सोमवार, 18 जनवरी 2021

जीवन अनमोल, परिवहन के दौरान सतर्कता अनिवार्य - मीणा

 सड़क सुरक्षा माह का आगाज

सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के निर्देश
बाड़मेर, 18 जनवरी। 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी,2021 तक आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने सोमवार प्रातः सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं से आमजन को जागरूक करने के उदृेश्य से सड़क सुरक्षा वाहन रैली को स्थानीय भगवान महावीर टाऊन हॉल के आगे से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर उन्होने कहा कि जीवन बहुत अनमोल है, परिवहन के दौरान सतर्कता बरतने हुए स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती उपाय किए जाए। उन्होने कहा कि वर्तमान में वाहनों की संख्या में भारी मात्रा में वृद्धि के मद्देनजर आमजन को और अधिक सतर्कता बरतने तथा सड़क सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के जरिये अधिकाधिक लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाई जाए। इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने टेªक्टर ट्रोलीयों के पीछे सुरक्षा के लिए रेडियम रिफलेक्शन स्टीकर चस्पा किए।
जिला कलक्टर मीणा ने सड़क सुरक्षा माह का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सार्वजनिक स्थानों, पेट्रोल पम्प, टोल प्लाजा, बस स्टेशन एवं मुख्य स्थानों पर पोस्टर, बैनर सहित जागरूकता गतिविधियों के जरिये अधिकाधिक लोगों को  यातायात नियमों की जानकारी के साथ साथ सड़क सुरक्षा के प्रति सजगता का सन्देश दिया जाए। वाहन रैली के दौरान विभिन्न वाहनों के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन के जरिये सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सजगता एवं सावधानी बरतने, हेलमेन्ट एवं सीट बैल्ट का उपयोग करने, वाहन निर्धारित गति से चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने सहित सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता सन्देश दिया गया।
जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा नेे बताया कि इस बार सड़क सुरक्षा माह का मुख्य विषय ‘‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’’ रखा गया हैं। उन्होने बताया कि 17 फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियांे के साथ हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन स्पीड जांच, ओवरक्राउडिंग, ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग के खिलाफ कार्यवाही, लेन ड्राइविंग, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन डॉक्यूमेंट, वाहन फिटनेस जांच, वाहनांे मंे सुरक्षा उपायों की जांच, सड़क संकेतों को दुरुस्त करने तथा वाहन चालकांे की आंखांे की जांच जैसे कार्य संपादित किए जाएंगे।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा, कैयर्न सीएसआर हैड हरमित सेहरा, डॉ. बंशीधर तातेड़, डॉ. रामकुमार जोशी, महिला मण्डल बाड़मेर आगोर के आदिल भाई समेत प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






रविवार, 17 जनवरी 2021

18 जनवरी से खुलेंगे विद्यालय, कक्षा शिक्षण होगा, अधिकारियों को निकटतम उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के निर्देश

 कोरोना गाइड लाइन की होगी पूरी पालना

बाड़मेर, 17 जनवरी। कोविड-19 प्रभाव के कारण बंद विद्यालयों में सोमवार 18 जनवरी से  9 वीं से 12वीं  की कक्षाओं में शिक्षण कार्य पुनः प्रारंभ होगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने इस संबंध में जिले के समस्त राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों, उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों को अपने क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि कोविड 19 के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में कक्षा शिक्षण नहीं हो रहा था। गृह विभाग के नवीन निर्देशों के अनुरूप 18 जनवरी से कक्षा 9 से 12 के लिए कक्षा शिक्षण हेतु विद्यार्थी को अभिभावकों की सहमति से विद्यालय आने की अनुमति राज्य सरकार द्वारा दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को अपने क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सुरक्षा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी की पालना का सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

-0-


शनिवार, 16 जनवरी 2021

बाड़मेर में कोविड वैक्सीनेशन शुरू, सबसे पहला टीका लगवाया प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने जिला कलक्टर ने किया वैक्सीनेशन का शुभारंभ

बाड़मेर, 16 जनवरी। जिले में कोविड वैक्सीनेशन की शनिवार को विधिवत शुरुआत हुई। जिला चिकित्सालय के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने वैक्सीनेशन कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा, अतिरिक्त कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल. विश्नोई एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.एल. मसूरिया के अलावा चिकित्सा कार्मिक मौजूद थे। इस दौरान सबसे पहले कोविड वैक्सीन जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनुसरिया को लगाई गई। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बिश्नोई को कोविड का टीकाकरण किया गया।

जिला कलक्टर ने वैक्सीन लगाए जाने के उपरान्त ऑब्जर्वेशन रूम मे चिकित्सकों से चर्चा की। इस मौके पर प्रधानमंत्री के कोविड-19 टीकाकरण शुभारंभ समारोह का लाइव वेबकास्ट के जरिए सीधा प्रसारण किया गया। इसी तरह बालोतरा एवं बायतु मैं भी कोविड-19 का टीकाकरण की शुरुआत हुई।  बालोतरा में नाहटा चिकित्सालय में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहां विधायक मदन प्रजापत तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रानूमल खत्री की उपस्थिति में टीकाकरण की शुरुआत हुई। वहीं बायतु में उप मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.सी. दीपन ने टीकाकरण की शुरुआत की। प्रथम दिन कुल 214 स्वास्थ्य कार्मिको को टीका लगाया गया।

-0-






शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध

बाडमेर, 15 जनवरी। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

जिला मजिस्टेªट मीणा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।

प्रतिबन्ध वाले गांव

बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव इत्यादि सम्मिलित है।

प्रतिबन्धित समय

जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी।

इनको रहेगी छूट

   जिला मजिस्टेªट मीणा के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य ऐजेन्सियों एवं राजकीय अधिकारी एवं कर्मचारी जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।

-0-


फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 18 से

बाड़मेर, 15 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे फसल कटाई प्रयोग रबी वर्ष 2020-21 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण 18 से रखे गए है। प्रशिक्षण मंे अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकांे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

प्रभारी अधिकारी भू.अ. रोहित चौहान ने बताया कि पंचायत समिति बायतु के मीटिंग हाल मंे 18 जनवरी को प्रातः 11 बजे बायतु एवं गिडा तहसील, 19 को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति मीटिंग हॉल बालोतरा में पचपदरा एवं सिणधरी तथा पंचायत समिति मीटिंग हॉल सिवाना में समदडी एवं सिवाना तहसील, 22 जनवरी को प्रातः 10 बजे पंचायत समिति मीटिंग हॉल धोरीमना में धोरीमना एवं गुडामालानी तहसील तथा पंचायत समिति चौहटन मीटिंग हॉल में दोपहर 2.30 बजे चौहटन एवं सेडवा तहसील, 28 जनवरी को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति मीटिंग हॉल शिव में शिव एवं गडरारोड तहसील तथा 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति मीटिंग हॉल बाडमेर में बाड़मेर एवं रामसर तहसील क्षेत्र का फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण रखा गया है।

उन्हांेने बताया कि इस प्रशिक्षण मंे आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के समस्त सहायक सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आफिस कानूनगो एवं समस्त भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, पंचायत समितियों के प्रगति प्रसार अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। संबंधित अधिकारियांे को अधिनस्थ अधिकारियांे को इस प्रशिक्षण मंे भाग लेने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए गए है।

-0-

11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को, मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

बाड़मेर, 15 जनवरी। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा द्वारा एक आदेश जारी कर 11वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किये जाने हेतु विभागवार कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। उन्होने बताया कि  22 जनवरी को रा.सी.बा.वि.माल गोदाम रोड़ बाडमेर में क्वीज प्रतियोगिता, 23 जनवरी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर में भाषण प्रतियोगिता तथा 25 जनवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय बाडमेर में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि इसी कड़ी में 25 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ तथा इसी दिन दोपहर 1 बजे मु.भी.छा. रा.सी.मा.वि. बाड़मेर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

-0-


अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्ययन दल 19 को सूखे से प्रभावित इलाकों का जायजा लेगा

बाड़मेर, 15 जनवरी। अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्यययन दल मंगलवार 19 जनवरी को बाड़मेर प्रवास के दौरान सूखे से प्रभावित इलाकों का दौरा कर सूखे की स्थिति का जायजा लेगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि सूखे से प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए केन्द्रीय अध्ययन दल सोमवार 18 जनवरी को सायं 5 बजे बाड़मेर आएगा। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के पश्चात् मंगलवार 19 जनवरी को जिला मुख्यालय पर कांफ्रेन्स हॉल में प्रातः 8 बजे केन्द्रीय अध्ययन दल के साथ जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाकर सूखे की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित सम्पूर्ण सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि इसके पश्चात् केन्द्रीय अध्ययन दल चौहटन, रामसर, गडरारोड़ एवं शिव तहसील क्षेत्र के अभावग्रस्त गावों का दौरा कर सूखे की स्थिति का जायजा लेगा। 

उन्होने बताया कि केन्द्रीय अध्ययन दल 19 जनवरी को चौहटन, रामसर, गडरारोड़ एवं शिव तहसील क्षेत्र के अभावग्रस्त गावों का दौरा करने के बाद सायं 5 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेगा।

-0-


गुरुवार, 14 जनवरी 2021

37 लाख लीटर क्षमता के उच्च जलाशय की गुणवत्ता देखने पहुँचे राजस्व मंत्री चौधरी

20 फिट ऊँचाई की सीढियां चढ़ चौधरी ने परखा नव निर्माण

बाड़मेर, 14 जनवरी। सरहदी बाड़मेर में पेयजल जनता के लिए चुनौती रहा है ऐसे में राज्य सरकार द्वारा जनता की इस स्थायी समस्या के समाधान के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे है। ऐसे ही दर्जनों गाँवो का हलक तर करने के लिए बन रहे वाटर स्टोरेज प्लांट को देखने के लिए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी अपने विधानसभा क्षेत्र के बनिया संडा धोरा पर निर्माणाधीन हौज पहुँचे। यहाँ उन्होनें 20 फिट ऊंचे जलाशय पर बनी कच्ची सीढ़ियों पर चढकर नवनिर्माण कार्य का जायजा लिया। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने 37 लाख लीटर की पेयजल क्षमता के बन रहे जलाशय का अवलोकन कर उसकी गुणवत्ता को देखा। 

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी रेतीले धोरे पर बन रहे है 20 फिट ऊंचे निर्माणाधीन जलाशय की छत की गुणवत्ता देखने के लिए कच्ची सीढियां से चढ़े और निर्माणाधीन बड़े जलाशय की छत पर पहुंचकर कार्यरत श्रमिकों से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में काम को पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

गौरतलब है कि उक्त उच्च जलाशय का निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद आसपास के तीन दर्जन गांवों में अनवरत पेयजल सप्लाई शुरू हो सकेगी। बायतु विधानसभा के बनिया सांडा धोरा के पास बन रहे इस जलाशय के पूर्ण निर्माण के बाद पेयजल समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी।

-0-









मारवाड़ की आस्था के प्रतीक खेमाबाबा के मन्दिर का नया निर्माण भव्य हो - राजस्व मंत्री

खेमा बाबा मंदिर नव निर्माण को लेकर मौका स्थल का राजस्व मंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों की ली बैठक

मन्दिर कमेटी की बैठक में मन्दिर का नया निर्माण मास्टर प्लान के अनुसार करने सम्बन्धी विषयों पर हुई चर्चा

बाड़मेर,14 जनवरी। मारवाड़ के प्रसिद्ध लोक देवता सिद्ध श्री खेमाबाबा के नए मन्दिर निर्माण को लेकर उपखंड मुख्यालय पर चल रहे कार्यों का राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरुवार को जायजा लिया। दोपहर को मन्दिर परिसर पहुंचकर अस्थाई पूजा स्थल पर पूजा की तथा यहां चल रहे बाउंड्री वॉल अन्य सभी निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों व मौके पर उपस्थित मन्दिर कमेटी के पदाधिकारियों से चर्चा की। निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद राजस्व मंत्री हरीश चौधरी मन्दिर परिसर में आयोजित खेमा बाबा मंदिर कमेटी की बैठक में भाग लिया जहा उन्होंने मन्दिर का संपूर्ण नया निर्माण कमेटी के मास्टर प्लान के अनुसार करने के निर्देश दिए तथा कहा कि यदि इसके लिए बजट की कमी रही तो ओर व्यवस्था करवा देंगे।

इस बैठक में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने खेमा बाबा के मन्दिर का भव्य निर्माण करने के साथ साथ बायतु मुख्यालय पर बन रही इंग्लिश मीडियम की भव्य सरकारी स्कूल में भी भामाशाहों व आमजनता से सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर मन्दिर कमेटी के सचिव डूंगर राम काकड़ ने नए निर्माण  कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी, मन्दिर कमेटी अध्यक्ष चेनाराम कड़वासरा, कोषाध्यक्ष कल्लाराम जानी, सरपंच गोमाराम पोटलिया, पूर्व सरपंच आसुराम बेरड़ व विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे। कमेटी की बैठक में आए सुझावो के बाद राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने तहसीलदार साजन राम व विकास अधिकारी अमित कुमार व अन्य संबधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

-0-


कोविड वैक्सीनेशन शुभारंभ समारोह का वेबकास्टिंग के जरिए सीधा प्रसारण होगा

बाड़मेर, 14 जनवरी। जिले में कोविड वैक्सीनेशन शुभारंभ समारोह का लाइव वेब कास्टिंग के जरिए 16 जनवरी को सीधा प्रसारण किया जाएगा। 

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में जिला चिकित्सालय बाड़मेर, नाहटा चिकित्सालय बालोतरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतु में 16 जनवरी को टीकाकरण का सीधा वैब कास्टिंग के जरिए प्रसारण किया जाएगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को कोविड वैक्सीनेशन शुभारम्भ की वैब कास्टिंग के संबंध में सैशन साईट पर सुदृढ आईटी अवसरंचना यथा अच्छी इंटरनेट कनेक्टीविटी, लेपटोप, स्पीकर सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है ताकि सुभारम्भ के दिन वैब कास्टिंग की जा सके। 

-0-


जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 16 जनवरी को

बाडमेर, 14 जनवरी। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में बीएडीपी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास, महात्मा गांधी नरेगा, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। 

-0-


सीमा सुरक्षा बल के पेंशन संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु पेंशन अदालत का आयोजन 21 एवं 22 को

बाडमेर, 14 जनवरी। गुजरात एवं राजस्थान राज्य से संबंधित सीमा सुरक्षा बल के पेंशनधारक/ पारिवारिक पेंशनधारकों की पेंशन संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं के निवारण के लिए 21 एवं 22 जनवरी को फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल गांधीनगर गुजरात में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।

सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर गुजरात गांधीनगर के जन सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि पीएओ, बैंक, सीपीएओ, सीपीपीसी, एसडब्युुओ, डीडब्लयुओ के प्रतिनिधि बल मुख्यालय नई दिल्ली तथा फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल गुजरात से विडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पेंशनरों की शिकायतों एवं समस्याओं का निवारण करने के लिए पेंशन अदालत में भाग लेंगे।

उन्होने बताया कि गुजरात एवं राजस्थान में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के पेंशनधारक अपनी पेंशन से संबंधित शिकायत या समस्या के निवारण हेतु फ्रंटियर मुख्यालय गांधीनगर गुजरात अथवा निकटतम सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय से वीडियों कांफ्रेन्स के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर इस पेंशन अदालत में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर 7727801316, 8918294923, 9635006941, 9173999112 पर सम्पर्क कर सकते है। 

-0-


गणतन्त्र दिवस समारोह सोशल डिस्टेंस के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा

बाड़मेर, 14 जनवरी। गणतन्त्र दिवस समारोह (26 जनवरी,2021) जिले में कोरोना संक्रमण के मध्यनजर सोशल डिस्टेंस के साथ पूरे उल्लास के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस संबंध में गुरूवार को तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कोरोना माहामारी के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। 

इस अवसर पर जिला कलेक्टर मीणा ने कहा कि आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालय तथा पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस की पालना की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों तथा बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाए। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क लगवाना अनिवार्य हो तथा कार्यक्रम स्थलों पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था हो।

जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गणतन्त्र दिवस समारोह में कार्यक्रम में कोरोना माहामारी एवं इसके प्रबन्धन तथा सावधानियां बरतने संबंधी जागरूकता कार्यक्रम तैयार किया जाए। साथ ही इस दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम कोरोना पर रखी जाए। उन्होंने कार्यक्रम के बीच बीच में कोरोना जनजागृति अभियान में शामिल राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित जिंगल्स एवं ऑडियो का प्रसारण करवाने को कहा। उन्होंने संपूर्ण कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्रालय तथा राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना की हिदायत दी।

इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रमो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यकम की शरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गान के साथ होगी एवं मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली जाएगी। इसके बाद माननीय राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। 

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, सीमा सुरक्षा बल के उप कमाण्डेन्ट मनोहरसिंह राजपुरोहित, जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा, जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त अशोक कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी. एल. विश्नोई, तहसीलदार प्रेमसिंह चौधरी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकरी मौजूद थे।

-0-




जिला कलक्टर की सिवाना में निर्धारित रात्रि चौपाल स्थगित

बाडमेर, 14 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार 15 जनवरी को ग्राम पंचायत सिवाना में आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किए गए है।

जिला कलक्टर मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार 15 जनवरी को ग्राम पंचायत मुख्यालय सिवाना में निर्धारित रात्रि चौपाल तथा उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं पंचायत समिति कार्यालय सिवाना का निरीक्षण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।

-0-


जन सुनवाई में दर्ज प्रकरणों पर प्रभावी कार्यवाही कर राहत पहुंचाए - मीणा

जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


बाडमेर, 14 जनवरी। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जन सुनवाई में दर्ज प्रकरणों पर प्रभावी कार्यवाही कर त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है। इस दौरान कई ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर मीणा ने अपनी परिवेदनाओं को लेकर पहुंची महिलाओं को बिठाकर उनकी समस्याओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादियों द्वारा उपखण्ड, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर प्रस्तुत की जाने वाली परिवेदनाओं में गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए। साथ ही परिवादियों को निस्तारण के संबंध में की गई कार्यवाही से अवगत भी कराएं ताकि उन्हें जिला मुख्यालय पर नहीं आना पडें। 

जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर के समक्ष विभिन्न जन समस्याओं से जुड़ी करीब 49 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। इस दौरान चौहानों की ढाणी मांगता निवासी सुरताराम सुथार द्वारा अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाने, माणक की ढाणी ग्रा.सं. सुराली निवासी पेमी द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ता में नियुक्ति देने, जीवाणियों की ढाणी निवासी रमेश कुमार विश्नोई द्वारा पेयजल की समस्या का निस्तारण करवाने, मालपुरा निवासी अमरतराम दर्जी द्वारा पैर के फैक्चर का इलाज करवाने, भोमासर निवासी चुतरसिंह द्वारा गैर मुककिन पहाडी की भूमि से परिवार को बेदखन नहीं करने, बलाऊजाटी निवासी कन्हैयालाल शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करवाने, ग्रामवासी बागावास द्वारा सार्वजनिक जीएलआर निर्माण को पूर्ण करवाने, भीमरलाई स्टेशन निवासी पन्नाराम द्वारा राशनकार्ड से नाम कटवाने, छीतर का पार निवासी पेम्पोदेवी द्वारा कृषि अनुदान दिलवाने, अहमद खान द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, विष्णुकालोनी चामुंडा चौराहा के सामने निवासी रामजीवन विश्नोई द्वारा अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमियों के विरूद्ध कार्यवाही कराने, नगराणी फांटा निवासी सावनखान द्वारा नव प्रस्तावित स्कूल व खेल मैदान को खसरा नम्बर 33 से रूकवाने, ग्रामवासी लंगेरा द्वारा ग्राम लंगेरा में शमशान घाट के लिए भूमि आवंटित करवाने, लाणीकांठा, मंगने की ढाणी निवासी सकूदेवी द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ता को पुनः पदस्थापन के आदेश देने सहित विभिन्न समस्याओं से जुडी परिवेदनाएं प्रस्तुत हुई, जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को परिवेदनाओं के संबंध में जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्हंेने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज एवं लम्बित प्रकरणों की विभागवार विभागीय अधिकारियों से प्रगति की समीक्षा की तथा बकाया प्रकरणों के संबंध में शीध्र जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सम्पर्क पोर्टल के लम्बित प्रकरणों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए तत्परता के साथ गुणवतापूर्ण निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें।

जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, भूमि अवाप्ति अधिकारी सुरजभान विश्नोई, आर्थिक एवं सांख्यिकी सहायक निदेशक जसवन्त गौड़ समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

-0-







बुधवार, 13 जनवरी 2021

को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक आमसभा आयोजित

बाड़मेर, 13 जनवरी। दी बाड़मेर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. बाड़मेर की 59वीं वार्षिक आम सभा बुधवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा एवं बैंक प्रशासक की अध्यक्षता में सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर स्थित आई.टी. सेवा केन्द्रों पर वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।

आमसभा के प्रारम्भ में गत आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि, वार्षिक लेखों व बजट का अनुमोदन, सांविधिक ऑडिट अनुपालना की स्वीकृति, आगामी वर्ष हेतु सांविधिक अंकेक्षक की नियुक्ति का अनुमोदन, अधिकतम साख सीमा का अनुमोदन, विकास कार्य योजना को अपनाने सहित विभिन्न किसान हित के विषयों पर चर्चा की गई। आमसभा में बैंक से संबद्ध ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अतिरिक्त जिलें में स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समितियों, दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों, बुनकर सहकारी समितियों, महिला सहकारी समितियों एव अन्य सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैंक के प्रबंध निदेशक रामसुख ने सभी अध्यक्षगणों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा एवं बैंक प्रशासन ने बैंक का 59वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2019-20 में बैंक की अंश पूंजी व कोष क्रमशः 49.91 करोड व 75.72 करोड रहे, वर्ष में अमानतें 1029 करोड, ऋण वितरण 476.95 करोड एवं कार्यशील पूंजी 1785.34 करोड रही। वर्षान्त में बैंक का चालू वर्ष का शुद्ध लाभ 8.79 करोड व एकत्रित लाभ 58.07 करोड रहा। इस दौरान उन्होने कृषकों, अमानतदारों, नाबार्ड, पैक्स एवं जिला प्रशासन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान बैंक प्रबंधक निदेशक द्वारा विषयवार एजेण्डा प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2020-21 के लिए बैंक की 1750 करोड की अधिकतम साख सीमा व वर्ष 2019-20 के लिए स्वीकृत बजट व वर्ष 2020-21 के लिए अनुमानित बजट का अनुमोदन किया गया। आमसभा में सेतराउ अध्यक्ष उगमसिंह, राखी अध्यक्ष अजातशत्रुसिंह, समदडी से मंगलाराम चौधरी, गुडामालानी से बाबूलाल मांजू, पायला से भैराराम गोदारा, हरसाणी से देवीसिंह, सणाउ से तनसिंह, बागावास से श्रीराम गोदारा, माडपूरा से आईदानराम चौधरी, मौखाब से अकबर खान, धारवी से गिरधरदान, लालसर से मूलाराम, पादरू से भोपालसिंह, कल्याणपुर से जेठाराम, असाडी से हन्वंतसिंह, जानपालिया से राजाराम भादू आदि ने विभिन्न समिति व बैंक हित के मुद्दों जैसे एन.पी.ए. व अवधिपार सदस्यों की वसूली व ऋण, नये सदस्यों को ऋण वितरण, किसानों हेतु नये कृषि व कम ब्याज की योजनाओं तथा पचपदरा, बाखासर, धनाउ व हरसाणी में बैंक शाखाएं खोलने आदि सुझाव प्रस्तुत किए जिन पर चर्चा की गई।
-0-






राजस्व मंत्री ने राजस्व कार्यों के आधुनिकीकरण की समीक्षा की, अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के दुःख दर्द दूर करने को सरकार तत्पर - चौधरी

 पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में बाड़मेर में ऑनलाईन भूमि रूपान्तरण होगा

 बाड़मेर, 13 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा है कि राजस्व कार्यों को अधिकाधिक रूप से आधुनिक तकनीक के जरिए ऑनलाईन करवाया जाएगा ताकि आम कास्तकारों को सुविधा हो सके। इसी के अन्तर्गत बाडमेर जिले में पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में भूमि रूपान्तरण की पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाईन की जाएगी। जिसे बाद में पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। राजस्व मंत्री बुधवार सांय कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
 इस मौके पर उन्होने कहा कि डी.एल.आर.सी. कार्यक्रम के तहत सभी तहसीलों को ऑनलाईन किया जा रहा है एवं बाड़मेर जिले में इस प्रक्रिया के तहत चार तहसीलों को पूर्णतः ऑनलाईन किया जा चुका है। सभी राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाईन उपलब्ध होने से कास्तकारों के समय एवं धन की बचत हो सकेगी। इससे प्रत्येक कास्तकार को अपने खाते की ऑनलाईन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसी कार्यक्रम के द्वितीय फेज में सर्वे तथा रि-सर्वे के लिए जिला कलक्टरों को निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि राजस्व कार्यों में ऑनलाईन तकनीक का प्रयोग कर राजस्व अधिकारी अधिक कुशलता से कार्य कर सकते है। मौजूदा समय में गूगल अर्थ से सैटेलाईट इमेज के जरिए किसी भी सरकारी भूमि का अवलोकन राजस्व अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर कर सकते है। उन्होने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए उसे तुरंत बैदखल कर आरोपियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
 चौधरी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की कठिनाई को दूर करने के लिए राजस्व प्रशासन को तत्परता से कार्य करना चाहिए। उन्होनें बताया कि आने वाले समय में प्रशासन गांव के संग अभियान चलाकर लोगों को मौके पर ही कार्य निपटाकर राहत पहंुचाई जाएगी। उन्होने बताया कि इस अभियान का नोडल राजस्व विभाग को बनाया जाएगा तथा इसमें जन सेवाओं से जुडे सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
राजस्व मंत्री ने बताया कि जिले में रिफाईनरी की स्थापना के बाद बडी तादाद में उद्योगों के आने की संभावना है। इसके मद्देनजर जिले में सकारात्मक माहौल बनाया जाएगा तथा उद्योग लगाने के लिए भूमि रूपान्तरण के प्रकरणों को अधिक व्यवहारिक बनाया जाएगा तथा इसमें निचले स्तर पर आने वाली कठिनाईयों को दूर किया जाएगा। उन्होने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप लाल फीताशाही दूर कर निवेश अनुकूल माहौल बनाया जाएगा।
इससे पूर्व राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की वीडियों कॉन्फ्रेसिंग में भाग लिया। तथा उन्हें राजस्व विभाग के कार्यों की जानकारी दी एवं मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुसार राजस्व विभाग के आधूनिकीकरण के कार्यों से अवगत कराया।
  इस दौरान जिला कलक्टर विश्राम मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, सभी उपखण्ड अधिकारी समेत राजस्व विभाग तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
-0-






पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 21 को

बाड़मेर, 13 जनवरी। जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणोंकी त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 21 जनवरी को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर कार्यालय के लेखा अनुभाग के प्रभारी अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से सेवा निवृत होने वाले कार्मिकों से संबंधित वांछित सूचनाएं निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर 15 जनवरी तक भिजवाने तथा निर्धारित तिथि को बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 21 को

बाड़मेर, 13 जनवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 21 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला परिषद के सभाकक्ष में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, मनरेगा योजना वर्ष 2021-22 के प्लान का अनुमोदन एवं प्रगति समीक्षा, जीपीडीपी प्लान एवं बीपीडीपी प्लान वर्ष 2021-22 का अनुमोदन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं, शिक्षा, चिकित्सा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
-0-

विद्युत करंट दुर्घटना में ंमृत्यु होने पर माडू देवी को राजस्व मंत्री चौधरी ने डिस्कॉम की ओर से सहायता राशि का चैक सुपुर्द किया

बाड़मेर, 13 जनवरी। विद्युत करंट दुर्घटना में मिठिया तला ग्राम पंचायत लीलाला निवासी स्वर्गीय देवाराम पुत्र जगमालराम की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती माडू देवी को जोधपुर डिस्कॉम बायतु की ओर से पांच लाख रूपये की मुआवजा राशि का चैक राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के हाथों सुपुर्द किया गया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए श्रीमती माडू देवी पत्नी स्वर्गीय देवाराम को ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
-0-



राजस्व मंत्री ने गंगासरा नाड़ी का औचक निरीक्षण किया

बाड़मेर, 13 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बुधवार सवेरे महानरेगा के तहत बनने जा रही बायतू पनजी की गंगासरा नाड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

उन्होंने बायतू पंचायत समिति के लाधाणियों की ढाणी में गंगासरा नाड़ी पर चल रहे कार्य को देखा तथा इसके बारे में विकास अधिकारी अमित कुमार समेत पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों से बातचीत की और कार्य की उपयोगिता के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान विकास अधिकारी व ग्राम सचिव को दिशा निर्देश देते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि परम्परागत जल स्त्रोतों को सहेजने के लिए गंगासरा नाड़ी को मॉडल तालाब के रूप में विकसित करने के उदेृश्य से विकास कार्य हो। उन्होने फेसिंग के कार्य को जल्द पूरा करने एवं नाड़ी के चारों तरफ सड़क निर्माण का कार्य त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने कार्य पूर्ण होने के बाद गंगासरा नाड़ी के चारों तरफ वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र कुमार चौधरी ने पहली बार जिला प्रमुख बनने के बाद पंचायतीराज विभाग के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि प्राचीन काल से ही परम्परागत जल स्त्रोत मानव सहित पशुधन के लिए उपयोगी रहे है, इनके उचित रख रखाव एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होने संबंधित अधिकारियों को नाड़ी निर्माण कार्य बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए।
-0-





मंगलवार, 12 जनवरी 2021

जिला कलक्टर ने वेक्सीन स्टोर का किया निरीक्षण

बाड़मेर, 12 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने मंगलवार रात्रि में जिला वेक्सीन स्टोर का निरीक्षण कर कोरोना वेक्सिनेशन की तैयारियों का जायजा लिया।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने वेक्सीन के स्टोरेज, टीकाकरण स्थलों पर वेक्सीन की आपूर्ति एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के साथ आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की कौताही नही बरती जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बाबू लाल विश्नोई ने वेक्सिनेशन की प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

-0-


गणतन्त्र दिवस समारोह के संबंध में बैठक गुरूवार को

बाडमेर, 12 जनवरी। गणतन्त्र दिवस समारोह 2021 के कार्यक्रम निर्धारण के लिए जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में गुरूवार 14 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में बैठक का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि बैठक में अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित कार्यक्रमों के प्रस्ताव के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है ताकि राष्ट्रीय पर्व के लिए कार्यक्रमों का निर्धारण किया जा सकें।

-0-


चाईनीज मांझे के उपयोग पर प्रतिबन्ध, पतंग बेचने वाली दुकानों पर आकस्मिक चैकिंग के निर्देश

बाडमेर, 12 जनवरी। जिले के किसी भी क्षेत्र में पतंगबाजी के लिए करंट प्रभावित करने वाले मांझे, प्लास्टिक अथवा इस प्रकार के चाईना निर्मित सिन्थेटिक मेटेरियल से बने हुए एवं अन्य टॉक्सिक मेटेरियल जैसे आयरन पाउडर, ग्लास पाउडर से बने पक्के धागों को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है।

जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि उक्त प्रकार के धागे अथवा मांझे का पतंगबाजी हेतु कोई भी व्यक्ति उपयोग नहीं करेंगा तथा न ही किसी व्यक्ति को उपयोग एवं विक्रय की अनुमति दी जाएगी। उन्होने बताया कि प्रातः 6 से 8 बजे तथा सायं सायं 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा। 

जिला मजिस्टेªट मीणा ने उपखण्ड मजिस्टेªट एवं पुलिस प्रशासन को इस संबंध में पूर्व में जारी धारा 144 के आदेश की पालना सुनिश्चित करवाने तथा पतंग बेचने वाली दुकानों की आकस्मिक चैकिंग करने के निर्देश दिए है ताकि जिले में पक्का धागा/चाईनीज मांझे के विक्रय पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सकें।

-0-


जिला स्तरीय जन सुनवाई गुरूवार को

बाड़मेर, 12 जनवरी। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन गुरूवार 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार मंे किया जाएगा। इस दौरान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लम्बित प्रकरणों की समीक्षा भी की जाएगी।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभागार एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को अपने अपने उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित पंचायत समिति कार्यालय के वी.सी. रूम में परिवादियों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए है। बाडमेर उपखण्ड के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वी.सी. रूम में उपस्थित होंगे। उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित लम्बित सम्पर्क पोर्टल प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण कराते हुए निर्धारित समय पर वी.सी. के माध्यम से जन सुनवाई में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।

-0-


शहीद पीराराम की वीरांगना वगतु देवी को 45 लाख का चौक सौंपा

बाड़मेर, 12 जनवरी। जिले के बाछड़ाऊ के शहीद पीराराम की वीरांगना वगतुदेवी को मंगलवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने राज्य सरकार की तरफ से 45 लाख का सहायता राशि का चैक सुपुर्द किया। 

  जिला कलक्टर कार्यालय में बाडमेर जिले के ग्राम खेमापुरा पोस्ट बाछडाउ तहसील चौहटन निवासी शहीद पीराराम की पत्नी श्रीमती वगतु देवी को 45,00,000 (पैतालिस लाख रूपये) तथा शहीद पीराराम के पिता बगतराम एवं माता श्रीमती सोनी देवी को 3,00,000 (तीन लाख रूपये) के चैक सुपुर्द किए।  

जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा देय पैकेज के अन्तर्गत शहीद के आश्रितों को देय पैकेज में भूमि/भवन की एवज में नकद एवं तत्काल सहायता राशि 5.00 लाख रूपये सहित कुल 50.00 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। शहीद पीराराम की पत्नी श्रीमती वगतु देवी को पूर्व में तत्काल सहायता राशि 5.00 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है।

इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने बाड़मेर नगर परिषद आयुक्त को शिवनगर बाड़मेर स्थित आवासीय प्लाट शहीद पीराराम की पत्नी के नाम नामान्तरण कर भवन निर्माण संबंधी इजाजत देने एवं मौके पर निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए।

-0-






राजस्व मंत्री चौधरी ने रतेऊ में किसानों से किया संवाद, बालिकाओं को शिक्षा के जरिये अच्छे संस्कार देकर आगे बढाएं - चौधरी

बाडमेर, 12 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के जरिये अच्छे संस्कार देकर आगे बढ़ाएं। उन्होने विशेष तौर से अनुसूचित जन जाति एवं अल्पसंख्यक लोगों से बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा से बढकर कोई धर्म नहीं है। उन्होने कहा कि बालिकाओं को अच्छे संस्कार दे ताकि खुद अपने संस्कारों से लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।

रतेऊ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किसानों से संवाद के दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा पाबन्दी लगाकर किसानों के साथ न्याय किया गया है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार निरन्तर किसान के साथ रही है तथा किसानों के हितों पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी। 

उन्होने खिलाडियों का हौसला बढाते हुए कहा कि रतेऊ की धरा से ऐसे खिलाडी निकलते रहे है जो अपने गांव सहित राजस्थान का नाम रोशन करेंगे। उन्होने बताया कि सरकार ने नियमानुसार खिलाडियों को राजकीय सेवा में नौकरी देने का प्रावधान रखा है जो खिलाडियों के भविष्य के लिए फायदे का होगा। 

इस अवसर पर जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने अपने उद्बोघन में रतेऊ सहित सभी का आभारा जताते हुए कहा कि जनता ने जो भरोसा किया है उस पर खरा उतरते हुए जिले में विकास के कार्यो को करवाने के लिए हर समय तत्पर रहने की बात कही। पूर्व प्रधान टीकमाराम लेघा ने क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल, विद्युत, सड़क सहित निर्माण कार्यो से अवगत कराया।

इससे पूर्व नवसृजित ग्राम पंचायत लापला मुख्यालय पर किसान संवाद कार्यक्रम में स्थानीय समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से अवगत कराया एवं कई वर्षो से निर्माणाधीन जीएलआर का कार्य पूर्ण करवाकर लाभ पहुंचाने की मांग की। वहीं ग्राम पंचायत मुख्यालय को डामरीकरण सड़क से जोड़ने तथा ग्राम पंचायत को थ्री फेस विद्युत तन्त्र से जोड़ने की मांग रखी। ग्रामीणों की मांग पर राजस्व मंत्री चौधरी ने हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

-0-


सोमवार, 11 जनवरी 2021

सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की आमसभा 13 को

बाड़मेर, 11 जनवरी। दी बाड़मेर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बाड़मेर की 59 वीं वार्षिक आमसभा 13 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे से जिला कलक्टर एवं बैंक प्रशासक विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर स्थित आई.टी. सेवा केन्द्रों पर विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

बैंक के प्रबन्ध निदेशक रामसुख ने बताया कि सभी सदस्यों को वार्षिक प्रतिवेदन प्रेषित कर दिए गए है। वार्षिक आमसभा में गत आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि, वार्षिक लेखों एवं बजट का अनुमोदन सहित विभिन्न किसान हित के विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होने बताया कि आमसभा में बैंक से सम्बद्ध ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अतिरिक्त जिले में स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समितियों, दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों, बुनकर सहकारी समितियों, महिला सहकारी समितियों एवं अन्य सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया जाएगा।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी ने किया महात्मा गांधी विद्यायल बायतु का निरीक्षण

बाड़मेर, 11 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार को बायतु के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया तथा बैठक कर बेहतर शिक्षा के लिए भौतिक संसाधन विकसित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री चौधरी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबुद्ध जनों के साथ आयोजित बैठक में शिक्षकों से ऑनलाईन कक्षाओं के बारे में फीडबैक लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने विद्यालय के लिए पर्याप्त संसाधन विकसित करने, अत्याधुनिक भवन निर्माण, फर्नीचर, डिजिटल स्टूडियो, डिजिटल बोर्ड की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर आईटीआई कॉलेज में विद्यालय संचालन के निर्देश दिए तथा यहां विद्युत एवं पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान स्टॉफ की कमी की मांग पर राजस्व मंत्री ने पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।
-0-




राजस्व मंत्री चौधरी ने ग्राम पंचायत सांभरा में किया किसानों से संवाद, वंचित ढाणियों को पीने के पानी से जोड़ने की रहेगी प्राथमिकता

बाड़मेर, 11 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी रविवार शाम को क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांभरा में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

चौधरी सर्द रात में देर रात्रि 11 बजे तक किसानों से सवांद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रिफाइनरी स्थल की ग्राम पंचायत होने से एक एक परिवादी की समस्या को समझा एवं हल करने के प्रयास किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि पंचायत की वंचित ढाणियों को आने वाले समय मे पीने के पानी से जोड़ने की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय मे आगे बढ़ने का इकलौता कोई माध्यम है तो वो शिक्षा है। उन्होंने भील समाज के शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े होने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रयास रहेगा कि भील समाज के लिए अतिरिक्त योजना बनाने के लिए हमने अधिकारियों को निर्देशित किया है। उस योजना में भील जाति के लिए क्या क्या आवश्यकता है वो बन चुकी है उसके अनुरूप आने वाले समय मे काम किया जाएगा। चौधरी ने भील समाज को शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ाने का आह्वान किया।
राजस्व मंत्री ने कहा कि रिफाइनरी में स्थानीय युवाओं को हक व अधिकार मिले इसके अनुरूप अब कार्य किया जाएगा। चौधरी ने युवाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि रिफाइनरी में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिले। इसके लिए बायतु के प्रत्येक व्यक्ति का यहां हक व अधिकारी है। रिफाइनरी में कोई भाई भतीजावाद नही चलेगा। किसी भी राजनीति विचार धारा का व्यक्ति हो, किसी जाति के बिना भेदभाव 36 कौम को बराबर हक व अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि आज जो किसान दिल्ली में हक की लड़ाई लड़ रहे है। वैसे ही संगठित होकर अपने को अपनी लड़ाई अब लड़नी होगी।
किसान जन सवांद कार्यक्रम में ग्रामीणों की मांगों पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांभरा को माध्यमिक में क्रमोन्नत करवाने के प्रयास होंगे। साथ ही सांभरा मुख्यालय पर एक मॉडल अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय विकसित हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाइवे से सांभरा ग्राम पंचायत मुख्यालय तक आने के लिए डामर सड़क बनाने की मांग पर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
राजस्व मंत्री ने विभिन्न जन हितार्थ कार्यों का किया लोकार्पण
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने चम्पाबेरी में अपने विधायक कोटे से निर्मित कक्षा- कक्ष का उद्घाटन कर विद्यालय को समर्पित किया। वहीं नव क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक विद्यालय भीलों की ढाणी का लोकार्पण, राजीव गांधी सेवा केंद्र के नवीनीकरण का लोकार्पण, खेल मैदान सांभरा की चार दिवारी का शिलान्यास राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के कर कमलों द्वारा किया गया।
वहीं राजस्व मंत्री हरीश चौधरी द्वारा सांभरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नया पटवार मंडल की स्वीकृति दिलाने, पांच बीघा जमीन श्मशान घाट के लिए आंवटन करवाने, 10 बीघा जमीन खेल मैदान के लिए आंवटन, 25 बीघा जमीन अंग्रेजी माध्यम विधालय के लिए आंवटन, 20 बीघा जमीन अस्पताल के लिए आंवटन करने जैसे बीते दो साल के कार्यकाल में सांभरा ग्राम पंचायत में करवाए गए विकास कार्यों को लेकर जिला परिषद सदस्य खेराजराम हुड्डा व सरपंच लीला देवी समेत ग्रामीणों ने चौधरी का आभार जताया।
किसान जन सवांद कार्यक्रम में बाड़मेर जिला प्रमुख महेंद्र कुमार चौधरी, जिला परिषद सदस्य खेराज राम हुड्डा, फतेह खान, पूर्व प्रधान रसीदा बानो, लक्ष्मण राम डेलू ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
-0-

पाईप लाइन के लीकेज की मरम्मत हेतु जलापूर्ति बन्द रहेगी

बाड़मेर, 11 जनवरी। पेयजल पाईप लाइन के लीकेज की मरम्मत हेतु मंगलवार 12 जनवरी को जलापूर्ति बन्द रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग नगर खण्ड बाडमेर के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम बालवां ने बताया कि सर्किट हाउस के पीछे तथा महिला थाने के पास 500 एमएम की मुख्य डीआई पाईप लाईन में भारी यातायात गुजरने एवं प्रेशर अधिक होने के कारण बहुत अत्यधिक मात्रा में लीकेज हो गये है, जिसकी मरम्मत हेतु मंगलवार 12 जनवरी को कारेली नाडी मुख्य जोन के अन्तर्गत विष्णु कॉलोनी एस.आर., शास्त्रीनगर एस.आर., जोगियों की दड़ी एस.आर. एवं कारेली नाडी एस.आर. से की जाने वाली समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।
-0-

स्थानीय अवकाश घोषित

बाड़मेर, 11 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा द्वारा एक आदेश जारी कर बाड़मेर जिले में कलैण्डर वर्ष 2021 में दो दिवसों का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार कलैण्डर वर्ष 2021 में सोमवार 21 जून को निर्जला एकादशी तथा बुधवार 3 नवम्बर को धनतेरस का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
-0-

डीएमएफटी में स्वीकृत कार्यो को समय पर पूर्ण कराने की हिदायत

शिव में होगा कॉलेज का निर्माण, हर विधानसभा पर आदर्श सीएचसी

बाड़मेर, 11 जनवरी। खनन क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए डीएमएफटी के कार्यो की सोमवार को जिला कलेक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य खनन क्षेत्रों में आधारभूत संसाधन जुटाना है ताकि खनिज श्रमिकों एवं इस क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। इसलिए योजना की मंशा के अनुरूप स्वीकृत कार्य को समय पर पूर्ण किया जाना अति आवश्यक है ताकि इसका सही मायने में लोगों को लाभ मिल सके।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर ने आगामी वित्तीय वर्ष में योजना के तहत शिव उपखंड मुख्यालय पर कॉलेज भवन का निर्माण करने तथा जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श सीएचसी के निर्माण का प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने संबंधित स्थानीय विधायक से सहमति प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की हिदायत।
  उन्होंने गत 3 वितीय वर्ष में स्वीकृत कार्य की विस्तृत समीक्षा की एवं अपूर्ण कार्यों को एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर बताया कि डी.एम.एफ.टी. के कार्यो को समय पर पूर्ण कराया जाए ताकि लोगों को अधिकतम रोजगार मिल सके। उन्होंने सभी विभागों से उन्हें आवंटित कार्य समय पर पूरा करने को कहा।
-0-






रविवार, 10 जनवरी 2021

जिला कलक्टर ने सिवाना बाईपास साइट एवं चिकित्सालय का निरीक्षण किया

बाड़मेर, 10 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने रविवार को सिवाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 325 की बाईपास साइट एवं सिवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन को बेहतरीन चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 325 की साइट का अवलोकन कर उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान एवं अन्य अधिकारियो से इसके बारे में विस्तार से जानकारी ली। मीणा ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण, भूमि अधिग्रहण एवं इससे जुड़े पहलूओं के बारे में विचार विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले जिला कलक्टर मीणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवाना का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के साथ कार्मिको को आवश्यक निर्देश दिए। मीणा ने  कोरोना एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर मीणा ने सिवाना प्रवास के दौरान उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपखंड कार्यालय में पौधारोपण करने के साथ संपादित किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।

-0-


विद्युत दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता के लिए शिविर 11 जनवरी से

 जिले के विभिन्न 33/11 केवी सब स्टेशनों पर आयोजित होंगे शिविर

जागरूकता के साथ उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों का भी होगा निस्तारण

बाड़मेर, 10 जनवरी। जिले में विद्युत दुर्घटनाओं को कम करने एवं उसके प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के निवारण करने के लिए उद्देश्य से 11 जनवरी से शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि निगम निर्देशानुसार बाड़मेर जिले में 11 जनवरी से 23 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आयोजित होने वाले विशेष शिविरों में विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के साथ ही सुरक्षा उपायों सहित अन्य कई कार्य किए जाएंगे। माथुर ने बताया कि अभियान में न केवल विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों पर चर्चा की जाएगी, बल्कि 33/11 केवी सब स्टेशन तथा विद्युत उप कार्यालयों में आयोजित किए जाने वाले शिविरों में हाई रिस्क र्प्वाइंट, ढ़ीले तार, झूके पोल, तथा मुख्य सड़को के उपर से गुजरने वाली तारों को दुरूस्त किया जाएगा। इसके अलावा शिविर में विद्युत बिलों में संशोधन, पीडीसी, डीसी वेरिफिकेशन तथा बकाया वसूली, बिल जमा करने सहित अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। माथुर के मुताबिक शिविरों में बकाया घरेलू, अघरेलू एवं व्यावसायिक कनेक्शनों 33/11 केवी सब स्टेशन की सुरक्षा एवं अर्थिंग वर्क, जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने, खराब मीटर बदलने तथा विद्युत संबंधी शिकायतों का निवारण होगा।

इस सप्ताह यहां आयोजित होगे शिविर -

अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि करीब एक महिने तक आयोजित होने वाले शिविरों की शुरूआत आज से होगी। पहले दिन 11 जनवरी को न्यू पॉवर हाउस बाड़मेर, चवा, मारूड़ी, शिव, भियाड़, रामसर, सणाउ, बायतु, नोखड़ा, साता, धोरीमन्ना, रिको औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय बालोतरा, पादरू फांटा व जुना मीठा खेड़ा में स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन पर शिविर होगा। इसी क्रम में 12 जनवरी को रिको औद्योगिक क्षेत्र तृतीय बालोतरा, जसोल, सणतरा, 13 जनवरी को जालीखेड़ा, फागलिया, शोभाला जेतमाल, समदड़ी रोड़ बालोतरा, जसोल फांटा, गिड़ा, नाणागा, करमावास, पादरू, भाटा, 14 जनवरी को न्यू पॉवर हाउस बाड़मेर, शिवकर, कगाउ, साजीतड़ा, मौखाब, खड़ीन, धारासर, मोकलसर, 15 जनवरी को हरसाणी फांटा, महावीर नगर, सनावड़ा, हड़वेचा, उण्डू, हरसाणी, धनाउ, छीतर का पार, सिंधासवा, सारला, बामरला, बालोतरा शहर, बुड़ीवाड़ा, सवाउ पदमसिंह, पचदरा, मोकलसर, भाटाला, 16 जनवरी को पाटोदी समदड़ी एवं 17 जनवरी को पचपदरा रोड बालोतरा एवं करमावास स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन पर शिविर आयोजित होगे।

-0-


जनता के विश्वास से जनप्रिनिधि मजबूती से विकास करेंगे - चौधरी

बाड़मेर, 10 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी रविवार को पंचायत समिति बाड़मेर की नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती पवन कँवर व बालोतरा पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान भगवतसिंह जसोल द्वारा आयोजित धन्यवाद सभा में शिरकत कर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की।

इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने क्षेत्र के विकास में हमेशा भागीदार रहने का विश्वास दिलाया। सभाओ को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में जिले की जनता ने कड़ी से कड़ी मिलाने में सहयोग किया। जिससे जिला प्रमुख व प्रधान  को चुना, इसके लिए मालाणी क्षेत्र की जनता धन्यवाद की पात्र है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया तथा चुनाव में मदद के लिए आम जनता का आभार जताया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, विधायक मदन प्रजापत व प्रधान भगवत सिंह जसोल को 51 किलो की फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि साथ मौजूद रहे।

-0-


शनिवार, 9 जनवरी 2021

राजस्व मंत्री ने गिड़ा में की जनसुनवाई गांवों में मूलभूत संशाधन जुटाना सरकार के लिए सर्वोपरि- चौधरी

 बाड़मेर, 09 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शनिवार को गिड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर जनसुनवाई की तथा पंचायत समिति की बैठक में भाग लिया।

   पंचायत समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा की पंचायत समिति के चुने हुए जनप्रतिनिधि बिना किसी भेदभाव के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को रखे तथा पंचायत समिति स्तर पर आमजन कि समस्याओं का समाधान करावे।
राजस्व मंत्री ने कहा की अधिकारी भी जनप्रतिनिधियो को तव्वजो देते हुए उनके द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों के साथ उनके प्रति सकारात्मक रुख के साथ त्वरित समाधान करे। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में जनप्रतिनिधियो ने सड़क, बिजली कि व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को सटीक शब्दो मे कहा को बायतू विधानसभा क्षेत्र में सड़कों को गुणवत्ता के साथ समझौता नही होना चाहिए।
   राजस्व मंत्री ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर ग्राम पंचायतों में जो अतिरिक्त सब सेन्टर बन्द है, उनकी सूची ओर जिन ग्राम पंचायतों में सब सेंटर की आवश्यकता है उनकी सूची का प्रस्ताव बना कर भेजें। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों की आवश्यकता के अनुसार नये राजस्व गांवो के प्रस्ताव भेजे ताकि नए आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हो सके। एक्सरे मशीन को सुविधा को शुरू करने को लेकर राजस्व मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से भवन लेकर उनमें संचालित करावे, ताकि आमजन को सुविधा मिल सके।
    इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि आमजन की समस्या के निस्तारण को तत्पर रहें।
बैठक में जाखडा सरपंच मुकेश जाखड ने राजस्व मंत्री के समक्ष पेयजल सम्बंधित समस्याओं को अवगत करवाते हुए वंचित घरों को पेयजल स्कीम से जोड़ने की मांग रखी। 
सदन में पंचायत समिति सदस्य रेखा चौधरी ने रामदेरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृति मिल गई लेकिम भवन नही बना है । 
  वहीं रामदेरिया में ट्यूबवेल का कार्य शुरू हो इस पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए।
-0-




बर्डफल्यू की रोकथाम के लिए हाईअलर्ट, सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की हिदायत

 राउंड द क्लॉक कंट्रोल रूम का संचालन, आमजन से सूचना की अपील

बाड़मेर, 09 जनवरी। पक्षियों में फैल रही महामारी बर्ड फ्लू को लेकर जिले में अत्यधिक चौकसी बरती जा रही है। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने किसी भी स्थिति पर नियंत्रण के लिए राउंड द क्लॉक कंट्रोल रूम संचालन के निर्देश दिए हैं।
   जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जिले में बर्डफल्यू की रोकथाम के लिये पशुपालन विभाग व वन विभाग को आपसी समन्य से कार्य करने को कहा है।शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में बर्डफल्यू की उन्होंने समीक्षा की उन्होने कहा कि पक्षियों में फैलने वाली महामारी बर्डफल्यू की रोक थाम के लिए सभी ब्लॉकों में सतर्कता रखी जाए तथा किसी भी सूचना पर तत्काल मेडीकल टीम का गठन कर कार्रवाही के लिये निर्देशित करे। 
 जिले में प्रवासी पक्षियों की आवक वाले स्थानों पर पशुपालन विभाग को जिला कलेक्टर ने मुस्तैदी के साथ कार्य करते हुए सूक्ष्म नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी स्थान पर 5 से अधिक पक्षियों की असामयिक मृत्यु की सूचना पर मेडिकल टीम भेजकर सैंपल लेने तथा मृत पशुओं का प्रोटकोल के अनुसार उचित निस्तारण के निर्देश दिए। जिले में पचपदरा, उत्तरलाई, झाखरड़ा एवं अन्य वेटलैंड वाले स्थानों पर प्रवासी पक्षियों वाले स्थानों पर सूचना तंत्र को विकसित करने को भी कहा है। 
 मीणा ने नियंत्रण कक्ष को प्रभावी बनाते हुए इसे राउंड द क्लॉक संचालित करने तथा विशेष सतर्कता दलों के गठन के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर पोल्ट्री फॉर्म संचालको को सावचेती बरतने एवं बर्ड फ्लू के बारे में जानकारी मुहैया कराने को कहा। उन्होंने बालोतरा में कुकुट पालन पर नजर रखने को कहा।
   जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि वह पक्षियों को दाना डालने में सावचेती बरते एवं पक्षियों के पास जाने के दौरान मास्क का प्रयोग करें। साथ ही जिले में किसी भी स्थान पर 5 से अधिक पक्षियों के मृत पाए जाने की सूचना प्रशासन को तुरंत दें। बर्ड फ्लू के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना कंट्रोल रूम के दूरभाष 02982 - 220668 पर दी जा सकती है।
  अतिरिक्त कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई नेअधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रभावित क्षेत्र में साफ सफाई करवाने, करवाने,चुग्गा डालना बंद करवाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित करे। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि बर्डफल्यू रोग फैलने की सूचना पर समस्त विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर विभागीय गाईड लाईन के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सम्पादित करना सुनिश्चित करें। मौके पर मृत पाये गये पक्षियों का नियमानुसार निस्तारण करावें।
    उपवन संरक्षक संजय भादू ने बताया कि जिले बर्डफल्यू की रोकथाम करने व तत्काल कार्रवाही करने के लिये वन विभाग द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है।
 पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा0 रतन लाल अटल ने बताया कि जिले के समस्त कुक्कुट फार्मो का भ्रमण कर सर्वे करवाया जाकर कुक्कुट पालकों को बर्डफल्यू से बचाव हेतु जागरूक करने के लिये प्रेरित किया जा रहा हैं। सभी ब्लॉकों में टीम का गठन कर दिया गया है तथा बर्डफल्यू की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाही करने के लिये निर्देश दिये गये है। 
  बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई, नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

जिला कलक्टर मीणा ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण कोविड-19 के वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए

बाड़मेर, 09 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने शनिवार को विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण कर कोविड-19 के वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लिया।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाडखा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गूंगा पहुंचकर कोविड-19 के वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वैक्सीनेशन के प्रबंधन एवं सफल क्रियान्वयन के संबंध मेें निर्देश दिए। मीणा ने कोविड वैक्सीनेशन को लेकर किसी प्रकार की अफवाह नही फैले इसके लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, ताकि आम आदमी को इसकी जानकारी मिल सके।

जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाडखा मे हर महीने की 9 तारीख को मनाये जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति को जांचा। कलक्टर मीणा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों प्रभारी डॉ सुरेश को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में चिकित्सा संस्थानों का समयबद्ध निरीक्षण करें। जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, एएनसी रजिस्ट्रेशन, जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने निःशुल्क दवा योजना की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर राज्य सरकार की ओर से निर्धारित दवाइयां पूरी मात्रा में उपलब्ध रहे, इसके लिए डिमांड एंड सप्लाई का पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही ऐसी दवाइयां, जो बहुत ज्यादा आवश्यक है, उनकी भी सूची तैयार की जाए।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि चिकित्सा संस्थान अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें और जन स्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं से किसी भी पात्र को वंचित नहीं रखा जाए। जिला कलेक्टर  ने समस्त जिला अधिकारियो सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबू लाल विश्नोई को कोविड-19 वैक्सीनेशन के कार्य में पूरे मनोयोग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए है। ताकि इस सम्पूर्ण कार्य में कोरोना प्रबंधन की तरह वैक्सीनेशन के कार्य में भी जिला प्रदेश में अग्रणी रहे।

सीएमएचओ विश्नोई ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए राज्य सरकार भारत सरकार के सहयोग से जल्दी ही कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध करवाने जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 वैक्सीन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा चुकी है। कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण कार्य निर्देशानुसार प्रथम चरण में हैल्थ केयर वर्कर्स तथा द्वितीय चरण में फ्रंट लाईन वर्कर्स का किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के लिए वैक्सीनेशन सॉइट का शत-प्रतिशत सत्यापन करवा रहे है तथा वैक्सीनेशन दलों का गठन, प्रशिक्षण तथा फ्रंट लाईन वर्कर्स के डेटा अपलोड का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रखी जाए - 

जिला कलक्टर मीणा ने एवियन इन्फ्लून्जा बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं सैंपलिंग को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले मे बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रखी जाए। 

बर्ड फ्लू नियंत्रण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित -

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विश्नोई ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी चिकित्सा अधिकारियों प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले मे बर्ड फ्लू रोकथाम एवं नियंत्रण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए, किसी भी संदिग्ध बर्ड फ्लू केस कि जानकारी पाए जाने पर तुरंत साइट पर पहुंच कर दिशा निर्देश अनुसार सैंपलिंग करवाना सुनिश्चित किया जाये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीसी दीपन, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सत्ता राम भाखर, पशुपालन विभाग के सँयुक्त निदेशक रतनलाल जीनगर ने जिले में बर्ड फ्लू रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हैल्थ इंडिकेटर्स में भाडखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सराहा -

जिला कलक्टर ने  दिशा निर्देशों के अनुसार तय किए गए हैल्थ इंडिकेटर्स  के आधार पर अच्छा कार्य करने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाडखा के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुरेश एवं स्टाफ को निरंतर अच्छा कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

डिलीवरी पॉइंट पर हो पूरी व्यवस्थाएं -

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि डिलीवरी पॉइंट पर सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहे एवं  चिकित्सा संस्थानों के निरीक्षण के दौरान पूरी चेक लिस्ट भरें और चेक लिस्ट भरने के साथ-साथ उसका रिकॉर्ड रखें। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.बिश्नोई एवं संबंधित चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

-0-


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...