिवार, 14 अगस्त 2021
स्वतंत्रता दिवस पर होगा क्रिकेट मैच का आयोजन
बाड़मेर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श स्टेडियम में रविवार को 4 टीमों के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन होगा।
कोरोना काल ने ऑक्सीजन की महत्ता सिखाई - चौधरी
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतु में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण
सरकारी सस्थानों को प्राथमिकता से होगा भूमि आवंटन
जिला कलक्टर ने की समीक्षा
उल्लेखनीय कार्यो के लिए जिला स्तर पर होगा 90 लोगों का सम्मान
बाड़मेर, 14 अगस्त। जिला मुख्यालय पर 75वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान कोरोना महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 90 लोगांे एवं संगठनांे को सम्मानित किया जाएगा।
संभागीय आयुक्त की ओर से उत्कृष्ट कोविड प्रबंधन के लिए जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित 8 अधिकारी होंगे सम्मानित
बाड़मेर, 14 अगस्त। संभागीय आयुक्त जोधपुर की ओर से कोरोना में बेतरीन प्रबंधन के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु एवं पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा सहित आठ अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
बेहतरीन कोविड प्रबंधन के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनु, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाबुलाल विश्नोई, पचपदरा तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह, सामाजिक अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण एवं सहायता अनुभाग के कनिष्ठ लेखाकार मदन कुमावत को सम्मानित किया जाएगा।-0-
मुख्य समारोह मंे राजस्व मंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण
75 वां स्वतन्त्रता दिवस रविवार को
बाड़मेर, 14 अगस्त। जिले मंे रविवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह मंे राजस्व, उप निवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में इस बार परेड कमाण्डर एस.आई. भंवराराम के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होमगार्ड एवं एन.सी.सी. सीनियर की टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया जाएगा। इसी कडी में पुलिस विभाग के बैण्ड दल द्वारा बैण्ड वादन की प्रस्तुति दी जाएगी।
उन्होने बताया कि मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री चौधरी द्वारा उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करने के पश्चात् जिले के शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इसी कडी विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद ख्याति प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार तथा दिव्यांग बाल कलाकार स्वरूप माहेश्वरी द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार पदमश्री अनवर खां और फकीरा खां भादरेश द्वारा लोक गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद फकीरा खां बिशाला और दीपसिंह भाटी द्वारा कोरोना जागरूकता पर लोकगीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसी कड़ी में जिले के प्रसिद्ध गेर दलों की ओर से आकर्षक गैर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन होगा तथा समारोह के अन्त में राष्ट्रगान होगा।
रविवार को समूचे जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से होगा। इस अवसर पर जिले मे विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों तथा राजकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की सजावट की गई है।
मजिस्टेªट नियुक्त
स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त,2021) पर आदर्श स्टेडियम तथा समस्त जिला क्षेत्र बाडमेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मजिस्टेªट नियुक्त किए गए है। उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को आदर्श स्टेडियम बाडमेर, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को उपखण्ड क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्टेªेट बालोतरा को थाना क्षेत्र बालोतरा एवं कस्बा बालोतरा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को उपखण्ड क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्ट्रेट गुडामालानी को उपखण्ड क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर को उपखण्ड क्षेत्र रामसर, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को उपखण्ड क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी को उपखण्ड क्षेत्र सिणधरी, उपखण्ड मजिस्टेªट सेडवा को उपखण्ड क्षेत्र सेडवा, उपखण्ड मजिस्टेªट गडरारोड को उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड, उपखण्ड मजिस्टेªट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु एवं उपखण्ड मजिस्टेªट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाडमेर के अन्य समस्त क्षेत्र, तहसील क्षेत्र पचपदरा के अन्य समस्त क्षेत्र, तहसील क्षेत्र समदडी एवं तहसील क्षेत्र गिडा के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उपखण्ड मजिस्टेªट मुख्यालय के तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट अतिरिक्त कार्यपालक मजिस्टेªट के रूप में कार्य करेंगे। कार्यक्रम के ऑवर ऑल इन्चार्ज अपर जिला मजिस्टेªट बाड़मेर होंगे।
-0-
शुक्रवार, 13 अगस्त 2021
उत्पादन आरम्भ नहीं होने पर औद्योगिक प्रयोजनार्थ आवंटित भूखण्ड निरस्त होंगे - लोक बंधु
विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक आयोजित
अधिकारी आमजन की परिवेदनाएं समय पर निपटाएं- हरीश चौधरी
राजस्व मंत्री ने ग्राम्यांचलों में सुनी समस्याएं
बायतु बनाएगा इतिहास, एक घण्टे में लगेंगे डेढ़ लाख पौधें
हरियालो राजस्थान अभियान
चौहटन तहसील के पांच राजस्व गंाव रामसर तहसील में सम्मिलित
बाड़मेर, 13 अगस्त। चौहटन तहसील के उपरला पटवार मण्डल की ग्राम पंचायत पराड़िया के पांच राजस्व ग्रामों यथा पराड़िया, जानी की बस्ती, देवपुरा, सुमार की बस्ती एवं मेघासर को तहसील रामसर के पटवार मण्डल चाड़ी में सम्मिलित किया गया है।
पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 27 को
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
बाड़मेर, 13 अगस्त। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में प्रथम वर्ष डिप्लोमा पाठ्यक्रम की यांत्रिकी, विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रान्च हेतु प्रत्येक में 20, मेकाट्रोनिक्स में 30 एवं केमिकल ब्रान्च में 40 सीटों के लिए 30 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
बाड़मेर शहर में शनिवार 14 अगस्त को बाधित रहेगी जलापूर्ति
बाड़मेर, 13 अगस्त। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के मुख्य पाईप लाईन की मरम्मत के चलते शनिवार 14 अगस्त को सांय 4 बजे तक बाड़मेर शहर की पेयजल आपूर्ति पूर्णतया बंद रहेगी।
नोखड़ा में तहसील एवं कल्याणपुर में बालिका छात्रावास के लिए भूमि आवंटित
बाड़मेर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा आदेश जारी कर पचपदरा के रिछोली में मदरसा निर्माण, कल्याणपुर में बालिका छात्रावास तथा गुडामालानी के जगराम की ढाणी में नवसृजित तहसील नोखड़ा के कार्यालय भवन निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि आवंटित की है।
जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा आजादी का उत्सव स्वतन्त्रता दिवस कल, अन्तिम रिहर्सल सम्पन्न
स्वतन्त्रता दिवस समारोह 2021
गुरुवार, 12 अगस्त 2021
राजस्व मंत्री चौधरी शुक्रवार से बाड़मेर के पांच दिवसीय दौरे पर
बाड़मेर, 12 अगस्त। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार से बाड़मेर के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन एवंज न समस्याओं का समाधान करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार को बायतू विधानसभा क्षेत्र में पाटौदी पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आमजन से मिलेंगे।
राजस्व मंत्री चौधरी 14 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतू में नवस्थापित ऑक्सीजन प्लाण्ट एवं आॅक्सीजन आपूर्ति सिस्टम का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे बायतू पंचायत समिति में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।लेंगे।
-0-
दिव्यांगजन के चिकित्सकीय जांच हेतु उपस्थित नहीं होने पर आवेदन होंगे निरस्त
बाड़मेर, 12 अगस्त। दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिये चिकित्सा संस्थानों में उपस्थित नहीं होने वाले आवेदकों के आवेदन एक माह बाद निरस्त किये जायेंगे।
ठेलाधारकों को ऋण दिलवाने हेतु केम्प शुक्रवार 13 अगस्त को
प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना
बाड़मेर, 12 अगस्त। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के अन्तर्गत वंचित रहे पथविक्रेताओं (ठेलाधारक) को दस हजार रूपए का ऋण प्रदान करवाने के लिए एचडीएफसी बैंक एवं नगर परिषद बाड़मेर द्वारा शुक्रवार 13 अगस्त को प्रातः 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया ने बताया कि नगर परिषद बाड़मेर क्षेत्र के समस्त पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के अन्तर्गत लाभ देने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वंचित रहे पथ विक्रेताओं का कैम्प स्थल पर पंजीयन कर ऋण वितरण किया जाना है। उन्होनें बताया कि पंजीयन हेतु पथ विक्रेताओं को आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाईल फोन, बैंक डायरी एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ कैम्प स्थल पर उपस्थित होना होगा।
-0-
तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं,उल्लंघन पर सात लोगों पर जुर्माना
बाड़मेर, 12 अगस्त। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 11 अगस्त को जिले में 7 व्यक्तियों से कुल 700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
फैमिली पेंशन हेतु पूर्व सैनिकों को दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे
बाड़मेर, 12 अगस्त। जिले के पूर्व सैनिक जो 1987 से पूर्व सेवानिवृत हुए है तथा उनके पीपीओ में पत्नी का नाम दर्ज नहीं है, वे सैनिक कल्याण कार्यालय बाडमेर मेें अपने कागजात शीध्र प्रस्तुत करे।
पूर्व सैनिकों के बच्चों की छात्रवृति के लिए आवेदन आमन्त्रित
बाड़मेर, 12 अगस्त। हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के बच्चों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली की ओर से देय छात्रवृति के लिये ऑनलाईन आवेदन आमन्त्रित किए गए है।
जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक 18 को
बाड़मेर, 12 अगस्त। जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 24 से
बाड़मेर, 12 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे फसल कटाई प्रयोग खरीफ वर्ष 2021-22 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण 24 अगस्त से रखे गए है। प्रशिक्षण मंे अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकांे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिला परिषद बाड़मेर की स्थायी समितियों के अध्यक्षों का चुनाव
चौधरी वित्त, गफूर शिक्षा एवं नरपत विकास समिति के अध्यक्ष बने
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंकेक्षण हेतु ग्राम सभाओं का आयोजन 15 को
बाड़मेर, 12 अगस्त। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पारदर्शी एवं जवाबदेह रीति से क्रियान्वयन एवं लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अभिलेखों का प्रकटीकरण एवं अंकेक्षण करवाया जाना है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 की धारा 28 के अन्तर्गत उचित मूल्य दुकानों, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रथम सामाजिक अंकेक्षण ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा आगामी 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को आयोज्य ग्राम सभा में संयुक्त रूप से करवाया जाना है।
विवाद एवं शिकायत निवारण तन्त्र समिति की बैठक शुक्रवार 13 अगस्त को
बाड़मेर, 12 अगस्त। विवाद एवं शिकायत निवारण तन्त्र समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण की पुष्टि एवं लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना, विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर विचार विमर्श सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-
स्वीप कोर कमेटी का गठन, वोटर साक्षरता को करेगी कार्य
मतदाता जागरूकता के लिए
पर्यटन विकास समिति गठित, संबंधित निर्णय को होगी अधिकृत
बाडमेर, 12 अगस्त। शासन उप सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग राजस्थान जयपुर के आदेशों की अनुपालना में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिले की जिला स्तर पर स्थायी पर्यटन विकास समिति का गठन किया गया है।
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...





