बुधवार, 10 जुलाई 2019

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 को

राष्ट्रीय लोक अदालत में अपना प्रकरण निस्तारण करवाकर समय, धन और सामाजिक संबंधों की बचत एवं सुरक्षा करने का आह्वान

बाड़मेर, 10 जुलाई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश बालोतरा देवेन्द्र कच्छवाहा के मार्गदर्शन में बैंचों का गठन कर जिले भर में शनिवार 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
प्राधिकरण के सचिव अजीज खान ने बताया कि वर्ष 2019 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को पूरे देश भर में आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा की ओर से प्रत्येक न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय, बालोतरा, पचपदरा, सिवाना, गुडामालानी, चौहटन मुख्यालय पर 14 बैंचों का गठन किया गया है। इस न्यायक्षेत्र में समस्त न्यायालयों से कुल 6770 प्रकरण राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर किए गए तथा पक्षकारों को उपस्थित होने बाबत् नोटिस जारी किए गए है। उनके मुताबिक राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन पक्षकारों के बीच समझाइश की जाकर प्रकरणों का निस्तारण कर अवार्ड जारी किया जाएगा। इसका मुख्य फायदा यह है कि प्रकरण का अन्तिम निस्तारण हो जाता है एवं अपील की प्रक्रिया भी समाप्त हो जाती है, मुफ्त में न्याय मिलता है एवं कोर्ट फीस भी वापस लौटा दी जाती है। उभय पक्षकारों के बीच राजीनामा हो जाने से आपसी रंजिश खत्म हो जाती है। साथ ही भविष्य में मुकदमेबाजी की संभावना खत्म हो जाती है।
उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत मे पूर्व में लंबित उन प्रकरणों का निस्तारण किया जाता है, जो सिविल या राजस्व किस्म के वाद है और उन फौजदारी मामलों में भी राष्ट्रीय लोक अदालत मे कार्यवाही की जाती है जो काबिले राजीनामा हो। इसके अलावा प्रि-लिटीगेशन के प्रकरण भी निस्तारण होते है अर्थात पक्षकारों द्वारा न्यायालय में मामला दायर करने से पहले एक पक्षकार या दोनो पक्षकारों द्वारा आवेदन करने पर उभय पक्षों के बीच समझाइश कर प्रकरण का निस्तारण कर अवार्ड पारित किया जाता है। उन्हांेने बताया कि यह राष्ट्रीय लोक अदालत प्रत्येक न्यायालय परिसर में आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा ने बाड़मेर जिले के समस्त वाद पक्षकारों को आह्वान किया है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपना प्रकरण निस्तारण करवाकर समय, धन और सामाजिक संबंधों की बचत एवं सुरक्षा करें।

मंगलवार, 9 जुलाई 2019

जसोल दुखांतिका के पीड़ितों को 40 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को 2 लाख और गंभीर घायलों को 50- 50 हजार की सहायता

बाड़मेर, 09 जुलाई। जसोल दुखांतिका के पीड़ितों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 40 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जसोल में रामकथा के दौरान पंडाल गिरने से देवीलाल पुत्र भीमा राम खत्री निवासी खत्री कालोनी, बालोतरा, सुंदर देवी पत्नी जेठाराम माली निवासी जसोल, केवलदास पुत्र हजारीराम संत निवासी प्रजापतों का वास जसोल, पेमाराम पुत्र कुंपाराम निवासी पालीवालों का वास, मुगडा, इन्द्रसिंह पुत्र मोतीसिंह निवासी राजपूतों का वास जागसा, सांवलदास पुत्र मगाराम संत निवासी अमरपुरा जसोल, रमेश कुमार पुत्र देवी किशन निवासी जसोल, नेनु देवी पत्नी हाजर सिंह निवासी जसोल, पोकर राम पुत्र हंजा राम निवासी गणेश टॉवर के सामने बालोतरा, माल सिंह पुत्र उम्मेद सिंह निवासी प्रतापनगर अजमेर, अविनाश पुत्र रमेश चन्द्र निवासी शास्त्रीनगर, जोधपुर, जब्बर सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी जसोल एवं नारंगी पत्नी जोगा राम कोडिया निवासी पादरू की मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री की ओर से संवेदना पत्र भिजवाएं जा रहे है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए शांति देवी पत्नी पारसमल सोनी निवासी जसोल, खीम सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी बालोतरा, प्रताप पूरी पुत्र मोहन पूरी निवासी लंगेरा, राजू दास पुत्र प्रेमदास निवासी बालोतरा, तुलसी पत्नी गोबरा राम निवासी जसोल, धर्माराम पुत्र तूलछा राम निवासी जसोल, पारसमल पुत्र खीमराज  निवासी जसोल, श्रवण पुत्र मोती लाल निवासी किशनगढ़, अजमेर, दलपत सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी रामसर, भंवर लाल पुत्र पुंजा राम निवासी जसोल, कालूदास पुत्र घीसा राम निवासी तिलवाड़ा, अणसी देवी पत्नी कल्याण निवासी जसोल, सूरज देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी जसोल, सरदार मल पुत्र वगदा राम निवासी जसोल, काशी राम पुत्र भेरू बख्श निवासी जसोल, काशी राम पुत्र राम चन्द्र माहेश्वरी निवासी जसोल, हंजादेवी पत्नी हेमाराम निवासी जसोल, लेहरो देवी पत्नी मिश्री मल निवासी जसोल, मगा राम पुत्र लिखमा राम निवासी गंगोनियो की ढाणी पचपदरा, फरसा राम पुत्र गोबर राम निवासी पादरू एवं रामदास पुत्र शंकरलाल को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य महिला राणी देवी की मृत्यु हो जाने के कारण उनके आश्रितों फरसा राम को आवंटित राशि का भुगतान किया गया है। शेष राशि का आवंटन होने पर भुगतान किया जाएगा।

पूर्व न्यायाधिपति पंवार बुधवार को बाड़मेर आएंगे

बाडमेर, 09 जुलाई। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के पूर्व न्यायाधिपति एच.आर. पंवार अपनी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को बाड़मेर आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व न्यायाधिपति पंवार बुधवार को सांय 4.30 बजे बाडमेर पहुंचेगे तथा 11 जुलाई को बाड़मेर से प्रस्थान कर जाएंगे।

हाथकरधा बुनकरों को फोटो पहचान पत्र बनाने के लिए शिविर 19 तक

बाडमेर 9 जुलाई। हाथकरधा बुनकरों को राज्य, केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए 19 जुलाई तक दस दिवसीय शिविर का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र परिसर में किया जाएगा। इस दौरान फोटो पहचान पत्र बनाए जाएंगे।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्रामराम देवासी ने बताया कि शिविर के दौरान बुनकरों को निःशुल्क फोटो पहचान पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में बुनकर कर्धा चलाकर प्रत्यक्ष बुनाई का कार्य जानने वाले तथा पूर्व में जिनके बुनकर परिचय पत्र नहीं बने हुए है, वे बुनकर आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड की फोटो प्रति के साथ शिविर में उपस्थित होकर बुनकर परिचय पत्र बनवा सकते है। 

जसोल दुखांतिका के पीडि़त परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाडमेर,09 जुलाई। उपखंड अधिकारी बालोतरा एवं तहसीलदार पचपदरा की अभिशंषा पर जसोल दुखांतिका के पीडि़त परिवार को पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
 जसोल में रामकथा के दौरान पंडाल गिरने से घायल राणीदेवी पत्नी फरसाराम मेघवाल निवासी वार्ड संख्या 13 मनणावास पादरू की उपचार के दौरान इसकी मृत्यु हो गई। इस पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मृतका राणीदेवी के पीडि़त परिवार को पांच लाख रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की है। 

रोडवेज के बंद मार्ग पुनः खोलने के लिए सर्वे जारी

बाड़मेर, 09 जुलाई। राज्य सरकार प्रदेशभर में बस सेवा से वंचित गांवों तक बस सुविधा प्रदान करने एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों के बंद किए मार्गों को पुनः प्रारम्भ करने के प्रयास कर रही है। इसके लिए वर्तमान में सर्वे कराया जा रहा है। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायकों की ओर से इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में बेवजह बंद किए गए रोडवेज के संचालन मार्गों का परिवहन विभाग एवं रोडवेज के अधिकारियों से सर्वे कराया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि जिन मार्गों पर बसें नहीं चल रही हैं और ऐसे गांव जो बसों से नहींं जुडे़ हैं, उन्हें बस सेवा से जोड़ने के लिए रोडवेज की वित्तीय स्थिति को देखते हुए ठोस योजना बनाई जाए। साथ ही रोडवेज की स्थिति को सुधारने के लिए भी गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। खाचरियावास ने बताया कि सिवाना में रोडवेज की बसें पुराने बस स्टेण्ड से करीब 100 मीटर दूर से  संचालित की जा रही हैं , क्योंकि कुछ वर्ष पूर्व यहां एक बालिका की दुर्घटना में मृत्यु के बाद जनविरोध हुआ था। इसके बाद यहां बसों का संचालन कुछ दूरी बढ़ाकर आगे से प्रारम्भ कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं एक चिंताजनक रूप से पूरे देश में बढ़ रही हैं। अगर यहां लोगों को लाभ हो और दुर्घटना की आशंका नहीं हो तो पुराने बस स्टेण्ड से बसों के संचालन पर पुनर्विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जोधपुर-समदड़ी-जालौर मार्ग पर निगम की बसें संचालित नहीं हैं। इसका संचालन निगम की वित्तीय स्थिति ठीक होने पर निर्भर है। इससे पहले विधायक हमीर सिंह भायल के मूल प्रश्न के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बसों का संचालन किया जा रहा है। बाड़मेर-जयपुर-सिवाना मार्ग पर संचालित निगम बस सेवा को लागत से कम आय प्रति किमी प्राप्त होने के आधार पर दिनांक 16 दिसम्बर 2018 से इसका संचालन बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया बाड़मेर आगार के मुख्य प्रबन्धक के आदेश संख्या 191 दिनांक 26 जून 2019 द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2019 से इसे पुनः प्रारम्भ करके मार्ग की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। वर्तमान में निगम की बसों को पुराने बस स्टेण्ड से संचालित करने का प्रस्ताव नहीं है। सिवाना के पुराने बस स्टेण्ड का मार्ग आने जाने में अत्यधिक होने से देरी होने के कारण निगम वाहन सीधे ही गांधी चौक मुख्य मार्ग से संचालित किए जा रहे हैं। जोधपुर-समदड़ी-जालौर मार्ग पर राजस्थान पथ परिवहन निगम की बसें संचालित नहीं है। उक्त मार्ग पर तकनीकी एवं वित्तीय साध्यता होने पर निगम बस चला सकेगा।

गडरा रोड एवं रामसर में 274 गांव-ढाणियों में टैंकरांे से जलापूर्तिः कल्ला

बाड़मेर, 09 जुलाई। बाड़मेर जिले के रामसर एवं गडरा रोड में 15 अप्रेल 2019 से टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। पानी के स्थानीय टांकों, बेरियों जैसे स्रोतों से आपूर्ति के साथ ही स्थानीय स्तर पर जल स्रोत के अभाव वाले क्षेत्रों में टेंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बी.डी.कल्ला ने मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायकों के पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि गडरा रोड के 67 गांव एवं 132 ढाणियों तथा रामसर के 36 गांव एवं 39 ढाणियों में टेंकरों से जलापूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं जलाभाव की जानकारी मिलने पर जलापूर्ति करा दी जाएगी। इससे पहले विधायक अमीन खां के मूल प्रश्न के जवाब में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बी.डी.कल्ला ने बताया कि जिला बाड़मेर में विभाग के उपखंड रामसर एवं गडरा रोड में वर्ष 2011 की जनगणनानुसार क्रमशः 97 ग्राम एवं 172, इस प्रकार कुल 269 ग्राम सम्मिलित हैं । उपखण्ड रामसर के 97 ग्रामों में से 85 ग्राम क्षेत्रीय जल योजनाओं से तथा 12 ग्राम पम्प एवं टैंक जल योजनाओं से जुडे़ हैं। इनमें 3 ग्रामों की योजना का संचालन एवं संधारण जनता जल योजना पैटर्न पर संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है। क्षेत्रीय जल योजनाओं से जुड़े 85 ग्रामों में से 21 ग्रामों में विभिन्न कारणों यथा जल योजनाओं अंतर्गत नियमित भू-जल स्रोतों से जल उत्पादन में कमी, लम्बी योजनाएं एवं ग्रामों के योजनाओं के अंतिम छोर पर स्थित होने इत्यादि से इनमें पेयजल आपूर्ति वर्तमान में नहीं हो पा रही है। इसके अलावा उपखंड रामसर की कुल 442 चिन्हित ढाणियों में से 366 ढाणियां पेयजल योजनाओं , 308 ढाणियां क्षेत्रीय जल योजना एवं 58 ढाणियां पम्प एवं टैंक जल योजना से वर्तमान में जुड़ी हुई हैं तथा इनमें से 79 ढाणियों में उक्त वर्णित कारणों से पेयजल आपूर्ति वर्तमान में नहीं हो पा रही है । विभागीय योजनाओं से वंचित शेष 76 ढाणियों की पेयजल आपूर्ति निजी जल स्रोतों एवं टांकों पर आधारित है। उपखंड रामसर रामसर के पेयजल की कमी वाले 36 ग्रामों तथा शून्य जल सेवा स्तर की 79 ढाणियों में से 39 ढाणियों में सड़क परिवहन अंतर्गत टैंकरों से पेयजल वर्तमान में उपलब्ध कराया जा रहा है तथा शेष ढाणियों में स्थानीय निजी स्रोतों से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। उपखंड रामसर की जल योजनाओं के सुचारू संचालन एवं संधारण के लिए 91 विभागीय तकनीकी कर्मचारी (पम्प चालक-12, फिटर-24, विद्युतकार-2, हैल्पर-52 एवं बेलदार-01) तथा दिनांक 01.04.2019 से 31.08.2019 तक 20 संविदा श्रमिक लगाए गए है। गडरारोड के 172 ग्रामों में से 2 ग्राम पाईप्ड जल योजना, 134 ग्राम क्षेत्रीय जल योजनाओं से तथा 36 ग्राम पम्प एवं टैंक जल योजनाओं से जुड़े हुए हैं। क्षेत्रीय जल योजनाओं से जुड़े 134 ग्रामों में से 51 ग्रामों में विभिन्न कारणों यथा जल योजनाओं के अंतर्गत नियमित भू-जल स्रोतों से जल उत्पादन में कमी, लम्बी योजनाएं एवं ग्रामों के योजनाओं के अंतिम छोर पर स्थित होने इत्यादि से इनमें पेयजल आपूर्ति वर्तमान में नहीं हो पा रही है। इसके अतिरिक्त गडरा रोड की कुल 274 चिन्हित ढाणियों में से 203 ढाणियां पेयजल योजनाओं 5 ढाणियां पाईप विस्तारित जल योजना, 189 ढाणियां क्षेत्रीय जल योजना एवं 9 ढाणियां पम्प एवं टैंक जल योजना से वर्तमान में जुड़ी हुई हैं तथा इनमें से 132 ढाणियों में जल योजनाओं अंतर्गत नियमित भू-जल स्रोतों से जल उत्पादन में कमी, लम्बी योजनाएं एवं ढाणियों के योजनाओं के अंतिम छोर पर स्थित होने इत्यादि से पेयजल आपूर्ति वर्तमान में नहीं हो पा रही है। विभागीय योजनाओं से वंचित शेष 71 ढाणियों की पेयजल आपूर्ति निजी जल स्रोतों एवं टांकों पर आधारित है। उपखंड गडरारोड के पेयजल की कमी वाले 67 ग्राम एवं 132 ढाणियों में सड़क परिवहन अंतर्गत टैंकरों से वर्तमान में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उपखण्ड गडरारोड की जल योजनाओं के सुचारू संचालन एवं संधारण के लिए 71 विभागीय तकनीकी कर्मचारी (पम्प चालक-13, फीटर-04, हैल्पर-52 एवं बेलदार-02) तथा 1 अप्रैल 2019 से 31 अगस्त 2019 तक के लिए 50 संविदा श्रमिक लगाए गए है। इसके अलावा तीन क्षेत्रीय जल योजनाओं का संचालन एवं संधारण ठेके पर दिया जाकर कराया जा रहा है जिसके अंतर्गत संवेदक द्वारा 78 श्रमिक लगाए गए है।

खाद्य सुरक्षा कार्ड बनाने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन

बाड़मेर, 09 जुलाई। खाद्य सुरक्षा कार्ड के लिए नाम जुड़ने की प्रक्रिया में ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें उपखंड अधिकारी, जिला रसद अधिकारी के पास भी जा सकते हैं। बाद में यह व्यवस्था भी की गई कि एसीएम, एसीईओ के यहां भी ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री रमेश चन्द मीणा ने मंगलवार को विधानसभा में 
प्रश्नकाल के दौरान विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि वर्ष 2017 में समस्त जिला कलक्टर को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के नाम जोड़े जाने के लिए जिले के विभिन्न अधिकारियों को अधिकृत किया गया था। उन्होंने कहा कि समावेशन में यदि दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो खाद्य सुरक्षा कार्ड बनाने का प्रकरण 30 दिन में निस्तारित कर दिया जाता है। 

संविदा कर्मियों की समस्या का पूर्ण अध्ययन किया जा रहा है: ऊर्जा मंत्री

बाड़मेर, 09 जुलाई। ऊर्जा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि प्रदेश में संविदा कर्मियों के विषय में मंत्रिमंडलीय समिति की दो बैठकें आयोजित हो चुकी हैं तथा समिति द्वारा संविदा कर्मियों की समस्याओं का पूर्ण अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी बातों का अध्ययन करके ही कोई निर्णय लिया जाएगा। कल्ला ने प्रश्नकाल के दौरान वित्त मंत्री के रूप में विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि पिछली सरकार ने भी संविदाकर्मियों के लिए एक समिति बनाई थी, लेकिन पांच साल होने के बाद भी कोई निर्णय नहीं किया। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार के समय लगभग तीन महीने आचार संहिता लगी रही, फिर भी अब तक समिति की दो बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बैठकों में हुए निर्णयों की जानकारी नही दी जा सकती, लेकिन जो भी अंतिम निर्णय होगा, सबके सामने आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने मंत्रिमंडलीय समिति का गठन किया है। इस समस्या का पूरा अध्ययन और विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी सभी विभागों से सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं कि कौन व्यक्ति कितने समय से है, कब से है। उसमें आरक्षण के नियमों का पालन किया गया है या नहीं। उनके चयन का आधार क्या रहा है। इन सब बातों पर गौर करते हुए गुणावगुण के आधार पर विचार करके निर्णय किया जाएगा। इससे पहले विधायक बलजीत यादव के मूल प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि संविदा कर्मियों की पहचान एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए एक मंत्री स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति की अब तक दो बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। संविदा कर्मियों की पहचान एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रक्रिया जारी है।

बाड़मेर में पाइपलाइन से घरेलू गैस कनेक्शन अक्टूबर 2020 से दिए जाने का लक्ष्यः भाया

बाड़मेर,09 जुलाई। बाड़मेर जिले में सिवाना में 15 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर 1248 घरेलू गैस कनेक्शन,पचपदरा एवं बालोतरा में 37 किमी पाइपलाइन बिछाकर 3059 घरेलू गैस कनेक्शन एवं रामसर एवं बाड़मेर में 44 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 3681 घरेलू गैस कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। खान मंत्री प्रमोद भाया ने मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक के पूरक प्रश्नों के जवाब में यह जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि बाड़मेर-जैसलमेर के गैस भण्डार भारत सरकार की ओर से निर्धारित पॉलिसी के अनुसार कम्पनियों को आवंटित किए जाते हैं। पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू कनेक्शन का कार्य भी भारत सरकार के पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड पीएनजीआरबी की ओर से किया जा रहा है। पीएनजीआरबी की ओर से 29 सितम्बर 2018 से मैसर्स ए.जी. एण्ड पी.एल.एन.जी. मार्केटिंग प्रा.लि.एवं संगठन कम्पनी को बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर जिलों में पाइप लाइन के जरिए घरेलू गैस पहुंचाने के लिए अधिकृत किया गया है। भाया ने बताया कि कंपनी ने जोधपुर में कार्यालय की स्थापना कर पाइपलाइन बिछाने के लिए सर्वे और राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न संस्थाओं, विभागों से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। कम्पनी की ओर से तैयार की गई कार्य सम्पादन योजना के अनुसार कार्य योजना के तीसरे वर्ष अक्टूबर 2020 से सितम्बर 2021 में बाड़मेर में नियमानुसार घरेलू कनेक्शन के लक्ष्य रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि निवाना सरचार्ज एरिया के सिवाना में 15 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 1248 घरेलू कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। पचपदरा एरिया से पचपदरा एवं बालोतरा को 37 किमी पाइपलाइन बिछाकर 3059 घरेलू कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। इसी तरह रामसर सरचार्ज एरिया से रामसर और बाड़मेर को 44 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 3681 घरेलू कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। इससे पहले खान मंत्री ने विधायक मदन प्रजापत के मूल प्रश्न के जवाब में कहा कि पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड पीएनजीआरबी ने विभिन्न कार्यकारी एजेन्सियों के माध्यम से राज्य के कई शहरों में पापलायन से नगरीय उपभोक्ताओं को घरेलू गैस मुहैया कराये जाने के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने बताया कि अधिकृत एजेन्सियों में राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड की ओर से कोटा शहर में अब तक 8500 कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। 

गौरव सैनानियों के लिए शिव में समस्या समाधान शिविर बुधवार को

बाडमेर, 09 जुलाई। पंचायत समिति परिसर शिव में बुधवार 10 जुलाई को प्रातः 11 बजे से गौरव सैनानियों एवं आश्रितों के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि शिविर में सैनिकों की पेंशन समस्या समाधान, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशों की जानकारी, पूर्व सैनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र बनाने, पी.पी.ओ. में पत्नी का नामांकन, पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृति योजना से लाभांवित करवाने के कार्य सम्पादित किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि सभी गौरव सैनानियों एवं आश्रितों को अपनी डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं दो माह की बैंक से पेंशन पे स्लीप साथ लाना आवश्यक है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को

बाड़मेर, 09 जुलाई। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन इस माह के द्वितीय गुरूवार 11 जुलाई को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा।  
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।  

जसोल दुखांतिका के पीडि़तांे को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाड़मेर, 09 जुलाई। जसोल दुखांतिका के घायलांे को उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 लाख 86 हजार 800 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक सामान्य घायल पिंकी पुत्री भंवरदास संत निवासी जसोल, भावेश कुमार पुत्र अनिल कुमार जैन निवासी अमरपुरा जसोल, गीता कंवर पत्नी ईश्वरदान निवासी बालोतरा, बगदाराम पुत्र रावताराम प्रजापत निवासी जसोल, यशोदा पत्नी रामदास निवासी जासोल तथा शिवकंवर पत्नी मनोहरसिंह राजपूत निवासी जसोल को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2500-2500 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह सामान्य घायल श्रीमती मीनादेवी पत्नी पारसमल निवासी जसोल, पांचीदेवी पत्नी धर्माराम घांची निवासी जसोल, हीराराम मुत्र उकाराम निवासी भील बस्ती तिलवाडा, उकादेवी पत्नी हंसराज निवासी जसोल, देवीलाल पुत्र सिरेमल प्रजापत निवासी बडला चौक जसोल, छगनलाल पुत्र सोनाराम प्रजापत निवासी मालियों का वास जसोल, बालकंवर पत्नी आम्बसिंह श्रीमाली निवासी मनणावास, सुन्दरदेवी पत्नी सांवतराम निवासी जसोल, सुशीलादेवी पत्नि किशोर कुमार निवासी जसोल, बाबूलाल पुत्र जोधाराम माली निवासी जसोल तथा सरला सोनी पत्नी गिरधारीलाल सोनी निवासी कमला नेहरू नगर जोधपुर को 2500-2500 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। आदेश के मुताबिक गंभीर घायल खीमसिंह पुत्र रूपसिंह रावणा राजपुत निवासी जसोल, सूरजदेवी पत्नी ओमप्रकाश माहेश्वरी निवासी जसोल, काशीराम पुत्र रामचन्द्र निवासी जसोल, हंजादेवी पत्नी हेमाराम निवासी जसोल, दलपतसिंह पुत्र किशनसिंह निवासी रामसर, काशीराम पुत्र भेरूबक्श निवासी लातुर मुरूड महाराष्ट्र तथा धर्माराम पुत्र तुलछाराम निवासी जसोल को 20-20 हजार रूपए तथा घायल गिरधारीलाल पुत्र मेवाराम निवासी कमला नेहरू नगर जोधपुर को 4300 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

सोमवार, 8 जुलाई 2019

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतांे को प्राथमिकता से निस्तारित करेंःगुप्ता

आदर्श स्टेडियम मंे फाउंटेन के साथ अन्य सुविधाआंे का होगा विस्तार

बाड़मेर, 08 जुलाई। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतांे को प्राथमिकता से निस्तारित करें। इसकी प्रत्येक सप्ताह मंे दो मर्तबा समीक्षा की जाएगी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि विभागीय अधिकारी राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतांे की व्यक्तिशः मोनेटरिंग करते हुए निस्तारित करें। उन्हांेने कहा कि इसके जरिए आमजन को वृहद स्तर पर राहत देने का प्रयास किया जाए। उन्हांेने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणांे की विभागवार जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए निष्पादित किया जाए। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हांेने अभावग्रस्त इलाकांे मंे पेयजल परिवहन के बारे मंे जानकारी लेते हुए मौजूदा स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने नगर परिषद के अधिकारियांे को जैसलमेर रोड़ पर बीएसएफ के सामने सड़क पर गडडे सही करवाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डालूराम को समस्त विद्यालयांे के संस्था प्रधानांे को विद्यालयांे मंे विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करने संबंधित निर्देश देने के लिए पत्र लिखने के लिए कहा। उन्हांेने डिस्काम के अधिकारियांे से कहा कि शत-प्रतिशत विद्यालयांे मंे विद्युत कनेक्शन आवश्यक रूप से कराया जाएं। कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरी लाल ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 4580 मैट्रिक टन फर्टीलाइजर उपलब्ध है। किसानांे को बीज वितरित किए जा रहे है। जिला कलक्टर गुप्ता ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक श्मशान घाट मंे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले आमजन के लिए स्नानघर प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त पवन मीणा ने बताया कि आगामी दिनांे मंे महावीर पार्क मंे सेल्फी प्वाइंट, टॉय ट्रेन तथा ओपन जिम शुरू कर दिया जाएगा। जिला कलक्टर ने आदर्श स्टेडियम मंे फाउंटेन एवं अन्य सुविधाएं प्रारंभ करवाने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव अंजूम ताहिर सम्मा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, आयुक्त पवन मीणा, अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट,हरिकृष्ण,अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवां समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जसोल दुखांतिका के पीडि़त परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाडमेर, 08 जुलाई। जसोल दुखांतिका के पीडि़त परिवार को पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने राणीदेवी पत्नी फरसाराम निवासी वार्ड 13, मनणावास, पादरू की जसोल दुखांतिका मंे मृत्यु होने पर बालोतरा उपखंड अधिकारी एवं पचपदरा तहसीलदार की अनुशंसा पर पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसमंे चार लाख रूपए आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं एक लाख रूपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत किए गए है।

जल शक्ति अभियान की बैठकें मंगलवार को

बाडमेर, 08 जुलाई। जल शक्ति अभियान की कार्य योजना तैयार करने के लिए ब्लाक स्तरीय बैठकांे का आयोजन मंगलवार को संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर होगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे जल शक्ति अभियान के तहत कराए जाने वाले जल संरक्षण कार्याें की कार्य योजना तैयार करने के लिए ब्लाक स्तरीय बैठकांे का आयोजन संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर करने के निर्देश दिए गए है। बैठक मंे लाइन विभाग के अधिकारियांे के अलावा स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे, स्काउट, एनसीसी कैडेट, एनएसएस को आमंत्रित करने के लिए कहा गया है। उनके मुताबिक ब्लाक स्तर पर संबंधित उपखंड अधिकारी ब्लाक कोर गु्रप के पदेन अध्यक्ष होंगे। जबकि विकास अधिकारी पदेन संयोजक होंगे। तकनीकी मार्गदर्शन के लिए ब्लाक वार अधिकारी नियुक्त करने के साथ कार्य योजना मंगलवार सांय तक भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

931 हैक्टेयर मंे कीटनाशक का छिड़काव, टिड्डी नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करंे

जिला कलक्टर ने टिड्डी चेतावनी संगठन एवं कृषि विभाग के अधिकारियांे को दिए निर्देश


बाडमेर, 08 जुलाई। टिड्डी दल के हमले से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाए। टिड्डी नियंत्रण के लिए पर्याप्त मात्रा मंे अतिरिक्त संसाधन तैयार रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को टिड्डी चेतावनी संगठन एवं कृषि विभाग के अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बाड़मेर जिले मंे टिड्डी दल के हमले से निपटने संबंधित तैयारियांे की विस्तार से जानकारी लेते हुए कहा कि मौजूदा समय मंे पर्याप्त संसाधन है। इसके बावजूद आगामी समय मंे सरहद पार से टिड्डी दल के हमले की आशंका को देखते हुए समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 15 वाहन टिड्डी नियंत्रण गतिविधियों के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान टिड्डी चेतावनी संगठन के प्लांट प्रोटेक्शन आफिसर के.वी.चौधरी ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे अब तक 931 हैक्टेयर क्षेत्र मंे टिड्डी दल के नियंत्रण के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। उन्हांेने बताया कि रामसर तहसील की ग्राम पंचायत बूठिया के जेलून मंे 80, पादरिया ग्राम पंचायत के जुम्मा फकीर की बस्ती मंे 70, भाचभर के बखते की बेरी मंे 50, तामलोर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव तामलोर मंे 80, अमीन का पार मंे 16, बांडासर के त्रिमोही मंे 20, बूठिया के अजबानी मंे 77, जैसिंधर के नोपाट मंे 40, रोहिड़ी के मोती की बेरी मंे 145, रोहिडी मंे 68, बालेवा के देदडि़यार मंे 20, सुंदरा मंे 10 हैक्टेयर मंे कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। उन्हांेने बताया कि गुड़ामालानी तहसील के मालपुरा ग्राम पंचायत के मालपुरा मंे 35, भीलो का गोल मंे 90, हुकमाणी खोथो की ढाणी मंे 20, नोखड़ा मंे जगराम की ढाणी मंे 20, छोटू जरड़ासर मंे 8, आदर्श छोटू मंे 7, शिव की गोरडिया ग्राम पंचायत के राजस्व गांव गोरडि़या मंे 35 तथा देवका ग्राम पंचायत की चतुरगिरी की ढाणी राजस्व गांव मंे 40 हैक्टेयर मंे कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। इन इलाकांे मंे मेलाथियोन 96 यूएलबी कीटनाशक के अलावा मस्त एवं माइक्रो नियर पौध संरक्षण यंत्रांे से उपचारित कर टिड्डी नियंत्रण किया गया है। कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे टिड्डी नियंत्रण के लिए दो नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। इनके दूरभाष 02982-220045, मोबाइल नंबर 9461520342, 9414607764 एवं 02982-220672 है। उन्हांेने बताया कि टिड्डी दलांे का ठहराव होने पर नियंत्रण गतिविधियां संचालित की जाती है।

टिड्डी दल नियंत्रण के हर संभव प्रयास - कृषि मंत्री

बाड़मेर, 8 जुलाई। कृषि मंत्री श्री लाल चंद कटारिया ने विधानसभा में कहा कि बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और जालोर आदि जिलों में टिड्डी दल को नियंत्रित करने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं।
श्री कटारिया ने सोमवार को शून्यकाल में इस संबंध में उठाए गये मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि टिड्डी दल ने पाकिस्तान, यमन तथा ईरान के रास्ते से राज्य में प्रवेश किया है तथा यह किसानों के लिए भारी संकट पैदा कर सकता है। उन्होेंने कहा कि टिड्डी दल के आने का पता चलते ही छिड़काव करने के लिए आस-पास के जिलों से अतिरिक्त कर्मचारियों और वाहनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह मुस्तैद है तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा वीडियो कॉन्फं्रेसिंग के जरिये संम्बधित जिलों के कलक्टरों से भी बात कर दिशा-निर्देश दिए गये हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि जालोर के कुछ क्षेत्रों में कांटे वाली झाड़ियां बहुत अधिक होने के कारण गाडियां पंक्चर हो जाती हैं तथा छिड़काव के लिए आगे नहीं जा पा रही हैं। उन्होंने कहा कि झाड़ियों को साफ करने की व्यवस्था की जा रही है तथा इस क्षेत्र में हवाई छिड़काव के लिए केन्द्र सरकार से अनुमति ली जा रही है। इसके अतिरिक्त डेजर्ट नेशनल पार्क के क्षेत्र में भी गोडावन को नुकसान पहुंचाये बिना छिड़काव करवाने के प्रयास किये जा रहे हैं। 

बुधवार, 3 जुलाई 2019

लाईट्स की समीक्षात्मक बैठक 4 जुलाई को

बाड़मेर, 02 जुलाई। न्याय विभाग की वेबसाईट ‘लाईट्स’ पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टी, अपडेशन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नोडल अधिकारी लाईट्स की अध्यक्षता में 4 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नोडल अधिकारी लाईट्स राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारी एजेण्डा के अनुसार अपने विभागीय न्यायिक प्रकरणों का इन्द्राज पूर्ण कर माह मई 2019 तक की मासिक रिपोर्ट के साथ 4 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित होने वाली बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होवें। उन्होने बताया कि अनुपस्थित रहने एवं समय पर अपडेशन नहीं होने की दशा में संबंधित अधिकारी के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होने ऑनलाईन मासिक रिपोर्ट व टॉकिंग पोइन्ट की प्रिन्ट अवश्य साथ लाने के निर्देश दिए है।

बजरी के अवैध खनन,निर्गमन एवं भंडारण की रोकथाम को विशेष जांच दल गठित

बाडमेर, 03 जुलाई। जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए पुलिस थाना स्तर पर खान,वन,राजस्व, परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के विशेष जांच दल गठित किए गए है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी आदेश के अनुसार विशेष जांच दल के प्रभारी संबंधित उपखंड अधिकारी होंगे। संयुक्त जांच दल खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के विरूद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए कार्यवाही करेंगे। उन्हांेने सख्त हिदायत दी है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर अत्यन्त गंभीरता से लिया जाकर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए खनि अभियन्ता खान विभाग बाड़मेर नोडल अधिकारी होंगे तथा संयुक्त जांच दलांे की ओर से की गई कार्यवाही की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट खान विभाग राजस्थान जयपुर को भिजवाते हुए जिला कार्यालय को अवगत कराएंगे।

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के दस विद्यार्थियों का भटिंडा रिफाइनरी में चयन

बाड़मेर, 03 जुलाई। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के केमिकल इंजीनियरिंग ब्रान्च के दस विद्यार्थियों का एचएमईएल भटिंडा रिफाइनरी में चयन हुआ है।
महाविद्यालय के प्लेसमेंट ऑफिसर ने बताया कि रिफाइनरी के अधिकारियों द्वारा 9 जून को महाविद्यालय में ही प्लेसमेन्ट प्रक्रिया आयोजित की गई थी। अन्तिम चरण में साक्षात्कार दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में 26 जून को आयोजित कर अन्तिम परिणाम जारी किये गये जिसमें महाविद्यालय के केमिकल इंजीनियरिंग के अन्तिम वर्ष के भोजपालसिंह, प्रकाश पोटर, हिमान्शु सुमन, लोकेश सुमन, दीपक मेरौठा, राजवीरसिंह सोलंकी, शारूख खान, रविप्रकाश नागर, भूपेन्द्र मेघवाल, दीपक मीना शामिल है।
महाविद्यालय के प्राचार्य राजीव जायसवाल ने बताया कि इससे पूर्व छात्रों का अन्य कम्पनियों में भी चयन हो चुका है जिसमें इलैक्ट्रिकल के रेखाराम का अदानी ग्रीन्स मुदरा में, नरेश सुमन का नायरा एनर्जी में तथा प्रकाश पॉटर का जेएसडब्ल्यु में चयन हो चुका है। 

छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया जारी पूर्व प्रवेशित छात्रों को न्यूनतम अंको में छूट


बाड़मेर,03 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रावास योजना में पूर्व प्रवेशित छात्रों को अंको में 10 प्रतिशत की छूट दी गई है। पूर्व में 50 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर छात्रावास में पुनः प्रवेश के लिए पात्र माना जाता था।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री सांवर मल वर्मा ने बताया कि छात्रावासों में पूर्व प्रवेशित छात्र-छात्राओं को गत कक्षा में 40 प्रतिशत अंक अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा एवं प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्रा के परिवार की वार्षिक आय सभी स्त्रोतों से 8 लाख रुपये से अधिक नही होनी चाहिए । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। विद्यालय स्तरीय राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में प्रवेश के लिए अन्तिम तिथि 15 जुलाई 2019 कर दी गई है। महाविद्यालय स्तरीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए अन्तिम तिथि 25 जुलाई 2019 कर दी गई है। निदेशक ने बताया कि विभाग द्वारा छात्रावास 60-40 के अनुपातिक प्रतिनिधित्व के अनुसार संचालित किये जा रहे है। जिसमें 60 प्रतिशत स्थानों पर उस जाति वर्ग के विद्याार्थियों को प्रवेश दिया जाता है जिस श्रेणी में वह छात्रावास संचालित किया जा रहा है एवं 40 प्रतिशत स्थानों पर अन्य वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि छात्रावास योजना के अन्तगर्त छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन वस्त्र, स्टेशनरी, शिक्षण प्रशिक्षण, खेलकूद एवं कठिन विषयों के लिए विशेष कोचिंग, कम्प्यूटर शिक्षा की सुविधा एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस संबध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

बाड़मेर मंे 325 हैैैक्टेयर मंे कीटनाशक का छिड़काव,सर्वेक्षण एवं नियंत्रण कार्य जारी

बाड़मेर मंे टिड्डी नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम, जुमा फकीर की बस्ती मंे दुबारा स्प्रे का कार्य जारी

बाडमेर, 03 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे टिड्डी दल के हमले से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। मौजूदा समय मंे टिड्डी नियंत्रण मंे है। इनकी रोकथाम के लिए रामसर, गडरारोड़ एवं गुड़ामालानी तहसील के विभिन्न राजस्व गांवांे मंे 325 हैक्टेयर मंे कीटनाशक का छिड़काव किया गया है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले की रामसर तहसील की पादरिया ग्राम पंचायत के जूमा फकीर की बस्ती मंे 40 हैक्टेयर, बूठिया ग्राम पंचायत के झैलून मंे 35, तामलोर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव तामलोर मंे 50 एवं गुड़ामालानी तहसील की मालपुरा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मालपुरा मंे 35, भीलो का गोल 90, हुकमाणी खोथो की ढाणी 20 एवं नोखड़ा ग्राम पंचायत की जगराम की ढाणी मंे 20 तथा शिव तहसील के राजस्व गांव गोरडिया मंे 25 हैक्टेयर मंे मेलाथियान 96 युएलबी कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। उन्हांेने बताया कि टिडडी चेतावनी संगठन की ओर से तीन अतिरिक्त बोलेरो केम्पर की मांग की गई थी। यह वाहन कृषि विभाग जोधपुर के संयुक्त निदेशक की ओर से स्वीकृति के उपरांत उपलब्ध करा दिए गए है। टिड्डी के सर्वेक्षण के लिए जिले मंे कार्यरत अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे की कार्यशाला आयोजित कर टिड्डी के जीवन चक्र के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इधर, कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय मंे टिड्डी नियंत्रण मंे है तथा किसी भी फसल को कोई नुकसान नहीं है। जिले मंे सर्वे एवं सर्वेक्षण का कार्य जारी है। उनके मुताबिक शिव क्षेत्र मंे देवका ग्राम पंचायत मंे देवगिरी डूंगरी के पास चतरसिंह की ढाणी मंे टिड्डी नियंत्रण कार्य चल रहा है। वहीं रामसर के बूठिया मंे जुम्मा फकीर की बस्ती मंे दुबारा स्प्रे करवाया जा रहा है। उप निदेशक वर्मा ने बताया कि टिड्डी चेतावनी संगठन के पास टिड्डी दलांे की रोकथाम के लिए पर्याप्त तादाद मंे वाहन उपलब्ध है। इसके अलावा एक माइक्रो नियर, पांच पौध संरक्षण यंत्र है जो पावर ऑपरेटेड तथा पावर माउन्टेड तथा 10 माइक्रो अल्वा बैटरी चलित स्प्रे पंप है। जो सीधे व्यक्ति के जरिए संचालित किए जा सकते है। उन्हांेने बताया कि आमजन कहीं पर भी टिड्डी दिखाई देने पर जिला मुख्यालय पर स्थित नियंत्रण कक्ष 0282-222226 एवं टिड्डी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-220045, मोबाइल नंबर 9461520342, 9414607764, 9866426515, 9443672131, 9461965383 पर सूचना दे सकते है। 



मंगलवार, 2 जुलाई 2019

संभागीय आयुक्त शनिवार को जसोल दुखांतिका की प्रशासनिक जांच करेंगे


उप पंजीयक कार्यालय जसोल में घटना से सम्बन्धित पक्षकारों एवं आमजन के लिखित एवं मौखिक साक्ष्य लेंगे

बाड़मेर, 02 जून। संभागीय आयुक्त बी. एल. कोठारी जसोल दुखांतिका की प्रशासनिक जांच करने के लिए शनिवार 6 जून को जसोल आएंगे। इस दौरान कोठारी घटना से संबंधित पक्षकारों एवं जन सामान्य से लिखित एवं मौखिक साक्ष्य लेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संभागीय आयुक्त बी.एल.कोठारी शनिवार को दोपहर 12 बजे से सांय 6 बजे तक जसोल उप पंजीयक कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान संभागीय आयुक्त कोठारी घटना से संबंधित पक्षकारों एवं आमजन से लिखित एवं मौखिक साक्ष्य प्राप्त करेंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति घटना से संबंधित लिखित अथवा मौखिक साक्ष्य के साथ उप पंजीयक कार्यालय जसोल में संभागीय आयुक्त से मिल सकता है।

टिड्डी नियंत्रण के लिए कीटनाशक का छिड़काव जारी,छह अतिरिक्त वाहन आवंटित

 टिड्डी नियंत्रण के लिए कृषि विभाग के कार्मिकांे की ओर से ग्रामीण इलाकांे मंे सर्वे जारी

बाड़मेर, 02 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे टिड्डी नियंत्रण के लिए कीटनाशक का छिड़काव जारी है। अब तक गडरारोड़ इलाके मंे टिड्डी दल देखे गए है। मौजूदा समय मंे स्थिति नियंत्रण मंे है। टिड्डी चेतावनी संगठन, कृषि विभाग के कार्मिकांे के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर रखे हुए है। 
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे टिड्डी के प्रकोप एवं आगामी समय में टिड्डी से फसलों को नुकसान की आशंका को देखते हुए इससे निपटने के लिए माकूल इंतजाम किए गए हैं। गडरारोड़ इलाके के तामलोर, जुम्मा फकीर की बस्ती एवं आसपास के इलाकांे मंे टिड्डी दल के हमले की सूचना के बाद प्रभावित इलाकांे मंे कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। उनके मुताबिक आमजन कहीं पर भी टिड्डी दिखाई देने पर जिला मुख्यालय पर स्थित नियंत्रण कक्ष 0282-222226 एवं टिड्डी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-220045, मोबाइल नंबर 9461520342, 9414607764, 9866426515, 9443672131, 9461965383 पर सूचना दे सकते है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे प्रभावित इलाकांे मंे मौजूदा समय मंे पांच वाहनांे के जरिए कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त 8 वाहनांे की अनुमति प्रदान की गई है। उनके मुताबिक टिड्डी नियंत्रण के लिए फील्ड स्टाफ, कीटनाशक दवाई के छिड़काव एवं सर्वे के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए गए है। प्रभावित इलाकांे मंे टिड्डी चेतावनी संगठन की ओर से तत्परता से नियंत्रण कार्य हो, इसके लिए विभागीय कार्मिकांे को सजगता के साथ पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए गए है। इधर, कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे टिड्डी दल को लेकर स्थिति नियंत्रण मंे है। विभागीय कार्मिक ग्रामीण इलाकांे मंे नियमित रूप से सर्वे कर रहे है। टिड्डी चेतावनी संगठन की ओर से टिड्डी नियंत्रण के लिए वांछित एवं प्रभावी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में टिड्डियों का प्रवेश अकृषि क्षेत्र में है, इनसे अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है, परन्तु जिन स्थानों पर अंडे दिए गए हैं, वहां अंडों से निकले निम्फ का नियंत्रण कार्य करवाया जा रहा है। उनके मुताबिक बारिश होने पर टिड्डी दल के विस्तार की संभावनाओं से नकारा नहीं जा सकता। इससे खरीफ की फसल को भविष्य में टिड्डियों का प्रकोप बढ़ने पर नुकसान हो सकता है। ऐसे मंे टिड्डी चेतावनी संगठन के साथ विभागीय कार्मिक लगातार सहयोग एवं समन्वय के साथ टिड्डी नियंत्रण के कार्य मंे जुटे है। वहीं आयुक्तालय स्तर पर टिड्डी प्रभावित-संभावित जिलों में टिड्डी दल पर निगरानी, सर्वेक्षण एवं प्रबंधन तथा नियंत्रण के लिए दलों का गठन किया जा चुका है।

सामुदायिक बाल सभाआंे का आयोजन,नव प्रवेशित बच्चांे का अभिनंदन

राजकीय विद्यालयांे मंे आयोजित बाल सभाआंे मंे शामिल हुए जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी


बाड़मेर,02 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे शिक्षा मंे जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को सामुदायिक बाल सभाआंे का आयोजन हुआ। इस दौरान जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने नव प्रवेशित बच्चांे का अभिनंदन करने के साथ केरियर संबंधित मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय लंगेरा मंे आयोजित सामुदायिक बाल सभा मंे शामिल हुए। उन्हांेने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि वे स्वयं सरकारी स्कूल मंे पढ़े हुए है और मौजूदा समय मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर के पद पर है। सरकारी स्कूलांे मंे किसी तरह की कोई कमी नहीं होती। उन्हांेने कहा कि अभिभावक अपने बच्चांे को सरकारी स्कूल मंे भेजने मंे संकोच नहीं करें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश शर्मा ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। सामुदायिक बाल सभा को लेकर ग्रामीणांे मंे खासा उत्साह देखा गया। आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कपूरड़ी मंे आयोजित सामुदायिक बाल सभा मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि शिक्षक-अभिभावक के मध्य दूरी मिटाने के साथ आमजन की शिक्षा में सीधे भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सामुदायिक बाल सभाआंे का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने ग्रामीणांे से आसपास मंे रहने वाले समस्त बच्चांे का विद्यालयांे मंे नामांकन करवाने का अनुरोध किया। उन्हांेने प्रतिभावान विद्यार्थियांे को सम्मानित करने के साथ केरियर संबंधित मार्गदर्शन दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य रश्मिकांत मेहता, समाजसेवी रामसिंह बोथिया समेत अन्य अतिथियांे ने संबोधित किया। बाल सभा के उपरांत भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं कपूरड़ी ग्राम पंचायत परिसर मंे मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, सरपंच अनिता कंवर, समाजसेवी रामसिंह बोथिया, ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश जांगिड़ एवं गणमान्य नागरिकांे ने पौधारोपण किया। इधर,बाड़मेर जिले भर मंे राजकीय विद्यालयांे मंे मंगलवार को प्रातः 8 से 11 बजे तक सामुदायिक बालसभाएं आयोजित हुई। जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने इसमंे शिरकत करने के साथ राजकीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के लिए सहयोग करने की अपील की। बाल सभाआंे मंे विद्यार्थियांे ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बोर्ड परीक्षा के मेधावी बालक-बालिकाओं को सम्मानित करनेे के साथ राजीव गांधी केरियर पोर्टल के जरिए केरियर संबंधित जानकारी दी गई।

जिला कलक्टर की जुलाई मंे होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित

बाड़मेर,02 जुलाई। जिला कलक्टर की जुलाई माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात्रि चौपाल मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जुलाई माह मंे खड़ीन कलस्टर के लिए 12 जुलाई को देरासर ग्राम पंचायत मुख्यालय, सांजटा कलस्टर के लिए 19 जुलाई को कगाउ, डंडाली कलस्टर के लिए 26 जुलाई को डंडाली एवं कनाना कलस्टर के लिए 30 जुलाई को सराणा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि रात्रि चौपाल मंे ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग,पशु पालन, कृषि, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ संबंधित क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

जुलाई माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित

बाड़मेर,02 जुलाई। जिला मुख्यालय पर जुलाई माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इन बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 8 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे जिला स्तरीय मध्यांह भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला स्तरीय निष्पादन समिति, स्कूल सलाहकार समिति, निजी विद्यालयांे मंे फीस निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति एवं सांय 5 बजे 15 सूत्री आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि जिला मुख्यालय पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे 11 जुलाई को प्रातः 11 बजे जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक तथा 15 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, सांय 4 बजे जिला बाल संरक्षण इकाई समिति की बैठक आयोजित होगी। जिला कलक्टर गुप्ता के मुताबिक 18 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे संपूर्ण स्वच्छता, सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मार्गदर्शन, क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण की समीक्षा बैठक, दोपहर 3 बजे अनुसूचित जाति,जन जाति अत्याचार निवारण समिति एवं जिला पैरोल सलाहकार समिति तथा सांय 5 बजे यातायात सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी समिति, जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस समिति की बैठक तथा सांय 4 बजे नवजीवन योजना समिति, पालनहार योजना समिति, निःशक्त जन कल्याण शहरी एवं ग्रामीण समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 25 जुलाई को 11 बजे एकीकृत सुरक्षा रेस्पोन्स समिति,दोपहर 12 बजे आतंरिक सुरक्षा समिति एवं सांय 5 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति तथा जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति की बैठक आयोजित होगी।

कई वर्षाें से लंबित भूमि आवंटन के प्रकरण निस्तारित

एक माह मंे 100 से अधिक प्रकरणांे मंे भूमि आरक्षित एवं सार्वजनिक प्रयोजनार्थ आवंटन

 
बाड़मेर,02 जुलाई। पिछले कई वर्षाें से लंबित भूमि आरक्षित एवं सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन के 100 से अधिक प्रकरणांे का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा मंे बाड़मेर जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पिछले माह राजस्व अधिकारियांे की बैठक के दौरान ऐसे प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद महज एक माह की अवधि मंे 100 से अधिक प्रकरणांे को निस्तारित किया गया है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आमजन की सुविधाआंे से जुड़े भूमि आरक्षित करने एवं सार्वजनिक प्रयोजनार्थ आवंटन के लंबित मामलांे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उपखंड अधिकारियांे एवं तहसीलदारांे को त्वरित निस्तारण के लिए जिला स्तर पर प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए गए थे। राजस्व अधिकारियांे से प्राप्त प्रस्तावांे के आधार पर 100 से अधिक प्रकरणांे का निस्तारण किया गया है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसीलों के सार्वजनिक शमशान एवं कब्रिस्तान के लिए भूमि आरक्षण के कई प्रकरण वर्षो से लंबित थे, जिनमें प्रस्तावित भूमि चारागाह होने से क्षतिपूर्ति के अभाव में निस्तारण नहीं हो पा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर आमजन की सार्वजनिक सुविधाआंे के लिए भूमि आरक्षित करने एवं आवंटन के लंबित प्रकरणांे को प्राथमिकता से निष्पादित करने के निर्देश देने के साथ जिला स्तर से प्रभावी मोनेटरिंग की गई। इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए। उन्हांेने बताया कि राज्य सरकार की ओर से क्षतिपूर्ति निकटतम ग्राम पंचायत से करने की छूट होने से निकटतम ग्राम एवं ग्राम पंचायत से क्षतिपूर्ति प्रस्ताव प्राप्त कर ग्राम गोलिया, डेडवाली, हरखाली, चैनाणियों की ढाणी, बिठुजा, खंवालीसरा, घोलाडेर, मेली, पंऊ, सुथारो का तला, हाजी खान का तला, हेमपुरा, नवातला बाखासर, देवन्दी, नगर, बामड़ला डेर में सार्वजनिक शमशान एवं ग्राम रोहिली, नया सामेसरा, लूणवा जागीर एवं पंऊ में सार्वजनिक कब्रिस्तान के लिए संबधित तहसीलदार के प्रस्तावानुसार भूमि आरक्षण की स्वीकृतियां जारी कर दी गई है। उनके मुताबिक ग्राम डंडाली, गोलिया महेचान, मोकलसर एवं चौहटन के प्रस्तावों को तहसीलदार के प्रस्ताव पर निरस्त किया गया है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक श्मशान के अलावा कब्रिस्तान एवं अन्य सार्वजनिक प्रयोजनार्थ यथा पेयजल परियोजना,स्कूल एवं अन्य सरकारी प्रयोजनार्थ भूमि आंवटन के प्रकरणों में भी आंवटन की स्वीकृतियां जारी की गई है। उनके मुताबिक राजस्व से संबधित शेष प्रकरणों में संबधित को कमी पूर्ति एवं क्षतिपूर्ति प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही जुलाई माह के अंत तक बकाया राजस्व प्रकरणों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

शनिवार, 29 जून 2019

जिला कलक्टर गुप्ता ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण अधुरे कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश


                बाडमेर, 29 जून। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सम्पूर्ण मेेडिकल कॉलेज परिसर के निरीक्षण पश्चात् भवन के अपूर्ण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के प्रथम सत्र में नवीन छात्रों के प्रवेश को ध्यान में रखते हुए दोनों छात्रावासों में पानी, बिजली सहित सभी व्यवस्थाएं 3 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने शैक्षणिक खण्ड में एनाटोमी, बायोकेमेस्ट्री, फिजियोलॉजी सहित लेब का कार्य शीध्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने मेडिकल कॉलेज के सम्पूर्ण परिसर की जमीन को समतल करके मिट्टी डालकर पौधारोपण का कार्य आगामी सात दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
                इस दौरान आचार्य फिजियोलॉजी डॉ. पी.एस. हुण्डेकर, सह आचार्य एनाटोमी डॉ. अनुपसिंह, डीजीएम ईपीआईएल अनुराग गुप्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता हरिकृष्ण सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।





28 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति जारी, 4596 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा


                बाडमेर, 29 जून। अभाव संवत् 2075 के दौरान अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों के अलावा अन्य कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए 28 स्थानों पर और पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन शिविरों में 3936 बड़े तथा 660 छोटे पशुओं सहित कुल 4596 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा।
                जिला कलक्टर (सहायता) हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे पचपदरा तहसील क्षेत्र में खट्टु, बाटू का बाड़ा, नवातला एवं बागावास, सिवाना तहसील क्षेत्र में धारणा, गुड़ामालानी तहसील क्षेत्र में धोलीनाडी, बाड़मेर तहसील क्षेत्र में डाबलीसरा एवं जोगेश्वर कुंआ, रामसर तहसील क्षेत्र में सेलाउ, गडरारोड तहसील क्षेत्र में पूंजराज का पार, मौसेरी, चन्दनीया, कलसिंह की ढाणी, करणी नगर, कुम्भारों की ढाणी, उतरी डेर, खुडाणी, बरसा,बापूनगर, सैला, बिकूसी, दूधोडा, मठारानी साउंड, हाफिया उर्फ सांखली, जुडिया, गोरडिया, पांचला एवं रोहिडाला राठौरान ग्राम में पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

राजस्व मंत्री चौधरी रविवार 30 जून को बाड़मेर में जन सुनवाई करेंगे


                बाड़मेर, 29 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी रविवार 30 जून को बाड़मेर में जन सुनवाई करेंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी रविवार को प्रातः 9 से 11 बजे तक बाड़मेर मुख्यालय पर जन सुनवाई करेंगे। इसके बाद वे जाट चेरिटेबल ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम मंे भाग लेंगे। इसके उपरांत उनका शाम 5.45 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव रिक्त पदों के लिए मतदान रविवार 30 जून को


                बाड़मेर, 29 जून। बाड़मेर जिले मंे पंचायतीराज संस्थाआंे के रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए मतदान रविवार 30 जून को होगा। इसके लिए समुचित तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान संबंधित उप निर्वाचन क्षेत्रांे मंे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे तीन पंचायत समिति सदस्यांे एवं 1 सरपंच के पद पर उप चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। उन्हांेने बताया कि पंचायत समिति सदस्यांे के लिए कल्याणपुर की पंचायत समिति सदस्य संख्या 3 के लिए भांडियावास ग्राम पंचायत मंे वार्ड 1 से 7 एवं कुड़ी मंे वार्ड 5 से 9, गुड़ामालानी मंे पंचायत समिति सदस्य संख्या 16 के लिए ग्राम पंचायत नगर के वार्ड संख्या 1 से 5 एवं नया नगर ग्राम पंचायत मंे वार्ड संख्या 1 से 9 तथा सेड़वा पंचायत समिति मंे पंचायत समिति सदस्य संख्या 15 के लिए गंगासरा ग्राम पंचायत मंे वार्ड संख्या 8 तथा फागलिया ग्राम पंचायत मंे वार्ड संख्या 1 से 6 तथा 10 से 13 मंे उप चुनाव के लिए मतदान होगा। इसी तरह सिवाना पंचायत समिति की मोतीसरा ग्राम पंचायत मंे सरपंच पद के लिए संपूर्ण ग्राम पंचायत मंे मतदान होगा।  उन्हांेने बताया कि पंचायतीराज संस्थाआंे के उप चुनाव के लिए 30 जून को प्रातः 7 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा। पंचायत समिति सदस्य के लिए दो जुलाई को प्रातः 8 बजे से मतगणना होगी। जबकि सरपंच पद के लिए मतगणना 30 जून को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी। उन्हांेने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान के लिए मतदाता को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी फोटो मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असफल रहता है तो उसे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अनुमोदित अन्य वैकल्पिक फोटो दस्तावेज साथ लाने होंगे। उप चुनाव के लिए मतदान इलेक्ट्रॅानिक वोंटिग मशीन से कराया जाएगा।
सूखा दिवस घोषितः जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने एक आदेश जारी कर पंचायत समिति सदस्यांे के उप चुनाव वाले क्षेत्रांे एवं इनसे लगते 5 किमी की परिधिय वाले क्षेत्रांे मंे 2 जुलाई को मतगणना समाप्ति एवं सरपंच के उप चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्रांे तथा इनसे लगते 5 किमी की परिधिय वाले क्षेत्रांे मंे 30 जून को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया है। इस दौरान किसी भी प्रकार से मदिरा का विक्रय किया जाना, दिया जाना अथवा वितरित किया जाना पूर्णतः निषेध रहेगा।

देश के विकास मंे सांख्यिकी का महत्वपूर्ण योगदान

सांख्यिकी दिवस पर संवहनीय विकास लक्ष्य 2030 विषयक कार्यशाला आयोजित

                बाड़मेर, 29 जून। सांख्यिकीयविद प्रो.पी.सी.महालनोबिस के जन्म दिवस पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल मंे तेरहवां सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक एसएटी सेल मानाराम गर्ग, सेवा निवृत उप निदेशक सांख्यिकी हीरालाल मालू, सेवा निवृत प्रोफेसर डा. बंशीधर तातेड, सहायक निदेशक सांख्यिकी जसवन्त कुमार गौड सहित सांख्यिकी विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
                इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने सांख्यिकी दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि महान गणितज्ञ डॉ. महालनोविस ने देश को आंकड़ा संग्रहण की जानकारी दी। पंचवर्षीय योजनाओं के निर्माण में इनका अहम योगदान रहा है। उन्होने कहा कि जन्म से मृत्यु तक मनुष्य का वास्ता सांख्यिकी रीतियों से पडता है। जन्म पंजीयन से शुरूआत होकर मृत्यु पंजीयन तक समस्त कार्य सांख्यिकी रीतियों के अनुसार ही होते है। उन्होने कहा कि देश के नीति निर्माण, विकास की योजनाओं मंे सांख्यिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके आधार पर विकास योजनाएं तैयार होती है। उन्हांेने वर्तमान में बाड़मेर जिले में फसल कटाई प्रयोग के आंकडों का जिक्र करते हुए बताया कि फसल कटाई प्रयोग में बाड़मेर जिले में सांख्यिकी रीतियों के प्रयोग से प्राप्त आंकडों के आधार पर ही जिले में किसानों को 600करोड रूपये फसल बीमें के रूप में जारी किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि जब भी सर्वे का कार्य हो तो वह सही एवं प्रामाणिकता के साथ करें, जिससे प्राप्त आंकड़ों का उपयोग सही ढंग से हो सके।
                कार्यशाला के दौरान सेवा निवृत प्रोफेसर डा. बंशीधर तातेड ने सतत विकास के लक्ष्य पर विस्तार के साथ जानकारी कराई। उन्हांेने कहा कि सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक अथवा अन्य किसी भी क्षेत्र में आंकडों के आधार पर ही देश या विश्व की समस्त क्रियाकलापों का निर्धारण किया जाता है। ये आंकडे ही उनकी सफलता, असफलता को मापने के पैमाने होते है, आंकडें जितने सटीक होंगे परिणाम भी उनने ही सटीक होंगे। उन्हांेने प्रो. पी.सी. महालनोबिस के सिद्धान्त पर चलकर देश के विकास को नई दिशा देने की बात कही। उन्हांेने पंचायत समिति स्तर पर भी सांख्यिकी से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने की जरूरत जताई। इस दौरान सेवा निवृत उप निदेशक सांख्यिकी हीरालाल मालू ने महान गणितज्ञ प्रो. पी.सी. महालनोबिस की जीवनी पर विस्तृत जानकारी कराई। उन्होने सांख्यिकी की उपयोगिता एवं इससे होने वाले फायदे की विस्तार पूर्वक जानकारी कराई। उन्होने कहा कि सांख्यिकी की महता को आमजन तक पहुंचाना ही एक महत्वपूर्ण कार्य है क्योंकि व्यक्ति अपने समस्त क्रियाकलापों में सांख्यिकी विधियों का प्रयोग करता है। उन्होने प्रो. महालनोबिस के योगदान का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा सभी को जनसंख्या नियन्त्रण पर जागरूक करने की आवश्यकता जताई। 
                कार्यशाला के दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक मानाराम गर्ग, लालाराम चौधरी, नेमाराम, दीपाराम, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी बी.एल. सोनी एवं रमेश कुमार जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
                 इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके एवं पी.सी.महालनोबिस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवा के लिए ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय बायतु के सांख्यिकी निरीक्षक धूड़ाराम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।    





शुक्रवार, 28 जून 2019

बाजरा उत्पादन की उन्नत कृषि तकनीक के तरीके बताए

बाड़मेर, 28 जून। केयर्न एवं बायफ की ओर से संचालित बाडमेर उन्नति परियोजना के अन्तर्गत केयर्न सी. इ. सी. केन्द्र पर एक दिवसीय बाजरा उत्पादन एवं बागवानी प्रषिक्षण आयोजन किया गया। इस  दौरान आचार्य कृषि अनुसंधान केन्द्र बीकानेर के डॉ. पी. एस. शेखावत ने किसानो को बाजरा उत्पादन की वैज्ञानिक विधि से उन्नत खेती के बारे विस्तार जानकारी दी।
इस दौरान डा. पी.एस.शेखावत ने कहा कि खेती मे नये अनुसंधानो का अनुकरण करते हुए कम पानी, कम लागत एवं कम समय में पकने वाली किस्मों को अपनाना चाहिए। ताकि किसानो की आमदनी में वृद्धि हो सके। कम खर्चे में अधिक उत्पादन लेने के तरीके बताएं। उन्हांेने बाजरा फसल में सावधानियों के बारे विस्तार से किसानो के साथ संवाद किया गया। उन्हांेने कहा कि बिजाई से पहले खेत की अच्छी तरह तैयारी करके बीज को उपचारित करके बोये, ताकि कीट एवं व्याधि को नियंत्रण किया जा सकेे। उन्हांेने कहा कि गर्मी में खेत की गहरी जुताइ से खेत का पानी खेत में समायोजित हो जाता है। फसल को पोषक तत्वो कब देना है, कौन से देने है ओर कब देने है उसके बारे में जानकारी दी। बागवानी कृषि अनुसंधान केन्द्र बीकानेर के सह आचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह ने अनार उत्पादन तकनीक के बारे में किसानो को विस्तार से बताया। उन्हांेने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड से भूमि के अन्दर कौन से पोषक तत्व है ओर कौन से पोषक तत्वो की कमी है, उसका पता चलता है। डॉ सिंह ने फलदार पौधो से होने वाले लाभ के बारे में बताया। केयर्न के सी एस आर से वैष्णवी मेडम ने कहा कि किसानो को उन्नत तरीके से खेती करनी चाहिए। कम्पनी बायफ संस्था के माध्यम से आपके गांव तक वैज्ञानिक विधि की जानकारी किसानो तक पहुंचाने का कार्य करती है। ताकि किसान की आमदनी को बढाया जा सके। बायफ से डॉ. राधवेन्द्र दुबे ने केयर्न द्वारा संचालित परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा की यह परियोजना किसानो के लिए नयी नयी तकनीक से उत्पादन को बढाने के तरीके सिखाती है।कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी नगीन पटेल ने किया। इसमंे भाडखा, चोखला, कोसरिया, काउखेडा, माडपुरा, माडपुरा सानी, बांदरा, छीतर का पार, बांडातालर के किसानों ने भाग लिया। बायफ से संकुल प्रभारी रहिमखान पठान, हरखाराम उपस्थित रहे।

सिवाना एवं सिणधरी के लोगों को शीघ्र मिलेगा पेयजलः कल्ला

बाड़मेर, 28 जून। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बी. डी. कल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि बाड़मेर जिले के भाकरी से सिवाना सिणधरी पेयजल योजना का कार्य मार्च 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। कल्ला ने शून्यकाल में इस संबंध में उठाये गये मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि भाकरी से सिणधरी आधारभूत कार्य योजना का काम 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसी तरह बालोतरा सिवाना क्लस्टर का काम भी 57 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इससेे 152 गांव लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्य भी मार्च 2020 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि कार्य में देरी के लिए जिम्मेदार कंपनी के बारे में फैसला किया जा चुका है तथा कार्य को पूरा करने के लिए नीति बना ली गई है।

सांख्यिकी दिवस पर जिला स्तरीय समारोह शनिवार को

बाड़मेर, 28 जून। सांख्यिकीयविद् प्रो.पी.सी.महालनोबिस के आर्थिक नियोजन एवं सांख्यिकी विकास के क्षेत्र में दिए गए योगदान के उपलक्ष्य में 29 जून को सांख्यिकी दिवस मनाया जाएगा। 
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़ ने बताया कि सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य मंे जिला स्तरीय समारोह शनिवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता मंे आयोजित होगा। उन्हांेने बताया कि सांख्यिकी दिवस को मनाने का उददेश्य सामाजिक आर्थिक नियोजन और नीति निर्धारण में प्रो. पीसी महालनोबिस की भूमिका के बारे में जनता में विशेषकर युवा पीढ़ी में जागरूकता लाने के साथ प्रेरित करना है। उनके मुताबिक प्रति वर्ष सांख्यिकी दिवस पर एक विशेष विषय पर कार्यशाला आयोजित की जाती है। तेरहवें सांख्यिकी दिवस के समारोह की कार्यशाला सतत् विकास के लक्ष्य-2030 विषय पर आधारित है। सांख्यिकी दिवस समारोह में जिले के सांख्यिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, जिले के प्रशासनिक अधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, सतत विकास के लक्ष्य की जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति के सदस्य, अनुसंधानकर्ता, सांख्यिकी एवं अर्थशास्त्र के प्रोफेसर, व्याख्याता एवं विद्यार्थी भाग लेगंे। गौड़ ने बताया कि समारोह में सांख्यिकी सेवा के सेवानिवृत अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार से बाड़मेर जिले के दौरे पर

बाड़मेर, 28 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार से बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान जन सुनवाई करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को बालोतरा उपखंड मुख्यालय पर प्रातः 9 से 10 बजे तक जन सुनवाई करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर 10.30 बजे बड़नावा पहुंचेगे। जहां दोपहर 2 बजे तक सिंधी मुस्लिम वेलफेयर बड़नावा जागीर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मंे शामिल होंगे। जहां से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर 3 बजे बायतू पहुंचेंगे। राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार को दोपहर 3 बजे से सांय 4 बजे तक बायतू पंचायत समिति कार्यालय मंे जन सुनवाई करेंगे। इसके उपरांत शाम 4 से 5 बजे तक हाई स्कूल, लीलाला,बायतू पनजी मंे जन सुनवाई करने के बाद शाम 7 बजे बायतू से प्रस्थान कर बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम करेंगे। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी रविवार को प्रातः 9 से 11 बजे तक बाड़मेर मुख्यालय पर जन सुनवाई करेंगे। इसके बाद जाट चेरिटेबल ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम मंे भाग लेंगे। इसके उपरांत उनका शाम 5.45 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

अग्नि पीडितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाड़मेर, 28 जून। उपखण्ड अधिकारियों की अभिशंषा सहित प्राप्त अग्नि प्रकरणों में अग्नि पीडितों को आठ लाख सितानवे हजार दौ सौ रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।  
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा हिमांशु गुप्ता ने बताया कि रामसर तहसील क्षेत्र में अजबे का पार गागरिया निवासी मीठू पुत्र चिनेसर मुसलमान को 30000रूपये, पचपदरा तहसील क्षेत्र में कलावा निवासी हुकमाराम पुत्र मेलाराम भील को 812000रूपये, सेडवा तहसील क्षेत्र में बाधा निवासी आदुराम पुत्र वालाराम जटिया को 10200रूपये, गोहड का तला निवासी सगराराम पुत्र तोगाराम मेघवाल को 30000रूपये तथा चौहटन तहसील क्षेत्र में मण्डासर नेहरों की नाडी निवासी लाभुराम पुत्र तेजाराम जाट को 15000 रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री सहायता कोष से 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाड़मेर, 28 जून। सड़क हादसे मंे व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने पर उसके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा हिमांशु गुप्ता ने बताया कि गुडामालानी तहसील में नाईयों की ढाणी, नोखडा निवासी स्वं कुम्भाराम पुत्र पोकराराम जाट की सड़क दुर्घटना में मृत्यू होने के कारण उनकी धर्मपत्नी श्रीमति संतोष को 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह धोरीमन्ना तहसील के सुरते की बेरी, दूधू निवासी स्व. खुशबू गौड पुत्री मूलाराम शर्मा ब्राहम्ण के पिता मूलाराम को 50000 रूपये, गिडा तहसील के बोखों की ढाणी, लापून्दडा बारठान निवासी स्व. जेठाराम पुत्र लाखाराम मेगवाल की पत्नी श्रीमती मगीदेवी को 50000रूपये, रामसर तहसील के भानपुरा सेतराउ निवासी स्व. धर्माराम पुत्र नेनाराम जाट की पत्नी श्रीमती मांगीदेवी को एक लाख रूपये तथा सिवाना तहसील के भीलों का वास थापन निवासी स्व. रीना उर्फ दीनकी पुत्री जबराराम भील की माता श्रीमती कालकी देवी को एक लाख रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप से स्वीकृत की गई है।

अग्नि पीडितों को 2.82 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाडमेर, 28 जून। जिले मे सेड़वा तहसील क्षेत्र के अग्नि प्रकरणों से पीडि़त लोगों को कुल 2,82,500 रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सेड़वा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत जालीला निवासी भूटा पुत्र पारा कोली, पुना पुत्र पारा कोली, विरधा पुत्र देशला कोली, दीपा पुत्र देशला कोली, सोनी पुत्र देशला कोली, अजा पुत्र काला कोली, सिका पुत्र लाला कोली, साजन पुत्र काला कोली, देवजी पुत्र हरलाल मेगवाल, केवाजी पुत्र देवाजी मेगवाल, श्रवण पुत्र पदमा कोली, दयाराम पुत्र भोजाराम मेगवाल, नानजी पुत्र देशलाराम कोली एवं रूपाराम पुत्र पाराराम कोली को 12000-12000 रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह सेड़वा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत जालीला निवासी पदमा पुत्र लाला कोली, गोरधन पुत्र लाला कोली, गेना पुत्र देवाजी मेगवाल, फलू पुत्र देशला कोली, जगाराम पुत्र लालाराम मेगवाल, दानाराम पुत्र भोजाराम मेगवाल, विशनाराम पुत्र भोजाराम मेगवाल एवं मीरा पुत्री पठाई मुसलमान 7900-7900 रूपये, जालीला निवासी काला पुत्र तेजा कोली एवं मेहन्द्रा पुत्र उमा मेगवाल को 16100-16100 रूपये तथा चम्पा पत्नी पारा कोली को 19100 रूपये आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 

पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव

बाड़मेर जिले में 25 वार्ड पंच एवं 2 सरपंच निर्विरोध घोषित

बाडमेर, 28 जून। पंचायतीराज संस्थाओं में 31 मार्च, 2019 तक रिक्त हुए वार्ड पंच एवं सरपंच के रिक्त पदों पर 25 वार्ड पंच एवं 2 ग्राम पंचायतांे के सरपंच निर्विरोध घोषित किये गये है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति.कलक्टर) (पंचायत) राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि चौहटन पंचायत समिति में आकोडा ग्राम पंचायत में वार्ड संख्या 10 से चनणाराम पुत्र लाधाराम भील एवं देदूसर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 9 से टीकमाराम पुत्र रणछाराम निर्विरोध घोषित किये गये है। इसी प्रकार बायतु पंचायत समिति में चौखला ग्राम पंचायत में वार्ड संख्या 3 से राणाराम पुत्र दीपाराम, खीपसर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 2 से सुगनी देवी पत्नी प्रकाशचंद गर्ग, गडरारोड पंचायत समिति में खारची ग्राम पंचायत के पंच वार्ड संख्या 4 से नेनूकंवर पत्नी हडमतसिंह, रेडाणा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 2 से साजनराम पुत्र गणेशाराम भील, तामलोर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 3 से जमाल खां पुत्र भीयल खां मुसलमान, शिव पंचायत समिति के राजबेरा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 3 से गजाराम पुत्र राउराम मेघवाल, स्वामी का गांव ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 5 से केवलाराम पुत्र सागराराम, काश्मीर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 11 से नाथूराम पुत्र थानाराम जाट, गिडा पंचायत समिति के हीरा की ढाणी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 9 से पदमों पत्नी किशनाराम भील, कल्याणपुर पंचायत समिति के गंगावास ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 3 से बाली पत्नी छोगाराम विश्नोई, बलाउ जाटी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 8 से धर्माराम पुत्र चौखाराम जाट, पाटोदी पंचायत समिति के केसरपुरा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 3 से सच्चू खां पुत्र कोम्भू खां, नयापुरा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 3 से मरयम पत्नी काजी खां मुसलमान, बाणियावास ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 9 से फोजे खा पुत्र बगे खां मुसलमान, बागावास ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 10 से लालू खां पुत्र हासम खां मुसलमान, गुडामालानी पंचायत समिति के गोलिया जैतमाल ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 10 से भीखो देवी पत्नी किशनाराम जाट, रामसर पंचायत समिति के गंगला ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 6 से केसर कंवर पत्नी गुमानसिंह राजपूत, समदडी पंचायत समिति के खंडप ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 5 से तुलसी पत्नी देवीसिंह रावणा राजपूत, बालोतरा पंचायत समिति के कनाना ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 6 से कमला देवी पत्नी दीपाराम मेगवाल, माजीवाला ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 9 से गोरधनराम पुत्र रिडमलराम मेगवाल, सिवाना पंचायत समिति के सैला ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 2 से महेश कुमार पुत्र नरपतराम भील, धनाउ पंचायत समिति के नेतराड ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 3 से रामाराम पुत्र चेनाराम जाट तथा श्रीरामवाला ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 8 से सुराराम पुत्र कुंभाराम जाट को निर्विरोध घोषित किये गये है। उन्होने बताया कि सरपंच पद के लिये चौहटन पंचायत समिति के केरनाडा ग्राम पंचायत से सोनी पत्नी गोकलाराम मेघवाल एवं मरटाला गाला ग्राम पंचायत से सविता पत्नी थानाराम मेगवाल निर्विरोध सरपंच घोषित किये गये है। उन्होने बताया कि गडरारोड पंचायत समिति के रोहिडी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 3 तथा सेडवा पंचायत समिति के पनोरिया ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 4 से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुए।  

गुरुवार, 27 जून 2019

विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा प्रारम्भ स्वास्थ्य-कर्मी बताएंगे परिवार कल्याण की बाते

 बाड़मेर 27-06-2019, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से विश्व जनसँख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाएगा | सीएमएचओ डॉ कमलेश चौधरी ने बताया की इस अवसर पर विभाग की और से आज गुरूवार 27 जून से मोबिलाइजेसन पखवाड़ा शुरू किया गया | इस अवसर पर स्वास्थ्य भवन बाड़मेर में एक मोबिलाइजेसन पखवाड़ा व जनसंख्या स्थिरता पखवाडा हेतु एक बैठक का आयोजन सीएम&एचओ डॉ कमलेश चौधरी की अध्यक्षता में किया गया | इस बैठक में अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ सत्ताराम भाखर, सहायक लेखाधिकारी रविन्द्र गुप्ता , डीपीएम सचिन भार्गव , युपीएम अरविन्द सांगवा , हेल्थ मेनेजर नरेन्द्र कुमार खत्री, डीएएम अनिल व्यास , डीएनओ मुकेश सिंघारिया, आरकेएसके समन्वयक उमेदा राम जाखड उपस्थित रहे | डॉ चौधरी ने बताया की मोबिलाइजेसन पखवाडा के तहत जिले के गाँव ढानियों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता , आशा सहयोगनियों के द्वारा योग्य दम्पतियों से संपर्क व् चिन्हित कर उनको सिमित परिवार के लाभ बताए जाएंगे और परिवार कल्याण के स्थाई व अस्थाई साधनों की जानकारी देते हुए उपयोग के लिए प्रेरित,विवाह की सही उम्र , विवाह के बाद कम से कम तीन साल का अन्तर रखे , प्रसवोत्तर एवं गर्भपात पश्चात परिवार कल्याण सेवाए  , अन्तरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन , परिवार कल्याण में पुरुषों की सहभागिता पर लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिए |  विभाग की और से इस बार परिवार नियोजन में निभाये जिम्मेदारी , माँ और बच्चे के स्वास्थ्य की पुरी तैयारी अवधारणा पर आधारित गतिविधियों का आयोजन इस पखवाडे में किया जाएगा | डॉ चौधरी ने बताया की 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर हर चिकित्सा संस्थान पर परिवार कल्याण के शिविर के आयोजन करने के निर्देश दिए | अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ सत्ताराम भाखर ने इस बैठक का संचालन किया | 11 जुलाई से शुरू हो रहे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दुसरे चरण के तहत 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला व ब्लाक स्तर पर परिवार विकास मेले का आयोजन किया जाएगा | डॉ कमलेश चौधरी ने बताया की बाड़मेर शहर में संचालित सोनोग्राफी सेंटरों का ओचक निरिक्षण किया गया और सख्त निर्देश दिए की किसी भी संस्थान पर लिंग परीक्षण  न किया जाए , नहीं तो पीसीएनडीटी एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी |

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...