बाड़मेर, 13 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बुधवार सवेरे महानरेगा के तहत बनने जा रही बायतू पनजी की गंगासरा नाड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
बुधवार, 13 जनवरी 2021
राजस्व मंत्री ने गंगासरा नाड़ी का औचक निरीक्षण किया
मंगलवार, 12 जनवरी 2021
जिला कलक्टर ने वेक्सीन स्टोर का किया निरीक्षण
बाड़मेर, 12 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने मंगलवार रात्रि में जिला वेक्सीन स्टोर का निरीक्षण कर कोरोना वेक्सिनेशन की तैयारियों का जायजा लिया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने वेक्सीन के स्टोरेज, टीकाकरण स्थलों पर वेक्सीन की आपूर्ति एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के साथ आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की कौताही नही बरती जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बाबू लाल विश्नोई ने वेक्सिनेशन की प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
-0-
गणतन्त्र दिवस समारोह के संबंध में बैठक गुरूवार को
बाडमेर, 12 जनवरी। गणतन्त्र दिवस समारोह 2021 के कार्यक्रम निर्धारण के लिए जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में गुरूवार 14 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि बैठक में अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित कार्यक्रमों के प्रस्ताव के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है ताकि राष्ट्रीय पर्व के लिए कार्यक्रमों का निर्धारण किया जा सकें।
-0-
चाईनीज मांझे के उपयोग पर प्रतिबन्ध, पतंग बेचने वाली दुकानों पर आकस्मिक चैकिंग के निर्देश
बाडमेर, 12 जनवरी। जिले के किसी भी क्षेत्र में पतंगबाजी के लिए करंट प्रभावित करने वाले मांझे, प्लास्टिक अथवा इस प्रकार के चाईना निर्मित सिन्थेटिक मेटेरियल से बने हुए एवं अन्य टॉक्सिक मेटेरियल जैसे आयरन पाउडर, ग्लास पाउडर से बने पक्के धागों को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है।
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि उक्त प्रकार के धागे अथवा मांझे का पतंगबाजी हेतु कोई भी व्यक्ति उपयोग नहीं करेंगा तथा न ही किसी व्यक्ति को उपयोग एवं विक्रय की अनुमति दी जाएगी। उन्होने बताया कि प्रातः 6 से 8 बजे तथा सायं सायं 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा।
जिला मजिस्टेªट मीणा ने उपखण्ड मजिस्टेªट एवं पुलिस प्रशासन को इस संबंध में पूर्व में जारी धारा 144 के आदेश की पालना सुनिश्चित करवाने तथा पतंग बेचने वाली दुकानों की आकस्मिक चैकिंग करने के निर्देश दिए है ताकि जिले में पक्का धागा/चाईनीज मांझे के विक्रय पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सकें।
-0-
जिला स्तरीय जन सुनवाई गुरूवार को
बाड़मेर, 12 जनवरी। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन गुरूवार 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार मंे किया जाएगा। इस दौरान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लम्बित प्रकरणों की समीक्षा भी की जाएगी।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभागार एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को अपने अपने उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित पंचायत समिति कार्यालय के वी.सी. रूम में परिवादियों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए है। बाडमेर उपखण्ड के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वी.सी. रूम में उपस्थित होंगे। उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित लम्बित सम्पर्क पोर्टल प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण कराते हुए निर्धारित समय पर वी.सी. के माध्यम से जन सुनवाई में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।
-0-
शहीद पीराराम की वीरांगना वगतु देवी को 45 लाख का चौक सौंपा
बाड़मेर, 12 जनवरी। जिले के बाछड़ाऊ के शहीद पीराराम की वीरांगना वगतुदेवी को मंगलवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने राज्य सरकार की तरफ से 45 लाख का सहायता राशि का चैक सुपुर्द किया।
जिला कलक्टर कार्यालय में बाडमेर जिले के ग्राम खेमापुरा पोस्ट बाछडाउ तहसील चौहटन निवासी शहीद पीराराम की पत्नी श्रीमती वगतु देवी को 45,00,000 (पैतालिस लाख रूपये) तथा शहीद पीराराम के पिता बगतराम एवं माता श्रीमती सोनी देवी को 3,00,000 (तीन लाख रूपये) के चैक सुपुर्द किए।
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा देय पैकेज के अन्तर्गत शहीद के आश्रितों को देय पैकेज में भूमि/भवन की एवज में नकद एवं तत्काल सहायता राशि 5.00 लाख रूपये सहित कुल 50.00 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। शहीद पीराराम की पत्नी श्रीमती वगतु देवी को पूर्व में तत्काल सहायता राशि 5.00 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है।
इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने बाड़मेर नगर परिषद आयुक्त को शिवनगर बाड़मेर स्थित आवासीय प्लाट शहीद पीराराम की पत्नी के नाम नामान्तरण कर भवन निर्माण संबंधी इजाजत देने एवं मौके पर निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए।
-0-
राजस्व मंत्री चौधरी ने रतेऊ में किसानों से किया संवाद, बालिकाओं को शिक्षा के जरिये अच्छे संस्कार देकर आगे बढाएं - चौधरी
बाडमेर, 12 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के जरिये अच्छे संस्कार देकर आगे बढ़ाएं। उन्होने विशेष तौर से अनुसूचित जन जाति एवं अल्पसंख्यक लोगों से बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा से बढकर कोई धर्म नहीं है। उन्होने कहा कि बालिकाओं को अच्छे संस्कार दे ताकि खुद अपने संस्कारों से लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।
रतेऊ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किसानों से संवाद के दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा पाबन्दी लगाकर किसानों के साथ न्याय किया गया है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार निरन्तर किसान के साथ रही है तथा किसानों के हितों पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी।
उन्होने खिलाडियों का हौसला बढाते हुए कहा कि रतेऊ की धरा से ऐसे खिलाडी निकलते रहे है जो अपने गांव सहित राजस्थान का नाम रोशन करेंगे। उन्होने बताया कि सरकार ने नियमानुसार खिलाडियों को राजकीय सेवा में नौकरी देने का प्रावधान रखा है जो खिलाडियों के भविष्य के लिए फायदे का होगा।
इस अवसर पर जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने अपने उद्बोघन में रतेऊ सहित सभी का आभारा जताते हुए कहा कि जनता ने जो भरोसा किया है उस पर खरा उतरते हुए जिले में विकास के कार्यो को करवाने के लिए हर समय तत्पर रहने की बात कही। पूर्व प्रधान टीकमाराम लेघा ने क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल, विद्युत, सड़क सहित निर्माण कार्यो से अवगत कराया।
इससे पूर्व नवसृजित ग्राम पंचायत लापला मुख्यालय पर किसान संवाद कार्यक्रम में स्थानीय समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से अवगत कराया एवं कई वर्षो से निर्माणाधीन जीएलआर का कार्य पूर्ण करवाकर लाभ पहुंचाने की मांग की। वहीं ग्राम पंचायत मुख्यालय को डामरीकरण सड़क से जोड़ने तथा ग्राम पंचायत को थ्री फेस विद्युत तन्त्र से जोड़ने की मांग रखी। ग्रामीणों की मांग पर राजस्व मंत्री चौधरी ने हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
-0-
सोमवार, 11 जनवरी 2021
सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की आमसभा 13 को
बाड़मेर, 11 जनवरी। दी बाड़मेर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बाड़मेर की 59 वीं वार्षिक आमसभा 13 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे से जिला कलक्टर एवं बैंक प्रशासक विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर स्थित आई.टी. सेवा केन्द्रों पर विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
राजस्व मंत्री चौधरी ने किया महात्मा गांधी विद्यायल बायतु का निरीक्षण
बाड़मेर, 11 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार को बायतु के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया तथा बैठक कर बेहतर शिक्षा के लिए भौतिक संसाधन विकसित करने के निर्देश दिए।
राजस्व मंत्री चौधरी ने ग्राम पंचायत सांभरा में किया किसानों से संवाद, वंचित ढाणियों को पीने के पानी से जोड़ने की रहेगी प्राथमिकता
बाड़मेर, 11 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी रविवार शाम को क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांभरा में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।
पाईप लाइन के लीकेज की मरम्मत हेतु जलापूर्ति बन्द रहेगी
बाड़मेर, 11 जनवरी। पेयजल पाईप लाइन के लीकेज की मरम्मत हेतु मंगलवार 12 जनवरी को जलापूर्ति बन्द रहेगी।
स्थानीय अवकाश घोषित
बाड़मेर, 11 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा द्वारा एक आदेश जारी कर बाड़मेर जिले में कलैण्डर वर्ष 2021 में दो दिवसों का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
डीएमएफटी में स्वीकृत कार्यो को समय पर पूर्ण कराने की हिदायत
शिव में होगा कॉलेज का निर्माण, हर विधानसभा पर आदर्श सीएचसी
रविवार, 10 जनवरी 2021
जिला कलक्टर ने सिवाना बाईपास साइट एवं चिकित्सालय का निरीक्षण किया
बाड़मेर, 10 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने रविवार को सिवाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 325 की बाईपास साइट एवं सिवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन को बेहतरीन चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 325 की साइट का अवलोकन कर उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान एवं अन्य अधिकारियो से इसके बारे में विस्तार से जानकारी ली। मीणा ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण, भूमि अधिग्रहण एवं इससे जुड़े पहलूओं के बारे में विचार विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले जिला कलक्टर मीणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवाना का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के साथ कार्मिको को आवश्यक निर्देश दिए। मीणा ने कोरोना एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर मीणा ने सिवाना प्रवास के दौरान उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपखंड कार्यालय में पौधारोपण करने के साथ संपादित किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।
-0-
विद्युत दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता के लिए शिविर 11 जनवरी से
जिले के विभिन्न 33/11 केवी सब स्टेशनों पर आयोजित होंगे शिविर
जागरूकता के साथ उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों का भी होगा निस्तारण
बाड़मेर, 10 जनवरी। जिले में विद्युत दुर्घटनाओं को कम करने एवं उसके प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के निवारण करने के लिए उद्देश्य से 11 जनवरी से शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि निगम निर्देशानुसार बाड़मेर जिले में 11 जनवरी से 23 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आयोजित होने वाले विशेष शिविरों में विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के साथ ही सुरक्षा उपायों सहित अन्य कई कार्य किए जाएंगे। माथुर ने बताया कि अभियान में न केवल विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों पर चर्चा की जाएगी, बल्कि 33/11 केवी सब स्टेशन तथा विद्युत उप कार्यालयों में आयोजित किए जाने वाले शिविरों में हाई रिस्क र्प्वाइंट, ढ़ीले तार, झूके पोल, तथा मुख्य सड़को के उपर से गुजरने वाली तारों को दुरूस्त किया जाएगा। इसके अलावा शिविर में विद्युत बिलों में संशोधन, पीडीसी, डीसी वेरिफिकेशन तथा बकाया वसूली, बिल जमा करने सहित अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। माथुर के मुताबिक शिविरों में बकाया घरेलू, अघरेलू एवं व्यावसायिक कनेक्शनों 33/11 केवी सब स्टेशन की सुरक्षा एवं अर्थिंग वर्क, जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने, खराब मीटर बदलने तथा विद्युत संबंधी शिकायतों का निवारण होगा।
इस सप्ताह यहां आयोजित होगे शिविर -
अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि करीब एक महिने तक आयोजित होने वाले शिविरों की शुरूआत आज से होगी। पहले दिन 11 जनवरी को न्यू पॉवर हाउस बाड़मेर, चवा, मारूड़ी, शिव, भियाड़, रामसर, सणाउ, बायतु, नोखड़ा, साता, धोरीमन्ना, रिको औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय बालोतरा, पादरू फांटा व जुना मीठा खेड़ा में स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन पर शिविर होगा। इसी क्रम में 12 जनवरी को रिको औद्योगिक क्षेत्र तृतीय बालोतरा, जसोल, सणतरा, 13 जनवरी को जालीखेड़ा, फागलिया, शोभाला जेतमाल, समदड़ी रोड़ बालोतरा, जसोल फांटा, गिड़ा, नाणागा, करमावास, पादरू, भाटा, 14 जनवरी को न्यू पॉवर हाउस बाड़मेर, शिवकर, कगाउ, साजीतड़ा, मौखाब, खड़ीन, धारासर, मोकलसर, 15 जनवरी को हरसाणी फांटा, महावीर नगर, सनावड़ा, हड़वेचा, उण्डू, हरसाणी, धनाउ, छीतर का पार, सिंधासवा, सारला, बामरला, बालोतरा शहर, बुड़ीवाड़ा, सवाउ पदमसिंह, पचदरा, मोकलसर, भाटाला, 16 जनवरी को पाटोदी समदड़ी एवं 17 जनवरी को पचपदरा रोड बालोतरा एवं करमावास स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन पर शिविर आयोजित होगे।
-0-
जनता के विश्वास से जनप्रिनिधि मजबूती से विकास करेंगे - चौधरी
बाड़मेर, 10 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी रविवार को पंचायत समिति बाड़मेर की नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती पवन कँवर व बालोतरा पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान भगवतसिंह जसोल द्वारा आयोजित धन्यवाद सभा में शिरकत कर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने क्षेत्र के विकास में हमेशा भागीदार रहने का विश्वास दिलाया। सभाओ को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में जिले की जनता ने कड़ी से कड़ी मिलाने में सहयोग किया। जिससे जिला प्रमुख व प्रधान को चुना, इसके लिए मालाणी क्षेत्र की जनता धन्यवाद की पात्र है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया तथा चुनाव में मदद के लिए आम जनता का आभार जताया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, विधायक मदन प्रजापत व प्रधान भगवत सिंह जसोल को 51 किलो की फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि साथ मौजूद रहे।
-0-
शनिवार, 9 जनवरी 2021
राजस्व मंत्री ने गिड़ा में की जनसुनवाई गांवों में मूलभूत संशाधन जुटाना सरकार के लिए सर्वोपरि- चौधरी
बाड़मेर, 09 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शनिवार को गिड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर जनसुनवाई की तथा पंचायत समिति की बैठक में भाग लिया।
बर्डफल्यू की रोकथाम के लिए हाईअलर्ट, सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की हिदायत
राउंड द क्लॉक कंट्रोल रूम का संचालन, आमजन से सूचना की अपील
जिला कलक्टर मीणा ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण कोविड-19 के वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए
बाड़मेर, 09 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने शनिवार को विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण कर कोविड-19 के वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लिया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाडखा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गूंगा पहुंचकर कोविड-19 के वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वैक्सीनेशन के प्रबंधन एवं सफल क्रियान्वयन के संबंध मेें निर्देश दिए। मीणा ने कोविड वैक्सीनेशन को लेकर किसी प्रकार की अफवाह नही फैले इसके लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, ताकि आम आदमी को इसकी जानकारी मिल सके।
जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाडखा मे हर महीने की 9 तारीख को मनाये जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति को जांचा। कलक्टर मीणा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों प्रभारी डॉ सुरेश को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में चिकित्सा संस्थानों का समयबद्ध निरीक्षण करें। जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, एएनसी रजिस्ट्रेशन, जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने निःशुल्क दवा योजना की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर राज्य सरकार की ओर से निर्धारित दवाइयां पूरी मात्रा में उपलब्ध रहे, इसके लिए डिमांड एंड सप्लाई का पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही ऐसी दवाइयां, जो बहुत ज्यादा आवश्यक है, उनकी भी सूची तैयार की जाए।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि चिकित्सा संस्थान अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें और जन स्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं से किसी भी पात्र को वंचित नहीं रखा जाए। जिला कलेक्टर ने समस्त जिला अधिकारियो सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबू लाल विश्नोई को कोविड-19 वैक्सीनेशन के कार्य में पूरे मनोयोग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए है। ताकि इस सम्पूर्ण कार्य में कोरोना प्रबंधन की तरह वैक्सीनेशन के कार्य में भी जिला प्रदेश में अग्रणी रहे।
सीएमएचओ विश्नोई ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए राज्य सरकार भारत सरकार के सहयोग से जल्दी ही कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध करवाने जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 वैक्सीन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा चुकी है। कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण कार्य निर्देशानुसार प्रथम चरण में हैल्थ केयर वर्कर्स तथा द्वितीय चरण में फ्रंट लाईन वर्कर्स का किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के लिए वैक्सीनेशन सॉइट का शत-प्रतिशत सत्यापन करवा रहे है तथा वैक्सीनेशन दलों का गठन, प्रशिक्षण तथा फ्रंट लाईन वर्कर्स के डेटा अपलोड का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रखी जाए -
जिला कलक्टर मीणा ने एवियन इन्फ्लून्जा बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं सैंपलिंग को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले मे बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रखी जाए।
बर्ड फ्लू नियंत्रण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित -
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विश्नोई ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी चिकित्सा अधिकारियों प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले मे बर्ड फ्लू रोकथाम एवं नियंत्रण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए, किसी भी संदिग्ध बर्ड फ्लू केस कि जानकारी पाए जाने पर तुरंत साइट पर पहुंच कर दिशा निर्देश अनुसार सैंपलिंग करवाना सुनिश्चित किया जाये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीसी दीपन, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सत्ता राम भाखर, पशुपालन विभाग के सँयुक्त निदेशक रतनलाल जीनगर ने जिले में बर्ड फ्लू रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
हैल्थ इंडिकेटर्स में भाडखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सराहा -
जिला कलक्टर ने दिशा निर्देशों के अनुसार तय किए गए हैल्थ इंडिकेटर्स के आधार पर अच्छा कार्य करने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाडखा के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुरेश एवं स्टाफ को निरंतर अच्छा कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
डिलीवरी पॉइंट पर हो पूरी व्यवस्थाएं -
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि डिलीवरी पॉइंट पर सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहे एवं चिकित्सा संस्थानों के निरीक्षण के दौरान पूरी चेक लिस्ट भरें और चेक लिस्ट भरने के साथ-साथ उसका रिकॉर्ड रखें। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.बिश्नोई एवं संबंधित चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021
विकास योजनाओं की समीक्षा एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक स्थगित
बाड़मेर, 08 जनवरी। शनिवार 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे विकास अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक तथा दोपहर 12 बजे राजस्व अधिकारियों की निर्धारित बैठक स्थगित की गई है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने राजस्व अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर राजसम्पर्क पोर्टल पर अपने-अपने विभाग/कार्यालय से संबंधित राजसम्पर्क प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण करते हुए रिपोर्ट जिला कलक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
-0-
कोरोना रोकथाम के नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 लोगों पर 5300 का जुर्माना
बाड़मेर, 08 जनवरी। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए शुक्रवार 8 जनवरी को जिले में 35 व्यक्तियों से 5300 रूपए का जुर्माना वसूला गया।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में शुक्रवार 8 जनवरी को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र शिव में 9 लोगों से 1900, बालोतरा में 2 लोगों से 1000, गुडामालानी में 16 लोगों से 1600 एवं सिवाना में 8 लोगों से 800 को मिलाकर कुल 35 लोगों से 5300 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 8044 लोगों से कुल 15,45,400 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-
संभावित विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान 11 से 23 जनवरी तक आयोजित होंगे विशेष शिविर
बाड़मेर, 08 जनवरी। जोधपुर विद्युत वितरण निगम जोधपुर द्वारा संभावित विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 11 से 23 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दौरान आयोजित होने वाले विशेष शिविरों में विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के साथ ही सुरक्षा उपायों सहित कई अन्य कार्य किए जायेंगे।
विशेष शिविरांे में यह कार्य होंगे -
प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी ने बताया कि डिस्कॉम चेयरमैन के निर्देशानुसार शुरू किए जा रहे इस विशेष अभियान में न केवल विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनाएं जाने वाले सुरक्षा उपायों पर चर्चा की जाएगी बल्कि 11 जनवरी से 23 जनवरी तक 33/11 केवी सब स्टेशन तथा विद्युत उप कार्यालयों में आयोजित किए जाने वाले शिविरों में हाई रिस्क प्वाइंट, ढीले तार, झुके पोल तथा मुख्य सड़कों के ऊपर से गुजरने वालों तारों को दुरूस्त किए जाएंगे। साथ ही विद्युत बिलों में संशोधन, पीडीसी/डीसी वेरिफिकेशन तथा रिकवरी, आउट स्टेडिंग रिकवरी, केश कलेक्शन काउंटर संबंधी समस्याओं के अलावा लॉजिकल कन्क्लुजन ऑफ वीसीआर, डीएल, एनडीएस व औद्योगिक कैटेगरी के लंबित कनेक्शन, 33/11 केवी सब स्टेशन की सुरक्षा व अर्थिंग वर्क, जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने, खराब मीटर बदलने तथा विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
वृत्त अधींक्षण अभिंयताओं को दो दिन में शिविरों की योजना प्रस्तुत करने के निर्देश -
प्रबन्ध निदेशक ने सभी वृत्तों के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अगले दो दिनों में अपने वृतों में शिविरों के आयोजन संबंधी योजना बनाकर प्रस्तुत करें। सिंघवी ने सभी अधीक्षण अभियंताओं, अधिशाषी व सहायक अभियंताओं को निर्देश दिये है कि वे प्रतिदिन एक शिविर में अपनी उपस्थिति आवश्यक रूप से दर्ज कराएगें।
-0-
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 11 को
बाड़मेर, 08 जनवरी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 11 जनवरी को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-
बर्ड फ्लू के संभावित संक्रमण की रोकथाम को बैठक शनिवार 9 जनवरी को
बाड़मेर, 08 जनवरी। जिले में कौओं व अन्य पक्षियों की असामान्य मृत्यु तथा कुक्कुट में ऐवियन इन्फुऐन्जा (बर्ड फ्लू) वायरस के संभावित संक्रमण की रोकथाम एवं सर्विलेन्स के संबंध में जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शनिवार 9 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रतनलाल जीनगर ने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित सूचनाओं एवं जानकारी के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने हेतु अनुरोध किया है।
-0-
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री चौधरी शनिवार 9 जनवरी को बाड़मेर आएंगे
बाड़मेर, 08 जनवरी। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शनिवार 9 जनवरी को बाड़मेर आएंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम मे भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी शनिवार, 9 जनवरी को प्रातः 8 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर प्रातः 9 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगे। तत्पश्चात वे शाम 5 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर रात्री विश्राम बालोतरा में करेंगे। केन्द्रीय मंत्री चौधरी रविवार 10 जनवरी को बालोतरा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्री विश्राम बालोतरा में करेंगे।
-0-
जिला कलक्टर मीणा के पर्यवेक्षण में हुआ कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन
बाड़मेर, 08 जनवरी। जिले में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन (मॉक ड्रिल) सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिले में जिला अस्पताल, पीएचसी विष्णु कॉलोनी एवं सीएचसी कल्याणपुर में 25-25 लाभार्थियों को टीका लगाने का मॉक ड्रिल किया गया। राजकीय चिकित्सालय एवं पीएचसी विष्णु कॉलोनी में जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने निरीक्षण कर कोविड-19 वैक्सीनेशन के ड्राई रन का पर्यवेक्षण किया।
ड्राई रन के तहत सर्वप्रथम लाभार्थी के पहचान दस्तावेजों का वैक्सीनेशन ऑफिसर द्वारा सत्यापन किया गया तथा कोविन साफ्टवेयर पर पंजीयन देखने के बाद टीकाकरण कक्ष में प्रवेश दिया गया। जहां अन्य वैक्सीनेशन ऑफिसर द्वारा टीकाकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसका इन्द्राज कोविन सॉफ्टवेयर में किया गया। इसके पश्चात लाभार्थी को 30 मिनट के लिए निगरानी कक्ष में रखा गया जहां टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभावों का पर्यवेक्षण किया गया। सम्पूर्ण प्रक्रिया जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने निर्देशन में सम्पन्न की गई। जिला कलक्टर मीणा ने वैक्सीन संग्रहण, पंजीकरण, डेटा वेरिफिकेशन, टीकाकरण प्रक्रिया एवं निरीक्षण कक्ष में किए गए प्रबंधों की विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल.मंसूरिया, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीत मोहिंदरसिंह, डॉ. पंकज सुथार सहित स्वास्थ्य कार्मिक उपस्थित रहे।
-0-
गुरुवार, 7 जनवरी 2021
गिड़ा तहसील हुई ऑनलाइन, अब राजस्व कार्यो में किसानों का होगा समय व धन की बचत
बायतु विधानसभा की अब दोनों तहसीले हुई ऑनलाइन
राजस्व मंत्री चौधरी के प्रयासों से जिले की बायतु, सिवाना, सिणधरी, समदड़ी के बाद अब गिड़ा तहसील ऑनलाइन
बाड़मेर, 07 जनवरी। अपने खेत की भूमि की जमाबंदी और नक्शों के खातिर आए दिन तहसील कार्यालय की चौखट पर दस्तक देने की समस्या से त्रस्त रहने वाले आम लोगों व किसानों को अब राहत मिल सकेगी। गुरुवार को गिड़ा तहसील ऑनलाइन हो जाने से अब काश्तकार चाहे देश के किसी कोने में बैठकर वह आसानी से अपनी खातेदारी के हिस्से को देख सकेंगे। स्थानीय विधायक व राजस्व मंत्री के प्रयासों से यह सब अब गिड़ा तहसील क्षेत्र के किसानों के लिए संभव हो सकेगा। गौरतलब है कि बायतु विधानसभा क्षेत्र की दोनो तहसीले अब ऑनलाइन हो गई है।
गिड़ा तहसील के 171 गांवो के कुल 14 हजार 171 खाते है। लगभग 28 हजार 881 खसरे है। वहीं लगभग 27 हजार काश्तकार है जिन्हें फायदा मिलेगा। ऑनलाइन होने से किसान ई-मित्र या अपने स्मार्ट मोबाइल के जरिए अपने खसरे की ई साइन से जमाबंदी नकल मय नक्शे ले सकेंगे, वहीं किसान अपनी जमाबंदी को भी देख सकेंगे।
तहसील क्षेत्र के गांवों के नक्शे डिजिलाइजेशन - गिड़ा तहसील के ऑनलाइन होने के साथ ही गांवों के नक्शे भी डिजिलाइजेशन किए गए हैं। इसका बड़ा फायदा किसान को यह मिलेगा कि वह जिस खसरे की नकल की जरुरत होगी, वह उसे प्राप्त कर सकेंगे। नकल की लिखावट के साथ ही नक्शा का भी प्रिंट होकर मिल सकेगा। जबकि ऑनलाइन से पहले किसानों को जमाबंदी नकल और नक्शा की खातिर कार्यालय के चक्कर काटने के साथ लम्बा इंतजार भी करना पड़ता था। साथ ही केसीसी के लिए पटवारी व बैंक के बीच चक्कर लगाने पड़ते थे। अब केसीसी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से पूरी सुविधा में सहुलियत हो गई।
इससे पहले बाड़मेर जिले की बायतु, सिवाना, सिणधरी, समदड़ी के बाद अब गिड़ा तहसील को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने ऑनलाइन कर किसानों को बड़ी सौगात दी है।
-0-
नामान्तरण आवेदनों के निस्तरण के लिए कैम्प शुक्रवार 8 जनवरी को
बाड़मेर, 7 जनवरी। नामान्तरण के लिए किये गए आवेदनों के निस्तारण के लिए शुक्रवार 8 जनवरी को नगर परिषद बाड़मेर एवं बालोतरा में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
नगर परिषद बाड़मेर आयुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि परिषद कार्यालय में नामान्तरण हेतु प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के लिए नगर परिषद बाड़मेर एवं बालोतरा में शुक्रवार 8 जनवरी को कैम्प आयोजित किए जाएंगे। उन्होने बताया कि संबंधित आवेदक परिषद कार्यालय में नामान्तरण राशि जमा करवा प्रकरणों का निस्तारण करवाये। नगर परिषद बाड़मेंर के दूरभाष 02982-220098 तथा नगर परिषद बालोतरा के दूरभाष 02988-220024 है।-0-
पचपदरा में आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल स्थगित
बाड़मेर, 7 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार 8 जनवरी को निर्धारित रात्री चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किए गए है।
मुख्य सचिव शुक्रवार को विडियों कांफ्रेसिंग के जरिये करेंगे कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा
बाडमेर, 07 जनवरी। मुख्य सचिव शुक्रवार 8 जनवरी को सायं 5 बजे विडियों कांफ्रेसिंग के जरिये कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रबन्धन एवं सफल क्रियान्वयन के संबंध में जिले में की जा रही तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक आयोजित
बाडमेर, 07 जनवरी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक गुरूवार को आयोजित हुई।
जन समस्याओं का समय पर निस्तारण करे-मोहम्मद
बरियाडा में जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश
शुक्रवार को बायतु और आडेल फीडर की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी
बाडमेर, 07 जनवरी। शुक्रवार 8 जनवरी को 132 के.वी. जीएसएस बाडमेर में पॉवर ट्रांसफार्मर के रख रखाव कार्य के कारण यहां से निकलने वाले 33 के.वी. बायतु और आडेल फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 से 2 बजे तक बन्द रहेगी। उक्त जानकारी 132 केवी जीएसएस के सहायक अभियन्ता लक्ष्मीश हिरानी द्वारा दी गई।
शुक्रवार से वॉर रूम का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में होगा
बाडमेर, 07 जनवरी। शुक्रवार 8 जनवरी से जिला स्तरीय वॉर रूम का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बाडमेर में किया जाएगा।
खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन ‘‘भाया‘‘ नाकोड़ा आएंगे
बाडमेर, 07 जनवरी। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन ‘‘भाया‘‘ अपनी एक दिवसीय यात्रा पर गुरूवार रात्रि 11 बजे नाकोडा पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे।
कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश
बाडमेर, 07 जनवरी। जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को अपने क्षेत्र के अधीन कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु स्थापित वैक्सीनेशन पाईन्ट की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए है।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अत्याचार के मामलों में त्वरित कार्यवाही पर जोर
बाड़मेर, 7 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा है कि जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों पर अत्याचार संबंधी दर्ज मामलों पर त्वरित कार्यवाही करे ताकि पीड़ित लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। वह गुरुवार को अनुसूचित जाति, जन जाति एवं महिलाओं पर अत्याचार निवारण संबंधी त्रैमासिक बैठक में लम्बित मामलों की समीक्षा कर रहे थे।
बुधवार, 6 जनवरी 2021
राजस्व मंत्री का किसान सवांद 7 जनवरी को खोखसर में
बाड़मेर, 06 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के किसान संवाद कार्यक्रम के तहत गुरुवार तीसरे दिन खोखसर मुख्यालय पर आमजन से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में उपस्थित होकर किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर निर्देशित किया गया है।
-0-
सुरेश चन्द जैन ने अधिक्षण अभियंता का पदभार संभाला
बाड़मेर, 06 जनवरी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिक्षण अभियंता पद पर बुधवार को सुरेश चन्द जैन ने पदभार संभाला। बाड़मेर के अधीक्षक अभियंता जे पी व्यास का स्थानांतरण बाड़मेर से जोधपुर परियोजना में होने के साथ सुरेश चन्द जैन का अधीक्षक अभियंता बारां से स्थान्तरण बाड़मेर हुआ है।
बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद जैन ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में व्रत कार्यालय का निरक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में हर अधिकारी, कर्मचारी से उनके पद और कार्यो को लेकर विस्तार से जानकारी ली। जैन ने कार्यालय में पहचान पत्र की अनिवार्यता और लक्ष्य की शत प्रतिशत सफलता की बात पर बल दिया। जैन के पदभार संभालने के दौरान विभिन्न खण्डों के अधिशासी अभियंताओं ने उनका स्वागत सत्कार किया। जैन इससे पहले बारां और जैसलमेर के अधीक्षण अभियंता रह चुके हैं। जैन अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय जोधपुर में अधिशासी अभियंता पद पर साल 2012 से 2016 तक सेवाए दे चुके है। इसके बाद वह फरवरी 2019 तक जोधपुर सिटी सर्किल में अधिशासी अभियंता पद पर सेवाएं दे चुके है। जैन ने पदभार संभालने के बाद बाड़मेर जिले में जल जीवन मिशन की शत प्रतिशत सफलता के साथ साथ विभिन्न पेयजल परियोजनाओं की प्रभावी मोनेटरिंग और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की बात कही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जलप्रदाय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वह हर समय तत्परता से कार्य करेंगे।
-0-
लोकतन्त्र में किसानों की अनदेखी असम्भव- चौधरी
राजस्व मंत्री ने बाटाडू में की जनसुनवाई
पचपदरा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल शुक्रवार 8 जनवरी को
बाड़मेर, 06 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा शुक्रवार 8 जनवरी को पचपदरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे। रात्रि चौपाल मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
राजकीय भवनों के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमंत्रित करने के निर्देश
बाड़मेर, 06 जनवरी। शासन द्वारा राजकीय भवनों एवं समारोहों के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमन्त्रित किये जाने के निर्देश दिए गए है।
अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद गुरूवार 7 जनवरी को बरियाड़ा आएंगे
बाडमेर, 06 जनवरी। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोजन निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद गुरूवार 7 जनवरी को बरियाड़ा (शिव) आएंगे।
अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण संबंधी बैठक गुरूवार 7 जनवरी को
बाड़मेर, 06 जनवरी। अनुसूचित जाति/जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण संबंधी समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में गुरूवार 7 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
कोविड के टीकाकरण की जरूरी तैयारी की हिदायत, सम्पर्क के प्रकर्णो के त्वरित निस्तारण के निर्देश
आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा
मंगलवार, 5 जनवरी 2021
बर्ड़ फ्लू पर नजर रखने को नियंत्रण कक्ष स्थापित
बाडमेर, 05 जनवरी। जिले में पक्षियों में संभावित बर्ड़ फ्लू संक्रामक रोग को लेकर सतर्कता बरती जा रही हैं।किसी भी स्थिति पर नजर रखने के लिए जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।
राजस्व मंत्री ने जोगासर एवं हेमजी का तला में की जनसुनवाई
किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता-चौधरी
सोमवार, 4 जनवरी 2021
जिला कलक्टर मीणा ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा का निरीक्षण
बाडमेर, 04 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने मंगलवार को पचपदरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
किसानों को उनका हक दिलाना हमारी जिम्मेदारी-चौधरी
राजस्व मंत्री एक सप्ताह तक किसानों की समस्याएं सुनेंगे
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...




















