सोमवार, 22 मार्च 2021

विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी

बाड़मेर, 22 मार्च। 132 केवी जीएसएस बाड़मेर पर मंगलवार 23 मार्च को 33 केवी मैन बस सेक्शन प्रथम एवं द्वितीय के त्रैमासिक रख रखाव कार्य के लिए प्रातः 9 से 10 बजे तक शटडाउन होने के कारण यहां से निकलने वाले 33 केवी के फीडर बायतु, आडेल, राजवेस्ट, रीको, महावीर नगर, एयरफोर्स की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।

-0-

महिला सहायता समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 22 मार्च। जिले में महिलाओं को अविलंब राहत व सहायता देने के लिए गठित जिला महिला सहायता समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई।

इस दौरान जिला कलक्टर ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के कार्यो एवं प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की एवं इस केंद्र को संचालित करने वाली संस्था अंत्योदय सेवा संस्थान का कार्यकाल 1 वर्ष बढ़ाने का निर्णय किया। इस दौरान बताया गया कि महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के पास वर्ष 2021 में माह फरवरी तक 247 प्रकरण प्राप्त हुए, इनमें से 178 प्रकरणों का परामर्श से निस्तारण करने के साथ 64 प्रकरण पुलिस विभाग में दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में 5 प्रकरण शेष है, जिनका फोलोअप किया जा रहा है। बैठक में जिले में आत्महत्या की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए परामर्श केंद्र के दूरभाष नंबरो का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय किया गया।
इससे पूर्व महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-0-

कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर टीकाकरण में तेजी लाई जाएगी

संक्रमण की रोकथाम को गाइडलाइन की सख्ती से पालना की हिदायत

बाड़मेर, 22 मार्च। जिले में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के मद्देनजर संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की गाइडलाइन की सख्ती से पालना कराई जाएगी। साथ ही कोविड टीकाकरण के कार्य में भी तेजी लाई जाएगी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने सोमवार को कोविड वैक्सीनेशन के साथ-साथ नई गाइडलाइन की पालना की विस्तृत समीक्षा की।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण के तहत दूसरी डोज में अपेक्षानुरूप उपलब्धि हासिल नही हो रही है। उन्होंने दूसरी डोज से वंचित सभी हेल्थ वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्कर को 2 दिन में टीका लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल में कोविशिल्ड तथा महावीर नगर शहरी चिकित्सालय में कोवैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्मिको द्वारा दूसरी डोज नहीं लगाने पर संबंधित विभाग के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्यवाही की जाएगी।
  उन्होंने उपखंड अधिकारियों को समग्र दायित्व सौपते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में अधिकतम टीकाकरण के लिए एक सप्ताह का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तैयार कर चिकित्सा विभाग को सौंपने के निर्देश दें ताकि उसके अनुरूप सेश्न साइट खोली जाकर आवश्यकतानुसार दवाई उपलब्ध कराई जा सके। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कोरोना सक्रमण रोकने के लिए जिले में सेम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाड़मेर एवं बालोतरा में प्रतिदिन 400- 400 सैंपल लेने के निर्देश दिए। साथ ही नई गाइड लाइन की सख्ती से पालना कराने एव रात 10 बजे के बाद दुकानें बंद करने को कहा। वही दिन में दुकानों पर ‘नो मास्क नो सर्विस’ को अमल में लाने को कहा।
    बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल.बिश्नोई समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
-0-





शुक्रवार, 19 मार्च 2021

खान एवं गोपालन मंत्री शनिवार 20 मार्च को नाकोड़ा आएंगे

बाड़मेर, 19 मार्च। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया शनिवार 20 मार्च को नाकोड़ा आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया शनिवार 20 मार्च को जयपुर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे नाकोड़ा पहुंचेगे एवं रात्रि विश्राम नाकोड़ा में करेंगे। वे रविवार 21 मार्च को नाकोड़ा में दर्शन एवं पूजा अर्चना करने के बाद नाकोड़ा से दोपहर 3 बजे पथमेड़ा तहसील सांचोर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करे- मीणा

जिला कलक्टर ने किया सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण

बाड़मेर, 19 मार्च। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने शुक्रवार को रामसर क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने रामसर उपखंड अधिकारी कार्यालय, तहसील एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व कार्यो एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जलापूर्ति के समुचित माकूल इंतजाम किए जाए। उन्होंने उपखंड मुख्यालय पर आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए कहा, ताकि उनको जिला मुख्यालय पर जाने की जरूरत नही पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसको लेकर बेहद संवेदनशील है। अब स्थानीय स्तर पर भी जन सुनवाई करने के आदेश दिए गए हैं। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार के निर्देशों की पालना करने के निर्देश दिए। इस दौरान रामसर उपखंड अधिकारी सुनील पंवार, तहसीलदार सोनाराम, विकास अधिकारी पुनमा राम, मोतीलाल मालू समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
-0-






जिला प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में बैठक शनिवार 20 मार्च को

बाड़मेर, 19 मार्च। जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त जोधपुर डॉ. राजेश शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार 20 मार्च को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित योेजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तत्काल भिजवाने तथा निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है, यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।
-0-

महिला सहायता समिति की बैठक 22 को

बाड़मेर, 19 मार्च। जिले में महिलाओं को अविलम्ब राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु गठित जिला महिला सहायता समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 22 मार्च को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

विभिन्न दुर्घटनाओं में पीड़ितों को सात लाख बीस हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 मुख्यमंत्री सहायता कोष 

बाड़मेर, 19 मार्च। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों के घायल एवं मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 8 व्यक्तियों को कुल सात लाख बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि सिवाना तहसील क्षेत्र में ग्राम धारणा निवासी स्व. दिनेश पुत्र बदाराम माली, 134 गली नंबर 5 गालिबनगर थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद(उतर प्रदेश राज्य) निवासी स्व. फहीम पुत्र मोहम्मद इदरीश मुसलमान, बाडमेर तहसील क्षेत्र में नारणाणियों की ढाणी भाड़खा निवासी स्व. चेतनराम पुत्र किशनाराम कुमावत, पुनियों की बस्ती आदर्श चवा निवासी स्व. छगनी धर्मपत्नी लुणाराम मेघवाल, धोरीमना तहसील क्षेत्र में सऊओं की बेरी निवासी स्व. रूखमणी धर्मपत्नी सोनाराम विश्नोई, रामसर तहसील क्षेत्र में कोटडिया तला खारा राठौड़ निवासी स्व. लूणाराम पुत्र सवाईराम रेबारी एवं सेड़वा तहसील क्षेत्र में सांता निवासी स्व. रमेश कुमार पुत्र प्रभूराम मेघवाल की विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
उन्होने बताया कि इसी प्रकार हदाणियों की ढाणी मिठडा निवासी भेरसिंह पुत्र मोड़सिंह राजपूत के सड़क दुर्घटना में घायल होने से उन्हें बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
-0-

होली पर कानून व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध

रंगे भरे गुब्बारे फेंकने एवं धार्मिक स्थानों पर रंग डालने की मनाही

बाडमेर, 19 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने होली एवं धुलण्डी के त्यौहार के दौरान  साम्प्रदायिक सद्भावना तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा जारी कर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रावधानों एवं प्रतिबन्धों को लागू किया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में किसी भी सम्प्रदाय का कोई भी व्यक्ति ऐसे ऑडियो कैसेट्स आदि नहीं चलाएगा और न ही ऐसे नारे लगाएगा, जिससे अन्य सम्प्रदाय या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुचती हो। कोई भी व्यक्ति रंग इस तरह से नहीं खेलेंगे, जिससे किसी दूसरे सम्प्रदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो एवं किसी धार्मिक स्थान, दुकान पर रंग, गुलाल, गुब्बारे आदि नहीं फेकेंगे और न ही किसी अन्य को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। रंग भरे गुब्बारे, घातक रसायन, धूल, कीचड, ऑयल पेन्ट आदि का उपयोग नहीं करेंगे एवं रंग खेलने के लिए अनिच्छुक व्यक्ति को न तो रंग लगायेंगे एवं न ही उन पर रंग फेंकेगे। इसी प्रकार किसी व्यक्ति या उनके वाहनों पर उनकी अनिच्छा के होते हुए इस प्रकार से रंग इत्यादि नहीं डाले जाएंगे, जिससे उनकी साम्प्रदायिक या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहंुचती हो। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के आग्नेय शस्त्र जैसे रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल, बन्दूक एवं एम.एन.गन आदि तथा तेज धारदार हथियार, लाठी, स्टीक इत्यादि साथ लेकर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं घूमेगा एवं न ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन करेगा। इसी तरह कोई भी व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मदिरा का सेवन नहीं करेगा न ही किसी को सेवन करवायेगा तथा अधिकृत विक्रेताओं को छोडकर कोई भी व्यक्ति निजी उपयोग के कारण छोडकर किसी अन्य उपयोग हेतु सार्वजनिक स्थलों मे से मदिरा आवागमन नहीं करेगा।
यह आदेश 23 मार्च को रात्रि 12 बजे से लागू होगा। जो 5 अप्रेल, 2021 की रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य एजेन्सियों के अधिकारियों, कर्मचारियों पर जो कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्र में उक्त समय के लिये तैनाती पर नियुक्त किये गए है, पर प्रभावी नहीं होगा।
-0-

आमजन की परिवेदना निराकरण को जन सुनवाई की नई व्यवस्था

त्रिस्तरीय पैटर्न में प्रथम बार पंचायत समूह पर जनसुनवाई

बाडमेर, 19 मार्च। जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओ की सुनवाई एवं त्वरित समाधान हेतु जिला स्तर, उपखण्ड स्तर एवं ग्राम पंचायत समूह कलस्टर्स स्तर पर जन सुनवाई आयोजित करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए है।
ग्राम पंचायत समूह/कलस्टर्स स्तरीय जन सुनवाई एवं समाधान की व्यवस्था
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना में जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को माह के द्वितीय गुरूवार एवं तृतीय गुरूवार तथा उक्त दिवस को अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस को उपखण्ड अधिकारी के स्तर पर ग्राम पंचायत समूह/कलस्टर्स स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है। उपखण्ड अधिकारी तथा उपखण्ड के विकास अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से विचार विमर्श कर क्षेत्र की 10-10 पंचायतों के कलस्टर्स तैयार कर जिला कलक्टर को अनुमोदनार्थ भिजवाए जाएंगे। उन्होने बताया कि माह के द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड के प्रथम कलस्टर तथा तृतीय गुरूवार को द्वितीय कलस्टर में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार अगले माह के द्वितीय गुरूवार को तृतीय कलस्टर तथा तृतीय गुरूवार को चतुर्थ/प्रथम (जैसी भी स्थिति हो) कलस्टर में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि जनसुनवाई बैठक में क्षेत्र के विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उपखण्ड अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक, उपखण्ड के विकास अधिकारी, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, सहायक अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग, विद्युत वितरण निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि के अधिकारियों के अतिरिकत कलस्टर से संबंधित समस्त विभागों के उपखण्ड स्तरीय अधिकारी, संबंघित कलस्टर्स की ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी तथा आवश्यकतानुसार विशेष रूप से आमंत्रित अन्य अधिकारी/कार्मिक भी भाग लेंगे। उन्होने बताया कि आमजन की जानकारी के लिए बैठक की तिथि, समय तथा स्थल का प्रचार प्रसार कलस्टर्स की सभी ग्राम पंचायतों में किया जाए। ग्राम पंचायत समूह/कलस्टर्स स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन माह के प्रत्येक द्वितीय एवं तृतीय गुरूवार को निर्धारित समय पर कलस्टर की सभी पंचायतों में क्रमिक रूप से इस प्रकार किया जाएगा कि कलस्टर की सभी ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई उपरान्त अगली जन सुनवाई पुनः उसी क्रम मे हो ताकि एक एक कर क्रमशः सभी पंचायतों में क्रमिक रूप से जन सुनवाई की जा सकें। जिला कलक्टर ने बताया कि पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, सफाई, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, सड़क आदि से जुड़ी समस्याओं को जन सुनवाई में प्राथमिकता दी जाए।
उन्होने बताया कि उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन माह के अंतिम शुक्रवार अथवा उक्त दिवस को अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस को माननीय विधायक एवं उपखण्ड अधिकारी के स्तर पर किया जाए। उन्होने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को ग्राम पंचायत समूह/कलस्टर्स स्तरीय जन सुनवाई एवं उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई की मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में निर्धारित प्रारूप जेएस-1 एवं जेएस-2 में सहायक निदेशक लोक सेवाएं बाड़मेर को भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
नोडल ऑफिसर एवं समसन्वय मनोनीत
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई हेतु अति. जिला कलक्टर बाड़मेर को नोडल ऑफिसर एवं सहायक निदेशक लोक सेवाएं बाडमेर को समन्वयक मनोनीत किया गया है। समन्वयक, सहायक निदेशक लोक सेवाएं बाड़मेर को निर्देशित किया गया है कि वे जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों से ग्राम पंचायत समूहध्कलस्टर्स स्तरीय जनसुनवाई, उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई की मासिक रिपोर्ट संकलित कर, जिला स्तरीय जन सुनवाई की मासिक प्रगति रिपोर्ट जेएस-1 में प्रमुख शासन सचिव जन अभियोग निराकरण विभाग जयपुर तथा जेएस-2 में संभागीय आयुक्त जोधपुर को प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
-0-

गुरुवार, 18 मार्च 2021

कवास में गौरव सैनानियों के लिए शिविर 19 मार्च को

 बाड़मेर, 18 मार्च। गौरव सैनानियों एवं आश्रितों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कवास एवं कल्याणपुर में क्रमशः 19 एवं 26 मार्च को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि 19 मार्च को कवास में कलस्टर नम्बर 1 के पास प्रातः 10.30 बजे तथा 26 मार्च को पंचायत समिति कल्याणपुर में प्रातः 11 बजे गौरव सैनानियों एवं आश्रितों के लिए समस्या समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि शिविर में पूर्व सैनिकों/वीरांगनाओं के पहचान पत्र बनाने, पेंशन दस्तावेज चैक करने, केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने संबंधी कार्य सम्पादित किए जाएंगे।
-0-

अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अत्याचार के मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

 बाड़मेर, 18 मार्च। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों पर अत्याचार संबंधी दर्ज मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए है, ताकि पीड़ित लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। वह गुरुवार को अनुसूचित जाति, जनजाति पर अत्याचार निवारण संबंधी मासिक बैठक में लम्बित मामलों की समीक्षा कर रहे थे।

जिला कलक्टर ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों से कहा कि एक वर्ष एवं छः माह से अधिक अवधि के बकाया प्रकरणों पर तुरन्त कार्यवाही की जाए। बैठक में अजा जज पर अत्याचार संबंधी मामलों की न्यायालय वार समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अत्याचार के मामलों मे अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अत्याचार के प्रकरणों में आरम्भ से लेकर अंत तक पैनी नजर रखने के निर्देश देते हुए एफआईआर दर्ज होने से लेकर न्यायालय के निर्णय तक पुख्ता मॉनिटरिंग की हिदायत दी। किसी मामले में पुलिस द्वारा एफआर लगाने पर संबंधित परिवादी को बुलाकर उससे पूछताछ करने के भी निर्देश दिए। वही परिवादियों को गवाही के लिए न्यायालय में जाने पर नियमानुसार यात्रा भत्ते का भुगतान करने को कहा।
  जिला कलक्टर ने सहायक निदेशक अभियोजन को विभिन्न न्यायालयों में बकाया प्रकरणों की वस्तुस्थिति से अवगत करा कर कार्यवाही को कहा। साथ ही बकाया प्रकरणों का न्यायालय वार विवरण अंकित करने को कहा। इससे पूर्व जिला कलक्टर मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय पैरोल सलाहकार समिति की बैठक में समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं दो पैरोल स्वीकृत किए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

बुधवार, 17 मार्च 2021

जिले में गुरूवार को नहीं होगा कोविड टीकाकरण, बुधवार को 11550 को लगा मंगल टीका

बाड़मेर, 17 मार्च। जिले में गुरुवार को कोविड-19 के टीके नहीं लगेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि गुरुवार को चिकित्सा संस्थानों पर मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया जाता है, इसी कारण गुरुवार को कोविड टीकाकरण नहीं किया जायेगा।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को चयनित 119 साईट पर कुल 11550 लोगों को कोविड-19 का मंगल टीका लगाया गया। जिसमे 2975 नागरिकों, 53 हेल्थ केयर वर्कर एवं 100 फ्रंट लाइन वर्कर को प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 28 हेल्थ केयर वर्कर एवं 8394 फ्रंट लाइन वर्कर को द्वितीय खुराक लगाईं गई। बुधवार को सर्वाधिक 728 टीके जिला अस्पताल बाड़मेर में एवं 691 टीके धोरीमन्ना के अस्पताल में लगे।

-0-


कोरोना काल में टेली-कंसलटिंग सेवा बनी वरदान, घर बैठे ले रहे स्वास्थ्य लाभ

मोबाइल एप के जरिए आमजन घर बैठे ले सकते हैं निरूशुल्क चिकित्सा परामर्श, करवाना होगा ऑनलाइन पंजीयन
बाड़मेर, 17 मार्च । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के ई-संजीवनी एप के जरिए आमजन कोविड-19 के दौरान घर बैठे ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श ले रहे हैं। इस एप से कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेते हुए घर बैठे गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवाएं निरूशुल्क प्राप्त कर सकता है। इससे आमजन कोरोना संबंधी नियमों की पालना भी कर रहे हैं और भीड़ में नहीं जाना पड़ रहा। जिले में पिछले कुछ महीनों में अनेक लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया है। विभाग ने पुनरू अपील जारी की है कि बाड़मेर जिलावासी अधिकाधिक इस सेवा का लाभ लें।
सीएमएचओ डॉ. बी एल विश्नोई ने बताया कि प्रदेशवासियों के लिए सरकार ने एप के माध्यम से ऑनलाइन टेली-कन्सल्टेशन सेवा शुरू की है। कोई भी व्यक्ति सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक सामान्य बीमारियों के लिए टेली कंसलटेंसी सेवाएं प्राप्त कर सकता है। इसके लिए राज्य के विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया है जो एप के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं। सीओआईईसी उमेदा राम ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले गूगल एप से ई-संजीवनी एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपना मोबाइल नम्बर ओटीपी के माध्यम से सत्यापित कर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए नाम, पता, जेंडर व आयु आदि सूचना दर्ज करनी होगी और यदि चाहें तो अपनी पिछली पर्ची भी अपलोड करें। एप पर दी गई जानकारी अनुसार पेशेंट आईडी और टोकन नंबर मरीज के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेज दिए जाएंगे। मरीज अपने मोबाइल नम्बर या पेशेंट आईडी या टोकन नंबर डालकर सिस्टम में लॉग-इन करें। मरीज अपने बारी का इन्तजार करें और टोकन नम्बर आने पर ऑनलाइन चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करे। परामर्श के दौरान आप संबंधित चिकित्सक को परेशानी, बीमारी, लक्षण आदि के बारे में बताएं ताकि चिकित्सक आपको दवाएं, सावधानी व परहेज आदि बता सकें। टेली-कन्सल्टेशन पूर्ण होने पर ई प्रिस्क्रिप्शन प्राप्त करें। इसके जरिए आप निकटतम सरकारी डीडीसी अथवा किसी भी मेडिकल स्टोर से दवा प्राप्त कर सकेंगे। जरूरत होने पर आप फॉलोअप परामर्श कर सकते हैं।
-0-




टीकाकरण कार्य में उदासीनता बरतने पर बीसीएमएचओ एवं चिकित्सक को आरोप पत्र

बाड़मेर, 17 मार्च। कोरोना टीकाकरण कार्य में उदासीनता बरतने पर ब्लॉक सीएमएचओं धोरीमन्ना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीफे की बावड़ी के चिकित्सक को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे टीकाकरण कार्य में किसी प्रकार की उदासीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होने बताया कि उक्त कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर धोरीमन्ना ब्लॉक सीएमएचओं डॉ. तेजपालसिंह एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीफे की बावड़ी के चिकित्सक राकेश कुमावत को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए है। उन्होनें समस्त कार्मिकों को गंभीरता के साथ सक्रिय रहते हुए पात्र व्यक्तियों के टीकाकरण का कार्य संपादित करने के निर्देश दिए है।
-0-

पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 23 को

बाड़मेर, 17 मार्च। जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 23 मार्च को सायं 4 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

लेखा अनुभाग के प्रभारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणों तथा 30 जून, 2021 तक सेवा निवृत होने वाले कार्मिकों की सूचनाएं 20 मार्च तक mail ID acctsdm@gmail.com पर भिजवाने तथा निर्धारित तिथी को बैठक में उपस्थित होने को कहा है।
-0-

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में अतिथि प्रवक्ता हेतु आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 17 मार्च। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में अतिथि प्रवक्ता फिजिक्स एवं गठित हेतु मानदेय अनुसार अध्यापक के लिए 22 मार्च तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार जयसवाल ने बताया कि अतिथि प्रवक्ता के लिए एम.एस.सी. फिजिक्स/गठित प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण पात्र अभ्यर्थी 22 मार्च को प्रातः 11 बजे तक अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में उपस्थित हो सकते है। उन्होने बताया कि चयनित अतिथि प्रवक्ता को 250 रूपये प्रतिघण्टे की दर से मानदेय दिया जाएगा।
-0-

लाइसेन्स की शर्तो का उल्लंघन एवं अनियमितताएं पाये जाने पर तीन औषधि विक्रेताओं के औषधि अनुज्ञापत्र निलम्बित

बाडमेर, 17 मार्च। औषधि नियन्त्रक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए जाने, औषधि क्रय बिल प्रस्तुत नहीं करने, श्यडूल एच 1 का रजिस्टर मांगने पर प्रस्तुत नहीं करने, औषधि विक्रय बिल जारी नहीं करने सहित विभिन्न अनियमितताएं तथा लाइसेन्स की शर्तो का उल्लंघन पाए जाने पर जिले के तीन औषधि विक्रेताओं के औषधि अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए है।

औषधि अनुज्ञापन अधिकारी एवं सहायक औषधि नियन्त्रक मनीष गुप्ता ने बताया कि जिले में विभिन्न औषधि नियंत्रण अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान फर्म द्वारा रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए जाने, औषधि क्रय बिल प्रस्तुत नहीं करने, श्यडूल एच 1 का रजिस्टर मांगने पर प्रस्तुत नहीं करने, औषधि विक्रय बिल जारी नहीं करने सहित विभिन्न अनियमितताएं तथा लाइसेन्स की शर्तो का उल्लंघन पाए जाने पर मैसर्स खेतेश्वर मेडिकल एण्ड प्रोविजन स्टोर मुख्य बाजार गांव डोली राजगुरा तहसील पचपदरा को जारी औषधि अनुज्ञा पत्र 19 मार्च से 29 मार्च तक, मैसर्स हिमालया मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर दुकान नं0 2 सेवा सदन सरकारी अस्पताल के पास बाडमेर को जारी औषधि अनुज्ञा पत्र 15 मार्च से 24 मार्च तक तथा मैसर्स श्री माया महादेव मेडिकल स्टोर साता चौराहा गांव साता तहसील चौहटन को जारी औषधि अनुज्ञा पत्र को 17 मार्च से 28 मार्च तक की अवधि के लिये निलम्बित किया गया है।
-0-

जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक 25 को

बाड़मेर, 17 मार्च। जिले में आयोजित होने वाले मेलों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के क्रम मे जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अण्यक्षता में 25 मार्च को दोपहर 12 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा समर कंटीजेंसी प्लान की प्रभावी क्रियान्विति होगी

बाड़मेर, 17 मार्च। जिले में गर्मियों के मौसम के दौरान पर्याप्त एवं नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समर कंटीन्जेसी प्लान की प्रभावी क्रियान्वित की जाएगी तथा इसके सभी कार्य नियत समय में पूरे किए जाएंगे। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने इसके लिए जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग को पाबंद किया है।

जिले में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान बुधवार को जिला कलक्टर ने आगामी गर्मी की सीजन एवं नहर बंदी के मध्यनजर पीएचईडी विभाग को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समर कंटीजेंसी के अंतर्गत प्रस्तावित 50 लाख रुपए के कार्य निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूर्ण किए जाएं ताकि इनका वास्तविक रुप से लाभ मिल सके। उन्होंने हैंडपंप मरम्मत के लिए अभियान चलाने को कहा एवं 40 नए हैंडपंपों एवं 28 नए ट्यूबवेल खुदाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने डिस्कॉम को पेयजल स्रोतों पर नियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने तथा नए विकसित स्रोतों पर त्वरित गति से विद्युत कनेक्शन मुहैया कराने को कहा।
  इस मौके पर जिले में राजस्थान सम्पर्क पोटर्ल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कलक्टर ने सभी विभागों को मुस्तेदी से कार्य करने की हिदायत दी है। जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने हर हाल में 30 दिन से पूर्व किसी भी शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच बकाया प्रकरणों को गंभीरता से लिया।
  इस मौके पर जिला कलक्टर ने कोरोना के टीकाकरण की भी समीक्षा की तथा 31 मार्च तक बुजुर्गों एवं रोगियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए। उन्होंने नगर में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने को भी कहा।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने सम्पर्क के बकाया प्रकरणों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
-0-





कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप होगा तिलवाड़ा पशु मेला

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में मेले की प्रबंध समिति की बैठक

बाड़मेर, 17 मार्च। जिले का प्रसिद्ध मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा 7 अप्रैल से आरंभ होगा। मेले के दौरान कोरोना गाइडलाइन की अनिवार्य रूप से पालना की जाएगी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बुधवार को मेले की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
  इस अवसर पर जिला कलक्टर ने बताया कि वर्तमान में कोरोना की परिस्थितियों के मद्देनजर भारत सरकार की गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालना करवाई जाएगी। मेले के दौरान मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों से आने वाले सभी पशुपालकों को 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से साथ में लानी होगी। उन्होंने कहा कि मेले के सभी प्रवेश स्थलों पर चैक पोस्ट स्थापित कर अन्य राज्यों से आने वाले पशुपालकों की जांच की जाए एवं आवश्यकता होने पर मौके पर ही सैम्पल लिए जाएं।
    जिला कलक्टर ने बताया कि मेले का आगाज 7 अप्रैल से विधिवत रूप से झंडारोहण के साथ होगा। उन्होंने बताया कि शुरुआत में मेला 10 दिन के लिए चलाया जाए, बाद में यदि पशुपालकों की मांग एवं पशुओं की आवक के मद्देनजर आवश्यकता होने पर इसे 5 दिन के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।
  इस मौके पर जिला कलक्टर ने तिलवाड़ा पशु मेले में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मेला अवधि के दौरान सफाई, पानी, बिजली, चारा एवं यातायात व्यवस्थाओ के साथ पशुपालकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने तिलवाड़ा पशु मेले में पशुओं की संभावित आवक एवं क्रय विक्रय, पेयजल एवं परिवहन समेत पशु चिकित्सा इंतजामों की विस्तार के साथ जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाया जाए। उन्होने मेले के दौरान पशुओं के लिए चारे, पानी एवं यात्रियों के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बालोतरा उपखंड अधिकारी को मेला मैदान की साफ सफाई, झांडियों की कटाई, पशु खेलियों की मरम्मत, मैदान लेवलिंग, पशु चिकित्सा, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होने दुकानों के ले-आउट में सोशल डिस्टेंश के निर्देश देते हुए क्लस्टर के रूप में दुकाने लगाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने डिस्कॉम के अधिशाषी अभियन्ता को मेला मैदान पर बिजली के ढीले तार दुरस्त करवाने एवं विद्युत पोल के सपोर्ट लगाने के निर्देश दिए।
उन्होने मेले के लिए अतिरिक्त बसें लगाने, मोबाईल एटीएम तैनात करने को कहा। पशुपालकों की सुविधा के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने मेला अवधि के दौरान तिलवाड़ा में इंदिरा रसोई खोलने के भी निर्देश दिए। वही बड़ी संख्या में पशुओं की आवक के मध्य नजर तिलवाड़ा में अस्थाई रूप से मेला अवधि के दौरान पशु शिविर या चारों डिपो के संचालन की हिदायत दी।
उन्होने मेलार्थियों के प्रेरणा स्वरूप कृषि, पशुपालन, साक्षरता, परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा विभाग से संबंधित सास्कृतिक कार्यक्रम के निर्देश दिए। जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि वाहनों में निर्धारित क्षमता में ही पशुओं का परिवहन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही पशुओं की रवानगी की जाए। इससे पूर्व पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. चक्रधारी गौतम ने मेले के लिए दुकानो की नीलामी, चौकियों की स्थापना, झंडारोहण, पशु प्रतियोगिता, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, सफेद चिटठी, पुरस्कार आदि की जानकारी दी।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखंड अधिकारी बालोतरा नरेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल. बिश्नोई, लेखाधिकारी जियाराम चौधरी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-0-





मंगलवार, 16 मार्च 2021

प्राथमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बुधवार को लगेगी दूसरी खुराक

बाड़मेर, 16 मार्च। जिले में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत शिक्षकों को बुधवार को कोविड-19 के टीके की दूसरी खुराक लगेगी।

जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि इन शिक्षको को जिले में 65 साइटों पर कोविड-19 का टीका लगेगा। धोरीमना में 4 साईट पर, जिला अस्पताल बाड़मेर, सिणधरी में 3-3 साईट पर, राणीगाँव, बिशाला, चवा, बायतु, बाटाडू, गिडा, कल्याणपुर, पाटौदी, सिवाना, समदड़ी, गुडामालानी, नोखडा, चौहटन, सेडवा, साता, धनाऊ, शिव, भियाड, गडरारोड में 2-2 साईट पर, उपजिला अस्पताल बालोतरा, जसोल, पचपदरा, परेऊ, सवाऊ पदमसिंह, कवास, भाडखा, पादरू, पायलाकला, पीपराली, मीठडाऊ, भूणिया, लीलसर, हरसाणी, रामसर, गागरिया, खडीन में 1-1 साईट पर दूसरी डोज लगेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को चयनित 144 साईट पर कुल 10228 लोगों को कोविड-19 का मंगल टीका लगाया गया। जिसमे 60 साल से ऊपर के 9680 बुजुर्गों, 208 हेल्थ केयर वर्कर एवं 68 फ्रंट लाइन वर्कर को प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 70 हेल्थ केयर वर्कर एवं 202 फ्रंट लाइन वर्कर को द्वितीय खुराक लगाईं गई।

-0-


कानिस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 लिखित परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम वेबसाईट पर उपलब्ध

बाड़मेर, 16 मार्च। बाड़मेर जिले में कानिस्टेबल सामान्य/चालक भर्ती हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों के उत्तर पत्रकों की जॉच उपरान्त सफल परीक्षार्थियों का वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम पुलिस विभाग की वेबसाईट पर अपलोड कर दिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने बताया कि कानिस्टेबल सामान्य/चालक भर्ती हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के सफल परीक्षार्थियों का वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम विभाग की वेबसाईट पर अपलोड कर दिया गया है तथा उसकी प्रति जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। उन्होने बताया कि शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा शीध्र आयोजित की जाएगी, जिसके लिए नियत तिथि से पृथक से अवगत कराया जाएगा।
-0-

राशन कार्ड से आधार सीडिंग नहीं होने पर नहीं मिलेगा अप्रेल माह का राशन

बाड़मेर, 16 मार्च। राशन कार्ड से आधार कार्ड 31 मार्च तक सीडिंग नहीं करवाने वालों को अप्रेल माह में वितरित किया जाने वाला राशन का वितरण नहीं किया जाएगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में राशन कार्ड से आधार कार्ड सीडिंग 31 मार्च 2020 तक किया जाना आवश्यक है, इसके उपरान्त सीडिंग नहीं करवाने वालों को अप्रेल माह के राशन का वितरण नहीं किया जाएगा। उन्होनें बताया कि अब तक जिले में 132644 राशनकार्डो का आधार से सीडिंग कार्य बकाया है। उन्होनें आमजन से अपील की है कि वे 31 मार्च 2020 से पूर्व राशनकार्ड से आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण करवा लें, ताकि अप्रेल माह के राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-0-

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत घूंघट मुक्त बाडमेर पर कार्यशाला आयोजित

सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को चैक एवं प्रशस्ति पत्र भेट


बाड़मेर, 16 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत जनप्रतिनिधियों, मीडिया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मुख्यमंत्री की पहल पर घूंघट मुक्त बाड़मेर पर मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद के सभागार में किया गया।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख महेन्द्र कुमार चौधरी ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होने कार्यशाला मंे भाग लेने वाली बालिकाओं, महिलाओं तथा विभिन्न परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को शुभकामनाएं दी तथा शिक्षा के जरिये आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 
कार्यशाला का शुभारम्भ मॉं सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना से किया गया। इसके पश्चात् महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने अतिथियों का स्वागत कर विभागीय योजनाओं की जानकारी कराई। महाविद्यालय की छात्रा सुश्री जयश्री छंगाणी ने घूंघट प्रथा पर अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान माध्यमिक कक्षा में बालिका वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली आयशा, कल्पना, निहारिका चौधरी, मान्या चौधरी एवं उच्च माध्यमिक कक्षा में विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकायों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली तीन-तीन बालिकाओं प्रिया विश्नोई, पूनम कंवर, गुड्डी, निरमा, सेजल वडेरा, मनिषा, अंशिका जैन, योगिता लोहिया, अंतिमा बागरेचा को उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन हेतु 11000, 5100 एवं 3100 रूपये का चैक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह जिला स्तर पर बालिका वर्ग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रदान किये गये। 
कार्यशाला के दौरान इन्दिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजना 2020 के अन्तर्गत व्यक्तिगत क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली श्रीमति कमलेश चौधरी तथा महिला एवं बाल विकास कर्मी (साथिन) के रूप में श्रीमती मंजु दवे ग्राम पंचायत बामसीन को जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ साथिन पुरस्कार राशि 11000 रूपये, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। परियोजना स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाली साथिन को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
एक दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं/बालिकाओं को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की बुकलेट वितरित की गई। साऊथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड की अनीता छंगाणी द्वारा वजन एवं ऊंचाई नापने हेतु 48 आंगनवाड़ी केन्द्रों हेतु मशीने प्रदान की गई। साथ ही जिले में संचालित सखी केन्द्र को महिला बोल हेल्पलाईन नम्बर 02982-221001 से जोडा गया। 
समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख महेन्द्र कुमार चौधरी, अध्यक्ष श्रीमती जानकी चौधरी प्रधान गिड़ा व महेन्द्र जाणी प्रधान शिव, केयर्न इंडिया सीएसआर हेड श्रीमती हरमीत सेहरा, विनीत बांकला वर्ल्ड विजन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, साथिन एवं बालिकाएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी ने किया।
-0-







सोमवार, 15 मार्च 2021

जिला आयोजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन ग्रामीण क्षेत्र से 19 एवं नगरीय क्षेत्र से एक सदस्य निर्वाचित

बाड़मेर, 15 मार्च। जिला आयोजना समिति के ग्रामीण क्षेत्र से 19 सदस्यों एवं नगरीय क्षेत्र से एक सदस्य के निर्वाचन हेतु सोमवार को पीठासीन अधिकारी (अति. कलक्टर) ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान पीठासीन अधिकारी (अति.कलक्टर) विश्नोई ने जिला आयोजना समिति के सदस्य के निर्वाचन हेतु चुनाव प्रक्रिया एवं कार्यक्रम कीे जानकारी दी। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों से 36 तथा नगरीय क्षेत्र बाड़मेर एवं बालोतरा से 93 सदस्य उपस्थित हुए। निर्धारित समय दोपहर 12.30 बजे तक ग्रामीण क्षेत्र से 19 सदस्यों के निर्वाचन हेतु 19 एवं शहरी क्षेत्र से 1 सदस्य के निर्वाचन हेतु 2 प्रत्याशियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। दोपहर 12.45 से 1.30 बजे तक प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई जिसमें सभी नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए।
पीठासीन अधिकारी (अति. कलक्टर) ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि आयोजना समिति के ग्रामीण क्षेत्र के सभी 19 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ तथा नगरीय क्षेत्र में सांवलराम एवं प्रीतमदास के मध्य मतदान हुआ जिसमे प्रीतमदास महावीर नगर बाड़मेर को निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार जिला आयोजना समिति के ग्रामीण क्षेत्र से श्रीमति खतीया गांव सियाई तहसील रामसर, खेराजराम ग्राम सांभरा, गफूर अहमद ग्राम पोस्ट बुरहान का तला तहसील चौहटन, श्रीमति गंगा ग्राम मूंगड़ा तहसील पचपदरा, शंकरसिंह सोढ़ा गांव सुन्दरा, देरामाराम धोरीमना, श्रीमति कमला कंवर गांव बोथिया जागीर, उगमसिंह ग्राम राणीगांव, श्रीमति प्रियंका ग्राम कालूडी, श्रीमति गरिमा राजपुरोहित गुड़ाबीड़ा, गुड़ा, श्रीमति दर्शना चौधरी ग्राम हेमाणियों की ढाणी कुम्पलिया, श्रीमति सिणगारी गांव फुलण सिवाना, उमाराम गांव पोस्ट बिठूजा, नरपतराज मूढ़ ग्राम निम्बलकोट तहसील सिणधरी, देवाराम ग्राम पोस्ट भैड़ाणा, गंगाराम नवातला राठौड़ान पं.स. धनाउ, उम्मेदाराम निम्बाणियों की ढाणी, ग्राम पंचायत पूनियों का तला, तहसील गिड़ा, आसूराम धनोड़ा चाडी तहसील रामसर एवं श्रीमति सुआ लाखासर ग्राम पंचायत सोड़ियार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
-0-

श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा प्रबंधकारिणी की प्रथम बैठक 17 को

बाड़मेर, 15 मार्च। श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा वर्ष 2021 की प्रबंधकारिणी की प्रथम बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में बुधवार 17 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रतनलाल जीनगर ने बताया कि कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में मेले की तिथियों का निर्धारण, उप समितियों का गठन, कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, जल एवं विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, राशन एवं चारा व्यवस्था समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित अद्यतन सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत कार्यशाला मंगलवार 16 मार्च को

बाड़मेर, 15 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार 16 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में किया जाएगा।

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत जनप्रतिनिधि, मीडिया, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं एनजीओ के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 16 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में किया जाएगा। साथ ही राजस्थान मे सदियों से चली आ रही ‘‘घूंघट प्रथा‘‘ समाप्ति के प्रयास हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों, मिडिया प्रतिनिधियो एवं एनजीओ से निर्धारित समय पर कार्यशाला में भाग लेने का अनुरोध किया है।
-0-

उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा को जागरूकता जरूरी

जिला उपभोक्ता संरक्षण की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 15 मार्च। उपभोक्ताओं से एमआरपी से अधिक की वसूली करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए तथा उपभोक्ताओ को उनके अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया जाए, ताकि उनके अधिकारांे का हनन नहीं हो। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने सोमवार को आयोजित जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि उपभोक्ताओ को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपभोक्ता के कई अधिकार है, लेकिन इसकी जानकारी के अभाव में उपभोक्ता को उनके अधिकार नहीं मिल पाते है। उन्होने कहा कि समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों के जरिए बाजार में उपभोक्ताओ के साथ होने वाली धोखाधड़ी, मिलावटी सामान, कम नाप-तौल, गारंटी के बाद सेवाएं नहीं मिलने के बारे में उपभोक्ता को जागरूक करने का प्रयास किया जाए। उन्होने विभागीय अधिकारियो को खाने-पीने की वस्तुओ, पेट्रोल में मिलावट के बारे में आमजन को सहज एवं सरल तरीके अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि आम आदमी आसानी से गलत एवं सही की पहचान कर सके।
मीणा ने आने वाले होली एवं अन्य पर्वो समेत समय-समय पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की सैम्पलिंग करने एवं मिलावट पाए जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने परिषद के कार्य कलाप की जानकारी दी। बैठक में नगर परिषद बालोतरा की सभापति सुशीला जैन, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, पुलिस उपाधीक्षक सीमा चौपड़ा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-




उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के प्रति जागरूक करे: मीणा

जिला कलक्टर ने सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

बाड़मेर, 15 मार्च। उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के साथ खाने-पीने की वस्तुआंे तथा पेट्रोल मंे मिलावट की जांच के बारे मंे सरल तरीके बताए जाए, ताकि आमजन आसानी से गुणवता के साथ सही एवं गलत की जांच कर सके। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए यह बात कही। इससे पहले उन्हांेने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।
जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के बारे मंे जागरूक किया जाए। ताकि आमजन मंे उपभोक्ता अधिकारांे के प्रति जागरूकता मंे बढोतरी हो सके। उन्हांेने कहा कि समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों के जरिए उपभोक्ताआंे के साथ होने वाली धोखाधड़ी, मिलावटी सामान, कम नाप-तोल, अमानक वस्तुआंे की बिक्री के बारे मंे जागरूक किया जाए। इस दौरान उन्होने पेट्रोल/डिजल मंे मिलावट की जांच तथा गैस चुल्हे के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियांे की जानकारी ली तथा विभागीय अधिकारियांे को इसके सरल तरीकांे से आमजन को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होने समय समय पर गैस चुल्हे, गैस पाईप एवं रेगुलेटर आदि की जॉच करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने प्रदर्शनी मंे जलदाय विभाग, डिस्कॉम, महिला एवं बाल विकास विभाग, रसद, चिकित्सा, बाट-माप, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग समेत अन्य विभागांे की ओर से लगाई गई स्टालांे का अवलोकन करने के साथ इनसे जुड़ी जानकारी ली। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत लाईनों से होने वाले हादसों से बचाव के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्हांेने महिला एवं बाल विकास विभाग की स्टाल पर जिले में ड्राई पोषाहार वितरण, सप्ताह मंे प्रत्येक दिन के लिए निर्धारित मीनू के बारे मंे उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे तथा विभागीय कार्मिकांे से जानकारी ली। इस दौरान जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी, जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता जयरामदास, रसद विभाग के खेमाराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित रहे।
-0-











रविवार, 14 मार्च 2021

बाड़मेर में आज 141 साइटों पर लगेगा कोरोना का टीका

बाड़मेर, 14 मार्च। बाड़मेर जिले में सोमवार को 141 साइटों पर कोविड-19 का टीकाकरण होगा। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि सोमवार को कृषि विभाग, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के कार्मिकों एवं बीएसएफ के जवान जिनको कोविड-19 (कोवैक्सीन) की पहली डोज लगे हुये 28 दिन हो चुके है, उन्हें बाड़मेर शहर में डाक बंगला में व बालोतरा शहर में सेशन कोर्ट के पास महावीर उधान में 1-1 साईट पर तथा बीएसएफ हेतु सीमावर्ती 4 साईट पर कोविड-19 (कोवैक्सीन) की दूसरी डोज लगेगी। उनके मुताबिक 60 वर्ष व उससे अधिक तथा 45 वर्ष से 59 वर्ष तक की उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित नागरिको को जिले में 135 साइटों पर कोविड-19 (कोविशिल्ड) की पहली डोज लगेगी। उपखण्ड बाड़मेर के अधीन जिला अस्पताल बाड़मेर में 3 साईट पर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधी चौक व जुना किराडू मार्ग, धनवन्तरी हॉस्पिटल एण्ड मल्टीस्पेशलिटी सेंटर, नवजीवन हॉस्पिटल में 1-1 साईट पर, विशाला, भादरेस, मीठड़ा, नांद, राणीगाँव, सनावड़ा, बेरीवाला तला, सांजटा, शिवकर, कवास, भाडखा, सरनू, कगाऊ, नोख में 1-1 साईट पर पहली डोज लगेगी।

उपखण्ड बालोतरा के अधीन उपजिला चिकित्सालय बालोतरा, आश्रय स्थल नया बस स्टेण्ड, दीनदयाल पार्क, विश्नोई होस्पिटल, बाबा रामदेव हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में 1-1 साईट पर, कल्याणपुर, पचपदरा, जसोल, पारलू, पाटोदी, अराबा, असाडा, जागसा, बडनावा जागीर, चान्देसरा, दुदवा, कांकराला, किटनोद, कोरना, नवातला, सरवडी, सिमरखिया, थोब, मण्डली में 1-1 साईट पर पहली डोज लगेगी। उपखण्ड रामसर के अधीन खडीन, सिहानी, रामदेव मंदिर, रामसर, गागरिया, गंगाला, भिंडे का पार में 1-1 साईट पर पहली डोज लगेगी। उपखण्ड सिणधरी के अधीन निम्बलकोट, भाटाला, आडेल, डंडाली, करना, कोशलू, भूका भगतसिंह, कादानाडी, जुनामीठा खेडा, लूखों की ढाणी में 1-1 साईट पर पहली डोज लगेगी। उपखण्ड गडरारोड़ के अधीन गडरारोड़, देताणी, जैसिन्धर स्टेशन, बालेबा, खलीफे की बावड़ी, जैसिन्धर गांव, हरसाणी, गिराब में 1-1 साईट पर पहली डोज लगेगी। उपखण्ड शिव के अधीन शिव, निम्बला, मुंगेरिया, उन्डू, गूंगा, कानासर, भियाड, मौखाब कला में 1-1 साईट पर पहली डोज लगेगी। उपखण्ड बायतु के अधीन बोडवा, नोसर, बायतु, भीमडा, सवाऊ पदमसिंह, परेऊ, बाटाडू, गिडा में 1-1 साईट पर पहली डोज लगेगी। उपखण्ड सिवाना के अधीन सिवाना, समदड़ी, मोकलसर, अजीत, पादरू, इन्द्राणा, खण्डप में 1-1 साईट पर पहली डोज लगेगी। उपखण्ड गुडामालानी के अधीन गुडामालानी, मौखावा खुर्द, लूणवा जागीर, रतनपुरा, गादेवी, गांधव खुर्द, बांड में 1-1 साईट पर पहली डोज लगेगी।

उपखण्ड धोरीमना के अधीन धोरीमना, लोहारवा, अरनियाली, कोजा, खारी, बोर चारणान, भीमथल, उड़ासर में 1-1 साईट पर पहली डोज लगेगी। उपखण्ड सेडवा के अधीन बामडला, बामणोर, चालकना, अरटी, केकड़, गौड़ा, जालीला, इटादा, झडपा, फागलिया, सारला, भलगांव, कुन्दनपुरा, कितनोरिया, पूंजासर में 1-1 साईट पर पहली डोज लगेगी। उपखण्ड चौहटन के अधीन कापराऊ, घोनिया, पराडिया, आलमसर, श्रीरामवाला, समेलो का तला, भोजारीया, खारावाला, बूठ राठौडान, केलनोर, लीलसर, रतासर में 1-1 साईट पर पहली डोज लगेगी।

-0-


भार वाहनों के कर जमा करवाने की अंतिम तिथि सोमवार 15 मार्च तक

ऐमनेस्टी योजना के तहत विभिन्न करों में छूट

बाड़मेर, 14 मार्च। भार वाहनों के कर जमा करवाने की अंतिम तिथि सोमवार, 15 मार्च तक है, जिसके पश्चात बकाया कर वाहनों को जब्त किया जाएगा एवं टैक्स के साथ शास्ति वसूल की जाएगी। वाहन मालिक किसी भी परेशानी से बचने के लिए 15 मार्च से पूर्व कर जमा करवाएं।

जिला परिवहन अधिकारी नितिन कुमार बोहरा ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा ऐमनेस्टी योजना के तहत 31 जनवरी तक बकाया कर वाले वाहनों पर ब्याज एवं शास्ति पर शत प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है। उन्होने बताया कि खनिज विभाग की और से ई-रवाना के तहत बने वाहनों के चालानों को परिवहन विभाग द्वारा ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है, उन पर लगे जुर्माने पर 75 से 95 प्रतिशत तक की छूट दी गई है।

बोहरा ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना राशि को 20 हजार से घटाकर 5 हजार किया गया है। उन्होने बताया कि दुपहिया एवं चार पहिया निजी वाहनों के स्वामित्व हस्तान्तरण पर टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। राज्य के समस्त वाहनों का टैक्स जमा करान के लिए वाहन मालिक जिला परिवहन कार्यालय बाड़मेर में 5000 रूपये से अधिक का टैक्स नकद जमा करवा सकते है। वाहन मालिक ऐमनेस्टी योजना का अधिकाधिक लाभ उठावें। 

-0-


टीम वर्क से कार्य कर शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करे - माथुर

अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों ने उपखण्ड चौहटन की राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक ली, अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश, विद्युत शिविरों का होगा आयोजन

बाड़मेर, 14 मार्च। वित्तीय वर्ष के मद्देनजर बकाया राशि वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने चौहटन उपखण्ड की बैठक लेकर राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा की। इस दौरान अधिशाषी अभियंता ए.के.जैन, प्रावैधिक सहायक कैलाश कुमार, सहायक लेखाधिकारी बंशीधर पंवार मौजुद रहे। 

अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बैठक में अब तक उपखण्ड के कार्मिको द्वारा की गई राजस्व वसूली की जानकारी सहायक अभियंता तख्तसिंह से लेकर उसकी समीक्षा करते हुए बकाया राशि की वसूली करने हेतु कनिश्ठ अभियंताओं एवं फीडर इंचार्ज को निर्देशित किया। साथ ही टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए बकाया राशि की शत प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की भी चेतावनी दी।  

यहां आयोजित होगे विद्युत शिविर - अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि उपखण्ड चौहटन के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक उपभोक्ता अपने विद्युत बिलों की राशि जमा करा सके, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत शिविर का कार्यक्रम निर्धारित किया। 15 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले विद्युत शिविर में विद्युत बिल जमा करने, विद्युत बिल सुधार बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के कनेक्षन काटने की कार्यवाही की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सहायक अभियंता तख्तसिंह राठौड़ 33/11 केवी सब स्टेशन तालसर में तीन दिन कैम्प करेगे। इसमें सोमराड़, कृष्ण का तला, गौर का तला, सरूपे का तला, मिठड़ाउ व बींजासर के उपभोक्ता विद्युत बिल भरने सहित अपनी विद्युत संबंधी समस्या का समाधान कर सकेगे। इसी क्रम में कनिष्ठ अभियंता अमोल महावर 33/11 केवी सब स्टेशन बींजराड़ क्षेत्र में तीन दिन कैम्प करेगे। इस शिविर में देदूसर, अली की ढ़ाणी, प्रेमसिंह की ढ़ाणी, भोजारिया,केलनोर, शोभाला, आरबी की गफन के उपभोक्ता अपने विद्युत बिल जमा कराने के साथ ही विद्युत बिल की समस्या का समाधान करा सकेगे। इसी क्रम में कनिष्ठ अभियंता अमित छीपा बुरहान का तला सब स्टेशन तीन दिन कैम्प करेगे जिसमें सदराम की बेरी, सांवा, धनाउ, श्रीरामवाला, अदरीम का तला, इटादा व रबासर के उपभोक्ता अपने विद्युत बिल जमा कराने के साथ ही विद्युत बिल की समस्या का समाधान करा सकेगे। वहीं कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्रसिंह राठौड़ 15 मार्च को सणाउ, 16 मार्च को दूधवा व आकोड़ा एवं 17 मार्च को उपरला के अटल सेवा केन्द्र में शिविरमें मौजुद रहेगे एवं राजस्व वसूली की कार्य करेगे। 

वहीं रामसर उपखण्ड में रविवार 15 मार्च को गडरारोड़ एवं 16 मार्च को के.के.बी. में विद्युत शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें उपभोक्ता अपने विद्युत बिल जमा कराने के साथ ही विद्युत बिल की समस्या का समाधान करा सकेगे। साथ ही जिन उपभोक्ताओं को विद्युत बिल नहीं मिले हैं वह शिविर में ही बिल निकलवाकर राशि जमा करवा सकते हैं।

-0-


बाङमेर की बेटियां जिले एवं राज्य का नाम रोशन कर रही हैं - मीणा

बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ योजनाओं के शुभारंभ पर जिला कलेक्टर ने दिए चेक

बाड़मेर, 14 मार्च। ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के प्रांगण में ग्रामीण बालिकाओं के उत्थान के लिए रविवार को दो योजनाओं ”योजना रक्षा” एवं ”योजना अक्षरा” लॉन्च की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने योजनाओं के पोस्टर का विमोचन किया एवं ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय की मांग है कि बेटी को बचाना है और पढ़ाना है। अगर आप समय की धारा के साथ नहीं चलेंगे तो आप पिछड़ जाओगे। ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में रूमा देवी जी का योगदान सराहनीय है और आज बेटियों को बचाने और पढ़ाने के लिए इन्होंने जो पहल की है इसका आप लोग लाभ जरुर लाभ लें। आज बाङमेर की बेटियां हर क्षेत्र में आगे आकर जिले व राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। इस दौरान कलक्टर विश्राम मीणा ने सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान जिला कलक्टर मीणा एवं रूमा देवी ने योजना रक्षा के तहत प्रेरक माताओं भंवरी देवी रावतसर, हेमी देवी लीलसर, भोमी देवी लीलसर एवं मीना देवी कोनरा को बेटी के जन्म पर दस- दस हजार रुपए के चेक दिएं। वहीं रेखी देवी मंगले बेरी, रेखा देवी मते का तला, पार्वती देवी धनाऊ, दरिया देवी बाछड़ाऊ के प्रतिनिधीयों को चेक प्रदान किए। 

संस्थान अध्यक्ष रूमा देवी ने संकल्प दिलाया कि आज से बेटी के जन्म पर भी थाली बजनी चाहिए। बेटी-बेटी समानता कायम करने और समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए इन योजनाओं को शुरू किया गया है जिसकी घोषणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 8 मार्च को नई दिल्ली में की गई थी। संस्थान सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि गांवों के समग्र विकास हेतु हम हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं और भविष्य में गांवों के चन्हुओर विकास एवं लोक कलाकारों हेतु कई नए कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजत करेंगे। महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक विकास हेतु संस्थान दो दशक से भी अधिक समय से प्रयत्नशील है। इस कार्यक्रम के बाद जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने रूमा देवी क्राफ्ट सेंटर विजिट किया और बाड़मेर की कशीदाकारी की बारीकियों की जानकारी महिला हस्तशिल्पीयों से संवाद कर प्राप्त की।

-0-


आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता - चौधरी

बायतु विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर सुने अभाव अभियोग एवं निस्तारण के दिए निर्देश

बाड़मेर, 14 मार्च। आम जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण करना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। राज्य सरकार आमजन को राहत देने के लिए हर कार्यक्रम एवं हर स्तर पर जन सुनवाई कर समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत हैं।

यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन लाधणियों की ढाणी स्थित अपनी ढाणी, हेमजी का तला के सगरमोनी गोदारों की ढाणी व बायतु भीमजी में सामाजिक कार्यक्रमो व बायतु स्थित फलसुंड चौराहे पर एक होटल पर जनता दरबार के दौरान कही। इस क्षेत्र के विभिन्न इलाको से आए लोगों के अभाव अभियोग सुन उसके त्वरित निस्तारण के लिए उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार आमजन को राहत देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, शिव प्रधान महेंद्र जाणी, कोसरिया सरपंच रुगा राम सारण समेत अन्य जनप्रतिनिधि साथ रहें।

-0-


शनिवार, 13 मार्च 2021

डिस्कॉम की ओर से बालेवा गांव में विद्युत शिविर का आयोजन

 बाड़मेर विधायक ने कैम्प में जमा कराया बिजली बिल,

विधायक ने अभियान की प्रशंषा की, शिविर में 1.70 लाख की राशि हुई जमा

बाड़मेर, 13 मार्च। उपखण्ड रामसर में वित्तीय वर्ष के मद्देनजर बकाया राशि वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बालेवा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने भी गांव पहुंचकर अपने व अपने भाई के विद्युत बिल की राशि जमा कराकर विद्युत शिविर को प्रोत्साहित किया। विधायक जैन के प्रोत्साहन से इस शिविर में 1.70 लाख रूपए की राशि जमा हुई।

सहायक अभियंता रामसर नवीन यादव ने बताया कि राजस्व वसूली के अंतर्गत शनिवार को बालेवा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में विद्युत शिविर का आयोजन हुआ जिसमें कनिश्ठ अभियंता जगराम मीणा मय डिस्कॉम के अन्य कार्मिक उपस्थित हुए। शिविर में 1.70 लाख रूपए के विद्युत बिल जमा कराएं। विद्युत शिविर के बारे में जानकारी मिलने पर अपने गांव पहुंचे बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने भी अपने गांव के घर के विद्युत बिल की राशि 6000 रूपए एवं अपने भाई के कनेक्शन की राशि 6450 रूपए जमा करवाएं। साथ ही डिस्कॉम के कनिश्ठ अभियंता मय टीम से विद्युत शिविर की जानकारी ली। इस दौरान विधायक जैन ने ग्रामीणों से बिजली के बिलों का समय पर भुगतान करने का आव्हान किया। शिविर में बालेवा के लखदान सहित कई अन्य ग्रामीण मौजुद रहे।

यहां आयोजित होगे विद्युत शिविर - सहायक अभियंता रामसर नवीन यादव ने बताया कि राजस्व वसूली के अंतर्गत 17 मार्च को द्राभा व खबडाला, 18 मार्च को फोगेरा व पोशामा एवं 20 मार्च को रतरेड़ी में स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन पर विद्युत शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमें उपभोक्ता अपनी बकाया विद्युत राशि जमा करा सकता हैं। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से इन शिविरों का अधिक से अधिक फायदा उठाने का आव्हान किया।

-0-


राजस्व मंत्रीं ने आमजन की समस्याएं सुनी, कृषि महाविद्यालय की भूमि का किया अवलोकन

बाड़मेर, 13 मार्च। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को बाटाडू, सिगोडिया, लुनाडा, साईयों का तला, खीम्पसर क्षेत्र का दौरा कर आमजन से रूबरू हुए।

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बाटाडू दौरे के दौरान प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय के लिए भुमि चयन के लिए सम्बंधित अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवी युवाओं के साथ अवलोकन किया। इस दौरान बायतु तहसीलदार सजना राम चौधरी, बायतु प्रधान सिमरथाराम बेनीवाल,  बाटाडू सरपंच प्रवीण कुमार, सिगोडिया सरपंच राणाराम बेनीवाल, खिम्पसर सरपंच प्रतिनिधि कानाराम जोन्दु, रेवाली सरपंच सालगा राम हिगडा, साईयों का तला सरपंच टीकुराम, झाक पुर्व सरपंच जुगताराम बैरड, पटाली सरपंच चुतरा राम भाम्भु, पंचायत समिति सदस्य दोलाराम धुधवाल, बाटाडू पटवारी सतवीर चौधरी, झाक पटवारी अचलाराम, साईयों का तला ग्राम विकास अधिकारी नखता राम, ग्राम सहायक पुरखा राम, सिगोडिया ग्राम विकास अधिकारी गंगाराम बेनीवाल सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

-0-




आमजन की समस्याओं के निराकरण कोई कमी नही रखी जाएगी - चौधरी

अकदड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किसान जन संवाद कार्यक्रम एवं जन सुनवाई का आयोजन

बाड़मेर, 13 मार्च। बायतु क्षेत्र के अकदड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शनिवार को किसान जन संवाद कार्यक्रम एवं जन सुनवाई  का आयोजन राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि किसानों को अपना हक व योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। निरंतर जन समस्याओं का सहजता से निदान का प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रही है। बालिका शिक्षा के प्रति अकदड़ा के अभिभावकों की जागरूकता बेहद सराहनीय है। बायतु प्रधान सिमरथा राम चौधरी ने कहा कि बालिका शिक्षा से दो परिवारों को नई दिशा मिलती है। अकदड़ा विद्यालय में 400 बालिकाओं की नामांकन संख्या देखकर प्रसन्नता हुई। यह अकदड़ा के ग्रामीणों की शिक्षा के प्रति जागरूकता की सोच को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों में अकदड़ा गांव की विभिन्न समस्याओं से राजस्व मंत्री को अवगत करवाया। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। कार्यक्रम के शुरुआत में समाजसेवी हेमन्त कुमार सियाग ने स्वागत उद्बोधन दिया। खोथो की ढाणी सरपंच हिमथाराम खोथ ने उपस्थित सबका आभार जताया। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किस्तुरा राम चौधरी ने भी संबोधित किया। प्रधानाचार्य जालम सिंह सारण ने बायतु ब्लॉक में भीमडा के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा नामांकन होने की जानकारी देते हुए विज्ञान संकाय व अन्य संसाधनों के अभावो की जानकारी दी। इस मांग पर राजस्व मंत्री ने राउमावि अकदड़ा के नामांकन को देखते हुए विज्ञान संकाय खोलने की सहमति जताई। इस मौके पर पूर्व सरपंच हिमथा राम, हेमन्त कुमार सियाग, नेना राम सियाग,  बिंजाराम, खेराज राम हुड्डा, लक्ष्मण सिह गोदारा, राजेंद्र कड़वासरा, जसराज धतरवाल, राजेश पोटलिया समेत बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

-0-


जन समस्याओं का निरंतर निदान सर्वोच्च प्राथमिकता - चौधरी

 राजस्व मंत्री चौधरी जिले के दौरे पर

बाड़मेर, 13 मार्च। राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी शनिवार 13 मार्च को बायतु के अकदड़ा मुख्यालय पहंुचें तथा आमजन को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होनें आमजन की परिवेदनाओं को भी सुना तथा उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त परिवादों पर त्वरित कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि निरंतर जन समस्याओं का सहजता से निदान करने का प्रयास करना हमारी प्राथमिकता रही है। उन्होंने अकदड़ा विद्यालय में 400 बालिकाओं के नामांकन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अकदड़ा के ग्रामीणों की बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा से दो परिवारों को नई दिशा मिलती हैं। 

इस दौरान उन्होंने अकदड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित सीनियर स्कूल के नामांकन को देखते हुए विज्ञान संकाय खोलने की बात कही। उन्होंने कहा राजस्व गांव हेमजी का पाना में नया राजस्व गांव बनाया जाएगा। उतरन राजस्व मंत्री ने इंटर लॉकिंग सड़क का शिलान्यास भी किया। इस दौरान ग्राम पंचायत लीलाला को प्रथम चरण में बजट स्वीकृत किए जाने को लेकर गांव की तरफ से राजस्व मंत्री का आभार जताया गया।

इसके पश्चात वे बाटाडू पहुंचे एवं यहां नव प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय के निर्माण हेतु उचित भूमि चयन के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होने कहा कि कृषि महाविद्यालय से इस क्षेत्र के विकास के नए आयाम स्थापित होंगे तथा जिले की प्रतिभाओं को कृषि क्षेत्र में अध्ययन के सुअवसर प्राप्त होंगे। उन्होनें जिले में उच्च स्तरीय महाविद्यालय निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को आपसी समन्वय के साथ प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

-0-


प्रत्येक राजस्व अधिकारी प्रतिदिन एक घण्टे करें जनसुनवाई - मीणा

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक

बाड़मेर, 13 मार्च। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफेंन्स हॉल में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लम्बित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राजस्व प्रशासन को चुस्त एवं दुरस्त करने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने जिले के राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण कर पानी, बिजली, सडक तथा चिकित्सा समेत मूलभूत सुविधाओं को परखने के निर्देश दिए ताकि धरातल पर जन समस्याओं से रूबरू होकर उनका प्रभावी समाधान किया जा सकें। उन्होंने सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर बल देने की बात कहीं। उन्होंने कृर्षि भूमि पर अकृषि प्रयोजनार्थ किए जा रहे कार्यो पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन एक घण्टे तक जन सुनवाई करने के निर्देश दिए ताकि आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की जा सकें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का नया पैटर्न शुरू होने जा रहा है, उसी के अनुरूप प्रत्येक उपखंड अधिकारी को अपने क्षेत्र में दस पंचायतों का कलस्टर बनाकर जनसुनवाई करनी होगी। उन्होंने राजस्व प्रशासन को चुस्त एवं दुरस्त करने की बात कही। साथ ही बकाया राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को कहा।

उन्होने उपखण्ड स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर पानी, बिजली, चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाला गर्मियों के समय चुनौतीपूर्ण है, ऐसे में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है। विशेषकर पेयजल के अभाव में पशुधन काल कलवित नहीं होना चाहिए। उन्होने अवैध खनन की रोकथाम के लिए राजस्व अधिकारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि राजकीय भूमि पर अवैध खनन होने पर खनन विभाग के साथ साथ राजस्व प्रशासन भी अपनी कार्यवाही अमल में लाए। उन्होंने सिणधरी में अवैध बजरी खनन रोकने को कहा।

जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों को कोरोना के टीकाकरण में लीडर की भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 वर्ष से अधिक के रोगियों का 31 मार्च तक शत-प्रतिशत वेकशीनेशन के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलो की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में जिले के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

-0-





स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए - मीणा

जिला कलक्टर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 13 मार्च। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने महात्मा गांधी नरेगा योजना, सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद एवं विधायक स्थानीय विकास कार्यक्रम, स्मार्ट विलेज तथा स्वविवेक योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं के तहत वर्षवार स्वीकृत, प्रगतिरत एवं बकाया कार्यो की संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा पश्चात् स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है उनकी शीध्र तकनीकी स्वीकृति जारी करे ताकि वितीय स्वीकृति जारी की जा सकें। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यो को कार्ययोजना बनाकर तत्परता से पूर्ण कराए ताकि लोगों को लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद तकनीकी स्वीकृति जारी करने से पूर्व उसकी भौतिक सम्भावना या स्थिति का भली-भांति अध्ययन कर लिया जाए क्योकि लंबे समय बाद उक्त कार्य में फीजिबिलिटी नहीं होने अथवा अन्य किसी समस्या से कार्य पूर्ण नही होने पर सम्बंधित की जिम्मेदारी निर्धारित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। 

जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा योजना की प्रगति समीक्षा के दौरान श्रम नियोजन में प्रगति लाने तथा अधिकाधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में नरेगा कार्यो में मशीन का उपयोग न हो यह सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिकाधिक लोगों को रोजगार मुहैया हो सकें। जिला कलक्टर ने कहा कि कोई भी पंचायत श्रम नियोजन से वंचित नहीं रहे। साथ ही उन्होंने हर संभव औसत मजदूरी बढ़ाने के प्रयास करने निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर ने बीएडीपी में शामिल बकाया कार्यो की वर्षवार प्रगति समीक्षा पश्चात् बकाया कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करवाकर यूसीध्सीसी भिजवाने के निर्देश दिए।  उन्होंने विशेष रूप से कमजोर प्रगति वाले विभागों को फोकस करते हुए बकाया कार्यो को निर्धारित टाइम लाइन के अनुरूप हर हाल में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। खासतौर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यो पर असंतोष जताया। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में स्वयं विजिट कर भूमिहीन पात्र परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने माह में दो बार एईएन, जेटीए, ग्राम सेवकों की बैठक लेकर बकाया कार्यो की प्रभावी मॉनिटरिंग कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर मीणा ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान विकास अधिकारियों को प्रतिदिन स्वयं मॉनिटरिंग कर प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शिकायतों का गुणवतापूर्ण निस्तारण कर परिवादी को सन्तुष्ट किया जाए।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में लेखाधिकारी जीयाराम चौधरी, अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह चौधरी समेत सभी विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बालोतरा अव्वल रहा - विकास योजनाओं के संचालन में गत माह के दौरान जिले की बालोतरा पंचायत समिति अव्वल रही। अलग अलग विकास योजनाओ की समग्र रैंकिंग में बालोतरा प्रथम, धोरीमन्ना द्वितीय एवं सिणधरी तीसरे स्थान पर रही। वही फागलिया सबसे फिसड्डी रहा, जो अंतिम पायदान रहा।

-0-





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...